LATEST NEWS

द राजा साब ने अपने मोशन पोस्टर के लिए 24 घंटे में 8.3 मिलियन से ज़्यादा व्यूज के साथ नया रिकॉर्ड बनाया

मुंबई, दक्षिण भारतीय फिल्मों के सुपरस्टार प्रभास की आने वाली फिल्म ‘द राजा साब’ के मोशन पोस्टर ने 24 घंटे में 8.3 मिलियन से ज़्यादा व्यूज के साथ नया रिकॉर्ड बनाया है। द राजा साब के निर्माताओं ने हाल ही में फ़िल्म के मुख्य कलाकार प्रभास का एक बेहतरीन मोशन पोस्टर रिलीज किया। सिंहासन पर बैठे एक शाही राजा की पोशाक पहने, हाथ में सिगार लिए, प्रभास एक शक्तिशाली, आभा बिखेरते हैं।मोशन पोस्टर ने सिर्फ़ 24 घंटे में अविश्वसनीय 8.3 मिलियन से ज़्यादा व्यूज पार कर लिए। मारुति द्वारा निर्देशित और पीपल मीडिया फैक्ट्री के बैनर तले विश्व प्रसाद द्वारा निर्मित, थमन एस के संगीत के साथ, फिल्म द राजा साब ,10 अप्रैल, 2025 को पांच भाषाओं: तेलुगु, हिंदी, तमिल, कन्नड़ और मलयालम में सिनेमाघरों में रिलीज़ के लिए तैयार है। फिल्म में मालविका मोहनन, निधि अग्रवाल और रिद्धि कुमार भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं।  

सदन में शपथ लेने के लिए पहुंची चर्चित महिला कुश्ती खिलाड़ी विनेश फोगाट अलग अंदाज में नजर आई

हरियाणा हरियाणा में BJP की नई सरकार बनने के बाद विधानसभा का पहला सत्र जारी है। इसके बाद राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने सबसे सीनियर विधायक रघुवीर कादियान को प्रोटेम स्पीकर की शपथ दिलाई। कादियान ने सभी विधायकों को शपथ दिलाई। इस दौरान नवनिर्वाचित विधायकों ने पद और गोपनीयता की शपथ ली। वहीं पहली बार 40 विधायक इस बार विधानसभा पहुंचे हैं, इन्हीं में से एक विनेश फोगाट है। सदन में शपथ लेने के लिए पहुंची चर्चित महिला कुश्ती खिलाड़ी विनेश फोगाट थोड़ा हटकर नजर आई। ऐसा लगा मानों वह विधानसभा नहीं कोई ओलंपिक या कुश्ती मुकाबले में हिस्सा लेने पहुंची हों। विधानसभा में एंट्री होते ही शुरु होगी लड़ाई-विनेश फोगाट दरअसल विनेश फोगाट स्पोर्ट्स जर्सी में विधानसभा पहुंची और फिर उन्होंने शपथ ली। विनेश फोगाट ने शपथ लेने के बाद जय जवान, जय किसान, जय खिलाड़ी, जय नौजवान और जय हरियाणा का नारा लगाया। इससे पहले, विनेश ने सदन के बाहर मीडिया से कहा कि लोगों ने जिम्मेदारी दी है। मैं विधानसभा में शपथ लेने के बाद सही मायने में विधायक बनूंगी। लोगों ने मुझे जिम्मेदारी दी है। मैंने कहा था कि सदन में एक कदम रखते ही मेरी लड़ाई शुरू हो जाएगी. लोगों ने लड़ाई लड़ी है, अब मेरा कर्तव्य है कि मैं विधानसभा में 5 साल तक उनके लिए लड़ूं. लोगों ने मुझे बहुत बड़ी जिम्मेदारी दी है। चुनाव में भी मैंने कहा था जब भी विधानसभा में मेरा मेरी एंट्री होगी, उस दिन मेरी लड़ाई शुरू हो जाएगी। जुलाना से विधायक बनी हैं विनेश विनेश फोगाट ने जींद की जुलाना सीट से चुनाव लड़ा और जीता था। चुनाव के ऐलान के बाद ही उन्होंने कांग्रेस पार्टी का दामन थामा था और जींद के जुलाना से टिकट दिया था। अहम बात है कि विनेश का ससुराल सोनीपत और मायका दादरी में हैं,  लेकिन चुनाव उन्होंने जींद जिले की सीट से लड़ा था।

हजार्गो इंडस्ट्री MP का पहला प्री-प्रोसेसिंग प्लांट, जहां पर घरेलू हजार्ड्स वेस्ट की प्रोसेसिंग से वैकल्पिक ईंधन में परिवर्तित किया जाता

भोपाल  राजधानी में घरों से निकलने वाले खतरनाक कचरे ( हजार्ड वेस्ट) का साइंटिफिक डिस्पोजल करने के लिए पीथमपुर स्थित प्री-प्रोसेसिंग प्लांट हजार्गो इंडस्ट्री से करार किया गया है। इसके साथ ही भोपाल नगर निगम ऐसा करने वाला पहला नगर निगम है। गुरुवार को दो गार्बेज ट्रांसफर स्टेशनों से घरेलू खतरनाक कचरे को पीथमपुर प्री-प्रोसेसिंग प्लांट पर भेजा गया है। आने वाले दिनों में अन्य गार्बेज ट्रांसफर स्टेशनों से हजार्ड्स वेस्ट को पीथमपुर भेजा जाएगा। खतरनाक कचरे में ये शामिल नगर निगम द्वारा घर, दफ्तर और कारखानों से निकलने वाले कचरे जिसमें सीएफएल, मच्छर दूर भगाने वाला रसायन, चूहेमार दवा, टूटे ब्लेड, टूटे हुए कांच, पेंट के डिब्बे आदि जैसे कई ऐसे पदार्थ होते हैं, जो पर्यावरण को प्रदूषित करते हैं और इनके उपयोग के बाद इन्हें जलाना या दफनाना दोनों ही पर्यावरण के लिए हानिकारक होता है। इसी स्थिति के दृष्टिगत पर्यावरण को संरक्षित रखने के लिए नगर निगम ने मध्यप्रदेश के पहले प्री-प्रोसेसिंग प्लांट हजार्गो इंडस्ट्रीज पीथमपुर के साथ अनुबंध किया है। स्वच्छता की खातिर नगर निगम का यह महत्वपूर्ण कदम स्वच्छ भारत अभियान में एक बड़ा कदम है, साथ ही पर्यावरण संरक्षण हेतु किए जा रहे कार्यों के दृष्टिगत निगम इस तरह का कार्य करने वाला देश का पहला नगरीय निकाय है, जिसने सबसे पहले यह पहल करते हुए पर्यावरण को सुरक्षित और संरक्षित रखने हेतु यह निर्णय लिया है। सीमेंट उद्योग के लिए बनता है ईंधन हजार्गो इंडस्ट्री मध्यप्रदेश का पहला प्री-प्रोसेसिंग प्लांट है, जहां पर घरेलू हजार्ड्स वेस्ट की प्रोसेसिंग के बाद वैकल्पिक ईंधन में परिवर्तित किया जाता है और यह ईंधन कोयले के विकल्प के रूप में सीमेंट प्लांट में उपयोग हेतु प्रदाय किया जाता है, जिससे प्राकृतिक खनिज संपदा की बचत होती है और हजार्ड्स वेस्ट से बनने वाले ईंधन से सीमेंट के प्लांट संचालित होते हैं।

काजल त्रिपाठी और गोल्डी यादव का भोजपुरी गाना ‘नौ लाखा हरवा’ रिलीज

  मुंबई, अभिनेत्री काजल त्रिपाठी और गायिका गोल्डी यादव का भोजपुरी गाना ‘नौ लाखा हरवा’ रिलीज हो गया है। गोल्डी यादव की मधुर और सुरीली आवाज में गाया हुआ भोजपुरी गाना ‘नौ लाखा हरवा’ लेकर अभिनेत्री काजल त्रिपाठी दर्शकों के बीच लेकर आईं हैं। यह गाना वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है। इस गाने के वीडियो में दिखाया गया है कि काजल त्रिपाठी अपने पति से बहुत प्यार करती है और उससे अपनी हर डिमांड पूरी करवा लेती है। ऐसे सिचुएशन में बड़ा ही मजेदार गाना बनाया गया है। वर्ड्सवाइड रिकॉर्ड्स प्रस्तुत यह गाना ‘नौ लाखा हरवा’ के निर्माता रत्नाकर कुमार हैं। इस गाने को कृष्णा सरगम ने लिखा है, जबकि संगीतकार विक्की वॉक्स हैं। वीडियो डायरेक्टरआशीष सत्यार्थी, डीओपी संतोष यादव, नवीन हैं। कोरियोग्राफर अनुज मौर्या, एडिटर प्रवीण यादव हैं। डीआई रोहित सिंह, प्रोडक्शन पंकज सोनी ने किया है। इस गीत का ऑल राइट वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स के पास है।

बिजली निगम के SDO की स्थाई नियुक्ति की मांग को लेकर भाकियू ने कार्यालय पर जड़ा ताला, बिजलीकर्मियों को किया बाहर

चरखी दादरी बिजली निगम के SDO की स्थाई नियुक्ति की मांग को लेकर भारतीय किसान यूनियन ने बाढ़ड़ा में SDO कार्यालय पर शुक्रवार करीब एक बजे ताला जड़कर रोष जताया। इस दौरान बिजलीकर्मियों को कार्यालय से बाहर कर दिया गया और कार्यालय के समक्ष भाकियू पदाधिकारियों ने जिला अध्यक्ष हरपाल भांडवा की अगुवाई में धरना शुरू कर दिया है। भाकियू पदाधिकारियों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्दी ही SDO की नियुक्ति नहीं की गई तो वे रोड़ जाम भी करेंगे। एसडीएम व विधायक को भी दे चुके हैं ज्ञापन भाकियू पदाधिकारियों ने कहा कि बाढ़ड़ा में बीते कई महिनों से बिजली निगम का SDO नहीं है, जिसके कारण बिजली ट्यूबवेल कनेक्शन व किसानों को दूसरी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि इस संबंध में एसडीएम व विधायक को भी अनेको बार ज्ञापन दिए जा चुके हैं लेकिन अभी तक SDO की नियुक्ति नहीं की गई है। जिसके चलते वे SDO कार्यालय गेट पर ताला जड़कर धरना देने को मजबूर हुए हैं। उन्होंने कहा कि जब तक SDO की नियुक्ति नहीं होगी धरना जारी रहेगा और वे रोड़ जाम भी करेंगे।

Hisar में सफाई कर्मचारीयों ने नगर निगम कार्यालय में धरना दिया, फर्जी मेडिकल बिल का मामला

हिसार हिसार नगर निगम की एक महिला कर्मचारी के साथ शुक्रवार सुबह हुई मारपीट और फर्जी मेडिकल बिल मामले को लेकर सफाई कर्मचारी हड़ताल पर चले गए हैं। इसके साथ ही उन्होंने नगर निगम कार्यालय में धरना भी दे दिया है। कर्मचारियों का कहना है कि महिला कर्मचारी के साथ मारपीट करने वाले पर कानूनी कार्रवाई की जाए। इसके अलावा मेडिकल बिल मामले की सही तरीके से जांच की जाए। शुक्रवार सुबह करीब 10:00 महिला कर्मचारी सरजमुखी आजाद नगर एरिया में सफाई कर रही थी। महिला कर्मचारी का कहना है कि इस दौरान वहां एक रेहडी लगाने वाले ने उसके साथ गाली गलौज और मारपीट की। मेडिकल बिल मामले में सफाई कर्मचारी बेकसूर इस दौरान नगर पालिका कर्मचारी संघ के नेताओं ने कहां कि सफाई कर्मचारियों को गलत फंसाया जा रहा है। अधिकारियों ने डरा धमका कर सफाई कर्मचारियों उनके दस्तावेज लेकर फर्जी मेडिकल बिल तैयार किए।    

खेसारीलाल यादव की फिल्म राजाराम का ट्रेलर रिलीज

मुंबई, भोजपुरी सिनेमा के ट्रेडिंग स्टार खेसारीलाल यादव की फिल्म राजाराम का ट्रेलर आज सारेगामा हम भोजपुरी के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज कर दिया गया है। टेक्नीशियन फिल्म फैक्ट्री के बैनर तले बनी फिलम राजाराम के निर्माता पराग पाटिल एवं आर.आर. प्रिंस हैं। पराग पाटिल इस फिल्म के निर्देशक भी हैं।फिल्म के ट्रेलर की शुरुआत मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम के गेटअप में खेसारीलाल यादव की भव्य एंट्री से होती है, जिसमें उनके साथ लक्ष्मण के रूप में अभिनेता राहुल शर्मा नजर आते हैं। ट्रेलर में अगले ही पल खेसारीलाल यादव का मॉडर्न लुक देखने को मिलता है, जिसमें वे कहते हैं कि वे स्वयं भगवान राम नहीं हैं, बल्कि भगवान राम का चरित्र निभाते हैं। पराग पाटिल ने कहा कि राजा राम दर्शकों के लिए एक यादगार अनुभव होगा। वहीं, खेसारीलाल यादव ने कहा, यह तो अभी ट्रेलर है, पूरी फिल्म बाकी है, जो दर्शकों को पसंद आएगी। मुझे यकीन है कि क्रिटिक्स भी इस फिल्म की तारीफ करेंगे।इस फिल्म का दो गाने चुम्मा और चॉकलेटी ने धमाल मचाया है। इसमें चुम्मा चुम्मा को 15 मिलियन से अधिक व्यूज मिल चुका। यूट्यूब और इंस्टाग्राम पर दोनों गानों को अपने बेहद प्यार दिया है। ऐसे ही प्यार बनाए रखिए और फिल्म को भी इससे कहीं बढ़कर प्यार दीजिएगा, जब भी यह रिलीज होगी।

बलरामपुर में गुरुचंद के अंतिम संस्कार में हुआ बवाल, पुलिसकर्मियों पर किया पथराव

बलरामपुर बलरामपुर के कोतवाली थाना में स्वास्थ्यकर्मी गुरुचंद मंडल की मौत के मामले में फिर से बड़ा बवाल हुआ है. आज पुलिस की कड़ी सुरक्षा व्यवस्था में मृतक के डेड बॉडी को अंतिम संस्कार के लिए ले जाया जा रहा था, तभी ग्रामीणों ने जोरदार विरोध जताया और पत्थरबाजी कर दी. इस हिंसा में एडिशनल एसपी निमिशा पांडे को चोट लगी है. वहीं पुलिस के अधिकारी मौके पर उग्र भीड़ को समझाइश देने में जुटे हुए हैं. घटनास्थल पर बड़ी संख्या में पुलिस के जवान तैनात हैं. बता दें कि गुरुवार दोपहर को बलरामपुर के कोतवाली थाना के बाथरूम में एनएचएम के कर्मचारी गुरुचंद मंडल की फांसी के फंदे पर लटकी लाश मिली, जिससे क्षेत्र में सनसनी फैल गई. सूचना मिलते ही स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी और मृतक के परिजनों ने रात में कोतवाली पहुंचकर जमकर हंगामा किया. सैकड़ों लोगों की भीड़ ने थाने में पथराव किया, वहीं परिसर में खड़ी गाड़ियों में भी तोड़फोड़ की. आक्रोश इतना बढ़ गया कि स्थिति को काबू करने के लिए पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा और आंसू गैस के गोले भी दागने पड़े. मृतक के पिता ने पुलिस पर मारपीट का लगाया आरोप इस मामले में मृतक गुरु चरण के पिता शांति मंडल ने पुलिस पर मारपीट का आरोप लगाया है. उन्होंने बताया कि बहू के लापता होने के बाद पुलिस वालों के बुलाने पर हम लोग थाने गए थे, जहां हमारे साथ मारपीट की गई है. बेटे को भी मारे हैं और 17 साल के नाती को मारने की भी धमकी दिए है. मीडिया से बातचीत करते हुए उन्होंने मारपीट का जख्म भी दिखाया. स्वास्थ्यकर्मी की आत्महत्या के मामले में टीआई और एक आरक्षक सस्पेंड बलरामपुर के कोतवाली थाना में एनएचएम कर्मचारी गुरुचंद मंडल की मौत के मामले में थाना प्रभारी प्रमोद रूसिया और आरक्षक अजय यादव को निलंबित कर दिया गया है. यह कार्रवाई बलरामपुर-रामानुजगंज एसपी ने की है. कांग्रेस ने बनाई 8 सदस्यीय जांच समिति बलरामपुर के कोतवाली थाना के बाथरूम में एनएचएम के कर्मचारी गुरुचंद मंडल की आत्महत्या मामले में कांग्रेस ने 8 सदस्यीय जांच समिति का गठन किया है, जिसमें डॉ. अजय तिर्की को संयोजक और सफी अहमद, राजेन्द्र तिवारी, के.पी. सिंह , मधु गुप्ता, लाल साय, सीमा सोनी, दिनेश यादव जांच समिति के सदस्य बनाया गया है.

पति के साथ पिकनिक मनाने गई थी पत्नी, पांच लोगों ने किया दुष्कर्म, पुलिस ने 100 से अधिक लोगों को हिरासत में लिया

रीवा कोलकाता के आरजी कर अस्पताल में एक महिला ट्रेनी डॉक्टर के साथ बलात्कार और हत्या का मामला सामने आया था, जिसने पूरे देश में शोक की लहर पैदा कर दी थी। अभी यह मामला पूरी तरह से शांत भी नहीं हुआ कि मध्य प्रदेश के रीवा से एक और भयावह मामला सामने आया है, जिसने समाज को फिर से शर्मसार कर दिया है। एक महिला अपने पति के साथ पिकनिक मनाने गई थी, जहां उसके साथ 5 लोगों ने दुष्कर्म किया। यह घटना इस बात की पुष्टि करती है कि महिलाएं अब भी सुरक्षित नहीं हैं, चाहे वे किसी भी स्थान पर जाएं। दरअसल, मध्यप्रदेश के रीवा जिले में एक नवविवाहिता महिला अपने पति के साथ पिकनिक मनाने गई थी जिसके साथ पांच लोगों ने दुष्कर्म किया, अब पुलिस ने इस मामले में 100 से अधिक लोगों को हिरासत में लिया है। एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि कथित सामूहिक दुष्कर्म की यह घटना सोमवार को गुढ़ तहसील के एक भ्रमण स्थल की है। रीवा मुख्यालय की पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी) हिमाली पाठक ने फोन पर बताया, ‘‘महिला की हाल ही में शादी हुई है। उसकी और उसके पति की उम्र 19 से 20 वर्ष के आसपास है और दोनों अभी कॉलेज में हैं।” पीड़िता ने पुलिस को बताया कि उसके साथ कथित तौर पर यौन उत्पीड़न करने वाले पांच लोगों में से एक के हाथ और छाती पर टैटू बना है। डीएसपी ने बताया कि पुलिस ने अपनी जांच के तहत 100 से अधिक लोगों को हिरासत में लिया है। कथित सामूहिक दुष्कर्म को एक संवेदनशील मामला बताते हुए उन्होंने कहा कि पुलिस यह सुनिश्चित करने के लिए सावधानी से काम कर रही है कि पीड़िता की पहचान उजागर न हो। दंपति ने मंगलवार दोपहर करीब डेढ़ बजे गुढ़ पुलिस थाने में संपर्क किया। डीएसपी ने कहा, ‘‘फॉरेंसिक विज्ञान प्रयोगशाला के विशेषज्ञ और मैं मौके पर पहुंचे। पीड़िता का मेडिकल प्रशिक्षण कराया गया और उसी दिन शाम सात बजे प्राथमिकी दर्ज की गई।” महिला के बयान का हवाला देते हुए डीएसपी ने बताया कि गुढ़ औद्योगिक क्षेत्र में एक प्रसिद्ध मंदिर से करीब दो किलोमीटर दूर एक फव्वारे के पास वह अपने पति के साथ बैठी हुई थी। इस दौरान कुछ दूरी पर पार्टी कर रहे आधा दर्जन दरिंदे नशे की हालत में वहां पहुंच गए। उन्होंने युवक को धमकाया और उसके साथ मारपीट की। अधिकारी के अनुसार, अपने बयान में महिला ने कहा कि फव्वारे के पास पांच लोगों ने बारी-बारी से उसके साथ दुष्कर्म किया। उन्होंने कहा, ‘‘अभी तक किसी को गिरफ्तार नहीं किया गया है। हमने 100 से अधिक लोगों और संदिग्धों को पकड़ा है। हमारी जांच जारी है।” उन्होंने बताया कि पांच अज्ञात लोगों पर भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) के तहत सामूहिक दुष्कर्म और अन्य आरोपों में मामला दर्ज किया गया है।

भाजपा नेता के स्कूल की वैन पर फायरिंग, ताबड़तोड़ गोलियों की बौछार कर बाइक सवार फरार हो गए

अमरोहा उत्तर प्रदेश के अमरोहा में शुक्रवार सुबह बच्चों से भरे स्कूल वैन पर बदमाशों ने फायरिंग की। ताबड़तोड़ गोलियों की बौछार कर बाइक सवार फरार हो गए। अच्छी बात ये रही कि किसी बच्चे को कोई नुकसान नहीं पहुंचा। यह घटना गजरौला थाना क्षेत्र की है। वैन भारतीय जनता पार्टी नेता चौधरी वीरेंद्र सिंह के स्कूल का बताया जा रहा है। फायरिंग के बाद गाड़ी के अंदर मौजूद स्कूली बच्चों में चीख पुकार मच गई। सभी बच्चे सुरक्षित बताए जा रहे हैं। वैन चालक मोंटी ने बताया कि बदमाश बाइक पर सवार होकर आए और अचानक फायरिंग शुरू कर दी, जिससे बच्चों में चीख-पुकार मच गई। हालांकि, इस घटना में किसी के घायल होने की खबर नहीं है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है और वैन को थाने ले जाया गया है। गजरौला थाना पुलिस के अधिकारियों ने कहा कि आरोपियों की तलाश जारी है। घटना के बाद पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया है और सुरक्षा व्यवस्था को बढ़ा दिया गया है। भाजपा नेता चौधरी वीरेंद्र सिंह ने इस घटना की निंदा करते हुए आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। गाड़ी के चालक मोंटी ने बताया, “मैं आज सुबह करीब 7:40 बजे नगला इलाके से गाड़ी लेकर आ रहा था। तीन लोगों ने वाहन रोक कर तमंचे से फायरिंग शुरू कर दी। उन लोगों ने कड़े से और पत्थरों से भी गाड़ी पर हमला किया। इसके बाद मैं गाड़ी को जल्दी से भगाकर स्कूल ले आया।घटना के वक्त वैन में 28 बच्चे मौजूद थे। किसी बच्चे को कोई चोट नहीं आई। मैं किसी व्यक्ति को जानता नहीं हूं। मैंने जब गाड़ी भगाई तो करीब एक किलोमीटर तक उन लोगों ने मेरा पीछा किया। मैं गाड़ी स्कूल परिसर में ले आया, इसके बाद वो लोग भाग गए।”  

प्रधानमंत्री मोदी ने हर कदम, हर मोर्चे पर भारत और जर्मनी की दोस्ती के गहरे होने पर खुशी की जाहिर

नई दिल्ली प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भारत को दुनिया की स्थिरता, सातत्य, भरोसे और पारदर्शिता का मजबूत आधार बताते हुए जर्मनी के उद्योग जगत का भारतीय प्रतिभा एवं नवान्वेषण को अपनाने और विश्व के बेहतर भविष्य के लिए योगदान सुनिश्चित करने का आह्वान किया। मोदी ने यहां जर्मनी के चांसलर ओलाफ शोल्ज़ और वाइस चांसलर डॉक्टर रॉबर्ट हाबेक की मौजूदगी में एशिया-पैसिफ़िक कांफ्रेंस ऑफ़ जर्मन बिज़नेस को संबोधित करते हुए यह बात कही। उन्होंने हर कदम, हर मोर्चे पर भारत और जर्मनी की दोस्ती के गहरे होने पर खुशी जाहिर करते हुए कहा, “ये साल, भारत-जर्मनी रणनीतिक साझीदारी का 25वाँ वर्ष है। अब आने वाले 25 वर्ष, इस साझीदारी को नई बुलंदी देने वाले हैं। हमने आने वाले 25 वर्षों में विकसित भारत का एक रोडमैप बनाया है। मुझे खुशी है कि ऐसे महत्वपूर्ण समय में जर्मन कैबिनेट ने फोकस ऑन इंडिया डॉक्यूमेंट रिलीज़ किया है। विश्व की दो सशक्त लोकतंत्र, विश्व की दो शीर्ष अर्थव्यवस्थाएं, साथ मिलकर कैसे विश्व कल्याण की शक्ति बन सकती हैं, फोकस ऑन इंडिया डॉक्यूमेंट में उसका ब्लू प्रिंट है। इसमें रणनीतिक साझीदारी को समग्रता से आगे बढ़ाने की कार्यशैली और प्रतिबद्धता साफ़ दिखती है। खासतौर पर भारत की कुशल श्रमशक्ति पर जर्मनी ने जो भरोसा जताया है, वो अद्भुत है।” मोदी ने कहा, “जर्मनी ने कुशल भारतीयों के लिए हर वर्ष मिलने वाले वीज़ा की संख्या, 20 हज़ार से बढ़ाकर 90 हज़ार करने का फैसला किया है। मुझे विश्वास है कि इससे जर्मनी की तरक्की को नई गति मिलेगी।” उन्होंने कहा कि हमारा आपसी व्यापार 30 अरब डॉलर से अधिक के स्तर पर पहुँच चुका है। आज एक तरफ सैकड़ों जर्मन कम्पनियां भारत में हैं, तो वहीं भारतीय कंपनियां भी तेजी से जर्मनी में अपनी उपस्थिति बढ़ा रही हैं। आज भारत विविधता और जोखिम मुक्त सबसे बड़ा केंद्र बनता जा रहा है। भारत वैश्विक कारोबार एवं विनिर्माण का भी हब बन रहा है। ऐसे में आपके लिए मेक इन इंडिया, मेक फॉर द वर्ल्ड का, ये सबसे उपयुक्त समय है। उन्होंने कहा कि यूरोपीय संघ और एशिया प्रशांत क्षेत्र के बीच संबंध मजबूत करने में एशिया प्रशांत सम्मेलन की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। लेकिन वह इस मंच को सिर्फ कारोबार और निवेश के सीमित दायरे में ही नहीं देखते हैं। बल्कि वह इसे हिन्द प्रशांत क्षेत्र और विश्व के बेहतर भविष्य की साझीदारी के रूप में देखते हैं। प्रधानमंत्री ने कहा, “दुनिया को स्थिरता और सातत्य की ज़रूरत है, भरोसे और पारदर्शिता की ज़रूरत है। चाहे समाज हो या फिर आपूर्ति श्रृंखला, हर मोर्चे पर इन मूल्यों को बल देने की ज़रूरत है। इनके बिना कोई भी देश, कोई भी क्षेत्र, अपने बेहतर भविष्य की कल्पना नहीं कर सकता। हिन्द प्रशांत क्षेत्र तो दुनिया के भविष्य के लिए बहुत ज़रूरी है। वैश्विक वृद्धि हो, जनसंख्या हो या कौशल हो, इस क्षेत्र का योगदान और क्षमता, दोनों बहुत व्यापक है। इसीलिए इस सम्मेलन का महत्व और भी बढ़ जाता है।” उन्होंने कहा कि भारत की जनता, एक स्थिर राजनीतिक प्रणाली और विश्वसनीय नीतियों के इकोसिस्टम को बहुत महत्व देती है। यही वजह है कि 60 साल बाद एक सरकार को लगातार तीसरा कार्यकाल मिला है। भारत की जनता का ये भरोसा, बीते एक दशक में सुधार, प्रदर्शन और बदलाव लाने वाली शासन व्यवस्था के कारण मज़बूत हुआ है। जब देश का सामान्य नागरिक ये सोच रहा है, तब आप जैसे बिजनेस के लिए, आप जैसे निवेशकों के लिए भारत से बेहतर स्थान क्या हो सकता है। मोदी ने कहा कि आज भारत, लोकतंत्र, आबादी, मांग और डेटा, ये चार मज़बूत स्तंभों पर खड़ा है। प्रतिभा, तकनीकी, नवान्वेषण और बुनियादी ढांचा, भारत की प्रगति के औजार हैं। इन सभी को आगे ले जाने वाली एक और बड़ी ताकत आज भारत में है। ये ताकत है- आकांक्षी भारत की। यानि एआई आर्टिफीशियल इंटेलीजेंस और एआई एस्पीरेशनल इंडिया (आकांक्षी भारत) की दोहरी ताकत भारत के पास है। और आकांक्षी भारत को हमारा युवा वर्ग आगे ले जा रहा है। उन्होंने कहा कि बीती सदी में प्रगति को मुख्यत: प्राकृतिक संसाधनों ने गति दी थी। 21वीं सदी को मानव संसाधन एवं मानव नवान्वेषण, गति देने वाले हैं। इसलिए भारत अपने युवाओं के कौशल एवं प्रौद्योगिकी के लोकतंत्रीकरण पर बहुत फोकस कर रहा है। भारत, भविष्य की दुनिया की ज़रूरतों के लिए आज काम कर रहा है। हमारा मिशन मिशन एआई हो, हमारा सेमीकंडक्टर मिशन हो, मिशन क्वांटम हो, मिशन ग्रीन हाइड्रोजन हो, अंतरिक्ष तकनीक से जुड़े मिशन हों, डिजिटल इंडिया का मिशन हो, इन सभी का लक्ष्य दुनिया के लिए बेहतरीन और विश्वसनीय समाधान देना है। आप सभी साथियों के लिए इन क्षेत्रों में निवेश और कारोबारी गठबंधन की अनेक संभावनाएं हैं। प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत हर इनोवेशन को, एक शानदार प्लेटफॉर्म और बेहतरीन बुनियादी ढांचा देने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा डिजिटल पब्लिक इंफ्रास्ट्रक्चर, नए स्टार्टअप्स और इंडस्ट्री 4.0 के लिए अनंत संभावनाओं के द्वार खोल रहा है। आज भारत अपने फिज़िकल इंफ्रास्ट्रक्चर को पूरी तरह से ट्रांसफॉर्म करने में जुटा है। रेल, रोड, हवाई अड्डों और बंदरगाहों में रिकॉर्ड निवेश किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इसमें जर्मन और हिन्द प्रशांत क्षेत्र की कंपनियों के लिए अनेक संभावनाएं हैं। यह खुशी की बात है कि नवीकरणीय ऊर्जा को लेकर भारत और जर्मनी मिलकर काम कर रहे हैं। पिछले महीने ही गुजरात में जर्मनी के साथ मिलकर, चौथा वैश्विक नवीकरणीय ऊर्जा निवेश सम्मेलन आयोजित किया गया है। वैश्विक स्तर पर नवीकरणीय स्तर पर नवीकरणीय ऊर्जा में निवेश के लिए भारत-जर्मनी प्लेटफार्म भी लॉन्च किया गया है। उम्मीद है कि ग्रीन हाइड्रोजन इकोसिस्टम की जो संभावनाएं भारत ने बनाई हैं, उसका फायदा भी जर्मन उद्योगपति ज़रूर उठाएंगे। मोदी ने कहा, “भारत की विकास यात्रा से जुड़ने का यही समय है, सही समय है। जब भारत का डायनमिज्म और जर्मनी का प्रिसिशन मिलता है, जब जर्मनी की इंजीनियरिंग और भारत का इनोवेशन मिलता है, जब जर्मनी की टेक्नॉलॉजी और भारत का टैलेंट मिलता है, तब हिन्द प्रशांत क्षेत्र के साथ-साथ पूरी दुनिया का बेहतर भविष्य तय होता है।” प्रधानमंत्री ने यह भी कहा, “भारत आना सिर्फ व्यापार ही नहीं होता, भारत की संस्कृति, खानपान और शॉपिंग को आपने समय नहीं दिया, तो आप बहुत कुछ गंवा देंगे।” … Read more

राज्यपाल पटेल तथा मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार तथा राज्य स्तरीय शिक्षक पुरस्कार किए वितरित

शिक्षक, आदर्श समाज और राष्ट्र के शिल्पकार हैं : राज्यपाल पटेल संस्कार आधारित शिक्षा पर केंद्रित है नई शिक्षा नीति – मुख्यमंत्री डॉ. यादव भारतीय संस्कृति में गुरु शिष्य परंपरा का रहा है विशेष महत्व राज्यपाल पटेल तथा मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार तथा राज्य स्तरीय शिक्षक पुरस्कार किए वितरित 54 लाख विद्यार्थियों को गणवेश के लिए सिंगल क्लिक से किए 324 करोड़ रुपये अंतरित इंस्पायर अवार्ड मानक योजना में विद्यार्थियों और शिक्षकों किया गया सम्मानित नवाचार श्रेणी के लिए अंतर्राष्ट्रीय संस्था टी-4 एज्यूकेशन द्वारा विश्व में प्रथम स्थान प्राप्त रतलाम के सीएम राइज विनोबा विद्यालय के शिक्षक हुए सम्मानित राज्यपाल पटेल तथा मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने शिक्षक सम्मान तथा गणवेश वितरण कार्यक्रम को किया संबोधित भोपाल राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने कहा है कि शिक्षक, आदर्श समाज और राष्ट्र के शिल्पकार हैं। उनकी महत्ता इस बात से ही समझी जा सकती है कि माता-पिता, बच्चों को जन्म और संस्कार देते हैं, जबकि शिक्षक उन्हें ज्ञान, संस्कार और जीवन मूल्यों के साथ आदर्श नागरिक बनाते हैं। शिक्षा प्रगति की पहली सीढ़ी है। यह समाज में समानता, स्वावलम्बन और स्वाभिमान के गुणों को विकसित करने का सबसे प्रभावी तरीका है। शिक्षकों की यह जिम्मेदारी है कि विद्यार्थियों में देश प्रेम के साथ गरीब, वंचित और जरूरतमंदों की मदद के गुणों को विकसित करें। राज्यपाल पटेल ने कहा कि शिक्षक, अपना काम यह मानकर करें कि वे न सिर्फ बच्चों को विद्यादान कर रहे हैं बल्कि विकसित और विश्वगुरू भारत के निर्माण में योगदान भी दे रहे हैं। राज्यपाल पटेल प्रशासन अकादमी में राज्य स्तरीय शिक्षक सम्मान तथा गणवेश राशि वितरण कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने समारोह की अध्यक्षता की। राज्यपाल पटेल तथा मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने माँ सरस्वती के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के चित्र पर माल्यार्पण किया। सरस्वती वंदना के साथ कार्यक्रम आरंभ हुआ। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कार्यक्रम स्थल पर आम का पौधा रोपा। राज्यपाल पटेल तथा मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने राज्य स्तरीय शिक्षक पुरस्कार-2024 के लिए चयनित 14 शिक्षकों, वर्ष-2023 में राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार प्राप्त दो शिक्षकों और राज्य स्तरीय शैक्षिक संगोष्ठी में प्रथम द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त शिक्षक-शिक्षिकाओं को शॉल-श्रीफल, प्रशस्ति-पत्र और सम्मान राशि का चेक प्रदान कर सम्मानित किया। इस अवसर पर नवाचार श्रेणी के लिए अंतर्राष्ट्रीय संस्था टी-4 एजुकेशन द्वारा विश्व में प्रथम स्थान प्राप्त रतलाम के सीएम राइज विनोबा विद्यालय के शिक्षकों का सम्मान भी किया गया। इंस्पायर अवार्ड मानक योजना में तीन विद्यार्थियों और उनके गाइड शिक्षकों को भी सम्मानित किया गया। राज्यपाल पटेल और मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्रदेश के 54 लाख विद्यार्थियों के खातों में गणवेश के लिए 324 करोड रुपए की राशि सिंगल क्लिक से अंतरित की। सीएम राइज़ स्कूल राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी परियोजना राज्यपाल पटेल ने कहा कि शिक्षक, बच्चों को पुस्तकीय ज्ञान के साथ स्व-रोजगार और स्वावलम्बन के लिए तैयार करें। उन्हें आज के प्रतियोगी युग में जुझारू और सफल बनने का हुनर सिखाएं। शिक्षक, बच्चों में शेयर एण्ड केयर, नैतिकता, दया, सहयोग आदि नैतिक गुणों को रोपें। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति का प्रदेश में प्रभावी क्रियान्वयन किया जा रहा है। प्रदेश सरकार शिक्षा की गुणवत्ता और पहुँच को बढ़ाने का अभूतपूर्व कार्य कर रही है। इसी क्रम में सीएम राइज स्कूल, प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी परियोजना है, जो शिक्षा की गुणवत्ता को बेहतर करने की विशेष पहल है। यह परियोजना बच्चों के बौद्धिक, मानसिक, शारीरिक और सामाजिक विकास की बेहतरी में सफल होगी। तत्कालीन शिक्षा व्यवस्था की सामर्थ्य और भारतीय संस्कृति के गर्व का आधार है श्रीमद् भगवद् गीता मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि नई शिक्षा नीति के माध्यम से पाठ्यक्रम में संस्कार आधारित शिक्षा के समावेश और क्रियान्वयन के अनेक प्रयास किए जा रहे हैं। भारतीय संस्कृति में ऐतिहासिक रूप से गुरु-शिष्य परंपरा का विशेष महत्व रहा है। इसी का परिणाम है कि भारतीय समाज ने हर काल परिस्थिति में देश के सामने आने वाली चुनौती में प्रभावी तरीके से महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वहन किया। हर चुनौती पूर्ण स्थिति में देश की शैक्षणिक संस्थाएं अपने दायित्व निर्वहन में सक्रिय और सजग रही हैं। भगवान श्रीराम के काल में शिष्य के रूप में प्रशिक्षित हो रहे श्रीराम और लक्ष्मण ने भी दृढ़ता पूर्वक तत्कालीन चुनौतियों का सामना किया। भगवान श्रीकृष्ण सांदीपनि आश्रम आकर 64 कला, 14 विद्या, 18 पुराण, चारों वेद और शस्त्र और शास्त्र के बीच तालमेल में निपुण हुए। घनघोर युद्ध में उनके मुखारविंद से निकली वाणी, श्रीमद् भगवद् गीता के स्वरूप में विश्व के सामने आई है। यह तत्कालीन शिक्षा व्यवस्था की सामर्थ्य का प्रमाण और भारतीय संस्कृति के गर्व का आधार है। चंद्रगुप्त और चाणक्य के रूप में भी परंपरा की इस निरंतरता के दर्शन होते हैं। इसी क्रम में सम्राट विक्रमादित्य ने भी आक्रांताओं को परास्त कर व्यवस्था स्थापित की। लॉर्ड मैकाले ने भारतीय शिक्षा व्यवस्था को नष्ट करने के हर संभव किए प्रयास मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि इतिहास की सभी चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में भारतीय शिक्षा व्यवस्था के सुदृढ़ आधार की निरंतरता स्पष्टतः परिलक्षित होती है। इसी का परिणाम है कि शक्ति और सामर्थ्य का आधार हमारी शैक्षणिक और बौद्धिक संस्थाएं, शत्रु के आक्रमण का सदैव निशाना बनी और आक्रांताओं द्वारा तक्षशिला और नालंदा को ध्वस्त किया गया। इसी क्रम में लॉर्ड मैकाले ने भारतीय शिक्षा व्यवस्था को नष्ट करने के हर संभव प्रयास किया। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के माध्यम से भारतीय शिक्षा व्यवस्था में भारत के गौरवशाली अतीत पर केंद्रित पाठ्यक्रम का समावेश किया है। भारत, संपन्न और शक्तिशाली बनने के साथ ही विश्व गुरु बनने के मार्ग पर निरंतर अग्रसर है। हम सर्वे भवन्तु सुखिन:- सर्वे सन्तु निरामय: के उद्दात भाव से संपूर्ण विश्व में मानव मूल्यों को स्थापित करने के पथ पर अग्रसर हैं। स्कूल शिक्षा विभाग, शिक्षा के लिए बेहतर वातावरण और बेहतर परिणाम देने के लिए प्रतिबद्ध स्कूल शिक्षा मंत्री उदय प्रताप सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में प्रदेश में स्कूल शिक्षा के लिए बेहतर वातावरण, बेहतर परिवेश, बेहतर व्यवस्था, बेहतर संसाधन और बेहतर परिणाम के लिए विभाग निरंतर कार्यरत है। उन्होंने बताया कि विभाग द्वारा इस वर्ष 74 हजार से अधिक अतिथि शिक्षकों … Read more

NCP अजित गुट की दूसरी लिस्ट, नवाब मलिक की बेटी सना और बाबा सिद्दीकी के बेटे जीशान को टिकट

मुंबई  महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के शंखनाद के बीच मुंबई से बड़ी खबर सामने आई है। दिवंगत एनसीपी नेता बाबा सिद्दीकी के बेटे और मुंबई युवा कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष जीशान सिद्दीकी एनसीपी में शामिल हो गए हैं। जीशान सिद्दीकी का अजित पवार ने पार्टी में स्वागत किया। इसके अलावा एनसीपी ने महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए बांद्रा पूर्व सीट से जीशान सिद्दीकी को पार्टी का उम्मीदवार घोषित किया। एनसीपी में शामिल होकर क्या बोले जीशान? एनसीपी में शामिल होने के बाद जीशान सिद्दीकी ने कहा कि यह मेरे और मेरे परिवार के लिए एक भावनात्मक दिन है। इस कठिन समय में मुझ पर विश्वास करने के लिए मैं अजित पवार, प्रफुल्ल पटेल, सुनील तटकरे का आभारी हूं। मुझे बांद्रा ईस्टसे टिकट मिला है। मुझे यकीन है कि सभी लोगों के प्यार और समर्थन से मैं बांद्रा ईस्ट को फिर से जरूर जीतूंगा। जीशान ने पिता की हत्या पर क्या कहा? अपने पिता की हत्या के बाद ज़ीशान ने कहा कि हत्यारों की नजर अब उन पर है, लेकिन वह डरने वाले नहीं हैं। उन्होंने X पर लिखा कि उन्होंने मेरे पिता को चुप करा दिया। लेकिन वे भूल जाते हैं- वह एक शेर थे और मैं उनकी दहाड़ अपने अंदर, उनकी लड़ाई अपनी रगों में लिए हुए हूं। वह न्याय के लिए खड़े हुए, बदलाव के लिए लड़े और अडिग साहस के साथ तूफानों का सामना किया। बांद्रा पूर्व की जनता से अपील? ज़ीशान ने आगे कहा कि अब जो लोग उन्हें नीचे लाए, वे मुझ पर अपनी नजरें गड़ाए हुए हैं। यह मानते हुए कि वे जीत गए हैं, उनसे मैं कहता हूं। एक शेर का खून मेरी रगों में दौड़ता है। मैं अभी भी यहां हूं, निडर और अटूट। उन्होंने एक को ले लिया, लेकिन मैं उनकी जगह पर उठ खड़ा हुआ हूं। यह लड़ाई अभी खत्म नहीं हुई है। आज मैं वहीं खड़ा हूं जहां वह खड़े थे। जीवित, अथक और तैयार। बांद्रा पूर्व के मेरे लोगों, मैं हमेशा आपके साथ हूं। कब हुई थी बाबा सिद्दीकी की हत्या दरअसल 12 अक्टूबर की रात को मुंबई के बांद्रा इलाके में ज़ीशान सिद्दीकी के दफ्तर के पास पूर्व मंत्री बाबा सिद्दीकी की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने इस मामले में अब तक 10 लोगों को गिरफ्तार किया है और मुख्य शूटर समेत दो अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। पुलिस के अनुसार, हत्या के पीछे के मकसद का अभी तक पता नहीं चल पाया है और विभिन्न पहलुओं की जांच की जा रही है। इसमें लॉरेंस बिश्नोई गिरोह से कथित संबंध भी शामिल है। शिवसेना (यूबीटी) ने जारी की उम्मीदवारों की सूची महा विकास अघाड़ी (एमवीए) में शामिल उद्धव ठाकरे की पार्टी शिवसेना (यूबीटी) ने गुरुवार को उम्मीदवारों की एक सूची जारी कर दी. उद्धव ठाकरे की पार्टी ने 65 उम्मीदवारों की अपनी पहली लिस्ट जारी कर दी है. इस लिस्ट में उद्धव की पार्टी ने ठाकरे परिवार की एक रवायत तोड़ दी है. उद्धव ठाकरे ने अपने चचेरे भाई राज ठाकरे के बेटे अमित ठाकरे के खिलाफ भी उम्मीदवार उतार दिया है. महाराष्ट्र में 20 नवंबर को होगा चुनाव महाराष्ट्र की 288 विधानसभा सीटों के लिए 20 नवंबर को वोट डाले जाएंगे. नतीजे 23 नवंबर को घोषित किए जाएंगे. पिछले चुनाव में बीजेपी को 105, शिवसेना को 56, एनसीपी को 54 और कांग्रेस को 44 सीटें मिली थीं. हालांकि, चुनाव के बाद शिवसेना एनडीए से अलग हो गई और उसने एनसीपी-कांग्रेस के साथ मिलकर सरकार बना ली. शिवसेना के उद्धव ठाकरे मुख्यमंत्री बने. जून 2022 में शिवसेना में आंतरिक कलह हो गई. इसके बाद एकनाथ शिंदे ने पार्टी के 40 विधायकों को तोड़ दिया. एकनाथ शिंदे बीजेपी के समर्थन से मुख्यमंत्री बन गए. अब शिवसेना दो गुटों में बंट चुकी है. शरद पवार की एनसीपी भी दो गुट- शरद पवार और अजित पवार में बंट गई है.

मुख्यमंत्री साय बोले – करोड़ छत्तीसगढ़वासियों की ओर से राष्ट्रपति मुर्मू का हार्दिक स्वागत करता हूं

रायपुर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के छत्तीसगढ़ प्रवास का स्वागत करते हुए कहा कि यह प्रदेश के लिए गौरव का दिन है. 3 करोड़ छत्तीसगढ़वासियों की ओर से राष्ट्रपति का हार्दिक स्वागत करता हूं. 32 प्रतिशत आदिवासी जनसंख्या वाला यह छत्तीसगढ़ आपके आगमन से अभिभूत है. रायपुर एम्स के दूसरे दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का स्वागत करते हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि रायपुर एम्स का प्रस्ताव अटल बिहारी वाजपेयी के प्रधानमंत्रित्व कार्यकाल में पूर्व केंद्रीय मंत्री सुषमा स्वराज ने रखा था. इसके लिए जगह का चयन भी सुषमा स्वराज ने किया, और आज उसी जगह पर सर्वसुविधायुक्त एम्स संचालित है. मुख्यमंत्री साय ने कहा कि हमारी सरकार छत्तीसगढ़ को मध्य भारत का मेडिकल हब बनाने के लिए निरंतर प्रयासरत है. इसके लिए हमने चार नए मेडिकल कॉलेजों के भवन निर्माण के लिए एक हजार बीस करोड़ रुपए से अधिक की राशि स्वीकृत की है.

चक्रवात दाना को खड़गे और राहुल गांधी ने बताया गंभीर प्राकृतिक आपदा, केंद्र सरकार से हर संभव मदद पहुंचाने का आग्रह किया

नई दिल्ली कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और सांसद राहुल गांधी ने ओडिशा से उठे चक्रवात दाना को संकट की घड़ी बताया है। इसके साथ ही केंद्र सरकार से हर संभव मदद पहुंचाने का आग्रह किया है। एक्स पोस्ट पर मल्लिकार्जुन खड़गे ने लिखा, ओडिशा में चक्रवात दाना के आने और पश्चिम बंगाल तथा अन्य पूर्वी तटीय क्षेत्रों पर इसके प्रभाव के कारण अत्यधिक तैयारी और त्वरित कार्रवाई की आवश्यकता है। केंद्र सरकार को प्रभावित राज्यों को व्यापक सहायता प्रदान करनी चाहिए, तथा जन सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सभी आवश्यक निवारक और आपातकालीन उपाय करने चाहिए। मैं सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं से अपील करता हूं कि वे जरूरतमंद लोगों की सहायता करें। कुछ ऐसी ही बात लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने सोशल मीडिया साइट फेसबुक पर कही। लंबे पोस्ट में दाना को लेकर फिक्र, केंद्र से अपेक्षा और कांग्रेस कार्यकर्ताओं से मदद की अपील थी। उन्होंने लिखा, चक्रवात दाना का ओडिशा के तटों पर आगमन, पश्चिम बंगाल और अन्य पूर्वी तट के प्रदेशों में इसका असर और मौसम विभाग की चेतावनी एक गंभीर प्राकृतिक आपदा का अंदेशा है। प्रभावित क्षेत्रों के नागरिकों से आग्रह है कि वो प्रशासन के दिशा निर्देशों का पालन करते हुए स्वयं को सुरक्षित दायरे में रखें। उन्होंने आगे लिखा, केंद्र सरकार से अपेक्षा है कि वो इस संकट की घड़ी में प्रभावित राज्यों को पूर्ण सहायता प्रदान करे। नागरिकों के जान-माल की सुरक्षा के लिए और किसी भी तरह के नुकसान की रोकथाम के लिए हर संभव प्रयास किए जाने चाहिए। कांग्रेस के साथियों से अनुरोध है कि स्वयं को सुरक्षित रखते हुए राहत कार्यों में प्रशासन की पूरी मदद करें। इस संकट का देश को एकजुट हो कर सामना करना है। इस बीच, चक्रवाती तूफान दाना के कारण एहतियाती उपायों के तहत निलंबित किए गए भुवनेश्वर के बीजू पटनायक अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उड़ानें शुक्रवार सुबह फिर से शुरू कर दी गईं। कोलकाता के नेताजी सुभाष चंद्र बोस अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर भी उड़ानें शुरू हो गई हैं। चक्रवात दाना ने गुरुवार आधी रात को केंद्रपाड़ा जिले के भीतरकनिका और भद्रक के धामरा के बीच ओडिशा तट पर दस्तक दी, जिसके कारण कई इलाकों में भारी बारिश और 110 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलीं। दाना को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी से राज्य की तैयारियों को लेकर चर्चा की थी और केंद्र की ओर से हरसंभव मदद का आश्वासन दिया था। ओडिशा ने चक्रवात के प्रभाव से निपटने के लिए व्यापक तैयारी की है। राज्य ने 5,209 चक्रवात आश्रय स्थल स्थापित किए हैं और 3,62,000 से अधिक लोगों को संवेदनशील क्षेत्रों से निकाला है, जिनमें 3,654 गर्भवती महिलाएं शामिल हैं, जिन्हें पास के अस्पतालों और प्रसूति प्रतीक्षा गृहों में पहुंचाया गया है। इसके अतिरिक्त, 19 एनडीआरएफ, 51 ओडिशा आपदा त्वरित कार्रवाई बल (ओडीआरएएफ) और 220 अग्निशमन सेवा टीमों को हर स्थिति से निपटने के लिए तैनात किया गया है।  

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live