LATEST NEWS

चौकी फुनगा पुलिस द्वारा चोरी की मोटरसाईकल को किया बरामद

फुनगा फरियादी रोहणी प्रसाद केवट पिता आशाराम केवट उम्र 44 वर्ष निवासी धनकुट्टा चौकी फनगा थाना भालुमाडा जिला अनूपपुर साप्ताहिक बाजार फुनगा में लेकर कल दिनांक 04 10:24 दिन शाम करीवन 05 बजे सब्जी लेने के लिए आया था मैंने अपनी प्लेटिना मोटरसाईकल क्र. एमपी 65 एमई 3944 चेचिम नं. MD2B77AX3LRG50012 काले नील रंग की को सड़क के किनारे लॉक करके खड़ा कर दिया था और मैं बाजार में सब्जी लेने वा लिए चाला गया था करीब आधा घंटा बाद जब मैं सब्जी लेकर वापस अपनी मोटरसाइकल के पास गया तो देखा कि मेरी मोटरसाइकल मैने जहां पर रखी थी वहां मेरी प्लेटिना मोटरसाईकल क्र. एमपी 65 एमई 3944 नहीं थी कोई अज्ञात चोर चोरी कर ले गया था रिपोर्ट पर अपराध क्र. 359/24 धारा 303(2) बीएनएस का कायम कर विवेचना के दौरान मुखबिर की सूचना पर आरोपी राजू सिंह पिता मुन्ना सिंह उम्र 23 वर्ष निवासी ग्राम बनगवां चौकी फुनगा थाना भालूमाङा को गिरफ्तार कर चोरी की बाइक कीमती 70,000/- आरोपी से आज दिनांक 13.10.24 को जप्त की गई है। उक्त कार्यवाही में चौकी प्रभारी उप निरीक्षक सुमित कौशिक के हमराह स्टाफ सउनि कोमल अरजरिया आर 345 राकेश कनासे,आर. 348 वीर सिंह पाल, आर. 371 मोतीराम सोलंकी आर.359 अमन दुबे शामिल रहे हैं ।

बुराई का प्रतीक कितना ही बड़ा और बलिष्ठ क्यों न हो सच्चाई के तीर से उसकी डूठी का अमृत जलता है : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

उज्जैन सहित प्रदेश के विकास में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे: मुख्यमंत्री डॉ. यादव प्रत्येक व्यक्ति के जीवन में खुशहाली लाने के लिए राज्य सरकार कृत संकल्पित : मुख्यमंत्री डॉ. यादव  बुराई का प्रतीक कितना ही बड़ा और बलिष्ठ क्यों न हो सच्चाई के तीर से उसकी डूठी का अमृत जलता है  : मुख्यमंत्री डॉ. यादव मुख्यमंत्री डॉ. यादव दशहरा महोत्सव कार्यक्रम में शामिल हुए भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव  उज्जैन के खाकचौक और डालडा मैदान मक्सी रोड में आयोजित दशहरा महोत्सव कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने भगवान श्रीराम, माता सीता और हनुमान जी की पूजा-अर्चना की और सभी को दशहरे पर्व की शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि आज यहां हो रही आतिशबाजियां हमारे हिंदू संस्कृति की यश गाथा गा रही हैं। उन्होंने कहा कि बुराई का प्रतीक कितना ही बड़ा और बलिष्ठ क्यों न हो सच्चाई के तीर से उसकी डूठी का अमृत जलता है। उसके प्राण नष्ट होते हैं। राम राज्य की अवधारणा दुनिया का सर्वश्रेष्ठ उदाहरण है। भगवान श्रीराम और श्रीकृष्णा बुराई पर अच्छाई की जीत के प्रतीक के रूप में जाने जाते हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि उज्जैन सहित प्रदेश के विकास में कोई कसर बाकी नहीं रहेगी। प्रत्येक व्यक्ति के जीवन से दुख के कांटे निकालकर खुशहाली लाने के लिए प्रदेश सरकार कृत संकल्पित है। प्रदेश सरकार द्वारा सभी तीज त्योहारों को पूरे धूमधाम से मनाने का निर्णय लिया हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि भगवान श्रीराम और उनका परिवार हमारे लिए आदर्श हैं। भगवान श्रीराम हमारे रोम-रोम में समाए हुए हैं। उनके नाम से ही दिन और रात होती हैं। आज भारत का कोई भी व्यक्ति दुनिया के किसी भी कोने में चले जाए और देश का नाम बताएं बिना कहें कि वह भगवान श्रीराम और श्रीकृष्ण की भूमि से आया है तो सामने वाला भलीभांति समझ जाएगा कि आप भारत से आए हैं। यह हमारे देश और संस्कृति की विशेषता हैं। उज्जैन के प्रभारी मंत्री गौतम टेटवाल, विधायक अनिल जैन कालूहेड़ा , विधायक सतीश मालवीय, महापौर मुकेश टटवाल, नगर निगम सभापति श्रीमती कलावती यादव, विवेक जोशी , बहादुर सिंह बोरमुंडला, संजय अग्रवाल सहित आयोजन समिति के सदस्य और बड़ी संख्या में जनसमूह उपस्थित रहा।  

पुलिस अधीक्षक का हुआ स्थानांतरण

टीकमगढ़ पलेरा/पुलिस अधीक्षक टीकमगढ़ रोहित काशवानी जी का स्थानांतरण शासन ने किया जिसमें हुआ,तबादला मैं,टीकमगढ़ के नए पुलिस अधीक्षक मनोहर सिंह,मंडलोई होंगे!

15 अक्टूबर को भौम प्रदोष व्रत, जानें सही तिथि, शुभ मुहूर्त और पूजाविधि

सनातन धर्म में भौम प्रदोष व्रत के दिन शिवजी के साथ हनुमानजी की पूजा-आराधना बेहद शुभ मानी जाती है। मान्यता है कि इससे कर्ज समेत सभी कष्टों से मुक्ति मिलती है। प्रत्येक माह में आने वाले शुक्ल पक्ष और कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि को प्रदोष व्रत रखा जाता है। यह विशेष दिन शिवजी की आराधना के लिए समर्पित माना जाता है। द्रिक पंचांग के अनुसार, अश्विन माह का आखिरी प्रदोष व्रत 15 अक्टूबर दिन मंगलवार को रखा जाएगा। इसलिए इसे भौम प्रदोष कहा जाएगा। धार्मिक मान्यताओं है कि अच्छे स्वास्थ्य और दीर्घायु के लिए भौम प्रदोष व्रत रखा जाता है। भौम प्रदोष के दिन शिवजी के हनुमानजी की पूजा-अर्चना की जाती है। कहा जाता है कि इससे मांगलिक दोष से छुटकारा मिलता है। कब है भौम प्रदोष व्रत ? द्रिक पंचांग के अनुसार,अश्विन माह के शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि का आरंभ 15 अक्टूबर 2024 को सुबह 03 बजकर 42 मिनट पर होगा और 16 अक्टूबर 2024 को सुबह 12 बजकर 19 मिनट पर इसका समापन होगा। इसलिए उदयातिथि के अनुसार, 15 अक्टूबर 2024 को भौम प्रदोष व्रत रखा जाएगा। प्रदोष काल पूजा मुहूर्त द्रिक पंचांग के अनुसार, 15 अक्टूबर 2024 को शाम 05 बजकर 51 मिनट से लेकर रात्रि 08 बजकर 21 मिनट तक प्रदोष काल पूजा का शुभ मुहूर्त रहेगा। पूजा सामग्री लिस्ट फल,फूल,आक के फूल, मिठाई, चंदन, बेलपत्र, धतूरा, भांग, कपूर,आरती की थाली,गाय का घी समेत सभी पूजा सामग्री एकत्रित कर लें। प्रदोष व्रत की पूजाविधि भौम प्रदोष व्रत के दिन सुबह ब्रह्म मुहूर्त में उठें और स्वच्छ कपड़े धारण करें। घर के मंदिर की साफ-सफाई करें और मंदिर को गंगाजल से छिड़कें। शिव परिवार की प्रतिमा स्थापित करें। शिवलिंग पर कच्चा दूध और जल चढ़ाएं। भगवान भोलेनाथ को बेलपत्र,धतूरा,फल,फूल,भांग इत्यादि अर्पित करें। शाम को प्रदोष काल में भी शिव पूजा करें और भोलेनाथ के मंदिर जाएं। भौम प्रदोष व्रत के लाभ धार्मिक मान्यता है कि प्रदोष व्रत रखने से आर्थिक समस्याओं से छुटकारा मिलता है। शनि की साढ़ेसाती और मांगलिक दोषों से भी मुक्ति पाने के लिए यह व्रत खास माना जाता है। मान्यता है कि इस दिन हनुमान जी और भोलेनाथ की पूजा-आराधना से आत्मविश्वास, ओज और तेजस्विता की प्राप्ति होती है।

पूर्व बस्तर डिवीजनल कमेटी ने जारी की सूची, छत्तीसगढ़-दंतेवाड़ा में मुठभेड़ में 31 नहीं 35 नक्सली मारे गए

दंतेवाड़ा. दंतेवाड़ा और नारायणपुर जिले के सीमा पर थुलथुली गांव में चार अक्तूबर को हुई मुठभेड़ को लेकर नक्सलियों ने सूची जारी की है जिसमें 35 माओवादियों के मारे जाने की जानकारी दी है। दरअसल चार अक्तूबर को हुई मुठभेड़ के बाद 31 नक्सलियों के शव बरामद किए गए थे। भारी मात्रा में आधुनिक हथियार और नक्सलियों का सामान भी बरामद हुआ था। उसी मुठभेड़ को लेकर नक्सलियों ने आज सूची जारी करके 35 माओवादियों के मारे जाने की जानकारी दी है। पुलिस अधिकारियों ने नारायणपुर और दंतेवाड़ा जिले की सीमा पर नक्सलियों की उपस्थिति की सूचना मिलने पर सुरक्षाबलों के जवानों को नक्सल विरोधी अभियान के लिए रवाना किया था। मौके से बड़ी संख्या में ऑटोमेटिक हथियार बरामद किए गए थे। नक्सलियों के लिए सुरक्षित स्थान दंतेवाड़ा रेंज के डीआईजी कमलोचन कश्यप ने बताया कि यह क्षेत्र सभी नक्सलियों के लिए सुरक्षित स्थान माना जाता है। नक्सलियों के बारे में सूचना मिलने पर चार दिन पहले इस ऑपरेशन की योजना बनाई गई थी। भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद बरामद किए गए हैं। कंपनी छह मुख्य रूप से इस क्षेत्र में सक्रिय है और उनकी संख्या 100-150 है।

लैपटॉप की स्पीड बढ़ाने के आसान टिप्स

लैपटॉप हो या कोई अन्य इलेक्ट्रॉनिक पत्रिका, वो वक्त के साथ स्लो हो जाता है। हालाँकि इसके स्लो होने की वजह कई साड़ियाँ हैं। ऐसे में अगर कुछ खास बातों का ध्यान रखा जाए तो लैपटॉप के स्लो होने की समस्या को कम किया जा सकता है। गैरजरूरी प्रोग्राम बंद करें प्रोग्राम के साथ कई लैपटॉप के प्लांट्स की भी शुरूआत हो गई है। ये प्रोग्राम आपके लैपटॉप की मेमोरी को बनाता है। कार्य प्रबंधक में डेवलपर इन प्रोग्राम को बंद करें। कई प्रोग्राम प्रोग्राम में रहते हैं और स्मृतियों का उपयोग करते हैं। इन प्रोग्राम को भी बंद करें। डिस्क क्लीनअप करने में समय लगता है आपके लैपटॉप पर फ़ाइलें जमा हो जाती हैं। इन उपकरणों से आपके लैपटॉप की स्पीड बढ़ सकती है। कभी-कभी डिलीट की गई फ़ाइलें पूरी तरह से डिलीट नहीं होती हैं। इन उपकरणों को भी निकालना होगा जगह खाली। जब आपकी फ़ाइलें हटा दी जाती हैं या नई फ़ाइलें हटा दी जाती हैं तो फ़ाइलें डिस्क पर बिखर जाती हैं। डिस्क डिस्क्रिग्मेंटेशन से ये फ़ाइलें एक साथ जुड़ जाती हैं जिससे लैपटॉप की स्पीड बढ़ जाती है। RAM को Random Access Memory के नाम से जाना जाता है। यह लैपटॉप की सैद्धांतिक स्मृति है। जितनी ज्यादा राम होगी, उतनी ही तेजी से आपका लैपटॉप जारी। आप अपने लैपटॉप की रैम को कैसे इंस्टॉल कर सकते हैं। लेकिन ध्यान दें कि सभी लैपटॉप में राम प्रस्ताव करने का विकल्प नहीं होता है। एक्सटर्नल मैमोरी का उपयोग करें यदि आप अपने सिस्टम डिस्क को एसएसडी (सॉलिड स्टेट ड्राइव) से बदल सकते हैं तो आपके लैपटॉप की स्पीड काफी बढ़ जाएगी। एसएसडी हार्ड डिस्क से काफी तेज़ होता है। एक्सटर्नल हार्ड डिस्क आप अपने डिवाइस को एक्सटर्नल हार्ड डिस्क में स्टोर कर सकते हैं जिससे आपके लैपटॉप की मेमोरी खाली रह सकती है। गैरजरूरी सॉफ्टवेयर को अनइंस्टॉल करने के लिए हम अपने लैपटॉप पर कई बार सारे सॉफ्टवेयर का उपयोग नहीं करते हैं। इन सॉफ्टवेयर को अनस्टॉल करने से आपके लैपटॉप की स्पीड बढ़ सकती है। विंडोज को अपडेट करने के लिए नए अपडेट में कई बार इंट्रेस्टमेंट की संभावनाएं होती हैं। इसलिए अपने अवशेषों को हमेशा अपडेट करें।

मानसून की विदाई हो चुकी, लेकिन 15 से 17 अक्टूबर तक होगी मूसलाधार बारिश, मौसम विभाग ने दी चेतावनी

नई दिल्ली देश के अधिकांश हिस्सों से मानसून की विदाई हो चुकी है, लेकिन कुछ स्थानों पर अभी भी बारिश जारी है। मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि अरब सागर में बना कम दबाव का क्षेत्र अगले 12 घंटों में डिप्रेशन में बदल सकता है। साथ ही, बंगाल की खाड़ी में एक और नया कम दबाव का क्षेत्र बनने की संभावना है, जिससे मौसम में बड़े बदलाव होंगे। प्रमुख जानकारी: तमिलनाडु और आंध्र प्रदेश: 15 से 17 अक्टूबर तक मूसलाधार बारिश की संभावना। अन्य प्रभावित राज्य: तमिलनाडु, पुडुचेरी, केरल, माहे, लक्षदीप, कराईकल, यनम, कर्नाटक, तटीय आंध्र प्रदेश, तेलंगाना और रायलसीमा में अगले हफ्ते तक बारिश जारी रहेगी। 16 अक्टूबर को भारी बारिश: तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल, और रायलसीमा में 16 अक्टूबर को भारी बारिश का पूर्वानुमान है। गुजरात में भी बारिश: अगले दो दिनों तक गुजरात में मध्यम बारिश हो सकती है, साथ ही कोकण, गोवा, मध्य महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, विदर्भ, और छत्तीसगढ़ में भी बारिश की संभावना है। अगले कुछ दिनों में देश के विभिन्न हिस्सों में बारिश से मौसम प्रभावित हो सकता है, इसलिए लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

ज्योतिर्लिंग महाकाल मंदिर में कार्तिक कृष्ण प्रतिपदा 18 अक्टूबर से भगवान महाकाल की दिनचर्या बदलेगी

उज्जैन ज्योतिर्लिंग महाकाल मंदिर में कार्तिक कृष्ण प्रतिपदा 18 अक्टूबर से भगवान महाकाल की दिनचर्या बदलेगी। सर्दी के मौसम में अवंतिकानाथ सुबह आधा घंटा देरी से भोजन करेंगे। भस्म आरती में भगवान को गर्म जल से स्नान कराया जाएगा। प्रतिदिन होने वाली पांच में तीन आरती का समय भी बदलेगा। दिनचर्या में बदलाव का यह क्रम फाल्गुन पूर्णिमा तक चलेगा। गर्म जल से स्नान पं. महेश पुजारी ने बताया कि महाकाल मंदिर की पूजन परंपरा में गर्मी व सर्दी के क्रम में प्रत्येक छह माह में भगवान की दिनचर्या बदलती है। वर्तमान में भगवान की दिनचर्या गर्मी के मौसम अनुसार चल रही है। भगवान ठंडे जल से स्नान कर रहे हैं, लेकिन कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा से मंदिर में सर्दी की शुरुआत मानी जाती है। इस दिन से भगवान महाकाल ठंडे के बजाय गर्म जल से स्नान करना प्रारंभ करते हैं। साथ ही आरती का समय भी बदलता है। 18 अक्टूबर से कब होगी आरती वर्तमान में प्रतिदिन सुबह सात बजे दद्योदक अर्थात बालभोग आरती हो रही है। इस आरती में भगवान को दही-चावल का भोग लगाया जाता है। 18 अक्टूबर से यह आरती सुबह 7.30 बजे से होगी। इसी प्रकार वर्तमान में सुबह 10 बजे भोग आरती हो रही है। इसमें भगवान को दाल, चावल, रोटी, सब्जी, मिष्ठान का नैवेद्य लगाया जाता है। यानी भगवान सुबह 10 बजे भोजन कर रहे हैं। 18 अक्टूबर से भोग आरती सुबह 10.30 बजे होगी। इसका आशय यह है, सर्दी में भगवान आधा घंटा देरी से भोजन करेंगे। वर्तमान में संध्या आरती शाम सात बजे की जा रही है, लेकिन 18 अक्टूबर से संध्या आरती प्रतिदिन शाम 6.30 बजे से होगी। क्योंकि सर्दियों में सूर्यास्त जल्दी होने लगता है। यह आरती व पूजन निर्धारित समय पर प्रतिदिन तड़के चार बजे होने वाली भस्म आरती तथा रात 10.30 बजे होने वाली शयन आरती अपने इसी निर्धारित समय पर होगी। शाम पांच बने होने वाली संध्या पूजन का समय भी वहीं रहेगा।

हरियाणा में भाजपा ने गृह मंत्री अमित शाह और मध्य प्रदेश के सीएम मोहन यादव को बड़ी जिम्मेदारी सौंपी

चंडीगढ़ हरियाणा में बड़ी जीत के साथ भाजपा ने नई सरकार के गठन की तैयारी तेज कर दी है। इससे पहले भाजपा ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और मध्य प्रदेश के सीएम मोहन यादव को बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। भाजपा ने अमित शाह और मोहन यादव को हरियाणा में केंद्रीय पर्यवेक्षक नियुक्त किया है। हरियाणा में विधानसभा चुनाव के दौरान भी मोहन यादव प्रचार के लिए उतरे थे। भाजपा ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए कहा कि पार्टी के संसदीय बोर्ड ने हरियाणा में नई सरकार के गठन और विधायक दल का नेता चुनने के लिए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और एमपी के सीएम मोहन यादव को केंद्रीय पर्यवेक्षक नियुक्ति किया है। यह ऐलान पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह द्वारा किया गया। हरियाणा में दशहरे के बाद नई सरकार का शपथ ग्रहण हो सकता है। राज्य के एक भाजपा नेता ने कहा कि नई सरकार का शपथ ग्रहण समारोह 12 अक्टूबर के दशहरा उत्सव के बाद आयोजित किये जाने की संभावना है। वहीं, भाजपा ने चुनावों के दौरान संकेत ही दिया था कि मार्च में मुख्यमंत्री के रूप में मनोहर लाल खट्टर की जगह लेने वाले और अन्य पिछड़ा वर्ग से आने वाले नायब सिंह सैनी अगर जीतते हैं तो सीएम पद के लिए वह पार्टी की पसंद होंगे। हरियाणा में मुख्यमंत्री सहित अधिकतम 14 मंत्री हो सकते हैं। इससे पहले भाजपा ने विधानसभा चुनाव में अपना अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए 48 सीट हासिल की। भाजपा ने कांग्रेस से 11 अधिक सीटें जीती। इस चुनाव में जजपा और आप का सफाया हो गया और इनेलो सिर्फ दो सीट जीतने में सफल रही। हालांकि सैनी कैबिनेट के 10 में से आठ मंत्रियों को हरियाणा विधानसभा चुनाव में हार का सामना करना पड़ा, लेकिन महिपाल ढांडा और मूलचंद शर्मा पानीपत ग्रामीण और बल्लभगढ़ सीट से जीत दर्ज करने में सफल रहे।

बाबा सिद्दीकी की हत्या मामले में टेस्ट के रिजल्ट के बाद कश्यप को कोर्ट में पेश किया गया आरोपी, जाना पड़ा जेल

नई दिल्ली एनसीपी नेता बाबा सिद्दीकी की हत्या मामले में एक आरोपी धर्मराज कश्यप का मुंबई पुलिस ने ओसिफिकेशन टेस्ट करवाया। इसके बाद पुष्टि की गई कि वह नाबालिग नही है। किसी की आयु का पता लगाने के लिए ओसिफिकेशन टेस्ट करवाया जाता है। बोन फ्यूजन के आधार पर पता लगाया जाता है कि शख्स की उम्र कितनी है। टेस्ट के रिजल्ट के बाद कश्यप को कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट ने उसे 21 अक्टूबर तक की न्यायिक हिरासत में भेज दिया। दरअसल कश्यप के वकील ने दावा किया था कि धर्मराज कश्यप अभी नाबालिग है। इसके बाद मुंबई की अदालत ने ओसिफिकेशन टेस्ट करवाने का आदेश दे दिया। इससे पहले बाबा सिद्दीकी मर्डर केस के एक अन्य आरोपी गुरमैल सिंह को भी 21 अक्टूबर तक की पुलिस हिरासत में भेज दिया गया था। इस मामले की जांच मुंबई क्राइम ब्रांच कर रही है। पुलिस के मुताबिक शिवकुमार नाम का आरोपी अब भी फरार है। रविवार को पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। अधिकारियों के मुताबिक आरोपी की पहचान प्रवीण लोनकर के तौर पर हुई है। उसकी उम्र करीब 28 साल है। वह हत्या की साजिश में शामिल था। अधिकारियों का कहना है कि उसने ही धर्मराज कश्यप और शिवकुमार गौतम को हत्या के लिए चुना था। एनसीपी नेता बाबा सिद्दीकी की उनके विधायक बेटे के कार्यालय के बाहर गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। उनके सीने में दो गोलियां लगी थीं। इसके बाद उन्हें लीलावती अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। रविवार को उनकी अंतिम यात्रा निकाली गई जिसमें बड़ी-बड़ी हस्तियां शामिल हुईं। एकनाथ शिंदे ने क हा, बाबा सिद्दीकी की हत्या दुखद और दुर्भाग्यपूर्ण है। मुंबई पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। बाकी जो भी लोग साजिश में शामिल हैं उन्हें भी जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। इसके अलावा जिन्हें भी धमकी मिल रही है उनकी सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। यह जिम्मेदारी राज्य सरकार की है।

पाकिस्तान के खिलाफ वनडे टीम के लिए ऑस्ट्रेलिया के सिलेक्टर्स ने 14 सदस्यीय टीम का चयन किया, पैट कमिंस टीम से जुड़े

नई दिल्ली पाकिस्तान के खिलाफ नवंबर की शुरुआत में खेली जाने वाली तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलिया की टीम का ऐलान हो गया है। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के सिलेक्टर्स ने 14 सदस्यीय टीम का चयन किया है। कप्तान पैट कमिंस की वापसी हो गई है, जिन्होंने कुछ समय के लिए क्रिकेट से ब्रेक लिया था। वहीं, जैक फ्रेजर मैकगर्क को वनडे टीम में अपनी जगह पक्की करने के लिए एक और मौका मिला है। वहीं, ट्रेविस हेड और मिचेल मार्श इस सीरीज के लिए उपलब्ध नहीं हैं। इन दोनों को पैटरनिटी लीव दी गई है। वर्ल्ड कप विनिंग कैप्टन पैट कमिंस करीब एक साल के बाद वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट खेलते नजर आएंगे। उन्होंने आखिरी वनडे इंटरनेशनल मैच 19 नवंबर 2023 को खेला था, जो वनडे विश्व कप का फाइनल था। इसके बाद वे अब सीधे नवंबर 2024 में वनडे क्रिकेट खेलने वाले हैं। ट्रेविस हेड और मिचेल मार्श के उपलब्ध नहीं होने की वजह से जैक फ्रेजर मैकगर्क और मैथ्यू शॉर्ट के लिए वनडे टीम में जगह बनाने के दरवाजे खुल गए हैं। दोनों खिलाड़ी साथ में ओपन करते हुए नजर आएंगे। पैट कमिंस, मिचेल स्टार्क और जोश हेजलवुड साथ में खेलते हुए नजर आएंगे। बल्लेबाजी में स्टीव स्मिथ और मार्नस लाबुशेन का अनुभव काम आएगा। हाल ही में इंग्लैंड के दौरे पर टी20 और वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू करने वाले कूपर कोनोली को भी टीम में जगह दी गई है। ऑलराउंडर एरोन हार्डी भी टीम का हिस्सा हैं, जिन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज में बैट और बॉल से अपना योगदान दिया था। ग्लेन मैक्सवेल, एडम जैम्पा और जोश इंग्लिस भी 14 सदस्यीय टीम का हिस्सा हैं। पहला वनडे मैच – 4 नवंबर को मेलबर्न में दूसरा वनडे मैच – 8 नवंबर को एडिलेड में तीसरा वनडे मैच – 10 नवंबर को पर्थ में ऑस्ट्रेलिया की वनडे टीम इस प्रकार है पैट कमिंस (कप्तान), सीन एबॉट, कूपर कोनोली, जैक फ्रेजर मैकगर्क, एरोन हार्डी, जोश हेजलवुड, जोश इंग्लिस, मार्नस लाबुशेन, ग्लेन मैक्सवेल, मैथ्यू शॉर्ट, स्टीव स्मिथ, मिचेल स्टार्क, मार्कस स्टोइनिस और एडम जैम्पा

इंडिया के विमान में बम की धमकी, दिल्ली एयरपोर्ट पर लैंडिंग कराई गई, तलाशी जारी

नई दिल्ली मुंबई से न्यूयॉर्क जाने वाले एयर इंडिया के विमान में सोमवार को बम की धमकी के चलते दिल्ली की ओर डायवर्ट कर दिया गया। विमान की दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर लैंडिंग कराई गई है। सभी यात्री फिलहाल सुरक्षित हैं। पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां विमान की चेकिंग कर रही हैं। दिल्ली पुलिस की ओर से सोमवार को दी गई जानकारी के अनुसार, मुंबई से न्यूयॉर्क जा रहे एयर इंडिया के एक विमान को फ्लाइट में बम की धमकी के मद्देनजर दिल्ली डायवर्ट कर दिया गया। विमान फिलहाल आईजीआई एयरपोर्ट पर खड़ा है और उसमें सवार यात्रियों और चालक दल की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सभी मानक सुरक्षा प्रोटोकॉल का पूरी तरह से पालन किया जा रहा है। दिल्ली पुलिस ने सभी यात्रियों से किसी भी प्रकार की अपुष्ट जानकारी को फैलाने से रोकने में सहयोग की अपील की हैं।

गैंग में 700 शूटर, 11 राज्यों में आतंक, दाऊद इब्राहिम के नक्शे कदम पर लॉरेंस बिश्नोई: NIA

नई दिल्ली एनसीपी नेता बाबा सिद्दीकी की हत्या की जिम्मेदारी लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ले ली है। राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) के मुताबिक इस गैंग े पास इस समय 700 शूटर हैं। बिश्नोई गैंग भी दाऊद इब्राहिम के नक्शे कदम पर चल रहा है। एनआईए ने कम से कम 16 गैंगस्टरों के खिलाफ यूएपीए के तहत चार्जशीट फाइल की है। इसमें लॉरेंस बिश्नोई और गोल्डी बरार भी शामिल हैं। इस चार्जशीट में दावा किया गया है कि लॉरेंस बिश्नोई गैंग दाऊद इब्राहिम की डी कंपनी के रास्ते पर ही आगे बढ़ रहा है। एनआईए की चार्जशीट में बताया गया कि लॉरेंस बिश्नोई और उसका टेरर सिंडिकेट नायकीय अंदाज में बढ़ा है। यह उसी तरह आगे बढ़ रहा है जैसे कि 90 के दशक में दाऊद इब्राहिम का गैंग तेजी से फैल रहा था। दाऊद इब्राहिम ने अपना नेटवर्क ड्रग्स तस्करी से बढ़ाना शुरू किया था। इसके बाद उगाही का काम शुरू हो गया। बाद में इसे डी कंपनी नाम दे दिया गया। यह गैंग पाकिस्तान के आतंकियों के साथ भी जुड़ गया। इसी तरह बिश्नोई गैंग ने भी छोटे-मोटे अपराध शुरू किए थे लेकिन अब उसका बड़ा गैंग है। बिश्नोई गैंग में 700 शूटर एनआईए की चार्जशीट में बताया गया कि लॉरेंस बिश्नोई गैंग सतविंदर सिंह उर्फ गोल्डी बरार चलाता है जो कि कनाडा पुलिस और इंडियन एजेंसियों की लिस्ट में वॉन्टेड है। इसके अलावा बिश्नोई गैंग में 700 शूटर हैं जिनमें से 300 पंजाब के हैं। गोल्डी बरार और लॉरेंस बिश्नोई की तस्वीरें फेसबुक, इन्स्टाग्राम और यूट्यूब पर शेयर की जाती हैं। बिश्नोई को कोर्ट ले जाने की तस्वीर भी सोशल मीडिया पर पोस्ट करके युवाओं को गैंग में शामिल करने का प्रयास किया जाता है। 2021-21 के दौरान इस गैंग ने उगाही के जरिए करोड़ों रुपये इकट्ठा किए और इसे हवाला चैनल्स से विदेश भेज दिया। चार्जशीट में बताया गया के बिश्नोई गैंग ने हरियाणा, दिल्ली, राजस्थान के अन्य आपराधिक गैंगों के साथ भी गठजोड़ कर रखा है। अब लॉरेंस बिश्नोई गैंग का आतंक पूरे उत्तर भारत में है जिसमें पंजाब, महाराष्ट्र, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, दिल्ली, राजस्थान और झारखंड शामिल हैं। विदेश भेजने का सपना दिखाकर युवाओं को लुभाता है गैंग आरोप है कि बिश्नोई गैंग युवाओं क विदेश भेजने का लालच देता है। कनाडा जैसे देश की नागरिकता दिलवाने की लालच में गैंग उन्हें अपने लिए इस्तेमाल करने लगता है। एनआईए के मुताबिक खालिस्तानी आतंकवादी हरविंदर सिंह रिंडा पाकिस्तान में बिश्नोई गैंग के शूटर्स का इस्तेमाल आपराधिक गतिविधियों के लिए करता है।

उमर अब्दुल्ला जम्मू-कश्मीर के अगले मुख्यमंत्री होंगे, नई सरकार के गठन की तैयारी तेज

नई दिल्ली जम्मू-कश्मीर से राष्ट्रपति शासन हटा लिया गया, जिससे केंद्र शासित प्रदेश में नयी सरकार के गठन का रास्ता साफ हो गया। इस संबंध में केंद्रीय गृह मंत्रालय ने एक राजपत्र अधिसूचना जारी की। तत्कालीन मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती के इस्तीफे के बाद जून 2017 से जम्मू-कश्मीर में राष्ट्रपति शासन जारी हुआ था। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा हस्ताक्षरित अधिसूचना में कहा गया है, ‘‘भारत के संविधान के अनुच्छेद 239 और 239ए के साथ पठित जम्मू-कश्मीर पुनर्गठन अधिनियम, 2019 (2019 का 34) की धारा 73 द्वारा प्रदत्त शक्तियों का इस्तेमाल करते हुए, जम्मू-कश्मीर केंद्र शासित प्रदेश के संबंध में 31 अक्टूबर 2019 का आदेश, जम्मू-कश्मीर पुनर्गठन अधिनियम 2019 की धारा 54 के तहत मुख्यमंत्री की नियुक्ति से तुरंत पहले निरस्त किया जाता है।’’ हाल में संपन्न हुए जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव में नेशनल कॉन्फ्रेंस-कांग्रेस गठबंधन ने जीत हासिल की। नेशनल कॉन्फ्रेंस के उपाध्यक्ष उमर अब्दुल्ला जम्मू-कश्मीर के अगले मुख्यमंत्री होंगे। उन्हें गठबंधन का नेता चुना गया है। पूर्ववर्ती जम्मू-कश्मीर राज्य को दो केंद्र शासित प्रदेशों — जम्मू कश्मीर और लद्दाख – के रूप में विभाजित किए जाने के बाद 31 अक्टूबर 2019 को जम्मू-कश्मीर में राष्ट्रपति शासन लगा दिया गया था। जम्मू-कश्मीर पुनर्गठन अधिनियम, 2019 को संसद ने पांच अगस्त 2019 को पारित किया था। पूर्ववर्ती राज्य को विशेष दर्जा देने वाले संविधान के अनुच्छेद 370 को भी उसी दिन निरस्त कर दिया गया था। 31 अक्टूबर 2019 से पहले तत्कालीन मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती के इस्तीफे के बाद जून 2017 से तत्कालीन राज्य में राष्ट्रपति शासन जारी था। उस समय भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) के नेतृत्व वाली सरकार से समर्थन वापस ले लिया था।

राहुल गांधी आज महाराष्ट्र के नेताओं से मुलाकात करेंगे, आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर चल रहीं तैयारियों की समीक्षा करेंगे

मुंबई कांग्रेस ने आगामी महाराष्ट्र चुनाव को लेकर अपनी तैयारियां शुरू कर दी हैं. यूपी के रायबरेली से सांसद और कांग्रेस नेता राहुल गांधी सोमवार को महाराष्ट्र के नेताओं से मुलाकात करेंगे. सूत्रों ने बताया कि आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर चल रहीं तैयारियों की समीक्षा करेंगे. सूत्रों का कहना है कि राहुल गांधी आज 10 बजे महाराष्ट्र के नेताओं से मुलाकात करेंगे. इस बैठक में राहुल गांधी आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर चल रहीं तैयारियों की समीक्षा करेंगे. बैठक में महाराष्ट्र कांग्रेस चीफ नान पटोले, विजय वडेट्टीवार, पृथ्वीराज चव्हाण, बालासाहेब थोराट, वर्षा गायकवाड़ और रमेश चेन्नितला शामिल होंगे. बीते दिनों जानकारी आई थी कि महाराष्ट्र में कांग्रेस से टिकट पाने की इच्छा 1800 से अधिक लोगों ने जाहिर की है, जबकि पार्टी लगभग 100-110 सीटों पर ही चुनाव लड़ने की तैयारी कर रही है. टिकट के लिए पूरे राज्य भर से एप्लीकेशन आए हैं, जबकि चुनाव की घोषणा अब तक नहीं हुई है. इस बार विदर्भ और मराठवाड़ा इलाके से सबसे ज्यादा लोगों ने एप्लीकेशन फाइल किया है. महाराष्ट्र में आवेदकों को नामांकन के लिए रजिस्टर करना पड़ता है और कुछ पैसे भी जमा कराने होते हैं. एससी/एसटी उम्मीदवारों के लिए 10,000 रुपये और सामान्य उम्मीदवारों के लिए 20,000 रुपये की फी निर्धारित की गई है. कांग्रेस का कहना है कि महाराष्ट्र में एप्लीकेशनों की संख्या हरियाणा से आगे बढ़ सकती है, क्योंकि हर दिन नए एप्लीकेशन आ रहे हैं. 26 नवंबर से पहले होंगे चुनाव बता दें कि चुनाव आयोग ने महाराष्ट्र समीक्षा दौरे के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस कर चुनाव की तैयारियों के बारे में जानकारी दी. मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने बताया कि हम यहां आपको आगामी महाराष्ट्र विधानसभा चुनावों के लिए चुनाव आयोग की तैयारियों के बारे में जानकारी देने आए हैं. हमने पिछले दो दिनों में राष्ट्रीय और राज्य स्तर के सभी राजनीतिक दलों से मुलाकात की. हम सभी कानून प्रवर्तन अधिकारियों संग बैठक की. हमने उन्हें कई निर्देश दिए हैं. चुनाव आयोग ने बताया कि महाराष्ट्र में 26 नवंबर से पहले चुनाव कराना होगा, क्योंकि नवंबर में महाराष्ट्र विधानसभा कार्यकाल खत्म हो रहा है.

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live