LATEST NEWS

शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद छत्तीसगढ़ में मनाएंगे दीपावली

रायपुर शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद छत्तीसगढ़ में 28 अक्टूबर से 3 नवंबर तक दीपावली महोत्सव कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। इस दौरान वे रायपुर, बिलासपुर, सिमगा, बेमेतरा, कबीरधाम और अन्य स्थानों पर प्रवास करेंगे। इन जगहों पर आयोजित महाकाली जन्मोत्सव-गोवर्धन पूजा में शामिल होंगे।

मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी को मिला इनोवेशन विथ इंपैक्ट अवार्ड, मध्य क्षेत्र कंपनी नवाचार में अव्वल

भोपाल मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी को राष्ट्रीय स्तर पर “इनोवेशन विथ इम्पैक्ड – चैलेंज्ड स्टेट्स” श्रेणी में प्रथम पुरस्कार से नवाजा गया है। यह पुरस्कार इंडियन चैंबर ऑफ कॉमर्स द्वारा नई दिल्ली में आयोजित 18वीं इंडिया एनर्जी समिट एंड 12वां इनोवेशन विथ इंपैक्ट अवार्डस फॉर डिस्कॉम्स कार्यक्रम में प्रदान किया गया। मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के निदेशक (वाणिज्य) श्री सुधीर कुमार श्रीवास्तव ने कंपनी की ओर से यह पुरस्कार प्राप्त किया। कार्यक्रम में निदेशक (वाणिज्य) श्री सुधीर कुमार श्रीवास्तव ने “द डिस्कॉम्स ऑफ द फ्यूचर” विषय पर प्रथम वक्ता के रूप में मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी द्वारा किये जा रहे इनोवेटिव कार्यों के बारे में प्रेजेंटेशन के माध्यम से अवगत कराया। समारोह में उपस्थित प्रतिभागियों ने मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के उपभोक्ता हित में किए जा रहे नवाचार की सराहना की। ऊर्जा मंत्री श्री प्रद्युम्न सिंह तोमर, अपर मुख्य सचिव ऊर्जा श्री मनु श्रीवास्तव एवं मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के प्रबंध संचालक श्री क्षितिज सिंघल ने “इनोवेशन विथ इंपैक्ट” श्रेणी के अन्तर्गत प्रथम पुरस्कार मिलने पर कंपनी के सभी कार्मिकों को बधाई दी है।

एम.पी. ट्रांसको में टेक्निकल नॉलेज शेयरिंग पर हुई प्रदेश स्तरीय कार्यशाला

भोपाल एम.पी. ट्रांसको (मध्यप्रदेश पॉवर ट्रांसमिशन कंपनी) के मुख्यालय जबलपुर में टेक्निकल नॉलेज शेयरिंग थीम पर संपन्न कार्यशाला में प्रदेश भर के लगभग 25 असिस्टेंट एवं जूनियर इंजीनियर्स ने हिस्सा लिया। दो दिवसीय कार्यशाला में एम.पी. ट्रांसको के प्रबंध संचालक इंजी. सुनील तिवारी ने कहा कि कार्यशाला के दो चरण के सकारात्मक परिणाम मिले हैं। उन्होंने कहा कि ट्रेनिंग के दौरान सीखी गई तकनीक का साईट पर व्यावहारिक रूप में सफलतापूर्वक क्रियान्वयन करना ही इस तरह की कार्यशालाओं का मूल उद्देश्य रहता है। उन्होंने कहा कि पुराने लोग लगातार रिटायर हो रहे हैं तथा वर्तमान में ट्रांसको के पास बेहद कम मैनपॉवर उपलब्ध है। इससे उबरने का एकमात्र रास्ता यह है कि जो इंजीनियर तथा स्टॉफ उपलब्ध है वह सतत् अपने ज्ञान में वृद्धि करें साथ ही प्राप्त तकनीकी ज्ञान अपने साथियों के साथ शेयर करें।। उन्होंने कहा कि सीखना एक सतत् प्रक्रिया होती है तथा यह टेक्निकल ट्रेनिंग एम.पी. ट्रांसको के श्रेष्ठतम इंजीनियर्स द्वारा दी जा रही है। अतः फील्ड इंजीनियर्स पूर्ण मनोयोग से इस तरह की उच्च स्तरीय कार्यशालाओं का लाभ प्राप्त करें। इंजी. सुनील तिवारी ने कहा कि ट्रेनिंग की सार्थकता इसमें ही है कि युवा इंजीनियर्स यहां से जो भी नई जानकारी प्राप्त करें उसका फील्ड में उपयोग करते हुए तकनीकी दक्षता हासिल करें तभी वो फील्ड पर बेहतर कार्य करने में सक्षम हो सकेंगे। उन्होंने कहा कि यह सामान्य नियम है कि जो जितना ज्यादा काम जानता है उसका उतना ही ज्यादा सम्मान होता है। अतः कार्मिकों को कंपनी मे सम्मानजनक स्थित प्राप्त करने के लिये भी इन कार्यशालाओं का भरपूर फायदा उठाना चाहिए। भोपाल के अधीक्षण अभियंता श्री राजेश कुमार शांडिल्य एवं कार्यपालन अभियंता श्री राजेश्वर सिंह ठाकुर गेस्ट फैकल्टी के रूप में कार्यशाला में शामिल हुए। अन्य विशेषज्ञ इंजीनियर्स ने भी इस कार्यशाला में प्रतिभागियों को सब-स्टेशन में पावर ट्रांसफार्मर की कमीशनिंग, टेस्टिंग से संबंधित एक्टिविटी, सब-स्टेशन में कैपेसिटर बैंक की उपयोगिता व उसके रख-रखाव तथा ऑप्टिकल फाइबर और उससे संबंधित इक्विपमेंट इत्यादि से संबंधित तकनीकी जानकारियां प्रदान कीं। प्रशिक्षण कार्यशाला में कार्यपालन अभियंता श्री नरेन्द्र सिंह पटेल, चंद्रकांत श्रीवास्तव, श्री प्रणय जोशी, तथा श्री रावेन्द्र पटेल का सहयोग रहा  

हर घर दिवाली अभियान के फोटो साझा करें, उत्कृष्ट तस्वीरों को ई-सर्टिफिकेट प्रदान किया जाएगा

भोपाल राज्य आनंद संस्थान द्वारा चलाए जा रहे हर घर दिवाली अभियान की फोटो साझा करने की अपील की गई है। राज्य आनंद संस्थान द्वारा चलाए जा रहे हर घर दिवाली अभियान के दौरान लोगों से आग्रह किया गया है कि वे अपने आसपास के आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को अच्छे से दीपावली पर्व मनाने में अपना सहयोग प्रदान करें, ताकि उनके जीवन में भी खुशहाली लाई जा सके। हमारे घर में ऐसी अनेक वस्तुएं होती हैं जो हमारे उपयोग में नहीं आ रही है, किंतु अन्य लोगों के लिए वह बहुत उपयोगी हो सकती हैं। ऐसी वस्तुओं को अपने निकट के आनंदम केन्द्र (नेकी की दीवार) में छोड़कर भी आप इस अभियान में अपना योगदान दे सकते हैं। दीपावली पर्व के दिन जरुरतमंद लोगों के साथ उनके घरों में जाकर त्यौहार से जुड़ी आवश्यक सामग्री वितरित कर उनके आनंद में सहभागी बनें। हर घर दिवाली अभियान के अंतर्गत अपने द्वारा की जाने वाली गतिविधि की फोटो mp.mygov.in के साथ साझा कर अन्य लोगों को भी इस अभियान में शामिल होने के लिए प्रेरित कर सकते हैं। फोटो के साथ अपनी प्रेरणास्पद गतिविधि के बारे में बताएं, जिससे कि अन्य नागरिक भी प्रेरित हो सकें। चयनित उत्कृष्ट तस्वीरों को ई-सर्टिफिकेट प्रदान किया जाएगा। आपके द्वारा साझा की गयी गतिविधि एवं फोटो के साथ अपना नाम, पूरा पता, जिला एवं सम्पर्क भी साझा करें। अधिक जानकारी के लिए https://www.anandsansthanmp.in/ पर सम्पर्क कर सकते हैं।

साव ने भू-विस्थापितों के मुआवजे और नौकरी संबंधी दिक्कतों को शीघ्रता से दूर करने के दिए निर्देश

रायपुर उप मुख्यमंत्री तथा कोरबा जिले के प्रभारी मंत्री श्री अरुण साव की अध्यक्षता में बुधवार को कोरबा जिला मुख्यालय में जिला पुनर्वास और पुनर्व्यस्थापन समिति की बैठक संपन्न हुई। उप मुख्यमंत्री श्री साव ने कोरबा कलेक्टोरेट में आयोजित बैठक में जिले में स्थापित सभी सार्वजनिक उपक्रमों के संयंत्रों द्वारा अर्जित भूमि के लंबित मुआवजे और रोजगार प्रदान करने की अद्यतन स्थिति की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने संयंत्रों को भू-विस्थापितों के पुनर्वास तथा रोजगार संबंधी दिक्कतों को शीघ्रता से दूर करने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी संयंत्रों को अपने लंबित प्रकरणों का निराकरण जल्द करने को कहा। उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री श्री लखन लाल देवांगन, विधायकगण सर्वश्री प्रेमचंद पटेल, तुलेश्वर सिंह मरकाम और फूलसिंह राठिया तथा महापौर श्री राजकिशोर प्रसाद भी समिति की बैठक में शामिल हुए। उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने जिला पुनर्वास और पुनर्व्यस्थापन समिति की बैठक में पुनर्वास और रोजगार की समस्याओं के निराकरण के लिए संयंत्र प्रबंधनों को प्रभावी कार्यप्रणाली तैयार करने के निर्देश दिए। उन्होंने बहुत दिनों से लंबित प्रकरणों के निराकरण में अनावश्यक विलंब नहीं करते हुए प्रभावितों को जल्द से जल्द राहत पहुंचाने को कहा। उन्होंने कम्पनी के अधिकारियों को अपने कर्तव्यों का जिम्मेदारीपूर्वक निर्वहन करने को कहा, ताकि जिले में कानून-व्यवस्था के बिगडने की स्थिति निर्मित न हो। श्री साव ने इसके लिए संयंत्र के जिम्मेदार अधिकारियो को लोगों के बीच जाकर प्रावधानों और नियमों की पूरी जानकारी प्रदान करने को कहा। उप मुख्यमंत्री श्री साव ने बैठक में एसईसीएल गेवरा, कुसमुंडा, दीपका और कोरबा द्वारा अर्जित भूमि के एवज में प्रभावित परिवारों को प्रदान की गई नौकरी एवं पुनर्वास की जानकारी ली। उन्होंने एसईसीएल प्रबंधन को नियमों का पालन सुनिश्चित करने और प्रभावितों को नियमों के तहत समय पर रोजगार एवं भत्ता प्रदान करने के निर्देश दिए। साथ ही पुनर्वास के तहत स्थापित बसाहटों में शिक्षा, सड़क, पेयजल, स्वास्थ्य केंद्र, आंगनबाड़ी, मुक्तिधाम जैसी आवश्यक सुविधाएं प्रदान करने तथा समय-समय पर इनकी मरम्मत भी करने के निर्देश दिए। उन्होंने खदान क्षेत्रो में ब्लास्टिंग एरिया में बसाहट से पूर्व ग्रीन जोन निर्मित करने को कहा जिससे बस्तियों में ब्लास्टिंग का प्रभाव कम हो।    श्री साव ने एनटीपीसी, बाल्को, लैंको और अडानी प्लांट द्वारा अर्जित भूमि के एवज में दी जाने वाली मुआवजा, रोजगार व अन्य लाभों के बारे में भी जानकारी ली और प्रभावितों को नियमानुसार लाभान्वित करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्थानीय लोगों को अधिक से अधिक संयंत्रों में रोजगार देने एवं निर्धारित दर पर ही मानदेय भुगतान करने के निर्देश दिए।

जगमग दीपावली के लिए शहर वृत्त भोपाल में निर्माण कार्य पूर्ण

भोपाल मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के शहर वृत्त भोपाल ने दीपावली त्यौहार के मद्देनजर निर्माण तथा संधारण कार्यों को पूर्ण कर लिया है। इससे उपभोक्ताओं को रोशनी के पर्व दीपावली पर निर्बाध एवं गुणवत्तापूर्ण बिजली आपूर्ति सुनिश्चित होगी। शहर वृत्त भोपाल के अंतर्गत 2 स्थानों पर 33 के.व्ही. लाईन पर LILO अरेजमेन्ट का कार्य पूर्ण किया गया। साथ ही 3 उपकेन्द्रों ए.के.व्ही.एन, ई-8 एवं रोहितास उपकेन्द्रों में अति भारित पॉवर ट्रॉसफार्मरों की क्षमता वृद्धि 05 एमवीए से 10 एमवीए की गई। कंपनी द्वारा शहर वृत्त भोपाल के अंतर्गत अधिक भार वाले क्षेत्रों को चयनित कर कुल 170 स्थानों पर अतिरिक्त वितरण ट्रॉसफार्मरों की स्थापना की गई है। इसके साथ ही 3 स्थानों पर वितरण ट्रॉसफार्मरों की क्षमता वृद्धि का कार्य पूर्ण किया गया है। वहीं 147 स्थानों पर पुराने तारों के बदले कुल 40.5 कि.मी. केबल का कार्य किया गया है, जबकि शहर वृत्त के 57 स्थानों पर कुल 8.5 कि.मी केबल की क्षमता वृद्धि का कार्य पूर्ण किया गया है। इससे निम्न दाब उपभोक्ताओं को पर्याप्‍त वोल्‍टेज पर बेहतर विद्युत आपूर्ति मिलेगी । कंपनी ने बताया कि शहर वृत्त भोपाल के अंतर्गत उपभोक्ताओं को निर्बाध विद्युत प्रदाय किये जाने के लिये 87 उपकेन्द्रों , 201 पॉवर ट्रॉसफार्मर, 60 नं. 33 के.व्ही. फीडर, 315 नं. 11 के.व्ही. फीडर एवं 3386 नं. वितरण ट्रॉसफार्मरों एवं 2380 कि.मी. निम्नदाब लाइनों का मानसून पश्‍चात संधारण पूर्ण कर लिया गया है। गौरतलब है कि इसके लिए शहर वृत्त अंतर्गत अधिकारियो एवं कर्मचारियों द्वारा सायं काल में वितरण ट्रॉसफार्मरो के लोड रिकार्ड की कार्यवाही की गई है, जिसके दौरान अति भारित अथवा अनबैलेंस लोड पाये जाने पर कुल 532 वितरण ट्रॉसफार्मरों के लोड को बैलेंस करने की कार्यवाही की गई है। इससे दीपावली के त्यौहार के दौरान निर्बाध एवं गुणवत्तापूर्ण बिजली आपूर्ति सुनिश्चित होगी।  

राष्ट्रपति केदो दिवसीय छत्तीसगढ़ प्रवास के संबंध में राज्यपाल ने तैयारियों की समीक्षा की

रायपुर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के दो दिवसीय छत्तीसगढ़ प्रवास को लेकर राज्यपाल श्री रमेन डेका ने राजभवन में की जा रही तैयारियों की समीक्षा की और निर्देश दिए कि अधिकारियों-कर्मचारियों को जो दायित्व सौंपे गए है उनको पूरी जिम्मेदारी से निर्वहन करे। उल्लेखनीय है कि राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु 25 और 26 अक्टूबर को अपने दो दिवसीय छत्तीसगढ़ प्रवास के दौरान राजभवन में ठहरेंगी। इस दौरान राजभवन द्वारा की गई सभी व्यवस्थाओं की तैयारी के संबंध में श्री डेका को अवगत कराया गया। इस अवसर पर राज्यपाल के सचिव श्री यशवंत कुमार, विधिक सलाहकार श्री भीष्म प्रसाद पाण्डेय, संयुक्त सचिव श्रीमती हिना अनिमेष नेताम सहित राजभवन के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।

रतलाम का सीएम राइज स्कूल विश्व का सर्वश्रेष्ठ स्कूल घोषित, मुख्‍यमंत्री डॉ. यादव ने दी बधाई

भोपाल मध्यप्रदेश के रतलाम का विनोबा सीएम राइज स्कूल ‘विश्व के सर्वश्रेष्ठ स्कूल पुरस्कार, 2024’ के ‘नवाचार’ श्रेणी में प्रथम स्‍थान पर घोषित हुआ है। लंदन स्थित T-4 एजुकेशन संस्‍था ने आज विभिन्‍न श्रेणियों में विश्‍व के सर्वश्रेष्‍ठ स्‍कूलों की घोषणा की। इस उपलब्धि पर मुख्‍यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शाला की टीम और स्‍कूल शिक्षा विभाग को बधाई दी है। स्‍कूल शिक्षा मंत्री श्री उदय प्रताप सिंह ने सीएम राइज विद्यालय रतलाम के सभी सहयोगियों एवं स्‍कूल शिक्षा विभाग को इस उपलब्धि के लिए बधाई दी है। स्‍कूल शिक्षा मंत्री ने कहा कि, यह ऐतिहासिक उपलब्धि केवल राज्य के लिए ही नहीं, बल्कि पूरे भारत के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। ऐसा इसलिए, क्योंकि सीएम राइज विनोबा ने दुनिया के स्कूलों को पीछे छोड़ते हुए यह खिताब जीता है। इस पुरस्कार की दौड़ में भारत के अलावा अमेरिका, यूके, स्पेन, ब्राजील, केन्या और थाईलैंड जैसे देशों से लगभग 1000 विद्यालय शामिल थे। T-4 संस्‍था के द्वारा इस अवार्ड की सम्‍मान निधि के तहत सीएम राइज़ विनोबा स्‍कूल रतलाम को 10 हज़ार यू.एस. डॉलर (लगभग 8 लाख 40 हज़ार रूपये) प्रदान किए जायेंगे। शिक्षकों के सतत विकास के लिए साप्ताहिक प्रशिक्षण सत्र। ऑनलाइन शिक्षण सामग्री का उपयोग जो न केवल शिक्षकों के विकास बल्कि छात्रों की शिक्षा को भी सशक्त करता है। बच्चों की शिक्षा में माता-पिता की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए वर्चुअल संवाद। गूगल फॉर्म के माध्यम से दैनिक उपस्थिति ट्रैक करने की तकनीक।    शिक्षकों के लिए संरचित मान्यता प्रणाली, जो उत्कृष्टता को प्रोत्साहित करती है।     शिक्षकों के बीच सहयोगी और सकारात्मक संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए, टीम निर्माण की नियमित गतिविधियाँ। इस पुरूस्‍कार ने भारत के सरकारी स्कूलों की क्षमताओं को वैश्विक स्तर पर प्रदर्शित किया है। साथ ही, यह भी साबित किया है कि दूर-दराज के आदिवासी क्षेत्रों में भी विश्व-स्तरीय शिक्षा संभव है। सीएम राइज विनोबा स्कूल ने “नवाचार” श्रेणी में अपनी साहसिक और नवाचारी पद्धतियों के माध्यम से यह साबित किया है कि शिक्षा का स्तर कहीं भी और किसी भी परिस्थिति में उच्चतम हो सकता है। स्‍कूल शिक्षा सचिव डॉ. संजय गोयल ने बताया कि, लंदन स्थित T-4 एजुकेशन द्वारा आयोजित विश्व के सर्वश्रेष्ठ स्कूल पुरस्कार उन स्कूलों को वैश्विक मंच देते हैं जिन्होंने शिक्षा में अग्रणी होकर अपने छात्रों और समुदायों पर सकारात्मक प्रभाव डाला। सीएम राइज विनोबा की यह वैश्विक पहचान उसके शिक्षकों, स्कूल लीडर्स एवं समुदाय की दूरदर्शी सोच, अटूट समर्पण और अनुकरणीय प्रयासों का प्रतिफल है। यह उपलब्धि हमें कई चरणों से गुजरने के बाद मिली है। सर्व प्रथम इस पुरस्कार के लिए हमारे तीन विद्यालयों ने नामांकन किया था। कई चरण के साक्षात्कार के बाद उनमे से 2 विद्यालय सीएम राइज विद्यालय झाबुआ का “शैक्षणिक प्रक्रिया में स्वस्थ्य जीवन शैली” एवं सीएम राइज विद्यालय विनोबा रतलाम का“नवाचार” श्रेणी में शीर्ष 10 में चयन हुआ। उसके बाद हमारा एक विद्यालय सीएम राइज रतलाम ने शीर्ष तीन में स्थान हासिल करने के साथ-साथ फाइनल में जगह बनाई और अंतत: यूनाइटेड किंगडम एवं थाईलैंड के विद्यालय से हुई प्रतिस्पर्धा में अपनी श्रेणी में सर्वोच्च स्थान हासिल किया। सीएम राइज विनोबा ने कई नवाचारी पहलें लागू की हैं जिसकी वजह से वह इस अद्भुत विजय का हकदार बना। राज्य के आदिवासी क्षेत्रों में स्थित इस स्कूल की यह जीत, मध्य प्रदेश सरकार की शिक्षा में परिवर्तन के लिए प्रतिबद्धता को दर्शाती है। स्कूल शिक्षा विभाग के नेतृत्व में, शिक्षकों के सतत विकास के प्रयासों ने छात्रों के लिए उच्च-स्तरीय और सजीव शिक्षण कक्षाओं की नींव रखी है, जिसे आज वैश्विक मंच पर मान्यता मिली है। इस उपलब्धि में सीएम राइज स्कूल कार्यक्रम के लिए शैक्षणिक भागीदार के रूप में कार्यरत सहयोगी संस्‍था पीपल का भी महत्वपूर्ण योगदान रहा है। पीपल संस्‍था ने सीएम राइज़ विद्यालयों के लिये स्कूल प्रक्रियाओं के लिए मानक संचालन प्रक्रियाएँ (SOPs) तैयार करने और स्कूल लीडर्स की क्षमता को मजबूत करने तक में स्‍कूल शिक्षा विभाग का सहयोग किया है। पुरूस्‍कारों की घोषणा करते हुए T-4 एजुकेशन के मुख्य कार्यकारी सचिव और सह-संस्थापक, श्री विकास पोटा ने सीएम राइज विनोबा की टीम और मध्यप्रदेश सरकार को बधाई देते हुए कहा, यह उपलब्धि दर्शाती है कि भारत के सरकारी स्कूलों में विश्व-स्तरीय शिक्षा का निर्माण हो रहा है। यह पूरी दुनिया के शिक्षकों के लिए प्रेरणास्रोत है।

पीएम जन-मन में 5,481 पीवीटीजी बहुल गांवों में हो रहा समग्र विकास : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि प्रधानमंत्री जनजाति आदिवासी न्याय महाअभियान (पीएम जन-मन) योजना के जरिये प्रदेश में निवासरत् बैगा, भारिया एवं सहरिया विशेष रूप से पिछड़ी जनजातियों (पीवीटीजी) को विकास की मुख्य धारा से जोड़ने के महती प्रयास किये जा रहे हैं। राज्य सरकार ने ऐसे 5,481 गांव चिन्हित किये हैं, जहाँ पीवीटीजी आबादी बहुतायत में निवास करती है। इन गांवों में केन्द्र एवं राज्य सरकार के 9 मंत्रालय/विभाग, अपनी 11 प्रकार की नागरिक सुविधाओं की आपूर्ति को सहज और सुगम तरीके से उपलब्ध कराकर इनका कायाकल्प कर रहे हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बताया कि अभियान के अंतर्गत प्रदेश के विशेष पिछड़ी जनजाति बाहुल्य जिलों में कुल 7 हजार 300 करोड़ रुपए की लागत से नये स्वास्थ्य केन्द्रों, छात्रावासों, बहुउद्देशीय केंद्रों, सड़कों, पुलों और आवासों सहित अन्य प्रकार के निर्माण कार्य कराये जा रहे हैं। इससे प्रदेश के 24 जिलों में निवास करने वाले बैगा, भारिया एवं सहरिया विशेष पिछड़ी जनजाति वर्ग के 11 लाख 35 हजार से अधिक भाई-बहन लाभान्वित होंगे। उन्होंने बताया कि इन जनजातियों की बसाहट वाले जिलों में “सक्षम आंगनवाड़ी एवं पोषण 2.0” योजना के अंतर्गत नवीन आंगनवाड़ी केन्द्रों की स्थापना कर इनका सुचारू रूप से संचालन किया जा रहा है। विशेष पिछड़ी जनजाति क्षेत्रों के ऐसे मजरे टोले, जिनकी जनसंख्या 100 या अधिक है और जहां आंगनवाड़ी केन्द्र नहीं है, वहां भी नए केन्द्र खोले जा रहे हैं। अभियान के तहत सभी पात्र पीवीटीजी परिवारों को पक्का घर देकर इनकी आबादी बहुल गांव तक पहुंच मार्गों का निर्माण सहित नये वन-धन विकास केन्द्र आदि नव निर्माण कर इन जनजातियों के कौशल प्रशिक्षण के भी विशेष प्रयास किये जा रहे है। इसी प्रकार धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान के जरिये केन्द्र और राज्य सरकार ने पीवीटीज के अलावा अन्य सभी जनजातियों के समग्र विकास का खाका तैयार कर लिया है। सरकार ने इस अभियान में 11 हजार 377 जनजातीय बहुल गांवों को विकास की धारा से जोड़ने की योजना बनाई है। इन गांवों में केन्द्र व राज्य सरकार के 18 मंत्रालय/विभाग 25 प्रकार की जन-सुविधाओं की सहज आपूर्ति करेंगे। इस अभियान में प्रदेश की पूरी जनजातीय आबादी को स्कीम कवर में ले लिया गया है। केन्द्र सरकार के संबंधित मंत्रालय/विभाग अपनी विभागीय सेवाओं/सुविधाओं से जनजातीय समुदाय को जोड़ने और उनके विकास की दिशा में अतिरिक्त सक्रियता से कार्य करेंगे। इस अभियान में ग्रामीण विकास, जलशक्ति, विद्युत, नवीन और नवकरणीय ऊर्जा, लोक स्वास्थ्य और परिवार कल्याण, पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस, महिला और बाल विकास, शिक्षा, आयुष, कौशल विकास और उद्यमिता, इलेक्ट्रानिक्स विकास और सूचना प्रौद्योगिकी, कृषि और किसान कल्याण, पंचायती राज, पर्यटन तथा जनजातीय कार्य मंत्रालय सहित दूरसंचार, मत्स्य पालन, पशुपालन और डेयरी विभाग को अपनी विभागीय सेवायें देने शामिल किया गया है।

हिमंत बिस्वा सरमा ने पुछा, हेमंत सोरेन बताएं, वो क्यों जेल गए

रांची असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने गुरुवार को झारखंड के सीएम हि‍मंत सोरेन के इस बयान पर अपनी प्रतिक्रिया दी, जिसमें उन्होंने भाजपा पर आरोप लगाया कि उनको साजिश के तहत जेल भेजा गया। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने भाजपा पर आरोप लगाया है कि उनको साजिश के तहत जेल भेजा गया है, इस पर हेमंत बिस्वा सरमा ने कहा कि लोग झारखंड आंदोलन और भारत के स्वाधीनता संग्राम में जेल जाते हैं। हेमंत सोरेन को बताना चाहिए कि वो जेल क्यों गए थे? ऐसे में अगर आलमगीर आलम भी कल को ये बात बोलने लगेंं, तो इसका उपाय क्या होगा? उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि ह‍िमंत सोरेन झारखंड आंदोलन या भारत की स्वाधीनता के कारण जेल गए होते तो वो अलग बात रहती, उनको जनता को बताना चाहिए कि वो किस लिए जेल गए? झारखंड में हुसैनाबाद नाम में बदलाव को लेकर उन्होंने कहा कि बिरसा मुंडा के पवित्र भूमि में हुसैनाबाद का नाम क्यों रहना चाहिए? हर जगह का अपना फ्लेवर होता है। उन्होंने कहा बिरसा मुंडा और सिद्धू कान्हू के वीर भूमि में हुसैनाबाद जैसा नाम क्यों नहीं होना चाहिए। इसके अलावा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के शेयर किए गए वीडियो को लेकर उन्होंने कहा कि हमने दिखाया कि कांग्रेस पार्टी के अंदर दलितों की स्थिति क्या है? बाहर राहुल गांधी दिखाते हैं कि वो दलितों का समर्थन करते हैं और पार्टी में दलितों को भागीदारी देते हैं। लेकिन, अंदर खाने में दलितों को कैसे अपमानित किया जाता है, कल का केरल का वीडियो उसको दिखाता है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के साथ जो हुआ, उसके बाद बताने को अब कुछ नहीं रह गया है। अब कांग्रेस पार्टी का पर्दाफाश हो चुका है। मुझे लगता है कि कांग्रेस पार्टी में जो भी दलित समाज का नेता है या उनका समर्थन करता है, कल का वीडियो देखने के बाद कांग्रेस को लेकर उनका मन साफ हो जाना चाहिए। उस पार्टी में दलितों और पिछड़ों का कोई सम्मान नहीं है, राहुल गांधी ढोंगी हैं और ड्रामा करते हैं।

श्रद्धा कपूर ने एक्टिंग पर की खुलकर बात, बताया कैसे बनीं प्रशंसकों की पसंद

नई दिल्ली,  फिल्म जगत की खूबसूरत और टैलेंटेड अभिनेत्री श्रद्धा कपूर अपनी हालिया रिलीज फ‍िल्म( स्त्री 2 की जबरदस्त सफलता का आनंद ले रही हैं। इस बीच अभिनेत्री ने आईएएनएस से प्रोफेशनल और पर्सनल मुद्दों पर खुलकर बात की। अभिनेत्री ने बताया कि वह बॉलीवुड की सबसे पसंदीदा स्टार्स में से एक क्यों हैं? हाल ही में लैक्मे फैशन वीक में कल्कि लेबल के लिए रनवे पर वॉक करने वाली अभिनेत्री ने आईएएनएस से बात करते हुए कहा ‘मेरा मानना है कि इंडस्ट्री में मेरी तरक्की के पीछे कई कारण हैं। श्रद्धा ने कहा कि अलग-अलग तरह की भूमिकाएं चुनने से मुझे अपनी प्रतिभा दिखाने और दर्शकों से जुड़ने का मौका मिला है। अभिनेता शक्ति कपूर की बेटी ने कहा कि अपने प्रदर्शन से प्रशंसकों के साथ वास्तविक संबंध बनाने में मदद मिली है। इसके अलावा उन्होंने आत्म-सुधार के प्रति अपने लगन को लेकर भी बात की। उन्होंने कहा कि मुझे इन बातों ने एक कलाकार के रूप में काफी कुछ सिखाया है। इस बीच ‘स्त्री 2’ की सफलता पर बात करें तो फिल्म ने 100 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है। 600 करोड़ बेंचमार्क, मैडॉक सुपरनैचुरल यूनिवर्स की पांचवीं किस्त है और 2018 की ब्लॉकबस्टर ‘स्त्री’ की अगली कड़ी है। फिल्म में श्रद्धा कपूर के साथ राजकुमार राव, पंकज त्रिपाठी, अपारशक्ति खुराना और अभिषेक बनर्जी भी अहम रोल में हैं। हाल ही में अभिनेत्री का एक वीडियो काफी वायरल हुआ, जिसमें अभिनेत्री शाहरुख खान का नाम लेते हुए मजेदार अंदाज में पैपराजी को भटकाती नजर आ रही हैं। रवीना टंडन की बेटी राशा के साथ डिजाइनर मनीष मल्होत्रा की दिवाली पार्टी से बाहर निकलते हुए श्रद्धा पैपराजी से कहती नजर आ रही हैं कि अरे वो देखो शाहरुख खान, शाहरुख खान। उन्होंने ऐसा पैपराजी का ध्यान भटकाने के लिए किया, जो उन्हें घेरे खड़े थे। श्रद्धा कपूर की गिनती फिल्म जगत की हिट अभिनेत्रियों में की जाती है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर भी उनके अच्छे खासे फॉलोअर्स हैं। अभिनेत्री ने साल 2010 में ‘तीन पत्ती’ से अपने अभिनय करियर की शुरुआत की थी। उनकी पहली हिट ‘आश्की-2’ थी। इसके बाद उनके करियर में कई उतार-चढ़ाव आए। श्रद्धा कपूर की झोली में कई हिट फिल्में हैं। इस सूची में ‘स्त्री’, ‘स्त्री-2’, ‘तू झूठी मैं मक्का’ जैसी फिल्में हैं। श्रद्धा कपूर अक्सर अपने प्रोफेशनल के साथ ही पर्सनल मुद्दों पर भी खुलकर बात करती नजर आती हैं। इसी कड़ी में हाल ही में श्रद्धा कपूर ने रिलेशनशिप पर भी बात की थी। उन्होंने बताया था कि वह रिलेशन में हैं और उन्हें अपने पार्टनर के साथ समय बिताना पसंद है। इस बीच श्रद्धा कपूर के आगामी प्रोजेक्ट पर नजर डालें तो वह ‘धूम’ की चौथी किस्त में रणबीर कपूर के साथ काम करती नजर आएंगी।

मोदी कैबिनेट ने 57 किलोमीटर लंबी अमरावती रेलवे लाइन को मंजूरी दी, बिहार और आंध्र को मिलेगा फायदा

नई दिल्ली प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कैबिनेट ने गुरुवार को दो बड़े प्रोजेक्ट को मंजूरी दे दी है. कैबिनेट ने मोदी कैबिनेट ने गुरुवार को 57 किलोमीटर लंबी अमरावती रेलवे लाइन को मंजूरी दे दी है. इस रेल लाइन के निर्माण में 2245 करोड़ रुपये का खर्चा आएगा. मंत्रिमंडल ने 6,798 करोड़ रुपये की अनुमानित लागत वाली दो रेल परियोजनाओं को मंजूरी दी और कनेक्टिविटी प्रदान करने, यात्रा करने में आसानी, लॉजिस्टिक्‍स लागत को कम करने, तेल आयात को कम करने और कम कार्बन डाइऑक्साइड उत्सर्जन के लिए 5 वर्षों में पूरा किया जाएगा. रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया कि आंध्र प्रदेश में रेलवे का मल्टी मॉडल परिवहन बनाया जा रहा है, जिसके तहत कृष्णा नदी पर 3.2 किमी लंबा नया पुल बनाया जाएगा. इस महत्वकांक्षी परियोजना से हैदराबाद, चेन्नई और कोलकाता जैसे सभी महानगर को अमरावती से जुड़ जाएंगे. इसके साथ ही अमरावती स्तूप, कोंडावली गुफाएं, कई बंदरगाह भी जुड़ेंगे. इस प्रोजेक्ट से लाखों लोगों को रोजगार मिलेगा और पीएम मोदी ने पर्यावरण को ध्यान में रखते हुए मंजूरी दी है. इस प्रोजेक्ट के मंजूरी देकर पीएम ने आंध्र के लोगों के एक सपने को पूरा किया है. बिहार को छठ का तोहफा कैबिनेट ने बिहार को बड़ा तोहफा देते हुए उत्तर बिहार के महत्वपूर्ण रेलवे लाइन को डॉबलिंग करने को मंजूरी दे दी है. इस प्रोजेक्ट से पूर्वी-पश्चिमी चंपारण, दरभंगा और मुजफ्फरपुर के साथ-साथ उत्तर पूर्व राज्यों का फायदा होगा. इस प्रोजेक्ट में 256 किलोमीटर लंबी नरकटियांग, रक्सौल, सीतामंढ़ी, दरभंगा, मुजफ्फरपुर लाइन को डबल किया जाएगा, इस प्रोजेक्ट में लगभग 40 पुलों का निर्माण किया जाएगा जो उत्तर बिहार और उत्तर पूर्वी राज्यों के कनेक्टिविटी को मजबूत करेंगे, जिसमें 4553 करोड़ रुपये खर्च होंगे. मजबूत होगा स्पेस सेक्टर कैबिनेट से स्पेस सेक्टर को मजबूती देने के लिए इस क्षेत्र में स्टार्टअप के लिए एक हजार करोड़ का वेंचर कैप फंड स्थापित करने का ऐलान किया है. रेल मंत्री ने बताया कि इनोवेशन और स्टार्टअप इकोनॉमी को पीएम मोदी ने बदल दिया है. आज हमारे पास 100 से ज्यादा यूनिकॉर्न हैं जो कि यूरोपीय संघ के अमीर देशों से कहीं ज्यादा हैं. हमारे देश की स्पेस सेक्टर में तेजी से आगे बढ़ने की उम्मीद है.

प्रतिभागियों ने की राज्यपाल से सौजन्य भेंट, सिकल सेल प्रबंधन की बेस्ट प्रैक्टिसेज की दी जानकारी

भोपाल राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल से राष्ट्रीय सिकल सेल उन्मूलन मिशन अंतर्गत आयोजित कार्यशाला में विभिन्न राज्यों से आये स्वास्थ्य विशेषज्ञों के दल ने राजभवन में सौजन्य भेंट की। राज्यपाल श्री पटेल ने सिकल सेल रोग प्रबंधन के लिए आयुष दवाइयों की उपयोगिता पर जोर दिया। उन्होंने रोगियों की जीवन गुणवत्ता को बेहतर बनाने के उपायों पर चर्चा की। राज्यपाल ने विभिन्न राज्यों के प्रतिनिधियों से व्यक्तिगत रूप से बातचीत कर सिकल सेल प्रबंधन में उनके द्वारा अपनाई गई बेस्ट प्रैक्टिसेज को समझा। उन्होंने सिकल सेल रोग के प्रबंधन में मध्यप्रदेश द्वारा उठाए गए कदमों की सराहना की। उल्लेखनीय है कि राष्ट्रीय सिकल सेल उन्मूलन मिशन अंतर्गत 2 दिवसीय कार्यशाला 23-24 अक्टूबर को भोपाल के होटल कोर्टयार्ड मैरियट होटल में आयोजित की गई। कार्यशाला में 17 राज्यों के नोडल अधिकारी, स्वास्थ्य विशेषज्ञ और राज्य के विभिन्न उच्च पदस्थ अधिकारी शामिल हुए। अपर सचिव एवं मिशन निदेशक श्रीमती आराधना पटनायक ने भविष्य की रणनीतियों पर चर्चा की। अपर सचिव श्रीमती पटनायक ने रायसेन जिले में स्थित आयुष्मान आरोग्य मंदिर, ढकना चखना एवं ब्लॉक पब्लिक हेल्थ यूनिट का दौरा किया एवं उनकी कार्यविधि को जाना। फील्ड विजिट कर समझी सिकल सेल प्रबंधन की कार्यप्रणाली पहले दिन सिकल सेल रोग के प्रबंधन, स्क्रीनिंग, उपचार और जनजातीय समुदायों में रोग की स्थिति के विभिन्न पहलुओं पर गहन चर्चा की गई। विशेषज्ञों ने रोग प्रबंधन के वर्तमान तरीकों पर प्रकाश डालते हुए इसमें नवाचार की संभावनाओं पर भी विचार-विमर्श किया। प्रतिनिधियों ने फील्ड विजिट में सिकल सेल प्रबंधन की कार्यप्रणाली को समझा। बावड़िया कला स्थित एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय का टीम ने दौरा किया, जहां उन्होंने जनजातीय बच्चों के बीच सिकल सेल स्क्रीनिंग, रोग प्रबंधन और काउंसलिंग प्रक्रिया का अवलोकन किया। इसके बाद टीम ने इंदिरा गांधी बाल चिकित्सालय के ब्लड बैंक का दौरा कर ऑटोमेशन, कॉम्पोनेन्ट सेपरेशन और अन्य नवीन तकनीकों का अवलोकन किया। बीएमएचआरसी की विभिन्न यूनिट्स, जैसे सेंटर ऑफ कम्पेटेन्स, इमरजेंसी यूनिट और फिजियोथेरेपी यूनिट का टीम ने भ्रमण किया और सिकल सेल रोग के प्रबंधन में उपयोग की जाने वाली सुविधाओं के बारे में जानकारी प्राप्त की। दूसरे दिन, सिकल सेल रोग के उन्मूलन में बोन मैरो ट्रांसप्लांट, जीन थेरेपी और रिसर्च की भूमिका पर विस्तार से चर्चा की गई। इस दौरान विभिन्न राज्यों के प्रतिनिधियों ने अपने विचार साझा किए। कार्यशाला में अपर सचिव एवं मिशन निदेशक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय भारत सरकार श्रीमती आराधना पटनायक, संयुक्त सचिव, नीति श्री सौरभ जैन, निदेशक राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन श्री हर्ष मंगला, प्रमुख सचिव लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग श्री संदीप यादव एवं मिशन संचालक, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन-मध्यप्रदेश श्रीमती प्रियंका दास सहित 6 अन्य राज्यों के राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के मिशन संचालक एवं 17 राज्यों से नोडल अधिकारी और प्रतिनिधि मौजूद रहे।  

संदीप घोष करीबी करोड़ों रुपये की वित्तीय अनियमितताओं के मामले सीबीआई के जांच के दायरे में

कोलकाता आरजी कर मेडिकल कॉलेज के पूर्व और विवादास्पद प्रिंसिपल संदीप घोष के विश्वासपात्र माने जाने वाले करीबी करोड़ों रुपये की वित्तीय अनियमितताओं के मामले में केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) के जांच के दायरे में हैं। इनमें आर.जी. कर का हाउस स्टाफ आशीष पांडे भी शामिल है, जो वित्तीय अनियमितताओं के मामले में कथित संलिप्तता के कारण पहले से ही न्यायिक हिरासत में है। पांडे के अलावा, आर.जी. कार के दो अन्य डॉक्टरों की शैक्षणिक योग्यता भी जांच के दायरे में है, क्यों कि दोनों को सामान्य प्रक्रियाओं से गुजरे बिना रेजिडेंट डॉक्टर बनने का मौका कैसे मिल गया। हालांकि, जांच के लिए सीबीआई अधिकारी इन दोनों जूनियर डॉक्टरों की पहचान उजागर करने को तैयार नहीं है। घटनाक्रम से अवगत सूत्रों ने बताया कि सीबीआई अधिकारियों ने कुछ अन्य जूनियर डॉक्टरों के साथ-साथ आर.जी. कर के संकाय के कुछ सदस्यों से पूछताछ के बाद पाया है कि पांडे सहित इन तीन जूनियर डॉक्टरों को संदीप घोष के संरक्षण में कुछ अनुचित सुविधाएं मिल रही थीं। आर.जी. कर में कई लोगों से जांच अधिकारियों द्वारा गवाह के रूप में पूछताछ की गई थी, जिन्होंने खुलासा किया था कि इन तीनों आरोपी जूनियर डॉक्टरों ने बायोमेट्रिक प्रणाली के माध्यम से उपस्थिति दर्ज करने या मरीजों को देखने के मानदंडों का पालन करने की परवाह नहीं की, जो जूनियर डॉक्टरों के लिए अनिवार्य है। संयोग से बुधवार शाम को ही पश्चिम बंगाल स्वास्थ्य विभाग द्वारा दो डॉक्टरों बिरुपाक्ष विश्वास और अविक डे के खिलाफ गठित जांच समिति ने रिपोर्ट सौंपी। इन पर विभिन्न सरकारी मेडिकल कॉलेजों और अस्पतालों में ‘धमकी संस्कृति’ चलाने का आरोप था। सूत्रों ने बताया कि जांच समिति ने अपनी रिपोर्ट में डे और बिस्वास के खिलाफ कई आरोपों की प्रामाणिकता स्वीकार कर ली है। रिपोर्ट में कहा गया है कि राज्य सरकार अब बिस्वास और डे के खिलाफ उचित कार्रवाई करेगी।  

राकेश त्रिपाठी ने तंज कसते हुए कहा- कांग्रेस मुक्त कराने का नारा भाजपा ने दिया था, साकार अखिलेश यादव कर रहे

लखनऊ  उत्तर प्रदेश की सभी नौ विधानसभा सीटों पर होने वाले उपचुनाव में विपक्षी गठबंधन इंडिया की तरफ से सपा के अकेले लड़ने के ऐलान के बाद राजनीतिक सरगर्मी बढ़ गई है। भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश त्रिपाठी ने गुरुवार को इसपर प्रतिक्रिया दी। भाजपा प्रवक्ता राकेश त्रिपाठी ने तंज कसते हुए कहा कि कांग्रेस मुक्त कराने का नारा भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने दिया था, लेकिन उसको साकार करने का काम अखिलेश यादव कर रहे हैं। उन्होंने ऐलान कर दिया है कि उनके साइकिल चुनाव चिन्ह पर ही सभी नौ सीटों पर उपचुनाव लड़े जाएंगे। अब कांग्रेस का हाथ खाली हो गया और ये हाथ का पंजा सिर्फ हाथ मलता रहेगा। उन्होंने आगे कहा कि कांग्रेस पार्टी के इस दुर्दशा का कारण वो खुद है। कांग्रेस ने मध्य प्रदेश और हरियाणा में जैसा व्यवहार समाजवादी पार्टी के साथ किया, वैसा ही सपा ने आज कांग्रेस के साथ किया है। कांग्रेस पार्टी इतनी मजबूर हो चुकी है कि पांच सीटों पर चुनाव लड़ने की मांग करते-करते बिना चुनाव लड़े ही संतोष कर रही है। बता दें कि यूपी नौ की विधानसभा सीटों पर होने वाले उपचुनाव को लेकर कांग्रेस और सपा के बीच सीट शेयरिंग का मुद्दा काफी चर्चा में रहा। कांग्रेस जहां प्रदेश में चार से पांच सीटें मांग रही थी, जबकि सपा, कांग्रेस को सिर्फ दो सीटें देने को तैयार थी। वहीं सपा ने अब सभी सीटों पर चुनाव लड़ने का ऐलान कर दिया है। सपा मुखिया अखिलेश यादव ने बुधवार को एक्स पर एक पोस्ट में कहा था, “बात सीट की नहीं जीत की है’ इस रणनीति के तहत ‘इंडिया गठबंधन’ के संयुक्त प्रत्याशी सभी 9 सीटों पर समाजवादी पार्टी के चुनाव चिन्ह ‘साइकिल’ के निशान पर चुनाव लड़ेंगे। कांग्रेस और समाजवादी पार्टी एक बड़ी जीत के लिए एकजुट होकर, कंधे से कंधा मिलाकर साथ खड़ी है। इंडिया गठबंधन इस उपचुनाव में, जीत का एक नया अध्याय लिखने जा रहा है।” बता दें कि यूपी की सभी नौ सीटों पर उपचुनाव के लिए 13 नवंबर को मतदान होंगे, वहीं इसके नतीजे 23 नवंबर को सामने आएंगे। नामांकन की आखिरी तारीख 25 अक्टूबर है।  

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live