LATEST NEWS

रतन टाटा की संपत्ति का बंटवारा उनकी बहनों शिरीन और डिएना के अलावा हाउस स्टाफ और अन्य लोगों के बीच होगा

नई दिल्ली इंडस्ट्रियलिस्ट रतन टाटा की वसीयत की जानकारी सामने आई है। इसमें उन्होंने जर्मन शेफर्ड कुत्ते टीटो के लिए अनलिमिटेड केयर का प्रावधान किया गया है। रतन टाटा अपने पीछे 10 हजार करोड़ से ज्यादा की संपत्ति छोड़ गए हैं। इस संपत्ति का बंटवारा उनकी बहनों शिरीन और डिएना के अलावा हाउस स्टाफ और अन्य लोगों के बीच होगा। हालांकि रतन टाटा के धन का जितना हिस्सा उनके कुत्ते को मिलने वाला है, उसके बाद वह कम से कम भारत में सबसे अमीर कुत्ता बन जाएगा। रतन टाटा की वसीयत में उनके खास दोस्त शांतनू का भी जिक्र है। टीटो को पांच-छह साल पहले एडॉप्ट किया गया था। रतन टाटा की वसीयत के मुताबिक टीटो की देखभाल की जिम्मेदारी उनके लंबे समय तक कुक रहे राज शॉ करेंगे। टाइम्स ऑफ इंडिया वसीयत में तीन दशक तक रतन टाटा के नौकर रहे सुबैया के लिए भी प्रावधान किए गए हैं। गौरतलब है कि टाटा जब भी बाहर जाते थे वह रंजन और सुबैया के लिए डिजाइनर कपड़े खरीदकर लाते थे। रतन टाटा के खास दोस्त और एग्जीक्यूटिव असिस्टेंट शांतनू नायडू का भी जिक्र किया गया है। टाटा ने नायडू के उद्योग गुडफेलो में अपनी हिस्सेदारी छोड़ दी और उनके लोकन एजुकेशन को माफ कर दिया। प्रसिद्ध उद्योगपति की संपत्ति में अलीबाग में 2,000 वर्ग फुट का सी-फेस बंगला, मुंबई में जुहू तारा रोड पर दो मंजिला घर, 350 करोड़ रुपए से अधिक की फिक्स डिपॉजिट और टाटा संस में 0.83 प्रतिशत हिस्सेदारी और टाटा ग्रुप में 165 बिलियन डॉलर की संपत्ति शामिल है। परंपरा के अनुसार, टाटा संस में उनकी हिस्सेदारी रतन टाटा एंडोमेंट फाउंडेशन (आरटीईएफ) को स्थानांतरित कर दी जाएगी, जो एक धर्मार्थ ट्रस्ट है। टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार, उनकी वसीयत को बॉम्बे हाईकोर्ट द्वारा प्रोब किए जाने की उम्मीद है, एक प्रक्रिया जिसमें कई महीने लगेंगे। एक परोपकारी, पशु प्रेमी और उत्सुक व्यापारिक दिमाग के रूप में जाने जाने वाले, रतन टाटा का 9 अक्टूबर, 2024 को 86 वर्ष की आयु में निधन हो गया।

इंदौर में नापतौल विभाग की अलग-अलग टीमें शहर में कर रही जांच

इंदौर  त्योहार पर उपभोक्ताओं को सही वजन में सामग्री मिले, इसे लेकर नापतौल विभाग ने दीपावली से पहले शहर में जांच अभियान शुरू किया है। विभाग ने मिठाई, ड्रायफूट्स, किराना और डेरी पर जांच की। इस दौरान मिठाई के साथ डिब्बे का वजन तौलने पर तीन दुकानों पर कार्रवाई की। वहीं ड्रायफूट्स के पैकेट पर घोषणा अंकित नहीं होने पर भी प्रकरण बनाए गए। नापतौल विभाग की अलग-अलग टीमों ने गुरुवार को जांच अभियान चलाया। राऊ स्थित संगम रेस्टोरेंट पर ग्राहक को डिब्बे के वजन के साथ मिठाई दी जा रही थी। इसी तरह टिगरिया बादशाह स्थित शिव सागर स्वीट्स, सदर बाजार में राधा-कृष्ण स्वीट्स पर भी मिठाई के साथ डिब्बे का वजन करने पर प्रकरण बनाए गए। ड्रायफूड्स के पैकेट्स की जांच वहीं नियंत्रक नापतौल रंजना पाटने ने बताया कि अरिहंत ट्रेडिंग मल्हारगंज में ड्रायफूड्स के पैकेट पर घोषणा अंकित नहीं थी, इसलिए प्रकरण बनाया गया। इसी तरह लवीश फूड सुदामा नगर, हरिओम ट्रेडर्स अन्नपूर्णा रोड पर भी पैकेट पर घोषणा अंकित नहीं होने पर कार्रवाई की गई। डिब्बे के साथ मिठाई का वजन न करेंगे व्यापारी निरीक्षक शरदचंद्र शर्मा ने व्यापारियों से कहा है कि मिठाई के साथ डिब्बे का वजन नहीं तौलें। पैकेट पर वजन और कीमत व यूनिट सेल प्राइस का उल्लेख करें। कार्रवाई में संयुक्त नियंत्रक केएस चौहान, केआर चौधरी, संजय चौहान आदि मौजूद रहे। रणजीत किचन करवाया बंद सुदामा नगर स्थित रणजीत किचन का निरीक्षण किया, मौके पर गंदगी पाई गई। यहां जांच के चार सैंपल लिए। साथ ही भोजन निर्माण स्थल पर गंदगी पाए जाने पर कार्य सुधार होने तक इसे तत्काल प्रभाव से बंद कराया गया। कार्रवाई के दौरान संचालकों को खाद्य पदार्थों के रखरखाव, परिसर की साफ सफाई बनाए रखने, समुचित कीट प्रबंधन, फूड हैंडलर्स की व्यक्तिगत स्वच्छता बनाए रखने से संबंधित दिशा निर्देश दिए गए। ग्वालियर से बस में आया मावा जांच में निकला मिलावटी ग्वालियर से बस के माध्यम से इंदौर सहित कई जिलों में खपने के लिए आया मावा मिलावटी निकला है। गुरुवार को भोपाल से इसकी रिपोर्ट आई है। दरअसल, ग्वालियर से बस में एक हजार किलो मावा और मिठाई आई थी। खाद्य विभाग की टीम ने तीन इमली बस स्टैंड से मिलावट की शक में इसे जब्त किया था। नौ सैंपल जांच के लिए भेजे थे टीम ने मावा, हलवा और बर्फी के कुल नौ सैंपल लेकर जांच के लिए भोपाल भेजे थे। जिनमें से चार की रिपोर्ट आ गई है। इनमें दो सैंपल अमानक पाए गए हैं। खाद्य सुरक्षा अधिकारी मनीष स्वामी के मुताबिक, यश ट्रैवल्स की बस एमपी 41पी 9512 से जब्त मावा की दो रिपोर्ट अमानक मिली है। यह मावा ग्वालियर से रविशंकर नामक व्यक्ति ने इंदौर भेजा था। इसे रिक्शा चालक इरफान बस से लेने पहुंचा था। पहली बार जल्दी आई रिपोर्ट बता दें कि यह पहली बार है जब सैंपल भेजने के दूसरे दिन ही भोपाल स्थित राज्य प्रयोगशाला से जांच रिपोर्ट आ गई। त्योहारों को देखते हुए प्रशासनिक अधिकारी भी खाद्य पदार्थों की शुद्धता को लेकर गंभीर नजर आ रहे हैं। नौ सैंपलों में से अभी पांच सैंपल की रिपोर्ट आना बाकी है। वहीं, पिछले दिनों घी के करीब 25 सैंपल लिए गए थे, उनकी रिपोर्ट का भी इंतजार है।

राजस्थान की सरकारी भर्ती परीक्षा हुई रद्द , RPSC अब दोबारा लेगा एग्जाम

जयपुर राजस्थान राजस्व अधिकारी (RO) और अधिशाषी अधिकारी (EO) भर्ती परीक्षा 2022 रद्द हो गई है। राजस्थान लोक सेवा आयोग ने नकल के कारण इस भर्ती परीक्षा को निरस्त करने का फैसला लिया है। हाल ही में आरपीएससी ने नोटिस जारी करते हुए इसकी जानकारी दी है। राजस्थान RPSC EO RO Recruitment 2022 के लिए अब दोबारा परीक्षा होगी। आरपीएसस ने यह माना कि ईओ आरओ भर्ती परीक्षा में नकल हुई थी। जिसके कारण यह एग्जाम कैंसिल कर दिया गया है। इस सरकारी भर्ती के लिए अब दोबारा से परीक्षा करवाई जाएगी। RPSC EO RO Bharti 2022: निरस्त राजस्थान राजस्व अधिकारी (RO) और अधिशाषी अधिकारी (EO) भर्ती परीक्षा 14 मई 2023 को विभिन्न केंद्रो पर आयोजित हुई थी। जो अब कैंसिल हो गई है। EO RO Exam Cancel की जानकारी राजस्थान लोक सेवा आयोग ने प्रेस नोट के जरिए दी है। जिसमें कहा गया है कि “परीक्षा के आयोजन के दौरान ही परीक्षा शुचिता एंव गोपनीयता भंग होने की पुष्ट जानकारी उपरान्त राजस्व अधिकारी ग्रेड-II एंव अधिशाषी अधिकारी वर्ग-IV स्वायत शासन विभाग प्रतियोगी परीक्षा, 2022 (परीक्षा दिनांक- 14.05.2023) निरस्त। समस्त आवेदित अभ्यर्थियों की निकट भविष्य में पुन: होगी परीक्षा।” बता दें कि इस राजस्थान ईओ आरओ भर्ती परीक्षा 111 पदों के लिए मई 2023 में ली गई थी, जिसमें 196483 उम्मीदवारों ने भाग लिया था। वहीं पात्रता जांच और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए जारी की गई लिस्ट में कुल 311 उम्मीदवार शामिल थे। इस परीक्षा के केंद्रों पर इलेक्टोनिक डिवाइसेस ब्लूटूथ के जरिए नकल हुई थी। जिसे लेकर एफआईआर दर्ज हुई थीं। मामले के मद्देनजर यह पाया गया कि परीक्षा की गोपनीयता असल में खंडित हुई थी। उम्मीदवार डायरेक्ट लिंक से सीधा नोटिस देख सकते हैं। वहीं अब आयोग राजस्व अधिकारी ग्रेड-II एंव अधिशाषी अधिकारी वर्ग-IV प्रतियोगी परीक्षा दोबारा आयोजित करेगा। EO RO Re Exam 2024 कब होगा? इसे लेकर फिल्हाल आयोग ने किसी तरह की जानकारी नहीं दी है लेकिन संभावित है कि अब जल्द ही आयोग दोबारा परीक्षा के लिए तैयारी शुरू कर देगा। बता दें कि पेपर लीक के कारण देशभर में कई सरकारी परीक्षाएं पहले भी रद्द की जा चुकी हैं।

छतरपुर में लोकायुक्त सागर की टीम ने किया महिला सरपंच को गिरफ्तार

छतरपुर  बड़ामलहरा जनपद पंचायत की ग्राम पंचायत रामटोरिया सरपंच बबली आदिवासी एवं सुनील आदिवासी को लोकायुक्त सागर टीम ने 15 हजार की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है। आपको बता दे फरयादी महेंद्र प्रताप लोधी के दादा के नाम पर स्वीकृत हुआ कपिलधारा कूप 2 लाख 87 हजार का स्वीकृति हुआ था। जिसके बिलों का भुगतान होना था भुगतान के एवज में महिला सरपंच बबली सुनील आदिवासी के द्वारा 15 प्रतिशत राशि की मांग की जा रही थी। शुक्रवार सुबह लोकायुक्त टीम ने 15 हजार की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों दबोच लिया है। लाल हो गए हाथ महिला सरपंच बबली के पति सुनील आदिवासी के द्वारा यह रिश्वत की राशि ली गई थी। लोकायुक्त टीम ने जब सुनील आदिवासी के हाथ धुलाए गए, तो लाल रंग के हो गए। लोकायुक्त निरीक्षक रोशनी जैन ने बताया है कि रामटौरिया सरपंच बबली आदिवासी और उसके पति सुनील आदिवासी को भ्रष्टाचार अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत आरोपी बनाया गया है। आरोपित ने फरयादी से अपने घर पर ही रिश्वत की राशि ली थी उसी दौरान लोकायुक्त ने छापा मारा और रिश्वत की राशि के साथ गिरफ्तार लर लिया है। करवाई के दौरान लोकायुक्त सागर निरीक्षक रोशनी जैन, पीएस बेन एवं लोकायुक्त स्टाफ मौके पर मौजूद रहे।

विराट कोहली का 2021 से लेकर अभी तक का जो स्पिन के खिलाफ एशियाई पिचों पर रिकॉर्ड है, वह काफी डराने वाला है

बेंगलोर विराट कोहली को सिर्फ मौजूदा समय में ही नहीं सर्वकालिक बेस्ट बल्लेबाजों में जगह दी जाती है। विराट कोहली ने 2008 में इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू किया था और इसके बाद से दुनिया के जिस कोने में खेलने गए हैं, उन्होंने रन बनाए हैं। एक समय विराट कोहली को स्पिन के खिलाफ बेस्ट बैटर माना जाता था, लेकिन अब चीजें एकदम से बदल चुकी हैं। विराट कोहली का 2021 से लेकर अभी तक का जो स्पिन के खिलाफ एशियाई पिचों पर रिकॉर्ड है, वह काफी डराने वाला है। 2021 से लेकर अभी तक विराट कोहली एशियाई पिचों में 21 बार अपना विकेट स्पिनर्स को दे चुके हैं। स्पिनरों के खिलाफ उनका जो रिकॉर्ड है, यह किसी खतरे की घंटी से कम नहीं है। न्यूजीलैंड के खिलाफ पुणे टेस्ट मैच की पहली पारी में विराट महज एक रन बनाकर मिचेल सैंटनर की गेंद पर क्लीन बोल्ड हो गए। उनका आउट होने का जो तरीका था, वह किसी नौसिखिया बैटर की तरह था। विराट खुद भी अपने इस शॉट से कुछ ज्यादा ही निराश नजर आए और जब वह मैदान से लौटे, उसके बाद से ही उनके स्पिन के खिलाफ रिकॉर्ड्स को लेकर चर्चा होने लगी। टीवी पर भी विराट कोहली के जो आंकड़े दिखाए गए, वह काफी निराशाजनक हैं। विराट कोहली ने 2021 से लेकर अब तक एशियाई पिचों पर स्पिनरों 26 पारियों में महज 606 रन बनाए हैं, जिसमें उनका औसत महज 28.85 का रहा है और स्ट्राइक रेट भी 50 से नीचे का है। विराट इस दौरान 21 बार स्पिनरों का शिकार बने हैं। एक समय था जब माना जाता था कि टीम इंडिया के बैटर्स स्पिनरों को सबसे अच्छी तरह से खेल सकते हैं, लेकिन लगता है कि अब यह धारणा पूरी तरह से बदल चुकी है। बेंगलुरु टेस्ट मैच की पहली पारी में भी विराट बेअसर साबित हुए थे, हालांकि दूसरी पारी में वापसी करते हुए उन्होंने 70 रनों का योगदान दिया था।

दिव्यांगजन “मुख्यमंत्री नि:शक्तजन शिक्षा प्रोत्साहन योजना” में 31 अक्टूबर तक पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते है

भोपाल सामाजिक न्याय दिव्यांगजन कल्याण मंत्री नारायण सिंह कुशवाह ने कहा कि राज्य सरकार दिव्यांगजन की शिक्षा में बाधाओं को कम करने और उनके सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के लिये प्रतिबद्ध है। इसी कड़ी में सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन कल्याण विभाग द्वारा “मुख्यमंत्री नि:शक्त शिक्षा प्रोत्साहन योजना” का संचालन किया जा रहा है। विभाग द्वारा दिव्यांगजन को सुविधा की दृष्टि आवेदन प्रक्रिया को “स्पर्श पोर्टल” के माध्यम से ऑनलाइन कर दिया गया है। दिव्यांगजन 31 अक्टूबर 2024 तक पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते है। आयुक्त सामाजिक न्याय डॉ. आर.आर. भौसले ने बताया कि दिव्यांगजन को शिक्षा और तकनीकी की सहायता से सशक्त बनाना है। इसी उद्देश्य से विभाग के द्वारा मुख्यमंत्री नि:शक्त शिक्षा प्रोत्साहन योजना की क्रियान्वयन प्रक्रिया को ऑनलाइन किया गया है। इसके तहत एनआईसी म.प्र. के सहयोग से स्पर्श पोर्टल पर नई प्रणाली विकसित की गई है। छात्र 31 अक्टूबर 2024 तक आवेदन कर सकते हैं और 15 नवंबर तक इन आवेदनों की समीक्षा की जाएगी। पात्र छात्रों को 3 दिसंबर 2024, विश्व दिव्यांग दिवस पर आयोजित जिला स्तरीय कार्यक्रमों में लैपटॉप या मोटराइज्ड साइकिल वितरित किए जाएंगे।  

स्वर्ग नहीं, मोक्ष हो काम्य

जब भी किसी पुण्यात्मा की मृत्यु होती है तो हमारे मुख से निकलता है कि इसको जरूर स्वर्ग की प्राप्ति हुई होगी। इस विषय में महर्षि व्यास द्वारा बोले और प्रथम पूज्य गणेश जी द्वारा लिखी गई महाभारत में इसका विस्तार से वर्णन है। कुरूक्षेत्र में रहने वाले मुद्गल ऋषि की दुर्वासा मुनि द्वारा जब परीक्षा ली गई और मुद्गल ऋषि परीक्षा में खरे उतरे तो एक देवदूत उन्हें स्वर्ग ले जाने के लिए विमान सहित उतरा। तब यही प्रश्न पूछा गया। देवदूत ने कहा-स्वर्ग यहां से बहुत ऊपर का लोक है, जिसे स्वर्गलोक भी कहते हैं। असत्यवादी, नास्तिक और जो तप, दान, यज्ञ नहीं करता, यहां प्रवेश नहीं कर सकता। धर्मात्मा, जितेंद्रिय, शम-दम से संपन्न, द्वेषरहित, दानी, युद्ध में मारे गए शूरवीरों को ही यहां प्रवेश मिलता है। देवता, साध्य, विश्वेदेव, महर्षि याम, धाम, गन्धर्व और अप्सरा-इन सबके अलग-अलग लोक हैं। यहां इच्छानुसार भोग उपलब्ध है। सोने का पर्वत सुमेरूगिरि है। यहां किसी को भूख-प्यास नहीं लगती, उदासी नहीं आती मन में, पसीना नहीं निकलता, गर्मी और जाड़ा नहीं होता, कष्ट और भय नहीं होता। विलाप और अशुभ वस्तु नहीं होती। बुढ़ापा और थकावट नहीं होती। दुर्गंध नहीं आती और मल-मूत्र भी नहीं निकलता। ऐसा इसलिए होता है, क्योंकि स्वर्गवासियों के शरीर में तैजस तत्त्व की प्रधानता होती है। कपड़े मैले नहीं होते। दिव्य कुसुमों की मालाएं दिव्य सुगंध फैलाती रहती हैं। स्वर्ग के दोष में सबसे बड़ा दोष यह है कि यहां नया कर्म नहीं किया जाता। स्वर्ग का भोग अपनी मूल पूंजी गंवा कर ही प्राप्त होता है। जिस दिन पुण्य समाप्त होता है, उस दिन स्वर्ग में रहने वाले के गले की माला कुम्हला जाती है। यही स्वर्ग से गिरने की सूचना है। यह देखते ही भयवश विचार आता है कि अब गिरा, अब गिरा। उन पर रजोगुण का प्रभाव पड़ता है। स्वर्ग से जब कोई गिरने लगता है तो उसकी चेतना लुप्त हो जाती है, सुध-बुध नहीं रहती। यह सुन कर मुद्गल ऋषि ने कहा-मेरा आपको प्रणाम है। स्वर्ग में तो भारी दोष है। मुझे स्वर्ग और उसके सुख से कोई काम नहीं है। मैं तो वहां जाऊंगा, जहां व्यथा और शोक से पिंड छूट जाए। शास्त्रों में इसीलिए कहा गया है किसी सिद्धि के और स्वर्ग में रुचि न लें। केवल मोक्ष पर ध्यान दें।  

शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय ग्राम लपटा थाना जैतहरी में आयोजित किया गया ट्रेफिक अवेयरनेस कार्यक्रम

अनूपपुर  आम जन में सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता लाकर सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के उद्देश्य से स्कूली /कालेज के छात्र-छात्राओं के बीच यातायात पुलिस द्वारा अधिक से अधिक ट्रेफिक अवेयरनेस कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे है।  इसी क्रम मे आज उच्चतर माध्यमिक विद्यालय ग्राम पोस्ट लपटा ब्लॉक जैतहरी अनूपपुर मे  छात्र-छात्राओं के बीच ट्रेफिक अवेयरनेस का कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें यातायात प्रभारी  ज्योति दुबे द्वारा बच्चो को ट्रैफिक सिग्नल, रोड साइन ,रोड मार्किंग ,सड़क दुर्घटनाओं की स्थिति एवं कारण, सड़क पर पैदल चलते समय सावधानियां ,राइट ऑफ वे, गुड सेमोरिटन योजना, पीड़ित प्रतिकर योजना, लाइसेंस बनवाने की प्रक्रिया आदि के विषय में प्रेजेंटेशन एवं शॉर्ट मूवी के माध्यम से विस्तार से बताया गया। कार्यक्रम में लगभग 156 छात्र-छात्राएं , विद्यालय के शिक्षक, यातायात प्रभारी ज्योति दुबे, जितेंद्र सिंह, गणेश यादव,  उपस्थित रहे।

पाकिस्तान के लिए सबसे तेज दो हजार रन बनाने वाले बैटर बने मोहम्मद रिजवान

इस्लामाबाद मोहम्मद रिजवान ने शुक्रवार को इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे टेस्ट मैच के दौरान बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली है। रावलपिंडी क्रिकेट स्टेडियम में खेले जा रहे मुकाबले में रिजवान ने टेस्ट क्रिकेट में 2000 रन पूरे किए। इसके साथ ही वह टेस्ट क्रिकेट में सबसे तेज दो हजार रन बनाने वाले पाकिस्तान के विकेटकीपर बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने 57 पारी में ये कारनामा किया और सरफराज अहमद को पीछे छोड़ा, जिन्होंने 59 पारियों में बतौर विकेटकीपर बल्लेबाज दो हजार रन पूरे किए थे। मोहम्मद रिजवान उन चुनिंदा खिलाड़ियों में से हैं, जोकि अपनी जगह बचाने में कामयाब रहे थे। पहले टेस्ट में मिली हार के बाद पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने कई सीनियर खिलाड़ियों को बाहर का रास्ता दिखाया था। रिजवान को मैच शुरू होने से पहले ये रिकॉर्ड हासिल करने के लिए सिर्फ 16 रन चाहिए थे। उन्होंने तीसरे टेस्ट की पहली पारी में 46 गेंद में 25 रन बनाए। शान मसूद के आउट होने के बाद मोहम्मद रिजवान क्रीज पर उतरे। उन्होंने पारी के शुरुआत में ही जैक लीच के खिलाफ छक्का जड़ा। लेकिन ज्यादा देर तक क्रीज पर टिक नहीं सके और रेहान अहमद के ओवर में आउट हुए। पाकिस्तान ने खबर लिखे जाने तक पहली पारी में आठ विकेट खोकर 294 रन बना लिए हैं और बढ़त भी हासिल कर ली है। इससे पहले साजिद खान (छह विकेट) और नोमान अली (तीन विकेट) की शानदार गेंदबाजी की बदौलत पाकिस्तान ने इंग्लैंड को पहली पारी को 267 के स्कोर पर समेट दिया है।

अब ब्यूटी पार्लर और साड़ी सेंटर से 20 हजार रूपये महीना कमाती हैं पूनम…..

सफलता की कहानी भोपाल हालात कितने ही बदतर क्यूं न हों, जिंदगी अपना रास्ता खुद ढूंढ ही लेती है। जिंदगी की यही तासीर ही इसे और भी रुहानी (जानदार) बनाती है। जैसे तपते रेगिस्तान में भी कोई एक नन्हा सा बीज हालातों से लड़कर अंकुरित हो ही जाता है। बहरहाल, बेइंतेहा बेचारगी और बेबस जिंदगी से लाचार पूनम को कहीं भी ठौर न मिला, तो वे राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के एक स्व-सहायता समूह से जुड़ गयीं। बस, यहीं से उसकी जिंदगी में उम्मीद का नया उजाला आने लगा। बुरे दिन फ़ना हुये और अच्छे दिनों की आमद हुई। नई ऊर्जा से सराबोर पूनम अब पूरी तरह स्वावलंबी हो गयी हैं। बुरहानपुर जिले के संग्रामपुर गांव में रहने वाली किसान दीदी पूनम महाजन का जीवन एक समय कठिन दौर से गुज़र रहा था। खेती-किसानी में उसका मन न लगता। पर उसे कहीं कोई राह दिखाई नहीं दे रही थी। रोजाना की चुनौतियों से जूझते हुए भी, पूनम ने कभी हार नहीं मानी। जब पूनम को कहीं कोई ठौर नहीं मिला, तो वे राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत बनाये गये एक स्व-सहायता समूह से जुड़ गयीं। समूह से जुड़ना उनके जीवन का निर्णायक मोड़ साबित हुआ। मिशन का उद्देश्य ग्रामीण लोगों को आर्थिक रूप से स्वावलंबी बनाना था। अब पूनम को यहां जिंदगी की नई राह दिखने लगी। पूनम बताती हैं कि समूह से जुड़ने से पहले वे खेती-किसानी करती थीं। अब सिलाई-कढ़ाई के साथ-साथ ब्यूटी पार्लर का भी काम करती हैं। इसके अलावा साड़ी सेंटर भी चलाती हैं। वे बताती हैं समूह से जुड़ने के बाद उन्हें प्रशिक्षण दिया गया। ग्राहक पहचान फाइल (सीआइएफ) के तहत उसने 10 हजार रूपये से सिलाई का काम शुरू किया। इससे उसकी आमदनी बढ़ने लगी। अब वे हर महीना लगभग 15 से 20 हजार रूपये तक कमा लेती हैं। वे कहती हैं कि महिलाओं को सशक्त, आत्म-निर्भर बनाने के लिए सरकार कई योजनाएं चला रही है। महिलाओं को आगे बढ़ाने के लिए प्रोत्साहन भी दिया जा रहा है।    अब पूनम न केवल अपने परिवार का ही भरण-पोषण कर रही हैं, वरन् पूंजी भी बचा रही हैं। पूनम का यह काम पूरे गांव के लिए प्रेरणास्रोत बन गया और पूनम की मेहनत और लगन ने उन्हें एक नया जीवन दे दिया है। पूनम के संघर्ष की कहानी बताती है कि हालात कितने भी मुश्किल क्यों न हों, जिंदगी हमेशा नया रास्ता खोज लेती है।  

कफ सिरप तस्करी के फरार आरोपी के घर से पुलिस ने प्रतिबंधित नाईट्राजीपाम टेबलेट की बड़ी खेप जब्त

अनुपपुर         पुलिस अधीक्षक अनुपपुर श्री मोती उर रहमान द्वारा जिले में नशे में उपयुक्त होने बाली कोडीनयुक्त कफ सिरप के स्मगलिंग एवं अवैध व्यापार में लगे अपराधियो की पतासाजी कर कोतवाली पुलिस द्वारा कार्यबाही कराई गई,  जिसमे सतना जिले से स्मगलिंग करके मारुति कार क्र. MP65ZA7445 से अनूपपुर लाई जा रही 271 नग शीशी अवैध मादक पदार्थ कोडीन युक्त ONREX कफ सिरप किमती 108400 रुपये जप्त की जाकर आरोपी अविनाश विक्टर  निवासी वार्ड न. 09  अनूपपुर एवं अंकित द्विवेदी निवासी बार्ड न. 13 पुरानी बस्ती अनूपपुर को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है एवं फरार हुए आरोपी  कमल राठौर उर्फ दरोगा निवासी बर्री एवं  रवि शंकर पांडे निवासी अनूपपुर की पुलिस टीम द्वारा तलाश की जा रही है।           गुरुवार कि रात्रि थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक अरविंद जैन, उपनिरीक्षक प्रवीण कुमार साहू, सहायक उप निरीक्षक सुरेन्द्र प्रताप सिंह, प्रधान आरक्षक 29 शेख रसीद एवं महिला आरक्षक उषा सिंह की टीम द्वारा फरार चल रहे आरोपी कोमल उर्फ दरोगा राठौर के ग्राम बर्री स्थित घर पर रेड की गई एवं मौके पर मौजुद मिले फरार आरोपी  के पिता श्यामलाल राठौर पिता शुद्ध राठौर उम्र करीब 58 साल निवासी ग्राम बर्री के कब्जे से नशे में उपयुक्त होने वाली प्रतिबंधित नाईट्राजीपाम टेबलेट  कीमती 18000 रुपये जप्त की जाकर थाना कोतवाली अनूपपुर में अपराध क्र. 465/24 धारा 8 B/ 21 /22 एनडीपीएस एक्ट एवं 5/13 म.प्र. ड्रग कन्ट्रोल एक्ट पंजीबद्ध कर श्यामलाल राठौर पिता शुद्ध राठौर उम्र करीब 58 साल को गिरफ्तार किया गया है।

भारत- न्यूजीलैंड टेस्ट: धोनी-विराट की कप्तानी में कभी नहीं हुआ ऐसा, रोहित के नाम जुड़ा शर्मनाक रिकॉर्ड

बेंगलुरु टीम इंडिया ने बेंगलुरु टेस्ट मैच में 356 रनों की लीड दी थी न्यूजीलैंड को और पुणे में 103 रनों की लीड दे दी है। होम टेस्ट सीरीज में लगातार दो टेस्ट मैचों में 100 से ज्यादा लीड पहली पारी में देना का शर्मनाक काम भारतीय टीम ने 23 सालों बाद जाकर किया है। एम एस धोनी और विराट कोहली की कप्तानी में ऐसा कभी भी नहीं हुआ है, जबकि रोहित शर्मा के नाम यह अनचाहा शर्मनाक रिकॉर्ड अब जुड़ गया है। जब टीम इंडिया ने पिछली बार किसी टेस्ट सीरीज में बैक टू बैक मैचों में 100 रनों से ज्यादा की लीड दी थी, तब सीरीज पर 2-1 से कब्जा किया था, लेकिन इस सीरीज में लगता है भारतीय टीम की हार अब नजर आने लगी है। पुणे टेस्ट में जब भारतीय टीम ने न्यूजीलैंड को 259 रनों पर ऑलआउट किया, तो लगा था कि भारतीय बल्लेबाज कम से कम कुछ लीड तो लेंगे, लेकिन लीड लेना तो दूर की बात भारतीय टीम तो 100 से ज्यादा रनों की लीड दे बैठी है। पिछली बार जब यह हुआ था, तब टीम इंडिया के कप्तान सौरव गांगुली थे। 2001 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज में भारत ने मुंबई टेस्ट में 173 रनों की जबकि ईडन गार्डन टेस्ट में 274 रनों की लीड ऑस्ट्रेलिया को दी थी। ईडन गार्डन टेस्ट तो इतिहास के पन्नों में दर्ज हो गया था, क्योंकि टीम इंडिया फॉलोऑन झेलने के बावजूद उस टेस्ट मैच में जीत गई थी। भारतीय टीम का पुणे में जो हाल हुआ, उसे देखकर फैन्स काफी ज्यादा निराश हैं। कप्तान रोहित बिना खाता खोले आउट हुए, वहीं विराट कोहली महज एक रन बनाकर आउट हुए। किसी एक बैटर ने पचासा नहीं लगाया। भारत की ओर से बेस्ट स्कोरर रविंद्र जडेजा रहे, जिन्होंने 38 रनों की पारी खेली, वहीं यशस्वी जायसवाल और शुभमन गिल ने 30-30 रनों का योगदान दिया। ऋषभ पंत और वॉशिंगटन सुंदर ने 18-18 रनों की पारियां खेलीं। भारतीय टीम को अगर सीरीज बचानी है, तो हर हाल में यह टेस्ट मैच जीतना होगा, जो फिलहाल काफी ज्यादा मुश्किल नजर आ रहा है।

एम्स के दीक्षांत समारोह में राष्ट्रपति द्राैपदी मुर्मू ने टॉपर छात्र-छात्रों को मेडल से नवाजा, दिया सफलता का मूल मंत्र

रायपुर   राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज छत्तीसगढ़ के दो दिवसीय दौरे पर रायपुर पहुंची और सीधे रायपुर एम्स के दूसरे दीक्षांत समारोह में हुईं शामिल. इस मौके पर राज्यपाल रमेन डेका, सीएम साय और स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल भी मौजूद रहे. समारोह में राष्ट्रपति मुर्मू के हाथों 10 छात्रों को गोल्ड मेडल दिया गया. इस दौरान राष्ट्रपति मुर्मू डिग्री प्राप्त करने वाले 514 छात्रों को बधाई देते हुए समारोह को संबोधित किया. राष्ट्रपति मुर्मू ने संबोधन में कहा कि राष्ट्रपति के रूप में देश की सेवा करते हुए मुझे कई समारोह में भाग लेने का अवसर मिलता है. शिक्षा संस्थानों में जाकर मुझे अधिक प्रसन्नता होती है. मुझे संतोष का अनुभव होता है कि हमारे देश का भविष्य आप जैसे प्रतिभावान युवाओं के हाथों में सुरक्षित है. आज उपाधि एवं पदक प्राप्त कर रहे विद्यार्थियों को मैं बहुत-बहुत बधाई देती हूं और उनके स्वर्णिम भविष्य की कामना करती हूं. जिन अभिभावकों और शिक्षकों के समर्थन तथा सहयोग से आपने यह रास्ता तय किया है, वे भी बधाई के पात्र हैं. उन्होंने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि AIIMS जैसे प्रतिष्ठित संस्थान से शिक्षा प्राप्त करना सौभाग्य की बात है. यहां से शिक्षा प्राप्त करके आपकी प्रतिभा और विकसित हुई होगी. Medical Professionals का कार्य अत्यंत जिम्मेदारी भरा है. आपके निर्णय अनेक बार जीवन रक्षा से जुड़े होते हैं. मैं समझती हूं कि आपको इस जिम्मेदारी का बोध है तथा अपने उत्तर-दायित्वों का निर्वाह आप पूरी तन्मयता एवं क्षमता से करेंगे. Medical Professionals के तौर पर आप प्रायः ऐसी परिस्थितियों से गुजरते हैं जो बहुत चुनौतीपूर्ण होती हैं. उनका सामना करने के लिए आप अपनी भावनाओं पर नियंत्रण करना सीख लेते हैं. भावुकता से मुक्त हो कर कार्य करने और संवेदनशीलता की कमी होने के बीच बहुत थोड़ा सा ही फासला होता है. मानवीय मूल्यों पर दिया जोर दुनिया के अनेक प्रतिष्ठित एवं श्रेष्ठ चिकित्सकों ने Medical Professionals को मानवीय मूल्यों के साथ काम करने की सलाह दी है. उनमें Dr. Francis Weld Peabody का नाम बहुत महत्वपूर्ण है. उनका “The Care of the Patient” नामक लेख विश्व के कई चिकित्सा संस्थानों में विद्यार्थियों को पढ़ने की सलाह दी जाती है. इस लेख में उन्होंने लिखा है and I quote “The treatment of a disease may be entirely impersonal; the care of a patient must be completely personal.” Unquote मैं समझती हूं कि जब आपने यह कार्यक्षेत्र चुना होगा, तब आपके मन में दया, करुणा और संवेदना के आदर्श रहे होंगे. आपको हमेशा याद रखना है कि ये मानवीय मूल्य हमको मजबूत बनाते हैं. इसलिए हमेशा अपने कार्यक्षेत्र में इन जीवन-मूल्यों के साथ काम करें. इससे आपको कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी, तथा आपका जीवन सार्थक होगा. स्वास्थ्य सेवाओं का विस्तार उन्होंने सभा में उपस्थित लोगों को संबोधितक करते हुए कहा कि देश के सभी नागरिकों तक स्वास्थ्य सेवा पहुंचाने के लिए भारत सरकार निरंतर प्रयास कर रही है. पिछले एक दशक में, देशवासियों को Universal Health Coverage प्रदान करने के लिए अनेक कदम उठाए गए हैं. ‘आयुष्मान भारत योजना’ के अंतर्गत अब सत्तर वर्ष से अधिक उम्र के नागरिक भी लाभान्वित हो रहे हैं. ‘प्रधानमंत्री भारतीय जन औषधि परियोजना’ से लोगों को सस्ती और गुणवत्तापूर्ण दवाएं उपलब्ध हो रही हैं. पिछले दस वर्षों में Medical colleges और MBBS तथा PG की सीटों में भी बढ़ोतरी हुई है. नए AIIMS भी स्थापित किए गए हैं. AIIMS संस्थान, कम खर्च में अच्छी health care services एवं medical education देने के लिए जाने जाते हैं. AIIMS संस्थानों के साथ देशवासियों का विश्वास जुड़ा हुआ है. इसीलिए बहुत बड़ी संख्या में लोग दूर- दूर से AIIMS में इलाज कराने आते हैं. जिस डॉक्टर के साथ AIIMS का नाम जुड़ा होता है, उसके प्रति मरीजों में सम्मान की भावना बढ़ जाती है. AIIMS रायपुर की उपलब्धियां मुझे यह जानकर हर्ष होता है कि AIIMS रायपुर भी इसी परंपरा को आगे बढ़ा रहा है. वर्ष 2012 में स्थापित इस संस्थान ने अपनी कुछ वर्षों की यात्रा में ही बहुत प्रतिष्ठा अर्जित की है. इसके लिए इस संस्थान से जुड़े सभी लोगों की मैं सराहना करती हूं. मुझे बताया गया है कि चिकित्सा एवं लोक कल्याण के लिए AIIMS रायपुर द्वारा कई कार्य किए जा रहे हैं. यह संस्थान, राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय सहयोग के साथ कुपोषण का उन्मूलन करने के लिए कार्य कर रहा है. यहां के Sickle Cell Clinic में मरीजों को इलाज प्रदान किया जाता है. Sickle Cell मरीजों की पहचान के लिए जागरूकता शिविर भी आयोजित किए जाते हैं. आधुनिक तकनीकों का उपयोग हम एक ऐसे दौर से गुजर रहे हैं जिसमें आधुनिकतम Technologies हमारे जीवन को बहुत तेज गति से प्रभावित कर रही हैं. सुदूर क्षेत्रों के लोगों के कल्याण के लिए इन आधुनिकतम Technologies का उपयोग किया जा सकता है. यह हर्ष की बात है कि AIIMS रायपुर इस दिशा में प्रयासरत है. मुझे बताया गया है कि AIIMS Raipur, Artificial Intelligence संचालित Clinical Decision Support System पर काम कर रहा है. इसके माध्यम से दूरदराज के क्षेत्रों के डॉक्टरों को आपातकालीन स्थितियों में real time मदद प्रदान की जाएगी. AIIMS रायपुर द्वारा किए जा रहे इन कार्यों से सामुदायिक स्वास्थ्य में सुधार होगा तथा नागरिकों का जीवन बेहतर होगा. मुझे आशा है कि आने वाले समय में यह संस्थान जनहित के कार्यों में और विस्तार करेगा. वर्ष 2047 तक एक विकसित राष्ट्र बनने का लक्ष्य उन्होंने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि हमने वर्ष 2047 तक एक विकसित राष्ट्र बनने का लक्ष्य रखा है. आपकी पीढ़ी के द्वारा किए गए कार्य इस राष्ट्रीय संकल्प को सिद्ध करने में निर्णायक भूमिका निभाएंगे. आपको वंचित वर्गों की सेवा के कार्य को प्राथमिकता देनी है. जो लोग साधन सम्पन्न होते हैं उनके पास अनेक विकल्प हो सकते हैं. लेकिन वंचित वर्ग के लोगों की आशाएं आप पर ही टिकी होती हैं. इसलिए मेरी आपको सलाह है कि सभी लोगों की, विशेषकर असहाय लोगों की, सेवा में आप हमेशा तत्पर रहें. कुछ नया सीखने की भावना विद्यार्थी जीवन से पेशेवर जीवन में कदम रखना एक महत्वपूर्ण बदलाव है. लेकिन आप अपने ज्ञान को बढ़ाते रहने का उत्साह हमेशा बनाए रखें. हमेशा कुछ नया सीखने की भावना आपके लिए लाभदायक होगी. अपने कौशल … Read more

LAC पर सामान्य होने लगे हालात, सेनाओं का डिसइंगेजमेंट शुरू, 4-5 दिनों में पेट्रोलिंग शुरू होने की उम्मीद

नई दिल्ली भारत और चीन के बीच हुए समझौते के बाद पूर्वी लद्दाख में हालात बेहतर हुए हैं। दोनों देशों की सेनाएं पीछे हटने लगी हैं। देपसांग और डेमचॉक में स्थानीय कमांडर स्तर की मीटिंग 22 अक्टूबर यानी मंगलवार से शुरू हुई थी। इस मीटिंग में दोनों देशों के बीच सहमति बनी और अब सेनाएं पीछे हटने लगी हैं। बुधवार को डेमचॉक में दोनों तरफ से एक-एक टेंट हटाया गया। गुरुवार को भी कुछ टेंपरेरी स्ट्रक्चर भी तोड़े गए हैं। आज सुबह तक लगभग 40 प्रतिशत डिसइंगेजमेंट हो चुका है, चीनी सेना और भारतीय सेना की ओर से अस्थायी संरचना और बेस हटा दिए गए हैं। आज दोनों पक्ष डेमचोक और देपसांग में फिजिकल वेरिफिकेशन और हवाई रिकॉर्डिंग कर सकते हैं। यही वह जगह है, जहां टकराव हुआ था। चीनी और भारतीय सेना के दो कमांडरों के बीच हॉटलाइन वार्ता हुई, जिसमें पीछे हटने की प्रक्रिया के बारे में चर्चा हुई। इसके बाद स्थान की वीडियो रिकॉर्डिंग की गई और डेमचोक और देसांग में शांति और सौहार्द बनाए रखने पर जोर दिया गया।डेमचॉक में भारतीय सैनिक चार्डिंग नाले के पश्चिम की तरफ पीछे की ओर जा रहे हैं और चीनी सैनिक नाले के दूसरी तरफ यानी पूरब की तरफ वापस जा रहे हैं। दोनों तरफ से करीब 10-12 टेंपरेरी स्ट्रक्चर बने हैं और दोनों तरफ से करीब 12- 12 टेंट लगे हैं, जो हटने हैं। 4-5 दिनों में पेट्रोलिंग शुरू होने की उम्मीद देपसांग में चीनी सेना के टेंट नहीं हैं, लेकिन उन्होंने गाड़ियों के बीच में तिरपाल लगाकर टेंपरेरी शेल्टर बनाए हैं। गुरुवार को यहां से भी चीनी सैनिकों ने अपनी कुछ गाड़ियां कम की हैं। भारतीय सेना ने भी कुछ सैनिकों की संख्या गुरुवार को यहां से कम की। ये प्रक्रिया पूरी होने के बाद देपसांग और डेमचॉक में अगले 4-5 दिनों में पेट्रोलिंग शुरू होने की उम्मीद है। बैठक में तय किया गया है कि दोनों पक्षों के स्थानीय कमांडर आगे के घटनाक्रम और एलएसी पर शांति बनाए रखने के लिए दिन में दो बार बातचीत करेंगे। गलवान और अन्य 3 बफर जोन या ऐसे क्षेत्र पर कोई और अपडेट नहीं है, जहां अभी तक पेट्रोलिंग नहीं हुई है। कोर कमांडर स्तर की वार्ता जल्द ही होगी, लेकिन समय तय नहीं हुआ है। रक्षामंत्री बोले- देर-सवेर समाधान निकलेगा रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने चाणक्य डिफेंस डायलॉग के मंच पर चीन के साथ LAC पर बने तनाव पर कहा कि भारत और चीन बॉर्डर एरिया LAC के कुछ क्षेत्रों में अपने मतभेदों को सुलझाने के लिए कूटनीतिक और सैन्य स्तरों पर बातचीत कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि बातचीत से समान और पारस्परिक सुरक्षा के सिद्धांतों के आधार पर जमीनी स्थिति को बहाल करने के लिए सहमति बन गई है। राजनाथ ने कहा कि भारत और चीन के बीच अपने मतभेदों को सुलझाने के लिए बातचीत चल रही है। बातचीत के बाद, समान और पारस्परिक सुरक्षा के सिद्धांतों के आधार पर जमीनी स्थिति को बहाल करने के लिए सहमति बनी है। पारंपरिक क्षेत्रों में गश्त और आसपास के पशुपालकों के पशुओं की चराई भी सहमति के बिंदुओं में शामिल है। उन्होंने कहा कि बातचीत जारी रहने से देर-सवेर इस मुद्दे पर समाधान जरूर निकलेगा। पीछे हट रहे हैं दोनों देशों के सैनिक डेमचौक में, भारतीय सैनिक चार्डिंग नाला के पश्चिमी हिस्से की ओर पीछे हट रहे हैं तो चीनी सैनिक नाला के पूर्वी हिस्से की ओर पीछे हट रहे हैं.  दोनों तरफ करीब 10 से 12 अस्थायी ढांचे और करीब 12 तंबू बने हुए हैं जिन्हें हटाने की तैयारी है. उधर देपसांग में चीनी सेना के पास टेंट नहीं हैं, लेकिन उन्होंने गाड़ियों के बीच तिरपाल का इस्तेमाल कर अस्थायी आश्रय स्थल बनाए हैं. देपसांग में अब तक आधे ढांचे हटाए जा चुके है. चीनी सेना ने इलाके में अपने वाहनों की संख्या कम कर दी और भारतीय सेना ने भी वहां से कुछ सैनिक कम कर दिए. ढांचे हटने के बाद शुरू होगी 22वें राउंड की वार्ता आपको बता दें कि प्रत्येक सुबह, दोनों देशों के स्थानीय सैन्य कमांडर दिन के लिए नियोजित कार्यों पर चर्चा करने के लिए हॉटलाइन कॉल करते हैं. वे प्रतिदिन एक या दो बार तयशुदा प्वॉईंट पर मिलते हैं. गलवान सहित चार बफर जोन पर चर्चा अभी तक नहीं हुई है. एक बार जब डेमचोक और देपसांग में गश्त फिर से शुरू हो जाती है और विश्वास स्थापित हो जाता है, तो कोर कमांडर-स्तरीय वार्ता बफर जोन में गश्त फिर से शुरू करने पर केंद्रित होगी. डेमचोक और देपसांग मैदानों से अस्थायी ढांचों को पूरी तरह से हटाने और गश्त फिर से शुरू होने के बाद कोर कमांडर स्तर की 22वें दौर की वार्ता की उम्मीद है. इन उच्च-स्तरीय चर्चाओं के लिए अभी तक कोई तारीख तय नहीं की गई है. राजनयिक सफलता विदेश मंत्रालय (MEA) ने इस महीने की शुरुआत में घोषणा की थी कि भारत और चीन ने टकराव वाली जगहों पर गश्त फिर से शुरू करने के एक सफल समझौते पर पहुंच गए हैं. यह समझौता गहन कूटनीतिक प्रयासों और सैन्य कमांडरों के बीच कई दौर की बातचीत के बाद हुआ था.  ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के दौरान भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग के बीच एक उच्च स्तरीय बैठक से इस सफलता को और बल मिला. ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के दौरान, दोनों नेताओं ने सीमा पर शांति के लिए अपनी प्रतिबद्धता की पुष्टि की, और आगे की वृद्धि को रोकने के लिए मौजूदा तंत्रों के माध्यम से संचार बनाए रखने की आवश्यकता को रेखांकित किया. मोदी और शी के बीच बैठक को टकरान कम करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम के रूप में देखा गया.

पंजाब में किसानों ने किया हंगामा, असर अंबाला में भी देखने को मिला, घंटो जाम में फँसे वाहन

 अंबाला पंजाब में धान की धीमी खरीद के विरोध में जगह-जगह लगने वाले जाम का असर अंबाला में भी देखने को मिला रहा है। ट्रैफिक पुलिस ने वाहन चालकों की परेशानी को देखते हुए रूट डायवर्ट कर दिए है। एक ओर जहां शाहबाद से साहा चौक व साहा से होकर पंचकूला की तरफ तो अंबाला सिटी बलदेव नगर के पास से पंजोखरा साहिब से होकर पंचकूला की तरफ से रूट डायवर्ट कर दिया है। बैरिकेड्स लगाकर वाहन चालकों को पुलिस अधिकारी डायवर्ट मार्ग के बारे में जानकारी दे रहे हैं। दरअसल, संयुक्त किसान मोर्चा (एसकेएम) ने अपनी मांगों को लेकर मुख्य मार्गों को रोकने का ऐलान किया था। किसान संगठन का कहना था कि बार-बार मांग उठाए जाने के बाद भी धान खरीद कार्य में कोई सुधार नहीं हुआ है। किसानों द्वारा सुबह 11 से दोपहर 3 बजे तक यह जाम लगाया जाना है।  

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live