LATEST NEWS

रोहित शर्मा खेलेंगे 2027 का वनडे विश्व कप, टेस्ट क्रिकेट से लेंगे संन्यास : दिनेश लाड

नई दिल्ली  रोहित शर्मा ने टी20 वर्ल्ड कप जीतने के ठीक बाद क्रिकेट के इस सबसे छोटे फॉर्मेट से संन्यास ले लिया था. उनकी उम्र 37 साल हो चली है. ऐसे में उनका करियर कितना लंबा चलेगा, इस पर क्रिकेट फैंस में बहस होती रहती है. रोहित शर्मा के बचपन के कोच ने इस बहस को और दिलचस्प बना दिया है. दिनेश लाड का कहना है कि रोहित भले ही टेस्ट क्रिकेट से जल्दी संन्यास ले लें लेकिन वे 2027 में होने वाले वनडे वर्ल्ड कप में जरूर खेलेंगे. रोहित शर्मा के बचपन के कोच दिनेश लाड इन दिनों दिल्ली दौरे पर हैं. वे मुंबई अंडर-19 टीम के कोच हैं. ‘दैनिक जागरण’ से बातचीत में दिनेश लाड ने रोहित पर खुलकर बात की. अखबार ने सवाल किया कि क्या रोहित शर्मा वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2025 के बाद वनडे और टेस्ट फॉर्मेट से संन्यास ले लेंगे. इस पर दिनेश लाड ने कहा, ‘नहीं, यह कहना मुश्किल है. शायद ले भी लें. जैसे-जैसे उनकी उम्र बढ़ रही है, उसे देखते हुए वह टेस्ट से संन्यास ले भी सकते हैं. लेकिन मैं यह 100 फीसदी वादा करता हूं कि रोहित शर्मा 2027 का वनडे विश्व कप खेलेंगे.’ दिनेश लाड ने शायद इसलिए भी रोहित शर्मा के वनडे विश्व कप 2027 में खेलने की बात कही है, क्योंकि रोहित शर्मा अपने करियर में एक वनडे विश्व कप जीतना चाहते थे। 2011 के वनडे विश्व कप के लिए वे टीम में नहीं चुने गए थे, जिसे भारत ने जीता था। इसके बाद 2015 में वे टीम को विश्व कप नहीं जिता पाए, जबकि 2019 के वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा रन बनाने के बावजूद उनकी टीम सेमीफाइनल में हार गई थी। वहीं, 2023 के वनडे विश्व कप का फाइनल भारत ने गंवा दिया था। भारत ने 10 मुकाबले सेमीफाइनल तक जीते थे और फाइनल में टीम हार गई थी। ऐसे में हो सकता है कि रोहित शर्मा खुद को आखिरी मौका दें। रोहित शर्मा के हाल के कुछ वीडियो ऐसे आए हैं, जिसमें वे खिलाड़ियों पर डांटते नजर आए. वे शुरू से ऐसे हैं या कप्तान बनने पर कुछ फर्क आया है. इस सवाल पर दिनेश लाड ने कहा, ‘रोहित शुरू से ही ऐसा रहा है. जितना वो खिलाड़ियों को मैदान पर डांटता है, बाहर उतना ही प्यार से बात करता है.’ बता दें कि भारतीय टीम वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC 2025) के पॉइंट टेबल में पहले नंबर पर चल रही है. पूरी संभावना है कि भारतीय टीम फाइनल के लिए क्वालिफाई कर लेगी. डब्ल्यूटीसी फाइनल अगले साल जून में खेला जाना है. तब तक रोहित शर्मा की उम्र 38 साल हो चुकी होगी.

इंदौर में दोहरे हत्या कांड के आरोपी व उसके साथियों ने परदेशीपुरा में दुकान में घुसकर नमकीन व्यापारी …

इंदौर शहर के परदेशीपुरा इलाके में दोहरे हत्याकांड के फरार आरोपी ने नमकीन व्यापारी की दुकान में घुसकर तोड़फोड़ कर दी। इसका सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है, जिसके बाद व्यापारी ने थाने पहुंचकर एफआईआर दर्ज करवाई है। तोडफोड करने वाला आरोपी वर्ष 2021 में भंवरकुंआ थाना क्षेत्र के पालदा में हत्याकांड को अंजाम देने के बाद से ही फरार चल रहा है। नमकीन की दुकान में तोडफोड़ दरअसल, परदेशीपुरा इलाके में नमकीन व्यापारी राजेन्द्र गोयल की दुकान पर गुल्ला चौकसे, उसके जीजा सोनू जायसवाल और अन्य साथियों ने दुकान में घुसकर मारपीट करते हुए दुकान में तोड़फोड़ मचा दी। जानकारी के मुताबिक नमकीन व्यापारी से कार खङी करने को लेकर विवाद हुआ था। कार हटाने की बात को लेकर विवाद राजेन्द्र ने बताया कि उनकी आशीष ट्रेडर्स के नाम से नमकीन की दुकान है, जहां दुकान के सामने रहने वाले गुल्ला चौकसे, सोनू और अन्य लोग आए और कार हटाने की बात पर विवाद करने लगे और गाली गलौच करते हुए उन्होंने मारपीट शुरू कर दी। गुल्ला और उसके साथी सामान उठाकर गोयल पर फेंकने लगे, जिसका सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। थाने में दर्ज हुईं क्रॉस एफआईआर इस दौरान आसपास के लोग भी इकट्ठे हो गए। तब आरोपी वहां से चले गए। बाद में गोयल ने थाने पहुंच कर केस दर्ज करा दिया। इधर राजेंद्र गोयल और उनके बेटे के खिलाफ तोएश जयसवाल ने भी क्रास एफआईआर दर्ज कराई है। क्षेत्र का लिस्टेड बदमाश है गुल्ला बताया जा रहा है कि चौकसे क्षेत्र के लिस्टेड बदमाश हैं जिन पर पूर्व में हत्या मारपीट सहित कई अन्य मामले दर्ज हैं। 2021 में भंवरकुंआ के पालदा में हत्याकांड को अंजाम देने के बाद से ही आरोपी फरार चल रहा है। भंवरकुआ पुलिस ने तीन साल में ना तो उस पर इनाम घोषित किया और ना ही उसकी गिरफ्तारी ली। फिलहाल पुलिस ने दोनों ही पक्षों की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

सैम करेन बोले – जब स्टोक्स चोटिल हो गए, तो मैंने इसे टेस्ट टीम में वापसी का मौका माना

नई दिल्ली, इंग्लैंड के ऑलराउंडर सैम करेन ने टेस्ट टीम में वापसी के लिए विचार न किए जाने और कप्तान बेन स्टोक्स के चोटिल होने पर पाकिस्तान टेस्ट के लिए नजरअंदाज किए जाने पर निराशा व्यक्त की। करेन ने कहा कि उन्हें नजरअंदाज किए जाने पर दुख हुआ। करेन, जिन्होंने 2018 में लीड्स में पाकिस्तान के खिलाफ टेस्ट क्रिकेट में पदार्पण किया था, मैकुलम के इंग्लैंड के कार्यकाल के 30 मैचों में से किसी में भी शामिल नहीं हुए हैं। उनका आखिरी टेस्ट मैच अगस्त 2021 में भारत के खिलाफ़ था। करेन ने ईएसपीएन क्रिकइंफो के हवाले से टॉकस्पोर्ट को बताया,”जिस तरह से अब टीमें बनाई जा रही हैं, खिलाड़ियों को कुछ खास कौशल और कुछ अज्ञात के लिए चुना जा रहा है। एक काउंटी खिलाड़ी के रूप में, यह एक दिलचस्प बात है, क्योंकि आपको उम्मीद करनी होगी कि आप अभी उस सांचे में फिट बैठते हैं। और अगर आप ऐसा नहीं करते हैं, तो आप बस अपनी फ्रेंचाइज और अपने काउंटी के लिए मैच जीतें और उम्मीद करें कि वह कॉल आए।“ श्रीलंका टेस्ट के लिए करेन पर विचार नहीं किया गया, इसके बजाय, इंग्लैंड ने नंबर 6 और 7 पर बल्लेबाजी करने के लिए जेमी स्मिथ और क्रिस वोक्स को चुना। जब स्टोक्स ने अगस्त की शुरुआत में हंड्रेड के दौरान अपनी हैमस्ट्रिंग को चोटिल कर लिया, जिसके कारण वह श्रीलंका पर इंग्लैंड की 2-1 की सीरीज़ जीत से चूक गए और इसके बाद मुल्तान में चल रहे पाकिस्तान के खिलाफ इंग्लैंड के पहले टेस्ट से चूक गए, करेन ने सोचा कि यह टेस्ट में वापसी का उनका मौका है, लेकिन फिर से ऑलराउंडर को नजरअंदाज कर दिया गया। “मैं पूरी तरह से ईमानदार रहूंगा, जब स्टोक्स चोटिल हो गए, तो मैंने शायद सोचा था कि टेस्ट टीम में वापसी का यही रास्ता है। कुछ हफ़्ते पहले, मैंने कीसी (रॉब की, क्रिकेट निदेशक) के साथ एक बैठक की थी, ताकि यह समझ सकूं कि टीम कहां है, और मैं खुद को टेस्ट टीम में वापस कैसे देखता हूं।” करेन ने कहा, “एक युवा खिलाड़ी होने के नाते जिसने इतनी कम उम्र में टेस्ट क्रिकेट का अनुभव किया, मुझे लगता है कि मुझे यह जानने का फ़ायदा मिला कि यह क्या है, टेस्ट मैच जीतना क्या होता है, और आपको किस तरह की मेहनत और धैर्य और रवैये की ज़रूरत होती है… इसलिए मैं थोड़ा निराश था। चयन तो चयन है, लेकिन मुझे लगा कि इस समय टीम में वापसी का यही रास्ता है।” “उनके पास इस समय अपना खुद का ढांचा है, और वे ऐसे खिलाड़ियों को चुन रहे हैं जो उस माहौल में फ़िट हों, और इस समय अतिरिक्त गति और इस तरह की चीज़ों के बारे में बहुत कुछ चल रहा है। और मुझे लगता है कि 12 महीने के समय के लिए, और एशेज के लिए, ये वे खिलाड़ी हैं जिन्हें वे चाहते हैं, इसलिए जब तक योजना समाप्त नहीं हो जाती, आप इस पर सवाल नहीं उठा सकते।” करेन ने अब तक 24 टेस्ट मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने 24.69 की औसत से 815 रन बनाए हैं, जबकि 35.51 की औसत से 47 विकेट लिए हैं।

बिजली कंपनी को आर्थिक क्षति पहुंचा रहे मीटर शंट करने वाले गिरोह का पर्दाफाश

भोपाल मध्यप्रदेश पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के जबलपुर सिटी सर्किल के शहर संभाग (पूर्व) के अंतर्गत बिजली विभाग की टीम ने पुलिस के साथ मिलकर मीटर शंट करने वालों के खिलाफ बड़ी काईवाई की है। बिजली विभाग की टीम ने बड़ी संख्या में विद्युत मीटर जप्त करने मे सफलता पाई है। अधीक्षण अभियंता संजय अरोड़ा और कार्यपालन अभियंता एल. के. नामदेव ने बताया कि बिजली कंपनी के कुछ मीटर रीडरों और गिरोह के सरगना मजीद खान और उसके साथी कैलाश कोरी के द्वारा उपभोक्ताओं को कम बिजली बिल आने का लालच देकर अच्छी खासी रकम लेकर मीटर शंट किए जाते थे। मजीद खान और कैलाश कोरी दोनों के घर पर विद्युत चोरी भी पाई गई है। आरोपी कैलाश कोरी के विरुद्ध विद्युत अधिनियम की धारा 135 (ख)150 (2) 138 (घ) , 139, और 151 (ख) के तहत प्रकरण पंजीबद्ध करने हेतु थाना प्रभारी घमापुर को आवेदन दिया गया है एवं एफ आई आर दर्ज की गई है। उल्लेखनीय है कि बाहरी व्यक्ति और कुछ बिजली कंपनी के मीटर रीडर उपभोक्ताओं के बिजली मीटर शंट कर बड़े पैमाने पर आर्थिक क्षति पहुंचा रहे थे। इसके लिए इन्होंने बकायदा एक गिरोह बना लिया था। जबलपुर सिटी सर्किल के अधीक्षण अभियंता संजय अरोड़ा ने बताया है कि इस गिरोह में विभागीय नियमित और आउटसोर्स के कर्मचारी भी यदि सम्मिलित पाए जाते हैं तो उनके विरुद्ध सख्त कानूनी कार्यवाही की जावेगी।  

DAVV ने दीपावली पर्व के दौरान रख दी पूरक परीक्षा

इंदौर  देवी अहिल्या विश्वविद्यालय ने स्नातक द्वितीय व तृतीय पाठ्यक्रम की पूरक परीक्षाएं अक्टूबर के तीसरे सप्ताह से रखी हैं। सोमवार को समय सारिणी जारी कर दी है। जबकि अक्टूबर अंत में दीपपर्व शुरू हो रहा है। पोर्टल पर टाइम टेबल अपलोड होते ही विद्यार्थियों का विरोध सामने आया है। उनका कहना है कि दीपावली जैसे सबसे बड़े त्योहार के दौरान परीक्षा रखी है। ऐसे में विद्यार्थी परीक्षा की तैयारी करेंगे या त्योहार मनाएंगे। वहीं अधिकारियों का तर्क है कि त्योहार से पांच-छह दिन पहले छुट्टियां होंगी। इस बीच किसी भी पाठ्यक्रम का पेपर नहीं रखा है। स्नातक द्वितीय और तृतीय वर्ष की परीक्षा 22 अक्टूबर से करवाई जाएगी, जिसमें बीए, बीकाम, बीएससी, बीजेएमसी, बीबीए, बीएचएससी, बीएसडब्ल्यू, बीसीए पाठ्यक्रम शामिल हैं। सुबह 11 से शाम पांच बजे तक पेपर होंगे। दीपावली को ध्यान में रखते हुए विश्वविद्यालय ने 26 अक्टूबर से तीन नवंबर के बीच किसी भी विषय का पेपर नहीं रखा है। त्योहार के लिए पर्याप्त छुट्टियां परीक्षा नियंत्रक डॉ. अशेष तिवारी का कहना है कि उच्च शिक्षा विभाग के निर्देश पर पूरक परीक्षा करवाई जा रही है। नवंबर अंतिम सप्ताह तक रिजल्ट देना है। इसके चलते परीक्षाएं अक्टूबर के तीसरे सप्ताह से रखी हैं। दीपावली को देखते हुए कुछ दिन पेपर नहीं होंगे। विद्यार्थियों को त्योहार मनाने के लिए पर्याप्त छुट्टियां दी गई हैं। पुरानी परीक्षा स्कीम के तहत पूरक 15 अक्टूबर से पुरानी परीक्षा स्कीम के तहत स्नातक द्वितीय वर्ष की पूरक परीक्षा भी रखी है। 15 से 18 अक्टूबर के बीच बीए, बीकाम, बीएससी के पेपर होंगे, जिसमें दो हजार विद्यार्थी होंगे। विश्वविद्यालय प्रशासन ने विद्यार्थियों के एडमिट कार्ड पोर्टल पर जारी कर दिए हैं। साथ ही परीक्षा केंद्र भी निर्धारित कर दिए हैं।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने वायु सेना दिवस पर गगन प्रहरियों को दीं शुभकामनाएं

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भारतीय वायु सेना दिवस पर समस्त गगन प्रहरियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। सोशल मीडिया पर जारी संदेश में उन्होंने लिखा है कि वायु सेना के शूरवीरों ने सदैव अपने अदम्य साहस, शौर्य तथा कर्तव्य निष्ठा से भारत माता की सेवा की है। देशवासियों को वायुसेना पर गर्व है।  

हरियाणा चुनाव पर सीएम डॉ. यादव और बीजेपी अध्यक्ष वीडी शर्मा ने दी प्रतिक्रिया

भोपाल  हरियाणा चुनाव में बीजेपी की जीत को लेकर मध्यप्रदेश के नेताओं की प्रतिक्रिया सामने आई है। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कहा असल में ये चुनाव कांग्रेस का नहीं था बल्कि राहुल गांधी के फेल होने का था। हमें उम्मीद थी की निश्चित रूप से भाजपा की सरकार ने जो 10 सालों में काम किया है, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कार्यपद्धति का असर पड़ा है और यही कारण है कि हरियाणा में तीसरी बार भाजपा की सरकार बनने जा रही है। सभी निर्वाचित जनप्रतिनिधियों को मैं बधाई देता हूं। मैंने खुद भी वहां का दौरा किया था। भाजपा ने विकास के एजेंडे को आगे बढ़ाया है। हम सब मिलकर विकास की बात करते हैं। जनता भी विकास की बात को ही पसंद करती है और इसलिए आज भाजपा का कमल फिर खिलने जा रहा है। मध्यप्रदेश के बीजेपी अध्यक्ष वीडी शर्मा ने कहा कि- हरियाणा में ऐतिहासिक बहुमत मिला। जम्म कश्मीर में भी पार्टी मजबूत हुई है। पीएम मोदी के नेतृत्व को अमित शाह, जेपी नड्डा की रणनीति और कार्यकर्ताओं की मेहनत से हरियाणा की जनता ने राहुल गांधी की जलेबी बना दी है। कांग्रेस नेता जयराम रमेश के आरोप पर बोले- 9 बजे क्या बोल रहे थे। अब हार, नाकामी, अपने नेता की नाकामी का ठीकरा फोड़ रहे हैं। परिवार वाद, जातिवाद, गुंडिज्म को आइना दिखाया है। किसान, गरीबों ने आशीर्वाद दिया है। हरियाणा चुनाव में जीत पर बीजेपी जश्न मना रही है। लोगों को जलेबी खिलाई गईं।

कोलकाता रेप-मर्डर मामले में जूनियर डॉक्टर अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल चौथे दिन जारी, हेल्थ सेक्रेटरी को हटाने समेत 9 मांगों …

कोलकाता कोलकाता रेप-मर्डर केस के विरोध में छह जूनियर डॉक्टरों के आमरण अनशन का आज चौथा दिन है। डॉक्टर्स आज कॉलेज स्क्वायर से धर्मतला तक विरोध मार्च निकालेंगे। उन्होंने कहा कि हम किसी बाहरी दबाव में झुकने वाले नहीं हैं। दूसरी तरफ, फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया मेडिकल एसोसिएशन (FAIMA) ने पश्चिम बंगाल के जूनियर डॉक्टरों को समर्थन देने का ऐलान किया है। FAIMA ने कहा कि 9 अक्टूबर को देश भर में डॉक्टर्स भूख हड़ताल करेंगे। कोलकाता में जूनियर डॉक्टर 5 अक्टूबर की शाम से आमरण अनशन पर बैठे हैं। वे हेल्थ सेक्रेटरी एनएस निगम को हटाने समेत 9 मांगों पर अड़े हैं। बंगाल सरकार ने कहा है कि सरकार अपने सभी वादे पूरी कर रही है। ममता सरकार ने डॉक्टरों से अनशन खत्म करने की अपील की है। डॉक्टरों ने पहले 5 मांगे रखी थीं, इनमें सरकार ने 3 पूरे किए जूनियर डॉक्टरों ने रेप-मर्डर घटना के खिलाफ 10 अगस्त से 21 सितंबर तक 42 दिन तक हड़ताल की थी। डॉक्टरों ने सरकार के सामने पहले 5 मांगें रखी थीं। इनमें से सरकार ने 3 मांगें मान लीं। CM ममता ने दो अन्य मांगों और शर्तों पर विचार करने का आश्वासन दिया था। इसके बाद डॉक्टरों ने हड़ताल खत्म कर दी थी। वे अस्पतालों में काम पर लौट गए थे। 27 सितंबर को सागोर दत्ता हॉस्पिटल में 3 डॉक्टरों और 3 नर्सों से पिटाई का मामला सामने आया, जिससे नाराज होकर डॉक्टरों ने 1 अक्टूबर को फिर से हड़ताल शुरू कर दी थी। 4 अक्टूबर को जूनियर डॉक्टरों ने हड़ताल वापस ले ली, लेकिन धरना जारी रखा। उन्होंने कहा कि हम काम पर लौट रहे हैं क्योंकि सरकारी अस्पतालों में बड़ी संख्या में मरीज परेशान हो रहे हैं। हालांकि उन्होंने राज्य सरकार को 24 घंटे का अल्टीमेटम दिया था। इसके बाद उन्होंने अनशन शुरू किया। CBI बोली- ट्रेनी डॉक्टर का गैंगरेप नहीं हुआ ट्रेनी डॉक्टर से रेप-मर्डर केस में CBI ने पहली चार्जशीट दाखिल की है। इसमें जांच एजेंसी ने ट्रेनी डॉक्टर से गैंगरेप की आशंका को नकार दिया है। एजेंसी का कहना है कि वारदात को संजय रॉय ने अकेले अंजाम दिया था। करीब 100 गवाहों के बयानों और 12 पॉलीग्राफ टेस्ट करने के बाद CBI इस नतीजे पर पहुंची। पुलिस ने संजय को घटना के अगले दिन 10 अगस्त को अरेस्ट किया था। 9 अगस्त की सुबह अस्पताल के सेमिनार हॉल में पीड़ित की अर्धनग्न डेडबॉडी मिली थी। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में बताया गया था कि विक्टिम की दोनों आखों, मुंह और प्राइवेट पार्ट से खून बह रहा था। गर्दन की हड्डी भी टूटी थी। हालांकि संजय अब तक खुद को बेगुनाह बता रहा है। संजय को पुलिस ने CCTV फुटेज से पहचाना था। फुटेज में वह 9 अगस्त की सुबह 4 बजे सेमिनार हॉल में अंदर जाता दिखाई दिया। इस दौरान उसने कानों में इयरफोन लगाया हुआ था। करीब 40 मिनट बाद वह हॉल से बाहर निकला तो उसके पास इयरफोन नहीं था। पुलिस को क्राइम सीन पर एक ब्लूटूथ इयरफोन मिला था, जो उसके फोन से कनेक्ट हो गया था।

बिग बॉस 18: एपिसोड 2 की हाइलाइट्स – जानें सब कुछ

‘बिग बॉस सीजन 18’ का 6 अक्टूबर को प्रीमियर हुआ और घर के अंदर जाते ही सदस्यों में तू-तू, मैं-मैं शुरू हो गई। पहला ही दिन जनता के लिए एकदम शॉकिंग रहा। मानो सभी भरे बैठे थे और आते ही पहले दिन सब बाहर निकल दिया हो। 7 अक्टूबर को प्रसारित हुए एपिसोड में काफी कुछ देखे को मिला है। कोई जेल गया तो किसी ने पुरानी बातें निकालकर सामने वाले को लड़ने के लिए उकसाया है और कुछ तो खाने पर ही भिड़ पड़े हैं। आइए जानते हैं कि आज क्या-क्या खास हुआ। शो की शुरुआत में चाहत पांडे ने जेल जाने के लिए हेमा शर्मा को कन्वेंस कर लिया और वह मान गईं। इसके बाद बिग बॉस चाहत से दो नाम पूछते हैं जो उनकी जगह जेल जाएंगे तो वह हेमा और तजिंदर सिंह का नाम लेती हैं। फिर बिग बॉस सभी से पूछते हैं कि कौन-कौन ये शो जीतना चाहचा है? सभी हाथ उठाते हैं तो कहते हैं कि कोई जीत नहीं सकता और टॉप 2 भी नहीं बन सकता। इसके बाद वह टॉप 2 से इन्ट्रोड्यूस करवाते हैं। विवियन और एलिस कौशिक की एंट्री होती है। कहते हैं कि इन्हें अच्छे से देख लें। क्योंकि होगा वही जो पहले से ही तय है। इसके बाद सभी को गधराज से मिलवाते हैं। कहते हैं कि अब घर पूरा हुआ। उसे देख सभी सदस्य हैरान हो जाते हैं और कुछ उस पर प्यार लुटाते हैं। घरवाले गधराज को लेकर हुए परेशान सुबह होते ही गधा जोर-जोर से चिल्लाने लगता है। जिसकी आवाजसे सब उठ जाते हैं। हेमा कहती हैं ये अलार्म है। वहीं, श्रुतिका गधे के टॉयलेट ट्रेनिंग देती हैं कि उसे कैसे फ्रेश होना है। इधर, शहजादा हेमा से पूछते हैं कि वह क्या करती हैं, तो वह बताती हैं कि जरूरतमंदों की मदद करती हैं। इसके बाद बिग बॉस सभी को गार्डन एरिया में बुलाते हैं और उनसे रोजाना बजने वाले एंथम की जानकारी देते हैं। जिसके बाद सभी उसे गाते हैं। रजत दलाल और तजिंदर सिंह बग्गा के बीच बाहर की एक बात को लेकर बहस होती है। जहां रजत, बग्गा से कहते हैं कि वह उनका भूत बना देंगे। इसके बाद रजत ने गाली गलौज देनी शुरू कर दी थी। बताया कि उस एक घटना के बाद उनके परिवार को बहुत कुछ झेलना पड़ा था। चुम और शहजादा के बीच चटनी को लेकर एक बातचीत शुरू हो गई। इस दौरान चुम ने गाली भी दी। लेकिन चुम ने ये बात मानने से इनकार कर दिया कि उन्होंने गाली दी। सभी लोग वहां इकट्ठा हो जाते हैं। वहीं, ईशा और एलिस ऊपर बैठकर पूरे मामले पर कमेंट्री करती दिखाई देती हैं। सभी घरवाले पहली लड़ाई देखकर खुश हो जाते हैं। शहजादा कहते हैं कि वह कार्ड खेलकर गाली दे दी। गुणरत्न को मिली शो में आने से पहले धमकी वहीं, गुणरत्न ने बताया कि उनको शो में आते ही पहले धमकी मिली। जिसकी FIR दर्ज भी हो गई होगी। उन्होंने बताया कि वह दाउद के खिलाफ केस लड़े हैं, इसीलिए उन्हें धमकाया गया था। इन्होंने शरद पवार से जुड़ा एक वाकया भी बताया जिसमें ये और अरणब गोस्वामी जेल गए थे। और कंगना रनौत बच गई थीं। बिग बॉस ने दी समय की तपस्या करने का टास्क बिग बॉस ने घर में राशन की आपूर्ति करने के लिए एक टास्क दिया गया। समय की तपस्या करने का आदेश दिया। जिसमें दो सदस्यों को एक आर ग्लास में रेती भरनी है। और दो लोगों की शिफ्ट लगातार चलती रहेगी। जितना घरवाले इसमें हिस्सा लेंगे, उतना समय प्रसन्न होगा और उतने राशन के डिब्बे आएंगे। टास्क की शुरुआत रजत दलाल और शहजादा करते हैं। इसके बाद शिल्पा-श्रुतिका और फिर करणवीर अकेले ही करने लगते हैं। उन्हें अविनाश के साथ करना होता है ऐसा कहा जाता है। बाद में अविनाश आकर टास्क को आगे बढ़ाते हैं। मगर फिर झगड़ा शुरू हो जाता है। चाहत और सना आफरीन में झगड़ा सना आफरीन के पति चाहत को कहते हैं कि आपने बहुत अच्छे से दो लोगों को अंदर जेल भेज दिया और खुद सेफ हो गईं। उधर हेमा कहती हैं कि उन्हें लगता है कि जेल के लिए हां बोलना उन्हें भारी पड़ा। सब इधर-उधर घूम रहे हैं लेकिन वह एक ही जगह हैं। सबका तो सब साइड दिखा लेकिन उनका सब धरा रह गया। इस दौरान चाहत रोने लगती हैं।

हरियाणा विधानसभा चुनाव में AAP पार्टी सिर्फ डेढ़ प्रतिशत वोट शेयर हासिल करती दिख रही

नई दिल्ली  वजूद में आने के एक दशक के भीतर ही राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा। नेताओं, कार्यकर्ताओं और समर्थकों का चरम पर उत्साह। इसी बीच पार्टी मुखिया के गृह राज्य में चुनाव। चुनाव से ठीक पहले पार्टी सुप्रीमो का जेल से बाहर आना। लोकलुभावन वादों की झड़ी। उम्मीदों का पंख लगना, लेकिन नतीजे आए बिल्कुल उलट। अबतक तो आप समझ ही गए होंगे कि यहां बात हो रही है हरियाणा विधानसभा चुनाव और आम आदमी पार्टी की। दिल्ली एक्साइज पॉलिसी केस में जेल में बंद अरविंद केजरीवाल अपने गृह राज्य हरियाणा में वोटिंग से कुछ दिन पहले ही जेल से बाहर आए तो पार्टी को उम्मीदें थीं कि इस बार न सिर्फ खाता खोलेगी बल्कि किंगमेकर बनेगी। लेकिन ऐसा हो न सका। पार्टी 2 प्रतिशत वोट शेयर के आंकड़े तक को नहीं छूती दिख रही। आम आदमी पार्टी हरियाणा को एक ऐसे राज्य के तौर पर देखती आई है जहां उसके लिए मौका हो सकता है। एक तो ये दिल्ली और पंजाब से सटा हुआ है जहां आम आदमी पार्टी की सरकारें हैं, और दूसरा ये कि हरियाणा आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल का गृह राज्य है। AAP इसी आत्मविश्वास के साथ कांग्रेस के साथ चुनाव पूर्व समझौते की कोशिश की लेकिन सीट शेयरिंग पर बात फंस गई। आम आदमी पार्टी ने भी ज्यादा इंतजार नहीं किया और अपने उम्मीदवारों की लिस्ट जारी करना शुरू कर दिया। हरियाणा की 90 में से 89 सीटों पर चुनाव लड़ी लेकिन इस बार भी खाता नहीं खोल पाई। पार्टी के लिए संतोष की बात सिर्फ ये हो सकती है कि हरियाणा में पिछली बार आम आदमी पार्टी NOTA तक से कम वोट हासिल कर पाई थी लेकिन इस बार NOTA से ज्यादा वोट मिलते दिख रहे हैं। हरियाणा में आम आदमी पार्टी का वोट शेयर डेढ़ प्रतिशत के आस-पास दिख रहा है। चुनाव के दौरान अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया जैसे आम आदमी पार्टी के दिग्गजों ने हरियाणा में अपनी पूरी ताकत झोंक दी थी। धुआंधार रोड शो और चुनावी रैलियां हुईं लेकिन पार्टी खाता तक खोलने में नाकाम दिख रही है। वैसे तो काउंटिंग अभी चल ही रही है लेकिन गिनती पूरी होने के बाद सभी सीटों पर आम आदमी पार्टी की अगर जमानत जब्त होती है तो इसमें ताज्जुब जैसी कोई बात नहीं होगी। इस पर 89 सीटों पर चुनाव लड़ने वाली आम आदमी पार्टी ने 2019 के हरियाणा विधानसभा चुनाव में 46 सीटों पर ताल ठोकी थी। तब भी पार्टी खाता खोलने में नाकाम रही थी, अब भी खाता खोलती नहीं दिख रही।

पुलिस महानिरीक्षक शहडोल जोन ने पाली स्थित मां बिरासनी के किये दर्शन

 शहडोल  पुलिस महानिरीक्षक शहडोल जोन अनुराग शर्मा ने उमरिया जिले के पाली स्थित प्रसिद्ध स्थल मां बिरासिनी देवी मंदिर में पहुंचकर पूजा अर्चना की। उन्होंने पूजा अर्चना एवं दर्शन के पश्चात मंदिर में व्यवस्था और आने जाने वाले श्रद्धालु भक्तों की सुविधा के संदर्भ में जानकारी प्राप्त करते हुए व्यवस्थाओं के संबंध मे अवाश्यक दिशा निर्देश दिए।

कान्हा टाइगर रिजर्व में वन्य जीव आयोजन का समापन

मंडला कहां टाइगर रिजर्व में एक सप्ताह  से चलने वाले वन्य जीव आयोजन का सफल आयोजन संपन्न हुआ वन्यजीव सप्ताह के समापन कार्यक्रम आयोजन सदर कार्यालय कान्हा टाइगर रिजर्व मंडला में किया गया । जिसमे फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता तात्कालिक भाषण एवं क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, कार्यक्रम में मंडला एवं महाराजपुर के शासकीय एवं अशासकीय स्कूल एवं महाविद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया ।  वन्यजीव संरक्षण सप्ताह के प्रारंभ से सदर कार्यालय में होने वाली विभिन्न प्रतियोगिताओं में एवं आज दिनांक को आयोजित प्रतियोगिता में सफल विद्यार्थियों को कार्यक्रम में पधारे कलेक्टर मंडला श्री सोमेश मिश्रा, पुलिस अधीक्षक श्री रजत संकलेचा, जिला पंचायत सीईओ श्री श्रेयांश कुमट, वनमंडल अधिकारी पूर्व सामान्य वन मंडल मंडला श्रीमती ऋषिभा नेताम एवं उप संचालक (कोर/बफर)  सुश्री अनीता के. बी. द्वारा कार्यक्रम में सफल प्रतिभागियों को पुरस्कार प्रदान कर पुरस्कृत किया गया ।

कलेक्टर ने पॉलिटेक्निक कॉलेज में रावण दहन स्थल का किया निरीक्षण

शहडोल कलेक्टर डॉ. केदार सिंह एवं पुलिस अधीक्षक श्री कुमार प्रतीक ने दषहरा पर्व केे अवसर पर संभागीय मुख्यालय शहडोल के पॉलिटेक्निक कॉलेज में रावण दहन स्थल का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने रावण दहन स्थल में चारो ओर बैरिकैटिंग  करने के निर्देष दिए।  साथ ही कलेक्टर ने पुलिस व्यवस्था, बैठक, वाहन पार्किग, लोगों के आने-जाने हेतु रास्ते के संबंध में भी जानकारी ली तथा सभी  व्यवस्थाएं  बेहतर ढंग से सुनिश्चित करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। निरीक्षण के दौरान अनुविभागीय अधिकारी राजस्व श्री अरविंद शाह सहित अन्य अधिकारी साथ रहें।

नहाने के दौरान डूबने से हुई मौत, छत्तीसगढ़-सक्ति में महानदी में दो दिन पहले डूबे युवक का मिला शव

सक्ति. सक्ति जिले के चंद्रपुर के महानदी में नहाने के दौरान पानी के तेज बहाव में बहने से युवक जे. रमेश 29 वर्ष की डूबने से मौत हुई है। शव को एसडीआरएफ की टीम ने 24 घंटे बाद खोज निकाला है।  रविवार की सुबह 8 बजे की घटना बताई जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है, चंद्रपुर थाना क्षेत्र की घटना है। मिली जानकारी के अनुसार भिलाई नगर के सेक्टर 1 के रहने वाले तीन दोस्त जे.रमेश, मनोज देवांगन, नरेंद्र साहू रविवार को चंद्रपुर में महानदी के किनारे विराजित मां चंद्रहासनी के दर्शन के लिए मंदिर पहुंचे हुए थे। इस दौरान तीनो ने महानदी में नहाने की बात कर दरहा घाट के पास पहुंचे और किनारे में नहा रहे थे तभी जे.रमेश का पैर रेत से फिसल गया और तेज बहाव में बह गया। वहीं दोनों दोस्त बचाने का प्रायस किया तब तक वह दूर जा चुका था तीनों को तैरना भी नही आता था। घटना की जानकारी चंद्रपुर पुलिस को मिलने पर मौके पर पहुंची और गोताखोरो मछुआरों नाविको की मदद ली गई मगर कुछ पता नही चल सका। बिलासपुर से एसडीआरएफ की टीम को बुलाया गया रविवार की शाम तक खोज बिन की मगर  दुबे युवक जे.रमेश का कुछ पता नही चला आज सोमवार को फिर से एसडीआरएफ की टीम ने खोज बीन शुरू की 8 बजे करीबन युवक का शव घटना स्थल से कुछ ही दूरी पर नदी के झाड़ियों में शव मिला। चंद्रपुर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है जिसके बाद परिजनों को सौंप दिया जायेगा।

बचाने वालों को भी किया घायल, छत्तीसगढ़-रायगढ़ में चरित्र शंका में पत्नी पर हमला

रायगढ़. जोबी चैकी क्षेत्र में चरित्र शंका को लेकर घर में सो रही पत्नी पर धारदार टांगी से वार कर गंभीर रूप से घायल कर देने का मामला सामने आया है। इस दौरान बीच बचाव करने आये महिला के ससुर पर भी आरोपी ने सिर पर वार कर उसे भी घायल कर दिया है। पीड़ित की रिपोर्ट बाद पुलिस ने आज आरोपी को जंगल से गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के अनुसार, रायगढ़ जिले के जोबी चैकी क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम अगासमार निवासी बाबूलाल धनवार ने बताया कि 05 अक्टूबर की सुबह 5 बजे के करीब उसके ही गांव का रहने वाला जगतराम धनवार उसके घर का दरवाजा खटखटाते हुए उठाया और बताया कि रात करीब 3 से 4 बजे के आसपास उसका ही बेटा श्याम कुमार धनवार नींद में गफिल अपनी ही पत्नी सुशीला धनवार के गर्दन में चरित्र शंका को लेकर धारदार टंगिया से प्राणघातक वार कर दिया। आरोपी के पिता जगतराम धनवार ने बताया कि हो हल्ला सुनकर जब मौके पर पहुंचकर बीच बचाव शुरू किया तो श्याम जान से मारने की बात कहते हुए उसके भी सिर पर वार कर दिया। अपनी पत्नी और पिता पर धारदार टांगी से वार कर आरोपी जंगल की तरफ भाग गया था। जगतराम धनवार ने बताया लहुलूहान हालत में उन्होंने इस घटना की जानकारी संजीवनी 108 में दी जिसके बाद दोनों घायलों को पहले खरसिया सिविल अस्पताल खरसिया ले जाकर भर्ती कराया गया जहां स्थिति में सुधार नही होनें पर उन्हें रायगढ़ मेडिकल कालेज अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है जहां उनका उपचार जारी है। बताया जा रहा है कि सुशीला धनवार के गर्दन मे गंभीर चोंट पहुंचा है, जिसके कारण वह अभी बातचीत करने में असमर्थ है। वहीं जगतराम धनवार के सिर में चोंट आई। आरोपी के पिता ने उक्त मामले में रिपोर्ट जोबी चैकी में की है जिसके बाद पुलिस ने फरार आरोपी को आज जंगल में गिरफ्तार कर लिया है।

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live