LATEST NEWS

महिला टी20 विश्व कप 2024: भारत के खिलाफ पाकिस्तान ने जीता टॉस, चुनी बल्लेबाजी

नई दिल्ली भारत और पाकिस्तान के बीच आज  महिला टी20 विश्व कप 2024 का 7वां लीग मैच खेला जा रहा है। इस मैच में पाकिस्तान टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। भारत की टीम में एक बदलाव हुआ है। भारत और पाकिस्तान की टीम अपने-अपने दूसरे मुकाबले में उतरी हैं। भारतीय टीम हारकर यहां पहुंची है, जबकि पाकिस्तान ने पहला मैच जीता है। भारत को न्यूजीलैंड से करारी हार मिली थी, जबकि पाकिस्तान ने श्रीलंका को हराया था। पाकिस्तान ने जीता टॉस भारत के खिलाफ वुमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2024 मैच में पाकिस्तान की टीम की कप्तान फातिमा सना ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। ऐसी हो सकती हैं संभावित प्लेइंग इलेवन भारत की संभावित प्लेइंग इलेवन: स्मृति मंधाना, शैफाली वर्मा, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), जेमिमा रोड्रिग्स, ऋचा घोष (विकेटकीपर), दीप्ति शर्मा, अरुंधति रेड्डी, पूजा वस्त्राकर, श्रेयंका पाटिल/यास्तिका भाटिया, आशा शोभना और रेनुका ठाकुर पाकिस्तान संभावित प्लेइंग इलेवन: मुबीना अली (विकेटकीपर), गुल फिरोजा, सिदरा अमीन, ओमैमा सोहेल, निदा डार, फातिमा सना (कप्तान), तुबा हसन, आलिया रियाज़, सैयदा अरूब शाह, नशरा संधू और सादिया इकबाल  

मुंबई के एक भक्त ने अपनी कामना पूर्ण होने पर बाबा को साईं-बाबा के चरणों में स्वर्ण ‘पंचारती’ अर्पित किया

नासिक शिरडी के साईं बाबा को एक भक्त ने सोने की पंचारती यानि पंचमुखी दीपक। ये सोने का है। इसे मुंबई के एक भक्त ने अपनी कामना पूर्ण होने पर बाबा को अर्पित किया है। श्री साईंबाबा संस्थान के मुख्य कार्यकारी अधिकारी गोरक्ष गाडिलकर ने बताया कि 5 अक्टूबर मुंबई के एक साईं भक्त ने साईंबाबा को सोने की बनी पंचारित भेंट की है। उन्होंने बताया कि इसका वजन 1 किलो 434 ग्राम है। इसकी मार्केट वेल्यू करीब एक करोड़ रुपए बताई गई है। इस पंचारति को साईं बाबा के चरणों में अर्पित किया गया है। उन्होंने बताया कि जिस साईं भक्त ने पंचारती दान की है। जब उनसे बातचीत की गई तो उन्होंने बताया कि उनकी मां ने साईं की भक्ति के लिए कहा था। क्योंकि, उनके जीवन में कई उतार-चढ़ाव के साथ कई समस्याएं थी। मां के कहने पर उन्होंने साई-बाबा की भक्ति की। बाबा की भक्ति से उनके जीवन में काफी सुधार आया। देखते ही देखते उनके जीवन से सभी समस्या दूर होने लगी। इस दौरान, साईं बाबा के प्रति उनकी भक्ति काफी मजबूत हो गई। बाबा के आशीर्वाद से आज वह काफी खुश हैं। इस खुशी के उपलक्ष्य में उन्होंने तय किया कि वह अपनी खुशी में बाबा को पंचारती भेंट करेंगे। श्री साईबाबा संस्थान की ओर से संस्था के मुख्य कार्यकारी अधिकारी गोरक्ष गाडिलकर ने दानदाता को शॉल एवं श्री साईबाबा की मूर्ति देकर सम्मानित किया। साईं-बाबा के देशभर में करोड़ों भक्त हैं। साईं-बाबा के प्रति लोगों में आस्था है। भक्तों को विश्वास है कि साईं-बाबा उनकी समस्याओं को दूर करेंगे। यही वजह से है कि साईं-बाबा के मंदिरों में भक्तों की भारी भीड़ देखने को मिलती है। इस दौरान जिन भक्तों की इच्छा पूरी होती है वह दिल खोलकर दान भी देते हैं। सोना-चांदी, नगद। संस्थान की ओर से ही बताया गया है कि साईं-बाबा को पिछले हफ्ते हैदराबाद के एक साईं भक्त ने 1 करोड़ 8 लाख रुपए का डिमांड ड्राफ्ट भेजा था।  

जंगली जानवरों के आतंक के बीच भालू को देखने के लिए रात को घरों से बाहर घूम रहें लोग

मनेन्द्रगढ़ एमसीबी-मनेन्द्रगढ जिले में इन दिनों जंगली जानवरों का आतंक बना हुआ है। भालू लगातार रिहायसी इलाको में पहुंच कर हिंसक होते जा रहे हैं तथा जंगल में गयें हुए लोगो को शिकार कर भालू आदमखोर बनता जा रहा है जो कि वन विभाग के लिए एक बड़ी चुनौती बन गई है। रिहायसी इलाको में पहुंच लोगों पर हमले कर रहा है। बीते कुछ दिनों में औरत,मर्द एवं बच्चों सहित अन्य पर भालू ने हमला कर गंभीर रूप से घायल कर व जान से मार दिया है। वहीं जिला मुख्यालय से सटे ग्रामों में एक साथ कई भालू नजर आने के बाद आसपास के ग्रामीण दहशत में है तो वही दूसरी ओर जिला मुख्यालय मनेन्द्रगढ़ शहर वार्ड नम्बर 4. ईसाई कब्रिस्तान के पास कचरा घर बगल से कुछ वहां के स्थानीय लोग रात के वक्त मनोरंजन समझ जंगली खूंखार भालू देखने इस इलाके में घूमकर अपनी जान जोखिम में डाल रहें हैं। लोगों की यह लापरवाही किसी बड़ी घटना का कारण ना बन जाए, इसलिए रात के वक्त उक्त पहाड़ी व आसपास के ग्रामीण इलाके में मार्ग से गुजरने वाले लोगों को समझाइश दी जा रही है। ताकि कोई अप्रिय घटना ना हो लोगों को सतर्क रहने की समझाइश दी जा रही हैं। ताकि लोग इस रास्ते से रात के वक्त या अन्य समय में गुजरते वक्त सावधानी बरतें।  

शहडोल में विरोध जताते कांग्रेसियों ने निकाली मशाल रैली, पुलिस ने पानी डालकर बुझाई

शहडोल मध्यप्रदेश में महिलाओं के खिलाफ बढ़ते अत्याचार एवं अपराधों के खिलाफ युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष अनुपम गौतम के नेतृत्व में मशाल जुलूस जिला कांग्रेस भवन से शहर में निकाला जा रहा था। जैसे ही पुलिस को इसकी भनक लगी तो पुलिस वहां पहुंच गई और एक एक करके कांग्रेसियों के हाथ में मौजूद जलती हुईं मशाल को बल पूर्वक छुड़ाकर बुझानी शुरू कर दी। पुलिस ने पानी की बौछार से भी मशालों को बुझाने का प्रयास किया। जिसका युवक कांग्रेस ने विरोध भी किया। उनका कहना था कि प्रदेश में महिला और बच्चियों के साथ आए दिन दुराचार व ह्त्या की घटनाएं सामने आ रही हैँ, लेकिन प्रदेश की भाजपा सरकार इस पर अंकुश लगाने में नाकाम साबित हो रही है। सरकार की इस नाकामी के खिलाफ ज़ब हम लोग लोकतात्रिक तरीके से शान्ति पूर्वक विरोध प्रदर्शन करने जा रहें हैं, तो सरकार के इशारे पर पुलिस हमारे संवैधानिक अधिकारों का हनन कर रही है, जो कि अति निंदनीय है। हर किसी को लोकतंत्र मे शान्ति पूर्वक विरोध प्रदर्शन करने का हक़ है, लेकिन प्रदेश की भाजपा सरकार पुलिस का सहारा लेकर हमारी आवाज को दबाना चाह रही है। उक्त कार्यक्रम में पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष नरेंद्र मरावी, राजेश सोंधिया, सुफियान खान, अभिषेक शुक्ला सहित भारी संख्या में युवा कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

आक्रामक बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव आईपीएल में भी करना चाहते हैं कप्तानी

ग्वालियर. भारतीय क्रिकेट टीम के आक्रामक बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव आने वाले समय में आईपीएल में भी कप्तानी करना चाहते हैं। अभी सूर्या भारतीय टी20 टीम के कप्तान हैं। ऐसे में उनकी फ्रेंचाइजी मुंबई इंडियंस उन्हें हर हाल में बरकरार रखना चाहेगी। आईपीएल के लिए निलामी दिसंबर में होगी। अब देखना है कि मुम्बई उन्हें कप्तानी को अवसर देगी या नहीं। मुम्बई ने पिछले सत्र में हार्दिक पंडया को कप्तान बनाया पर उनका और टीम का प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा है। पिछले आईपीएल के बाद से सूर्यकुमार सबकी नजरों में हैं। ऐस में मुंबई इंडियंस उन्हें कोई अहम भूमिका देना चाहेगी सूर्यकुमार ने कहा कि मैं किसी भी नई भूमिका के लिए तैयार रहूंगा। सूर्या ने श्रीलंका के खिलाफ कप्तानी करने से पहले ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ हुई सीरीज में भी कप्तानी की थी। वहीं सूर्यकुमार ने कहा कि बांग्लादेश के खिलाफ सीरीज में युवाओं का अवसर मिला है। ऐसे में इन खिलाड़ियों के पास अपने को साबित करने का अच्छ अवसर मिलेगा।

सहवाग के जोखिम भरे शॉट को लेकर भडक गए थे जॉन राइट

नई दिल्ली आक्रामक बल्लेबाजी शैली और जोखिम लेने की प्रवृत्ति पूर्व भारतीय ओपनर वीरेंद्र सहवाग हमेशा चर्चा का विषय बनाती रही है। एक बार तो सहवाग के कोच जॉन राइट इतना नाराज हो गए कि उन्होंने सहवाग को मुक्का मार दिया। यह घटना उस समय की है जब सचिन तेंदुलकर भी ड्रेसिंग रूम में मौजूद थे, लेकिन उन्होंने इस पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी। सौरव गांगुली ने इस बारे में एक किस्सा साझा किया है, जिसमें बताया गया कि कैसे सहवाग ने एक मैच में अपने जोखिम भरे शॉट के कारण कोच को भड़काया। गांगुली ने कहा, “मुझे याद है कि यह श्रीलंका के खिलाफ एजबेस्टर में हुआ था। उस समय हमारा लक्ष्य 210 रन का था। सहवाग ने अपनी धुआंधार बल्लेबाजी से हमें जीत दिलाई। मैच के बाद, जब मैं ड्रेसिंग रूम में गया, तो माहौल काफी गंभीर था।”गांगुली ने अनिल कुंबले से पूछा कि ऐसा क्यों हुआ, तो कुंबले ने बताया कि जॉन राइट ने सहवाग को कोने में घसीटकर मुक्का मारा। राइट ने सहवाग से कहा, “अब तुम भारत के लिए दोबारा नहीं खेलोगे, क्योंकि उस शॉट के कारण हम हार सकते थे।” गांगुली ने जॉन से पूछा कि क्या सहवाग ने पलटकर कोई प्रतिक्रिया दी, तो राइट ने कहा कि सहवाग ने ऐसा नहीं किया। जब गांगुली ने सहवाग से बात की, तो उन्होंने इसे हल्के में लिया और कहा, “जाने दो, ऐसा होता रहता है। मैंने एक खराब शॉट खेला।” इसके बाद, गांगुली ने सचिन से इस बारे में पूछा, तो सचिन ने कहा कि वह उस समय चाय का आनंद ले रहे थे और स्थिति को देखकर कुछ नहीं बोले। यह घटना सहवाग के खेल के प्रति उनकी साहसिकता और टीम के माहौल को दर्शाती है। बता दें कि सहवाग के आक्रामक खेल के कारण उन्हें इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे विस्फोटक बल्लेबाजों में से एक माना जाता है। वह पहले गेंद से ही गेंदबाजों पर दबाव बनाने में माहिर थे।  

जमशेदपुर एफसी ने ईस्ट बंगाल, मोहन बागान ने मोहम्मडन स्पोर्टिंग को हराया

जमशेदपुर/कोलकाता. जमशेदपुर एफसी ने इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) मैच में शनिवार को यहां ईस्ट बंगाल को 2-0 से जबकि मोहन बागान सुपरजायंट्स ने सत्र के पहले कोलकाता डर्बी में मोहम्मडन स्पोर्टिंग को 3-0 से शिकस्त दी। जमशेदपुर एफसी की टीम ने जापान के मिडफील्डर रे ताचिकावा के 21वें मिनट में किये गये गोल से बढ़त हासिल की जबकि लाल चुंगनुंगा के आत्मघाती गोल से मैच के 70वें मिनट में टीम की बढ़त दोगुनी हो गयी। ईस्ट बंगाल एफसी 64वें मिनट में पेनल्टी किक को भुना नहीं पाई। साउल क्रेस्पो के कमजोर राइट फुटर शॉट को जमशेदपुर के गोलकीपर एल्विरो गोम्स ने अपने दाहिनी तरफ डाइव लगाकर आराम से रोक दिया। गोम्स को पेनल्टी किक समेत कई शानदार बचाव करने के लिए प्लेयर ऑफ द मैच घोषित किया गया। दिन के दूसरे मैच में पूरी तरह से मोहन बागान का दबदबा रहा। कोलकाता के सॉल्ट लेक स्टेडियम में खेले गये मैच में मोहन बागान की जीत में ऑस्ट्रेलियाई मिडफील्डर जैमी मैक्लेरेन ने आठवें, कप्तान सुभाशीष बोस ने 31वें और स्कॉटलैंड के मिडफील्डर ग्रेग स्टीवर्ट 36वें मिनट में गोल किए। कप्तान सुभाशीष को एक गोल करने और डिफेंस में मजबूती दिखाने के लिए प्लेयर ऑफ द मैच घोषित किया गया।

केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत बोले – नवरात्रि का भौतिक,आध्यात्मिक और सांस्कृतिक महत्व

जोधपुर. केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत के मुताबिक नवरात्रि एक महत्वपूर्ण पर्व है जिसे सनातन धर्म में बड़ी सहजता से परिभाषित किया है। मंत्री इन दिनों अपने गृहनगर जोधपुर के दौरे पर हैं। वो यहां से सांसद भी हैं। अपने इस दौरे के दौरान रविवार को वह जोधपुर के सर्किट हाउस में जनसुनवाई के लिए पहुंचे। जनसुनवाई में मंत्री शेखावत ने दूर-दराज से आए ग्रामीणों की समस्याओं को ध्यान से सुना। गजेंद्र सिंह शेखावत ने ग्रामीणों की समस्याओं के समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए ताकि समस्याओं का शीघ्र समाधान हो सके। ग्रामीणों ने अपने-अपने मुद्दों को खुलकर मंत्री के सामने रखा। जनसुनवाई के बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए गजेंद्र सिंह शेखावत ने कहा कि नवरात्रि का पर्व हमारे लिए विशेष महत्व रखता है। यह भारतीय सनातन समय परंपरा का हिस्सा है, जो साल में रितु संक्रमण के काल के समय में मनाया जाता है। यह पर्व 9 दिनों तक चलता है, जब एक ऋतु से दूसरी ऋतु में परिवर्तन होता है।” उन्होंने कहा, “नवरात्रि भारतीय सनातन सभ्यता की परंपरा में ऋतु संक्रमण के काल के दौरान मनाया जाने वाला एक महत्वपूर्ण पर्व है। यह नौ दिन तक चलता है, जब ऋतुएं बदल रही होती हैं। इस पर्व का भौतिक, आध्यात्मिक और सांस्कृतिक महत्व जुड़ा हुआ है, और इस दृष्टिकोण से यह निश्चित रूप से अत्यंत महत्वपूर्ण है। भौतिक दृष्टिकोण से, जब ऋतु का परिवर्तन हो रहा है, तो हमें अपने आहार और दिनचर्या में भी बदलाव लाने की आवश्यकता होती है। इसके लिए संक्रमण के इस काल में व्रत और उपवास की व्यवस्था हमारे ऋषियों ने स्थापित की है।” शेखावत ने आगे कहा कि अगर हम आध्यात्मिक दृष्टिकोण से देखें, तो इस नौ दिन के समय में साधना का विशेष महत्व है, जिसे हमारे ऋषियों ने स्थापित किया। सांस्कृतिक दृष्टिकोण से भी, विभिन्न प्रांतों में इस पर्व को उल्लास के साथ मनाया जाता है। मारवाड़ में भी नवरात्रि का विशेष महत्व है। मैं सभी मारवाड़ वासियों और जोधपुर के निवासियों को नवरात्रि पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं देना चाहता हूं।”

स्मार्टफोन की स्क्रीन पर टेंपर्ड ग्लास आपका फ़ोन कर सकता है ख़राब

नया फोन खरीदते ही ज्यादातर लोग उस पर टेंपर्ड लगवा लेते हैं ताकि फोन की स्क्रीन को प्रोटेक्ट किया जा सके. लेकिन ऐसे लोगों की संख्या बहुत कम है जो ये जानते हैं कि स्क्रीन गार्ड मोबाइल को नुकसान पहुंचाता है. इससे न सिर्फ कॉलिंग में परेशानी आती है बल्कि यूजर्स को ये अहसास होने लगता है कि उनका फोन खराब हो गया है. आज हम आपको बताएंगे कि ऐसा क्यों होता है और इससे छुटकारा कैसे पाया जा सकता है. दरअसल, नए स्मार्टफोन्स में मॉडर्न टच डिस्प्ले दिया जा रहा है, जिसके नीचे की तरफ Ambient Light सेंसर और Proximity सेंसर मौजूद होते हैं. लेकिन जब हम अपने फोन पर स्क्रीनगार्ड लगा लेते हैं तो ये सेंसर ब्लॉक हो जाते हैं और काम करना बंद कर देते हैं. इस कारण फोन कॉल के दौरान स्क्रीन लाइट परेशान करने लगती है, और बात करते करते आपके फोन में कोई दूसरी ऐप खुल जाती है. इसके अलावा ऑन-स्क्रीन फिंगरप्रिंट होने पर स्मार्टफोन अनलॉक करने में दिक्कत आने लगती है. फोन देर में अनलॉक होता है. अब कुछ लोगों के मन में सवाल उठ रहा होगा कि ऐसी स्थिति में क्या करें जिससे फोन के सेंसर भी ब्लॉक न हों और डिस्प्ले भी प्रोटेक्टेड रहे? तो जान लीजिए कि ये दिक्कत ज्यादातर उन स्मार्टफोन्स में आती है जिस पर हल्की क्वालिटी का स्क्रीनगार्ड लगा होता है. भारत में इसकी संख्या काफी ज्यादा है. इसलिए एक्सपर्ट्स हमेशा ही एक अच्छी कंपनी का प्रोटेक्टर इस्तेमाल करने के सलाह देते हैं. अब आप जब भी फोन खरीदें तो उसी कंपनी का स्क्रीन प्रोटेक्टर भी खरीद लें. ऐसा इसलिए क्योंकि कंपनियों को पता होता है कि उन्होंने सेंसर कहां लगाया है. इसे ध्यान में रखकर ही कंपनियां प्रोटेक्टर बनाती हैं. जब आप धूप में जाते हैं तो रोशनी के मुताबिक आपके स्मार्टफोन की स्क्रीन लाइट ऑटेमैटिक एडजस्ट हो जाती है. ऐसा Ambient Light सेंसर के कारण होता है. वहीं, अगर फोन किसी कम रोशनी वाली जगह है कि तो अपने आप फोन की लाइट कम हो जाती है. Proximity Mobile सेंसर की बात करें तो जब भी आप फोन को अपने कान के पास लेकर जाते हैं तो उसकी लाइट बंद हो जाती है. यह आपने नोटिस जरूर किया होगा लेकिन आपको यह पता नहीं होगा कि ऐसा क्यों होता है. यह इसी सेंसर के चलते होता है.

RSS प्रमुख मोहन भागवत बोले – हिंदू समाज को एकजुट होकर मिटाना चाहिए मतभेद

बारां. राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के प्रमुख मोहन भागवत ने शनिवार को हिंदू समाज से आपसी मतभेदों और विवादों को मिटाकर एकजुट होने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि जाति, भाषा और प्रांत के आधार पर बंटे समाज को अपनी सुरक्षा और मजबूती के लिए एक होना होगा। भागवत ने इस दौरान समाज में एकता, सद्भाव और अनुशासन पर जोर देते हुए कहा कि समाज का गठन सिर्फ व्यक्तिगत हितों से नहीं, बल्कि सामूहिक रूप से होता है। भागवत ने कहा, “हमें समाज के प्रति चिंता रखते हुए अपने जीवन में ईश्वर की प्राप्ति करनी चाहिए। परिवार से समाज का निर्माण होता है, और संघ का काम व्यक्ति के सर्वांगीण विकास के माध्यम से समाज को मजबूत बनाना है।” उन्होंने जोर दिया कि भारत की वैश्विक प्रतिष्ठा उसकी आंतरिक ताकत के कारण है, और भारत को एक “हिंदू राष्ट्र” के रूप में परिभाषित करते हुए कहा कि हिंदू विचारधारा सबको स्वीकार करती है और सबके लिए जगह बनाती है। भागवत ने स्वयंसेवकों से हर क्षेत्र में संवाद करने और समाज में व्याप्त कमियों को दूर करने की अपील की। उन्होंने सामाजिक समरसता, न्याय, शिक्षा, स्वास्थ्य और स्वावलंबन को बढ़ावा देने पर भी विशेष जोर दिया।

केंद्रीय मंत्री बोले – बाबासाहेब का अपमान करने वालों का सम्मान बर्दाश्त नहीं किया जा सकता

नागपुर. भारत के केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने नागपुर में कांग्रेस पर बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर के अपमान का आरोप लगाते हुए कहा कि कुछ लोगों ने पीएम मोदी और भाजपा के खिलाफ आरक्षण खत्म करने का फेक नैरेटिव सेट किया और यह बहुत दुखद है कि अनुसूचित जाति व जनजाति समाज के लोगों ने ऐसे लोगों को सम्मान दिया। किरेन रिजिजू ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक वीडियो शेयर की जिसमें उन्होंने कैप्शन दिया, “दीक्षाभूमि की ओर से मेरा संदेश उन सभी लोगों के लिए है जो बाबासाहेब डॉ. बीआर अंबेडकर के अनुयायी हैं और उन लोगों के लिए भी, जिन्होंने उनके जीवित रहने के दौरान और उनके परिनिर्वाण के बाद उन्हें अपमानित किया। जिन लोगों ने ‘आपातकाल’ लगाया और भारत के संविधान का दुरुपयोग किया, उन्हें बाबासाहेब का अपमान करने की हिम्मत नहीं करनी चाहिए।” किरेन रिजिजू ने वीडियो में कहा, “बाबासाहेब के निधन और 2014 में मोदी पीएम के आने के बीच की घटनाओं के बारे में अंबेडकर के अनुयायियों को जानना जरूरी है। बाबासाहेब को भारतीय संविधान के आर्किटेक्ट या पिता के तौर पर देखा जाता है। जब वह इस देश के पहले कानून मंत्री बने तो दर्द भरे शब्दों में जवाहर लाल नेहरू को पत्र सौंपा था कि मैं आपके साथ मंत्री नहीं रह सकता। इसके बाद जहां भी बाबासाहेब चुनाव लड़ने के लिए जाते थे, कांग्रेस और नेहरू उनको हराने के लिए पूरी ताकत लगा देते थे। उनके निधन के इतने सालों बाद उनको भारत रत्न दिया गया।” उन्होंने आगे कहा, “नेहरू और उनके बाद के कांग्रेस पीएम बाबासाहेब का जिक्र नहीं करते थे। यह लोगों के दिल में अंबेडकर को बसने न देने के लिए कांग्रेस का षड्यंत्र था। पीएम मोदी ने प्रधानमंत्री बनने के बाद 5 तीर्थ स्थल भीमराव अंबेडकर के नाम से विकसित किए हैं। मध्य प्रदेश में उनकी जन्म भूमि मऊ को विकसित किया है। लंदन में उस घर को खरीद लिया जहां उन्होंने वकालत की पढ़ाई की। ऐसे ही दिल्ली में महापरिनिर्वाण घर विकसित किया है। ऐसे ही हम मुंबई में प्रोजेक्ट विकसित कर रहे हैं। कई योजनाएं बाबासाहेब के नाम से लागू हैं।” किरेन रिजिजू ने बताया कि पीएम मोदी ने सीएम रहते हुए संविधान यात्रा के जरिए हर किसी को संविधान की जानकारी दी थी। पीएम बनने के बाद उन्होंने संविधान दिवस मनाया था। उन्होंने आगे कहा, “लोग बोलते हैं मोदी को वोट देंगे तो वह संविधान बदल देंगे। कांग्रेस ने इमरजेंसी लगाकर संविधान की हत्या की थी। बाबासाहेब को अपमानित करने वाले लोग उन लोगों पर आरोप लगाते हैं जिन्होंने उन्हें सम्मानित करने का काम किया। इससे बड़ा पाप क्या हो सकता है? जब मैंने देखा की महाराष्ट्र जैसी जगह पर फेक नैरेटिव चलाया तो मुझे तीन चार दिन खाना हजम नहीं हुआ था। क्योंकि जिन्होंने बाबासाहेब के बाद दूसरे बौद्ध को मंत्री बनाया, जिन्होंने हमारे पूरे समाज को इज्जत दी, उनका अपमान करने वालों के सम्मान में हमारे समाज के लोग नारे लगा रहे हैं। बौद्ध, एससी, एसटी के लोग राहुल गांधी की जयकार कर रहे थे। मुझे यह बात हजम नहीं हुई। हमारे लिए यह कलंक की तरह है। हम बाबासाहेब के दुश्मनों को सिर पर लेकर घूमना मंजूर नहीं कर सकते। क्या हम लोग उनका अपमान करने वालों के खिलाफ बदला नहीं ले सकते?” किरेन रिजिजू ने कहा कि 2014 से पहले हम लोगों को कोई नहीं पूछता था। विदेश में भारत को कमजोर और गरीब देश माना जाता था। पीएम मोदी के आने के बाद विदेश में भारतीयों का सम्मान होता है। हमारे समुदायों के लोगों को भी अपनी भूमिका निभानी होंगी। विशेषकर महिलाओं को, जिनके लिए 2029 के चुनाव महिला आरक्षण के साथ होंगे। महिलाओं के लिए कम से कम 33 प्रतिशत आरक्षण विधानसभा और लोकसभा में होगा। ये सब पीएम मोदी ने किया है। इसलिए हमें मजबूत होकर काम करना है। पीएम मोदी का मंत्र है ‘सबका साथ, सबका विकास, किसी को पीछे लेकर नहीं चलेंगे। बाबासाहेब के सपने को आगे ले जाएंगे और 2047 तक विकसित भारत बनाने के लिए पीएम मोदी को भी मजबूत करेंगे। इसके अलावा किरेन रिजिजू ने ‘एक्स’ पर एक और पोस्ट में भिक्खु संघ और मुंबई के वेन सदस्यों के साथ पीएम मोदी की मुलाकात की वीडियो भी शेयर की। केंद्रीय मंत्री ने बताया कि इन लोगों ने पाली और मराठी को शास्त्रीय भाषा का अत्यंत आवश्यक दर्जा प्रदान करने के कैबिनेट के फैसले पर आभार व्यक्त किया।

RG Kar अस्पताल में कई मेडिकल छात्राओं का पहले भी हुआ है यौन शोषण

कोलकाता कोलकाता के आरजी कर अस्पताल में प्रशिक्षु महिला डाक्टर के साथ हुई दरिंदगी की वारदात के पहले कई मेडिकल छात्राएं यौन शोषण की शिकार हुई हैं। अस्पताल में जूनियर डाक्टरों को धमकी देने के आरोपों की जांच के लिए गठित आंतरिक जांच समिति ने अपनी रिपोर्ट में यह विस्फोटक दावा किया है। अस्पताल में ड्रग आपूर्ति गिरोह भी सक्रिय आरोप अस्पताल के पूर्व प्रिंसिपल संदीप घोष के करीबी जूनियर चिकित्सकों पर लगा है। इतना ही नहीं समिति ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि अस्पताल में काफी दिनों से ड्रग आपूर्ति गिरोह सक्रिय है।

केरल के 6 जिलों में जारी हुआ येलो अलर्ट, 11 अक्टूबर तक बारिश, आंधी-तूफान की चेतावनी

तिरुवनंतपुरम. भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने रविवार को इडुक्की, मलप्पुरम, कोझिकोड, वायनाड, कन्नूर और कासरगोड जिलों में येलो अलर्ट की घोषणा की है। मौसम विभाग के अनुसार, 8 अक्टूबर को इडुक्की और 9 अक्टूबर को पथानामथिट्टा और कोट्टायम जिलों में भारी बारिश की उम्मीद है। आईएमडी ने 7 अक्टूबर को केरल के इडुक्की, पलक्कड़, मलप्पुरम, कोझिकोड, वायनाड और कन्नूर जिलों में और 8 अक्टूबर को तिरुवनंतपुरम, कोल्लम, पथानामथिट्टा, कोट्टायम, एर्नाकुलम, मलप्पुरम और वायनाड में येलो अलर्ट जारी किया है। वहीं 9 अक्टूबर को तिरुवनंतपुरम, कोल्लम, अलपुझा, कोट्टायम, एर्नाकुलम, इडुक्की, त्रिशूर, पलक्कड़, मलप्पुरम, कोझिकोड और वायनाड जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। बता दें कि जब 24 घंटे के भीतर 64.55 मिमी से 115.5 मिमी तक बारिश होती है तो येलो अलर्ट जारी किया जाता है। मौसम विभाग ने 9 अक्टूबर तक केरल तट पर 35 किमी प्रति घंटे से 55 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने के साथ तूफानी मौसम की भी भविष्यवाणी की है। मौसम विभाग ने 11 अक्टूबर तक पूरे राज्य में बारिश और आंधी की चेतावनी भी दी है। खराब मौसम के कारण मछुआरों को समुद्र में न जाने की सलाह दी गई है। जून में केरल में भारी बारिश हुई। 30 जून को भारी बारिश के कारण वायनाड जिले के पुंची रिमट्टम, चूरलमाला और मुंडक्कल क्षेत्रों में भूस्खलन हुआ, जिससे लगभग 420 लोगों की मौत हो गई थी और 397 से अधिक लोग घायल हुए थे।

मुख्यमंत्री भजनलाल बोले- मोदी स्वामी विवेकानंद की बात 21वीं सदी भारत के नाम को कर रहे हैं साका

जयपुर. राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी स्वामी विवेकानंद की बात 21वीं सदी भारत के नाम को साकार कर रहे है और आज देश की प्रगति और बदलाव नजर आने लगा है। शर्मा शनिवार रात यहां भाजपा के आर्थिक प्रकोष्ठ की ओर से राइजिंग राजस्थान और भाजपा सदस्यता अभियान को लेकर प्रबुद्धजनों के साथ चर्चा कर रहे थे। उन्होंने राजस्थान के आर्थिक विकास के लिए राइजिंग राजस्थान समिट में सुझाव और सहयोग को महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि प्रदेश को आगे बढ़ाने वाले सुझाव आमंत्रित है, सरकार इन सुझाव पर कार्य करेगी। मुख्यमंत्री ने आज देश की प्रगति के साथ देश में हो रहा परिवर्तन साफ देखा जा सकता है फिर चाहे वो आतंकवाद को समाप्त करना हो या देश से गरीबी दूर करने हो या फिर दुनिया में भारत का परचम लहराना हो। प्रदेश के साथ राष्ट्र की मजबूती के लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में सदस्यता अभियान चलाया जा रहा है। ऐसे में सभी को भाजपा के इस सदस्यता अभियान में अपनी सक्रिय भूमिका निभानी है। उन्होंने भाजपा सदस्यता अभियान को राजनीति का विस्तार नहीं, विकास और राष्ट्रवाद पर आधारित विचारधारा का समर्थन बताते हुए कहा कि आप जैसे प्रबुद्धजन भाजपा से जुडे़गा तो देश मजबूत होगा। शर्मा ने कहा कि भाजपा के सदस्य बनकर विकास की इस यात्रा में सहभागी बने। यह राजनीति सदस्यता का विस्तार नहीं बल्कि उस विचारधारा का समर्थन है जो विकास और राष्ट्रवाद पर आधारित है। भाजपा का कार्य, राष्ट्र का कार्य है। ऐसे में भाजपा के सदस्यता अभियान के साथ ही सभी राइजिंग राजस्थान का भी हिस्सा बनें और अपनी सहभागिताको निभाए। समाज में आप सभी प्रबुद्धजनों की अच्छी छवि है ऐसे में राष्ट्र को शिखर तक पहुंचाने में आपको अपनी भूमिका अदा करनी है। उन्होंने कहा कि राइजिंग राजस्थान के तहत मुंबई और दिल्ली में किए गए रोड शो से 12.5 लाख करोड़ के निवेश के लिए एमओयू किए गए। हमारी सरकार ने एमओयू साइन करने के साथ ही उन कंपनियों को तमाम सुविधाएं देने की दिशा में भी काम शुरू कर दिया। राजस्थान में निवेश और उद्योग की अपार संभावनाओं को देखते हुए विदेशों से भी निवेश लाया जाएगा। राजस्थान सरकार जल्द ही यूके और जर्मनी में भी राइजिंग राजस्थान समिट के लिए जाएगी और विदेशी निवेशकों को आमंत्रित किया जाएगा। इस अवसर पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने सीए को लक्ष्मीपुत्र बताते हुए कहा कि राइजिंग राजस्थान में प्रबुद्धजनों की महत्वपूर्ण भूमिका है। दुनिया में राजस्थान के सीए का अच्छा नेटवर्क है। अपने संपर्कों और प्रभाव का उपयोग कर राइजिंग राजस्थान में अपनी सहभागिता निभा सकते है। पिछली सरकार निवेशकों को विश्वास ही नहीं दिला पाई। इसके चलते निवेशकों ने निवेश नहीं किया लेकिन अब मोदीजी के नेतृत्व में राजस्थान में डबल इंजन सरकार काम कर रही है। भाजपा जो कहती है , वो करती है। भाजपा सभी प्रकार का सहयोग निवेशकों को प्रदान करेगी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जो कहते है वो करते है। इसलिए राजस्थान में निवेश लाकर इसके औद्योगिक विकास में सहभागी बने।

मुम्बई ने 27 साल बाद जीती ईरानी ट्रॉफी

लखनऊ. ईरानी कप 2024 का मैच मुंबई और रेस्ट ऑफ इंडिया के बीच खेला गया। ये मुकाबला ड्रॉ रहा। लेकिन पहली पारी में मिली बढ़त के आधार पर मुंबई की टीम ईरानी कप 2024 का खिताब जीतने में सफल रही है। मुंबई ने पहली पारी में कुल 537 रन बनाए थे। तब सरफराज खान ने दोहरा शतक लगाया और अजिंक्य रहाणे ने बेहतरीन पारी खेली थी। इसके बाद रेस्ट ऑफ इंडिया की टीम पहली पारी में 416 रनों पर सिमट गई। इस तरह से मुंबई को 121 रनों की बढ़त मिली, जो जीत में अहम साबित हुई। इसके बाद मुंबई ने दूसरी पारी 329 रन बनाकर घोषित की। सरफराज खान ने लगाया दोहरा शतक मुंबई के लिए पहली पारी में सरफराज खान सबसे बड़े हीरो साबित हुए। उन्होंने मैच में 286 गेंदों में 222 रन बनाए। उनके अलावा कप्तान अजिंक्य रहाणे ने 97 रन बनाए। श्रेयस अय्यर ने 64 रन और तनुष कोटियन ने 64 रन बनाए। इन खिलाड़ियों की शानदार पारी की वजह से ही मुंबई की टीम ने पहली पारी में 537 रन बनाए। जबकि मुंबई की शुरुआत बहुत ही खराब रही थी। जब पृथ्वी शॉ और आयुष महात्त्रे जल्दी पवेलियन लौट गए। इसके बाद हार्दिक तमोरे भी कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाए। सरफराज ने दोहरा शतक लगाकर मुंबई की मैच में वापसी करवाई। वह एक छोर पर टिके रहे और रन बनाना जारी रखा। अभिमन्यु ईश्वरन का शतक गया बेकार पहली पारी में रेस्ट ऑफ इंडिया के लिए कप्तान रुतुराज गायकवाड़ कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाए और 9 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। अभिमन्यु ईश्वरन ने 191 रन बनाए, जिसमें 16 चौके और एक छक्का शामिल था। ध्रुव जुरेल ने 93 रनों की पारी खेली। टीम में वापसी की उम्मीदें लगाए बैठे ईशान किशन सिर्फ 38 रन ही बना सके। रेस्ट ऑफ इंडिया के बाकी के बल्लेबाज बुरी तरह से फ्लॉप साबित हुए और अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाए। इसी वजह से वह 416 रन ही बना सकी। पहली पारी में पिछड़ने के बाद ही रेस्ट ऑफ इंडिया की हार लगभग तय हो चुकी थी। 27 साल बाद मुंबई ने जीता ईरानी कप मुंबई के लिए दूसरी पारी में पृथ्वी शॉ ने 76 रन बनाए। दूसरी पारी में सबसे बड़ी लाइमलाइट तनुष कोटियन ने शतक लगाकर चुराई। उन्होंने 150 गेंदों में 114 रन बनाए, जिसमें 10 चौके और एक छक्का शामिल था। उनके अलावा मोहित अवस्थी ने 51 रनों का योगदान दिया। मुंबई ने अपनी दूसरी पारी 329 रन बनाकर घोषित की थी। मुंबई की टीम ने 27 साल बाद ईरानी कप जीता है। टीम इंडिया से बाहर अजिंक्य रहाणे की कप्तानी में टीम ने कमाल कर दिया है। इससे पहले मुंबई ने साल 1997 में ईरानी कप जीता था।

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88