LATEST NEWS

मंत्री के बेटे का पुलिस के साथ धक्का-मुक्की का वीडियो वायरल

जबलपुर जबलपुर में कैबिनेट मंत्री के बेटे प्रबल पटेल का पुलिस के साथ धक्का-मुक्की करते हुए एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पुलिस समझाने का प्रयास कर रही थी, लेकिन वह आक्रामक रूप से धौंस दिखाता रहा। जानकारी के मुताबिक प्रबल की कार से बुजुर्ग दंपती को टक्कर लगी थी, जिसके बाद दोनों में विवाद हो गया। इस दौरान पुलिस भी वहां पहुंची थी। घटना के बाद मामले की पुलिस को कोई शिकायत नहीं मिली है। जबलपुर पुलिस अधीक्षक आदित्य प्रताप सिंह ने मामले की जानकारी नहीं होने की बात कही है। उन्होंने कहा कि हम वीडियो देखकर जांच करवाएंगे। दरअसल यह पूरा मामला बीते बुधवार का बताया जा रहा है। घटना यादव कॉलोनी लेबर चौक की है, जहां प्रबल पटेल कार से जा रहा था, उसकी कार से बुजुर्ग दंतपी को टक्कर लगती है। लोगों की भीड़ जमा होती है, आसपास मौजूद पुलिस भी पहुंच जाती है। मौके पर पहुंच गए थे प्रबल के साथी दंपती के साथ प्रबल की कहासुनी होती है। पुलिस युवक को समझाती है और भीड़ भी युवक पर दवाब बनाने लगती है। जिसके बाद प्रबल के कुछ साथी मौके पर आते हैं। प्रबल पुलिस को धौंस देते नजर आता है। उसने खुद को मंत्री पुत्र बताते हुए पुलिस कर्मियों पर दवाब बनाया। बुजुर्ग दंपती ने नहीं की कोई शिकायत इस मामले में बुजुर्ग दंपती की तरफ से भी कोई शिकायत नहीं की गई है। सड़क पर हुए इस हंगामे का किसी ने वीडियो बनाकर वायरल कर दिया। पुलिस अधीक्षक आदित्य प्रताप सिंह ने कहा कि उन्हें इस मामले में अभी कोई जानकारी नहीं है लेकिन वे इसकी जांच करवाएंगे।

पांच फर्जी ड्रग इंस्पेक्टर गिरफ्तार, छत्तीसगढ़-दुर्ग में नकली दवा के नाम पर मेडिकल स्टोर संचालकों से उगाही

दुर्ग। दवा दुकानों में छापेमारी कर नकली दवा के नाम पर दवाओं की सैंपलिंग लेकर दुकान संचालकों को धमकाने और उगाही करने वाले पांच फर्जी ड्रग इंस्पेक्टर पकड़े गए हैं. पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. धमधा थाना प्रभारी पीडी चंद्रा ने बताया कि ग्राम धुमा धमधा निवासी रघुनंदन प्रसाद वर्मा (68 वर्ष) ने शिकायत दर्ज कराई थी कि वह खेती-किसानी का काम करता है. उसके बेटे दिलेंद्र कुमार वर्मा ने तीन साल पहले लाइसेंस लेकर घर में मेडिकल दुकान खोली थी. गुरुवार दोपहर वह ग्राम सिलपट्टी में दशगात्र कार्यक्रम में शामिल होने गया था. उस दौरान दुकान में बैठे लड़के ने बताया कि एक शख्स ने कॉल कर खुद को ड्रग इंस्पेक्टर बताते हुए बिना लाइसेंस के दवा दुकान चलाने पर कार्यवाई के लिए धमकाने लगा. इसके साथ ही खैरागढ़ कलेक्टोरेट में मिलने के लिए बुलाया है. बेटे से बात खत्म होने के बाद रधुनंदन ने बहू को कॉल किया. उसने बताया कि स्कार्पियों (सीजी 17 केएच 8580) में पांच लोग सवार होकर घर आए और खुद को ड्रग इंस्पेक्टर बताकर मेडिकल दुकान में घुस गए. और बिना लाइसेंस दुकान चलाने पर जेल भेजने की धमकी लेने लगे. इसके साथ जाते समय कुछ दवाएं सैम्पल के लिए साथ ले गए. इसके बाद जब शाम को घर पहुंचा तो ग्राम खैरझिटी निवासी वैद्यराज जोहन लाल वर्मा से मुलाकात हुई. जब उन्हें घटनाक्रम बताया तो उन्होंने ने भी स्कार्पियों में सवार होकर 5 लोग आए, खुद को ड्रग इंस्पेक्टर बताए और आयुर्वेदिक दवाओं के दो डिब्बे अपने साथ ले गए. बुजुर्ग की शिकायत के बाद पुलिस ने 5 आरोपियों की पहचान पंडरिया कवर्धा निवासी मनीष जंघेल, भूषण वर्मा, तारन वर्मा, टाकेश्वर जंघेल, अतेनमणी अंचित के रूप में हुई.

टी20 वर्ल्ड कप में साउथ अफ्रीका ने बांग्लादेश की टीम को सात विकेट से बुरी तरह हराया

दुबई यूएई में जारी आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2024 में साउथ अफ्रीका ने बांग्लादेश की टीम को सात विकेट से बुरी तरह हराया. साउथ अफ्रीका की कसी गेंदबाजी के आगे बांग्लादेश की टीम पहले खेलते हुए 106 रन ही बना सकी. इसके जवाब में साउथ अफ्रीका ने आसानी से चेस करते हुए 17.2 ओवरों में 3 विकेट पर 107 रन बनाकर सात विकेट से जीत दर्ज करके सेमीफाइनल की तरफ मजबूत कदम बढ़ाया. इस जीत के साथ ही साउथ अफ्रीका ने ग्रुप-बी में चार मैचों में तीन जीत से छह अंक लेकर अब टॉप पर कब्ज़ा जमा लिया है. जबकि दूसरी तरफ मेजबान बांग्लादेश की टीम चार मैचों में एक जीत के साथ टूर्नामेंट से बाहर हो चुकी है. दुबई के मैदान में पहले बल्लेबाजी करने उतरी बांग्लादेश की शुरुआत सही नहीं रही और 36 रन के स्कोर तक दो विकेट गिर चुके थे. तभी सोभना मोस्तारी ने 43 गेंदों में चार चौके से 38 रन की पारी खेली. जबकि कप्तान निगार सुल्ताना ने 38 गेंद पर दो चौके से 32 रन बनाए. जिससे बांग्लादेश की टीम साउथ अफ्रीका की कसी गेंदबाजी के आगे 20 ओवरों में तीन विकेट पर 106 रन ही बना सकी. 107 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी साउथ अफ़्रीका की सलामी बैटर लौरा वोल्वार्ड्ट सात रन बनाकर चलती बनी. लेकिन अन्य ओपनर तंजिम ब्रिट्स ने 41 गेंदों पर पांच चौके से 42 रन की पारी से मैच हल्का कर दिया. जबकि उनके अलावा अनीके बोश्च ने भी 25 गेंदों में दो चौके से 25 रन बनाए. जिससे साउथ अफ्रीका ने 17.2 ओवर में तीन विकेट पर 107 रन बनाकर 16 गेंद रहते सात विकेट से जीत दर्ज कर डाली. इस जीत के साथ ही साउथ अफ्रीका अपने ग्रुप स्टेज के चार मैचों में तीन जीत दर्ज करके छह अंकों के साथ टॉप पर कब्ज़ा जमा किया है. जबकि उसका नेट रन रेट 1.38 का है.  

रजनीकांत की फिल्म ‘वेट्टैयन’ ने पहले वीकेंड पर 81 करोड़ की कमाई की

मुंबई,  दक्षिण भारतीय फिल्मों के महानायक रजनीकांत की फिल्म ‘वेट्टैयन’ ने अपने पहले वीकेंड में तीन दिनों में भारतीय बाजार में 81 करोड़ रूपये से अधिक की कमाई कर ली है। टीजे ज्ञानवेल के निर्देशन में बनी फिल्म ‘वेट्टैयन’ में रजनीकांत की मुख्य भूमिका है।इस फिल्म में अमिताभ बच्चन की भी अहम भूमिका है। अमिताभ और रजनीकांत ने अंधा कानून, गिरफ्तार और हम जैसी सुपरहिट फिल्मों में काम किया है। यह जोड़ी 33 साल के बाद साथ नजर आयी है। इस फिल्म को फैंस का जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है। सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार ‘वेट्टैयन’ ने रिलीज के पहले दिन 31.7 करोड़, दूसरे दिन 24 करोड़ और तीसरे दिन 26.1 करोड़ रूपये की कमाई की है। इस इस फिल्म ने भारतीय बाजार में 81 करोड़ रूपये से अधिक की कमाई कर ली है। लाइका प्रोडक्शंस के बैनर तले बनी फिल्म वेट्टैयन में रजनीकांत और अमिताभ बच्चन के अलावा राणा दग्गुबाती, फहद फाजिल, मंजू वारियर, दुशारा विजयन, रितिका सिंह, जीएम सुंदर, रोहिणी, राव रमेश, रमेश थिलक, रक्षण और अन्य सितारे शामिल हैं। इस फिल्म में संगीत अनिरुद्ध रविचंदर का है।  

राम-लक्ष्मण और हनुमान घायल, छत्तीसगढ़-चांपा रावण संवाद के दौरान स्काई लिफ्ट पलटी

चांपा। रावण दहन कार्यक्रम के दौरान रावण संवाद के लिए लगाया गया स्काई लिफ्ट पलट गया. हादसे में राम, लक्ष्मण और हनुमान को जहां चोट आई, वहीं तीन दर्शक को गंभीर रूप से घायल हो गए. इनमें से एक को बिलासपुर रेफर किया गया है. चांपा के भालेराय मैदान में शनिवार को रावण दहन का कार्यक्रम आयोजित किया गया था. कार्यक्रम में सांसद कमलेश जांगड़े के अलावा कलेक्टर आकाश छिकारा और एसपी विवेक शुक्ला मौजूद थे. रावण संवाद के लिए बेन स्काई लिफ्ट लाया गया था, जो अचानक पलट गया. हादसे में राम, लक्ष्मण और हनुमान का पात्र निभा रहे कलाकार को हल्की चोट आई, वहीं नीचे खड़े तीन दर्शक गंभीर रूप से घायल हो गए. इनमें से एक अवधेश सिंह के दोनों पैर का घुटना टूट गया, जिसे उपचार के लिए बिलासपुर रेफर किया गया. स्काई लिफ्ट के नीचे गिरने की घटना कुछ देर तक दर्शकों को समझ में नहीं आई. जब स्काई लिफ्ट की बात फैली तो दर्शकों में अफरा-तफरी मची. घायलों को किसी तरह से बाहर निकाल उपचार के लिए रवाना किया गया. इस तरह से 15-20 मिनट की हलचल के बाद रावण दहन का कार्यक्रम संपन्न किया गया. सांसद, कलेक्टर और एसपी की मौजूदगी में आयोजित कार्यक्रम में आयोजक समिति की इस तरह की लापरवाही पर लोग सवाल उठा रहे हैं.

तीन लोगों की मौत और आधा दर्जन घायल, छत्तीसगढ़-जशपुर में बेलगाम ट्रैक्टर-ट्राली पलटी

जशपुर। सड़क पर अनाड़ी हाथों में तेज दौड़ती गाड़ियां राहगीरों के साथ-साथ सवारों लोगों के लिए भी जानलेवा साबित होती है. ऐसा ही वाकया जशपुर जिले में आज तड़के हुआ, जहां तेज रफ्तार ट्रैक्टर के पलटने से ट्राली में बैठे तीन सवारों की मौत हो गई, वहीं आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए. दो घायलों की हालत गंभीर है. जानकारी के अनुसार, दहशरा पर्व के मौके पर सुरेशपुर हर्रामार गांव में नाटक का आयोजन किया गया था. जिसे देखने के लिए पंडरीपानी से करीब 30 ग्रामीण ट्रेक्टर ट्राली में सवार होकर गए थे. नाटक देखने के बाद लौटते समय रविवार की तड़के 4 बजे ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर मिर्जापुर गांव के समीप सड़क के किनारे पलट गई. ट्रैक्टर ट्राली के नीचे दबने से 2 महिला समेत 3 लोगों की मौत हो गई. वहीं आठ लोग घायल हो गए. आनन- फानन में एम्बुलेंस की मदद से सभी घायलों को सिविल अस्पताल पत्थलगांव में भर्ती कराया गया हैं. समाचार लिखे जाने तक पुलिस मौके पर नहीं पहुंची थी. वहीं घटनास्थल पर लोगों की हुजूम उमड़ा हुआ है. घटना के बाद से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है.

गुजरात के सूरत में आयोजित “जल संचय” कार्यक्रम में शामिल होंगे सीएम डॉ मोहन

भोपाल मध्य प्रदेश के सीएम डॉ. मोहन यादव आज गुजरात के सूरत में आयोजित “जल संचय” कार्यक्रम में शामिल होंगे। सूरत के इंडोर स्टेडियम में होने वाले इस कार्यक्रम में मध्यप्रदेश सहित राजस्थान गुजरात के मुख्यमंत्री और बिहार के उप मुख्यमंत्री भी सहभागिता करेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रेरणा और केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सी.आर. पाटिल के मार्गदर्शन में सूरत में होने वाले “जल संचय” कार्यक्रम में भू-जल स्तर को बढ़ाने संबंधी विचार-विमर्श होगा। मुख्यमंत्री डॉ. यादव आज इंदौर से दोपहर 1:45 बजे वायुयान से रवाना होकर 2:30 बजे सूरत पहुंचें। सीएम डॉ मोहन शाम 4:15 बजे सूरत के इंडोर स्टेडियम में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे। इस कार्यक्रम के बाद वे शाम 6:15 बजे सूरत से रवाना होकर शाम 7 बजे इंदौर आएंगे।

सौतेले पिता ने मां के सामने पटक-पटककर मारा, छत्तीसगढ़-कोरबा में चार साल के बच्चे की हत्या

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. उरगा थाना क्षेत्र के पहरी पारा में एक सौतेले पिता ने अपने चार साल के बेटे को बेरहमी से मार डाला. घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है. घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस मार्ग कायम कर जांच में जुट गई है. वहीं आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है. जानकारी के अनुसार, उरगा थाना क्षेत्र पहरी पारा निवासी मंजीत कुर्रे बीते शनिवार की रात नशे में धुत होकर अपने घर पहुंचा. घर पहुंचते ही वह अपनी पत्नी से झगड़ा करने लगा और उसे कमरे से बाहर निकाला और कमरे में बंदकर 4 साल के सौतेले बेटे बिहान को पटक-पटक कर मार डाला. बताया जा रहा है कि आरोपी मंजीत ने कुछ महीने पहले ही रामशिला नाम की महिला से प्रेम विवाह किया था और उसे अपने बच्चे के साथ अपने घर में रखा हुआ था. वह अपनी पत्नी को हमेशा बच्चे को दादा-दादी के पास छोड़कर आने को कहता था. लेकिन पत्नी अपने बच्चे को छोड़ना नहीं चाहती थी. जिससे गुस्साया पति मंजीत शराब के नशे में कल देर रात घर आया और पत्नी से ‘तेरी जान है बेटा’ कहकर विवाद करने लगा. इसी बीच मंजीत ने पहले अपनी पत्नी को कमरे से बाहर निकाला और फिर अपने बेटे को पटक-पटक कर मौत की नींद सुला दिया. इस घटना की सूचना फौरन पुलिस को दी गई. सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई करते हुए आरोपी पिता मंजीत को गिरफ्तार कर लिया है और आगे की कार्रवाई जारी है.

अनुयायियों और शिष्यों के साथ जैन मुनि विशांत सागर के साथ मारपीट

छतरपुर मध्यप्रदेश के छतरपुर जिले में जैन मुनि विशांत सागर के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। जैन मुनि के साथ किसी बदमाश ने नहीं बल्कि जैन समाज के ही व्यक्ति ने ही मारपीट की है। मामला इतना बिगड़ गया कि FIR दर्ज कराने जैन मुनि, शिष्यों और उनके अनुयायियों को धरने पर बैठना पड़ा। धरना प्रदर्शन के बाद मारपीट के आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। जानकारी के अनुसार घटना घुवारा पुलिस उप थाना की है। घटना के बाद जैन मुनि अपने शिष्यों के साथ घुवारा कस्बे में धरना पर बैठे। मुख्य बाजार में बीच सड़क पर घटना के खिलाफ जैन मुनि का धरना काफी देर तक जारी रहा। भारी संख्या में जैन समाज के लोग भी जमा हुए। मामले की जानकारी लगते ही पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस पूछताछ में पता चला कि समाज के ही एक परिवार द्वारा जैन मुनि के साथ मारपीट की गई है। घटना करने वाले लोगों के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

कांग्रेस के पूर्व पार्षद समेत सात घायल, छत्तीसगढ़-कोरबा में सड़क पर खड़े वाहन से टकराई कार

कोरबा. कुर्रे नैला से देवी दर्शन कर लौट रही कार सड़क पर खड़े वाहन से टकरा गई। हादसे में पूर्व कांग्रेस पार्षद समेत सात लोग घायल हुए हैं। पूर्व पार्षद के सिर पर गंभीर चोट आई है। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है। जानकारी के मुताबिक, नगर निगम कोरबा मुड़ापार वार्ड के पूर्व कांग्रेस पार्षद गोपाल कुर्रे नैला से देवी दर्शन कर लौट रहे थे। कनकी मुख्य मार्ग पर उनकी कार सड़क के किनारे खड़े हाईवा से जा टकराई। एयरबैग खुल जाने से चालक की जान बच गई लेकिन कार में सवार सात लोग घायल हो गए। पूर्व पार्षद गोपाल कुर्रे के सर में गंभीर चोट लगी है उन्हें और अन्य लोगों को राहगीरों की मदद से कार से बाहर निकाल कर अस्पताल भेजा गया। बताया जा रहा है कि वाहन में पूर्व पार्षद गोपाल कुर्रे उसकी पत्नी, चालक और बहन और भांजी सवार थे, जो शुक्रवार की शाम नैला स्थित प्रसिद्ध पंडाल और दुर्गा मां का दर्शन करने गए हुए थे। वापस लौटते समय सर्वमंगला कनकी मुख्य मार्ग पर सड़क किनारे खड़ी ट्रेलर वाहन में जा टकराई। जहां इस हादसे में वहां के चालक जीवन दास एयरबैग खुलने से बाल-बाल बच गया। वहीं, पूर्व पार्षद गोपाल कुर्रे उसकी पत्नी, भांजी और बहन समेत साथ लोग घायल हो गए। इस दुर्घटना में वाहन बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे के बाद वाहन चालक वाहन में ही फंस गया। जिसे राहगीरों की मदद से बाहर निकल गया और सभी घायलों को जिला मेडिकल कॉलेज के लिए रवाना किया गया। पूर्व पार्षद गोपाल कुर्रे के सिर और हाथ पर गंभीर चोटें आई है। वहीं, उनकी भांजी का दाएं पैर फैक्चर हो गया है।

कोयला लोडर ट्रक ने लापरवाही से मारी टक्कर, छत्तीसगढ़-कोरबा में ट्रेलर चालक शशांक दुबे की दर्दनाक मौत

कोरबा. कोरबा में हरदी बाजार बेलतरा नीमा वासरी में एक दुखद घटना में आमगांव निवासी 30 वर्षीय ट्रेलर चालक शशांक दुबे उर्फ सोनू की लापरवाही से हुई दुर्घटना में मौत हो गई। शशांक दुबे, जो अपने परिवार का भरण-पोषण करने के लिए तीवरता रोड लाइन पर गाड़ी चलाते थे,शनिवार को कोयला लोड करने के लिए वासरी गए थे। घटना के अनुसार, जब शशांक अपनी गाड़ी से नीचे उतरे, तभी सीजी 12 बी ई 9301 नंबर के लोडर चालक ने लापरवाही से गाड़ी चलाते हुए उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। इस दर्दनाक घटना में शशांक की मौके पर ही मौत हो गई। वासरी के कर्मचारियों ने तुरंत उन्हें रतनपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, लेकिन तब तक उनकी जान जा चुकी थी। शशांक दुबे के परिवार में उनके पिता ब्रह्मा देव दुबे और भाई मोनू दुबे शामिल हैं। मोनू ने घटना की सूचना मिलते ही तुरंत घटनास्थल पर पहुंचकर लोडर चालक के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने कहा कि यह घटना लापरवाही का परिणाम है और पीड़ित परिवार को न्याय मिलना चाहिए। मोनू ने बेलतरा नीमा वासरी के खिलाफ भी कार्रवाई की मांग की है, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं से बचा जा सके। स्थानीय लोगों में इस घटना को लेकर आक्रोश है और वे न्याय की उम्मीद कर रहे हैं। शशांक दुबे की असामयिक मौत ने उनके परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया है। शशांक के परिवार का कहना है कि वे आर्थिक रूप से कमजोर हैं और इस घटना ने उनकी जिंदगी को और कठिन बना दिया है। रतनपुर पुलिस थाना प्रभारी ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने लोडर चालक को हिरासत में लिया है और मामले की गहनता से जांच करने का आश्वासन दिया है। स्थानीय लोगों ने भी इस घटना के खिलाफ आवाज उठाई है और मांग की है कि लापरवाह चालकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। अब देखना यह है कि पीड़ित परिवार को कब तक न्याय मिलता है और क्या प्रशासन इस मामले में उचित कार्रवाई करेगा।

रात करीब 3:15 बजे गोहलपुर में स्थित लॉज में लगी थी आग

जबलपुर दशहरा पर्व के उल्लास के बीच शनिवार-रविवार दरमियानी रात करीब 3:15 बजे गोहलपुर क्षेत्र में स्थित एक लॉज में आग लगने से क्षेत्र में हड़कंप की स्थिति निर्मित हो गई। आग की कुर्ती उठती लगता देख आसपास रहने वालों मे अफरा-तफरी मच गई और वह घरों से निकलकर बाहर आ गए। तत्काल ही लॉज में आग लगने की सूचना नगर निगम के दमकल भाग को दी गई। इसकी जानकारी लगते ही मौके पर फायर ब्रिगेड की गाड़ी पहुंची। लगभग एक घंटे की मशक्कत के बाद फायर ब्रिगेड के कर्मचारियों ने आग पर काबू पाया। आग से लॉज के पर्दे, फर्नीचर सहित अन्य सामान जलकर खाक हो गया। दमकल कर्मियों के मुताबिक तकरीबन 3:15 बजे आग लगने की सूचना मिली थी। तत्काल ही एक बड़ा दमकल वाहन रवाना किया गया। आग तेजी से फैल रही थी, धुआं उठ रहा था। लगभग लगभग एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। दमकल विभाग के मुताबिक फिलहाल आग लगने की वजह शार्ट सर्किट बताई जा रही है। लॉज अजय पटेल का बताया जा रहा हैं।    

31 दिसंबर से बंद होगी Poco वेबसाइट, Xiaomi की आधिकारिक साइट पर होगा शिफ्ट

बजट फ्रेंडलीटेक को पसंद करने वालों का POCO पसंदीदा ब्रांड है। अब कंपनी ने एक बड़ा फैसला लिया है। आने वाले समय में आपको ये बदलाव देखने को मिलेंगे। 31 दिसंबर 2024 से कंपनी अपनी वेबसाइट बंद करने जा रही है। ग्लोबल साइट के अलावा रिजनल साइट्स को कंपनी बंद कर देगी। लेकिन POCO पूरी तरह से इसे बंद नहीं करने वाला है। ब्रांड की तरफ से Xiaomi के वेबसाइट उत्पाद और सेवा होस्ट की मांग। इस अनाउंसमेंट से कई लोग हैरान हो गए। क्योंकि Xiaomi अपने कई अन्य ब्रांड्स के साथ ऐसा करने जा रही है। Xiaomi, Redmi और POCO के सभी प्रोडक्ट एक ही साइट पर नजर आने वाले हैं। आपका POCO एक्सपीरियंस ख़राब नहीं होने वाला है। सभी कस्टमर सपोर्ट, उत्पाद की पेशकश और स्थायी सेवा Xiaomi की वेबसाइट पर पोस्ट की जा रही है। ये आपके लिए काफी अद्भुत साबित होने वाली है। ये बदलाव आने वाले सोमवार (21 अक्टूबर) से देखने वाला है। उपभोक्ता कोई भी उत्पाद कंपनी की पसंदीदा साइट से ऑर्डर नहीं कर पाएगा। मौजूदा POCO पॉइंट्स और लॉयल्टी पॉइंट्स को शाओमी की वेबसाइट पर डाउनलोड किया जाएगा। 12 दिसंबर से पहले फिल्म का उद्घाटन कर दिया गया। पुराने मॉडल, सांताक्रूज इन पोक्सो की वेबसाइट पर मौजूद होगी तो उसे Xiaomi प्लेटफॉर्म पर पोस्ट कर दिया जाएगा। उपभोक्ता को अलग से कोई स्टेप लेने की जरूरत नहीं होगी। ये पूरी जानकारी खुद प्लेस ही कर देगी। रेडमी और श्याओमी की लिस्ट साइट- 31 दिसंबर को वेबसाइट बंद होने के बाद, पूरी जानकारी खुद ही श्याओमी प्लेटफॉर्म पर डायरेक्ट होगी। POCO स्टोर ऐप मैगज़ीन का पार्ट नहीं होगा और वेबसाइट का क्लोज़र पर फीचर नहीं होगा। ऐसे में आपके लिए ये काफी अच्छा प्रमोशन हो सकता है। Redmi Phones पर आप भी Xiaomi की विजिटर साइट देख सकते हैं।

चेचन्या में ईंधन केंद्र में धमाका, जिनेवा में संसदीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व करेंगे स्पीकर बिरला

जिनेवा. लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला अगले हफ्ते जिनेवा में होने वाली 149वीं अंतर-संसदीय संघ (आईपीयू) महासभा में भारतीय संसदीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व करेंगे। बिरला के साथ राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश व संसद के दोनों सदनों के अन्य सदस्य भी होंगे। सोमवार को बिरला जिनेवा में भारतीय प्रवासियों को भी संबोधित करेंगे। बिरला महासभा को एक अधिक शांतिपूर्ण और टिकाऊ भविष्य के लिए विज्ञान, प्रौद्योगिकी और नवाचार का उपयोग विषय पर संबोधित करेंगे। वे संगठन की सर्वोच्च निर्णायक इकाई, आईपीयू की गवर्निंग काउंसिल की बैठकों में भी भाग लेंगे। आईपीयू में 180 सदस्य संसद व 15 सहयोगी सदस्य शामिल हैं, जो चीन, भारत, इंडोनेशिया, केप वर्दे, सैन मैरिनो व पलाऊ जैसे कई देशों का प्रतिनिधित्व करते हैं। चेचन्या में ईंधन केंद्र में विस्फोट, चार की मौत रूसी प्रांत चेचन्या की राजधानी ग्रोज्नी में एक ईंधन केंद्र में शनिवार को हुए धमाके में दो बच्चों सहित चार लोगों की मौत हो गई। अधिकारियों ने बताया कि ईंधन केंद्र में धमाके के बाद आग फैल गई, जिसमें पांच अन्य लोग झुलस गए। चेचन्या के नेता रमजान कादीरोव ने एक बयान में कहा कि वह मामले की निगरानी कर रहे हैं। शांति सैनिकों ने महिलाओं को गर्भावस्था पर दिए सुझाव दक्षिण सूडान के विवादित क्षेत्र अबेई में संयुक्त राष्ट्र के अंतरिम सुरक्षा बल के तहत भारतीय सैनिकों ने ग्रामीण महिलाओं को गर्भावस्था देखभाल के बारे में जागरूक किया। कैप्टन जसप्रीत कौर व मेजर अभिजीत एस के नेतृत्व में 33 महिलाओं को स्वस्थ गर्भावस्था के लिए अहम सुझाव दिए गए। उन्होंने भारतीय सैनिकों की सराहना की व आगे भी ऐसे सत्रों की मांग की, क्योंकि उन्होंने बहुत कुछ नया सीखा। नोबेल विजेताओं ने परमाणु युद्ध के प्रति किया आगाह शांति का नोबेल पुरस्कार जीतने वाले समूह के नेताओं ने शनिवार को परमाणु युद्ध के बढ़ते खतरे के प्रति आगाह किया और परमाणु हथियारों को नष्ट करने की अपील दोहराई। 1945 में हिरोशिमा व नागासाकी पर अमेरिकी परमाणु हमले में जीवित बचे तथा निहोन हिदांक्यो समूह के सह-प्रमुख शिगेमित्सू तानाका ने कहा, अतंरराष्ट्रीय स्थिति लगातार बदतर होती जा रही है। युद्ध हो रहे हैं। देश परमाणु हथियारों के इस्तेमाल की धमकी दे रहे हैं। मुझे डर है कि हम मानवजाति आत्मविनाश के रास्ते पर हैं। इसे रोकने का एकमात्र उपाय परमाणु हथियारों को खत्म करना है। परमाणु हमले में जीवित बचे लोगों को पुरस्कृत करते हुए नॉर्वे की नोबेल समिति ने शुक्रवार को निहोन हिदांक्यो को शांति पुरस्कार देने का एलान किया था। समूह परमाणु हथियारों  के खात्मे के लिए दशकों से प्रयासरत है।

विजयादशमी पर पुलिस लाइन में शस्त्र पूजन संपन्न

महिला सशक्तिकरण की प्रतीक देवी अहिल्याबाई को समर्पित रहा शस्त्र-पूजन कार्यक्रम अनूपपुर महिला सशक्तिकरण और सुशासन की प्रतीक लोकमाता देवी अहिल्याबाई के सम्मान में आज शनिवार को असत्य पर सत्य की विजय के प्रतीक पर्व दशहरा पर पुलिस लाइन अनूपपुर में विधि-विधान और शास्त्रोक्त मंत्रोच्चार के बीच, हवन अनुष्ठान कर शस्त्र-पूजन  किया गया।       दशहरा पर्व पर भारत की सदियों प्राचीन शस्त्र-पूजन की परंपरा रही है। जिसके तहत दशहरा विजयादशमी पर्व पर पुलिस शस्त्रागार सहित जिले के थानों में भी पूरी भव्यता के साथ शस्त्र-पूजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। राज्य सरकार के निर्देशानुसार इस वर्ष का दशहरा पर्व महिला सशक्तिकरण और सुशासन की प्रतीक लोकमाता देवी अहिल्याबाई को समर्पित है। देवी अहिल्याबाई ने देश भर में जन-कल्याण के अनेक महती कार्य संपन्न करवाए‌ थे और इन कार्यों की स्मृति और देवी अहिल्याबाई के योगदान से आज की पीढ़ी को अवगत करवाने और उनके सम्मान में दशहरा पर्व पर जिले भर में व्यापक स्तर पर शस्त्र-पूजन के कार्यक्रम आयोजित हुए। इस अवसर पर अनूपपुर विधायक श्री बिसाहू लाल सिंह, कोल विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष (कैबिनेट मंत्री दर्जा) श्री राम रामलाल रौतेल, विंध्य विकास प्राधिकरण के पूर्व उपाध्यक्ष श्री रामदास पुरी, कलेक्टर श्री हर्षल पंचोली, पुलिस अधीक्षक श्री मोती उर रहमान, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री इसरार मंसूरी सहित अन्य जनप्रतिनिधि, जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन के अधिकारी मौजूद रहे।

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live