LATEST NEWS

चुनाव से पहले कमला हैरिस को याद आया भारत, शेयर की मां और बचपन की तस्वीर, 5 नवंबर को चुनाव

वाशिंगटन अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव का काउंटडउन शुरू हो गया है। 5 नवंबर को राष्ट्रपति पद के लिए चुनाव होना है। डेमोक्रेटिक की ओर से उपराष्ट्रपति कमला हैरिसऔर रिपब्लिकन की तरफ से पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बीच सीधी टक्कर है। दोनों ही उम्मीदवार अपने प्रमोशन को लेकर कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं। इस बीच कमला हैरिस नेअपने बचपन और मां को याद करते हुए एक्स पर एक तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में उनकी मां डॉ. श्यामला गोपालन हैरिस भी दिख रही हैं। तस्वीर में कमला हैरिस भी हैं। उन्होंने कहा कि उनकी मां 19 साल की उम्र में ही भारत से अमेरिका आ गई थीं। उनके साहस और दृढ़ संकल्प से ही वह कुछ बन पाई हैं। वहीं कमला हैरिस में एक संपादकीय में भी भारत यात्रा और अपनी मां को याद किया। ऑनलाइन दक्षिण एशियाई प्रकाशन ‘द जैगरनॉट’ में उन्होंने संपादकीय लिखा। उन्होंने कहा कि मेरी मां ने मुझे और मेरी बहन को सम्मान देना सिखाया है। लगभग हर साल हम दिवाली मनाने भारत जाया करते थे। वहां अपने चाचा-चाची, दादा-दादी और भाई बहनों के साथ समय बिताते थे। उन्होंने कहा, उपराष्ट्रपति के तौर पर घर पर दिवाली मनाना और लोगों की मेहमाननवाजी करना मेरे लिए गौरव की बात है। दक्षिण एशियाई अमेरिकी प्रवासियों की संस्कृति, विरासत अद्भुत है और यह यह अमेरिका के साथ एकडोर से बंधे हुए हैं। उन्होंने कहा कि मेरी मां के जीवन के दो ही लक्ष्य थे। एक अपनी बेटियों को पालना और दूसरा स्तन कैंसर का इलाज करवाना। उन्होंने बताया कि उनके दादा एक रिटायर सिविल सेवक थे। वह सुबह उठकर अपने दोस्तों के साथ सैर करने जाते थे। उनके साथ कमला हैरिस भी चली जाया करती थीं। इस दौरान वह बुराई पर अच्छाई की जीत और लोकतंत्र से जुड़ी कई बातें उनसे सुनती थीं। वहीं से उन्हें सार्वजनिक जीवन और जनता की सेवा करने की ललक पैदा हुई। कमला हैरिस ने डोनाल्ड ट्रंप पर हमला करते हुए कहा कि उनके आने के परिणाम बहुत गंभीर होंगे। कमला हैरिस ने कहा कि उनके आने से आर्थिकि नीतियां कमजोर होंगी और महंगाई बढ़ जाएगी और एक साल में ही मंदी आ जाएगी। बता दें कि अमेरिका में हिंदू और भारतीयों के वोटों का बड़ा महत्व है। ऐसे में डोनाल्ड ट्रंप ने भी दिवाली के मौके पर कहा था कि पूरी दुनिया में हिंदुओं के अधिकारों की रक्षा की जाएगी। उन्होंने कहा था कि प्रधानमंत्री मोदी के साथ संबंध और मजबूत करेंगे साथ ही कट्टरपंथी वामपंथी धर्म के विरोधी अजेंटे के खिलाफ हिंदू अमेरिकियों की हिफाजत की जाएगी।

इस्लामिक आजाद विश्वविद्यालय में अफरातफरी का माहौल, लड़की ने सख्त इस्लामी ड्रेस कोड के खिलाफ उतारे अंडरवियर

ईरान ईरान के एक विश्वविद्यालय में एक लड़की ने सख्त इस्लामी ड्रेस कोड के खिलाफ विरोध प्रदर्शन के लिए अपने अंडरवियर तक उतार दिए। इस्लामिक आजाद विश्वविद्यालय में उस समय अफरातफरी का माहौल बन गया। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। कहा जा रहा है कि लड़की हिजाब पहनने की अनिवार्यता वाले नियम को लेकर काफी परेशान थी। सोशल मीडिया पर पोस्ट किए गए एक वीडियो में सुरक्षा गार्डों को अज्ञात महिला को हिरासत में लेते हुए दिखाया गया। घटना के बाद विश्वविद्यालय के प्रवक्ता आमिर महजॉब ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि लड़की गंभीर मानसिक दबाव में है। हालांकि, अधिकारी के स्पष्टीकरण से सभी सहमत नहीं हैं। कई सोशल मीडिया यूजर ने बताया कि उसकी हरकतें जानबूझकर की गई लगती हैं। लेई ला नाम के एक यूजर ने एक्स पर लिखा, “अधिकांश महिलाओं के लिए अंडरवियर में सार्वजनिक रूप से बाहर निकलना उनके सबसे बुरे सपनों में से एक है। यह अधिकारियों द्वारा अनिवार्य हिजाब पर जोर देने की प्रतिक्रिया है।” यह पहली बार नहीं है जब ईरान में महिलाओं ने अधिकारियों की अवहेलना की है। इससे पहले 2022 में देश में एक युवा ईरानी कुर्द महिला की हिजाब नियमों का उल्लंघन करने के आरोप में नैतिकता पुलिस की हिरासत में मौत के बाद देश भर में विरोध प्रदर्शन हुए। सुरक्षा बलों ने हिंसक तरीके से विद्रोह को दबा दिया।

भारत से बढ़ते तनाव के बीच दीपावली के मौके पर जस्टिन ट्रूडो कुछ मंदिरों में पहुंचे और दीया भी जलाया, क्यो हिंदू राग अलापने लगे

ओट्टावा भारत से बढ़ते तनाव के बीच कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो हिंदू राग अलापने लगे हैं। यही नहीं, वह मंदिरों के चक्कर भी लगाने लगे हैं। ट्रूडो ने खुद एक्स पर वीडियो शेयर कर इस बारे में बताया। दीपावली के मौके पर जस्टिन ट्रूडो कुछ मंदिरों में पहुंचे और दीया भी जलाया। इसके अलावा उन्होंने जलेबी भी खाई। इस मौके पर उन्होंने हिंदुओं का साथ नहीं छोड़ने की बात कही। गौरतलब है कि भारत और कनाडा के रिश्ते पिछले कुछ दिनों से सामान्य नहीं हैं। कनाडा ने भारत पर खालिस्तानी आतंकी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या का आरोप लगाया था। पिछले कुछ दिनों में कनाडा ने भारत पर साइबर जासूसी करने और गृह मंत्री अमित शाह पर भी कुछ आरोप लगाए हैं। इस बीच कनाडाई प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने एक्स पर वीडियो शेयर किया है। इसमें वह हिंदू मंदिरों में जाते दिखाई दे रहे हैं। वीडियो में दिखाई दे रहा है कि ट्रूडो इस दौरान कनाडा में हिंदू समुदाय से मिल रहे हैं। वह इस दौरान एक दीपक भी जला रहे हैं और सभी को हैप्पी दिवाली बोल रहे हैं। इससे पहले ट्रूडो ने कहाकि दिवाली अंधकार पर उजाले की विजय का त्योहार है। हमें अपनी जिंदगियों में और रोशनी की जरूरत है। दीपावली के मौके पर दिए अपने संदेश में ट्रूडो ने कनाडाई हिंदुओं के प्रति खड़े रहने की बात कही। उन्होंने भारतीय समुदाय के बीच दिवाली के महत्व के बारे में भी बताया। ट्रूडो ने एक्स पर पोस्ट में कहाकि आज हिंदू, सिख, बुद्ध और जैन परिवार दीपावली मनाएंगे। आप सभी को ढेर सारी शुभकामनाएं। उन्होंने कहाकि हम कनाडा में रहने वाले सभी हिंदुओं की रक्षा के लिए दृढ़प्रतिज्ञ हैं। ट्रूडो का यह संदेश ऐसे वक्त में आया है जब कनाडाई सांसद चंद्रा आर्या ने हिंदुओं को खालिस्तानियों से खतरे की आशंका जताई थी। उन्होंने सरकार से अपील की थी कि खालिस्तानियों से पैदा होने वाले खतरे की तरफ ध्यान दें। गौरतलब है कि कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो द्वारा निज्जर की हत्या में शीर्ष भारतीय अधिकारियों की संलिप्तता के आरोप लगाए जाने के बाद से भारत और कनाडा के संबंधों में खटास पैदा हो गई है। भारत ने इन आरोपों को खारिज किया है। कनाडा के उप विदेश मंत्री डेविड मॉरिसन ने मंगलवार को आरोप लगाया था कि गृह मंत्री अमित शाह ने कनाडा के अंदर सिख अलगाववादियों को निशाना बनाकर हिंसा, धमकी और खुफिया जानकारी जुटाने का अभियान चलाने का आदेश दिया था। भारत ने इन आरोपों को बेतुका और निराधार करार दिया है। भारत का कहना है कि दोनों देशों के बीच मुख्य मुद्दा यह है कि कनाडा खालिस्तान समर्थक तत्वों को बिना किसी रोक-टोक के उसकी धरती से गतिविधियों को अंजाम देने की अनुमति दे रहा है। भारत ने पिछले माह कनाडा के आरोपों को खारिज करते हुए छह कनाडाई राजनयिकों को निष्कासित कर दिया था और अपने उच्चायुक्त संजय वर्मा एवं कुछ अन्य राजनयिकों को कनाडा से वापस बुला लिया था।

पाकिस्तान क्रिकेट टीम इस समय ऑस्ट्रेलिया दौरे पर, एक दिन पहले किया प्लेइंग XI का ऐलान, 2 खिलाडी करेंगे डेब्यू

नई दिल्ली पाकिस्तान क्रिकेट टीम इस समय ऑस्ट्रेलिया दौरे पर है। दोनों टीमों के बीच तीन मैच की वनडे सीरीज का आगाज कल यानी 4 नवंबर से होना है। इस मैच से एक दिन पहले मेहमान टीम ने अपनी प्लेइंग XI का ऐलान कर दिया है। मोहम्मद रिजवान की अगुवाई में पहला मैच खेलने को तैयार पाकिस्तान टीम के लिए इरफान खान और सैम अयूब डेब्यू करेंगे। वहीं टीम में बाबर आजम, शाहीन अफरीदी और नसीम शाह की भी वापसी हुई है। इन तीनों ही खिलाड़ियों को इंग्लैंड के खिलाफ घरेलू टेस्ट सीरीज के बीच आराम दिया गया था। ऑस्ट्रेलिया वर्सेस पाकिस्तान पहला वनडे मेलबर्न में खेला जाना है। इंग्लैंड के खिलाफ वनडे वर्ल्ड कप में मिली हार के बाद पाकिस्तान का यह पहला वनडे मैच होगा। उस समय टीम के कप्तान बाबर आजम थे। अब बाबर ने पाकिस्तान की कप्तानी छोड़ दी है और पीसीबी के नए मैनेजमेंट ने कुछ बड़े फैसले लेते हुए मोहम्मद रिजवान को अपना नया लिमिटेड ओवर कप्तान चुना है। टीम के गेंदबाजी आक्रमण में शाहीन अफरीदी, नसीम शाह, हारिस रऊफ और मोहम्मद हसनैन शामिल हैं। 2022 में अवैध गेंदबाजी एक्शन के लिए सस्पेंड (2023) होने के बाद से यह हसनैन का पहला इंटरनेशनल मैच होगा। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ श्रृंखला पाकिस्तान के लिए महत्वपूर्ण है क्योंकि यह 2025 चैंपियंस ट्रॉफी के लिए उनकी तैयारी की शुरुआत है, जिसे घरेलू धरती पर आयोजित किया जाएगा। पाकिस्तान की प्लेइंग XI- अब्दुल्ला शफीक, सईम अयूब, बाबर आजम, मोहम्मद रिजवान, कामरान गुलाम, सलमान अली आगा, मुहम्मद इरफान खान, शाहीन शाह अफरीदी, नसीम शाह, हारिस रऊफ, मोहम्मद हसनैन

महाराष्ट्र चुनाव में कैसे चल रहा ‘नेम गेम’, भाजपा के लिए अजित पवार ने चला दांव?

मुंबई चुनाव जीतने के लिए राजनीतिक दल सभी दांव-पेच आजमाते हैं। महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में भी कुछ ऐसा ही देखने को मिल रहा है। यहां पर एनसीपी मुखिया अजित पवार ने ‘नेम गेम’ शुरू किया है। असल में अजित पवार ने कटोल विधानसभा क्षेत्र से अनिल देशमुख नाम का प्रत्याशी उतार दिया है। वहीं, उनके सामने महाराष्ट्र के पूर्व गृहमंत्री अनिल देशमुख के बेटे सलिल देशमुख हैं। बताया जा रहा है कि उनका यह दांव वोटरों को कंफ्यूज करने और भाजपा की मदद के लिए है। असल में इस सीट पर सलिल का मुकाबला भाजपा के उम्मीदवार चरणसिंह ठाकुर से है। महायुति के साथी की राह आसान बनाने के लिए अजित पवार ने अनिल को मैदान में उतारा है। माना जा रहा है अनिल देशमुख, सलिल देशमुख का कुछ वोट काटने में कामयाब रहेंगे, जिससे भाजपा उम्मीदवार के जीत का रास्ता खुल सकता है। पूर्व गृहमंत्री अनिल देशमुख इस विधानसभा क्षेत्र से पांच बार विधायक रह चुके हैं। अनिल देशमुख भी घड़ी चुनाव चिह्न पर ही चुने गए थे। ऐसे में अजित को उम्मीद है कि अनिल देशमुख के नाम पर कुछ वोट बंट सकते हैं। इस बार एनसीपी के उम्मीदवार अनिल देशमुख का पूरा नाम अनिल शंकरराव देशमुख है। उनके सामने एनसीपी-शरद पवार के सलिल देशमुख हैं, जो अपने पिता अनिल देशमुख के नाम पर वोट जुटाना चाहेंगे। टाइम्स ऑफ इंडिया के मुताबिक राजनीतिक पंडितों का मानना है कि ऐसे में वोटरों के बीच काफी कंफ्यूजन होगा और सलिल चौधरी के लिए चुनौतियां भी बढ़े सकती हैं। एनसीपी उम्मीदवार अनिल देशमुख द्वारा पेश चुनावी घोषणापत्र के मुताबिक उनके पास सिर्फ 6.6 लाख रुपए की कुल संपत्ति है। गौरतलब है महाराष्ट्र में सियासी लड़ाई काफी दिलचस्प हो गई है। एनसीपी ने नवाब मलिक को उम्मीदवार बनाया है। इसको लेकर भी महायुति में दरार की आशंकाएं जताई जा रही हैं। हालांकि एनसीपी के कार्यकारी अध्यक्ष प्रफुल्ल पटेल का कहना है कि ऐसा करने से राज्य में अन्य जगहों पर ‘महायुति’ पर कोई असर नहीं पड़ेगा। मलिक को धन शोधन मामले में गिरफ्तार किया गया था और उन पर गैंगस्टर दाऊद इब्राहिम के करीबी लोगों से संबंध रखने का भी आरोप है। वह राज्य में 20 नवंबर को होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए मुंबई की मानखुर्द-शिवाजीनगर सीट से राकांपा के आधिकारिक उम्मीदवार हैं।

न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत ने टेस्ट में सीरीज 3-0 से हारी, खोई WTC पॉइंट्स टेबल की बादशाहत, आया 2 नबर पर

नई दिल्ली न्यूजीलैंड ने मुंबई में खेले गए तीसरे और आखिरी टेस्ट को 25 रनों से जीतकर भारत का सीरीज में 3-0 से सूपड़ा साफ किया। टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में यह पहला मौका है जब भारत घर में कोई तीन मैच की सीरीज 3-0 से हारी हो। मुंबई में टीम इंडिया ना लाज बचा पाई और ना ही डब्ल्यूटीसी पॉइंट्स टेबल में नंबर-1 का ताज। जी हां, न्यूजीलैंड से तीसरे टेस्ट में हारने के बाद भारत के सिर से नंबर-1 का ताज छिन गया है। अब ऑस्ट्रेलिया भारत को पछाड़ पहले पायदान परप हुंच गया है। वहीं न्यूजीलैंड को बंपर फायदा हुआ है। न्यूजीलैंड की टीम भारत के खिलाफ जीत की हैट्रिक लगाकार WTC पॉइंट्स टेबल में पांचवे से चौथे स्थान पर पहुंच गई है। टीम के खाते में 54.54 प्रतिशत अंक है। वहीं न्यूजीलैंड से हारकर भारत के खाते में सिर्फ 58.33 प्रतिशत अंक ही रह गए हैं। ऑस्ट्रेलिया को घर बैठे-बैठे फायदा मिला है। कंगारू 62.50 प्रतिशत अंकों के साथ पहले स्थान पर पहुंच गया है। WTC पॉइंट्स टेबल में ऑस्ट्रेलिया अब एकमात्र ऐसी टीम रह गई है जिसके खाते में 60 प्रतिशत से ज्यादा अंक है। न्यूजीलैंड और भारत के बीच तीसरे पायदान पर श्रीलंका है, जिनके खाते में 55.56 प्रतिशत अंक है। WTC Points Table 2023-25 पोजिशन    टीम    मैच खेले    जीते    हारे    ड्रॉ    अंक    जीत प्रतिशत 1    ऑस्ट्रेलिया    12    8    3    1    90    62.5 2    भारत    14    8    5    1    98    58.33 3    श्रीलंका    9    5    4    0    60    55.55 4    न्यूजीलैंड    11    6    5    0    72    54.54 5    साउथ अफ्रीका    8    4    3    1    52    54.16 6    इंग्लैंड    19    9    9    1    93    40.79 7    पाकिस्तान    10    4    6    0    40    33.33 8    बांग्लादेश    10    3    7    0    33    27.50 9    वेस्टइंडीज    9    1    6    2    20    18.52 बात मुकाबले की करें तो, न्यूजीलैंड ने पहले बैटिंग करते हुए 235 रन बनाए थे, जिसके जवाब में भारत ने 263 रन बोर्ड पर लगा 28 रनों की बढ़त हासिल की थी। न्यूजीलैंड की दूसरी पारी 174 रनों पर सिमट गई थी और भारत को 147 रनों का टारगेट मिला था। इस स्कोर का पीछा करते हुए भारत दूसरी पारी में 121 रनों पर ही सिमट गया। इस तरह न्यूजीलैंड ने मुंबई टेस्ट 25 रनों से जीतकर सीरीज पर 3-0 से कब्जा जमाया।

न्यूजीलैंड के ऐतिहासिक प्रदर्शन के आगे झुकी टीम इंडिया, पहली बार घर में हुआ सूपड़ा साफ

नई दिल्ली आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2025 के फाइनल में पहुंचने का सपना देख रही टीम इंडिया को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में अपने घुटनों पर आना पड़ा। वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2021 के फाइनल में टीम इंडिया को धूल चटाने वाली न्यूजीलैंड की टीम ने मेजबान भारत के घमंड को चकनाचूर कर दिया। भारत ने कभी भी घर पर टेस्ट सीरीज खेलते हुए तीन या इससे ज्यादा मैचों की सीरीज में क्लीन स्वीप नहीं झेली, लेकिन रविवार 3 नवंबर 2024 को कलंक भी भारत के माथे पर लग गया। मुंबई टेस्ट में भारत को 25 रनों से हार मिली और इसी के साथ न्यूजीलैंड ने 3-0 से जीत दर्ज कर इतिहास रच दिया। न्यूजीलैंड की टीम ने पहली बार घर पर या विदेशी सरजमीं पर एक टेस्ट सीरीज में 3 टेस्ट मैच जीते हैं। इतना ही नहीं, विदेशी सरजमीं पर लगातार तीन टेस्ट जीतने का भी ये पहला रिकॉर्ड उनके लिए है। वहीं, भारत ने अभी तक अपनी सरजमीं पर 3 या इससे ज्यादा टेस्ट मैचों की सीरीज में क्लीन स्वीप नहीं झेली थी, लेकिन अब ऐसा हो चुका है। भारत ने आखिरी बार अपनी सरजमीं पर सूपड़ा साफ साल 2000 में झेला था, जब साउथ अफ्रीका ने मुंबई में ही रन चेज करते हुए ये कमाल किया था। इस मुकाबले की बात करें तो न्यूजीलैंड की टीम के कप्तान टॉम लैथम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया था। पहली पारी में न्यूजीलैंड ने 235 रन बना दिए थे, जो पिच को देखते हुए काफी ज्यादा रन थे। कीवी टीम के लिए पहली पारी में 82 रन 129 गेंदों में डेरिल मिचेल ने बनाए, जबकि विल यंग ने 138 गेंदों में 71 रन बनाए थे। 28 रन कप्तान टॉम लैथम ने बनाए थे और 17 रन ग्लेन फिलिप्स ने बनाए थे। अन्य कोई बल्लेबाद दहाई का आंकड़ा पार नहीं कर पाया था। भारत के लिए 5 विकेट रविंद्र जडेजा को मिले थे, जबकि 4 विकेट वॉशिंगटन सुंदर ने चटकाए थे। एक विकेट आकाश दीप को मिला था। वहीं, जब भारतीय टीम बल्लेबाजी के लिए उतरी तो टीम को अच्छी शुरुआत नहीं मिली। हालांकि, शुभमन गिल 90 रन, ऋषभ पंत के 60, वॉशिंगटन सुंदर 38 और यशस्वी जायसवाल 30 रन बनाकर आउट हुए थे। इस तरह भारत ने 263 रन पहली पारी में बनाए थे और सिर्फ 28 रन की बढ़त उनको मिली थी। एजाज पटेल ने 5 विकेट निकाले थे। न्यूजीलैंड ने पहली पारी में 28 रनों से पिछड़ने के बाद दूसरी पारी में 174 रन बनाए। न्यूजीलैंड के लिए दूसरी पारी में 51 रन विल यंग ने बनाए, जबकि 26 रन ग्लेन फिलिप्स, 22 रन डेवन कॉनवे और 21 रन डेरिल मिचेल ने बनाए। भारत के लिए 5 विकेट फिर से रविंद्र जडेजा ने निकाले, जबकि 3 विकेट आर अश्विन को मिले। एक-एक सफलता आकाश दीप और वॉशिंगटन सुंदर को मिली। भारतीय टीम को 147 रनों का लक्ष्य मिला था। हालांकि, इसे हासिल करने में हवा टाइट हो गई। भारतीय टीम के 5 विकेट 29 रन पर गिर गए थे। इसके बाद ऋषभ पंत ने टीम की लाज को बचाने का काम किया। उन्होंने पहले रविंद्र जडेजा और फिर वॉशिंगटन सुंदर के साथ छोटी-छोटी साझेदारियां कीं और फिर मैच को जीत के करीब लेकर गए। एजाज पटेल ने एक बार फिर से मुंबई में अपना कहर बरपाया और फिर से पंजा खोला और अपनी टीम को ऐतिहासिक जीत दिलाई। भारतीय टीम को पहली बार घर पर सूपड़ा साफ का शिकार होना पड़ा।

न्यूजीलैंड के स्पिनर एजाज पटेल ने मुंबई में जारी तीसरे और आखिरी टेस्ट में रचा इतिहास

नई दिल्ली न्यूजीलैंड के स्पिनर एजाज पटेल ने मुंबई में जारी तीसरे और आखिरी टेस्ट में इतिहास रच दिया है। वह बतौर विदेशी गेंदबाज भारत के एक स्टेडियम में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले विदेशी गेंदबाज बन गए हैं। उन्होंने इस लिस्ट में इंग्लैंड के पूर्व गेंदबाज इयान बॉथम को पछाड़ा है। एजाज ने यह रिकॉर्ड रविंद्र जडेजा का विकेट लेकर हासिल किया। भारत को मुंबई टेस्ट जीतने के लिए 147 रनों का टारगेट मिला है। टीम इंडिया की रन चेज के दौरान एजाज ने रविंद्र जडेजा के रूप में चौथा शिकार कर यह उपलब्धि हासिल की। एजाज पटेल अभी तक मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में 23 विकेट चटका चुके हैं। इसी मैदान पर पिछले भारतीय दौरे पर उन्होंने एक पारी में 10 के 10 विकेट लेकर इतिहास रचा था। वह ऐसा कारनामा करने वाले न्यूजीलैंड के पहले और दुनिया के तीसरे गेंदबाज बने थे। उस दौरान दोनों पारियों में एजाज ने 14 विकेट चटकाए थे। वहीं मौजूदा टेस्ट की पहली पारी में उन्होंने 5 विकेट चटकाए थे। भारत में एक मैदान पर मेहमान गेंदबाज द्वारा लिए गए सबसे ज्यादा विकेट- 18 रिची बेनाउड, ईडन गार्डन 17 कोर्टनी वॉल्श, वानखेड़े बात इंडिया वर्सेस न्यूजीलैंड तीसरे टेस्ट की करें तो, कीवी टीम ने पहले बैटिंग करते हुए 235 रन बोर्ड पर लगाए थे, जिसके जवाब में भारत ने 263 रन बनाकर मेहमानों पर 28 रनों की बढ़त हासिल की। न्यूजीलैंड दूसरी पारी में 174 रनों पर सिमट गया और भारत के सामने जीत के लिए 147 रनों का टारगेट रखा।

भारत को न्यूजीलैंड के हाथों करारी हार का सामना करना पड़ा, न्यूजीलैंड ने 3-0 से किया सूपड़ा साफ

नई दिल्ली इंडिया वर्सेस न्यूजीलैंड तीसरा टेस्ट मैच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला गया। इस टेस्ट मैच का नतीजा मैच के तीसरे दिन के दूसरे सेशन में निकल आया। भारत को बेंगलुरु के बाद पुणे और अब मुंबई में न्यूजीलैंड के हाथों करारी हार का सामना करना पड़ा। इस तरह घर पर पहली बार भारत ने 3 या इससे ज्यादा मैचों की टेस्ट सीरीज में क्लीन स्वीप झेलनी पड़ी। इस मैच को न्यूजीलैंड ने 25 रनों से जीता। एजाज पटेल ने न्यूजीलैंड के लिए दोनों पारियों में पंजा खोला और मैच में कुल 11 विकेट निकाले। इसी मैदान पर वे एक पारी में 10 विकेट भी निकाल चुके हैं। भारत की शर्मनाक हार वॉशिंगटन सुंदर के रूप में भारत को 10वां झटका लगा और इसी के साथ न्यूजीलैंड ने 25 रन से मैच जीतकर सीरीज 3-0 से अपने नाम कर ली।

सीएम योगी को कई बार जान से मारने की धमकी दी जा चुकी है, धमकी देने वाली फातिमा खान को मुंबई पुलिस ने किया गिरफ्तार

लखनऊ उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को जान से मारने की धमकी देने की आरोपी महिला को मुंबई पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। एक अधिकारी के मुताबिक महिला की पहचान 24 वर्षीय फातिमा खान के रूप में हुई है। फातिमा उल्लहासनगर की रहने वाली हैं। फातिमा के पिता एक फर्नीचर के कारोबारी हैं। वहीं आरोपी महिला ने बीएससी इन्फॉर्मेशन टेक्नॉलजी से बीएससी किया है। पुलिस का कहना है कि महिला पढ़ी लिखी है लेकिन उसकी दिमागी हालत ठीक नहीं है। बता दें कि मुंबई ट्रैफिक पुलिस के वॉट्सऐप पर अननोन नंबर से एक संदेश मिला था। इसमें कहा गया था कि अगर आदित्यनाथ 10 दिन के अंदर मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा नहीं देते हैं तो उनका भी बाबा सिद्दीकी जैसा हाल होगा। जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि यह संदेश फातिमा खान के नंबर से आया था। मुंबई एंटी टेररिजम स्क्वॉड ने पुलिस के साथ मिलकर ऑपरेशन चलाया और महिला को गिरफ्तार कर लिया गया। इस मामले में आगे की जांच की जा रही है। बता दें कि 20 नवंबर में महाराष्ट्र में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए सीएम योगी प्रचार करने पहुंचने वाले हैं। इसी महीने 12 तारीख को एनसीपी के वरिष्ठ नेता बाबा सिद्दीकी की हत्या कर दी गई थी। वह अपने विधायक बेटे के कार्यालय से बाहर निकल रहे थे तभी शूटरों ने उनपर गोली चला दी। इस हत्या की जिम्मेदारी लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ली थी। इसी साल सीएम योगी को कई बार जान से मारने की धमकी दी जा चुकी है। बीते दिनों किसी ने डायल 112 पर फोन करके धमकी दी थी। इसके बाद ट्विटर और फेसबुक पर भी सीएम योगी को धमकी दी गई। यूपी पुलिस ने कुछ ही दिनों में आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। एक शख्स ने फेसबुक पर धमकी दी थी और उसे फुलवारिया शरीफ में गिरफ्तार किया गया था।

प्रबंधन ने बताया आत्महत्या, छत्तीसगढ़-रायगढ़ में स्टील प्लांट की भट्टी में गिरा मजदूर

रायगढ़। श्री रूपनाधाम उद्योग में ऊंचाई से गिरने के कारण आज एक मजदूर की मौत हो गई है. घटना से प्लांट में हड़कंप मच गया है. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई है और मामले की जांच शुरू कर दी है. जानकारी के अनुसार, यह घटना पूंजी पथरा पुलिस थाने के अंतर्गत श्री रूपनाधाम उद्योग में देर रात को हुई, जहां मजदूर गिरकर की गर्म भट्ठी में गिरने से मौत हो गई. मृतक का नाम सुरेंद्र चौहान है. सुलगती भट्ठी में गिरने से मृतक की लाश का कोई अंश नहीं बचा है. वहीं इस घटना पर प्रबंधन की प्रतिक्रिया आई है, प्रबंधन ने इसे आत्महत्या बताया है. बता दें कि इस तरह की घटना पिछले दस दिनों में दूसरी बार हुई है, जब सिंघल प्लांट में भी एक मजदूर की मौत की सूचना मिली थी, जिसे पुलिस ने भी आत्महत्या करार दिया था. औद्योगिक क्षेत्र में इस तरह हो रही मजदूरों की मौत से उद्योगों की सुरक्षा पर सवाल उठने लगे हैं. फिलहाल, इस पूरे मामले में पुलिस जांच कर रही है.

जुआ खेलते समय पुलिस को देखकर भाग रहा था, छत्तीसगढ़-बालोद के गांव में युवक की कुएं में गिरकर मौत

बालोद। गुरूर थाना क्षेत्र के टेंगनाबरपारा गांव में एक युवक की कुएं में गिरने से मौत हो गई। मृतक की पहचान मोरध्वज ठाकुर (23 वर्ष) पुत्र कृषणा ठाकुर के रूप में हुई है। घटना उस समय हुई जब युवक को पुलिस की पेट्रोलिंग टीम ने तास खेलते हुए देखा, जिसके बाद वह घबराकर दौड़ने लगा और कुएं में जा गिरा। इस दुखद घटना के बाद पुलिस की कार्रवाई को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश भड़क उठा और उन्होंने जमकर बवाल काटा। थाना प्रभारी तूल सिंह पाटवी ने बताया कि बीती रात पेट्रोलिंग टीम गांव में गश्त कर रही थी। इसी दौरान टेंगनाबरपारा गांव में कुछ लोग जुआ खेल रहे थे। जैसे ही पेट्रोलिंग वाहन की सायरन की आवाज जुआ खेलने वालों तक पहुंची, लोग भागने लगे, जिसमें मोरध्वज कुएं में गिर गया और उसकी मौत हो गई। इसके बाद सुबह शव को कुएं से निकालकर पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। ग्रामीणों ने पुलिस पर लगाया लापरवाही का आरोप ग्रामीणों ने पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि यदि पुलिस चुपचाप तास खेलने वालों को पकड़ लेती, तो मोरध्वज की जान बचाई जा सकती थी। उन्होंने इस पूरे मामले में पुलिस की लापरवाही की निंदा की और उचित कार्रवाई की मांग की है।

न्यूजीलैंड के खिलाफ मुंबई टेस्ट के तीसरे दिन ऋषभ पंत के विवादित विकेट पर मचा बवाल, थर्ड अंपायर सवालों के घेरे में

नई दिल्ली इंडिया वर्सेस न्यूजीलैंड मुंबई टेस्ट के तीसरे दिन ऋषभ पंत के विकेट को लेकर ऐसा बवाल हुआ जिससे थर्ड अंपायर भी सवालों के घेरे में आ गए। भारत को जीत के लिए 147 रनों का लक्ष्य मिला था। इस स्कोर का पीछा करते हुए टीम इंडिया ने महज 28 के स्कोर पर 5 विकेट गंवा दिए थे, तब ऋषभ पंत ने 64 रनों की पारी खेल जीत की उम्मीद जगाई थी, मगर थर्ड अंपायर के विवादित फैसले के चलते उन्हें पवेलियन लौटना पड़ा। एजाज पटेल ने ऋषभ पंत को आउट कर भारत को बहुत बड़ा झटका दिया। ऋषभ पंत के विवादित विकेट का यह फैसला थर्ड अंपायर ने भारतीय पारी के 22वें ओवर में सुनाया। ओवर की चौथी गेंद पर पंत ने कदमों का इस्तेमाल कर बॉल को डिफेंस करना चाहा, मगर गेंद ज्यादा टर्न होकर उनके पैड पर लगी और टॉम ब्लंडल ने कैच पकड़ा। न्यूजीलैंड के खिलाड़ियों ने विकेट की अपील की, मगर अंपायर ने नकार दिया। एजाज पटेल को छोड़कर न्यूजीलैंड का कोई भी खिलाड़ी उत्साहित नहीं थी, मगर अपने गेंदबाज की बात सुन टॉम लैथम ने रिव्यू लेना का फैसला किया। कीवी टीम के पास यह आखिरी रिव्यू पाकी थी। थर्ड अंपायर ने पाया की जब गेंद पंत के बैट के पास से गुजरी तो एल्ट्रा एज पर कुछ हरकत हुई, मगर उसी दौरान पंत का बैट भी उनके पैड पर लगा था। एल्ट्रा एज पर हरकत देख न्यूजीलैंड के खिलाड़ी जश्न मनाने लग गए थे, तब पंत ने जाकर अंपायरों से बात की, मगर थर्ड अंपायर ने उन्हें आउट करार दिया। ऋषभ पंत के विकेट को लेकर थर्ड अंपायर के इस विवादित फैसले पर एबी डी विलियर्स समेत भारतीय फैंस ने तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दी। बात इंडिया वर्सेस न्यूजीलैंड तीसरे टेस्ट की करें तो, कीवी टीम ने पहले बैटिंग करते हुए 235 रन बोर्ड पर लगाए थे, जिसके जवाब में भारत ने 263 रन बनाकर मेहमानों पर 28 रनों की बढ़त हासिल की। न्यूजीलैंड दूसरी पारी में 174 रनों पर सिमट गया और भारत के सामने जीत के लिए 147 रनों का टारगेट रखा।

‘कांग्रेस के वादों की तरह नीति-नीयत भी ही नकली’, छत्तीसगढ़-CM साय ने खड़गे के बयान पर साधा निशाना

रायपुर। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के चुनावी वादे वाले बयान पर लगातार सियासी वार पलटवार हो रहा है। इस बीच छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने खड़गे के बयान पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया ‘एक्स’ अकाउंट पर लिखा – ”झूठ बोलने और झूठे वादे करने वाली कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे जी ने आज यह सच्चाई स्वीकार कर ही ली कि उनकी पार्टी द्वारा किए गए तमाम लोक-लुभावन वादे फर्जी होते हैं।” मुख्यमंत्री साय ने कहा कि ”कांग्रेस की नीति और नीयत दोनों उसके वादों की तरह ही नकली होते हैं। पिछली कांग्रेस सरकार ने छत्तीसगढ़ में भी कोई वादा पूरा नहीं कर जनता के साथ विश्वासघात किया था। जनता ने काठ की उस हांडी को दुबारा नहीं चढ़ने दिया। कांग्रेस को प्रदेश की सत्ता से आउट कर दिया। कांग्रेस जहां भी होती है, वह भरोसे का संकट पैदा कर देती है। विश्वास की हत्या करती है। जबकि भाजपा में ‘मोदी गारंटी’ का मतलब ही होता है गारंटी पूरी होने की गारंटी है। हमारी भाजपा सरकार ने मात्र 10 महीने में “मोदी की गारंटी” के अनेक प्रमुख वादों को पूरा किया है। हमने जो कहा, उससे अधिक करने की कोशिश हमेशा की है।” मुख्यमंत्री साय ने कहा कि ”खड़गे जी ने कर्नाटक के संदर्भ में “उतना ही गारंटी का वादा करें, जितना दे सकें” वाला बयान देकर कांग्रेस के चरित्र को उजागर किया है। खड़गे जी ने कांग्रेस की ठगी को स्वीकार कर वस्तुस्थिति से देशवासियों को अवगत कराया है। खड़गे जी को अंतरात्मा की आवाज सुनते हुए परिवार विशेष का मोहरा बनने से अब इनकार कर देना चाहिये।” खड़गे ने क्या कहा था? बता दें कि 31 अक्टूबर को बेंगलुरु में एक कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने पार्टी के नेताओं से कहा था कि, हमें वो वादे करने चाहिए जो पूरे किए जा सके, नहीं तो आने वाली पीढ़ी के पास बदनामी के अलावा कुछ नहीं बचेगा। अपने इस बयान के बाद खड़गे लगातार घिरते नजर आ रहे है। पीएम नरेंद्र मोदी ने भी खड़गे के इस बयान पर पलटवार किया था। प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया पर लिखा था कि कांग्रेस को यह बात अब समझ में आ रही है कि झूठे वादे करना तो आसान है, लेकिन उन्हें सही तरीके से लागू करना मुश्किल या नामुमकिन है। CM साय की एक्स पोस्ट – “”झूठ बोलने और झूठे वादे करने वाली कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे जी ने आज यह सच्चाई स्वीकार कर ही ली कि उनकी पार्टी द्वारा किए गए तमाम लोक – लुभावन वादे फर्जी होते हैं।  कांग्रेस की नीति और नीयत दोनों उसके वादों की तरह ही नकली होते हैं। पिछली कांग्रेस सरकार ने…”””     — Vishnu Deo Sai (@vishnudsai) November 2, 2024

क्षत विक्षत शव की शिनाख्त में जुटी पुलिस, छत्तीसगढ़-कोरबा में मालगाड़ी के सामने कूदा युवक

कोरबा। दिवाली की खुशियों के बीच छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले से दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। जहां सुनालिया रेलवे फाटक पर आज शाम एक युवक ने चलती मालगाड़ी के सामने कूदकर अपनी जान दे दी। इस घटना के बाद मौके पर हड़कंप मच गया और लोगों की भीड़ इकठ्ठा हो गई। इस दौरान मौके पर मौजूद रेलवे कर्मी ने पुलिस को दी सूचना। बता दें कि मालगाड़ी से टकराने की वजह से मृतक का शव क्षत-विक्षत हालत में रेलवे ट्रैक पर बिखर गया था। वहीं घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस मर्ग कायम कर युवक की शिनाख्त में जुट गई है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, मृतक सोल्ड गाड़ी (बिना नंबर वाली नई गाड़ी) से सुनालिया फाटक पहुंचा था, जिसे पुलिस अपने कब्जे में लेकर आगे की जांच में जुट गई है।

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live