LATEST NEWS

कबीरधाम में डिप्टी सीएम शर्मा ने 11.6 करोड़ के कार्य का किया भूमिपूजन

कबीरधाम कवर्धा विधायक और राज्य के डिप्टी सीएम विजय शर्मा कबीरधाम जिले के दौरे पर हैं। वे कई विकास कार्य की सौगात दे रहे है। साथ ही निर्माण कार्य का भूमिपूजन कर रहे है। कवर्धा शहर के बहुप्रतिक्षित मांग ठाकुर देव चौक से हाईटेक बस स्टैंड जुनवानी चौक तक 11 करोड़ 6 लाख 78 हजार रुपए की लागत से (4.20 किलोमीटर) बनने वाली सड़क मार्ग का चौड़ीकरण व उन्नयन कार्य का पूजा-अर्चना कर भूमि-पूजन किया। कवर्धा में हाईटेक बस स्टैंड निर्माण के बाद इस सड़क की उपयोगिता काफी बढ़ गई थी,जिससे मार्ग पर यातायात का दबाव भी बढ़ा था। ऐसे में सड़क के चौड़ीकरण व  उन्नयन करने की आवश्यकता थी। ताकि, आवागमन की सुविधा और बेहतर हो सके। डिप्टी सीएम श्री शर्मा ने इसकी आवश्यकता को ध्यान में रखकर लोगों के बहुप्रतिक्षित मांग को पूरा करते हुए नवरात्र के पावन अवसर पर शहरवासियों को बड़ी सौगात दी है। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी की गारंटी के तहत प्रदेश के हर क्षेत्र में विकास कार्य को प्राथमिकता दी जा रही है। सरकार का उद्देश्य है कि कोई भी क्षेत्र विकास से अछूता न रहे। सड़क, बिजली, पानी, शिक्षा और स्वास्थ्य जैसी बुनियादी सुविधाओं को हर नागरिक तक पहुंचाना हमारी जिम्मेदारी है। सीएम विष्णु देव साय की सरकार इस दिशा में तेजी से काम कर रही है। आने वाले समय में और भी विकास कार्य किए जाएंगे,जिससे प्रदेश की प्रगति को एक नई दिशा मिलेगी। इसी प्रकार शुक्रवार देर रात को कवर्धा शहर के विभिन्न पंडाल में विराजमान मां दुर्गा के प्रतिमा का दर्शन किया। आज शनिवार को जिले के विभिन्न जगह में आयोजित दशहरा कार्यक्रम में शामिल होंगे।

दुर्गा पंडाल में करंट की चपेट में आने से आये चार युवक, एक की हालत गंभीर

 भोपाल शहर के करोंद इलाके की रतन कालोनी में शुक्रवार रात एक दर्दनाक हादसा हो गया। दुर्गा उत्सव पंडाल में काम कर रहे चार लोग हाइटेंशन लाइन की चपेट में आकर झुलस गए। इस हादसे में घायल एक व्यक्ति की हालत नाजुक बताई जा रही है। सभी घायलों को पास के एक निजी अस्पताल में भर्ती किया गया है। बताया जा रहा है कि ये युवक माइक का वायर सुधारने की कोशिश कर रहे थे, तभी उनके साथ हादसा हो गया। पहले एक युवक हाईटेंशन लाइन की चपेट में आया, उसे बचाने के चक्कर में अन्य तीन को भी करंट लग गया। पाइप पर चढ़े थे युवक प्राप्त जानकारी के अनुसार शुक्रवार रात करीब साढ़े नौ बजे रतन कालोनी में कुछ लोग पाइप पर चढ़कर वायर सुधारने की कोशिश कर रहे थे। पास से ही हाइटेंशन लाइन गुजर रही थी, जिसकी चपेट में चार युवक आ गए। इनमें मुकेश और माखन साहू शामिल हैं। सभी घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। करंट से झुलसे 35 वर्षीय माखन साहू की हालत गंभीर बताई जा रही है। धार्मिक कार्यक्रम के दौरान हादसा दुर्गा पांडाल में नवमी के मौके देर रात तक धार्मिक कार्यक्रम चल रहे थे। इसी दौरान वहां लगे एक माइक का वायर खराब हो गया। इसे सुधारने के लिए एक युवक पाइप के जरिए ऊपर चढ़ा था। यही से बिजली की हाईटेंशन लाइन गुजर रही थी। जिसकी चपेट में युवक आ गया और उसे उसे करंट लग गया। उसे बचाने की कोशिश में अन्य ती युवक भी चपेट में आ गए। मौके पर मची अफरातफरी हादसा होते ही वहां अफरातफरी का माहौल हो गया। करंट से झुलसे युवकों को तुरंत नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका उपचार चल रहा है। सूचना मिलने पर दमकल विभाग और बिजली कंपनी की टीम मौके पर पहुंची। इलाके में तत्काल बिजली की आपूर्ति बंद की गई, ताकि कोई दूसरा तारों की चपेट में न आ जाए। दुर्गा उत्सव समिति ने भी कार्यक्रम बंद कर दिए।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने महेश्वर की गौ-शाला में किया गौ-पूजन

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शनिवार को खरगौन जिले के महेश्वर में माँ भागवत रेवा गौ-शाला पहुँचकर गौ-पूजन कर गौ-माता को गुड़ के लड्डू और गौ-ग्रास खिलाया। इक्कीस वर्ष पुरानी इस गौ-शाला में वर्तमान में 126 गौ-वंश हैं। इसका संचालन क्षेत्रीय ग्रामीणों द्वारा समिति बनाकर किया जाता है। गौ-शाला संचालक समिति के विशाल गीते और दिलीप पाटीदार ने बताया कि गौ-शाला में प्रतिवर्ष नागर जी महाराज द्वारा भागवत कथा वाचन किया जाता है। उन्होंने बताया कि दुधारू गायों से प्राप्त दुध का विक्रय कर गौ-शाला को स्वावलंबी बनाने का प्रयास किया जा रहा है। इस अवसर पर क्षेत्रीय जन-प्रतिनिधि एवं गौ-सेवक मौजूद थे।  

‘हरियाणा चुनाव का यहां कोई असर नहीं’, राजस्थान-अजमेर में पायलट बोले

अजमेर. सचिन पायलट ने अजमेर सर्किट हाउस में मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि हरियाणा में उम्मीद से विपरीत परिणाम आए हैं। पिछले दस साल से हरियाणा सरकार से नाराज थे लोग। पायलट ने कहा कि हरियाणा में 9 साल बाद मुख्यमंत्री मनोहर लालजी खट्टर को भाजपा के केंद्र नेतृत्व ने हटाया। अगर 9 साल का कार्यकाल हरियाणा सरकार का बहुत अच्छा था तो मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर को मुख्यमंत्री के पद से हटाने की जरूरत नहीं थी। पायलट ने कहा कि वहां पर सरकार में असंतोष था, इसलिए मुख्यमंत्री खट्टर को हटाया गया और वहां के लोगों में सरकार को लेकर असंतोष था। कांग्रेस ने एकजुट होकर वहां चुनाव लड़ा, मगर वहां कांग्रेस के अनुरूप परिणाम नहीं आए। वहीं, कांग्रेसी नेता राहुल गांधी जी ने  कहा कि परिणाम को लेकर समीक्षा करेंगे, जहां कमी रही वहां पर और कांग्रेसी कार्यकर्ता काम करेंगे। हरियाणा विधानसभा चुनाव को लेकर सचिन पायलट ने कहा कि जीतने अनुमान, उम्मीद, सारे सर्वे और फीडबैक जिस दिशा में थे वैसे परिणाम नहीं आए। कुछ घंटे बाद रुझान अलग तरीके के थे हरियाणा सहित पूरे देश में सभी जानते थे कि कांग्रेस वहां अच्छे  बहुमत से सरकार बनाने वाली है। विधानसभा चुनाव के परिणाम को लेकर शुरुआत में रुझान कांग्रेस के पक्ष में थे। कुछ घंटे बाद रुझान अलग तरीके के थे। वहीं परिणाम में भाजपा को बढ़त मिली है। इस सिलसिले में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारीयों ने निर्वाचन आयोग में मतदान प्रक्रिया शिकायत हेतु ज्ञापन दिए हैं। कांग्रेसियों की शिकायत पर निर्वाचन विभाग निष्पक्ष जांच करेगा। जम्मू-कश्मीर में जो गठबंधन को स्पष्ट बहुमत मिला है वहां पर भी अड़चनें लगाई गईं, लेकिन लोगों समझदारी करी और सरकार बनाई। सरकार को जनता के काम करने चाहिए राजस्थान को लेकर कहां की ऐसा पहली बार देखा है कि किसी सरकार ने अपना इकबाल इतनी जल्दी 10-माह में खो दिया सरकार पूरी तरह से फेल साबित हुई है यहां पर खाद बीज पानी बिजली सड़क व शिक्षा जैसे मुद्दे पर बात करनी चाहिए इन लाडू जलेबी में कुछ नहीं रखा यह सब मीडिया में ध्यान आकर्षित करने के लिए है। नेता आते जाते हैं, लेकिन जनता परमानेंट होती है जिले का निर्णय सरकार को करना है। जो भी निर्णय सरकार ले जनता के हित में लेना चाहिए। पिछली सरकार ने जो भी काम किए उसको बेहतर नहीं कर सकते तो उसे बंद नहीं करना चाहिए। सरकार को अपना हित साधने के बजाय जनता के काम करने चाहिए। हरियाणा चुनाव परिणाम का राजस्थान में कोई असर नहीं होगा उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र और झारखंड में सीट शेयरिंग फाइनल हो चुका है। भाजपा वन नेशन वन इलेक्शन की बात करती है, लेकिन चार राज्यों में चुनाव एक साथ चुनाव, चुनाव आयोग करा सके ऐसा माहौल नहीं बना पा रहे। यह तो कहते कुछ और करते कुछ और हैं, लोगो को का ध्यान भटकाने के लिए करते हैं। पायलट ने राजस्थान उपचुनाव पर कहा कि कांग्रेस पहले से तैयारी कर चुकी है और एकजुट होकर चुनाव लड़ेंगे। सभी सीटों पर कांग्रेस अपनी जीत दर्ज करेगी। जब कांग्रेस जनता में जाएगी तो जनता उसे वोट देगी। उन्होंने कहा कि हरियाणा चुनाव परिणाम का राजस्थान में कोई असर नहीं होगा। अलग प्रदेश है यहां के मुद्दे अलग हैं।

खाद्य मंत्री बघेल बोले- कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में 1200 करोड़ से अधिक का धान घोटाला

रायपुर नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरण दास महंत के 1000 करोड़ रुपए के धान घोटाले के आरोप पर खाद्य मंत्री दयाल दास बघेल ने पलटवार किया है. उन्होंने उल्टे कांग्रेस सरकार के 5 साल के कार्यकाल के दौरान 1200 करोड़ से अधिक के धान घोटाले का आरोप लगाते हुए नेता प्रतिपक्ष से जवाब मांगा है. खाद्य मंत्री दयाल दास बघेल ने मीडिया से चर्चा में कहा कि नेता प्रतिपक्ष डॉ. महंत को पहले कांग्रेस कार्यकाल में हुए घोटालों का जवाब देना चाहिए, फिर हमारी सरकार की चिंता करें. उन्होंने घोटाले की बात को गलत बताते हुए कहा कि संग्रहण केंद्र में जमा धान को घोटाला बताया जा रहा है. खाद्य मंत्री ने समर्थन मूल्य पर धान खरीदी की तारीखों के संबंध में कहा कि मंत्रीमंडलीय उप समिति की बैठक में धान खरीदी पर चर्चा हुई है. 15 नवंबर या 1 दिसंबर को धान खरीदी की शुरुआत किया जाए. इस पर अंतिम निर्णय कैबिनेट में लिया जाएगा. वहीं दयाल दास बघेल राशन घोटाले की शिकायत को लेकर कहा कि जहां भी इस तरह गड़बड़ी की शिकायत आएगी, उस पर कठोर कार्रवाई की जाएगी. इस मामले में एफआईआर भी दर्ज कराई गई है.

Indore में फर्जी बिल घोटाला अधिकारी ने 35 दिन में किये 53 बिल पास

इंदौर घपला करने के लिए एक अधिकारी ने खुद की पोस्टिंग निचली पोस्ट पर कर ली। इसका ऑर्डर भी खुद ही निकाला। यह पूरा खेल इंदौर नगर निगम में हुए 150 करोड़ रुपए के ड्रेनेज घोटाले से जुड़ा है। करप्शन के इस केस में ऑडिट डिपार्टमेंट के डिप्टी डायरेक्टर अनिल गर्ग। 5 करोड़ रुपए से ज्यादा के फर्जी बिल जारी करने से पहले इन्होंने इनकी जांच नहीं की। इन पर 45 किमी की सड़कें और 500 चैंबर के बिल एक ही दिन में जारी करने के आरोप हैं। तीनों ने अपर सत्र न्यायालय से राहत नहीं मिलने पर जमानत के लिए हाईकोर्ट (इंदौर बेंच) में याचिका लगाई थी। पुलिस की ओर से अधिवक्ता कमल कुमार तिवारी ने पैरवी करते हुए कोर्ट से कहा कि तीनों को जमानत मिली तो जांच पर विपरीत असर पड़ेगा। 10 सितंबर को जस्टिस पीसी गुप्ता की खंडपीठ ने फैसले में कहा… नगर निगम को बड़ी आर्थिक क्षति हुई है। आरोपियों की मिलीभगत भी प्रतीत होती है। ऐसे में इन्हें जमानत देने का कोई उपयुक्त कारण नहीं बनता है। दरअसल, पिछले कुछ सालों में इंदौर नगर निगम में ड्रेनेज, प्रधानमंत्री आवास योजना, वर्कशॉप, सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट, अमृत परियोजना जैसे प्रोजेक्ट्स में गड़बड़ियां की गई हैं। इसकी कड़ियां भोपाल से जुड़ी हैं। लेनदेन के इस पूरे मामले में ऑडिट डिपार्टमेंट के अफसर भी शामिल हैं।     ऑडिट डिपार्टमेंट के जॉइंट डायरेक्टर अनिल गर्ग ने खुद को निचली पोस्ट डिप्टी डायरेक्टर पर जॉइन कर काम शुरू किया।     अधिकारी ने जॉइनिंग के लिए जिस नियम का हवाला दिया, वो है ही नहीं। न ही सरकार ने कोई आदेश जारी किया।     इस अधिकारी के जॉइन करने के बाद सरकारी आदेश जारी हुआ। इसमें भी फर्जीवाड़ा सामने आया। जो काम हुए नहीं उनके बिल बनाकर पेमेंट किया नगर निगम में जो काम हुए ही नहीं, ठेकेदारों ने अधिकारी-कर्मचारियों की मिलीभगत से उन कामों के दस्तावेज और बिल तैयार कर पेमेंट ले लिया। ऐसे एक नहीं, कई मामले हैं। ये भी साल 2022 के पहले के हैं। मास्टरमाइंड इंजीनियर अभय राठौर (अभी जेल में है) ने नगर निगम में असिस्टेंट इंजीनियरों के नाम से फर्जी फाइलें बनाईं। इसके बाद फर्जी वर्क ऑर्डर हुए। एग्जीक्यूटिव और सुपरवाइजिंग इंजीनियरों के साइन हुए। अपर कमिश्नर के भी फर्जी साइन हुए। फिर बिल अकाउंट विभाग में लगाए गए और यहां भी फर्जी तरीके से ही पेमेंट हो गया। यह पूरा काम ठेकेदारों की मिलीभगत से हुआ था। उन्होंने ड्रेनेज के कामों को लेकर फर्जी बिल दिए थे, जबकि काम हुए ही नहीं।

विवियन डीसेना की पत्नी नौरन अली ने बिग बॉस 13 विजेता सिद्धार्थ शुक्ला से तुलना पर दी प्रतिक्रिया

‘बिग बॉस 18’ अभी शुरू ही हुआ है कि विवियन डीसेना के समकक्ष सहयोगी और शो के 13वें सीजन के विनर रहे सिद्धार्थ से की जाने लगी हैं। सलमान ने भी शो के प्रीमियर पर विवियन डीसेना को ‘बिग बॉस 18’ का फाइनलिस्ट बताया था। तुलना की बात करें तो एक्टर्स की पत्नी नूरन अली को रास नहीं आई है। उन्होंने विवियन डीसेना और सिद्धार्थ शुक्ला की तुलना पर प्रतिक्रिया व्यक्त की है। हाल ही में ‘बिग बॉस’ के एक्स-कंटेस्टेंट राजीव अदतिया ने एक पोस्ट में लिखा था कि विवियन डीसेना को उन्हें देखकर सिद्धार्थ शुक्ला की याद आती है। इसके बाद सिद्धार्थ भी सिद्धार्थ के सपोर्ट में उतर आए और कहा कि कोई भी सिद्धार्थ को टक्कर नहीं दे सकता। अब विवियन डिसेना की पत्नी ने किया रिएक्ट। विवियन की पत्नी नूरन ने एक पोस्ट शेयर किया है। इसमें उन्होंने सिद्धार्थ शुक्ला और विवियन डिसेना की साथ वाली तस्वीरें शेयर कीं। विवियन डीसेना की सिद्धार्थ शुक्ला संग तुलना पर बोलीं पत्नी ने लिखा, ‘मैं वीडी (विवियन डीसेना’ के मित्र, समर्थक और फॉलोअर्स से गुजराती करता हूं कि वो एक-दूसरे से तुलना करना बंद कर देते हैं। इन दोनों ने अपनी जर्नी लगभग एक बनाई है। साथ शुरू की थी। उनके बीच हमेशा एक टीम की प्रतिस्पर्धा थी। दोनों में से किसी ने भी कभी एक-दूसरे के लिए बुरा शब्द नहीं कहा और ना ही एक-दूसरे से झगड़ा या बहस की।’ पर…’ नोरन ने आगे लिखा, ‘असल में वो (विवियन और सिद्धार्थ शुक्ला) बहुत अच्छे दोस्त थे। उनका बॉन्ड बहुत खास था। दोनों का करियर बहुत अच्छा है।’ ‘फिजूल के झगड़े में समय न टूटे’ ‘और उसका सम्मान करें जो खुद को बदल दे।’ रहना और घर के अंदर अपना सर्वोत्तम प्रयास करना कर रहा हूँ. कृपया इन फिजूल के झगड़े में समय बर्बाद न करें और अपना सारा वक्ता, उन्हें प्यार करें और उनका समर्थन करें (विवियन डीसेना) उनकी इस यात्रा में समर्थन करने की जगह।’ सिद्धार्थ के मित्र ने कहा- उनके जैसा कोई नहीं हो सकता नूरन अली के इस पोस्ट के बाद सिद्धार्थ शुक्ल के मित्र ने भी तुरंत प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि सिद्धार्थ शुक्ला कभी भी मैच नहीं खेल पाएंगे। जैसा कि उनका कोई नहीं।

जांच कमेटी की समीक्षा के बाद मची हलचल, राजस्थान में बीजेपी नेता किरोड़ी लाल से मिले ट्रेनी SI

जयपुर. SI भर्ती प्रकरणों की मंत्रियों की कमेटी की समीक्षा का काम पूरा कर लिया गया है और अब जल्द इसे निरस्त करने या न करने को लेकर भजनलाल सरकार निर्णय कर लेगी। उधर भर्ती परीक्षा रद्द होने के डर से ट्रेनी SI और उनके परिवारजन बीजेपी नेता डॉ. किरोड़ी लाल मीना के आवास पहुंच गए। बोले बाबा हमारी लाज बचा लो, हमने कोई गलती नहीं की। हमारे परिवार का बुरा हाल है। घर वाले बाहर नहीं निकल पा रहे। खाना पीना मुश्किल हो गया है। ट्रेनी बोले भर्ती परीक्षा रद्द मत करवाओ। हमारे कंधों पर जब दो सितारे लग जाएंगे तो सबसे पहले हम आपको सलामी देने आएंगे। इस पर किरोड़ी लाल मीना ने ट्रेनी सब इंस्पेक्टर्स से कहा मुझे कमेटी में शामिल करवा दो। मैं अकेला ही फैसला कर दूंगा। किरोड़ी लाल मीना ने किया थाखुलासा गौरतलब है कि सब इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा में डॉ. किरोड़ी लाल मीना ने पेपर लीक का खुलासा किया था। इसके बाद SOG ने करीब 100 से ज्यादा ट्रेनी SI गिरफ़्तार किए। भर्ती परीक्षा रद्द की जाए अथवा नहीं इसका फैसला अब मुख्यमंत्री के स्तर पर होना है। इस मामले में गठित मंत्रियों की कमेटी ने जांच का काम पूरा कर लिया है। माना जा रहा है कि 13 अक्तूबर को प्रस्तावित कैबिनेट की बैठक में या सीएम भजनलाल शर्मा के प्रस्तावित विदेश दौरे से पूर्व इस पर सरकार फैसला ले लिया जाएगा। पसोपेश के अहम बिंदु दरअसल प्रकरण में सबसे बड़ा पसोपेश यही है कि यदि सरकार भर्ती निरस्त करने का फैसला करती है तो जिन्होंने बिना किसी बेईमानी के खुद की मेहनत से सफलता हासिल की है। उन अभ्यार्थियों को लेकर क्या होगा और भविष्य में कानूनी पचड़े हुए या सरकार के आदेश के खिलाफ कोई याचिका दायर होती है तो क्या लाइन ऑफ एक्शन लिया जाएगा। कमेटी ने इन बिंदुओं को लेकर भी विचार विमर्श किया है। विधि मंत्री जोगाराम पटेल ने बयान दिया था कि कमेटी के सारे मंत्री आपसी मंत्रणा करके और एक राय होने के बाद सरकार को जल्द रिपोर्ट दे देंगे, जिस पर सरकार की ओर से फैसला किया जाएगा।

धमतरी में दशहरा से पहले 40 फीट के रावण को बदमाशों ने किया आग के हवाले, फिर से बनाया जा रहा नया पुतला

धमतरी नगर पंचायत भखारा का दशहरा वर्षों से विवादों में रहा है. पिछले वर्षों मे दशहरा के बाद भी रावण दहन नहीं हो पाया था. वहीं इस साल दशहरा के पूर्व रात्रि असामाजिक तत्वों ने रावण का तैयार पुतला को जला दिया. भखारा के मैदान में 40 फीट का रावण तैयार किया गया था, जिसका दहन आज होना था, लेकिन जिसे देर रात असमाजिक तत्वों ने आग के हवाले कर दिया. इसकी वजह से शासकीय वाहन भी क्षतिग्रस्त हो गया है. इसकी शिकायत आयोजन समिति और अधिकारी ने थाने में की है. वहीं फिर से रावण का पुतला बनाया जा रहा है. नगरवासियों की ओर से थाना भखारा में दिए आवेदन में बताया गया है कि प्रतिवर्ष के अनुसार इस वर्ष भी नगर पंचायत भखारा के रामलीला मैदान में नगरवासियों के सहयोग से रावण दहन का कार्यक्रम आयोजित किया गया है. इसके लिए लगभग 40 फुट का पुतला बनाया गया था. नगर पंचायत के शासकीय वाहन लिपटर क्रेन जिसका प्रयोग रावण पुतला बनाने में किया जा रहा था. किसी अज्ञात व्यक्ति ने रात्रि में रावण के पुतला को आग के हवाले कर दिया, जिससे शासकीय वाहन भी क्षतिग्रस्त हो गया है. फिर से बनाया जा रहा नया पुतला : सीएमओ रामगोपाल देवांगन ने बताया कि पहले लाइट बंद किया गया. इसके बाद पुतला को जलाया गया है. रात लगभग 12 बजे तक पूरी तैयारी करके सभी अपने घर चले गए थे. चारों तरफ लाइट जल रही थी. इसकी शिकायत थाने में की गई है. वहीं शाम को रावण दहन के लिए नया पुतला तैयार किया जा रहा है. इस संबंध में नगर पंचायत के सीएमओ संतोष विश्वकर्मा ने कहा कि उन्हें सुबह-सुबह सूचना दी गई थी किसी अज्ञात ने रावण के पुतले को आग लगा दिया है, जिससे वहां पर लिफ्ट क्रेन की टोकरी भी जल गई है. यह कार्यक्रम नगर वासियों द्वारा बनाई गई विशेष समिति की ओर से आयोजित किया जाता है. अब फिर से नया पुतला बनाया जा रहा है.

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने विजयादशमी पर महेश्वर के ऐतिहासिक क़िले में लोकमाता देवी अहिल्याबाई होल्कर को माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी

महेश्वर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने विजयादशमी पर महेश्वर के ऐतिहासिक क़िले में लोकमाता देवी अहिल्याबाई होल्कर को माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी। उन्होंने विजयादशमी के पर्व अवसर पर महेश्वर के शस्त्रागार में शस्त्र-पूजन किया।  नर्मदा तट पर स्थित क़िले में पहुँचने पर देवी अहिल्या बाई के वंशज यशवंतराव होलकर तृतीय ने उनका परम्परागत रूप से  अभिनन्दन किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने शस्त्रागार में विशेष तौर पर उस तलवार का पूजन किया जो उनके शौर्य का प्रतीक है। यह तलवार लोकमाता देवी अहिल्या बाई स्वयं धारण करती थीं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने इस अवसर पर कहा कि देवी अहिल्या पुण्य प्रताप और परोपकार की पर्याय हैं। आज विजयादशमी के अवसर पर  उनकी कर्मभूमि पहुँचकर नमन कर स्वयं को कृतार्थ महसूस कर रहा हूँ। इस अवसर पर खरगोन के स्थानीय जन-प्रतिनिधिगण मौजूद थे।  

मुंह में सिगरेट डाली, महिला अधिकारी से हुज्जत..! दिग्विजय सिंह के भतीजे आदित्य की दबंगई, FIR हुई दर्ज

गुना पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के भतीजे आदित्य विक्रम सिंह का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. इस वीडियो में देखा जा सकता है कि आदित्य विक्रम सिंह महिला सीओ और टीआई के मुंह पर सिगरेट का धुआं उड़ाता हुआ नजर आ रहा है. इसके बाद बहस भी करता है और पुलिस अधिकारियों से कहता है कि बेटा मामला अब गरम हो गया है. पुलिस ने इस मामले में आदित्य विक्रम सिंह के खिलाफ सरकारी काम में बाधा डालने, पुलिस टीम से धक्का-मुक्की करने और गाली-गलौज करने का केस दर्ज किया है. राघौगढ़ में ‘मैं हूं अभिमन्यु’ अभियान चल रहा है. इस कार्यक्रम के तहत स्कूल-कॉलेज, बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन सहित कई जगहों पर आम लोगों को जागरूक करने के लिए रैली और नाटक किए जा रहे हैं. शुक्रवार को केनरा बैंक तिराहे पर कॉलेज स्टूडेंट्स नुक्कड़ नाटक कर रहे थे, तभी पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह के भाई पूर्व सांसद लक्ष्मण सिंह का बेटा आदित्य विक्रम सिंह वहां आ गया. उसने कार्यक्रम को रोकने की बात कही. इसी को लेकर वहां मौजूद पुलिस से उसकी बहस हो गई. आदित्य सिंह, मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं राज्यसभा सदस्य दिग्विजय सिंह के छोटे भाई लक्ष्मण सिंह के बेटे हैं। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ है जिसमें आदित्य सिंह एक महिला पुलिसकर्मी सहित सरकारी कर्मचारियों से बहस करते दिखाई दे रहे हैं और उनके हाथ में एक सिगरेट भी है। आदित्य, राघौगढ़ नगर पालिका के अध्यक्ष भी रह चुके हैं। बीजेपी नेताओं ने ट्वीट कर निशाना साधा जैसे ही ये वीडियो सामने आया, बीजेपी नेताओं ने भी आदित्य विक्रम सिंह के बहाने दिग्विजय सिंह को आड़े हाथों ले लिया. बीजेपी मीडिया प्रभारी आशीष अग्रवाल ने ‘X’ पर लिखा कि, “सिगरेट के ‘धुएं का छल्ला’ बनाकर महिला अधिकारियों पर ‘रंगदारी’ दिखाता दिग्विजय सिंह का भतीजा! देखिये… कांग्रेस के मुख्य परिवरों के बेटों का ‘चाल, चेहरा और चरित्र’!” “ये हैं कांग्रेस के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के भतीजे और वरिष्ठ नेता लक्ष्मण सिंह के बेटे आदित्य विक्रम सिंह, जो पूर्व में नगर पालिका अध्यक्ष रह चुके हैं. महिला अधिकारी पर कांग्रेस के विशेष परिवार से होने का धौंस दिखाने के साथ-साथ इनकी आपत्तिजनक भाषा शैली और व्यवहार कांग्रेस के नेताओं के अपराधी और महिला विरोधी चरित्र को बता रहे हैं.” “सोचिए, अभ्रदता की सीमा पार कर चुके ये कांग्रेसी नेता, विपक्ष में होने के बाद ऐसी शर्मनाक हरकत कर रहे हैं तो सत्ता में रहकर क्या करते? मध्य प्रदेश की जनता विवेकवान है और इन्हें भलिभांति जानती है! फिलहाल दिग्विजय सिंह के भतीजे पर FIR हो चुकी है. पुत्र चाहे नेता का हो या अभिनेता का, जो भी गलत काम करेगा, भाजपा की ‘मोहन सरकार’ में नहीं बचेगा” आदित्य के ड्राइवर ने भी अधिकारियों पर जमाया रौब अभिमन्यु अभियान के नुक्कड़ नाटक में मौजूद थाना प्रभारी जुबेर खान ने जब आदित्य विक्रम को समझाने की कोशिश की तो उन्होंने टीआई को धक्का दे दिया. इसके बाद सिगरेट का धुआं उड़ाते हुए टीआई के ऊपर एश (ASH) फेंक दी. घटनास्थल पर एसडीओपी दीपा डुडवे भी पहुंच गईं. एसडीओपी और आदित्य विक्रम सिंह के बीच भी बहसबाजी हो गई. आदित्य विक्रम सिंह ने एसडीओपी से कह दिया कि आप सुप्रीम कोर्ट से बड़ी नहीं हो…आदित्य विक्रम के ड्राइवर ने भी पुलिस अधिकारियों पर रौब जमाते हुए कहा की राघौगढ़ आदित्य विक्रम का ही है. फिलहाल पुलिस ने पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष आदित्य विक्रम सिंह के खिलाफ शासकीय कार्य में बाधा डालने की FIR दर्ज की है. आपको बता दें कि कुछ समय पहले विधायक जयवर्धन सिंह ने भी राघौगढ़ थाना प्रभारी के खिलाफ मोर्चा खोला था. उन्होंने पुलिस के खिलाफ नारेबाजी करते हुए जुलूस भी निकाला था.

भोपाल में विजयदशमी पर किया गया शस्त्र पूजन, हर्ष फायर कर मनाया गया जश्न

भोपाल  विजयादशमी के अवसर पर पुलिस लाईन, नेहरु नगर में परम्परागत तरीके से विधिविधान व मन्त्रोपचार के साथ शस्त्र पूजन कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। विजयादशमी के अवसर पारम्परिक रूप से पुलिस विभाग के द्वारा शस्त्र पूजन की परम्परा रही है, जिसके संदर्भ में सभी जिला मुख्यालयों पर शस्त्र पूजन किया जाता है। शस्त्र पूजन तथा वाहनों का पूजन एवं समस्त मशीनरी का पूजन आमतौर पर एक परम्परा का अंग बन गया है।  इसी तारतम्य में भोपाल पुलिस कमिश्नरेट में कमिश्नरी व्यवस्था के अंतर्गत शस्त्र पूजन कार्यक्रम पुलिस लाइन नेहरू नगर में रखा गया। जिसमें उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा, महापौर मालती रॉय, सांसद आलोक शर्मा, पुलिस आयुक्त हरिनारायणाचारी मिश्र, अतिरिक्त पुलिस आयुक्त पंकज श्रीवास्तव, विधायक भगवानदास सबनानी, विधायक रामेश्वर शर्मा, पुलिस उपायुक्त अखिल पटेल, पुलिस उपायुक्त सोनाक्षी सक्सेना, अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त नीतू ठाकुर एवं अन्य अधिकारियों ने मन्त्रोपचार के साथ मां भगवती की पूजा अर्चना, हवन एवं आरती की, उपरांत शस्त्रों की पूजा  कर शस्त्र पूजन कार्यक्रम संपन्न किया। विजयादशमी व दशहरे के शुभ अवसर के उपलक्ष्य में सभी जनप्रतिनिधियों एवं पुलिस आयुक्त हरिनारायणचारी मिश्र ने पुलिस परिवार, मीडिया बंधु  एवं समस्त शहरवासियों को विजयादशमी की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी तथा दशहरा पर्व शांतिपूर्ण तरीके से मानने हेतु आगृह किया।  

21 लाख रुपए ठगकर गायब, छत्तीसगढ़-बेमेतरा में मंडी अध्ययक्ष बताकर किसानों से खरीदी फसल

बेमेतरा. नवागढ़ थाना पुलिस ने किसानों के साथ करीब 21 लाख रुपये की ठगी करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी अपने आप को राजनांदगांव जिले के मंडी अध्यक्ष बताता था और बेमेतरा जिले के नवागढ़ थाना क्षेत्र के किसानों के साथ 21 लाख रुपये की ठगी कर दी। पुलिस ने आरोपी को तीन माह बाद गिरफ्तार किया है। ये किसानों से फसल की खरीदी करता था व उनके राशि को नहीं देता था। इस मामले में पीड़ित किसान मनीष साहू (23) पुत्र गोपाल साहू निवासी ग्राम नेवसा थाना नवागढ़ जिला बेमेतरा ने 27 जून को एफआईआर दर्ज कराई थी। आरोपी लीलाराम साहू ने क्षेत्र के किसानों से उनके उपज को करीब 21 लाख 4 हजार 300 में रुपये में खरीदा था, लेकिन रुपये नहीं दे रहा था। इस मामले में पुलिस ने 420 के तहत मामला दर्ज किया। विवेचना के दौरान पुलिस ने आरोपी लीलाराम साहू ग्राम उरकुरा थाना खमतराई (रायपुर) क्षेत्र से पकड़ा है। आरोपी के कब्जे से दो चार पहिया वाहन क्रमांक सीजी 04 पीजे 6920, सीजी 25 एम 5071 को जब्त किया है। आरोपी लीलाराम साहू द्वारा अपने आप को मंडी अध्यक्ष राजनांदगांव बताकर किसानों से ठगी कर खरीदी किया। विवेचना पर आरोपी के खिलाफ धारा 419 पृथक से जोड़ा गया हैं। आरोपी लीलाराम साहू पिता ताराचंद साहू (27) निवसी ग्राम पचभैया थाना दाढी जिला बेमेतरा, वर्तमान निवासी ग्राम उरकुरा थाना खमतराई जिला रायपुर को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।

संघ मना रहा 100वीं सालगिरह, अमित शाह ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक RSS के स्थापना दिवस पर दी बधाई

नई दिल्ली केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने शनिवार को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के स्थापना दिवस के अवसर पर इसके सदस्यों को बधाई दी और कहा कि अपनी स्थापना के बाद से यह संगठन भारतीय संस्कृति की रक्षा और युवाओं में देशभक्ति के विचारों को विकसित करने का उल्लेखनीय काम कर रहा है। संघ की स्थापना केशव बलिराम हेडगेवार ने 1925 में विजया दशमी के दिन नागपुर में की थी। शाह ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, “अनुशासन और देशभक्ति के अद्वितीय प्रतीक, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सभी स्वयंसेवकों को स्थापना दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं। संघ अपनी स्थापना से ही भारतीय संस्कृति की रक्षा एवं युवाओं को संगठित कर उनमें राष्ट्रभक्ति के विचारों को सींचने का उल्लेखनीय कार्य कर रहा है।” उन्होंने कहा कि संघ समाज सेवा के कार्यों को गति देकर हर वर्ग को सशक्त बनाने के साथ ही शैक्षणिक प्रयासों से देशहित के प्रति समर्पित देशभक्तों का निर्माण कर रहा है। गृहमंत्री ने विजया दशमी के अवसर पर भी देशवासियों को बधाई दी। उन्होंने एक संदेश में कहा कि विजया दशमी अधर्म पर धर्म और असत्य पर सत्य की जीत का प्रतीक है। उन्होंने कहा, “अधर्म पर धर्म और असत्य पर सत्य की विजय का प्रतीक, विजया दशमी का यह पर्व सभी को अपने अंदर की बुराइयों को समाप्त कर धर्म और मानवता के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है। प्रभु श्री राम सभी का कल्याण करें। जय श्री राम।” विजया दशमी दुर्गा पूजा के समापन और असुरों के राजा रावण पर भगवान राम की विजय का प्रतीक है। एक अलग संदेश में शाह ने भाजपा नेता राजमाता विजयाराजे सिंधिया को भी उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि वह (राजमाता सिंधिया) सादगी की प्रतिमूर्ति थीं और आपातकाल के दौरान उनके साहस और संघर्ष ने लोकतंत्र की पुनर्स्थापना में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्होंने कहा, “राजमाता सिंधिया जी की देश के प्रति निष्ठा और जनकल्याण के कार्यों को देश सदैव याद रखेगा।” ग्वालियर राजघराने से ताल्लुक रखने वाली राजमाता सिंधिया भाजपा की उपाध्यक्ष और सांसद थीं। उनका जन्म 12 अक्टूबर 1919 को हुआ था।  

पत्नी को बेड पर लिटाकर साड़ी से हाथ-पैर बांधे और गमछे से गला घोंटा, छत्तीसगढ़-बालोद में हत्यारा गिरफ्तार

बालोद. पुरुर थाना क्षेत्र में चरित्र शंका में अपनी पत्नी कि हत्या करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी पति ने गमछे से गला घोंटकर अपनी पत्नी की हत्या कर दी थी। आरोपी पति अर्जुन राम मंडावी को थाना पुरूर पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस द्वारा मृतक महिला के शव को पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया गया है। जानकारी के अनुसार, गांव के कोटवार मुकेश कुमार टाण्डे ने थाना आकर पूरे मामले की जानकारी देते हुए अपराध पंजीबद्ध कराया। जहां उसने बताया कि अर्जुन राम मण्डावी (33) ने अपनी पत्नी अंजलि मण्डावी को चरित्र शंका पर अपने घर के कमरे में पलंग पर लेटाकर उसके हाथ-पांव बांधकर अपने पास रखे गमछे से उसका गला घोंटकर हत्या कर दी। इसके बाद पुलिस हरकत में आई और गांव ने यह खबर आग की तरह फेल गई थी। पुलिस ने ग्रामीणों के साथ घटनास्थल पहुंचकर देखा तो अर्जुन की पत्नी कमरे में पलंग पर मृत हालत में पड़ी थी। उसके हाथ व पैर साड़ी से बंधे हुए थे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। साथ ही आरोपी पति को हिरासत में लेकर पूछताछ से शुरू की। उसने बताया कि वह पत्नी के चरित्र पर शक करता था। गुस्से आकर उसने अपनी पत्नी को मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet