LATEST NEWS

रॉयल एनफील्ड अपनी पहली इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल को लॉन्च के लिए कर रही तैयार

नई दिल्ली रॉयल एनफील्ड अपनी पहली इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल को लॉन्च करने की तैयार कर चुकी है। कंपनी इसे इसी साल EICMA में पेश करने वाली है। इसे लेकर कंपनी एक टीजर भी जारी कर चुकी है जिसमें 4 नवंबर की तारीख को सेव करने की बात कही थी। इस इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल का टेस्ट म्यूल विदेशी सड़कों पर पहले ही देखा जा चुका है। ये फोटो रॉयल एनफील्ड की पहली प्रोडक्शन इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल के प्रोटोटाइप को दिखाती हैं। इसकी फोटो को MCN ने शेयर किया है। इस इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल टेस्ट म्यूल में एक गोल LED हेडलाइट और एक पतला और लो-स्लंग बिल्ड दिखा है। ये बाइक एडजस्टेबल लीवर से भी लैस है। इसमें टर्न इंडिकेटर इंस्ट्रूमेंट कंसोल के करीब लगे हैं। इसके हार्डवेयर में गर्डर फोर्क्स, रोड-बायस्ड टायर के साथ एलॉय व्हील्स और एक खुला हुआ रियर फेंडर शामिल है। फ़ुटपेग न्यूट्रल तरीके से सेट किए गए दिखते हैं। रियर व्यू मिरर मौजूदा क्लासिक 350 पर दिखने वाले मिरर के समान दिखते हैं। रॉयल एनफील्ड की इस इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल के बैटरी पैक और मोटर की डिटेल का खुलासा नहीं हुआ है। कंपनी अपनी पहली इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल के फ्रंट फोर्क्स, मेन फ्रेम, स्विंगआर्म समेत कई जगहों पर एल्युमीनियम का इस्तेमाल किया है। भारतीय बाजार में इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल की कीमतें 1.50 लाख के आसपास है। कंपनी के लिए दूसरा बड़ा बेनिफिट ये भी है कि वो ओला की पहली इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल से पहले इसे लॉन्च करने वाली है। रॉयल एनफील्ड की इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल के एक्सपेक्टेड फीचर्स रॉयल एनफील्ड की इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल का जो डिजाइन पहले भी लीक हो चुका है। इसके मुताबिक उसमें क्लासिकल स्टाइल वाले बॉबर का फॉर्म फैक्टर देखने के लिए मिलेंगे। इस इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल में एक पिलियन को ले जाने की सुविधाहोगी। इसका चेसिस डिजाइन पूरी तरह से अनोखा होगा। इसमें रेक-आउट फ्रंट एंड, स्कूप्ड-आउट सोलो सैडल और खुला, झुका हुआ रियर फेंडर हो सकता है। फ्यूल टैंक एरिया पर लूपिंग फ्रेम प्रोडक्शन मोटरसाइकिलों से काफी अलग हो सकती है। यह देखने में काफी हद तक हार्ले-डेविडसन की क्रूजर मोटरसाइकिल जैसी नजर आ रही है। माना जा रहा है कि इस इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल में एक फ्रेम के तौर पर बैटरी पैक का इस्तेमाल किया जा सकता है। इसमें बैटरी कवर और मोटर दोनों को आसपास फिट किया जा सकता है। यह वैसा ही होगा जैसा कि हार्ले-डेविडसन की इलेक्ट्रिक बाइक्स बनाने वाली कंपनी लाइववायर ने अपने S2 मॉडल के साथ किया है। बाइक में बेल्ट ड्राइव बाइक के दाईं तरफ हो सकती है और इसमें दोनों तरफ डिस्क ब्रेक होंगे। बाइक की जो इमेज सामने आई है उससे ऐसा लगता है जैसे कि इसमें एक मोनोशॉक है जो स्विंगआर्म के ऊपरी एलिमेंट से जुड़ा है। इस इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल का मुख्य आकर्षण फ्रंट सस्पेंशन सेटअप है, जहां गर्डर फोर्क्स देख सकते हैं। ये इलेक्ट्रिक 01 कॉन्सेप्ट में देखा गया था। गर्डर फोर्क्स में दो गर्डर आर्म्स होते हैं, जो दोनों तरफ से व्हील को पकड़ते हैं। एक टॉप डॉगबोन फ्रंट फोर्क असेंबली को बाइक के मेनफ्रेम से जोड़ता है। रॉयल एनफील्ड इलेक्ट्रिक बाइक डिजाइन पेटेंट प्रोडक्शन-स्पेक होने की संभावना नहीं है। इसके बजाय, यह रॉयल एनफील्ड के लिए अपकमिंग ऑटो शो में पेश करने के लिए एक अवधारणा हो सकती है। कॉन्सेप्ट व्हीकल के डिजाइन को पेटेंट कराना एक काफी आम बात है। प्रोडक्शन-स्पेक मॉडल में इस पेटेंट और USD फ्रंट फोर्क्स में देखे गए टायर से ज्यादा मोटे टायर हो सकते हैं।

देश के साधु-संत, महंत, अखाड़ा प्रमुखों और महामंडलेश्वर आदि ने प्रसन्नता व्यक्त कर मुख्यमंत्री की घोषणा को सराहा है

साधु-संतों ने उज्जैन में भी स्थायी आश्रम बनाने के मुख्यमंत्री के निर्णय को सराहा स्वामी अवधेशानंद जी ने संतों के प्रति संवेदनशीलता के लिए मुख्यमंत्री को दिया साधुवाद देश के साधु-संत, महंत, अखाड़ा प्रमुखों और महामंडलेश्वर आदि ने प्रसन्नता व्यक्त कर मुख्यमंत्री की घोषणा को सराहा है अखाड़ा परिषद ने निर्णय को बताया विकासोन्मुखी भोपाल उज्जैन में वर्ष 2008 में होने वाले वैश्विक सिंहस्थ की तैयारियां राज्य शासन ने अभी से शुरू कर दी है। सिंहस्थ में पूरे देश से आने वाले साधु-संतों से भी उज्जैन की पहचान सदैव से रही है। साधु-संतों के हित में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा स्थायी आश्रम निर्माण के लिए की गई घोषणा को पूरे देश के साधु-संत, महंत, अखाड़ा प्रमुखों और महामंडलेश्वर आदि ने प्रसन्नता व्यक्त कर मुख्यमंत्री की घोषणा को सराहा है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा है कि हरिद्वार में जिस प्रकार साधु-संतों के अच्छे आश्रम बने हुए हैं, उसी प्रकार उज्जैन में भी साधु-संतों के स्थायी आश्रम बनवाने के प्रयास किए जाएंगे। उज्जैन विकास प्राधिकरण के माध्यम से योजना को आकार दिया जाएगा। सभी मूलभूत सुविधाओं के विकास के साथ साधु-संतों के लिए आश्रम निर्माण के कार्य समानांतर रूप से होंगे। समाज के इच्छुक सनातन धर्मावलंबियों के माध्यम से अन्न क्षेत्र, धर्मशाला, आश्रम, चिकित्सा केंद्र, आयुर्वेद केंद्र आदि सार्वजनिक गतिविधियों के संचालन को भी प्राथमिकता दी जाएगी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव द्वारा की गई इस महत्वपूर्ण पहल का उज्जैन से लेकर हरिद्वार तक संत समाज ने स्वागत किया है। अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष मां मनसा देवी ट्रस्ट हरिद्वार के अध्यक्ष पंचायती निरंजनी अखाड़ा के सचिव महंत रवींद्र पुरी महाराज ने मुख्यमंत्री डॉ. यादव के निर्णय को अत्यंत ही महत्वपूर्ण बताते हुए विकास के लिये नये आयाम स्थापित करने वाला बताया है। महांमडलेश्वर और अखाड़ों के प्रमुखों ने इस पहल पर प्रसन्नता व्यक्त की है। जूना अखाड़ा के आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी अवधेशानंद जी ने कहा कि सनातन धर्म संस्कृति में चिरकाल से अंतर्निहित “सर्वं खल्विदं ब्रह्म नेह नानास्ति किंचन” व “आत्मवत सर्व भूतेषु” जैसे दिव्य भावों के संपोषक, लोक कल्याणकारी योजनाओं तथा पारमार्थिक प्रवृत्तियों के प्रसारक संत सत्पुरुष ही हैं। स्वामी अवधेशानंद जी ने कहा कि मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. यादव द्वारा लिये गये निर्णय अनुसार उज्जैन में हरिद्वार की भाँति साधु संतों, महंत, अखाड़ा प्रमुखों, महामंडलेश्वर इत्यादि को स्थाई आश्रम बनाने की अनुमति दी जाना, अत्यंत प्रशंसनीय है। उन्होंने उज्जैन तीर्थ विकास एवं संतों के प्रति उनकी इस संवेदनशीलता के लिये मुख्यमंत्री को साधुवाद दिया। पीठाधीश्वर आचार्य महामंडलेश्वर 1008 आनंद विभूषित अवधूत बाबा अरुण गिरी जी महाराज (एनवायरमेंट बाबा) ने कहा कि संतों में बड़ा उल्लास और खुशी है। सिंहस्थ क्षेत्र उज्जैन में जो अखाड़ों की जगह है, संतों की जमीन है, उसमें पर्यावरण को बचाते हुए स्थायी निर्माण के लिए सभी संत समाज के लोग उनका स्वागत करते हैं। इससे हरिद्वार जैसा विकास उज्जैन का भी हो जाएगा, जब सभी संत महापुरुषों का वहां आश्रम बनेगा। राज्यसभा सांसद बाल योगी उमेश नाथ जी महाराज, पीठाधीश्वर वाल्मिकी धाम ने कहा कि मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने अपनी सूझबूझ और विवेक से अभुतपूर्व और ऐतिहासिक निर्णय लिया है। कुंभ मेला भारत के चार पवित्र स्थानो पर लगता है उसमें एक अवंतिका पुरी उज्जैन भी है। प्रसन्नता की बात है कि कुंभ, अवंतिका और मध्यप्रदेश के शासनकाल के इतिहास में डॉ. यादव के निर्णय से कुंभ-2028 में देश के उच्च कोटि के महात्मा तंबूओ में न रहकर पक्के आश्रम में रहेंगे। बाल योगी उमेश नाथ जी महाराज ने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने यह निर्णय इस लिये लिया है कि अयोध्या में भगवान श्रीराम का भव्य मंदिर बन गया है। डॉ. यादव ने संकल्प लिया है कि 2028 में जो कुंभ आएगा उसमें हम देश के जितने भी निर्धारित अखाड़े हैं, उन सभी अखाड़ों का स्थायी निर्माण करके दिया जाएगा। उसके लिए एक हेक्टेयर के भू-खंड पर 25 प्रतिशत पर भवन निर्माण किया जा सकेगा। शेष भू-खंड अन्य जरूरी व्यवस्थाओं के लिये खुला रहेगा। उन्होंने सन्यासी होने के नाते देश के तमाम साधु-संतों की ओर से मुख्यमंत्री डॉ. यादव के उज्ज्वल भविष्य की कामना की और आशीर्वाद दिया। आचार्य महामंडलेश्वर श्रीपंचदशनाम आव्हान अखाडा हरिद्वार के अरुण गिरी जी महाराज (अवधूत बाबा), बाल योगी उमेश नाथ जी महाराज, पीठाधीश्वर वाल्मिकी धाम, (राज्यसभा सांसद), महंत रामेश्वर गिरी महाराज, सचिव श्रीपंचदशनाम जूना अखाड़ा, अध्यक्ष, शैव मंडल उज्जैन, पीर रामनाथ जी महाराज, गादीपति, भर्तहरि गुफा, उज्जैन एवं महंत डॉ. रामेश्वर दास महाराज अध्यक्ष रामादल अखाड़ा परिषद उज्जैन ने भी मुख्यमंत्री के निर्णय पर प्रसन्नता व्यक्त की है।  

अब इंडिगो-विस्तारा, AI की 85 फ्लाइट्स में बम की धमकी, सरकार बोली- सख्त कानून लाएंगे

नई दिल्ली विमानों को बम से उड़ाने की धमकी से जुड़े मामले थम नहीं रहे हैं. अब 85 विमानों को उड़ाने की धमकी मिली है. इनमें एअर इंडिया के 20 विमान शामिल हैं. जिन विमानों को धमकी मिली है, उनमें 20 इंडिगो, 20 विस्तारा और 25 अकासा की उड़ानें शामिल हैं. न्यूज एजेंसी के मुताबिक, इससे पहले दिल्ली पुलिस ने पिछले आठ दिनों में 90 से ज्यादा घरेलू और अंतरराष्ट्रीय उड़ानों को बम से उड़ाने की धमकी के संबंध में आठ अलग-अलग एफआईआर दर्ज की हैं. जिन उड़ानों को धमकी मिली हैं, उनमें अकासा, एअर इंडिया, इंडिगो और विस्तारा की सेवाएं शामिल हैं. ये उड़ानें दिल्ली से विभिन्न घरेलू और अंतरराष्ट्रीय गंतव्यों के लिए संचालित होती हैं. पुलिस का कहना है कि इन मामलों में जांच की जा रही है. एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी के अनुसार, धमकी भरे मैसेज एक्स पर प्राप्त हुए थे जिन्हें बाद में अधिकारियों ने खारिज कर दिया. पहला मामला 16 अक्टूबर को बेंगलुरु जाने वाली अकासा की फ्लाइट को निशाना बनाने से जुड़ा आया था. एक्स के माध्यम से मिली बम की धमकी के बाद केस दर्ज किया गया था. इस विमान में 180 से ज्यादा यात्री सवार थे. विमान को दिल्ली लौटना पड़ा था. पुलिस ने अगले दिन सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स को पत्र लिखकर धमकी भरे मैसेज पोस्ट करने वाले अकाउंट की डिटेल मांगी थी. दिल्ली पुलिस की साइबर सेल की विभिन्न टीमें उड़ानों पर जारी खतरों को लेकर एक्स और अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर गतिविधियों पर नजर रख रही हैं. एक हफ्ते से भी कम समय में 170 से अधिक उड़ानों को बम की धमकी मिली है. इस बीच, सरकार एयरलाइनों को बम की धमकियों से निपटने के लिए विधायी कार्रवाई की योजना बना रही है, जिसमें अपराधियों को नो-फ्लाई सूची में डालना भी शामिल है. विमानों को धमकी से निपटने के लिए सख्त कानून लाने की तैयारी केंद्रीय उड्डयन मंत्री राममोहन नायडू ने  कहा- ऐसी धमकी देने वालों के नाम ‘नो फ्लाई लिस्ट’ में शामिल किए जा सकते हैं। सरकार विमानन सुरक्षा नियमों और नागरिक विमानन सुरक्षा के विरुद्ध गैरकानूनी कृत्यों का दमन अधिनियम, 1982 में संशोधन की योजना बना रही है। उन्होंने कहा- नागर विमानन सुरक्षा ब्यूरो (BCAS) इस मुद्दे पर लगातार गृह मंत्रालय के संपर्क में है। धमकियों को लेकर केंद्र सरकार के 4 एक्शन     एयर मार्शल की संख्या दोगुनी: केंद्र सरकार ने 16 अक्टूबर को फ्लाइट्स में एयर मार्शलों की संख्या दोगुनी करने का फैसला किया। इसी दिन गृह मंत्रालय ने फर्जी धमकियों को लेकर एविएशन मिनिस्ट्री से रिपोर्ट मांगी। CISF, NIA और IB को भी रिपोर्ट देने को कहा गया है।     एयरलाइंस के CEOs के साथ बैठक: ब्यूरो ऑफ सिविल एविएशन सिक्योरिटी (BCAS) ने 19 अक्टूबर को सभी एयरलाइंस के CEOs के साथ बैठक की। इसमें झूठी धमकियों से निपटने को लेकर चर्चा की गई। साथ ही यात्रियों की असुविधा और एयरलाइंस के नुकसान पर भी बात हुई।     DGCA प्रमुख को हटाया: केंद्र ने 19 अक्टूबर को DGCA चीफ विक्रम देव दत्त को पद से हटाते हुए कोयला मंत्रालय में सचिव बना दिया। इस बदलाव को धमकी वाले मामलों से जोड़कर देखा जा रहा है।     मुंबई और कोच्चि से 2 अरेस्ट: मुंबई पुलिस ने एक शख्स को गिरफ्तार किया। इसके अलावा छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव से एक नाबालिग को हिरासत में लिया गया है। दोनों ने इंडिगो फ्लाइट में बम की धमकी दी थी। वहीं, केरल के कोच्चि एयरपोर्ट पर सोमवार को एक यात्री को बम की धमकी देने के आरोप में हिरासत में लिया गया। धमकियों से हफ्तेभर में ₹200 करोड़ से ज्यादा का नुकसान विमान में बम होने की सूचना मिलने पर फ्लाइट को अपने निर्धारित एयरपोर्ट के बजाय नजदीकी एयरपोर्ट पर उतारा जाता है। इससे ईंधन की खपत तो ज्यादा होती ही है, विमान की दोबारा जांच करने, यात्रियों को होटलों में ठहराने और उन्हें उनके मंजिल तक पहुंचाने के लिए भी व्यवस्था करनी पड़ती है। एक रिपोर्ट के अनुसार, इन सब पर करीब 3 करोड़ रुपए तक खर्च होते हैं। इस हफ्ते विस्तारा, एअर इंडिया, इंडिगो, अकासा, स्पाइसजेट, स्टार एयर और अलायंस एयर की 70 से ज्यादा घरेलू व अंतरराष्ट्रीय उड़ानों को धमकी मिल चुकी है। धमकियों की वजह से अब तक 200 करोड़ रुपए तक का नुकसान हो चुका है।  

मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी द्वारा 121 कार्मिकों को 35 वर्षीय चतुर्थ समयमान वेतनमान का लाभ

भोपाल मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी द्वारा महाप्रबंधक, उप महाप्रबंधक, प्रबंधक, निज सहायक, कार्यालय सहायक, शीघ्रलेखक, वरिष्‍ठ परीक्षण सहायक, सहायक मानचित्रकार एवं फार्मासिस्‍ट संवर्ग के कुल 121 कार्मिकों को 35 वर्षीय चतुर्थ समयमान वेतनमान के आदेश जारी किए गये हैं। कंपनी द्वारा जारी आदेश में 37 सेवानिवृत्त कार्मिक भी शामिल हैं, जिनको 35 वर्षीय चतुर्थ समयमान वेतनमान का लाभ प्रदान किया गया है। लाभ प्राप्त करने वाले कर्मचारियों में कंपनी मुख्‍यालय सहित क्षेत्रीय कार्यालय भोपाल एवं ग्‍वालियर के अधीन आने वाले वृत्‍त एवं संभाग के कर्मचारी भी शामिल हैं।  

शिफ्टिंग की बजाय रेलवे ने काट दिए कई वृक्ष, मौके पर मिले ठूंठ और लकड़ियों के टुकड़े

बिलासपुर वृक्षों की शिफ्टिंग की सूचना देकर रेलवे हरियाली ही साफ कर दी। मौके पर मिले ठूंठ और लकड़ियों के टुकड़े इसका प्रमाण है। पर्यावरण को नुकसान पहुंचाने के इस मामले की शिकायत मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। उन्हें बड़ी संख्या में ठूंठ मिले। इसके अलावा कटाई के संबंध में जब मौके पर मौजूद ठेकेदार व कर्मचारियों से अनुमति के दस्तावेज मांगें तो वह नहीं उपलब्ध करा सके। हालांकि कुछ पेड़ों को नई जगह पर शिफ्ट किया गया। टीम ने उस जगह का भी मुआयना किया। लेकिन, अधिकांश वृक्ष सूख चुके थे। जिसे देखकर विभाग का अमला नाराज हुआ। उन्होंने कहा कि पेड़ एक से दूसरी जगह पर स्थानांतरित करना आसान नहीं होता है। यह वृक्ष भी जीवित रहेंगे या नहीं इसकी कोई गारंटी नहीं है। जिस जगह पर हरे- भरे वृक्षों के ठूंठ व कटी लकड़ियां मिलीं है, दरअसल वहां रेलवे वंदे भारत ट्रेनों के बेहतर रखरखाव के लिए डिपो का निर्माण करा रही है। स्थानांतरित की बजाय रेलवे पेड़ों को काट दिया। इस मामले की शिकायत मिलने के बाद बुधवार को बिलासपुर वन परिक्षेत्र के डिप्टी रेंजर अन्य वनकर्मियों को लेकर जांच करने पहुंचे। टीम पहले उस जगह पर पहुंची, जहां से वृक्षों को स्थानांतरित करने की बात कही जा रही थी। एफसीआई गोदाम के इस हिस्से में टीम को कई वृक्षाें के ठूंठ नजर आए। इतना ही नहीं वृक्षों की कटाई के बाद लकड़ियां एक किनारे डंप की गई थी। कुछ दूर आगे भारी मात्रा में वृक्षों के ऊपरी हिस्से की कटी डंगाल पड़ी हुई थी। जिससे अनुमान लगाया जा सकता है कि कितनी बड़ी संख्या में वृक्षों की कटाई की गई है। हालांकि इस जगह पर रेलवे ने कुछ पेड़ शिफ्ट किए हैं। लेकिन, वह भी सूख गए है। वृक्षों को देखकर टीम हैरान भी रही। उनका कहना था कि रेलवे ने वृक्षों को उखाड़कर यहां लगा दिया। इससे रिप्लांट किसी भी सूरत में सफल नहीं हो सकता। वन विभाग रेलवे ने किसी तरह अनुमति नहीं ली है। विभाग ने बताया इन प्रक्रियाओं का करना होता है पालन, जो नहीं किया     किसी भी पेड़ दोबारा लगाने के लिए उखाड़ा नहीं जाता बल्कि खोदकर निकाले जाते हैं ताकि जड़ के साथ मिट्टी भी निकले।     जहां पेड़ लगने हैं, वहां की मिट्टी और जहां पहले लगे थे, उन दोनों की मिट्टी परीक्षण कराया जाता है। मिलान होने पर प्लांटेशन होता है। परीक्षण लैब में कराना है।     पुराने जगह से ज्यादा के हिस्से में प्लांटेशन करने के लिए गड्डा खोदा जाता है।     पटाव के लिए वहीं मिट्टी लानी पड़ती है। इसके बाद 15 दिन तक का गोबर डाला लाता है। तब जाकर उस जगह पेड़ लगाए जा सकते हैं।     प्लांटेशन का समय जून व जुलाई का महीना होता है।     दोबारा पेड़ लगाने के लिए उसे उखाड़ने के 90 मिनट बाद रोपण करना अनिवार्य होता है।     डंगालों की छटाई होनी चाहिए। ताकि तेज हवा या अन्य कारणाें से पेड़ की जड़ न हिले। ट्रैक्टर से हो रहा था परिवहन जांच के दौरान टीम को एक ट्रैक्टर भी नजर आया। जब चालक से पूछताछ की गई तो उसने बताया कि इसी से कटे पेड़ों की लकड़ियों का परिवहन कर रहा है। रेलवे ने शिफ्टिंग की योजना बनाई थी तो पेड़ काटकर लकड़ियों को कहा डंप किया जा रहा है, यह भी जांच का विषय है।

ज्वेरेव ने गिरोन को हराकर वियना क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई

वियना एलेक्जेंडर ज्वेरेव ने एर्स्टे बैंक ओपन टेनिस के प्री-क्वार्टर फाइनल यहां मार्कोस गिरोन को 6-2, 7-5 से शिकस्त दी। रैंकिंग में तीसरे स्थान पर काबिज जर्मनी के इस खिलाड़ी की यह मौजूदा साल की 61वीं जीत है। इससे उन्होंने 2018 में दर्ज 60 जीत की अपनी रिकॉर्ड में सुधार किया। ज्वेरेव के सामने क्वार्टर फाइनल में लोरेंजो मुसेटी की चुनौती होगी। गेल मोनफिल्स के बीमारी के कारण अपने दूसरे दौर के मैच से हटने से मुसेटी ने अंतिम आठ में अपनी जगह पक्की की। ग्रिगोर दिमित्रोव ने झांग झिझेन को 6-4, 7-5 से हराया। बल्गारिया के तीसरी वरीयता प्राप्त इस खिलाड़ी को अंतिम आठ में जगह बनाने के लिए  टॉमस मचाक से भिड़ना होगा। ब्रैंडन नकाशिमा और करेन खाचानोव भी अपने अपने मुकाबले जीत कर आगे बढ़ने में सफल रहे।  

मौके पर हुई मौत, छत्तीसगढ़-महासमुंद में 6 साल की बच्ची को ट्रक ने रौंदा

महासमुंद. जिले के बागबाहरा थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक घटना में 6 वर्षीय मासूम बच्ची की मौत हो गई. सीमेंट से भरी एक ट्रक ने 6 साल की मासूम बच्ची को रौंद दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई. पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा और आगे की कार्रवाई में जुट गई है. जानकारी के अनुसार, यह घटना राष्ट्रीय राजमार्ग 353 पर फुलवारी चौक के पास हुई. मृतक बच्ची, कुमारी दीक्षा गुप्ता, अपने घर से सामान लेने निकली थी और सड़क पार कर रही थी. इसी दौरान रायपुर से सीमेंट लेकर ओडिशा जा रही आयरन ट्रेडर्स की ट्रक (क्रमांक CG 04 MC 7433) ने उसे कुचल दिया. दुर्घटना के तुरंत बाद ट्रक चालक और सह चालक दोनों मौके से फरार हो गए. पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है और आरोपी चालक की तलाश कर रही है. इस घटना ने स्थानीय लोगों में काफी आक्रोश देखने को मिल रहा है.

गत चैंपियन नोवाक जोकोविच पेरिस मास्टर्स से हटे

पेरिस गत चैंपियन नोवाक जोकोविच ने अगले सप्ताह होने वाले पेरिस मास्टर्स टेनिस टूर्नामेंट से नाम वापस ले लिया है। आयोज इस 37 साल के खिलाड़ी ने पिछले सप्ताह ‘सिक्स किंग्स स्लैम’ प्रदर्शनी टूर्नामेंट में भाग लिया था। आयोजकों ने जोकोविच के हटने का कोई कारण नहीं बताया है। रैंकिंग में सबसे लंबे समय तक शीर्ष स्थान रहे सर्बिया के इस खिलाड़ी ने एक इंस्टाग्राम पोस्ट में कहा कि, ‘‘मुझे उन सभी लोगों के लिए खेद है जो मुझे वहां खेलते हुए देखना चाहते थे।’’ उन्होंने कहा, ‘‘वहां सात खिताब जीतने के दौरान मेरी कई अच्छी यादें हैं और उम्मीद है कि अगले साल वापस आऊंगा।’’ जोकोविच ने पेरिस इनडोर टूर्नामेंट में रिकॉर्ड सात खिताब जीते हैं। उनके इसमें नहीं खेलने के फैसले से साल के अंत में होने वाले एटीपी फाइनल्स के लिए क्वालीफाई करने की संभावनाओं को झटका लग सकता है। इसमें शीर्ष आठ खिलाड़ी शामिल होंगे। चौबीस बार के ग्रैंड स्लैम चैंपियन जोकोविच फिलहाल एटीपी फाइनल्स की दौड़ में छठे स्थान पर हैं। जननिक सिनर, कार्लोस अलकराज, अलेक्जेंडर ज्वेरेव और डेनियल मेदवेदेव ने 10 से 17 नवंबर तक होने वाली आयोजन के लिए पहले ही क्वालीफाई कर लिया है।    

सोशलाइजिंग से थक गई हैं अभिनेत्री सान्या मल्होत्रा

  मुंबई, अभिनेत्री सान्या मल्होत्रा अपनी सोशल लाइफ से थक गई हैं। सान्या ने कहा कि केवल दो दिनों में उन्हों ने एक साल की सामाजिक गतिविधियां पूरी कर ली हैं। सान्या मशहूर डिजाइनर मनीष मल्होत्रा की दिवाली पार्टी समेत कई पार्टियों और समारोहों में शामिल होती रही हैं। अभिनेत्री ने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर अपनी एक तस्वीर शेयर की है। इसमें वह अपनी कार की पिछली सीट पर काले रंग की ड्रेस पहने बैठी हैं। तस्वीर में अभिनेत्री थम्स अप करते मुस्कुराती दिखाई दे रही हैं। कैप्शन में सान्या ने लिखा, “पूरे साल की सोशलाइजिंग दो दिनों में पूरी कर ली”। उनके करियर पर नजर डालें तो अभिनेत्री वरुण धवन, जाह्नवी कपूर और मनीष पॉल के साथ “सनी संस्कारी की तुलसी कुमार” में काम कर रही हैं। “सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी” कथित तौर पर “बद्रीनाथ की दुल्हनिया” का सीक्वल है। इस फिल्म में वरुण और शशांक खेतान फिर से साथ काम कर रहे हैं। इससे पहले उन्हों‘ने “हम्प्टी शर्मा की दुल्हनिया” और “बद्रीनाथ की दुल्हनिया” में काम किया था। वह आरती कदव द्वारा निर्देशित “मिसेज” में भी नजर आएंगी। फिल्म एक ऐसी महिला की कहानी है, जिसे कई तरह की चुनौतियों का सामना करना पड़ता है, क्योंकि वह अपनी राह पर चलने की कोशिश करती है। “सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी” और “मिसेज” के अलावा सान्या के पास वरुण अभिनीत “बेबी जॉन” है। एक्शन थ्रिलर का निर्देशन कलीज ने किया है और “जवान” निर्माता एटली ने इसका निर्माण किया है। यह फिल्म एटली की 2016 की तमिल फिल्म “थेरी” की आधिकारिक रीमेक है। इसमें कीर्ति सुरेश भी हैं, जो वामिका गब्बी और जैकी श्रॉफ के साथ हिंदी फिल्मों में डेब्यू करने के लिए तैयार हैं। दिल्ली में जन्मी, 32 वर्षीय स्टार ने 2016 में आमिर खान अभिनीत “दंगल” से अभिनय की शुरुआत की। इसके बाद उन्हें ‘पटाखा’, ‘बधाई हो’, ‘लूडो’, ‘शकुंतला देवी’, ‘जवान’, ‘सैम बहादुर’, ‘पगलैट’, ‘मीनाक्षी सुंदरेश्वर’ और ‘कथल’ जैसी कुछ फिल्मों में देखा गया।    

आंदोलन में शामिल होने जा रहे 6 शिक्षक घायल, छत्तीसगढ़-कांकेर में पेड़ से टकराई कार

कांकेर. प्रदेशभर के शिक्षक आज अपनी 5 सूत्रीय मांगों को लेकर राज्य के सभी जिला मुख्यालयों में बड़ा धरना प्रदर्शन कर रहे हैं. प्रदर्शन में शामिल होने जा रहे 6 शिक्षकों के साथ सड़क हादसा हो गया. पंखांजूर से कांकेर जिला मुख्यालय जाते वक्त दुर्गुकोंदल थानाक्षेत्र के पुत्तरवाही के पास शिक्षकों की कार पेड़ से जा टकराई. इस घटना में कार बुरी तरह दुर्घटनाग्रस्त हो गई और कार में सवार सभी शिक्षकों को मामूली चोट आई है. दरअसल,  प्रदेश के शिक्षकों में संविलियन के बाद उनकी वर्षो की पुरानी सेवा को शून्य किये जाने से बड़ी नाराज़गी है. इसके कारण उन्हें कर्मचारियों को मिलने वाले त्रिस्तरीय क्रमोन्नति/ समयमान वेतनमान से वंचित होना पड़ रहा है. OPS में पूर्ण पेंशन नहीं मिल पायेगा, ग्रेज्युटी, कैशलीव जैसी सुविधाओं में भी आंशिक लाभ ही मिल पायेगा, क्योंकि इन सबका पूर्ण लाभ लेने के लिए निर्धारित समयावधि की सेवा आवश्यक होती है. पुरानी सेवा गणना नहीं होने से कई तरह की वेतन विसंगतियां भी शिक्षक एल बी संवर्ग के वेतनमान में आई है. शिक्षकों का कहना है कि वेतन विसंगति को दूर करने की बात मोदी गारंटी में वर्तमान सरकार ने खुद अपने संकल्प पत्र में लिखा है. ऐसे में अपनी इन्ही मांगो को लेकर प्रदेश के 1 लाख 80 हजार शिक्षक आज 24 अक्टूबर को राज्य के सभी जिला मुख्यालयों में बड़ा धरना प्रदर्शन कर रहे हैं. बता दें, संविलियन आंदोलन के बाद यह पहला आंदोलन होगा, जिसमें सभी प्रमुख शिक्षक संगठन एक साथ एक मंच पर आकर शिक्षक संघर्ष मोर्चा बनाकर आंदोलन कर रहे हैं. छत्तीसगढ़ शिक्षक संघर्ष मोर्चा की 5 सूत्री मांगें — 0- मोदी की गारंटी के तहत सहायक शिक्षकों के वेतन विसंगति को दूर कर सभी एलबी संवर्ग को क्रमोन्नत वेतनमान प्रदान किया जाए. 0- पुनरीक्षित वेतनमान में सही वेतन का निर्धारण कर 1.86 के गुणांक पर वेतन का निर्धारण किया जाए. 0- पूर्व सेवा अवधि की गणना करते हुए सभी शिक्षक को पुरानी पेंशन को निर्धारित करते हुए भारत सरकार द्वारा 2 सितंबर 2008 के जारी आदेश के समान 33 वर्ष में पूर्ण पेंशन के स्थान पर 20 वर्ष में पूर्ण पेंशन का प्रावधान किया जाए. 0- उच्च न्यायालय बिलासपुर द्वारा डबल बैच द्वारा पारित निर्णय के तहत सभी पात्र शिक्षकों के लिए क्रमोन्नति समयमान का विभागीय आदेश जारी किया जाए. 0- शिक्षक और कर्मचारियों को केंद्र के समान 1 जुलाई 2024 से 3% महंगाई भत्ता दिया जाए. जुलाई 2019 से देयतिथि पर महंगाई भत्ते के एरियर राशि का समायोजन जीपीएफ और सीजीपीएफ खाता में किया जाए.

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. यादव की उपस्थिति में मध्य प्रदेश टूरिज्म बोर्ड और एकेएस यूनिवर्सिटी के बीच एमओयू, युवाओं को देंगे प्रशिक्षण

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने रीवा में रीजनल इंडस्ट्री कान्क्लेव में मध्य प्रदेश टूरिज्म बोर्ड के न्यूजलेटर ‘ऑफबीट मध्य प्रदेश’ का विमोचन किया। इस न्यूजलेटर का उद्देश्य राज्य के पर्यटन स्थलों की व्यापक जानकारी प्रदान करना और राज्य में पर्यटन को बढ़ावा देना है। हर तीन महीने में प्रकाशित होने वाले इस न्यूज लेटर में मध्य प्रदेश के ऐतिहासिक, सांस्कृतिक, प्राकृतिक, और धार्मिक स्थलों के बारे में जानकारी दी जाएगी। मध्य प्रदेश के पर्यटन स्थल, नीतियों, आयोजन और सम-सामयिक गतिविधियों के प्रचार प्रसार के लिए प्रकाशन किया जा रहा है। एपी टूरिज्म की वेबसाइट पर भी दिखेगा न्यूजलेटर पर्यटन क्षेत्र के देश और विदेश के हितधारक, मीडिया और जनसामान्य को मध्य प्रदेश पर्यटन की उपलब्धियों और नवाचार की जानकारी मिल सकेगी। इस न्यूजलेटर को मध्य प्रदेश पर्यटन की वेबसाइट पर भी अपलोड किया जाएगा। पर्यटन गतिविधियों से स्थानीय स्तर पर बढेंगे रोजगार मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने फेन सेन्चूरी, मंडला में स्थित इकाई के संचालन के लिए स्वीकृति पत्र (लेटर ऑफ अवॉर्ड) अंश इन्फ्रास्ट्रक्चर और डेवलपर्स रायपुर को सौंपा। मध्य प्रदेश राज्य पर्यटन विकास निगम द्वारा 30 वर्ष के लिए पीपीपी मोड में संचालित करने के लिए सौंपा है। इससे क्षेत्र में पर्यटन गतिविधियों का विकास होगा और स्थानीय स्तर पर रोजगार में वृद्धि होगी। पर्यटन प्रबंधन के क्षेत्र में कौशल विकास मुख्यमंत्री डॉ. यादव की उपस्थिति में मध्य प्रदेश टूरिज्म बोर्ड (एमपीटीबी) और एकेएस यूनिवर्सिटी, सतना के एक महत्वपूर्ण समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए गए। इस समझौते का उद्देश्य सतना और रीवा क्षेत्र में पर्यटन प्रबंधन और आतिथ्य क्षेत्र में कौशल विकास और रोजगार क्षमता को बढ़ावा देना है। दोनों संस्थाएं मिलकर पर्यटन एवं आतिथ्य सत्कार के क्षेत्र में प्रशिक्षण, पाठ्यक्रम विकास, इंटर्नशिप के माध्यम से रोजगार एवं स्व-रोजगार के अवसरों को प्रोत्साहित करेंगी। एमपी के पर्यटन स्थलों की जानकारी आसानी से उपलब्ध होगी प्रमुख सचिव पर्यटन और संस्कृति एवं प्रबंध संचालक टूरिज्म बोर्ड शिव शेखर शुक्ला ने बताया कि मध्य प्रदेश में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए कई महत्वपूर्ण कदम उठाए जा रहे हैं। ऑफ बीट मध्य प्रदेश न्यूजलेटर के माध्यम से देश-विदेश के पर्यटकों को राज्य के पर्यटन स्थलों की जानकारी आसानी से उपलब्ध हो सकेगी। न्यूजलेटर में पर्यटन से जुड़े पहलुओं पर होगा फोकस न्यूजलेटर राज्य के पर्यटन से जुड़े सभी महत्वपूर्ण पहलुओं पर फोकस करेगा, जिसमें टाइगर रिजर्व, नेशनल पार्क, विरासत स्थल, धार्मिक स्थल और पारंपरिक गांव सहित पर्यटन नीतियां और नवाचार की जानकारी शामिल होगी। इसके साथ ही एकेएस यूनिवर्सिटी, सतना के साथ हुआ एमओयू क्षेत्रीय विकास, उद्यमिता को बढ़ावा देने और समुदायों के सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है, जो सतना और रीवा के पर्यटन और आतिथ्य क्षेत्र में रोजगार की नई संभावनाएं पैदा करेगी।

पारिस्थितिक तंत्र में आई समृद्धि, छत्तीसगढ़-बलौदाबाजार के बारनावापारा अभयारण्य में मिली नई तितलियां

बलौदाबाजार। बारनावापारा वन्यजीव अभयारण्य में आयोजित बटरफ्लाई मीट के दौरान छात्रों, शोधार्थियों और पर्यावरणविदों ने तितलियों की ऐसी प्रजातियों की खोज की. इन नई प्रजातियों की पहचान से अभयारण्य की पारिस्थितिक तंत्र की समृद्धि और विविधता का संकेत मिलता है. विशेषज्ञों का मानना है कि इन नई तितलियों का अध्ययन करने से पारिस्थितिकी तंत्र के विभिन्न पहलुओं को समझने में मदद मिलेगी. बारनावापारा वन्यजीव अभयारण्य में आयोजित बटरफ्लाई मीट के दौरान छात्रों और शोधकर्ताओं की टीम ने बटरफ्लाई के जीवन चक्र को पूरा होते देखा. मीट के समापन पर वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग में अपर प्रधान मुख्य वन संरक्षक संजीता गुप्ता, मुख्य वन संरक्षक (वन्यप्राणी) एवं क्षेत्र संचालक उदन्ती सीतानदी टायगर रिवर्ज रायपुर सातोविशा समाजदार और डीएफओ मयंक अग्रवाल शामिल हुए. बारनवापारा अभयारण्य में बटरफ्लाई मीट के आयोजन का उद्देश्य अभ्यारण्य के पारिस्थितिकी तंत्र और तितलियों की विविधता का अध्ययन करना था. इस मीट में छात्रों, पर्यावरणविदों और शोधकर्ताओं ने मिलकर तितलियों की विभिन्न प्रजातियों का सर्वेक्षण किया. वन विभाग का लक्ष्य न केवल तितलियों की नई प्रजातियों की पहचान करना था, बल्कि उनके संरक्षण के लिए आवश्यक कदम उठाना भी था. मुख्य वन संरक्षक संजीता गुप्ता ने बताया कि हम प्रयास कर रहे हैं कि दिसंबर माह में बर्ड सर्वे का आयोजन हो. बारनवापारा अभ्यारण्य में पक्षी विहार बनाया गया है, जहां पर बड़ी संख्या में स्थानीय पक्षी हर समय मौजूद रहते हैं. इसके अलावा ठंड के मौसम में विदेशी पक्षियों का आगमन भी होता है, इसलिए इस बार पक्षियों की गणना भी की जाएगी. यह गणना दिसंबर और जनवरी माह के मध्य किया जाएगा. इस आयोजन में स्कूल और कॉलेज के छात्र-छात्राओं को शामिल करने का प्रयास किया जाएगा. मुख्य वन संरक्षक सातोविशा समाजदार ने कहा कि जंगल को जंगल की तरह रखना जरूरी है. तितलियाँ और पक्षी वातावरण में होने वाले परिवर्तन की पहले ही सूचना दे देती है. आज पर्यावरण प्रदूषण बढ़ रहा है, जिसको बचाने के लिए जंगल का होना आवश्यक है, बगीचे से काम नहीं चलेगा. पशु-पक्षियों के साथ जंगल नितांत आवश्यक है. बारनवापारा अभयारण्य के अधीक्षक आनंद कुदरया, परिक्षेत्र अधिकारी बारनवापारा सुनिल खोब्रागढ़े, परिक्षेत्र अधिकारी कोठारी जीवन लाल साहू, परिक्षेत्र सहायक बारनवापारा गितेश बंजारे, परिक्षेत्र सहायक रामपुर गोपाल प्रसाद वर्मा, पूर्णिमा वर्मा, नंद कुमार बघेल, नेहरू राम निषाद ने प्रतिभागियों को बारनवापारा अभयारण्य के अलग-अलग स्थानों का दौरा कराया गया.

25 अक्टूबर को छत्तीसगढ़ के दौरे पर रहेंगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु, प्रधानमंत्री जनमन योजना का फीडबैक लेंगी

रायपुर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू छत्तीसगढ़ के अपने दूसरे प्रवास पर 25 अक्टूबर 2024 को रायपुर आ रही हैं। इस यात्रा के दौरान, वह प्रधानमंत्री जनमन योजना का फीडबैक लेने के साथ-साथ प्रदेश की आदिवासी संस्कृति और विकास योजनाओं पर ध्यान केंद्रित करेंगी। राष्ट्रपति नवा रायपुर में आदिवासियों से मुलाकात करेंगी, जिसमें वह उनके अनुभव और योजनाओं की जानकारी को टटोलेंगी। इस अवसर पर, राष्ट्रपति आदिवासी संस्कृति पर आधारित किताबों का विमोचन भी करेंगी, जो इस समुदाय की समृद्ध विरासत को प्रकट करती हैं। राष्ट्रपति मुर्मू का कार्यक्रम काफी व्यस्त रहेगा। 25 अक्टूबर को सुबह 11 बजे रायपुर एयरपोर्ट पर पहुंचने के बाद, वह तुरंत रायपुर एम्स के दूसरे दीक्षांत समारोह में शामिल होंगी, जो सुबह 11:30 बजे शुरू होगा। इसके बाद, वह दोपहर 1 बजे एम्स से रवाना होकर राजभवन पहुंचेंगी। राजभवन में कुछ समय बिताने के बाद, राष्ट्रपति दोपहर 3 बजे एनआईटी रायपुर के 14वें दीक्षांत समारोह में हिस्सा लेंगी। इसके बाद, शाम 4:30 बजे नवा रायपुर स्थित पुरखौती मुक्तांगन में स्थानीय आदिवासियों से मुलाकात करने का कार्यक्रम है। द्रौपदी मुर्मू शाम 6 बजे राजभवन लौटकर रात्रि विश्राम करेंगी। पुरखौती मुक्तांगन ओपन संग्रहालय में राष्ट्रपति के आगमन को देखते हुए 24 और 25 अक्टूबर को इसे बंद रखने का निर्णय लिया गया है। आवश्यक मरम्मत और साफ-सफाई के बाद, संग्रहालय 26 अक्टूबर से फिर से खुल जाएगा। राष्ट्रपति का 26 अक्टूबर का कार्यक्रम भी महत्वपूर्ण रहेगा। सुबह 9:00 बजे वह रायपुर के विवेकानंद सरोवर का दौरा करेंगी, और फिर 10:00 बजे रायपुर एयरपोर्ट से भिलाई के लिए रवाना होंगी। वहां, वह सुबह 11:00 बजे आईआईटी भिलाई के चौथे दीक्षांत समारोह में शामिल होंगी। दोपहर 1:30 बजे भिलाई से लौटकर, वह रायपुर स्थित पं. दीनदयाल उपाध्याय स्मृति चिकित्सा और आयुष विश्वविद्यालय के तीसरे दीक्षांत समारोह में शामिल होंगी। अंत में, शाम 5:00 बजे राष्ट्रपति मुर्मू रायपुर एयरपोर्ट से दिल्ली के लिए रवाना होंगी। 25 अक्टूबर का कार्यक्रम 25 अक्टूबर को सुबह 11 बजे रायपुर एयरपोर्ट पर पहुंंचेगी। राष्ट्रपति सुबह 11:30 बजे रायपुर एम्स के दूसरे दीक्षांत समारोह में शामिल होंगी। दोपहर 1 बजे एम्स से रवाना होकर राजभवन पहुंचेंगी। यहां से दोपहर 3 बजे एनआइटी रायपुर के 14वें दीक्षांत समारोह में हिस्सा लेंगी। फिर शाम 4:30 बजे नवा रायपुर स्थित पुरखौती मुक्तांगन में स्थानीय आदिवासियों से मुलाकात करेंगी। द्रौपदी मुर्मू शाम छह बजे राजभवन लौटेंगी और रात्रि विश्राम करेंगी। 26 अक्टूबर का कार्यक्रम सुबह 9:00 बजे रायपुर के विवेकानंद सरोवर का दौरा करेंगी। सुबह 10:00 बजे रायपुर एयरपोर्ट से भिलाई के लिए प्रस्थान करेंगी। सुबह 11:00 बजे आइआइटी भिलाई के चौथे दीक्षांत समारोह में शामिल होंगी। दोपहर 1:30 बजे भिलाई से रायपुर स्थित राजभवन लौटेंगी। दोपहर 3:30 बजे पं. दीनदयाल उपाध्याय स्मृति चिकित्सा और आयुष विश्वविद्यालय के तीसरे दीक्षांत समारोह में शामिल होंगी। शाम 5:00 बजे राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, दिल्ली के लिए रायपुर एयरपोर्ट से रवाना होंगी।

आज और कल निकालेंगे रैली, छत्तीसगढ़-रायपुर दक्षिण के कांग्रेस-बीजेपी प्रत्याशी ने शुभ मुहूर्त में भरे नामांकन

रायपुर. रायपुर दक्षिण विधानसभा उपचुनाव के लिए कांग्रेस और बीजेपी प्रत्याशी ने शुभ मुहूर्त में नामांकन दाखिल किया है। कांग्रेस के आकाश शर्मा और भाजपा के सुनील सोनी ने एक साथ आज नामांकन भरा है। वहीं कांग्रेस प्रत्याशी आकाश शर्मा 24 अक्टूबर को और बीजेपी प्रत्याशी सुनील सोनी 25 अक्टूबर को रैली निकालकर फिर से नामांकन दाखिल करेंगे। नामांकन के समय दोनों का आमना-सामना हुए, तो कांग्रेस प्रत्याशी आकाश ने सुनील सोनी और बृजमोहन अग्रवाल का पैर छूकर आशीर्वाद लिया। वहीं अब तक रायपुर दक्षिण विधानसभा उपचुनाव के लिए 10 निर्दलीय उम्मीदवारों ने अपने नामांकन पत्र दाखिल किए हैं। इसमें से एक राइट टू रिकाल पार्टी से अपना नाम निर्देशन पत्र जमा किया। हालांकि इस सीट में सीधा मुकाबला कांग्रेस और बीजेपी के बीच होने वाला है। अब तक किसी निर्दलीय उम्मीदवार ने या न किसी तीसरे पार्टी ने दमखम के साथ कदम रख पाया है। रायपुर नगर दक्षिण उप निर्वाचन-2024 अंतर्गत अभी तक दस उम्मीदवारों ने अपने नामांकन पत्र दाखिल किए हैं। 22 अक्टूबर को निर्दलीय अभ्यर्थी के रूप में नंदिनी नायक, रवि भोई, सैय्यद मुस्लीम, नासीर मोहम्मद, रिजवाना, जुगराज जगत, राईट टू रिकाल पार्टी से चम्पालाल पटेल ने अपना नाम निर्देशन पत्र जमा किया। दूसरी ओर 21 अक्टूबर को निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में शबिस्ता खान, सुषमा अग्रवाल, महेंद्र कुमार बाघ ने अपना नाम निर्देशन पत्र जमा किया। रायपुर नगर दक्षिण उपचुनाव के लिए उम्मीदवार 25 अक्टूबर 2024 तक अपना नामांकन दाखिल कर सकते हैं। शासकीय अवकाश दिवसों को छोड़कर कार्यालयीन दिवसों में सुबह 11 बजे से दोपहर तीन बजे तक नामांकन दाखिल किया जा सकता है। प्राप्त नामांकन पत्रों की संवीक्षा 28 अक्टूबर को की जाएगी। उम्मीदवार 30 अक्टूबर तक अपना नामाकंन वापस ले सकेंगे। रायपुर दक्षिण विधानसभा सीट उप चुनाव 2024: फैक्ट फाइल 0- उप चुनाव- 13 नवंबर 0- मतगणना- 23 नवंबर 0- नामांकन की अंतिम तिथि 25 अक्टूबर 0- नामवापसी की अंतिम तिथि 30 अक्टूबर

तबीयत बिगड़ने पर अस्पताल में कराया भर्ती, छत्तीसगढ़-सक्ति में जहर का सेवन कर स्कूल पहुंची 10वीं की छात्रा

सक्ति. सक्ति जिले में 10 वीं की छात्रा ने जहर का सेवन कर स्कूल पहुंची है। तबियत खराब होने पर सीएचसी अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया,किस कारण से 10 वीं की छात्रा ने जहर सेवन किया है अभी पता नहीं चला सका है। मामला जैजैपुर थाना क्षेत्र का है। मिली जानकारी अनुसार आज बुधवार को जैजैपुर थाना क्षेत्र की रहने वाली 10वीं की छात्रा नाबालिग लड़की  स्कूल पहुंची थी। इस दौरान तबियत बिगड़ी और उल्टी होने पर स्कूल प्रबंधक ने उपचार के लिए  अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां जहर सेवन करने की बात सामने आई, नाबालिक लड़की का उपचार जारी है मामले की जानकारी परिजनों ने पुलिस को दी, पुलिस टीम अस्पताल पहुंची और मामले की जांच पड़ताल की जा रही है,किस कारण से जहर सेवन किया है अभी स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live