LATEST NEWS

जन समस्याओं का त्वरित निराकरण हो रहा है कैम्प कार्यालय के माध्यम से

रायपुर, जन समस्याओं का त्वरित निराकरण हो रहा है कैम्प कार्यालय के माध्यम सेमुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय द्वारा बगिया में स्थापित मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय लगातार जनसमस्याओं के समाधान में अहम भूमिका निभा रहा है। उम्मीद के साथ यहां आवेदन देने पहुंच रहे लोगों के चेहरे पर मुस्कान दिखता है। कैंप कार्यालय बगिया त्वरित कार्यवाही करते हुए आवेदन के आधार पर समस्याओं के समाधान की प्रक्रिया शुरू कर दी जाती है। विशेष पिछड़ी जनजाति कोरवा बाहुल्य बस्ती महुआपानी में पहली बार बिजली पहुंचाने की स्वीकृत दिलाने के साथ ही रायगढ़ जिले की ऐतिहासिक कुर्रा गुफा में विद्युतीकरण का कार्य भी इसी कैंप कार्यालय की पहल का ही परिणाम है। इसी तरह जरूरतमंदों के मदद का कार्य भी यहां पर लगातार किया जा रहा है। जनहित के अन्य कार्यों में श्रवण दोष से पीड़ित कई जरूरतमंद व्यक्तियों को श्रवणयंत्र प्रदान किए गए हैं, जैसे कि मंदाकिनी यादव, सुमित्रा यादव, लालजीत भगत और महिन्दर भगत। इसके साथ ही, पैरों से चलने में असमर्थ गुरुदेव, रातु राम, मानकुंवर नाग, रोहित साहू, अशोक दुबे और टेबुल राम जैसे कई जरूरतमंदों को ट्राई साइकिल और ई-रिक्शा प्रदान किए गए हैं। बागीचा के मड़िया झड़िया में पीडीएस दुकान स्थापित कर वहां के लोगों को सुविधा देने, सुरेखा बाई व रामरीका बाई के राशन कार्ड बनाने सहित कई पीडीएस से संबंधित समस्याओं का निराकरण कैंप कार्यालय की पहल से किया गया है। इसी प्रकार से रामरिका बाई, अंकित राम जैसे कई जरूरतमंदों को जरूरत के समय तत्काल मेडिकल सहायता प्रदान करने की पहल कैंप कार्यालय द्वारा की गई है। बिजली से संबंधित समस्या जैसे ट्रांसफर लगाने और बिजली के संचालन की सुचारू व्यवस्था सुनिश्चित करने की पहल लगातार कैंप कार्यालय द्वारा की जा रही है।

विकास कार्यक्रम में तेजी लाए, लापरवाही पर होगा एक्शन: राज्यमंत्री श्रीमती गौर

भोपाल पिछड़ा वर्ग एवम् अल्पसंख्यक कल्याण और विमुक्त, घुमंतु और अर्ध घुमंतु राज्यमंत्री  (स्वतंत्र प्रभार) श्रीमती कृष्णा गौर ने गोविंदपुरा विधानसभा क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों में तेजी लाने के लिए अधिकारियों और निर्माण एजेंसियों को निर्देशित किया।साथ ही उन्होंने कहा कि अगर कार्य में लापरवाही सामने आई तो जिम्मेदारों पर सख्त  कार्रवाई की जाएगी। राज्यमंत्री श्रीमती गौर बुधवार को 74 बांग्ला निवास पर गोविंदपुरा विधानसभा में चल रहे विभिन्न विकास कार्यों की समीक्षा कर रही थी। अधिकारियों ने बैठक में बताया कि प्रभातम हाइट्स में 7 में से 6 लिफ्ट का काम पूरा हो चुका है बची हुई एक लिफ्ट का काम भी एक हफ्ते के अंदर पूरा कर लिया जाएगा। साथ ही यहां पर सड़क, बोरवेल और बिजली कनेक्शन के सर्वे को भी शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश अधिकारियों को दिए। यहां के रहवासियों ने स्विमिंग पूल की जगह गार्डन और क्लब हाउस बनाने की मांग की है। इसी तरह एमजीएम में सड़क बनाने के कार्य में तेजी लाने के लिए कहा, पिपलानी सेक्टर में सड़क के लिए बाधा बन रहे अवैध निर्माण को तोड़ने का प्रस्ताव कलेक्टर को भेजे जाने के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया।  

इमरान खान की पार्टी द्वारा सप्ताहांत में किए गए प्रदर्शन के चलते राजधानी इस्लामाबाद में करीब 24 करोड़ रुपये की क्षति हुई

इस्लामाबाद जेल में बंद पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की पार्टी द्वारा सप्ताहांत में किए गए प्रदर्शन के चलते राजधानी इस्लामाबाद में करीब 24 करोड़ रुपये की क्षति हुई है। एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, इसमें क्षतिग्रस्त सार्वजनिक और निजी संपत्ति शामिल है। पाकिस्तान में हिंसक प्रदर्शन इस्लामाबाद इंस्पेक्टर जनरल कार्यालय द्वारा इस्लामाबाद के मुख्य आयुक्त को सौंपी गई रिपोर्ट में इमरान की पार्टी पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ के कार्यकर्ताओं-समर्थकों द्वारा सप्ताहांत में किए गए हिंसक प्रदर्शन से जुड़ी जानकारी दी गई है। इमरान की रिहाई की मांग पाक सरकार द्वारा संविधान संशोधन पेश किए जाने के बाद इमरान खान ने न्यायपालिका की स्वतंत्रता की मांग करते हुए प्रदर्शन रैली का आह्वान किया। पार्टी ने प्रदर्शन के लिए डी-चौक स्थल का चयन किया और इस दौरान इमरान की रिहाई की भी मांग की। पाकिस्तान को करोड़ों का नुकसान पुलिस रिपोर्ट के हवाले से बताया है कि प्रदर्शन के दौरान 14 करोड़ रुपये के 441 सेफ सिटी कैमरों को भी नष्ट कर दिया गया। इसके अलावा 10 पुलिस वाहन, 31 मोटर साइकिल और 51 गैस मास्क भी क्षतिग्रस्त कर दिए गए। आर्थिक क्षति का आंकलन रिपोर्ट में पाकिस्तान के वित्त मंत्री मुहम्मद औरंगजेब द्वारा मंगलवार को दिया गया बयान भी है, जिसमें उन्होंने कहा था कि उनके मंत्रालय की आर्थिक सलाहाकार शाखा ने प्रदर्शन से हुए आर्थिक क्षति का आंकलन किया है, जो आर्थिक गतिविधियों के थमने से 19 अरब पहुंच गया।

उपभोक्ताओं की समस्याओं के समाधान के लिये सुगम विद्युत (सुविधा) योजना : ऊर्जा मंत्री श्री तोमर

भोपाल प्रदेश की घोषित एवं अघोषित अवैध कॉलोनियों के रहवासियों को स्थायी विद्युत कनेक्शन देने के लिये आवश्यक अधोसंरचना निर्माण की लागत के भुगतान में राहत देने हेतु “सुगम विद्युत (सुविधा) योजना-2024” लागू की गई है। ऊर्जा मंत्री श्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने बताया है कि इन कॉलोनियों के रहवासियों की समस्याओं के समाधान के लिये बनाई गई यह योजना दो वर्ष के लिये लागू रहेगी। योजना में निर्धारित शर्तों के अधीन अधोसंरचना लागत राशि किश्तों में जमा की जा सकती है। योजना की समीक्षा के बाद इसे आगे बढ़ाने पर विचार किया जायेगा। पात्रता ऐसी अवैध कॉलोनियाँ जो रेरा में पंजीकृत नहीं है, के नये आवेदक जो विद्युत कनेक्शन के लिये आवश्यक विद्युत अधोसंरचना का निर्माण विद्युत वितरण कम्पनियों से कराना चाहते हैं, परन्तु प्राक्कलन राशि का एकमुश्त भुगतान नहीं कर पाने के कारण नवीन कनेक्शन नहीं प्राप्त कर पा रहे हैं, योजना अंतर्गत पात्र होंगे। यह योजना केवल व्यक्तिगत आवेदकों और आवेदकों के समूह के लिये लागू होगी। हाउसिंग सोसायटी/बिल्डर/कालोनाइजर इस योजना में पात्र नहीं होंगे। प्रावधान योजना में आवेदक या आवेदकों के समूह को निर्धारित राशि का न्यूनतम 25 प्रतिशत आवेदन के साथ एकमुश्त देना होगा। शेष राशि का भुगतान कनेक्शन चालू होने के बाद मासिक बिल के साथ ब्याज सहित किया जा सकेगा। भुगतान अधिकतम दो वर्ष की अवधि में कर सकेंगे। योजना का लाभ लेने के लिये आवेदक को महाप्रबंधक/वृत्त कार्यालय में आवेदन देना होगा। साथ ही स्टॉम्प पेपर पर इस आशय का शपथ पत्र देना होगा कि वह योजना के प्रावधान के अनुसार राशि का भुगतान करेंगे। नवीन कनेक्शनों के लिये आवेदकों को ऑनलाइन आवेदन देना होगा एवं विद्युत नियामक आयोग द्वारा निर्धारित सर्विस कनेक्शन शुल्क, सुरक्षा निधि आदि भी देय होगा। आवश्यक अधोसंरचना का निर्माण बिजली कम्पनियों द्वारा निर्धारित एसओआर के अनुसार किया जायेगा। निर्धारित किश्तों एवं मासिक देयकों का भुगतान नहीं किये जाने पर 15 दिवस की सूचना देकर बिजली कनेक्शन काटा जा सकेगा। योजना अवधि में कोई उपभोक्ता अपने परिसर का हस्तांतरण किसी अन्य व्यक्ति को करता है, तो निर्धारित शर्तों के तहत सभी सुविधाएं नये उपभोक्ता को प्राप्त हो सकेंगी। जिनके विरूद्ध कोई अन्य बकाया राशि या विद्युत चोरी के प्रकरण लंबित हैं, वे प्रकरण निराकरण होने तक योजना के पात्र नहीं होंगे। न्यायालय में विचाराधीन प्रकरणों में लाभ दिये जाने से पहले आवेदक द्वारा प्रकरण न्यायालय से वापस लिया जाना अनिवार्य होगा। योजनांतर्गत किसी भी प्रकार के विवाद की स्थिति में प्रकरण का निराकरण विभागीय समिति द्वारा किया जायेगा। समिति में अपर मुख्य सचिव ऊर्जा, प्रबंध संचालक, एमपी पॉवर मैनेजमेंट कम्पनी और विधि विशेषज्ञ होंगे। समिति के संयोजक संबंधित विद्युत वितरण कम्पनी के प्रबंध संचालक होंगे। योजनावधि में प्राप्त होने वाले आवेदनों पर भी विचार किया जायेगा। योजनावधि समाप्ति के अंतिम दिन तक प्राप्त सभी आवेदनों के निराकरण हर स्थिति में योजना समाप्ति दिनांक से 30 दिन के अंदर कर दिया जायेगा।

अखाड़ों के लिए राजसी स्नान और छावनी प्रवेश नामों की मुख्यमंत्री जल्द ही औपचारिक घोषणा कर सकते हैं

प्रयागराज अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद द्वारा कुंभ मेले में शाही स्नान का नाम परिवर्तित कर राजसी स्नान और पेशवाई का नाम छावनी प्रवेश करने की औपचारिक घोषणा जल्द किए जाने की संभावना है। अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष रवींद्र पुरी ने बताया, ‘हाल ही में प्रयागराज में निरंजनी अखाड़ा में हुई बैठक में नाम परिवर्तन के संबंध में प्रस्ताव पारित किया गया है और इससे मुख्यमंत्री को अवगत कराया गया है। मुख्यमंत्री जल्द ही इस संबंध में औपचारिक घोषणा कर सकते हैं।’ मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने पिछले महीने उज्जैन में महाकाल की सवारी को शाही सवारी के स्थान पर राजसी सवारी कहने की घोषणा की थी जिसके बाद अखाड़ा परिषद ने भी उर्दू शब्दों के स्थान पर हिंदी शब्दों के प्रयोग पर बल दिया। पुरी ने देश में विभिन्न स्थानों पर खाने-पीने की चीजों को अपवित्र किए जाने की घटनाओं को देखते हुए आस्था के सबसे बड़े समागम कुंभ मेले में दूसरे धर्म के लोगों द्वारा खान पान की दुकानें लगाने का विरोध किया है। अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष ने कहा, “हाल ही में कई घटनाएं सामने आई हैं जिसमें जूस में पेशाब मिलाने, खाने में थूक लगाने जैसी चीजें देखने में आई हैं। कुंभ मेले में सभी सनातनी हिंदू होंगे। ऐसे में यह बर्दाश्त नहीं किया जाएगा कि कोई उन्हें चीजें अपवित्र करके खिलाए।” उन्होंने कहा, “गैर सनातनियों को मेले में खानपान की दुकानें नहीं लगाने दी जाएंगी। इसके लिए अखाड़ा परिषद दीपावली के बाद बैठक कर प्रस्ताव पारित करेगी जिसे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को सौंपा जाएगा।” पुरी ने बताया कि इसी तरह, अखाड़ा परिषद की इच्छा है कि कुंभ मेले में तैनात होने वाले कर्मचारी और अधिकारी सनातनी हों जिससे मेले की शुचिता बनी रहे। उन्होंने कहा कि इस संबंध में भी प्रस्ताव पारित किया जाएगा। इस बीच, मेले में ऐसे पुलिसकर्मियों को ड्यूटी पर लगाने का निर्णय किया गया है जो मांस मदिरा का सेवन ना करते हों। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (कुंभ मेला) राजेश द्विवेदी ने कहा कि महाकुंभ एक धार्मिक पर्व है और जब पूरे मेला क्षेत्र में ही मांस मदिरा का सेवन और बिक्री निषिद्ध है, तो पुलिसकर्मियों से भी अपेक्षा है कि वे ऐसा नहीं करेंगे। उन्होंने कहा कि पुलिसकर्मियों की पृष्ठभूमि जांच कर उनकी तैनाती की जाएगी।  

दुर्गा मंदिर के ज्योति कलश कक्ष के खपरैल को तोड़कर दो भालुओं ने मचाया उत्पात

कांकेर ग्राम अरौद में दुर्गा मंदिर के ज्योति कलश कक्ष के खपरैल को तोड़कर घुसे वन्य प्राणी दो भालुओं ने नवरात्रि में प्रज्ज्वलित 60 दीपों का तेल पी लिया। इसके बाद उन्होंने ज्योति कलश कक्ष को तहस-नहस कर दिया, भालुओं के इस उत्पात से सभी जोत कलश बुझ गए। ग्राम के पुजारी ईश्वर पटेल ने बताया कि 8 अक्टूबर की मध्य रात्रि ज्योति कक्ष के ऊपर खपरैल वाले मकान पर दो भालुओं ने खपरैल बांस, लकडी पर चढ़कर उसे तोड़कर जोत कक्ष में प्रवेश किया। ज्योति कलश को बुझाकर उसके तेल को पी गए। भालुओं की आवाज सुनकर पड़ोसी घासी पटेल ने पुजारी ईश्वर पटेल को जगाया। उन्होंने बताया कि उनके पहुंचने तक भालू उत्पात मचा रहे थे। पड़ोसी और पुजारी ने जैसे-तैसे भालुओं को भगाया, लेकिन कुछ देर बाद फिर से भालू ज्योति कक्ष में पहुंचकर बचे दीपों को तोड़कर तहस-नहस कर दिया। भालुओं के उत्पात की खबर गांव में आग की तरह फैल गई। घटना को देखने के लिए सुबह से गांव के लोगों की भीड़ जुट गई थी। पुजारी ईश्वर पटेल ने बताया कि भालुओं के उत्पात की जानकारी वन विभाग को दी गई है। वन रक्षक मौके पर पहुंचकर नुकसान की जानकारी लेकर उच्च अधिकारियों तक पूरी जानकारी भेज दी है।

नेशनल अप्रेंटिसशिप मेला 2024 भोपाल, ग्वालियर एवं सागर संभाग के शासकीय आईटीआई में 14 अक्टूबर को

भोपाल “नेशनल अप्रेंटिसशिप मेला 2024” भोपाल, ग्वालियर और सागर संभाग के युवाओं को कौशल विकास और रोजगार के नए अवसर प्रदान करेगा। यह मेला 14 अक्टूबर को शासकीय आईटीआई में आयोजित किया जाएगा, जहाँ युवा अपनी प्रतिभा को निखारने और विभिन्न उद्योगों से जुड़ने का अवसर पाएंगे। कौशल विकास और रोजगार के नए अवसर इस मेले का आयोजन भोपाल, विदिशा, सीहोर, मंडीदीप, राजगढ़, नर्मदापुरम, हरदा, बैतूल, ग्वालियर, गुना, शिवपुरी, अशोकनगर, दतिया, भिण्ड, मुरैना, श्योपुर, सागर, दमोह, छतरपुर, पन्ना, टीकमगढ़, और निवाड़ी जिलों में किया जाएगा। यह एक ऐसा मंच होगा जहाँ उम्मीदवार न केवल खुद का पंजीयन करायेंगे, बल्कि नियोक्ताओं के साथ जुड़कर रोजगार के अवसर भी प्राप्त कर सकेंगे। सीधे जुड़ें और भविष्य की ओर बढ़ें यह मेला युवाओं को “सीखें, कमाएं, और अपने बेहतर भविष्य की ओर कदम बढ़ाएं” का अवसर प्रदान करेगा। इसके साथ ही, नियोक्ताओं को योग्य और कुशल कार्यबल को पहचानने और अपने व्यवसाय में शामिल करने का मौका मिलेगा। इस मेले का उद्देश्य न केवल कौशल विकास को बढ़ावा देना है, बल्कि युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में भी महत्वपूर्ण कदम उठाना है। प्रधानमंत्री नेशनल अप्रेंटिसशिप मेले (PMNAM) से युवा अपनी प्रतिभा एवं कौशल से अपने सपनों को साकार कर पायेंगे। उम्मीदवारों और नियोक्ताओं के लिए रजिस्ट्रेशन उम्मीदवार bit.ly/4dyTLMo इस लिंक पर पंजीयन करा सकते हैं तथा नियोक्ता bit.ly/4gTwYOB इस लिंक पर अपना पंजीयन कर सकते हैं।  

मोदी ने आरोप लगाया कि कांग्रेस किसी भी तरीके से हिंदू समाज में आग लगाए रखना चाहती है, महाराष्ट्र चुनाव से पहले चेताया

नई दिल्ली प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बुधवार को कहा कि मुसलमानों की जाति की बात आते ही कांग्रेस के मुंह पर ताला लग जाता है लेकिन हिंदू समाज की बात आते ही वह चर्चा जाति से ही शुरू करती है क्योंकि वह जानती है कि हिंदू जितना बंटेगा, उतना ही उसका फायदा होगा। प्रधानमंत्री मोदी ने आरोप लगाया कि कांग्रेस किसी भी तरीके से हिंदू समाज में आग लगाए रखना चाहती है और भारत में जहां भी चुनाव होते हैं, वह इसी फार्मूले को लागू करती है। महाराष्ट्र में 7,600 करोड़ रुपये से अधिक लागत वाली विभिन्न विकास परियोजनाओं की वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से आधारशिला रखने के बाद अपने संबोधन में प्रधानमंत्री ने विश्वास जताया कि ‘समाज को तोड़ने’ की इस कोशिश को राज्य की जनता नाकाम करेगी। उन्होंने इस सरकारी कार्यक्रम में महाराष्ट्र के लोगों से देश के विकास को सर्वोपरि रखते हुए और एकजुट होकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और उसके गठबंधन ‘महायुति’ के पक्ष में मतदान करने की अपील की। हरियाणा के चुनाव परिणामों का उल्लेख करते हुए मोदी ने कहा कि इसने बता दिया है कि आज देश का मिजाज क्या है। उन्होंने कहा, ‘‘कांग्रेस का पूरा इकोसिस्टम, अर्बन नक्सल का पूरा गिरोह… जनता को गुमराह करने में जुटा था लेकिन उसकी सारी साजिशें ध्वस्त हो गईं। उन्होंने दलितों के बीच झूठ फैलाने की कोशिश की लेकिन दलित समाज ने उनके खतरनाक इरादों को भांप लिया। दलितों को एहसास हो गया कि कांग्रेस उनका आरक्षण छीन कर अपने वोट बैंक को बांटना चाहती है।’’ उन्होंने कहा कि हरियाणा के दलित वर्ग ने भाजपा का रिकॉर्ड समर्थन किया तो अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) ने भी भरोसा जताया। उन्होंने कहा कि किसानों और नौजवानों को ‘भड़काने’ में भी कोई कसर नहीं छोड़ी लेकिन हरियाणा की जनता ने दिखा दिया कि वह अब कांग्रेस और अर्बन नक्सल के नफरत के षड्यंत्र का शिकार नहीं होने वाली है। प्रधानमंत्री ने कहा, ‘‘कांग्रेस पूरी तरह से सांप्रदायिक और जातिवाद का चुनाव लड़ती है। हिंदू समाज को तोड़कर उसे अपनी जीत का फॉर्मूला बनाना, यही कांग्रेस की राजनीति का आधार है। कांग्रेस भारत के ‘सर्वजन हिताय-सर्वजन सुखाय’ की परंपरा का दमन कर रही है, सनातन परंपरा का दमन कर रही है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘कांग्रेस की नीति है, हिंदुओं की एक जाति को दूसरी जाति से लड़ाओ। कांग्रेस जानती है कि जितना हिंदू बंटेगा, उतना ही उसका फायदा होगा। कांग्रेस किसी भी तरीके से हिंदू समाज में आग लगाए रखना चाहती है, ताकि वो उस पर राजनीतिक रोटियां सेंकती रहे। भारत में जहां भी चुनाव होते हैं, वहां कांग्रेस यही फॉर्मूला लागू करती है।’’ प्रधानमंत्री ने आरोप लगाया कि ‘हमेशा बांटों और सत्ता पाओ’ के फार्मूले पर चलने वाली कांग्रेस ने बार-बार यह सिद्ध किया है कि वह एक ‘गैर-जिम्मेदार’ दल बन गया है। उन्होंने कहा, ‘‘वह अभी भी देश को बांटने के लिए नए-नए विमर्श गढ़ रही है…कांग्रेस के एक भी नेता ने आज तक कभी नहीं कहा कि हमारे मुस्लिम भाई-बहनों में कितनी जातियां होती हैं। मुस्लिम जातियों की बात आते ही कांग्रेस के नेता मुंह पर ताला लगाकर बैठ जाते हैं।’’उन्होंने कहा, ‘‘लेकिन जब हिंदू समाज की बात आती है तो कांग्रेस उनकी चर्चा जाति से ही शुरू करती है। कांग्रेस की नीति है हिंदुओं की एक जाति को दूसरी जाति से लड़ाओ। कांग्रेस जानती है जितना हिंदू बंटेगा, उतना ही उसका फायदा होगा। भारत में जहां भी चुनाव होते हैं, वहां कांग्रेस यही फार्मूला लागू करती है।’’ मोदी ने कहा कि कांग्रेस सत्ता में वापसी के लिए इतनी बेचैन है कि हर रोज नफरत की राजनीति कर रही है और कांग्रेस की पुरानी पीढ़ी के नेता भी बेबस और असहाय हैं। उन्होंने कहा, ‘‘कांग्रेस नफरत फैलाने की सबसे बड़ी फैक्ट्री बनने वाली है, यह गांधी जी(महात्मा गांधी) ने आजादी के बाद ही समझ लिया था। इसीलिए गांधी जी ने कहा था कांग्रेस को खत्म कर देना चाहिए। कांग्रेस खुद खत्म नहीं हुई लेकिन आज देश को खत्म करने पर तुली हुई है। इसलिए हमें सावधान और सतर्क रहना है।’’ मोदी ने कहा, ‘‘मेरा पक्का विश्वास है कि समाज को तोड़ने की आज जो कोशिश हो रही है, इसे महाराष्ट्र के लोग नाकाम करके रहेंगे। महाराष्ट्र के लोगों को देश के विकास को सर्वोपरि रखते हुए एकजुट होकर भाजपा और महायुति के लिए वोट करना है।’’ महाराष्ट्र की 288 सदस्यीय विधानसभा के लिए चुनाव अगले महीने संभावित हैं।

बाबा महाकाल के दरवार पर पहुंचे क्रिकेटर मयंक अग्रवाल और प्रसिद्ध कृष्णा, किए दर्शन

उज्जैन ज्योतिर्लिंग महाकाल मंदिर में बुधवार तड़के भारतीय क्रिकेट टीम के सदस्यों ने भगवान महाकाल के दर्शन किए। भारतीय क्रिकेट टीम से बाहर चल रहे मयंक अग्रवाल और तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा, कर्नाटक के व्याशक विजय कुमार बाबा महाकाल की नगरी पहुंचे। उन्होंने भस्म आरती में भाग लिया और पूजा-अर्चना कर बाबा महाकाल का आशीर्वाद लिया। बता दें मयंक अग्रवाल और तेज गेंदबाद प्रसिद्ध कृष्णा भारतीय टीम के लिए खेल चुके हैं, फिलहाल टीम से बाहर चल रहे हैं। प्रसिद्ध कृष्णा फिलहाल कर्नाटक टीम की ओर से खेल रहे हैं, मयंक भी कर्नाटक टीम का हिस्सा हैं। वहीं व्यासक विजय कुमार अभी घरेलू क्रिकेट खेल रहे हैं, आईपीएल 2024 में आरसीबी की टीम से खेला था। विजय को फिलहाल भारतीय टीम में डेब्यू का मौका नहीं मिला है।

मंत्री डॉ. शाह ने कहा कि छात्रावासी विद्यार्थियों की अच्छी सेहत और बेहतर शिक्षा सरकार की प्राथमिकता है

भोपाल जनजातीय कार्य, लोक परिसम्पत्ति प्रबंधन तथा भोपाल गैस त्रासदी राहत एवं पुनर्वास मंत्री डॉ. कुंवर विजय शाह ने गुरुवार को जनजातीय कार्य विभाग के अधीन छात्रावासों एवं आश्रमों के संचालन संबंधी समीक्षा बैठक सह कार्यशाला को संबोधित किया। कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य विभागीय छात्रावासों एवं आश्रमों का सुव्यवस्थित संचालन एवं यहां रहने वाले विद्यार्थियों की सुरक्षा सुनिश्चित करना था। कार्यशाला में सभी विभागीय जिलाधिकारियों की सहभागिता रही। मंत्री डॉ. शाह ने विभागीय अधिकारियों को छात्रावासों एवं आश्रमों का अनिवार्य रूप से सतत् निरीक्षण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि छात्रावासों में रहकर अध्ययन कर रहे विद्यार्थियों के स्वास्थ्य का ध्यान रखना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने कहा कि सभी छात्रावासी विद्यार्थियों के हेल्थ कार्ड बनाये जायें, जिनमें उनके ब्लड ग्रुप एवं अन्य स्वास्थ्य संबंधी जानकारियां दर्ज की जायें। विद्यार्थियों के स्वास्थ्य कार्ड में सिकल सेल एनीमिया टेस्ट की रिपोर्ट भी सम्मिलित की जाए। निकटतम सरकारी अस्पताल की एक नर्स द्वारा हर माह छात्रावास के विद्यार्थियों की स्वास्थ्य जांच की जाए। इस स्वास्थ्य जांच की रिपोर्ट भी विद्यार्थियों के हेल्थ कार्ड में दर्ज की जाएगी। बैठक में प्रमुख सचिव जनजातीय कार्य डॉ. ई. रमेश कुमार, विभागीय संभागीय उपायुक्त, मंत्री डॉ. शाह ने विभागीय अधिकारियों को छात्रावासी बच्चों पर विशेष ध्यान देने तथा बच्चों की सुरक्षा संबंधी निर्देशों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि इन प्रयासों से विद्यार्थियों के शारीरिक एवं मानसिक विकास में सुधार होगा। मंत्री डॉ. शाह ने कहा कि छात्रावासी विद्यार्थियों की अच्छी सेहत और बेहतर शिक्षा सरकार की प्राथमिकता है। विशेष प्रयासों से विद्यार्थियों का समग्र विकास सुनिश्चित किया जाएगा। कार्यशाला में उन्होंने छात्रावास संचालन से जुड़ी सभी जरूरी आवश्यकताओं, मापदंडों, सुरक्षा मानकों, साफ-सफाई, बाल सुरक्षा अभियान व अन्य विषयों पर विस्तार से चर्चा कर समुचित दिशा-निर्देश दिये।  

हरियाणा को इस बार 13 महिला विधायक मिलीं, पांच महिला विधायक भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) से और सात कांग्रेस से हैं

चंडीगढ़ हरियाणा में 90 सदस्यीय विधानसभा में इस बार 13 महिला प्रत्याशी निर्वाचित हुई हैं। राज्य के लिए घोषित किए गए चुनावी नतीजों से यह जानकारी मिली है। हरियाणा में 2019 के विधानसभा चुनाव में आठ महिला उम्मीदवार विधायक बनी थीं। राज्य में पांच अक्टूबर को हुए चुनाव में 464 निर्दलीय और 101 महिलाओं समेत कुल 1,031 उम्मीदवार मैदान में थे। राज्य विधानसभा में निर्वाचित हुईं पांच महिला विधायक भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) से और सात कांग्रेस से हैं। निर्दलीय प्रत्याशी सावित्री जिंदल ने हिसार विधानसभा सीट से जीत दर्ज की। उन्होंने कांग्रेस के राम निवास राड़ा को 18,941 मतों के अंतर से हराया। जिंदल कुरुक्षेत्र से भाजपा सांसद एवं उद्योगपति नवीन जिंदल की मां हैं। भाजपा प्रत्याशी शक्ति रानी शर्मा ने कालका सीट से जीत दर्ज की जबकि कृष्णा गहलावत ने राई विधानसभा सीट से जीत दर्ज की। भाजपा उम्मीदवार ऋुति चौधरी ने तोशाम से विजयी परचम लहराया जबकि पार्टी उम्मीदवार एवं केंद्रीय मंत्री राव इंदरजीत सिंह की बेटी आरती सिंह ने अटेली सीट से जीत हासिल की। ऋुति चौधरी भी भाजपा सांसद किरण चौधरी की बेटी हैं। हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री बंसी लाल की बहू किरण चौधरी इस साल जून में कांग्रेस से भाजपा में शामिल हो गयी थीं। भाजपा की बिमला चौधरी ने पटौदी विधानसभा सीट से जीत दर्ज की। कांग्रेस प्रत्याशियों में विनेश फोगाट ने जुलाना विधानसभा सीट से जबकि पूर्व मंत्री एवं कांग्रेस प्रत्याशी गीता भुक्कल ने झज्जर सीट से जीत हासिल की। कांग्रेस की शैली चौधरी ने नारायणगढ़ सीट से जबकि शकुंतला खटक ने कलानौर सीट से जीत दर्ज की। पूजा ने मुलाना विधानसभा सीट और रेनू बाला ने सढौरा सीट से जीत हासिल की। कांग्रेस प्रत्याशी मंजू चौधरी ने नांगल चौधरी सीट से विजयी परचम लहराया।  

आरजी कर अस्पताल मामले में सीबीआई ने खून के धब्बे, आरोपी की डीएनए रिपोर्ट समेत 11 साक्ष्य सूचीबद्ध किए

कोलकाता केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने यहां आरजी कर अस्पताल में महिला चिकित्सक से दुष्कर्म एवं हत्या के मामले में गिरफ्तार कोलकाता पुलिस के स्वयंसेवी संजय रॉय को ‘‘इकलौता आरोपी’’ ठहराने के लिए अपने आरोपपत्र में डीएनए और रक्त नमूनों की रिपोर्ट जैसे 11 साक्ष्य सूचीबद्ध किए हैं। सीबीआई ने रॉय के खिलाफ सबूत के तौर पर मृतक चिकित्सक के शरीर में आरोपी के डीएनए की मौजूदगी, छोटे बाल, मृतका के खून के धब्बे, रॉय के शरीर पर चोटों, सीसीटीवी फुटेज और ‘कॉल डिटेल रिकॉर्ड’ (सीडीआर) के मुताबिक उसके मोबाइल फोन की लोकेशन का उल्लेख किया है। आरोपपत्र में यह भी कहा गया है कि रॉय को ‘‘महिला चिकित्सक द्वारा प्रतिरोध/संघर्ष के निशान के तौर पर जोर-जबरदस्ती से लगने वाली चोटें लगी थीं।’’ कोलकाता पुलिस ने 10 अगस्त को रॉय को गिरफ्तार किया था। सीबीआई के आरोपपत्र में कहा गया है, ‘‘आरजी कर मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल और आपातकालीन इमारत की तीसरी मंजिल पर, जहां अपराध हुआ, वहां आठ और नौ अगस्त की मध्यरात्रि को उसकी (रॉय की) मौजूदगी सीसीटीवी फुटेज से साबित हुई है। सीडीआर के मुताबिक उसके मोबाइल फोन की लोकेशन से उसकी मौजूदगी साबित होती है।’’ केंद्रीय जांच एजेंसी ने सोमवार को यहां एक स्थानीय अदालत में दाखिल किए गए अपने आरोपपत्र में मृतक महिला को ‘वी’ कहकर संबोधित किया है। आरोपपत्र में कहा गया है, ‘‘पोस्टमार्टम के दौरान ‘वी’ के शरीर पर उसका (रॉय) डीएनए मिला… उसकी जींस तथा जूते पर ‘वी’ के रक्त के धब्बे थे, जिन्हें स्थानीय पुलिस ने 12 अगस्त को पूछताछ के बाद बरामद किया था। अपराध स्थल से मिले छोटे बाल का मिलान आरोपी संजय रॉय के बाल से हुआ है।’’ आरजी कर मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल के सेमीनार कक्ष से नौ अगस्त को 31 वर्षीय महिला चिकित्सक का शव बरामद किया गया था। कलकत्ता उच्च न्यायालय ने 13 अगस्त को सीबीआई को इस मामले की जांच सौंपी थी।  

जनजातीय कार्य मंत्री एवं प्रमुख सचिव की उपस्थिति में हुई उन्मुखीकरण कार्यशाला

भोपाल जनजातीय कार्य मंत्री डॉ. कुंवर विजय शाह ने कहा है कि केन्द्र सरकार के ‘धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान’ में राज्य सरकार प्रदेश के जनजातीय क्षेत्रों में समग्र विकास एवं लक्षित आबादी का कल्याण सुनिश्चित करेगी। उन्होंने अधिकारियों को इस अभियान को प्राथमिकता देने और सुनिश्चित करने के लिए कहा कि कोई भी पात्र जनजातीय परिवार/व्यक्ति इस अभियान के तहत मिलने वाले लाभों से वंचित न रहे। मंत्री डॉ. शाह आज प्रशासन अकादमी में “धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान” की उन्मुखीकरण कार्यशाला को संबोधित कर रहे थे। मंत्री डॉ. कुंवर विजय शाह ने प्रमुख सचिव डॉ. ई. रमेश कुमार के साथ विभागीय जिलाधिकारियों को अभियान के शीघ्र और प्रभावी क्रियान्वयन के लिए अपने प्रस्ताव शीघ्रता से प्रस्तुत करने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि यह अभियान प्रदेश के जनजातीय समुदाय के जीवन स्तर को सुधारने के उद्देश्य से चलाया जा रहा है, जिसमें हितग्राहियों की संतुष्टि को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाएगी। मध्यप्रदेश के 51 जिलों के 267 विकासखंडों के 11 हजार 377 गांवों में इस अभियान का व्यापक रूप से संचालन किया जाएगा। अभियान का उद्देश्य प्रदेश की बड़ी जनजातीय आबादी को शासकीय सेवाओं एवं सुविधाओं का सीधा लाभ पहुंचाना है। प्रमुख सचिव डॉ. ई. रमेश कुमार ने भी विभागीय अधिकारियों को विशेष रूप से अभिप्रेरित करते हुए इस अभियान के लक्ष्यों की पूर्ति कर लिए ठोस योजना बनाने और उनके क्रियान्वयन की दिशा में तेजी से कार्य करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अभियान के दौरान अपने जिले के जनजातीय क्षेत्रों में अधिकाधिक मोबाइल मेडिकल यूनिट (एमएमयू) और जनजातीय बहु विपणन केन्द्र (टीएमएमसी) निर्माण के प्रस्ताव भेजें। अभियान के प्रमुख लाभार्थी अभियान से मध्यप्रदेश के 18 लाख 58 हजार जनजातीय परिवारों को लाभ मिलेगा, जिससे कुल 93 लाख 23 हजार जनजातीय आबादी को विभिन्न सेवाओं का प्रत्यक्ष लाभ प्राप्त होगा। साथ ही तहत भारत सरकार के 17 लाईन मंत्रालयों/विभागों द्वारा प्रदान की जाने वाली 25 प्रकार की सेवाओं और सुविधाओं को इन जनजातीय परिवारों तक पहुंचाने की व्यवस्था की जाएगी, जिससे उनकी आर्थिक, सामाजिक और शैक्षणिक स्थिति में सुधार हो सके। अभियान के मुख्य उद्देश्य जनजातीय समुदाय को स्वास्थ्य, शिक्षा, स्वच्छता, आजीविका, और बुनियादी सेवाओं की सुविधाओं तक पहुंच सुनिश्चित करना और जनजातीय क्षेत्रों में आधारभूत संरचनाओं का विकास इस अभियान का प्रमुख उद्देश्य है। शासकीय योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन और हितग्राहियों तक समय पर सेवाओं की उपलब्धता और जनजातीय परिवारों की सामाजिक-आर्थिक स्थिति में सुधार के लिए विशेष प्रयास इस अभियान के दौरान किये जायेंगे। उल्लेखनीय है कि ‘धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान’ के अंतर्गत प्रदेश की जनजातीय आबादी के लिए शिक्षा, स्वास्थ्य, पेयजल, स्वच्छता और रोजगार जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विशेष ध्यान दिया जाएगा, जिससे जनजातीय समुदाय को मुख्यधारा से जोड़ा जा सके।  

मारे गए 31 नक्सलियों में से 26 नक्सलियों के शव पीएम के बाद परिजनों को सुरक्षित उनके गांव तक पहुंचा

जगदलपुर  नक्सलियों के साथ 4 अक्टूबर को हुए सबसे बड़े थुलथुली मुठभेड़ में मारे गए 31 नक्सलियों में से अब तक 28 नक्सलियों की शिनाख्त हो चुकी है। वहीं 26 नक्सलियों के शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है, वहीं तीन नक्सलियों के शिनाख्त का प्रयास जारी है। पिछले तीन दिन में 26 नक्सलियों के शव को पीएम के बाद परिजनों को देकर सुरक्षित उनके गांव तक पहुंचा दिया गया है। वहीं जिन तीन नक्सलियों की शिनाख्त नहीं हुई है, इसके लिए पड़ोसी राज्यों व संभाग के सीमाई इलाकों की पुलिस को फोटो भेजकर शिनाख्त का प्रयास किया जा रहा है। उल्लेखनिय है कि प्रदेश के अब तक के सबसे बड़े नक्सली मुठभेड़ में लगभग दो करोड़ के ईनामी 31 वदीर्धारी नक्सलियों को मार गिराया था। लगातार प्रयास के बाद 28 नक्सलियों की शिनाख्त हो चुकी है। इनमें 26 नक्सलियों के शव को परिजनों को सौंप दिया गया। वहीं दो शव जगदलपुर के मेकॉज में रखा गया है, उनके परिजनों का इंतजार किया जा रहा है। बस्तर आईजी सुंदरराज पी. ने बताया कि मुठभेड़ में मारे गए 31 नक्सलियों में 26 के शवों को उनके परिजनों के सुपुर्द कर सुरक्षित उनके गावों में भिजवाया गया है। शेष 2 नक्सलियों के परिजनों से सम्पर्क कर भिजवाने की व्यवस्था की जा रही है। मुठभेड़ में मारे गए शेष 3 नक्सलियों की शिनाख्त नहीं हो सकी है। इसके लिए पड़ोसी राज्यों के अलावा सीमाई पुलिस से सम्पर्क कर फोटो भेजा गया है। जल्द ही सभी नक्सलियों के शिनाख्त के बाद परिजनों के सुपुर्द कर दिया जाएगा।

पढ़ाई के साथ अभिरुचियों के अवसरों से बच्‍चों का होता है सर्वांगीण विकास : सचिव स्‍कूल शिक्षा

भोपाल किताबी पढ़ाई के साथ अन्य अभिरुचियों के क्षेत्र में भी बच्चों को अवसर मिलना आवश्यक है। यह उनके व्यक्तित्व के सर्वांगीण विकास को सुनिश्चित करता है। स्‍कूल शिक्षा सचिव डॉ. संजय गोयल आज भोपाल के कमला नेहरू सीएम राइज़ स्‍कूल में अभिभावकों और शिक्षकों से चर्चा कर रहे थे। सचिव डॉ. गोयल ने सृजन प्रदर्शनी का अवलोकन भी किया। उल्‍लेखनीय है कि इन दिनों सीएम राइज़ स्कूलों में विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिये संचालित गतिविधियों के तहत सृजन प्रदर्शनियों का आयोजन किया जा रहा है। इन प्रदर्शनियों में सत्र के आरंभ से अभी तक विद्यार्थियों द्वारा बनाये गए विभिन्‍न मॉडल्स और अन्‍य सह-शैक्षणिक गतिविधियों के साथ ही अन्‍य क्षेत्रों में प्राप्‍त उपलब्धियों को अभिभावकों के समक्ष प्रदर्शित किया। सृजन का उद्देश्‍य और गतिविधियाँ स्‍कूल शिक्षा विभाग के द्वारा सीएम राइज़ स्कूलों में ”सृजन” का आयोजन इस विचार के साथ किया गया है कि विद्यार्थियों के शैक्षणिक विकास में उनके अभिभावकों का जुड़ाव हो और वे विद्यालय में हो रही गतिविधियों से परिचित हो सकें। प्रदर्शनी में कक्षावार गतिविधियों के तहत मजबूत प्रारंभिक शिक्षा के लिये संचालित मिशन अंकुर की बुनियादी साक्षरता और संख्‍या ज्ञान पर आधारित स्‍व-निर्मित पोस्‍टर्स, गणितीय दक्षताओं पर आधारित पजल्‍स, अंकों, अक्षरों और शब्‍दों पर आधारित गतिविधियाँ प्राथमिक एवं पूर्व प्राथमिक कक्षाओं के विद्यार्थियों द्वारा संजोई गई। माध्‍यमिक कक्षाओं के विद्यार्थियों ने विभिन्‍न गतिविधियों के साथ ही विज्ञान और अन्‍य विषयों पर नि‍र्मित आकर्षक मॉडल्स प्रदर्शनी में प्रस्‍तुत किए। अभिभावकों ने की सीएम राइज स्कूल की प्रशंसा कार्यक्रम में उपस्थित अभिभावकों ने प्रदर्शनी का अवलोकन कर अपने बच्‍चों की शैक्षणिक, सह-शैक्षणिक उप‍लब्धियों पर गर्व मिश्रित प्रतिक्रियाएँ दीं। कक्षा आठवीं की छात्रा कुमारी पलक की माँ श्रीमती सुधा पांडेय, कक्षा पहली की छात्रा कुमारी आज्ञा शर्मा की माँ श्रीमती विनीता शर्मा, कक्षा नवीं की छात्रा कुमारी अंबिका के पिता श्री राजेश नामदेव और कक्षा चौथी की विद्यार्थी कुमारी राधिका शर्मा की माँ श्रीमती शीतल शर्मा सहित अनेक अभिभावकों ने सीएम राइज़ विद्यालयों के रूप में शासकीय विद्यालयों के इस बदले स्‍वरूप को अपने बच्‍चों के लिए एक अनुपम उपहार कह कर शासन को धन्‍यवाद दिया। इनमें कई अभिभावकों ने तो प्राइवेट स्‍कूलों में अध्‍ययन कर रहे अपने बच्‍चों का सीएम राइज़ विद्यालय में प्रवेश कराया है। इस अवसर पर उपलब्धियों और उल्‍लेखनीय कार्यो के लिए विद्यार्थियों के साथ ही अभिभावकों को भी सम्‍मानित और पुरूस्‍कृत किया गया। संचालक लोक शिक्षण श्री डी.एस. कुशवाहा, शाला की प्राचार्या श्रीमती संगीता सक्सेना, उप प्राचार्या श्रीमती सीमा शर्मा, विद्यालय के शिक्षक और छात्राएँ उपस्थित थीं।  

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live