LATEST NEWS

अगर यूरोपीय संघ समझौते में डेयरी उद्योग को जोड़ने की मांग पर जोर देता रहेगा तो यह समझौता नहीं हो पाएगा

नई दिल्ली केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने शुक्रवार को भारत और यूरोपीय संघ के बीच होने वाले मुक्त व्यापार समझौते को लेकर अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि अगर यूरोपीय संघ समझौते में डेयरी उद्योग को जोड़ने की मांग पर जोर देता रहेगा तो यह समझौता नहीं हो पाएगा। अपनी बात पर जोर देते हुए केंद्रीय मंत्री ने कहा कि हम चाहते हैं कि दोनों पक्षों के बीच में मुक्त व्यापार समझौता वार्ता में तेजी आए लेकिन यह आपसी संवेदनशीलता और समझने की क्षमता के बिना नहीं हो सकता। एशिया पैसिफिक के नाम से आयोजित एक सम्मेलन में बोलते हुए केंद्रीय मंत्री ने कहा कि किसी भी समझौते पर आगे बढ़ने के लिए दोनों पक्षों को एक-दूसरे की संवेदनशीलताओं को समझना होगा। उन्होंने कहा कि यूरोपीय संघ के सदस्य देशों की प्रति व्यक्ति आय भारतीय राज्यों की तुलना में बहुत अधिक है। जिस समय केंद्रीय मंत्री गोयल यह बात बोल रहे थे वहां पर जर्मनी के आर्थिक मंत्री बैठे हुए थे। डेयरी सेक्टर नहीं खोल सकता- पीयूष गोयल केंद्रीय मंत्री ने डेयरी सेक्टर पर अपनी बात साफ-साफ रखते हुए कहा कि मैं भारत का डेयरी सेक्टर नहीं खोल सकता। यदि आप बार-बार इस पर जोर देते हैं तो फिर यह समझौता होगा ही नहीं। आप इसके बिना कोई बेहतर विक्लप पर आ सकते हैं तो फिर यह बेहतर है। आप ऑस्ट्रेलिया का उदाहरण ले लीजिए, हम दोनों ही देशों में डेयरी सेक्टर मजबूत है ऐसे में हमारे बीच में जो एफटीए साइन हुआ वह बिना डेयरी सेक्टर के हुआ। पहले औद्योगिक क्षेत्रों पर ध्यान दें दोनों पक्ष- जर्मन मंत्री भारत की तरफ से सीधी बात रखी जाने के बाद जर्मनी के आर्थिक मंत्री ने कहा कि दोनों पक्षों के लिए यही बेहतर होगा कि पहले औद्योगिक पक्ष पर ध्यान केंद्रित किया जाए। उन्होंने कहा कि कृषि इस समझौते के लिए एक समस्याग्रस्त क्षेत्र है क्योंकि भारत और जर्मनी में कृषि क्षेत्र में काम करने वाले लोगों की संख्या में भारी अंतर है। उन्होंने कहा कि जर्मनी में यह जनसंख्या का 2 प्रतिशत है जबकि भारत में यह लगभग 60 प्रतिशत है। अगर समझौते के तहत भारत का कृषि बाजार खोल दिया जाएगा तो यह भारत के लिए परेशानी खड़ी कर देगा।

‘रुमाल’ से शुरू हुई थी पंकज त्रिपाठी की लव स्टोरी, पत्नी ने सुनाया दिलचस्प किस्सा

मुंबई, पंकज त्रिपाठी हिंदी सिने जगत का बड़ा नाम हैं। हर जॉनर की फिल्में की हैं। सीधे साधे त्रिपाठी रोमांटिक भी खूब हैं। अक्सर अपने प्यार की कहानी कई मंचों पर साझा करते आए हैं। इस बार उनकी पत्नी मृदुला ने अपने उन दिनों के प्यार की कहानी बताई है। फिल्म निर्माता अतुल तैशेते के साथ बातचीत में अभिनेता पंकज त्रिपाठी की पत्नी मृदुला ने बताया कि उन्होंने पहली बार स्टार को एक तस्वीर में देखा था और उनकी प्रेम कहानी 1993 में शुरू हुई। इसके बाद दोनों ने साल 2004 में शादी कर ली। मृदुला ने बताया ‘मैंने अपने पति को और उन्होंने मुझे पहली बार 23 मई 1993 को देखा था। उससे पहले हमने एक दूसरे को तस्वीरों में देखा था। यह तस्वीर मेरे भाई की शादी के लिए थी। एक लड़की की तस्वीर आई थी। तस्वीर में उसके दो भाई और माता-पिता थे। यह तब आई थी जब मैं नौवीं में थी और वह ग्यारहवीं में थे। मृदुला ने बताया कि उन्होंने उस तस्वीर को अपने बैग में रख लिया और स्कूल ले गईं, जिसे देखकर उनकी दोस्त उन्हें काफी चिढ़ाती थीं। कहती थीं छोटा भाई तुम्हारे साथ अच्छा लगेगा। मृदुला ने पंकज को सामने से पहली बार अपने भाई के तिलक के दिन देखा था। उन्होंने कहा हमने एक-दूसरे को तिलक में बहुत बार देखा। मैं अभी भी पंकज से कहती हूं कि मैंने तुम्हें तब देखा था जब तुम्हारी दाढ़ी आनी शुरू हुई थी और अब मैं तुम्हें तब देख रही हूं जब तुमने चश्मा लगा लिया है। यह एक लंबा सफर रहा है। प्रेम कहानी के बारे में मृदुला ने आगे कहा हम दोनों एक-दूसरे को पसंद करने लगे थे और फिर कहानी आगे बढ़ाने के लिए और मिलने के लिए वजह ढूंढने लगे। पंकज की पत्नी ने बताया कि उनकी कहानी में खास रोल रूमाल ने निभाया। दिलचस्प किस्से को साझा करते हुए उन्होंने बताया कि हमारे बीच बातचीत की शुरुआत ऐसे हुई कि हाथ धोया तो फिर रुमाल चाहिए और वह देने में हाथ टच होना ही था, जो कि आपको एक अलग अहसास देता है। फिर सिलसिला आगे बढ़ा। मैं पंकज को आप कहती थी। खास बात है कि मां को अंदाजा भी नहीं था और वह मुझे पंकज को भैया बुलाने के लिए कहती थीं। क्योंकि वह मेरी भाभी के भाई थे और मुझसे दो साल बड़े थे। दुविधा थी कि मैं उन्हें भैया नहीं कह सकती थी। मैंने पंकज जी से शुरुआत की और उन्हें कभी भैया या पंकज नहीं कहा। मृदुला ने खुलासा किया कि वह पंकज को पति बुलाती हैं। पंकज और मृदुला की एक बेटी है, जिसका नाम आशी है। उन्होंने बताया कि आज भी मैं उन्हें पति कहती हूं। जब वह 6 महीने या एक साल में कलकत्ता (कोलकाता) आते थे तो जानबूझकर मेरे पैर छूते थे। वह बहुत शरारती हैं। 1993 में शुरू हुई एक छोटी सी प्रेम कहानी 2004 में शादी के साथ खूबसूरत मुकाम पर आई। उन्होंने बताया कि दोनों ने कभी एक-दूसरे से अपने प्यार का इजहार नहीं किया मगर मृदुला ने ही शादी करने की गुजारिश की थी वो भी तब जब त्रिपाठी एनएसडी में थे।  

भारत ने कनाडा से मुख्य राजनयिक संजय कुमार वर्मा समेत 6 लोगों को वापस बुला लिया, खोल दी ट्रूडो सरकार की पोल

नई दिल्ली खालिस्तानी तत्वों को शरण देने और उनके बचाव में भारत से लड़ने के चलते कनाडा के साथ रिश्ते बिगड़ गए हैं। इसी के चलते भारत ने कनाडा से मुख्य राजनयिक संजय कुमार वर्मा समेत 6 लोगों को वापस बुला लिया है। भारत वापस लौटे संजय कुमार वर्मा ने कनाडा सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने एएनआई को दिए इंटरव्यू में कनाडा की जस्टिन ट्रूडो सरकार पर आरोप लगाया कि वह वोटबैंक के लिए खालिस्तानी तत्वों को शरण दे रही है। यही नहीं उन्होंने कहा कि यदि उन्हें खालिस्तानी तत्वों से इतना ही प्यार है तो फिर उनका देश तो बहुत बड़ा है। उसके ही एक हिस्से को वह खालिस्तान क्यों नहीं घोषित कर देते। आखिर कनाडा का ऐसा रवैया क्यों है? इस सवाल पर संजय वर्मा ने कहा, ‘उनको शायद इससे कुछ फायदा मिलता होगा। कनाडा की आज की सरकार को उनसे सपोर्ट, पैसा और चुनाव में वोट मिलता है। वे लोग डरते हैं कि उनका वोटबैंक खिसक जाएगा। कनाडा चाहता है कि वे लोग वहां रहें और उनके प्रति नरमी रखता है। मैं तो कहूंगा कि यदि खालिस्तान का वह इतना ही समर्थन करते हैं तो फिर अपने ही एक हिस्से को खालिस्तान घोषित कर दें। कनाडा तो एक बहुत बड़ा देश है और वह ऐसा कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि भारत में खालिस्तान बनना संभव नहीं होगा।’ उन्होंने कहा कि ये लोग इसलिए ऐसे अराजक तत्वों को सपोर्ट करते हैं क्योंकि उन्हें लगता है कि इनके माध्यम से कई जगहों पर चुनाव जीत सकते हैं। इसके अलावा उनको इनके माध्यम से फंडिंग भी मिलती है। संजय कुमार वर्मा ने एक अन्य इंटरव्यू में बताया था कि कनाडा में उनके ऊपर खालिस्तानी तत्वों ने तलवार से भी हमला किया था। बता दें कि भारत ने कनाडा में अपने राजनयिकों की सुरक्षा को लेकर चिंता जताई थी। इसी को आधार बनाते हुए भारत ने अपने 6 राजनयिकों को वहां से वापस बुला लिया। वहीं कनाडा के भी कुछ राजनयिकों को भारत सरकार ने वापस लौटने का आदेश दिया है।

कांग्रेस के कुशासन के खिलाफ 10 माह पहले जो विश्वास जनता ने भाजपा पर जताया था वह विश्वास कायम है : सोनी

रायपुर भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार सुनील सोनी ने रायपुर दक्षिण विधानसभा क्षेत्र के उपचुनाव हेतु शुक्रवार को मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिहदेव ,उपमुख्यमंत्री अरुण साव,  भाजपा रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल सहित हजारों कार्यकतार्ओं व जनता के साथ भाजपा कार्यालय एकात्मक परिसर से रैली निकाल के कलेक्ट्रेट पहुंच कर अपना नामांकन दाखिल किया। इस मौके पर नामांकन रैली को संबोधित करते हुए प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि सुनील सोनी किसी परिचय के मोहताज नहीं हैं। पूर्व सांसद, रायपुर नगर निगम के महापौर-सभापति रहे, और विभिन्न पदों पर रहकर लंबे समय तक रायपुर की सेवा कार्य किया है। ऐसे लोकप्रिय श्री सोनी को भाजपा ने अपना प्रत्याशी बनाया है। रायपुर दक्षिण विधानसभा में 35 साल से लगातार भारतीय जनता पार्टी जीतती रही है। यह अपराजेय योद्धा बृजमोहन अग्रवाल का क्षेत्र है। आज भाजपा उन्हें बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है, केंद्र में संसद सदस्य बनाकर भेज दिया है। इसलिए श्री सुनील सोनी को भाजपा ने प्रत्याशी बनाकर चुनाव के मैदान में उतारा है। उनको आशीर्वाद देकर विजयी बनाना है। कांग्रेस के 5 वर्षों के कुशासन को प्रदेश की जनता ने देखा है। भाजपा के सुशासन व विकास के सपने को दक्षिण में उतारने के लिए भाजपा को जीताना है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने कहा कि कांग्रेस चाहे जितने दावे-पर-दावे करती रहे, आज इस नामांकन रैली और सभा में उमड़ा जनसमूह यह बता रहा है कि भाजपा रायपुर दक्षिण विधानसभा क्षेत्र में जीत का नया रिकॉर्ड बनाएगी। भाजपा प्रत्याशी सुनील सोनी से रायपुर का प्रत्येक नागरिक सुपरिचित है। छात्र राजनीति से संसदीय राजनीति तक का सफर तय कर चुके श्री सोनी ने रायपुर नगर निगम के सभापति व महापौर, रायपुर विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष और फिर रायपुर संसदीय क्षेत्र के सांसद के तौर पर विकास की इबारतें लिखी हैं। देव ने सांसद बृजमोहन अग्रवाल के विधायक कार्यकाल में हुए कार्यों का जिक्र करते हुए उन कार्यों को और बेहतरीन गति प्रदान कर विकास की गंगा बहाने के लिए भाजपा और भाजपा प्रत्याशी श्री सोनी के तत्पर रहने का भरोसा दिलाते हुए श्री देव ने भाजपा को भारी मतों से विजयी बनाने की अपील की। उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा कि यह दक्षिण विधानसभा का चुनाव एक-एक कार्यकर्ता के लिए बड़ा महत्वपूर्ण चुनाव है। नामांकन रैली को देखकर कांग्रेसी घबरा रहे हैं। रायपुर दक्षिण के सभी लोगों से निवेदन है कि आइए हम सब मिलकर रिकॉर्ड तोड़े और रायपुर दक्षिण के सच्चे जन सेवक सुनील सोनी को रिकॉर्ड वोटों से जिताना है। भाजपा सांसद श्री बृजमोहन अग्रवाल ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि आज रायपुर शहर का जो नया स्वरूप दिखाई देता है, उसकी नींव रखने वाले रायपुर दक्षिण विधानसभा क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी सुनील सोनी हैं। अग्रवाल ने कहा कि 15 वर्ष के भाजपा शासन काल की बात करे जिसने 1 किलो चावल देकर जनता को  भूख से निजात दिलवाया। मा नरेंद्र मोदी जी के 10 वर्ष के शासन में जनता के मकान, स्वास्थ्य, स्वच्छता आम जीवन को परिवर्तित करने वाले सारे कार्य हुए। या फिर विगत 10 माह के विष्णुदेव साय के कार्यकाल हो जहां पर महिलाओं, किसान, गरीबों,  विद्यार्थियों सभी के जीवन स्तर को ऊपर उठाने वाले व्यक्ति मूलक कार्य हुए । जनता जानती है कि उनका विकास भाजपा के साथ ही संभव है। श्री अग्रवाल ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी अब तक की सबसे बड़ी जीत दर्ज करने के संकल्प और विश्वास के साथ मैदान में है। भाजपा प्रत्याशी सुनील सोनी ने नामांकन रैली में उमड़ी जनता और कार्यकर्ता की विशाल भीड को धन्यवाद देते हुए कहा कि जनता ने कोंग्रेस के भूपेश बघेल के पिछले 5 वर्ष के कार्यकाल को देखा है उसने छत्तीसगढ़ को लूटने में कोई कसर नहीं छोड़ी। कोल घोटाला, डीमएफ घोटाला, महादेव सट्टा एक भी मौका नहीं बचा जब उसने छत्तीसगढ़ की जनता को न लूटा हो । उनसे परेशान होकर जनता ने भारतीय जनता पार्टी को चुना और रायपुर दक्षिण में भाजपा के बृजमोहन अग्रवाल को 67000 से अधिक मतों से जिताया । बृजमोहन अग्रवाल जी को भाजपा ने बड़ा दायित्व देकर रायपुर का सांसद बना दिया है और उस क्षेत्र के जनता की सेवा का मौका मुझे दिया है उन्होंने कहा कि जनता अच्छे से जानती है कि 10 माह पहले जो विश्वास उन्होंने भाजपा पर जताया था वह विश्वास कायम है और वे जानते है कि भाजपा की जीत से डबल इंजन की सरकार के विकास की रफ्तार दक्षिण में भी  तेज गति से दौड़ेगी। उन्होंने कहा आज फिर आपको विश्वास दिलाता हूं कि आने वाले समय में  जनता के  भरोसे विश्वास और आशीर्वाद से और तेजी से विकास करेंगे।

उत्तरकाशी में मस्जिद को गिराने की मांग को लेकर हंगामा बढ़ा, हिंदू संगठनों ने किया बंद का ऐलान, धारा 163 लागू

उत्तराखंड उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में एक मस्जिद को गिराने की मांग को लेकर हंगामा बढ़ गया है। आरोप है कि यह मस्जिद अवैध रूप से सरकारी जमीन पर बनाई गई है। इस मस्जिद को हटाने की मांग करते हुए हिंदू संगठनों के लोग दो दिन से सड़कों पर उतरे हुए हैं। गुरुवार को पुलिस ने लाठीचार्ज किया, जिसका विरोध करते हुए हिंदू संगठनों ने शुक्रवार को बंद का आह्वान किया है। व्यापारियों का समर्थन गंगाघाटी और यमुनाघाटी प्रांतीय उद्योग व्यापार संघ ने पुलिस लाठीचार्ज का विरोध किया है। उन्होंने सभी व्यापार मंडलों से अपने प्रतिष्ठानों को बंद रखने के लिए कहा है। पिछले दिन भी संयुक्त हिंदू संगठन की ‘जन आक्रोश’ रैली के समर्थन में उत्तरकाशी, डुंडा, भटवाड़ी और जोशियाड़ा में बाजार बंद रहे। प्रशासन ने एहतियात के तौर पर BNS 163 लागू की है, जिसके तहत 5 से ज्यादा लोग एक जगह जमा नहीं हो सकेंगे। आज शुक्रवार की नमाज अदा की जानी है, लेकिन हिंदूवादी संगठनों ने नमाज का विरोध किया है।   पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच झड़प भीड़ को नियंत्रित करने के दौरान पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच तीखी झड़प हो गई। प्रदर्शनकारियों ने बैरिकेड्स तोड़ने की कोशिश की और पुलिस पर पथराव किया, जिसमें 7-8 पुलिसकर्मी घायल हुए। इसके बाद पुलिस ने भीड़ को खदेड़ने के लिए लाठीचार्ज किया।   प्रशासन की कार्रवाई प्रदर्शनकारी हिंदू संगठनों ने प्रशासन से मस्जिद में जुमे की नमाज पर भी रोक लगाने की मांग की है। तनाव के मद्देनजर पूरे उत्तरकाशी शहर में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। प्रशासन का दावा है कि गुरुवार के प्रदर्शन के बाद स्थिति सामान्य हो गई है और उन्होंने लोगों से अफवाहों पर ध्यान नहीं देने की अपील की है। हालांकि, फिलहाल क्षेत्र में शांति बनी हुई है। प्रशासन स्थिति को नियंत्रित रखने के लिए सतर्क है।  

देव बोले- ये दिवाली सदस्यता वाली, आज से 28 तक चलेगा भाजपा का सर्वस्पर्शी सर्वाधिक सदस्यता अभियान

रायपुर भाजपा ने केवल 46 दिनों में 50 लाख से ज्यादा सदस्य बनाकर छत्तीसगढ़ में इतिहास रचा है। भाजपा के सर्वस्पर्शी, सर्वाधिक सदस्यता अभियान के तहत अब 26, 27, 28 अक्टूबर को महिलाओं, थर्ड जेंडर, पुजारियों एवं अन्य कई क्षेत्रों के लोगों को भाजपा की सदस्यता दिलाई जाएगी। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा कि भाजपा से जुडना राष्ट्रशक्ति को मजबूत करना है, इसलिए अधिक-से-अधिक लोग दिल से, दल से, जुड़ें। भाजपा कार्यकतार्ओं के लिए यह दीपावली सदस्यता वाली दीपावली है। भाजपा सदस्यता अभियान की अब तक की प्रगति और ऐतिहासिक सफलता का पूरा श्रेय भाजपा नेताओं, पदाधिकारियों व कार्यकतार्ओं को देते हुए देव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की गांरटी एवं मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सुशासन ने भाजपा सदस्यता अभियान का यह इतिहास रचा है। सदस्यता अभियान में कार्यकतार्ओं ने परिश्रम की पराकाष्ठा की। छत्तीसगढ़ में रहने वाले हर वर्ग, हर क्षेत्र के लोगों में भाजपा से जुड?े को लेकर उत्साह का माहौल रहा। साय सरकार ने केवल 10 महीनों के कार्यकाल में ऐतिहासिक उपलब्धियाँ हासिल की हैं। सबसे कम समय में 70 लाख महिलाओं को 1,000 रुपए, 18 लाख प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना, धान का बकाया बोनस के 3,716 करोड़ रुपए, प्रति एकड़ 21 क्विंटल धान की खरीदी 3100 रु. में, श्री रामलला दर्शन योजना, पीएससी परीक्षा घोटाले की जाँच, नक्सलवाद के खिलाफ ऐतिहासिक सफलता आदि प्रदेश की भाजपा सरकार की उपलब्धियाँ देश के सभी प्रदेशों के सामने एक मिसाल रही है। भाजपा सदस्यता अभियान के प्रदेश संयोजक व प्रदेश प्रवक्ता अनुराग सिंहदेव ने कहा कि सदस्यता अभियान के तहत कई प्रकार के घटनाक्रम भी हुए जिसमें छत्तीसगढ़ की दिल्ली की बैठकों में भी तारीफ हुई ।हमारे कार्यकर्ता राधे लाल नाग का  सदस्यता अभियान के कार्य हेतु बाढ़ में फंस जाना कांग्रेस से आए हुए कार्यकर्ता का अपने रेफरल कोड से 13 हजार से ज्यादा सदस्य बना लेना और केवल 46 दिनों में पुराने सारे रिकॉर्ड तोड़ते हुए भाजपा के 50 लाख सदस्य बनना यह जनता के भाजपा के प्रति विशेष स्नेह का बड़ा प्रमाण है। अनुराग सिंह देव ने कहा कि भाजपा को अधिकतम वोट पिछले चुनाव में 79 लाख मिले थे 79 लाख वोटो के बाद 60 लाख का सदस्यता लक्ष्य रखना एक बहुत बड़ा काम है जिसे भारतीय जनता पार्टी जल्दी पूरा करने जा रही है। पत्रकार वार्ता में अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष नवीन माकंर्डेय, प्रदेश मीडिया प्रभारी अमित चिमनानी, सह प्रभारी अनुराग अग्रवाल मौजूद रहे।

पुलिस और मोबाइल स्नैचर बदमाशों के बीच मुठभेड़, पुलिस की गोली लगने से एक बदमाश घायल, एक फरार

गाजियाबाद गाजियाबाद पुलिस और मोबाइल स्नैचर बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई है। इसमें पुलिस की गोली लगने से एक बदमाश घायल हो गया है। उसे गिरफ्तार किया गया है। जबकि दूसरा फरार हो गया है, उसकी तलाश के लिए पुलिस कांबिंग कर रही है। एसीपी रितेश त्रिपाठी ने बताया है कि गाजियाबाद घंटाघर कोतवाली पुलिस की मोबाइल स्नैचिंग करने वाले दो बदमाशों के साथ मुठभेड़ हो गई है। जिसमें से एक बदमाश के पैर में गोली लगने से वो घायल हो गया और दूसरा बदमाश झाड़ियों में निकाल कर फरार हो गया है। एसीपी ने बताया है कि थाना कोतवाली क्षेत्र में सुबोध नाम के एक व्यक्ति ने सूचना दी थी कि जब वह दिल्ली से शहीद नगर मेट्रो स्टेशन आया तो उसने अपने बेटे को फोन किया कि वह वहां से आकर उसको ले जाए। तभी काले रंग की अपाचे से बदमाश आए और फोन छीन कर फरार हो गए। इसके बाद यही बदमाश एक दूसरे व्यक्ति से भी फोन छीनते हैं जो हापुड़ तिराहे पर फोन पर बात कर रहा था। पुलिस ने दोनों ही मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी। इसके बाद 25 अक्टूबर को मुखबिर ने पुलिस को सूचना दी कि मोबाइल स्नैचिंग करने वाला व्यक्ति नंदग्राम की तरफ से विजयनगर की ओर जा रहे हैं। पुलिस ने जाल बिछाया और चेकिंग शुरू कर दी। थोड़ी ही देर में एक अपाचे पर सवार दो व्यक्ति आते हुए दिखाई दिए। पुलिस ने इन्हें रोकने का इशारा किया तो ये रुकने की जगह दूसरे कच्चे रास्ते पर बाइक को लेकर भागने लगे और पुलिस टीम पर फायरिंग भी कर दी। इसके बाद पुलिस ने भी जवाबी करवाई कि तो एक बदमाश के पैर में गोली लगने से वो घायल हो गया और उसका दूसरा साथी फरार हो गया। पुलिस ने पकड़े गए बदमाश से पूछताछ की तो उसके पास से पुलिस को चार मोबाइल बरामद हुए हैं। इसमें वह दोनों मोबाइल भी हैं जो इन्होंने दो व्यक्तियों से एक के बाद एक छीने थे। बरामद बाइक भी इन्होंने दिल्ली से लूटी थी। पुलिस उनके पुराने आपराधिक इतिहास को खंगाल रही है।  

योगी सरकार ने लिया बड़ा फैसला, डीएम-कमिश्नर को देना होगा निवेश-रोजगार का ब्योरा

लखनऊ उत्तर प्रदेश में योगी सरकार ने अधिकारियों को लेकर बड़ा फैसला लिया है। इस फैसले के अनुसार, अब सभी डीएम और कमिश्नर को अपने-अपने जिलों में निवेश और रोजगार सृजन के संबंध में एनुअल कॉन्फिडेंशियल रिपोर्ट (ACR) देनी होगी। बताया जा रहा है कि आने वाले दो तीन हफ्तों के अंदर इस व्यवस्था को लागू कर दिया जाएगा। यह जानकारी मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह ने दी। इस व्यवस्था को लागू करने वाला यूपी पहला राज्य बनेगा। वहीं, इस फैसले को लेकर मनोज सिंह ने कहा- बेहतर कार्य करने वाले जिलाधिकारियों की ACR भी बेहतर बनेगी। वार्षिक आधार पर निवेश और सीडी रेशियो की मॉनिटरिंग होगी।  

दिवाली से पहले कर्मचारियों मिला तौफा, चंडीगढ़ में जारी नोटिफिकेशन, महंगाई भत्ता 50% से बढ़ाकर 53% हुआ

चंडीगढ़ चंडीगढ़ प्रशासन ने कर्मचारियों को दिवाली से पहले बड़ा तोहफा दिया है।  दरअसल, चंडीगढ़ प्रशासन द्वारा काउंसिल हॉल चंडीगढ़ में जारी नोटिफिकेशन में कहा गया है कि यू. टी. चंडीगढ़ में  6वें  वेतन आयोग के तहत वेतन पाने वाले कर्मचारियों के लिए महंगाई भत्ता 50% से बढ़ाकर 53% कर दिया गया है। सूत्रों के मुताबिक यह बढ़ोतरी 1 जुलाई 2024 से लागू होगी। प्रशासन ने सभी विभागों और प्रबंधकों को इस नए आदेश से अवगत करा दिया है। नोटिफिकेशन में कहा गया है कि ये बढ़ोतरी सिर्फ यू.टी. चंडीगढ़ के उन कर्मचारियों के लिए है जो केंद्रीय मापदंडों के अनुसार महंगाई भत्ता प्राप्त कर रहे हैं। महंगाई भत्ते में यह बढ़ोतरी केंद्रीय पैटर्न के तहत होगी। इसके साथ ही आर्थिक स्थिति में सुधार के लिए नए स्तर पर पहले से ही अमल किया जा चुका है। महत्वपूर्ण प्रशासनिक अधिकारियों एवं जिम्मेदार विभागों को निर्देश जारी कर इस अधिसूचना की एक कॉपी अकाऊंटैंट जनरल खजाना अधिकारी और आई.टी. विभाग के अधिकारियों को  अपडेट करने के लिए भेजी गई है। साथ ही स्टेट एनफोर्समेंट अधिकारी को इस जानकारी को सैलरी पोर्टल पर अपडेट करने का निर्देश दिया गया है।

प्रधानमंत्री मोदी और जर्मन चांसलर बिजनेस 2024 के एशिया-पैसिफिक कॉन्फ्रेंस का उद्घाटन करेंगे

नई दिल्ली जर्मन चांसलर ओलाफ स्कोल्ज ने 18वें एशिया-प्रशांत जर्मन बिजनेस सम्मेलन (एपीके 2024) में भाग लेने से पहले शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से उनके आधिकारिक आवास, लोक कल्याण मार्ग पर मुलाकात की। प्रधानमंत्री मोदी और जर्मन चांसलर शुक्रवार को जर्मन बिजनेस 2024 के एशिया-पैसिफिक कॉन्फ्रेंस का उद्घाटन करेंगे। इस कार्यक्रम में जर्मनी, भारत और अन्य देशों के लगभग 650 व्यापारिक नेता और सीईओ भाग लेंगे। इसका उद्देश्य जर्मनी और इंडो-पैसिफिक क्षेत्र के बीच व्यापार और निवेश संबंधों को बढ़ावा देना है। इसके बाद, सरकार के प्रमुखों की अध्यक्षता में गवर्नमेंट कंसल्टेशन में सभी प्रतिभागियों के लिए एक संयुक्त पूर्ण सत्र होगा। विदेश मंत्रालय ने इस सप्ताह की शुरुआत में बताया, “दोनों नेता सुरक्षा और रक्षा सहयोग बढ़ाने, प्रतिभाओं की आवाजाही के लिए अधिक अवसर, गहन आर्थिक सहयोग, हरित और सतत विकास साझेदारी और उभरती और रणनीतिक प्रौद्योगिकियों के क्षेत्र में सहयोग पर चर्चा करने के लिए द्विपक्षीय वार्ता करेंगे। चर्चाएं महत्वपूर्ण क्षेत्रीय और वैश्विक विकास पर भी केंद्रित होंगी।” इसके बाद जर्मन चांसलर शनिवार को गोवा की यात्रा करेंगी, जहां जर्मन नौसैनिक फ्रिगेट ‘बाडेन-वुर्टेमबर्ग’ और लड़ाकू सहायता जहाज ‘फ्रैंकफर्ट एम मेन’ जर्मनी की हिंद-प्रशांत तैनाती के हिस्से के रूप में एक निर्धारित बंदरगाह पर रुकेंगे। स्कोल्ज, इससे पहले दो बार- पिछले साल फरवरी 2023 में द्विपक्षीय राजकीय यात्रा और सितंबर 2023 में जी-20 नेताओं के शिखर सम्मेलन- में भाग लेने के लिए भारत आ चुके हैं।  

26 उप निरीक्षक इंस्पेक्टर पद पर पदोन्नत, आदेश जारी

०१ रायपुर छत्तीसगढ़ पुलिस के 26 उप निरीक्षक इंस्पेक्टर पद पर पदोन्नत किए गए है। डीजीपी अशोक जुनेजा ने आदेश जारी कर दिए हैं लेकिन इन्हें नई पोस्टिंग नहीं दी गई है। जारी आदेश के अनुसार नारद राम बंजारे बलौदाबाजार, पीयुष कटियार नारायणपुर, राजेश कुमार राठौर बस्तर, हरीश कुमार साहू रायपुर, यू.एन. शांत कुमार साहू रायपुर, रमेश कुमार जायसवाल कांकेर, युवराज कुमार साहू दुर्ग, रिजवान अहमद बीजापुर, आशीष कुमार गौतम विशा. पुमु, रायपुर, बीरेन्द्र कुमार वर्मा नारायणपुर, उत्तम कुमार तिवारी महासमुंद, चितरंजन साहू एसीबी/ईओडब्ल्यू रायपुर, प्रदीप कुमार चंद्राकर राजनांदगांव हॉल संबद्ध एसीबी/ईओडब्ल्यू, निर्मल कुमार वर्मा दंतेवाड़ा, अरविंद कुमार तेली कबीरधाम, सिद्धार्थ मिश्रा महासमुंद, कृष्ण कुमार साहू नारायणपुर, लालन कुमार पटेल जांजगीर-चांपा, अशोक कुमार शर्मा सरगुजा, अभिषेक महोबिया कांकेर, चंद्रकांत साहू धमतरी, सचिन गुमाश्ता महासमुंद, ओम शंकर साहू बीजापुर, संजय बरेठ एसआईए रायपुर, कमलेश देवांगन रायपुर और सतीश कुमार साहू मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी शामिल है।

यूपी उपचुनाव: डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने 9 सीटों पर जीत का दावा किया

लखनऊ यूपी की 9 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव होने हैं। आज नामांकन का आखिरी दिन है। 13 नवंबर को 9 सीटों पर वोट डाले जाएंगे और 23 नवंबर को परिणाम घोषित किए जाएंगे। इस बीच यूपी के डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने 9 सीटों पर जीत का दावा किया है। उन्होंने कहा है कि विरोधी खेमे का खटाखट, सटासट और फटाफट वादा खोखला साबित हुआ है और एनडीए के साथ है। यूपी के डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने 9 सीटों पर हो रहे विधानसभा के उपचुनाव पर कहा, निषाद पार्टी गठबंधन के साथ मिलकर देश और प्रदेश के लिए काम कर रहे हैं। संजय निषाद मेरे मित्र हैं और हम कॉलेज के दिनों में साथ पढ़े हैं। जमीन से उठकर अपनी मेहनत के दम पर उन्होंने देश और प्रदेश में एक मुकाम हासिल किया है। भाजपा और निषाद पार्टी का गठबंधन बूथ स्तर पर उतर चुका है। यूपी की 9 विधानसभा सीटों पर हो रहे उपचुनाव में हम सभी लोग मिलकर चुनाव लड़ेंगे और 9 सीटों पर विपक्षी पार्टियों के प्रत्याशियों को हराकर जीत हासिल करेंगे। इंडी अलायंस के जो खटाखट, सटासट और फटाफट जैसे खोखले वादे थे, लोगों को गुमराह करने वाले जो तरीके थे उत्तर प्रदेश के लोग अब जान चुके हैं और उनके खोखले वादों में नहीं पड़ने वाले हैं। यूपी की पिछली सरकारों पर उन्होंने तंज कसते हुए कहा, उत्तर प्रदेश में जब-जब कांग्रेस सपा को ताकत मिली है। इन पार्टियों के संरक्षण में माफियाओं का राज बढ़ा, कमजोर तबके के लोगों पर अत्याचार बढ़ा। समाजवादी पार्टी के शासन काल में निषाद समाज के लोगों पर अत्याचार हुआ है। निषाद पार्टी के लोग इसे कभी नहीं भूलेंगे। इनकी सरकारों में यूपी की अर्थव्यवस्था को ध्वस्त करने का काम किया गया था। आगे कहा, एनडीए के गठबंधन में उत्तर प्रदेश विकसित राज्य की ओर तेजी से कदम बढ़ा रहा है। बिजली, शिक्षा, स्वास्थ्य के स्तर पर शानदार काम किया गया है। डिप्टी सीएम से जब पूछा गया कि निषाद पार्टी उपचुनाव में दो सीट की मांग कर रही थी। लेकिन, उन्हें दो सीट नहीं दी गई। अब उपचुनाव में भाजपा बनाम सपा की लड़ाई है। इस पर पाठक ने कहा, जैसा कि निषाद पार्टी के अध्यक्ष कह चुके हैं हमारे लिए सीट मायने नहीं रखती हम सभी लोग मिलकर इस चुनाव में जा रहे हैं और जीत ही एकमात्र लक्ष्य है।  

पुलिस को रेड दौरान मिली सफलता, अवैध हथियार के साथ पुलिस गिरफ्त में, थाना डाबा में केस दर्ज हुआ

लुधियाना अवैध हथियार के साथ एक आरोपी को पुलिस ने काबू किया है। पकड़ा गया आरोपी विशाल सिंह राणा उर्फ मनी चाचा है जोकि मोहल्ला सरपंच कालोनी का रहने वाला है। आरोपी से एक देसी पिस्तौल और जिंदा कारतूस बरामद हुआ है। आरोपी के खिलाफ थाना डाबा में केस दर्ज किया गया है। मामले की जानकारी देते हुए इंस्पैक्टर नरपिंदरपाल सिंह ने बताया कि ए.एस.आई. अमरजीत सिंह एवं पुलिस पार्टी के साथ इलाके में गश्त पर थे। इस दौरान उन्हें सूचना मिली कि उक्त आरोपी के साथ अवैध हथियार है जिसके बाद उस को रेड कर पकड़ लिया। तलाशी दौरान अवैध हथियार और जिंदा कारतूस बरामद हुआ है। पुलिस का कहना है कि आरोपी के खिलाफ पहले भी अलग-अलग थानों में 2 केस दर्ज हैं। आरोपी यू.पी. से देसी पिस्तौल लेकर आया था। पुलिस आरोपी का रिमांड हासिल कर उससे पूछताछ कर रही है।

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live