LATEST NEWS

नेशनल हाइवे पर ट्रक चालकों से रात में करता है लूट, राजस्थान-सिरोही में लुटेरा गिरफ्तार

सिरोही. सिरोही जिले में सरूपगंज पुलिस द्वारा नेशनल हाइवे पर रात में ट्रक चालकों के साथ लूट की वारदात में सम्मिलित आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार आरोपी जिलास्तर पर टॉप-10 अपराधियों में सम्मिलित था तथा उस पर दो हजार रुपये का इनाम भी घोषित था। सरूपगंज थानाधिकारी कमल सिंह की अगुवाई में कारवाई की गई। इसमें सिलवाफली, वालोरिया, पुलिस थाना रोहीडा, जिला सिरोही निवासी किरीया पुत्र मंछीराम गमेती भील को गिरफ्तार किया गया। आरोपी घटना के बाद से पुलिस से बचने के लिए लगातार फरार चल रहा था। उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे थे। कई बार आरोपी के घर दबिश दी गई। लेकिन, वह नहीं मिला। दीपावली के त्योहार पर आरोपी के घर आने की संभावना होने पर पुलिस टीम मुखबिरी तंत्र के संपर्क में रही। जैसे ही आरोपी के घर आने की सूचना मिली पुलिसकर्मियों द्वारा उसके घर के चारो ओर घेरा डालकर गिरफ्तार किया गया। इस मामले में अब तक पांच आरोपी गिरफ्तार कर जेल भिजवाए जा चुके हैं। आरोपी के खिलाफ सरूपगंज थाने में विभिन्न धाराओं में तीन मामले दर्ज हैं। कार्रवाई में पुलिस थाना सरूपगंज के कांस्टेबल गोविंदराम, दिनेश कुमार, वागाराम, बखतराम, पुखराज, बजरंगलाल, रामलाल, दिनेश कुमार, पुनाराम, सुरेश कुमार, तेजाराम, मोरमुकुट सिंह एवं दलपत सिंह की टीम सम्मिलित रही। गौरतलब है कि आरोपी द्वारा अपने सहयोगी के साथ मिलकर आठ मई 2024 की रात को उडवारिया के पास खाना बना रहे एक ट्रेलर ड्राइवर पर पत्थरबाजी करते हुए डीजल चोरी कर भाग गए था। इस मामले में ड्राइवर की रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई थी।

ओडिशा के सुंदरगढ़ में दर्दनाक सड़क हादसे में 7 लोगों की मौत

सुंदरगढ़ ओडिशा के सुंदरगढ़ जिले में शनिवार सुबह कोहरे के कारण ट्रेलर में टक्कर लगने से एक भजन मंडली के कम से कम सात सदस्यों की मौत हो गई है। इस हादसे में पांच अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सुंदरगढ़ के पुलिस अधिकारियों ने बताया कि भजन मंडली के गायक शनिवार सुबह अंतिम संस्कार में हिस्सा लेकर अपने-अपने गांव वापस जा रहे थे तभी चालक ने पीछे से खड़े ट्रेलर में टक्कर मार दी जिससे छह लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि एक अन्य ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। इससे पहले सुंदरगढ़ के कंदाधुडा और समरपिंडा गांवों की भजन मंडली श्राद्ध कर्म के लिए छत्तीसगढ़ के चकबहाल गई थी और सभी एक मारुति वैन में वापस लौट रहे थे। दक्षिण पश्चिमी रेंज के डीआईजी बृजेश राय ने घटना की जानकारी देते हुए कहा, “यह दुर्घटना देर रात लगभग 2 बजे के बीच हुई। वे मारुति वैन में यात्रा कर रहे थे जो एमसीएल-टोपरिया रोड पर खड़े एक ट्रेलर से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि चालक समेत सात लोगों की वहीं मौत हो गई। पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को हेमगिर के एक स्थानीय अस्पताल में ले जाया गया है। चालक भजन मंडली को अपने पिता के श्राद्ध समारोह में ले गया था।” फिलहाल मृतकों की पहचान नहीं हो पाई है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। दुर्घटना के पीछे का सही कारण का अभी तक पता नहीं चल पाया है लेकिन संदेह है कि इलाके में कोहरे की वजह से विजन कम था और वैन चालक ट्रेलर को नहीं देख पाया जिसके बाद यह टक्कर हुई।

दीपावली के दो दिन बाद भी पटाखों पर लगी रोक के बाद हुआ, दिल्ली-एनसीआर की वायु गुणवत्ता ‘खराब’ श्रेणी में बरकरार

नई दिल्ली शनिवार सुबह दिल्ली-एनसीआर में स्मॉग की एक परत छा गई, जिससे एयर क्वालिटी इंडेक्स (एक्यूआई) में ‘खराब’ स्तर दर्ज किया गया। दीपावली के दो दिन बाद भी पटाखों पर लगी सरकारी रोक के बावजूद ऐसा हुआ। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार, शनिवार सुबह 7:30 बजे दिल्ली का औसत एक्यूआई 294 था, जिसमें 18 इलाकों में एक्यूआई 300 से ऊपर था, जो ‘बहुत खराब’ श्रेणी में आता है। सबसे प्रभावित इलाकों में आनंद विहार (380), आईजीआई एयरपोर्ट (341), आरके पुरम (340), और पंजाबी बाग (335) शामिल थे। इसके अलावा, 19 अन्य इलाकों में एक्यूआई 200-300 के बीच था, जो ‘खराब’ श्रेणी में आता है, जिनमें अलीपुर (295), जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम (284) और मुंडका (288) भी शामिल हैं। दिल्ली के पड़ोसी शहरों में, हरियाणा के फरीदाबाद में एक्यूआई 165 था जो ‘मध्यम’ श्रेणी में आता है, जबकि गुरुग्राम में एक्यूआई 219 था, जो ‘खराब’ श्रेणी में गिना गया। उत्तर प्रदेश के गाज़ियाबाद में एक्यूआई 308 रहा, जो ‘बहुत खराब’ श्रेणी में है; ग्रेटर नोएडा में 202, जो ‘खराब’ श्रेणी में है; और नोएडा में एक्यूआई 250 पर था, जो समान रूप से ‘खराब’ वायु गुणवत्ता को दर्शाता है। शुक्रवार को, दिल्ली और आसपास के इलाकों में वायु गुणवत्ता ‘बहुत खराब’ श्रेणी में ही रही, क्योंकि कई लोगों ने पटाखा बैन और सरकारी अपीलों के बावजूद शुक्रवार रात तक पटाखे जलाए। पिछले कुछ हफ्तों में दिल्ली की वायु गुणवत्ता में गिरावट देखी गई है, जिसका मुख्य कारण पराली जलाना और हवा का धीमा होना है। दिल्ली सरकार ने 14 अक्टूबर से 1 जनवरी, 2025 तक पटाखों पर रोक लगाई थी और इस नियम को सख्ती से लागू करने के लिए 377 प्रवर्तन टीमें तैनात की थीं। हालांकि, कई निवासियों ने इस रोक की अनदेखी कर दीपावली का जश्न मनाया, जिससे क्षेत्र की वायु गुणवत्ता पर बुरा असर पड़ा। एक्यूआई के मापदंडों के अनुसार: 0-50 ‘अच्छा’, 51-100 ‘संतोषजनक’, 101-200 ‘मध्यम’, 201-300 ‘खराब’, 301-400 ‘बहुत खराब’ और 401-500 ‘गंभीर’ श्रेणियों में आता है।  

अक्टूबरने बनाया गर्मी का नया रिकॉर्ड, 1951 के बाद सबसे गर्म रहा महीना

नई दिल्ली  गुलाबी ठंड आमतौर पर अक्टूबर में शुरू होती है, लेकिन इस साल इस महीने में एक खास रिकॉर्ड बना। जापान मौसम विज्ञान एजेंसी ने शुक्रवार (1 नवंबर, 2024) को घोषणा की कि इस साल अक्टूबर देश के इतिहास का सबसे गर्म महीना था। मध्य भारत (मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र और छत्तीसगढ़ के कुछ हिस्सों) में अक्टूबर का सबसे गर्म औसत तापमान रिकॉर्ड किया गया , और उत्तर पश्चिम भारत ने 1901 के बाद से अपना दूसरा सबसे गर्म महीना अनुभव किया है। मौसम विभाग के अनुसार यह महीना 1901 के बाद से भारत का सबसे गर्म अक्टूबर था। इस महीने औसत तापमान सामान्य से 1.23 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के महानिदेशक मृत्युंजय महापात्र ने कहा कि अक्टूबर में औसत तापमान 26.92 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो 1901 के बाद से सबसे अधिक है, जबकि सामान्य तापमान 25.69 डिग्री सेल्सियस था। सबसे गर्म महीना रहा अक्टूबर देशभर में सामान्य तापमान 20.01 डिग्री सेल्सियस के मुकाबले न्यूनतम तापमान भी 21.85 डिग्री सेल्सियस मापा गया। दिल्ली की बात करें तो अक्टूबर की गर्मी ने पिछले 73 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। दिल्ली के सफदरजंग मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक इस साल अक्टूबर 1951 के बाद सबसे गर्म महीना था। इस साल अक्टूबर में राजधानी का अधिकतम तापमान 35.1 डिग्री सेल्सियस था। 1951 की शुरुआत में, उच्चतम तापमान 36.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। दिन के साथ रात भी रही गर्म बता दें कि भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD)  ने कहा है कि नवंबर के पहले दो हफ्ते में देश के बहुत से हिस्सों में सामान्य से ज्यादा तापमान का दौर जारी रहने की उम्मीद है। इसके साथ ही दूसरे सप्ताह में मामूली गिरावट और महीने के बाकी दिनों में तापमान में धीरे-धीरे गिरावट होने की संभावना है। आखिर ठंड न आने का क्या है कारण IMD का कहना है कि ठंड न आने का कारण ला नीना का न बनना है। हलांकि यह मध्य और पूर्व-मध्य भूमध्यरेखीय प्रशांत क्षेत्र में समुद्र की सतह के तापमान के समय-समय पर ठंडा होने से जुड़ी एक जलवायु घटना है, जो अभी तक कुछ खास विकसित नहीं हुई है। उम्मीद है कि नवंबर के लास्ट और दिसंबर की शुरुआत में ला नीना बन सकती है। अगर होगा तो आगे (दिसंबर-फरवरी) कड़ाके की सर्दी पड़ने की उम्मीद है। वायु गुणवत्ता की चुनौती: दिल्ली की मौजूदा मौसम की स्थिति के साथ-साथ, शहर में वायु प्रदूषण भी एक गंभीर मुद्दा बना हुआ है. केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के अनुसार, शनिवार सुबह 7:30 बजे औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 294 दर्ज किया गया, जो अलार्मिंग स्तर पर है. दिल्ली एनसीआर के अन्य शहरों में AQI भी कम नहीं है. फरीदाबाद में 165, गुरुग्राम में 219, गाजियाबाद में 308, ग्रेटर नोएडा में 202 और नोएडा में 250 अंक दर्ज किए गए हैं. दिल्ली के 18 इलाकों में AQI स्तर 300 से ऊपर और 400 के बीच बना हुआ है. उदाहरण के लिए, आनंद विहार में AQI 380, IGI एयरपोर्ट पर 341, जबकि रोहिणी में 304 अंक दर्ज किया गया है. दूसरी ओर, दिल्ली के 19 इलाकों में AQI स्तर 200 से ऊपर 300 के बीच है. नतीजतन, यह प्रदूषण का स्तर न केवल स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है बल्कि लोगों की सामान्य दिनचर्या पर भी प्रभाव डाल रहा है.

चार ट्रेनें रद्द और 12 ट्रेनों का बदलेगा मार्ग, राजस्थान-जयपुर जंक्शन पर इसी महीने बदलाव

जयपुर. राजधानी जयपुर से रेल का सफर करने वाले यात्रियों के लिए महत्वपूर्ण सूचना है। जयपुर रेलवे में कुछ डेवलपमेंट के कामों की वजह से 29 नवंबर से ट्रेन रूट बदले जाएंगे। काम की वजह से रूट बाधित रहने के चलते कुछ ट्रेनों का संचालन दो महीने तक जयपुर जंक्शन से नहीं होगा। राजधानी जयपुर से रेल यात्रा की टिकट बुक करवा चुके यात्रियों के लिए यह खबर बेहद महत्वपूर्ण है। रेलवे ने जयपुर से चलने वाली कुछ ट्रेनों को रद्द करने का फैसला लिया है। कुछ ट्रेन रूट दो महीने के लिए रद्द होंगे, जबकि दर्जन भर ट्रेनों के रूट में बदलाव किया गया है। स्टेशन के डेवलपमेंट का काम करीब दो महीने चलने वाला है। ऐसे में यह स्थिति 29 नवंबर से 13 जनवरी तक बनी रहेगी। यहां शॉपिंग जोन भी बनाया जा रहा है। चार ट्रेन रद्द और 12 ट्रेनों का बदलेगा रूट जयपुर रेलवे स्टेशन के डेवलपमेंट काम की वजह से जयपुर से चलने वाली चार ट्रेन रद्द की जाएगी। इन्हें दूसरे स्थान से चलाया जाएगा। वहीं, 12 ट्रेनों के रूट भी बदले जाएंगे। जानकारी के मुताबिक, 29 नवंबर से 13 जनवरी तक बठिण्डा-जयपुर-बठिण्डा ट्रेन, मदार-रेवाड़ी-मदार ट्रेन का संचालन प्रारिम्भक स्टेशन से रद्द रहेगा। जबकि 28 नवंबर से नौ जनवरी तक बाड़मेर-दिल्ली ट्रेन, शोलापुर-अजमेर ट्रेन, श्रीगंगानगर-बान्द्रा टर्मिनस ट्रेन और 28 नवंबर से 12 जनवरी तक बान्द्रा टर्मिनस-श्रीगंगानगर ट्रेन, काठगोदाम-जैसलमेर 29 नवंबर से 10 जनवरी तक दिल्ली-बाड़मेर ट्रेन, 29 नवंबर से 13 जनवरी तक दिल्ली-जोधपुर सुपरफास्ट ट्रेन, जैसलमेर-काठगोदाम ट्रेन, 30 नवंबर से सात जनवरी तक रामेश्वरम-फिरोजपुर कैंट ट्रेन और चार दिसम्बर से आठ जनवरी तक अजमेर-शोलापुर टे्रन बदले रूट से चलेगी। वहीं, 18 नवंबर से 12 जनवरी के मध्य अलग-अलग समयावधि में जयपुर-हिसार, जयपुर-बठिण्डा, जयपुर-बयाना-बयाना, जयपुर-मथुरा-जयपुर और जयपुर-हिसार ट्रेन, जयपुर-बान्द्रा टर्मिनस, जयपुर-भोपाल, भोपाल-जयपुर ट्रेन भी जयपुर जंक्शन नहीं आएगी। प्लेटफॉर्म नंबर दो और तीन को एयरकोन कॉर्स बनेंगे जयपुर रेलवे स्टेशन को विश्व स्तरीय सुविधाओं से लैस करने के लिए 700 करोड़ की लागत से री-डेवलपमेंट का काम चल रहा है। इसके तहत प्लेटफॉर्म नंबर दो और तीन को एयरकोन कॉर्स बनाया जा रहा है। इससे यात्रियों को कई अच्छी सुविधाएं मिलने वाली हैं।

अब छह माह तक मां गंगा मुखीमठ में मुखबा स्थित गंगा मंदिर में श्रद्धालुओं काे देंगी दर्शन

उत्तराखंड में गंगाेत्री धाम के कपाट बंद, शीतकालीन पड़ाव के लिए निकली मां गंगा की उत्सव डोली गंगाेत्री  :इस वर्ष यात्रा काल में आठ लाख 11 हजार 542 तीर्थयात्रियाें ने गंगोत्री धाम में नवाए शीश  अब छह माह तक मां गंगा मुखीमठ में मुखबा स्थित गंगा मंदिर में श्रद्धालुओं काे देंगी दर्शन उत्तरकाशी जगविख्यात गंगोत्री धाम के कपाट अन्नकूट पर्व पर विधि-विधान पूर्वक शनिवार काे दाेपहर 12:14 बजे शीतकाल के लिए बंद कर दिए गए। कपाट बंद हाेने के बाद अब छह माह तक मां गंगा अपने मायके मुखीमठ में मुखबा स्थित गंगा मंदिर में श्रद्धालुओं काे दर्शन देंगी। मां गंगा की उत्सव डोली शनिवार काे मुखीमठ के लिए रवाना हो गई है, जाे शीतकालीन पड़ाव मुखबा पहुंचेगी। गंगोत्री धाम के कपाट बंद होने के मौके पर धाम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद थे। हर-हर गंगे… जय मां गंगे के जयकारों से गंगाेत्री धाम गूंज उठा। पंच गंगोत्री मंदिर समिति के सचिव सुरेश सेमवाल ने कहा कि शुक्रवार को दीपोत्सव के साथ मां भगवती गंगा के गंगोत्री धाम के कपाट बंद होने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई थी। उन्हाेंने कहा कि मां गंगा की उत्सवडोली शनिवार काे मुखीमठ के लिए रवाना हो गई है। मां गंगा की डोली मुखीमठ से तीन किलोमीटर पहले मारकंडे मंदिर में रात्रि विश्राम करेगी। तीन नवंबर रविवार को भैया दूज पर मां गंगा की डोली मुखीमठ गांव पहुंचेगी, फिर मां गंगा की उत्सव मूर्ति को डोली यात्रा के साथ शीतकालीन पड़ाव मुखबा लाया जाएगा। ऐस ेमें अब शीतकाल तक श्रद्धालु मां गंगा के दर्शन उनके मायके मुखीमठ में कर सकेंगे। यहां छह माह तक मां गंगा की पूजा होगी। उल्लेखनीय है कि इस बार चारधाम यात्रा पर आए आठ लाख 11 हजार 542 तीर्थयात्रियाें ने गंगोत्री धाम के दर्शन कर पुण्य अर्जित किए। इस माैके पर हर्षिल राजपुताना रेजीमेंट की ओर से श्रद्धालुओं के लिए विशाल भंडारा का आयोजन किया। इस दौरान श्रीपंच मंदिर समिति गंगोत्री के अध्यक्ष धर्मानंद सेमवाल, उपाध्यक्ष अनुज, कोषाध्यक्ष सुशील, सह सचिव जय कृष्ण, सदस्य चंडी प्रसाद, सतीश, अभिषेक, संतोष, प्रेमदेव, प्रदीप, सुनील, रावल रविंद्र सेमवाल, राजेश, क्षेत्रीय विधायक सुरेश चौहान, ब्लॉक प्रमुख विनीता रावत, जगमोहन सिंह रावत, राजेंद्र, विजय प्रताप समेत सैकड़ों श्रद्धालु मौजूद थे।      

सॉफ्टवेयर के बगैर पेन ड्राइव पर लगाएं पासवर्ड

स्मार्टफोन गुम होने या चोरी होने पर उसका डाटा एंड्रॉयड डिवाइस मैनेजर का इस्तेमाल कर रिमोट एक्सेस से डिलीट कर सकते हैं मगर पेन ड्राइव खो जाए तब क्या करेंगे। ऐसी समस्या से बचने के लिए आप सॉफ्टवेयर डाउनलोड कर पेन ड्राइव पर पासवर्ड सेट कर देते हैं। मगर क्या आपको पता है कि पेन ड्राइव पर बिना सॉफ्टवेयर के भी पासवर्ड लगाया जा सकता है। वहीं स्मार्टफोन में भी बिना एप के अपने निजी फोल्डर ओर फोटो को छिपा सकते हैं। आइए जानते हैं इसके बारे में… पेन ड्राइव पर पासवर्ड सेट करना बहुत ही आसान है। पासवर्ड सेट करने के लिए कंप्यूटर या लैपटॉप में दिए गए ‘स्टार्ट’ पर क्लिक करें। इसके बाद  ‘कंप्यूटर पैनल’ में जाएं। यहां दाईं तरफ ऊपर की ओर ‘व्यू बाई’ लिखा मिलेगा, उस पर क्लिक करके  ‘लार्ज आइकन’ का चुनाव करें। इसके बाद बिटलाकर ड्राइव एनएन्क्रिप्सन पर क्लिक करें। नई स्क्रीन खुलने के बाद उसमें कंप्यूटर से जुड़ी हुई ड्राइव दिखाई देंगी। इसमें ‘पेन ड्राइव’ का विकल्प भी होगा जिसके सामने बिटलाकर लिखा मिलेगा, उस पर क्लिक करें। ऐसा करने से नई विंडो स्क्रीन खुलेगी, जिसमें पेन ड्राइव के लिए पासवर्ड टाइप करना होगा। इसके बाद उस स्क्रीन पर ‘नेक्स्ट’ का विकल्प दिखाई देगा, उस पर क्लिक कर दें और आगे बढ़ें। अब स्क्रीन पर दो विकल्प आएंगे जिसमें से ऊपर की ओर सेव द पासवर्ड लिखा मिलेगा उसे चुनें। इस प्रक्रिया के बाद यूजर की पेन ड्राइव आसानी से सुरक्षित हो जाएगी। बिना सॉफ्टवेयर के छिपाएं फोन के फोल्डर स्मार्टफोन में जितने एप होते हैं, उनकी संख्या शायद ही किसी यूजर को पता हो। फोन हैंग होने की असली वजह ज्यादा एप होना भी है। अगर आपके फोन में भी ऐसा ही है तो अपने फोन में से एक एप्लीकेशन एप लॉकर या फोल्डर लॉकर  डिलीट कर दें क्योंकि यूजर बिना ‘एप लॉकर’ से भी निजी फोल्डर फोन में छिपा सकते हैं। इसके लिए फोन के एप मेन्यू में जाएं। वहां दिए गए ‘फाइल मैनेजर’ पर क्लिक करके उसके अंदर जाएं। यहां आप एसडी कार्ड और इंटरनल मेमोरी का भी चयन कर सकते हैं, जहां पर अपनी फाइलों को छिपाना चाहते हैं। मेमोरी का चयन करने के बाद फोल्डर बनाएं। फोल्डर बनाने के लिए ऊपर दाईं ओर दिए गए तीन बिन्दुओं वाले ‘सेटिंग’ के आइकन पर क्लिक करें। इसके बाद एक नई विंडो खुलेगी जिस पर ‘न्यू फोल्डर’ लिखा होगा उस पर क्लिक करते ही नया फोल्डर बन जाएगा और उस पर नाम देने का विकल्प आएगा। ध्यान रहे कि फोल्डर का नाम देने से पहले पहले डॉट (.) अवश्य लगा दें। इसके बाद ‘ओके’ का विकल्प दबाएं। फोल्डर बनाते ही वह छिप जाएगा। फोल्डर को दोबारा देखने के लिए फोल्डर बनाने वाली जगह पर जाएं और वहां ऊपर की तरफ दिए गए ‘सेटिंग’ में जाकर शो हिडन फाइल का चुनाव करें। काम होने के बाद फोल्डर को दोबारा छिपाने के लिए सेटिंग में दिए गए हाईड हिडेन फाइल पर क्लिक करना होगा।    

Parliament Winter Session की तारीख का एलान, जानें कब से शुरू होगा?

नई दिल्ली संसद का शीतकालीन सत्र 25 नवंबर से शुरू होगा. यह 20 दिसंबर तक चलेगा. इस दौरान कई अहम बिलों पर चर्चा होगी. शीतकालीन सत्र के दौरान वन नेशन-वन इलेक्शन और वक्फ विधेयक बिल पर भारी हंगामा होने के आसार है. वन नेशन-वन इलेक्शन पर रिपोर्ट को कैबिनेट से मंजूरी के बाद बिल को शीतकालीन सत्र में पेश किया जाएगा. बता दें कि विपक्षी दल वन नेशन-वन इलेक्शन का विरोध कर रहे हैं और देश में एक साथ चुनाव के पक्ष में नहीं हैं. इसके अलावा वक्फ विधेयक पर गठित जेपीसी संसद के शीतकालीन सत्र में अपनी रिपोर्ट पेश कर सकती है. इस पर भी हंमामे के आसार हैं. बता दें कि हाल ही में गृहमंत्री अमित शाह ने वक्फ (संशोधन) विधेयक 2024 पर बोलते हुए कहा था कि यह विधेयक संसद के शीतकालीन सत्र के दौरान पारित किया जाएगा. संसद के शीतकालीन सत्र में वन नेशन वन इलेक्शन और वक्फ विधेयक पर सभी की नजरें टिकी हुई हैं। इन दोनों मुद्दों को लेकर सत्र के काफी हंगामेदार रहने के आसार हैं। वन नेशन वन इलेक्शन पर कैबिनेट से मंजूरी मिल चुकी है, अब इस बिल को शीतकालीन सत्र में पेश किया जाएगा। हालांकि विपक्षी दल इसका विरोध कर रहे हैं। ऐसे में सरकार के लिए यह बिल पास कराना काफी मुश्किल होगा। शीतकालीन सत्र 25 नवंबर से शुरू होगा, जिसमें विशेष संयुक्त बैठक संविधान सदन (पुरानी संसद भवन) के केंद्रीय हॉल में आयोजित होने की सकती है. इसी स्थान पर 1949 में संविधान को अंगीकृत किया गया था. संविधान 26 जनवरी 1950 को लागू हुआ था।पहले, 26 नवंबर को राष्ट्रीय कानून दिवस के रूप में मनाया जाता था, लेकिन 2015 में मोदी सरकार ने इसे संविधान दिवस के रूप में मनाने की घोषणा की, जिसमें डॉ. भीमराव अंबेडकर की 125वीं जयंती को याद किया गया। सूत्रों ने बताया कि संविधान के महत्व को रेखांकित करने के लिए व्यापक योजना बनाई जा रही है, जिसमें डॉक्यूमेंट्री बनाना, संविधान सभा की बहसों का लगभग दो दर्जन भाषाओं में अनुवाद करना, और सार्वजनिक मार्च का आयोजन शामिल है।एनडीए और इंडी गठबंधन दोनों ही खुद को संविधान के “रक्षक और अनुयायी” के रूप में प्रस्तुत करने की राजनीति में लगे हुए हैं। कांग्रेस के नेतृत्व वाले इंडी गठबंधन ने बीजेपी के नेतृत्व वाले गठबंधन पर संविधान और संवैधानिक मूल्यों को “नष्ट” करने का आरोप लगाया है, जबकि बीजेपी और उसके सहयोगी कांग्रेस को निशाना बना रहे हैं. इस साल जुलाई में सरकार ने आपातकाल की याद में 25 जून को ‘संविधान हत्या दिवस’ के रूप में अधिसूचित किया था।

हरियाणा और पंजाब के कई हिस्सों में वायु गुणवत्ता अब भी ‘खराब’ श्रेणी में

चंडीगढ़  हरियाणा और पंजाब के कई स्थानों पर शनिवार को वायु गुणवत्ता सूचकांक ‘खराब’ श्रेणी में दर्ज किया गया। राष्ट्रीय वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) का प्रति घंटा अपडेट देने वाले ‘समीर’ ऐप के अनुसार, दोनों राज्यों की संयुक्त राजधानी चंडीगढ़ में भी एक्यूआई ‘खराब’ श्रेणी में रहा। हरियाणा के गुरुग्राम, जींद, अंबाला और कुरुक्षेत्र समेत कुछ जगहों पर वायु गुणवत्ता में मामूली सुधार तो हुआ, लेकिन तब भी यह ‘खराब’ श्रेणी में ही दर्ज किया गया। दिवाली के अगले दिन यानी शुक्रवार को इन जगहों पर एक्यूआई ‘बहुत खराब’ श्रेणी में था। शनिवार सुबह नौ बजे गुरुग्राम में एक्यूआई 212, जींद में 285, अंबाला में 224 और कुरुक्षेत्र में 262 दर्ज किया गया, जबकि 24 घंटे पहले यह क्रमश: 344, 340, 308 और 304 था। हरियाणा के अन्य स्थानों जैसे बहादुरगढ़ में वायु गुणवत्ता सूचकांक 218, भिवानी में 224, चरखी दादरी में 229, फतेहाबाद में 224, हिसार में 204, करनाल में 277, सिरसा में 251 और यमुनानगर में 243 दर्ज किया गया। हरियाणा के सोनीपत में एक्यूआई 324 रहा, जो ‘बहुत खराब’ श्रेणी में आता है। शून्य से 50 के बीच एक्यूआई को ‘अच्छा’, 51 से 100 के बीच को ‘संतोषजनक’, 101 से 200 के बीच को ‘मध्यम’, 201 से 300 के बीच ‘खराब’, 301 से 400 के बीच ‘बहुत खराब’, 401 से 450 के बीच ‘गंभीर’ और 450 से ऊपर एक्यूआई को ‘बेहद गंभीर’ माना जाता है। चंडीगढ़ में शनिवार को एक्यूआई 289 रहा जबकि शुक्रवार को यह 303 था। पंजाब के अमृतसर में वायु गुणवत्ता सूचकांक ‘बहुत खराब’ श्रेणी में बना हुआ है। यह शुक्रवार सुबह नौ बजे 314 से बिगड़कर शनिवार को 346 पर पहुंच गया है। हालांकि, मंडी गोबिंदगढ़ में एक्यूआई 24 घंटे में सुधरकर 206 रहा जबकि शुक्रवार को यह 331 था। जालंधर में एक्यूआई 239, खन्ना में 206, लुधियाना में 291 और पटियाला में 231 दर्ज किया गया। पंजाब में शुक्रवार को पराली जलाने के कुल 587 मामले दर्ज किए गए, जो इस मौसम में सबसे अधिक है।  

लोगों ने एक-दूसरे पर फेंके जलते पटाखे, राजस्थान-केकड़ी में निकली घास भैरू की परंरागत सवारी

केकड़ी. दिवाली पर्व पर केकड़ी शहर में पटाखे जलाकर एक दूसरे पर फेंकने की विकृत परंपरा हर साल की तरह इस बार भी बदस्तूर जारी रही है। पुलिस के तमाम बड़े-बड़े दावों के बावजूद शुक्रवार रात केकड़ी के मुख्य बाजार में शरारती तत्त्व एक दूसरे पर पटाखे फेंकने से बाज नहीं आए। पटाखेबाजी का यह रूप आज शनिवार को घास भैरू की सवारी के दौरान कई गुना अधिक विकराल होकर सामने आने का अनुमान जताया जा रहा है। जलते पटाखे फेंकने का यह सिलसिला दोपहर से ही शुरू हो जाता है, जो देर रात तक चलता है। दिवाली मनाने के दिन को लेकर इस बार अन्य स्थानों की तरह केकड़ी शहर में भी असमंजस बना रहा, जिसके चलते कई लोगों ने गुरुवार को लक्ष्मी पूजन किया, तो कई ने शुक्रवार को। पूजन भले ही अलग-अलग दिन किये हो, मगर सभी लोगों ने दो दिन तक दिवाली के त्योहार की खुशी मनाई। गुरुवार को तो शहर में पटाखेबाजी नहीं होने से शांति बनी रही, मगर शुक्रवार को यहां रात्रि आठ बजते-बजते युवाओं की कुछ टोलियों ने शहर के हृदय स्थल घंटाघर व इससे जुड़ी गलियों के साथ-साथ अजमेरी गेट व तीन बत्ती चौराहे पर मोर्चा जमाकर पटाखा युद्ध शुरू कर दिया। जो रात 11 बजे तक रह-रह कर चलता रहा। हालांकि, माहौल भांपकर लोगों ने जल्दी ही पर्व से संबंधित पूजा-अनुष्ठान आदि निपटा लिए, जिससे उस समय तक बाजारों में चहल-पहल भी कम हो गई। पुलिस थाने से कुछ ही कदम दूर स्थित यह इलाका शरारती तत्त्वों के सक्रिय होते ही कुछ घण्टों तक अंगारों की बारिश व धुएं के गुबार से भरा रहा, पर पुलिस प्रशासन ने कोई सुध नहीं ली। यहां तक कि इस दौरान पर्व के मद्देनजर एहतियातन मौके पर तैनात किए गए। पुलिस के जवान भी मूकदर्शक की तरह खड़े दिखाई दिए। इससे पूर्व अजमेर रोड़ पर कल्याण कॉलोनी के समीप भी इस तरह की पटाखेबाजी दोपहर को ही शुरू कर दी गई, जो रात होने तक चलती रही। बहरहाल, शुक्रवार को हुई पटाखेबाजी तो सिर्फ एक बानगी थी, असली अग्नि परीक्षा आज शनिवार को है, पुलिस व प्रशासन की भी और शहरवासियों की भी। गोवर्धन पर्व पर शाम होने के बाद शहर में निकाली जाने वाली घास भैरू की सवारी कई बरसों से इस तरह की पटाखेबाजी का मुख्य निशाना बनती आई है, जिसमें शरारती तत्त्व पटाखें जलाकर एक-दूसरे पर फेंकते हैं और जमकर तांडव मचाते है। यह सिलसिला दोपहर से ही शुरू हो जाता है, जो देर रात्रि घास भैरू की नगर परिक्रमा पूरी होने तक चलता है। इस बार भी फेंकने में प्रयोग किये जाने वाले प्रतिबंधित पटाखे शहर में जमकर बिके हैं, जिससे अनुमान लगाया जा सकता है कि घास भैरू की सवारी के दौरान हमेशा की तरह ही पटाखेबाजी का वही मंजर देखने को मिलेगा, जिसे अंगारों की होली कहा जाए, तो अतिशियोक्ति नहीं होगी। कहने को तो पुलिस प्रशासन ने इस बार भी कमर कसी है और शहर में एक-दूसरे पर पटाखे फेंककर उपद्रव मचाने वाले असामाजिक तत्वों पर सख्त कार्रवाई करने की तैयारी में है। मगर धरातल पर पुलिस के ये इरादे व जज्बा कितना असर दिखायेगा, यह देखने वाली बात होगी। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक केकड़ी रामचंद्र सिंह ने कहा है कि बैल पूजन व घास भैरू की सवारी के दौरान परंपरा की आड़ में एक-दूसरे पर पटाखे फेंकने वाले असामाजिक तत्वों के खिलाफ पुलिस सख्ती से पेश आएगी। उन्होंने कहा कि पुलिस शहर की शांति व कानून व्यवस्था बनाए रखने के हर संभव प्रयास करेगी। गोवर्धन पूजा के दिन एक-दूसरे पर पटाखे फेंकने की दूषित परंपरा है। इसे रोकना जरूरी है ताकि किसी प्रकार की जनहानि ना हो। उन्होंने कहा कि बैल पूजन के दिन किसी भी प्रकार का उपद्रव बर्दाश्त नहीं किया जाएगा, ऐसा करने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इस संबंध में गत शनिवार को केकड़ी शहर थाना प्रांगण में आयोजित सीएलजी व शांति समिति की बैठक में भी गंभीरता से चर्चा की गई। बैठक में एसडीएम सुभाष चंद्र हेमानी, डीएसपी हर्षित शर्मा, थानाधिकारी कुसुमलता मीणा, डिस्कॉम एईएन मुकेश मीणा, नगर परिषद के स्वास्थ्य निरीक्षक आशीष खैराल आदि ने भी इस संबंध में सुझाव दिए थे। अब देखना ये है कि पुलिस पटाखे जलाकर लोगो पर फेंकने वाले तत्त्वों से निपटने के लिए क्या रणनीति अपनाएगी।

शाइना एनसी पर अपने बयान के लिए शिवसेना (यूबीटी) के नेता अरविंद सावंत ने मांगी माफी

मुंबई उद्धव ठाकरे की पार्टी यूबीटी के सांसद अरविंद सावंत ने पूर्व बीजेपी नेता और शिवसेना उम्मीदवार शाइना एनसी को लेकर दिए गए ‘इम्पोर्टेड माल’ वाले बयान पर माफी मांगी है। अरविंद सावंत ने कहा कि उनके बयान को तोड़ मरोड़कर पेश किया गया। उनका इरादा किसी महिला को अपमान करने का नहीं था। अगर किसी को उनके बयान से ठेस पहुंची है तो वह माफी मांगते हैं। यूबीटी सांसद ने कहा कि अपने 55 साल की राजनीति में उन्होंने कभी किसी महिला का अपमान नहीं किया है। माफी के साथ बीजेपी पर सवाल भी उठाए शिवसेना(यूबीटी) सांसद ने कहा कि उन्होंने अपने बयान में किसी नेता का नाम नहीं लिया था। केवल राजनीतिक लाभ लेने के लिए बयान को तोड़ मरोड़कर बताया गया। उन्होंने कहा कि वह हमेशा से ही महिलाओं का सम्मान करते रहे हैं। उन्होंने अन्य दलों के नेताओं के बयान पर भी सवाल उठाए। अरविंद सावंत ने कहा कि बीजेपी नेता आशीष शेलार ने किशोरी पेडनेकर के बारे में क्या कहा? अब्दुल सत्तार ने सुप्रिया सुले के बारे में क्या कहा? क्या सभी घटनाओं में एफआईआर दर्ज की गई? उन्होंने इन नेताओं के खिलाफ केस दर्ज करने की मांग की। इस बीच यूबीटी नेता संजय राउत ने भी अरविंद सावंत का बचाव किया। संजय राउत ने कहा कि शाइना बीजेपी से इम्पोर्ट होकर शिवसेना में आई हैं, इसलिए उन्होंने गलत नहीं कहा। कल बोला था यहां इम्पोर्टेड नहीं चलेगा… बता दें कि उद्धव सेना के सांसद अरविंद सांसद ने शुक्रवार को मुंबा देवी सीट से शाइना एन सी की उम्मीदवार पर टिप्पणी करते हुए कहा कि यहां इम्पोर्टेड नहीं चलेगा। अमीन पटेल को ओरिजिनल माल है। हमारे यहां ऑरिजनल माल चलता है। इसके बाद मुंबई की सियासत गरमा गई। शाइना एन सी ने इस मामले में नागपाड़ा पुलिस स्टेशन में रिपोर्ट दर्ज कराया। साथ ही, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर जवाब दिया कि , महिला हूं, माल नहीं हूं। शाइना एन सी बीजेपी की प्रवक्ता रही हैं। एकनाथ शिंदे ने जब शाइना को उम्मीदवार बनाया तब वह बीजेपी छोड़कर शिवसेना में शामिल हो गईं। 29 अक्टूबर को उन्होंने अपना नामांकन दाखिल किया। मुंबादेवी में उनका मुकाबला कांग्रेस के अमीन पटेल से है।

LAC पर मिठाई ने दूर की भारत-चीन सेना के बीच की खटास, एक दूसरे को बांटी गई मिठाइयां

नईदिल्ली पूर्वी लद्दाख में टकराव वाले दो बिंदुओं से भारतीय और चीनी सैनिकों की पूरी तरह वापसी के कुछ दिन बाद भारतीय सेना ने शुक्रवार को डेमचोक में गश्त शुरू कर दी। सेना के सूत्रों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि देपसांग में गश्त जल्द ही फिर शुरू हो सकती है। सेना के सूत्रों ने बुधवार को बताया था कि भारत और चीन के बीच एक महत्वपूर्ण समझौते के बाद पूर्वी लद्दाख में वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) पर गतिरोध वाले दो स्थानों-डेमचोक और देपसांग में सैनिकों की वापसी पूरी हो गई है और जल्द ही इन जगहों पर गश्त शुरू कर दी जाएगी। इसके एक दिन बाद दिवाली के मौके पर एलएसी पर कई सीमा बिंदुओं पर भारत और चीन के सैनिकों ने मिठाइयों का आदान-प्रदान किया। मिठाइयों के परंपरागत आदान-प्रदान से एक दिन पहले दोनों देशों के सैनिकों ने टकराव वाले दोनों बिंदुओं से वापसी की प्रक्रिया पूरी की थी जिसे चीन-भारत संबंधों में नये सकारात्मक आयाम के रूप में देखा जा रहा है। सेना के सूत्रों ने बताया कि डेमचोक में गश्त शुरू हो गई है। सूत्रों ने पहले कहा था कि क्षेत्रों और गश्त का स्तर अप्रैल 2020 के पहले के स्तर पर पहुंच सकता है। सूत्रों ने बुधवार को कहा था कि सैनिकों के पीछे हटने के बाद सत्यापन प्रक्रिया जारी है और कमांडरों के बीच गश्त के तौर-तरीकों पर फैसला किया जाना है। सूत्रों ने कहा था, ‘‘स्थानीय कमांडर स्तर पर बातचीत जारी रहेगी।’’ विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने 21 अक्टूबर को दिल्ली में कहा कि पिछले कई हफ्तों की बातचीत के बाद भारत और चीन के बीच एक समझौते को अंतिम रूप दिया गया है और इससे 2020 में उपजे मुद्दों का समाधान निकलेगा। पूर्वी लद्दाख में एलएसी पर गश्त और सैनिकों को पीछे हटाने के लिए दोनों देशों के बीच बनी सहमति को चार साल से अधिक समय से जारी गतिरोध को समाप्त करने की दिशा में एक बड़ी सफलता के रूप में देखा जा रहा है। जून 2020 में गलवान घाटी में हुई भीषण झड़प के बाद से पूर्वी लद्दाख में एलएसी पर गतिरोध बरकरार था और भारत-चीन संबंध निचले स्तर पर पहुंच गए थे। सैनिकों की वापसी हुई, जल्द शुरू होगी गश्त प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने 23 अक्टूबर को रूस के कजान शहर में ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के इतर हुई मुलाकात में पूर्वी लद्दाख में एलएसी पर गतिरोध वाले शेष स्थानों से सैनिकों की वापसी और गश्त को लेकर भारत-चीन में बनी सहमति का स्वागत किया था. दोनों नेताओं ने विभिन्न द्विपक्षीय वार्ता तंत्र को पुनर्जीवित करने के निर्देश दिए थे. वहीं आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने तवांग में सरदार वल्लभभाई पटेल की एक प्रतिमा का अनावरण किया और मेजर रालेंगनाओ ‘बॉब’ खटिंग वीरता संग्रहालय का उद्घाटन करते हुए कहा कि वास्तविक नियंत्रण रेखा (Line of Actual Control) पर कुछ क्षेत्रों में विवादों का समाधान करने के लिए भारत और चीन के बीच कूटनीतिक और सैन्य, दोनों ही स्थर पर  बातचीत होती रही है. रक्षा मंत्री ने कहा कि अभी हाल की बातचीत के बाद, जमीनी हालात को रिस्टोर करने के लिए, आपस में व्यापक सहमति हुई है. यह सहमति, समानता और पारस्परिक सुरक्षा के आधार पर विकसित हुई है. जो सहमति बनी है, उसके अंतर्गत पारंपरिक क्षेत्रों में गश्त और ग्रेजिंग का अधिकार भी शामिल है. रिश्तों को बेहतर करने में मिलेगी मदद भारत में चीन के राजदूत शू फेइहोंग ने कल उम्मीद जताई थी कि पूर्वी लद्दाख से लगती भारत-चीन सीमा से दोनों देशों के सैनिकों की वापसी पूरी होने से रिश्तों को बेहतर करने और आने वाले दिनों में दोनों पड़ोसियों के बीच बेहतर समझ बनाने में मदद मिलेगी. चीनी राजनयिक ने यहां ‘मर्चेंट चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री’ (एमसीसीआई) द्वारा आयोजित एक सत्र को संबोधित करते हुए कहा कि रूस के कजान में ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के दौरान भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग के बीच हुई हालिया बैठक ‘‘बहुत महत्वपूर्ण” थी.

मोदी ने यूनान के प्रधानमंत्री से व्यापार, रक्षा और शिपिंग में द्विपक्षीय सहयोग को मजबूत करने पर चर्चा की

नई दिल्ली प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यूनान के प्रधानमंत्री किरियाकोस मित्सोताकिस के साथ फोन पर बातचीत की तथा व्यापार, रक्षा और शिपिंग में द्विपक्षीय सहयोग को मजबूत करने पर चर्चा की। श्री मोदी ने एक्स पर अपने पोस्ट में लिखा, “कल प्रधानमंत्री मित्सोताकिस के साथ सार्थक बातचीत हुई। भारत-यूनान रणनीतिक साझेदारी को मजबूत करने के लिए प्रतिबद्धता जतायी गयी। हमारा लक्ष्य व्यापार, रक्षा, शिपिंग और कनेक्टिविटी में अपने सहयोग को गहरा करना है। यूनान यूरोपीय संघ के भीतर भी भारत के लिए एक मूल्यवान भागीदार है।” यूनान के प्रधानमंत्री कार्यालय ने कहा कि श्री मित्सोताकिस ने निकट भविष्य में भारत में मुंबई और बैंगलोर में अपने देश द्वारा दो नए वाणिज्य दूतावास खोलने पर चर्चा की। उन्होंने 2025-2026 की अवधि के लिए संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के गैर-स्थायी सदस्य के रूप में ग्रीस के कार्यकाल के संदर्भ में दोनों देशों के बीच सहयोग पर भी चर्चा की।  

एक करोड़ का घोड़ा बिकने को तैयार, राजस्थान-पुष्कर में अंतरराष्ट्रीय पशु मेला शुरू

अजमेर. राजस्थान में अजमेर जिले के पुष्कर में लगने वाले सबसे बड़े पशु मेले की शुरुआत आज यानी शनिवार से हो चुकी है। इसी के साथ ही देश के विभिन्न हिस्सों से पशुपालक अपने पशुओं को लेकर पुष्कर के रेतीले धोरों पर पहुंचे हैं। मेले की शुरुआत होने के साथ ही पशुओं की चौकियां लगना शुरू हो गई है। अंतरराष्ट्रीय पुष्कर पशु मेले में बिकने के लिए बड़ी संख्या में पशुपालक अपने जानवरों को लेकर मेले में पहुंचे हैं। देश के सबसे बड़े पशु मेले में करोड़ों रुपये के पशुओं की खरीद-फरोख्त होगी। इस बार भी पुष्कर पशु मेले में अजमेर के बड़लिया स्थित टंडन स्टड फॉर्म हाउस से एक करोड़ रुपये का घोड़ा मेले में बिकने के लिए तैयार है। घोड़े के मालिक मयंक टंडन ने बताया कि यह शिवनाथ नाम का घोड़ा मारवाड़ी नस्ल का है, जिसके पिता का नाम सप्ताश और माता का नाम अभिजीत है। इस घोड़े की खासियत इसकी ब्रीड है, जो इसको इतना कीमती बनाती है। यह घोड़ा खाने के रिचका, चना, चापड़, मूंगफली और दलिया सहित अन्य खाना खिलाया जाता है। घोड़े शिवनाथ की उम्र साढ़े पांच साल है। मयंक टंडन ने बताया कि जब यह दो साल का था, तब इसे लेकर अपने फॉर्म हाउस आए थे। इसकी देखभाल के लिए छह लोगों का स्टॉफ है, जो इसका पालन पोषण करते हैं। टंडन स्टड फॉर्म के मयंक टंडन ने बताया कि वह 14 घोड़े मेले में लाए हैं। वह हर साल पुष्कर मेले में अपने घोड़े को लेकर आते हैं और इस साल भी उन्हें उम्मीद है कि उनके घोड़े मेले में आए खरीदारों को पसंद आएंगे।

इजरायल ने हमास के एक और कमंडर को मारा, इजरायली हमलों में गाजा में 25, लेबनान में 13 लोग मारे गए

बेरूत मिडिल ईस्ट में हमास और हिजबुल्लाह के खात्मे की कसम खाने के बाद इजरायल कई मोर्चे पर जंग लड़ रहा है। इस बीच शुक्रवार को गाजा और लेबनान पर इजरायल का कहर एक साथ टूटा। ताजा हमलों में दोनों जगहों पर दर्जनों नागरिकों की मौत हो गई है। इजरायल ने लेबनान के उत्तरपूर्वी गांवों को निशाना बनाया जिनमें कम से कम 52 लोग मारे गए। लेबनान के स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि इस हमले में कई लोग घायल भी हुए हैं। वहीं उत्तरी गाजा में लोगों के घरों को निशाना बना कर किए गए हमलों में 84 लोगों के मारे जाने की खबर है। गाजा के स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के मुताबिक शुक्रवार को गाजा में मारे गए लोगों में 50 से अधिक बच्चे शामिल हैं। इन हमलों में जबालिया शरणार्थी शिविर में कई लोग मारे गए हैं। इस बीच लेबनान में इजरायल ने कई बिल्डिंगों को निशाना बनाया जिसके बाद कई लोग देश छोड़कर भागने को मजबूर हो रहे हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय की रिपोर्ट के अनुसार 2023 में इजरायल और हिजबुल्लाह के बीच संघर्ष शुरू होने के बाद से लेबनान में 2,897 से अधिक लोग मारे गए हैं और 13,150 घायल हुए हैं। स्वास्थ्य अधिकारियों का कहना है कि मरने वालों में एक चौथाई महिलाएं और बच्चे थे। संयुक्त राष्ट्र की एजेंसियों का अनुमान है कि लेबनान पर इजरायल के आक्रमण के बाद 1.4 मिलियन लोग विस्थापित हो चुके हैं। हमास का एक और वरिष्ठ अधिकारी ढेर इजरायली सेना ने शुक्रवार को कहा कि उसने खान यूनिस में हवाई हमले में हमास के वरिष्ठ अधिकारी इज अल-दीन कसाब को मार डाला। फिलिस्तीनी समूह ने एक बयान में कसाब की मौत पर शोक व्यक्त किया, और कहा कि वह एन्क्लेव में उनकी कार पर एक इजरायली हमले में अयमान आयश नामक शख्स हमास के एक अन्य अधिकारी के साथ मारा गया था। हमास के सूत्रों ने रॉयटर को बताया कि कसाब गाजा में एक स्थानीय समूह का अधिकारी था, लेकिन उसके निर्णय लेने वाले राजनीतिक कार्यालय का सदस्य नहीं था। वहीं इजरायल ने कहा है कि उसने हमास के बुनियादी ढांचे और नुसेरात शरणार्थी शिविर के पास सक्रिय एक आतंकवादी को निशाना बनाया है। एक अलग घोषणा में इजरायली सेना ने कहा कि गाजा के दक्षिणी शहर खान यूनिस में एक वाहन पर हवाई हमले में हमास के राजनीतिक ब्यूरो के एक बड़े नेता इज़ अल-दीन कसाब और उनके सहायक अयमान अयेश की मौत हो गई। हमास ने अपने नेता की मौत की पुष्टि की है। गौरतलब है कि अयमान अयेश हमास के आखिरी बचे हुए बड़े नेताओं में से एक था।

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet