LATEST NEWS

जम्मू-कश्मीर से 6 साल बाद हटाया राष्ट्रपति शासन, उमर अब्दुल्ला का सरकार गठन का रास्ता साफ

श्रीनगर जम्मू-कश्मीर में राष्ट्रपति शासन हटा दिया गया है। गृह मंत्रालय (एमएचए) के इस फैसले के साथ ही आधिकारिक तौर पर केंद्र शासित प्रदेश में सरकार गठन का मार्ग प्रशस्त हो गया है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा हस्ताक्षरित एक सरकारी आदेश में कहा गया है कि ‘भारत के संविधान के अनुच्छेद 239 और 239ए के साथ पठित जम्मू-कश्मीर पुनर्गठन अधिनियम, 2019 (2019 का 34) की धारा 73 द्वारा प्रदत्त शक्तियों का इस्तेमाल करते हुए, जम्मू-कश्मीर केंद्र शासित प्रदेश के संबंध में 31 अक्टूबर 2019 का आदेश, जम्मू-कश्मीर पुनर्गठन अधिनियम 2019 की धारा 54 के तहत मुख्यमंत्री की नियुक्ति से तुरंत पहले निरस्त किया जाता है। नवनिर्वाचित सरकार को शपथ लेने की अनुमति देने के लिए यूटी में राष्ट्रपति शासन को रद्द करने की आवश्यकता थी। गृह मंत्रालय ने जम्मू और कश्मीर पुनर्गठन अधिनियम, 2019 की धारा 73 के आधार पर एक राष्ट्रपति आदेश लागू किया था। नेशनल कॉन्फ्रेंस-कांग्रेस गठबंधन ने हाल ही में जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव जीता और सरकार बनाने के लिए तैयार है। एनसी उपाध्यक्ष उमर अब्दुल्ला, जिन्हें गठबंधन के नेता के रूप में चुना गया है, जम्मू-कश्मीर के अगले मुख्यमंत्री होंगे। छह साल के लंबे अंतराल के बाद, जम्मू-कश्मीर में राष्ट्रपति शासन हटा लिया गया है, जिससे राज्य में नई सरकार के गठन का मार्ग प्रशस्त हो गया है। नेशनल कॉन्फ्रेंस (एनसी) और कांग्रेस के गठबंधन ने हाल ही में हुए विधानसभा चुनावों में जीत हासिल की है और अब वे सरकार बनाने के लिए तैयार हैं। नेशनल कॉन्फ्रेंस के नेता उमर अब्दुल्ला ने उपराज्यपाल मनोज सिन्हा से मुलाकात कर सरकार बनाने का दावा पेश किया है। उमर अब्दुल्ला को सर्वसम्मति से नेशनल कॉन्फ्रेंस के विधायक दल का नेता चुना गया है, जिससे उनके मुख्यमंत्री बनने का रास्ता साफ हो गया है। यह उमर अब्दुल्ला का दूसरा कार्यकाल होगा, इससे पहले वे 2009 से 2014 तक जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री रह चुके हैं, जब राज्य एनसी-कांग्रेस गठबंधन के अधीन था। राष्ट्रपति शासन हटा राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने शुक्रवार को आदेश जारी कर जम्मू-कश्मीर से राष्ट्रपति शासन समाप्त करने की घोषणा की। यह राष्ट्रपति शासन 19 जून 2018 को पीडीपी-भाजपा गठबंधन के टूटने के बाद लगाया गया था। 2019 में केंद्र सरकार ने संविधान के अनुच्छेद 370 को समाप्त कर जम्मू-कश्मीर को विशेष राज्य का दर्जा खत्म कर दिया था, जिसके बाद यह क्षेत्र एक केंद्र शासित प्रदेश बन गया था। राज्य का दर्जा बहाल करने पर जोर नेशनल कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला ने कहा है कि नई सरकार का प्रमुख उद्देश्य जम्मू-कश्मीर का राज्य का दर्जा बहाल करना होगा। उन्होंने कहा, “हमारी प्राथमिकता जम्मू-कश्मीर को एकजुट करना और चुनाव के दौरान फैली नफरत को खत्म करना होगी। राज्य का दर्जा बहाल किया जाना चाहिए ताकि राज्य सुचारू रूप से कार्य कर सके और हम अपने कर्तव्यों का पालन कर सकें।” चुनाव परिणाम और गठबंधन इस बार के चुनावों में नेशनल कॉन्फ्रेंस ने 42 सीटों पर जीत हासिल की है, जबकि कांग्रेस ने 6 सीटें जीतीं। कांग्रेस की पांच सीटें कश्मीर से और एक जम्मू से हैं। दोनों पार्टियों ने चुनाव पूर्व गठबंधन किया था और चार निर्दलीय विधायकों तथा आम आदमी पार्टी (आप) के एक विधायक का समर्थन भी उन्हें मिला है। इसके अलावा, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने 29 सीटें जीतकर दूसरी सबसे बड़ी पार्टी के रूप में अपनी जगह बनाई है। 10 साल के लंबे अंतराल के बाद संपन्न हुए चुनाव जम्मू-कश्मीर में 10 साल के लंबे अंतराल के बाद विधानसभा चुनाव संपन्न हुए हैं। यह चुनाव अनुच्छेद 370 के निरस्त होने के बाद पहली बार हुआ है, जिससे यह ऐतिहासिक महत्व रखता है। चुनाव तीन चरणों में सम्पन्न हुए, जिनमें 18 सितंबर, 25 सितंबर, और 1 अक्टूबर को मतदान हुआ। जम्मू-कश्मीर में छह साल बाद राष्ट्रपति शासन हटने और नई सरकार बनने से राज्य की राजनीतिक स्थिति में बड़ा बदलाव आने की उम्मीद है। उमर अब्दुल्ला के नेतृत्व में यह सरकार राज्य के पुनर्गठन और विकास के लिए कई अहम कदम उठाने की योजना बना रही है, जिसमें सबसे महत्वपूर्ण राज्य का दर्जा बहाल करना है। अब यह देखना होगा कि नई सरकार इस दिशा में क्या ठोस कदम उठाती है।

बाबर आजम समेत 3 स्टार प्लेयर के ड्रॉप होने पर भड़का पाकिस्तानी दिग्गज

इस्लामाबाद स्टार बल्लेबाज बाबर आजम, धाकड़ तेज गेंदबाज शाहीन अफरीदी और नसीम शाह का पाकिस्तान टेस्ट टीम से पत्ता कट गया है। तीनों को इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे और तीसरे टेस्ट के लिए नहीं चुना गया। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने बयान में कहा कि प्रमुख खिलाड़ियों की मौजूदा फॉर्म और फिटनेस को ध्यान में रखते हुए आराम देने का फैसला किया गया है। बाबर समेत तीन स्टार प्लेयर्स के ड्रॉप होने पर पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटर बासित अली भड़क उठे हैं। उन्होंने इसे क्रिकेट के साथ बलात्कार करार दिया। उन्होंने सिलेक्शन कमेटी को आड़े हाथ लिया। बासित ने अपने यूट्यूब चैनल पर कहा, ”सिलेक्शन कमेटी ने जो टीम घोषित की उसमें बाबर, शाहीन और नसीम नहीं है। कमेटी ने कहा कि इन खिलाड़ियों को रेस्ट दिया गया है। यह बहुत अच्छा जुमला है। अगर रेस्ट की जगह ड्रॉप कहते तो जुमला गलत है। ज्यादती है। यह क्रिकेट के साथ बलात्कार है, अगर ड्रॉप वाला जुमला आता है। यह हमारे हीरो थे और रहेंगे। परफॉर्मेंस ऊपर-नीचे होती रहती है।” इंग्लैंड सीरीज के बचे हुए मैचों के लिए पीसीबी की पुनर्गठित सिलेक्शन कमेटी ने पाकिस्तान टीम चुनी है। कमेटी में पूर्व क्रिकेटर आकिब जावेद, अजहर अली और अलीम डार नए सदस्य हैं। बासित का मानना है कि तीन बड़े प्लेयर्स को सिर्फ अपना दबदबा दिखाने के चलते बाहर गिया गया है। उन्होंने कहा, ”जिन तीन बड़े नाम को ड्रॉप किया गया है, सब गोलमाल है। वो दिखाना चाहते हैं कि हम जो आए हैं, बिलकुल अलग चीजें करेंगे। लेकिन ऐसा है नहीं। साउथ अफ्रीका सीरीज में यह सारे प्लेयर होंगे। साउथ अफ्रीका में बड़े दिल के प्लेयर चाहिए होंगे।” बासित ने पाकिस्तान टेस्ट टीम के कप्तान शान मसूद की कड़ी आलोचना की है। पूर्व क्रिकेटर ने कहा, ”अवाम की आंखों में मिर्च डालते रहो। प्रेस कॉन्फ्रेंस में अच्छी इंग्लिश बोलकर पागल बनाते रहो। अब कह रहे हैं कि गेंदबाजों ने 20 विकेट नहीं लिए। लेकिन 20 विकेट तुमने तो दी थीं। सईम अयूब खराब शॉट खेलने के बाद कैसे आ गया? अब्दुल्लाह शफीका ने सेंचुरी जड़ी, इसलिए उसे टीम में रखा है। उन्हें और खुद को कंसिस्टेंसी दी है लेकिन बॉलर्स को नहीं दे रहे। ज्यादती है। देखते जाएं, सबकुछ सामने आएगा।” इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे-तीसरे टेस्ट के लिए पाकिस्तान स्क्वॉड: शान मसूद (कप्तान), सऊद शकील, आमिर जमाल, अब्दुल्ला शफीक, हसीबुल्लाह , कामरान गुलाम, मेहरान मुमताज, मीर हमजा, नोमान अली, सईम अयूब, साजिद खान, सलमान अली आगा और जाहिद महमूद, मोहम्मद अली, मोहम्मद हुरैरा, मोहम्मद रिजवान।

प्रेमी जोड़े ने पेड़ पर लटक कर ली आत्महत्या, पुलिस जुटी जांच में

गौरेला पेण्ड्रा मरवाही जिले के गौरेला ब्लॉक में प्रेमी जोड़े ने आत्महत्या कर ली. दोनों 18 से 20 वर्ष के थे, जिन्होंने खेत के पेड़ पर फांसी लगाकर अपनी जान दे दी. घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है. सूचना पर पहुंची पुलिस ने मर्ग कायम कर दोनों के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है. आत्महत्या का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो सका है. गौरेला पुलिस मामले की जांच में जुट गई है. मामला गौरेला थाना क्षेत्र के अंतर्गत नेवसा पंचायत के मदरवानी गांव का है. एडिशनल SP ओम चंदेल ने बताया कि पुलिस ने दोनों के परिजनों से पूछताछ की. पूछताछ में परिवार वालों ने बताया कि दोनों रविवार रात में ही बिना बताए घर से निकल चुके थे. सुबह गांव वालों ने घटना की जानकारी दी तब मामले का पता चला. इससे पहले दोनों ने अपने परिवार वालों को अपने प्रेम संबंध के बारे में कोई जानकारी नहीं दी थी और न ही ये बताया कि ऐसा कोई कदम उठा सकते हैं. अब तक दोनों परिवारों के बीच कोई वाद-विवाद की कोई स्थिति भी नहीं हुई है. हालांकि पुलिस इस मामले में जांच कर रही है. जांच पूरी होने के बाद जानकारी के अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी.

शुभमन गिल के स्पेशल क्लब में प्लेयर ऑफ द मंथ बने कमिंदु मेंडिस ने एंट्री, कोई नहीं कर पाया है ऐसा

नई दिल्ली इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (आईसीसी) प्लेयर ऑफ द मंथ का ऐलान कर दिया गया है। 2021 जनवरी से आईसीसी ने प्लेयर ऑफ द मंथ अवॉर्ड की शुरुआत की थी, जिसके बाद हर महीने आईसीसी की ओर से पूरे महीने बेस्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी को आईसीसी की ओर से सम्मानित किया जाता है। 2024 सितंबर महीने का आईसीसी प्लेयर ऑफ द मंथ अवॉर्ड मेंस क्रिकेट में श्रीलंका के स्टार बैटर कमिंदु मेंडिस को दिया गया है। कमिंदु मेंडिस को जैसे ही यह अवॉर्ड मिला है, वह एक खास लिस्ट में शामिल हो गए हैं। एक ही साल में दो बार आईसीसी प्लेयर ऑफ द मंथ अवॉर्ड जीतने वाले कमिंदु महज दूसरे खिलाड़ी हैं। इससे पहले यह कारनामा भारत के स्टार क्रिकेट शुभमन गिल कर चुके हैं। 2023 में शुभमन गिल ने जनवरी और सितंबर महीने का आईसीसी प्लेयर ऑफ द मंथ अवॉर्ड जीता था, इसके बाद कमिंदु ने 2024 में मार्च महीने का आईसीसी प्लेयर ऑफ द मंथ अवॉर्ड जीता था और अब एक बार फिर इस अवॉर्ड पर कब्जा जमाया है। सितंबर महीने के लिए प्लेयर ऑफ द मंथ अवॉर्ड के लिए कमिंदु के साथ-साथ प्रभात जयसूर्या और ऑस्ट्रेलिया के ट्रैविस हेड को नॉमिनेट किया गया था। सितंबर महीने में कमिंदु ने 90.20 की औसत से कुल 451 टेस्ट रन बनाए हैं। 26 साल के मेंडिस ने अभी तक श्रीलंका की ओर से अभी तक कुल आठ टेस्ट मैच खेले हैं, इस दौरान उन्होंने 13 पारियों में कुल 1004 रन बनाए हैं, जिसमें पांच शतक और चार अर्धशतक शामिल हैं। मेंडिस ने ये रन 91.27 की औसत से बनाए हैं। सबसे कम पारियों में 1000 टेस्ट रन पूरा करने के मामले में मेंडिस संयुक्त रूप से दूसरे नंबर पर हैं। इंग्लैंड के हरबर्ट सटक्लिफ और वेस्टइंडीज के एवर्टन वीक्स ने 12-12 पारियों में 1000 टेस्ट रन पूरे किए थे, वहीं डॉन ब्रैडमैन और मेंडिस ने 13-13 पारियों में यह कारनामा किया है। वहीं वुमेंस क्रिकेट की बात करें तो इंग्लैंड की टैमी ब्यूमाउंट ने सितंबर 2024 का आईसीसी प्लेयर ऑफ द अवॉर्ड अपने नाम किया है।

हिना खान को याद आए ओ हेनरी, जानें क्यों एक तस्वीर में लिखा ‘द लास्ट लीफ’

मुंबई,  हिना खान दिलेर हैं और उनके हौसले भी बुलंद हैं। ब्रेस्ट कैंसर से जूझ रही एक्टर इन दिनों कीमोथेरेपी के ले रही हैं। इस दौरान उनके शरीर में जो भी प्रत्यक्ष बदलाव दिख रहा है उसे बड़े अदब से सोशल प्लेटफॉर्म पर रख भी रही हैं। ताजा पोस्ट में उन्होंने ओ हेनरी की मशहूर कहानी द लास्ट लीफ को याद किया है! हिना ने इंस्टाग्राम पर अपनी पलकों की क्लोजअप तस्वीर शेयर की। उन्होंने अपनी स्टोरीज सेक्शन में भी इस तस्वीर के साथ लिखा द लास्ट लीफ। दरअसल, द लास्ट लीफ ओ हेनरी की अमर कृतियों में से एक है। इसमें बीमारी से जूझ रही लड़की की प्रेरणा एक हरा पत्ता होता है। हिना खान उसी पत्ते से अपनी पलकों की तुलना कर रही हैं। कैप्शन में हिना ने लिखा: “जानना चाहती हूं कि मेरी प्रेरणा का वर्तमान स्रोत क्या है? ये मेरी शक्तिशाली और खूबसूरत ब्रिगेड का हिस्सा रही हैं और मेरी आंखों को सजाती थी। मेरी जेनेटिकली लंबी और खूबसूरत पलकें..” फिर लिखा, “यह बहादुर, अकेली योद्धा मेरी आखिरी पलक ने मेरे साथ सब कुछ लड़ा है। मेरी कीमोथेरेपी के आखिरी चक्र के करीब यह अकेली पलक मेरी प्रेरणा है। हम यह सब देखेंगे हां हम करेंगे इंशाअल्लाह।” हिना ने खुलासा किया कि उन्होंने कभी नकली पलकें नहीं लगाईं, लेकिन अब वह लगा रही हैं। उन्होंने लिखा, एक दशक से नकली पलकें नहीं लगाईं, बल्कि लेकिन अब मैं अपने शूट के लिए इनका प्रयोग कर रही हूं, कोई नाआआआआ.. सब ठीक हो जाना है दुआ।” हाल ही में हिना ने 37वें जन्मदिन पर अपने दोस्तों और प्रशंसकों से मिले दिल को छू लेने वाले भाव की एक झलक साझा की थी। हिना ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो के साथ एक लंबा नोट साझा किया था। उसने लिखा: “क्या प्यारा आश्चर्य है… लगातार प्यार, धूमधाम और अटूट समर्थन के इतने साल हो गए हैं। मैं हर साल आपके समर्पण, आपके समर्थन, आपकी सच्ची प्रशंसा से अभिभूत हूं। आप हर बार खुद को बेहतर साबित करते हैं। हर अच्छे और बुरे समय में, हर कठिनाई में, हर चुनौती में.. आप सभी, मेरे हिनाहोलिक्स मेरी ताकत, मेरी छाया, मेरे अभिभावक की तरह रहे हैं.. मुझे पता है कि आप मेरे साथ हैं.. चाहे कुछ भी हो.. और आपने इसे बार-बार साबित किया है और यहाँ तक कि मेरे जीवन के ऐसे महत्वपूर्ण दौर में भी।” उन्होंने आगे लिखा, “कृपया जान लें कि हर एक प्रयास को देखा जाता है, संजोया जाता है और सराहा जाता है.. फूलों से लेकर, व्यक्तिगत रूप से लिखे गए पत्रों, जन्मदिन कार्ड, केक, उपहार और सजावट से लेकर दिल से भेजे गए संदेशों के समुद्र तक जो मुझे प्रोत्साहित करते हैं, मेरा आत्मविश्वास बढ़ाते हैं, मेरे प्रयासों को स्वीकार करते हैं और पहचानते हैं। यह सब सिर्फ़ शुद्ध खुशी है.. अमूल्य।” आखिरी शब्दों में लोगों के प्रति आभार झलका। उन्होंने लिखा, “इतना प्यार पाकर धन्य हो गई। मेरे प्रशंसकों को सभी प्यार और जन्मदिन की शुभकामनाओं (दिल वाले इमोजी के साथ) DUA के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद”।

सिंगरौली में 1600 पावर प्लांट के लिए जन सुनवाई के लिए 1500 लोग शामिल, परियोजना को दिया ग्रीन सिग्नल

सिंगरौली  जिले की माड़ा तहसील में बंधौरा स्थित महान एनर्जेन लिमिटेड के लिए प्रस्तावित 1600 मेगावाट के विस्तार के लिए एक जनसुनवाई आयोजित हुई। यह जनसुनवाई पर्यावरणीय स्वीकृति के लिए आयोजित हुई थी। रैला गांव में आयोजित इस लोक सुनवाई में परियोजना से प्रभावित चार गांव के 1500 ग्रामीण और जनप्रतिनिधियों ने इस परियोजना का खुलकर समर्थन किया। बंधौरा, खैराही, करसुआलाल और नगवा गांव के अलावा आसपास के गांव रैला, कर्सुआराजा, सुहीरा, अमिलिया, मलगा एवं अन्य गांवों से भी काफी संख्या ग्रामीणों ने इस जनसुनवाई में हिस्सा लिया। नौकरी और स्वरोजगार मिलने की उम्मीद मध्यप्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड, सिंगरौली द्वारा आयोजित इस लोक सुनवाई में मौजूद परियोजना के आसपास के लोगों ने सामाजिक और आर्थिक विकास के बारे में अपने विचार रखे। उन्होंने संयंत्र विस्तार से क्षेत्र में विकास के नए आयाम खुलने के साथ ही बहुत सारे लोगों को नई नौकरियां मिलने की संभावनाओं और स्वरोजगार के अवसर प्राप्त होने की उम्मीद जताई। इस मौके पर अडानी पॉवर की तरफ से स्टेशन हेड प्रमोद बिहारी प्रसाद समेत कई अधिकारी मौजूद रहे। उन्होंने परियोजना के विस्तार के लिए उठाये जाने वाले पर्यावरणीय उपायों के बारे में विस्तार से बताया। जनसुनवाई में लोगों ने जताई खुशी जन सुनवाई के सफल होने पर उपस्थित लोगों ने खुशी जाहिर की। रैला पंचायत के सरपंच सुभाष साह ने कहा कि, ‘अडानी ग्रुप की महान एनर्जेन लिमिटेड के आने से हमारे गांव के लोग दिन प्रतिदिन खुशहाल होते जा रहे हैं। गांव की महिलाओं एवं युवाओं को नौकरी के साथ साथ कई स्वरोजगार कार्यों से जोड़ा गया है। अडानी फाउंडेशन की समुदायिक सहभागिता के स्वास्थ्य, शिक्षा आजीविका उन्नयन कार्यक्रमों के द्वारा पास के सभी ग्रामों में लोगों का समुचित विकास हो रहा है।’ जबकि बंधौरा के पूर्व सरपंच आशीष शुक्ला ने कहा कि, ‘प्लांट के विस्तार से इस क्षेत्र में रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे, स्थानीय कुशल श्रमिकों को रोजगार मिलेगा एवं व्यवसाय में बढ़ोतरी होगी।’ 1600 मेगावाट के थर्मल पावर प्लांट पर चल रहा काम उल्लेखनीय है कि मध्यप्रदेश के सिंगरौली जिले के गांव बंधौरा, नगवा, करसुआलाल और खैराही ग्राम फिलहाल इस कंपनी का एक परिसर मौजूद है। मौजूदा परिसर में 2800 मेगावाट, जिसमें से 1200 मेगावाट अभी चल रहा है, बाकी 1600 मेगावाट अभी निर्माणाधीन है। इसमें 1600 (2 X 800) मेगावाट अल्ट्रा सुपर क्रिटिकल तकनीक जोड़कर, तृतीय चरण के अंतर्गत बंधौरा थर्मल पॉवर प्लांट का विस्तार प्रस्तावित है, जो मौजूदा संयंत्र सीमा के भीतर है। इससे मध्य प्रदेश सहित पूरे देश में बिजली की मांग में हो रही लगातार वृद्धि को पूरा करने में मदद मिलेगी। अडानी फाउंडेशन के सहयोग से गांव में हो रहे कार्यक्रम गौरतलब है कि गांव बंधौरा स्थित महान एनर्जेन लिमिटेड की दो इकाइयां कुल 1200 मेगावाट की क्षमता संचालित है। सामाजिक सरोकारों के तहत इस क्षेत्र में अडानी फाउंडेशन के माध्यम से शिक्षा, स्वास्थ्य, आजीविका उन्नयन और ढांचागत विकास के कई कार्यक्रमों का संचालन हो रहा है।

भूल भुलैया 3 और सिंघम 3 दोनों फिल्में करेंगी अच्छा प्रदर्शन : कार्तिक आर्यन

मुंबई, बॉलीवुड अभिनेता कार्तिक आर्यन का कहना है कि दीवाली पर एक साथ रिलीज होने वाली भूल भुलैया 3 और सिंघम 3 दोनों फिल्में अच्छा प्रदर्शन कर सकती हैं। कार्तिक आर्यन, विद्या बालन ,तृप्ति डिमरी और माधुरी दीक्षित स्टारर भूल भुलैया 3, 01 नवंबर को दीवाली के अवसर पर सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। इसी अजय देवगन, करीना कपूर, दीपिका पादुकोण और अर्जुन कपूर जैसे सितारों से सजी फिल्म सिंघम अगेन भी रिलीज होने वाली है। दोनों फिल्में बॉक्स ऑफिस पर एक-दूसरे से क्लैश कर रही है।भूल भुलैया 3 और सिंघम अगेन के क्लैश होने पर कार्तिक ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। कार्तिक आर्यन ने कहा, दीवाली बहुत बड़ा हॉलिडे है। मुझे लगता है दो फिल्में आराम से चल सकती है सिंघम अगेन का एक्शन जॉनर है, हमारा कॉमेडी जॉनर है।अभी यहां पर दीवाली के अवसर पर दो फिल्में आ रही है, जिसका मुझे लगता है कि दोनों फिल्मों का फैंस ब्रेसबी से इंतजार कर रही है।मुझे लगता है कि मैं एक फिल्म देखने वाले के तौर पर बात करूं तो हम सभी के लिए यह एक तरह का त्योहार है कि उस दिन हमारे पास दो ऑप्शन आ रहे हैं, जो आजकल हमारी इंडस्ट्री में बहुत कम हो रहा है। दोनों ही फिल्मों के अच्छा करने की गुंजाइश है।

राज्यपाल से राजभवन में प्रशिक्षु डिप्टी कलेक्टरों ने की मुलाकात

भोपाल राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने कहा कि लोकसेवा पात्र, जरूरतमंदों और गरीबों की सेवा करने का सुअवसर है। उन्होंने डिप्टी कलेक्टरों से कहा कि “लोकसेवा” शब्द का अर्थ गहराई से समझें। जनता की सेवा के भाव को अपने मन में सदैव सबसे ऊपर रखें।  सेवाकाल में ईमानदारी और निष्ठा से काम करने में ही जीवन की सार्थकता है। राज्यपाल पटेल नरोन्हा प्रशासन एवं प्रबंधकीय एकेडमी भोपाल में प्रशिक्षणाधीन राज्य प्रशासनिक सेवा के प्रशिक्षु डिप्टी कलेक्टर्स को संबोधित कर रहे थे। इस अवसर पर अकादमी के महानिदेशक जे.एन. कंसोटिया भी मौजूद थे। राज्यपाल पटेल ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार के ग़रीब कल्याण कार्यक्रमों को सफल बनाना लोक सेवकों की ज़िम्मेदारी है। सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ सुनिश्चित कराना उनका मूल कर्तव्य है। अपने सेवाकाल में हमेशा बड़े-बुजुर्गों, दिव्यांगों और वंचितों के प्रति सम्मान और आदर का भाव रखें। राज्यपाल पटेल ने कहा कि राज्य की सेवा करने के लिए प्रशासनिक तंत्र का अंग बनने का अवसर मिलना सौभाग्य की बात है। प्रशिक्षु अधिकारी प्रशिक्षण से जुड़ी बातें, नियमों और अधिनियमों को बारीकी से सीखें। प्रदेश की सामाजिक, आर्थिक, भौगोलिक, चुनौतियों के अनुरूप समाधान का दृष्टिकोण अपनाए। उन्होंने प्रशासनिक अकादमी भोपाल द्वारा अधिकारियों को स्वच्छ और संवेदनशील लोक-सेवक बनाने के लिए गुणवत्तापूर्ण प्रशिक्षण कार्यक्रमों के आयोजन की सराहना की। राज्यपाल पटेल ने राज्य प्रशासनिक सेवा में चयन के लिए सभी प्रशिक्षणार्थियों को बधाई भी दी। जनजाति समुदाय के साथ संवेदनशील और सहानुभूतिपूर्ण व्यवहार रखें राज्यपाल पटेल ने कहा कि मध्यप्रदेश जनजातीय बहुल राज्य है। प्रदेश के समग्र विकास के लिए जनजाति वर्ग का विकास बहुत जरूरी है। प्रशिक्षु अधिकारी जनजाति समुदाय के प्रति हमेशा सरल, संवेदनशील और सहानुभूतिपूर्ण व्यवहार रखें। उनके साथ आत्मीय, सीधा और जीवंत सम्पर्क बनाए। उन्हें विकास की मुख्यधारा में शामिल करने में अपना  योगदान दें। महानिदेशक नरोन्हा एकेडमी, भोपाल जे.एन. कंसोटिया ने स्वागत उद्बोधन में राज्यपाल पटेल को प्रशिक्षण कार्यक्रम की विस्तार से जानकारी दी। राज्यपाल पटेल का संचालक प्रशासनिक अकादमी मुजीबुर्रहमान खान ने स्मृति चिन्ह भेंट किया। प्रशिक्षु अधिकारी सुप्रियंका भलावी और आशुतोष महादेवसिंह ठाकुर ने प्रशिक्षण के अनुभवों को साझा किया। विधि भारद्वाज ने आभार माना। कार्यक्रम में राज्यपाल के अपर सचिव उमाशंकर भार्गव, राजभवन के अधिकारी उपस्थित थे।  

सूरजपुर में डबल मर्डर: एसडीएम पर हमला भीड़ ने किया हमला, साव बोले- लोग कानून हाथ में न लें

  सूरजपुर सूरजपुर कोतवाली थाना क्षेत्र में प्रधान आरक्षक तालिब शेख की पत्नी और बेटी की बेरहमी से हत्या कर दी गई है. डबल मर्डर से इलाके की गुस्साई भीड़ ने आरोपी आदतन बदमाश कुलदीप साहू के घर को आग हवाले कर दिया है. इसके साथ ही उसकी गाड़ी और गोदाम में भी आग लगा दी गई है. वहीं भीड़ को नियंत्रित करने पहुंचे एसडीएम जगन्नाथ वर्मा पर भी भीड़ ने हमला कर दिया और एसडीएम ने भागकर अपनी जान बचाई. इधर इस घटना को लेकर प्रदेश में सियासत गरमा गई है.  भीड़ से जान बचाकर भागते एसडीएम  इस घटना से लोगों में भारी आक्रोश है और आरोपी की गिरफ्तारी न होने से लोग नाराज हैं. इस दौरान गुस्साई भीड़ ने आरोपी के घर और वाहनों में आग लगा दी. वहीं मौके पर पहुंचे एसडीएम जगन्नाथ वर्मा पर भी भीड़ ने हमला किया, लेकिन एक पुलिसकर्मी ने उन्हें बचा लिया. उनके जान बचाकर भागने का वीडियो भी वायरल हो रहा है. वहीं मौके पर भारी पुलिस बल तैनात है.   लोग कानून न हाथ में न लें- डिप्टी सीएम अरुण साव इस घटना पर उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा कि प्रशासन अपनी कार्रवाई कर रही है. जो भी दोषी पाया जाएगा उन पर कार्रवाई होगी. किसी को भी कानून व्यवस्था अपने हाथ में लेने की इजाजत नहीं है.   सरकार समाज को लड़ाने में लगी है : शिवकुमार डहरिया डबल मर्डर पर पूर्व मंत्री शिवकुमार डहरिया का बयान सामने आया है. उन्होंने कहा कि पहले भी बदमाश उनके घर में घटना कर चुका था. छत्तीसगढ़ में यदि पुलिस सुरक्षित नहीं है. ऐसे कानून व्यवस्था की स्थित क्या है यह सोच सकते हैं. जनता ने जनादेश दिया है तो सरकार को उसका सम्मान करना चाहिए. बहुत से अक्षम लोग बैठे हैं, जो निर्णय लेने में सक्षम नहीं है. कभी सांप्रदायिकता, कभी साहू-सतनामी समाज को लड़ाया जा रहा है. बता दें कि रविवार को जिलाबदर बदमाश कुलदीप साहू ने गर्म तेल डालकर पुलिसकर्मी को गंभीर रूप से घायल कर दिया था और उसकी तलाश कर रहे पुलिसकर्मियों पर कार चढ़ाने की भी कोशिश किया था. जिसकी तलाश में प्रधान आरक्षक तालिब शेख भी जुटा हुआ था. इस बीच जब देर रात प्रधान आरक्षक तालिब शेख अपने महगंवा स्थित किराए के मकान में पहुंचा तो देखा कि घर खून से सना था. घर से पत्नी और बेटी गायब थी. जिनकी लाश आज घर से करीब 5 किलोमीटर दूर पीढ़ा गांव में खेत के नहर में अर्धनग्न अवस्था में मिली. दोनों की हत्या चाकू मारकर की गई है. एसपी सूरजपुर एमआर अहिरे का कहना है आदतन बदमाश कुलदीप साहू पर हत्या की आशंका है. ऐसे में पुलिस संदेही की तलाश में जुटी हुई है.  

केंद्रीय कर्मचारियों को एक महीने की सैलरी के बराबर बोनस, खाते में आएगी इतनी राशि, आदेश जारी

नई दिल्ली वित्त मंत्रालय के व्यय विभाग द्वारा 10 अक्तूबर को जारी आदेश के अनुसार, एडहॉक बोनस के तहत जो रकम दी जाती है, उसका निर्धारण करने के लिए एक नियम बनाया गया है। कर्मियों का औसत वेतन, गणना की उच्चतम सीमा के अनुसार, जो भी कम हो, उसके आधार पर यह बोनस जोड़ा जाता है। यदि किसी कर्मी को सात हजार रुपये मिल रहे हैं, तो उसका 30 दिनों का मासिक बोनस लगभग 6908 रुपये रहेगा। इस तरह के बोनस का फायदा, केंद्र सरकार के उन कर्मचारियों को ही मिलेगा, जो 31 मार्च 2024 को सेवा में रहे हैं। उन्होंने साल 2023-24 के दौरान कम से कम छह महीने तक लगातार ड्यूटी दी है। इन आदेशों के तहत तदर्थ बोनस का भुगतान केन्द्रीय अर्धसैनिक बलों और सशस्त्र बलों के पात्र कर्मचारियों के लिए भी स्वीकार्य होगा। ये आदेश संघ राज्य क्षेत्र प्रशासन के उन कर्मचारियों पर भी लागू माने जाएंगे, जो परिलब्धियों के संबंध में केन्द्र सरकार की पद्धति का अनुसरण करते हैं। इसके अलावा वे कर्मचारी, किसी अन्य बोनस या अनुमग्रह स्कीम के अंतर्गत नहीं आते हैं। इन आदेशों के अंतर्गत भुगतान के लिए केवल वे कर्मचारी पात्र होंगे, जो 31.03.2024 को सेवा में थे और जिन्होंने वर्ष 2023-24 के दौरान न्यूनतम छह महीने तक लगातार सेवा की है। वर्ष में छह महीने से लेकर पूरे एक वर्ष तक लगातार सेवा की अवधि के लिए पात्र कर्मचारियों को यथा-अनुपात भुगतान किया जाएगा। पात्रता-अवधि की गणना, सेवा के महीनों (महीनों की निकटतम पूर्णांकित संख्या) के रूप में की जाएगी। गैर-उत्पादकता संबद्ध बोनस (तदर्थ बोनस) की मात्रा की गणना औसत परिल्बधियों/गणना की उच्चतम सीमा, इनमें से जो भी कम हो, के आधार पर की होगी। एक दिन के लिए गैर-उत्पादकता संबद्ध बोनस (तदर्थ बोनस) की गणना करने के लिए, एक वर्ष की औसत परिलब्धियों को 30.4 (एक महीने के औसत दिनों की संख्या) से विभाजित किया जाएगा। इसके बाद दिए जाने वाले बोनस के दिनों की संख्या से इसको गुणा किया जाएगा। उदाहरण के लिए, मासिक परिलब्धियों की उच्चतम गणना सीमा को 7000/- रुपए (जहां वास्तविक औसत परिलब्धियां 7000/- रुपए से ज्यादा हैं) मानते हुए, 30 दिनों के लिए गैर-उत्पादकता संबद्ध बोनस (तदर्थ बोनस) 7000 x 30/30.4 + 6907.89/- रुपए (पूर्णाकित 6908/- रुपए) बनेगा। ऐसे दिहाड़ी मजदूर, जिन्होंने 6 कार्य-दिवसीय सप्ताह वाले दफ़्तरों में पिछले तीन अथवा इससे अधिक वर्षों में हर वर्ष कम से कम 240 दिन (पांच कार्य-दिवसीय सप्ताह वाले कार्यालयों के मामले में 3 या इससे अधिक वर्षों में हर वर्ष 206 दिन) कार्य किया है, इस गैर-उत्पादकता संबद्ध बोनस (तदर्थ बोनस) के भुगतान के पात्र होंगे। देय गैर-उत्पादकता संबद्ध बोनस (तदर्थ बोनस) की राशि (1200 रुपए x 30/30.4 अर्थात 1184.21/- रुपए (पूर्णाकित 1184/- रुपए)) होगी। ऐसे मामलों में जहां वास्तविक परिलब्धियां 1200/- रुपए प्रतिमाह से कम हैं, इस राशि की गणना वास्तविक मासिक परिलग्धियों के आधार पर होगी। इन आदेशों के अंतर्गत सभी भुगतान निकटतम रुपए में पूर्णाकित किए जाएंगे।  इस मद में होने वाला व्यय दिनांक 16 दिसंबर, 2022 की व्यय विभाग की अधिसूचना के अनुसार संबंधित शीर्ष के नामे डाला जाएगा। गैर-उत्पादकता संबद्ध बोनस (तदर्थ बोनस) की मद में होने वाला व्यय चालू वर्ष के लिए संबंधित मंत्रालयों/विभागों के संस्वीकृत बजट प्रावधान के तहत पूरा किया जाना है। जहां तक भारतीय लेखापरीक्षा और लेखा विभाग में कार्यरत व्यक्तियों का संबंध है, ये आदेश भारत के संविधान के अनुच्छेद 148(5) के तहत यथा अधिदेशित भारत के नियंत्रक एवं महालेखापरीक्षक के परामर्श से जारी किए गए हैं। योग्य कर्मचारी, इन शर्तों को जरुर पढ़ लें वित्त मंत्रालय के आदेश में कहा गया है, जो कर्मचारी अस्थायी तौर से एडहॉक बेस पर नियुक्त हुए हैं, उन्हें भी ये बोनस मिलेगा, बशर्ते उनकी सेवा के बीच कोई ब्रेक न रहा हो। ऐसे कर्मचारी जो, 31 मार्च 2024 को या उससे पहले सेवा से बाहर हो गए, उन्होंने त्यागपत्र दे दिया हो या सेवानिवृत हुए हों, उसे स्पेशल केस माना जाएगा। इसके तहत वे कर्मी, जो अमान्य तरीके से मेडिकल आधार पर 31 मार्च से पहले रिटायर हो गए या दिवंगत हो गए हैं, लेकिन उन्होंने वित्तीय वर्ष में छह माह तक नियमित ड्यूटी की है, तो उसे एडहॉक बोनस के योग्य माना जाएगा। इसके लिए संबंधित कर्मचारी की नियमित सेवा की निकटवर्ती संख्या को आधार बनाकर ‘प्रो राटा बेसिस’ पर बोनस तय होगा। ये कर्मचारी होंगे बोनस के हकदार इस बोनस के लिए केंद्र सरकार के वे कर्मचारी हकदार होंगे जो 31 मार्च 2024 तक सर्विस में थे और जिन्होंने वर्ष के दौरान कम से कम 6 महीने की निरंतर सेवा दी है. जो कर्मचारी एक वर्ष से कम समय तक सर्विस कर चुके हैं, उन्हें काम किए गए महीनों के आधार पर बोनस मिलेगा. कैसे होगा बोनस का कैलकुलेशन बोनस की राशि की गणना औसत वेतन को 30.4 से विभाजित करके की जाएगी, फिर उसे 30 दिनों से गुणा किया जाएगा. उदाहरण के लिए, अगर किसी कर्मचारी की मंथली तनख्वाह 7,000 रुपये है, तो उनका 30 दिनों का नॉन-प्रोडक्टविटी लिंक्ड बोनस लगभग 6,908 रुपये आएगा. जो अस्थायी श्रमिक (Casual laborers) लगातार तीन सालों में हर साल कम से कम 240 दिन काम कर चुके हैं, वे भी इस बोनस के लिए पात्र होंगे. ऐसे श्रमिकों के लिए बोनस 1,200 प्रति माह के आधार पर तय की जाएगी. आर्डर के अनुसार, सभी पेमेंट को निकटतम रुपये में राउंडेड किया जाएगा और खर्चों को संबंधित मंत्रालयों और विभागों द्वारा उनके स्वीकृत बजट के भीतर कवर किया जाएगा. केंद्र सरकार ये कर्मी भी होंगे बोनस के पात्र वे कर्मचारी, जो प्रतिनियुक्ति, विदेश सेवा, केंद्र शासित प्रदेश या किसी पीएसयू में 31 मार्च 2024 को कार्यरत हैं तो उन्हें लेंडिंग डिपार्टमेंट यानी उधार देने वाला विभाग, यह बोनस नहीं देगा। ऐसे केस में उधार लेने वाले संगठन की जिम्मेदारी बनती है कि वह एडहॉक बोनस, पीएलबी, एक्सग्रेसिया और इंसेंटिव स्कीम आदि प्रदान करे, बशर्तें वहां ऐसे प्रावधान चलन में हों। यदि कोई कर्मचारी ‘सी’ या इससे ऊपर के ग्रेड में है और उसे वित्तीय वर्ष के दौरान बीच में ही विदेश सेवा से वापस बुला लिया जाता है, तो इसे लेकर एडहॉक बोनस का नियम बनाया गया है। इसके तहत वित्तीय वर्ष में विदेशी विभाग से यदि उस कर्मी के … Read more

माँ और बेटी की हत्या करने वाले आरोपी के घर लगाई आग, स्थिति को नियंत्रित करने में जुटी पुलिस

सूरजपुर प्रधान आरक्षक की पत्नी और बेटी की बेरहमी से हत्या के बीच एक बड़ी खबर सामने आई है. हत्याकांड से गुस्साई भीड़ ने आरोपी कुलदीप के घर को आग के हवाले कर दिया है. घटनास्थल पर बड़ी सख्या में लोग मौजूद हैं. वहीं इस घटना के विरोध में व्यापारियों ने शहर बंद कर दिया है. मौके पर पुलिस बल पहुंच गई है और स्थिति को नियंत्रित करने के प्रयास में जुटी हुई है. बता दें कि कोतवाली थाना में पदस्थ प्रधान आरक्षक तालिब शेख सूरजपुर रिंग रोड के पास किराए के मकान में पत्नी मेहू फैज और बेटी आलिया शेख (16 वर्ष) के साथ रह रहे थे. रविवार रात प्रधान आरक्षक ​​​​​पेट्रोलिंग से वापस लौटे तो देखा कि घर खून से सना था. घर से पत्नी और बेटी गायब थी. जिनकी लाश सूरजपुर से करीब 5 किलोमीटर दूर पीढ़ा गांव में खेत के नहर में अर्धनग्न अवस्था में मिली. इस हत्याकांड में जिलाबदर रह चुके बदमाश कुलदीप साहू पर हत्या की आशंका है, क्योंकि रविवार के दिन ही उसने पुलिसकर्मियों पर कार चढ़ाने की कोशिश की और खौलता तेल उड़ेल दिया था.

घर में प्रदर्शनकारियों को देखकर फरार, राजस्थान-अलवर में पानी को लेकर प्रदर्शन कर रहे लोगों को पार्षद ने धमकाया

केकड़ी. केकड़ी में सरवाड़ थाना क्षेत्र के जडाना ग्राम में शनिवार शाम ट्रैक्टर की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। सूचना पर अस्पताल पहुंची सरवाड़ थाना पुलिस ने शव को अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया और आज सुबह पोस्टमार्टम के बाद शव परिजन के सुपुर्द कर दिया गया। जानकारी के अनुसार शनिवार शाम को हुए एक सड़क हादसे ने एक परिवार की खुशियां छीन लीं। इस हादसे में अपने खेतों की तरफ पैदल जा रहे एक 20 वर्षीय युवक को एक ट्रैक्टर ने कुचल दिया, जिसकी अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। बताया जा रहा है कि जडाना निवासी नवल किशोर शर्मा पुत्र मुकेशचंद्र शर्मा पैदल किसी काम से अपने खेतों की तरफ जा रहा था, इसी दौरान सामने से आ रहे एक ट्रैक्टर की चपेट में आने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास के लोगों ने इसकी सूचना युवक के परिजनों को दी, जिस पर युवक के परिजन तुरंत मौके पर पहुंचे और घायल युवक को एक निजी वाहन से सरवाड़ के राजकीय अस्पताल लेकर गए लेकिन उपचार के दौरान युवक ने दम तोड़ दिया। हादसे की सूचना पाकर सरवाड़ थाने के हेड कांस्टेबल कजोड़ मीणा मय पुलिस जाब्ता अस्पताल पहुंचे और शव को मोर्चरी में रखवाया। रविवार सुबह पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।

भोपाल की मुख्य शहरों से एयर कनेक्टिविटी होगी मजबूत, 27 अक्टूबर से सात नई उड़ानें शुरू होंगी

भोपाल  शहर के राजा भोज एयरपोर्ट से जल्द ही सात नई उड़ानें शुरू होने वाली हैं। इससे एयरपोर्ट पर रोजाना उड़ानों की आवाजाही 32 से बढ़कर 46 हो जाएगी। यह नया विंटर शेड्यूल आगामी 27 अक्टूबर से लागू होगा। इससे यात्रियों को भोपाल आने-जाने के लिए और भी सुविधा होगी। सूत्रों का कहना है कि फ्लाईबिग भोपाल और दतिया के बीच भी उड़ानें शुरू कर सकती है। एक अधिकारी ने नाम न बताने की शर्त पर बताया कि विंटर शेड्यूल में इसकी मांग की गई थी। पर अभी इसकी पुष्टि नहीं हुई है। हालांकि सात अन्य नई उड़ानों का भोपाल एयरपोर्ट से परिचालन शुरू होना तय है। इन शहरों के लिए उड़ानें शुरू करने की योजना इंडिगो एयरलाइंस दो लोकप्रिय शहरों- पुणे और गोवा के लिए रोजाना उड़ानें शुरू करने की योजना बना रही है। इससे व्यापारिक यात्रियों और पर्यटकों दोनों को फायदा होगा। पुणे अपने आईटी उद्योग और शिक्षण संस्थानों के लिए जाना जाता है, जबकि गोवा अपने समुद्र तटों और जीवंत संस्कृति के लिए प्रसिद्ध है। कोलकाता के लिए भी मिलेगी फ्लाइट इसके अलावा इंडिगो एयरलाइंस कोलकाता के लिए भी हफ्ते में तीन उड़ानें शुरू करेगी। इससे भोपाल भारत की सांस्कृतिक राजधानी से जुड़ जाएगा। लोगों को अपने परिवार, दोस्तों से मिलने या शहर के समृद्ध इतिहास और भोजन का पता लगाने में मदद मिलेगी। एयर इंडिया भी शुरू कर सकती है परिचालन इंडिगो एयरलाइंस के अलावा एयर इंडिया एक्सप्रेस के दिसंबर में भोपाल एयरपोर्ट से अपना परिचालन शुरू करने की उम्मीद है। एयर इंडिया की यह कम लागत वाली सहायक कंपनी चार प्रमुख महानगरों- मुंबई, दिल्ली, बेंगलुरु और हैदराबाद के लिए रोजाना उड़ानें संचालित करेगी। यात्रियों मिलेंगे बेहतर विकल्प भोपाल एयरपोर्ट के निदेशक रामजी अवस्थी ने कहा कि इससे न केवल यात्रियों को किफायती यात्रा के अधिक विकल्प मिलेंगे, बल्कि इन प्रमुख आर्थिक और सांस्कृतिक केंद्रों से भोपाल की कनेक्टिविटी भी मजबूत होगी। विकास के साथ पर्यटन को विस्तार भोपाल हवाई अड्डे पर उड़ान सेवाओं का विस्तार शहर के व्यवसाय और पर्यटन स्थल के रूप में बढ़ते महत्व का प्रमाण है। अवस्थी ने कहा कि उड़ानों और गंतव्यों की संख्या बढ़ने से लोगों को अपनी यात्राओं की योजना बनाने में अधिक लचीलापन होगा। वे देश के विभिन्न हिस्सों से बेहतर संपर्क की उम्मीद कर सकते हैं। नई उड़ानें भोपाल जैसे टियर-2 शहरों में हवाई यात्रा के बुनियादी ढांचे और सेवाओं को बेहतर बनाएगी।

Rajkumar Hirani को खंडवा में मिला राष्ट्रीय किशोर कुमार अलंकरण सम्मान, किशोर दा को याद कर कही ये बात

 खंडवा  हरफनमौला गायक किशोर दा की पुण्यतिथि पर हर साल की भांति इस साल भी मध्य प्रदेश सरकार शासन द्वारा अलंकरण समारोह का आयोजन किया. निर्माता निर्देशक राजकुमार हिरानी को इस साल राष्ट्रीय किशोर कुमार अलंकरण से सम्मानित किया गया. इस दौरान गायक नीरज श्रीधर ने गीतों के जरिए किशोर दा को श्रद्धांजलि दी. वहीं कार्यक्रम में बोलते हुए राजकुमार हिरानी ने कहा कि वे हमेशा सोचते थे कि किशोर दा की जन्मभूमि कैसी होगी, जिसके चलते वे उनके नाम का सम्मान लेने के लिए यहां आये हैं. हिरानी ने कहा कि आज से 37 साल पहले वे किशोर दा के मुंबई वाले बंगले के सामने खड़े थे कि उन्हें एक बार अंतिम दर्शन हो जाए. जब मुझे किसी ने अंदर जाने नहीं दिया लेकिन आज ऐसा लग रहा है कि किशोर दा ने अपने रियल घर में बुला लिया है. हर साल किशोर दा की याद में होता है कार्यक्रम बता दें कि किशोर दा की पुण्यतिथि हर साल 13 अक्टूबर को उनकी खंडवा नगर स्थित समाधि पर मनाई जाती है. इस दौरान शहर में कई कार्यक्रम आयोजित होते हैं. किशोर दा की पुण्यतिथि पर नगर निगम प्रशासन एवं किशोर सांस्कृतिक प्रेरणा मंच के तत्वावधान में सुबह से ही सुरमई श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित हुआ. यहां खंडवा के साथ ही देशभर से आये किशोर दा प्रेमियों ने उन्हें दूध जलेबी का भोग लगाकर गीतों के माध्यम से स्वरांजलि दी. खंडवा के पुलिस ग्राउंड स्टेडियम में मध्य प्रदेश शासन सांस्कृतिक विभाग द्वारा राष्ट्रीय किशोर सम्मान अलंकरण समारोह व किशोर नाइट संगीत संध्या का  आयोजन किया गया. कार्यक्रम में मध्य प्रदेश शासन के मंत्री डॉ कुंवर विजय शाह सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि भी मौजूद रहे. राजकुमार हिरानी को दिया गया किशोर सम्मान पुरस्कार इस साल मध्य प्रदेश सांस्कृतिक विभाग द्वारा वर्ष 2023 का किशोर सम्मान पुरस्कार महान निर्माता लेखन राजकुमार हिरानी को दिया गया, जिन्होंने मुन्ना भाई एमबीबीएस, 3 इडियट, संजू, डंकी जैसे कई फिल्में बनाई है. उन्हें इस सम्मान के रूप में 5 लाख रुपए की राशि एवं श्रीफल ताम्रपत्र भेंटकर शाल उढाकर सम्मानित किया गया. इस दौरान राजकुमार हिरानी ने कहा कि उनकी खंडवा आने की बड़ी इच्छा थी. किशोर दा मुंबई में इतने साल रहने के बाद भी कहते थे कि किसी दिन खंडवा वापस जाऊंगा, दूध-जलेबी खाऊंगा और वापस वहीं बस जाऊंगा. राजकुमार हिरानी ने कहा कि मैं हमेशा से यह जानना चाहता था कि कैसी भूमि है जहां इतना बड़ा कलाकार पैदा हुआ, जिसकी आवाज सदियों तक गूंजती रहेगी. 

कानपुर में दो ट्रकों के बीच चल रही थी कार, आगे वाले ने लगाए ब्रेक तो पीछे वाले ने मार दी टक्कर, 5 की मौत

कानपुर कानपुर के भौती हाईवे पर सोमवार सुबह हुए एक दर्दनाक हादसे में पीएसआईटी इंजीनियिरंग कॉलेज के चार छात्रों समेत पांच की मौके पर दर्दनाक मौत हो गई। घटना के समय चारों स्टूडेंट्स कार से कॉलेज जा रहे थे। भौती चौराहे के पास पहुंचने पर कार ट्राले में जा घुसी। मौके पर पहुंची पुलिस ने गाड़ी काट कर पांचों शवों को बाहर निकालकर तत्काल पोस्टमार्टम हाउस के लिए भेज दिया। सनिगवां निवासी विजय साहू पीएसआईटी के बीटेक फोर्थ ईयर के छात्र प्रतीक, थर्ड ईयर के सतीश और गरिमा और फर्स्ट ईयर की आयुषी को कार में बैठाकर सोमवार सुबह कॉलेज में छोड़ने जा रहे थे। अभी कार भौती चौराहे के पास पहुंची थी। तभी एकाएक आगे चल रहे ट्राले ने अचानक ब्रेक मारी। अनियंत्रित का ट्राले में जा घुसी। इसी बीच पीछे से आ रहा ट्रक भी कर में जा घुसा। इस दर्दनाक हादसे में ड्राइवर समेत चारों स्टूडेंट की मौके पर ही मौत हो गई। कंट्रोल रूम की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने गैस कटर की सहायता से कार को काटकर शवों को बाहर निकाल पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पनकी इंस्पेक्टर मानवेंद्र सिंह ने बताया कि दर्दनाक हादसे में पांच लोगों की मौत हुई है। परिजनों से बात कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। आगे चल रहे ट्रक ने लगाया ब्रेक बताया जा रहा है कि भौती में आगे चल रहे ट्रक वाले ने किसी वाहन को मुड़ता देख ब्रेक लगा दिया। आगे वाले ट्रक द्वारा ब्रेक लगाए जाने के बाद कार चालक भी ब्रेक लगाया लेकिन इसी दौरान पीछे से आ रहे तेज रफ्तार के ट्रक ने कार में टक्कर मार दिया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार आगे चल रहे ट्रक में जाकर टकरा गई और आगे तथा पीछे ट्रक से टक्कर होने के कारण कार पिचक गई। हादसे के बाद उसमें सवार लोग दब गए। इस हादसे में कानपुर के इंजीनियरिंग कॉलेज के चार स्टूडेंट और एक चालक की मौत हुई है। मृतकों की पहचान बीटेक की छात्रा आयुषी पटेल और गरिमा त्रिपाठी तथा छात्र प्रतीक सिंह और सतीश के रूप में हुई। इसके अलावा कर चला रहा चालक विजय साहू की भी मौत हो गई। विजय साहू सनिगवां का रहने वाला था। कार को कटर से काटकर निकाले गए शव हादसे की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। इस दौरान आगे और पीछे दोनों तरफ से ट्रक से दब जाने के चलते कार में सवार लोग भी दब गए थे। काफी मशक्कत के बाद भी उनका शव बाहर नहीं निकाला जा सका। उसके बाद पुलिस द्वारा कटर मंगाया गया। कटर मंगाने के बाद कार को काटकर उसमें फंसे सभी लोगों का शव बाहर निकाला गया। घटना की जानकारी देते हुए डीसीपी वेस्‍ट राजेश कुमार सिंह द्वारा बताया गया कि हादसे में चार लोगों की मौत हुई है। मरने वाले सभी लोगों की डेड बॉडी को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।    

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live