LATEST NEWS

राशिफल शुक्रवार 25 अक्टूबर 2024

मेष राशि- आज आर्थिक रूप से आप निराश हो सकते हैं। आज आपको धन जुटाने के लिए कड़ी मेहनत करनी पड़ सकती है। कार्यस्थल पर किसी मुश्किल काम को करने से आप प्रसन्न होंगे। आपका पॉजिटिव एटीट्यूड घर को एक खुशहाल जगह बनाने में मदद करेगा। विद्यार्थियों को अपने लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए अच्छी तैयारी की आवश्यकता होगी। जंक फूड से परहेज करना आपके अच्छे स्वास्थ्य की चाभी है। किसी नए बिजनेस के लिए पैसे जुटाना कुछ लोगों के लिए कठिन काम साबित हो सकता है। किसी नए सहकर्मी को काम की प्रक्रिया समझाने में मुश्किल हो सकती है, लेकिन धैर्य से काम लीजिए। वृषभ राशि- आपसे जिम ज्वाइन करने या फिटनेस रूटीन अपनाने के बारे में बात की जा सकती है। आपको पैसे के लिए कड़ी मेहनत करनी पड़ सकती है। आपको पैसे के लिए कड़ी मेहनत करनी पड़ सकती है। जो लोग विदेश या शहर से बाहर पढ़ाई करना चाहते हैं उन्हें परिवार का सहयोग मिलेगा। शैक्षणिक मोर्चे पर अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करना होगा। कोई दोस्त या रिश्तेदार आज आपके घर आ सकता है और दिन को खुशनुमा बना सकता है। एजुकेशन के मामले में आज थोड़ा डिप्रेसिंग महसूस हो सकता है, लेकिन कोशिश करें कि आपकी सोच पॉजिटिव ही रहे। साथी के साथ बहस न करें। मिथुन राशि- आज एक्सरसाइज करने से आप ज्यादा एनर्जी महसूस करेंगे। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। परिवार का कोई सदस्य अपना सबसे अच्छा व्यवहार करेगा और आपको गर्व महसूस कराएगा। आज आप परिवार के साथ अच्छा समय बिता सकते हैं। धन की स्थिति अच्छी रहेगी। करियर में नई पहचान बना सकते हैं। जिन लोगों को लोन लेने की जरूरत है, आज उन्हें किसी परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा। आपसे खाली समय में किसी सीनियर का पर्सनल काम करने की उम्मीद की जा सकती है। घर परिवार में सुख शांति वाला माहौल रहने वाला है। कर्क राशि- आज कुछ लोगों का लोन पास हो सकता है। आज किसी बुजुर्ग से महत्वपूर्ण मामले में सलाह ले सकते हैं। आपकी आर्थिक स्थिति हिल सकती है। आज शहर से बाहर यात्रा के योग बन रहे हैं। करियर में कोई बड़ी उपलब्धि पा सकते हैं। आज के दिन आपको सेहत के मामले में खास सावधानी बरतने की सलाह दी जाती है। अभी खर्च पर सख्त कंट्रोल रखने की जरूरत है। कम से जुड़ी कोई यात्रा कैंसल करनी पड़ सकती है। परिवार का कोई सदस्य आपकी मदद करेगा और आपको अच्छा महसूस भी कराएगा। सिंह राशि- सेहत के मोर्चे पर आपके फिट रहने के प्रयास सफल होंगे। आज किसी को ऑफिस में अचानक मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। रुपए-पैसों के मामलों में सावधानी बरतें। आज धन की बचत करने में सफल रहेंगे। कोई मित्र या रिश्तेदार आज आपके घर आ सकता है और दिन को खुशनुमा बना सकता है। शैक्षणिक मोर्चे पर आज अच्छा करेंगे। जो लोग विदेश या शहर से बाहर पढ़ाई करना चाहते हैं, उन्हें परिवार का पूरा सपोर्ट मिलेगा। शिक्षा के मामले में अपने कंपटीशन को हराने के लिए आपको अपनी बेस्ट परफॉर्मेंस देनी होगी। कुछ जातकों की लाइफ में एक्स लवर की एंट्री हो सकती है। कन्या राशि- आज आपकी सेहत अच्छी रहने वाली है। आज व्यापारी धन जुटाने में सफल रहेंगे। करियर से जुड़ी अच्छी खबर मिल सकती है। नए व्यापार में विस्तार की संभावना है। आज कुछ लोगों को पैतृक संपत्ति विरासत में मिल सकती है। आज शाम तक कोई सुखद समाचार मिल सकता है। आपका सकारात्मक दृष्टिकोण घर में एक खुशहाल माहौल बनाने में मदद करेगा। स्टूडेंट्स को अपने लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए अच्छी तैयारी की जरूरत होगी। लव के मामले में दिन अच्छा रहेगा। तुला राशि- आज आपको एक्सरसाइज करने का पूरा लाभ मिलेगा। आप आज कर्ज चुकाने की स्थिति में आ सकते हैं। कार्यक्षेत्र में कुछ हासिल करने के लिए आज ज्यादा प्रयासों की जरूरत हो सकती है। संपत्ति बेचने की कोशिश कर रहे लोगों के लिए दिन पॉजिटिव रहेगा। आज आपने जो सोचा है उसे लागू करने के लिए दिन अच्छा है। शैक्षणिक मोर्चे पर आज लो प्रोफाइल रहना महत्वपूर्ण रहेगा। आज अपने पार्टनर के साथ समय बिताने के लिए अच्छा दिन है। शिक्षा के मामले में आपकी परफॉर्मेंस के संबंध में मोटिवेशन कम हो सकता है। आप प्रोफेशनल कनेक्शन बनाने के लिए दूसरों के साथ बातचीत करने के लिए समय निकाल सकते हैं। वृश्चिक राशि- आज करियर से जुड़ी कोई अच्छी खबर मिल सकती है। धन की स्थिति अच्छी रहेगी लेकिन बढ़े हुए खर्च आपका मानसिक तनाव बढ़ा सकते हैं। फैमिली के साथ टाइम स्पेंड करने के लिए ट्रिप या डिनर की योजना बना सकते हैं। आज किसी सामाजिक समारोह में आपकी कई महत्वपूर्ण लोगों से मुलाकात होने की संभावना है। हो सकता है कि आप अपने साथी को तनाव लेते हुए पाएं। इसलिए उनके स्ट्रेस को कम करने के लिए उनसे बात करें। धनु राशि- आपको निवेश का अच्छा रिटर्न मिल सकता है। आज आपको पर्याप्त मात्रा में धन मिल सकता है। कार्यस्थल पर आपको कोई नया प्रोजेक्ट मिल सतता है। किसी खास व्यक्ति से मुलाकात संभव है। आप किसी पार्टी या पारिवारिक समारोह का भरपूर आनंद उठा सकते हैं। सेहत अच्छी रहेगी। किसी बड़े बुजुर्ग से अच्छी सलाह मिल सकती है। आज परिवार के साथ कुछ क्वालिटी टाइम स्पेंड करें। आपको अपनी प्रोफेशनल स्किल्स पर ज्यादा काम करने की जरूरत है। लव के मामले में आज आप अपने साथी के बनाए गए प्लान के अनुसार आगे बढ़ें। मकर राशि- आज आप फिट रहेंगे। आज आपके सामने खर्चे सामने आ सकते हैं। परिवार के साथ अच्छा समय बिताएंगे। आर्थिक रूप से आपका दिन अच्छा रहेगा। करियर में कोई नई उपलब्धि हासिल हो सकती है। जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिलेगा। बीमार लोगों की सेहत में सुधार होगा। पैसों के मामले में आज का दिन बेहद शुभ माना जा रहा है। धन लाभ होने के योग हैं। अच्छी नेटवर्किंग आपको नए मौके दिला सकती है, लेकिन आपको अपने कनेक्शन के साथ बातचीत बढ़ाने की आवश्यकता होगी। कुंभ राशि- आज आपकी सेहत में सुधार होगा। आर्थिक रूप से आपका दिन अच्छा रहने वाला है। आज आपके पास पैसा आएगा। अच्छी नेटवर्किंग आपको जगह दिलाएगी, लेकिन आपको अपने संपर्कों को फ्रेश … Read more

त्योहारों के मद्देनजर भोपाल मंडल में रेलवे स्टेशनों एवं ट्रेनों में बढ़ाई सुरक्षा व्यवस्था

भोपाल भोपाल मंडल में त्योहारों के दौरान संरक्षित एवं सुरक्षित और सुविधायुक्त यात्रा के लिए प्रतिबद्ध है। रेलवे सुरक्षा बल ने दीपावली एवं छठ पूजा को ध्यान में रखते हुए ट्रेनों और रेलवे स्टेशनों पर सख्त सुरक्षा व्यवस्था की है। इसके तहत, आरपीएफ ने मुख्य स्टेशनों पर रेलवे सुरक्षा विशेष बल के अतिरिक्त जवानों की तैनाती की गयी है। साथ ही रेल प्रशासन ने कहा कि ज्वलनशील एवं विस्फोटक सामग्री लेकर यात्रा न करें। कोई भी संदिग्ध वस्तु दिखाई दे तो कर्मचारियों को सूचित करें। सुरक्षा गश्त के साथ सीसीटीवी निगरानी आरपीएफ एवं जीआरपी की टीमें ट्रेनों और स्टेशनों पर गश्त कर रही हैं। जिससे किसी भी अप्रिय घटना को रोका जा सके। स्टेशनों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की लगातार मानेटरिंग करते हुए संदिग्ध गतिविधियों पर निगरानी की जा रही है। रेल सुरक्षा बल द्वारा डाग स्कवाड एवं मेटल डिटेक्टर के माध्यम से भी स्टेशनों पर चेकिंग की जा रही है। चेकिंग के दौरान रेल अधिनियम की धारा 164 के तहत कार्रवाई भी की जा रही है।

हिमाचल प्रदेश के शिमला के राम मंदिर में साई की मूर्ति होने पर शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद भड़क गए

शिमला हिमाचल प्रदेश के शिमला के राम मंदिर में साई की मूर्ति होने पर शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद भड़क गए और उन्होंने यहां पर होने वाले कार्यक्रम का बहिष्कार कर दिया। इसके बाद शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद सीधे शिमला के जाखू मंदिर पहुंचे और यहां से संदेश जारी किया। बता दें कि शिमला के लोअर बाजार में प्रभु श्रीराम का मंदिर है। यहां पर एक तरफ साई की मूर्ति भी स्थापित की गई है। यहां पर गुरुवार को शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद की पत्रकार वार्ता होनी थी, लेकिन जब उन्हें पता चला कि यहां पर साई की मूर्ति भी रखी गई है तो उन्होंने कार्यक्रम का बहिष्कार कर दिया। शंकराचार्य ने राम मंदिर में पूजा अर्चना भी करनी थी और उसके बाद वह मीडिया से बातचीत भी करने वाले थे। जानकारी के मुताबिक शंकराचार्य गुरुवार सुबह सबसे पहले शिमला के प्राचीन मंदिर जाखू पहुंचे। यहां उन्होंने गो ध्वज की स्थापना की और इसी दौरान उन्हें राम मंदिर में साई की प्रतिमा न हटाने की जानकारी मिली। जिसके बाद उनके स्टाफ ने जाखू मंदिर से ही एक संदेश दिया। जिसमें उन्होंने कहा कि मन्दिर में साई की मूर्ति होने की वजह से शंकराचार्य राम मंदिर नहीं गए, उन्होंने कार्यक्रम का बहिष्कार कर दिया है। मूर्ति हटाने के आश्वासन के बाद गौ ध्वज हुआ स्थापित जाखू मंदिर से शंकराचार्य ने कहा श्रीराम मंदिर ट्रस्ट के पदाधिकारी अध्यक्ष ‌राजीव सूद व अन्य पदाधिकारियों के आश्वासन पर कि वह अतिशीघ्र साई की मूर्ति को हटा देंगे। इसी बात पर शंकराचार्य ने एक प्रतिनिधिमंडल को भेज कर एक दूसरा गौ ध्वज भी श्री राम मंदिर में गोपाल मणी व देवेन्द्र पाण्डेय द्वारा स्थापित करवाया। जिस दिन गौ हत्या रुकेगी, उस दिन हमारा सारा कर्ज उतरना शुरू हो जाएगा ज्योतिष्पीठाधीश्वर शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानन्द सरस्वती ने कहा कि जिस दिन गौ हत्या रूकेगी उस दिन हमारा सारा कर्ज उतरना शुरू हो जाएगा। इसी को लेकर पूरे देश में गौ माता को राष्ट्र माता घोषित करने के लिए सरकार से मांग की जा रही है। जगद्गुरु शंकराचार्य ने कहा कि देश व प्रदेश की सरकारें गौमाता को राष्ट्रमाता घोषित करें। उन्होंने कहा कि हिन्दू समाज गौरक्षकों को ही वोट दें। हिन्दू समाज गौ हत्यारी पार्टियों को वोट देकर गौ हत्या का पाप न लें।

प्रियंका गांधी इन्वेस्टमेंट के लिए करती हैं सरकारी कंपनियों पर भरोसा, पोर्टफोलियो के 18 में से 6 पीएसयू स्टॉक

नई दिल्ली कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा की ओर से अक्सर सरकारी कंपनियों की आलोचना की जाती है, लेकिन निवेश के लिए उनकी पहली पसंद पीएसयू शेयर ही हैं। केरल के वायनाड में लोकसभा के लिए उपचुनाव लड़ रहीं प्रियंका गांधी वाड्रा द्वारा दिए गए हलफनामे के मुताबिक, उन्होंने शेयर बाजार में भी निवेश किया हुआ है और उनके पोर्टफोलियो में कुल 18 कंपनियां शामिल हैं, जिसमें से 6 कंपनियां सरकारी क्षेत्र की हैं। हलफनामे में दी गई जानकारी के मुताबिक कांग्रेस नेत्री के कुल स्टॉक पोर्टफोलियो की वैल्यू 18 अक्टूबर तक 65,72,012 रुपये है। इसमें से 19,08,875 रुपये सरकारी शेयरों में निवेशित हैं। उनके पोर्टफोलियो में शामिल पीएसयू में रेलवे और खनन क्षेत्र की कंपनियां हैं। प्रियंका गांधी वाड्रा के पास इरकॉन इंटरनेशनल लिमिटेड के 1,000 शेयर हैं और इनकी वैल्यू 2,21,800 रुपये है। उनके पास नेशनल एलुमिनियम के 2,000 और एनएमडीसी के 1,000 शेयर हैं, जिनकी वैल्यू क्रमश: 4,64,000 रुपये और 2,31,450 रुपये है। इसके अतिरिक्त प्रियंका गांधी वाड्रा के पास रेल विकास निगम लिमिटेड और राइट्स लिमिटेड के 1,000-1,000 शेयर हैं। इनकी वैल्यू क्रमश: 4,77,200 रुपये और 3,02,800 रुपये है। वायनाड से कांग्रेस की प्रत्याशी के पास रेलटेल कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया के 500 शेयर हैं। इसकी वैल्यू 2,11,625 रुपये है। इसके अलावा प्रियंका गांधी वाड्रा ने उषा मार्टिन, इन्फोसिस, एनआईआईटी, टाटा पावर, स्पाइसजेट, पीसी ज्वेलर्स और फिनोलेक्स इंडस्ट्रीज जैसी कंपनियों में भी निवेश किया हुआ है। चुनावी हलफनामे के मुताबिक, कांग्रेस नेत्री ने म्यूचुअल फंड में भी निवेश किया हुआ है, जिसकी वैल्यू 2 करोड़ 24 लाख है। इसके अलावा उनके पीपीएफ खाता में 17 लाख रुपये जमा है। प्रियंका गांधी ने सोने और चांदी में भी निवेश किया हुआ है। उनके पास 59.83 किलो के चांदी से बनी चीजें हैं, जिसकी वैल्यू 29.55 लाख रुपये और 4.41 किलो की ज्वेलरी है, जिसमें 2.5 किलो सोने से बनी चीजें शामिल हैं और इनकी कीमत 1.15 करोड़ रुपये है। इसके अतिरिक्त उनके पास शिमला में घर और गाड़ी भी है।

झारखंड मुक्ति मोर्चा के नेतृत्व वाली सरकार फिर से सत्ता में आई तो यह राज्य में तबाही मचा देगी : शिवराज सिंह चौहान

नई दिल्ली केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बृहस्पतिवार को झारखंड में झामुमो नीत गठबंधन सरकार पर तीखा हमला करते हुए कहा कि यह ‘‘भीषण चक्रवाती तूफान ‘दाना’ से भी ज्यादा घातक है।” उन्होंने आगाह किया कि अगर झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के नेतृत्व वाली सरकार फिर से सत्ता में आई तो यह राज्य में तबाही मचा देगी। राज्य में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विधानसभा चुनाव प्रभारी ने झामुमो सरकार के पांच साल के शासन के दौरान ‘‘भ्रष्टाचार, विनाश और लूट” के लिए गठबंधन का आरोप लगाते हुए कहा कि हेमंत सोरेन सरकार ने पहले ही झारखंड को काफी नुकसान पहुंचाया है। केंद्रीय कृषि मंत्री ने रांची में एक रैली में कहा, ‘‘हेमंत सोरेन के नेतृत्व वाली गठबंधन सरकार ‘दाना’ से भी ज्यादा घातक है। हालांकि भीषण चक्रवाती तूफान दो दिन बाद गायब हो जाएगा, लेकिन हेमंत सोरेन सरकार अगर दोबारा सत्ता में आई तो तबाही मचाएगी।” उन्होंने कहा कि गठबंधन सरकार को उखाड़ फेंकने का समय आ गया है। झारखंड में दो चरणों में विधानसभा चुनाव 13 नवंबर और 20 नवंबर को होने वाले हैं और मतगणना 23 नवंबर को होगी।

अमेरिका में गुरुद्वारा प्रधान का साहसिक एक्शन ! नगर कीर्तन में आए खालिस्तान समर्थकों को दिया अल्टीमेटम, 5 मिनट में निकाला बाहर

कैलिफ़ोर्निया अमेरिका में खालिस्तान समर्थकों के खिलाफ एक गुरुद्वारे के प्रधान द्वारा बड़ा ही साहसिक एक्शन सामने आया है जिसकी पूरी दुनिया में खूब सराहना हो रही है। जानकारी के अनुसार अमेरिका के  कैलिफोर्निया  में सैन जोस  स्थित गुरु रामदास जी गुरुद्वारे के प्रधान भूपिंदर सिंह  ढिल्लों ने एक नगर कीर्तन के दौरान खालिस्तान समर्थकों को बाहर निकलने का आदेश दिया। उन्होंने क खालिस्तानी समर्थकों को केवल 5 मिनट का अल्टीमेटम दिया और कहाकि उन्होंने कीर्तन का आनंद उठा लिया इसलिए अब वह समारोह से निकल जाएं। 5 मिनट  के अल्टीमेट  के बाद उन्होंने उन्हें नगर कीर्तन से बाहर निकाल दिया। यह घटना उस समय हुई जब  खालिस्तानी समर्थक  गुरु अर्जन देव जी के प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में आयोजित  धार्मिक समारोह में शामिल होने आए। इस नगर कीर्तन में सैकड़ों श्रद्धालु शामिल थे, जो अपने धर्म और संस्कृति को उल्लास से मनाने आए थे। जैसे ही खालिस्तानी समर्थक समारोह में पहुंचे  भूपिंदर सिंह ढिल्लों ने उनकी गतिविधियों पर नजर  रखनी  शुरू कर दी। उन्होंने देखा कि खालिस्तानी समर्थक अपने राजनीतिक नारों और बैनरों के साथ इसमें शामिल हो रहे हैं। इस पर, भूपिंदर सिंह ढिल्लों ने एक सभा में उपस्थित सभी  श्रद्धालुओं  को संबोधित करते हुए कहा, “यह समारोह धार्मिक है, और हम यहां भाईचारा और एकता मनाने के लिए एकत्रित हुए हैं। किसी भी प्रकार की राजनीतिक बयानबाजी के लिए यहाँ कोई जगह नहीं है।” इसके बाद उन्होंने खालिस्तान समर्थकों को 5 मिनट का समय दिया कि वे वहां से चले जाएं। इस अल्टीमेटम के बाद, कुछ खालिस्तानी समर्थक अपने नारों के साथ वहीं खड़े रहे, लेकिन जब समय समाप्त हुआ, तो भूपिंदर सिंह ढिल्लों ने सख्ती से उन्हें वहां से बाहर निकालने की कार्रवाई की। इस क्रम में कई सिख श्रद्धालुओं ने उनका समर्थन किया और यह सुनिश्चित किया कि समारोह शांति से संपन्न हो। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर भी तेजी से वायरल हो रहा है।   से लोगों ने भूपिंदऀ सिंह ढिल्लों के इस कदम की सराहना की। कई लोगों ने इसे सिख समुदाय के सामूहिक एकता का प्रतीक माना। भूपिंदर सिंह ने बाद में मीडिया से बात करते हुए कहा, “हमारा धर्म हमेशा मानवता और भाईचारे की बात करता है। हमें किसी भी तरह की विभाजनकारी विचारधारा को बर्दाश्त नहीं करना चाहिए।” इस घटना के बाद, विभिन्न सिख संगठनों ने खालिस्तानी विचारधारा के खिलाफ एकजुटता व्यक्त की है, यह सुनिश्चित करने के लिए कि धर्म और संस्कृति की पवित्रता सुरक्षित रहे। 

नेशनल हाईवे पर अज्ञात वाहन की टक्कर से सड़क हादसा, 3 माह के नवजात बच्चे की मौत, मची चीख-पुकार

बंगा बंगा-फगवाड़ा नेशनल हाईवे पर गांव बिसला गेट के पास भयानक हादसा होने की सूचना मिली है। अज्ञात वाहन की टक्कर से सड़क हादसा हो गया। हादसे के दौरान 3 माह के नवजात बच्चे की मौत की खबर है। इसके साथ ही 2 महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गईं जबकि एक व्यक्ति को मामूली चोटें आईं। घटनास्थल से प्राप्त जानकारी के अनुसार बंगा निवासी विनोद कुमार जाखू पुत्र राम कृष्ण जाखू अपने परिवार के सदस्यों जिनमें उनकी पत्नी अन्नू, मां कमलजीत कौर और बेटा विहान जाखू और अनरिक जाखू अपनी गाड़ी नंबर ( पीबी 32 वी 0086) में सवार होकर होशियारपुर में एक शादी समारोह से अपने घर बंगा लौट रहा था। जैसे ही वे गांव बिसला गेट के पास पहुंचे तो आगे जा रहे एक अज्ञात वाहन को पार करने लगे। इसी दौरान उनकी गाड़ी उक्त वाहन से टकरा गई। हादसा इतना भयानक था कि गाड़ी के परखच्चे उड़ गए। इस हादसे में चालक की पत्नी अन्नू व 3 माह का बच्चा अनरीक, मां कमलजीत कौर गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि विनोद कुमार मामूली रूप से घायल हो गया। मौके से गुजर रहे राहगीरों ने घायलों को नजदीकी गुरु नानक मिशन अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने बच्चे की हालत देखकर बंगा के एक निजी अस्पताल में रेफर कर दिया। यहां डॉक्टर ने बच्चे को मृत घोषित कर दिया। अन्नू और माता कमलजीत का गुरुनानक मिशन अस्पताल में इलाज चल रहा है। हादसे की सूचना मिलते ही बंगा सदर पुलिस अधिकारी ASI रघवीर सिंह समेत पुलिस पार्टी मौके पर पहुंची और क्षतिग्रस्त गाड़ी को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी। उन्होंने कहा कि घटनास्थल के आसपास की इमारतों पर लगे CCTV कैमरों की फुटेज की जांच कर उक्त वाहन को भी जल्द ही पकड़ लिया जाएगा।

BJP में शामिल हुए सोहन सिंह ठंडल को बीजेपी ने चब्बेवाल से उपचुनाव के लिए अपना उम्मीदवार घोषित किया

होशियारपुर पंजाब में विधानसभा उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने अपनी चौथी सीट चब्बेवाल से भी उम्मीदवार का ऐलान कर दिया है। अकाली दल को अलविदा कहकर BJP में शामिल हुए सोहन सिंह ठंडल को बीजेपी ने चब्बेवाल से उपचुनाव के लिए अपना उम्मीदवार घोषित किया है। बता दें कि पंजाब विधानसभा की 4 सीटों पर होने वाले उपचुनाव के लिए BJP ने होशियारपुर जिले की आरक्षित सीट चब्बेवाल से किसी उम्मीदवार की घोषणा नहीं की थी। अब पार्टी ने सोहन सिंह ठंडल पर दांव लगाया है और उन्हें चुनाव मैदान में उतारा है।   यहां बता दें कि इससे पहले पार्टी ने बाकी 3 सीटों पर गिद्दड़बाहा से मनप्रीत सिंह बादल, बरनाला से केवल सिंह ढिल्लों और डेरा बाबा नानक से रविकरण सिंह को मैदान में उतारा है। बता दें कि उपचुनाव से पहले आज अकाली दल को उस वक्त बड़ा झटका लगा जब सीनियर नेता और पूर्व मंत्री सोहन सिंह ठंडल BJP में शामिल हो गए। सोहन ठंडल चब्बेवाल से विधायक रह चुके हैं और अकाली दल के दिग्गज नेताओं में से एक हैं। माहिलपुर और चब्बेवाल से 4 बार विधायक रहे ठंडल का BJP में शामिल होना पार्टी के लिए एक अहम राजनीतिक कदम माना जा रहा है। इस मौके पर गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी भी होशियारपुर पहुंचे। ठंडल के भाजपा में शामिल होने की औपचारिक घोषणा करने के लिए होशियारपुर में एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। ठंडल के भाजपा में शामिल होने से पंजाब में आगामी चुनाव से पहले एक मजबूत नेता के रूप में पार्टी के मजबूत होने की उम्मीद है।

शरद गुट ने 45 उम्मीदवारों का किया ऐलान, बारामती विधानसभा सीट से अजीत पवार के खिलाफ युगेंद्र पवार को मैदान में उतारा

महाराष्ट्र महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए एनसीपी (सपा) ने गुरुवार को 45 उम्मीदवारों की अपनी पहली सूची जारी की। राकांपा (एसपी) ने पुणे जिले की बारामती विधानसभा सीट से महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजीत पवार के खिलाफ युगेंद्र पवार को मैदान में उतारा। युगेन्द्र अजित पवार के छोटे भाई श्रीनिवास के पुत्र हैं। राकांपा (सपा) की सूची में शामिल अन्य लोगों में इसके राज्य प्रमुख जयंत पाटिल (इस्लामपुर), जितेंद्र अव्हाड (मुंब्रा-कलवा), अनिल देशमुख (काटोल), हर्षवर्द्धन पाटिल (इंदापुर) और दिवंगत आर आर पाटिल के बेटे रोहित पाटिल शामिल हैं जो (तासगांव-कवथेमहांकल) पदार्पण कर रहे हैं। उल्लेखनीय है कि लोकसभा चुनाव में एनसीपी अध्यक्ष अजित पवार की पत्नी सुनेत्रा पवार को पुणे जिले के बारामती संसदीय क्षेत्र में 5,73,979 वोट मिले थे, जबकि वह अपनी भाभी और एनसीपी (सपा) नेता सुप्रिया सुले से हार गई थीं, जिन्हें 7,32,312 वोट मिले थे।

कश्मीर के गुलमर्ग में आतंकी हमला, सेना की गाड़ी को बनाया निशाना, 5 जवान घायल

कश्मीर जम्मू-कश्मीर के गुलमर्ग में भारतीय सेना की गाड़ी पर आतंकी हमला हुआ है। हमले में 5 जवान घायल हो गए हैं। सुरक्षा बल मौके पर पहुंच गए हैं। इलाके को सील कर दिया गया है। सेना ने इलाके में सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है। जम्मू-कश्मीर में पिछले चार दिनों में यह तीसरा बड़ा अटैक है। इससे पहले 20 अक्टूबर को गांदरबल में आतंकी हमले में डॉक्टर समेत 7 लोगों की हत्या कर दी गई थी। गुरुवार सुबह भी गैर प्रवासी मजदूर को आतंकियों ने गोली मारी थी। गुलमर्ग में हुए आतंकी हमले पर सेना के अधिकारियों ने पीटीआई को जानकारी दी कि आतंकवादियों ने बारामूला जिले के बोटापथरी में वाहन पर गोलीबारी की थी। हमले में घायल जवानों को अस्पताल में भर्ती किया गया है। गुलमर्ग में सेना के वाहन पर आतंकी हमले की घटना से कुछ घंटे पहले पुलवामा में एक संदिग्ध आतंकवादी हमले में एक गैर-स्थानीय मजदूर घायल हो गया था। अधिकारियों ने बताया कि आतंकी गोलीबारी में घायल मजदूर की पहचान उत्तर प्रदेश निवासी शुभम कुमार के रूप में हुई। आज सुबह बटागुंड गांव में आतंकवादियों ने उसे गोली मार दी थी। गोली उसके हाथ पर लगी थी। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

राजनैतिक दलों एवं अभ्यर्थियों के लिए विभिन्न मदों पर किए जाने व्यय मानक दर का निर्धारण

रायपुर कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. गौरव सिंह ने विधानसभा उप निर्वाचन 2024 के लिए विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक-51 के निर्वाचन के दौरान राजनैतिक दलों एवं अभ्यर्थियों के द्वारा विभिन्न मदों पर किए जाने वाले व्यय का मानक दर निर्धारण किया है। राजनैतिक दलों एवं अभ्यर्थियों को वाहन, लाइट, माइक, शमियाना, डेकोरेशन, भोजन, वीडियोग्राफी व प्रचार सामग्री एवं अन्य विभिन्न मदों पर किए जाने वाले व्यय का मानक दर राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों की उपस्थिति तथा सहमति के उपरांत निर्धारित किया गया है। तय दरों में लडडू प्रतिनग 5 रूपए तो मटठा पैकेट प्रतिनग 10 रूपए निर्धारित किया गया है। वहीं छोटी माला प्रतिनग के लिए 15 रूपए, बडी माला के लिए 50, वीआईपी माला के लिए 300 रूपए, मोटी माला के लिए 900 रूपए, छोटे गुलदस्ते के लिए 60 रूपए व बडे के लिए 110 रूपए प्रतिनग, खुले फूल प्रतिकिलो 80 रूपए, प्रोजेक्टर प्रतिदनि के लिए 3500 रूपए निर्धारित किया गया है। व्हीकल की दरें प्रतिदिन किराया वाहन चालक 700 रुपए प्रति व्यक्ति, बुजडोजर जे.सी.बी. 1300 रूपए, डिजाईन वाहन थार- 2200 रूपए प्रतिदिन, जीएसटी, पेट्रोल, डीजल, ओपन वाहन 1200 रूपए के साथ जीएसटी, पार्टी डिजाइन वाहन 2200 रूपए के साथ जीएसटी, मारूति डिजायर 900 रूपए, मारूति इग्निस 960 रूपए, मेटाडोर 1440 रूपए, टाटा पिकअप 1400 रूपए, मिनी बस ए.सी. 2640 रूपए, मिनी बस (नॉन ए.सी.) 2160 रूपए, ए.सी. बस 40 सीटर- 5400 रूपए, ए.सी. बस 40 सीटर- 3240 रूपए, मारूटि वैन 840 रूपए, ट्रेवलर बस 14 सीटर 1680 रूपए, सेडार टाइप कार 960 रूपए, फॉरचुनर-फोर्ड एन्डोवर-पजेरो 3600 रूपए, एक्टिवा 250 रूपए, पल्सर 300 रूपए, बुलेट 500 रूपए के हिसाब से दर तय की गई। टेंट के लिए निर्धारित खर्च किया तय पंडाल और वुडन मंच निर्माण के लिए 13 से 25 रूपए प्रति वर्ग फीट, वहंीं सामान्य बुके के लिए 170 व वीआईपी बुके 350 रूपए, सामान्य पोस्टर के लिए 5 व पोस्टर फलैक्स के लिए 8 रूपए प्रति वर्गफीट, पानी जार के लिए 35 रूपए प्रतिनग, पटाखा लडी प्रति नग 180 रूपए व पटाखा बम के लिए प्रति बाक्स 6 नग के लिए 144 रूपए, स्वागत थाली प्रति नग 150 रूपए, तलवार प्रति नग 500 रूपए, कटार 250 रूपए, त्रिशूल 500 रूपए प्रति नग,शाल व साडी प्रति नग 500 रूपए, टोपी सामान्य 100 व टोपी अच्छा के लिए 200 रूपए प्रतिनग, टीशर्ट प्रतिनग 250 रूपए प्रतिनग, नानबेज थाली 150 रूपए व बिरयानी प्रति थाली 100 रूपए व फल प्रतिकिलो 200 रूपए, मठठा पैकेट 10 रूपए, लडडू प्रतिनग 5 रूपए,ड्रोन कैमरा प्रतिनग 2000 रूपए, तोप गन प्रतिनग 500 रूपए व पगडी 200 रूपए प्रतिनग, मंच पर लगने वाले एसी के लिए प्रतिदिन 3240 छोटे साउंड बाक्स के लिए 2900 व बडे साउंड बाक्स के लिए 4000 रूपए प्रतिदिन निर्धारित किया गया है।

रोजगार सहायक पीएम आवास की दूसरी किस्त के लिए ले रहा था 5 हजार रुपये की रिस्वत, लोकायुक्त की टीम ने पकड़ा

मंदसौर उज्जैन से आई लोकायुक्त संगठन की टीम ने मंदसौर जिले की सुवासरा तहसील की ग्राम पंचायत अजयपुर के रोजगार सहायक को पांच हजार रुपये की रिश्वत लेते पकड़ा है। रोजगार सहायक ग्रामीण से प्रधानमंत्री आवास की दूसरी किस्त जारी करने के नाम पर 10 हजार रुपये की रिश्वत मांग रहा था। गुरुवार को उसे पांच हजार रुपये लेते पकड़ लिया। लोकायुक्त संगठन डीएसपी बसंत कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि ग्राम अजयपुर के राजूलाल अहीरवाल ने 22 अक्टूबर को पुलिस अधीक्षक लोकायुक्त उज्जैन अनिल कुमार विश्वकर्मा को शिकायत की थी। राजू लाल ने बताया कि ग्राम पंचायत के रोजगार सहायक राधेश्याम प्रजापत ने प्रधानमंत्री आवास योजना की दूसरी किस्त जारी करने के लिए 10,000 रुपये की मांग की है।   राजू लाल को 5 हजार देकर भेजा राजू लाल की शिकायत का सत्यापन कराया गया। योजना बनाकर गुरुवार को राजूलाल को 5 हजार रुपये देकर रोजगार सहायक को रुपये देने भेजा। आसपास ही मौजूद डीएसपी बसंत श्रीवास्तव व उनकी टीम निगरानी करती रही। रंगे हाथ ग्राम रोजगार सहायक को पकड़ा गुरुवार को ग्राम पंचायत अजयपुर में राजूलाल अहीरवाल ने ग्राम रोजगार सहायक राधेश्याम प्रजापत को जैसे ही 5000 रुपये की रिश्वत दी, तो टीम ने पकड़ लिया। हाथ धुलाए गए तो वह लाल हो गए। उसके बाद आवश्यक कार्रवाई की गई। टीम में ये रहे मौजूद टीम में आरक्षक विशाल, अनिल, नीरज, लोकेश और रमेश डाबर सहायक ग्रेड 2 भी शामिल थे।

राजवाड़े बोली योग के समान कोई शक्ति नहीं

रायपुर योग के बराबर कोई शक्ति नहीं है। योग के माध्यम से हम जीवन की सभी कमियों को दूर कर सकते हैं। योग के द्वारा शरीर, मन, बुद्धि, विचार, व्यवहार व जीवन सबको अपने नियंत्रण में लाया जा सकता है। उक्त बातें महिला एवं बाल विकास और समाज कल्याण मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने 65वीं वाहिनी केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल मुख्यालय तुलसी बाराडेरा में तीन दिवसीय योग शिविर उद्घाटन समारोह में कही। उन्होंने कहा कि दुनिया में योग से बढ़कर कोई शक्ति नहीं है। प्रतिवर्ष 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का भी आयोजन किया जाता है। इसके माध्यम से व्यक्तित्व का सर्वांगीण विकास हो सकता है। शारीरिक रोग सरल तरीके से दूर किए जा सकते हैं। कठिन परिस्थितियों में भी साहस एवं निष्ठा से अपना कर्तव्य निभा रहे जवानों की प्रशंसा की। विषम परिस्थितियों में भी अपने कर्तव्य पर डटे रहने वाले जवानों को छत्तीसगढ़ महतारी की ओर से अभिनंदन किया तथा सी. आर.पी.एफ. कैम्प में योगाभ्यास शिविर के आयोजन को सराहना की। गौरतलब है कि 65 वीं वाहिनी केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल मुख्यालय तुलसी बाराडेरा, रायपुर एवं छत्तीसगढ़ योग आयोग के संयुक्त तत्वाधान में 23, 24 और 25 अक्टूबर को वाहिनी के जवानों को शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य लाभ प्रदान करने के उद्देश्य से तीन दिवसीय योगाभ्यास शिविर कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। विशेष योगाभ्यास शिविर में जवानों को छत्तीसगढ़ योग आयोग के योग प्रशिक्षकों के द्वारा आसन, प्रणायाम, ध्यान एवं योग के माध्यम से मानसिक तनाव दुर करने तथा शारीरिक, मानसिक स्वास्थ्य लाभ हेतु विशेष योग प्रशिक्षण प्रदान किया जा रहा है। कार्यक्रम की अध्यक्षता श्री राधेश्याम कमांडेण्ड, 65 वीं वाहिनी केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल मुख्यालय ने की एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में श्री एम. एल. पाण्डेय, सचिव छत्तीसगढ़ योग आयोग उपस्थित रहे। मंच पर श्री गौरव कुमार देवांगन, सहा. लेखाधिकारी, श्री रविकांत कुम्भकार, परिवीक्षा अधिकारी छत्तीसगढ़ योग आयोग एवं मुख्य योग प्रशिक्षक श्री छबिराम साहू, श्रीमती ज्योति साहू भी उपस्थित रहें।

जमानत राशि जमा होने से परिवार संग मना सकेगा त्योहार, आठ साल से बंद कैदी को दिया दीपावली का तोहफा

सागर दीपावली त्योहार के लिए लोग जरूरतमंदों की तरह-तरह से मदद कर रहे हैं। इसका एक जीता उदाहरण गुरुवार को तब देखने मिला, जब रामसरोज समूह की ओर से समाजसेवी शैलेष केशरवानी ने केंद्रीय जेल सागर में आठ साल से बंद बंदी की जमानत राशि जमा की। जमानत राशि जमा होने पर अब बंदी दीपावली मनाने अपने घर जा सकेगा। जमानत राशि जमा होने से उसकी दो साल की सजा भी कम हो गई और उसकी रिहाई भी दस की जगह आठ साल में हो गई। केशरवानी इससे पहले भी कई बंदियों की जमानत राशि जमा कर चुके हैं। समाजसेवी शैलेष केशरवानी का कहना है कि केंद्रीय जेल सागर में जिला रायसेन के डुंगारिया गांव निवासी छोटेलाल पिता स्व. कालूराम निवासी बंद हैं। वे इस दीपावली पर अपने घर जाने चाहते थे, लेकिन उनके पास जमानत की व्यवस्था नहीं थी। इसकी जानकारी लगने पर मैंने यह जमानत राशि जमा की जिससे वह अपने परिवारजनों के साथ दिवाली मना सके। इस अवसर पर जेल अधीक्षक मानवेंद्र से परिहार ने बताया कि कैदी छोटेलाल के परिवार में उसकी पत्नी व 15 साल का बेटा है। पत्नी नेत्रहीन है। जब बंदी को 10 वर्ष कैद एवं जुर्माना राशि जमा करने की सजा सुनाई गई थी, लेकिन लगभग 8 साल बीत जाने के बाद भी उनके परिवारजनों से किसी ने कोई खोज खबर नहीं ली।   जब कैदी ने अपनी आप बीती मुझे बताई तो और कैदी के घर वापसी के लिए जुर्माना राशि भरने की बात सामने आई तो इसका लेकर मैंने रामसरोज समूह के सदस्य शैलेश केशरवानी एवं अखिलेश मोनी केसरवानी से चर्चा की। उन्होंने सहर्ष उसकी राशि भरने की मंजूरी दी।   इस अवसर पर समाजसेवी शैलेश केशरवानी ने कहा कि दीपावली का त्योहार हर वर्ष आता है और हम अपने लोगों के बीच खुशियां मानते हैं। लेकिन दीपावली के इस त्यौहार में अपने घर के साथ-साथ जरूरतमंदों गरीबों के घर रोशन कर सार्थक दिवाली मनाए तो इससे आपको आत्मसंतुष्टि का अनुभव होगा। आज रामसरोज समूह ने सार्थक दिवाली मनाते हुए जेल में बंद एक वृद्ध कैदी जिसके घर में मजदूरी करने वाला उसके अलावा कोई नहीं था घर में केवल एक वृद्धा और उसकी बेटी थी। जो पिछले लगभग 8 वर्षों से जेल की सजा काट रहा था। आज उसकी जुर्माना राशि भरकर लगभग 2 वर्ष की सजा माफ करवाकर उसे स्वयं की गाड़ी में कुछ राशि भेंट कर उसके घर रवाना किया। वहीं अखिलेश मोनी केसरवानी ने कहा राम सरोज समूह का प्रयास होता है कि सालभर में पढ़ने वाले तीज त्योहारों को जरूरतमंदों के साथ मना कर उन त्योहारों को सार्थक बनाया जाए आज जब जेल में बंद कैदी छोटेलाल को रिहा कराया तो उसकी आंखों में आंसू आ गए। परंतु वह खुशी के आंसू थे।

सरस्वती शिशु मंदिर रोहिणीपुरम में आवश्यक संसाधनों के लिए 50 लाख रूपए की घोषणा

  रायपुर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय रोहिणीपुरम स्थित सरस्वती शिशु मंदिर में आयोजित क्षेत्रीय संस्कृति महोत्सव 2024 का शुभारंभ करते हुए कहा कि नई पीढ़ी को संस्कारवान् बनाने और भारतीय संस्कृति से जोडऩे में विद्या भारती द्वारा महत्वपूर्ण कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इस तीन दिवसीय संस्कृति महोत्सव में नई पीढ़ी के बच्चे अपने सांस्कृतिक गौरव से परिचित होंगे। साथ ही वे संस्कारवान् भी बनेंगे। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने नई शिक्षा नीति 2020 के सफल क्रियान्वयन के लिए सरस्वती शिशु मंदिर रोहिणीपुरम में आवश्यक संसाधनों की व्यवस्था के लिए 50 लाख रुपए की राशि स्वीकृति की घोषणा की। मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम में कहा कि उनका सरस्वती शिशु मंदिर से बचपन से जुड़ाव रहा है। भारतीय संस्कृति के संवर्धन हेतु क्षेत्रीय संस्कृति महोत्सव का आयोजन अत्यंत महत्वपूर्ण है। नई शिक्षा नीति बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए सहायक सिद्ध होगी और शिक्षा के क्षेत्र में व्यापक बदलाव लाएगी। उन्होंने विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की शुभकामना देते हुए निरंतर मेहनत करने के लिए प्रेरित किया। रायपुर लोक सभा सांसद श्री बृजमोहन अग्रवाल ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ को नई शिक्षा नीति लागू करने वाला पहला राज्य है। उन्होंने इस मौके पर खरोरा स्थित सरस्वती शिशु मंदिर में सांस्कृतिक भवन के निर्माण के लिए 20 लाख रुपए की राशि स्वीकृति की मंजूरी दी। कार्यक्रम को विद्या भारती के पदाधिकारी श्री भाल चंद्र रावले, श्री प्रकाश ठाकुर और श्री शशिकांत फड़के ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम में विधायक सर्वश्री मोतीलाल साहू और पुरन्दर मिश्रा, विद्या भारती के सचिव श्री विवेक सक्सेना सहित श्री वल्लभ लाहोटी, अन्य गणमान्य नागरिक और बड़ी संख्या में स्कूली बच्चे उपस्थित थे।

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live