LATEST NEWS

करवा चौथ के दिन पति के साथ बाइक पर सवार होकर शिव कॉलोनी में रिश्तेदार के घर जा रही थीं, ट्रक ने मारी टक्कर, हुई मौत

करनाल हरियाणा के करनाल जिले में ताऊ देवी लाल चौक पर अज्ञात ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में महिला की मौत हो गई, जबकि उसका पति घायल हो गया। महिला अपने पति के साथ रिश्तेदार के यहां संवेदना व्यक्त करने जा रही थी। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जानकारी के मुताबिक रविवार को करवा चौथ के दिन करनाल के कर्ण विहार निवासी बाला देवी अपने पति सुभाष के साथ बाइक पर सवार होकर शिव कॉलोनी में रिश्तेदार के घर जा रही थीं। वे अपने परिवार में किसी ऐसे व्यक्ति के यहां संवेदना व्यक्त करने जा रहे थे, जिसकी दस दिन पहले मौत हो गई थी। सुभाष ने बताया कि ताऊ देवी लाल चौक के पास वे पहुंचे ही थे कि पीछे से एक तेज रफ्तार ट्रक आया और बाइक को पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर लगने से बाइक का संतुलन बिगड़ गया। बाला देवी सड़क पर गिर गई और वह दूसरी साइड गिरा। ट्रक उसकी पत्नी बाला को कुचलता हुआ मौके से फरार हो गया। वहीं जांच अधिकारी रमेश कुमार ने बताया कि महिला बाला देवी की मौत हो गई है, जबकि उसके पति सुभाष घायल हुए है। घायल को अस्पताल भेज दिया है और मृतका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल पुलिस जांच में जुटी हुई है।

यह पल मेरे लिए अविस्मरणीय, मैं यहां दोबारा आना चाहूंगी: ओलंपियन मनु भाकर

रायपुर, पेरिस ओलंपिक में शूटिंग में 02 मेडल जीत कर इतिहास रचने वाली निशानेबाज एवं ओलंपिक विजेता मनु भाकर 27 वीं अखिल भारतीय वन खेल कूद प्रतियोगिता 2024 के समापन समारोह में शामिल होने राजधानी रायपुर पहुंची हैं। सुश्री मनु भाकर ने आज बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के प्रसिद्ध बारनवापारा अभ्यारण्य में सपरिवार भ्रमण किया। उल्लेखनीय है कि छत्तीसगढ़ प्रवास के दौरान आज बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के प्रसिद्ध बारनवापारा अभ्यारण्य में मनु भाकर ने अपने परिवार के साथ भ्रमण किया। उन्होंने बारनवापारा अभ्यारण्य के घने जंगलों एवं वन्यप्राणियों को स्वच्छंद विचरण करते देखकर प्रसन्नता जाहिर की और वन विभाग द्वारा वन्य जीवों और उनके संरक्षण और संवर्धन के लिए किए जा रहे कार्यों की सराहना की। उन्होंने कहा कि दिल्ली से आते हुए, यह अब तक का सबसे अच्छा अनुभव रहा है, प्रकृति हमारे लिए कितनी महत्वपूर्ण है। वनों के संरक्षण के महत्व को जाना है। इस अभ्यारण्य में स्वच्छ और संतुलित पारिस्थितिकी तंत्र को बहुत अच्छी तरह से बनाए रखा गया है। यह मेरे लिए अविस्मरणीय है, मैं यहां दोबारा आना चाहूंगी। इस अवसर पर प्रमुख रूप से श्री राजू अगसिमनी, मुख्य वन संरक्षक रायपुर वृत्त श्री मयंक अग्रवाल, वनमण्डलाधिकारी बलौदाबाजार, बारनवापारा अभ्यारण्य अधीक्षक श्री आनंद कुदरया सहित बारनवापारा अभ्यारण्य के समस्त स्टाफ उपस्थित थे।

50 हजार रुपये के लिए हरियाणा पुलिस का एएसआई बेच दिया ईमान, एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने किया गिरफ्तार

सोनीपत एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने सोनीपत जिला के सिटी पुलिस थाने में तैनात एएसआई बलवान सिंह को 50 हजार की रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार किया है। आरोपी द्वारा शिकायतकर्ता के भाई को समझौते की प्रति उपलब्ध करवाने के बदले में रिश्वत की मांग की गई थी। इस मामले में गहनता से जांच जारी है। मिली जानकारी के अनुसार शिकायकर्ता ने उसके भाई के खिलाफ सिटी पुलिस थाने में शिकायत दर्ज की गई थी। जिस संबंध में दोनों पक्षों के बीच में समझौता हो गया था।आरोपी बलवान सिंह शिकायतकर्ता के भाई को समझौते की प्रति उपलब्ध करवाने के बदले में 50 हजार की रिश्वत की मांग कर रहा है। इस मामले में आरोपी द्वारा शिकायतकर्ता से 3.50 लाख रुपए की रिश्वत पहले ही ली जा चुकी है। मामले की पुष्टि करते हुए एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने आरोपी को पकड़ने के लिए योजना बनाई। रेड के दौरान आरोपी बलवान सिंह रिश्वत की राशि लेकर मौके से फरार हो गया, जिसे कुछ देर बाद एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम द्वारा पकड़ लिया गया था।  आरोपी के खिलाफ रोहतक एंटी करप्शन ब्यूरो पुलिस थाने में मुकदमा दर्ज करते हुए कार्यवाही की गई है। एंटी करप्शन ब्यूरो रोहतक के प्रभारी तेजपाल ने बताया कि उन्हें शिकायत मिली थी कि सिटी थाने में झगड़े के दौरान दोनों भाइयों का समझौता हो चुका था। उसके बावजूद भी समझौते की प्रति उपलब्ध कराने के लिए एएसआई बलवान सिंह ने 50 हजार की मांग की थी। बलवान पहले भी 3 लाख 50 हजार रुपए ले चुका था। बलवान को रिश्वत के पैसों के साथ रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया है। मामले में गहनता से जांच की जा रही है।  

शंकर आई फाउंडेशन देश के अंदर नेत्र रोगियों को नया जीवन देने का प्रतिष्ठित अभियान चला रहा है: सीएम योगी

वाराणसी यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रेरणा से काशी के सेवा और विकास के अभियान में नई कड़ी जुड़ी है। आज उत्तर प्रदेश में शंकर आई हॉस्पिटल की द्वितीय शाखा का उद्घाटन हुआ है। शंकर आई फाउंडेशन देश के अंदर नेत्र रोगियों को नया जीवन देने का प्रतिष्ठित अभियान चला रहा है। पूज्य शंकराचार्य की प्रेरणा से 1977 में चला यह अभियान देश के विभिन्न क्षेत्रों में शंकर आई हॉस्पिटल के माध्यम से लोगों के जीवन में नई रोशनी लाने का कार्य कर रहा है। मुख्यमंत्री योगी ने रविवार को वाराणसी में आरजे शंकर नेत्र चिकित्सालय के उद्घाटन समारोह में कांची कामकोटि पीठ के शंकराचार्य जगद्गगुरु शंकर विजयेंद्र सरस्वती और पीएम मोदी की मौजूदगी में अपनी बातें रखी। सीएम योगी ने कांचिपुरम से काशी तक की इस यात्रा के लिए जगद्गगुरु शंकराचार्य और शंकर आई फाउंडेशन का अभिनंदन किया। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी की प्रेरणा, मार्गदर्शन व नेतृत्व में काशी 10 वर्ष में न केवल विकास के नए रूप में देखने को मिल रही है, बल्कि काशी ने शिक्षा व स्वास्थ्य के क्षेत्र में नित नए प्रतिमान भी रचे हैं। बाबा विश्वनाथ की पावन धरा में विकास व सेवा के नए-नए प्रकल्प जुड़े हैं। यहां 2,500 करोड़ की लागत से स्वास्थ्य क्षेत्र में कार्य हुए हैं। काशी में पं. मदन मोहन मालवीय कैंसर हॉस्पिटल, होमी भाभा कैंसर हॉस्पिटल, 430 बेडेड सुपर स्पेशियिलिटी हॉस्पिटल, बीएचयू के अंदर सर सुंदर लाल हॉस्पिटल में 100 बेडेड एमसीएच विंग, ईएसआईसी हॉस्पिटल में 150 बेडेड सुपर स्पेशियिलिटी ब्लॉक का निर्माण हुआ है। सीएम योगी ने कहा कि पं. दीनदयाल उपाध्याय राजकीय चिकित्सालय, लाल बहादुर शास्त्री चिकित्सालय, शिव प्रसाद गुप्त मंडलीय चिकित्सालय का उच्चीकरण, जिला महिला चिकित्सालय कबीरचौरा में 100 बेडेड मैटर्निटी विंग का निर्माण कार्य संपन्न हुआ है। काशी में स्वास्थ्य की बेहतरीन सुविधा के क्रम में आरजे शंकर आई हॉस्पिटल की नवीन इकाई का शुभारंभ हो रहा है। स्वास्थ्य के बड़े हब के रूप में यह काशीवासियों, पूर्वी उत्तर प्रदेश व बिहार की बड़ी आबादी की आवश्यकता की पूर्ति करने में महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वहन करेगा। सीएम योगी ने कहा कि काशी की तरह उत्तर प्रदेश में भी स्वास्थ्य के क्षेत्र में 10 वर्ष में बेहतरीन कार्य हुए हैं। हर जनपद में मेडिकल कॉलेज की स्थापना, डायलिसिस-सीटी स्कैन की सुविधा, 15 हजार से अधिक आयुष्मान आरोग्य मंदिर के माध्यम से ग्रामीण स्तर पर लोगों को स्वास्थ्य और ट्रेडिशनल मेडिसिन की बेहतरीन सुविधा मिली। पीएम मोदी के नेतृत्व में यह अभियान यूपी में तेजी से बढ़ रहा है।

मुरूम से भरे हाइवा ने स्कूटी सवार युवती को लिया चपेट में, मौके पर हुई मौत

दुर्ग एक बार फिर हाइवा की चपेट में आने से स्कूटी सवार युवती की मौके पर मौत हो गई. घटना के बाद सड़क पर जाम लग गया. पुलिस ने हाइवा चालक को हिरासत में लेकर घटना की जांच शुरू कर दी है. घटना भिलाई के जुनवानी में आज दोपहर श्री शंकराचार्य कॉलेज के नजदीक हुई. मुरूम से भरे हाइवा ने स्कूटी सवार युवती को चपेट में ले लिया, जिसमें युवती की मौके पर ही मौत हो गई. सूचना पर तत्काल मौके पर पहुंची स्मृति नगर पुलिस टीम ने 112 की मदद से युवती का शव सुपेला अस्पताल के मर्च्युरी में पहुंचाया. बताया जा रहा है कि घटना के समय जुनवानी के ही दीनदयाल उपाध्याय कालोनी की रहने वाली 25 वर्षीय दिलप्रीत कौर स्कूटी में अपनी बहन के साथ जा रही थी, जिसे दुर्घटना में हल्की चोट आई है. घटना के बाद स्मृति नगर पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगालते हुए जांच में जुट गई है. सीएसपी सत्यप्रकाश तिवारी ने बताया कि लापरवाही पूर्वक हाइवा चलाने वाले ड्राइवर को हिरासत में लिया गया है. बड़े सवाल का नहीं कोई जवाब हाइवा ने जिस सड़क पर युवती को अपने चपेट में लिया, वह ट्विनसिटी के सबसे व्यस्ततम सड़कों में से एक है. सड़क के किनारे डीपीएस, श्री शंकराचार्य महाविद्यालय, श्री शंकराचार्य मेडिकल कॉलेज और हॉस्पिटल, श्री शंकराचार्य इंजीनियरिंग कॉलेज जैसे बड़े शैक्षणिक संस्थान स्थित हैं. ऐसे में भारी वाहनों की आवाजाही से हमेशा दुर्घटना की आशंका बनी रहती है.

करण सिंह दलाल ने भाजपा पर ईवीएम मशीनों में धांधली का आरोप लगाते हुए उच्च न्यायालय में याचिका भी लगा दी

पलवल हरियाणा में विधानसभा चुनावों में कांग्रेस को हार का सामना करना पड़ा। इसको लेकर कांग्रेस नेताओं के बयान सामने आ रहे है कोई  ईवीएम को लेकर तो कोई चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर रहे है। वहीं आज कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पलवल से कांग्रेस उम्मीदवार रहे करण सिंह दलाल ने भी भाजपा पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने आरोप ही नहीं बल्कि ईवीएम मशीनों में धांधली का आरोप लगाते हुए उच्च न्यायालय में याचिका भी लगा दी है। उन्होंने कहा कि जिले के पुलिस कप्तान ने लोगों को डरा धमकाकर भाजपा के पक्ष में मतदान का भी दबाव बनाया। 38 मिनट के लिए CCTV कैमरे बंद कर की गई धांधली हरियाणा के पूर्व मंत्री करण सिंह दलाल ने कहा कि मतगणना की रात्रि पलवल स्ट्रांग रूम के सीसीटीवी कैमरे 38 मिनट के लिए बंद करके ईवीएम मशीनों में धांधली की गई है। हमने कैमरे बंद होने की शिकायत तुरंत स्थानीय प्रशासन को दी थी, जिन्होंने हमें सीसीटीवी फुटेज मुहैया कराने का आश्वासन दिया। बार-बार फुटेज मांगने पर हमें फुटेज मुहैया नहीं कराई गई, जिसके चलते हमें अदालत का सहारा लेना पड़ा है और उन्होंने देश के उच्चतम न्यायालय में इसकी याचिका लगा दी है। करन दलाल ने कहा कि उन्हें अदालत पर भरोसा है जल्द ही माननीय अदालत की मार्फत ईवीएम मशीनें चेक होंगी और भाजपा की बेइमानी का पर्दाफाश होगा। इतना ही नहीं दलाल ने पुलिस कप्तान पर आरोप लगाते हुए कहा कि यहां के एसपी ने बीजेपी का एजेंट बनकर बीजेपी की मदद करने का काम किया और पूरी पुलिस ने अपने हाथों से भाजपा की शराब और पैसे बांटे हैं। जिस सब की वीडियो क्लिप उनके पास मौजूद है।

लड़ते-लड़ते दुकान में घुसकर मचाई तबाही, राजस्थान-केकड़ी में आवारा गौवंशों की लड़ाई में एक व्यक्ति घायल

केकड़ी. शहर में दो आवारा गौवंशों ने सदर बाजार में कोहराम मचा दिया। वे आपस में लड़ते-लड़ते अचानक एक दुकान में जा घुसे, जिससे न केवल दुकान के सारे सामान व कांच के काउंटर आदि तहस-नहस हो गए, बल्कि उनकी चपेट में आकर वहां खड़ा एक युवक भी बुरी तरह जख्मी हो गया। जानकारी के अनुसार शाम सदर बाजार गणेश प्याऊ के पास विचरण कर रहे एक गाय और सांड आपस में भिड़ गए। दोनों पशु लड़ाई करते-करते अचानक नजदीक स्थित पवन कुमार सोनी की दुकान में रखे कांच के काउंटर पर गिर गए। अचानक हुए घटनाक्रम में दुकान के काउंटर के पास खड़ा केकड़ी निवासी सत्यप्रकाश सोनी सांड की चपेट में आ गया और गंभीर रूप से घायल हो गया। सत्यप्रकाश सोनी के शरीर मे कांच के टुकड़े फंस गए। लोगों ने जैसे-तैसे दोनों पशुओं को दूर खदेड़ा। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ इकट्ठी हो गई और घायल को लहूलुहान हालात में तुरंत जिला अस्पताल पहुंचाया गया। हादसे में घायल सत्यप्रकाश सोनी के चेहरे, सिर और शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोटें आई हैं। इस घटना में पवन सोनी की दुकान का काउंटर पूरी तरह से चकनाचूर हो गया और सड़क पर कांच ही कांच हो गए। काउंटर में रखे चांदी का सामान भी सड़क पर फैल गया।

रतनपुर, लोरमी, मुंगेली होते हुए नांदघाट और भाटापारा के मार्गों को संवारने की तैयारी

रायपुर. रतनपुर, लोरमी, मुंगेली होते हुए नांदघाट और भाटापारा मार्ग भी जल्द संवरने की तैयारी है. छत्तीसगढ़ की सड़क अधोसंरचना के विकास और सुधार को समर्थन देने के लिए केंद्रीय आवासन एवं शहरी मामलों के राज्य मंत्री तोखन साहू ने सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से मुलाकात की और 2024-25 की केंद्रीय सड़क निधि के तहत राज्य सरकार द्वारा प्रस्तुत 13 महत्वपूर्ण सड़क विकास परियोजनाओं, जिनकी कुल लागत 1,383 करोड़ है, के प्रस्तावों की मंजूरी का अनुरोध किया. इसके अलावा, श्री साहू ने छत्तीसगढ़ में प्रस्तावित नए राष्ट्रीय राजमार्गों के लिए घोषणा का अनुरोध किया. सड़क परिवहन मंत्री ने छत्तीसगढ़ राज्य में राष्ट्रीय राजमार्गों के विकास के महत्व को समझते हुए, मंत्रालय के नए राष्ट्रीय राजमार्ग निर्माण कार्यक्रम के तहत केन्द्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू द्वारा प्रस्तावित मार्गो पर विचार करने के लिए अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए जाने का आश्वासन दिया. श्री साहू ने सड़क परिवहन मंत्री के प्रति छत्तीसगढ़ में सड़क विकास पहलो को आगे बढ़ाने में निरंतर समर्थन के लिए आभार व्यक्त किया. उन्होंने कहा, यह समर्थन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘विकसित भारत’ के दृष्टिकोण को साकार करने के लिए आवश्यक है और यह छत्तीसगढ़ की परिवर्तनकारी राह की नींव रखता है.

21वीं सदी महिलाओं की सदी : राज्य मंत्री श्रीमती गौर

भोपाल पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्रीमती कृष्णा गौर ने कहा है कि 21वीं सदी महिलाओं की सदी है और हम मानते हैं कि 21वीं सदी महिलाओं के लिए एक नए अवसर, एक नई ऊर्जा का संचार करने के लिए आई है। राज्य मंत्री श्रीमती गौर रविवार को टी. टी. नगर मॉडल स्कूल के सभागार में  भारतीय जैन मिलन संस्था के 19वें  राष्ट्रीय मातृशक्ति सम्मेलन कार्यक्रम को संबोधित कर रही थी। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के आयोजन मातृशक्ति की योग्यता और प्रतिभा को निखारते है। राज्यमंत्री श्रीमती  गौर ने कहा कि भारतीय जैन मिलन परिवार को हृदय से बधाई देती हूँ,  जिन्होंने आज करवा चौथ के पावन अवसर पर यह कार्यक्रम किया। उन्होंने मातृ शक्तियों को अखंड सौभाग्य और असीम समर्पण के पावन पर्व करवा चौथ की शुभकामनाएं दी और कहा कि यह पावन पर्व आप सबके जीवन में खुशहाली, सुख समृद्धि व इस बंधन को अटूट बनाने वाला नई ऊर्जा का संचार करने वाला पर्व हो। उन्होंने  कहा कि आप भारतीय सनातन संस्कृति की परंपरा के अनुसार जन्मो-जन्मो तक पीढ़ियों तक अपने परिवार के लिए सेवा भाव के समर्पण के साथ काम करती रहे, आज समस्त मातृ शक्तियों से कहना चाहूंगी कि, इतने बड़े आयोजन में आप सब की उपस्थिति ने यह साबित कर दिया है कि 21वीं सदी  महिलाओं की सदी है। श्रीमती गौर ने कहा कि समाज में, राष्ट्र में, परिवार में मातृशक्ति के सहयोग और मातृ शक्ति के विश्वास की किसी से तुलना नहीं की जा सकती। नारी के बिना समाज की, राष्ट्र की कल्पना अधूरी है। परिवार,  समाज की प्रगति और राष्ट्र की प्रगति में महिलाओं का जो योगदान होता है, वह अभूतपूर्व योगदान होता है।  इसलिए नारी शक्ति सम्मेलन संपूर्ण भी है और महत्वपूर्ण भी है। राज्यमंत्री श्रीमती गौर ने संस्था की ओर से समाज में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को सम्मानित भी किया।  कार्यक्रम में संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री विजय कुमार जैन, राष्ट्रीय महामंत्री श्री अजय जैन, श्री मनोज जैन, श्रीमती हेमलता कोठारी, श्रीमती ललित मनिया जैन, श्री अनिल जैन और भारतीय जैन मिलन परिवार के सभी सदस्य और पदाधिकारी मौजूद रहे।  

नाबालिग प्रेमिका को छोड़ दूसरी महिला से कर ली शादी, सवाल किया तो जलाकर मार डाला

बडवेल आंध्र प्रदेश के बडवेल में 16 वर्षीय लड़की को जलाकर मार डालने का मामला सामने आया है। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि आरापी व्यक्ति ने कुछ ही महीने पहले नाबालिग से रिश्ता तोड़ लिया और अन्य महिला से शादी कर ली थी। आरोपी की पहचान जे. विग्नेश के तौर पर हुई हैं। उसने कडप्पा जिले के बडवेल के बाहरी इलाके में नाबालिग पर पेट्रोल डालकर को उसे आग के हवाले कर दिया। म्यदुकुरु के उप-विभागीय पुलिस अधिकारी राजेंद्र प्रसाद ने बताया, ‘विग्नेश ने शनिवार सुबह करीब 10 बजे नाबालिग को आग लगा दी थी। इससके बाद पीड़िता को कडप्पा स्थित आरआईएमएस अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन रविवार तड़के करीब 3 बजे उसकी मौत हो गई।’ पुलिस के अनुसार, विग्नेश और लड़की के बीच प्रेम संबंध में थे। मगर, विग्नेश ने उससे रिश्ता तोड़कर दूसरी महिला से शादी कर ली।   लड़की ने शादी करने का रखा था प्रस्ताव पुलिस अधिकारी ने बताया, ‘लड़की ने 6 महीने पहले विग्नेश से बात की थी और उससे शादी करने के लिए कहा। विग्नेश ने उसकी मांग से तंग आकर उसे आग के हवाले कर दिया।’ उन्होंने बताया कि विग्नेश पर यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण अधिनियम (POCSO) सहित विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने बताया कि आरोपी विग्नेश फरार है और उसे पकड़ने के प्रयास किये जा रहे हैं। दूसरी ओर, यूपी के बलिया शहर कोतवाली क्षेत्र में 5 वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। इस केस में 2 नाबालिग लड़कों को बाल सुधार गृह में भेज दिया गया, जबकि 6 साल के एक अन्य आरोपी को रिहा कर दिया गया। बलिया कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक योगेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि मामले में शनिवार को पुलिस ने 13 और 16 साल की उम्र के दो किशोर अपराधियों को बलिया की किशोर अदालत में पेश किया, जिसने उन्हें मऊ के बाल सुधार गृह भेज दिया। सिंह ने कहा कि 6 वर्षीय किशोर आरोपी को पुलिस ने रिहा कर दिया है।

‘मैं नहीं, खींवसर की जनता लड़ रही है चुनाव’, राजस्थान-नागौर से खींवसर बीजेपी प्रत्याशी रेवंतराम डांगा पहुंचे खरनाल

नागौर. नागौर की खींवसर विधानसभा उपचुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने रेवंतराम डांगा को प्रत्याशी के रूप में चुना है। टिकट मिलते ही डांगा ने बड़ा बयान देते हुए कहा कि मैं नहीं, खींवसर की जनता चुनाव लड़ रही है। उन्होंने इस चुनाव को खींवसर के लोगों की लड़ाई बताया और खुद को जनता का प्रत्याशी घोषित किया। जानकारी के मुताबिक, रेवंतराम डांगा टिकट की घोषणा के बाद देर रात खरनाल पहुंचे और लोकदेवता तेजाजी महाराज के मंदिर में दर्शन कर आशीर्वाद लिया। अगले दिन जयपुर रवाना होने से पहले उन्होंने दोबारा मंदिर में पूजा की और फिर समर्थकों के साथ नागौर के नाथूराम मिर्धा स्मारक पहुंचे। उन्होंने वहां नाथूराम मिर्धा की प्रतिमा पर माला अर्पित की, जिनकी आज जयंती है। चुनावी मैदान में कड़ा दिख रहा मुकाबला    खींवसर सीट पर इस बार का मुकाबला भी बेहद कड़ा होने की उम्मीद है। पिछले विधानसभा चुनाव में भी रेवंतराम डांगा ने आरएलपी (राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी) छोड़कर बीजेपी का दामन थामा था और पार्टी ने उन्हें टिकट दिया था। उस चुनाव में आरएलपी प्रमुख हनुमान बेनीवाल मात्र 2,059 वोटों से जीत पाए थे। अब बीजेपी ने फिर से डांगा पर भरोसा जताया है। आरएलपी की मजबूत पकड़ खींवसर सीट पर आरएलपी का दबदबा रहा है। 2019 के उपचुनाव में हनुमान बेनीवाल के भाई नारायण बेनीवाल ने कांग्रेस को हराकर यह सीट 4,630 वोटों से जीती थी। इससे पहले 2018 के विधानसभा चुनाव में हनुमान बेनीवाल ने कांग्रेस के सवाई सिंह चौधरी को 16,948 वोटों से हराया था। बेनीवाल पहले बीजेपी से और फिर निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में भी चुनाव जीत चुके हैं। बीजेपी की मजबूत पकड़ हालांकि, हालात अब बदल रहे हैं। 2019 के बाद बीजेपी ने खींवसर में अपनी जड़ें मजबूत की हैं। पार्टी ने ज्योति मिर्धा जैसे बड़े कांग्रेस नेताओं को अपने पाले में लाकर आरएलपी के कई नेताओं को भी जोड़ लिया है। पिछले विधानसभा चुनाव से ठीक पहले आरएलपी के कई नेता बीजेपी में शामिल हुए, जिनमें रेवंतराम डांगा भी थे। बीजेपी के इस कदम ने पार्टी को तीसरे स्थान से उठाकर खासी मजबूती दी, जिससे हनुमान बेनीवाल मुश्किल से चुनाव जीत पाए। डांगा को मिला मिर्धा का समर्थन रेवंतराम डांगा को इस चुनाव में ज्योति मिर्धा का भी समर्थन मिल रहा है। मिर्धा ने बीजेपी के संगठन को खींवसर में मजबूत करने में अहम भूमिका निभाई है। स्थानीय संगठन अब पूरी तरह से डांगा के साथ जुट गया है। उनकी जमीनी पकड़ और स्थानीय समर्थन से बीजेपी इस बार खींवसर सीट पर बड़ी जीत की उम्मीद कर रही है।

लिव इन रिलेशन में रहा तो महिला गुजारा भत्ता पाने की है हकदार: हाई कोर्ट

बिलासपुर शादीशुदा एक व्यक्ति ने सब कुछ छिपाकर एक महिला के लिव इन रिलेशनशिप में रह रहा था। रिलेशनशिप के दौरान एक बेटी का जन्म हुआ। तब तक उसने अपनी शादी, पत्नी और तीन बेटियों की जानकारी को छिपाए रखा। इसी बीच रिलेशनशिप में रहने वाली महिला ने आरोप लगाया कि उसका पति शराब के नशे में उसके साथ मारपीट करता है। महिला ने कोर्ट में मामला दायर कर अपने और बच्चे के लिए गुजारा भत्ता देने की मांग की। मामले की सुनवाई के बाद ट्रायल कोर्ट ने महिला के आवेदन को स्वीकार करते हुए गुजारा भत्ता देने का आदेश जारी किया। ट्रायल कोर्ट के फैसले को चुनोती देते हुते पति ने हाई कोर्ट में पुनरीक्षण याचिका पेश की थी। मामले की सुनवाई के बाद कोर्ट ने अपील को खारिज करते हुए निचली अदालत के फैसले को सही ठहराते हुते गुजारा भत्ता देने का आदेश दिया है। क्या है मामला मनेंद्रगढ़ में रहने वाली आंगनबाड़ी कार्यकर्ता महिला के ट्रायल कोर्ट में मामला दायर कर बताया कि वर्ष 2015 में वन विभाग में कार्यरत राजेंद्र से उसकी शादी हुई थी। इससे उनकी बेटी हुई। महिला का आरोप है कि शादी के बाद पति हमेशा शराब के नशे में उसके साथ मारपीट करता था। प्रताड़ना से परेशान होकर उसने थाने में शिकायत की थी। इसी बीच घरेलू हिंसा से महिलाओं के संरक्षण अधिनियम, 2005 की धारा 12 के तहत भरण पोषण के लिए कोर्ट में आवेदन लगाया। मामले की सुनवाई के बाद सेशन कोर्ट ने अगस्त 2024 में महिला के पक्ष में आदेश जारी किया। हर महीने 6 हजार देने का आदेश मामले की सुनवाई के बाद कोर्ट ने महिला को हर महीने 4 हजार और बेटी को हर महीने 2 हजार रुपए गुजारा भत्ता देने का आदेश दिया। इसके अलावा 50 हजार रुपये क्षतिपूर्ति राशि देने का आदेश कोर्ट ने दिया। इस राशि को पांच किस्तों में देने की छूट दी थी। लिव इन रिलेशनशिप में रहा, शादी नहीं की निचली अदालत के फैसले को चुनोती देते हुये कहा कि वह पहले से विवाहित है और तीन बच्चे हैं। उसकी और महिला की शादी ही नहीं हुई। चूंकि विवाह संबंध नहीं था, ऐसे में बच्चे के जन्म का कोई सवाल ही नहीं है। यह भी कहा है कि महिला आंगनबाड़ी कार्यकर्ता है। शादी के संबंध में फर्जी दस्तावेज तैयार कर ली है। महिला ने अपने जवाब में बताया कि उसने पहली शादी और तीन बच्चों की जानकारी नहीं दी। वह आंगनबाड़ी कार्यकर्ता है। मिलने वाला मानदेय बहुत कम है, इस रकम से वह अपने और बच्चे की देखभाल नहीं कर सकती। कोर्ट की महत्वपूर्ण टिप्पणी दोनों पक्षों को सुनने के बाद ट्रायल कोर्ट ने फैसले में कहा कि वे एक साथ रह रहे थे, जिससे बच्ची का जन्म हुआ। बच्ची के पिता के तौर पर उसका नाम दर्ज है। इस बात से इनकार नहीं किया जा सकता, लिहाज भरण पोषण की जिम्मेदारी भी उसकी है।

आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वाराणसीवाशियों को दी कई सौगात, 6,100 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का शुभारंभ किया

वाराणसी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी में 6,100 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का शुभारंभ किया। इनमें 90 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित आरजे शंकर नेत्र अस्पताल का उद्घाटन भी शामिल है। पीएम ने वाराणसी में आरजे शंकर नेत्र अस्पताल के उद्घाटन के अवसर पर एक सभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा, “इस पावन महीने में काशी आना एक पुण्य अनुभूति का अवसर होता है। यहां अपने काशीवासी तो हैं ही, संतजनों और परोपकारियों का भी संग है। इससे सुखद संयोग और क्या हो सकता है। अभी मुझे परम पूज्य शंकराचार्य जी के दर्शन का, प्रसाद पाने का और आशीर्वाद प्राप्त करने का सौभाग्य मिला है।” पीएम मोदी ने सभा को संबोधित करते हुए आगे कहा, “आरजे शंकर नेत्र अस्पताल वाराणसी और इस क्षेत्र के अनेकों लोगों के जीवन से अंधकार दूर करेगा, उन्हें प्रकाश की ओर ले जाएगा। ये अस्पताल बुजुर्गों की भी सेवा करेगा और बच्चों को भी रोशनी देगा। यहां बहुत बड़ी संख्या में गरीबों को मुफ्त इलाज मिलने वाला है। ये अस्पताल, यहां के युवाओं के लिए रोजगार के अवसर लेकर आया है।” उन्होंने कहा, “काशी की पहचान अनंतकाल से धर्म और संस्कृति की राजधानी के रूप में रही है। अब काशी, यूपी के पूर्वांचल के बड़े आरोग्य केंद्र और हेल्थकेयर हब के रूप में भी विख्यात हो रहा है। काशी को प्राचीन काल से ही धर्म और संस्कृति की राजधानी के रूप में जाना जाता रहा है। अब काशी यूपी के पूर्वांचल क्षेत्र का एक प्रमुख स्वास्थ्य सेवा केंद्र और चिकित्सा केंद्र भी बन रहा है। बीएचयू में ट्रॉमा सेंटर हो, दीन दयाल उपाध्याय अस्पताल हो या मेडिकल कॉलेजों की स्थापना हो, पिछले 10 वर्षों में काशी में स्वास्थ्य सेवा में बड़े सुधार हुए हैं।” पीएम ने अस्पताल के उद्घाटन से पहले कांची मठ के शंकराचार्य से भी मुलाकात की। उन्होंने एक प्रदर्शनी का दौरा किया। इस दौरान उनके साथ राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी मौजूद रहे। बता दें कि प्रधानमंत्री मोदी एक दिवसीय वाराणसी दौरे के दौरान 2,870 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित लाल बहादुर शास्त्री इंटरनेशनल एयरपोर्ट के नए टर्मिनल भवन और अन्य कार्यों की आधारशिला भी रखने जा रहे हैं।

पुलिस ने दी जानकारी, पद्मनाभ स्वामी मंदिर से कथित तौर पर कांस्य पात्र चुराने के आरोप मामले में 4 आरोपी गिरफ्तार

केरल केरल के प्रसिद्ध श्री पद्मनाभ स्वामी मंदिर से कथित तौर पर कांस्य पात्र चुराने के आरोप में हरियाणा से चार लोगों को हिरासत में लिया गया। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी। स्थानीय भाषा में “उरुली” कहे जाने वाले पारंपरिक बर्तन का उपयोग प्राचीन मंदिर में पूजा और अनुष्ठानों के लिए किया जाता था। पुलिस ने पुष्टि की कि आरोपियों की पहचान कर ली गई है और हरियाणा पुलिस के सहयोग से उन्हें हिरासत में ले लिया गया है, लेकिन उन्होंने ज्यादा जानकारी नहीं दी। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया, ‘‘आरोपियों में से एक डॉक्टर है, जिसके पास आस्ट्रेलिया की नागरिकता है। पिछले सप्ताह उसके साथ दो-तीन महिलाओं ने दरगाह में जाकर प्रार्थना की थी। यह अपराध कथित तौर पर बृहस्पतिवार को हुआ।’’ सूत्रों ने बताया कि जैसे ही बर्तन गायब हुआ, मंदिर के अधिकारियों ने पुलिस को सूचित किया, जिसने बाद में सीसीटीवी फुटेज की विस्तृत जांच के माध्यम से आरोपी की पहचान की। बाद में आरोपियों को हरियाणा से ढूंढ निकाला गया और वहां की स्थानीय पुलिस की मदद से उन्हें हिरासत में ले लिया गया। सूत्रों ने बताया कि आरोपियों को आज दिन में तिरुवनंतपुरम लाया जाएगा।

सड़क और पुल निर्माण में नई तकनीकों के उपयोग पर दो दिवसीय सेमिनार सम्पन्न

भोपाल सड़क निर्माण में चुनौतियों, नई तकनीकों और ईपीसी अनुबंधों के प्रभाव को बेहतर ढंग से समझने के उद्देश्य से आयोजित सड़क और पुल निर्माण पर दो दिवसीय सेमिनार रविवार को सम्पन्न हुआ। समापन पूर्व द्वितीय दिवस विभिन्न तकनीकी सत्रों का आयोजन किया गया। इसमें नई निर्माण तकनीकों और इंजीनियरिंग, प्रोक्योरमेंट और कंस्ट्रक्शन (ईपीसी) अनुबंधों पर गहन चर्चा की गई। सत्र की शुरुआत भारतीय सड़क कांग्रेस (आईआरसी) के महासचिव श्री एस.के. निर्मल के वक्तव्य से हुई। इसमें उन्होंने ईपीसी अनुबंधों का विस्तृत परिचय दिया। उन्होंने बताया कि किस प्रकार ईपीसी अनुबंध सड़क निर्माण क्षेत्र में अनुशासन और समयसीमा को सुनिश्चित करते हैं। इसके साथ ही राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई), भोपाल के क्षेत्रीय अधिकारी श्री एस.के. सिंह ने ईपीसी अनुबंधों में ग्राहक की भूमिका और शेड्यूल की तैयारी पर चर्चा की। बताया गया कि कैसे अनुबंधों में समयसीमा का पालन किया जाना आवश्यक है और इसके लिए पूर्व नियोजन महत्वपूर्ण होता है। दोपहर के सत्र में, ईपीसी अनुबंधों में अप्रूविंग इंजीनियर (एई) की भूमिका पर चर्चा की गई। इस सत्र की अध्यक्षता आईआरसी के पूर्व अध्यक्ष और हरियाणा पीडब्ल्यूडी के पूर्व इंजीनियर-इन-चीफ डॉ. महेश कुमार ने की। उनके साथ, सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय (एमओआरटीएच) के पूर्व महानिदेशक श्री आई.के. पांडे ने भी इस सत्र में भाग लिया। श्री पांडे ने ईपीसी अनुबंधों में उत्पन्न होने वाले विवादों और चुनौतियों पर विचार साझा किए। सत्र में ठेकेदारों के दृष्टिकोण से भी अनुबंधों में आने वाली समस्याओं और उनके अनुभवों को प्रस्तुत किया गया। इस अवसर पर निर्माण क्षेत्र में नई तकनीकों पर पैनल चर्चा भी आयोजित की गई। इस चर्चा में आईआरसी के महासचिव श्री एस.के. निर्मल, मध्य प्रदेश पीडब्ल्यूडी के इंजीनियर-इन-चीफ श्री आर.के. मेहरा, एनएचएआई, भोपाल के क्षेत्रीय अधिकारी श्री एस.के. सिंह, आईआईटी खड़गपुर के प्रोफेसर एम.ए. रेड्डी और सीएसआईआर-सीआरआरआई, नई दिल्ली के डॉ. अभिषेक मित्तल जैसे विशेषज्ञों ने हिस्सा लिया। पैनल ने निर्माण में नई तकनीकों के विकास, उनकी संभावनाओं और उनसे जुड़े चुनौतियों पर विस्तार से चर्चा की। पैनल ने विशेष रूप से यह चर्चा की कि किस प्रकार इन तकनीकों का उपयोग करके निर्माण कार्यों की गुणवत्ता और गति को बेहतर किया जा सकता है। सत्रों के बाद प्रश्नोत्तर सत्र भी आयोजित किया गया, जिसमें उपस्थित प्रतिभागियों ने सड़क निर्माण की प्रक्रिया में आने वाली विभिन्न चुनौतियों और उनके समाधान पर विस्तार से चर्चा की। सेमिनार के समापन समारोह में सभी प्रतिभागियों ने ईपीसी अनुबंधों और नई तकनीकों के उपयोग की महत्ता को समझा। विशेषज्ञों ने इस सेमिनार को निर्माण क्षेत्र में नई दिशा देने वाला बताया और भविष्य में भी ऐसे कार्यक्रमों के आयोजन की आवश्यकता पर जोर दिया। यह सेमिनार निर्माण क्षेत्र से जुड़े विशेषज्ञों, इंजीनियरों और ठेकेदारों के लिए अत्यंत उपयोगी साबित हुआ, जिसमें उन्होंने अपने ज्ञान और अनुभवों को साझा किया। ईपीसी अनुबंधों और नई तकनीकों पर की गई गहन चर्चाओं ने निर्माण प्रक्रिया में सुधार और दक्षता को बढ़ाने के नए अवसर प्रदान किए हैं।  

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live