LATEST NEWS

छत्तीसगढ़ में दिसम्बर 2024 में होने वाली अग्निवीर भर्ती रैली के लिए एडमिट कार्ड जारी

रायपुर. सेना भर्ती कार्यालय, रायपुर छत्तीसगढ़ द्वारा 4 से 12 दिसम्बर 2024 तक रायगढ़ स्टेडियम, रायगढ़ में छत्तीसगढ़ के सभी 33 जिलों के पुरुष उम्मीदवारों के लिए अग्निवीर जनरल ड्यूटी, अग्निवीर तकनीकी, अग्निवीर ऑफिस असिस्टेंट/स्टोर कीपर व अग्निवीर ट्रेड्समेन (दसवी व आठवी) का आयोजन किया जाएगा। सेना द्वारा 22 अप्रैल 2024 से 03 मई 2024 तक ऑनलाईन सामान्य प्रवेश परीक्षा (सीईई) का आयोजन किया गया था। ऑनलाइन परीक्षा में उतीर्ण उम्मीदवार शारीरिक दक्षता सहित और अन्य भर्ती प्रक्रियाओं में भाग ले सकेंगे। रैली में भाग लेने वाले योग्य अभ्यर्थियों को प्रवेश पत्र JIA Website (www.joinindianarmy.nic.in) और उनकी ई-मेल पर भेज दिया गया है। भर्ती में हिस्सा लेने के लिए एडमिट कार्ड व सभी कागज रैली अधिसूचना के अनुसार और साथ में आधार कार्ड से लिंक मोबाइल भी लेकर आना अनिवार्य है। रैली संबंधी किसी भी प्रकार की जानकारी के लिए सेना भर्ती कार्यालय, रायपुर (छ.ग.) शहीद वीर नारायण सिंह अन्तराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम के पास अथवा टेलीफोन नम्बर 0771-2965212 पर संपर्क किया जा सकता है।

अंतर्राष्ट्रीय श्रम संगठन संयुक्त राष्ट्र के सभी निकायों में भारत सुधारों का व्यापक समर्थन करता है: सुमिता डावरा

नई दिल्ली भारत ने अंतर्राष्ट्रीय श्रम संगठन समेत संयुक्त राष्ट्र की सभी संस्थाओं में सुधारों पर जोर देते हुए कहा है कि इससे वैश्विक स्तर पर सामाजिक न्याय और सतत एवं समावेशी विकास को बढ़ावा देने का साझा दृष्टिकोण सुनिश्चित होगा। केंद्रीय श्रम एवं रोजगार मंत्रालय में सचिव सुमिता डावरा ने अंतर्राष्ट्रीय श्रम संगठन की 352 वीं शासी निकाय की बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि अंतर्राष्ट्रीय श्रम संगठन संयुक्त राष्ट्र के सभी निकायों में भारत सुधारों का व्यापक समर्थन करता है। अंतरराष्ट्रीय संगठन की बैठक 28 अक्टूबर से सात नवंबर तक स्विट्जरलैंड के जिनेवा में आयोजित की जा रही है। भारतीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व सुश्री सुमिता डावरा कर रही हैं। मंत्रालय ने शनिवार को यहां बताया कि लोकतंत्रीकरण के प्रस्ताव पर चर्चा में भारत ने अंतर्राष्ट्रीय श्रम संगठन की सराहना की और संयुक्त राष्ट्र के विभिन्न निकायों में सुधारों पर जोर दिया। भारत ने कहा कि एक व्यापक दृष्टिकोण यह सुनिश्चित करेगा कि संयुक्त राष्ट्र निकाय वैश्विक स्तर पर सामाजिक न्याय और सतत एवं समावेशी विकास को बढ़ावा देने के साझा दृष्टिकोण को पूरा करने के लिए अधिक तालमेल से काम करें। भारत ने कहा कि जनसंख्या और कार्यबल को ध्यान में रखते हुए भौगोलिक विविधता अंतरराष्ट्रीय श्रम संगठन के भीतर अधिक न्यायसंगत और संतुलित भौगोलिक प्रतिनिधित्व के लिए मार्गदर्शक सिद्धांत होने चाहिए। अन्य चर्चाओं के दौरान, सुश्री डावरा ने समावेशी आर्थिक नीतियों के महत्व पर जोर दिया । उन्होंने कहा कि गुणवत्तापूर्ण नौकरियों के सृजन, सामाजिक सुरक्षा और लैंगिक समानता को बढ़ावा दिया जाना चाहिए। भारत में समाज के सभी वर्गों, विशेषकर महिलाओं और युवाओं के लिए अच्छे काम के अवसर पैदा करने के प्रयास किए गए हैं। उन्होंने बताया कि बहुआयामी गरीबी सूचकांक के अनुसार पिछले नौ वर्षों में 24 करोड़ 80 लाख व्यक्ति गरीबी से बाहर निकल आए हैं। सरकारी नीतियों, कौशल विकास कार्यक्रमों और आर्थिक विकास के साथ आर्थिक गतिविधियों में लगभग 17 लोगों को जोड़ा गया है । उन्होंने सामाजिक सुरक्षा के लिए भारत में शुरू की गई गरीब कल्याण अन्न योजना, जनधन और प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना का भी उल्लेख किया।  

वृद्धाश्रम और शहीद के परिवारों के बीच पुलिस अफसरों ने मनाई दिवाली, छत्तीसगढ़-मुंगेली कलेक्टर-एसपी ने कार्यस्थल जलाए दीये

मुंगेली। प्रकाश का पर्व दीपावली एक ऐसा पर्व है जिसे भारतीय बड़े ही धूमधाम से मनाते हैं। क्या आम और क्या खास, हर वर्ग इस त्योहार को इस तरह मनाता है कि वह उसे यादगार बना सके। इसी कड़ी में मुंगेली जिले के प्रशासनिक अधिकारियों ने दिवाली को अनोखे रूप से मनाते हुए न सिर्फ एक संदेश देने की कोशिश की है, बल्कि इसे जिस अंदाज में मनाया गया वह काफी प्रेरणादायक भी है। इस दिवाली जिले के कलेक्टर राहुल देव और एसपी भोजराम पटेल ने अपने-अपने कार्यालय में पुलिस के अधिकारियों-कर्मचारियों एवं थाना व चौकी प्रभारियों के साथ अनोखे ढंग से दीपावली का यह पर्व मनाकर जिलेवासियों के लिए खुशहाली की कामना की है। कलेक्टर-एसपी ने कार्यस्थल पर दीप प्रज्ज्वलित किया मुंगेली जिला प्रशासन एवं जिला पुलिस ने दीपावली पर्व को लेकर चाक-चौबंद व्यवस्था की थी। इस त्योहार में सभी वर्ग के लोग त्योहार का आनंद लेते हुए दिखाई दिए, मंदिरों एवं विभिन्न स्थलों में रोशनी की गई। इसी क्रम में शासकीय भवनों को भी रोशनी किया गया था। जिला कलेक्टर राहुल देव एवं पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल ने कलेक्टर कार्यालय एवं पुलिस अधीक्षक कार्यालय में जाकर पूजा-अर्चना कर दीप प्रज्ज्वलित किए एवं मुंगेली के लोगों की खुशहाली की कामना की। थाना व चौकी प्रभारियों ने इस तरह मनाया त्योहार इसी क्रम में जिले के थाना व चौकी प्रभारियों द्वारा भी अपने थाना क्षेत्र के कोटवारों को दीप व रंगोली दिए गए और शहीद जवानों के परिजनों के साथ भी दीपावली त्यौहार मनाया गया। पुलिस प्रशासन द्वारा मुंगेली स्थित वृद्धाश्रम में जाकर बुजुर्गों को दीपावली पर्व की शुभकामनाएं दी गई और मिठाई व फल वितरित किए गए। दीपावली के इस पावन पर्व पर जिला कलेक्टर राहुल देव एवं पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल ने मुंगेली जिला वासियों को प्रकाश के महापर्व दीपावली की शुभकामना देते हुए जिलेवासियों के लिए खुशहाली की कामना की।

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव: 49 सीटों पर उद्धव और एकनाथ शिंदे की सीधी टक्कर, क्या हैं मायने

महाराष्ट्र महाराष्ट्र में इस बार महायुति और महाविकास अघाड़ी के बीच जबरदस्त मुकाबले की उम्मीद है। चुनाव प्रचार में दोनों ही गुटों के नेता एक दूसरे पर जमकर बरस रहे हैं। वहीं इस चुनाव में खास बात यह है कि शिवसेना और एनसीपी में दो धड़े होने के बाद राज्य की राजनीति में पहली बार आपसी मुकाबला हो रहा है। शिवसेना (UBT) और शिंदे की शिवसेना दोनों ही इस चुनाव में अपनी ताकत दिखाने का कोई मौका छोड़ना नहीं चाहते। शिवसेना के दोनों धड़े 49 सीटों पर आमने-सामने हैं। इनमे से 19 सीट मुंबई मेट्रोपोलिटन रीजन में हैं। इनमें से भी 12 सीटें मुंबई शहर में हैं। इसके अलावा आठ सीट मराठवाड़ा और कोंकण क्षेत्र में आती हैं। 6 विदर्भ और चार सीटें उत्तर महाराष्ट्र में हैं। बाकी बची चार सीटें पश्चिमी महाराष्ट्र की हैं। जून 2022 में शिवसेना में फूट पड़ी थी। इसके बाद एकनाथ शिंदे अपने साथी नेताओं के साथ एनडीए में आ गए थे। वह मुख्यमंत्री बन गए। वहीं उद्धव ठाकरे महाविकास अघाड़ी का हिस्सा हैं। वह कांग्रेस और एनसीपी के साथ चुनाव लड़ रहे हैं। उद्धव के लिए लिटमस टेस्ट हैं विधानसभा चुनाव जानकारों का कहना है कि उद्धव सेना के लिए यह चुनाव लिटमस टेस्ट की तरह है। पिता बालासाहेब ठाकरे की विरासत पर दावा ना केवल उद्धव ठाकरे ठोक रहे हैं बल्कि एकनाथ शिंदे का भी कहना है कि उनकी वैचारिक विरासत वही संभाल रहे हैं। एकनाथ शिंदे का कहना है कि कांग्रेस के साथ जाकर उद्धव ठाकरे ने बालासाहेब के साथ धोखा किया है। उन्होंने कहा था कि वह कांग्रेस के साथ कभी नहीं जाएंगे। एकनाथ शिंदे के सामने क्या है चुनौती इस चुनाव में एकनाथ शिंदे के सामने बड़ी चुनौती है। चुनौती केवल महायुती की सरकार बनाने की नहीं बल्कि पार्टी के जनाधार बढ़ाने की भी है। उद्धव ठाकरे को 40 से ज्यादा सीटें हासिल करनी हैं क्योंकि एकनाथ शिंदे के साथ 40 विधायक उनसे अलग हो गए थे। वहीं बीजेपी ने एकनाथ शिंदे से वादा किया है कि गठबंधन की जीत के बाद वह मुख्यमंत्री बनेंगे। ऐसे में दोनों के सामने ही एक बड़ा टारगेट है। लोकसभा चुनाव में दोनों ही सेनाएं 13 लोकसभा सीटों पर आमने-सामने थीं। इसमें शिवेसेना (UBT) ने 7 सीटों पर जीत हासिल की थी। शिंदे सेना को 6 सीटों पर कामयाबी मिली थी। मुंबई मेट्रोपोलिटन रीजन में आने वाली ज्यादातर सीटों पर कड़ी टक्कर की उम्मीद है। इसमें ठाणे की कोपरी पांचपखाड़ी सीट भी शामिल हैं जहां एकनाथ शिंदे का मुकाबला उनके राजनीतिक गुरु आनंद दिघे के भतीजे केदार से होने वाला है। उद्धव सेना ने केदार को यहां से टिकट दिया है। वहीं मुंबई के वर्ली में उद्धव ठाकरे के बेटे आदित्य ठाकरे और राज्यसभा सांसद मिलिंद देवड़ा आमने-सामने हैं।

टीटीडी हिंदू धर्म का बोर्ड है और वक्फ मुसलमान धर्म का बोर्ड है: असदुद्दीन ओवैसी

हैदराबाद एआईएमआईएम चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने वक्फ बोर्ड और तिरुमाला बोर्ड को लेकर बड़ी टिप्पणी की है। उन्होंने कहाकि एक तरफ तो टीटीडी बोर्ड में एक भी गैर हिंदू नहीं रखने की बात चल रही है। दूसरी तरफ मोदी सरकार बिल में वक्फ बोर्ड परिषद में दो गैर हिंदुओं को रखने का प्रावधान ला रही है। ओवैसी ने आगे कहाकि टीटीडी हिंदू धर्म का बोर्ड है और वक्फ मुसलमान धर्म का बोर्ड है। दोनों के नियमों में समानता क्यों नहीं हो सकती है। एआईएमआईएम सांसद ने आगे कहाकि अगर टीटीडी के ट्रस्टीज मुसलमान नहीं हो सकते हैं तो फिर वक्फ बोर्ड में गैर-मुस्लिम क्यों होने चाहिए? ओवैसी ने मीडीया से बात करते हुए तिरुमाला बोर्ड से जुड़े विभिन्न नियमों का हवाला दिया। उन्होंने कहाकि इस ट्रस्ट के सदस्यों में कोई भी गैर हिंदू नहीं है। उन्होंने आगे कहाकि यह तो बात सिर्फ ट्रस्ट के सदस्यों की है। अब बोर्ड के अध्यक्ष कह रहे हैं कि वहां जो कोई भी काम करेगा वह हिंदू होना चाहिए। चेयरमैन हिंदू धर्म के लिहाज से यह बात कर रहे हैं। हमें इस बात पर कोई ऐतराज भी नहीं है। एआईएमआईएम सांसद ने आगे कहाकि हमें ऐतराज वक्फ बोर्ड को लेकर प्रस्तावित बिल पर है। उन्होंने कहाकि मोदी सरकार कह रही है कि सेंट्रल वक्फ काउंसिल में दो गैर मुस्लिम होने चाहिए। आखिर वक्फ बिल में इस तरह के प्रावधान क्यों ला रहे हैं? औवैसी ने आगे कहाकि इसी तरह स्टेट वक्फ बोर्ड में सभी मुस्लिम सदस्य रखने की मांग है। लेकिन प्रस्तावित बिल में उसे भी कम कर दिया जा रहा है। उन्होंने कहाकि वक्फ बोर्ड में नान मुस्लिमों को क्यों रखा जा रहा है।

लाखों का सामान खाक, छत्तीसगढ़-गरियाबंद की किराना दुकानों में लगी आग

गरियाबंद। दिवाली के जश्न के बीच गरियाबंद जिले में किराना दुकानों में भीषण आग लगने से लाखों का सामान जलकर राख हो गया है, जिससे दुकानदारों को भारी नुकसान हुआ. ताजा मामला छुरा थाना क्षेत्र के पंडरीपानी गांव में हरि साहू की किराना दुकान में घटित हुआ. आगजनी के समय दुकानदार का परिवार पूजा कर रहा था. बताया जा रहा है कि जब एक ग्राहक को सामान दिया जा रहा था, उसी समय दुकान में रखे पेट्रोल के केन से पेट्रोल फैल गया. पेट्रोल के दीपक के संपर्क में आते ही आग भड़क गई और पूरे दुकान में फैल गई. आग की लपटें इतनी तेज थी कि परिवार को जान बचाने के लिए भागना पड़ा. इस आगजनी में मोबाइल समेत लाखों का सामान जलकर खाक हो गया. कुमहड़ी खुर्द में भी दूकान में लगी आग बीती रात देवभोग थाना क्षेत्र के कुमहड़ी खुर्द गांव में महेश बीसी की किराना दुकान में भी आग लगने की घटना सामने आई. महेश पूजा करने के बाद घर लौटा ही था कि दीपक से दुकान में आग लग गई. इस हादसे में दुकान का सारा सामान जलकर राख हो गया. घटना की जानकारी देर रात लगी, जिससे समय पर आग पर काबू नहीं पाया जा सका. दिवाली के पटाखों से भी लगी आग गरियाबंद कोतवाली क्षेत्र के कुम्हारपारा में दिवाली के पटाखों से एक वेन में आग लग गई, जिससे गाड़ी जलकर खाक हो गई. जिले में आगजनी की इन तीन घटनाओं के बाद पुलिस ने मामले दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

दिवाली की रात पंजाब में बड़ी अनहोनी, लड़की की धड़ से अलग हो गई गर्दन

पटियाला दिवाली की रात पटियाला सरहिंद रोड पर भयानक हादसा हो गया। ये हादसा इतना भयानक था कि गाड़ी चला रही 25 साल की लड़की की गर्दन धड़ से अलग हो गई। मृतक लड़की का नाम श्वेता बताया जा रहा है। मिली जानकारी के मुताबिक श्वेता सरहंद शहर में काम करती थी, जहां से वह काम से छुट्टी लेकर अपने एक सहकर्मी के साथ अपने घर पटियाला लौट रही थी, लेकिन रास्ते में केंद्र सरकार द्वारा पास किए प्रोजेक्ट  के तहत काटे जा रहे एक पेड़ से गाड़ी टकरा गई और यह हादसा हो गया। हादसे में श्वेता की मौके पर ही मौत हो गई। श्वेता की उम्र करीब 25 साल थी और 1 साल पहले ही श्वेता की शादी पटियाला के तफजलपुरा इलाके में सागर नाम के लड़के से हुई थी। पता चला है कि श्वेता की 2 महीने पहले ही नौकरी लगी थी। दिवाली की रात करीब 1 बजे श्वेता काम से घर लौट रही थीं लेकिन रास्ते में हादसा हो गया, जिसमें उसकी दर्दनाक मौत हो गई।

गलत तत्वों के खिलाफ चलाई जा रही मुहिम के तहत 32 बोर पिस्तौल व कारतूसों सहित एक काबू, जांच में जुटी पुलिस

मोगा गलत तत्वों के खिलाफ चलाई जा रही मुहिम के तहत सी.आई.ए. स्टाफ मोगा ने असले सहित एक युवक को काबू किया है। इस संबंध में सी.आई.ए. स्टाफ मोगा के प्रभारी इंस्पैक्टर दलजीत सिंह ने बताया कि जब सहायक थानेदार वरिन्द्र कुमार पुलिस पार्टी सहित इलाके में गश्त करते हुए देर सायं गांव भिंडरकलां के पास जा रहे थे तो उन्हें गुप्त सूत्रों से जानकारी मिलने पर आरोपी गुरसिमरन सिंह उर्फ सिम्मू निवासी धर्मकोट को काबू करके उसके पास से एक 32 बोर पिस्टल समेत मैगजीन तथा एक कारतूस बरामद किया गया। उसके खिलाफ थाना धर्मकोट में असला एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है जिसे पूछताछ के बाद माननीय अदालत में पेश किया जाएगा। जांच अधिकारी सहायक थानेदार वरिन्द्र कुमार ने कहा कि पुलिस यह जानने का प्रयास कर रही है कि उक्त पिस्टल वह किस व्यक्ति से लेकर आया था और इसका क्या मकसद था।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बस्तर ओलंपिक 2024 के लोगो (प्रतीक चिन्ह) और मस्कट (शुभंकर) का किया अनावरण

रायपुर. मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बस्तर ओलंपिक 2024 के लोगो (प्रतीक चिन्ह) और  मस्कट (शुभंकर) का अनावरण किया। बस्तर ओलंपिक के लोगो में बस्तर की संस्कृति और परंपराओं की झलक दिख रही है। पहाड़ी मैना और वन भैंसा बस्तर ओलंपिक के मस्कट बने। वन्य जीव संरक्षण को बस्तर ओलंपिक का मस्कट समर्पित है। मुख्यमंत्री ने सफल आयोजन के लिए शुभकामनाएं दी। उप मुख्यमंत्री अरूण साव और विजय शर्मा, खेल एवं युवा कल्याण मंत्री टंकराम वर्मा बैठक में मौजूद रहे।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने गोवर्धन पूजा के अवसर पर की गौ वंश की पूजा-अर्चना

रायपुर. मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज गोवर्धन पूजा के अवसर पर अपने निवास की गौशाला में गौवंश की पूजा-अर्चना की और अपने हाथों से खिचड़ी और गुड़ खिलाया। उन्होंने इस मौके पर प्रदेशवासियों की सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना करते हुए गोवर्धन पूजा की शुभकामनाएं दी। इस दौरान उप मुख्यमंत्री अरूण साव, उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा, खेल मंत्री टंकराम वर्मा मौजूद रहे। मुख्यमंत्री ने कहा कि गोवर्धन पूजा गौवंश के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने का पावन दिन है। भगवान कृष्ण और गौ माता से कामना करता हूं कि प्रकृति प्रेम और परोपकार का यह लोक पर्व सभी के लिए सुख समृद्धि व खुशहाली लेकर आए। गौवंश, खेती और जन-जीवन का महत्वपूर्ण आधार हैं। गोवर्धन पूजा गौवंश की पूजा-आराधना के साथ ही गौवंश की सुरक्षा और सेवा का संकल्प लेने का पर्व है। मुख्यमंत्री की सहजता ने एक बार फिर सबका मन मोहा गौवंश की पूजा अर्चना के बाद जब प्रसाद वितरण प्रारंभ किया गया तो मुख्यमंत्री साय ने सबसे पहले गौशाला में गौवंश की सेवा करने वाले गौ सेवक भगवानी यादव को अपने हाथों से मिठाई खिलाकर उन्हें गोवर्धन पूजा की शुभकामनाएं दी। मुख्यमंत्री जी की इस सहजता और सरलता ने एक बार फिर सबको मंत्रमुग्ध कर दिया। मुख्यमंत्री ने भगवानी द्वारा किए जा रहे गौसेवा के कार्य की मुक्तकंठ से सराहना की। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर सभी लोगों से गौवंश की रक्षा, संवर्धन और संरक्षण के कार्य में भागीदार बनने की अपील की।

दिल्ली में दिवाली पर 2 दिन में आईं हादसों की 700 से ज्यादा कॉल, आग के सभी रिकॉर्ड टूटे

नई दिल्ली। दिवाली के जश्न के बीच इस बार राजधानी दिल्ली में आग लगने की 700 से ज्यादा घटनाएं दर्ज की गई हैं। दमकल विभाग को आग लगने की घटनाओं की रिकॉर्ड 400 कॉल मिलीं, जो पिछले दिन की तुलना में 80 अधिक थीं। यह 24 घंटे के भीतर प्राप्त होने वाली सबसे ज्यादा कॉल हैं। दिल्ली फायर सर्विस (डीएफएस) के अनुसार, उन्हें 31 अक्टूबर को 320 कॉल और 1 नवंबर को 400 कॉल मिलीं। डीएफएस के डायरेक्टर अतुल गर्ग ने एएनआई से बात करते हुए कहा, “कुछ लोगों ने कल (शुक्रवार को) भी दिवाली मनाई थी। दोनों ही दिनों में रिकॉर्ड टूट गया है। 31 अक्टूबर को हमें करीब 320 आग लगने की कॉल आईं और 1 नवंबर को हमें करीब 400 कॉल आईं, इसलिए यह एक बहुत बड़ी संख्या है।” उन्होंने आगे बताया कि दिल्ली फायर सर्विस को 24 घंटे के भीतर इतनी कॉल इससे पहले कभी नहीं आईं। वहीं, कूड़े वाले क्षेत्रों में आग लगने की घटनाओं की लगभग 100 कॉल प्राप्त हुईं। अतुल गर्ग ने कहा, “दिल्ली फायर सर्विस ने 24 घंटे के भीतर इतनी कॉल कभी अटेंड नहीं की… कूड़े में आग लगने की करीब 100 कॉल प्राप्त हुईं… आज अभी तक के आंकड़ों के अनुसार, कहीं भी कोई मौत नहीं हुई है।” गर्ग ने इससे पहले शुक्रवार को कहा था कि इस बार पिछले सालों के मुकाबले ज्यादा कॉल आई हैं, लेकिन मैं कहूंगा कि पटाखों के कारण आग लगने की केवल एक कॉल आई है। कल आग पटाखों की वजह से लगी थीं, लेकिन इससे ज्यादा आग दूसरे कारणों जैसे मोमबत्ती, दीया, लाइटिंग में शॉर्ट सर्किट आदि की वजह से लगी थी। पिछले सालों में पटाखों की वजह से आग लगने की करीब 130 कॉल आती थीं, लेकिन इस बार पटाखों की वजह से आग की कॉल कम आई हैं। मैं लोगों से कहना चाहता हूं कि उन्हें समझना चाहिए कि पटाखे नहीं जलाने चाहिए क्योंकि इससे पर्यावरण को नुकसान पहुंचता है और इससे भविष्य में हमें भी नुकसान होगा। इसके अलावा, एक अलग घटना में, मंगोलपुरी इलाके में आज सुबह 75 वर्ग गज में चार मंजिला मकान में भीषण आग लग गई। इस मकान की मंजिलों पर टेंट गोदाम था। आग लगने के चलते दूसरी मंजिल पर रहने वाली एक महिला और दो बच्चे झुलस गए, जिन्हें अस्पताल ले जाया गया। छह दमकल गाड़ियों ने आग बुझाई। वहीं, दिल्ली में नांगलोई के पास राजधानी पार्क इलाके में एक गत्ता फैक्ट्री में भी आग लगने की एक और घटना सामने आई। दिल्ली में शाहदरा के पास कांति नगर में एक बैंक्वेट हॉल के पंडाल में भी आग लग गई। नजफगढ़ इलाके में एक डीटीसी बस में आग लग गई, जब एक यात्री पटाखे में इस्तेमाल होने वाला पोटाश ले जा रहा था, जिससे दो लोग घायल हो गए।

दुकान जलकर खाक, छत्तीसगढ़-रायपुर के नाकोड़ा ज्वेलर्स में लगी भीषण आग

रायपुर। राजधानी रायपुर के पंडरी क्षेत्र स्थित नाकोड़ा ज्वेलर्स में बीती रात भीषण आग लग गई, जिससे पूरे इलाके में हड़कंप मच गया. घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और दमकल विभाग की टीम तुरंत मौके पर पहुंची. दमकल विभाग की दो गाड़ियों की सहायता से आग पर काबू पाने की कोशिश की गई, लेकिन आग की लपटें इतनी भीषण थीं कि पूरी दुकान जलकर खाक हो गई. वहीं ज्वेलर्स की दुकान से सटी दुकानें भी आग की चपेट में आ गईं, जिसमें चार दुकानों में लगी आग लगी है. यह घटना रात करीब 12 बजे की बताई जा रही है. आग लगने के कारणों का अब तक पता नहीं चल सका है, हालांकि राहत की बात यह है कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई. पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और ज्वेलर्स शॉप में हुए नुकसान का आकलन किया जा रहा है. पंडरी थाना क्षेत्र के अंतर्गत यह घटना हुई.

‘कांग्रेस से दूर रहो कहते थे बाला साहेब , लेकिन उद्धव ने…’, शिंदे ने बताया क्यों किया था ‘तख्तापलट’

मुंबई महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने विधानसभा चुनाव के बीच में उद्धव ठाकरे पर शिवसेना में फूट डालने का आरोप लगाया है। एएनआई को दिए एक खास इंटरव्यू में शिवसेना में हुए विभाजन पर बोलते हुए सीएम शिंदे ने कहा कि मैं महाविकास अघाड़ी सरकार का हिस्सा था, लेकिन जो सरकार बनी। वह बाला साहेब ठाकरे के आदर्शों के खिलाफ थी। शिवसेना और बीजपी का गठबंधन ही आगे का सही रास्ता था। हालांकि उद्धव ठाकरे के निजी स्वार्थों के कारण कांग्रेस के साथ गठबंधन हुआ, जो बाला साहेब कभी नहीं चाहते थे। इसके चलते पार्टी अनुशासन का पालन करते हुए और बदलाव लाने के लिए उन्होंने बीजेपी के साथ गठबंधन किया। शिंदे ने क्याें उठाया कदम? शिंदे ने आगे कहा कि शिवसेना कार्यकर्ता होने के नाते हमने पार्टी अनुशासन का पालन किया और बदलाव की जरूरत को महसूस किया। हमने शिवसेना-बीजेपी गठबंधन सरकार बनाने का प्रयास किया लेकिन हम असफल रहे और दुर्भाग्य से हमारी पार्टी और कार्यकर्ताओं को जो नुकसान हो रहा था, हमने महाराष्ट्र के लोगों की सुनने का फैसला किया, जो शिवसेना-बीजेपी गठबंधन चाहते थे। हमारे विधायक भी थके हुए थे क्योंकि उनके क्षेत्रों में कोई काम नहीं हो रहा था। इसलिए हमने सरकार बदली और बीजेपी और शिवसेना के गठबंधन के साथ एक नई सरकार बनाई। महायुति सरकार की तारीफ महायुति सरकार की सराहना करते हुए सीएम शिंदे ने गर्व किया कि इस सरकार ने निजी लाभ से ऊपर लोगों के हितों को प्राथमिकता दी। उन्होंने कहा कि महायुति सरकार ने उन परियोजनाओं को फिर से शुरू किया जिन्हें MVA सरकार ने रोक दिया था। महायुति की उपलब्धि पर प्रकाश डालते हुए सीएम शिंदे ने कहा कि उनके शासन के दौरान महाराष्ट्र जीडीपी, एफडीआई, जीएसटी या स्वच्छता, हर क्षेत्र में शीर्ष पर रहा। उन्होंने कहा कि राज्य ने उनके शासनकाल में ही 5 लाख करोड़ रुपये से अधिक का निवेश आकर्षित किया। दो साल के काम का बखान सीएम शिंदे ने कहा कि मुझे गर्व और खुशी है कि हमने निजी लाभ से ऊपर लोगों के हितों को प्राथमिकता दी। पिछले दो सालों में हमारी सरकार को उसके काम के लिए सराहना मिली है। पहले दिन से ही हमने किसानों, श्रमिकों, युवाओं पर ध्यान केंद्रित किया, और विकास परियोजनाएं। हमने मेट्रो, बुलेट ट्रेन और राजमार्गों जैसी रुकी हुई परियोजनाओं को फिर से शुरू किया। इससे महाराष्ट्र निवेश के अनुकूल बना। आज मैं गर्व से कहता हूं कि हमने 5 लाख करोड़ रुपये से अधिक का निवेश आकर्षित किया है। MVA शासन के दौरान महाराष्ट्र तीसरे स्थान पर था, लेकिन जब हम आए, तो महाराष्ट्र जीडीपी, एफडीआई, जीएसटी और स्वच्छता में शीर्ष पर रहा। हमारी कल्याणकारी योजनाएं, जैसे लाडली बहना योजना आदि लड़कियों को वजीफा और मुफ्त उच्च शिक्षा प्रदान करती हैं। हमने दो सालों में बहुत कुछ हासिल किया है और मैं आभारी हूं। केंद्र की कठपुतली वाले आरोप पर क्या बोले? यह पूछे जाने पर कि विपक्ष उनकी सरकार को केंद्र सरकार की कठपुतली बता रहा है। इस पर सीएम शिंदे ने कहा कि जब से महाराष्ट्र में डबल इंजन की सरकार आई है, राज्य को केंद्र से कई लाभ मिले हैं। उन्होंने कहा कि महायुति सरकार की ‘कड़ी मेहनत’ को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह ने सराहा है। शिंदे ने कहा, मुझे खुशी है कि पिछले दो सालों में हमारी सरकार की कड़ी मेहनत को पीएम नरेंद्र मोदी और अमित शाह ने सराहा है। एमवीए सरकार पर हमला पिछली MVA सरकार पर परोक्ष हमला करते हुए सीएम शिंदे ने कहा कि सीएम होने का मतलब लोगों की सेवा करना है, न कि केवल फेसबुक लाइव के जरिए सरकार चलाना। उन्होंने जोर देकर कहा कि उनकी सरकार सुनती है और काम करती है, बहरी या गूंगी नहीं है। हमारी सरकार किसानों को प्राथमिकता देती है, सहायता और समर्थन प्रदान करती है। हमने किसानों के लिए 15,000 करोड़ रुपये आवंटित किए हैं और विभिन्न योजनाएं लागू की हैं। यह किसानों की सरकार है।

UPI ने फेस्टिव सीजन में तोड़े सारे रिकॉर्ड, 23.5 लाख करोड़ रुपये के हुए लेनदेन

मुंबई भारत में यूपीआई का जिस तेजी से इस्तेमाल हो रहा है वो पूरी दुनिया के लिए एक मिसाल बनता जा रहा है. इस समय देश में यूपीआई का यूज करना सबसे आसान पेमेंट सिस्टम में से एक है. यूपीआई यानी यूनिफाइड पेमेंट इंटरफेस (यूपीआई) के इस्तेमाल में लगातार बढ़त देखी जा रही है. अक्टूबर में देश में यूपीआई के जरिए 16.58 अरब लेनदेन हुए हैं. इसकी वैल्यू करीब 23.5 लाख करोड़ रुपये थी और शुक्रवार को एनपीसीआई ने यह जानकारी दी है. अप्रैल 2016 में यूपीआई शुरू होने के बाद से अब तक का यह सबसे बड़ा आंकड़ा है. डेली यूपीआई ट्रांजेक्शन अक्टूबर में रहे 535 मिलियन भारतीय राष्ट्रीय भुगतान निगम-नेशनल पेमेंट कॉरपोरेशन (एनपीसीआई) के जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार, सितंबर की तुलना में अक्टूबर में लेनदेन की संख्या में 10 फीसदी और मूल्य में 14 फीसदी की वृद्धि देखी गई. अक्टूबर में डेली यूपीआई ट्रांजेक्शन की संख्या 535 मिलियन रही. इस दौरान औसत ट्रांजेक्शन की वैल्यू 75,801 करोड़ रुपये रोजाना रही जबकि सितंबर में औसत दैनिक ट्रांजेक्शन की संख्या 501 मिलियन और मूल्य 68,800 करोड़ रुपये था. IMPS के जरिए 467 मिलियन लेनदेन अक्टूबर में इमीडिएट पेमेंट सर्विस (IMPS) के जरिए 467 मिलियन लेनदेन हुए हैं, जो सितंबर के आंकड़े 430 मिलियन से 9 फीसदी अधिक है. बीते महीने आईएमपीएस से होने वाले लेनदेन की वैल्यू सितंबर के आंकड़े 5.65 लाख करोड़ रुपये की तुलना में 11 फीसदी बढ़कर 6.29 लाख करोड़ रुपये रही थी. अक्टूबर में फास्टैग के जरिए होने वाले लेनदेन की संख्या 8 फीसदी बढ़कर 345 मिलियन हो गई है. सितंबर में यह आंकड़ा 318 मिलियन था. बीते महीने फास्टैग लेनदेन की वैल्यू 6,115 करोड़ रुपये थी, जो कि सितंबर में 5,620 करोड़ रुपये थी. आधार इनेबिल्ड पेमेंट सिस्टम पर 126 मिलियन लेनदेन एनपीसीआई के डेटा के मुताबिक, अक्टूबर में आधार इनेबिल्ड पेमेंट सिस्टम (AEPS) पर 126 मिलियन लेनदेन हुए, जो सितंबर के 100 मिलियन से 26 फीसदी अधिक है. भारत में डिजिटल भुगतान का चलन तेजी से बढ़ रहा है. मार्च 2021 में कंज्यूमर स्पेंडिंग में डिजिटल लेनदेन की हिस्सेदारी 14 से 19 फीसदी थी, जो कि अब बढ़कर 40 से 48 फीसदी हो गई है. यूपीआई-आधारित लेनदेन की संख्या इस वर्ष की पहली छमाही (अप्रैल-सितंबर) में 52 फीसदी बढ़कर 78.97 अरब हो गई, जो पिछले वर्ष की समान अवधि में 51.9 अरब थी. वहीं, इस साल के पहले छह महीनों में यूपीआई लेनदेन का मूल्य 40 फीसदी बढ़कर 83.16 लाख करोड़ रुपये से 116.63 लाख करोड़ रुपये हो गया है.

श्रीनगर में ड्यूटी पर तैनात सेना के जवान की गोली लगने से मौत, मामले की जांच के आदेश दिए

श्रीनगर जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर शहर में शनिवार को रोड ओपनिंग की ड्यूटी पर तैनात सेना के एक जवान की दुर्घटनावश गोली लगने से मौत हो गई। मामले की जांच के आदेश दे दिए गए हैं। अधिकारियों ने बताया, “श्रीनगर शहर के रावलपोरा हाईवे इलाके में रोड ओपनिंग पार्टी (आरओपी) के हिस्से के रूप में तैनात एक सेना के जवान की दुर्घटनावश गोली चलने से मौत हो गई। इस घटना की सभी संभावित पहलुओं की जांच के लिए आदेश दिए गए हैं।” पुलिस ने बताया कि यह दुर्घटनावश गोली चलने का मामला था, जिससे सैनिक की मौत हुई। काजीगुंड-श्रीनगर-बारामूला हाईवे पर सेना के काफिलों की सुरक्षित आवाजाही को सुनिश्चित करने के लिए सुबह की पहली किरण के साथ आरओपी को तैनात किया जाता है। सेना के काफिले इस राजमार्ग पर दोनों तरफ से हर दिन कम से कम दो बार गुजरते हैं। आतंकवादियों को दूर रखने और किसी भी दुर्घटना को अंजाम देने से रोकने के लिए रोड ओपनिंग पार्टी (आरओपी) इलेक्ट्रॉनिक निगरानी उपकरण और स्निफर डॉग्स के साथ सड़कों की सुरक्षा करती है, ताकि काफिले सुरक्षित रूप से गुजर सकें। आतंकवादियों ने सेना, सुरक्षाबलों और पुलिस के काफिलों को नुकसान पहुंचाने के लिए रिमोट-नियंत्रित इम्प्रोवाइज्ड विस्फोटक उपकरणों (आईईडी), ग्रेनेड और ऑटोमेटिक हथियारों से गोलीबारी का इस्तेमाल किया है। इसके अतिरिक्त, राजमार्गों (हाईवे) और सड़कों पर चलने वाले वीआईपी काफिले भी आतंकवादियों के निशाने पर होते हैं। वीआईपी मार्ग को सुरक्षित करने के लिए सीएपीएफ से तैयार आरओपी का इस्तेमाल किया जाता है।  

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet