LATEST NEWS

हरियाणा में तीन जिलों में 198 जगहों पर पराली जलाने के मामले सामने आए, इन जिलों में AQI-400 पार

हरियाणा हरियाणा में पराली जलाने से बढ़े प्रदूषण के कारण हेल्थ इमरजेंसी जैसे हालात बन रहे हैं। खासकर जीटी रोड बेल्ट के पानीपत, करनाल और कुरूक्षेत्र में हालात बिगड़ चुके हैं। इन तीन जिलों में 198 जगहों पर पराली जलाने के मामले सामने आए हैं, जबकि पूरे हरियाणा में ऐसे मामलों की संख्या 680 है। बता दें कि कुरूक्षेत्र में कल 15 जगहों पर पराली जलाई गई। इसके अलावा इन शहरों में कई जगहों पर खुले में कूड़ा भी जलाया जा रहा है। एक दिन पहले 23 अक्टूबर को पानीपत में एक्यूआई 500 से ऊपर पहुंच गया था। आज पानीपत में एक्यूआई 450, कुरूक्षेत्र में 420 और करनाल में 402 चल रहा है। हालांकि पानीपत में हवा चलने से प्रदूषण से राहत मिली है। रात को AQI का लेवल 450 के बाद अब इसमें कमी आई है। पानीपत के डीसी वीरेंद्र कुमार दहिया का कहना है कि प्रदूषण का स्तर 158 है, जो पहले से सुधरा है।

चक्रवाती तूफान ‘दाना’ का प्रभाव आंध्र प्रदेश के तटीय क्षेत्रों में भी दिखाई दे रहा है, भारी बारिश की आशंका

विशाखापट्टनम बंगाल की खाड़ी में आए भीषण चक्रवाती तूफान ‘दाना’ के चलते आंध्र प्रदेश के उत्तरी तटीय क्षेत्रों में भारी बारिश की संभावना जताई गई है। अधिकारियों ने बताया कि चक्रवाती तूफान ‘दाना’ का प्रभाव आंध्र प्रदेश के तटीय क्षेत्रों में भी दिखाई दे रहा है। आंध्र प्रदेश आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एपीडीएमए) ने तेज हवाओं के मद्देनजर लोगों को सतर्क रहने और आवश्यक सावधानी बरतने की सलाह दी है। दरअसल, भीषण चक्रवाती तूफान के कारण आंध्र प्रदेश के उत्तरी तटीय क्षेत्रों में बादल छाए हुए हैं। श्रीकाकुलम, विजयनगरम और विशाखापट्टनम जिलों के तटीय क्षेत्रों में तेज हवाएं चल रही हैं। आंध्र प्रदेश आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के अधिकारियों ने तेज हवाओं के मद्देनजर मछुआरों से समुद्र में नहीं जाने को कहा है। उन्होंने कृष्णापट्टनम, मछलीपट्टनम, काकीनाडा, गंगावरम, विशाखापट्टनम, कलिंगपट्टनम और निजामपट्टनम बंदरगाहों पर अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अधिकारियों ने कहा कि उत्तरी तटीय आंध्र प्रदेश, यनम और रायलसीमा में बिजली चमकने के साथ बारिश की संभावना है। इसके अलावा उत्तरी तटीय आंध्र प्रदेश और यानम के अलग-अलग इलाकों में तेज बारिश होने की संभावना है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने गुरुवार को बताया कि बंगाल की खाड़ी के उत्तर-पश्चिम और आसपास के मध्य में स्थित चक्रवात ‘दाना’ पिछले छह घंटों के दौरान 12 किलोमीटर प्रति घंटे की गति के साथ उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ रहा और 24 अक्टूबर को सुबह 8:30 बजे पारादीप (ओडिशा) से लगभग 210 किलोमीटर दक्षिण-पूर्व में और सागर द्वीप (पश्चिम बंगाल) से 310 किलोमीटर दक्षिण में स्थित था। बयान में कहा गया है, “24 अक्टूबर 2024 की मध्यरात्रि से 25 अक्टूबर की सुबह के बीच एक भीषण चक्रवाती तूफान के रूप में उत्तर-उत्तर पश्चिम की ओर बढ़ने तथा 120 किमी प्रति घंटे की रफ्तार के साथ पुरी और सागर द्वीप के बीच उत्तर ओडिशा और पश्चिम बंगाल तटों को पार करने की संभावना है।” आईएमडी ने ओडिशा और पश्चिम बंगाल के लिए रेड अलर्ट जारी किया है। साथ ही रेलवे ने लगभग 350 ट्रेन सेवाओं को रद्द करने का ऐलान किया है।  

SHO अर्शप्रीत कौर ग्रेवाल पर 5 लाख रुपए लेकर तस्करों को छोड़ने का आरोप 2 मुंशियों भी सस्पेंड

मोगा पंजाब पुलिस की कोरोना वारियर रहीं लेडी इंस्पेक्टर अर्शप्रीत कौर ग्रेवाल को सस्पेंड कर दिया गया है। मोगा जिले के थाना कोट इसे खां में SHO तैनात ग्रेवाल पर 5 लाख रुपए लेकर नशा तस्करों को छोड़ने का आरोप है। इस मामले में उसके साथ 2 मुंशियों को भी सस्पेंड किया। जानें क्या है पूरा मामला SHO अर्शप्रीत कौर ग्रेवाल ने 1 अक्टूबर को नाके पर एक नशा तस्कर को पकड़ा। उसका नाम अमरजीत सिंह था और वह कोट इसे खां में दातेवाला रोड का रहने वाला था। तलाशी के दौरान आरोपी से 2 किलो अफीम बरामद हुई। इस कार्रवाई में SHO अर्शदीप कौर के साथ कोट इसे खां थाने के मुंशी गुरप्रीत सिंह और बालखंडी चौकी के मुंशी राजपाल सिंह भी शामिल थे। इन्होंने जब आरोपी से पूछताछ की तो पता चला कि उसके साथ नशे की तस्करी में उसका बेटा गुरप्रीत सिंह और भाई मनप्रीत सिंह भी शामिल थे। आरोपियों को छोड़ने के लिए पैसे ऑफर किए उनके पास से भी 3 किलो अफीम बरामद हुई थी। हालांकि पुलिस ने केवल 2 किलो अफीम बरामद होने का मुकदमा ही दर्ज किया। इसी बीच किसी व्यक्ति के जरिए आरोपी तस्करों ने SHO अर्शदीप कौर से संपर्क किया और आरोपियों को छोड़ने के लिए पैसे ऑफर किए। जिसके बाद SHO ने 8 लाख रुपए की डिमांड की। इसमें से आरोपियों ने 5 लाख रुपए इंस्पेक्टर को दे दिए, जिन्हें मुंशियों और SHO ने आपस में बांट लिया, और 2 आरोपियों गुरप्रीत और मनप्रीत को छोड़ दिया। तीनों पुलिसकर्मियों को सस्पेंड किया इस मामले को लेकर DSP ने तीनों पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया है। अब मामले की जांच की जा रही है। साथ ही जो 2 आरोपी गुरप्रीत और मनप्रीत फरार हैं, उन्हें पकड़ने के लिए छापे मारे जा रहे हैं। सीनियर पुलिस अधिकारी मामले की बारीकी से जांच कर रहे हैं। आरोपी पुलिस कर्मियों के पुराने रिकार्ड भी खंगाले जा रहे हैं । 3 किलो अफीम और बरामद हुई, लेकिन रिकॉर्ड नहीं बनाया इसके बाद पुलिस ने अन्य दोनों आरोपियों की भी तलाश शुरू की और उन्हें पकड़े गए आरोपी की निशानदेही पर हिरासत में ले लिया। उनसे जब पूछताछ की तो 3 किलो और अफीम की खुलासा हुआ। पुलिसकर्मियों ने वह अफीम भी जब्त की, लेकिन इसकी कोई FIR दर्ज नहीं हुई। पुलिस ने केवल 2 किलो अफीम बरामद होने का ही मुकदमा दर्ज किया। इसी बीच किसी व्यक्ति के जरिए आरोपी तस्करों ने SHO अर्शदीप कौर से संपर्क किया और आरोपियों को छोड़ने की एवज में पैसे ऑफर किए। SHO ने ऑफर पर तोलमोल करते हुए 8 लाख रुपए की डिमांड की। 8 लाख में सौदा हुआ, 5 लाख ले लिए आरोपियों ने 5 लाख रुपए इंस्पेक्टर को दे दिए, जिन्हें मुंशियों और SHO ने आपस में बांट लिया। इसके बाद 2 आरोपियों गुरप्रीत और मनप्रीत को छोड़ दिया। DSP रमनदीप के अनुसार, किसी मुखबिर ने इस मामले की जानकारी उन्हें दी। इसके बाद DSP ने मामले की जांच की और तीनों पुलिस वालों पर FIR दर्ज कराई। DSP ने तीनों पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया है। अब मामले की जांच की जा रही है। साथ ही जो 2 आरोपी गुरप्रीत और मनप्रीत फरार हैं, उन्हें पकड़ने के लिए छापे मारे जा रहे हैं। साथ ही आरोपी पुलिसवालों के पिछले रिकॉर्ड भी खंगाले जा रहे हैं। ​​​​​​कोरोना काल में चर्चा में आई थीं अर्शप्रीत कौर SHO अर्शप्रीत कौर कोरोना काल में चर्चा में आई थीं। वह लुधियाना के थाना बस्ती जोधेवाल और डिवीजन नंबर 2 में बतौर SHO काम कर चुकी हैं। कोविड को दौरान भी वह लुधियाना में ही पोस्टेड थीं। वह कोविड के दौरान लोगों की सेवा में लगी थीं। लोगों को कोविड से लड़ने के लिए प्रेरित कर रही थीं। इस दौरान वह खुद भी कोरोना से इंफेक्टेड हुईं। वह कुछ समय आइसोलेशन में रही और ठीक हो गईं। इस दौरान अर्शप्रीत से खुद तत्कालीन मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने वीडियो कॉल पर बातचीत की थी। कोरोना काल में चर्चा में आई थीं SHO बता दें कि SHO अर्शप्रीत कौर कोरोना काल में चर्चा में आई थीं। वह लुधियाना के थाना बस्ती जोधेवाल और डिवीजन नंबर 2 में बतौर SHO काम कर चुकी हैं। कोविड को दौरान भी वह लुधियाना में ही पोस्टेड थीं और कोरोना काल की पंजाब में पहली कोरोना वॉरियर थीं। पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन ने वीडियो कॉल पर की थी बात उन्होंने लोगों को कोविड से लड़ने के लिए प्रेरित किया। लेकिन इस दौरान वह खुद भी कोरोना से इंफैक्टेड हुईं। वह कुछ समय आइसोलेशन में रही और ठीक हो गईं। इस दौरान अर्शप्रीत से खुद पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने वीडियो कॉल पर बातचीत की थी। वह पहली SHO हैं, जिससे किसी मुख्यमंत्री ने इस तरह वीडियो कॉल पर बात की हो।

‘सरकार बलात्कार जैसे संवेदनशील मुद्दे को भी एक इवेंट में बदल रही है, जमकर बोला हमला: जीतू पटवारी

भोपाल मध्यप्रदेश सरकार की ओर से दुष्कर्म की शिकार नाबालिग किशोरियों के लिए की गई एक नई पहल को लेकर कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि सरकार इस संवेदनशील मुद्दे को भी एक इवेंट में बदल रही है। श्री पटवारी ने एक्स पोस्ट के माध्यम से कल देर रात कहा, ‘सरकार बलात्कार जैसे संवेदनशील मुद्दे को भी एक इवेंट में बदल रही है। नाबालिगों से बलात्कार की रोकथाम के बजाय, यह सरकार बलात्कार प्रोत्साहन योजना की शुरुआत कर रही है। नाबालिग पीड़िताओं को बलात्कार के बाद मुआवजे के रूप में पैसे देना और उस पीड़ा का मज़ाक उड़ाते हुए इसे पेश करना, मैं इसका कड़ा विरोध करता हूँ।’ उन्होंने कहा कि पीड़िताओं के कल्याण के लिए सरकार को एक ठोस मंच तैयार करना चाहिए, जिसमें काउंसलिंग से लेकर उन्हें मुख्यधारा से जोड़ने तक की नीति होनी चाहिए थी, लेकिन ऐसा नहीं हो रहा। सरकार के इस कदम से पीड़िताओं का अपमान होगा और समाज की चेतना को भी गहरा नुक़सान पहुंचेगा। प्रदेश मंत्रिपरिषद् की दो दिन पहले हुई बैठक में नाबालिग दुष्कर्म पीड़िताओं और दुष्कर्म से जन्मे उनके बच्चों को लेकर एक नई पहल की गई है। इसके तहत इस प्रकार जन्मे बच्चों को स्वास्थ्य सुविधाएं, पालन पोषण और अन्य प्रकार की आवश्यक सुविधाएं दी जाएंगी। योजना का उद्देश्य 18 वर्ष तक लैंगिक अपराध से पीड़ितों को पॉक्सो अधिनियम के अंतर्गत संरक्षण एवं भारत सरकार के निर्भया फण्ड से वितीय सहायता प्रदान करना एवं उनके सामने आने वाली चुनौतियों का समाधान करना है। निर्भया फण्ड से प्रत्येक जिले को 10 लाख रूपये आवंटित किये जायेंगे। लैंगिक अपराध से पीड़ितों को सहायता के लिए जिले आवश्यकता के अनुसार राशि का उपयोग कर सकेंगे। राज्य में इसे लेकर ही अब राजनीति शुरु हो गई है।  

जेन्सेन हुआंग संग नजर आए अक्षय कुमार, बोले- ‘आप कितने अमेजिंग हैं’

मुंबई, बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार सोशल मीडिया पर सक्रिय रहते हैं और प्रशंसकों से जुड़ने का कोई भी मौका नहीं छोड़ते हैं। अक्षय कुमार ने सोशल मीडिया पर एक फोटो शेयर किया है, जिसमें वह टेक जगत के चर्चित चेहरे जेन्सेन हुआंग के साथ नजर आ रहे हैं। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर फोटो को शेयर करते हुए अक्षय कुमार ने कैप्शन में लिखा, ‘कल्पना कीजिए कि आप आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस पर दुनिया के सबसे बड़े विशेषज्ञ से मिलें और मार्शल आर्ट के बारे में बातचीत करें! आप कितने अद्भुत व्यक्ति हैं जेन्सेन हुआंग। अब मुझे पता चला कि एनवीडिया इतना बड़ा क्यों है।’ फोटो में अक्षय कुमार एनवीडिया के सीईओ जेन्सेन हुआंग के साथ मार्शल आर्ट पोज में तस्वीर खिंचवाते नजर आ रहे हैं। फोटो में दोनों हंसते नजर आ रहे हैं। इस बीच अक्षय कुमार के पेशेवर काम की बात करें तो उनकी झोली में कई बड़े प्रोजेक्ट्स हैं। अक्षय कुमार और करण जौहर ने अपने नए प्रोजेक्ट की हाल ही में सोशल मीडिया पर घोषणा की थी। वह भारत के टॉप बैरिस्टर सी. शंकरन नायर के जीवन से प्रेरित फिल्म में बैरिस्टर की भूमिका निभाते नजर आएंगे। जलियांवाला बाग कांड पर आधारित फिल्म में अक्षय कुमार एक बार फिर से काले कोट में नजर आएंगे। निर्माताओं ने अनटाइटल्ड फिल्म की रिलीज डेट का भी ऐलान कर दिया है। इंस्टाग्राम पर करण जौहर के धर्मा प्रोडक्शंस ने एक पोस्टर शेयर कर कैप्शन में लिखा ‘एक अनकही कहानी, एक अनसुना सच। फिल्म का निर्देशन करण सिंह त्यागी करेंगे, जिसमें अक्षय कुमार, आर. माधवन और अनन्या पांडे अहम भूमिका में नजर आएंगी। अनटाइटल्ड फिल्म 14 मार्च 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। वहीं, धर्मा प्रोडक्शन की ओर से शेयर किए पोस्टर पर लिखा है ‘एक नरसंहार के चौंकाने वाले कवर-अप पर अनटाइटल्ड फिल्म जिसने भारत के शीर्ष बैरिस्टर सी. शंकरन नायर को ब्रिटिश साम्राज्य के खिलाफ लड़ाई लड़ने को प्रेरित किया। यह फिल्म वास्तविक घटनाओं से प्रेरित और रघु पलट और पुष्पा पलट की किताब ‘द केस दैट शूक द एम्पायर’ पर आधारित है।‘ बता दें कि ‘द केस दैट शूक द एम्पायर’ जलियांवाला बाग कांड के समय पंजाब के लेफ्टिनेंट गवर्नर माइकल ओ’डायर द्वारा वायसराय की कार्यकारी परिषद के पूर्व सदस्य चेत्तूर शंकरन नायर के खिलाफ शुरू किए गए मानहानि मुकदमे के अगल-बगल घूमती है। सी. शंकरन नायर एक भारतीय वकील, राजनीतिज्ञ और सुधारक थे, जिन्होंने देश की आजादी की लड़ाई में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। करण सिंह त्यागी द्वारा निर्देशित आगामी कोर्टरूम-ड्रामा अक्षय कुमार पर केंद्रित है, जो स्वतंत्रता-पूर्व युग की फिल्म में एक वकील की भूमिका निभाते नजर आएंगे।

शिक्षा विभाग ने सरकारी प्राइमरी स्कूल ग्यासपुरा ब्लाक लुधियाना-1 में मुख्य अध्यापिका निशा रानी को सस्पेंड किया

लुधियाना शिक्षा विभाग द्वारा महानगर में एक अध्यापिका (Teacher) को सस्पेंड करने की खबर सामने आई है। बताया जा रहा है कि  जिला शिक्षा विभाग ने सरकारी प्राइमरी स्कूल ग्यासपुरा ब्लाक लुधियाना-1 में हो रही अनियमितताओं की जांच रिपोर्ट के आधार पर मुख्य अध्यापिका निशा रानी को सस्पेंड किया है।  जानकारी के मुताबिक, Teacher द्वारा किसी भी प्रकार का सहयोग न नहीं दिया गया, अध्यापकों का बहलाने और स्कूल रिकार्ड उपलब्ध न करवाते हुए उसे खुर्द-बुर्द करने पर उक्त एक्शन लिया गया है। Teacher निशा रानी ​​मुख्य अध्यापिका सरकारी प्राइमरी स्कूल ग्यासपुरा, ब्लॉक लुधियाना-1 (लुधियाना) को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड किया गया है। इस  दौरान उनका हैड क्वार्टर ब्लॉक प्रइमरी शिक्षा कार्यालय रायकोट (लुधियाना) में होगा। कर्मचारी को नियमानुसार सस्पेंड भत्ता मिलेगा।

एनएचएम के कर्मी की बलरामपुर कोतवाली के बाथरुम में मिली लाश, परिजनों ने मचाया हंगामा

बलरामपुर हिरासत में लिए गए एनएचएम के कर्मी की बलरामपुर कोतवाली थाना के बाथरुम में लाश मिली है. घटना के बाद से एक ओर जहां कोतवाली के पुलिसकर्मी नदारत हो गए हैं, वहीं दूसरी ओर स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी और मृतक के परिजनों ने कोतवाली में हंगामा मचा दिया है. जानकारी के अनुसार, स्वास्थ्य विभाग के NHM शाखा में पदस्थ संतोषी नगर निवासी गुरुचंद मंडल की पत्नी बीते दस दिनों से लापता है. इस बात की शिकायत गुरुचंद मंडल ने कोतवाली में की थी, लेकिन पुलिस ने उसके ही ऊपर ही शक करते हुए हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही थी. पुलिस केवल गुरुचंद ही नहीं बल्कि उसके पिता को भी हिरासत में रखे हुए है. इस बीच गुरुचंद मंडल की कोतवाली के बाथरूम में गमछे में लटकी लाश मिलने से हड़कंप मच गया है. कोतवाली पहुंचे मृतक के परिजनों का आरोप है कि उन्हें लाश देखने नहीं दी जा रही है. वहीं एनएचएम कर्मियों को आरोप है कि पुलिस जबरन उससे पूछताछ कर रही थी. मामले में स्वास्थ्य विभाग की डीपीएम स्मृति एक्का ने भी पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए हैं.

कांस्टेबल ने साथियों संग किया दो का अपहरण, एक करोड़ की मांगी गई फिरौती, घटना के बाद पुलिस एक्शन में

गुड़गांव दिन दहाड़े दो युवकों का अपहरण कर उनसे मारपीट करने व एक करोड़ रुपए की फिरौती मांगने का मामला सामने आया है। वारदात को अंजाम दिल्ली पुलिस के कांस्टेबल व उसके साथियों ने दिया। सूचना मिलते ही गुड़गांव पुलिस हरकत में आ गई और वारदात के 12 घंटे में ही पुलिस ने कांस्टेबल सहित पांच आरोपियों को काबू कर उनके चंगुल से पीड़ित युवकों को छुड़ा लिया है। रेस्क्यू के दौरान दो पुलिसकर्मियों को चोटें भी लगी हैं। मामले को 12 घंटे में ही सुलझा लेने पर पुलिस कमिश्नर ने अपराध शाखाओं की टीम की सराहना करते हुए उन्हें एक लाख रुपए इनाम देने की घोषणा भी की है। एसीपी क्राइम वरुण दहिया के मुताबिक, कल सिविल लाइन थाना पुलिस को दो युवकों के सेक्टर-15 एरिया से दिन दहाड़े अपहरण करने की सूचना मिली थी। इस सूचना  पर थाना पुलिस हरकत में आई और अपराधा शाखा व आला अधिकारियों को इसकी सूचना देते हुए युवकों की तलाश शुरू कर दी। युवकों का अपहरण करने के बाद आरोपियों ने पीड़ितों के दोस्त को फोन कर एक करोड़ रुपए की मांग की थी। जब पुलिस को यह जानकारी मिली तो पुलिस ने एक व्यक्ति के जरिए पूरा सौदा तय कर अपहरणकर्ताओं को रुपए लेने के लिए बुलाया। सोहना रोड पर जब दो युवक रुपए लेने के लिए आए तो अपराध शाखा की टीम ने इन अपहरणकर्ताओं को दबोच लिया। इस दौरान अपराधियों ने पुलिस पर हमला कर दिया जिसमें दो पुलिसकर्मी घायल भी हुए हैं। जब इन दोनों आरोपियों को काबू कर पूछताछ की गई तो सामने आया कि अपहरण करने में दिल्ली पुलिस का कांस्टेबल भी शामिल है। इस पर पुलिस ने आरोपियों के बताए गए स्थान पर रेड कर दिल्ली पुलिस के कांस्टेबल सहित तीन अन्य आरोपियों को काबू कर अपहरण किए गए दोनों युवकों को सकुशल बरामद कर लिया। पूछताछ में सामने आया कि दिल्ली पुलिस के कांस्टेबल सुनील ने दो अन्य साथियों के साथ मिलकर युवकों को सेक्टर-15 से पूछताछ के नाम पर रुकवाया था और जबरन अपनी गाड़ी में बैठा लिया था। तीनों उन्हें लेकर एक कमरे में पहुंचे जहां उनसे मारपीट करने के साथ ही एक करोड़ रुपए की फिरौती मांगी। रुपए की मांग करने व फिरौती की रकम लेने के लिए आरोपियों ने दो अन्य साथियों को भेजा था जिन्हें पुलिस ने काबू कर लिया। प्रारंभिक जांच में यह भी सामने आया है कि इनमें से कुछ आरोपियों का आपराधिक रिकॉर्ड भी है। फिलहाल आरोपियों को रिमांड पर लेकर पूछताछ की जा रही है।  

सोने-चांदी के व्यापारी के अपहरण के बाद पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार किया और व्यापारी को सुरक्षित बचा लिया

बैतूल मध्यप्रदेश की बैतूल जिला पुलिस ने सोने-चांदी के एक व्यापारी के अपहरण के बाद तत्परता से कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया और व्यापारी को सुरक्षित बचा लिया। पुलिस की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार 22 अक्टूबर को गंज पुलिस थाना क्षेत्र के रामनगर की निवासी रोशनी सोनी ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसके पति कृष्णा सोनी का चार अज्ञात व्यक्तियों ने अपहरण कर लिया है। चारों आरोपी एक सफेद रंग की कार में दुकान पर आए थे और सोना गिरवी रखने के बहाने से जबरन कृष्णा सोनी को कार में बिठाकर ले गए। अपहरणकर्ताओं ने कृष्णा सोनी के मोबाइल से 10 लाख रुपये की फिरौती मांगी। आरोप है कि महिला ने तुरंत 65 हजार रुपये अपहरणकर्ताओं के खाते में ट्रांसफर किए, लेकिन उसके बावजूद भी उसके पति को नहीं छोड़ा गया। उसने पुलिस से संपर्क किया। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक निश्चल एन झारिया ने विशेष टीम गठित की। गई। टीम ने सीसीटीवी फुटेज और सायबर सेल की सहायता से तत्परता दिखाते हुए व्यापारी कृष्णा सोनी को नागपुर से रेस्क्यू किया और चारों अपहरणकर्ताओं को गिरफ्तार किया। पूछताछ में पता चला कि आरोपी मंजेद खान और पीड़ित कृष्णा सोनी पूर्व में चंद्रपुर, महाराष्ट्र में सोना-चांदी के जेवर बनाने का काम करते थे। ये पूर्व से एक दूसरे को जानते थे तथा आरोपियों को ये पता था कि कृष्णा बैतूल में व्यवसाय कर रहा है । मंजेद खान ने अपने तीन साथियों के साथ मिलकर कृष्णा सोनी का अपहरण किया व आरोपियों ने पीड़ित की पत्नी से 10 लाख रुपये की फिरौती मांगी। मंजेद के साथ ही उसके साथियों जमीर बेग, वरुण बेट्टी और प्रतीक लल्ला को गिरफ्तार कर लिया गया।  

ब्लैकमेलिंग पर आरोपी गिरफ्तार, छत्तीसगढ़-बिलासपुर में शादी का झांसा देकर अश्लील फोटो-वीडियो बनाए

बिलासपुर. छत्तीसगढ़ की न्यायधानी से एक सेक्सटॉर्शन का मामला सामने आया है. आरोपी ने पहले युवती से दोस्ती की फिर शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाया. दो साल तक आरोपी युवती का शारिरिक शोषण करता रहा. अब जब पीड़िता ने शादी करने की बात कही तो उसने शादी से इनकार कर दिया और युवती के अश्लील वीडियो और तस्वीर दिखाकर उसे शारीरिक संबंध बनाने के लिए ब्लैकमेल करने लगा. मामले में पीड़िता की शिकायत के बाद सरकंडा पुलिस आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. जानकारी के मुताबिक, 22 अक्टूबर 2024 को पीड़िता ने सरकंडा थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई, कि 3 साल पहले 2021 में राजकिशोर नगर निवासी विधेन्दू शुक्ला (आरोपी) के साथ उसकी दोस्ती हुई. दोनों के बीच बातचीत होने लगी. लगभग एक साल बाद 20.10.2022 की दोपहर आरोपी ने पीड़िता को अपने घर बुलाया. इस दौरान घर में दोनों के अलावा और कोई नहीं था, तब आरोपी ने पीड़िता को शादी करने का झांसा देकर जबरन शारीरिक संबंध बनाया. इसके बाद से लगातार 2 साल तक यह सिलसिला चलता रहा. असलीयत तब सामने आई जब आरोपी 20 अक्टूबर 2024 को पीड़िता को अपने दोस्त के घर ले गया और वहां भी शारीरिक संबंध बनाया. इस दौरान जब पीड़िता ने उसे जल्द शादी करने की बात कही, तो आरोपी ने इनकार कर दिया और पीड़िता की बनाई गई अश्लील फोटो-वीडियो दिखाकर धमकाते हुए कहा कि अब जब भी बुलाउंगा, मिलने आ जाना… नहीं तो फोटो-वीडियो को वायरल कर दूंगा. इतना ही नहीं इस दौरान आरोपी ने पीड़िता के साथ मारपीट भी की. अपने साथ हुए धोके और सेक्सटॉर्शन को लेकर पीड़िता ने पुलिस में आरोपी के खिलाफ FIR दर्ज कराई. वहीं मामले की गंभीरता को समझते हुए पुलिस ने आरोपी विधेन्दू शुक्ला को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है.

मेकअप आर्टिस्ट बनीं आलिया भट्ट, प्रशंसकों से पूछा मजेदार सवाल

मुंबई, फिल्म जगत की खूबसूरत और सुपरहिट फिल्मों का चेहरा बनीं आलिया भट्ट की गिनती बॉलीवुड की सबसे स्टाइलिश और फैशनेबल अभिनेत्रियों में की जाती है। जिगरा स्टार ने अपनी ताजा पोस्ट से प्रशंसकों को उत्साहित कर दिया है, इसमें वह अपना हुनर दिखाती नजर आ रही हैं। स्टाइल आइकन ने पोस्ट के लिए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म का सहारा लिया। इंस्टाग्राम पर अपनी तस्वीर को शेयर कर उन्होंने कैप्शन में लिखा ‘किसको ट्यूटोरियल चाहिए?’ साझा की गई तस्वीर में वह मेकअप आर्टिस्ट बनती नजर आ रही हैं। तस्वीर को इंस्टाग्राम के स्टोरी सेक्शन पर साझा कर आलिया ने फॉलोअर्स से मजाकिया अंदाज में पूछा। ‘राजी’ अभिनेत्री खूबसूरत तस्वीर में मेकअप दिखाती नजर आ रही हैं। उन्होंने कैप्शन में लिखा, “मेकअप मेरे द्वारा। किसको ट्यूटोरियल चाहिए? सेल्फी में आलिया अपने मेकअप और बालों के साथ एकदम सही पोज देती नजर आ रही हैं। इससे पहले अभिनेत्री ने अपनी सास नीतू कपूर के साथ पेरिस में अपनी छुट्टियों की कई पुरानी तस्वीरें साझा कीं और लिखा ‘शीशा और यादें’। पहली तस्वीर में आलिया स्टाइलिश डेनिम ड्रेस में बेहद खूबसूरत लग रही हैं। दूसरी में वह नीतू कपूर के साथ बैठी पोज देती नजर आ रही हैं। अभिनेत्री हाल ही में डिजाइनर मनीष मल्होत्रा की सितारों से सजी दिवाली पार्टी में नजर आई थीं। इसमें उन्होंने अपने मेहंदी की ड्रेस को पहन रखा था। पेशेवर मोर्चे पर बात करें तो आलिया भट्ट बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘अल्फा’ में दिखाई देंगी, जिसकी शूटिंग वह कश्मीर की सुंदर वादियों के बीच कर रही हैं। फिल्म में उनके साथ शरवरी वाघ भी अहम रोल में हैं। शिव रवैल द्वारा निर्देशित फिल्म का निर्माण आदित्य चोपड़ा ने किया है। अल्फा 25 दिसंबर 2025 को क्रिसमस पर रिलीज होने वाली है। आलिया भट्ट पिछली बार वासन बाला की फिल्म ‘जिगरा’ में वेदांग रैना और मनोज पाहवा के साथ नजर आई थीं।

पंजाब की पूर्व विधायक ड्रग्स तस्करी के आरोप में अरेस्ट, भाजपा ने पार्टी से निष्कासित किया

फिरोजपुर फिरोजपुर देहात की पूर्व विधायक सत्कार कौर को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने पार्टी से निष्कासित कर दिया है। सत्कार कौर को बीते रोज बुधवार को मोहाली के खरड़ के पास 100 ग्राम हेरोइन सप्लाई करते गिरफ्तार किया गया था। उसे नारकोटिक्स विभाग की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर खड़क के सनी एनक्लेव की मार्केट में ट्रैप लगाकर गिरफ्तार किया गया था। पूर्व विधायक सतकार कौर को गिरफ्तार करने के बाद पुलिस ने खरड़ सन्नी एनक्लेव स्थित उनके घर की तलाशी ली। पुलिस ने वहां से 28 ग्राम चूरा पोस्त बरामद किया। साथ ही एक लाख 56 हजार की नकदी भी बरामद हुई। ये पैसे छोटे-छोटे पैकेट में रखे गए थे। इसे देखकर साफ पता चल रहा था कि ये नशे का पैसा है क्योंकि 1000 और 500 रुपये के पैकेट थे। माैके से कुछ सोना भी बरामद किया गया है। फिलहाल पूर्व विधायक और उनके ड्राइवर के खिलाफ मोहाली के एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स के थाने में केस दर्ज किया गया है। सत्कार कौर 2022 में कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल हुई थीं। आय से अधिक संपत्ति मामले में पहले भी हो चुकी हैं गिरफ्तार आय से अधिक संपत्ति के मामले में विजिलेंस ब्यूरो ने पूर्व कांग्रेस विधायक सत्कार कौर और उनके भाजपा नेता पति जसमेल सिंह लाडी गहरी को गिरफ्तार किया था। एसएसपी विजिलेंस गुरमीत सिंह ने बताया कि उन्हें शिकायत मिली थी कि फिरोजपुर ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र की पूर्व विधायक ने अपने कार्यकाल के दौरान आय से ज्यादा संपत्ति बनाई है। इसके बाद उनकी गिरफ्तारी हुई थी। मेरी पत्नी ऐसा काम नहीं कर सकती है : पति इस मामले में सतकार कौर के पति का कहना है कि उसकी पत्नी ऐसा काम नहीं कर सकती। नशे के कारोबार में उसका ड्राइवर शामिल हो सकता है, वह नहीं। सतकार की कॉल वर्ष 2017 से लेकर 2022 तक कांग्रेस की विधायक रही थी। बाद में वह बीजेपी में शामिल हो गई थी। सतकार कौर के पति का कहना है कि उनकी पत्नी को जानबूझकर एक साजिश के तहत फंसाया जा रहा है।

कार और स्कार्पियो के बीच हुई जोरदार टक्कर में दंपति की मौत, तीन बच्चे घायल

औरंगाबाद बिहार में औरंगाबाद जिले के रिसीयप थाना क्षेत्र में कार और स्कार्पियो के बीच हुयी टक्कर में दंपति की मौत हो गयी तथा तीन बच्चे घायल हो गये। पुलिस सूत्रों ने गुरूवार को यहां बताया कि बैराव गांव निवासी धीरज मेहता (38) अपनी पत्नी ज्योति देवी (35) और तीन बच्चों के साथ देर रात कार से अपने घर लौट रहे थे।इस दौरान घेऊरा गांव के समीप तेज रफ्तार स्कार्पियो से कार की टक्कर हो गयी। घटना के बाद डायल 112 की टीम ने कार पर सवार सभी घायलों को सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद दंपति को बेहतर इलाज के लिये हायर सेंटर जमुहार रेफर कर दिया। सूत्रों ने बताया कि दंपति को जमुहार ले जाया जा रहा था तभी रास्ते में उनकी मौत हो गयी। इस दुर्घटना में घायल धीरज मेहता की दोनो बेटी शिवन्या और सुहानी तथा बेटा आदित्य का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है। शवों को पोस्टमॉर्टम के लिये भेज दिया गया है।  

वन विभाग ने किया अलर्ट, छत्तीसगढ़-गरियाबंद में तेंदुआ दिखने से फैली दहशत

गरियाबंद. गरियाबंद मुख्यालय में एक बार फिर तेंदुए की आमद ने लोगों की नींद हराम कर दी है. बीती रात तेंदुआ गरियाबंद नगर पालिका के वार्ड नंबर 1 में घूमता रहा और स्थानीय आवारा पशुओं का शिकार करता रहा. तेंदुए की मौजूदगी सीसी कैमरे में भी कैद हो गई है, जिससे इलाके में दहशत फैल गई है. वन विभाग ने लोगों से तेंदुए को लेकर सतर्क रहने की अपील की है. खासकर बच्चों और बढ़ों को अकेले में ना घूमने की सलाह दी गई है. इसके साथ ही तेंदुआ दिखने पर तुरंत विभाग को सूचना देने के लिए कहा है. वन विभाग को इन नंबरों पर करें सूचित — 0- वन परिक्षेत्र अधिकारी, गरियाबंद- 8871 850 621, 0- सहायक वन परिक्षेत्र अधिकारी, गरियाबंद-7803 919831 0- बीट फॉरेस्ट ऑफिसर गरियाबंद- 7354 212601. सूत्रों के अनुसार, तेंदुआ हाइवे किनारे स्थित पहाड़ के खोह में पिछले कई महीनों से डेरा जमाए हुए है. हालांकि, वन विभाग ने तेंदुए की उपस्थिति को दर्शाने वाले चेतावनी बोर्ड लगाकर अपनी जिम्मेदारी निभाने का प्रयास किया है, लेकिन स्थानीय लोगों में दहशत है. वहीं स्थानीय पार्षद संदीप सरकार ने भी इस स्थिति पर चिंता जताते हुए प्रशासन से आम लोगों की सुरक्षा के लिए ठोस कदम उठाने की अपील की है. उन्होंने स्थानीय प्रशासन से तेंदुए को पकड़कर किसी सुरक्षित स्थान पर छोड़ने की मांग की है.

मुख्यमंत्री साय की अध्यक्षता में खनिज परियोजनाओं और अधोसंरचना के लिए महत्वपूर्ण राशि की गई स्वीकृत

रायपुर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आज उनके निवास कार्यालय में छत्तीसगढ़ खनिज विकास निधि सलाहकार समिति की 20वीं बैठक आयोजित हुई. इस बैठक में विभिन्न खनिज परियोजनाओं और अधोसंरचना के लिए महत्वपूर्ण राशि स्वीकृत की गई. 300 करोड़ की स्वीकृति बैठक में डोंगरगढ़-कबीरधाम-मुंगेली-कटघोरा रेलमार्ग के लिए भू-अर्जन और प्रारंभिक निर्माण कार्य के लिए 300 करोड़ रुपये की राशि स्वीकृत की गई. इसके अलावा, संचालनालय भौमिकी एवं खनिकर्म के खनिज अन्वेषण और खनिज ब्लॉक नीलामी के लिए 83 करोड़ रुपये की राशि भी स्वीकृत की गई. वृद्धि की संभावनाओं पर चर्चा मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से खनिज विकास निधि सलाहकार समिति के पूर्व निर्णयों और राशि के उपयोग के संबंध में जानकारी ली. उन्होंने निधि में उपलब्ध राशि को ध्यान में रखते हुए प्रदेश में वृहद अधोसंरचना निर्माण की परिकल्पना पर विचार करने के निर्देश दिए. विशेषज्ञ संस्थाओं की सेवाएं बैठक में राज्य में खनिज राजस्व में वृद्धि की संभावनाओं के अध्ययन और खनन क्षेत्र में सुधार हेतु विशेषज्ञ संस्थाओं की सेवाएं लेने के लिए 20 करोड़ रुपये की अतिरिक्त राशि दिए जाने का निर्णय लिया गया. खनिज विकास निधि का महत्व गौरतलब है कि खनिज विभाग द्वारा प्रतिवर्ष प्राप्त होने वाले कुल खनिज राजस्व की 5% राशि खनिज विकास निधि मद में आरक्षित रहती है. यह निधि सलाहकार समिति की अनुशंसा अनुसार विभिन्न आवश्यक परियोजनाओं के लिए राशि प्रदान की जाती है. इस दौरान बैठक में मुख्य सचिव अमिताभ जैन, मुख्यमंत्री के सचिव द्वय पी. दयानंद, राहुल भगत, सचिव वित्त शारदा वर्मा, संचालक खनिज सुनील जैन, संयुक्त संचालक खनिज अनुराग दीवान एवं खनिज संचालनालय के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे.

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live