LATEST NEWS

राशिफल बुधवार 09 अक्टूबर 2024

मेष राशि- मेष राशि के जातक आज प्रोफेशनल लाइफ में खुद पर फीलिंग्स को हावी न होने दें। आपको पैसों को सही तरीके से मैनेज करने की सलाह दी जाती है। पूरी लगन से अपना प्रदर्शन दिखाने की कोशिश करें। अपनी क्षमताओं को काम न समझें। अपनी पर्सनालिटी को चमकने दें। ऑफिस का काम आपके दिन को बिजी बना सकता है। हाइड्रेटेड रहना न भूलें। डाइट में सुधार करें। वृषभ राशि- आज वृषभ राशि के जातकों को क्रिएटिविटी बढ़ाने पर फोकस रखना चाहिए। अपने प्रेम जीवन में हो रहे बदलावों को अपनाएं। ब्रह्मांड आपके जुनून को आगे बढ़ाने और आपके नए विचारों को लाइफ में लाने की अड्वाइस दे रहा है। हेल्दी लाइफस्टाइल बनाए रखना जरूरी है। आर्थिक दृष्टि से अच्छा अवसर आज दरवाजे पर दस्तक दे सकता है। रोजाना एक्सरसाइज करें। मिथुन राशि- मिथुन राशि के जातकों के लिए पैसों की सिचूऐशन आज पॉजिटिव रहने वाली है। लेकिन लेन-देन के मामले में होशियार रहना आज बेहद जरूरी रहेगा। आपका शरीर और दिमाग दोनों ताल-मेल में रहने वाले हैं। नए प्रोजेक्ट्स के अवसर सामने आएंगे, जो आपके ध्यान और समर्पण की मांग करेंगे। मानसिक स्वास्थ्य पर भी ध्यान दें। कर्क राशि- कर्क राशि के जातकों आज के दिन सफलता के नए रास्ते तलाशना जरूरी है। अगर निवेश की बात आए तो केलकुलेटेड रिस्क लें। स्ट्रेस और बिजी शेड्यूल से कुछ जातक परेशान हो सकते हैं। दुनिया को आपके क्रिएटिव विचारों की आवश्यकता है। अगर आप सिंगल हैं, तो आप खुद को किसी नए व्यक्ति की ओर आकर्षित पा सकते हैं। जंक फूड्स से दूरी बनाएं। सिंह राशि- आज सिंह राशि के जातकों का परिश्रम रंग लाएगा। सहकर्मियों और नए प्रोफेशनल्स से जुड़ें। पैसों के मामले में आप समृद्धि का आनंद लेंगे। रिलेशन में दोबारा स्पार्क लाने के लिए एक-दूसरे के करीब आने की कोशिश करनी चाहिए। बर्नआउट से बचने के लिए समय-समय पर ब्रेक लेते रहें। तनाव दूर करने के लिए अपनी पसंदीदा एक्टिविटी के लिए भी कुछ वक्त निकालें। कन्या राशि- कन्या राशि के जातकों आपके लिए आज का दिन अपने सपनों की ओर बढ़ने के बारे में है। अपनी क्रिएटिव एनर्जी का भरपूर लाभ उठाएं। हेल्दी रहने के लिए जंक फूड से दूरी बनाएं। धन से जुड़े निर्णय लेने के लिए फाइनेंशियल एडवाइजर की मदद ले सकते हैं। सिंगल लोग खुद को किसी ऐसे व्यक्ति की ओर आकर्षित पा सकते हैं, जो उनको समझता हो। योग करने से तनाव भी कम हो सकता है। तुला राशि- तुला राशि वालों आज खुद को फिट रखने के लिए कुछ देर एक्सरसाइज करें। धन संबंधी मामलों में कुछ व्यापारियों को सफलता मिल सकती है। छोटे-मोटे रिस्क लेने से न डरें क्योंकि लंबे समय में इसका फायदा हो सकता है। अप्रत्याशित खर्चे हो सकते हैं। शांति और सुकून पाने के लिए मेडिटेशन करें। पार्टनर को अपनी इच्छाओं को क्लियर तौर पर बताने के लिए समय निकालें। वृश्चिक राशि- वृश्चिक राशि के जातकों नए मौके खोजने के लिए आज आपको कमर कस लेनी चाहिए। प्यार के मामले में ईमानदारी के साथ दिक्कतों पर बात करें। डिसिप्लिन में रहना आपको किसी भी अप्रत्याशित खर्च से निपटने में मदद करेगा। आगे बढ़ने और दुनिया को यह दिखाने से न डरें की आप कितने काबिल हैं। थकान या बेचैनी को नजरअंदाज न करें। आज सेहत पर खास ध्यान देना चाहिए। धनु राशि- आज के दिन धनु राशि के जातकों को सेहत पर ध्यान देने की खास जरूरत पड़ सकती है। नई जिम्मेदारियां लेने का यह एक बढ़िया समय है। भले ही आपकी शादी को काफी समय हो गया हो लेकिन साथ में समय व्यतीत करना जरूरी है। कुछ लोगों को राजनीतिक लाभ मिल सकता है। काम या पर्सनल लाइफ के कारण तनाव बढ़ सकता है। जीवन में संतुलन बनाए रखना जरूरी है। मकर राशि- आज मकर राशि के जातकों को सलह दी जाती है कि वे भीड से अलग होने से न डरें। फाइनेंशियल दिक्कतों से छुटकारा पाने के लिए अपने पार्टनर से सलह लें। नए अवसरों और बदलावों के लिए तैयार रहें। सितारे करियर को विकास की ओर ले जाने में मदद करने के लिए संरेखित हो रहे हैं। अपने पार्टनर की जरूरतों को समझें। गुस्से को काबू में रखें। हेल्दी डाइट का सेवन करें। कुंभ राशि- आज के दिन कुंभ राशि के जातकों को सोच-समझकर रिस्क उठाने की जरूरत है। कुछ दोस्तों का घर पर आगमन होने की संभावना है। आर्थिक स्थिति बेहतर होने पर इनवेस्टमेंट करना अच्छा रहेगा। याद रखें निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की सलह लेना बेहद जरूरी है। परिवार में वाद-विवाद से बचने की कोशिश करें। आज किचन में काम करते वक्त आपको सावधानी बरतनी चाहिए। खुश रहें। मीन राशि- मीन राशि के लोगों आज आप खुद को पॉजिटिव फीलिंग्स से भरा हुआ पाएंगे। नए चैलेंज का सामना करने से न डरें। ध्यान या योग जैसी एक्सरसाइज मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाए रखने में मदद करती हैं। प्राकृतिक आकर्षण और कम्यूनिकेशन स्किल्स आज काम आएंगी। निवेश के मामले में आपको सावधानी बरतनी चाहिए। अपनी फीलिंग्स को ईमानदारी से जाहिर करें। साथी की बात भी सुनें।

सेल और बीएचपी ने स्टील डीकाबोर्नाइजेशन के मार्गों को गति देने के लिए एमओयू पर किए हस्ताक्षर

भिलाई/ नई दिल्ली भारत में सबसे बड़ी सरकारी स्वामित्व वाली स्टील उत्पादक कंपनी स्टील अथॉरिटी आॅफ इंडिया लिमिटेड (सेल) और अग्रणी वैश्विक संसाधन कंपनी बीएचपी के बीच स्टीलमेकिंग डीकाबोर्नाइजेशन की दिशा में सहयोग को आगे बढ़ाने के लिए एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए गया है। यह साझेदारी भारत में ब्लास्ट फर्नेस रूट के लिए लो-कार्बन स्टीलमेकिंग टेक्नोलॉजी वाले तरीकों को बढ़ावा देने की दिशा में सेल और बीएचपी के लिए एक महत्वपूर्ण कदम है। इस समझौता ज्ञापन के तहत, दोनों पक्ष पहले से ही सेल के ब्लास्ट फर्नेस संचालन करने वाले एकीकृत इस्पात संयंत्रों में ग्रीनहाउस गैस उत्सर्जन (जीएचजी) को कम करने की दिशा में विभिन्न रणनीतियों का आकलन करने वाले शुरूआती अध्ययन के साथ संभावित डीकाबोर्नाइजेशन के अनुकूल विभिन्न वर्कस्ट्रीम्स की खोज कर रहे हैं। ये वर्कस्ट्रीम ब्लास्ट फर्नेस के लिए हाइड्रोजन और बायोचार जैसे वैकल्पिक रिडक्टेंट्स की भूमिका पर विचार करेंगे ताकि डीकाबोर्नाइजेशन ट्रांजिशन को अनुकूल बनाने के लिए स्थानीय अनुसंधान और विकास क्षमता का निर्माण भी किया जा सके। भारत और वैश्विक इस्पात उद्योग में मध्यम और दीर्घ अवधि के दौरान डीकाबोर्नाइजिंग को बढ़ावा देने के लिए उन्नत प्रौद्योगिकी को लागू करना और मौजूदा ब्लास्ट फर्नेस तकनीकी में कमी लाना महत्वपूर्ण है और इस अप्रोच के साथ ये साझेदारियां बेहद जरूरी हैं। सेल के अध्यक्ष अमरेंदु प्रकाश ने इस समझौते पर टिप्पणी करते हुए कहा, “सेल बीएचपी के साथ इस समझौते को टिकाऊ तरीके से स्टील उत्पादन के विकास की दिशा में भविष्य की ओर एक बढ़ते कदम के रूप में देख रहा है। इस्पात क्षेत्र को जलवायु परिवर्तन से जुड़ी प्रतिबद्धताओं के साथ लेकर चलने की उभरती हुई आवश्यकतों पर कोई समझौता नहीं किया जा सकता है। सेल भारत में इस्पात उद्योग के लिए एक इनोवेटिव भविष्य को बढ़ावा देने के जरिये जलवायु परिवर्तन के मुद्दे से निपटने में अपना योगदान देने के लिए प्रतिबद्ध है।

उप मुख्यमंत्री साव ने प्रधानमंत्री आवास योजना के हितग्राहियों को सौंपी नवनिर्मित आवास की चाबी

बेमेतरा उप मुख्यमंत्री तथा बेमेतरा जिले के प्रभारी मंत्री अरुण साव आज प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के तहत बेमेतरा के टाउन-हॉल में आयोजित आवास मेला में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने आवास मेला में 12 लाभार्थियों को उनके नवनिर्मित आवासों की चाबी सौंपी। उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना के 12 हितग्राहियों को आवास स्वीकृति प्रमाण पत्र भी प्रदान किया। खाद्य मंत्री दयालदास बघेल तथा विधायक दीपेश साहू और और ईश्वर साहू भी आवास मेला में शामिल हुए। उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने आवास मेला को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना का उद्देश्य हर गरीब को सम्मानजनक आवास उपलब्ध कराना है। छत्तीसगढ़ सरकार इस लक्ष्य को हासिल करने के लिए लगातार प्रयासरत है। उन्होंने बताया कि योजना के अंतर्गत बेमेतरा जिले में बीते सितम्बर माह में करीब 15 हजार नए आवास स्वीकृत किए गए हैं। उप मुख्यमंत्री साव ने कार्यक्रम में कहा कि प्रधानमंत्री हर गरीब का पक्का मकान का सपना पूरा कर रहे हैं। हमारी सरकार बनते ही हमने अगले दिन 18 लाख आवासों की स्वीकृति दी। इनमें से आठ लाख मकानों के लिए पहली किस्त भी जारी कर दी गई है। उन्होंने बताया कि बेमेतरा जिले में 32 हजार आवास पूर्ण हो गए हैं। नए स्वीकृत आवासों के लिए पहली किस्त भी जारी कर दी गई है। श्री साव ने कहा कि हर किसी का सपना होता है कि उसका अपना एक घर हो, जिसमें वह अपने परिवार के साथ सुरक्षित और सुकून भरा जीवन बिता सके। आर्थिक कठिनाइयों और सीमित आमदनी के कारण गरीब परिवारों को यह केवल सपना ही लगता था। प्रधानमंत्री आवास योजना अब गरीबों के इस सपने को हकीकत में बदल रहा है। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे खाद्य मंत्री दयालदास बघेल ने अपने संबोधन में कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों के लिए वरदान साबित हो रही है। इस योजना से राज्य के लाखों परिवारों का जीवन स्तर ऊंचा उठ रहा है। बेमेतरा जिला पंचायत की अध्यक्ष श्रीमती सुनीता साहू और जिला पंचायत सदस्य श्रीमती प्रज्ञा निवार्णी सहित अनेक जनप्रतिनिधि और आवास योजना के लाभार्थी बड़ी संख्या में आवास मेला में शामिल हुए।

जॉन हॉपफील्ड और ज्योफ्री हिंटन को फिजिक्स नोबेल पुरस्कार?, मशीन लर्निंग को सक्षम बनाने वाली, 10 लाख अमेरिकी डॉलर मिलेगा

स्टॉकहोम फिजिक्स के क्षेत्र में नोबेल पुरस्कारों की घोषणा हो गई है। इस साल यह सम्मान वैज्ञानिक जॉन होपफील्ड और जेफ्री हिंटन को दिया जाएगा। समाचार एजेंसी रॉयटर्स ने पुरस्कार देने वाली संस्था के हवाले से बताया कि इन वैज्ञानिकों को आर्टिफिशियल न्यूरल नेटवर्क के भीतर मशीन लर्निंग को सक्षम बनाने से जुड़े आविष्कार के लिए यह पुरस्कार दिया जाएगा। गौरतलब है कि नोबेल प्राइज के साथ 11 मिलियन स्वीडिश क्राउन ($1.1 मिलियन) की पुरस्कार राशि दी जाती है, जिसे विजेताओं के बीच साझा किया जाता है, अगर यह एक से अधिक हैं को। फिजिक्स के लिए यह पुरस्कार रॉयल स्वीडिश एकेडमी ऑफ साइंसेज द्वारा प्रदान किया जाता है। अमेरिका में ओहायो स्टेट यूनिवर्सिटी के पियरे अगस्टीनी, जर्मनी में मैक्स प्लांक इंस्टीट्यूट ऑफ क्वांटम ऑप्टिक्स तथा लुडविग मैक्सिमिलियन यूनिवर्सिटी ऑफ म्यूनिक के फेंरेस क्रौस और स्वीडन स्थित लुंड यूनिवर्सिटी की एने लुइलिये को इस सम्मान से नवाजा गया था। नोबेल पुरस्कार में 1.1 करोड़ स्वीडिश क्रोनर (10 लाख अमेरिकी डॉलर) की नकद राशि प्रदान की जाती है। यह धन पुरस्कार के संस्थापक स्वीडिश नागरिक अल्फ्रेड नोबेल की संपत्ति में से दिया जाता है जिनका 1896 में निधन हो गया था। नोबेल पुरस्कार विजेताओं को नोबेल की पुण्यतिथि 10 दिसंबर पर सम्मानित किया जाएगा। माइक्रो आरएनए की खोज के लिए अमेरिकी वैज्ञानिकों विक्टर एंब्रोस और गैरी रुवकुन को चिकित्सा का नोबेल पुरस्कार प्रदान किये जाने की घोषणा सोमवार को की गई। बुधवार को रसायन विज्ञान और बृहस्पतिवार को साहित्य के क्षेत्र में नोबेल पुरस्कार विजेताओं की घोषणा की जाएगी। शांति के लिए नोबेल पुरस्कार की घोषणा शुक्रवार को और अर्थशास्त्र के लिए यह घोषणा 14 अक्टूबर को की जाएगी।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव और केंद्रीय कृषि मंत्री चौहान ने प्र-संस्करण इकाइयों एवं सामुदायिक प्रशिक्षण केन्द्रों का किया लोकार्पण

पीएम श्री मोदी के नेतृत्व में देश और प्रदेश विकास के लिये कर रहे हैं निरंतर कार्य : केंद्रीय कृषि मंत्री श्री चौहान विकसित भारत का रास्ता गांव से होकर जाता है : मुख्यमंत्री डॉ. यादव तेंदूपता संग्राहकों को 2 करोड़ 70 लाख से अधिक का बोनस वितरित भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि हमारी सरकार गरीब और किसानों की सरकार है। यहाँ सभी को समान रूप से पात्रतानुसार सुविधाएं उपलब्ध है। गरीब एवं किसानों को प्राथमिकता से सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही है। सड़क दुर्घटना में कोई गरीब भी घायल होता है तो उसे अस्पताल पहुंचाने के लिए सरकार हेलीकॉप्टर पहुंचाएगी। यदि मृत्यु हुई तो सरकार पार्थिव देह को उसके घर तक पहुंचाने की व्यवस्था करेगी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभ से वंचित लोगों को लाभान्वित करने के लिए आज से सर्वे चालू हो गया है। सभी पात्र व्यक्तियों के इस योजना का लाभ मिलेगा। क्षेत्र के विकास के लिए की गई घोषणाएं पूरी होंगे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव और केंद्रीय ग्रामीण विकास एवं कृषि मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान मंगलवार को सीहोर जिले के भैरूंदा में ग्राम विकास सम्मेलन में शामिल हुए। इस अवसर पर मुख्यमंत्री और केन्द्रीय मंत्री ने पीएमजीएसवाई-IV के अन्तर्गत 500 कि.मी. स्वीकृत सड़कों का शुभारंभ किया तथा स्व-सहायता समूहों के लिए 150 करोड़ रूपए के बैंक ऋण व सामुदायिक निवेश राशि का सिंगल क्लिक से अंतरण किया। साथ ही 8 प्र-संस्करण इकाइयों एवं 100 सामुदायिक प्रशिक्षण केन्द्रों का शुभारंभ भी किया। प्रदेश के 5 नए जिलों में आरसेटी प्रशिक्षण केन्द्र की स्थापना की स्वीकृति भी दी गई। कार्यक्रम में सीहोर जिले के 52818 तेंदूपत्ता संग्रहकों को 2 करोड़ 70 लाख रूपये बोनस राशि का वितरण तथा मध्यप्रदेश सरकार की बाँस मिशन योजना में 215 बाँस हितग्राहियों को 2 लाख 90 हजार बाँस पौधों की अनुदान राशि एक करोड़ 4 लाख 27 हजार रूपये का वितरण भी किया गया। प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बढ़ाया देश का गौरव मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि आज प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी का पूरी दुनिया में सम्मान है। उन्होंने देश का गौरव बढ़ाया है और दुश्मनों को करारा जवाब दिया है। दुश्मनों से उनका कहना है कि यदि आप गोली फेंकोगे तो हम गोला फेकेंगे। सीमा पर जवान और खेत पर किसान, दोनों का गौरव बढ़ा है। हमारी सरकार इनके कल्याण के कार्य करती है। किसानों को हर संभव सहायता दी जा रही है। प्रदेश के किसानों से समर्थन मूल्य पर सोयाबीन खरीदी जायेगी। आज भैरूंदा से 8 खाद्य प्र-संस्करण इकाइयों का लोकार्पण किया गया है। प्रदेश में महिला सशक्तिकरण की दिशा में भी निरंतर कार्य हो रहा है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि हमारी सरकार आक्रांताओं के एक-एक चिन्ह को मिटाती जा रही है। भैरूंदा का नाम आक्रांताओं ने नसरुल्लागंज कर दिया था, जिसे बदलकर फिर भैरूंदा कर दिया गया है। उन्होंने क्षेत्र के विकास के लिए कई घोषणाएं भी की। विधानसभा बुदनी के चारों नगरीय निकायों के विकास के लिए 2-2 करोड़ रुपए दिए जाने की घोषणा की। कई नवीन मार्ग भी स्वीकृत किए। केंद्रीय कृषि एवं ग्रामीण विकास मंत्री श्री चौहान ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री मोदी के नेतृत्व में देश एवं प्रदेश में कृषि एवं ग्रामों के विकास के लिए निरंतर कार्य किया जा रहे हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव प्रदेश के विकास के लिए निरंतर कार्य कर रहे हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने तो भैरूंदा वालों की चांदी कर दी है। उन्होंने मुख्यमंत्री डॉ. यादव से कहा कि “मोहन तुम प्रदेश को प्रगति और विकास के पथ पर आगे बढ़ाते जाओ, प्रधानमंत्री श्री मोदी का आशीर्वाद और मेरा साथ तुम्हारे साथ है।” क्षेत्र के विकास के लिए केंद्र और राज्य सरकार दोनों मिलकर काम करेंगी। प्रदेश में और भी सीएम राइज स्कूल खोले जाएंगे। केन्द्रीय मंत्री श्री चौहान ने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभ से जो भाई-बहन छूट गए हैं, उनके लिए आज से सर्वे चालू हो रहा है, जो आगामी 6 माह में पूरा कर लिया जाएगा। अब सरकार ने इस योजना में 4 शर्तों को समाप्त कर दिया है। पहले जिनके पास फोन थे, मोटरसाइकिल या स्कूटर था, 10 हजार से अधिक मासिक आमदनी थी, ढाई एकड़ सिंचित अथवा 5 एकड़ तक असिंचित जमीन थी, उन्हें योजना में पात्रता नहीं थी। अब इन शर्तों को हटा दिया गया है। अब 15 हजार रूपये तक मासिक आमदनी वालों को भी योजना में पात्रता होगी। मूंग और सोयाबीन के बाद अब मसूर, उड़द और तुवर भी एमएसपी पर खरीदे जाएंगे। विकसित भारत के लिए गावों का विकास जरूरी – केंद्रीय ग्रामीण विकास राज्यमंत्री श्री पासवान केंद्रीय ग्रामीण विकास राज्य मंत्री श्री कमलेश पासवान ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री मोदी का मानना है कि विकसित भारत के लिए गांवों को विकसित बनाना आवश्यक है। प्रधानमंत्री श्री मोदी के नेतृत्व में देश के विकास के लिए प्रधानमंत्री आवास योजना, नरेगा, दीनदयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल योजना, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना जैसी कई योजनाएं चलाई जा रही हैं। इन सभी योजनओं से सरकार देश के ग्रामों को विकसित बनाने के लिए निरंतर कार्य कर रही हैं। प्रधानमंत्री श्री मोदी ने निर्णय लिया है कि आगामी 5 साल में दो करोड़ लोगों को आवास योजना से लाभांवित किया जाएगा। प्रधानमंत्री श्री मोदी ने देश के प्रत्येक व्यक्ति को आवास, बिजली, शुद्ध जल देने एवं सभी आवश्यक सुविधाएं देने का संकल्प लिया है। पीएम जनमन में मध्यप्रदेश ने रिकार्ड आवास बनाये प्रदेश के पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री श्री प्रहलाद सिंह पटेल ने कहा कि सरकार देश एवं प्रदेश के विकास के लिए निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश का कोई भी गरीब अब आवास योजना से वंचित नही रहेगा। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश में 01 अप्रेल 2016 से प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) शुरू हुई थी और इस योजना के तहत मध्यप्रदेश सरकार ने लगातार लक्ष्य प्राप्त किए हैं। वर्ष 2021 और 2022 तक 37 लाख 98 हजार का लक्ष्य था, जिसमें मध्यप्रदेश सरकार ने 36 लाख 25 हजार मकानों को पूर्ण किया। यह लगभग 95 प्रतिशत से भी ज्यादा है और देश में दूसरा स्थान मध्यप्रदेश ने प्राप्त किया है। उन्होंने कहा कि 2011 की सर्वे सूची में जिनका नाम छूट … Read more

एसईसीएल के प्रत्येक कर्मचारी को किया जाएगा 93,750 रुपए के बोनस का भुगतान

बिलासपुर एसईसीएल ने दशहरे से पहले अपने कर्मचारियों को दिवाली का तोहफा दे दिया है। कंपनी द्वारा अपने 36000 से अधिक कर्मियों को लगभग 295 करोड़ रुपए का भुगतान किया जा रहा है। कंपनी के प्रत्येक कर्मी के खाते में 93,750 रुपए के बोनस (परफॉर्मेंस लिंक्ड रिवार्ड) के रूप में पहुंचेगे। पिछले वर्ष एसईसीएल द्वारा कर्मियों को 85000 रुपए के बोनस का भुगतान किया गया था और इस प्रकार इस वर्ष के बोनस में 10 प्रतिशत से अधिक की वृद्धि हुई है। वर्ष 2010 में कर्मियों को बोनस के रूप में 17,000 रुपए मिले थे और पिछले 12 वर्षों में कर्मचारियों के बोनस में 5 गुना से अधिक की बढ़ोतरी हुई है। अगर पूरे कोल इण्डिया को देखा जाए तो यहाँ दो लाख से अधिक कर्मचारी कार्यरत हैं। इस प्रकार इन कर्मचारियों के मध्य 1850 करोड़ से अधिक की राशि का वितरण होगा। कोल इंडिया एवं अनुषांगिक कंपनियों सहित सिंगरेनी कोलियरीज कंपनी लिमिटेड के कामगारों का बोनस तय करने हेतु नई दिल्ली में हाल ही में बैठक आहूत की गई थी जिसमें कोल इण्डिया प्रबंधन व यूनियन प्रतिनिधि उपस्थित रहे थे। दिवाली से पहले बोनस पाकर सभी कर्मीगण अत्यंत हर्षित नज? आए और बोनस के समयोचित भुगतान के लिए उनके द्वारा प्रबंधन को धन्यवाद दिया ।

पुलिस से मारपीट कर राजकार्य में डाली थी बाधा, राजस्थान-केकड़ी में दस महीने से फरार चार आरोपी गिरफ्तार

केकड़ी. केकड़ी सिटी थाना पुलिस ने नोटिस तामील कराने गए पुलिसकर्मी के साथ मारपीट करने एवं राजकार्य में बांधा पहुंचाने के मामले में पिछले 10 महीने से फरार चल रहे चार इनामी वांछित आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इन पर पुलिस द्वारा दो-दो हजार रुपयों का इनाम घोषित था। प्राप्त विवरण के अनुसार, गत वर्ष नौ दिसम्बर को थाने के कांस्टेबल छोटूराम मीणा ने रिपोर्ट दर्ज करवाई कि वह स्थायी वारंटी राम सिंह पुत्र भंवर सिंह एवं करण सिंह पुत्र अमर सिंह को अदालती नोटिस तामील करवाने के लिए उनके गांव लसाड़िया गया हुआ था। राम सिंह के घर के बाहर एक व्यक्ति मिला, जिससे नाम पता पूछा तो उसने अपना नाम राम सिंह पुत्र भंवर सिंह बताया। इस पर कांस्टेबल छोटूराम ने राम सिंह को बताया कि वह कई थानों में स्थायी वारंटी है। इसके बाद वह उसे लेकर रवाना होने लगा। इसी दौरान रतन सिंह पुत्र बाल सिंह, प्रताप सिंह पुत्र राम सिंह, भगवान सिंह पुत्र अमर सिंह एवं एक अन्य लड़के व दो लड़कियों ने रास्ता रोककर उसके साथ धक्का मुक्की की तथा स्थायी वारंटी रामसिंह को छुड़वा लिया। इसके बाद रामसिंह ने अन्दर से तलवार लाकर मारकाट करने की एलानियां धमकियां दी तथा कांस्टेबल को जातिसूचक शब्दों से अपमानित किया। पुलिस ने रामसिंह, रतन सिंह, प्रताप सिंह एवं भगवान सिंह के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कर जांच शुरु कर दी। घटना के बाद चारों आरोपी गिरफ्तारी के डर से फरार हो गए। पुलिस अधीक्षक ने चारों आरोपियों की गिरफ्तारी पर 2-2 हजार रुपये का इनाम घोषित किया, लेकिन आरोपी पुलिस की पकड़ में नहीं आए। पुलिस अधीक्षक वंदिता राणा के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रामचन्द्र सिंह व पुलिस उप अधीक्षक हर्षित शर्मा के सुपरविजन में पुलिस ने विशेष टीम का गठन कर आरोपियों की तलाश शुरु की गई। मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर सिटी थाना पुलिस ने रामसिंह पुत्र भंवरसिंह जाति राजपूत उम्र 54 वर्ष, रतन सिंह पुत्र बाल सिंह जाति राजपूत उम्र 56 वर्ष, प्रतापसिंह पुत्र रामसिंह जाति राजपूत उम्र 28 वर्ष एवं भगवान सिंह पुत्र अमर सिंह जाति राजपूत उम्र 35 वर्ष को जिले के ग्राम जूनियां के समीप गिरफ्तार कर लिया। ये चारों आरोपी केकड़ी जिले के ग्राम लसाड़िया के निवासी है। आरोपियों को गिरफ्तार करने वाली टीम में थानाधिकारी अयूब खान, वृत कार्यालय के रीडर एवं एएसआई रामसिंह, हैड कांस्टेबल राकेश कुमार, कांस्टेबल राकेश कुमार, वृत कार्यालय के कांस्टेबल जीवराज व सांवरलाल एवं सिटी थाना पुलिस के कांस्टेबल शुभकरण, मुकेश कुमार व शिवचरण शामिल रहे।

जंगल में हुए मुठभेड़ में किस्टाराम एरिया कमेटी का 1 नक्सली ढेर, हथियार बरामद

सुकमा भेज्जी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पामलूर के जंगल में हुए मुठभेड़ में किस्टाराम एरिया कमेटी सदस्य लोकेश सुरक्षाबलों ने ढेर कर दिय है। एएसपी निखिल राखेचा ने बताया कि जिले के भेज्जी थाना क्षेत्रान्तर्गत कोंटा एवं किस्टाराम एरिया कमेटी सदस्यों की उपस्थिति की सूचना पर डीआरजी, बस्तर फाइटर, 206 कोबरा, 208 कोबरा, 131 सीआरपीएफ, 212 सीआरपीएफ की संयुक्त पार्टी ग्राम डब्बाकोंटा, एंटापाड़ बुर्कलंका, पामलूर, सिंघनमडगू व आस-पास के क्षेत्र की ओर नक्सल विरोधी अभियान पर रवाना हुए थे। सोमवार देर शाम को ग्राम पामलूर के जंगल-पहाड़ी में पुलिस-नक्सली मुठभेड़ हुई। इस मुठभेड़ में एक नक्सली का शव व हथियार बरामद किया गया है। मुठभेड़ में मारे गये नक्सली की पहचान किस्टाराम एरिया कमेटी सदस्य लोकेश के रूप में हुई है, घटनास्थल पर तलाशी अभियान जारी है। विदित हो कि यह मुठभेड़ ऐसे समय में हुई है जब हाल ही में सुरक्षा बलों ने दंतेवाड़ा-नारायणपुर सीमा क्षेत्र में 31 नक्सलियों को मार गिराया था, जिसे देश का सबसे बड़ा नक्सल आॅपरेशन माना जा रहा है।

खंडेलवाल समाज ने जताया हक, राजस्थान-अलवर में खाली जमीन पर प्रतिमा स्थापना पर बवाल

अलवर. शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत खंडेलवाल स्कूल के पास कुछ लोगों ने खाली जमीन पर हनुमानजी प्रतिमा स्थापित कर दी, जिसे लेकर तगड़ा हंगामा खड़ा हो गया। खंडेलवाल समाज इस जमीन को अपना बता रहा है, वहीं लोगों का कहना है कि स्कूल के पास की यह जमीन सरकारी है। लोगों ने बताया कि आज हमने इस जमीन पर हनुमानजी का पाठ किया और पूरे विधि-विधान के साथ मूर्ति  स्थापित की। इस दौरान सभी मोहल्लेवासियों द्वारा आपसी चंदा इकट्ठा कर भगवान हनुमानजी के भंडारे का आयोजन भी किया गया था, जिसमें आसपास के लोगों के अतिरिक्त खंडेलवाल समाज के कुछ लोग भी भंडारे में आए थे। यह जमीन पिछले करीब 300 वर्षों से खाली पड़ी हुई थी, जिस पर पिछले 30 सालों से भंडारे और प्याऊ का आयोजन किया जाता है। लोगों ने बताया कि इस खाली पड़ी जमीन पर कुछ लोगों ने हनुमान मूर्ति का प्रतिष्ठा की। दिन भर कार्यक्रम चला लेकिन कोई रोक-टोक करने वाला नहीं आया लेकिन रात होते-होते खंडेलवाल समाज के कुछ लोग इस जमीन को अपनी बताकर मंदिर हटाने का दवाब बना रहे हैं और महिलाओं के बैठने के लिए चबूतरा बनाए जाने के नाम पर जबरन कब्जा करने की कोशिश कर रहे हैं। लोगों का कहना है कि यदि अभी इस मंदिर का निर्माण नहीं किया जाता तो भी हमें कोई दिक्कत नहीं है लेकिन यहां हर रोज पूजा-अर्चना और आरती जैसी गतिविधियां होती रहेंगी अगर किसी व्यक्ति विशेष ने मंदिर को हटाने की कोशिश की तो हम चुप नहीं बैठेंगे। इधर खंडेलवाल समाज के अध्यक्ष ने बताया कि यह स्कूल की जमीन है जो पिछले 100 सालों से हमने खाली छोड़ रखी थी। हमें यहां प्रतिमा स्थापित किए जाने के बारे में जानकारी नहीं थी लेकिन जैसे ही देर शाम को इस बारे में पता लगा तो हमने समाज के लोगों को एकजुट कर आपत्ति दर्ज कराई।  मौके पर कोतवाली पुलिस को सूचना दी गई। इसके बाद लोगों की भीड़ बढ़ती गई और हंगामा शुरू हो गया। दोनों पक्षों के लोग आमने-सामने होने के बाद अलग-अलग तर्क के साथ अपनी बात बताते हुए नजर आए। उधर खंडेलवाल समाज के लोगों को कहना है कि यह जमीन हमारे स्कूल की जमीन है और हम इस पर भविष्य में निर्माण करने वाले थे। इस प्रकार से यदि कोई धर्म के नाम पर साजिश करके हमारी जमीन पर कब्जा करने की कोशिश करेगा तो समाज भी चुप बैठने वालों में से नहीं है।

3 भूमकाल मिलिशिया सदस्यों को एक जनमिलिशिया कमाण्डर सहित विस्फोटक के साथ किया गिरफ्तार

बीजापुर नक्सल उन्मूलन अभियान के तहत अलग-अलग थाना क्षेत्रों से सुरक्षाबल के जवानों ने एक जनमिलिशिया कमाण्डर सहित चार नक्सलियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार उसूर ब्लॉक के तर्रेम थाना द्वारा पुसबाका आरपीसी अंतर्गत जनमिलिशिया कमाण्डर आयतु ओयाम उर्फ मुन्ना आयतु पिता मंगलू ओयाम उम्र 35 निवासी कोत्तागुडा बिटिलपारा थाना बासागुड़ा को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार नक्सली आयतु ओयाम उर्फ मुन्ना आयतु आईईडी लगने की वारदात में मिल रहा, इसके द्वारा लगाये गये आईईइडी से 29 सितंबर 2024 को आईईडी को निष्क्रिय करने के दौरान विस्फोट होने से घटना में सूरक्षाबल के 5 जवान घायल हो गए थे। चिन्नागेलूर मुठभेड़ में भी शामिल था। एक अन्य मामले में भैरमगढ़ ब्लाक के मिरतुर थाना क्षेत्र के फुलादी के जंगलों में नक्सलियों की मौजूदगी की सूचना पर डीआरजी व थाना मिरतुर का संयुक्त बल अभियान पर निकला था। अभियान के दौरान फुलादी और तड़केल के बीच जंगल से 3 भूमकाल मिलिशिया सदस्यों को विस्फोटक के साथ गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार नक्सलियों में सुखराम पोडियामी पिता स्व. बदरू पोडियामी उम्र 32 निवासी हकवा मुसीरपारा, मनीराम इरपा उर्फ ताडखुडा पिता स्व. मंगू उम्र 30 निवासी हकवा पटेलपारा व लछिन्दर पोडियामी उर्फ आयतु पिता स्व. बुधराम उम्र 35 निवासी हकवा मुसीरपारा थाना मिरतुर शामिल है। पकड़े गए नक्सलियों के कब्जे से टिफिन बम, कॉर्डेक्स वायर, इलेक्ट्रिक वायर बरामद किया गया है। गिरफ्तार तीनों नक्सली नक्सल संगठन में लंबे समय से सक्रिय रूप से काम कर रहे है। गिरफ्तार उक्त चारों नक्सलियों के विरुद्ध तर्रेम व मिरतुर थाना में कार्यवाही के उपरांत आज मंगलवार को  न्यायिक रिमांड पर न्यायालय बीजापुर के समक्ष पेश किया गया ।

कुर्सी संभालते ही हो रहे ट्रांसफर, राजस्थान सरकार के दाएं-बाएं के फेर में उलझे RAS अफसर

जयपुर. राजस्थान की भजनलाल सरकार ने एक बार फिर आरएएस अफसरों की ट्रांसफर सूची जारी कर दी। बीते एक महीने में यह तीसरी लिस्ट है। खास बात यह है कि हर लिस्ट में कुछ नाम ऐसे हैं, जिनका फिर से तबादला किया गया है। सरकार यह तय नहीं कर पा रही है कि किस अफसर को कहां काम में लेना है। आरएएस अनूप सिंह और अमिता माना का पिछले 10 महीनों में छठी बार ट्रांसफर किया गया है। पिछली लिस्ट में उन्हें उपखंड अधिकारी सवाई माधोपुर लगाया गया था अब उनका तबादला उपखंड अधिकारी बसेड़ी कर दिया गया है। वहीं अमिता मान को उपखंड अधिकारी विराटनगर से हटाकर उपखंड अधिकारी रूपनगढ़ अजमेर लगाया गया है। इन्हें 5वीं बार बदला आरएएस रामरतन सौंकरिया, बंशीधर योगी व अशोक कुमार शर्मा को पिछले 10 महीनों में पांचवी बार बदला गया है, वहीं उदयभानु चारण की चौथी बार बदली की गई है। पिछली सूची में भी दो बार बदले थे पिछले महीने में 183 RAS अधिकारियों का ट्रांसफर किया गया था, जिनमें आधे अफसरों का 17 दिन में फिर से ट्रांसफर किया गया। इतना ही नहीं आरएएस मुकेश चौधरी का तो जैसलमेर जिला परिषद के सीईओ की कुर्सी संभालते ही ट्रांसफर कर दिया गया, उन्होंने आज ही जैसलमेर जिला परिषद के सीईओ का पदभार ग्रहण किया था। पिछली लिस्ट में उन्हें डूंगरपुर से ट्रांसफर करके जैसलमेर जिला परिषद का सीईओ बनाया गया था और अब ट्रांसफर करके पाली जिला परिषद का सीईओ बनाया गया है।

निर्वाचन आयुक्त सिंह ने कहा-राज्य में परिसीमन और आरक्षण की कार्यवाही समय सीमा में सुनिश्चित करें

रायपुर  छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा स्थानीय निकाय चुनावों की तैयारियों को लेकर नवा रायपुर स्थित आयोग के कार्यालय में अहम बैठक आयोजित की गई। यह बैठक राज्य निर्वाचन आयुक्त श्री अजय सिंह की अध्यक्षता में संपन्न हुई, जिसमें सामान्य प्रशासन विभाग और नगरीय प्रशासन विभाग के सचिव एवं संबंधित अधिकारियों ने भाग लिया। इस समीक्षा बैठक का उद्देश्य आगामी स्थानीय निकाय चुनावों को सुचारू और पारदर्शी ढंग से कराने के लिए तैयारियों का मूल्यांकन करना था। राज्य निर्वाचन आयुक्त श्री अजय सिंह ने परिसीमन और आरक्षण की कार्यवाही समय सीमा में सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि परिसीमन और आरक्षण की प्रक्रियाएं चुनाव के लिए बेहद महत्वपूर्ण होती है, जिससे समय पर और निष्पक्ष चुनाव कराया जा सके। बैठक में नगरपालिकाओं में स्थानों के आरक्षण में वर्तमान स्थिति के साथ नगरीय निकायों (न.पा.नि. राजनांदगांव, न.पा.परि. कवर्धा, कुम्हारी, बेमेतरा, तखतपुर) में न्यायालय के स्थगन होने के कारण परिसीमन की जानकारी अप्राप्त होने के संबंध में चर्चा की गई। बैठक में नगरीय निकाय एवं त्रिस्तरीय पंचायतों के आम निर्वाचन 2024-25 तथा भविष्य में होने वाले उप निर्वाचन के लिए अधिग्रहित किए जाने वाले वाहनों हेतु किराये का दर के निर्धारण, निर्वाचन में नियुक्त प्रेक्षकों के मानदेय, आगामी आम एवं उप निर्वाचन 2024-25 के लिए निर्वाचन संचालन हेतु नियोजित शासकीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों को दिये जाने वाले मानदेय दरे तथा वाहन किराये पर लेने हेतु वित्त विभाग की पूवार्नुमति से संबंधित भेजे गये प्रस्तावों जैसे अन्य विषयों पर चर्चा की गई। बैठक में चुनाव से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर गहन चर्चा की गई, जिसमें राज्य निर्वाचन आयुक्त श्री अजय सिंह ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी विभाग आपसी समन्वय से काम करें, ताकि चुनाव के दौरान किसी प्रकार की अव्यवस्था न हो। उन्होंने विशेष जोर देते हुए कहा कि मतदाता सूची की शुद्धता सुनिश्चित करना अत्यंत आवश्यक है, ताकि हर पात्र मतदाता अपने मताधिकार का सही तरीके से प्रयोग कर सके। आयुक्त श्री सिंह ने कहा कि चुनावी प्रक्रिया के प्रत्येक चरण की नियमित समीक्षा की जाएगी और जरूरत पड?े पर तत्काल सुधारात्मक कदम उठाए जाएंगे। उन्होंने मतदाता जागरूकता अभियान को प्रभावी बनाने के लिए विभिन्न माध्यमों का उपयोग करने पर जोर दिया। इस अवसर पर सामान्य प्रशासन विभाग के सचिव श्री अन्बलगन पी., नगरीय प्रशासन  एवं विकास विभाग के सचिव श्री बसवराजू एस. आयोग के सचिव डॉ. सर्वेश्वर नरेन्द्र भूरे,  उप सचिव डॉ. नेहा कपूर एवं श्री आलोक श्रीवास्तव भी उपस्थित थे।  

सनातन संस्कृति से जोड़ने पर होगा समुचित विकास, राजस्थान-सिरोही में ब्रह्माकुमारीज के सम्मलेन में पहुंचे मप्र के डिप्टी CM

सिरोही. सिरोही के आबूरोड में ब्रह्माकुमारीज के मुख्यालय शांतिवन में आयोजित चार दिवसीय वैश्विक शिखर सम्मेलन का सोमवार को समापन हो गया। इसमें भारत सहित विश्व के 15 से अधिक देशों की पांच हजार से अधिक जानी-मानी हस्तियों ने भाग लिया। कला, धर्म, संस्कृति, अध्यात्म, राजनीति, विज्ञान, चिकित्सा और शिक्षा सहित अन्य क्षेत्रों के विद्वानों ने आध्यात्मिकता द्वारा  स्वच्छ एवं स्वस्थ समाज विषय पर अलग-अलग सत्रों में विचार रखे। सम्मेलन के दौरान दस सत्र आयोजित किए गए। सभी ने चिंतन-मंथन कर निष्कर्ष निकाला कि यदि समाज, राष्ट्र और विश्व को स्वस्थ, सुखी, संपन्न बनाना है, मानसिक-शारीरिक-आध्यात्मिक रूप से स्वस्थ बनाना है तो एकमात्र उपाय अध्यात्म ही है। जीवन में आध्यात्मिकता के समावेश के बिना मानव जाति का कल्याण संभव नहीं है। अध्यात्म से ही विश्व शांति आएगी। अध्यात्म भारत की धरोहर और संस्कृति है। समापन सत्र में मप्र के उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ला ने कहा कि यदि देश का समुचित विकास करना है तो लोगों को सनातन संस्कृति से जोड़ना पड़ेगा। हमें समाज और देश के लिए समर्पित लोगों की फौज खड़ी करनी पड़ेगी। जब जाकर हम उस विकास को संभाल पाएंगे। तब यह सस्टेनेबल डेवलपमेंट कहलाएगा। इसके लिए हमें मनुष्य के अंदर की आध्यात्मिक शक्ति को जागृत करना पड़ेगा। उसे सनातन धर्म से जोड़ना पड़ेगा। हमारी जो सांस्कृतिक विरासत और सनातन है, उसे पुनर्जीवित-पुनर्स्थापित करने की लहर पूरे देश में चल रही है। यह भी हमारे देश के लिए अच्छा संकेत है। आज लोग सनातन को समझने लगे हैं। सनातन की ओर जुड़ने लगे हैं। सनातन और अध्यात्म ही हमारी आत्मा को परमात्मा से जोड़ता है। जब आत्मा, परमात्मा से जुड़ती है तो हमारे अंदर मानवीय गुण विकसित होते हैं। हम वसुधैव कुटुम्बकम् के मंत्र पर चलते हैं। हमें सभी के कल्याण के बारे में सोचना है। ये पवित्र भाव, ईश्वर भाव है, जो मानव जाति के कल्याण के लिए है। उन्होंने कहा कि आज अयोध्या में भगवान राम का मंदिर, उसमें भी विवाद है कि बनना चाहिए या नहीं बनना चाहिए। क्यों नहीं बनना चाहिए। जहां भगवान राम का जन्म हुआ है, वहां मंदिर नहीं बनेगा तो क्या मक्का और मदीना में बनेगा। लेकिन इसे लेकर भी विवाद हम लोगों ने अपने देश में देखा है। क्या ये गलत दिशा में ले जाने वाले लोगों का षड़यंत्र नहीं था। युद्ध नहीं रुके तो आने वाली पीढ़ी हमें दोष देगी उप मुख्यमंत्री शुक्ला ने कहा कि रुस और यूक्रेन की लड़ाई चल रही है। मिसाइलें दागी जा रही हैं। हजारों की संख्या में लोग मौत की नींद में सुलाए जा रहे हैं। मानवता के सामने गंभीर खतरा पैदा हो गया है। इस खतरे का सामने कैसे होगा, यह यक्श प्रश्न है। ऐसे समय में ब्रह्माकुमारीज ने अपनी सामाजिक और नैतिक जिम्मेदारी को समझते हुए ग्लोबल समिट का आयोजन किया है। यह प्रासांगिक है, समय की मांग है। यदि दुनिया इस बारे में विचार नहीं करेगी तो आने वाली पीढ़ी इसका दोष भुगतेगी और इसका दोष वर्तमान पीढ़ी, हम लोगों पर आएगा कि हम लोगों ने समाज को जागृत नहीं किया। हमने शांति का पाठ नहीं पढ़ाया। यदि विज्ञान और अध्यात्म का सदुपयोग होगा तो मानव के लिए सभी प्रकार की सुख-शांति और खुशी जीवन में मिलेगी। प्रधानमंत्री के नेतृत्व में भारत बहुत तेजी के साथ आगे बढ़ रहा है। कुछ ही वर्षों में जर्मनी और जापान हमसे पीछे हो जाएंगे और हम उनसे आगे निकल जाएंगे। वर्ष 2027 में जब आजादी के 100 वर्ष पूरे होंगे तो चाइना और अमेरिका भी हमसे पीछे हो जाएंगे और भारत फिर से विश्व गुरु बनके दुनिया का नेतृत्व करेगा। ऐसे सपनों के भारत के निर्माण का महायज्ञ हमारे देश में चल रहा है। हमारा भविष्य बहुत बेहतर है। ब्रह्माकुमारीज जैसे संस्थान देश को खुशहाली के लिए हैं उप मुख्यमंत्री ने कहा कि 1937 से लेकर आज तक ब्रह्माकुमारीज संगठन लगातार आगे बढ़ता जा रहा है। रास्ते से भटके हुए लोगों को रास्ते पर लाने का काम ब्रह्माकुमारीज जैसे संगठन कर रहे हैं। लोग आपको आशा भरी नजरों से देख रहे हैं। अध्यात्म मनुष्य की आत्मा को परमात्मा से जोड़ता है। यदि आत्मा का शुद्धिकरण नहीं होगा तो न मनुष्य स्वयं सही रास्ते पर चलेगा, न समाज को सही रास्ते पर चलने के लिए प्रेरित कर सकेगा। ब्रह्माकुमारीज़ जैसे संस्थान देश को खुशहाली के लिए हैं। आज मैं सुबह 3.30 बजे उठ गया था और 45 मिनट मेडिटेशन किया। मैं प्रयास करता हूं कि जब गाड़ी में चलता हूं तो आंख बंद करके मेडिटेशन कर लूं। शरीर की बहुत व्याधियां भी मेडिटेशन से दूर हो जाती हैं। मेडिटेशन हमें सद्मार्ग पर चलने की प्रेरणा भी देता है।  इन्होंने भी संबोधित किया महासचिव राजयोगी बीके बृजमोहन भाई ने कहा कि विज्ञान की शक्ति को प्रयोग करने वाली आध्यात्मिक शक्ति है। मानव ही विज्ञान की शक्ति का प्रयोग करता है। सम्मेलन के आयोजक व संस्थान के कार्यकारी सचिव डॉ. मृत्युंजय भाई ने कहा कि देश-विदेश से आए विद्वानों ने समिट में अपने महान विचार रखे। निश्चित रूप से इससे समाज को नई दिशा मिलेगी। संयुक्त मुख्य प्रशासिका राजयोगिनी बीके मुन्नी दीदी, युवा प्रभाग की उपाध्यक्ष बीके चंद्रिका दीदी, पुणे से आई यूथ एम्पॉवरिंग सेंटर एंड लिविंग वैल्यूज की फाउंडर साक्षी कमलापुरे ने भी विचार व्यक्त किए। आभार वैल्यु एजुकेशन के डायरेक्टर डॉ. बीके पांड्यामणि भाई ने माना। संचालन बीके चंदा बहन ने किया।

थुलथुली मुठभेड़ में मारे गए 8 लाख के इनामी नक्सली सुरेश उर्फ जानकू की पत्नि ने कहा हमें गम नहीं है, उसने गलत रास्ता चुना

दंतेवाड़ा नक्सलियों के साथ 4 अक्टूबर को हुए सबसे बड़े थुलथुली मुठभेड़ में मारे गए 31 नक्सलियों के शव में से 8 लाख रुपए के इनामी नक्सली सुरेश उर्फ जानकू की पत्नी टूबरी पुलिस के कहने पर परिवार वाले उसका शव लेने आज मंगलवार को दंतेवाड़ा पहुंचे हैं। टूबरी ने मीडिया से चर्चा में बताया कि माता-पिता ने सुरेश से उसकी शादी करवाई थी। शुरूआत में वह घर की जिम्मेदारी संभाल रहा था, हमारे 3 बच्चे भी हुए, पति खेती-किसानी करने जाता था, घर की जिम्मेदारी संभाल रहा था, पूरा परिवार खुश था। लगभग 15 वर्ष पहले वह एक दिन रात में घर से निकलकर कहीं चला गया। अगले दिन उसे खोजने निकले लेकिन उसका कंही पता नहीं चला। एक हफ्ते बाद जब वह घर लौटा तो उसके हाथों में हथियार और जिस्म में काली वर्दी थी, उसने बताया कि वह नक्सली बन गया है। हमने उसे बहुत रोका, लेकिन नहीं माना, उस दिन के बाद से वह कभी लौटकर घर नहीं आया। नक्सली की पत्नी ने कहा कि उसके जाने के बाद 3 बच्चों की परवरिश मैंने खुद की, बच्चों को पिता की शक्ल तक याद नहीं है। हमें उम्मीद थी कि उसे अपने बच्चों की याद आएगी, तो वह घर जरूर आएगा, लेकिन दिन गुजरता गया। जब वह कुछ सालों तक नहीं लौटा तो फिर हमने भी उम्मीद छोड़ दी। अब 15 साल बाद खबर आई कि मुठभेड़ में वह मारा गया है। हमें गम नहीं है क्योंकि उसने परिवार को छोड़कर गलत रास्ता चुन लिया था। पुलिस के कहने पर शव लेने आए हैं, ले जाकर अंतिम संस्कार करेंगे। मारे गये नक्सली सुरेश के भाई संतुराम का कहना है कि भाई नक्सल संगठन में क्यों चला गया यह हमें नहीं पता। घर से जाने के बाद वह कभी मिलने नहीं आता था। उसकी मौत की खबर मुझे सोशल मीडिया के माध्यम से मिली,अब पुलिस के कहने पर उसका शव लेने आये हैं।

कलेक्टर रायपुर को प्रविवेदन प्रस्तुत करने तथा नियमानुसार दोषियों के विरूद्ध कार्रवाई राजस्व मंत्री वर्मा ने दिए निर्देश

रायपुर राजस्व मंत्री श्री टंक राम वर्मा ने राजधानी रायपुर की चंगोराभांठा स्थित मंदिर को दान में दी गई भूमि को कूटरचना कर भू-माफिया को बेचने के मामले में एक सप्ताह के भीतर जांच कर कलेक्टर रायपुर को प्रविवेदन प्रस्तुत करने तथा नियमानुसार दोषियों के विरूद्ध कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। राजस्व मंत्री के समक्ष डॉ. खूबचंद बघेल वार्ड क्र. 68 के चंगोराभांठा महादेव तालाब पर स्थित सीरवेश्वर नाथ महादेव मंदिर व उसकी 4.40 एकड़ जमीन भूमाफिया को नियम विरूद्ध बेचने और अवैध प्लाटिंग से संबंधित प्रकरण पर आवश्यक कार्रवाई के लिए क्षेत्र के निवासियों द्वारा आवेदन प्रस्तुत किया है। यह भूमि पटवारी हल्का नं. 105 खसरा नं. 84 तहसील जिला-रायपुर में स्थित है। यह भूमि रिंगरोड पर श्याम पेट्रोल पंप के पीछे व अभिनंदन पैलेस के बाजू की है। गौरतलब है कि महादेव तालाब के किनारे जमींदार गोविंदधर ने महादेव तालाब के किनारे 11 एकड़ जमीन (पांच एकड़ कृषि के लिए, साढे चार एकड़ तालाब के लिए तथा डेढ एकड़ तालाब के चारों ओर आने जाने का मार्ग) ग्राम समाज को मंदिर के लिए दान में दी गई थी। भू-स्वामी गोविंदधर की वर्ष 1976 में मौत के बाद मंदिर के सेवक जयलालपुरी वल्द नरोत्तम पुरी ने कूटरचना कर स्वयं को मंदिर तथा मंदिर से लगी जमीन का सर्वराकार बना लिया। जयलाल पुरी ने यह जमीन अवैध रूप से 1989 में भूमाफिया संजय अग्रवाल को बेच दी जबकि ट्रस्ट के प्रबंधक तत्कालीन कलेक्टर थे। कूटरचना कर यह बताने का प्रयास किया गया कि, वास्तविक भूस्वामी गोविंदधर निहंग साधु था तथा उसके कोई संतान नहीं हैं। जबकि रायपुर ब्राह्मणपारा निवासी गोविंदधर के पुत्र बलरामधर तथा उनके पुत्र प्रणव कुमार दीवान उनके वारिस हैं। भूमि को भू-माफिया को बेचने की जानकारी होने पर ग्रामीणों ने न्यायालय में वाद दायर किया था। स्थानीय न्यायालय, सेशन न्यायालय तथा उच्च न्यायालय जबलपुर से केस जीतने के बाद भी मंदिर की भूमि भू-माफिया के कब्जे में है। उक्त भूमि पर भू-माफिया अवैध रूप से प्लाटिंग कर बेचने की शिकायत 07 जून 2022 को कलेक्टर रायपुर व नगर निगम आयुक्त से की गई थी। क्षेत्र के निवासियों ने जनहित में उक्त भूमि की अवैध प्लाटिंग पर रोक, रजिस्ट्री पर रोक तथा कूटरचना कर नामांतरण करवाने वालों पर अपराध दर्ज करने एवं 4.40 एकड़ भूमि व तालाब पर आने-जाने के बंधक रास्ते को मुक्त करवाने के आवेदन पर नगर निगम ने उक्त अवैध प्लाटिंग पर 16 जून 2022 को बुलडोजर चलाया था।

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live