LATEST NEWS

कलेक्टर ने उल्लास नवभारत साक्षरता कार्यक्रम के तहत अधिकारियों को दिलाई शपथ

मनेन्द्रगढ़ आज जिला के कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में “उल्लास नवभारत साक्षरता कार्यक्रम“ के सफल क्रियान्वयन के लिए कलेक्टर डी. राहुल वेंकट की अध्यक्षता में “उल्लास नवभारत साक्षरता कार्यक्रम“ का शपथ दिलाई गई । इस अवसर पर कलेक्टर ने कहा कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के तहत 2030 तक सभी युवा, प्रौढ़, पुरुष एवं महिलाओं को शत-प्रतिशत बुनियादी साक्षरता और संख्या ज्ञान प्रदान करना लक्ष्य है। “उल्लास नवभारत साक्षरता कार्यक्रम“ एक केंद्र प्रवर्तित योजना है, जो सभी के लिए शिक्षा के उद्देश्य को पूरा करने के लिए शुरू की गई है। इसके अंतर्गत 15 वर्ष से अधिक उम्र के असाक्षरों को साक्षर बनाने का लक्ष्य रखा गया है। बैठक में सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को इस अभियान के प्रति जागरूक करने और जनसाधारण को जानकारी प्रदान करने के निर्देश दिए गए। कलेक्टर ने बैठक के दौरान कहा की इस कार्यक्रम के तहत ”उल्लास केंद्र” की स्थापना, शिक्षार्थियों और स्वयंसेवी शिक्षकों का चिन्हांकन और कार्यक्रम के वातावरण निर्माण पर विशेष ध्यान देने के लिए कहा। उन्होंने पठन-पाठन सामग्री की व्यवस्था, स्वयंसेवी संस्थाओं की भागीदारी, प्रशिक्षकों और स्वयंसेवी शिक्षकों के प्रशिक्षण, और उल्लास केंद्रों के संचालन जैसे महत्वपूर्ण पहलुओं पर भी चर्चा की। कलेक्टर ने कहा कि सभी असाक्षरों को साक्षर बनाने का लक्ष्य रखा गया है। इसके लिए स्वयंसेवी शिक्षकों की मदद ली जाएगी और सभी असाक्षरों और शिक्षकों का चिन्हांकन कर उल्लास पोर्टल पर दर्ज किया जाएगा। साथ ही, ग्राम और नगरीय निकायों के वार्डों में प्रभारी नियुक्त कर अभियान को समय पर पूरा करने की दिशा में काम किया जाएगा।

मशहूर गुरु नानक बेकरी में ऊपरी मंजिल पर आग लगी, बेकरी जलकर राख, मचा हड़कंप

पंजाब लुधियाना के थाना टिब्बा में मशहूर गुरु नानक बेकरी में आग लगने की खबर सामने आई है। जानकारी के अनुसार आज सुबह गुरु नानक बेकरी की ऊपरी मंजिल पर आग लगी है। आग इतनी भीषण थी कि पूरी बेकरी जलकर राख हो गई। इस उक्त घटना की सूचना दमकल विभाग को दी गई। मौके पर पहुंची दमकल विभाग की गाड़ियों ने बड़ी मुश्किल से आग पर काबू पाया। वहीं संदेह है कि आग दुकान के बाहर लगे मीटर के कारण लगी है। बेकरी मालिक ने बताया कि परिवार सहित दुकान की ऊपरी मंजिल पर सो रहा था। जब आग लगने का अहसास हुआ तो हड़कंप मच गया। उन्होंने जोर-जोर से शोर मचाया तो उनकी मदद के लिए लोग आगे आए। लोगों की मदद से उनका परिवार सुरक्षित बाहर निकला। सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। थाना टिब्बा की पुलिस ने बताया कि बेकरी में लगी आग से सामान जलकर राख हो गया लेकिन गनीमत रही कि कोई जानी नुकसान नहीं हुआ। 

नई सरकार के शपथ ग्रहण से पहले सैनी ने रोजगार को लेकर बड़ा ऐलान कर दिया, कहा- पहले रोजगार फिर शपथ ग्रहण

हरियाणा हरिणाया में एक बार फिर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ही सत्ता की बागडोर थामेंगे। सौनी को सर्वसम्मति से हरियाणा में भाजपा विधायक दल का नेता चुना गया। अब हरियाणा में नई सरकार के शपथ ग्रहण से पहले सैनी ने रोजगार को लेकर बड़ा ऐलान कर दिया है। उन्होंने कहा कि पहले 24 हजार युवाओं को नौकरी देंगे उसके बाद शपथ ग्रहण करेंगे। नायब सिंह सैनी ने एक्स पर पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें उन्होंने कहा, “मैंने संकल्प लिया था शपथ बाद में लूंगा पहले 24 हजार युवाओं को ज्वाइनिंग दूंगा। वादे को पूरा करते हुए कल नतीजे घोषित किए जाएंगे। भाजपा जो कहती है वो करती है।” सैनी पेश किया सरकार बनाने का दावा नायब सिंह सैनी ने बुधवार को हरियाणा के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय से राजभवन में मुलाकात की और राज्य में अगली सरकार बनाने का दावा पेश किया। इससे कुछ घंटे पहले ही पंचकूला में हुई बैठक में सैनी को सर्वसम्मति से हरियाणा में भाजपा विधायक दल का नेता चुना गया था। इस बैठक में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव भी पार्टी के केंद्रीय पर्यवेक्षक के रूप में शामिल हुए। नवनिर्वाचित विधायकों कृष्ण कुमार बेदी और अनिल विज ने सैनी के नाम का प्रस्ताव दिया था। राज्य की 90 सदस्यीय विधानसभा में भाजपा को 48 सीट पर जीत मिली है जबकि कांग्रेस ने 37 सीट प्राप्त की हैं। सैनी गुरुवार को मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री शाह और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भी शामिल होंगे। विधायक दल का नेता चुने जाने पर क्या बोले सैनी हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी ने बुधवार को विधायक दल का नेता चुने जाने पर पार्टी के नेताओं और प्रदेश की जनता का आभार व्यक्त किया है। सैनी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का कुशल मार्गदर्शन, राष्ट्रीय नेतृत्व का निरंतर प्रोत्साहन और हरियाणा की देवतुल्य जनता द्वारा चुने गये सभी विधायकों के समर्थन से विधायक दल का नेता चुना गया हूं और सभी के भरोसे पर शत-प्रतिशत खरा उतरूंगा। उन्होंने कहा कि हरियाणा के मेरे परिजनों को यह विश्वास दिलाता हूं, “आपका यह भाई, आपका यह बेटा, आपका यह सेवक हर समय आपके लिए आपकी सेवा में उपलब्ध रहेगा। उन्होंने कहा कि इस महत्वपूर्ण जिम्मेवारी के लिए मैं पुनः केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव और केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल तथा शीर्ष नेतृत्व सहित अपने उन सभी कार्यकर्ताओं को भी धन्यवाद देना चाहता हूं, जिनके अथक परिश्रम के बल पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) तीसरी बार हरियाणा में पूर्ण बहुमत की सरकार बनाने जा रही है।”

मुख्यमंत्री साय से बिहार के वन एवं सहकारिता मंत्री डॉ प्रेम कुमार ने की सौजन्य मुलाकात

रायपुर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय से आज यहां मंत्रालय महानदी भवन स्थित उनके कार्यालय कक्ष में बिहार के वन एवं सहकारिता मंत्री डॉ प्रेम कुमार ने सौजन्य मुलाकात की। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ के वन मंत्री श्री केदार कश्यप भी उपस्थित थे। मुख्यमंत्री ने डॉ प्रेम कुमार का छत्तीसगढ़ में हार्दिक स्वागत किया। डॉ प्रेम कुमार आज से राजधानी रायपुर में आयोजित होने वाले 27 वें अखिल भारतीय वन खेलकूद महोत्सव के शुभारंभ समारोह में शामिल होने रायपुर आए हैं। वे छत्तीसगढ़ की लघु वनोपज खरीदी व्यवस्था और धान उपार्जन व्यवस्था का भी जायजा लेंगे।

मां अन्नपूर्णा रसोई सेवा समिति के भोजन वितरण वाहन को हरी झंडी देकर रवाना किया

भोपाल मां अन्नपूर्णा रसोई सेवा समिति द्वारा गरीबों के लिए निशुल्क भोजन सेवा का कार्य वर्षों से किया जा रहा है। समिति ने भोजन वितरण वाहन के द्वारा शहर के तीन प्रमुख अस्पतालों में असहाय और गरीबों के लिए भोजन वितरण के लिए वाहन सेवा को भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री व विधायक भगवानदास सबनानी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। श्री सबनानी ने कहा कि असहाय और गरीबों को भोजन कराकर समिति बहुत ही बड़ा पुण्य का काम कर रही है, समिति द्वारा कोई गरीब भूखा ना सोए इसकी चिंता करना अपने आप में एक बड़ा काम है समिति के सभी लोगों को मैं अपनी शुभकामनाएं देता हूं जिन्होंने इस मानवता के कार्य को अपनी जिंदगी का मिशन बना लिया है, मैं समाज सेवा करने वाले लोगों से भी कहना चाहता हूं कि वह लोग भी आए और इस पुण्य कार्य के लिए समिति को अपना सहयोग प्रदान करें। समिति के अध्यक्ष योगेंद्र सिंह तोमर ने बताया कि हमारी समिति 17 वर्षों से श्राद्ध पक्ष और विशेष अवसरों पर निशुल्क भोजन का वितरण करती आ रही है अब समिति द्वारा भोजन वाहन के द्वारा शहर के तीन प्रमुख अस्पतालों काटजू हॉस्पिटल जेपी हॉस्पिटल और कैंसर हॉस्पिटल के मरीजों के लिए भी भोजन व्यवस्था प्रतिदिन की जा रही है, इस अवसर पर पार्षद ब्रजुला सचान भाजपा जिला कार्यालय प्रभारी राजू अनेजा, निखिल सिंह हांडा बसंत गन्नोते पियूष रैकवार अपिल सिंह हांडा घनश्याम यादव नरेंद्र सिंह चौहान गुलाब सिंह राजपूत करण लोधी शंकर तापसे मुकेश वंशकार उपस्थित रहे।  

खड़े ट्राला में घुसी कार, फतेहपुर में सड़क हादसे में कार सवार तीन लोगों की दर्दनाक मौत

फतेहपुर उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में कल्याणपुर थाना क्षेत्र में बुधवार को सड़क हादसे में कार सवार तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। यह हादसा हाईवे पर बड़ौरी टोल प्लाजा के पास हुआ। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, बुधवार सुबह कानपुर की तरफ से आ रही तेज रफ्तार बलेनो कार खड़े ट्राला में घुस गई। इस हादसे में कार में सवार दो लोगों की मौके पर मौत हो गई और एक गंभीर रूप से घायल हो गया। गंभीर रूप से घायल तीसरे व्यक्ति को तत्काल इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। हादसे की जानकारी मिलने पर पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई। इसके बाद पुलिस ने मृतकों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बलेनो कार कन्नौज नंबर की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। बता दें कि 14 अक्टूबर को यूपी के कानपुर में एक भीषण सड़क हादसे में पांच लोगों की दर्दनाक मौत हो गई थी। यह हादसा रामादेवी से पनकी भौती जाने वाले हाईवे पर हुआ था। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, हाईवे पर एक तेज रफ्तार डंपर के चालक ने अचानक ब्रेक लगा दिया था। जिससे डंपर के पीछे चल रही कार उससे जा टकराई, इसके बाद दोनों वाहनों के पीछे चल रहे ट्राला ने कार को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी थी। इस हादसे में कार सवार पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई थी। टक्कर इतनी जोरदार थी की कार पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई थी। मृतकों की पहचान प्रतीक सिंह, गरिमा, सतीश, आयुषी व चालक विजय साहू के रूप में हुई थी।  

यूपी का बाराबंकी बना इको टूरिज्म का केंद्र, राज्य के कई जिलों के सैलानी अब पार्क में विभिन्न तरह की एक्टिविटीज कर सकेंगे

बाराबंकी उत्तर प्रदेश का बाराबंकी जिला अब इको टूरिज्म का केंद्र बना गया है। योगी सरकार की कुशल नीतियों और जिला प्रसाशन की ओर से किए गए प्रयासों के कारण बाराबंकी जिले के किसान पथ पर स्थित ग्राम तिंदोला मे पिनाक एडवेंचर पार्क बनकर तैयार हुआ है। यूपी ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट में निवेशक एवं सरकार के साथ हुए करार के बाद करीब 4.5 करोड़ की लागत से बने इस एडवेंचर पार्क में लखनऊ समेत राज्य के कई जिलों के सैलानी अब पार्क में विभिन्न तरह की एक्टिविटीज कर सकेंगे। लगभग 10 एकड़ में फैले इस एडवेंचर पार्क में लोग ट्री वॉक, जिप लाइन, रोप कोर्स, वाटर साइकिलिंग, एटीवी बाइक, शूटिंग, साईकिलिंग, आर्चरी के साथ ही तमाम एक्टिविटीज का लुफ्त उठा सकते हैं। पार्क से जिले में टूरिज्म सेक्टर को भी काफी बढ़ावा मिला है। साथ ही 50 से ज्यादा युवाओं को रोजगार भी मिला है। बच्चों के लिए यह काफी अच्छी जगह है। एडवेंचर पार्क मे घूमने आए सैलानियों ने बताया की घूमने फिरने के लिए यह बहुत अच्छी जगह है। पिनाक एडवेंचर पार्क बाराबंकी जिले में बनने से हम सभी लोग खुश हैं। यहां अब लोग वाटर साइकिलिंग, एटीवी बाइक ट्रैंपोलिन, जिप लाइन का लुप्त उठा सकते हैं। फैमिली के साथ घूमने के लिए यह पार्क बहुत अच्छा है। जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार ने बताया की बाराबंकी जिले में टूरिज्म सेक्टर इकाई पिनाक एडवेंचर पार्क बनकर तैयार हुआ है। यूपी ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट में निवेशकों के द्वारा 4.5 करोड़ का एमओयू किया गया था। अच्छी बात यह है कि एडवेंचर पार्क पूरी तरह से संचालित हो चुका है। पार्क के बनने से करीब 50 लोगों को रोजगार भी मिला है। इसके साथ ही यह स्थानीय स्तर पर टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए भी बहुत मददगार है। लखनऊ समेत आसपास के जिले के लोग भी यहां पर घूमने आ सकते हैं।  

महिला टी20 विश्व कप 2024 के ग्रुप स्टेज से बाहर होने के बाद टीम की कप्तान पर एक्शन लिया जा सकता है

मुंबई आईसीसी इवेंट में भारतीय महिला क्रिकेट टीम के लिए ऑस्ट्रेलिया सबसे बड़ी परेशानी का सबब बन चुकी है। पिछले कुछ वर्षों से भारत और ट्रॉफी के बीच यह टीम एक ऐसी दीवार बन गई है, जिसे लांघना हरमनप्रीत कौर की अगुवाई वाली टीम के लिए नामुमकिन बन गया। अब महिला टी20 विश्व कप 2024 के ग्रुप स्टेज से बाहर होने के बाद टीम की कप्तान पर एक्शन लिया जा सकता है। बीसीसीआई जल्द ही उन्हें हटाकर एक नई कप्तान चुन सकती है। इसके लिए दो खिलाड़ी सबसे बड़ी दावेदार मानी जा रही हैं। हरमनप्रीत कौर की उत्तराधिकारी वैसे तो स्मृति मंधाना हैं, लेकिन जेमिमा रोड्रिग्स को उनसे भी बड़ा दावेदार माना जा रहा है। मिताली राज ने इस नाम को सपोर्ट कर क्रिकेट जगत में हलचल तेज कर दी है। महिला टी20 विश्व कप 2024 में भारतीय टीम के बाहर होने के बाद पूर्व कप्तान मिताली राज ने कहा कि अगर भारतीय टीम नए कप्तान की ओर देख रही है, तो निर्णय लेने का यही सही समय है। हरमनप्रीत कौर ने टी20 विश्व कप के चार संस्करणों में टीम की अगुवाई की है, लेकिन ताजा संस्करण प्रदर्शन के लिहाज से काफी खराब था। मिताली ने मीडिया से बात करते हुए आगे कहा, “अगर चयनकर्ता बदलाव का मन बना रहे हैं तो मैं एक युवा कप्तान के साथ जाऊंगी। बदलाव का यही समय है क्योंकि अगर आप और देर करेंगे, तो अगले अक्टूबर में वनडे विश्व कप भी है। अगर आप अभी कप्तान नहीं बदलेंगे तो बाद में कप्तान बदलने का कोई तुक नहीं होगा।” उन्होंने आगे कहा, “स्मृति मंधाना 2016 से उपकप्तान हैं और वह एक अच्छा विकल्प हैं लेकिन मैं जेमिमा रोड्रिग्स के साथ जाना चाहूंगी क्योंकि वह अभी 24 वर्ष की हैं और काफी युवा हैं। वह अधिक समय तक टीम का नेतृत्व कर सकती हैं। वह एक ऐसी खिलाड़ी हैं जो मैदान पर अपने साथ काफी ऊर्जा लेकर आती हैं। वह हर किसी से बात करती हैं। मैं इस टूर्नामेंट में उनसे काफ़ी प्रभावित हुई।” मंधाना की उम्र अभी 28 साल है और वह वनडे विश्व कप और टी20 विश्व कप जैसे बड़े टूर्नामेंट खेल चुकी हैं। इसका मतलब है कि वह युवा होने के साथ-साथ अनुभव भी रखती हैं और ज्यादा समय तक टीम का नेतृत्व कर सकती हैं। हालांकि, मिडिल ऑर्डर की बल्लेबाज जेमिमा रोड्रिग्स को मंधाना से भी बड़ा दावेदार माना जा रहा है। दोनों में कौन कप्तान बनेगा, यह देखने वाली बात होगी। लेकिन कप्तानी को लेकर बीसीसीआई फेरबदल कर सकती है, यह तय माना जा रहा है।

दिल्ली सीएम आतिशी ने कहा-कच्ची कॉलोनियों में रहने वालों को अब बिजली कनेक्शन बिना एनओसी के मिलेगा

नई दिल्ली दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी ने दिल्ली की कच्ची कॉलोनी में रहने वालों को बड़ी राहत देते हुए यह घोषणा की है कि अब उन्हें बिजली कनेक्शन बिना एनओसी के भी मिलेगा। आतिशी ने बताया है कि दिल्ली में 1731 कच्ची कॉलोनियां हैं और दस साल पहले यहां बहुत बुरा हाल था। लेकिन जब अरविंद केजरीवाल की सरकार बनी तो यहां तमाम सुविधाएं दी गई और यहां रहने वाले लोगों का जीवन सुलभ हो गया। मगर पिछले एक साल से यहां रहने वाले लोगों को भाजपा की डीडीए की वजह से बिजली कनेक्शन लेने में दिक्कत आ रही है। डीडीए ने आदेश जारी किया कि बिना डीडीए की एनओसी के 1731 कच्ची कॉलोनियों में रहने वालों को बिजली कनेक्शन नहीं मिलेगा। आतिशी ने बताया कि अब दिल्ली की आप सरकार ने फैसला लिया है कि इन 1731 कच्ची कॉलोनियों में रहने वाले लोगों को बिजली कनेक्शन और मीटर के लिए किसी भी तरह की एनओसी की जरूरत नहीं होगी। इस बारे में डिस्कॉम को आदेश दे दिये गये हैं। डीडीए ने आदेश निकाला था कि बिजली कनेक्शन के लिए कच्ची कॉलोनियों में रहने वाले लोगों को एनओसी चाहिये होगा। इससे लोग दर-दर भटक रहे थे और कनेक्शन नहीं मिल पा रहा था। वहीं जो डीडीए के अधिकारियों को रिश्वत दे रहा था, उसे कनेक्शन मिल जाता था। आतिशी ने कहा है कि अब दिल्ली सरकार ने डिस्कॉम को आदेश दे दिए हैं कि अब बिजली कनेक्शन के लिए किसी भी तरह की एनओसी की आवश्यकता नहीं होगी। डीडीए ने आदेश निकाला था कि बिजली कनेक्शन के लिए कच्ची कॉलोनियों में रहने वाले लोगों को एनओसी चाहिये होगा। इससे लोग दर-दर भटक रहे थे और कनेक्शन नहीं मिल पा रहा था।  

रायपुर दक्षिण विधानसभा क्षेत्र में 10 संगवारी मतदान केन्द्र होंगे: कंगाले

रायपुर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी रीना बाबा साहब कंगाले ने रायपुर दक्षिण विधानसभा उप चुनाव की घोषणा करते हुए कहा कि इस विधानसभा क्षेत्र में आदर्श आचार संहित प्रभावशील हो गयी है। रायपुर दक्षिण विधानसभा क्षेत्र में 10 संगवारी मतदान केन्द्र होंगे, जो महिला मतदान दल द्वारा संचालित किए जाएंगे। यही नहीं, पांच आदर्श मतदान केन्द्र और एक दिव्यांग संचालित मतदान केन्द्र, और पांच युवा संचालित मतदान केन्द्र बनाए जाएंगे। इस सीट पर महिला मतदाताओं की संख्या पुरुषों की तुलना में अधिक है। उन्होंने बताया कि 18 तारीख को चुनाव की अधिसूचना जारी होने के साथ ही नामांकन की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। रायपुर नगर दक्षिण विधानसभा क्रमांक-51 अनारक्षित सीट है और चुनाव के लिए निर्वाचन 1, रिटर्निंग अधिकारी एवं 2 सहायक रिटर्निंग अधिकारी अधिसूचित हैं। नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि 25 अक्टूबर, नामांकन पत्रों की संवीक्षा जांच 28, नाम वापसी की तिथि 30 अक्टूबर, मतदान 13 नवंबर और मतगणना की तिथि 23 नवंबर होगी। 25 नवंबर से पहले निर्वाचन संपन्न होगा। कानून व्यवस्था के लिए सुरक्षाबालों की 5 कंपनियां लगाई गयी हैं तथा इन्हें आवश्यकतानुसार सेक्टर मजिस्ट्रेट के साथ, स्ट्रांग रूम एवं काउंटिंग सेण्टर में तैनात किया जाएगा। उन्होंने बताया कि रायपुर दक्षिण में 2 लाख 70 हजार 936 मतदाता हैं। इनमें से 1 लाख 33 हजार 713 पुरुष, और 1 लाख 37 हजार 171 महिला मतदाता पंजीकृत हैं। सेवा मतदाताओं की संख्या 59 है। तृतीय लिंग के 52 मतदाता पंजीकृत हैं। दिव्यांग मतदाताओं की संख्या 1188 और कुल मतदाताओं की संख्या 5014 है। 85 वर्ष से अधिक आयु के मतदाताओं की संख्या 1711 है। 100 वर्ष पूरी कर चुके मतदाताओं की संख्या 56 है। रायपुर दक्षिण में कुल 253 मतदान केन्द्र हैं, जो कि पूरे शहरी क्षेत्र में हैं। 85 वर्ष या इससे अधिक के वृद्धजन, 40 फीसदी से अधिक दिव्यांगता रखने वाले दिव्यांगजन डाक पत्रों के माध्यम से घर पर ही वोटिंग कर सकेंगे। ऐसे मतदाताओं के लिए विशेष मतदान दल गठित किया जाएगा।

बेंगलुरु में आज भारी बारिश से कई इलाकों में पानी भर गया, मौसम विभाग ने कल भी लगातार बारिश की संभावना जताई

बेंगलुरु बेंगलुरु बुधवार को भारी बारिश से कई इलाकों में पानी भर गया। अधिकारियों ने प्रभावित निवासियों को एक स्थान से दूसरे स्थान तक पहुंचाने के लिए दो ट्रैक्टरों की व्यवस्था की है। मौसम विभाग ने बुधवार को पूरे दिन और गुरुवार को भी लगातार बारिश होने का संभावना जताई है। बृहत बेंगलुरु महानगर पालिका (बीबीएमपी) ने येलहंका इलाके के निवासियों की मदद के लिए केंद्रीय विहार अपार्टमेंट में दो ट्रैक्टरों की व्यवस्था की है। रिपोर्ट के अनुसार, मंगलवार शाम को एक हेल्प डेस्क स्थापित की गई और जरूरी सामान जैसे पीने का पानी, दूध, ब्रेड तथा बिस्कुट की आपूर्ति के लिए व्यवस्था की गई है। मुख्य आयुक्त तुषार गिरिनाथ ने सुबह पानी से भरे इलाकों और अपार्टमेंट परिसरों का दौरा किया तथा समस्या को कम करने के लिए उठाए गए कदमों की निगरानी की। गिरिनाथ ने केंद्रीय विहार अपार्टमेंट का दौरा किया। यहां करीब 3 फीट पानी जमा हो गया था। उन्होंने अधिकारियों को समस्या के समाधान के लिए तत्काल कार्रवाई करने का निर्देश दिया। निवासियों को अपार्टमेंट परिसर में प्रवेश करने और बाहर निकलने में मदद करने के लिए दो ट्रैक्टरों की व्यवस्था की गई है। समस्या के समाधान के लिए 20 से ज्यादा अधिकारी और कर्मचारी मौके पर हैं। गिरिनाथ ने रमणश्री कैलिफोर्निया लेआउट का भी दौरा किया और अधिकारियों को पानी बाहर निकालने के निर्देश दिए। उन्होंने मीडिया से बताया कि सोमवार से मंगलवार तक 30 मिमी बारिश हुई है। मंगलवार को सुबह 8 बजे से शाम 6 बजे तक करीब 60 मिमी से 70 मिमी बारिश दर्ज की गई। उन्होंने कहा, “बेंगलुरु के उत्तरी हिस्से में भारी बारिश हुई है। सभी झीलें भर गई हैं और पानी के ओवरफ्लो होने के कारण यह समस्या उत्पन्न हुई है। हर साल यह समस्या रही है। हम येलहंका के जलमग्न निचले इलाकों से पानी निकालने के लिए कदम उठा रहे हैं।” लगातार जारी बारिश के कारण मुख्य आयुक्त ने आज सुबह एक वर्चुअल बैठक की। बैठक के दौरान सभी अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में प्रभावित क्षेत्रों का दौरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने उनसे मौके पर स्थिति का आकलन करने और स्थायी समाधान खोजने की दिशा में काम करने को कहा है।  

17 नवंबर को डॉक एनवाईसी में होगा टर्टल वॉकर का वर्ल्ड प्रीमियर

मुंबई, डाक्यूमेंट्री फिल्म टर्टल वॉकर का वर्ल्ड प्रीमियर डॉक एनवाईसी 2024 में 17 नवंबर को होगा। ’टर्टल वॉकर’ डॉक्यूमेंट्री के लिए टाइगर बेबी और इमाहो फिल्म्स ने ऑस्कर विजेता एचएचएमआईटैंगल्ड बैंक स्टूडियोज से हाथ मिलाया है।यह फिल्म 17 नवंबर को डॉक एनवाईसी प्रीमियर होने वाली है, जिसमें इंडिया के फादर ऑफ सी टर्टल कंजरब्ल्वेशन की प्रेरणा दायक कहानी बताने वाली है। टर्टल वॉकर ताइरा मालनी ने लिखा और निर्देशित किया है। इस फिल्म को ज़ोया अख्तर, रीमा कागती, अंगद देव सिंह, विक्रम मालनी और ताइरा मालनी ने प्रोड्यूस किया है। जबकि, कृष मखीजा एसोसिएट डायरेक्टर और सिनेमैटोग्राफी के हेड हैं। फिल्म को सैम रोजर्स ने को – राइटर और एडिट किया है, जबकि, इसाबेल कॉउचर, जेम्स रीड, जेरेड लिपवर्थ, सीन बी. कैरोल और निकिता मामिक इसके एक्सरक्यूटिव प्रोड्यूसर हैं। टर्टल वॉकर ने हाल ही में जैक्सन वाइल्ड मीडिया अवॉर्ड्स में दो बड़े अवॉर्ड्स जैसे “कंजर्वेशन” और “ग्रैंड टेंटों” अवॉर्ड्स भी जीता है। यह अवॉर्ड प्रकृति और वाइल्डलाइफ फिल्म मेकिंग के सबसे बड़े सम्मान है जो अक्सर इस फील्ड के ऑस्कर्स कहे जाते हैं। टाइगर बेबी और इमाहो फिल्म्स ने एचएचएमआई टैंगल्ड बैंक स्टूडियोज के साथ मिलकर अपनी नवीनतम फिल्म टर्टल वॉकर का वर्ल्ड प्रीमियर अनाउंस किया है, जो डॉक एनवाईसी 2024 में रविवार, 17 नवंबर को होगा। ताइरा मालनी द्वारा निर्देशित टर्टल वॉकर, उनकी डेब्यू फिल्म है। जिसमें समुद्री कछुओं के संरक्षण में आगे रहने वाले भारतीय सतीश भास्कर की कहानी को खूबसूरती से बताया गया है। जिन्होंने अपना जीवन इन खूबसूरत लेकिन खतरे में पड़े जानवरों को बचाने में बिताया है। 1970 के अंत में, सतीश भास्कर ने भारत के सुंदर तटों पर इस खास यात्रा की शुरुआत की। उन्होंने अनोखे सी टर्टल्स के साथ रहने की कोशिश की और इन समुद्री प्राणियों को बचाने के लिए कदम उठाए।शुरुआत में यह फिल्म इंडिया में गोवा के एक छोटी इंडिपेंडेंस टीम द्वारा बनाई गई थी। आखिरी सात सालों में यह एक इंटरनेशनल को-प्रोडक्शन बन गई है, जिसमें दुनिया भर के अवॉर्ड विनिंग पार्टनर्स हैं। इमाहो फिल्म्स की फाउंडर ताइरा मालनी ने कहा, सतीश भास्कर को समुद्री दुनिया के प्रति गहरी जिज्ञासा थी।इंसान होने के नाते, हम स्वाभाविक रूप से चीजों की खोज करना चाहते हैं। यह जिज्ञासा हमें सवाल पूछने, सीखने और अपने आस-पास की दुनिया की सराहना करने के लिए प्रेरित करती है। सतीश की कहानी को दुनिया भर में पेश करके, हम अपने महासागरों के बारे में जरूरी बातचीत को प्रेरित करने और लोगों को उनकी रक्षा और खोज में शामिल होने के लिए प्रोत्साहित करने की उम्मीद करते हैं। जोया अख्तर ने कहा,टाइगर बेबी में हमें ऐसी कहानियां पसंद हैं, जो हमारे दिलों को छू जाती हैं। टर्टल वॉकर जिसे ताइरा मालनी ने निर्देशित किया है, वह सतीश भास्कर की कमाल की कहानी बताती है। उन्होंने भारत के समुंद्री किनारो पर जाकर, लगभग हर जगह चलकर समुंद्री टर्टल्स के नेटिंग की जगहों को ढूंढा है, ताकि वह उन्हें सुरक्षित कर सकें।उनकी दृढ़ भावना ने इन रहस्यमय प्राणियों को लुप्त होने से बचाने में मदद की है, साथ ही हमें उन्होंने याद दिलाया कि हमारा ग्रह कितना मूल्यवान है। रीमा कागती ने कहा,यह प्रोजेक्ट भारत से प्रेरणादायक, अनकही कहानियों को दुनिया के साथ साझा करने के हमारे सपने से मेल खाता है। हमें यह बताते हुए खुशी हो रही है कि फिल्म का प्रीमियर एचएचएमआई टैंगल्ड बैंक, सेरेस और एमाहो के साथ पार्टनरशिप में डॉक एनवाईसी में होगा।

20 अक्टूबर को अंबिकापुर के दरिमा एयरपोर्ट का प्रधानमंत्री मोदी करेंगे वर्चुअल उद्घाटन

रायपुर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 20 अक्टूबर को वाराणसी एयरपोर्ट में आयोजित कार्यक्रम के दौरान अंबिकापुर के दरिमा एयरपोर्ट का वर्चुअल उद्घाटन करेंगे। इस संबंध में केंद्रीय विमानन मंत्री राममोहन नायडू ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को पत्र भेजकर उस दिन अंबिकापुर में मौजूद रहने का आग्रह किया है। नायडू ने अपने पत्र में कहा है कि एएआई ने 225 करोड़ रुपये के कुल निवेश के साथ रीवा, सरसावा और अंबिकापुर हवाई अड्डों पर नए टर्मिनल भवनों का विकास पूरा कर लिया है। ये अवसंरचनात्मक प्रगति क्षेत्रीय हवाई संपर्क को महत्वपूर्ण रूप से बढ़ाने के लिए तैयार है, साथ ही स्वास्थ्य सेवा, शिक्षा और पर्यटन सहित विभिन्न क्षेत्रों में विकास को बढ़ावा देगी, जिससे संबंधित क्षेत्रों और पूरे राष्ट्र के आर्थिक विकास में महत्वपूर्ण योगदान मिलेगा। नव विकसित टर्मिनल भवनों को सालाना 10 लाख यात्रियों को समायोजित करने के लिए डिजाइन किया गया है, जो यात्री हैंडलिंग क्षमताओं में उल्लेखनीय वृद्धि को दशार्ता है।

पंजाब और हरियाणा सरकारों को सुप्रीम कोर्ट ने फटकार लगाई, पराली जलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई न करने पर नाराजगी

नई दिल्ली दिल्ली एनसीआर में बढ़ते वायु प्रदूषण की समस्या का मामला अब सुप्रीम कोर्ट पहुंच गया है। बुधवार को कोर्ट ने पंजाब और हरियाणा सरकारों को फटकार लगाई है। सुप्रीम कोर्ट ने स्पष्ट रूप से कहा है कि पराली जलाने की घटनाओं के लिए दोषियों के खिलाफ उचित कार्रवाई नहीं करने के लिए राज्य सरकार जिम्मेदार है। सुप्रीम कोर्ट ने दोनों राज्यों के मुख्य सचिवों को तलब किया है और उन्हें 23 अक्टूबर को अदालत में पेश होकर अपनी सफाई पेश करने के लिए कहा है। कोर्ट ने कहा कि दोनों राज्य प्रदूषण की समस्या को गंभीरता से नहीं ले रहे हैं। कोर्ट ने नाराजगी जताते हुए कहा कि पराली जलाने वाले लोगों पर मामूली जुर्माना लगाकर उन्हें छोड़ दिया जा रहा है। यही वजह है कि इस तरह की घटनाओं को रोकने में कोई मदद नहीं मिल रही है। कोर्ट ने आगे कहा कि यह कोई राजनीतिक मुद्दा नहीं है, इसे गंभीरता से लेने की आवश्यकता है। कोर्ट ने एयर क्वालिटी मैनेजमेंट कमीशन को निर्देश दिया है कि वह उन अधिकारियों के खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई करें जो अदालत के निर्देशों का पालन नहीं कर रहे हैं। उल्लेखनीय है कि दिल्ली-एनसीआर में वायु प्रदूषण का स्तर लगातार बढ़ता जा रहा है। एयर क्वालिटी इंडेक्स (एक्यूआई) खतरे के निशान के पार पहुंच गया है। नोएडा ग्रेटर, नोएडा, गाजियाबाद और दिल्ली के कई ऐसे इलाके हैं जहां पर एक्यूआई 300 के आंकड़े को पार कर चुका है। स्थिति को देखते हुए दिल्ली सरकार ने एनसीआर में ग्रेडेड रिस्पांस सिस्टम यानी ग्रैप का पहला चरण लागू कर दिया है। ग्रैप के पहले चरण के तहत पूरे दिल्ली एनसीआर में आतिशबाजी, होटल रेस्टोरेंट में कोयला और लकड़ी जलाने के उपयोग पर पूरी तरह से पाबंदी लगा दी गई है। इसके साथ ही खुले में कूड़ा फेंकना और कचरा जलाना भी पूरी तरीके से प्रतिबंधित कर दिया गया है।  

पत्नी को लेने जा रहे पति आया ट्रेन की चपेट में, जिसके चलते उसकी दर्दनाक मौत हुई

फरीदाबाद फरीदाबाद जिले के बल्लभगढ़ में फोन पर बात करते समय ट्रेन पकड़ने की जल्दबाजी में युवक ट्रेन की चपेट में आ गया। जिसके चलते उसकी दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद जीआरपी थाना पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम और पहचान के लिए बादशाह खान सिविल अस्पताल की मॉर्च्युरी में तो रखवा दिया, लेकिन पुलिस मृतक के परिजनों को खोजने में नाकामयाब रही। पत्नी को लेने के लिए जा रहा था मृतक गौरतलब है कि मृतक के परिजन खुद उसे ढूंढते हुए बादशाह खान सिविल अस्पताल की मॉर्च्युरी में पहुंचे, जहां उन्हें पता चला कि उसकी मौत बीते रविवार को ट्रेन हादसे का शिकार होकर हो गई थी। मृतक की पत्नी अनु ने बताया कि उनके पति फोन पर बात करते हुए उसे लेने के लिए आ रहे थे। अनु के मुताबिक उसकी शादी 2017 में हुई थी, उनकी तीन बेटियां हैं। रात के समय पकड़नी थी ट्रेन अनु कोलकाता में अपनी मौसी के घर पर गई हुई थी। बीते रविवार की शाम लगभग 7:30 बजे उसके पति रोशन ने फोन करके कहा था कि मैं तुम्हें लेने के लिए आ रहा हूं, तुम रेडी रहना मेरा तुम्हारे और बच्चों के बिना मन नहीं लग रहा। इसके बाद उन्हें रात को 10:40 बजे ट्रेन पकड़नी थी, लेकिन इस दौरान उनके साथ यह हादसा हो गया। इसके बारे में उन्हें पता ही नहीं चला। कुछ देर बाद जब उसने रोशन पर फोन मिलाया तो रोशन का फोन स्विच ऑफ आ रहा था। काफी फोन मिलाने के बाद रोशन का फोन नहीं मिला, तब उसने फरीदाबाद में अपने रिश्तेदारों को इसकी जानकारी दी और वह भी ट्रेन पकड़कर रोशन को खोजते हुए फरीदाबाद आ गई। उसने पुलिस में भी जाकर शिकायत की, लेकिन कहीं कोई सुहाग नहीं लगा। उसके बाद बीके अस्पताल पहुंचे। अंतिम बार की थी बच्चों तो वीडियो कॉल उन्होंने शक जताते हुए मॉर्च्युरी में भी रोशन के बारे में पूछताछ की। इसके बाद उन्हें पता चला कि बल्लभगढ़ में बीते रविवार की रात लगभग 10 बजे ट्रेन हादसे में एक युवक की मौत हुई थी। जिसके शव को उन्हें जब दिखाया गया, तब उन्होंने रोशन के हाथ पर नाम को देखकर उसे पहचान लिया। अनु ने रो रो कर बताया कि रोशन ने अंतिम बार वीडियो कॉल करके अपने बच्चों और उन्हें देखा था और बात की थी।

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live