LATEST NEWS

अमित शाह के खिलाफ बेतुके आरोप के खिलाफ विदेश मंत्रालय ने प्रतिनिधि को तलब करते हुए कड़ा विरोध भी जताया

नई दिल्ली केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के खिलाफ बेतुके आरोप लगाने वाले कनाडा पर भारत भड़क गया है और चेतावनी दी है कि इस तरह की गैर-जिम्मेदाराना हरकतों के द्विपक्षीय संबंधों पर गंभीर परिणाम होंगे। भारतीय विदेश मंत्रालय ने कनाडाई उच्चायोग के प्रतिनिधि को तलब करते हुए कड़ा विरोध भी जताया है। पिछले साल खालिस्तानी आतंकी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या के बाद भारत और कनाडा के बीच रिश्तों में खटास आ गई है और हाल के दिनों में कनाडा ने भारत के खिलाफ बिना सबूत के कई बेतुके आरोप लगाए हैं। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा, “हमने कल कनाडाई उच्चायोग के प्रतिनिधि को तलब किया था। 29 अक्टूबर को ओटावा में सार्वजनिक सुरक्षा और राष्ट्रीय सुरक्षा पर स्थायी समिति की कार्यवाही के संदर्भ में एक राजनयिक नोट सौंपा गया।” जायसवाल ने आगे कहा, “नोट में यह बताया गया कि भारत सरकार उप-मंत्री डेविड मॉरिसन द्वारा समिति के समक्ष भारत के केंद्रीय गृह मंत्री के बारे में किए गए बेतुके और निराधार संदर्भों का कड़े शब्दों में विरोध करती है।” रॉयटर्स की रिपोर्ट के अनुसार, कनाडा ने आरोप लगाया था कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह कनाडा की धरती पर सिख अलगाववादियों को निशाना बनाने की साजिश के पीछे थे। कनाडा के उप विदेश मंत्री डेविड मॉरिसन ने एक संसदीय पैनल से कहा कि उन्होंने वॉशिंगटन पोस्ट को बताया कि शाह साजिशों के पीछे थे। बुधवार को अमेरिका ने शाह के खिलाफ कनाडा के आरोपों पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए उन्हें चिंताजनक बताया। विदेश विभाग के प्रवक्ता मैथ्यू मिलर ने कहा, “कनाडा सरकार द्वारा लगाए गए आरोप चिंताजनक हैं और हम उन आरोपों के बारे में कनाडा सरकार से परामर्श करना जारी रखेंगे।” हालांकि, भारत ने स्पष्ट कहा है कि कनाडा के आरोप बेतुके और निराधार हैं। भारत ने कनाडा पर गंभीर आरोप लगाया है कि जस्टिन ट्रूडो सरकार वहां के भारतीय अधिकारियों की ऑडियो और वीडियो निगरानी कर रही है। रणधीर जायसवाल ने कहा, “हमारे कुछ वाणिज्य दूतावास अधिकारियों को हाल ही में कनाडा सरकार द्वारा बताया गया कि वे ऑडियो और वीडियो निगरानी में हैं और यह निगरानी अब भी जारी है। उनके कम्युनिकेशन को भी बाधित किया गया है। हमने कनाडा सरकार के समक्ष औपचारिक रूप से विरोध जताया है, क्योंकि हम इसे प्रासंगिक राजनयिक और वाणिज्य दूतावास सम्मेलनों का घोर उल्लंघन मानते हैं। तकनीकी पहलुओं का हवाला देकर, कनाडा सरकार इस तथ्य को उचित नहीं ठहरा सकती। हमारे राजनयिक और वाणिज्य दूतावास अधिकारी पहले से ही उग्रवाद और हिंसा के माहौल में काम कर रहे हैं। कनाडा सरकार की यह कार्रवाई स्थिति को और खराब करती है और स्थापित राजनयिक मानदंडों के खिलाफ है।”

देवास में लापरवाही: बिजली के हादसे में एक की मौत, हाइटेंशन लाइन का पोल खड़ा करते समय लगा करंट

देवास शहर के मुखर्जी नगर में शनिवार को हाइटेंशन लाइन का पोल खड़ा करते समय करंट लगने से एक श्रमिक की मौत हो गई। मजदूर समझ रहा था कि काम के लिए परमिट ले लिया गया है और बिजली सप्लाई बंद है, जबकि असल में बिजली सप्लाई जारी थी। स्थानीय पार्षद के प्रतिनिधि राहुल पंवार के अनुसार रहवासियों ने शुक्रवार से कई बार बिजली कंपनी को शिकायत की थी, क्योंकि उनके घरों में बिजली उपकरण जल रहे थे। इसके बाद बिजली कंपनी की टीम एक हाइड्रोलिक क्रेन लेकर मौके पर पहुंची और खंभा खड़ा करने का काम शुरू किया। हादसे का कारण श्रमिक आकाश निवासी पिपलिया राव खंभे को धक्का दे रहा था। इसी दौरान क्रेन का उपरी सिरा हाइटेंशन के तार से टकरा गया, जिससे वह अचानक गिर गया। उसे तुरंत जिला अस्पताल भेजा गया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। मौके पर हड़कंप हादसे के बाद मौके पर हड़कंप मच गया और रहवासियों ने बिजली कंपनी के अधिकारियों को जमकर खरी-खोटी सुनाई। एक अधिकारी ने तो अपना क्षेत्र नहीं होने की बात कहकर जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ लिया। एसडीएम की कार्रवाई सूचना मिलते ही एसडीएम बिहारी सिंह और अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे। उन्होंने फोन पर बिजली कंपनी के एक अधिकारी को जमकर फटकार लगाई और कहा कि श्रमिक की मौत की जांच की जाएगी। एसडीएम ने आश्वासन दिया कि मृतक के परिवार को आर्थिक सहायता दी जाएगी।

प्रतिनियुक्ति का नया निर्देश, अब पेंशन में नहीं आएगी परेशानी! रिटायरमेंट से छह माह पहले मूल विभाग में वापस भेजा जाएगा

भोपाल मध्य प्रदेश स्वास्थ्य विभाग ने अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। सेवानिवृत्ति से छह माह पहले सभी प्रतिनियुक्ति पर कार्यरत सरकारी सेवकों को उनके मूल विभाग में वापस भेजा जाएगा। इसका उद्देश्य पेंशन और अन्य देयकों के मामलों का समय पर निपटारा करना है। प्रतिनियुक्ति का नया निर्देश स्वास्थ्य विभाग ने सभी कार्यालयों को निर्देश जारी किया है कि स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग के अंतर्गत काम कर रहे विशेषज्ञ, चिकित्सा अधिकारी और अन्य कर्मचारी, जो विभिन्न संस्थाओं में प्रतिनियुक्ति पर हैं, उन्हें सेवानिवृत्ति के छह माह पूर्व अपने मूल विभाग में लौटना होगा। पेंशन और स्वत्वों का निपटारा इस निर्णय का मुख्य कारण यह है कि अगर अधिकारी प्रतिनियुक्ति स्थान पर सेवानिवृत्त होते हैं, तो उनके पेंशन और अन्य स्वत्वों के मामलों में कठिनाई हो सकती है। कर्मचारी प्रतिनियुक्ति पर होते हैं, तो उनका यूनिक एम्पलाई कोड स्वास्थ्य सेवाओं के संचालनालय से स्थानांतरित हो जाता है, जिससे पेंशन के मामलों में दिक्कतें आती हैं। प्रतिनियुक्ति की अवधि स्वास्थ्य विभाग ने स्पष्ट किया है कि प्रतिनियुक्ति की अवधि दो साल होती है, जिसे आवश्यकता अनुसार और दो वर्ष के लिए बढ़ाया जा सकता है। प्रतिनियुक्ति की अवधि समाप्त होने के बाद सभी शासकीय सेवकों को अपने मूल विभाग में लौटना होगा। भविष्य की योजनाएं स्वास्थ्य विभाग ने कहा कि प्रतिनियुक्ति पर भेजने से पहले यह सुनिश्चित किया जाएगा कि अधिकारी को सेवानिवृत्ति के छह माह पहले उसके मूल विभाग में वापस किया जा सके। इससे कर्मचारियों को अपने पेंशन मामलों को समय पर निपटाने में मदद मिलेगी। उन्हें किसी भी तरह की कठिनाई का सामना नहीं करना पड़ेगा।

धमकियों के बीच एयर इंडिया के विमान में कारतूस मिला, दुबई से आया था दिल्ली

नई दिल्ली पिछले दिनों एक के बाद फ्लाइटों को मिली बम से उड़ाने की धमकी के बीच अब एयर इंडिया के विमान में कारतूस मिला है। फ्लाइट दुबई से दिल्ली लैंड हुई थी। इसी दौरान फ्लाइट की सीट के एक पॉकेट से एक कारतूस बरामद किया गया। इसके बाद स्टाफ ने तुरंत सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला और एयरपोर्ट पुलिस को मामले की सूचना दी। एयर इंडिया के प्रवक्ता ने इस बारे में जानकारी देते हुए बताया कि घटना 27 अक्टूबर की है। प्रवक्ता ने बताया कि 27 अक्टूबर 2024 को दुबई से दिल्ली उतरने के बाद हमारी फ्लाइट AI916 की एक सीट की जेब में एक गोला-बारूद कारतूस पाया गया था। हालांकि सभी यात्री सुरक्षित विमान से उतर गए थे। एयर इंडिया ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तुरंत एयरपोर्ट पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। 25 फ्लाइटों को बम से उड़ाने की मिली थी धमकी इससे पहले भारतीय विमानन कंपनियों द्वारा संचालित 25 से अधिक घरेलू और अंतरराष्ट्रीय फ्लाइट्स को 25 अक्टूबर को बम से उड़ाने की धमकी मिली थी। पिछले महीने 12 दिन में भारतीय विमानन कंपनियों द्वारा संचालित 275 से अधिक उड़ानों को बम से उड़ाने की फर्जी धमकियां मिली थी। इनमें से अधिकांश धमकियां सोशल मीडिया के माध्यम से दी गईं थीं। सूत्रों ने बताया था कि इंडिगो, विस्तारा और स्पाइसजेट की सात-सात उडा़नों जबकि एयर इंडिया की छह उड़ानों को धमकियां मिलीं थी। उधर इंडिगो के प्रवक्ता ने एक बयान में कहा था, उदयपुर से दिल्ली जाने वाली उड़ान 6ई 2099 को बम की धमकी मिली। सुरक्षा एजेंसी के दिशानिर्देशों का पालन करते हुए, उड़ान भरने से पहले विमान को एकांत स्थान में भेज दिया गया और मानक संचालन प्रक्रियाओं का पालन किया गया। सभी यात्रियों को विमान से सुरक्षित उतार लिया गया। सरकार ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘मेटा’ और ‘एक्स’ से विमानन कंपनियों को बम की धमकी वाले संदेशों के बारे में डेटा शेयर करने के लिए कहा था और इन गतिविधियों में शामिल लोगों की पहचान शुरू कर दी गई थी। नागरिक उड्डयन मंत्री के. राममोहन नायडू ने कहा था कि सरकार विमानन कंपनियों को बम धमकी मिलने की घटनाओं से निपटने के लिए विधायी कार्रवाई की योजना बना रही है, जिसमें ऐसी धमकी देने वालों को ‘नो-फ्लाई’ सूची में डालना भी शामिल है।

CM ने खुद सड़क की मरम्मत कर अभियान शुरू किया, अब आंध्र प्रदेश की सड़के होगी बेहरतर

अमरावती आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने राज्य की सड़कों को बेहरतर बनाने के लिए एक बड़ा अभियान शुरू किया। सीएम ने सड़कों को गड्ढा मुक्त करने के लिए इस अभियान की शुरुआत की। 861 करोड़ की लागत का अभियान 861 करोड़ रुपये की लागत के इस अभियान को सड़कों की समस्या को देखते हुए शुरू किया गया है। अनकापल्ली जिले के चिंतलागोर्लिवनिपालम गांव से राज्यव्यापी अभियान की शुरुआत करते हुए मुख्यमंत्री ने खुद एक गड्ढे को मोर्टार से भरकर उसकी मरम्मत की। CM ने खुद सड़क की मरम्मत की इस दौरान उनके साथ गृह मंत्री वांगलापुडी अनिता और अन्य नेता और अधिकारी भी मौजूद थे। बाद में उनकी मौजूदगी में एक बड़े गड्ढे को भी ट्रक से भरकर ठीक किया गया। नायडू ने खुद कुदाल उठाई और दक्षिणी राज्य में मरम्मत कार्यों को गति देने के लिए गड्ढे को समतल किया।  

अज्ञात वाहन की चपेट में आने 25 वर्षीय बाइक सवार की मौत

औरंगाबाद एक नवंबर की रात घर से घूमने के लिए निकले दो युवक अज्ञात वाहन की चपेट में आ गए। जिसमें एक की मौत हो गई जबकि दूसरे की हालत गंभीर बनी हुई है। मृतक की पहचान औरंगाबाद के कुटुंबा थाना क्षेत्र के सिमरी कला गांव निवासी परशुराम पासवान के 25 वर्षीय पुत्र धीरेंद्र पासवान के रूप में की गई है। अज्ञात वाहन की चपेट में आने के बाद वहां मौजूद लोगों ने अस्पताल पहुंचाया। औरंगाबाद सदर अस्पताल दोनों सवारों को ले जाया गया जहां धीरेंद्र को मृत घोषित कर दिया गया। इसके बाद शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया गया। मिली जानकारी के अनुसार, धीरेंद्र पासवान अपने दोस्त अनिल राम के साथ घूमने के लिए निकला था। इसी दौरान बाइक सवार हरिहरगंज थाना क्षेत्र के एन एच 98 पर तेंदुआ मोड़ के पास अज्ञात वाहन की चपेट में आ गई। अस्पताल प्रशासन की ओर से पुलिस को जानकारी दी गई। सूचना मिलने के बाद स्थानीय पुलिस थाना के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कस्टडी में लिया और पोस्टमार्टम कर शव को परिजनों को सौंप दिया है। धीरेंद्र पासवान की मौत के बाद से परिवार में मातम पसरा हुआ है। मृतक की पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल है। धीरेंद्र की दो बेटियां भी हैं। वह परिवार चलाने के लिए मजदूरी करता था। परिजनों ने जिला प्रशासन और सरकार से गुहार लगाई है कि उनकी आर्थिक सहायता की जाए। वहीं, पुलिस इस पूरे मामले की जांच में जुट गई है।  

लाइट विवाद मामले में नितेश राणे ने चेतावनी देते हुए कहा – इस तरह के लोगों को 90 प्रतिशत हिंदुओं का ध्यान रखना होगा जो यहां रहते

नवी मुंबई महाराष्ट्र के नवी मुंबई के एक सोसायटी में चेयरमैन द्वारा दीपावली पर लाइट लगाने से रोकने वाले विवाद के बाद भाजपा नेता नितेश राणे ने पीड़ित पक्ष से मुलाकात की। साथ ही लाइट लगाने से रोकने वाले आरोपियों को कड़ी चेतावनी भी दी। दरअसल, नवी मुंबई के एक सोसायटी में चेयरमैन ने लोगों को दीपावली के अवसर पर अपने-अपने घरों पर लाइट लगाने पर रोका था, वहीं महिलाओं के साथ अभद्रता भी की थी। लोगों को लाइट लगाने से रोकने वाला चेयरमैन मुस्लिम समुदाय का था। मामला बढ़ने के बाद मौके पर दोनों पक्षों के लोग इकट्ठे हो गए थे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने एक पक्ष के खिलाफ लोगों को गाली-गलौज और धमकी देने का मामला दर्ज किया था। मामला प्रकाश में आने के बाद भाजपा नेता नितेश राणे ने पीड़ित पक्ष से मुलाकात कर पूरे मामले की जानकारी ली। उन्होंने इस पूरे मामले में अपनी कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि जिहादी मानसिकता के लोगों द्वारा प्रताड़ित करने की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही है। नितेश राणे ने चेतावनी देते हुए कहा कि इस तरह के लोगों को 90 प्रतिशत हिंदुओं का ध्यान रखना होगा जो यहां रहते हैं। वर्ना यह टकराव घातक साबित होगा और मुस्लिम पक्ष भी अपने त्योहार को शांति से नहीं मना पाएगा। उन्होंने आगे कहा कि अगर कहीं पर कानून कम पड़ेगा, तो आगे की शिक्षा हम देंगे। हाई कोर्ट का जजमेंट है कि सोसायटी में बकरा नहीं काटा जा सकता, इसलिए ईद के समय पर एक महिला ने बकरा काटने पर सवाल उठाया था और जिसका बदला लिया जा रहा था। लेकिन, ये तो कानून है कि सार्वजनिक जगहों पर बकरा नहीं काटा जा सकता। बता दें कि पूरा मामला महाराष्ट्र के नवी मुंबई के तलोजा स्थित पंचानंद सोसायटी का है। जब सोसायटी के लोग 28 अक्टूबर को अपने घरों के बाहर और इमारत पर लाइट लगा रहे थे, उस समय सोसायटी के मुस्लिम चेयरमैन ने लाइट लगाने को लेकर अपनी आपत्ति जताई और लाइटिंग निकालकर फेंकने की धमकी दी साथ ही साथ महिलाओं के साथ गाली-गलौज भी की।  

तरावड़ी के दया नगर के रहने वाले सन्नी नामक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में चाकू गोदकर हत्या

करनाल हरियाणा के करनाल में हत्या का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। शहर के तरावड़ी के दया नगर के रहने वाले सन्नी नामक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में चाकू गोदकर हत्या कर दी गई। खबर लिखे जाने तक हत्या का मकसद और हत्यारों का पता नहीं चल पाया है। सन्नी (32) अपने साले से फोन पर बात करने के बाद पास के तखाना गांव चला जाता है। वहां पर किसी व्यक्ति के साथ उसकी कहासुनी हो जाती है। इसके बाद उसकी चाकुओं से गोद कर हत्या कर दी गई। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज द‍िया। अभी तक हत्या की वजह और हत्यारे का पता नहीं चल पाया है। पुलिस मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच कर रही है। घटना की जानकारी देते हुए मृतक की पत्नी ने बताया, “वह बाइक लेकर किसी से मिलने के लिए गए थे। वहां पता नहीं क्या हुआ, उन लोगों ने इनकी हत्या कर दी।” मृतक की पत्नी ने दो लोगों के नाम बताए, जो इसके पीछे हो सकते हैं। सन्नी का किसी से कोई पुराना झगड़ा नहीं है।” घटना की जानकारी देते हुए मृतक के परिवार के एक सदस्य ने बताया, “ संद‍िग्धा तखाने गांव के रहने वाले हैं। वे इसे घर से बुला के ले गए थे। सन्नीय के साले को पता है कि वे लोग कौन हैं। यहां से बुला कर ले गए और घर पर ले जाकर सन्नी की हत्या कर दी। मृतक के दो छोटे बच्चे हैं। मृतक के एक अन्य परिजन बताते हैं, “वह किसी से मिलने गया था। उसके बाद उसका किसी से विवाद हुआ और चाकू गोदकर उसकी हत्या कर दी गई। इस मामले की जांच कर रहे पुल‍िस अधि‍कारी सुखविंदर सिंह ने बताया, “मेरे पास डॉक्टर का फोन आया था कि किसी व्यक्ति की चाकू गोदकर हत्या कर दी गई है। घटना की जानकारी मिलते ही मैं यहां पहुंचा। यहां आने पर घटना के बारे में पता चला। पुलिस में मामला दर्ज कर लिया गया है। दोषियों को पकड़ने की कार्रवाई की जा रही है।  

त्योहारों के दौरान यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को कम करने के लिए पश्चिम मध्य रेल से गुजरेगी छह स्पेशल ट्रेनें

भोपाल त्योहारों के दौरान यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को कम करने के लिए फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन सेवा चलाने का निर्णय लिया है। पश्चिम मध्य रेल से छह स्पेशल ट्रेनें गुजरने वाली वाली है। यह ट्रेन 20 नवंबर तक चलेगी, जो कि भोपाल मंडल के भोपाल और इटारसी स्टेशन से होकर जाएगी। छपरा-यशवंतपुर-छपरा स्पेशल ट्रेन 05185 साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन 2 नवंबर एवं 9 नवंबर को शनिवार सुबह 05:30 बजे छपरा से प्रस्थान करेगी और सोमवार सुबह 10:30 बजे यशवंतपु पहुंचेगी। 05186 साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन 4 नवंबर एवं 11 नवंबर को प्रत्येक सोमवार को रात 10:40 बजे यशवंतपु से प्रस्थान करेगी और बुधवार रात 11:55 बजे छपरा पहुंचेगी। काचीगुडा-हजरत निजामुद्दीन-काचीगुडा स्पेशल ट्रेन 07617 स्पेशल ट्रेन 04, 11 नवंबर एवं 18 नवंबर को प्रत्येक सोमवार रात 11:15 बजे काचीगुडा से प्रस्थान करेगी और बुधवार सुबह 4:40 बजे हजरत निजामुद्दीन पहुंचेगी। 07618 स्पेशल ट्रेन 06, 13 नवंबर एवं 20 नवंबर को प्रत्येक बुधवार सुबह 8:20 बजे हजरत निजामुद्दीन से प्रस्थान करेगी और गुरुवार सुबह 11:45 बजे काचीगुडा पहुंचेगी। एसएमवीटी बेंगलुरु-बरौनी-एसएमवीटी बेंगलुरु स्पेशल ट्रेन 06237 स्पेशल ट्रेन सोमवार 4 नवंबर को रात 9:15 बजे एसएमवीटी बेंगलुरु से प्रस्थान करेगी और बुधवार रात 8 बजे बरौनी पहुंचेगी। 06238 स्पेशल ट्रेन शनिवार 9 नवंबर को सुबह 10 बजे बरौनी से प्रस्थान करेगी और सोमवार दोपहर 1:30 बजे एसएमवीटी बेंगलुरु पहुंचेगी।  

अकौना गांव के दबंग लोगों ने अकौना की अहिरवार महिला सरपंच को घर में घुस कर मारा, थाने में दर्ज हुई एफ आई आर

खजुराहो खजुराहो  थाना अंतर्गत ग्राम अकौना में ग्राम पंचायत की अहिरवार महिला सरपंच को ग्राम के दबंग लोगों ने एक राय होकर जाती सूचक अपमान कर बुरी तरह मार पीट की ,आखिर इन दबंगों को किसका संरक्षण प्राप्त है, कानून को मजा बनाकर रखा है इन लोगों ने ,खजुराहो थाने फरियादी पूरन लाल अहिरवार पति बलवा अहिरवार उम्म्र 42 साल निवासी ग्राम अकौना थाना खजुराहो का हमराह अपनी पत्नी श्रीमति उमा अहिरवार के थाना उपस्थित आकर जुबानी रिपोर्ट किया कि मैं ग्राम अकौना का राहने वाला हूँ। मेरी पत्नी उमा अहिरवार ग्राम पंचायत अकौना की सपरंच है आज दिनांक 01.11.24 को शाम करीबन 07.30 बजे की बात है। मैं तथा मेरी पत्नी उमा अपने घर में थे मेरी पत्नी उमा रसोईघर में खाना बना रही थी कि उसी समय गांव का अमित सिंह परिहार मेरे घर के अन्दर आया तथा रसोईघर में पत्नी उमा को बोलने लगा कि तुम गांव की किस बात की सरपंच हो कि हमारे दरवाजे से आम रास्ता जाने को ठीक नहीं करवाते हो तथा मेरी पत्नी को मां बहिन की गंदी गंदी गाली देने लगा तथा उनके साथ धक्का मुक्की करने लगा तब मैं अपनी पत्नी वाले रसोईघर गया तथा अमित सिंह परिहार को धक्का देकर बाहर निकालने लगा तो अमित सिंह परिहार मुझे हाथ मुक्का से मारपीट करते हुये खींचकर बाहर निकालने लगा तथा जमीन पर पटक दिया व मुझे भी लात धूसो से मारपीट करने लगा तथा अमित सिंह परिहार बोल रहा था किजाति सुचक देखता हूं कि तुम किस तरह सरपंची करते हो तब मेरी पत्नी उमा व मेरा लड़का सोनू व मोनू आ गये जिन्होने मुझे बीचबचाव कर छुडाया मारपीट से मेरे बाये हाथ की छिंगरी के पास व बाये पैर की पिड़ली में चोट लग कर सूज गया है तथा अमित सिंह परिहार मुझे बोल रहा था कि इस बार तो बच गये हो दोबारा मिलोगे तो जान से खत्म कर दूंगा सो मै थाना आया हूं रिपोर्ट करता हूं कार्यवाही की जाये रिपोर्ट पर से अपराध धारा 333,296,115(2),351(2), बी. एन. एस. 3 (1) (द), 3 (1) (ध), 3 (2) (va) एससी एसटी एक्ट का पाये जाने से विवेचना में लिया जाता है, आखिर पुलिस इन दबंगों को कब गिरफ्तार करेगी,निरंतर यह अहिरवार परिवार को जान से  मारने की धमकी दे रहे है

किया छठ पूजा की तैयारियों का निरीक्षण, भव्यता के साथ मनाया जायेगा लोक आस्था का महापर्व : मंत्री श्री सारंग

भोपाल सहकारिता मंत्री श्री विश्वास कैलाश सारंग ने लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा की तैयारियों को लेकर शनिवार को नरेला विधानसभा अंतर्गत विभिन्न स्थानों पर बने छठ पूजन सूर्य कुंडों का निरीक्षण किया। मंत्री श्री सारंग ने अन्ना नगर शाखा ग्राउंड, सुभाष नगर दुर्गा मंदिर, एकतापुरी पार्क, राजेंद्र नगर, संजीव नगर पर तैयार किये जा रहे छठ पूजन स्थलों का निरीक्षण किया। मंत्री श्री सारंग ने जल कुंडों की साफ-सफाई, स्वच्छता, शुद्ध जल व पर्याप्त रोशनी की व्यवस्था एवं छठ व्रतियों की सुविधा और सुरक्षा के संबंध में अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये। उन्होंने छठ कुंडों की सुंदरता बढ़ाने फ्लोटिंग फाउंटेन लगाने की भी घोषणा की। निरीक्षण के दौरान महापौर श्रीमती मालती राय, नगर निगम, राजस्व, विद्युत एवं पुलिस विभाग के अधिकारी भी उपस्थित रहे। भव्यता के साथ होगी छठ पूजा मंत्री श्री सारंग ने बताया कि नरेला विधानसभा में प्रत्येक वर्ष छठ का त्यौहार बड़े ही हर्ष और उल्लास के साथ मनाया जाता है। नरेला विधानसभा में छठ पूजा के लिये सूर्य कुण्डों का निर्माण कर घाटों का विस्तार किया गया है। उन्होंने कहा कि पूजन के दौरान व्रतियों के लिये छठ घाटों पर सुविधा एवं सुरक्षा का ध्यान रखते हुए व्यवस्था की जा रही है, इसके लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया है। पूरी तैयारी के बाद पूजा स्थलों पर भव्यता के साथ छठ पूजा की जायेगी। छठ पूजन कुंडों में लगाये जायेंगे फ्लोटिंग फाउंटेन मंत्री श्री सारंग ने छठ कुंडों के सौंदर्यीकरण के लिये फ्लोटिंग फाउंटेन लगाये जाने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि छठ कुंडों के उन्नयन व सौंदर्यीकरण के उद्देश्य से फ्लोटिंग फाउंटेन लगाये जायेंगे। छठ पूजन कुंडों का सदुपयोग करते हुए उनमें फ्लोटिंग फाउंटेन लगाये जायेंगे। यह फाउंटेन पूजन के समय कुंड से निकाल लिये जायेंगे। वहीं पूजन के बाद उन्हें वापस लगा दिया जायेगा। महिलाओं की सुविधा के लिये लगाये जायेंगे अस्थाई चेंजिंग रूम मंत्री श्री सारंग ने बताया कि छठ पूजा के अवसर पर बड़ी संख्या में क्षेत्र की महिलायें पूजन में शामिल होती हैं। ऐसे में महिलाओं की सुविधा के लिये छठ घाटों के समीप अस्थाई चैंजिंग रूम लगाये जायेंगे। साथ ही नगर निगम द्वारा चलित शौचालय की व्यवस्था भी की जाएगी। उन्होंने कहा कि छठ पूजा के लिये क्षेत्र के सूर्य कुंडों की मरम्मत एवं सफाई का कार्य तेजी से किया जा रहा है। वहीं व्रतियों को किसी भी प्रकार की असुविधा ना हो इसका विशेष ध्यान दिया जा रहा है। छठ पूजन के लिये बनाये गये हैं सूर्य कुण्ड उल्लेखनीय है कि नरेला विधानसभा में हर वर्ष छठ मैया और भगवान सूर्य देव की उपासना का महापर्व ‘छठ पूजा’ बड़े ही हर्ष और उल्लास के साथ मनाया जाता है। बड़ी संख्या में भोजपुरी समाज के नागरिक नरेला विधानसभा में निवासरत है, जिससे इस पर्व का महत्व और भी बढ़ जाता है। नागरिकों की आस्था को देखते हुए क्षेत्र में विभिन्न स्थानों पर छठ पूजन के लिये सूर्य कुण्डों का निर्माण करवाया गया है। जहाँ पहुँचकर क्षेत्र की महिलाएं पूरी आस्था, भक्ति व निष्ठा भाव से भगवान भास्कर को अर्घ्य देकर अपना व्रत पूर्ण करती हैं।

महाराष्ट्र चुनाव: सभी राजनीतिक दलों ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी, यह चुनाव ओबीसी समुदाय के लिए महत्वपूर्ण

पुणे महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में सभी राजनीतिक दलों ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। इस चुनाव को लेकर वंचित बहुजन आघाड़ी के अध्यक्ष और बी.आर. अंबेडकर के पोते प्रकाश अंबेडकर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स से एक वीडियो पोस्ट की। पोस्ट में उन्होंने ओबीसी समुदाय के लिए इस विधानसभा चुनाव के महत्व को बताया। उन्होंने वीडियो में कहा, “मैं डॉक्टर की निगरानी में हूं और मेरी एंजियोग्राफी और एंजियोप्लास्टी दोनों हो चुकी हैं। महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव हैं और ये चुनाव बहुत महत्वपूर्ण हैं, खासकर ओबीसी समुदाय के लिए। ऐसा इसलिए क्योंकि चुनाव के बाद ओबीसी के लिए आरक्षण बंद हो सकता है। इसलिए मैं अपील करता हूं कि वंचित बहुजन आघाड़ी के समर्थन में वोट करें।” दरअसल, प्रकाश अंबेडकर को अचानक सीने में दर्द होने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उनकी एंजियोग्राफी की गई। फिलहाल उनकी हालत स्थिर है। बता दें कि वंचित बहुजन अघाड़ी की ओर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट किया था। पोस्ट में जारी एक बयान में कहा गया था कि 31 अक्टूबर की सुबह सीने में दर्द की शिकायत के बाद पुणे के एक अस्पताल में प्रकाश अंबेडकर को भर्ती कराया गया था। 2 नंवबर को वंचित बहुजनअघाड़ी की ओर से सोशल मीडिया पर पोस्ट किया गया। इसमें प्रकाश अंबेडकर अखबार पढ़ते हुए दिखाई दिए हैं। पोस्ट में बताया गया है कि उन्हें आईसीयू से अस्पताल के दूसरे क्षेत्र में स्थानांतरित किया जाएगा। बता दें कि महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में वंचित बहुजन अघाड़ी मैदान में है। हालांकि, पार्टी ने किसी भी दल के साथ गठबंधन न करते हुए अकेले चुनाव में जाने का फैसला किया। हालांकि शुरुआत में वंचित बहुजन अखाड़ी की महा विकास अघाड़ी के साथ सीटों को लेकर बातचीत हुई। लेकिन, सीट शेयरिंग का फॉर्मूला नहीं निकलने की वजह से गठबंधन नहीं हो सका। इसलिए वंचित बहुजन अघाड़ी ने अकेले चुनाव लड़ने का फैसला किया। वहीं, चुनाव के बीच प्रकाश अंबेडकर की तबीयत बिगड़ने से कार्यकर्ताओं का मनोबल गिरा है। पार्टी के कार्यकर्ता चिंतित हैं कि प्रकाश अंबेडकर की अनुपस्थिति में चुनाव प्रचार कैसे होगा।  

अखिलेश ने भाजपा पर निशाना साधते हुए ‘एक्स’ पर लिखा, उनका ‘नकारात्मक-नारा’ उनकी निराशा-नाकामी का प्रतीक

लखनऊ समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने शनिवार को उत्तर प्रदेश की योगी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि ‘नकारात्मक-नारा’ उनकी निराशा-नाकामी का प्रतीक है। सपा प्रमुख की यह प्रतिक्रिया उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के ‘बटेंगे तो कटेंगे’ बयान के जवाब में देखी जा रही है। सीएम योगी कई मंचों पर अपने भाषणों में इस बात का जिक्र करते हुए नजर आए हैं, कि ‘बटेंगे तो कटेंगे’। पहली बार उनका ये बयान पड़ोसी मुल्क बांग्लादेश में हुए तख्तापलट के बाद हुई हिंसा के बाद आया था। अखिलेश ने भाजपा पर निशाना साधते हुए ‘एक्स’ पर लिखा कि “उनका ‘नकारात्मक-नारा’ उनकी निराशा-नाकामी का प्रतीक है। इस नारे ने साबित कर दिया है कि उनके जो गिनती के 10% मतदाता बचे हैं अब वो भी खिसकने के कगार पर हैं, इसलिए ये उनको डराकर एक करने की कोशिश में जुटे हैं लेकिन ऐसा कुछ होने वाला नहीं।” उन्होंने आगे लिखा, “नकारात्मक-नारे का असर भी होता है, दरअसल इस ‘निराश-नारे’ के आने के बाद, उनके बचे-खुचे समर्थक ये सोचकर और भी निराश हैं कि जिन्हें हम ताकतवर समझ रहे थे, वो तो सत्ता में रहकर भी कमजोरी की ही बातें कर रहे हैं। जिस ‘आदर्श राज्य’ की कल्पना हमारे देश में की जाती है, उसके आधार में ‘अभय’ होता है; ‘भय’ नहीं। ये सच है कि ‘भयभीत’ ही ‘भय’ बेचता है क्योंकि जिसके पास जो होगा, वो वही तो बेचेगा।” उन्होंने आगे लिखा, “देश के इतिहास में ये नारा ‘निकृष्टतम-नारे’ के रूप में दर्ज होगा और उनके राजनीतिक पतन के अंतिम अध्याय के रूप में आखिरी ‘शाब्दिक कील-सा’ साबित होगा। देश और समाज के हित में उन्हें अपनी नकारात्मक नज़र और नज़रिये के साथ अपने सलाहकार भी बदल लेने चाहिए, ये उनके लिए भी हितकर साबित होगा। एक अच्छी सलाह ये है कि ‘पालें तो अच्छे विचार पालें’ और आस्तीनों को खुला रखें, साथ ही बांहों को भी, इसी में उनकी भलाई है।”  

वर्ल्ड बॉक्सिंग चैंपियनशिप में अंजलि कुमारी सिंह को रजत पदक जीतने पर मंत्री श्री सारंग ने दी बधाई

भोपाल मध्यप्रदेश राज्य बॉक्सिंग अकादमी की उभरती हुई खिलाड़ी अंजलि कुमारी सिंह ने अमेरिका के कोलोराडो में आयोजित U-19 वर्ल्ड बॉक्सिंग चैंपियनशिप में 57 किग्रा वर्ग में रजत पदक जीतकर देश और प्रदेश का नाम रौशन किया है। सेमीफाइनल में अंजलि ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जापान की ओकायामा सकुरा को 5:0 के अंतर से मात दी, जिससे उन्होंने फाइनल में जगह बनाई। फाइनल मुकाबले में अंजलि का सामना इंग्लैंड की तियाह-माई एयटन (AYTON Tiah-Mai) से हुआ। इस कड़े मुकाबले में इंग्लैंड की खिलाड़ी के खिलाफ संघर्ष के बावजूद अंजलि को रजत पदक से संतोष करना पड़ा। हालांकि, उनकी इस उपलब्धि से पूरा प्रदेश गौरवान्वित है। उनकी मेहनत और समर्पण ने देश का मान बढ़ाया है। अंजलि की इस ऐतिहासिक सफलता पर खेल एवं युवा कल्याण मंत्री विश्वास कैलाश सारंग ने उन्हें बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। मंत्री श्री सारंग ने कहा कि अंजलि ने अपने अथक परिश्रम और संकल्प से यह गौरवमयी उपलब्धि हासिल की है। उनकी मेहनत और लगन से प्रदेश के युवा खिलाड़ियों को नई प्रेरणा मिलेगी। अंजलि पर हमें गर्व है और आशा करते हैं कि भविष्य में वह और भी बड़ी उपलब्धियां हासिल करेंगी। राज्य बॉक्सिंग अकादमी की खिलाड़ी अंजलि कुमारी सिंह, प्रशिक्षक रोशन लाल के कुशल मार्गदर्शन में प्रशिक्षण प्राप्त कर रही हैं। उनके कोच रोशन लाल, उनके परिवार, साथी खिलाड़ियों और अकादमी के सभी सदस्यों ने अंजलि की इस उपलब्धि पर प्रसन्नता जताई है।

19 जिलों में येलो अलर्ट जारी, अगले दो दिनों में भारी बारिश की आशंका जताई

चेन्नई क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र (आरएमसी) ने तमिलनाडु के 19 जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। अगले दो दिनों में भारी बारिश की आशंका जताई है। मौसम विभाग के अनुसार, चक्रवाती प्रणाली और समुद्र के ऊपर ऊपरी हवा के परिसंचरण के कारण इन जिलों में भारी बारिश होने की उम्मीद है। प्रभावित जिलों में कोयंबटूर, तिरुपुर, नीलगिरी, मदुरै, इरोड, विरुधुनगर, थेनी, डिंडीगुल, तेनकासी, तिरुनेलवेली, कन्याकुमारी, कृष्णागिरी, रामनाथपुरम, धर्मपुरी, सलेम, नमक्कल, करूर, थूथुकुडी और शिवगंगा शामिल हैं। मौसम विभाग ने कहा कि मन्नार की खाड़ी के ऊपर चक्रवाती परिसंचरण कमजोर हो गया है, जबकि दक्षिण आंध्र तट से दूर दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी के ऊपर ऊपरी हवा का परिसंचरण बना हुआ है। पूर्वानुमान के अनुसार, तटीय तमिलनाडु में सामान्य से कम बारिश हो सकती है, लेकिन 7 नवंबर तक राज्य के अन्य भागों में औसत से ज्यादा बारिश होने की उम्मीद है। 8 से 14 नवंबर तक तमिलनाडु के कई क्षेत्रों में सामान्य से लेकर सामान्य से थोड़ी ज्यादा बारिश की आशंका है। मछुआरों को अगले 48 घंटों तक समुद्र में न जाने की सलाह दी गई है। दक्षिणी तमिलनाडु तट, मन्नार की खाड़ी और कैमरून क्षेत्र के आसपास हवा की गति 55 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने उत्तरी तमिलनाडु में सामान्य से अधिक बारिश और राज्य के दक्षिणी भागों में सामान्य बारिश का अनुमान लगाया है, हालांकि कई दक्षिणी जिलों में पहले ही काफी बारिश हो चुकी है। आईएमडी के अनुसार, अक्टूबर-दिसंबर की अवधि में दक्षिणी प्रायद्वीपीय क्षेत्र, जिसमें केरल, तमिलनाडु और आंध्र प्रदेश शामिल हैं, में लंबी अवधि की औसत बारिश 33.4 सेमी की तुलना में 112 प्रतिशत बारिश होने की उम्मीद है। तमिलनाडु में आमतौर पर पूर्वोत्तर मानसून के दौरान औसतन 44 सेमी बारिश होती है। तमिलनाडु स्वास्थ्य विभाग ने लोगों से डेंगू, मलेरिया, लेप्टोस्पायरोसिस और इन्फ्लूएंजा जैसी संक्रामक बीमारियों के प्रसार के बारे में सतर्क रहने का आग्रह किया है। जनवरी 2024 से तमिलनाडु में डेंगू के 18,000 मामले दर्ज किए गए हैं।  

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet