LATEST NEWS

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात, राज्य की विकास योजनाओं और नक्सल उन्मूलन पर की चर्चा

नई दिल्ली छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने आज प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी से उनके निवास पर मुलाकात की।  इस दौरान मुख्यमंत्री ने राज्य में पिछले नौ महीनों के दौरान हुए विकास कार्यों की जानकारी दी, जिसमें कृषि, कौशल विकास और शिक्षा के क्षेत्र में की गई प्रमुख पहलों को रेखांकित किया गया। इसके साथ ही उन्होंने राज्य में हाल ही हुए सफल नक्सल ऑपरेशन की जानकारी प्रधानमंत्री से साझा की। प्रधानमत्री ने इस ऑपरेशन की सफलता पर सुरक्षा बलों के साहस की सराहना की। मुलाकात के दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आठ लाख आवास स्वीकृत किये जाने पर श्री नरेंद्र मोदी का आभार भी जताया। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने प्रधानमंत्री को माओवाद के खिलाफ राज्य में चल रहे ऑपरेशन और विकास कार्यों की प्रगति पर विस्तृत जानकारी दी।  उन्होंने नारायणपुर-दंतेवाड़ा जिले के हालिया ऑपरेशन का जिक्र करते हुए बताया कि सुरक्षा बलों ने 31 नक्सलियों को मार गिराया है, जो राज्य में अब तक का सबसे बड़ा नक्सल ऑपरेशन है। मुख्यमंत्री श्री साय ने छत्तीसगढ़ में चल रहे विकास कार्यों का ब्योरा भी प्रस्तुत किया। उन्होंने बताया राज्य सरकार सड़कों, स्कूलों, अस्पतालों और अन्य बुनियादी सुविधाओं के विकास पर विशेष ध्यान दे रही है। रोजगार सृजन और ग्रामीण विकास के लिए भी विशेष प्रयास किए जा रहे हैं, ताकि नक्सल प्रभावित क्षेत्रों के लोग मुख्यधारा से जुड़ सकें। प्रधानमंत्री मोदी ने इस सफलता की प्रशंसा की और कहा कि इससे न केवल राज्य में शांति बहाल हो रही है, बल्कि विकास की राह भी आसान हो रही है। मुख्यमंत्री साय ने बताया कि बस्तर और आदिवासी अंचलों में युवाओं के कौशल उन्नयन के लिए सरकार विशेष योजनाएँ चला रही है। इन योजनाओं के तहत युवाओं को विभिन्न तकनीकी और व्यावसायिक प्रशिक्षण दिए जा रहे हैं, जिससे वे उच्च शिक्षा प्राप्त कर रोजगार के बेहतर अवसर प्राप्त कर सकें। यह पहल राज्य के सामाजिक और आर्थिक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। कृषि के क्षेत्र में, मुख्यमंत्री साय ने प्रधानमंत्री को बताया कि छत्तीसगढ़ में डिजिटल तकनीक और उन्नत कृषि विधियों का व्यापक प्रयोग हो रहा है। इससे किसानों की उत्पादकता और उनकी आय में वृद्धि हो रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि ये प्रयास प्रधानमंत्री के “विकसित भारत 2047” के लक्ष्य के साथ मेल खाते हैं, और छत्तीसगढ़ इस दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। शिक्षा के क्षेत्र में भी राज्य ने बड़े बदलाव किए हैं। मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री को बताया कि आदिवासी अंचलों में बच्चों को उनकी मातृभाषा में शिक्षा प्रदान की जा रही है, जिससे बच्चों की शैक्षणिक प्रगति में सुधार हो रहा है। साथ ही, तकनीकी शिक्षा पर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है, ताकि राज्य के बच्चे आधुनिक तकनीकों में प्रशिक्षित हो सकें और भविष्य के लिए तैयार हो सकें। प्रधानमंत्री मोदी ने छत्तीसगढ़ सरकार के इन प्रयासों की सराहना की और कहा कि राज्य की विकास यात्रा अन्य राज्यों के लिए प्रेरणा है। उन्होंने मुख्यमंत्री साय को राज्य की प्रगति के लिए और भी अधिक समर्थन और सहयोग का आश्वासन दिया। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने बड़ी संख्या में आवास की स्वीकृति के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी का हार्दिक आभार व्यक्त करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के तहत लाखों परिवारों को अपने घर का सपना साकार हुआ है, जिससे उनके जीवन में स्थिरता और सुरक्षा का भाव उत्पन्न होगा।

गरबा पंडाल से लौट रहे दंपती से मस्जिद के पास मारपीट, दो पक्ष आमने-सामने, कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक ने स्थिति को संभाला

आलीराजपुर शहर में देर रात गरबा पंडाल से लौट रहे एक दंपती से मारपीट के बाद दो पक्ष आमने-सामने हो गए। हंगामा इतना बढ़ा गया कि कलेक्टर अभय अरविंद बेडेकर और पुलिस अधीक्षक राजेश व्यास को मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभालना पड़ा। करीब तीन घंटे हंगामे के बाद सख्त कार्रवाई के आश्वासन पर लोग शांत हुए। पुलिस ने सात आरोपितों के खिलाफ केस दर्ज किया है, जिनमें से दो को गिरफ्तार कर लिया गया है। गरबा पंडाल से लौटने के दौरान मस्जिद के पास बहस जानकारी अनुसार रविवार रात माली समाज के दंपती गरबा पंडाल से घर लौट रहे थे। इस दौरान जामा मस्जिद के निकट समुदाय विशेष के युवकों से शोर मचाने को लेकर उनकी बहस हो गई। आरोप है कि युवकों ने दंपती के साथ मारपीट कर दी। इसकी जानकारी मिलते ही समाज के लोग आरोपितों के घर के बाहर एकत्रित हो गए और दो पक्ष आमने-सामने हो गए। जानकारी मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। हंगमा इतना बढ़ा कि पुलिस के सामने ही लोग हाथापाई पर उतारू हो गए। पुलिस ने हल्का बल प्रयोग कर भीड़ को खदेड़ा। कलेक्टर ने दी चेतावानी इसके बाद कलेक्टर ने माइक संभाला और भीड़ को संबोधित करते हुए कहा कि जो भी आरोपित हैं, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी। किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा। कोई भी कानून अपने हाथ में लेने की कोशिश न करे। इसके बाद पुलिस पीड़ित पक्ष को लेकर थाने पहुंची और सात आरोपितों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। फिलहाल शहर में शांति बनी हुई है।

उचित मूल्य दुकानो से राशन की कालाबाजरी करने वाले के विरूद्ध करे कठोर कार्यवाहीःकलेक्टर

सिंगरौली उचित मूल्य की दुकानो से राशन की कालाबाजारी करने वालो के विरूद्ध कठोर कार्यवाही किया जाना सुनिश्चित किया जायें। तथा सीएम हेल्प लाईन में 50 दिवस की लंबित शिकायतो को विभागीय अधिकारी दो दिवस के अंदर निरारकण सुनिश्चित करे उक्त आशय का निर्देश कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित समय सीमा बैठक के दौरान कलेक्टर श्री चन्द्रशेखर शुक्ला के द्वारा विभागीय अधिकारियो को दिया गया।  कलेक्टर ने समय सीमा बैठक के दौरान उचित मूल्य की दुकानो से हितग्राहियों को दिये जाने वाले खाद्यान की समीक्षा करते हुये कहा कि कुछ जगहो से इस आशय की जानकारी मिल रही है कि उचित मूल्य की दुकानो समय पर नही खुलती है तथा पात्रता के अनुसार हितग्राहियो को कम खाद्यान का वितरण किया जा रहा है जो अत्यन्त ही खेदजनक है। कलेक्टर ने सभी उपखण्ड अधिकारियों को निर्देश दिये कि अपने अपने स्तर से उचित मूल्य दुकानो का औचक निरीक्षण कराये साथ ही तहसीलदार, नायब तहसीलदारो एवं जिलाधिकारियो को भी इस आशय के निर्देश दिये कि अपने क्षेत्र भ्रमण के दौरान उचित मूल्य दुकानो, विद्यालयो, आगनवाड़ी केन्द्रो, छात्रावासो, मध्यान भोजन आदि का औचक निरीक्षण करे एवं लापरवाही करने वालो के विरूद्ध निःसंकोच कठोर कार्यवाही किया जाना सुनिश्चित करे।      कलेक्टर ने पीएम जन मन योजन के तहत हितग्राहियो के बनाये जा रहे आयुष्मान कार्ड की समीक्षा करते हुये कहा कि अभी तक लक्ष्य के अनुसार हितग्राहियों का आयुष्मान कार्ड नही बनाया जा रहा है। सभी क्षेत्रो के बीएमओं निगरानी रखे साथ ही सचिव रोजगार सहायक आशा कार्यकर्ता के साथ साथ इस कार्य में संलग्न दल लक्ष्य के अनुसार शत प्रतिशत आयुष्मान कार्ड बनाया जाना सुनिश्चित करेगे। एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वाथ्य अधिकारी प्रति दिवस के प्रगति की जानकारी से अवगत कराया जाना सुनिश्चित करेगे।उन्होने बिना भवन अनुज्ञा के संचालित कोचिग सेंटरो को चिन्हित कर इनके विरूद्ध कार्यवही किये जाने का निर्देश नगर निगम आयुक्त को दिये। साथ ही सभी विभागो द्वार संचालित केन्द्र एवं प्रदेश सरकार की जन कल्याणकारी के लाभ के प्रगति की समीक्षा करते हुये निर्देश दिये कि प्रति दिवस पॉच पॉच विभागो समीक्षा की जायेगी कि संबंधित विभाग के द्वारा निर्धारित लक्ष्य के अनुसार हितग्राहियो को लाभान्वित कराया गया है या नही। उन्होंने उपस्थित अधिकारियो को निर्देश दिये कि निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप हितग्राहियो को योजनाओं का लाभ दिया जाना सुनिश्चित करे यदि लक्ष्य के अनुसार योजनाओं का लाभ हितग्राहियो को नही दिया गया तो संबंधित विभागीय अधिकारी जिम्मेदार होगे।       कलेक्टर ने सीएम हेल्प लाईन में लंबित शिकायतो के प्रगति की समीक्षा करते हुये कहा कि कुछ विभागो के द्वारा गंभीरता पूर्वक सीएम हेल्प लाईन में दर्ज शिकायतो का निराकरण नही किया जा रहा है जिससे कि जिले रैकिंग प्रभावित हो रही है। उन्होने निर्देश दिये कि विभागीय अधिकारी 50 दिवस की लंबित शिकायतो का दो दिवस के अंदर संतुष्टि पूर्वक निराकरण कराया जाना सुनिश्चित करे साथ ही लोक सेवा प्रबंधक को निर्देश दिये कि ऐसे अधिकारी जिनके द्वारा शिकायतो को अटेंड नही किया गया है उनके विरूद्ध प्रति शिकायत 100 रूपये की दर से जुर्माना लगाने की कार्यवाही करे। कलेक्टर ने लोक सेवा गारंटी अधिनियम के तहत प्राप्त आवेदन पत्रो के निराकरण की समीक्षा करते हुये निर्देश दिये कि लोक सेवा गरंटी अधिनियम के तहत प्राप्त आवेदनो का समय पर निराकरण कर आवेदनकर्ता के लाभ दिया जाना सुनिश्चित करे। साथ ही जो आवेदन लंबित हो तो उनका निराकरण 15 अक्टूबर तक कराया जाना सुनिश्चित करे। नही तो संबंधित के विरूद्ध नियमानुसार अर्थदण्ड की कार्यवाही किया जायेगा। कलेक्टर ने आकांक्षी जिले के तहत निर्धारित पैरामीटर के अनुरूप कार्य किये जाने हेतु स्वास्थ्य, शिक्षा एवं महिला बाल विकास विभाग को निर्देश दिये। बैठक के दौरान जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी गजेन्द्र सिंह नागेश, अपर कलेक्टर अरविंद झा, पी.के सेन गुप्ता, एसडीएम सृजन बर्मा, राजेश शुक्ला, नगर निगम आयुक्त डी.के शर्मा, डिप्टी कलेक्टर माइकेल तिर्की, तहसीलदार रमेश कोल, प्रीति सिकरवार, जिला पंचायत के अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी अनुराग मोदी, मुख्य चिकित्सा एवं स्थ्वास्थ्य अधिकारी एन.के जैन, खनिज अधिकारी ए.के राय, महिला बाल विकास अधिकारी राजेश गुप्ता, जनपद पंचायत बैढ़न के मुख्य कार्यपालन अधिकारी अनिल तिवारी, सहायक संचालक कविता त्रिपाठी,  रोजगार अधिकारी सीमा बर्मा, उप संचालक उद्यानिकी एच.एन निमोरिया, सहायक संचालक पिछड़ा वर्ग योगेन्द्र राज, अंग्रणी महाविद्यालय के प्राचार्य एम.यू सिद्दीकी, लोक सेवा प्रबंधक रमेश पटेल सहित जिलाधिकारी उपस्थित रहे।

केरल की टीम रणजी ट्रॉफी अभियान की शुरुआत पंजाब के खिलाफ 11 अक्टूबर से करेगी, MP में तैयार कर चुके हैं कई खिलाड़ी

इंदौर अपने कुशल प्रशिक्षण से मध्य प्रदेश में कई अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों की पौध तैयार करने वाले पूर्व अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर अमय खुरासिया अब केरल में खिलाड़ियों को तैयार करेंगे। खुरासिया के अनुभव को देखते हुए केरल क्रिकेट संघ ने उन्हें मुख्य कोच की जिम्मेदारी दी है। केरल की टीम रणजी ट्रॉफी अभियान की शुरुआत पंजाब के खिलाफ 11 अक्टूबर से करेगी। अमय के मार्गदर्शन में केरल टीम त्रिवेंद्रम में अभ्यास में जुटी है। केरल की टीम गत सत्र में नॉकआउट में जगह बनाने से चूक गई थी। इसके बाद से राज्य संगठन प्रदर्शन में सुधार के लिए किसी अनुभवी कोच की तलाश में था। केरल का मुख्य कोच बनने के लिए कई दिग्गजों में होड़ थी। खुरासिया के अलावा आस्ट्रेलिया के पूर्व क्रिकेटर शान टैट भी इस पद के दावेदार थे। टैट इससे पहले पाकिस्तान के गेंदबाजी कोच रह चुके हैं। मगर केरल क्रिकेट संघ ने खुरासिया के प्रशिक्षण के तरीकों पर भरोसा जताया। केरल टीम को कई बड़े नाम कोचिंग दे चुके हैं, जिनमें डेव वाटमोर जैसे दिग्गज शामिल हैं। बाएं हाथ के आक्रामक बल्लेबाज रहे अमय वर्ष 2004 से विभिन्न स्तरों पर कोचिंग कर रहे हैं। वे 10 साल तक मध्य प्रदेश क्रिकेट संगठन के मुख्य कोच रहे। इस दौरान उन्होंने तेज गेंदबाज आवेश खान, आक्रामक बल्लेबाज वेंकटेश अय्यर, मध्य क्रम बल्लेबाज रजत पाटीदार सहित कई युवा खिलाड़ियों को तैयार किया। एक के बाद एक मध्य प्रदेश से खिलाड़ियों के भारतीय टीम में जगह बनाने के बाद अमय बतौर कोच राष्ट्रीय स्तर पर चर्चा में आए। इनके अलावा कुलदीप सेन, शुभम शर्मा, ईश्वर पांडे, आशुतोष शर्मा सहित कई खिलाड़ियों को उन्होंने तैयार किया, जो बाद में मप्र और आइपीएल जैसी टीमों में छाए। कई राज्य संगठनों ने किया अपने साथ जोड़ने का प्रयास आइपीएल में आशुतोष शर्मा जैसे कई खिलाड़ियों ने अपने प्रदर्शन का श्रेय खुरासिया की कोचिंग को दिया। इसके बाद से ही कई राज्य संगठन उन्हें अपने साथ जोड़ने के लिए प्रयासरत थे। इनमें राजस्थान, असम, बड़ौदा आदि राज्य शामिल थे। खुरासिया का शानदार रिकॉर्ड बीसीसीआइ के लेवल-सी कोच की शीर्ष प्रशिक्षण डिग्री हासिल कर चुके खुरासिया 119 प्रथमश्रेणी मैचों में 7304 रन बना चुके हैं, जिसमें व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ स्कोर 238 रन है। लगातार दो घरेलू सत्र में 500 से ज्यादा रन बनाकर वे सुर्खियों में आए थे। 12 अंतरराष्ट्रीय वनडे मैच खेल चुके खुरासिया 1999 विश्व कप के लिए भारतीय टीम में शामिल थे। 23 जनवरी को मध्य प्रदेश से मुकाबला केरल को रणजी सत्र में एलीट समूह-सी में स्थान मिला है, जहां पंजाब के अलावा कर्नाटक, बंगाल, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, बिहार और मध्य प्रदेश की टीमें शामिल हैं। मध्य प्रदेश से मुकाबला 23 जनवरी से खेला जाएगा। केरल की टीम में मध्य प्रदेश के ही हरफनमौला जलज सक्सेना भी शामिल हैं। उनके अलावा सचिन बेबी, बाबा अपराजिथ और संजू सैमसन जैसे नाम केरल टीम में मौजूद हैं।

सपा सरकार बनने पर जेल जाएंगे बुलडोजर, रामगोपाल यादव ने कहा, अधिकारियों की सूची बन रही

मैनपुरी समाजवादी पार्टी के प्रमुख राष्ट्रीय महासचिव प्रो. रामगोपाल यादव ने सोमवार को भाजपा सरकार पर हमला बोला। सोमवार को कस्बा करहल में आयोजित सपा के दिवाकर समाज सम्मेलन में उन्होंने कहा कि पिछड़े वर्ग और अल्पसंख्यकों के घरों और संस्थानों पर बिना अदालत की अनुमति के बुलडोजर चलाए जा रहे हैं। रामगोपाल ने कहा, पुलिस और प्रशासन के अधिकारी हमारे लोगों को झूठे मुकदमे लिखकर जेल में भेज रहे हैं। इनकी सूची तैयार की जा रही है। उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी की सरकार बनने पर ऐसे अधिकारियों के खिलाफ मुकदमे दर्ज कराकर उनको जेल भेजा जाएगा, क्योंकि ऐसे अधिकारी सरकार के इशारे पर मनमाने तरीके से लोगों का उत्पीड़न कर रहे हैं। पुलिस के अधिकारी और कर्मचारी बेगुनाहों को गोली मार रहे हैं। दलितों और पिछड़ों का आरक्षण छीना सम्मेलन में प्रो. रामगोपाल यादव ने कहा कि भाजपा सरकार ने दलितों और पिछड़ों का आरक्षण छीनने का काम किया है। जब से देश में भाजपा सरकार आई है, किसी दलित को सरकारी नौकरी नहीं मिली है। बाबा साहब भीमराव आंबेडकर के बने कानून के विपरीत भाजपा सरकार चल रही है। उन्होंने कहा कि केंद्र में आईएएस को प्रमुख सचिव पद पर पहुंचने के लिए लगभग 15 वर्ष तक आईएएस पद पर काम करने के बाद केंद्र में मुख्य सचिव पद पर तैनात किया जाता है। मगर भाजपा ने उद्योगपतियों के कहने पर 40 से अधिक लोगों को केंद्र में सीधे-सीधे मुख्य सचिव पर तैनात कर दिया। जब इसके बारे में विरोधी दलों को जानकारी हुई तब उन्होंने इस मामले को न्यायालय तक पहुंचाया। न्यायालय ने भाजपा सरकार से पूछा कि उक्त नियुक्तियों में कितने प्रतिशत आरक्षण के लोग रखे गए हैं। बताया गया एक भी आरक्षित वर्ग से नहीं लिया गया है। रामगोपाल यादव ने कहा कि भाजपा सरकार जाति जनगणना कराना नहीं चाहती है, क्योंकि जनगणना में पिछड़े वर्ग के 54 प्रतिशत से अधिक आबादी निकलेगी। तब इनको 27 की जगह 54 प्रतिशत आरक्षण देना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में आरक्षण के वजह से ही सरकारी नौकरियां नहीं दी जा रही हैं। प्राइवेट सेक्टर के लिए रोजगार मेले लगवाते हैं। नौकरी के नाम पर ऐसे मेलों में धोखाधड़ी करके कंपनियों में भेजा जाता है। कुछ समय बाद वहां से भी प्राइवेट कंपनियां युवाओं को उनके घर भेज देती हैं। प्रो. रामगोपाल यादव ने कहा कि करहल के उपचुनाव में तेजप्रताप यादव प्रत्याशी होंगे और इनको सभी मिलकर रिकार्ड मतों से जीत दिलाएं।

प्रदेश में इस बार मानसून अच्छा रहने से गेहूं का बोवनी का रिकार्ड भी टूटेगा, अभी तक अधिकतम 95 लाख हेक्टेयर में गेहूं की बोवनी हुई

भोपाल प्रदेश में इस बार मानसून अच्छा रहने से गेहूं का बोवनी का रिकार्ड भी टूटेगा। अभी तक अधिकतम 95 लाख हेक्टेयर में गेहूं की बोवनी हुई है। इस बार 15 लाख हेक्टेयर क्षेत्र बढ़कर 110 लाख हेक्टेयर पहुंचने का अनुमान है। इसे देखते हुए कृषि विभाग ने खाद-बीज को लेकर तैयारियां शुरू कर दी हैं। अगले सप्ताह से होने वाली कृषि उत्पादन आयुक्त की संभागीय बैठकों में लक्ष्य निर्धारित हो जाएंगे। प्रदेश में अकेले रीवा जिले को छोड़कर बाकी सभी जिलों में औसत से अधिक वर्षा हुई है। इससे रबी सीजन की प्रमुख फसल गेहूं का क्षेत्र बढ़ने का अनुमान है। वर्ष 2022-23 में 97.81 लाख हेक्टेयर में गेहूं बोवनी हुई थी, जो 2023-24 में घटकर 92.10 लाख हेक्टेयर रह गई थी, यानी गेहूं का क्षेत्र 5.84 प्रतिशत घट गया था। यह फिर बढ़कर 95 लाख हेक्टेयर के आसपास पहुंच गया।   गेहूं का क्षेत्र बढ़ने की अनुमान इस बार वर्षा की स्थिति को देखते हुए कम जोखिम वाली फसल गेहूं का क्षेत्र बढ़ने की अनुमान लगाया जा रहा है। मालवांचल, मध्य भारत और महाकोशल अंचल में क्षेत्र बढ़ने की अधिक संभावना है क्योंकि यहां सिंचाई के लिए पानी की उपलब्धता अधिक है। चना का क्षेत्र भी लगातार बढ़ रहा है। यह 2022-23 में 21 लाख हेक्टेयर था जो 2023-24 में बढ़कर 23.46 लाख हेक्टेयर हो गया। इसमें भी वृद्धि हो सकती है। रबी फसलों का क्षेत्र बढ़ने के अनुमान के आधार पर मुख्यमंत्री डा.मोहन यादव ने भारत सरकार से अक्टूबर-नवंबर में अतिरिक्त डीएपी, एनपीके, कम्प्लेक्स और बीज की आपूर्ति बढ़ाकर करने का अनुरोध किया है। उपार्जन में पंजाब को पीछे छोड़ चुका है मप्र प्रदेश में न्यूनतम समर्थन मूल्य पर सरकार गेहूं का उपार्जन करती है। गत वर्ष बाजार में अधिक मूल्य मिलने के कारण उपार्जन कम हुआ था। जबकि, 2020-21 में पंजाब को पीछे छोड़कर मध्य प्रदेश उपार्जन में देशभर में अव्वल रहा था। यहां के शरबती गेहूं की देश-दुनिया में मांग रहती है।

कुट्टू का आटा खाने से आठ लोगों की बिगड़ी तबीयत, शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया, परिजनों ने लगाए आरोप

कैथल कैथल जिले में कुट्टू का आटा खाने से आठ लोगों की तबीयत बिगड़ गई, जिनको शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। सभी मॉडल टाउन के रहने वाले हैं। मॉडल टाउन निवासी हरीश ने बताया कि उनके परिजन कल शाम 6 बजे मॉडल टाउन स्थित राजेश करियाना स्टोर से कट्टू काटा लेकर आए थे, दुकानदार ने उनको साल दो साल पुराना और घटिया क्वालिटी का मिलावटी आता दे दिया। जब उन्होंने उसके पकौड़े बनाकर खाएं तो किसी को उल्टी लगी तो किसी को पेट में दर्द होने लगा। जिसके डेढ़ घंटे के बाद परिवार के सभी सदस्य बेहोश हो गए, जिनको रात 11 शहर के हॉस्पिटल में दाखिल करवाया गया। जिनकी हालत अभी भी नाजुक बताई जा रही है। उन्होंने इस पूरे मामले की शिकायत अनाज मंडी चौकी पर की थी। जिसके बाद पुलिस हॉस्पिटल आई और उनके बयान वगैरा लिखकर ले गई ,परंतु अभी तक पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की है। उन्होंने कहा कि आरोपी दुकानदार के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। वहीं दूसरे मामले में शहर निवासी 49 वर्षीय अनु गोयल कवि खट्टू का आटा खाने से तबीयत बिगड़ी है, जिनको उपचार के लिए शहर के शाह हॉस्पिटल में दाखिल करवाया गया है। फिलहाल उनका भी इलाज चल रहा है। अनु गोयल के परिजनों ने बताया कि कल शाम सोरेवाला वाला मार्ग पर स्थित एक निजी रेस्टोरेंट में उनका धार्मिक प्रोग्राम था। जिसमें खाने में पकोड़े वगैरा दिए गए थे, जिनको खाने के बाद उनको फूड प्वाइजनिंग हो गई। तबीयत ज्यादा बिगड़ने के कारण उनको शहर के साथ अस्पताल में दाखिल करवाया गया, फिलहाल इनकी भी स्थिति नाजुक बनी हुई है। इस मामले को लेकर अनाज मंडी चौकी इंचार्ज ने बताया कि इस मामले को लेकर उनके पास शिकायत आई है फिलहाल मामले की जांच की जा रही है। जांच में जो भी चीज सामने आएंगी उसी अनुसार आरोपियों के खिलाफ आगामी कार्रवाई की जाएगी। बताया जा रहा है कि यह सभी कल रात को मुर्गा करियाणा स्टोर‌ मॉडल टाउन से कुट्टु का आट्टा लेकर‌ आए थे। जिसको खाने की वजह से बीमार हो गए और नाजुक हालत के चलते उनका शहर के निजी अस्पताल में इलाज करवाया गया है। वहीं परिजनों का आरोप है कि दुकानदार ने उनको कुट्टु के आटे में जहर देकर खिलाया है, फिलहाल सभी का इलाज चल रहा है। इस मामले को लेकर पुलिस अपनी कार्रवाई में लगी हुई है। अभी तक आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज नहीं किया गया है।

डॉक्टर ऑफ लॉ की मानद उपाधि प्रदान किए जाने पर किया सम्मानित

भोपाल वीआईटी भोपाल विश्वविद्यालय ने 5 अक्टूबर 2024 को अपने संस्थापक और चांसलर डॉ. जी विश्वनाथन, जिन्हें जीवी के नाम से जाना जाता है, को स्टेट यूनिवर्सिटी ऑफ न्यूयॉर्क, बिंघमटन, न्यूयॉर्क, यूएसए से उच्च शिक्षा क्षेत्र में उनके आजीवन योगदान के लिये डॉक्टर ऑफ लॉ की मानद उपाधि प्रदान किए जाने पर सम्मानित किया। समारोह के मुख्य अतिथि खजुराहो के माननीय सांसद और भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष श्री विष्णु दत्त शर्मा थे। श्री विष्णु दत्त शर्मा ने डॉ. विश्वनाथन को उनकी डॉक्टरेट की उपाधि के लिए बधाई दी और उच्च शिक्षा क्षेत्र में उनके योगदान की सराहना की। उन्होंने ऐसे प्रतिष्ठित वीआईटी विश्वविद्यालय की स्थापना करके मध्य प्रदेश राज्य को एक बड़ा अवसर प्रदान करने के लिए डॉ. जी विश्वनाथन को धन्यवाद दिया, जहां अब पूरे भारत से विद्यार्थी अध्ययन करने आते हैं। उन्होंने कहा कि वह वीआईटी विश्वविद्यालय की स्थापना के सूत्रपात से ही इससे जुड़े हुए हैं और तब से चांसलर डॉ. जी विश्वनाथन, वाईस प्रेसीडेंट श्री शंकर विश्वनाथन, असिस्टेंट वाईस प्रेसीडेंट सुश्री कादम्बरी एस विश्वनाथन, और ट्रस्टी रमणी बालसुन्दरम के सम्पर्क में हैं और वीआईटी उनके परिवार की तरह है। चांसलर डॉ. जी विश्वनाथन ने अपने अभिनंदन भाषण में इस बात पर प्रकाश डाला कि कैसे वीआईटी ने तीन जीवंत योजनाओंः यूनिवर्सल हायर एजुकेशन ट्रस्ट (यूएचईटी), जीवीडीएसपी जीवी स्कूल विकास कार्यक्रम, और स्टार्स योजना के माध्यम से तमिलनाडु और मध्य प्रदेश राज्यों में जरूरतमंद और वंचित मेधावी छात्रों को निःशुल्क उच्च शिक्षा के अवसर प्रदान करने की दिशा में बड़े कदम उठाए हैं। इस पहल का उद्देश्य प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को सशक्त बनाना, उन्हें विश्व स्तरीय शिक्षा तक पहुंच प्रदान करना और असीमित अवसरों के द्वार खोलना है। इस भव्य समारोह के दौरान सभी वीआईटी परिसरों के सभी कुलगुरु और कुलसचिव उपस्थित थे।

टिकट चैकिंग के दौरान सितंबर माह में कुल 32078 यात्री बिना टिकट व अनियमित यात्रा करते हुए पाए गए: फिरोजपुर रेल मंडल

फिरोजपुर उत्तर रेलवे के फिरोजपुर रेल मंडल के एक अधिकारी ने सोमवार को कहा कि फिरोजपुर मंडल के टिकट चैकिंग स्टाफ द्वारा सभी रेल यात्रियों को आरामदायक यात्रा और बैहतर सेवाएं प्रदान कराने व बिना टिकट और आनियमित यात्रा करने वाले यात्रियों पर अंकुश लगाने के लिए ट्रेनों में गहन टिकट जांच की जाती है। मंडल के मुख्य टिकट निरीक्षकों व टिकट चैकिंग स्टाफ द्वारा टिकट चैकिंग के दौरान सितंबर माह में कुल 32078 यात्री बिना टिकट व अनियमित यात्रा करते हुए पाए गए। उन यात्रियों से 1 करोड़ 70 लाख रुपए का राजस्व जुर्माने के तौर पर वसूल किया गया। आपको बता दें कि इस राजस्व से फिरोजपुर मंडल की आय में वृद्धि हुई है। रेलवे अधिकारियों द्वारा ट्रेनों में यात्रियों के अनधिकृत प्रवेश को रोकने के लिए लगातार सरप्राइज़ टिकट चैकिंग अभियान समय-समय पर चलाए जाते है। जिसमें यात्रियों को ट्रेन में वैध टिकट लेकर ही यात्रा करने के लिए जागरूक किया जाता है। फिरोजपुर मंडल के रेलवे स्टेशनों को साफ-सुथरा रखने व रेलयात्रियों को स्टेशनों पर गंदगी फैलाने से रोकने तथा उनको स्वच्छता के प्रति जागरूक करने के लिए मुख्य रेलवे स्टेशनों पर नियमित रूप से जांच की जाती है। इसके फलस्वरूप सितंबर माह में 812 यात्रियों को स्टेशन परिसर में गंदगी फैलाने के कारण (एंटी लिटरिंग एक्ट ) उनसे 145500 रुपए से अधिक वसूल किए गए।मंडल के वरिष्ठ वाणिज्य प्रवंधक श्री परमदीप सिंह सैनी ने बताया की फिरोजपुर मंडल में समय-समय टिकट चैकिंग अभियान जारी रहेंगे जिनका मुख्य उदेश्य रेलवे टिकटों की बिक्री में सुधार तथा शून्य टिकट रहित यात्रा का लक्ष्य रखा गया है।

नगर निगम की सामान्य सभा की बैठक आज फिर चढ़ा हंगामे की भेंट

रायपुर नगर निगम की 4 अक्टूबर को स्थगित सामान्य सभा की बैठक सोमवार को पुन बुलाई गई जिसमें जमकर हंगामा हो गया। अवैध दुकानों को लेकर इसकी शुरूआत हुई तो और भी मुद्दे आने पर पार्षद सभापति के डायस तक पहुंचकर नारेबाजी करने लगे। सामान्य सभा में निगम कार्यालय के बगल में बनी 3 दुकानों को लेकर भाजपा पार्षद दल ने सत्ता पक्ष को घेरा। निगम पर व्यवस्थापन के नाम पर अवैध रूप से दुकानें बनाने का आरोप भी लगाया। कुछ मुद्दों पर सत्ता पक्ष के पार्षद भी विरोध में दिखे जिसमें नरैया तालाब का सौंदर्यीकरण प्रमुख था। नरैया तालाब सौंदर्यीकरण का प्रस्ताव आते ही कांग्रेस के पार्षदों ने विरोध शुरू कर दिया। उनका कहना था कि निगम के अफसरों ने उनसे बिना राय लिए प्रस्ताव बना लिया है। तालाब में चौपाटी का भी विरोध किया। उनका कहना था कि इससे यातायात बिगड़ जायेगा। सभा में एमआईसी सदस्य समेत अन्य कांग्रेसी पार्षदों ने लीज माफी के एक प्रस्ताव को गिरा दिया। यह निर्णय हुआ कि नए सिरे से लीज की गणना जाएगी। पार्षदों का कहना था कि लीजधारी को फायदा पहुंचाने निगम के बड़े पदाधिकारी, अफसरों के जरिए गड़बड़ी करवा रहे हैं।

हरियाणा में विधानसभा चुनाव में अगर कांग्रेस जीती तो किसे मिलेगा ताज?, हरियाणा में CM की रेस में चार बड़े नेता

हरियाणा हरियाणा में विधानसभा चुनाव के तहत मतदान की प्रक्रिया पूरी होने के बाद एग्जिट पोल के भी नतीजे आ गए हैं. जैसा कि कांग्रेस अपनी जीत का दावा कर रही थी, ज्यादातर एग्जिट पोल भी उसी ओर इशारा कर रहे हैं. अगर 8 अक्टूबर को नतीजे कांग्रेस के पक्ष में जाते हैं तो पार्टी के लिए सबसे बड़ा टास्क सीएम का चेहरा तलाशना होगा, क्योंकि यहां दावेदार कई हैं. पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा, कुमारी सैलजा, रणदीप सिंह सुरेजवाला और दीपेंद्र सिंह हुड्डा सीएम पद की रेस में हैं. हालांकि, इनमें से तीन ने विधानसभा का चुनाव नहीं लड़ा है. भूपेंद्र सिंह हुड्डा राजनीतिक परिवार से ताल्लुक रखने वाले भूपेंद्र सिंह हुड्डा गढ़ी सांपला किलोई सीट से चुनाव मैदान में हैं. यहां से वह पांच बार के विधायक रहे हैं. उन्होंने 2005 से 2014 के बीच हरियाणा के सीएम पद की जिम्मेदारी संभाली है. वह हरियाणा में कांग्रेस के कद्दावर नेताओं में गिने जाते हैं. सीएम पद की रेस में वह सबसे आगे हैं. वह सीएम बनने के इच्छुक भी हैं. हालांकि, उन्होंने यह भी कहा है कि आखिरी निर्णय हाईकमान करेगा और जो फैसला किया जाएगा, उसे वह मानेंगे. कुमारी सैलजा सिरसा से सांसद कुमारी सैलजा कई मौके पर अपने सीएम बनने की इच्छा जाहिर कर चुकी हैं. मतदान संपन्न होने के बाद भी उन्होंने एएनआई से बातचीत में कहा था कि राज्य की जनता और विशेषकर महिलाएं चाहती हैं कि हरियाणा में महिला सीएम बने. वह विधानसभा का चुनाव भी लड़ना चाहती थीं. टिकट बंटवारे में उनके करीबियों को उतनी तवज्जो न दिए जाने से भी नाराज थीं. वह भले ही विधानसभा चुनाव ना लड़ पाई हों, लेकिन पार्टी के हरियाणा प्रभारी ने यह साफ शब्दों में कहा था कि किसी ने चुनाव ना भी लड़ा हो तो भी वह सीएम बन सकता है, उसके पास हाईकमान का आशीर्वाद होना चाहिए. रणदीप सिंह सुरेजवाला राज्यसभा सांसद रणदीप सिंह सुरजेवाला भी सीएम बनने की महात्वाकांक्षा रखते हैं. कैथल से ताल्लुक रखने वाले सुरजेवाला के बेटे आदित्य सुरजेवाला विधानसभा चुनाव से अपनी राजनीतिक पारी की शुरुआत कर रहे हैं. उन्होंने भी यह कहा है कि वह चाहते हैं कि उनके पिता हरियाणा के सीएम बनें. हालांकि, सैलजा की तरह रणदीप सुरजेवाला को भी विधानसभा का टिकट नहीं दिया गया है. रणदीप सुरजेवाला ने भी कहा था कि मुख्यमंत्री बनने की महात्वाकांक्षा रखना गलत नहीं है, लेकिन पार्टी नेतृत्व के फैसले को वह स्वीकार करेंगे. दीपेंद्र सिंह हुड्डा दीपेंद्र सिंह हुड्डा इस बार रोहतक से निर्वाचित होकर लोकसभा पहुंचे हैं. भूपेंद्र सिंह हुड्डा के बेटे दीपेंद्र ने अपने पिता के लिए जोर-शोर से प्रचार किया है. हरियाणा चुनाव में उनकी सक्रियता खूब देखी गई है. ऐसे में जूनियर हुड्डा भी सीएम पद की रेस में हैं. हालांकि, जब उनके पिता भूपेंद्र हुड्डा से बेटे के सीएम बनने की संभावना पर सवाल किया था तो उन्होंने कहा था, “ना मैं रिटायर हूं और टायर्ड हूं.” ऐसे में जाहिर है कि अगर हुड्डा परिवार में किसी को सीएम बनाया जाएगा तो वह सीनियर हुड्डा ही होंगे.

मंत्री जायसवाल की अध्यक्षता में छत्तीसगढ़ स्टेट बेवरेजेस कापोर्रेशन के संचालक मंडल की बैठक

रायपुर छत्तीसगढ़ स्टेट बेवरेजेस कापोर्रेशन के संचालक मंडल की बैठक आज रायपुर के आबकारी भवन में आयोजित की गयी। बैठक की अध्यक्षता छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने की। संचालक मंडल की इस बैठक में बेवरेज कारपोरेशन के विभिन्न एजेंडों पर विस्तार से चर्चा हुई। बैठक में सर्वप्रथम 21 अगस्त को आयोजित बैठक में लिए गए निर्णयों का पालन प्रतिवेदन प्रस्तुत किया गया। बैठक में वित्तीय वर्ष 2023-24 के वित्तीय विवरणों का अनुमोदन भी किया गया। बैठक में बेवरेज कापोर्रेशन द्वारा दुर्ग एवं बिलासपुर के गोदामों में हाउस कीपिंग कार्य के लिए निविदा जारी करने कार्य का अनुमोदन किया गया, साथ ही अरसनारा-दुर्ग गोदाम के लिए एक नग जेनरेटर क्रय करने की भी स्वीकृति प्रदान की गयी। अध्यक्ष श्याम बिहारी जायसवाल ने सरगुजा संभाग में वाइन की उपलब्धता सुनिश्चित करने एवं आस पास के जिलों में स्टाक उपलब्धता के लिए मनेंद्रगढ़ में बेवरेज डिपो या गोदाम के संचालन का प्रस्ताव रखा जिस पर संचालक मंडल ने अपनी सहमति प्रदान की । मनेन्द्रगढ़ में बेवरेज गोदाम खुलने से गौरेला पेंड्रा मरवाही, मनेंद्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर, कोरिया और सूरजपुर जिलों की वाइन दुकानों के लिए स्टाक का स्टोरेज किया जाएगा। बैठक में सचिव वाणिज्य कर आबकारी श्रीमती आर शंगीता, प्रबंध संचालक स्टेट बेवरेज कापोर्रेशन श्री श्याम धावड़े, सचिव वित्त विभाग श्रीमती शारदा वर्मा समेत अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

मध्यप्रदेश सरकार द्वारा मेधावी बच्चों को कोचिंग का भत्ता भी दिया जाएगा, हर माह मिलेंगे 8 हजार रुपए

भोपाल मध्य प्रदेश के तेंदूपत्ता संग्राहकों के मेधावी बच्चों को राज्य सरकार इंजीनियरिंग, ला और मेडिकल कोर्स की कोचिंग कराएगी। इसके लिए मेधावी बच्चों को कोचिंग का भत्ता भी दिया जाएगा। मध्य प्रदेश राज्य लघु वनोपज संघ ने अपनी एकलव्य शिक्षा विकास योजना का विस्तार करते हुए यह नए प्रविधान किए हैं। इसके अंतर्गत तेंदूपत्ता संग्राहकों, फड़ मुंशियों एवं प्राथमिक लघु वनोपज समितियों के प्रबंधकों के मेधावी बच्चों को इसी वर्ष से 12वीं में 60 प्रतिशत से अधिक अंकों से उत्तीर्ण होने पर व्यावसायिक कोर्स जैसे इंजीनियरिंग एवं विधि (ला) और मेडिकल की कोचिंग के लिए भत्ता दिया जाएगा। 12 माह तक आठ हजार रुपये प्रति माह भोपाल, इंदौर, जबलपुर, ग्वालियर एवं रीवा संभागीय मुख्यालयों के लिए 12 माह तक आठ हजार रुपये प्रति माह, अन्य संभागीय मुख्यालयों के लिए छह हजार रुपये प्रति माह तथा संभागीय जिलों को छोड़कर शेष अन्य जिलों के लिए 3500 रुपये प्रति माह कोचिंग भत्ता दिया जाएगा। नौवीं से स्नातक तक पढ़ाई में आर्थिक मदद करता है संघ लघुवनोपज संघ वर्ष 2022-23 से एकलव्य शिक्षा योजना के तहत कक्षा 9वीं एवं 10वीं के विद्यार्थियों के लिए 15 हजार रुपये, कक्षा 12वीं के विद्यार्थियों को 18 हजार रुपये, गैर तकनीकी स्नातक उपाधि प्राप्त अध्ययनरत विद्यार्थी के लिए 25 हजार रुपये एवं व्यवसायिक पाठ्यक्रम के विद्यार्थियों के लिए 60 हजार रुपये प्रति वर्ष छात्रवृत्ति प्रदान करता है। अब इंजीनियरिंग, ला और मेडिकल जैसी डिग्री पाठ्यक्रम में प्रवेश पाने के लिए कोचिंग में भी मदद की जाएगी। मप्र में 16 लाख परिवारों के 41 लाख तेंदूपत्ता संग्राहक मध्य प्रदेश में वनोपज तेंदूपत्ता संग्रहण करने वाले 16 लाख परिवार है और इनमें कुल 41 लाख तेंदूपत्ता संग्राहक है। इनमें अधिकांश तेंदूपत्ता संग्राहक आदिवासी परिवार है जो जंगल से सटे गांवों में निवास करते हैं और केवल वन संपदा पर ही निर्भर हैं। राज्यपाल मंगुभाई पटेल भी समय-समय पर आदिवासी परिवारों के उत्थान के लिए दिशा-निर्देश देते आए हैं। राज्यपाल की पहल ही वन विभाग इस दिशा में आगे बढ़कर पहल की है।

राज्यपाल डेका बोले- सशस्त्र सैन्य प्रदर्शनी युवाओं के लिए प्रेरणा का अद्वितीय स्रोत

रायपुर रायपुर में आयोजित भव्य सशस्त्र सैन्य समारोह युवाओं के लिए प्रेरणा का एक अद्वितीय स्रोत है। यह दिखाता है कि भारतीय सेना में शामिल होने का अर्थ केवल एक नौकरी पाना ही नहीं है बल्कि अपने राष्ट्र की रक्षा के लिए समर्पण की भावना से ओत-प्रोत होना है। राज्यपाल श्री रमेन डेका ने आज रायपुर में सशस्त्र सैन्य समारोह के समापन अवसर पर उक्त बातें कहीं। रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में विगत 05 अक्टूबर से आयोजित सशस्त्र सैन्य प्रदर्शनी का आज भव्य समारोह में समापन हुआ। इस कार्यक्रम में राज्यपाल श्री रमेन डेका बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए। उन्होंने युवाओं से आव्हान किया कि भारतीय सेना राष्ट्र सेवा का प्रतीक है, इसमें शामिल होकर राष्ट्र के प्रति अपना कर्तव्य निभाएं। सैन्य प्रदर्शनी के माध्यम से छत्तीसगढ़ के युवाओं में साहस और समर्पण की भावना उत्पन्न होगी। छत्तीसगढ़ के युवा भी सेना में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभायेंगे और देश की सुरक्षा में तत्पर रहेंगे। डेका ने कहा कि यह आयोजन हमे दिखाता है कि भारतीय सेना अब अत्याधुनिक तकनीकों और उपकरणों से सुसज्जित है। यह आत्मनिर्भर भारत की ओर हमारा बढ़ता हुए कदम है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश ने रक्षा उत्पादन में आत्मनिर्भरता की दिशा में ठोस प्रगति की है। भीष्म टी-90 टैंक, स्ट्रेला मिसाइल और अन्य सैन्य उपकरण जो हम यहां देख रहे है, इस बात का प्रमाण है कि अपने संसाधनों और प्रतिभा का उपयोग करके हम दुनिया की सर्वश्रेष्ठ ताकतों में से एक बन रहे है। उन्होंने कहा कि भारतीय सेना का शौर्य और वीरता अद्भुत है। हर सैनिक में त्याग, साहस और कर्त्तव्यपरायणता की भावना कूट-कूट कर भरी हुई है। इसमे महिलाएं भी पीछे नहीं हैं। वे भी सेना के हर मोर्चे पर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा रही हैं। हमारे जवानों का अदम्य साहस और कर्त्तव्य निष्ठा हमे यह सिखाता है कि जब देश की बात हो तो हमे सभी कठिनाइयों का सामना करने के लिए तैयार रहना चाहिए। भारतीय सेना न केवल युद्ध क्षेत्र में बल्कि आपदा राहत कार्यों, आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई और शांति बनाए रखने के प्रयासों और जीवन के साथ हमारी सम्पत्ति की रक्षा करती है। इसलिए हमारे सैनिकों और उनके परिजनों के हित और कल्याण के लिए हमें भी अधिक-अधिक योगदान करना चाहिए। समारोह के पूर्व श्री डेका ने सैन्य प्रदर्शनी का अवलोकन किया। सेना के उच्च अधिकारियों ने भीष्म टी-90 टैंक सहित विभिन्न मिसाइल, अत्याधुनिक लड़ाकू हथियारों एवं अन्य सैन्य उपकरणों के बारे में जानकारी दी। राज्यपाल श्री डेका ने शहीद जवानों के चित्रों पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया। समारोह में स्वागत भाषण रायपुर जिले के कलेक्टर श्री गौरव कुमार सिंह ने किया। समारोह के दौरान एनसीसी के कैडेटों का शानदार घुड़सवारी प्रदर्शन, जाबांज सैनिकों का डेयर डेविल मोटर साइकिल शो, गोरखा रेजिमेंट का खुखरी डांस प्रस्तुतिकरण, हेलीकॉप्टर से सलामी, सैैन्य छापेमारी, मिलिट्री बैंड कॉन्सर्ट एवं अन्य विविध कार्यक्रमों की प्रस्तुति ने सभी को मंत्र मुग्ध कर दिया। उप मुख्यमंत्री श्री अरूण साव ने छत्तीसगढ़ और ओड़िशा उप क्षेत्र के बिग्रेडियर अमन आंनद को छत्तीसगढ़ शासन की ओर से मानपत्र और स्मृति चिन्ह भेंट किया। सेना के अधिकारियों ने उपस्थित अतिथियों को स्मृति चिन्ह भेंट किए। इस अवसर पर विधायक श्री अनुज शर्मा, श्री पुरंदर मिश्रा, श्री मोतीलाल साहू, श्री रामप्रताप सिंह एवं अन्य जनप्रतिनिधिगण, राज्य सैनिक कल्याण बोर्ड के संचालक श्री विवेक शर्मा, सेना के अधिकारीगण, सैनिक, उनके परिजन, आम जनता, युवा,महिलाएं तथा छात्र-छात्राएं बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

भाजपा वरिष्ठ नेता सुरजीत कुमार बने री गुरु रविदास विश्व महापीठ का राष्ट्रीय अध्यक्ष

नई दिल्ली केंद्रीय शहरी विकास एवं आवासन मंत्रालय के अधीन श्री गुरु रविदास मंदिर न्यास तुगलकाबाद के सचिव और भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता सुरजीत कुमार को श्री गुरु रविदास विश्व महापीठ का राष्ट्रीय अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। महापीठ ने सोमवार को यहां जारी एक विज्ञप्ति में बताया कि श्री सुरजीत कुमार पूर्व में महापीठ के राष्ट्रीय महामंत्री रहे हैं। महापीठ की कार्यकारिणी का पुनर्गठन किया गया है और मध्यप्रदेश के सुरज कैरो और हरियाणा के सुरजभान कटारिया को संगठन मंत्री बनाया गया है। विज्ञप्ति के अनुसार हिमाचल प्रदेश से राज्यसभा सांसद सिकंदर कुमार, हरियाणा में कैबिनेट मंत्री बनवारी लाल, बिहार में कैबिनेट मंत्री जनक राम, मध्यप्रदेश में मंत्री गौतम टेटवाल और दलीप अहिरवाल तथा महाराष्ट्र से लोकसभा सांसद भाऊसाहिब वाघ चौरे समेत आठ राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष बनाये गये हैं। इसके अलावा मध्यप्रदेश से लोकसभा सांसद संध्या राय, हरियाणा से राज्यसभा सांसद कृष्ण पवार, उत्तरप्रदेश से लोकसभा सांसद अरुण कुमार और मध्यप्रदेश में विधायक प्रदीप लारिया समेत 14 लोगों को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। महापीठ में सात राष्ट्रीय महामंत्री और 26 राष्ट्रीय सचिव भी बनायें गये हैं। दो लोगों को कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। बीस लोग राष्ट्रीय प्रवक्ता बनायें गये हैं और 24 प्रदेश अध्यक्ष हैं। श्री सुरजीत कुमार ने बताया कि श्री गुरु रविदास मंदिर न्यास तुगलकाबाद केंद्रीय शहरी विकास एवं आवासन मंत्रालय के अधीन है और उच्चतम न्यायालय की निगरानी में है। उन्होंने बताया कि श्री गुरु रविदास विश्व महापीठ देश दुनिया के रविदास समाज के करोड़ों लोगों का सामाजिक संगठन है। पीठ की 26 राज्यों में शाखा हैं। पीठ 22 देशों में कार्यरत है। उन्होंने कहा कि मौजूदा समय में पीठ सबका साथ, सबका विकास, और सब का विश्वास के मंत्र के साथ काम रही है। राष्ट्र, देश और समाज को राष्ट्रीयता, समता,समरसता के सूत्र में बांधने का काम कर रही है। उन्होंंने बताया कि दिल्ली के तुगलकाबाद में अरावली पर्वत श्रंखला में स्थित श्री गुरु रविदास का मंदिर लगभग 700 वर्ष पुराना है और अनवरत समाज सेवा में हैं।  

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet