LATEST NEWS

राशिफल रविवार 06 अक्टूबर 2024

मेष राशि कल का राशिफल मेष राशि के जातकों के लिएआज दिन कुछ टेंशन लेकर आने वाला है. आपको अपने कामों को पूरा करने में काफी मेहनत मशक्कत लगेगी. स्वास्थ्य भी आपका कुछ उतार-चढाव भरा रहेगा, जो आपकी समस्या को बढ़ाएगा. आपको पारिवारिक समस्याओं को किसी बाहरी व्यक्ति के सामने उजागर नहीं करना है, नही तो वह इसका फायदा उठा सकते है. ससुराल पक्ष से  आपको धन लाभ मिलने की संभावना है. आपकी कार्यक्षेत्र में किसी से बेवजह बहस बाजी हो सकती है. वृषभ राशि कल का राशिफल वृषभ राशि के जातकों को  अपने कामों में जोखिम थोड़ा सोच समझ कर उठना होगा. आपको कोई किसी से कोई वादा करने से पहले उसे पूरा करने के बारे में अवश्य सोचें, क्योंकि आपके पास धन को लेकर कुछ समस्याएं बनी रहेगी. कुछ मौसमी बीमारियां आपको अपनी चपेट में ले सकती है, जिससे आपको बचना होगा. आप जीवनसाथी के लिए कोई डिसीजन बहुत ही सोच विचार कर लें. विद्यार्थियों को अपनी पढ़ाई लिखाई में कुछ समस्याओं का सामना करना पड़ेगा. मिथुन राशि कल का राशिफल मिथुन राशि के जातकों के लिए आज दिन बिजनेस के मामले में अच्छा रहने वाला है. आप अपने कामों को लेकर काफी उत्साहित रहेंगे. कोई बड़ा टेंडर भी आपको मिलने की संभावना है. आप अपना कुछ समय परिवार के सदस्यों के साथ व्यतीत करेंगे, जिससे आपको अपनी संतान के मन में चल रही बातों को जानने की कोशिश करनी होगी. आपका कोई मित्र  आपसे मेल मिलाप करने आ सकता है. आपको अपने आसपास रह रहे विरोधियों से सावधान रहने की आवश्यकता है. कर्क राशि कल का राशिफल कर्क राशि के जातकों को  अकस्मात धन लाभ मिलने की संभावना है व अपने किसी नए घर को लेकर काम शुरू कर सकते हैं, जो उनके लिए अच्छा रहेगा. शेयर मार्केट में भी आपको मार्किट की चाल को देखकर निवेश करने की आवश्यकता है.  आपके परिवार में कोई  मांगलिक कार्यक्रम होने से माहौल खुशनुमा रहेगा. आपको अपने कामों को किसी दूसरे के भरोसे नहीं डालना है. सिंह राशि कल का राशिफल सिंह राशि के जातकों के लिए आज दिन को समस्याओं भरा रहने वाला है. आपका कोई पुराना विवाद उभरने की संभावना है. आप अपनी पर्सनल बातें किसी मित्र से शेयर ना करें. आपको वैवाहिक जीवन में कुछ समस्याएं हो सकती हैं.  आप अपने करियर को लेकर थोड़ा परेशान रहेंगे, लेकिन आपको किसी नई नौकरी का ऑफर भी आने की संभावना है. पिताजी को  आप कोई उपहार दे सकते हैं. आपको अधिक काम करने के कारण शारीरिक थकान व कमजोरी होने हो सकती है. कन्या राशि कल का राशिफल कन्या राशि के जातको के लिए दिन  आत्मविश्वास से भरपूर रहने वाला है. आपके किसी पर आंख मूंद कर भरोसा ना करें, नहीं तो समस्या हो सकती है. परिवार के सदस्यों का सहयोग आपको भरपूर मात्रा में मिलेगा. आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ कुछ समय मौज-मस्ती करने में व्यतीत करेंगे. आपको कार्य क्षेत्र में अपने पार्टनर से धोखा मिलने की संभावना है, इसलिए आप अपनी आंख व  कान खुले रखें . तुला राशि कल का राशिफल तुला राशि के जातकों के लिए आज दिन कुछ खास रहने वाला है. परिवार में आप अपनी संतान से कुछ जरूरी कामों को लेकर बातचीत कर सकते हैं. आपका कोई पुराना काम पूरा होने से आपको खुशी होगी.  आप अपने घर परिवार में कामों को लेकर प्लानिंग करके आगे बढ़ेंगे, जिसमें माता-पिता आपको कोई अच्छी सलाह दे सकते हैं.  आप किसी धार्मिक आयोजन में सम्मिलित होंगे, जिससे आपके मन में उत्साह बना रहेगा. वृश्चिक राशि कल का राशिफल वृश्चिक राशि के जातकों के लिए दिन आपके लिए किसी बड़े परिवर्तन को करने के लिए रहेगा, जो विद्यार्थी विदेश जाकर पढ़ाई करना चाहते हैं, उन्हें  कोई अच्छा असर मिल सकता है.  आपको अपने घर परिवार के कुछ कामों को पूरा करने के लिए काफी मेहनत मश्कत करनी होगी, नहीं तो आपको अपने बिजनेस में भी सफलता मिलेगी. आप किसी से धन उधार ले सकती है और चुटपुट लाभ की योजनाओं पर पूरा ध्यान देना होगा. धनु राशि कल का राशिफल धनु राशि के जातक किसी नए काम की शुरुआत कर सकते हैं, जो आपके लिए अच्छी रहेगी. आपके स्वास्थ्य में उतार चढ़ाव बने रहेंगे. आपको पार्टनरशिप में किसी काम को करने पर ध्यान देने की आवश्यकता है. संतान आपकी उम्मीदो पर खरी उतरेगी. आपको अपनी तरक्की की राह में आ रही बाधाओ को दूर करने की आवश्यकता है. आप बिजनेस में किसी से धन उधार ना लें, नहीं तो आपको उसमें समस्या हो सकती है. मकर राशि कल का राशिफल मकर राशि के लिए आज दिन स्वास्थ्य के लिहाज से कमजोर रहने वाला है.  आपको अपने कामों में अच्छा लाभ न मिलने से मन में थोड़ी निराशा तो रहेगी. किसी नए काम को शुरुआत करने से बचें, कोई वाद विवाद की स्थिति उत्पन्न हो, तो आप उसमें चुप लगाये. छोटे बच्चों के लिए आप कोई उपहार लेकर आ सकते हैं. आपको संतान की पढ़ाई लिखाई पर थोड़ा ज्यादा ध्यान देने की आवश्यकता है, क्योंकि वह किसी गलत राह पर आगे बढ़ सकते हैं. कुंभ राशि कल का राशिफल कुंभ राशि के जातकों के लिए आज दिन बाकी दिनों की तुलना में बेहतर रहने वाला है.  आप अपने घर की साज सज्जा पर ज्यादा ध्यान देंगे, जिसके लिए आप कहीं शॉपिंग  पर भी जा सकते हैं. आपको  किसी पुरानी गलती से सबक लेना होगा. विद्यार्थीयो के मन में यदि किसी बात को लेकर भय बना हुआ है, तो उसके लिए आप अपने अध्यापकों से बातचीत कर सकते हैं. आपको  किसी से कोई वादा करने से बचना होगा और अपने खर्चों पर पूरा ध्यान दें. मीन राशि कल का राशिफल मीन राशि के जातकों के लिए आज दिन लाभदायक रहने वाला है. नौकरी को लेकर यदि आप परेशान चल रहे थे, तो आपकी वह चिंता भी दूर होगी और किसी कानूनी मामले में आपको जीत मिलने से आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा. जीवन साथी को  कार्य क्षेत्र में कोई नया पद मिल सकता है. कल आपको कार्यक्षेत्र में कोई गलती दौहराने  से बचना होगा, नहीं तो उसमे आपसे कोई गलती हो सकती है.

ऐप-आधारित कैब एग्रीगेटर ओला को 2019 में ड्राइवर पर यौन उत्पीड़न का आरोप महिला को 5 लाख रुपये का मुआवजा देने का निर्देश दिया

बेंगलुरु कर्नाटक हाईकोर्ट ने एकल न्यायाधीश के उस आदेश पर रोक लगा दी है, जिसमें ऐप-आधारित कैब एग्रीगेटर ओला को 2019 में ड्राइवर पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाने वाली महिला को 5 लाख रुपये का मुआवजा देने का निर्देश दिया गया था। न्यायाधीश एस आर कृष्ण कुमार और न्यायमूर्ति एम जी उमा की खंडपीठ ने 30 सितंबर के एकल न्यायाधीश के फैसले के खिलाफ एएनआई टेक्नोलॉजीज प्राइवेट लिमिटेड (ओला) की अपील पर अंतरिम आदेश पारित किया। अपने फैसले में, एकल न्यायाधीश की पीठ ने माना था कि एएनआई टेक्नोलॉजीज प्राइवेट लिमिटेड (ओला) और उसके ड्राइवरों के बीच संबंध नियोक्ता-कर्मचारी का था। 5 लाख का मुआवजा देने का दिया था आदेश उन्होंने ओला और उसकी आंतरिक शिकायत समिति (आईसीसी) को ड्राइवर के खिलाफ यौन उत्पीड़न की शिकायत दर्ज कराने वाली महिला को 5 लाख रुपये का मुआवजा और कानूनी लागत के रूप में 50,000 रुपये देने का निर्देश दिया था। न्यायाधीश ने शिकायत पर कार्रवाई करने से ओला के इनकार को भी ‘अनुचित’ करार दिया था। ओला ने दावा किया था कि कार्यस्थल पर महिलाओं के यौन उत्पीड़न (रोकथाम, निषेध और निवारण) अधिनियम, 2013 (पीओएसएच अधिनियम) के तहत ड्राइवर उसका कर्मचारी नहीं हैं। इसके बाद, कंपनी ने एकल न्यायाधीश के फैसले को चुनौती देते हुए एक रिट अपील दायर की, जिसमें ओला को अपने ड्राइवरों से जुड़े यौन उत्पीड़न की शिकायतों का समाधान करने की आवश्यकता थी।

यूपी में भाजपा विधायक ने मंदिर पर हमले का आरोप लगाते हुए आरोपियों के एनकाउंटर की मांग की

गाजियाबाद डासना देवी मंदिर की ओर रात को कूच करने वाले लोगों का वीडियो इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित हुआ है। शनिवार को लोनी विधायक नंद किशोर गुर्जर देवी मंदिर पहुंचे और उन्होंने मंदिर पर हमले का आरोप लगाते हुए आरोपियों के एनकाउंटर की मांग की है। उन्होंने कहा कि देवी मंदिर का हजारों साल पुराना इतिहास है, भगवान परशुराम ने यहां पर पूजा की है। महाभारत काल में इस मंदिर में पांडवों ने आकर पूजा की थी। बांग्लादेश सहित अन्य स्थानों पर जिस तरह हिंदुओं पर हमला किया गया है, उससे आवेश में आकर महंत ने यदि कोई विवादित बयान दिया है तो उनके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराएं, पुलिस कार्रवाई करेगी। सनातन धर्म पर हमले की कोशिश देश कानून और संविधान से चलता है। शनिवार रात को न केवल देवी मंदिर बल्कि सनातन धर्म पर हमले की कोशिश की गई है। ऐसा करने वाले लोगों को पुलिस को एनकाउंटर करना चाहिए। हमला करने वाले बाहर से आए थे। इससे मंदिर में पूजा करने के लिए आने वाले हिंदुओं में आक्रोश है। हिंदू संगठन इस मामले में जो निर्णय लेगा हम उनके साथ हैं।

बीजेपी नेता के घर पर बम फेंके गए और गोलियां चलाई गई हैं, विजय कुमार सिन्हा ने कहा बंगाल भी भारत का हिस्सा है

पटना पश्चिम बंगाल में आए दिन रेप के मामले सामने आते रहते हैं और अब हमले के मामले भी सामने आ रहे हैं। पश्चिम बंगाल के बीजेपी नेता अर्जुन सिंह के घर पर बम फेंके गए और गोलियां चलाई गई हैं। बीजेपी नेता ने ट्वीट कर बताया कि यह हमला शन‍िवार सुबह 8:30 बजे हुआ। बता दें कि अर्जुन सिंह बंगाल के उत्तर 24 परगना ज‍िले के रहने वाले हैं। इस मामले को लेकर बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने पश्चिम बंगाल सरकार को घेरा है। उन्होंने बंगाल में हो रही अराजकता को लेकर सीएम ममता बनर्जी से इस्तीफे की मांग की है। उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल सरकार पूरी तरह से विफल हो चुकी है। उग्रवादियों और आतंकवादियों की कमान अब ममता बनर्जी के हाथ से निकल चुकी है। सरकार पूरी तरह से आतताइयों के नियंत्रण में है। यह लोकतंत्र पर हमला है। जो भी लोकतंत्र को बचाने के लिए आवाज उठाता है, ममता बनर्जी उसे डराने के लिए उस पर हमला कराती हैं। शायद वह भूल गई हैं कि पश्चिम बंगाल भारत का हिस्सा है। आतंकवादियों, घुसपैठियों और आक्रमणकारियों को सबक सिखाया जाएगा। ममता बनर्जी को अपनी जिम्मेदारी निभानी चाहिए। अन्यथा उन्हें सत्ता में रहने का कोई अधिकार नहीं है। बलात्कारियों, आतंकवादियों और घुसपैठियों को बचाने वाली ममता बनर्जी को नैतिक आधार पर इस्तीफा दे देना चाहिए। ऐसी मानसिकता वाले व्यक्ति को सत्ता में रहने की जरूरत नहीं है। हरियाणा में हो रहे विधानसभा चुनावों को लेकर उन्होंने कहा कि लोकतंत्र के महापर्व में सभी को भाग लेना चाहिए। राष्ट्र के विकास के लिए ‘सबका साथ सबका विकास’ की भावना के साथ काम करने वालों को अपना नेता चुनने का अधिकार है। अर्जुन सिंह के घर पर हमले के संबंध में पुल‍िस के एक अधिकारी ने बताया कि मामले में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। जांच के लिए पुलिस बल को मौके पर भेजा गया है। स्थिति को संभालने के लिए अतिरिक्त बलों की भी तैनाती की गई है। अर्जुन सिंह पहले टीएमसी में भी रह चुके हैं। वे टीएमसी के पार्थ भौमिक के खिलाफ लोकसभा चुनाव हार गए थे।

21 स्टार्टअप्स ने इस सप्ताह भारत में 16 सौदों के जरिए लगभग 93 मिलियन डॉलर का वित्त पोषण जुटाया

नई दिल्ली भारत में लगभग 21 स्टार्टअप्स ने इस सप्ताह 16 सौदों के जरिए लगभग 93 मिलियन डॉलर का वित्त पोषण जुटाया। इसमें चार विकास चरण सौदे और 12 प्रारंभिक चरण के वित्त पोषण शामिल हैं। यह पिछले सप्ताह 29 घरेलू स्टार्टअप्स द्वारा जुटाई गई लगभग 461 मिलियन डॉलर की राशि से काफी कम है, जिसमें 10 विकास-चरण सौदे शामिल थे। इस सप्ताह, कृषि आपूर्ति श्रृंखला स्टार्टअप वेकूल ने ग्रैंड एनीकट से ऋण वित्त पोषण में 100 करोड़ रुपये जुटाए। वेकूल किसानों से डेयरी उत्पादों सहित ताजा उपज खरीदता है और उन्हें खुदरा विक्रेताओं और रेस्तरां को बेचता है। फिनटेक प्लेटफॉर्म बेसिक होम लोन ने सीई-वेंचर्स के साथ मिलकर बर्टेल्समन इंडिया इन्वेस्टमेंट्स (बीआईआई) के नेतृत्व में सीरीज बी फंडिंग राउंड में 10.6 मिलियन डॉलर जुटाए। एनट्रैकर की रिपोर्ट के अनुसार, मिलेट आधारित स्नैक्स ब्रांड ट्रू गुड ने ओक्स एसेट मैनेजमेंट के नेतृत्व में पुरो वेलनेस और वी ओशन इन्वेस्टमेंट्स के साथ मिलकर 72 करोड़ रुपये जुटाए। इस सप्ताह 59.05 मिलियन डॉलर प्राप्त करने वाले 12 शुरुआती चरण के स्टार्टअप में से रासायनिक विनिर्माण प्लेटफॉर्म एमस्टैक ने सबसे ज्यादा फंडिंग हासिल की। आईजी ड्रोन ने इंडिया एक्सेलेरेटर और एंजेल इन्वेस्टर्स के नेतृत्व में 1 मिलियन डॉलर का बड़ा निवेश हासिल करते हुए अपना शुरुआती फंडिंग राउंड पूरा किया। मानसिक स्वास्थ्य मंच एसआईएस यूएन ने आरपीएसजी कैपिटल वेंचर्स और कुछ नए निवेशकों के नेतृत्व में 2.5 मिलियन डॉलर जुटाए। बेंगलुरु और दिल्ली-एनसीआर स्थित स्टार्टअप सात-सात सौदों के साथ सबसे आगे रहे। इसके बाद मुंबई, हैदराबाद और चेन्नई का स्थान रहा। तीसरी तिमाही (जुलाई-सितंबर) में, घरेलू स्टार्टअप ने 4 बिलियन डॉलर से अधिक की राशि जुटाई, जिसमें प्री-राउंड आईपी के साथ 300 मिलियन डॉलर और 200 मिलियन डॉलर से अधिक के कई लेनदेन शामिल हैं। इसमें 3.3 बिलियन डॉलर के 85 ग्रोथ और लेट-स्टेज सौदे, साथ ही 754.26 मिलियन डॉलर के 207 शुरुआती चरण के सौदे शामिल हैं।

भिलाई में म्यूजिक प्रतियोगिता के दौरान क्रिश्चियन कम्युनिटी चर्च में लगी आग

दुर्ग भिलाई के क्रिश्चियन कम्युनिटी चर्च में शॉर्ट सर्किट की वजह से आग लगने की खबर सामने आई है। इस घटना के दौरान मौके पर हड़कंप मच गया। चर्च के हॉल के एक किनारे से लगातार तेज रोशनी के साथ शॉर्ट सर्किट की आवाज आ रही थी। घटना सेक्टर 6 कोतवाली थाना क्षेत्र की है। जानकारी के मुताबिक, आज चर्च में राज्य स्तर की म्यूजिक प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था, जिसमें शामिल होने के लिए प्रदेश के अलग-अलग जिलों से लोग भिलाई पहुंचे थे, तभी अचानक शॉर्ट सर्किट हो गया। ये तो गनीमत रही कि मौके पर चर्च के सदस्यों ने आग पर काबू पाया, वरना आग अगर फैलती तो बड़ा हादसा हो सकता था।

अमित शाह नक्सल प्रभावित राज्यों के साथ नई दिल्ली में जल करेंगे बैठक, बड़े ऑपरेशन की तैयारी में मोदी सरकार

नई दिल्ली मोदी सरकार में हुए लगातार प्रहार से सिमटते जा रहे नक्सलवाद पर अब अंतिम प्रहार की तैयारी है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह सोमवार को नक्सल प्रभावित राज्यों के साथ नई दिल्ली में बैठक करने जा रहे हैं। इन क्षेत्रों में जनकल्याणकारी योजनाओं में तेजी लाकर इन्हें विकास की मुख्यधारा से जोड़ने के प्रयास के साथ ही सरकार 2026 तक देश को नक्सलमुक्त करने के लिए बड़े ऑपरेशन की रूपरेखा बना सकती है। इसके साथ ही छत्तीसगढ़ में नक्सलियों के विरुद्ध अभी हुई बड़ी कार्रवाई के बीच नक्सली भागकर अन्य राज्यों में शरण न ले सकें, इसे लेकर भी राज्यों को सतर्क और सक्रिय करने की रणनीति अपनाई जा सकती है। अभी ताजा घटनाक्रम है कि छत्तीसगढ़ में सुरक्षा बलों ने 32 नक्सलियों को ढेर कर दिया है। इस साल मारे गए 193 नक्सली राज्य में इस वर्ष लगभग 193 नक्सली मारे जा चुके हैं। सिर्फ छत्तीसगढ़ ही नहीं, सभी प्रभावित राज्यों में लगातार हुई नक्सलरोधी कार्रवाई का ही परिणाम है कि मध्य प्रदेश, बिहार, झारखंड जैसे राज्यों में नक्सली गतिविधियों पर लगभग विराम लग चुका है। बाकी के राज्यों छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र, आंध प्रदेश, तेलंगाना आदि में भी यह खात्मे की कगार पर हैं। उल्लेखनीय है कि अगस्त में रायपुर में हुई बैठक में गृह मंत्री शाह ने 2026 तक देश को नक्सलमुक्त करने का संकल्प दोहराते हुए कहा था कि अब नक्सलवाद पर अंतिम प्रहार की रणनीति बनाने की आवश्यकता है। साथ ही कहा था कि नक्सलियों के पास अभी बहुत कम समय बचा है, वह चाहें तो आत्मसमर्पण कर समाज की मुख्यधारा में लौट सकते हैं। डीजीपी और मुख्य सचिवों को सौंपा जाएगा जिम्मा सूत्रों के अनुसार, सोमवार को गृह मंत्री द्वारा की जा रही बैठक इसी अंतिम रणनीति को अमल में लाने की तैयारी के लिए है। इसमें नक्सल प्रभावित राज्यों के मुख्यमंत्री, मुख्य सचिव, पुलिस महानिदेशक सहित केंद्रीय गृह मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारी, केंद्रीय सुरक्षा व खुफिया एजेंसियों के शीर्ष अधिकारी शामिल होंगे। बताया गया है कि इन सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों से आग्रह किया जाएगा कि वह राजनीतिक पहलू को किनारे कर पूरी इच्छाशक्ति के साथ नक्सलवाद के खात्मे में लगें। सुरक्षा बलों द्वारा नक्सलियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की नियमित निगरानी का जिम्मा राज्यों के पुलिस महानिदेशकों को सौंपा जा सकता है, जबकि मुख्य सचिवों से अपेक्षा रहेगी कि वह नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में सरकार की विकास योजनाओं को तेजी से धरातल पर उतारने के प्रयास में जुटें, ताकि इन क्षेत्रों के निवासियों को सरकार की योजनाओं का लाभ मिले और वहां नक्लियों को फिर से पैर पसाने का अवसर न मिले। राज्यों को किया जा सकता है सतर्क महत्वपूर्ण यह भी है कि छत्तीसगढ़ में सुरक्षा बलों ने गत दिवस ही नक्सलियों पर कड़ी कार्रवाई की है। भय के कारण यह नक्सली अन्य राज्यों में शरण न पा सकें, इसलिए भी अन्य राज्यों को सतर्क किया जा सकता है। गृह मंत्रालय द्वारा राज्यों से कहा जा सकता है कि अब अंतिम प्रहार के रूप में सभी राज्य मिलकर बड़ा ऑपरेशन शुरू करें, ताकि देश को इस बड़ी और पुरानी समस्या से निजात दिलाई जा सके।

कलेक्टर ने दिए बिना अनुमति से संचालित निजी क्लीनिक, पैथोलॉजी लैब और झोलाछाप डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश

बलौदाबाजार कलेक्टर दीपक सोनी के निर्देश पर जिले में अवैध रूप से संचालित क्लिनिकों के खिलाफ ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी है. इस कार्रवाई से क्लिनिक संचालकों में हड़कंप मच गया है. जिले में स्वास्थ्य सेवाओं में लापरवाही के चलते कलेक्टर ने बिना अनुमति से संचालित निजी क्लीनिक, पैथोलॉजी लैब और झोलाछाप डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए हैं. गिरौदपुरी एसडीएम रामरतन दुबे के नेतृत्व में गठित टीम ने अवैध क्लिनिकों पर कार्रवाई शुरू कर दी है. इस कार्रवाई से झोलाछाप डॉक्टरों में डर का माहौल है. कई संचालक अपने क्लिनिक बंद कर भाग गए हैं. कसडोल क्षेत्र में भी इसी प्रकार की कार्रवाई की गई है. कलेक्टर ने बिना वैध अनुमती से संचालित अस्पताल, क्लिनिक और पैथोलॉजी लैब सेंटरों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए थे. इसके तहत सोनाखान तहसील में SDM, BMO और SDOP की संयुक्त टीम ने औचक निरीक्षण किया. पहले भी कसडोल BMO डॉ. रविशंकर अजगले द्वारा निरीक्षण कर नोटिस जारी किया गया था, लेकिन इसके बावजूद संचालक अवैध रूप से संचालित कर रहे थे.  कार्रवाई के दौरान की गई सीलिंग आज की कार्रवाई में सोनाखान, भूसडीपाली, और अर्जूनी में कई क्लिनिकों पर छापा मारा गया. इनमें शामिल हैं: – निशा क्लिनिक – पटेल क्लिनिक – आशीर्वाद पैथोलॉजी – शिवम क्लिनिक नर्सिंग होम एक्ट के तहत पंजीयन, डिग्री और आवश्यक कागजात न होने के कारण सोनाखान स्थित निशा क्लिनिक को सील कर दिया गया. निरीक्षण के दौरान अधिकांश क्लिनिक बंद पाए गए. कलेक्टर ने स्पष्ट किया है कि यह कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी और अवैध स्वास्थ्य सेवाओं के खिलाफ सख्त कदम उठाए जाएंगे.

रेलवे सैलरी पैकेज के लाभों के लिए समझौता ज्ञापन पर करार किया गया, 55 हजार रेलकर्मियों को मिलेगा दुर्घटना बीमा

भोपाल पश्चिम मध्य रेलवे प्रशासन और भारतीय स्टेट बैंक के बीच रेलवे सेवा पैकेज के लाभों को सुविधाजनक बनाने के लिए एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए गए हैं। यह एमओयू पमरे के सभी नियमित कर्मचारियों को लाभ मिलेगा, जिनके वेतन खाते एसबीआई में हैं। पमरे में 55,000 कर्मचारी हैं, जिनमें जबलपुर, भोपाल और कोटा मंडल के अलावा भोपाल और कोटा में कारखाने भी शामिल हैं। पश्चिम मध्य रेलवे और स्टेट बैंक आफ इंडिया के बीच प्रमुख मुख्य कार्मिक अधिकारी प्रभात एवं भारतीय स्टेट बैंक के अधिकारी क्षेत्रीय प्रबंधक की उपस्थिति में रेलवे कर्मचारियों के लिए रेलवे सैलरी पैकेज के लाभों के लिए समझौता ज्ञापन पर करार किया गया। इस एमओयू पर उप मुख्य कार्मिक अधिकारी (मानव संसाधन) पूर्णिमा जैन और डीजीएम (बीएंडओ) एसबीआई हरे राम सिंह ने हस्ताक्षर किए। इस अवसर पर प्रमुख मुख्य कार्मिक अधिकारी प्रभात, मुख्य कार्मिक अधिकारी (प्रशासन) दीपक कुमार गुप्ता सहित पमरे के अन्य अधिकारी और कर्मचारियों के साथ देवेश गोयल क्षेत्रीय प्रबंधक (एसबीआई), शैलेश चतुर्वेदी सहायक महाप्रबंधक, अनुराग मिश्रा और वंदना पटेल एसबीआई से उपस्थित थे। रेलकर्मियों के लिए सुविधाएं – एसबीआई और अन्य बैंक के एटीएम में असीमित लेनदेन। – परिवार के सदस्यों के लिए रिश्ते फैमिली के तहत बचत खाता। – मुफ्त एसएमएस अलर्ट, आनलाइन एनईएफटी-आरटीजीएस। – शून्य शेष खाता। – समूह जीवन बीमा : 10 लाख रुपये तक का समूह जीवन बीमा। – व्यक्तिगत दुर्घटना बीमा : 100 लाख रुपये तक का व्यक्तिगत दुर्घटना बीमा। – वायु दुर्घटना बीमा : 160 लाख रुपये तक का वायु दुर्घटना बीमा।

केंद्र सरकार ने कहा- भारत में 2016-17 और 2022-23 के बीच मिले 1.7 करोड़ नये रोजगार, 36 प्रतिशत की वृद्धि

नई दिल्ली देश में बेरोजगारी बढ़ने के विपक्ष के दावों के बीच सरकार की ओर से पेश नए आंकड़े विपरीत स्थिति दिखा रहे हैं। श्रम एवं रोजगार मंत्रालय के अनुसार, 2016-17 और 2022-23 के बीच देश में रोजगार के अवसर 36 प्रतिशत बढ़े और 1.7 करोड़ लोगों को नए रोजगार मिले। इसी अवधि के दौरान सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) की औसत विकास दर 6.5 प्रतिशत रही। मंत्रालय के अनुसार, भारतीय रिजर्व बैंक के केएलईएमएस डेटाबेस से प्राप्त रोजगार के आंकड़े 1980 के दशक से रोजगार में लगातार वृद्धि को दर्शाते हैं। मंत्रालय ने कहा, “भारत ने पिछले कुछ वर्षों में रोजगार में उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज की है। देश की आर्थिक प्रगति प्रमुख क्षेत्रों में निरंतर रोजगार सृजन को दर्शाती है। एक मजबूत लोकतंत्र, गतिशील अर्थव्यवस्था और विविधता में एकता का जश्न मनाने वाली संस्कृति के साथ, वैश्विक महाशक्ति बनने की दिशा में भारत की यात्रा दुनिया को प्रेरित करती रहती है।” साल 2017 से 2023 तक के पीएलएफएस डेटा से यह भी पता चलता है कि इस अवधि के दौरान श्रमिक जनसंख्या अनुपात (डब्ल्यूपीआर) 34.7 प्रतिशत से बढ़कर 43.7 पर पहुंच गया है जो लगभग 26 प्रतिशत की वृद्धि दर्शाता है। मंत्रालय ने बताया है कि देश का आर्थिक विकास उपभोग से प्रेरित है, जो सीधे रोजगार से जुड़ा हुआ है। उपभोग में वृद्धि का मतलब है कि रोजगार सृजन हो रहा है। साथ ही यदि रोजगार सृजन मुख्य रूप से कम वेतन वाली नौकरियों में होता तो खपत में गिरावट आती। अनुमानों से पता चलता है कि 2017-23 की अवधि के दौरान सकल मूल्य संवर्धन (जीवीए) में हर एक प्रतिशत की वृद्धि के साथ नौकरियों में 1.11 प्रतिशत की वृद्धि हुई।मंत्रालय ने जोर देते हुए कहा, “आपूर्ति पक्ष का तर्क कि सेवाएं कम रोजगार पैदा करती हैं, इन टिप्पणियों के विपरीत है। इसलिए, आपूर्ति और मांग दोनों पक्षों से, देश की आर्थिक दिशा किसी भी प्रकार की बेरोजगारी की तरफ नहीं बढ़ रही है।” वित्त वर्ष 2023-24 में देश का आर्थिक प्रदर्शन मजबूत वृद्धि को दर्शाता है। वित्त वर्ष 2022-23 में सात प्रतिशत की आर्थिक विकास दर की तुलना में वित्त वर्ष 2023-24 में वास्तविक सकल घरेलू उत्पाद (रियल जीडीपी) में 8.2 प्रतिशत की वृद्धि का अनुमान लगाया गया है। इसके अलावा, नॉमिनल जीडीपी में वित्त वर्ष 2022-23 में 14.2 प्रतिशत की वृद्धि दर की तुलना में वित्त वर्ष 2023-24 में 9.6 प्रतिशत की वृद्धि दर देखी गई।

तेलंगाना में बेटे को थी सट्टेबाजी की लत, कर्ज में डूबे परिवार के तीन सदस्यों ने फांसी लगाई

निज़ामाबाद (तेलंगाना) तेलंगाना के निजामाबाद जिले के येदापल्ली मंडल के वड्डीपल्ली गांव में एक ही परिवार के तीन सदस्यों ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इसकी वजह आर्थिक तंगी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, 22 वर्षीय रंगनावेनी हरीश को कोरोना काल में ऑनलाइन सट्टे की लत लग गई थी और उसने अपने परिवार को भारी कर्ज में डुबो दिया था। कथित तौर पर हरीश सट्टेबाजी के जाल में फंस बड़ी रकम गंवा चुका था। बेटे का कर्ज चुकाने के लिए पिता ने अपनी खेती की जमीन बेच दी थी। फिर भी मामला सुलझ नहीं पाया था। आखिरकार परेशना होकर पिता रंगनावेनी सुरेश (53), मां हेमलता (45) और बेटे हरीश (22) ने रात में अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि उस पर 20 लाख का कर्जा था। मौका-ए-वारदात पर पहुंची पुलिस ने पूछताछ के आधार पर बताया कि हरीश को ऑनलाइन सट्टेबाजी की लत लग गई थी और उसने काफी कर्ज ले लिया था। अपनी खेती की जमीन बेचने के बावजूद भी परिवार कर्ज चुकाने में असमर्थ था, जिसके कारण माना जाता है कि उन्होंने यह कदम उठाया। पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शवों को पोस्टमार्टम के लिए बोधन के सरकारी अस्पताल में भेज दिया। एक अधिकारी ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है। रिपोर्ट के अनुसार, मृतक के एक रिश्तेदार ने तीनों को बेहोश पाया था, जिसके बाद उसने पड़ोसियों को जानकारी दी और फिर उन्होंने पुलिस को सूचना दी। पड़ोसियों ने भी आर्थिक तंगी को ही आत्महत्या की वजह बताया। ऐसी ही एक घटना आंध्र प्रदेश में भी हुई। यहां एक ही परिवार के चार सदस्यों ने आत्महत्या करने की कोशिश की और आखिरकार उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। इनमें परिवार के मुखिया की जान चली गयी। पुलिस विवरण के अनुसार आत्महत्या की कोशिश नागराज रेड्डी (61) की पत्नी जयंती (51), बेटी सुनीता (26) और बेटा दिनेश (23) ने की। कुछ साल पहले ही नागराज रेड्डी ने अपना घर बेच दिया था और चित्तूर कोंगारेड्डीपल्ली (केआर पल्ली) में किराए के घर में रहने लगे।

टिमरनी थाना पुलिस ने सेवानिवृत्त रेलवे कर्मी पिता की हत्या के आरोपी बेटे को किया गिरफ्तार

टिमरनी टिमरनी थाना पुलिस ने सेवानिवृत्त रेलवे कर्मी पिता की हत्या के आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपित को शनिवार को न्यायालय में पेश किया गया। जहां से जेल भेज दिया गया है। सेवानिवृत्त रेलवे कर्मी को मारपीट में घायल होने के बाद भोपाल के अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया था। जहां इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक की पत्नी की रिपोर्ट पर हत्या का केस दर्ज किया गया था। बेटे ने की मारपीट टिमरनी थाना पुलिस ने बताया कि 17 सितंबर को ग्राम चारखेडा के बरकला मोहल्ला निवासी आरोपित अजय दमाडे ने अपने वृद्ध पिता संतोष (65 वर्ष) पिता रामभरोस दमाड़े से लात-घूसों से मारपीट कर जमीन पर पटक दिया। जिससे गंभीर रूप से घायल वृद्ध संतोष को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां से भोपाल रेफर किया।घायल वृद्ध संतोष दमाड़े की पत्नी सुषमा दमाड़े की रिपोर्ट पर 20 सितंबर आरोपित अजय दमाडे के विरुद्ध टिमरनी थाने में केस दर्ज किया गया था। आरोपित की गिरफ्तारी बनी थी पुलिस की चुनौती पुलिस ने बताया कि आरोपित अजय मारपीट की घटना के बाद ही फरार हो गया। आरोपित भी आवारा प्रवृत्ति का था। उसके पास न तो मोबाइल था, न ही किसी प्रकार का कोई पहचान पत्र आधार कार्ड, वोटर आइडी इत्यादी थे। आरोपित अजय पूर्व में बुरहानपुर और नेपानगर में रहा। करीब पिछले एक वर्ष से ही बरकला चारखेडा में आकर अपने माता-पिता के साथ रहने लगा था। इसलिए गांव के ज्यादातर लोग उसे नहीं जानते थे। एसडीओपी आकांक्षा तलया ने बताया कि टिमरनी थाना प्रभारी संजय चौकसे के नेतृत्व में दो विशेष टीम बनाई गई। दोनों टीमों ने तीन दिन में आरोपित अजय को ग्राम भिरंगी से गिरफ्तार किया। पुलिस अधीक्षक अभिनव चौकसे आरोपित अजय को गिरफ्तार करने में वाली टीम को पुरस्कृत करने की घोषणा की।

मुख्यमंत्री योगी के खिलाफ टिप्पणी मामले में सुजल वाल्मीकी ने सतना जिले के निवासी मोहम्मद बिलाल के खिलाफ शिकायत की थी

जबलपुर मध्य प्रदेश हाईकोर्ट ने हिंदू धर्म, भगवान श्रीराम व उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के खिलाफ इंटरनेट मीडिया पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने के आरोपी की याचिका अस्वीकार कर दी। उसने एफआइआर निरस्त करने की मांग की थी। मध्य प्रदेश के सतना कोतवाली थाने में सुजल वाल्मीकी ने सतना जिले के निवासी मोहम्मद बिलाल के खिलाफ शिकायत की थी। पुलिस ने अगस्त 2023 में जांच के बाद धार्मिक भावनाओं को भड़काने, अशांति उत्पन्न करने सहित अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज किया था। न्यायमूर्ति गुरपाल सिंह अहलूवालिया की एकलपीठ के समक्ष सुनवाई के दौरान याचिकाकर्ता सतना निवासी मोहम्मद बिलाल की ओर से पक्ष रखते हुए कहा गया कि उसके मोबाइल को हैक कर 15 अगस्त 2023 को इंस्टाग्राम में दूसरे धर्म की भावनाओं को भड़काने वाली पोस्ट की गई थी। लिहाजा, पुलिस की ओर से दर्ज एफआइआर को निरस्त करने का आदेश दिया जाए। विरोध करने पर जातिगत अपमान किया याचिकाकर्ता मोहम्मद बिलाल के तर्क को हाई कोर्ट ने अस्वीकार कर दिया। हाईकोर्ट अपने आदेश में कहा कि इंस्टाग्राम पोस्ट में भगवान श्रीराम, हिंदू धर्म व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर आपत्तिजनक टिप्पणी की गई। शिकायतकर्ता सुजल वाल्मीकी ने आपत्तिजनक पोस्ट के संबंध में आरोपी से बात की, तो उसने अपशब्दों को प्रयोग करते हुए जातिगत रूप से अपमानित किया था। मामले के आरोपी मोहम्मद बिलाल के तर्क से सहमत नहीं हुआ जा सकता कि उसके मोबाइल को हैक करके किसी और ने पोस्ट की है। ऐसे में एफआइआर निरस्त करने के अनुरोध वाली याचिका निरस्त किए जाने योग्य है।

किसान भाई अपनी आय बढ़ाने के लिए फूड प्रोसेसिंग उद्योग को अपनाने : उद्यानिकी मंत्री श्री कुशवाह

भोपाल उद्यानिकी एवं खाद्य प्र-संस्करण मंत्री श्री नारायण सिंह कुशवाह ने कहा है कि किसान भाइयों को उद्यानिकी एवं खाद्य प्र-संस्करण विभाग द्वारा फूड प्रोसेसिंग इकाईयाँ स्थापित करने के लिए अनुदान दिया जाता है। किसान भाई सरकार से अनुदान लेकर फूड प्रोसेसिंग इकाईयाँ स्थापित कर सकते हैं। साथ ही अनुदान के आधार पर किसान छोटे, मध्यम और बड़े कोल्ड स्टोर भी स्थापित कर सकते हैं। इनमें किसान अपनी फसल सुरक्षित रखकर जब ऊँचे दाम हों, तब बेच सकते हैं। कृषि के साथ उद्यानिकी के माध्यम से कृषि को लाभ का धंधा आसानी से बनाया जा सकता है। उन्होंने यह बात ग्वालियर जिला पंचायात सभागार में किसान सम्मान निधि राशि वितरण के जिला स्तरीय कार्यक्रम में कही। उल्लेखनीय है कि आज प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने महाराष्ट्र के वाशिम से देश भर के 9 करोड़ से अधिक किसानों के खाते में किसान सम्मान निधि की 18वीं किस्त सिंगल क्लिक के जरिए जारी की है। इसका विडियो कॉफ्रेंसिंग के माध्यम से प्रसारण किया गया। जिसमें ग्वालियर जिले के एक लाख 5 हजार 988 किसानों के खातों कुल 21 करोड़ 19 लाख 76 हजार रूपए की धनराशि पहुँची है। कार्यक्रम में सम्मान निधि प्राप्त करने वाले किसानों का पुष्पाहारों से मंत्री श्री कुशवाह ने आत्मीय स्वागत किया तथा प्रमाण-पत्र व प्रशस्ति-पत्र प्रदान किए। ग्वालियर जिला पंचायत के सभागार में आयोजित हुए कार्यक्रम में किसानों, जनप्रतिनिधियों एवं अन्य प्रतिभागियों ने प्रधानमंत्री का उद्बोधन सुना।

खुड़िया इलाके में थम नहीं रहा बैगा आदिवासियों की मौत का सिलसिला, तालाब में मिला अधेड़ का शव

लोरमी मुंगेली जिले के खुड़िया इलाके में बैगा आदिवासियों की मौत का सिलसिला नहीं थम रहा है। दरअसल, सप्ताह भर के भीतर आज चौथे व्यक्ति का पानी में डूबने से शव मिला है। खुड़िया पुलिस चौकी क्षेत्र अंतर्गत ATR क्षेत्र के बिसौनी वनगांव में कुछ दिनों पहले बैगा दंपति की मौत नाले में डूबने से हुई थी। इसके बाद खुड़िया बांध में दो दिन पहले एक व्यक्ति की मौत हुई थी। जानकारी के मुताबिक, आज अचामकमार टाइगर रिजर्व के वनगांव शांतिपुर महामाई के रहने वाले गेंदलाल बैगा ने पुलिस चौकी खुड़िया में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि गांव का 45 वर्षीय गौठूराम, पिता स्वर्गीय कोलाई बैगा गांव के ही तालाब में नहाने गया था, लेकिन घर वापस नहीं लौटा। तालाब के पास जाकर तलाश करने पर वहां कपड़ा मिला, लेकिन वह तालाब में नहीं मिला। घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने तालाब में खोजबीन की और अधेड़ का शव आज बरामद किया। मृतक के शव का मर्ग कायम कर पंचनामा कार्रवाई और शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया। खुड़िया के चौकी प्रभारी सत्येंद्र गोस्वामी ने बताया कि शांतिपुर महामाई गांव के 45 वर्षीय गौठूराम बैगा का शव गांव के ही तालाब से बरामद किया गया है। पुलिस टीम द्वारा सभी पहलुओं पर जांच के बाद नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जा रही है।

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login