LATEST NEWS

ब्रिटानिया वेफर बिस्किट बनाने वाली उत्तर भारत की पहली यूनिट बनेगी ग्वालियर की यह इकाई

 ग्वालियर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की मौजूदगी में ग्वालियर में गत अगस्त माह में हुई रीजनल इण्डस्ट्री कॉन्क्लेव में किए गए वायदे के अनुरूप जेबी मंघाराम फूड प्राइवेट लिमिटेड कंपनी ग्वालियर में निवेश बढ़ाने जा रही है। इस सिलसिले में जेबी मंघाराम फैक्ट्री प्रबंधन से जुड़े अधिकारियों ने कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान से मुलाकात कर उन्हें निवेश के बारे में जानकारी दी। ब्रिटानिया इंडस्ट्रीज का हिस्सा बन चुकी मंघाराम कंपनी के प्रबंधन ने जानकारी दी कि ब्रिटानिया उत्तर भारत में ग्वालियर स्थित अपनी इकाई में वेफर बिस्किट निर्माण के लिए बड़ा निवेश करने जा रही है। ब्रिटानिया इस बिस्किट का निर्माण अभी केवल दक्षिण भारत में करती है। वेफर बिस्किट बच्चों के सबसे पसंदीदा बिस्किट में शामिल हैं। मंघाराम फूड प्राइवेट लिमिटेड प्रबंधन के अधिकारियों ने बताया कि मध्यप्रदेश सरकार की मंशा के अनुरूप ग्वालियर इकाई में होने जा रहा नया निवेश महिलाओं के लिये समर्पित रहेगा। इकाई में वेफर बिस्किट निर्माण का काम पूरी तरह महिला विंग करेगी। इससे ग्वालियर अंचल की महिलाओं का आर्थिक व सामाजिक सशक्तिकरण होगा। साथ ही उनके परिवारों में भी खुशहाली आयेगी। कलेक्टर श्रीमती चौहान ने मंघाराम फैक्ट्री प्रबंधन को आश्वस्त किया कि राज्य शासन व जिला प्रशासन से उन्हें फैक्ट्री के विस्तार में हर संभव मदद उपलब्ध कराई जायेगी। आउटसोर्स कर्मचारियों का भी बीमा करायेगी जेबी मंघाराम फैक्ट्री ग्वालियर में निवेश बढ़ाने को लेकर जिला प्रशासन से चर्चा के लिये कलेक्ट्रेट पहुँचे जेबी मंघाराम फैक्ट्री प्रबंधन से कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान ने कंपनी के आउटसोर्स कर्मचारियों को भी स्वास्थ्य बीमा सहित अन्य बीमा सेवाओं का लाभ दिलाने के लिए कहा। फैक्ट्री प्रबंधन ने इसे सहर्ष स्वीकार कर लिया और कहा कि फैक्ट्री में आउटसोर्स से लगभग 700 से 800 कर्मचारी काम करते हैं। इन सभी के स्वास्थ्य और टर्म इंश्योरेंस का प्रीमियम कंपनी भरेगी, जिससे सभी का बीमा हो सके।  

केंद्र की तरफ से प्रक्रिया जल्द शुरू की जा सकती है, जल्द मिल सकता है जम्मू और कश्मीर को राज्य का दर्जा

जम्मू-कश्मीर जम्मू और कश्मीर का जल्द ही राज्य का दर्ज बहाल हो सकता है। खबर है कि केंद्र की तरफ से प्रक्रिया जल्द शुरू की जा सकती है। हालांकि, इसे लेकर आधिकारिक तौर पर कुछ नहीं कहा गया है। बुधवार शाम मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की दिल्ली में बड़ी बैठक हुई है। सरकार बनाने के बाद पहली ही बैठक में एनसी सरकार ने राज्य का दर्जा बहाल करने के लिए प्रस्ताव पारित किया था। रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से बताया गया है कि केंद्र जम्मू और कश्मीर का राज्य का दर्जा बहाल करने की प्रक्रिया शुरू कर सकता है। सूत्रों के अनुसार, ‘आधे घंटे तक चली बैठक काफी सौहार्दपूर्ण माहौल में रही। जम्मू और कश्मीर का राज्य का दर्जा बहाल करने की प्रक्रिया शुरू करने का गृहमंत्री ने नई सरकार को भरोसा दिया है।’ अब्दुल्ला ने बाद में कहा कि यह एक शिष्टाचार भेंट थी, जिस दौरान उन्होंने केंद्रीय गृह मंत्री को जम्मू-कश्नीर की स्थिति से अवगत कराया और राज्य का दर्जा बहाल करने के मुद्दे पर भी चर्चा की। जम्मू-कश्मीर के वर्ष 2019 में केंद्र शासित प्रदेश बनने के बाद से पुलिस बल केंद्रीय गृह मंत्रालय के अधिकार क्षेत्र में आता है। दिल्ली में अपने प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री अब्दुल्ला कई केंद्रीय मंत्रियों से मुलाकात करेंगे और संभावना है कि वह प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से भी मिल सकते हैं। 90 सीटों वाली जम्मू और कश्मीर विधानसभा में एनसी ने 42 सीटों पर जीत हासिल की थी। उपराज्यपाल मनोज सिन्हा अब्दुल्ला के मंत्रिमंडल के उस प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है, जिसमें केंद्र सरकार से राज्य का दर्ज बहाल करने का अनुरोध किया गया है। पीटीआई भाषा के अनुसार, एक आधिकारिक प्रवक्ता ने कहा, ‘गुरुवार को अब्दुल्ला की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट की बैठक में राज्य का मूल दर्जा बहाल कराने के प्रस्ताव को सर्वसम्मति से मंजूरी दी गई।’ प्रवक्ता ने कहा कि राज्य का दर्जा बहाल करना सुधार प्रक्रिया की एक शुरुआत होगी, जिससे संवैधानिक अधिकार पुन: बहाल होंगे तथा जम्मू-कश्मीर के लोगों की पहचान की रक्षा होगी। बुलाया जाएगा विशेष सत्र प्रवक्ता ने बताया कि मंत्रिमंडल ने चार नवंबर को श्रीनगर में विधानसभा का विशेष सत्र आहूत करने का निर्णय भी लिया है और उपराज्यपाल से सत्र आहूत करने तथा उसे संबोधित करने का अनुरोध किया। उन्होंने कहा कि पहले सत्र के लिए विधानसभा में उपराज्यपाल के अभिभाषण का मसौदा भी मंत्रिपरिषद के समक्ष रखा गया, जिसके बाद मंत्रिपरिषद ने निर्णय लिया कि इस पर विचार किया जाएगा। राजनीतिक दलों ने शुक्रवार को कहा था कि प्रस्ताव में केवल राज्य का दर्जा देने का जिक्र है जबकि अनुच्छेद 370 का कोई उल्लेख नहीं है। उन्होंने इस प्रस्ताव को ‘पूरी तरह आत्मसमर्पण’ और सत्तारूढ़ नेशनल कॉन्फ्रेंस के रुख के विपरीत बताया।

सलमान खान को बिश्नोई समुदाय से मांगनी चाहिए माफी : अनूप जलोटा

मुंबई गायक और संगीतकार अनूप जलोटा ने कहा है कि बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान को बिश्नोई समुदाय से माफी मांगनी चाहिए। जलोटा ने कहा कि वह वह नहीं चाहते कि उनके दोस्तों या परिवार को कोई नुकसान पहुंचे। बता दें कि सलमान खान पर काले हिरण का शिकार करने का आरोप लगाया गया था। बिश्नोई समुदाय हिरण को पवित्र मानता है। यह घटना 1998 में राजस्थान के जोधपुर में फिल्म ‘हम साथ साथ हैं’ की शूटिंग के दौरान हुई थी। इस घटना को लेकर सुपरस्टार को कथित तौर पर जेल में बंद गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई से कई बार जान से मारने की धमकियां मिली हैं। राजनेता बाबा सिद्दीकी की हत्या और सुपरस्टार को मिल रही धमकियों के बारे में बात करते हुए जलोटा ने आईएएनएस से कहा ‘सलमान खान को सबसे पहले पहली फ्लाइट लेकर बिश्नोई मंदिर जाना चाहिए और समुदाय से माफी मांगनी चाहिए। मैं नहीं चाहता कि उनके दोस्तों या उनके परिवार को कोई नुकसान पहुंचे। इसलिए माफी मांगना ही सही काम है। जलोटा ने कहा ‘माफी मांगने से व्यक्ति बड़ा बनता है, इसलिए सलमान खान को तुरंत माफी मांगनी चाहिए। अनूप जलोटा से जब सलीम खान के बयान के बारे में पूछा गया कि सलमान मामले से बरी होने के बाद माफी नहीं मांगेगे, तो जलोटा ने कहा ‘सलीम खान साहब जो कहेंगे, वो बिल्कुल सही है। उनका विचार, उनके हिसाब से सही है और मेरा विचार मेरे हिसाब से। 12 अक्टूबर की रात को एनसीपी नेता और महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री बाबा सिद्दीकी की तीन हथियारबंद लोगों ने हत्या कर दी थी। मुंबई के बांद्रा इलाके में बेटे जीशान सिद्दीकी के दफ्तर के बाहर उन पर हमला किया गया था। हाल ही में गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के चचेरे भाई रमेश बिश्नोई ने दावा किया कि सलमान खान ने बिश्नोई समुदाय को पैसे की पेशकश की थी, लेकिन ब्लैकबक घटना के बाद उन्होंने इसे लेने से इनकार कर दिया। इस बीच सलमान खान के पेशेवर काम की बात करें, तो वह रोहित शेट्टी की एक्शन फिल्म ‘सिंघम अगेन’ में दबंग के चुलबुल पांडे की कैमियो में नजर आएंगे। सूत्र ने बताया कि सलमान खान सिंघम अगेन में चुलबुल पांडे के कैमियो में नजर आएंगे। सुरक्षा कारणों से स्टूडियो का नाम नहीं बताया जा सकता। सूत्र ने बताया कि मुंबई पुलिस और अधिकारियों ने सुरक्षा कारणों से फिलहाल शूटिंग न करने की सलाह दी है, लेकिन रोहित को दी गई अपनी प्रतिबद्धताओं को पूरा करने के लिए उन्होंने आज 120 व्यक्तिगत सुरक्षा गार्डों और 30 पुलिस अधिकारियों के बीच शूटिंग करने का फैसला किया है।  

रायगढ़ में धान खरीदी में पाई गई भारी अनियमितता, मेसर्स कंसल उद्योग की 6.50 करोड़ की बैंक गारंटी राजसात

रायगढ़ जिले में मेसर्स कंसल उद्योग के खिलाफ धान खरीदी में गंभीर अनियमितताओं के चलते 6.50 करोड़ रुपये की बैंक गारंटी राजसात की गई है. कलेक्टर कार्तिकेया गोयल के निर्देशन में हुई जांच में पाया गया कि राईस मिल ने धान का उठाव तो किया, लेकिन उसके मुकाबले बहुत कम चावल जमा किया. इस मामले में संचालक द्वारा दो बार दिए गए कारण बताओ नोटिस का कोई जवाब नहीं देने पर यह सख्त कार्रवाई की गई है. कलेक्टर कार्तिकेया गोयल के निर्देशन में मेसर्स कंसल उद्योग, ग्राम-सांगीतराई की जांच की गई, जिसमें धान के उठाव के बावजूद कम चावल जमा करने की गंभीर अनियमितताएं सामने आईं. इस मामले में राईस मिल को दो बार कारण बताओ नोटिस जारी किए गए, लेकिन संचालक ने कोई जवाब नहीं दिया, जिससे शासन को 6.50 करोड़ रुपये से अधिक की आर्थिक क्षति हुई. कलेक्टर का सख्त आदेश कलेक्टर गोयल ने आर्थिक नुकसान को देखते हुए खरीफ विपणन वर्ष 2023-24 में मेसर्स कंसल उद्योग द्वारा कस्टम मिलिंग के अनुबंध में जमा की गई बैंक गारंटी में से 6.50 करोड़ रुपये से अधिक की वसूली योग्य राशि को की राशि को राजसात करने के लिए जिला विपणन अधिकारी रायगढ़ को आदेशित किया है. 14,863.58 क्विंटल चावल कम खाद्य अधिकारी ने जानकारी दी कि 2023-24 के खरीफ विपणन वर्ष में पंजीकृत राईस मिल मेसर्स कंसल उद्योग द्वारा 25 अगस्त 2024 को भौतिक सत्यापन किया गया. इसमें पाया गया कि अनुबंध क्रमांक एसी 012024410257 के तहत 27,948.40 क्विंटल धान का उठाव किया गया, जबकि जमा किए जाने योग्य 18,912.68 क्विंटल चावल के मुकाबले केवल 4,049.104 क्विंटल चावल ही जमा किया गया था. इस प्रकार 14,863.58 क्विंटल चावल की कमी पाई गई. नोटिस का जवाब न देने पर कार्रवाई शासन द्वारा धान खरीदी में 3,100 रुपये प्रति क्विंटल के भुगतान के आधार पर कम पाए गए धान की कुल राशि 6 करोड़ 50 लाख 50 हजार 400 रुपये वसूली जानी है. अनावेदक को 3 सितंबर 2024 और 14 अक्टूबर 2024 को कारण बताओ नोटिस दिए गए, लेकिन मेसर्स कंसल उद्योग के संचालक ने कोई उत्तर नहीं दिया.

पंजाब में मान सरकार ने जनता को दिया तोफहा, रजिस्ट्री से NOC की शर्त समाप्त, हजारों कॉलोनियों को मिलेगा फायदा

चंडीगढ़ पंजाब के नए राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया ने ‘पंजाब पंचायती राज (संशोधन) विधेयक, 2024’ को मंजूरी दे दी है। इसके साथ ही राज्य में पंचायत चुनाव में आरक्षण की पुरानी प्रथा बहाल हो गई है. इस संशोधन के बाद कोई भी उम्मीदवार पार्टी चिन्ह पर चुनाव नहीं लड़ सकेगा. नए राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया का इस बिल को हरी झंडी देना राजभवन और राज्य सरकार के बीच मधुर संबंधों का भी संकेत है. पंजाब विधानसभा के पिछले मानसून सत्र में ‘पंजाब पंचायती राज (संशोधन) विधेयक, 2024’ पारित किया गया था, जिसे राज्यपाल ने हरी झंडी दे दी है। इसके अलावा सदन ने ‘पंजाब पंचायती नियम, 1994’ में भी संशोधन किया। इस संशोधन के बाद कोई भी उम्मीदवार पार्टी चिन्ह पर चुनाव नहीं लड़ सकेगा. संशोधन विधेयक को मंजूरी मिलने से अब पंचायत चुनाव की प्रक्रिया तेज हो जायेगी. पंजाब सरकार अक्टूबर के मध्य में पंचायत चुनाव कराने के मूड में है. ‘पंजाब पंचायती राज अधिनियम, 1994’ की धारा 12 (4) में संशोधन के साथ, अब सरपंचों के आरक्षण के लिए ब्लॉक को एक इकाई मानकर आरक्षण का नया रोस्टर तैयार किया जाएगा, जबकि पहले जिले को एक इकाई माना जाता था। आरक्षण पैटर्न में बदलाव के साथ ही नए सिरे से आरक्षण का रोस्टर तैयार किया जाएगा. पहले जिले को मूल इकाई मानकर पूरे ऑपरेशन में रोटेशन किया जाता था, जिससे ब्लॉक की वास्तविक जनसंख्या को नजरअंदाज कर दिया जाता था। नए संशोधन से वर्तमान सरकार ने अवसर पाकर सरपंचों का आरक्षण अपने मन मुताबिक कर लिया है। आरक्षण का पुराना रोस्टर अब स्वत: समाप्त हो गया है. आपको बता दें कि अकाली-बीजेपी गठबंधन सरकार के दौरान भी पंचायत चुनाव के दौरान आरक्षण के लिए मूल इकाई ब्लॉक को ही आधार माना जाता था. इसके बाद जुलाई 2018 में कैप्टन अमरिंदर सिंह ने सरपंचों के आरक्षण के लिए ब्लॉक को इकाई मानने की प्रथा को खत्म कर जिले को मूल इकाई मानकर आरक्षण को मंजूरी दे दी. वर्तमान सरकार ने संशोधन विधेयक के माध्यम से पुरानी परिपाटी को बहाल कर दिया है।  

भाजपा विधायक दल की बैठक आज, स्पीकर और डिप्टी स्पीकर के नामों पर लगेगी मुहर

चंडीगढ़ हरियाणा में भाजपा ने आज विधायक दल की एक और मीटिंग बुलाई गई है। यह मीटिंग चंडीगढ़ में CM आवास संत कबीर कुटीर में होगी। इसमें विधानसभा स्पीकर और डिप्टी स्पीकर के नाम पर चर्चा कर फैसला लिया जाएगा। चर्चा है कि स्पीकर पद के लिए घरौंडा से विधायक हरविंदर कल्याण का नाम सबसे आगे चल रहा है। वहीं जींद विधानसभा सीट से जीते कृष्ण मिड्‌ढा को डिप्टी स्पीकर बनाया जा सकता है। बता दें कि कल 25 अक्टूबर से विधानसभा सत्र शुरू होगा। बता दें कि इससे पहले स्पीकर और डिप्टी स्पीकर के लिए CM नायब सैनी और प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली दिल्ली से हरी झंडी ला चुके हैं। दोनों ही नेता बीते मंगलवार से 2 दिन के दिल्ली दौरे पर रहे। ऐसे में माना जा रहा है कि पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व की तरफ से उन्हें स्पीकर और डिप्टी स्पीकर के लिए इशारा मिल चुका है। वहीं, CM सैनी मंगलवार शाम को ही केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्‌टर से मिलने के लिए दिल्ली पहुंचे हुए थे।

राष्ट्रपति के आगमन पर राजधानी रायपुर तैयार, चप्पे-चप्पे पर पुलिस के जवान तैनात, अधिकारी कर रहे मौका मुआयना

रायपुर  राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के दौरे के लिए राजधानी रायपुर तैयार है. सुरक्षा में कोई चूक न हो, इसके लिए शहर के चप्पे-चप्पे पर पुलिस के जवान तैनात किए गए हैं. अधिकारी मौका मुआयना करते हुए नजर आ रही छोटी-बड़ी खामियों को दुरुस्त करने के निर्देश दे रहे हैं. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का दो दिवसीय दौरा शुक्रवार से शुरू हो रहा है. कमोबेश एक साल के अंतराल के बाद हो रहे राष्ट्रपति के इस दौरे को लेकर जिला प्रशासन कोई कोर-कसर नहीं छोड़ना चाह रहा है, जिसके लिए आज फाइनल मॉकड्रिल किया गया. राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू के दौरे के मद्देनजर शुक्रवार सुबह 11 बजे से शाम 5 बजे के बीच चार बार रिंग रोड नंबर 1 बंद रहेगा. राष्ट्रपति का काफिला डीडीनगर, गोलचौक जैसे व्यस्त इलाके से होकर गुजरेगा. रूट प्लान में काफिला गुजरने के आधे घंटे पहले रास्ते बंद रहेंगे. राष्ट्रपति सुरक्षा की पूरी कमान रायपुर रेंज आईजी अमरेश मिश्रा के हाथों में रहेगी. उनके निर्देशन में शहर के अलग-अलग इलाकों में एक हज़ार से अधिक पुलिस जवान और सौ से अधिक पुलिस के आला अधिकारी सुरक्षा संभालेंगे. इसके लिए अन्य जिलों से अतिरिक्त बल भी बुलाया गया है. दौरे का मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम 25 अक्टूबर सुबह 11 बजे: राष्ट्रपति का रायपुर एयरपोर्ट पर आगमन. सुबह 11:30 बजे: रायपुर एम्स के दूसरे दीक्षांत समारोह में शामिल होंगी. दोपहर 1 बजे: एम्स से रवाना होकर राजभवन पहुंचेंगी. दोपहर 3 बजे: NIT रायपुर के 14वें दीक्षांत समारोह में हिस्सा लेंगी. शाम 4:30 बजे: नवा रायपुर स्थित पुरखौती मुक्तांगन में स्थानीय आदिवासियों से मुलाकात. शाम 6 बजे: राजभवन लौटेंगी और रात्रि विश्राम करेंगी. 26 अक्टूबर सुबह 9 बजे: विवेकानंद सरोवर, रायपुर का दौरा. सुबह 10 बजे: रायपुर एयरपोर्ट से भिलाई के लिए प्रस्थान. सुबह 11 बजे: IIT भिलाई के चौथे दीक्षांत समारोह में शामिल होंगी. दोपहर 1:30 बजे: भिलाई से वापस रायपुर स्थित राजभवन लौटेंगी. दोपहर 3:30 बजे: पं. दीनदयाल उपाध्याय स्मृति चिकित्सा एवं आयुष विश्वविद्यालय के तीसरे दीक्षांत समारोह में हिस्सा लेंगी. शाम 5 बजे: दीक्षांत समारोह के बाद दिल्ली के लिए रायपुर एयरपोर्ट से प्रस्थान करेंगी.

होशियारपुर के कार्यक्रम में सोहन सिंह ठंडल बीजेपी में शामिल

होशियारपुर पंजाब के शिरोमणि अकाली दल के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री सोहन सिंह ठंडल आज भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए हैं। माहिलपुर और चब्बेवाल विधानसभा क्षेत्रों से चार बार विधायक रह चुके ठंडल का भाजपा में शामिल होना पार्टी के लिए एक महत्वपूर्ण राजनीतिक कदम माना जा रहा है। इस अवसर पर गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी भी होशियारपुर पहुंचे। ठंडल के भाजपा में शामिल होने की औपचारिक घोषणा के लिए होशियारपुर में एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया है। ठंडल के भाजपा में आने से पार्टी को पंजाब में आगामी चुनावों के मद्देनज़र एक सशक्त नेता के रूप में मजबूती मिली है। ठंडल को प्रत्याशी बनाए जाने के संबंध में पूछे गए सवाल के जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि अभी तो उन्होंने पार्टी ज्वाइन करी है और प्रत्याशी का चुनाव व घोषणा तो दिल्ली से होगी। उन्होंने कहा कि वह केंद्रीय चुनाव समिति को के संबंध में निवेदन करेंगे। हालांकि अंतिम फैसला समिति ही करेगी। पैराशूट से प्रत्याशी उतारे जाने को लेकर स्थानीय कार्यकर्ताओं व पार्टी पर पड़ने वाले असर के बारे में उन्होंने कहा कि जो भी फैसला होगा वह सबसे सलाह के साथ ही लिया जाएगा। इस बारे में सभी के साथ चर्चा की गई है। शाम तक प्रत्याशी को लेकर फैसला हो जाएगा। ठंडल ने भाजपा में शामिल होने के बाद पार्टी लीडरशिप का धन्यवाद किया और कहा कि उन्होंने चाहे पहले शिरोमणि अकाली दल में काम किया है, लेकिन तभी भाजपा उनके साथ सहयोगी थी। उन्हें खुशी है कि उन्हें भाजपा में काम करने का मौका मिल रहा है। प्रदेश और पंजाब के हित में काम करेंगे। इस दौरान पूर्व एक्साइज कमिश्नर अवतार सिंह कंग भी भाजपा शामिल हुए।

स्वास्थ्य विभाग ने फर्रूखनगर में रेड की मिठाई की दुकानों से मिठाई के सैंपल लेकर जांच के लिए लैब में भेज दि

गुड़गांव त्यौहारों का सीजन शुरू होते ही स्वास्थ्य विभाग भी हरकत में आ गया है। स्वास्थ्य विभाग ने फर्रूखनगर में रेड की मिठाई की दुकानों से मिठाई के सैंपल लेकर जांच के लिए लैब में भेज दिए हैं। वहीं, नकली मिठाई बनाने की फैक्ट्री की सूचना पर जब टीम मौके पर गई तो फैक्ट्री के कर्मचारी और मालिक इस फैक्ट्री को बंद करके भाग गए। अधिकारियों की मानें तो इनके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। फूड सेफ्टी ऑफिसर रमेश चौहान की मानें तो सूचना के आधार पर जब टीम फर्रूखनगर में पहुंची तो अवैध मिठाई की फैक्ट्री के संचालक को इसकी खबर लग गई। इस पर वह फैक्ट्री बंद कर भाग गया। इसके बाद टीम ने दाे मिठाई की दुकानों पर छापा मारकर आधा दर्जन से अधिक मिठाईयों के सैंपल लिए हैं। इन सैंपल को जांच के लिए लैब में भेज दिया है। जांच रिपोर्ट के आधार पर आगामी कार्रवाई की जाएगी। अधिकारियों की मानें तो त्यौहार के सीजन में लगातार मिलावटी अथवा नकली मिठाई बिक्री की सूचना आती रहती है जिसके आधार पर कार्रवाई की जाती है। अधिकारियों ने लोगों से अपील की है कि उन्हें जहां भी नकली अथवा मिलावटी मिठाई बिक्री की सूचना मिलती है वह तुरंत ही विभाग को इसकी सूचना दे ताकि इस पर कार्रवाई की जा सके।  

ACB टीम ने आर्किटेक्ट और जूनियर इंजीनियर को 1 लाख 25 हज़ार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया

रोहतक हरियाणा एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) की टीम ने गुरुग्राम जिला के एचएसआईआईडीसी, आईएमटी, मानेसर में कार्यरत आर्किटेक्ट दीपक तथा जूनियर इंजीनियर (जेई) सत्यनारायण भारद्वाज को 1 लाख 25 हज़ार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया। आरोपियों द्वारा शिकायतकर्ता से बिल्डिंग प्लान अप्रूव करने के बदले में रिश्वत की मांग की गई थी जिसे लेते हुए एसीबी की टीम ने उन्हें रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। इस बारे में जानकारी देते हुए सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि हरियाणा एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम को शिकायत प्राप्त हुई थी जिसमें शिकायतकर्ता द्वारा बताया गया कि एचएसआईआईडीसी, आईएमटी, मानेसर में कार्यरत आर्किटेक्ट दीपक तथा जूनियर इंजीनियर सत्यनारायण भारद्वाज बिल्डिंग प्लान अप्रूव करने के बदले में 1,25,000 रुपये की रिश्वत की मांग कर रहे हैं। एसीबी की टीम ने तथ्यों की जांच पड़ताल करते हुए आरोपियों को पकड़ने के लिए योजना बनाई और दोनों आरोपियों को ₹125000 की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की। इस मामले में आवश्यक सबूत जुटाते हुए जांच की जा रही है। यह पूरी कार्रवाई गवाहों के समक्ष पारदर्शिता के साथ की गई। आरोपियों के खिलाफ एंटी करप्शन ब्यूरो, गुरुग्राम पुलिस थाने में मुकदमा दर्ज करते हुए कार्रवाई की गई है।  

प्रदूषण को लेकर सैनी सरकार की सख्ती, घटे पराली जलाने के मामले, 34 नई FIR हुई दर्ज

कैथल हरियाणा में पराली जलाने वाले किसानों के खिलाफ 19 अक्तूबर से रेड एंट्री करने की कार्रवाई शुरू होने के बाद पराली जलाने के मामलों में तेजी से कमी दर्ज की गई है। पांच दिन में प्रदेश मेंं पराली जलाने के कुल 54 नए मामले आए हैं। इस सीजन में हॉट स्पॉट बन चुके कैथल, कुरुक्षेत्र और करनाल में पराली जलाने के मामलों में कमी आ रही है। पांच दिन में 54 मामले आए तिथि            नए मामले 19 अक्तूबर 15 20 अक्तूबर 11 21 अक्तूबर 2 22 अक्तूबर 11 23 अक्तूबर 15 34 नई एफआईआर, 11 किसानों की रेड एंट्री और 15 नए मामले आए बुधवार को पराली जलाने पर 11 किसानों की मेरी फसल मेरा बीमा पोर्टल के जरिए रेड एंट्री की गई। इसके अलावा 34 नई एफआईआर भी दर्ज की गईं। अभी तक राज्य में कुल 385 किसानों की रेड एंट्री और 127 एफआईआर दर्ज की जा चुकी हैं। 332 चालान कर किसानों से 8,40,000 रुपये जुर्माना वसूला गया है। अब तक राज्य में पराली जलाने के कुल 680 मामले सामने आ चुके हैं। देश के 36 प्रदूषित शहरों में हरियाणा के 10 जिले प्रदूषण रोकने के तमाम सरकारी दावों के बीच हरियाणा में हवा की सेहत दिन पर दिन खराब होती जा रही है। बुधवार को देश के 36 प्रदूषित शहरों में हरियाणा के 10 जिले शामिल हैं। इनमें भिवानी और करनाल का एक्यूआई (एयर क्वालिटी इंडेक्स) लेवल रेड जोन में पहुंच गया है। हालांकि, मंगलवार के मुकाबले जींद और सोनीपत में प्रदूषण कम हुआ है। एक दिन पहले दोनों जिलों में प्रदूषण का स्तर रेड जोन में था। अब सोनीपत का एक्यूआई लेवल 272 और जींद का एक्यूआई लेवल 193 हो गया है। नौ जिलों में एक्यूआई लेवल 100 से 200 से बीच यलो जोन में है। नौ जिलों में प्रदूषण लेवल यलो जोन में भिवानी             290 करनाल            284 चरखी दादरी      259 गुरुग्राम             247 फरीदाबाद         238 रोहतक            228 कुरुक्षेत्र            221 हिसार             220 यमुनानगर        196 नारनौल            195 जींद                193 पानीपत            185 पंचकूला            184 कैथल             183 पलवल            136 अंबाला            111 सिरसा             111

एयरपोर्ट का टर्मिनल-1 बनकर तैयार, CM भजनलाल शर्मा 26 को करेंगे उद्घाटन, 27 अक्टूबर से होगा शुरू

जयपुर एयरपोर्ट के अनुमानित यात्री भार में 7 प्रतिशत की वार्षिक वृद्धि के साथ टर्मिनल-1 का उद्घाटन हवाई अड्डे की समग्र क्षमता को बढ़ाने में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर है। जयपुर  मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा 26 अक्टूबर को जयपुर एयरपोर्ट के टर्मिनल-1 का उद्घाटन करेंगे। 1.5 मिलियन सालाना क्षमता वाले यह टर्मिनल को 27 अक्टूबर की मध्यरात्रि से अंतरराष्ट्रीय विमानों के लिए चालू हो जाएगा। जयपुर में अब दो टर्मिनल होंगे। टर्मिनल-1 पर अक्टूबर 27 की मध्यरात्रि से अंतरराष्ट्रीय उड़ानों का संचालन शुरू हो जाएगा। नया टर्मिनल हेरिटेज स्वरुप में विकसित किया गया हैं। जयपुर एयरपोर्ट के अनुमानित यात्री भार में 7 प्रतिशत की वार्षिक वृद्धि के साथ टर्मिनल-1 का उद्घाटन हवाई अड्डे की समग्र क्षमता को बढ़ाने में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर है। 2023 में लगभग 5.4 मिलियन यात्रियों ने टर्मिनल-2 से यात्रा की। इस वर्ष यातायात में और वृद्धि होने की संभावना है। हवाई कनेक्टिविटी में सुधार और अयोध्या, बीकानेर, आबूधाबी, कुआलालंपुर में नए मार्गों के खुलने से यात्री यातायात में प्रभावशाली वृद्धि हुई है। 27 अक्टूबर से सभी अंतरराष्ट्रीय यात्री सांगानेर थाने के पास स्थित टर्मिनल-1 से अपनी उड़ानें भर सकेंगे। जल्द ही यहां पर डमी चेक रन भी शुरू किया जाएगा। सीआरपीएफ ने संभाली सुरक्षा टर्मिनल-1 की सुरक्षा व्यवस्था में लगभग सीआरपीएफ के 100 कर्मचारियों तथा जवानो की ओर से संभाली जाएगी। डिपार्चर क्षेत्र में लगभग 10 इमीग्रेशन काउंटर स्थापित किए गए हैं, जबकि अर्रिवाल क्षेत्र में 14 काउंटर स्थापित किए गए हैं। टर्मिनल-1 भवन में 10 चेक-इन काउंटर होंगे। साथ ही एक समर्पित मेडिकल रुम, एम्बुलेंस सेवाएं, लाउन्ज भी सामान्य रुप से संचालित होंगे। पहली फ्लाइट आबूधाबी की 27 अक्टूबर को जयपुर एयरपोर्ट के टर्मिनल-1 पर उतरने वाली पहली फ्लाइट आबूधाबी से एतिहाद एयरवे की होगी। उड़ान रात 2.10 बजे उतरेगी और सभी यात्रियों का टर्मिनल-1 पर भव्य स्वागत किया जाएगा।

दूध, पनीर से लेकर मिठाई, मसालों के साथ अन्य खाद्य पदार्थ शामिल हैं जो हरियाणा में धड़ल्ले से मिलावटी बिक रहे

हरियाणा दूध दही के खाने के लिए मशहूर हरियाणा में धड़ल्ले से मिलावटी खाद्य पदार्थ बेचे जा रहे हैं। खुद खाद्य एवं औषधि विभाग के आंकड़े इस बात की तस्दीक कर रहे हैं। एक साल में विभाग की ओर से लिए गए कुल सैंपल में से 25 प्रतिशत फेल पाए गए हैं। मतलब ये खाद्य पदार्थ खाने लायक नहीं मिले। इनमें दूध, पनीर से लेकर मिठाई, मसालों के साथ अन्य खाद्य पदार्थ शामिल हैं। आंकड़ों के मुताबिक विभाग ने 1 अप्रैल, 2023 से लेकर 31 मार्च 2024 तक अलग-अलग खाद्य पदार्थों के कुल 2682 सैंपल लिए। जांच में 676 सैंपल फेल पाए गए हैं। आंकड़े ये भी बता रहे हैं कि पूरे प्रदेश में प्रतिदिन केवल सात और माह में केवल 210 सैंपल ही लिए जा रहे हैं। इसका सीधा सा मतलब ये है कि काफी संख्या में खाद्य पदार्थों की जांच विभाग कर ही नहीं पाता और लोगों को मिलावटी और नकली खाद्य पदार्थ धड़ल्ले से बेचे जा रहे हैं। न स्टाफ न अधिकारी बता दें कि कम सैंपल लिए जाने का सबसे बड़ा कारण ये है कि खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग में न तो पर्याप्त स्टाफ है और न जांच व निगरानी के लिए अधिकारी हैं। स्थिति ये है कि इस समय प्रदेश के 22 जिलों में से मात्र सात जिलों में ही जिला खाद्य अधिकारी हैं और सभी के पास दो से तीन तीन जिलों के चार्ज है। दूसरा, फूड सेफ्टी आफिसर (एफएसओ) की बात करें तो प्रदेश में केवल 10 अधिकारी हैं और इनके पास भी कई-कई जिलों के चार्ज हैं। प्रदेश में फूड सेफ्टी ऑफिसर के 45 स्वीकृत पदों में से 43 लंबे समय से खाली पड़े हैं। स्थायी तौर पर केवल दो पदों पर खाद्य सुरक्षा अधिकारी काम कर रहे हैं। शेष अधिकारियों को प्रतिनियुक्ति पर रखा गया है। पशुपालन विभाग और स्वास्थ्य विभाग से अधिकारियों को डेप्यूटेशन पर लिया गया है और इनके भरोसे ही विभाग चल रहा है।

बिना परीक्षा दिल्ली मेट्रो में मिल रही है नौकरी, लाखों में होगी महीने की सैलरी

नईदिल्ली दिल्ली की जान दिल्ली मेट्रो में सरकारी नौकरी पाने का शानदार मौका आ गया है। जी हां, दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (DMRC) ने जनरल मैनेजर, प्रोजेक्ट डायरेक्टर और सुपरवाइजर के लिए उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किए हैं। ऐसे में इच्छुक अभ्यर्थी दिल्ली मेट्रो की आधिकारिक वेबसाइट delhimetrorail.com पर जाकर फॉर्म भर सकते हैं। सुपरवाइजर के लिए 8 नवंबर, प्रोजेक्ट डायरेक्टर के लिए 12 नवंबर और जनरल मैनेजर के लिए उम्मीदवार 13 नवंबर तक अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं। Delhi Metro Vacancy 2024 Notification: वैकेंसी डिटेल्स दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन ने इन तीनों पदों को भरने के लिए अलग-अलग नोटिफिकेशन जारी किया है। अभ्यर्थी नीचे टेबल से वैकेंसी डिटेल्स के साथ पदानुसार आधिकारिक नोटिफिकेशन भी डाउनलोड कर सकते हैं। Delhi Metro Jobs Eligibility: योग्यता जनरल मैनेजर के पद पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से सिविल इंजीनियर में बैचलर डिग्री या इसके समकक्ष योग्यता होनी चाहिए। प्रोजेक्ट डायरेक्टर के लिए सिविल इंजीनियरिंग बैचलर डिग्री में न्यूनतम 60 प्रतिशत अंक भी होने जरूरी है। वहीं सुपरवाइजर के पद पर इलेक्ट्रिकल/इलेक्ट्रोनिक्स इंजीनियर/ आईटी/कंप्यूटर साइंस आदि में फुल टाइम डिप्लोमा होना चाहिए। योग्यता संबंधित जानकारी विस्तार से अभ्यर्थी भर्ती के आधिकारिक नोटिफिकशन से चेक कर सकते हैं। Metro Supervisor Salary: एज लिमिट     सैलरी- सुपरवाइजर के पद पर चयनित उम्मीदवारों को 50,000-72,600 रुपये प्रति माह सैलरी मिलेगी। वहीं प्रोजेक्ट डायरेक्टर को 1,20,000-2,80,000/- प्रतिमाह और जनरल मैनेजर को 12,0000-2,80,000/-रुपये मंथली सैलरी दी जाएगी।     चयन प्रक्रिया- दिल्ली मेट्रों में इन पदों पर उम्मीदवारों का चयन बिना किसी परीक्षा के सीधे साक्षात्कार के जरिए किया जाएगा।     आयुसीमा- यह भर्ती डेप्यूटेशन और Absorption बेस पर हो रही है। इसीलिए इसमें अभ्यर्थी पदानुसार अधिकतम 50-62 वर्ष तक आवेदन कर सकते है। Delhi Metro Jobs 2024 Apply Online: यहां करें अप्लाई दिल्ली मेट्रो की इस भर्ती में उम्मीदवारों को ऑफलाइन आवेदन करना होगा। निर्धारित आखिरी तारीख तक अभ्यर्थियों को जरूरी दस्तावेज निर्धारित पते पर भेजने होंगे। पता है- एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर (HR), दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेश लिमिटेड, मेट्रो भवन, फायर ब्रिज लेन, बारहखंबा रोड, नई दिल्ली। इस भर्ती से संबंधित अन्य किसी भी जानकारी के लिए अभ्यर्थी डीएमआरसी की आधिकारक वेबसाइट विजिट कर सकते हैं।

अनिर्वचनीय है उपकार का आनंद

भगवान महावीर ने कहा था कि संसार में लोक कल्याण, विश्वशांति, सद्भाव और समभाव के लिये अपरिग्रह का भाव जरूरी है। यही अहिंसा का मूल आधार है। परिग्रह की प्रवृत्ति अपने मन को अशांत बनाती है और हर प्रकार से दूसरों की शांति को भंग करती है। लेकिन आज हर बड़ी मछली छोटी मछली को निगल रही है। धनवान व्यक्ति परिग्रह और अहं प्रदर्शन के द्वारा असहायों एवं कमजोरों के लिये समस्याएं पैदा करता है। यह संसाधनों पर कब्जा ही नहीं करता बल्कि उसका बेहूदा प्रदर्शन करता है, जिससे मानसिक क्रोध बढ़ता है और हिंसा को बढ़ावा मिलता है। महावीर ने इसलिए एक-दूसरे के सहायक बनने की बात कही। उन्हीं के दिये उपदेशों से निकला शब्द है विसर्जन। समतामूलक समाज निर्माण के लिये जरूरी है कि कोई भी कितना ही बड़ा व्यवसायी बने, लेकिन साथ में अपरिग्रहवादी भी बने। अर्जन के साथ विसर्जन की राह पर कदम बढ़ाये। डा. अच्युता सामंता ने कलिंग विश्वविद्यालय के रूप में उच्च शिक्षा के बड़े गढ़ स्थापित किये तो उससे होने वाली आय को आदिवासी गरीब बच्चों के कल्याण में विसर्जित किया। 12 हजार से अधिक गरीब बच्चों को निःशुल्क शिक्षा देने वाले सामंता आज भी एक चटाई पर सोते हैं उनका कोई आशियाना नहीं है। इसी भांति गणि राजेंद्र विजयजी अपनी संतता को सार्थक करते हुए आदिवासी कल्याण के लिये अनेक योजनाएं संचालित कर रहे हैं, उनका भी कोई भव्य आश्रम नहीं है। ऐसे ही प्रयत्नों से हम भारत को विकसित होते हुए देख सकते हैं। तभी तो शंकराचार्य ने कहा है- दरिद्र कौन है? भारी तृष्णा वाला। और धनवान कौन है? जिसे पूर्ण संतोष है। गांधीजी ने अहमदाबाद में आश्रम शुरू किया, एक समय आर्थिक तंगी के कारण आश्रम बंद करने की नौबत आयी। गांधी जी मंथन कर रहे थे। आश्रम बंद होगा, यह बात निश्चित लग रही थी। एक शाम एक सर्वथा अनजाना व्यक्ति आया और रुपयों की एक थैली देकर, साबरमती के अंधकार में अदृश्य हो गया। आज तक यह पता नहीं लग सका कि व्यक्ति कौन था। आश्रम अगर चालू रह सका, तो उस व्यक्ति के कारण। निःस्वार्थ, सहज, सात्विक उपकार ऐसा ही होता है। सही रूप में विसर्जन, बिना किसी अपेक्षा के। ऐसा उपकार मनुष्य पर प्रकृति पल-पल करती रहती है। सूर्य, पृथ्वी, वायु आकाश एवं जंगलों की तरफ से सतत् होता रहता है- तभी हमारी जीवन है हम जिंदा हैं। इसीलिये जार्ज बनार्ड शा को कहना पड़ा कि कमाए बगैर धन का उपयोग करने की तरह ही खुशी दिए बगैर खुश रहने का अधिकार हमें नहीं है। रेल में या बस में थोड़ा सिकुड़ कर अगर आप किसी के लिये जगह बना देते हैं तो एक विशेष प्रकार के संतोष की अनुभूति होती है। स्मरण कीजिए, भूतकाल में कई बार आपके लिये किसी ने इसी प्रकार जगह बना दी थी। आज आप उनका नाम व चेहरा भी भूल गये होंगे। यह दुनिया भी एक रेल है। यहां भी ऐसे ही किसी अनजान के लिये थोड़ा संकोच करें बिना किसी अपेक्षा के, पेड़ अगर फल देता है तो क्या आपसे थैंक्यू की भी अपेक्षा करता है? सचमुच देने का सुख अप्रतिम है। कृतज्ञता अहंकार का विसर्जन है। संत तिरूवललुवर की उक्ति बहुत मर्मस्पर्शी है कि स्ेह शून्य व्यक्ति सब वस्तुओं को अपने लिए मानते हैं। स्नेह संपन्न व्यक्ति अपने शरीर को भी दूसरों का मानते हैं। उपकार का आनंद अनुभव करना है तो आपने जो किया उसे जितनी जल्दी ही भूल जाएं और आपके लिये किसी ने कुछ किया, उसे कभी न भूलें। आज जरूरत है हर समर्थ आदमी अपने से कमजोर का सहायक बने। तकलीफ तब होती है जब इसका उल्टा होता है।  

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live