LATEST NEWS

महान संगीतकार बैजू बावरा पर नाट्य मंचन 6 नवंबर को

भोपाल. मध्यप्रदेश पयर्टन ने इतिहास के गौरवशाली पन्नों में दर्ज महान कलाकारों को सम्मान देने के लिए एक नई पहल की है। प्रदेश की समृद्ध सांस्कृतिक धरोहरों को जीवंत करने के उद्देश्य से मशहूर संगीतकार “बैजु बावरा” पर आधारित एक भव्य नाट्य मंचन 6 नवंबर को जनजातीय संग्रहालय (ट्राइबल म्यूजियम) में शाम 6 बजे से होगा। नाट्य मंचन के दौरान ट्राइबल म्यूजियम में प्रवेश निःशुल्क रहेगा।  पर्यटन एवं संस्कृति विभाग के प्रमुख सचिव एवं टूरिज्म बोर्ड के प्रबंध संचालक श्री शिव शेखर शुक्ला ने बताया कि प्रदेश में समुदाय आधारित पर्यटन के रोमांचक अनुभव से देश-विदेश के पर्यटकों को अवगत कराने के उद्देश्य से विभाग द्वारा नवाचार किये जाते रहते हैं। इसी क्रम में स्टोरी टेलिंग के विभिन्न माध्यमों में स्थानीय युवाओं को प्रशिक्षित किया जा रहा रहा है। चंदेरी के 50 स्थानीय युवक-युवतियों को पहली बार रंगमंच का प्रशिक्षण दिया जाकर चंदेरी के ऐतिहासिक व्यक्तित्व और महान संगीतज्ञ बैजू बावरा पर आधारित संगीतमय नाटक का सृजन किया गया।   उल्लेखनीय है कि यह पहल मध्यप्रदेश की सांस्कृतिक धरोहर और महान कलाकारों के योगदान को सहेजने और आने वाली पीढ़ियों तक पहुंचाने का एक प्रयास के साथ-साथ स्थानीय युवाओं को प्रशिक्षित कर एक मंच प्रदान करना भी है। स्थानीय युवा पर्यटक भी स्थानीय महान गाथाओं एवं किरदारों से परिचित हो सकेंगे।

राज्यपाल डेका ने छठ पूजा के अवसर पर प्रदेशवासियों को दी हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं

रायपुर राज्यपाल रमेन डेका ने छठ पूजा के अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी है। राज्यपाल ने कहा है कि सूर्य उपासना का यह पर्व हमें प्रकृति के प्रति प्रेम का संदेश देता है। छठ पूजा केवल एक धार्मिक अनुष्ठान ही नहीं बल्कि आस्था, विश्वास और प्रकृति के प्रति हमारी कृतज्ञता का प्रतीक भी है। यह पर्व हमारे जीवन में सुख, समृद्धि और शांति का संचार करने का अवसर प्रदान करता है। राज्यपाल ने इस अवसर पर उन्होंने कामना की है कि यह पर्व प्रदेशवासियों के जीवन में नई ऊर्जा और उमंग का संचार करे। सूर्य देव की कृपा से सभी का जीवन स्वस्थ, समृद्ध और खुशहाल हो। 

‘भावनाओं को समझो, जीत जाओगे’, राजस्थान-खींवसर उपचुनाव में हनुमान-ज्योति और रेवतराम में अलग है मुकाबला

जयपुर. त्योहारी सीजन के बाद आज से राजस्थान में फिर से उपचुनावों की रंगत नजर आने लगी है। स्थानीय भाषा में इसे चुनाव मढ़ना कहा जाता है। सबसे रोचक चुनाव इस वक्त खींवसर सीट पर हो रहा है। जाट हार्टलैंड की यह सीट नेताओं की आक्रामक शैली के लिए जानी जाती है। लेकिन इस बार सभी नेता यहां रिक्वेस्टिंग मोड में हैं। वोटर कह रहे हैं कि ऐसा चुनाव यहां पहली बार देखने को मिल रहा है। खींवसर की जमीन पर अभी वे सभी नेता चुनावी दंगल में हैं, जो अपनी फायर ब्रांड शैली के लिए जाने जाते हैं। लेकिन इस बार यहां का पूरा चुनाव ही बेहद अलग अंदाज में नजर आ रहा है। आरोप-प्रत्यारोप से इतर यहां सियासी तंज और भावुक अपीलें हो रही हैं। हनुमान बेनीवाल, ज्योति मिर्धा और रिछपाल मिर्धा से लेकर रेवतराम डांगा तक सभी वोटरों की सहानुभूति मांग रहे हैं। इधर, बीजेपी ने अपने कैंपेन में सेंधमारी का तड़का भी लगा दिया है। खींवसर विधानसभा उपचुनाव से पहले कांग्रेस पार्टी को लगा झटका देते हुए नागौर के कांग्रेस जिलाध्यक्ष रह चुके सुखबीर सिंह चौधरी को भाजपा ज्वाइन करवाई। भावुक अपील से क्या किला बचा पाएंगे हनुमान खींवसर हनुमान के लिए सिर्फ विधानसभा सीट भर नहीं राजस्थान में उनके सियासी अस्तित्व के लिए यह सबसे जरूरी है। इस बार खींवसर से उनकी पत्नी कनिका बेनीवाल मैदान में हैं। हनुमान बेनीवाल ने प्रचार के दौरान कहा कि बीजेपी चुनाव जीतती है या हारती है तो इससे उस पर कोई फर्क नहीं आएगा। लेकिन इस बार अगर RLP खींवसर से चुनाव हार गई तो मेरा 20 साल का संघर्ष खत्म हो जाएगा। उन्होंने आगे कहा, अगर RLP विधानसभा में नहीं रही, तो मेरा 20 साल का संघर्ष चला जाएगा। लोग कहेंगे कि हनुमान 20 साल लड़ा और अंत में खींवसर की सीट भी चली गई। इसलिए आप लोग यह सुनिश्चित कर लो कि राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी की जीत हो और मैं चार साल राजस्थान की सड़कों पर बजरी माफियाओं के खिलाफ लड़ता रहूं’। 47 साल पुरानी विरासत हनुमान बेनीवाल राजनीतिक घराने से आते हैं और उनकी यह विरासत 47 साल पुरानी है। बेनीवाल के पिता रामदेव बेनीवाल दो बार विधायक रहे हैं। ज्योति का तंज: भाभी विधानसभा चली गई तो भतीजे… बीजेपी नेता ज्योति मिर्धा भी इस बार चुनाव में अलग अंदाज में नजर आ रही हैं। एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि जब मैं लोकसभा चुनाव लड़ रही थी तो हनुमान बेनीवाल ने कहा था, बाई ने फेरूं हरियाणा भेज दो म्हारा फूफोसा के फलका का फोड़ा पड़े (ज्योति मिर्धा को उनके ससुराल हरियाणा भेजने के लिए कहा कि यदि वे यहां रह गईं तो उनके पति के लिए खाना कौन बनाएगा)। ज्योति ने हनुमान के इस भाषण का जिक्र करते हुए कहा कि आज बहन भी अपने भाई (हनुमान) की चिंता करती है…भाभी विधानसभा चली गई और आप लोकसभा में रह गए तो मेरे भतीजे-भतीजी का देखभाल कौन करेगा। इसलिए मैं आप लोगों से अपील करती हूं कि हनुमान तो सांसद बने हुए हैं, इसलिए विधानसभा में रेवतराम डांगा जी को भेजो। दिव्या बोलीं- मुझे हराने की बात करते थे क्या गलती थी मेरी? वहीं, कांग्रेस नेता दिव्या मदेरणा ने भी हनुमान बेनीवाल पर निशाना साध रखा है। दिव्या मदेरणा ने लोहावट में एक कार्यक्रम के दौरान बिना नाम लिए हनुमान बेनीवाल पर बड़ा तंज कसते हुए खींवसर की जनता को बड़ा मैसेज भी दे दिया है। मदेरणा ने कहा कि मुझे हराने की बात करते थे। सवाल पूछते हुए दिव्या मदेरणा ने कहा कि क्या मैं समाज की बेटी नहीं हूं, क्या गुनाह था मेरा, क्या गलती थी मेरी? मदेरणा ने कहा कि आज क्या हालत हैं खींवसर में? सुनने में आ रहा है कि हालत टाइट है। उन्होंने कहा कि रात के चार-चार बजे घूमकर लोगों के पैर पकड़ रहे हैं।

समय पर एम्बुलेंस सेवा न मिलने पर कार्रवाई

भोपाल. उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल ने सीधी में गर्भवती महिला को एम्बुलेंस सुविधा प्रदाय में अवांक्षित विलंब पर संज्ञान लेते हुए सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा है कि सरकार की प्राथमिकता त्वरित और सुलभ स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना है, और किसी भी प्रकार की लापरवाही अस्वीकार्य है। संबंधित एम्बुलेंस वाहनों के एक माह की परिचालन व्यय राशि 4 लाख 56 हजार 9 सौ 17 रुपये सेवा प्रदाता के देयकों से काटी जाएगी, जिससे भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो। संचालक एनएचएम द्वारा कटौती के आदेश ज़ारी कर दिये गये हैं। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी सीधी, सिविल सर्जन सीधी, जिला टीकाकरण अधिकारी एवं प्रभारी मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी तथा खण्ड चिकित्सा अधिकारी को कारण बताओ सूचना पत्र जारी करते हुए विभागीय जांच संस्थित की गई है। मामले की पूरी गंभीरता से जांच कर दोषी अधिकारियों एवं कर्मचारियों के विरुद्ध कठोर अनुशासनात्मक कार्यवाही की जायेगी। उल्लेखनीय है कि 1 नवम्बर की रात गर्भवती महिला श्रीमती उर्मिला रजक को अचानक पेट में दर्द होने पर उनके पति ने रात 10:30 बजे से 108 एम्बुलेंस सेवा के कॉल सेंटर पर कई बार संपर्क किया। हालांकि, गंभीर स्थिति के बावजूद जिले में उपलब्ध एम्बुलेंस सेवा को तत्काल असाइन नहीं किया गया। गर्भवती महिला को सीधी जिला में संचालित 108/जननी एम्बुलेंस के बजाय अन्य लोकेशन की एम्बुलेंस असाइन की गई, जो कि पहले से ही एक अन्य केस में व्यस्त थी। एम्बुलेंस पहुंचने में देरी के चलते, प्रसूता के पति को मजबूरन हाथ रिक्शे के माध्यम से अस्पताल की ओर ले जाना पड़ा। रास्ते में ही महिला का प्रसव हुआ और अस्पताल पहुंचने से पहले नवजात शिशु की मृत्यु हो गई।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने उत्तराखंड की बस दुर्घटना पर दु:ख व्यक्त किया

भोपाल. मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने उत्तराखंड के अल्मोड़ा में बस के खाई में गिरने की दुर्घटना पर दु:ख व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने दुर्घटना में काल कवलित होने वाले यात्रियों के शोक संतप्त सपरिजनों के प्रति संवेदनाएं व्यक्त की हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बाबा महाकाल से दिवंगत आत्माओं की शांति और घायलों के शीघ्र स्वास्थ होने की प्रार्थना की है। उल्लेखनीय है कि अल्मोड़ा में बस के खाई में गिरने से 36 यात्रियों की मृत्यु हो गई है।

छत्तीसगढ़ में कबीर पंथियों की आस्था के सबसे बड़े केन्द्र दामाखेड़ा पुलिस छावनी में तब्दील

बलौदाबाजार छत्तीसगढ़ में कबीर पंथियों की आस्था के सबसे बड़े केन्द्र दामाखेड़ा में दीपावली की रात से खड़ा हुआ विवाद खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। महज पटाखे फोडने को लेकर उपजा यह विवाद अब और गहराने लगा है। प्रदेशभर से बड़ी संख्या में कबीर पंथ के अनुयायी दामाखेड़ा पहुंच रहे हैं। इसे देखते हुए प्रशासन भी सतर्कता बरत रही है। इसी बीच धर्म गुरु प्रकाश मुनि साहेब ने कहा है कि, हम कबीरपंथी लोग हैं, हिंसा में विश्वास नहीं करते। सरकार अगर हमारी मांगे नहीं मानती है तो हम शांतिपूर्ण ढंग से धरने पर बैठ सकते हैं। उधर बलौदाबाजार कलेक्टर और एसपी भी सुबह से ही दामाखेड़ा में मौजूद हैं। उन्होंने कहा है कि, बड़ी संख्या में अनुयायी यहां गुरु जी का आशीर्वाद लेने पहुंच रहे हैं। लोगों की संख्या को देखते हुए सुरक्षा के अग्रिम बंदोबस्त किए जा रहे हैं। मिली जानकारी के मुताबिक, दामाखेड़ा में कबीरपंथियों की आस्था का सबसे बड़ा केन्द्र स्थित है। यहीं कबीरपंथियों के धर्मगुरु प्रकाश मुनि साहेब का निवास भी है। यहां देश-दुनिया से श्रद्धालु दर्शन के लिए आते हैं। बताया जा रहा है कि, दीपावली रात पटाखे जलाने को लेकर कुछ स्थानीय ग्रामीणों और आश्रम के बीच विवाद की स्थिति बन गई थी। इस विवाद के बाद पुलिस ने 16 ग्रामीणों को गिरफ्तार कर लिया है। ग्रामीणों की गिरफ्तारी के बावजूद मामला शांत होता नहीं दिख रहा है। सोमवार को सुबह से दामाखेड़ा को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया है। सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए आस- पास के जिलों से भी पुलिस के अधिकारी और जवान सैकड़ों की संख्या में बुलाए गए हैं। बलौदाबाजार कलेक्टर दीपक सोनी,पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल,एसडीएम सहित जिले के तमाम अधिकारी दमाखेड़ा में ही मौजूद हैं। बता दें कि घटना के बाद स्वंय उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा दामाखेड़ा पहुंचे थे और धर्मगुरु से मिलकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की बात कही थी और डेढ़ दर्जन से भी अधिक लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। दूसरे दिन कांग्रेस के वरिष्ठ नेता भी पहुंचे और घटना की निंदा की।

मनकामेश्वर शिव मंदिर जीर्णोद्धार का कार्य शीघ्र पूरा करें : उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल

भोपाल. उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल ने रीवा शहर के मध्य में स्थित कोठी कंपाउण्ड मनकामेश्वर शिव मंदिर के जीर्णोद्धार कार्य का निरीक्षण किया। उप मुख्यमंत्री ने कहा कि यह प्राचीन शिव मंदिर लाखों लोगों की आस्था का केन्द्र है। प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु यहाँ दर्शन करने आते हैं। जन-सहयोग से मंदिर के जीर्णोद्धार और परिसर विकास का कार्य किया जा रहा है। उन्होंने निर्माण कार्यों को शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिये। मिट्टी परीक्षण प्रयोगशाला को सात दिवस में उपयुक्त स्थान पर स्थानांतरित कर करें, जिससे मंदिर परिसर का निर्माण तेजी से किया जा सके। निर्माण कार्य की अवधि में शासकीय कन्या महाविद्यालय के मुख्य प्रवेश द्वार के स्थान पर वैकल्पिक स्थान से महाविद्यालय में आवागमन की सुविधा सुनिश्चित की जाये। उप मुख्यमंत्री ने कहा कि मंदिर के जीर्णोद्धार का कार्य पूरा होने के बाद यहाँ आने वाले श्रद्धालुओं के लिए अनेक सुविधाएं उपलब्ध होंगी। यह मंदिर सबके आकर्षण का केन्द्र बनेगा। उप मुख्यमंत्री ने तकनीकी अधिकारियों तथा निर्माण एजेंसी के प्रतिनिधियों को निर्माण कार्यों को गुणवत्तापूर्ण करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल, आयुक्त नगर निगम डॉ सौरभ सोनवणे, मंदिर निर्माण में सहयोग प्रमुख जन तथा निर्माण एजेंसी के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

लेडी सिंघम SDOP अनु बेनीवाल की टीम ने 13 देसी कट्टे और 2 देशी पिस्टल जब्त किए

मनावर  मध्य प्रदेश में धार जिले में अवैध हथियार निर्माण के खिलाफ अभियान के तहत, पुलिस ने मनावर में दो अवैध हथियार निर्माण फैक्ट्रियों का भंडाफोड़ करते हुए 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। ये लोग घर के अंदर ही हथियार बना रहे थे। एसडीओपी अनु बेनीवाल की देखरेख में दो टीमों का गठन किया गया था। पहली टीम ने सिंघाना निवासी हरजीत सिंह सिकलीगर के घर पर छापा मारा, जहां अवैध हथियार निर्माण करते हुए हरजीत सिंह चावला, दया सिंह भाटिया, और जितेंद्र सिंह चावला को पकड़ा गया। इनके पास से हथियार बनाने के उपकरण भी बरामद हुए। इनके खिलाफ थाना मनावर में अपराध क्रमांक 861/24 धारा 5, 25(1)(ए) आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। सभी को गिरफ्तार कर पूछताछ की जा रही है। सिकलीगर के घर पर मारा छापा दूसरी टीम ने सतनाम सिंह सिकलीगर के घर पर छापेमारी की, जहां सतनाम सिंह, राजेंद्र सिकलीगर, राज सिंह सिकलीगर, और संजय सिंह सिकलीगर अवैध हथियार बना रहे थे। इनके पास से एक देशी पिस्टल, दो मैग्जीन, एक देसी कट्टा, और हथियार निर्माण के उपकरण बरामद हुए। इनके खिलाफ भी थाना मनावर में अपराध क्रमांक 862/24 धारा 5, 25, 25(1)(ए) आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। जब्त सामग्री और आरोपियों का आपराधिक रिकॉर्ड पूछताछ के दौरान पुलिस ने आरोपियों के पास से कुल 13 देसी कट्टे और 2 देशी पिस्टल जब्त किए। इनमें से कई आरोपियों के खिलाफ पहले भी अपराध दर्ज हैं। सतनाम सिंह और हरजीत सिंह सिकलीगर पर आर्म्स एक्ट के तहत पहले भी कई मामले दर्ज हैं। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार सिंह के निर्देश और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक इंद्रजीत बाकलवार के मार्गदर्शन में, एसडीओपी मनावर अनु बेनीवाल (आईपीएस) के नेतृत्व में की गई। गिरफ्तार आरोपियों के नाम     सतनाम सिंह पिता भीकासिंह, उम्र 49 वर्ष     राज सिंह पिता सतनाम सिंह, उम्र 24 वर्ष     संजय सिंह पिता राज सिंह, उम्र 28 वर्ष     राजेंद्र पिता भीकासिंह, उम्र 30 वर्ष     हरजीत सिंह पिता दर्शन सिंह, उम्र 37 वर्ष     दया सिंह पिता प्यार सिंह, उम्र 28 वर्ष     जितेंद्र सिंह पिता भीकासिंह, उम्र 35 वर्ष पुलिस का संदेश, अवैध गतिविधियों पर कार्रवाई जारी रहेगी एसडीओपी अनु बेनीवाल का कहना है कि अवैध गतिविधियों पर सख्ती से कार्रवाई जारी रहेगी और अवैध हथियार निर्माण के खिलाफ कड़ी नजर रखी जाएगी।

बहुती माइक्रो इरिगेशन से 30 दिनों में किसानों को पानी उपलब्ध कराएँ : उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल

भोपाल. उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल ने कमिश्नर कार्यालय सभागार रीवा में संभाग की प्रमुख सिंचाई परियोजनाओं की समीक्षा की। उप मुख्यमंत्री ने कहा कि छोटी-मोटी बाधाओं के कारण बहुती माइक्रो इरिगेशन से सिंचाई शुरू नहीं हो पा रही है। जल संसाधन विभाग के अधिकारी तथा निर्माण एजेंसी बहुती नहर निर्माण के छूटे हुए भाग में तत्काल निर्माण कार्य शुरू कराएं। निर्माण कार्य के दौरान कानून और व्यवस्था बनाए रखने के लिए कमिश्नर तथा पुलिस महानिरीक्षक आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करें। लगभग 10 स्थानों में अधिग्रहीत भूमि पर निर्माण कार्य में बाधा डालने के कारण 65 हजार हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई की सुविधा नहीं मिल पा रही है। सभी निर्माण कार्य 30 दिन में पूरा करके बहुती माइक्रो इरिगेशन से किसानों को सिंचाई के लिए उपलब्ध कराया जाए। उप मुख्यमंत्री ने कहा कि हनुमना उद्वहन सिंचाई परियोजना से सीधी, मऊगंज और रीवा जिले के बड़ी संख्या में किसानों को लाभ मिलेगा। इसके लिए शासन द्वारा चार हजार करोड़ रुपए की स्वीकृति प्रदान कर दी गई है। इसका मुख्य बांध सीधी जिले में सोन नदी पर बनाया जाएगा। इससे उद्वहन द्वारा पानी मऊगंज और हनुमना में पहुंचाया जाएगा। परियोजना के लिए पर्यावरणीय स्वीकृति तथा अन्य सभी अनुसंशाओं के लिए तत्काल आवेदन कर दें। मुख्य वन संरक्षक परियोजना की पर्यावरणीय स्वीकृति के लिए विभागीय मापदण्डों के अनुसार शीघ्र स्वीकृतियाँ जारी कराएं। उप मुख्यमंत्री ने नईगढ़ी सूक्ष्म दाब सिंचाई परियोजना की नहरों का निर्माण भी शीघ्र पूरा कराने के निर्देश दिए। उप मुख्यमंत्री ने कहा कि विन्ध्य क्षेत्र के सभी जिलों में विकास को गति देने के लिए ललितपुर-सिंगरौली रेलवे लाइन तथा सिंचाई परियोजनाओं के कार्य समय पर पूरा किया जाना आवश्यक है। रेलवे परियोजना के लिए आवश्यक भूमि उपलब्ध कराकर निर्माण कार्य तेजी से पूरा कराएं, जिससे 2025 में रीवा रेलवे लाइन से सीधी जिले से जुड़ जाए। बैठक में मुख्य अभियंता जल संसाधन विभाग ने सिंचाई परियोजनाओं की प्रगति की जानकारी दी। बैठक में बताया गया कि बहुती सिंचाई परियोजना में 21 किलोमीटर नहर तथा छुहिया घाटी में 3.1 किलोमीटर की टनल का निर्माण पूरा हो गया है। मैहर, सीधी और रीवा जिले के कुल 11 स्थानों में नहर निर्माण के लिए अर्जित भूमि पर निर्माण कार्य में कठिनाई आ रही है। इन कठिनाईयों को दूर करके 30 दिन में निर्माण कार्य पूरा करा लिया जाएगा। बैठक में कमिश्नर श्री बीएस जामोद, आईजी श्री एमएस सिकरवार, कलेक्टर रीवा श्रीमती प्रतिभा पाल, कलेक्टर सीधी श्री स्वरोचिष सोमवंशी, कलेक्टर मऊगंज श्री अजय श्रीवास्तव, जल संसाधन विभाग के अधिकारी तथा निर्माण एजेंसियों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

स्कूल शिक्षा मंत्री श्री सिंह ने राज्य स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता का किया शुभारंभ

भोपाल. स्कूल शिक्षा मंत्री श्री उदय प्रताप सिंह ने कहा है कि प्रदेश में स्कूलों में बच्चों को पढ़ाई के साथ-साथ खेलकूद एवं अन्य गतिविधियों में भी प्रोत्साहित किया जा रहा है। बच्चों के समग्र विकास के लिये स्कूलों को सभी आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराये जा रहे हैं। स्कूल शिक्षा मंत्री श्री सिंह रविवार को नरसिंहपुर जिले के गाडरवारा में राज्य स्तरीय 68वीं शालेय कबड्डी प्रतियोगिता के शुभारंभ समारोह को संबोधित कर रहे थे। स्कूल शिक्षा मंत्री ने कहा कि गाडरवारा में राज्य स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन जिले के लिये गर्व की बात है। उन्होंने बताया कि 16 नवम्बर से यहाँ राष्ट्रीय कबड्डी प्रतियोगिता आयोजित की जायेगी। प्रतियोगिता में 28 राज्यों के लगभग एक हजार से ज्यादा खिलाड़ी शामिल होंगे। उन्होंने नागरिकों से कबड्डी प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिये सक्रिय सहयोग देने का आग्रह किया। कार्यक्रम में सांसद श्री दर्शन सिंह चौधरी, पूर्व राज्य सभा सदस्य श्री कैलाश सोनी, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती ज्योति नीलेश काकोड़िया, नगरपालिका अध्यक्ष गाडरवारा श्री शिवाकांत मिश्रा एवं स्थानीय नागरिक मौजूद थे।

सुखबीर समर्थकों संग बीजेपी में शामिल, राजस्थान-नागौर में उपचुनाव से पहले कांग्रेस को झटका

नागौर. खींवसर उपचुनाव से पहले एक बार कांग्रेस पार्टी को जोर का झटका लगा है। कांग्रेस पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष सुखबीर सिंह चौधरी ने आज जयपुर स्थित भाजपा कार्यालय में बीजेपी पार्टी ज्वाइन की। सुखबीर सिंह ने अपने साथ 11 और कांग्रेसी पूर्व और वर्तमान के नेताओं के साथ कई सरपंचों ने भाजपा ज्वाइन की। आपको बता दें कि राजस्थान के सात विधानसभा सीट पर उपचुनाव हो रहे हैं। इस दौरान खींवसर विधानसभा सीट पूरे राजस्थान की हॉट सीट मानी जा रही है। क्योंकि जब से यह सीट विभाजन हुआ था, तब से लेकर आज तक इस सीट पर केवल एक ही राजनेता का दबदबा रहा। इस सीट का विभाजन 2008 में हुआ था, उस समय से लेकर आज तक इस सीट पर हनुमान बेनीवाल ही जीतते आए हैं। लेकिन इस बार बीजेपी ने हनुमान बेनीवाल के निजी व्यक्ति को उन्हीं के सामने मैदान में खड़ा कर दिया। भाजपा प्रत्याशी रेवंतराम डांगा विधानसभा चुनाव 2023 में हनुमान बेनीवाल से मात्र 2,059 वोटों से हारे थे और इस बार भाजपा ने खींवसर उपचुनाव में राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के प्रत्याशी कनिका बेनीवाल के सामने रेवतराम डांगा को एक बार फिर उतार दिया है, जिसके चलते इस बार यह चुनाव बाद ही रोचक और पूरे देश की निगाह इस चुनाव पर टिकी हुई है। क्योंकि राजस्थान की यदि तीसरी पार्टी है वह है राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी और राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी की राजधानी खींवसर ही बताई जाती है। ज्योति मिर्धा ने कांग्रेस और राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी की तोड़ी कमर डॉ. ज्योति मिर्धा जैसे ही कांग्रेस चोट बीजेपी पार्टी ज्वाइन की तब से लेकर आज दिन तक उन्होंने कांग्रेस और राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी की कमर है तोड़कर रख दी। विधानसभा चुनाव में डॉक्टर ज्योति मिर्धा ने एक ऐसा गेम खेला, जिसके कारण हनुमान बेनीवाल अपने आप को संभाल ही नहीं पाए। डॉ. ज्योति मिर्धा ने कांग्रेस पार्टी छोड़कर भारतीय जनता पार्टी ज्वाइन कर ली। वहीं, कांग्रेस पार्टी से कई लोगों को भारतीय जनता पार्टी अपने साथी ज्वाइन करवा दी। इस दौरान उन्होंने हनुमान बेनीवाल के साथी रेवंतराम डांगा जो कंधे से कंधे मिलाकर चलने वाले को तोड़कर अलग कर दिया और उसको भारतीय जनता पार्टी ज्वाइन करवा दी। ज्योति मिर्धा ने इतना ही बीजेपी पार्टी से खींवसर विधानसभा सीट की टिकट दिलवा दी। 2023 के विधानसभा चुनाव में रेवंतराम डांगा ने हनुमान बेनीवाल को कड़ी टक्कर दी थी। इसके बाद से लगातार ही ज्योति मिर्धा कांग्रेस और आरएलपी को तोड़ने का भरसक प्रयास कर रही है। एक साथ 11 लोगों को करवाई भाजपा ज्वाइन डॉ. ज्योति मिर्धा ने आज खींवसर यूपी चुनाव से पहले कांग्रेस पार्टी की फिर से कमर तोड़ दी। डॉक्टर ज्योति मिर्धा ने कांग्रेस पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष रहे सुखवीर सिंह चौधरी को जयपुर कार्यालय में प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ की अध्यक्षता में भाजपा ज्वाइन करवा दी। इस दौरान मदन राठौड़ बोले कि नागौर के कांग्रेस पार्टी के दो बार जिला अध्यक्ष रहे सुखबीर सिंह चौधरी पूर्व में जिला अध्यक्ष भी रहे और 20 सूत्रीय कार्यक्रम उपाध्यक्ष भी रहे हैं। आज इनका कांग्रेस पार्टी से मोह भंग हो गया। इन्होंने भाजपा पार्टी की रीति-नीति को समझा। इसमें भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश उपाध्यक्ष ज्योति मिर्धा का पूरा सहयोग रहा सुखबीर सिंह चौधरी के साथ लादूराम कुंदन जो पहले पंचायत समिति सदस्य रहे हैं, मनमोहन चौधरी युवा कांग्रेस अध्यक्ष विजेंद्र चौधरी युवा कांग्रेस भीम सिंह गॉड पंचायत समिति सदस्य जो कि वर्तमान में हैं, तेजाराम चौधरी पंचायत समिति सदस्य दिनेश वैष्णव श्रवण बिश्नोई सुखराम बिश्नोई सुखवीर प्रजापत अमराराम जाजड़ा आदुराम लेगा सहित कई सरपंचों और पूर्व सरपंचों ने आज भारतीय जनता पार्टी ज्वाइन की है।

एनएबीएल और क्यूसीआई के मंच से नई दिल्ली में मिला पश्चिम क्षेत्र को महत्वपूर्ण प्रमाण-पत्र

भोपाल. नेशनल एक्रिडिएशन बोर्ड फार टेस्टिंग कालिब्रेशन लेबोरेटरीज (NABL) और क्वालिटी कंट्रोल ऑफ इंडिया (QCI) के मंच सोमवार को इंदौर पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी की टीम को महत्वपूर्ण प्रमाण पत्र मिला। यह प्रमाण पत्र नेशनल एक्रिडिएशन बोर्ड फार टेस्टिंग कालिब्रेशन लेबोरेटरीज गुरुग्राम के सीईओ श्री एन वेंकटेश्वरन ने पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के अधिकारी व NABL शाखा सीईओ श्री आरके नेगी को नई दिल्ली में प्रदान किया। NABL के प्रमाणित लेब के देशभर के संचालकों, पदाधिकारियों के राष्ट्रीय सम्मेलन एवं सम्मान समारोह में पश्चिम क्षेत्र कंपनी को आमंत्रित किया गया था। इसी दौरान पश्चिम क्षेत्र कंपनी को यह सम्मान मिला। पश्चिम क्षेत्र कंपनी की ओर से श्री आरके नेगी ने अनुभव सांझा किए एवं टीम के साथ प्रमाण पत्र प्राप्त किया। इंदौर की टीम को इस उपलब्धित पर प्रबंध निदेशक सुश्री रजनी सिंह एवं मुख्य महाप्रबंधक श्री प्रकाश सिंह चौहान आदि ने बधाई दी है। उल्लेखनीय हैं कि पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी की टेस्टिंग लेब इंदौर, टेस्टिंग लेब उज्जैन एवं निम्न दाब मीटर टेस्ट लेब इंदौर नेशनल एक्रिडिएशन बोर्ड फार टेस्टिंग कालिब्रेशन लेबोरेटरीज (NABL) से प्रमाणीकृत हैं। वर्तमान में केंद्र शासन एवं राज्य शासन की महत्वपूर्ण योजनाओं में लगने वाली विद्युत सामग्री का गुणवत्ता परीक्षण इसी श्रेणी के लेब से किया जाना अनिवार्य किया गया है।

किरण देव बोले- हर बड़ी अपराधिक घटना के पीछे कांग्रेस का हाथ

रायपुर भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने प्रदेश में बढ़ते अपराध, तनाव और अराजकता के लिए कांग्रेस को जिम्मेदार ठहराते हुए कांग्रेस के लोगों की कारगुजारियों को सामने रखा है और कहा है कि एक ओर जहाँ छत्तीसगढ़ प्रदेश अपना राज्योत्सव मना रहा है, वहां बड़े दुख और चिंता के साथ कांग्रेस की कारगुजारियों को आपके बीच रखने की विवशता है। देव ने साफ-साफ लफ्जों में आरोप लगाया कि प्रदेश में जहां भी अपराध और तनाव जैसी स्थिति उत्पन्न हो रही है, उसकी जड़ में कांग्रेस है। कांग्रेस जान-बूझकर छत्तीसगढ़ को आग में झोंकना चाहती है। इसलिए पहले खुद अपराध को अंजाम देती है, षड्यंत्र रचती है और फिर उस मुद्दे पर सरकार को घेरने में उसके बड़े नेता लग जाते हैं। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष देव ने सोमवार को एकात्म परिसर स्थित भाजपा कार्यालय में आहूत पत्रकार वार्ता में स्पष्ट आरोप लगाया कि यह कांग्रेस की राष्ट्रीय स्तर पर तय हुई साजिश के तहत हो रहा है कि समूचे देश-प्रदेश को अराजकता में धकेल दो, फिर चुनी हुई सरकारों को अस्थिर करो। भय और आतंक का वातावरण निर्माण करो। इसी साजिश की कड़ी में छत्तीसगढ़ में भी हर आतंक और अपराध के पीछे कांग्रेस का ही खूनी पंजा है। लोकसभा चुनाव में मिली करारी हार और छत्तीसगढ़ समेत तमाम राज्यों में हुए सफाए से कांग्रेस अब जनता के प्रति बदले की भावना से भरी हुई है। वह समाज में अशांति फैलाने का काम कर रही है। देव ने कहा कि अभी दामाखेड़ा में कबीरपंथ ही नहीं, समूचे प्रदेश की आस्था के केंद्र पर हमला करने वाला भी कांग्रेस का सक्रिय कार्यकर्ता निकला है। इसका प्रमाण स्वयं प्रकाशमुनि साहब के फेसबुक के पोस्ट में है। प्रकाशमुनि साहेब ने अपने फेसबुक पोस्ट में इस बात का उल्लेख किया है कि इस घटना में भी अपराधी सरपंच पति कांग्रेस पार्टी का ही कार्यकर्ता है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष देव ने कहा कि इसी तरह पूरे प्रदेश ने देखा कि बलौदाबाजार में किस तरह योजनाबद्ध तरीके से कलेक्टर और एसपी कार्यालय जलाए गए। इस प्रकरण में कांग्रेस के विधायक देवेंद्र यादव के साथ-साथ  कांग्रेसी जेल में बंद हैं। महीनों बाद भी किसी अदालत ने इन्हें जमानत देने लायक भी नहीं पाया है तो समझा जा सकता है कि इनके खिलाफ साक्ष्य कितने मजबूत हैं। देव ने कहा कि इसी तरह सूरजपुर में पुलिस अधिकारी की पत्नी और बच्चे की जघन्य हत्या करने वाला एनएसयूआई का जिला महासचिव था तथा एनएसयूआई का जिलाध्यक्ष भी इस घृणित कृत्य में जिम्मेदार था। इस घिनौने कृत्य पर भी कांग्रेस उल्टे चोर कोतवाल को डाँटे की तर्ज पर राजनीति कर रही थी। सवाल उठता है कि क्या ये अब अपनी गंदी राजनीति चमकाने के लिए नरसंहार आदि को भी प्रायोजित करने से बाज नहीं आ रहे हैं? यह प्रश्न निराधार तो नहीं लगता। अगर ऐसा है, जो कि लग रहा है तो साफ कहा जा सकता है कि कांग्रेस अब राजनीतिक दल से एक संगठित अपराधियों के गिरोह में बदल चुकी है। लोहारीडीह कांड में भी बार-बार गाँव में अशांति फैलाने और दो समूहों को लड़वाने का काम कांग्रेस कर रही है। यदि कांग्रेस नेताओं को पता है कि दोषी और निर्दोष कौन है, तो पुलिस को बता दे या पुलिस को जाँच करने दे। पत्रकार वार्ता के दौरान भाजपा प्रदेश महामंत्री संजय श्रीवास्तव, विधायक मोतीलाल साहू, गुरु खुशवंत साहेब व अनुज शर्मा, शहर जिला भाजपा अध्यक्ष जयंतीभाई पटेल, प्रदेश मीडिया प्रभारी अमित चिमनानी, मीडिया सह प्रभारी अनुराग अग्रवाल उपस्थित थे।

25 से अधिक गोवंश कराया मुक्त, राजस्थान-भरतपुर में गोतस्करों और क्यूआरटी टीम में मुठभेड़

भरतपुर. भरतपुर जिले के बयाना सदर थाना क्षेत्र के जंगल में गोतस्करों और पुलिस की क्यूआरटी-5 टीम के बीच रविवार रात मुठभेड़ हो गई। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिलने पर टीम ने तुरंत कार्रवाई की। मौके पर पहुंचने पर गोतस्करों ने पुलिस को देख फायरिंग शुरू कर दी, जिस पर QRT-5 टीम ने जवाबी फायरिंग की। मुठभेड़ के दौरान गोतस्कर अंधेरे का फायदा उठाकर भागने में सफल हुए, लेकिन QRT-5 टीम ने एक ट्रक को पकड़ने में सफलता पाई, जिसमें 25 से अधिक गोवंश को मुक्त कराया गया। सभी गोवंश को भरतपुर नगर निगम की गोशाला में सुरक्षित भिजवा दिया गया है। QRT-5 टीम के प्रभारी सुरज्ञान सिंह मीणा ने बताया कि मुखबिर द्वारा सूचना मिली थी कि बयाना सदर थाने के अंतर्गत गांव खोहरा के जंगल में गोतस्करों द्वारा भारी संख्या में गोवंश को एकत्र किया जा रहा है। सूचना के आधार पर टीम ने रात करीब एक बजे लोकेशन पर छापा मारा। वहां पहुंचने पर तस्करों ने पुलिस पर फायरिंग की, जिसका पुलिस ने भी मुंहतोड़ जवाब दिया। हालांकि, तस्कर अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए। लेकिन पुलिस ने एक ट्रक बरामद किया, जिसमें 25 से अधिक गोवंश भरे हुए थे। इन सभी को तत्काल गोशाला भेज दिया गया है। बताया जा रहा है कि खोहरा के जंगल में तस्करों ने 100 से अधिक गोवंश को पकड़कर बांध रखा है। पुलिस अब इन सभी गोवंशों को भी जल्द से जल्द किसी गोशाला में भिजवाने की योजना बना रही है।गौरतलब है कि हाल ही में 27 अक्तूबर को भी QRT-5 टीम ने गहनौली मोड़ थाना क्षेत्र के गांव बर पीपल के पास छापा मारकर 28 गोवंश को मुक्त कराया था। भरतपुर एसपी मृदुल कच्छावा द्वारा क्षेत्र में बढ़ती गोतस्करी की घटनाओं को देखते हुए QRT-5 टीम का गठन किया गया है, जो लगातार गोतस्करों के खिलाफ सख्त कार्रवाई कर रही है। गोतस्करी पर लगाम कसने के प्रयास में QRT-5 टीम का गठन और अभियान चलाया जा रहा है, जिसके चलते यह टीम विशेष कर रात में विशेष निगरानी रखती है और जहां कहीं भी मुखबिर की सूचना मिलती है, तुरंत वहां पर दबिश देती है।

प्रबंध संचालक श्री तिवारी ने दीपावली पर्व पर लोड डिस्पैच और स्काडा कंट्रोल सेंटर से की मॉनिटरिंग

भोपाल. दीपावली त्योहार पर प्रदेशवासी बिना किसी व्यवधान के रोशनी का पर्व मना सके, इसके लिए, जब मध्य प्रदेश पावर ट्रांसमिशन कंपनी की 43 हजार सर्किट किलोमीटर से ज्यादा लंबी ट्रांसमिशन लाइनों और 416 सब स्टेशनों में जीरो विद्युत व्यवधान लक्ष्य के लिए मेंटेनेंस एवं ऑपरेटिंग स्टाफ निर्बाध विद्युत आपूर्ति के लिए अपने – अपने कर्तव्यों पर तैनात थे, तब मध्य प्रदेश पावर ट्रांसमिशन कंपनी के मुख्यालय जबलपुर स्थित स्टेट लोड डिस्पेच सेंटर, स्काडा कंट्रोल सेंटर नयागांव जबलपुर से पूरे प्रदेश के ट्रांसमिशन सिस्टम की क्लोज़ मॉनिटरिंग एम.पी. ट्रांसको के प्रबंध संचालक इंजीनियर सुनील तिवारी करते रहे। ट्रांसमिशन लाइनों और सब स्टेशनों में ड्यूटी कर रहे कर्मचारियों और अधिकारियों का मनोबल बढ़ाने और उनकी कर्तव्यनिष्ठा को मान्यता देने स्वयं वे उपस्थित रहे। उन्होंने हर महत्वपूर्ण मौकों की तरह इस बार भी रोशनी के पर्व पर पीक लोड आवर्स में लोड का उतार चढ़ाव, वोल्टेज, डिमांड आदि की क्लोज मानिटरिंग की।

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet