LATEST NEWS

एसपी ने बच्चों के साथ किया गरबा डांस, छत्तीसगढ़-बलरामपुर में हजारों लोगों ने किया गरबा

बलरामपुर रामानुजगंज. बलरामपुर रामानुजगंज सनातन सेवा समिति के तत्वाधान में नगर के गांधी मैदान में गरबा महोत्सव का दो दिवसीय आयोजन किया।गया महोत्सव के पहले दिन कार्यक्रम में सम्मिलित हुवे काफी संख्या में लोग पहुंचे वहीं दूसरे दिन भी भारी भीड़ उमड़ी नगर में पहली बार गरबा महोत्सव के दो दिवसीय आयोजन के दौरान प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया जिसमें बेस्ट ग्रुप, बेस्ट कपल,बेस्ट ड्रेस के लिए पुरस्कार राशि भी वितरित की गई। आयोजन के पहले दिन पुलिस अधीक्षक वैभव बैंकर भी पहुंचे। गौरतलब है कि सनातन सेवा समिति के द्वारा गरबा महोत्सव का आयोजन 9 एवं 10 अक्टूबर को कराया गया आयोजन को लेकर कई दिन पूर्व से व्यापक स्तर में तैयार की गई थी। गांधी मैदान को भव्य रूप से समिति के द्वारा सजाया गया था बेहतरीन लाइटिंग, साउंड सहित अन्य व्यवस्थाएं की गई थी आयोजन के पहले दिन भारी भीड़ उमड़ी जिस कारण से दूसरे दिन प्रतियोगिता को लेकर आवश्यक व्यवस्थाएं की गई मंच के सामने बड़ा डी बनाया गया जिसमें प्रतियोगिता में सम्मिलित लोग अपनी प्रस्तुति दे सके वही सामूहिक रूप से गरबा खेलने के लिए भी गोला में बरीगेट्स कराया गया था ताकि अनावश्यक लोगों की एंट्री अंदर न हो सके आयोजन को लेकर पूरे समय समिति के लोग सक्रिय रहे वहीं पुलिस बल भी काफी संख्या में उपस्थित रहा। कार्यक्रम शैलेश गुप्ता पूर्व नगर पंचायत उपाध्यक्ष संरक्षक रहे वही संपूर्ण आयोजन अश्वनी गुप्ता के नेतृत्व में आयोजित हुआ जिसके साथ सहयोगी आकाश, गुप्ता सिद्धांत यादव,शुभम गुप्ता रहे। आयोजन समिति के शैलेश गुप्ता एवं अश्वनी गुप्ता ने बताया कि आयोजन को आने वाले समय में और भव्य रूप से आयोजित किया जाएगा। बच्चों के संग एसपी ने खेला डांडिया राजेश ज्वेलर्स में हुई लूट के बारे में पुलिस को मिली सफलता को लेकर नगरवासीयो में काफी हर्ष था।इस बीच नगर में पहली बार किसी सार्वजनिक कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक का आगमन हुआ तो लोगों में काफी उत्साह देखा गया हजारों लोगों ने हाथ हिलाकर पुलिस अधीक्षक का अभिवादन किया वहीं पुलिस अधीक्षक छोटे बच्चों के साथ डांडिया खेला।

जी स्टूडियोज और अनिल शर्मा ने नए प्रोजेक्ट ‘वनवास’ की घोषणा की

मुंबई,  जी स्टूडियोज और अनिल शर्मा ने दशहरा के अवसर पर अपने नए प्रोजेक्ट ‘वनवास’ की घोषणा की है। गदर: एक प्रेम कथा और गदर 2 जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्मों के लिए मशहूर ज़ी स्टूडियोज़ और अनिल शर्मा अब फिल्म वनवास बनाने जा रहे हैं।मेकर्स ने सोशल मीडिया पर एक अनाउंसमेंट वीडियो शेयर किया है, जिसमें ,अपने ही अपनों को देते हैं: वनवास का फर्स्ट लुक दिखाया गया है। इसमें राम राम गाना भी है, जो फिल्म के दिव्य माहौल को और बेहतर बनाता है। अनिल शर्मा ने कहा, रामायण और वनवास एक अलग ही कहानी है, जहां बच्चे अपने माता-पिता को वनवास दिलाते हैं। कलयुग का रामायण जहां अपने ही देते हैं अपनों को वनवास। ज़ी स्टूडियोज़ के चीफ़ बिज़नेस ऑफ़िसर उमेश कुमार बंसल ने कहा, हम इस तरह की एपिक स्टोरी का समर्थन करके बहुत खुश हैं। यह एक शानदार प्रोजेक्ट है। यह बच्चों और उनके माता-पिता के आधुनिक समय के रिश्ते पर एक नया नज़रिया है। हमारा लक्ष्य दर्शकों को पहले कभी न देखा गया अनुभव प्रदान करने का, और वनवास के साथ, हमें विश्वास है कि हम इसे हासिल करेंगे। यह कहना सही होगा कि वनवास कलयुग की रामायण है।हम इस तरह के शानदार प्रोजेक्ट का समर्थन करने के लिए बहुत उत्साहित हैं। वनवास आज के पारिवारिक रिश्तों पर एक नया नजरिया पेश करता है, और हमें यकीन है कि यह दर्शकों को असल में एक अनूठा अनुभव देगा। अनिल शर्मा द्वारा लिखित-निर्मित और निर्देशित फिल्म वनवास जल्द ही सिनेमाघरों में रिलीज होगी। यह फिल्म ज़ी स्टूडियोज़ द्वारा वर्ल्ड वाइड रिलीज़ की जाएगी।

रतन टाटा की जिंदगी पर फिल्म बनायेंगे डा.सुभाष चंद्रा

मुंबई, जी समूह के संस्थापक डा. सुभाष चंद्रा ने दिवंगत उद्योगपति रतन टाटा की जिंदगी पर फिल्म बनाने का ऐलान किया है। प्रसिद्ध उद्योगपति एवं टाटा संस के मानद अध्यक्ष पद्म विभूषण रतन एन टाटा का निधन बुधवार को हो गया है।जी समूह के संस्थापक डा.सुभाष चंद्रा ने रतन टाटा के जीवन पर फिल्म बनाने का ऐलान किया है। डा.सुभाष चंद्रा ने कहा, ‘जी ग्रुप ने निर्णय लिया है, रतन टाटा के उपर, उनके जीवन के उपर एक फुल लेंथ बायोग्राफिकल फिल्म बनाई जाएगी, जोकि जी5 पर तो चलेगी ही। बाकी जी के जितनी भी भाषाओं के नेटवर्क हैं, उन सभी भाषाओं में फिल्म बनेगी। पूरे देश और दुनिया को वियोन के माध्यम से वह फिल्म दिखाई जाएगी।

एमएस धोनी के नए लुक ने मचाया तहलका, ‘भूरे बाल, हरा चश्मा और हल्की दाढ़ी’

नई दिल्ली भारतीय टीम को दो बार विश्व कप दिलाने वाले कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की फैन फॉलोइंग गजब की है। वह जब भी जहां भी दिखते हैं फैंस उनकी एक झलक पाने के लिए उतावले हो जाते हैं। धोनी अब सिर्फ आईपीएल में ही खेलते हैं और फैंस धोनी के लिए आईपीएल का इंतजार करते हैं। धोनी यूं तो अपने शांत स्वाभाव के लिए जाने जाते हैं लेकिन स्टाइल के मामले में वह पीछे नहीं रहते हैं। धोनी का लुक हमेशा से चर्चा में रहा है और माही ने एक बार फिर अपना लुक बदलकर लोगों को अचंभे में डाल दिया है। धोनी ने जब भारतीय क्रिकेट में कदम रखा था तब उनके लंबे-लंबे बाल थे। उनके इन बालों के मुरीद पाकिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति परेवजे मुशर्फ भी थे। वक्त के साथ माही ने अपने लुक में बदलाव किया। धोनी ने कई लुक रखे हैं और इस बार फिर वह नए लुक में नजर आ रहे हैं।

पूर्व कांग्रेस विधायक के तंज से बढ़ी सियासत, छत्तीसगढ़-कोरिया में जगराते में चला अश्लील डांस

कोरिया. कोरिया में नवरात्रि में जगराता के नाम पर सोनहत के बस स्टैंड दुर्गा पंडाल में हुए अश्लील डांस पर सियासत शुरू हो गई है। अश्लील डांस के कार्यक्रम के आयोजन के लिए भाजपा नेता और विधायक रेणुका सिंह समर्थक कार्यक्रम आयोजित करवाने के लिए रेणुका का आभार जता रहे हैं तो भरतपुर सोनहत विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस के पूर्व विधायक गुलाब कमरो सोशल मीडिया में पोस्ट कर विधायक व पूर्व केन्द्रिय राज्यमंत्री पर तंज कसते हुए यह लिख रहे है कि शर्म कीजिए काल्पनिक सीएम दीदी। गुलाब कमरो रेणुका सिंह को काल्पनिक सीएम दीदी इस लिए बता रहे है कि, रेणुका सिंह ने विधानसभा चुनाव के दौरान खुद को सीएम का चेहरा बताकर भरतपुर सोनहत विधानसभा सीट से केंद्रीय राज्यमंत्री रहते हुए चुनाव लड़ा था। विधायक रेणुका सिंह के समर्थक विधायक प्रतिनिधि व भाजपा नेता मनोज साहू ने सोशल मीडिया में यह पोस्ट किया है कि #जगराता कार्यक्रम सोनहत माँ आदिशक्ति दुर्गा नवरात्रि के पावन अवसर पर ग्राम सोनहत में पूर्व केंद्रीय मंत्री व विधायक भरतपुर सोनहत माननीया रेणुका दीदी जी के सौजन्य से छत्तीसगढ़ के प्रसिद्ध कलाकार जीयारानी व रंजन पांडेय चौराम गोंदा लोककला मंच कार्यक्रम में। इस पोस्ट पर पलटवार करते हुए पूर्व विधायक गुलाब कमरो ने सोशल मीडिया पर यह लिखा है जिस विधानसभा क्षेत्र की विधायक खुद एक महिला हो और शक्ति की भक्ति का पर्व नवरात्र चल रहा हो उस विधानसभा क्षेत्र में जगराता के नाम पर ऐसी अश्लीलता परोसी जा रही हो वो भी पुलिस की मौजूदगी में। शर्म कीजिए काल्पनिक सीएम दीदी।

समाज सेवा के साथ बनाएं बेहतरीन करियर

अगर आप 9 से 5 का जॉब नही करके कुछ अलग करना चाहते है तो आपके लिए एनजीओ की फील्ड एक बेहतरीन विकल्प हो सकता है। आज एनजीओ की फील्ड समाज सेवा के साथ ही एक बेहतरीन करियर की ग्यारंटी भी देता है। अगर आपको लगता है कि समाज सेवा कोई फुल टाइम जॉब नही है तो आपको बता दें कि समय के साथ समाज सेवा एक उभरता हुआ करियर विकल्प बन गया है। आज सोशल वर्क का मतलब सिर्फ गरीबों और जरूरमंदों की मदद करना ही नही रह गया है बल्कि यह एक बेहतरीन करियर ऑप्शन के रूप में उभर कर हमारे सामने आया है। अगर आप एनजीओ की फील्ड में करियर बनाना चाहते है तो आज हम आपके लिए एनजीओ और समाज सेवा में करियर कैसे बनाएं से संबंधित जानकारी लेकर आए है। तो आइये जानते है कैसे बनाएं एनजीओ की फील्ड में करियर। ऐसे बनाएं एनजीओ की फील्ड में करियर… भारत में एनजीओ की संख्या : एक रिपोर्ट में बताया गया है कि पूरे भारत में 33 लाख के आसपास एनजीओ विभिन्न क्षेत्रों में काम कर रहे है। इस फील्ड में पैसों की कमी भी नही है कई फंडिंग एजेंसियों के जरिए हर साल एनजीओ सेक्टर में अरबों रूपये आते है। इसके अलावा दुनिया के सबसे बड़े दान दाताओं ने भी भारत में समाज सेवा के लिए हजारों करोड़ रूपये का डोनेशन दिया है। देश के सबसे बड़े आईटी कारोबारी अजीम प्रेमजी ने 9000 करोड़ रूपये समाज सेवा के लिए देने की बात कही है जो अब तक का दुनिया का सबसे बड़ा डोनेशन बताया गया है। अगर आपको लगता है कि इस सेक्टर में पैसों की कमी है तो ये आंकड़े आपको हैरान कर सकते है। सोशल वर्क से जुड़े कोर्स : आज एनजीओ के क्षेत्र में कई अवसरों के चलते सोशल वर्क के कई कोर्स करवाए जा रहे है। देश में ऐसे कई संस्थान और विश्वविद्यालय है जो एनजीओ प्रबंधन और सोशल वर्क से जुड़े डिग्री और डिप्लोमा कोर्स करवाते है। सोशल वर्क में बैचलर डिग्री, मास्टर्स डिग्री और डिप्लोमा कोर्स उपलब्ध है। यहां मिलेगी नौकरी : एनजीओ की फील्ड में नौकरियों की कमी नही है। अगर आपने कहीं से एनजीओ या समाज से में प्रोफेशन कोर्स किया है तो आपको जॉब देने के लिए कई एनजीओ उपलब्ध है। एनजीओ की फील्ड में आपको एनजीओ मैनेजर, कम्युनिटी सर्विस प्रोवाइडर, एनजीओ प्रोजेक्ट कोऑर्डिनेटर, एनजीओ ह्यूमन रिसोर्स और फाइनेंस मैनेजर के रूप में काम मिल सकता है। कुछ सरकारी संस्थान भी समाज सेवा में ग्रेजुएट और पोस्ट ग्रेजुएट को जॉब देते है जैसे- मिनिस्ट्री ऑफ यूथ अफेयर, फिक्की, एसओएस विलेज, एफएआरएम, अमर ज्योति चैरिटेबल ट्रस्ट और प्रयास आदि में आपको शुरूआती पैकेज पर आसानी से जॉब मिल सकता है। इसके अलावा मौजूदा समय में एड्स अवेयरनेस प्रोजेक्ट, ग्रामिण स्वास्थय कार्यक्रम, चाइल्ड एब्यूज प्रिवेंशन कमेटी स्ट्रीट चिल्ड्रन एजुकेशन, ड्रग रिहेबिलिटेशन सेंटर, सेक्स वर्कर फोरम जैसी फील्ड में जॉब के कई अवसर उपलब्ध है। इतनी मिलेगी सैलरी : एनजीओ और सोशल वर्क के क्षेत्र में सैलरी के अच्छे मौके है। एक अंतर्राष्ट्रीय एनजीओ आपको बढ़िया सैलरी दे सकता है। इसके अलावा शुरूआती तौर पर आप 10 से 15 हजार रूपये महीना कमा सकते है। कुछ सालों का अनुभव होने के बाद आप एक लाख रूपये से ज्यादा की सैलरी पा सकते है। इसके अलावा एक सोशल वर्कर को रिसर्च, राइटिंग, फील्ड वर्क आदि से भी पैसे कमाने के मौके मिलते है।  

ईरान पर बड़ा साइबर हमला, सरकार और न्यूक्लियर ठिकानों से कई अहम जानकारियां चुराई

तेहरान मिडिल ईस्ट में जारी लड़ाई के बीच शनिवार को ईरान के ऊपर बड़ा साइबर अटैक हुआ है। रिपोर्ट्स के मुताबिक ईरान की सरकार और न्यूक्लियर ठिकानों पर किए गए इस साइबर अटैक में कई अहम जानकारियां चुराई गई हैं। इस हमले में सरकार के तीनों ब्रांचेज को निशाना बनाया गया है। यह साइबर अटैक कब हुआ और इसे किसने अंजाम दिया, इस बारे में कोई सूचना नहीं है। गौरतलब है कि 1 अक्टूबर को ईरान ने इजरायल पर मिसाइलों की बौछार कर दी थी। तब से ही इजरायल बौखलाया हुआ है और उसने बदला लेने की कसम खाई है। बीते दिनों इजरायली प्रधानमंत्री ने इस बारे में एक बैठक भी की थी, जिसमें ईरान के न्यूक्लियर ठिकानों को निशाना बनाने संबंधी चर्चा हुई थी। ईरान इंटरनेशनल ने ईरान के सुप्रीम काउंसिल ऑफ साइबरस्पेस के पूर्व सचिव फिरोजाबादी के हवाले से कहाकि ईरान की सरकार की सभी तीन शाखाएं-न्यायपालिका, विधायिका और एग्जीक्यूटिव ब्रांच पर बड़ा साइबर हमला हुआ है। यहां से बडे़ पैमाने पर जानकारियां चुराई गई हैं। उन्होंने बताया कि इस हमले में परमाणु ठिकानों के साथ-साथ ईंधन वितरण, नगरपालिका नेटवर्क, परिवहन नेटवर्क, बंदरगाहों और अन्य नेटवर्क को टारगेट किया गया है। ये देश भर के विभिन्न क्षेत्रों की एक लंबी सूची का हिस्सा हैं, जिन पर हमला किया गया है। यह साइबर हमले ऐसे समय में हुए हैं जब अमेरिका ने इजरायल पर कई प्रतिबंध लगाए हैं। पेट्रोलियम और पेट्रोकेमिकल सेक्टर्स पर लगाए गए यह प्रतिबंध इजरायल पर ईरानी मिसाइल हमलों के बाद लगाए गए हैं। अमेरिका का यह कदम उस आदेश की कड़ी है जिसमें वह ईरान को मिसाइल प्रोग्राम्स के लिए सरकारी मदद मुहैया कराने से रोकता है। इससे पहले, ईरान ने कहा था कि अगर उसका कट्टर दुश्मन इजरायल हमला करता है तो वह अपनी संप्रभुता की रक्षा के लिए पूरी तरह तैयार है। इस्लामिक रिपब्लिक ने अपने दो करीबी सहयोगियों, हमास नेता इस्माइल हानिया और हिजबुल्ला नेता हसन नसरल्लाह के साथ-साथ एक ईरानी जनरल की हत्या के प्रतिशोध में 1 अक्टूबर को इजरायल पर मिसाइलें दागीं। सोशल मीडिया पर उनके प्रेडिक्शन को संजीदगी से लिया जा रहा है. इसकी वजह उनकी पिछली भविष्यवाणियां हैं, जो ज्यादातर सही साबित हुई हैं, जिनमें माइक्रोसॉफ्ट के ग्लोबल आउटेज, कोरोनावायरस महामारी और एलन मस्क के ट्विटर अधिग्रहण जैसी घटनाएं शामिल थीं. ईरान और इजरायल के बीच AI का बढ़ता इस्तेमाल सलोम का मानना है कि आने वाले समय में ईरान और इज़राइल, दोनों देश अपने सैन्य रणनीतियों में आर्टिफिशेयल इंटिलेजेंस का ज्यादा इस्तेमाल कर सकते हैं. साथ ही ये भी चेतावनी दी कि AI शांति बनाए रखने के लिए इस्तेमाल हो सकता है, लेकिन अगर इसका गलत इस्तेमाल हुआ, तो यह संघर्ष को और बढ़ा सकता है. यह स्थिति दुनिया को एक बड़े युद्ध के मुहाने पर खड़ा कर सकती है. EMP का बढ़ता खतरा, ‘तीन दिनों का अंधकार’? सलोम की मानें तो EMP तकनीक का बढ़ता इस्तेमाल, खासकर अमेरिका, रूस, चीन, और उत्तर कोरिया जैसे देशों में, एक बड़े खतरे की ओर इशारा कर रहा है. सलोम के अनुसार, EMP का इस्तेमाल तीसरे विश्व युद्ध में किया जा सकता है, जिससे ‘तीन दिनों का अंधकार’  जैसे हालात पैदा हो सकते हैं. इससे दुनिया भर के इलेक्ट्रॉनिक ढांचे ठप हो सकते हैं, जिससे समाज ढह सकता है और देशों में अराजकता फैल सकती है. क्या है EMP EMP एक ऐसा उपकरण है जो सूचना प्रणालियों को नष्ट करने के लिए डिजाइन किया गया है. यह मानवों या इमारतों को नुकसान नहीं पहुंचाता, लेकिन इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों को निष्क्रिय कर सकता है. यह आमतौर पर ऊंचाई पर हुए विस्फोटों से ट्रिगर होता है, जो पृथ्वी के चुंबकीय क्षेत्र के साथ संपर्क में आकर इलेक्ट्रॉनिक ढांचों को बाधित कर सकता है. कोल्ड वॉर के दौरान, अमेरिका और सोवियत संघ दोनों ने इस तकनीक को दुश्मनों के बुनियादी ढांचे को निष्क्रिय करने के साधन के रूप में देखा था. अमेरिका और चीन के बीच टकराव की संभावना सलोम ने डेली मेल से एक एक्सक्लूसिव बातचीत में कहा कि अमेरिका और चीन के बीच तनाव बढ़ सकता है. उन्होंने कहा कि दक्षिण चीन सागर, जहां क्षेत्रीय और सैन्य तनाव पहले से ही मौजूद हैं, एक अस्थिर क्षेत्र बन सकता है. इसके अलावा, एक बड़े साइबर हमले से किसी देश की सुरक्षा ढांचे पर हमला किया जा सकता है, जो युद्ध की वजह बन सकता है. रूस और चीन जैसे देशों की क्या भूमिका होगी? सलोम ने यह भी चेतावनी दी है कि चीन और रूस के बीच बढ़ती साझेदारी एक बड़े वैश्विक संघर्ष को जन्म दे सकती है. उन्होंने कहा एशिया, जहां तेज आर्थिक विकास और महत्वपूर्ण भू-राजनीतिक महत्व है, एक अस्थिर क्षेत्र के रूप में देखा जा रहा है. यह क्षेत्र एक अंतरराष्ट्रीय संघर्ष को भड़काने में सक्षम हो सकता है अथोस सलोम की इन भविष्यवाणियों ने दुनिया में तीसरे विश्व युद्ध को लेकर चर्चा को और तेज कर दिया है अब यह देखना होगा कि आगे क्या होता है.

हिमाचल प्रदेश में फिर हिली धरती, शिमला में 3 तीव्रता का आया भूकंप, जानें अपडेट

 शिमला हिमाचल प्रदेश के शिमला और आसपास के इलाकों में भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए. नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी के मुताबिक, इस भूकंप की तीव्रता 3.0 थी और यह आज दोपहर 3:32 बजे आया. भूकंप का केंद्र हिमाचल प्रदेश के कुल्लू क्षेत्र में बताया जा रहा है. राहत की बात यह है कि इस भूकंप से किसी प्रकार के जान-माल के नुकसान की कोई खबर नहीं है. हालांकि झटके हल्के थे, लेकिन स्थानीय लोगों में थोड़ी घबराहट जरूर देखी गई.    

18 अक्टूबर को फिर से रिलीज होगी अजय देवगन की फिल्म सिंघम

मुंबई, बॉलीवुड अभिनेता अजय देवगन की सुपरहिट फिल्म सिंघम 18 अक्टूबर को फिर से रिलीज होगी। रोहित शेट्टी के निर्देशन में बनी अजय देवगन की सुपरहिट फिल्म ‘सिंघम’ वर्ष 2011 में रिलीज हुयी थी। सिंघम की सीक्वल ‘सिंघम रिटर्न्स’ वर्ष 2014 में रिलीज हुई थी।अब फिल्म ‘सिंघम अगेन’ इस वर्ष दीवाली के अवसर पर 01 नवंबर को रिलीज होने वाली है। इससे पूर्व सिंघम फिर से 18 अक्टूबर को सिनेमाघरो में रिलीज होगी। रोहित शेट्टी ने इंस्टाग्राम पर फिल्म सिंघम का एक पोस्टर शेयर किया। उन्होंने कैप्शन में लिखा है, दीवाली पर अपनी पूरी ताकत के साथ आने से पहले! अनुभव करें कि यह सब फिर से कैसे शुरू हुआ था। मास अगेन का फिर से अनुभव करें। फिर से एक्साइटमेंट लेवल को हाई कर लें सिंघम अगेन से पहले एक बार फिर सिंघम को थियेटर्स में देखें.. 18 अक्टूबर को सिनेमाघरों में दोबारा रिलीज हो रही है। अजय देवगन ने भी अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर कर बताया है कि उनकी फिल्म ‘सिंघम’ सिनेमाघरों में फिर से 18 अक्टूबर को रिलीज होने वाली है। उन्होंने कैप्शन में लिखा है, ‘आली रे आली आता तुमची बारी आली… मूवी वापस देखने की। सिंघम थिएटर में दोबारा रिलीज हो रही है। सिंघम अगेन में अजय देवगन, दीपिका पादुकोण, करीना कपूर खान, टाइगर श्रॉफ, अर्जुन कपूर, जैकी श्रॉफ, रणवीर सिंह और अक्षय कुमार हैं।

परिजनों ने युवती को हवन में बैठने से किया मना तो नाराज होकर मां की साड़ी से लगाई फांसी

भोपाल  नवरात्र की नवमी पर घर के बाहर झांकी में किए जा रहे हवन में 16 वर्षीय किशोरी को स्वजन ने बैठने नहीं जाने दिया। यह बात किशोरी को इस कदर नागवार गुजरी कि उसने खुदकुशी कर ली। किशोरी के घर के बाहर झांकी में नवमी का हवन होना था। हवन में आहुति देने कई बच्चे बैठे थे तो किशोरी ने भी जिद की, लेकिन जब परिवार ने उसे नहीं बैठने दिया तो वह गुस्से में कमरे के भीतर गई और मां की साड़ी का फंदा बनाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले में छानबीन शुरू कर दी है। कमरे में जाकर लगाई फांसी रातीबड़ थाना पुलिस के अनुसार किशोरी राधिका बुंदेला इलाके में अपने परिवार के साथ रहती थी। शुक्रवार को सुबह हवन में नहीं बैठाने की बात पर पहले उसके छोटे भाइयों ने चिढ़ा दिया था, जिसके बाद राधिका बेहद नाराज हो गई। आवेश में आकर वह अपने कमरे में चली गई। उसने मां की साड़ी ली, पाइप के सहारे फंदा बनाया और इसके बाद फंदे को अपने गले में कसकर कुर्सी हटा दी। इस दौरान उसने कमरे का गेट खुला छोड़ दिया था। स्वजन अस्पताल ले गए, लेकिन नहीं बची जान कमरे के बाहर बैठी मां की नजर जब तक उस पर पड़ी, तब तक उसकी सांसों की डोर टूट चुकी थी। स्वजन उसे फंदे से उतारकर नजदीकी अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां डॉक्टर ने चेक करने के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।। अस्पताल से मिली सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और पंचनामा तैयार कर किशोरी के शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। आमने-सामने भिड़ी दो बाइक, एक युक की मौत, दो गंभीर उधर, बिलखिरिया थाना क्षेत्र के झागरिया पहाड़ी रोड पर दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई, जिससे हादसे में एक बाइक सवार की उपचार के दौरान मौत हो गई। वहीं दो अन्य लोग गंभीर घायल हैं। बिलखिरिया थाना पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरु की है। पुलिस के अनुसार 21 वर्षीय अभिषेक मांझी रायसेन जिले का रहने वाला है। वह गुरुवार रात करीब दस बजे अपने घर जा रहा था, तभी सामने से आ रही बाइक से उसकी टक्कर हो गई। दुर्घटना के बाद इलाज के दौरान अभिषेक ने शुक्रवार को दम तोड़ दिया। जबकि दूसरा बाइक सवार अयान गंभीर रूप से घायल है। वहीं हादसे में घायल तीसरी युवती की पहचान नहीं हो सकी है।

विकास कार्यों और धार्मिक स्थलों का किया निरीक्षण, राजस्थान-भरतपुर पहुंचे मुख्यमंत्री

भरतपुर. राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा दो दिवसीय दौरे पर भरतपुर पहुंचे हैं। दोपहर को झील का बाड़ा स्थित कैला देवी पहुंचे। जहां पत्नी गीता के साथ मां के दर्शन किए और प्रदेश की खुशहाली की कामना की। उसके बाद भरतपुर शहर पहुंचे। यहां मुख्यमंत्री ने बस में जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों के साथ आरबीएम जिला अस्पताल के नए भवन के निर्माण कार्य का जायजा लेने पहुंचे। कलेक्टर ने थ्री डी मॉडल के जरिए अस्पताल के नए भवन की संरचना की जानकारी दी और पूर्ण हो चुके निर्माण कार्य के बारे में विस्तार से बताया। इस दौरान अस्पताल के सभी तलों पर बनाए जाने वाले वार्डों और अनुभागों में दी जाने वाली सुविधाओं की जानकारी दी। मुख्यमंत्री ने निर्देशित किया कि नए अस्पताल के भवन निर्माण का कार्य गुणवत्ता के साथ समय पर पूर्ण कर इसे प्रारंभ किया जाए, जिससे कि जिलेवासियों को बेहतर चिकित्सा का लाभ पहुंचाया जा सके। उन्होंने भवन निर्माण पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए आवश्यक सुधार के निर्देश दिए। इस दौरान राजकीय आरबीएम चिकित्सकीय अस्पताल भरतपुर के मॉडल के माध्यम से जानकारी दी। शहर में सिटी फ्लड कंट्रोल ड्रेन सीएफसीडी के कार्यों के बारे में विस्तार से बताया। गिर्राज कैनाल आरएनएफसीएफडी भरतपुर के कार्यों, मास्टर ड्रेनेज परियोजना आदि की जानकारी दी। नई मंडी कुम्हेर गेट से हीरादास प्रस्तावित फ्लाईओवर एवं विकास कार्यों का स्थल का निरीक्षण किया। काली की बगीची से शास्त्री पार्क प्रस्तावित फ्लाईओवर एवं विकास कार्यों का स्थल निरीक्षण किया। एक्वेरियम और बायोलोजिकल पार्क, केवलादेव एवं शास्त्री पार्क के विकास कार्य तथा नवीन बस स्टैंड के विकास कार्यों का निरीक्षण करने  के साथ ही अन्य विकास कार्यों का स्थल निरीक्षण किया। सीएम भजनलाल शर्मा ने कहा कि शुक्रवार को नवमी थी और इस उपलक्ष में झील का बड़ा केला देवी के दर्शन करने के लिए आया था। इस दिन देवी मां की पूजा अर्चना होती है। भरतपुर में काम की बहुत बड़ी आवश्यकता है। मैंने देखा है और बजट में जो काम मंजूर किए थे उन्हें कैसे आगे बढ़ाया गया है, अधिकारियों ने रोड मैप बनाया और सभी जनप्रतिनिधियों ने भी रोड मैप बनाया है। किस तरह से भरतपुर का विकास किया जा सके।

NLIU के छात्र की भोपाल में होटल से गिरकर मौत, खेल प्रतियोगिता में शामिल होने आया था

भोपाल गुजरात के गांधीनगर में स्थित नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी (एनएलयू) के एक छात्र की गुरुवार रात भोपाल में एक होटल की चौथी मंजिल से कथित तौर पर गिरने से मौत हो गई। पुलिस ने मृतक की पहचान 19 साल के तुषार माली के तौर पर की है। वह राजस्थान के पाली जिले का रहने वाला था। एनएलयू-गांधीनगर में फर्स्ट ईयर का छात्र, अपनी यूनिवर्सिटी के 83 अन्य छात्रों के साथ नेशनल लॉ इंस्टीट्यूट यूनिवर्सिटी (एनएलआईयू) में आयोजित खेल प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए भोपाल से आया हुआ था। छात्र शहर के बिजनेस हब चेतक ब्रिज के पास एक होटल में ठहरे हुए थे। गोविंदपुरा के एसएचओ अवधेश सिंह तोमर ने बताया कि तुषार अपने 7-8 दोस्तों के साथ चौथी मंजिल पर स्थित होटल के कमरे में ‘पार्टी’ कर रहा था, तभी किसी ने दरवाजा खटखटाया। तोमर ने बताया कि तुषार को डर लग रहा था कि गेट पर वार्डन है, इसलिए वह खिड़की से बाहर निकलकर होटल के पीछे लोहे के मचान पर चढ़कर भागने की कोशिश करने लगा। तोमर ने आगे बताया कि तुषार करीब 20 कदम चलकर मचान के खुले हिस्से तक पहुंच गया। उसे इस बात का बिलकुल भी अंदाजा नहीं था और तभी करीब 60 फीट नीचे गिर गया। उसके दोस्त उसे 6 किलोमीटर दूर एम्स-भोपाल ले गए, जहां पहुंचने पर उसे मृत घोषित कर दिया गया। गोविंदपुरा एसीपी दीपक नायक ने कहा कि होटल ने सफाई और रखरखाव के लिए मेटल फ्रेमवर्क लगाया था, लेकिन इसका एक हिस्सा खुला था, जिससे तुषार की मौत हो गई। टीओआई की रिपोर्च के अनुसार, पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि तुषार ने अकेले ही खिड़की से भागने की कोशिश क्यों की। वजह जानने के लिए पुलिस कमरे में मौजूद अन्य छात्रों से बात कर रही है। गोविंदपुरा पुलिस ने मामला दर्ज कर पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। एसएचओ तोमर ने बताया कि तुषार के पिता किशन माली किसान हैं और राजस्थान के पाली में एक दुकान भी चलाते हैं। उसके माता-पिता और बहनें शुक्रवार को भोपाल पहुंचे और शव को अंतिम संस्कार के लिए राजस्थान ले गए।

बहन को गलत नजर से देखने पर दोस्त ने मारे थे चाकू, राजस्थान-सिरोही में हत्या का खुलासा

सिरोही. मंडार पुलिस ने पांच दिन पूर्व हुई युवक की हत्या का खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी मृतक का दोस्त है। पूछताछ के दौरान यह सामने आया कि आरोपी को अपने दोस्त पर अपनी बहन को गलत नजर से देखने का शक था। इसी के चलते अपने दोस्त को सबक सिखाने की मंशा से उसने इस वारदात को अंजाम दिया था। रेवदर उपअधीक्षक रूपसिह इंदा की अगुवाई में टीम द्वारा यह कारवाई की गई। इस मामले में भांडोत्रा, पुलिस थाना पांथावाडा, जिला बनासकांठा, गुजरात निवासी करसनभाई पुत्र नोनजीभाई प्रजापत को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के अनुसार इस मामले में गत 9 अक्टूबर 2024 को सूचना के आधार पर पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे तो गांव सोरडा से भांडोत्रा जाने वाले कच्चे रास्ते के पास बंद पड़े स्कूल में एक शव मिला था। मृतक की पहचान रानीवाडा निवासी कृष्ण उर्फ करसन पुत्र पुराराम सुथार के रूप में हुई। मृतक के परिजनों की रिपोर्ट के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई थी। बहन को गलत नजर से देखने का शक होने से की थी हत्या पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी को उसके दोस्त मृतक कृष्ण उर्फ करसन सुधार पर उसकी बहन को गलत नजर से देखने का शक था। इसलिए आरोपी को उसके दोस्त से बदला लेने की बात सूझी। तब उसने उसके दोस्त से बदला लेने के लिए दोस्त कृष्ण सुथार को बुलाकर मारने की योजना बनाई थी। आरोपी द्वारा योजना के अनुसार 7 अक्टूबर 2024 को उसके दोस्त मृतक कृष्ण उर्फ करसन सुथार को विश्वास में लेकर सुनसान जगह पर स्थित बंद स्कूल में ले गया। वहां उसने मौका पाकर दोस्त का सिर दीवार पर पटका, जिससे युवक घायल हो गया। उसके बाद नीचे गिर गया। आरोपी द्वारा गई। मामले में अग्रिम जांच जारी है।

घी में मिलावट की हुई पुष्टि, 800 लीटर मिलावटी घी खाद्य विभाग ने किया जब्त, अधिकारी भी स्टॉक देखकर चौंक गए

 इंदौर इंदौर जिले में मिलावटखोरी की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं। यहां असली के नाम पर मिलावटी खाद्य पदार्थ की बिक्री बड़ी मात्रा में की जा रही है। गत दिवस खाद्य विभाग ने मिलावटी घी की आशंका में एक गोदाम पर छापा मारा था और वहां से सैंपल लिए थे। जिसकी रिपोर्ट में घी में मिलावट पाई गई। अधिकारियों के मुताबिक गत माह विभाग को शिकायतकर्ता से सूचना मिली थी कि राजस्थान की एक घी निर्माता फर्म बाल गोपाल डेरी प्रोडक्ट्स, रणपुर, कोटा द्वारा घी को इंदौर के संचार नगर स्थित मार्केटिंग फर्म श्री कुबेर इंटरप्राइजेस के माध्यम से बेचा जा रहा है। इसके बाद टीम मौके पर पहुंची तो संचालक के पास शहर में खाद्य पदार्थ विक्रय का कोई लाइसेंस नहीं मिला। संचालक ने झाबुआ के पते का लाइसेंस दिखाया। महाश्री ब्रांड का मिलावटी घी प्रतिष्ठान में महाश्री ब्रांड के गाय व भैंस के घी के अलग-अलग पैकिंग के पांच नमूने टीम ने लिए थे, करीब 5.40 लाख रुपये कीमती 800 लीटर घी जब्त किया था। अभी दो नमूनों की रिपोर्ट विभाग को मिली है। जिसमें घी अमानक स्तर का पाया गया। घी में अन्य तेल मिला है। अभी तीन नमूनों की रिपोर्ट आना बाकी है। निजी लैब ने सैंपल पास कर दिए थे शिकायतकर्ता ने शक होने पर एमआर-10 स्थित नामी निजी लैब में जांच करवाई थी, जिसकी रिपोर्ट आठ दिन बाद आई और उसमें घी सही बताया गया। एक अन्य प्रयोगशाला में इसकी जांच करवाई, इसकी रिपोर्ट तीन घंटे में आई। इसमें मिलावट मिली थी। यानी शहर की कई लैब से साठगांठ करके मिलावटी नमूनों को सही बताया जा रहा है। वहीं शासकीय लैब में भी घी में मिलावट पाई गई। औद्योगिक इकाइयों की जांच में नहीं मिली अनियमितताएं इंदौर जिले में नशे के दुरुपयोग की आशंका वाली औषधीय और सिंथेटिक ड्रग्स वाली इकाइयों की जांच की जा रही है। विभिन्न विभागों की टीमों ने लगातार दूसरे दिन उद्योगों की जांच का अभियान चलाया। इसमें 11 से अधिक इकाइयों का निरीक्षण किया गया जिनमें किसी भी तरह की अनियमिताएं नहीं मिली। खुड़ैल क्षेत्र में एसडीएम गोपाल वर्मा के नेतृत्व में औषधि निरीक्षक अलकेश यादव व जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र एवं राजस्व विभाग के संयुक्त निरीक्षण दल द्वारा सात औद्योगिक इकाइयों का निरीक्षण किया गया। एसडीएम ने बताया कि जिन औद्योगिक इकाइयों का निरीक्षण किया गया उनमें आबकारी विभाग द्वारा जारी एल्कोहल ड्रग्स लाइसेंस आदि की जांच की गई। सभी इकाइयों में नारकोटिक्स से संबंधित उत्पाद नहीं पाया गया।

हम कांग्रेस के हमेशा वफादार रहे, राजस्थान-झुंझुनू में मुस्लिम महापंचायत में पूर्व IAS बोले

झुंझुनू. झुंझुनू शहर के ईदगाह मैदान में मुस्लिम समाज ने महापंचायत की। इसमें बड़ी संख्या में मुस्लिम समाज के लोग इकट्ठे हुए और एक आवाज में कहा इस बार उपचुनाव में कांग्रेस पार्टी से मुस्लिम को टिकट देने कि मांग की गई। मुस्लिम समाज ने हमेशा ओला परिवार को लीड दिलवाई है, कांग्रेस पार्टी जहां भी जीती है वहां मुसलमान के वोट की वजह से ही जीती है। पार्टी का सिंबल जज्बा वफादारी हमारे हिस्से में है तो क्या कांग्रेस पार्टी का दायित्व नहीं बनता है कि उपचुनाव में मुसलमान को टिकट दे। हमारी वफादारी में कमी नहीं है। हरियाणा में मुसलमानों ने पांच उम्मीदवार जितवाएं हैं। पूर्व आईएएस अशफाक ने कहा मुस्लिम समाज हमेशा से कांग्रेस पार्टी को वोट देता आया है। अब पार्टी का दायित्व बनता है कि मुसलमान का सम्मान करें और उन्हें उपचुनाव में टिकट दे। उन्होंने कहा कि हमें वोट की कीमत का पता नहीं है। कांग्रेस अगर पहचान नहीं दे रही तो कब तक गुलामी करेंगे। हमें अपना रास्ता खुद तय करना होगा एकजुट होकर फैसला करें। मदरसा बोर्ड के अध्यक्ष एम डी चोपदार ने कहा कि मुसलमान हमेशा से कांग्रेस के साथ रहा है। भारतीय जनता पार्टी ने 1998 में एक मुस्लिम को कैंडिडेट बनाकर भेजा था, लेकिन हमने कांग्रेस के लिए उसकी जमानत जप्त कर दी। 2008 में कांग्रेस के लिए अपने ही समाज के नेता की राजनीति हत्या कर दी। मांडव में 2013 में सलीम टावर ने बसपा से चुनाव लड़ा हमने कांग्रेस का साथ दिया फिर 2018 में सलीम तंवर ने मंडावा विधानसभा से बीजेपी से चुनाव लड़ा हमने कांग्रेस का साथ दिया और हमने अपने समाज के भाजपा के उम्मीदवारों को हराया है, वफादारी का एक और उदाहरण मुसलमान ने 2018 के विधानसभा में पेश किया था जहां टॉक से बीजेपी के प्रत्याशी यूनुस खान को हराकर कांग्रेस प्रत्याशी सचिन पायलट को विजय बनाए और कितनी वफादारी पेश करें,

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet