LATEST NEWS

महाराष्ट्र विस चुनाव के लिए राकांपा ने आज सात उम्मीदवारों की सूची जारी की

मुंबई महाराष्ट्र में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा)-अजित पवार गुट ने 20 नवंबर को होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए शुक्रवार को सात उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी की राकांपा ने गुरुवार को पहली सूची में 38 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की थी और आज सात उम्मीदवारों की सूची जारी की। सूची में बांद्रा पूर्व से मारे गए राकांपा नेता बाबा सिद्दीकी के पुत्र ज़िशान सिद्दीकी, इस्लामपुर से निशिकांत पाटिल, तासगांव से संजयकाका पाटिल, लोहा खंडार से प्रताप चिक्लिकर, वडगांव शेरी से सुनील यिंगरे, शिरूर हवेली से दिनेश्वर कटके और अनुशक्तिनगर निर्वाचन क्षेत्र से श्री नवाब मलिक की पुत्री सना मलिक शामिल हैं।  

नशे के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, गांजा परिवहन कर रहे दो अंतर्राज्यीय तस्कर गिरफ्तार

कबीरधाम पुलिस को अवैध गांजा परिवहन के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में एक बड़ी सफलता मिली है. पुलिस ने भारी मात्रा में अवैध गांजा परिवहन कर रहे दो अंतर्राज्यीय तस्करों को गिरफ्तार किया है. इस कार्रवाई में तस्करों के पास से 245.105 किलो ग्राम गांजा बरामद हुआ, जिसकी बाजार कीमत लगभग 61,27,625 रुपये है. पुलिस ने बरामद गांजे समेत एक टाटा 1109 वाहन, दो एन्ड्रायड मोबाइल फोन और कुछ नकद राशि भी जब्त की है. बता दें, पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र सिंह के निर्देशन में थाना कुकदुर की टीम ने संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखते हुए नशे के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है. इसी बीच 24 अक्टूबर को उन्हें सूचना मिली कि एक टाटा 1109 वाहन में अवैध गांजा परिवहन हो रहा है. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए वाहन को रोककर जांच की, जिसमें अवैध गांजा बरामद हुआ. पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 20 के तहत मामला दर्ज कर उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेजा दिया है. इस कार्रवाई के लिए पुलिस अधीक्षक ने थाना कुकदुर टीम को नगद पुरस्कार देने की घोषणा की है. गिरफ्तार आरोपियों की पहचान जानकारी के अनुसार, गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान बबलू सिंह (35) और शिवकुमार (28) के रूप में हुई है. बबलू सिंह उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर का निवासी है, जबकि शिवकुमार रायबरेली से है. इनके पास से जब्त किए गए गांजे के अलावा, घटना में प्रयुक्त टाटा 1109 वाहन, दो एन्ड्रायड मोबाइल फोन और 1,020 रुपये नकद भी जब्त किए गए हैं. कुल मिलाकर, जब्त की गई सामग्री की कीमत 71,48,645 रुपये है. पिछले घटनाक्रम इसके पहले, 20 अक्टूबर 2024 को भी थाना बोड़ला में 54 किलो ग्राम गांजा जब्त किया गया था, जो इस अभियान की निरंतरता को दर्शाता है. कबीरधाम पुलिस का यह अभियान नशे के खिलाफ सख्त कदम उठाने का प्रयास है.

इनामी नक्सली दंपत्ति समेत 6 नक्सलियों ने किया सरेंडर

सुकमा नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में सुरक्षा बलों की बढ़ती कार्रवाई और छत्तीसगढ़ सरकार की पुनर्वास नीति से प्रभावित होकर माओवादी हिंसा का रास्ता छोड़कर विकास की मुख्यधारा में शामिल हो रहे हैं. वहीं आज सुकमा जिले सक्रिय एक नक्सली दंपत्ति सहित 06 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया है. नक्सलियों ने आत्मसमर्पण का यह कदम “छत्तीसगढ़ नक्सलवाद उन्मूलन एवं पुनर्वास नीति” और “नियद नेल्ला नार” योजना से प्रभावित होकर उठाया है. आत्मसमर्पित नक्सली दंपत्ति पर 10 लाख रुपये का इनाम घोषित था, जबकि 01 महिला और 01 पुरूष नक्सली पर 05-05 लाख रुपये का और 02 पुरूष नक्सलियों पर 02-02 लाख रुपये का इनाम था. कुल मिलाकर इन नक्सलियों पर 24 लाख रुपये के इनाम की घोषणा की गई थी. नक्सलियों को आत्मससमर्पण के लिए प्रोत्साहित कराने में जिला बल, डीआरजी, विशेष आसूचना शाखा सुकमा और रेंज फिल्ड टीम (आरएफटी) कोंटा एवं 02, 50 वाहिनी सीआरपीएफ को सफलता मिली है.

कांग्रेस ने बुधनी विजयपुर विधानसभा उपचुनाव के लिए स्टार प्रचारकों की लिस्ट की जारी, 40 नेता करेंगे प्रचार

भोपाल  मध्यप्रदेश के सीहोर जिले की बुधनी विधानसभा और श्योपुर जिले की विजयपुर विधानसभा उपचुनाव के लिए मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा 40 स्टार प्रचारकों की सूची जारी की गई है।प्रदेश कांग्रेस चुनाव आयोग कार्य प्रभारी जेपी धनोपिया ने उक्त सूची मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने बताया कि बुधनी और विजयपुर विधानसभा में उपचुनाव हो रहे हैं, आगामी 13 नवम्बर को मतदान होना नियत है। दोंनो विधानसभा क्षेत्रों में कांग्रेस नेतागणों को प्रचार-प्रसार हेतु स्टार प्रचारक बनाया गया है। राजस्थान के विधायक सचिन पायलट और कांग्रेस के सचिवगण संजय दत्त, चंदन यादव, आनंद चौधरी, रनविजयसिंह लोचन भी दोनो सीटों पर प्रचार करते नजर आएंगे। कांग्रेस के यह दिग्गज नेता करेंगे दोनों सीटों पर प्रचार कांग्रेस पार्टी ने दोनों विधानसभा सीटों के लिए जो लिस्ट जारी की है उसमें से कांग्रेस के सचिव मप्र प्रभारी जितेन्द्र सिंह, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी, मप्र विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार, पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ एवं दिग्विजय सिंह और राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गेहलोत, राजस्थान के विधायक सचिन पायलट, अभा कांग्रेस के सचिवगण संजय दत्त, चंदन यादव, आनंद चौधरी, रनविजयसिंह लोचन, पूर्व केंद्रीय मंत्री कांतिलाल भूरिया और अरूण यादव, पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह राहुल भैया, राज्यसभा सांसद विवेक तन्खा, अशोक सिंह, राजस्थान की सांसद संजना जाटव, पूर्व नेता प्रतिपक्ष डॉ. गोविंद सिंह, सीडब्लूसी मेंबर कमलेश्वर पटेल, विधायक ओमकार मरकाम, पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा, उपनेता प्रतिपक्ष हेमंत कटारे, पूर्व मंत्री जयवर्धन सिंह, विधायक फूलसिंह बरैया, पूर्व मंत्री लाखन सिंह यादव, विधायकगण आरिफ मसूद, दिनेश गुर्जर, नीटू सिकरवार, बाबू जंडेल, पंकज उपाध्याय, प्रवीण पाठक, सिद्धार्थ कुशवाह, हिना कांवरे, सतीश सिकरवार, विक्रांत भूरिया, सत्य नारायण पटेल, हीरालाल अलावा, रोशनी यादव, रिचा गोस्वामी और मितेन्द्र  दर्शन सिंह यादव को बुधनी एवं विजयपुर उपचुनाव में प्रचार हेतु स्टार प्रचारक बनाया गया है।

2030 तक दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी इकॉनमी बनेगा भारत : IMF

नई दिल्ली इस हफ्ते भारतीय अर्थव्यवस्था की विकास दर को लेकर कई उत्साह बढ़ाने वाले अनुमान आए हैं. इन आंकड़ों से ये साफ नजर आ रहा है कि दुनिया की सभी प्रमुख अर्थव्यवस्थाओं में भारत ना केवल सबसे तेजी से बढ़ने वाली इकोनॉमी बना रहेगा, बल्कि काफी बड़े अंतर से भारत ये मुकाम हासिल करेगा. सबसे पहले बात करते हैं IMF के अनुमान की जिसमें कहा गया है कि भारतीय अर्थव्यवस्था इस साल 7 परसेंट की ग्रोथ दर्ज करेगी. 2025 में भारतीय इकोनॉमी की चाल कुछ सुस्त होकर साढ़े 6 परसेंट पर आ सकती है. IMF की बड़ी रिपोर्ट IMF ने कहा है कि कोविड-19 के बाद अर्थव्यवस्था फिर से अपने पुराने रूप में लौटने लगी है. इसके साथ ही, महंगाई को भी काफी हद तक काबू करने की बात इसमें कही गई है. हालांकि, कुछ देशों में अभी भी कीमतों पर दबाव बना हुआ है. इसके बाद S&P Global Market Intelligence की रिपोर्ट की बात करें तो इसमें कहा गया है कि भारत की जीडीपी ग्रोथ रेट 2024-25 में 6.8 फीसदी और 2025-26 में 6.6 परसेंट रह सकती है. इसमें कहा गया है कि कमजोर सरकारी निवेश के बावजूद, भारत की घरेलू मांग, बेहतर मानसून और सरकारी सामाजिक खर्च इकोनॉमी की रफ्तार को बढ़ा रहे हैं. इसके साथ ही, महंगाई में गिरावट और सरकारी नीतियों का समर्थन भी अर्थव्यवस्था को मजबूती देने का काम करेगा. वहीं RBI के डिप्टी गवर्नर माइकल देबब्रत पाटरा ने 2024-25 में भारतीय जीडीपी ग्रोथ रेट 7.2 परसेंट रहने का अनुमान जताया है. भारतीय अर्थव्यवस्था में तेजी के कारण इसके बाद 2025-26 में इसके 7 फीसदी पर आने का अनुमान है, उनका मानना है कि भारत का समय आ गया है और देश अपनी युवा आबादी के चलते तेजी से विकास करेगा. भारत पहले से ही दुनिया की 5वीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है और 2030 तक ये तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन सकता है. इसके पहले आए दूसरी दिग्गज एजेंसियों के भारत की ग्रोथ को लेकर जारी किए गए अनुमानों की बात करें तो वर्ल्ड बैंक ने कृषि उत्पादन, सरकारी खर्च और निजी निवेश में बढ़ोतरी के असर से 2024 के लिए 6.9 फीसदी विकास दर का अनुमान लगाया है. वहीं महंगाई में गिरावट और सरकारी सुधारों से अर्थव्यवस्था को हो रहे फायदों के चलते ADB ने 6.8 परसेंट ग्रोथ रेट का अनुमान लगाया है, जबकि गोल्डमैन सैश ने 2024 के लिए 7 परसेंट और ICRA ने 6.9 परसेंट ग्रोथ रेट का अनुमान लगाया है. हालांकि, कोविड-19 के बाद अर्थव्यवस्था में उछाल देखने को मिला है. लेकिन ग्लोबल अनिश्चितताओं और कमजोर बाहरी मांग के असर से इकोनॉमी अभी भी पूरी क्षमता के साथ प्रदर्शन नहीं कर पा रही है. इसके बावजूद, भारत की घरेलू मांग, स्थिर तेल की कीमतें और सरकारी निवेश अगले कुछ साल में अर्थव्यवस्था को स्थिर बनाए रखने में मदद करेंगे.  

अवैध रेत खनन पर बड़ी कार्रवाई, 3 जेसीबी और 4 हाईवा वाहन जब्त

आरंग रायपुर जिले के आरंग क्षेत्र के मोहमेला गांव में प्रशासन ने अवैध रेत खनन और परिवहन पर बड़ी कार्रवाई की है. 16 अक्टूबर के बाद से सक्रिय रेत माफियाओं के खिलाफ चल रही इस मुहिम में आरंग तहसीलदार सीता शुक्ला के नेतृत्व में खनिज विभाग, राजस्व और पुलिस की संयुक्त टीम ने देर रात छापेमारी कर 3 जेसीबी और 4 हाईवा वाहन जब्त किए हैं. बता दें, आरंग क्षेत्र में 16 अक्टूबर के बाद से रेत माफिया सक्रिय हो गए हैं, जिन्होंने महानदी से अवैध खनन और परिवहन शुरू कर दिया है. ग्राम पंचायत मोहमेला में स्थानीय जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों के सहयोग से यह कारोबार लगातार फल-फूल रहा था. जिसपर आरंग तहसीलदार सीता शुक्ला के नेतृत्व में खनिज विभाग, राजस्व और पुलिस की संयुक्त टीम ने देर रात मोहमेला में छापेमारी की. इस कार्रवाई में 03 जेसीबी और 04 हाईवा वाहन जब्त किए गए. प्रशासन की इस कार्रवाई से रेत माफियाओं में हड़कंप मच गया है. नियमों का उल्लंघन और मौजूदा स्थिति आरंग क्षेत्र के कई रेत घाटों पर नियमों के विरुद्ध खनन और परिवहन हो रहा है. वैध रेत खदानों में खनन की अनुमति सुबह 6 बजे से शाम 6 बजे तक होती है, लेकिन यहां 24 घंटे अवैध खनन किया जा रहा है. NGT के नियमों की अनदेखी नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (NGT) के नियमों का उल्लंघन करने वाले रेत खदान संचालकों और माफियाओं पर अब तक कोई बड़ी कार्रवाई नहीं हुई है, जिससे उनके हौसले बुलंद हैं. प्रशासन की हालिया कार्रवाई से उम्मीद है कि इस अवैध कारोबार पर नियंत्रण पाया जा सकेगा.

डेविड वार्नर को फिर से लीडरशिप रोल निभाने की मंजूरी मिली

नई दिल्ली क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया (सीए) ने घोषणा की है कि पूर्व बाएं हाथ के ओपनर डेविड वॉर्नर को अब ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट में लीडरशिप भूमिकाओं में शामिल होने की अनुमति दे दी गई है। सीए ने अपने बयान में कहा कि एक तीन-सदस्यीय समीक्षा पैनल ने वॉर्नर के बैन हटाने की शर्तों को पूरा करने की पुष्टि की है। यह सुनवाई इस महीने हुई थी, जहां वॉर्नर ने 2022 में आवेदन किया था कि 2018 में उन पर लगे आजीवन नेतृत्व प्रतिबंध को हटा दिया जाए। यह बैन दक्षिण अफ्रीका में ‘सैंडपेपर स्कैंडल’ के बाद लगाया गया था। ऑस्ट्रेलिया के टेस्ट कप्तान पैट कमिंस, कोच एंड्रयू मैकडोनाल्ड, न्यूजीलैंड के बल्लेबाज केन विलियमसन, पूर्व क्रिकेटर ग्रेग चैपल और वर्ल्ड क्रिकेटर्स एसोसिएशन की अध्यक्ष लीजा स्टैलेकर सहित कई लोगों ने वॉर्नर के समर्थन में लिखित चरित्र संदर्भ दिए थे। पैनल के सदस्य एलन सुलिवन, जेफ ग्लीसन और जेन सीव्राइट ने सर्वसम्मति से माना कि वॉर्नर ने 2018 के बैन को हटाने की सभी शर्तें पूरी कर ली हैं और छह साल पहले लगाया गया बैन अपना उद्देश्य पूरा कर चुका है। पैनल ने महसूस किया कि वार्नर ने अपनी गलती को ईमानदारी से स्वीकार किया और उनके व्यवहार पर गंभीर पछतावा है। पैनल ने यह भी कहा कि वॉर्नर युवा क्रिकेटरों के विकास में योगदान दे सकते हैं और ऑस्ट्रेलिया में दक्षिण एशियाई समुदाय के बीच क्रिकेट को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं। अब वॉर्नर को आगामी बिग बैश लीग (बीबीएल) में सिडनी थंडर की कप्तानी करने का मौका मिल सकता है। सुनवाई में उनके साथ सिडनी थंडर के जनरल मैनेजर और लंबे समय से साथी रहे ट्रेंट कोपलैंड भी थे। सीए के मुख्य कार्यकारी निक हॉली ने कहा, “2022 में हमने आचार संहिता को अपडेट किया ताकि खिलाड़ियों के लिए एक निष्पक्ष प्रक्रिया हो सके। मुझे खुशी है कि वॉर्नर पर प्रतिबंध हटाने का निर्णय लिया और अब वे इस गर्मी में ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट में नेतृत्व भूमिका निभा सकते हैं।”  

स्मृति मंधाना ने कहा- व्हाइट-बॉल क्रिकेट में मुश्किल दौर के बाद न्यूजीलैंड के खिलाफ पहला वनडे जीतना अच्छा लगा

अहमदाबाद भारतीय महिला क्रिकेट टीम की उप-कप्तान स्मृति मंधाना ने कहा है कि व्हाइट-बॉल क्रिकेट में मुश्किल दौर के बाद न्यूजीलैंड के खिलाफ पहला वनडे जीतना अच्छा लगा, जिसके दौरान टीम संयुक्त अरब अमीरात में टी20 विश्व कप के सेमीफाइनल में पहुंचने में विफल रही। भारतीय टीम के लिए मुश्किल दौर की शुरुआत टी20 विश्व कप के अपने शुरुआती मैच में न्यूजीलैंड से मनोबल तोड़ने वाली हार से हुई। गुरुवार को टीम ने हाल ही में विश्व चैंपियन बनी न्यूजीलैंड को हराकर तीन मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बनाकर बदला चुकता किया। न्यूजीलैंड द्वारा पहले बल्लेबाजी करने के लिए कहा गया, भारत 227 रन पर आउट हो गया, जिसमें केर बहनों अमेलिया और जेस ने मिलकर सात विकेट लिए। भारतीय टीम ने जोरदार वापसी करते हुए न्यूजीलैंड को 168 रनों पर ढेर कर दिया और 59 रनों से जीत दर्ज की। कप्तान हरमनप्रीत कौर के चोटिल होने के कारण भारत की अगुआई कर रही स्मृति मंधाना ने कहा, “यह 1.5-2 महीने का कठिन समय रहा है, इसलिए जीत के साथ शुरुआत करना अच्छा है। अगर आप क्रिकेट में विश्वास नहीं करते हैं, तो आप ऐसा नहीं कर पाएंगे। हमने बातचीत की थी कि हम औसत से कम प्रदर्शन कर रहे हैं, लेकिन अगर हम अच्छा क्षेत्ररक्षण करते हैं, तो हम 20-30 रन और जोड़ सकते हैं।” मंधाना ने तेज गेंदबाज साइमा ठाकोर की भी तारीफ की, जिन्होंने भारत के लिए शुरुआती विकेट हासिल किये। स्मृति ने मैच के बाद प्रेजेंटेशन में कहा, “साइमा ने सूजी का विकेट लेकर हमारे लिए लय तय की। वह शानदार थी। वह पिछले कुछ महीनों से हमारे साथ है। वह पूरे मैच में शानदार रही है और हमने उसे वास्तव में कड़ी मेहनत करते देखा है। उसके लिए वास्तव में खुश हूं और उम्मीद है कि यह उसके लिए सिर्फ शुरुआत है। आज जिसने भी बल्लेबाजी की, हमने उनसे पूछा कि सही लेंथ क्या है।” मंधाना ने ऑलराउंडर दीप्ति शर्मा को बुलाया, जिन्होंने 41 रनों का महत्वपूर्ण योगदान दिया और एक महत्वपूर्ण विकेट भी लिया। उन्होंने कहा, “दीप्ति एक सुपरस्टार हैं – उन्हें पता है कि क्या करना है। राधा भी आईं (और अच्छी गेंदबाजी की), हेमलता ने भी योगदान दिया।” मैन ऑफ द मैच चुनी गईं दीप्ति शर्मा ने कहा कि यह एक महत्वपूर्ण जीत थी क्योंकि इसने सीरीज के लिए माहौल तैयार किया। “यह महत्वपूर्ण है कि आप कैसे शुरुआत करते हैं क्योंकि इससे माहौल तैयार होता है। मुझे खुद पर भरोसा था, चाहे वह पावरप्ले में गेंदबाजी कर रही हो या बल्लेबाजी कर रही हो। हमने कुल स्कोर के बारे में नहीं सोचने के बारे में बात की और सिर्फ साझेदारी में गेंदबाजी करने पर ध्यान केंद्रित किया।” दीप्ति ने न्यूजीलैंड की कप्तान सोफी डिवाइन को रन आउट करने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई, जो गेंद को ब्लॉक करते समय क्रीज से बाहर चली गईं।दीप्ति ने कहा, “यह बहुत ज्यादा नहीं था। मुझे लगा कि वह अपनी क्रीज से बाहर थीं, इसलिए मुझे लगा कि गेंद (यास्तिका को) फेंकना एक अच्छा विकल्प था।”  

पूर्व पदस्थापना के दौरान सीमांकन में की गई गड़बड़ी, पटवारी को किया निलंबित

बिलासपुर पूर्व पदस्थापना के दौरान सीमांकन में की गई गड़बड़ी के आरोप में पटवारी तो तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है. कलेक्टर अवनीश शरण के निर्देश पर एसडीएम कोटा ने निलंबन आदेश जारी किया. बिलासपुर जिला के बेलगहना तहसील के ग्राम डाडबछाली के पटवारी रामनरेश बागड़ी ने ग्राम मटसगरा में पदस्थ रहते हुए ग्राम मटसगरा की भूमि खसरा नंबर 285/1, 37/1 और 37/2 का सीमांकन किया गया था. यह भूमि सुरेश कुमार पिता फूलसिंह मरावी के स्वामित्व में थी. पटवारी द्वारा सीमांकन प्रक्रिया के दौरान दो भिन्न- भिन्न रिपोर्ट प्रस्तुत की गईं, जो आपस में मेल नहीं खा रहा था. 11 अप्रैल 2017 को किए गए स्थल निरीक्षण में बताया गया कि सुरेश कुमार की भूमि पर कोई कब्जा नहीं है. वहीं 20 अप्रैल 2017 को तहसीलदार कोटा को भेजी गई रिपोर्ट में पटवारी ने जनकराम पिता चमरू सिंह द्वारा भूमि खसरा नंबर 285/1 पर 0.35 एकड़ पर कब्जा होने की जानकारी दी. दो अलग तरह की रिपोर्ट को लेकर अतिरिक्त कलेक्टर, बिलासपुर ने विभागीय जांच का आदेश दिया था. जांच में पटवारी रामनरेश बागड़ी की गड़बड़ी सामने आई. प्रशासन ने इस अनियमितता को गंभीरता से लेते हुए 24 अक्टूबर को पटवारी रामनरेश बागड़ी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया. निलंबन अवधि में उनका मुख्यालय बेलगहना तहसील कार्यालय होगा. इसके साथ बेलगहना तहसील पटवारी हल्का नं. 43 सोनसाय नवागाँव पटवारी अमित पाण्डेय को पटवारी हल्का नम्बर 03 ग्राम डाड़बछाली का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया. इसके साथ ही पटवारी रामनरेश बागड़ी के विरूद्ध विभागीय जांच के लिए बेलगहना तहसीलदार अभिषेक राठौर को नियुक्त किया गया है.

आदित्य ठाकरे के खिलाफ मिलिंद देवड़ा लड़ सकते हैं चुनाव, शिंदे सेना दे सकती है वर्ली से टिकट

मुंबई  शिवसेना के एक पैंतरे से मुंबई की वर्ली सीट पर अब मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। महायुति ने पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के बेटे और पूर्व कैबिनेट मंत्री रहे आदित्य ठाकरे को वर्ली विधानसभा में घेरने की रणनीति बनाई है। शिंदे की शिवसेना वर्ली से राज्यसभा सांसद मिलिंद देवड़ा को मैदान में उतार सकती है। मिलिंद दो बार साउथ मुंबई से सांसद रहे हैं और फिलहाल शिवसेना के राज्यसभा सांसद हैं। उनके पिता मुरली देवड़ा मुंबई के मेयर और केंद्र सरकार में मंत्री रह चुके हैं। आदित्य ठाकरे ने बुधवार को वर्ली सीट से नामांकन दाखिल किया था। लोकसभा चुनाव में यूबीटी को वर्ली में मिली थी बढ़त आदित्य ठाकरे पहली बार 2019 में वर्ली विधानसभा से चुनाव लड़े और 67,427 वोटों से जीते। तब महाराष्ट्र में शिवसेना और बीजेपी के बीच गठबंधन था। उन्होंने एनसीपी उम्मीदवार सुरेश माणे को हराया था। पिछले चुनाव में महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना ने भी आदित्य के खिलाफ कैंडिडेट नहीं उतारा था। जीत के बाद आदित्य अपने पिता उद्धव ठाकरे के मंत्रिमंडल में शामिल हुए। लोकसभा चुनाव के दौरान वर्ली से शिवसेना यूबीटी को सिर्फ 6700 वोटों से लीड मिली थी, इसलिए मिलिंद देवड़ा के मैदान में उतरने से मुकाबला टक्कर का होगा, ऐसी उम्मीद की जा रही है। जनवरी में कांग्रेस छोड़कर शिवसेना में शामिल हुए थे देवड़ा मिलिंद देवड़ा को भी राजनीति विरासत में मिली है। दो बार लोकसभा सांसद रह चुके मिलिंग अभी राज्यसभा सदस्य हैं। उन्होंने करीब 10 महीने पहले राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा से पहले कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया था। वह एकनाथ शिंदे की शिवसेना में शामिल हुए। जून में उन्होंने शिवसेना सांसद के तौर पर संसद में राष्ट्रपति के अभिभाषण के धन्यवाद प्रस्ताव पर पहला भाषण दिया। उन्होंने राज्यसभा में कहा था कि मुझे पिता ने पार्टी के प्रति वफादारी से पहले देश के प्रति वफादारी सिखाया है।

इंगलिस का उस्मान ख्वाजा के साथ ओपनिंग करने का समर्थन किया: पेन

नई दिल्ली ऑस्ट्रेलिया के पूर्व टेस्ट कप्तान टिम पेन ने डेविड वार्नर की भारत के खिलाफ अगले महीने होने वाली बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी सीरीज से पहले टीम में वापसी की पेशकश को हंसी में उड़ा दिया है, जबकि जोश इंगलिस का उस्मान ख्वाजा के साथ ओपनिंग करने का समर्थन किया है। जून में पुरुष टी20 विश्व कप के बाद वार्नर ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया था, लेकिन उन्होंने यह खुलासा करके हलचल मचा दी कि वह संन्यास से बाहर आने के लिए उपलब्ध हैं और इसके लिए उन्होंने टीम थिंक-टैंक से संपर्क किया है। पीठ की सर्जरी के बाद कैमरून ग्रीन के टीम से बाहर होने और स्टीव स्मिथ के चौथे नंबर पर वापस आने के साथ, भारत के खिलाफ पांच मैचों की महत्वपूर्ण सीरीज से पहले ख्वाजा के साथ जोड़ी बनाने के लिए एक जगह खाली हो गई है। पेन ने एसईएन रेडियो पर कहा, “डेविड रिटायर हो चुका है, वह ऑस्ट्रेलिया के लिए अगला शील्ड गेम या कोई और टेस्ट क्रिकेट नहीं खेलेगा। जब वह रिटायर हुआ, तो यह स्पष्ट था। लेकिन उसके पास जो है, वह है कुछ कहने और लोगों द्वारा उस पर चुटकी लेने की बेहतरीन कला, इसलिए उसे बधाई। उन्होंने कहा, “मुझे लगता है कि उसने सभी को खूबसूरती से खेला है। वह खुद कहता है, ‘मैंने जॉर्ज (बेली) और एंड्रयू मैकडोनाल्ड दोनों को चुपके से मैसेज किया है।’ वह कहता है कि वह बहुत गंभीर है, लेकिन वह बहुत गंभीर नहीं है।” उन्हें यह भी लगता है कि खुद को खबरों में बनाए रखने की वार्नर की क्षमताएं ब्रॉडकास्टर फॉक्स स्पोर्ट्स के लिए कमेंटेटर के रूप में उनके जीवन को बेहतर बनाने में मदद करेंगी। “खबरें बनाने में उनके पास बहुत हुनर है, इसीलिए उन्होंने फॉक्स के साथ करार किया है। “वह कमेंट्री बॉक्स में बहुत बढ़िया प्रदर्शन करेंगे क्योंकि वह मौक़ा देने के लिए तैयार रहते हैं और वह वही कहते हैं जो वह सोचते हैं। और दूसरा, वह वॉर्नी की तरह हैं, जो कुछ भी वह कहते हैं, वह सुर्खियाँ बन जाता है। वह रिटायर हो चुके हैं। यह हो चुका है। यह सब खत्म हो चुका है। हम इसके बारे में चिंता करना छोड़ सकते हैं।” 22 नवंबर से पर्थ में शुरू होने वाली भारत के खिलाफ़ सीरीज़ में ख्वाजा के साथ जोड़ी बनाने के लिए कई नाम सामने आए हैं, जिनमें कैमरन बैनक्रॉफ्ट और मार्कस हैरिस शामिल हैं। लेकिन पेन ने रेड-बॉल क्रिकेट में उनके आक्रामक बल्लेबाज़ी दृष्टिकोण का हवाला देते हुए विकेटकीपर-बल्लेबाज इंग्लिस का समर्थन करने का फैसला किया है। “अगर ऑस्ट्रेलिया छह सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज़ों को चुनने जा रहा है, जैसा कि वे कहते हैं, तो मुझे लगता है कि वह इसमें शामिल हैं। वे एक निश्चित शैली के खिलाड़ी की तलाश कर रहे हैं क्योंकि वे एक निश्चित ब्रांड का क्रिकेट खेलना चाहते हैं। उन्होंने कहा, “वे कम से कम एक ओपनर चाहते हैं जो बाहर जाकर वह कर सके जो डेविड वार्नर ने वर्षों से किया है। इसका मतलब यह नहीं है कि वह व्यक्ति पिछले 10 वर्षों से शेफील्ड शील्ड क्रिकेट में ओपनिंग कर रहा हो। वे एक स्टाइल की तलाश में हैं और जोश इंगलिस इस काम के लिए उपयुक्त हैं।”  

आगरा से आया 9 क्विंटल मावा भोपाल पुलिस ने किया जब्त, लिए 4 सैंपल

भोपाल  आगरा से भोपाल आए नौ क्विंटल मावा बाजार में आपूर्ति करने की तैयारी थी, लेकिन इससे पहले ही बजरिया पुलिस ने गुरुवार को जब्त किया है। जब चालक उचित जानकारी नहीं दे पाया तो पुलिस ने खाद्य सुरक्षा प्रशासन विभाग को इसकी जानकार दी। खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर मावा जब्त किया। मावे के चार नमूने जांच के लिए प्रयोगशाला भेज दिए हैं। मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी देवेंद्र कुमार दुबे ने बताया कि बजरिया पुलिस द्वारा गुरुवार सुबह वाहन चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान रेलवे स्टेशन के बाहर एक लोडिंग वाहन में 23 मावा की डलिया रखी हुई मिली। पुलिस टीम ने वाहन चालक से पूछताछ की तो वह कोई उचित जवाब नहीं दे पाया। पुलिस की सूचना पर खाद्य सुरक्षा प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और वाहन चालक से पूछताछ की तो उसने अपना नाम नारायण सोनी बताया और जानकार दी कि यह मावा आगरा स्टेशन से भोपाल के लिए दीवान सिंह ने बुक करवाया था। टीम ने खाद्य कारोबारी का इंतजार किया, लेकिन वह मौके पर नहीं पहुंचा। ऐसे में कारोबारी की अनुपस्थित के कारण 23 डलिया लगभग नौ क्विंटल मावा जब्त किया गया है। जिसकी कीमत लगभग दो लाख रुपये है। मावा के नमूने जांच के लिए भेज दिए गए हैं। टीम द्वारा मावा भेजने वालों की जानकारी जुटाई जा रही है। दीपावली में बढ़ जाती खपत, मिलावट की आशंका दीपावली से पहले शहर में मावा और पनीर की खपत बढ़ जाती है। ऐसे में ग्वालियर, भिंड, मुरैना सहित कई जिलों से आने वाले मावा में मिलावट की आशंका होती है। इसी वजह से खाद्य सुरक्षा प्रशासन की टीम द्वारा निरीक्षण के दौरान मिलने वाले संदेही मावा को जब्त कर नमूने लिए जा रहे हैं।

दिग्गज लेग स्पिनर शेन वॉर्न के नाम पर एक स्टैंड का नामकरण किया गया

मेलबर्न क्रिकेट विक्टोरिया और सेंट किल्डा क्रिकेट क्लब ने कहा कि मेलबर्न के जंक्शन ओवल में दिग्गज लेग स्पिनर शेन वॉर्न के नाम पर एक स्टैंड का नामकरण किया गया है। इस अवसर पर उनकी बेटियां समर और ब्रुक तथा उनके पिता कीथ भी मौजूद थे। अनावरण समारोह जंक्शन ओवल में विक्टोरिया और न्यू साउथ वेल्स के बीच एक दिवसीय कप मैच से पहले हुआ। इस अवसर पर ऑस्ट्रेलिया के टेस्ट कप्तान पैट कमिंस, बल्लेबाज स्टीव स्मिथ और ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल भी मौजूद थे। “आज वॉर्न परिवार के लिए एक बहुत ही खास और गौरवपूर्ण दिन है, जंक्शन ओवल में शेन वॉर्न नाम से एक स्टैंड का अनावरण किया गया है। यह शेन के लिए एक शानदार श्रद्धांजलि है, जिन्हें हम जानते हैं कि इस तरह के सम्मान के लिए चुने जाने पर उन्हें सम्मानित महसूस होगा। “फरवरी 1991 में उन्होंने जंक्शन ओवल में वेस्टर्न ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ विक्टोरिया के लिए खेलते हुए अपना प्रथम श्रेणी डेब्यू किया था। शेन के शुरुआती क्रिकेट के कुछ सबसे मजेदार साल उनके प्रिय सेंट किल्डा के साथ खेलते हुए बीते, खास तौर पर जब मैच जंक्शन ओवल में खेले जाते थे। कीथ ने अनावरण समारोह के दौरान कहा,”शेन को जंक्शन ओवल में एक स्टैंड पर उनके नाम का पता चलने पर जितना गर्व होगा, उतना ही उन्हें यह जानकर भी खुशी होगी कि अब वे हमेशा के लिए सेंट किल्डा क्रिकेट क्लब और जंक्शन ओवल से जुड़ जाएंगे। उनके परिवार की ओर से, मैं क्रिकेट विक्टोरिया और सेंट किल्डा क्रिकेट क्लब को शेन को इस तरह की शानदार श्रद्धांजलि देने में उनके समर्थन के लिए धन्यवाद देना चाहता हूं, जिससे शेन की अविश्वसनीय विरासत और बढ़ेगी।” स्टैंड का नाम पहले ऑस्ट्रेलियाई फुटबॉल खिलाड़ी केविन मरे के नाम पर रखा गया था, जिनके परिवार ने नाम बदलने का समर्थन किया था। मार्च 2023 में दिल का दौरा पड़ने से 52 साल की उम्र में वॉर्न की मृत्यु हो गई, मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड में दक्षिणी स्टैंड का नाम उनके नाम पर रखा गया था , यह बदलाव उनके राजकीय अंतिम संस्कार के दौरान किया गया था। वार्न की बेटी ब्रुक ने कहा, “यह बहुत रोमांचक है… यह अविश्वसनीय है। सूरज चमक रहा है, इसलिए पिताजी निश्चित रूप से इसे मिस नहीं करना चाहते। वह आत्मा के रूप में यहां हैं। हम बहुत आभारी हैं। भावनाएं बहुत अधिक हैं, लेकिन आज यह वास्तव में एक विशेष एहसास है।”  

दिग्विजय की कार्तिक चौहान को समझाइश, कहा – बेटाअभी से ऐसा न करो

बुदनी मध्यप्रदेश की दो विधानसभा सीटों बुदनी और विजयपुर में उपचुनाव होने जा रहे हैं। इसके लिए कांग्रेस और बीजेपी दोनों ने अपनी पूरी ताकत लगा दी है। शिवराज सिंह चौहान के बेटे कार्तिकेय सिंह चौहान बुदनी सीट पर जोरदार प्रचार कर रहे हैं ताकि इस सीट पर जीत हासिल की जा सके। हालांकि चुनाव प्रचार के दौरान कार्तिकेय के दिए एक बयान से सियासत तेज हो गई है। कार्तिकेय के बयान पर अब कांग्रेस के दिग्गज नेता दिग्विजय सिंह ने उन्हें नसीहत दी है। उन्होंने कहा कि ऐसे भाषण मत दो। आप मेरे बेटे नहीं पोते जैसे हैं। अपने पिता शिवराज सिंह चौहान से सीखो। कार्तिकेय सिंह चौहान ने क्या कहा था? दरअसल कार्तिकेय सिंह चौहान ने अपने भाषण के दौरान कहा था कि अगर गलती से भी यहां कांग्रेस का विधायक आ गया तो गांव में एक ईंट भी नहीं लगने वाली। उन्नीस बीस होता है तो समझिए किसका नुकसान होगा? अपने पैरों पर हम क्यों कुल्हाड़ी मारें भाई। अपनी पोलिंग में गड़बड़ी कर हम क्यों अपनी इज्जत खराब करें। उन्होंने आगे कहा था कि, हमको नहीं जाना क्या मुख्यमंत्री जी के पास काम कराने के लिए? क्या हमको नहीं जाना केंद्रीय कृषि मंत्री के पास काम करवाने? अगर उन्नीस बीस हुआ तो कैसे जाएंगे काम करवाने? इसी बयान को लेकर दिग्विजय सिंह ने अपने अधिकारिक एक्स हैंडल से एक ट्वीट किया। इसमें उन्होंने कार्तिकेय चौहान को नसीहत देते हुए लिखा है कि कार्तिकेय अभी से इस प्रकार का भाषण ना दो। अपने पिता शिवराज सिंह से सीखो। लोकतंत्र में सरकार और विपक्ष दोनों मिल कर भारत निर्माण में सहयोग करते हैं। 10 साल तक मैं मुख्यमंत्री रहा लेकिन मैंने इस प्रकार की भाषा का कभी उपयोग नहीं किया। आपके पिता गवाह हैं। पंचायत राज कानून में निर्माण काम करने के जिम्मेदारी सरपंच की होती है ना की विधायक की। और आप तो अभी ना सरपंच हैं ना विधायक। आप मेरे पुत्र नहीं पौत्र समान हैं। यह मेरी राय है आप मानें ना मानें आप जानें।

छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट ने मूर्ति विसर्जन के बाद छोड़े गए अवशेष एवं सफाई नहीं कराए जाने पर लिया संज्ञान

बिलासपुर खारून नदी में मूर्ति विसर्जन के बाद छोड़े गए अवशेष एवं सफाई नहीं कराए जाने से संबंधित खबरों पर छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट ने संज्ञान लिया है. चीफ जस्टिस रमेश सिन्हा और जस्टिस बीडी गुरु की डिवीजन बेंच ने नगरीय प्रशासन सचिव समेत अन्य को नोटिस जारी कर पूरे प्रदेश की स्थिति पर व्यक्तिगत हलफनामा पेश करने कहा है. मामले की सुनवाई करते हुए चीफ जस्टिस सिन्हा के डिवीजन बेंच ने कहा कि इन खबरों से पता चलता है कि खारुन नदी के किनारे बने तालाब में मूर्तियों के विसर्जन के बाद अवशेष वहीं छोड़ दिए गए हैं. मूर्तियों की मिट्टी और संरचनाएं वहीं रखी हुई हैं. पानी सूख गया है, और दलदल बन गया है. इलाके के बच्चे इस दलदली तालाब में उतरकर खेल रहे हैं. ऐसी स्थिति में छोटी सी चूक भी खतरनाक हो सकती है. सुनवाई के दौरान डिवीजन बेंच ने कहा कि प्रदेशभर में प्रतिमा विसर्जन के लिए तालाब या फिर नदी का चयन किया गया था. जिन जगहों पर प्रतिमा विसर्जन किया गया है, वर्तमान में क्या स्थिति है, सफाई की गई है या नहीं. राजधानी रायपुर जैसी स्थिति तो नहीं है. इसके लिए नगरीय प्रशासन विभाग के सचिव को व्यक्तिगत शपथ पत्र के साथ पूरी जानकारी पेश करने के लिए कहा. जनहित याचिका की अगली सुनवाई के लिए कोर्ट ने 8 नवंबर की तिथि तय कर दी है.

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live