LATEST NEWS

मध्य प्रदेश पुलिस हाउसिंग कॉरपोरेशन ने सरकार को दी रिपोर्ट, 31 करोड़ के प्रोजेक्ट में डिजाइन गड़बड़ी को प्रोजेक्ट मैनेजर ने सुधारा

– बटालियन के जवानों को मिले सरकारी फ्लैट में पजेशन भोपाल मध्य प्रदेश में सरकार पुलिस कर्मियों के लिए आवास तैयार कर रही है. कुछ वर्षो पहले बालाघाट में बनाए जा रहे फ्लैटों में कुछ  गड़बड़ी सामने आई थी. करीब 31 करोड़ के प्रोजेक्ट में आर्किटेक्ट की नासमझी से गड़बड़ी हुई . मामला सामने आने के बाद मध्य प्रदेश पुलिस हाउसिंग कारपोरेशन के अधिकारियों ने प्रोजेक्ट में बदलाव करते हुए  सरकार का करोड़ों रूपया बचा लिया . मध्य प्रदेश पुलिस हाउसिंग कॉरपोरेशन ने बैकवॉटर की समस्या को दूर करते हुए सरकार को रिपोर्ट भेज दी हैं. साथ ही जवानों को रहने के लिए पुलिस हाउसिंग कॉरपोरेशन की तरफ से पजेशन भी दे दिया है. दरअसल बालाघाट में साल 2018 में 36 वीं बटालियन के जवानों के लिए आवास बनाने का प्रोजेक्ट शुरू हुआ था. इस दौरान आर्किटेक्ट ने इस बात का ध्यान नहीं रखा कि जिस जमीन पर बिल्डिंग बनानी है. वहां पानी भरने की आशंका है. बिल्डिंग को ऊंचा बनना था लेकिन हाइट कम कर दी बिल्डिग में पार्किंग नही दी.  मामला सामने आने के बाद मध्य प्रदेश पुलिस हाउसिंग कॉरपोरेशन ने प्रोजेक्ट में बदलाव किया. ग्राउंड फ्लोर के फ्लैट तोड़कर पार्किंग बना दी. इसके अलावा कॉलोनी के आसपास के क्षेत्र में पानी निकासी के लिए अंडरग्राउंड डक तैयार कर दिया. ड्रेनेज सिस्टम के साथ पानी निकासी के लिए अलग से व्यवस्था भी की गई है पुलिस हाउसिंग कारपोरेशन के इंजीनियरों ने बताया कि जिस जगह पर पार्किंग बनाई गई है. वहां पर पहले फ्लैट थे लेकिन अलग से 56 फ्लैट बनाए गए हैं. ब्लैकलिस्टेड हुई कंपनी, रकम भी कॉरपोरेशन ने वसूली जांच के दौरान मध्य प्रदेश पुलिस हाउसिंग कॉरपोरेशन ने पाया कि आर्किटेक्ट की तरफ से गड़बड़ी की गई. जिसके बाद कंपनी को ब्लैक लिस्ट कर दिया और जुर्माना भी लगाया गया. फिलहाल पुलिस के लिए फ्लैट तैयार है 2 से 3 महीने के भीतर मुख्यमंत्री के द्वारा गृह प्रवेश भी कराया *जाएगा.* अधिकारियों ने बताया कि मामला सामने आने के बाद तत्काल ही मध्य प्रदेश पुलिस हाउसिंग कारपोरेशन के एमडी ने अधिकारियों और इंजीनियर्स की बैठक बुलाई और डिजाइन में सुधार करने के लिए निर्देश दिए. जिसकी वजह से ना तो बिल्डिंग को नुकसान पहुंचाया गया और डूब क्षेत्र में जमीन होने के बाद भी जल भराव की स्थिति की समस्या कौ दूर किया. कई विभागों की जमीन डूब में शामिल मध्य प्रदेश पुलिस हाउसिंग कारपोरेशन के अधिकारियों ने बताया कि जिस इलाके में पुलिस हाउसिंग कॉरपोरेशन ने पुलिस जवानों के लिए बिल्डिंग तैयार की है. उसके आसपास कई और विभागों की जमीन है. अधिकांश सरकारी जमीन इसी इलाके में है. डैम का पानी आने की वजह से जल भराव की स्थिति बनती है लेकिन हर बार ऐसा नहीं होता 2019 में बारिश अधिक होने के कारण जलभराव की इस्थति बनी फिर भी  इस प्रोजेक्ट को बचाने के लिए ग्राउंड फ्लोर की जगह पार्किंग बनाकर पानी निकासी की व्यवस्था बनाई गई है. बिल्डिंग के आसपास का पानी भीतर दाखिल ना हो पाए. इसके लिए बड़ी रिटेनिंग वॉल भी बनाई गई है. इनका कहना है बालाघाट में पुलिसकर्मियों के लिए आवास बनाने के दौरान कुछ गड़बड़ियां सामने आई थी. इसके बाद जांच हुई और आर्किटेक्ट के खिलाफ पुलिस हाउसिंग कॉरपोरेशन ने कार्रवाई की. आर्किटेक्ट की कंपनी को ब्लैक लिस्ट कर दिया है. इसके बाद विभाग की जिम्मेदारी थी कि प्रोजेक्ट को समय के साथ और गड़बड़ियों को सुधारा जाए. इंजीनियर ने काफी मशक्कत करते हुए डिजाइन में बदलाव किया और आवास बनाकर तैयार है. जल्द ही पुलिसकर्मी अपने परिवार के साथ रह सकेंगे. इस संबंध में रिपोर्ट भी गृह विभाग को पुलिस मुख्यालय को कॉर्पोरेशन की तरफ से भेजी जा चुकी है. – उपेंद्र जैन,  प्रबंध संचालक, मध्य प्रदेश पुलिस हाउसिंग कॉरपोरेशन

मणिपुर-नागालैंड सीमा क्षेत्र में भूकंप के झटके महसूस किए गए, भूकंप की तीव्रता 3.6 मापी

इंफाल मणिपुर-नागालैंड सीमा क्षेत्र में शुक्रवार को भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। अधिकारियों ने बताया कि रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 3.6 मापी गई है। मणिपुर आपदा प्रबंधन अधिकारी ने बताया कि भूकंप के झटके राज्य के उत्तरी उखरुल जिले और उससे सटे नगालैंड में भी महसूस किए हैं। यह पहाड़ी जिला म्यांमार की सीमा से भी सटा हुआ है। अधिकारियों ने बताया कि भूकंप से किसी प्रकार के जानमाल के नुकसान की कोई खबर सामने नहीं आई है। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी (एनसीएस) के अनुसार, भूकंप सतह से 30 किमी की गहराई पर आया। पहाड़ी पूर्वोत्तर क्षेत्र में कम से कम एक राज्य में हर हफ्ते भूकंप आता है, जिसमें ज्यादातर भूकंप की तीव्रता 3 से 4 होती है। पहाड़ी पूर्वोत्तर राज्यों, विशेषकर असम, मिजोरम और मणिपुर में लगातार आए हल्के से मध्यम भूकंपों ने अधिकारियों को चिंतित कर दिया है। भूकंप के कारण बिल्डरों को भूकंपरोधी संरचनाएं बनाने के लिए बाध्य होना पड़ रहा है। भूकंपविज्ञानी पहाड़ी पूर्वोत्तर क्षेत्र को दुनिया का छठा सबसे अधिक भूकंप-जनित खतरे वाला क्षेत्र मानते हैं। 1950 में आए 8.7 तीव्रता वाले भूकंप ने ब्रह्मपुत्र नदी के प्रवाह को बदल दिया था, जो उत्तर-पूर्व के प्रमुख व्यावसायिक केंद्र गुवाहाटी शहर से होकर गुजरती है। बता दें कि उखरुल में हाल ही में दो नागा गांवों के निवासियों के बीच सीमा विवाद को लेकर झड़प हो गई थी, जिसमें चार लोग मारे गए थे और 24 से ज्यादा लोग घायल हुए थे।

अमेठी में दिल दहलाने वाली घटना, एक ही परिवार के 4 सदस्यों की गोली मारकर हत्या

अमेठी उत्तर प्रदेश में अमेठी जिले के शिवरतनगंज क्षेत्र में एक दुस्साहिक वारदात में एक ही परिवार के चार सदस्यों की गोली मार कर हत्या कर दी गयी है।मृतक परिवार किराए के मकान में रहता था। परिवार का मुखिया सरकारी स्कूल में शिक्षक था।घटना स्थल पर भारी तादात में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। पुलिस सूत्रों ने शुक्रवार को बताया कि मां अहोरवा भवानी चौराहे के पास बीती देर शाम किराए के मकान में रह रहे शिक्षक सुनील कुमार (35), पत्नी पूनम भारती (33), पुत्री दृष्टि (7) और लाडो (2) को अज्ञात बंदूकधारियों ने गोली मार दी। गोलियों की तड़तड़ाहट से जब तक आस पास के लोग घटना स्थल पर पहुंचे तक तक हमलावर फरार हो गए।सूचना मिलते ही कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस चार लोगों को सिंह पुर सीएचसी लेकर गई जहां चिकित्सकों ने चारों को मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि मृतक परिवार का मुखिया सुनील कंपोजिट विद्यालय पंहौना में अध्यापक पद पर कार्यरत था।मृतक सुनील मूल रूप से रायबरेली जिले के सुदामापुर का रहने वाला था।घटना स्थल पर कई थानों की पुलिस फोर्स मौजूद है। पुलिस महानिरीक्षक प्रवीण कुमार ने पत्रकारों को बताया कि फॉरेंसिक टीम को मौके पर कुछ महत्त्व पूर्ण साक्ष्य मिले है जिनके आधार पर जल्द ही घटना के कारण और बदमाशों का पता लगाया जा सकेगा। वारदात के बाद चंदन वर्मा का नाम क्यों आ रहा? इस हत्याकांड के बाद एक अहम जानकारी निकलकर सामने आई है. दरअसल, पुलिस को 18 अगस्त 2024 की एक पुरानी एफआईआर मिली है. यह केस टीचर की पत्नी पूनम भारती की तरफ से दर्ज कराया गया था. पूनम ने किसी चंदन वर्मा नाम के शख्स के खिलाफ अश्लील हरकत, मारपीट करने और जाति सूचक शब्दों का इस्तेमाल कर गाली देने और मारपीट का आरोप लगाया था. एफआईआर कॉपी के अनुसार, पूनम भारती अपने बच्चे का इलाज कराने रायबरेली के सुमित्रा अस्पताल गई हुई थी. वहां रायबरेली के ही रहने वाले चंदन वर्मा नाम के शख्स ने उनके साथ अश्लील हरकत की. विरोध करने पर पति सुनील कुमार को थप्पड़ों से मारा और जान से मारने की धमकी दी. पूनम भारती का आरोप था कि चंदन नाम का यह शख्स पहले भी जान से मारने की धमकी दे चुका है. इस FIR कॉपी में वह साफ-साफ कह रही हैं कि अगर भविष्य में उनके या उनके पति के साथ कोई दुर्घटना होती है, तो उसका जिम्मेदार चंदन वर्मा ही होगा. फिलहाल, मृतक सुनील कुमार के पिता की तहरीर पर चंदन वर्मा के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है. चंदन पर बीएनएस की धारा 103(1) के तहत शिवरतनगंज थाने में मुकदमा दर्ज हुआ है. हालांकि, पुलिस और भी कई एंगल से इस हत्याकांड की जांच में जुटी हुई है.   अमेठी के एसपी अनूप सिंह ने क्या बताया? बीती रात एसपी अनूप सिंह ने मीडिया को बताया कि एक परिवार में पति पत्नी और दो बच्चियों की गोली मारकर हत्या की गई है. अज्ञात व्यक्ति ने उन्हें गोली मारी है. सूचना पर पहुंची पुलिस उन्हें अस्पताल लेकर पहुंची, लेकिन सभी को मृत घोषित कर दिया गया. किसी प्रकार की लूटपाट की कोशिश नहीं की गई है. 18 अगस्त को इस परिवार ने रायबरेली कोतवाली में चंदन वर्मा के खिलाफ मुकदमा लिखवाया था. एससी/एसटी एक्ट और छेड़छाड़ करने की धाराओं में मुक़दमा कराया था. हम लोग उस बिंदु को भी देख रहे हैं कि इस घटना से उस FIR का कोई संबंध है या नहीं. अमेठी और रायबरेली पुलिस की 6 टीमें खुलासे में लगाई गईं पुलिस सूत्रों की मानें तो तीन से अधिक बदमाशों ने इस हत्याकांड को अंजाम दिया. मौके से पुलिस को 9 खोखे और एक जिंदा कारतूस भी बरामद हुआ है. हत्याकांड में दो से अधिक असलहों का इस्तेमाल किया गया था. अमेठी और रायबरेली पुलिस की जॉइंट 6 टीमें हत्याकांड के खुलासे में लगाई गई हैं. घटना को अंजाम देने आए बदमाश पैदल ही घर तक पहुंचे थे. वहीं, हत्याकांड को अंजाम देने के बाद बाइक से हुए फरार हो गए. राहुल गांधी ने लिया संज्ञान अमेठी में चार लोगों की हत्या का कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भी संज्ञान लिया है. उन्होंने इसको लेकर अमेठी सांसद किशोरी लाल शर्मा से बात की है. राहुल गांधी ने कहा कि किशोरी जी और हम लोग पीड़ित परिवार के साथ हैं. किशोरी जी आप उनको इंसाफ दिलाने में जुटिए, अगर इंसाफ मिलते न दिखे तो बताइएगा मैं खुद आ जाऊंगा.

पूर्ववर्ती सरकार के कार्यकाल में लिए गए कई और फैसले भी हैं जिनकी जांच की जानी चाहिए: पवन कल्याण

तिरुपति आंध्र प्रदेश के उपमुख्यमंत्री पवन कल्याण ने कहा कि लड्डू में मिलावट का मामला तो भ्रष्टाचार का एक छोटा सा नमूना है तथा पूर्ववर्ती सरकार के कार्यकाल में लिए गए कई और फैसले भी हैं जिनकी जांच की जानी चाहिए। यहां को एक रैली को संबोधित करते हुए पवन कल्याण ने कहा, ‘‘मैं लड्डू में मिलावट के लिए युवजन श्रमिक रायथू कांग्रेस पार्टी (वाईएसआरसीपी) के प्रमुख वाईएस जगन मोहन रेड्डी को व्यक्तिगत रूप से दोषी नहीं ठहरा रहा हूं, बल्कि तिरुमला तिरुपति देवस्थानम (टीटीडी) बोर्ड भी इसके लिए दोषी है, जिसका गठन पूर्ववर्ती सरकार के कार्यकाल में किया गया था।’’ उच्चतम न्यायालय तिरुपति में प्रसाद के लड्डू बनाने में पशु चर्बी के कथित इस्तेमाल के मामले में अदालत की निगरानी में जांच के अनुरोध वाली याचिका समेत अन्य याचिकाओं पर शुक्रवार को सुनवाई करेगा। कल्याण ने कहा कि वह न्यायपालिका को यह बताना चाहते हैं कि जगन पर भ्रष्टाचार सहित कई आरोप हैं और उन्हें (लड्डू में मिलावट के मामले में) कोई फैसला देने से पहले इन सभी पर गौर करना चाहिए। उपमुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘प्रसाद के लड्डू में मिलावट तो महज एक छोटा सा हिस्सा है। हमें नहीं पता कि (पिछले) पांच साल के कार्यकाल में उन्होंने कितने करोड़ रुपये जुटाए। इसकी जांच होनी चाहिए।’’ उन्होंने कहा, ‘‘पूर्ववर्ती सरकार में मुख्यमंत्री मासूम बनने की कोशिश कर रहे हैं।’’ मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू के इस आरोप पर कि लड्डू में मिलावट वाला घी इस्तेमाल किया गया, उपमुख्यमंत्री ने कहा कि टीडीपी प्रमुख विधायकों और सांसदों को बता रहे हैं कि वास्तव में क्या हुआ था, उन्होंने एक ‘‘तथ्य’’ का हवाला दिया। उन्होंने लड्डू में मिलावट के मुद्दे को पिछले पांच सालों से ‘‘सनातन धर्म’’ पर किया जा रहा हमला बताया।  

गोविंदा अस्पताल से हुए डिस्चार्ज हुए, मीडिया से बात करते हुए सभी फैन्स का धन्यवाद किया, जिन्होंने इस मुश्किल समय में उनके लिए प्रार्थना की थी

मुंबई  बॉलीवुड अभिनेता गोविंदा (Govinda) को 4 अक्टूबर की दोपहर को अस्पताल से छुट्टी मिल गई है। 1 अक्टूबर के अपने लाइसेंसी पिस्तौल को साफ करते हुए गोविंदा को गलती से पैर में गोली लग गई थी। इस घटना के बाद उन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया था। फिलहाल गोविंदा को अब डॉक्टर्स ने डिस्चार्ज कर दिया है। हॉस्पिटल से बाहर आने के बाद गोविंदा ने मीडिया से बात करते हुए उन सभी फैन्स का धन्यवाद किया, जिन्होंने इस मुश्किल समय में उनके लिए प्रार्थना की थी। हॉस्पिटल से निकलने के बाद गोविंदा को व्हील चेयर पर देखा गया। गोविंदा का हंसता हुआ चेहरा देखने के बाद फैन्स ने राहत की सांस ली है। गोविंदा ने मीडिया से बात करते हुए कहा, ‘मैं अपने सभी फैन्स और शुभचिंतकों को बहुत-बहुत धन्यवाद देता हूं। मैं उन लोगों को धन्यवाद देता हूं, जिन्होंने जगह-जगह मेरे जल्द से जल्द ठीक होने की प्रार्थना की।’ बाहर निकलते हुए गोविंदा ने हंसते हुए अपने सभी फैन्स को फ्लाइंग किस दी। बता दें डॉक्टरों ने 60 वर्षीय एक्टर को कम से कम छह सप्ताह तक बिस्तर पर आराम करने की सलाह दी है। बताते चलें गोविंदा 1 अक्टूबर के दिन सुबह-सुबह अपनी पिस्तौल को साफ कर रहे थे। अचानक उनके हाथ से पिस्तौल पिसल गई और गोविंदा के पैर में गोली लग गई। डॉक्टर्स ने तुरंत गोविंदा का इलाज कर गोली को पैर से बाहर निकाल दिया था। लगभग 4 दिनों से अस्पताल में गोविंदा भर्ती थे। अब गोविंदा को कुछ हफ्तों तक घर में आराम करने के लिए कहा गया है। गोविंदा की पत्नी सुनीता ने यह भी कहा कि वो गोविंदा को देखने के लिए ज्यादा लोगों को अनुमति नहीं देंगे क्योंकि इससे इन्फेक्शन फैल सकता है। गोविंदा को कैसे लगी गोली? घटना मंगलवार सुबह 4 बजकर 45 मिनट के आसपास की है. गोविंदा कोलकाता के लिए रवाना हो रहे थे. घर से निकलने से पहले एक्टर अपनी लाइसेंसी रिवॉल्वर को साफ कर केस में रख रहे थे. तभी गन उनके हाथ से छूटकर नीचे गिरी. इस दौरान मिसफायर हुआ और एक्टर के पैर में 1 गोली लगी. मालूम हो, रिवॉल्वर में 6 गोलियां लोड थीं. फायरिंग की आवाज सुनते ही घर पर मौजूद लोग उन्हें तुरंत अस्पताल लेकर गए. घटना के वक्त पत्नी सुनीता घर पर मौजूद नहीं थीं. वो कोलकाता में थीं. मुश्किल वक्त में गोविंदा के परिवारवाले उन्हें अस्पताल में मिलने पहुंचे थे. कश्मीरा शाह, आरती सिंह, गोविंदा के भांजे और भाई तुरंत अस्पताल में उनका हालचाल लेने पहुंचे थे. विदेश में होने के कारण कृष्णा अभिषेक मामा से मिलने अस्पताल नहीं जा सके थे. गोविंदा ने ICU से फैंस को भेजा था वॉइस मैसेज गोविंदा पर गोली लगने की खबर सुनकर उनके फैंस परेशान हो गए थे. तब एक्टर ने सभी को दिलासा देने के लिए आईसीयू से अपना वॉइस मैसेज रिलीज किया था. ऑडियो में एक्टर ने कहा था- मैं अब खतरे से बाहर हूं. गलती से गोली चल गई थी. बाबा का आशीर्वाद है. मैं अपने डॉक्टर्स का धन्यवाद करता हूं. अपने फैंस का भी मैं आभारी हूं. आप सब लोगों का आशीर्वाद, मां-बाबा का आशीर्वाद और बाबा की कृपा से जो गोली लगी थी वो निकाल दी गई है. मैं धन्यवाद करता हूं आप सभी का.   पुलिस ने रिवॉल्वर कांड पर क्या फैसला दिया? क्योंकि फायरिंग का केस है इसलिए पुलिस ने अपनी तरफ से पूरी जांच की. डीसीपी दीक्षित गेदाम के मुताबिक, ये मामला सिर्फ एक हादसा है. कोई साजिश या गड़बड़ी उन्हें नहीं दिखी. इसलिए अभी तक कोई मामला दर्ज नहीं किया गया है. पुलिस ने इस केस को अपनी डायरी में बस इंसीडेंट रिपोर्ट किया है. जिस बंदूक से गोली चली थी वो गोविंदा की अपनी लाइसेंसी रिवॉल्वर है. उनके परिवारवालों का पुलिस ने बयान दर्ज किया है. लेकिन अभी तक गोविंदा का स्टेटमेंट रिकॉर्ड नहीं किया गया है. 

मुख्यमंत्री साय ने आम नागरिकों से मिले और उनकी मांगों, समस्याओं से अवगत होकर उनके निराकरण का दिया आश्वासन

रायपुर, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दंतेवाड़ा जिले के प्रवास के दौरान सर्किट हाऊस में क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों और गणमान्य नागरिकों से भेंटकर उन्हें नवरात्र पर्व की बधाई दी। मुख्यमंत्री ने यहां आम नागरिकों से मिले और उनकी मांगों, समस्याओं से अवगत होकर उनके निराकरण का आश्वासन दिया।   इस मौके पर मुख्यमंत्री साय ने कहा कि बस्तर की आराध्य देवी मां दन्तेश्वरी के दर्शन का आज सौभाग्य मिला, उनका आशीर्वाद सदैव आप सभी पर बना रहे। आज माता की कृपा से जिले को 166 करोड़ रुपए की लागत के विकास कार्यों की सौगात मिली है। मां दन्तेश्वरी मंदिर परिसर में आकर्षक कारीडोर का निर्माण हुआ है, दूरस्थ ईलाके के ग्रामीणों को आवागमन सुविधाएं मुहैया कराने के लिए महिला स्व-सहायता समूह को बस संचालन की जिम्मेदारी दी गई है। जिससे इन सुदूर क्षेत्रों में विकास के द्वार खुलेगी। मुख्यमंत्री ने बताया कि छत्तीसगढ़ सरकार इस अंचल के समग्र विकास के लिए अनवरत रूप से कटिबद्धता के साथ प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में आमजनों की सहूलियत के हिसाब से प्राथमिकता देकर विकास कार्यों को किया जाएगा।

देवरा-पार्ट 1 ने पहले सप्ताह में 215 करोड़ की कमाई की

मुंबई, मैन ऑफ मासेस जूनियर एनटीआर की फिल्म देवरा-पार्ट 1 ने अपने पहले सप्ताह में भारतीय बाजार में 215 करोड़ रूपये की कमाई कर ली है। निर्देशक कोराटाला शिवा की एक्शन थ्रिलर फिल्म ‘देवरा-पार्ट 1’ 27 सितंबर को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज की गई। इस फिल्म में जूनियर एनटीआर, जाह्नवी कपूर और सैफ अली खान ने मुख्य भूमिका निभायी।इस फिल्म में जूनियर एनटीआर डबल रोल में हैं। फिल्म देवरा-पार्ट 1 को समीक्षकों और दर्शकों की तरफ से सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली है। सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार, फिल्म देवरा पार्ट 1 ने सात दिनों दिनों में 215 करोड़ रूपये की कमाई कर ली है।

कांग्रेस के शासन में ड्रग्स से पंजाब, हरियाणा और समग्र उत्तर भारत में युवाओं का जो हाल हुआ : अमित शाह

नई दिल्ली केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पकड़े गए 5,600 करोड़ रुपये के ड्रग्स के कांग्रेस कनेक्शन पर बड़ा आरोप लगाते हुए कहा है कि एक तरफ जहां केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार युवाओं को खेल, शिक्षा और इनोवेशन की ओर ले जा रही है, तो वहीं दूसरी तरफ कांग्रेस उन्हें ड्रग्स की अंधेरी दुनिया में ले जाना चाहती है। अमित शाह ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए यह भी दावा किया कि उनकी सरकार, ड्रग्स के कारोबारियों का राजनीतिक पद या कद देखे बिना, ड्रग्स के पूरे तंत्र का विनाश कर ‘नशा मुक्त भारत’ बनाने के लिए काम करेगी। केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट कर कहा, “एक ओर जहां मोदी सरकार ‘नशा मुक्त भारत’ के लिए जीरो टॉलरेंस की नीति अपना रही है, वहीं उत्तर भारत से पकड़ी गई ड्रग्स की 5,600 रुपए करोड़ की खेप में कांग्रेस के एक प्रमुख व्यक्ति की संलिप्तता बेहद खतरनाक और शर्मनाक है।” शाह ने ड्रग्स के कारण पैदा हुए हालात और कांग्रेस की मंशा पर सवाल उठाते हुए आगे कहा कि,” कांग्रेस के शासन में ड्रग्स से पंजाब, हरियाणा और समग्र उत्तर भारत में युवाओं का जो हाल हुआ, वह सभी ने देखा है। मोदी सरकार युवाओं को खेल, शिक्षा और इनोवेशन की ओर ले जा रही है, तो वहीं कांग्रेस उन्हें ड्रग्स की अंधेरी दुनिया में ले जाना चाहती है। कांग्रेस नेता द्वारा अपने राजनीतिक रसूख से युवाओं को ड्रग्स के दलदल में झोंकने का जो पाप किया जाना था, उन इरादों को मोदी सरकार कभी पूरा नहीं होने देगी। हमारी सरकार, ड्रग्स के कारोबारियों का राजनीतिक पद या कद देखे बिना, ड्रग्स के पूरे तंत्र का विनाश कर ‘नशा मुक्त भारत’ बनाने के लिए संकल्पित है।”    

प्रतिभाशाली युवाओ को आगे बढ़ने का पूरा अवसर दिया जाएगा : मुख्यमंत्री

रायपुर, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय बीजापुर स्थित सेन्ट्रल लाइब्रेरी में युवा संवाद कार्यक्रम में शामिल हुए, यहां उन्होंने युवाओं से सीधा संवाद किया। युवाओं से बातचीत के बीच मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि प्रतिभाशाली युवाओ को आगे बढ़ने का पूरा अवसर दिया जाएगा, प्रदेश के युवाओं को अच्छे भविष्य के निर्माण की सम्भावनाएं मिल रही है। इस मौके पर युवाओं की मांग सुनकर मुख्यमंत्री ने बीजापुर कलेक्टर को आवश्यक निर्देश भी दिए| अब बीजापुर के युवाओं को जल्द ही शून्य प्रतिशत ब्याज में एजुकेशन लोन की सुविधा देने की पहल की जाएगी।   मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि नवरात्रि के अवसर पर संवाद कार्यक्रम में युवाओं से मिलना एक शुभ अवसर है| मुख्यमंत्री ने बताया कि छत्तीसगढ़ सरकार शिक्षा के लिए सजग है, प्रदेश में उच्च शिक्षा संस्थानों की स्थापना के साथ ही जिलों में लाइब्रेरी की सुविधा दी गई है। उन्होंने कहा कि रायपुर के नालंदा परिसर में प्रतियोगी परीक्षा के लिए विद्यार्थियों की सुविधाओं में वृद्धि की गई है| दिल्ली में यूपीएससी की तैयारी के लिए संचालित ट्राइबल यूथ हॉस्टल में सीटों की संख्या बढ़ाई गई, पीजी में रहने वाले विद्यार्थियों की सुविधा का ध्यान रखते हुए उनका खर्च शासन द्वारा वहन किया जाएगा| मुख्यमंत्री श्री साय ने युवाओं के साथ उनके भविष्य, शिक्षा, और रोज़गार के मुद्दों पर भी चर्चा की। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार युवाओं के विकास और उन्हें बेहतर अवसर प्रदान करने के लिए निरंतर प्रयासरत है। श्री साय ने युवाओं को आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित किया और सरकार की विभिन्न योजनाओं की जानकारी भी दी, जो उनके सशक्तिकरण में सहायक हो सकती हैं। कार्यक्रम के दौरान युवाओं ने भी मुख्यमंत्री से अपने सवाल पूछे और अपने अनुभव साझा किए। लाइब्रेरी में आयोजित इस युवा संवाद कार्यक्रम ने जिले के युवाओं को एक सकारात्मक मंच दिया, जहां वे अपनी समस्याओं को सीधे मुख्यमंत्री के सामने रख सकें और उनके समाधान के बारे में जान सकें। मुख्यमंत्री से बातचीत में युवा राकेश ताती ने बताया कि नक्सल प्रभावित क्षेत्र का होने के कारण, मेरी प्रारंभिक शिक्षा दूसरे गाँव में हुई, आज मेरे गाँव में पुलिस कैंप के साथ-साथ स्कूल भी खुल गए हैं। राकेश ने बताया कि मैं सहायक प्रोफेसर की तैयारी कर रहा है, लाइब्रेरी से तैयारी करने में बहुत सहायता मिलेगी| रूखसार खान ने बताया कि जिले में अंग्रेजी माध्यम स्कूल खुलने से पढ़ाई का स्तर अच्छा हुआ है, रूखसार ने मुख्यमंत्री से बीएड-डीएड कॉलेज की खोलने की पहल मांग की| सामया हसरत ने साइंस विषय के लिए कॉलेज में प्रोफेसर की सुविधा के लिए मुख्यमंत्री का आभार जताया| ग्राम मेड के निवासी जगपति कुर्सा ने बताया कि गाँव सड़क, बिजली और अन्य विकास कार्य को गति मिल गई है। जगपति ने नीट-जेईई की तैयारी के लिए सेंट्रल लाइब्रेरी में कोचिंग की माँग रखी। पुजारी कांकेर निवासी लक्ष्मण ने बताया कि मेरे गाँव में पहले स्कूल नहीं था इसलिए मैंने अपनी पढ़ाई दूसरे गांव में जाकर की लेकिन मुझे ख़ुशी है कि अब मेरे गांव में स्कूल खुल गया है, अब गांव के बच्चे गांव में ही पढ़ रहे हैं| मुख्यमंत्री ने युवाओं की बात सुनकर उनकी समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया|

अभिमन्यु अभियान के तहत महिला जागरूकता कार्यक्रम का किया गया आयोजन

शहडोल तहसील ब्यौहारी अंतर्गत महिला सुरक्षा जागरूकता हेतु चलाये जा रहे अभिमन्यु अभियान के तहत कार्यक्रम का आयोजन शिवालय पैलेस मैरिज गार्डन परिसर में किया गया। इस अभियान का उद्देश्य महिलाओं के खिलाफ होने वाले अपराधों के प्रति सजगता, जागरूकता, और उनकी रोकथाम के प्रति समुदाय को संवेदनशील बनाना था। इस कार्यक्रम के माध्यम से छात्राओं को महिला संबंधी अपराधों, कानूनी अधिकार, पुलिस की ओर से प्रदान की जाने वाली सुरक्षा सेवाओं के बारे में भी विस्तार से जानकारी दी गई। शहडोल पुलिस की पहल का उद्देश्य यह है कि महिलाएं स्वयं के प्रति अधिक जागरूक रहें और किसी भी आपात स्थिति में अपनी सुरक्षा सुनिश्चित कर सकें।       कार्यक्रम में छात्राओं के बीच संवाद सत्र का भी आयोजन किया गया, जिसमें उन्होंने अपने सवालों को साझा किया। पुलिस अधिकारियों ने सभी सवालों के उत्तर देकर छात्राओं का मार्गदर्शन किया। इस दौरान महिला हेल्पलाइन नंबर, सोशल मीडिया संबंधी अपराधों, ईव-टीजिंग के खिलाफ कानून और अन्य महत्वपूर्ण जानकारियों को भी साझा किया गया।      कार्यक्रम में विधायक ब्यौहारी श्री शरद जुगलाल कोल, एसडीएम ब्यौहारी श्री नरेंद्र सिंह धुर्वे, एसडीओपी ब्यौहारी श्री रवि प्रकाश कोल, पत्रकारगण सहित काफी संख्या में स्कूली छात्राएं व संबंधित अधिकारी उपस्थित थें।

शासकीय उ.मा.वि. देवहरा में गुड टच-बैड टच की दी गई जानकारी

अनूपपुर  कलेक्टर श्री हर्षल पंचोली के निर्देशन एवं जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री तन्मय वशिष्ठ शर्मा के मार्गदर्शन में महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा जिले के विभिन्न स्कूलों एवं आंगनबाड़ी केन्द्रों में गुड टच-बैड टच एवं लैंगिक अपराधों से बालकों को संरक्षण अधिनियम की जानकारी दी जा रही है। इसी तारतम्य में गुरूवार 03 अक्टूबर को विकासखण्ड जैतहरी के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय देवहरा में छात्र-छात्राओं को पॉस्को अधिनियम 2012 अंतर्गत गुड टच-बैड टच, बाल विवाह के संबंध में जानकारी प्रदान की गई एवं किसी भी अप्रिय घटनाओं से बचाव हेतु चाइल्ड हेल्प लाइन टोल फ्री नंबर 1098 की जानकारी दी गई। कार्यक्रम में महिला बाल विकास विभाग के विधि सह परिवीक्षा अधिकारी श्री अशोक कुमार त्रिपाठी, विद्यालय की प्राचार्य श्रीमती प्रेमशिला तिर्की एवं विद्यालय के शिक्षक उपस्थित थे।

राहुल गांधी की मृतक के परिवार के सदस्यों से फोन पर हुई बातचीत, न्याय दिलाने व दोषियों को सजा का दिया आश्वासन

अमेठी उत्तर प्रदेश के अमेठी में दलित परिवार के चार सदस्यों की गोली मारकर हत्या की वारदात से पूरे इलाके में हड़कंप मच हुआ है। इस बीच अमेठी के सांसद किशोरी लाल (केएल) शर्मा ने लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी की मृतक के परिवार के सदस्यों से फोन पर बातचीत कराई। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, राहुल गांधी ने न्याय दिलाने व दोषियों को सजा दिलाने का आश्वासन दिया है। इसके अलावा राहुल गांधी ने हरसंभव मदद व मुआवजा दिलाने का भी आश्वासन दिया है। केएल शर्मा ने कहा कि राहुल गांधी को कल इस घटना की जानकारी दी गई थी। राहुल गांधी ने मुझे परिवार के साथ रहने को कहा है। मैं कल से लगातार परिवार के संपर्क में हूं। आज राहुल गांधी ने पीड़ित परिवार से फोन पर बात की है। इस वारदात को लेकर सांसद शर्मा ने सरकार और प्रशासन पर गंभीर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा है कि दोषियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाना चाहिए और उनके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जानी चाहिए। सांसद किशोरी लाल शर्मा ने कहा कि मैं लगातार मृतक के परिजनों के संपर्क में हूं और उनकी समस्याओं को समझ रहा हूं। यह घटना एक गंभीर अपराध है और इसमें रायबरेली पुलिस की बड़ी लापरवाही है। उन्होंने आरोप लगाया कि यदि समय रहते कार्रवाई की गई होती, तो शायद यह दुखद घटना न होती। किशोरी लाल ने प्रशासन से मांग की है कि आरोपियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाए ताकि समाज में कानून और व्यवस्था की स्थिति को बनाए रखा जा सके। उन्होंने कहा, “हमारी जिम्मेदारी है कि हम ऐसे मामलों में तुरंत और सख्त कदम उठाएं ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाएं दोबारा न हों।” बता दें कि जिले के शिवरतनगंज थाना क्षेत्र के अहोरवा भवानी चौराहे के पास गुरुवार को एक सरकारी स्कूल के शिक्षक सुनील (35), उनकी पत्नी पूनम (32) और दो बच्चों की अज्ञात हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। अमेठी के पुलिस अधीक्षक अनूप कुमार सिंह ने बताया था कि सुनील रायबरेली के मूल निवासी थे और वह पन्हौना के एक सरकारी स्कूल में शिक्षक थे। अज्ञात लोगों ने घर में घुसकर सुनील और उनके परिवार को गोली मारकर हत्या कर दी।  

नामांतरण, बंटवारा तथा सीमांकन के प्रकरणों का निराकरण समय सीमा में अभियान चलाकर करें राजस्व अधिकारी- कलेक्टर

उमरिया राजस्व अधिकारी नामांतरण, बंटवारा तथा सीमांकन के प्रकरणों का निराकरण समय सीमा में अभियान चलाकर करें, इसके साथ ही राजस्वो वसूली तथा डायवर्सन की वसूली का कार्य भी प्राथमिकता के आधार पर किया जाए। सभी पटवारी अपने मुख्यालय में रहें तथा राजस्व अधिकारी नियमित रूप से मैदानी क्षेत्र का भ्रमण कर औचक निरीक्षण करें। यह निर्देश कलेक्टर धरणेन्द्र कुमार जैन ने राजस्व  अधिकारियों की मासिक समीक्षा बैठक में दिए। बैठक में अपर कलेक्टर शिवगोविंद सिंह मरकाम, एसडीएम बांधवगढ रीता डेहरिया, एसडीएम मानपुर कमलेश नीरज, एसएलआर एल के शर्मा, जिला प्रबंधक लोक सेवा गारंटी शुभांगी मित्तल तथा जिले के तहसीलदार एवं नायब तहसीलदार उपस्थित रहे।     कलेक्टर ने कहा कि जिन अधिकारियों व्दारा राजस्व प्रकरणों का निराकरण समय सीमा मे नही किया जाएगा , उन पर प्रावधानों के अनुसार दंड अधिरोपित किया जाएगा तथा सेवा पुस्तिका में इंद्राज किया जाएगा। आपने कहा कि नक्साा तरमीम तथा किसानों की ई केवायसी का कार्य पूर्व की तरह अभियान के रूप में किया जाए , इसके साथ ही पीएम किसान योजना के हितग्राही किसानों की ई केवायसी तथा आधार सीडिंग के कार्य में प्रगति लाएं। कलेक्टर ने मुख्यमंत्री कार्यालय, आयुक्त कार्यालय तथा जिला स्तर पर प्राप्त होने वाली शिकायतों , जनसुनवाई में प्राप्त आवेदनों , सीएम हेल्पलाइन के प्रकरणों तथा समय सीमा के पत्रों की समीक्षा की तथा उनके निराकरण के निर्देश भी दिए। कलेक्टर ने कहा कि जिन किसानों व्दारा धान खरीदी के लिए पंजीयन कराया गया है उन किसानों के पंजीयन भी राजस्व अधिकारी सत्यापित करना सुनिश्चित करें ।

विदेश मंत्री एस जयशंकर जाएंगे पाकिस्तान, जानें आखिर क्यों जा रहे पड़ोसी देश

नईदिल्ली  पाकिस्तान में होने वाली एससीओ समिट में भारत की ओर से हिस्सा लेने विदेश मंत्री डॉ एस जयशंकर जाएंगे. वहां की राजधानी इस्लामाबाद में यह बैठक 15-16 अक्टूबर, 2024 को होगी, जिसमें एस जयशंकर ही इंडिया का प्रतिनिधित्व करेंगे. इस बात की जानकारी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने शुक्रवार (04 अक्टूबर) को दी. विदेश मंत्री डॉ. जयशंकर फिलहाल श्रीलंका  के दौरे पर हैं, वहां पर उन्होंने श्रीलंका के राष्ट्रपति और विदेश मंत्री से मुलाकात की है. एबीपी न्यूज़ के सवाल क्या ये दौरा पाकिस्तान से रिश्ते सुधारने के तौर पर देखा जाए? इस पर विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा कि विदेश मंत्री का इस्लामाबाद जाना SCO को लेकर है. इससे ज़्यादा इस बारे में ना सोचा जाए. पड़ोसी पहले की नीति पर हो रहा काम विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा कि इन दिनों पड़ोसी प्रथम की नीति पर काम हो रहा है और इसी नीति पर हम आगे बढ़ रहे हैं. मालदीव के राष्ट्रपति 7 अक्टूबर से भारत दौरे पर आ रहे हैं. वो दिल्ली, मुंबई और बेंगलुरु का भी दौरा करेंगे. यह उनकी पहली द्विपक्षीय यात्रा होगी. इजरायल-ईरान संघर्ष पर क्या है भारत का रुख? एबीपी न्यूज़ के सवाल पर कि क्या भारत तनाव को कम करना का प्रयास करेगा? इस पर रणधीर जायसवाल ने कहा कि ईरान-इजरायल तनाव में सभी पक्ष संयम से काम लें. इस हालात में आम लोगों की सुरक्षा आवश्यक है. सभी मामलों को बातचीत से सुलझाया जाए. क्या है SCO का महत्व? शंघाई सहयोग संगठन के शिखर सम्मेलन से पहले मंत्रिस्तरीय वार्ता और वरिष्ठ अधिकारियों की कई दौर की बैठकें होंगी। इसमें सदस्य देशों के बीच वित्तीय, आर्थिक, सामाजिक-सांस्कृतिक और मानवीय सहयोग पर ध्यान केंद्रित किया जाएगा। आपको बता दें कि SCO भारत, चीन, रूस, पाकिस्तान, कजाकिस्तान, किर्गिस्तान, ताजिकिस्तान और उजबेकिस्तान का एक प्रभावशाली आर्थिक व सुरक्षा समूह है। पाकिस्तान के विदेश कार्यालय की प्रवक्ता मुमताज ज़हरा बलूच ने कहा था कि 15-16 अक्टूबर को होने वाली बैठक में भाग लेने के लिए सदस्य देशों के प्रमुखों को निमंत्रण भेजा गया है. इसी के तहत भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भी निमंत्रण भेजा गया है. उन्होंने कहा कि कुछ देशों ने पहले ही बैठक में भागीदारी की पुष्टि कर दी है, जिसके बारे में उचित समय पर जानकारी दी जाएगी. वरिष्ठ अधिकारियों के बीच होंगी कई दौर की बैठकें बता दें कि इस्लामाबाद में होने वाले इस समिट से पहले मंत्रिस्तरीय बैठक और वरिष्ठ अधिकारियों की कई दौर की बैठकें होंगी जो SCO सदस्य देशों के बीच वित्तीय, आर्थिक, सामाजिक-सांस्कृतिक और मानवीय सहयोग पर केंद्रित होंगी. SCO में भारत, चीन, रूस, पाकिस्तान, कजाकिस्तान, किर्गिस्तान, ताजिकिस्तान और उज्बेकिस्तान शामिल हैं, भारत ने पिछले साल की थी मेजबानी भारत ने पिछले साल वर्चुअल मोड में आयोजित SCO शिखर सम्मेलन की मेजबानी की थी और इसमें पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने ऑनलाइन हिस्सा लिया था. हालांकि पाकिस्तान के तत्कालीन विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो जरदारी गोवा में SCO विदेश मंत्रियों की परिषद की 2 दिवसीय बैठक में भाग लेने के लिए मई 2023 में भारत आए थे, जो लगभग 12 वर्षों में भारत का दौरा करने वाले पहले पाकिस्तानी विदेश मंत्री थे. भारत और पाकिस्तान के बीच तनावपूर्ण संबंधों का एक लंबा इतिहास रहा है, जिसका मुख्य कारण कश्मीर मुद्दा और पाकिस्तान से होने वाला सीमा पार आतंकवाद है. भारत ये कहता रहा है कि वह पाकिस्तान के साथ सामान्य पड़ोसी संबंध चाहता है.

सड़कों और पुल-पुलियों के निर्माण के साथ ही रेलमार्ग तथा हवाईमार्ग से रीवा जिले को अन्य शहरों से जोड़ने के कार्य किये जा रहे – उप मुख्यमंत्री शुक्ल

भोपाल उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने कहा है कि रीवा जिले का चौतरफा विकास हमारी प्राथमिकता है। सड़कों और पुल-पुलियों के निर्माण के साथ ही रेलमार्ग तथा हवाईमार्ग से रीवा जिले को अन्य शहरों से जोड़ने के कार्य किये जा रहे हैं। रीवा-ब्यौहारी मार्ग में नहर में इस पुल के बनने से सड़क का घुमाव समाप्त हो जाएगा तथा होने वाली दुर्घटना की संभावनाएं भी पूरी तरह खत्म हो जाएंगी। उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने 4 करोड़ रुपए की लागत से अमिलकी में नहर पर बनने वाले लघु पुल का भूमि-पूजन किया तथा शीघ्र कार्य प्रारंभ करने के निर्देश दिए। रीवा से शहडोल मार्ग के विकास कार्य में पुल का निर्माण शामिल नहीं था। इसकी अतिरिक्त स्वीकृति देकर कार्य प्रारंभ कराया गया है, जो दिसंबर माह तक पूरा किया जायेगा। ग्रामवासियों ने समवेत स्वर में पुल के निर्माण की जरूरत बताई तथा उप मुख्यमंत्री शुक्ल को इस कार्य के लिए साधुवाद दिया। उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने कहा कि रीवा-शहडोल मार्ग की छुहिया घाटी में सड़क मार्ग में सुरंग बनाने का डीपीआर तैयार किया जा रहा है। शीघ्र ही केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से स्वीकृति के लिए अनुरोध करेंगे। विधायक गुढ़ नागेंद्र सिंह ने कहा कि रीवा का कायाकल्प उप मुख्यमंत्री शुक्ल के मार्गदर्शन में हो रहा है। गत दिवस रीवा को अटल पार्क के तौर पर बड़ी सौगात मिली है, जिससे रीवावासियों का महानगर की तर्ज पर बड़े पार्क का सपना साकार हुआ है। स्थानीय जन-प्रतिनिधि, विभागीय अधिकारी एवं बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे।  

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88