LATEST NEWS

‘विदेश से पैसा भेजने में लगने वाले समय और लागत को कम करना जरूरी’, आरबीआई गवर्नर ने बताया कारण

सितंबर में थोक मुद्रास्फीति बढ़कर 1.84 फीसदी पर, खाद्य पदार्थों की कीमतों में उछाल से बढ़ोतरी  खाद्य पदार्थों के महंगे होने से थोक मूल्य मुद्रास्फीति सितंबर में बढ़कर 1.84 फीसदी हो गई ‘विदेश से पैसा भेजने में लगने वाले समय और लागत को कम करना जरूरी’, आरबीआई गवर्नर ने बताया कारण नई दिल्ली  सब्जियों और अन्य खाद्य पदार्थों के महंगे होने से थोक मूल्य मुद्रास्फीति सितंबर में बढ़कर 1.84 फीसदी हो गई। अगस्त में थोक मूल्य सूचकांक (डब्ल्यूपीआई) आधारित मुद्रास्फीति 1.31 फीसदी थी। पिछले साल सितंबर में यह 0.07 फीसदी घटी थी। सोमवार को जारी सरकारी आंकड़ों के मुताबिक, खाद्य मुद्रास्फीति सितंबर में बढ़कर 11.53 फीसदी हो गई, जबकि अगस्त में यह 3.11 फीसदी थी। इसकी वजह सब्जियों की मुद्रास्फीति रही, जो सितंबर में 48.73 फीसदी बढ़ी थी। अगस्त में यह 10.01 फीसदी घट गई थी। आलू की मुद्रास्फीति सितंबर में 78.13 और प्याज की 78.82 प्रतिशत पर उच्च स्तर पर बनी रही। ईंधन और बिजली श्रेणी में सितंबर में 4.05 फीसदी की अपस्फीति देखी गई, जबकि अगस्त में 0.67 प्रतिशत की अपस्फीति हुई थी। वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि सितंबर, 2024 में मुद्रास्फीति की सकारात्मक दर मुख्य रूप से खाद्य पदार्थों, खाद्य उत्पादों, अन्य विनिर्माण, मोटर वाहनों, ट्रेलरों और अर्ध-ट्रेलरों के निर्माण, मशीनरी और उपकरणों के निर्माण आदि की कीमतों में वृद्धि के कारण है। खुदरा मुद्रास्फीति को ध्यान में रखता है आरबीआई भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) मौद्रिक नीति तैयार करते समय मुख्य रूप से खुदरा मुद्रास्फीति को ध्यान में रखता है। आरबीआई ने इसी महीने अपनी मौद्रिक नीति समीक्षा में मुख्य ब्याज दर या रेपो दर को 6.5 प्रतिशत पर बरकरार रखा। खुदरा मुद्रास्फीति के आंकड़े दिन में जारी किए जाएंगे। ‘विदेश से पैसा भेजने में लगने वाले समय और लागत को कम करना जरूरी’, आरबीआई गवर्नर ने बताया कारण  भारतीय रिजर्व बैंक के गवर्नर शक्तिकांत दास ने सोमवार को विदेशों से धन भेजने में लगने वाले समय और लागत को कम करने की वकालत की। उन्होंने कहा कि विकासशील अर्थव्यवस्थाओं के लिए यह महत्वपूर्ण है। आरबीआई गवर्नर ने कहा कि नई प्रौद्योगिकी और भुगतान प्रणाली का उपयोग सीमा पार भुगतान में तेजी लाने और विस्तार के लिए किया जा सकता है। दास ने ‘सेंट्रल बैंकिंग एट क्रॉसरोड्स’ विषय पर आयोजित सम्मेलन के दौरान कहा, “भारत सहित कई उभरती और विकासशील अर्थव्यवस्थाओं के लिए सीमा पार पीयर-टू-पीयर (पी2पी) भुगतान की संभावनाओं को तलाशने के लिए धन प्रेषण पहला कदम है। हमारा मानना है कि इस तरह के धन प्रेषण की लागत और समय को काफी कम करने की अपार संभावनाएं हैं।” इसके अलावा, उन्होंने कहा कि डॉलर, यूरो और पाउंड जैसी प्रमुख व्यापारिक मुद्राओं में लेनदेन निपटाने के लिए वास्तविक समय सकल निपटान (आरटीजीएस) के विस्तार की व्यवहार्यता द्विपक्षीय या बहुपक्षीय व्यवस्था के माध्यम से तलाशी जा सकती है। उन्होंने कहा कि भारत और कुछ अन्य अर्थव्यवस्थाओं ने द्विपक्षीय और बहुपक्षीय दोनों तरीकों से सीमा पार तीव्र भुगतान प्रणालियों के संपर्क का विस्तार करने के प्रयास पहले ही शुरू कर दिए हैं। आरबीआई की ओर से शुरू किए गए ई रूपी पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि सेंट्रल बैंक डिजिटल करेंसी (सीबीडीसी) एक ऐसा क्षेत्र है जिसमें कुशल सीमा पार भुगतान की सुविधा प्रदान करने की क्षमता है। उन्होंने कहा कि आगे बढ़ते हुए, मानकों और अंतर-संचालन में सामंजस्य सीबीडीसी को सीमा पार भुगतान और क्रिप्टोकरेंसी से जुड़ी गंभीर वित्तीय स्थिरता चिंताओं को दूर करने में सक्षम बनाएगा। आरबीआई गवर्नर ने बैंकिंग क्षेत्र में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के दुरुपयोग पर भी चिंता जताते हुए कहा कि इससे साइबर हमले और आंकड़ों के लीक होने का खतरा बढ़ सकता है। उन्होंने कहा, “बैंकों और अन्य वित्तीय संस्थानों को इन सभी जोखिमों के खिलाफ पर्याप्त जोखिम उपाय करने चाहिए। बैंकों को एआई और बिगटेक फायदों का लाभ उठाना चाहिए।”  

बुधनी से किसे मिलेगा टिकट? रेस में कार्तिकेय भी शामिल, इन नामों पर भी हुई चर्चा

भोपाल मध्य प्रदेश के बुधनी में विधानसभा उपचुनाव होने हैं। तारीखों की घोषणा से पहले भाजपा उम्मीदवार के नाम पर मंथन कर रही है। इस रेस में पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के बेटे कार्तिकेय सिंह चौहान भी शामिल हैं। चुनाव समिति की बैठक में उनके अलावा पूर्व सांसद रमाकांत भार्गव समेत कई ने नामों पर भी चर्चा हुई है।   बुधनी विधानसभा उप चुनाव के लिए इन नामों पर हुई चर्चा पूर्व सांसद रमाकांत भार्गव कार्तिकेय सिंह चौहान पूर्व विधायक राजेंद्र सिंह रवीश चौहान बीजेपी जिलाध्यक्ष रवि मालवीय प्रदेश कार्यकारणी सदस्य रघुनाथ भाटी भेरुंदा नगर परिषद अध्यक्ष मारुति शिशिर बता दें कि बुधनी और विजयपुर में होने वाले उपचुनाव के लिए आज बीजेपी कार्यालय में चुनाव समिति की बैठक जारी है। विजयपुर सीट से वन मंत्री रामनिवास रावत का नाम तय हो गया है। वहीं बुधनी विधानसभा पर पैनल बनेगा। बैठक में संभावित नामों पर चर्चा हुई । बैठक में कहा गया- पार्टी चुनाव के लिए पूरी तरह तैयार है। सरकार के कामों के आधार पर चुनाव लड़ा जाएगा बुधनी सीट पर यह देखना दिलचस्प होगा कि पार्टी किसी दिग्गज और वरिष्ठ नेता पर भरोसा जताती है, या फिर क्षेत्र के पूर्व विधायक शिवराज सिंह चौहान के बेटे कार्तिकेय के नाम की घोषणा कर नए चेहरे को मौका देती है।

मध्यप्रदेश से लाए थे 4 पिस्टल-3 मैग्जीन एवं 12 जिंदा कारतूस, राजस्थान-सिरोही में दो हथियार तस्कर गिरफ्तार

सिरोही. माउंटआबू पुलिस ने शहर के देलवाड़ा क्षेत्र स्थित एक मकान पर दबिश देकर अवैध रूप से हथियार रखने के आरोप में 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार के निर्देशन में माउंट आबू थानाधिकारी सुरेश चौधरी की अगुवाई में पुलिस टीम द्वारा यह कार्रवाई की गई। देलवाड़ा के बापू बस्ती स्थित किराए के एक मकान पर दबिश के दौरान पुलिस ने  4 पिस्टल, 3 मैग्जीन एवं 12 जिंदा कारतूस जब्त कर माउंटआबू निवासी राहुल एवं दिपेश बैरवा को गिरफ्तार किया है। पुलिस द्वारा गिरफ्तार आरोपियों से अब तक की गई पूछताछ में ये हथियार मध्यप्रदेश से लाए जाने की जानकारी सामने आई है। ये हथियार यहां क्यों लाए गए थे और आरोपी यहां किस वारदात को अंजाम देने वाले थे, इस संबंध में पूछताछ करके पुलिस इन हथियारों को लाने के पीछे का उद्देश्य पता लगाने की कोशिश में जुटी हुई है।

गोवा में युवती को कहा क्या रेट है, सलाखों के पीछे पहुंचे युवक

लखनऊ गोवा घूमने गए उत्तर प्रदेश के दो युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। दोनों पर एक स्थानीय युवती के साथ अभद्र व्यवहार करने के आरोप लगे हैं। फिलहाल, मामले की जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि इस मामले में आगे और भी गिरफ्तारियां हो सकती हैं। इधर, घटना पर राजनीति भी तेज हो गई है। विपक्ष ने सरकार पर कानून और व्यवस्था बिगड़ने के आरोप लगाए हैं। पुलिस ने जानकारी दी है कि कलन्गूट गांव से दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। आरोप हैं कि दोनों ने एक स्थानीय युवती से पूछा कि उसका दाम क्या है और क्या वह ‘उपलब्ध’ है। युवकों की पहचान 30 वर्षीय प्रेम पांडेय और कृष्णा सिंह के तौर पर हुई है। प्रेम उत्तर प्रदेश के लाल गंज जिले और सिंह आगरा का रहने वाला है। इनके खिलाफ BNS की संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है। नॉर्थ गोवा एसपी अक्षत कौशल ने बताया, ‘हमें शिकायत मिली थी और शिकायत के आधार पर हमने FIR दर्ज कर ली है। घटना शनिवार रात की है और इस मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। जांच जारी है। और गिरफ्तारियों की भी संभावनाएं हैं।’ खास बात है कि इस घटना का वीडियो भी वायरल हो रहा है। इसमें नजर आ रहा है कि दो युवक एक युवती के पास पहुंचते हैं और होटल साथ चलने के लिए कहते हैं। विपक्ष ने उठाए सवाल विपक्ष के नेता यूरी अलेमाओ ने कहा, ‘जब स्थानीय महिलाएं ही सुरक्षित नहीं है, तो भाजपा सरकार गोवा आने वाले पर्यटकों को क्या सुरक्षा देगी? दो साल पहले कलन्गूट और बागा के करीब 500 लोगों ने वेश्यावृत्ति और दादागिरी के खिलाफ प्रदर्शन किया था। स्थानीय महिलाओं ने तब शाम के समय बाहर निकलने में डर की बात कही थी। अब यह हकीकत हो गई है।’ उन्होंने कहा, ‘हमारे खुद के ही गोवा में हमारी बेटियां और बहने सुरक्षित नहीं हैं। गोवा अपनी सुंदरता, विरासत और समृद्ध संस्कृति के लिए जाना जाता है। भाजपा गोवा को वेश्यावृत्ति, दादागिरी और अपराध के गढ़ के रूप में बदल रही है।’

IAS छोड़ महिला ने चुना IPS, खूबसूरती की मामले बॉलीवुड भी पीछे

यूपी के हापुड़ जिले के छोटे से कस्बे पिलखुआ से निकलकर यूपी कैडर की भारतीय पुलिस सेवा IPS की अ​धिकारी बनने तक का सफर तय करने वाली आईपीएस आशना चौधरी की कहानी तमाम युवाओं के लिए प्रेरणा हो सकती है. करीब ढाई लाख से ज्यादा फॉलोअर्स वाली आशना की कहानी बताती है कि कैसे एक छोटे शहर से निकलकर बड़े ख्वाब देखे भी जा सकते हैं और बीच में आने वाली असफलताओं से डरे व डिगे बिना अपने लक्ष्य को पाया भी जा सकता है. परिवार ने हर पल दिया साथ पिलखुवा कस्बे की रहने वाली आशना के पिता डॉ अजीत सिंह एक सरकारी कॉलेज में प्रोफेसर हैं जबकि मां इंदु सिंह ग्रहणी है. बेहद सामान्य परिवार से आने के बावजूद माता-पिता ने आशना के ख्वाबों को पूरा करने के लिए उनके पंखों को मजबूती देने का काम किया. पिलखुआ के सेंट जेवियर स्कूल, उदयपुर के सेंट मैरी स्कूल और गाजियाबाद के दिल्ली पब्लिक स्कूल समेत विभिन्न स्कूलों में पढ़ाई करने भेजा. दिल्ली लाई लक्ष्य के करीब इंटर की पढ़ाई करने के बाद आशना दिल्ली पहुंची जहां दिल्ली विश्वविद्यालय के श्री राम कॉलेज फॉर वूमेन से इंग्लिश लिटरेचर में स्नातक की पढ़ाई पूरी की. इसी दौरान उन्हें न सिर्फ अपना लक्ष्य करीब भी नजर आया. साउथ एशियन यूनिवर्सिटी से इंटरनेशनल रिलेशन में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के दौरान ही आशना ने यूपीएससी की तैयारी शुरू की. इस दौरान भी वह वंचित बच्चों को शिक्षा प्रदान करने में मदद करने वाले एक एनजीओ के साथ काम करती रहीं. असफलता नहीं रोक सकी रास्ता आशना ने 2019 में ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी करते ही यूपीएससी की तैयारी शुरू कर दी. बिना कोचिंग एक साल की तैयारी के बाद 2020 में अपना पहला अटेम्प्ट दिया लेकिन वह प्रिलिम्स की परीक्षा पास नहीं कर सकी. 2021 में दूसरी बार परीक्षा दी लेकिन इस बार बार सिर्फ ढाई अंकों से प्रिलिम्स में रह गईं. दो बार प्रीलिम्स में असफल रहने के बाद जब वह निराशा और संदेह में ​घिरीं तो परिवार के सदस्यों खासकर पिता ने उन्हें हिम्मत दी और तीसरी बार में वह परीक्षा पास करने में सफल रही. कमियों को चिह्नित कर किया दूर आशना ने तीसरी बार परीक्षा देने से पहले अपनी पिछली गलतियों को समीक्षा कर चिन्हित किया और उन्हें दूर कर अपनी तैयारी की रणनीति में सुधार किया. कड़ी मेहनत और सिलेबस को रिवाइज कर मॉक टेस्ट की प्रैक्टिस ज्यादा से ज्यादा करते हुए उत्तर लिखने की प्रैक्टिस कर 2022 की परीक्षा दी और परीक्षा पास की. आईपीएस को बनाया पहला प्रेफरेंस आशना ने यूपीएससी की परीक्षा में यूपीएससी की परीक्षा में सभी चरणों में असाधारण प्रदर्शन किया और कुल 2025 में से 922 अंक हासिल कर 116वीं रैंक हासिल की. वह चाहतीं तो आईएएस को प्रेफरेंस में भर सकती थीं लेकिन उन्होंने भारतीय पुलिस सेवा को पहले प्रेफरेंस दिया. सोशल मीडिया पर रहती हैं खासी सक्रिय आशना सोशल मीडिया पर खासी सक्रिय रहती हैं. इंस्टाग्राम पर ही उनके करीब ढ़ाई लाख से ज्यादा फॉलोअर्स हैं जहां वह अपने ग्लैमरस लुक और अंदाज के अलावा यूपीएससी करने वाले युवाओं के लिए प्रेरक जानकारी अभी शेयर करती हैं. इसके अलावा यूट्यूब पर भी वह वीडियो पोस्ट कर लोगों को प्रेरित करती हैं.

उद्धव ठाकरे अस्पताल में एडमिट, हार्ट की विस्तृत जांच के बाद डॉक्टरों ने एंजियोप्लास्टी की

नई दिल्ली महाराष्ट्र के पूर्व सीएम उद्धव ठाकरे को अस्पताल में एडमिट कराया गया है। उन्हें मुंबई के रिलायंस अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनकी तबीयत सुबह बिगड़ गई थी, जिसके बाद अस्पताल लाया गया। उनके हार्ट की विस्तृत जांच के बाद डॉक्टरों ने एंजियोप्लास्टी का फैसला लिया। अस्पताल के सूत्रों का कहना है कि उद्धव ठाकरे को सुबह 8 बजे ही अस्पताल लाया गया था। उन्हें बेचैनी की शिकायत थी, जिसके बाद चेकअप किया गया तो एंजियोप्लास्टी की जरूरत महसूस हुई। उनके हार्ट में ब्लॉकेज की शिकायत थी। इसी के चलते उनकी आज ही एंजियोप्लास्टी कर दी गई। रिपोर्ट्स के अनुसार 12 अक्टूबर को दशहरे की रैली के बाद से ही उद्धव ठाकरे असहज महसूस कर रहे थे। उस रैली में उद्धव ठाकरे ने राज्य की महायुति सरकार और केंद्र की मोदी सरकार पर हमला बोला था। बता दें कि 2016 में भी उद्धव ठाकरे को अस्पताल में एडमिट कराया गया था। तब उनके एंजियोग्राफी टेस्ट हुए थे। यही नहीं इससे पहले भी दो बार उद्धव ठाकरे की एंजियोप्लास्टी जुलाई और नवंबर 2012 में हो चुकी है। तब उनके हार्ट की तीन आर्टरिज ब्लॉक थीं। इसी के चलते उनकी एंजियोप्लास्टी हुई थी। करीबी सूत्रों के अनुसार उनका हार्ट करीब 60 फीसदी तक ब्लॉक था।

फ्री में शराब नहीं देने पर हंगामा, राजस्थान-बीकानेर के होटल में बदमाशों ने मचाया उत्पात

बीकानेर. कोटगेट थाना इलाके में स्थित एक होटल में शुक्रवार देर रात कुछ बदमाशों ने जमकर हंगामा किया और तोड़फोड़ मचाई। प्राप्त जानकारी के अनुसार कोटगेट थाना क्षेत्र के सिद्धि विनायक होटल चार से पांच बदमाश होटल में दाखिल हुए और फ्री में शराब में देने की मांग की। फ्री में शराब नहीं देने से गुस्साए इन बदमाशों ने होटल के अंदर तोड़फोड़ शुरू कर दी और होटल के मुख्य गेट, फ्रीज और रिसेप्शन एरिया में कांच के दरवाजों को बुरी तरह से तोड़ दिया। घटना के बाद इंद्रप्रस्थ करणी नगर निवासी दीपेंद्र सिंह भाटी ने कोटगेट थाने में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि राजा भाटी, अभिषेक पंवार, छैलूसिंह के साथ तीन-चार अन्य लोग उसकी होटल में आए और फ्री में शराब मांगी। इस पर होटल में मौजूद स्टाफ ने इसके लिए मना कर दिया, जिससे गुस्साए आरोपियों ने होटल में तोड़फोड़ शुरू कर दी। होटल के मालिक ने बताया कि अचानक हुए इस हमले से न केवल होटल की संपत्ति को नुकसान पहुंचा है, बल्कि वहां काम करने वाले कर्मचारियों और ग्राहकों में भी भय का माहौल बन गया। तोड़फोड़ की यह पूरी घटना होटल में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है। फुटेज में साफ देखा जा सकता है कि बदमाश बिना किसी डर के होटल में घुसे और कुछ ही मिनटों में भारी नुकसान कर फरार हो गए। फिलहाल पुलिस ने परिवादी की रिपोर्ट के आधार पर जांच शुरू कर दी है।

जब नसीरुद्दीन शाह ने जावेद अख्तर से कहा: “शोले की हर सीन की नकल की है”

बॉलीवुड के नामी अभिनेता और फिल्म निर्माता नसीरुद्दीन शाह ने कहा कि एक बार जावेद अख्तर के साथ उनकी फिल्म ‘शोले’ को लेकर फिल्मों में ऑरिजनैलिटी यानी मूल बातें जैसे मुद्दे पर चर्चा की गई थी। तब उन्होंने स्टोरी राइटर से कहा था कि उनकी 1975 की फिल्म ‘शोले’ चार्ली चैपलिन और हॉलीवुड फिल्म निर्माता क्लिंट ईस्टवुड की फिल्मों की नकल है। अख्तर ने आर्यन खान के साथ मिलकर ‘शोले’ की कहानी लिखी थी। यह फिल्म सबसे बेहतरीन और सबसे शानदार भारतीय फिल्मों में से एक मानी जाती है। नसीरुद्दीन शाह ने शनिवार को ‘एमएफपी सीजन 14’ के पहले दिन बताया था, ‘मुझे याद है कि अख्तर ने एक बार मुझसे कहा था- ऑरिजिनल ने जो भी चीज कही है, उसे आप तब देख सकते हैं जब आप उसकी असलियत खोजेंगे।’ नसीरुद्दीन शाह ने कहा- तुमने हर सीन की नकल की है, उन्होंने कहा, ‘मैं अपनी फिल्म शोले के बारे में बात कर रहा था और मैंने कहा- तुमने हर सीन की नकल की है, तुमने चार्ली चैपलिन की कोई भी फिल्म नहीं छोड़ी है, इसके अलावा हर फ्रेम में क्लिंट ईस्टवुड का इंतज़ाम महसूस हो रहा था।’ जावेद अख्तर ने जवाब दिया था शाह ने कहा, ‘लेकिन उन्होंने कहा कि सवाल यह नहीं है कि आपने कहां से संदर्भ उठाए हैं, सवाल यह है कि आप इसे इतनी दूर ले गए हैं।’ मूल सिद्धांत ऑरिजिनैलिटी को परिभाषित करना कठिन है। विलियम शेक्सपियर को ग्रेट प्लेस्टर राइटर माना जाता है और वे भी स्पष्ट रूप से पुराने नाटकों से लेकर नैक की तक थे, लेकिन उन्होंने जिस तरह से पेश किया, उसमें मूल बातें शामिल थीं।’ ‘शोले’ में क्लिंट ईस्टवुड और समुराई सिनेमा की लहर बनी रमेश सिप्पी के डायरेक्शन में बनी ‘शोले’ में क्लिंट ईस्टवुड और समुराई सिनेमा की लहर थी। ‘शोले’ में 1970 के दशक के सबसे बड़े नाम डेमोक्रेट, अमिताभ बच्चन, संजीव कुमार, हेमा मालिनी, जया भादुड़ी और अमजद खान ने कलाकार के तौर पर काम किया था।

मैहर में विसर्जन के दौरान बड़ा हादसा, माँ की प्रतिमा में लगी आग, मची अफरा-तफरी

मैहर मध्य प्रदेश के मैहर में देर रात काली प्रतिमा के विसर्जन के दौरान बड़ा हादसा होने से टल गया। दरअसल फायर इवेंट के दौरान मां काली की प्रतिमा में अचानक आग लग गई जिससे अफरातफरी मच गई। गनीमत रही कि फौरन आग पर काबू पा लिया गया जिससे बड़ा हादसा टल गया। विसर्जन के लिए जा रही काली माँ की प्रतिमा पर रोड शो के दौरान आग भड़क उठी। इसका वीडियो भी सामने आया है। जानकारी के मुताबिक घटना अमरपाटन कस्बे के आजाद चौक की है। जिस दौरान प्रतिमा में आग लगी उस समय सैकड़ों की तादाद में लोग मौजूद थे। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी की स्थिति बन गई थी। बताया जा रहा है कि पास में जल रहे अनार की चिंगारी से अचानक आग भड़क उठी। कड़ी मशक्क्त के बाद आग पर काबू पाया गया। काली माता की प्रतिमा के ऊपर बिजली के तार भी थे, अगर आग पर काबू नहीं पाया जाता तो बड़ा हादसा भी हो सकता था। 

हिन्दू महिला-मुस्लिम प्रेमी ने की वारदात, राजस्थान-चूरू में पति का सिर पत्थर से कुचल कर कुंड में शव फेंका

चूरू. चूरू जिले के तारानगर तहसील के भालेरी के खेत में शुक्रवार को पानी के कुंड में मिले व्यक्ति के शव के मामले में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। यहां पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या की और शव कुंड में डाल दिया। तारानगर डीएसपी मीनाक्षी के मुताबिक पत्नी मोनिका उर्फ पूनम ने हत्या की रात फोन कर अपने प्रेमी आमिर खान उर्फ मीर को बुलाया। उस वक्त उसका पति गोपी राम मेघवाल खेत में बने कुंड पर सो रहा था। मोनिका ने कुंड पर सो रहे पति के सिर पर पत्थर से वार किया। इसके बाद अपने प्रेमी आमिर खान के साथ मिलकर रस्सी से पति का गला घोंट दिया और शव को ठिकाने लगाने के लिए उसे पानी के कुंड में डालकर, ऊपर ताला लगा दिया। इसके बाद मोनिका उर्फ पूनम अपने घर आ गई और उसका प्रेमी भी अपने घर चला गया। पुलिस से बचने के लिए महिला ने अपना फोन भी नष्ट कर दिया और दूसरों के खेतों में 5 दिनों तक मजदूरी करती रही। शव का पता उस वक्त लगा जब ग्रामीणों को कुंड में से बदबू आने लगी। डीएसपी मीनाक्षी ने बताया कि आरोपी पत्नी को खेतों में काम करते हुए ही हिरासत में लिया था और संदेह के आधार पर मृतक के भाई को भी राउंड किया गया था। बता दें कि शुक्रवार को भालेरी के खेत में बने कुंड से मृतक गोपी राम का शव बरामद हुआ था। मृतक के ताऊ के बेटे चेतराम ने मृतक की पत्नी मोनिका उर्फ पूनम के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज करवाया था। प्रारंभिक जांच के आधार पर पुलिस ने मृतक के भाई व उसकी पत्नी मोनिका उर्फ पूनम को राउंडअप किया था।

दिल्लीवाले दिवाली पर पटाखे नहीं फोड़ सकेंगे, प्रदूषण रोकने के लिए सरकार का एक्शन प्लान

नई दिल्ली  देश की राजधानी दिल्ली में रहने वाले लोग इस साला भी बिना आतिशबाजी के ही दिवाली मनाने पड़ेगी. क्योकि दिल्ली प्रदूषण नियंत्रण समिति (Delhi Pollution Control Committee) वायु प्रदुषण को लेकर एनसीटी दिल्ली क्षेत्र में सभी प्रकार के पटाखों के निर्माण, भंडारण, बिक्री और ऑनलाइन मार्केटिंग प्लेटफार्मों के माध्यम से डिलीवरी पर 01.01.2025 तक पूर्ण प्रतिबंध लगाने के बाद आदेश जारी किया गया है. दिल्ली प्रदूषण नियंत्रण समिति द्वारा पटाखों पर प्रतिबंध लगाने के बाद आदेश भी जारी हुआ है. पत्र में आदेश नहीं मनाने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की बात कही गई है. यह भी पढ़े: Firecrackers Ban: दीवाली पर आतिशबाजी जरूरी! पटाखों पर रोक के खिलाफ हाईकोर्ट पहुंचा केरल सरकार दिल्ली पटाखे फोड़ने और बेचने पर लगा बैन वहीं इससे पहले पिछले महीने पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने एक बयान में कहा कि वायु प्रदूषण में मौसमी वृद्धि को कम करने के लिए प्रतिबंध आवश्यक है. प्रदूषण पटाखों के कारण और भी बदतर हो जाता है. राय ने कहा, “सर्दियों के मौसम में दिल्ली में वायु प्रदूषण बढ़ने का खतरा है. इस समय पटाखे जलाने से प्रदूषण और बढ़ जाता है.” उन्होंने कहा, “इस स्थिति को देखते हुए, पिछले वर्ष की तरह, हम सभी प्रकार के पटाखों के उत्पादन, भंडारण, बिक्री और उपयोग पर पूर्ण प्रतिबंध लगा रहे हैं, ताकि लोगों को प्रदूषण से बचाया जा सके. किसी भी तरह के पटाखों की ऑनलाइन बिक्री और आपूर्ति पर भी पूर्ण प्रतिबंध रहेगा.” बिगड़ जाती है एयर क्वालिटी दरअसल, अक्टूबर से दिल्ली की हवा खराब होने लगती है. इसके दो कारण हैं. पहला तो ये कि अक्टूबर से मौसम बदलने लगता है. तापमान गिर जाता है और हवा की स्पीड पर भी असर पड़ता है. दूसरा इसी मौसम में दिल्ली के आसपास के राज्यों में किसान पराली भी जलाना शुरू करते हैं. इससे प्रदूषण और बढ़ता है. दिवाली में पटाखे फोड़ने से हालात और खराब हो जाते हैं. दिवाली के मौके पर पटाखे फोड़ने से हालात और ज्यादा खराब हो जाते हैं. दिल्ली में सदर बाजार, चांदनी चौक, कोटला, रोहिणी, लक्ष्मी नगर जैसे मार्केट मुख्य रूप से पटाखों के कारोबार के केंद्र हैं. हालांकि, पटाखों के बैन से लोगों के रोजगार पर भी बुरा असर पड़ा है.  2016 से 2022 तक आंकलन दशहरे की बात करें तो 2016 से 2022 तक दशहरे के दिन प्रदूषण का स्तर महज तीन बार सामान्य स्तर पर रहा है। इनमें 2021 और 2017 में 198 और 2019 में यह 112 रहा था। इस बार भी एक्यूआई सामान्य स्तर पर रहने का पूर्वानुमान है। एक्यूआई 160 के आसपास रहने की संभावना है। ऐसे में यह 2019 के बाद से अब तक का सबसे साफ दशहरा हो सकता है।

फिर भी नहीं होती चोरी, राजस्थान-भीलवाड़ा के खेड़ा गांव के घरों में 300 सालों से दरवाजे नहीं

भीलवाड़ा. भीलवाड़ा जिले में एक ऐसा अनूठा सारण का खेड़ा गांव है, जहां शनि शिंगणापुर की तर्ज पर घर के बाहर दरवाजा नहीं लगाए जाते हैं। यह परंपरा करीब 300 सालों से चली आ रही है। माना जाता है कि दरवाजे से घर की सुरक्षा होती है, वहीं इस गांव में उल्टा प्रचलन है। बिना दरवाजों के इस गांव में 100 से ज्यादा परिवार यूं ही रहते हैं, लेकिन इसके बाद भी आजतक यहां चोरी की एक भी घटना सामने नहीं आई है। इतना ही नहीं इस गांव के थाने में भी चोरी का एक भी मामला दर्ज नहीं हुआ है। सारण का खेड़ा गांव में जिसने भी अपने घर में दरवाजा लगवाया, उसने तुरंत ही उसे हटवा दिया, उसे काफी बुरे हालातों का सामना करना पड़ा। कहते हैं कि खेड़ा गांव को एक महात्मा का वरदान मिला है। उन्होंने ही इस गांव के लोगों को दरवाजा ना लगाने को कहा था। गांव वालों का कहना है कि गांव की हिफाजत महात्मा ही करते हैं। इस कारण कोई भी घरों में दरवाजा नहीं लगवाता। दरवाजा लगाने की कोई भी गलती नहीं करता बता दें कि 300 साल पहले संत के दिए गए आशीर्वाद के अनुसार, सारण का खेड़ा गांव के लोगों ने कभी भी अपने घरों के बाहर दरवाजा नहीं लगाया। लेकिन, जानवरों को रोकने के लिए यहां के लोग केवल लकड़ी की जालीनुमा टांटी लगाते हैं। ताकि पालतू या आवारा पशु घर में नहीं घुस सके। ग्रामीणों का दावा है कि जिस भी व्यक्ति ने इस परंपरा को तोड़ने का प्रयास किया है, उसे अपने बुरे हालात से गुजरना पड़ा है। इस कारण अब गांव में कोई भी दरवाजा लगाने की गलती नहीं करता है।

साउथ स्टार राम चरण की फ़िल्म ‘गेम चेंजर’ मकर संक्रांति के अवसर पर होगी रिलीज़…..!

चेन्नई, श्री वेंकटेश्वर क्रिएशंस द्वारा निर्मित ‘गेम चेंजर’ साउथ स्टार राम चरण की बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक है। राम चरण और कियारा आडवाणी अभिनीत यह फिल्म पहले 20 दिसंबर, 2024 को रिलीज होने वाली थी, लेकिन अब इसकी रिलीज डेट आगे खिसका दी गई है। निर्माताओं ने आधिकारिक तौर अपने सोशल मीडिया/एक्स हैंडल पर इसका एलान किया है। अब फिल्म ‘गेम चेंजर’ अब मकर संक्रांति (2025) के अवसर पर रिलीज होगी। शंकर द्वारा निर्देशित ‘गेम चेंजर’ एक राजनीतिक थ्रिलर है, जिसकी कहानी कार्तिक सुब्बाराज ने लिखी है। फिल्म में राम चरण, कियारा आडवाणी, अंजलि, एसजे सूर्या, श्रीकांत, जयराम और नवीन चंद्रा अहम भूमिकाओं में हैं। ‘गेम चेंजर’ में संगीत थमन ने दिया है, छायांकन तिरू ने किया है और संपादन शमीर मुहम्मद ने किया है।

आठ आरोपियों से 2 क्विंटल तार बरामद, छत्तीसगढ़-रायगढ़ में रेलवे लाइन से कैटेनरी व कॉन्टैक्ट वायर चोरी

रायगढ़. तमनार थाना क्षेत्र में पिछले साल फरवरी माह में निर्माणाधीन रेलवे लाइन से 227 मीटर केटनरी तार व 227 कॉन्टैक्ट तार की चोरी करने वाले आठ आरोपियों को पुलिस ने पकड़ा है। पुलिस ने आरोपियों के पास से 1 लाख रुपये का 2 क्विंटल कैटेनरी व कॉन्टैक्ट वायर को जब्त किया है। पकड़े गए सभी आरोपी रेलवे लाइन के निर्माण कार्य से जुड़े तारों की लंबे समय से चोरी में संलिप्त थे। जानकारी के मुताबिक, 10 फरवरी 2023 को लगभग 4 बजे, पेट्रोलिंग टीम ने सूचना दी कि भालूमुड़ा एसपी के पास निर्माणाधीन रेलवे लाइन से 227 मीटर केटनरी तार और 227 कोन्टेक्ट तार, जिसकी कीमत लगभग 40 हजार की चोरी हो गई है। प्रार्थी पार्थ सारथी पंडा की रिपोर्ट पर अज्ञात आरोपी के खिलाफ धारा 379 आईपीसी के तहत अपराध दर्ज किया गया था। मामले की जांच के दौरान अज्ञात आरोपी और चोरी किए गए माल की पतासाजी के लिए लगातार प्रयास किए गए। चोरी का सामान खपाने बना रहे थे योजना — लंबे समय तक अज्ञात आरोपियों के खिलाफ कोई ठोस सबूत न मिलने के कारण प्रकरण में सितम्बर 2023 में खात्मा चाक की गई थी, लेकिन थाना प्रभारी आशीर्वाद राहटगांवकर के नेतृत्व में पुलिस टीम ने संदिग्धों से पूछताछ जारी रखी। आखिरकार आज मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम कठरापाली के कुछ व्यक्ति रेलवे तार चोरी कर उसे बेचने की योजना बना रहे हैं। आरोपियों को भेजा गया जेल — तमनार पुलिस ने ग्राम कठरापाली से मोहित भारद्वाज और उसके साथियों को हिरासत में लिया। पूछताछ के बाद मोहित ने बताया कि उसने अपने साथियों लोकेश मिरी, श्यामलाल मिरी, जयराम सोनी, भागीरथी रात्रे, तेजराम रात्रे, कृष्णा सतनामी, और राजेश रात्रे के साथ मिलकर चोरी की घटना को अंजाम दिया था। पुलिस ने इन सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके पास से 2 क्विंटल केटेनरी और कॉन्टेक्ट तार, मूल्य करीब 1 लाख रूपये के साथ ही अपराध में प्रयुक्त कुल्हाड़ी, हथौड़ा, कटर और छेनी जब्त किए।आरोपियों ने अपना अपराध कबूल कर लिया है और उनके बयान गवाहों के सामने दर्ज किए हैं। सभी आरोपियों को न्यायिक प्रक्रिया के तहत भेजा गया है। इन आरोपियों की हुई गिरफ्तारी — 1. मोहित भारद्वाज पिता मंगल भारद्वाज उम्र 35 वर्ष 2. लोकेश मिरी पिता सुकलाल मिरी उम्र 23 वर्ष 3. श्यामलाल रात्रे पिता करमसिंह रात्रे उम्र 32 वर्ष 4. जयराम सोनी पिता अर्जुन सोनी उम्र 30 वर्ष 5. भागीरथी रात्रे पिता दुखी राम  रात्रे उम्र 32 वर्ष 6. तीजराम रात्रे पिता अर्जुन रात्रे उम्र 32 वर्ष 7. कृष्णा सतनामी पिता  सुखलाल सतनामी उम्र 22 वर्ष 8. राजेश रात्रे पिता नंदलाल रात्रे उम्र 22 साल सभी निवासी कठरापाली थाना तमनार जिला रायगढ़

इंडियन ओवरसीज बैंक ने ‎वि‎भिन्न शहरों में आठ खुदरा ऋण प्रसंस्करण केंद्र खोले

नई दिल्ली  सार्वजनिक क्षेत्र के इंडियन ओवरसीज बैंक ने कर्ज मंजूरी प्रक्रिया को बेहतर बनाने और इसमें लगने वाले समय को कम करने के ‎लिए विभिन्न शहरों में खुदरा ऋण प्रसंस्करण केंद्र शुरू किया है। बैंक ने एक बयान में कहा कि कुल आठ खुदरा ऋण प्रसंस्करण केंद्र (आरएलपीसी) खोले गये हैं। इसमें से चेन्नई में एक केंद्र का भौतिक रूप से उद्घाटन किया गया, जबकि सात अन्य आरएलपीसी विभिन्न शहरों में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से शुरू किए गए। इंडियन ओवरसीज बैंक (आईओबी) के एक व‎रिष्ठ अ‎धिकारी ने कहा ‎कि हमारे नए खुदरा कर्ज प्रसंस्करण केंद्र सिर्फ सुविधा के बारे में नहीं हैं। यह एक स्मार्ट, ज्यादा लचीला बैंकिंग ढांचा बनाने के बारे में है। डिजिटल उपकरण और उन्नत आंकड़ों का इस्तेमाल करके हम मजबूत जोखिम प्रबंधन सुनिश्चित कर रहे हैं और साथ ही कर्ज प्रसंस्करण समय को भी काफी कम कर रहे हैं। उन्होंने एक बयान में कहा कि खुदरा ऋण प्रसंस्करण केंद्र को ऋण स्वीकृति प्रक्रिया को सुव्यवस्थित करने, समय को कम करने और खुदरा ग्राहकों को तीव्र और अधिक कुशल सेवाएं प्रदान करने के लिए डिजायन किया गया है। इंडियन ओवरसीज बैंक ने बेंगलुरु, कोयंबटूर, दिल्ली, हैदराबाद, कोलकाता, लखनऊ और मुंबई में खुदरा कर्ज प्रसंस्करण केंद्र शुरू किया है। प्रत्येक केंद्र डिजिटल प्रौद्योगिकियों और स्वचालन क्षमताओं से लैस है, जिससे त्वरित ऋण स्वीकृति सुनिश्चित होती है। ये सुविधाएं वित्तीय पहुंच को बढ़ाने और खुदरा क्षेत्र में बैंक की वृद्धि रणनीति का समर्थन करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। बैंक ने शहर के लोकप्रिय स्थलों में से एक पुरात्ची थलाइवर डॉ. एमजीआर सेंट्रल रेलवे स्टेशन पर अपने एटीएम कियोस्क भी शुरू किया। उन्होंने कहा ‎कि यह एटीएम महज एक सेवा केंद्र नहीं है, यह परंपरा के साथ नवाचार के सम्मिश्रण के प्रति आईओबी की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।  

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live