LATEST NEWS

बलौदाबाजार हिंसा मामले में विधायक देवेंद्र की फिर बढ़ी न्यायिक हिरासत

बलौदाबाजार विधायक देवेंद्र यादव की मुश्किलें कम ही नहीं हो रही. बलौदाबाजार हिंसा मामले में जेल में बंद विधायक देवेंद्र यादव आज वीडियो कांफ्रेंस के जरिए न्यायालय में पेश हुए. पुलिस ने जांच की बात अभी बाकी कहते हुए पुनः समय मांगा. इस पर न्यायालय ने विधायक देवेंद्र की न्यायिक हिरासत की अवधि 11 नवंबर तक फिर बढ़ाई. बलौदाबाजार हिंसा मामले में भिलाई विधायक देवेंद्र यादव 17 अगस्त से रायपुर के जेल में बंद हैं. अब अगली सुनवाई 11 नवंबर को होगी. बता दें कि गुरु बाबा घासीदास की तपोभूमि गिरौदपुरी में सतनाम समाज के आस्था के केंद्र अमर गुफा में स्थित महकोनी मंदिर परिसर में आसामाजिक तत्वों ने जमकर तांडव मचाया था. जैतखाम में तोड़फोड़ की घटना से आक्रोशित समाज के लोगों ने सीबीआई जांच की मांग की थी. इस मामले में पुलिस ने संदिग्ध आरोपियों को हिरासत में लिया था. वहीं राज्य सरकार ने पहले ही जैतखंभ तोड़फोड़ की घटना की न्यायिक जांच के आदेश दे दिए थे. इस घटना को लेकर बलौदाबाजार में हिंसक प्रदर्शन हुआ था. इस मामले में विधायक देवेंद्र यादव समेत सैकड़ों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है. विधायक देवेंद्र यादव करीब तीन माह से जेल में हैं.

छत्तीसगढ़ को कांग्रेस ने अपराध का गढ़ बना दिया है: किरण सिंहदेव

रायपुर भाजपा ने आज प्रदेश के कानून-व्यवस्था को लेकर राजधानी में प्रेसवार्ता का आयोजन किया. इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंहदेव ने कांग्रेस पर निशाना साधा है. उन्होंने कहा कि कांग्रेस प्रदेश में भय का वातावरण बनाने का प्रयास कर रही है. उन्होंने आरोप लगाया कि छत्तीसगढ़ को कांग्रेस ने अपराध का गढ़ बना दिया है, और यह स्थिति प्रदेश की जनता ने खुद देखी है. बलौदा बाजार की घटना का जिक्र करते हुए उन्होंने बताया कि कांग्रेस के विधायक की गिरफ्तारी से यह स्पष्ट होता है कि पार्टी के कई नेता अपराध में शामिल है और कांग्रेस के लोग हर मामले में संलिप्त होते हैं. इसके साथ ही सिंहदेव ने सूरजपुर में NSUI नेता के नाम आने और  दामाखेड़ा की घटना को लेकर भी कांग्रेस पर निशाना साधा है. उन्होंने दामाखेड़ा मामले को लेकर कहा कि धर्म गुरु प्रकाश मुनि का यह कहना कि हमले में कांग्रेस के कार्यकर्ताओं का हाथ है,  उन्होंने यह भी बताया कि लोहारीडीह कांड में कांग्रेस के सदस्यों ने अशांति फैलाने का काम किया है. भाजपा ने आरोप लगाया कि कांग्रेस प्रदेश की चार महत्वपूर्ण घटनाओं में संलिप्तता दिखाई देती है और यह दुर्भाव के साथ काम कर रही है. इस प्रेसवार्ता ने छत्तीसगढ़ की राजनीतिक स्थिति को और अधिक गरमा दिया है, जिसमें भाजपा और कांग्रेस के बीच आरोप-प्रत्यारोप का सिलसिला जारी है. भाजपा ने प्रदेश की जनता से अपील की है कि वे कांग्रेस की इस नकारात्मक राजनीति को पहचानें और सही निर्णय लें.

अंबिकापुर में पार्षद के घर आदतन बदमाशों ने किया हमला, आरोपितों को पकड़ने में जुटी पुलिस

अंबिकापुर अंबिकापुर शहर में अपराधियो के हौसले बुलंद है।रविवार की रात नगर के चांदनी चौक मायापुर क्षेत्र में आदतन बदमाश चांद कोरवा के गैंग ने कांग्रेस पार्षद सतीश कुमार बारी के निवास पर लाठी, डंडे व हथियार से लैश होकर हमला बोल दिया। घर का दरवाजा, खिड़की तोड़ दिया। जमकर पथराव किया। यह घटना पार्षद के निवास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई हैं। रात्रि लगभग एक बजे कांग्रेस पार्षद के निवास पर रेंज आइजी अंकित गर्ग व सरगुजा एसपी योगेश पटेल पुलिस टीम के साथ पहुंचे। परिवार के सदस्यों से बातचीत की। उन्होंने पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली। सीसीटीवी कैमरे में कैद घटनाक्रम को दिखा। शहर की पुलिस को सभी आरोपितों को पकड़ने में लगा दिया है। पार्षद सतीश कुमार बारी की रिपोर्ट पर पुलिस ने मुख्य आरोपित आदतन बदमाश चांद कोरवा सहित तीन नामजद और एक दर्जन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है इस घटनाक्रम से एक बार फिर शहर अशांत हो गया है। बीच शहर चांदनी चौक में पार्षद के घर आदतन बदमाशों के द्वारा किए गए हमले ने पुलिस के कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। शराब दुकान में विवाद कर मदद मांगने आया था बताया जा रहा है आरोपित चांद कोरवा शहर के शासकीय शराब दुकान में विवाद करके आया था और दोबारा मारपीट करने जा रहा था। उसने वार्ड के पार्षद सतीश बारी को फोन कर साथ चलने की बात कही तो पार्षद ने लड़ाई झगड़ा करने से मना किया। पार्षद से मदद न मिलने पर वापस भेजा था इसके बाद वह अपने साथियों के साथ आकर घर में हमला कर दिया। इस दौरान की घर में महिला थी छोटे-छोटे बच्चे थे जो दहशत में आ गए। शहर में काफी सक्रिय है पार्षद कांग्रेस का युवा पार्षद सतीश कुमार बारी सरगुजा संभाग के सबसे बड़े पीजी कॉलेज में सर्वाधिक मतों से चुनाव जीतने का रिकॉर्ड बनाया है। राजनीति में छात्र जीवन से सक्रिय है। शहर की हर सामाजिक, राजनीतिक गतिविधियों में सक्रिय रहता है। हिंदू युवा एकता मंच में भी जुड़ा है। अपने वार्ड के विकास कार्यों को लेकर भी काफी मुखर है। यही कारण है कि पार्षद के घर में हमले के बाद बड़ी संख्या में लोग उसके निवास पर जुट गए थे। पुलिस मामले को लेकर गंभीर है। लगातार हो रही शहर में ऐसी घटनाएं अंबिकापुर शहर में लगातार इस तरह की घटनाएं हो रही है। दीपावली की रात पटाखा फोड़ने को लेकर हुए विवाद में 20 शहर के देवीगंज मार्ग पर जमकर मारपीट हुई। घड़ी चौक पर राहगीर पर कुछ लोगों ने पटाखा जलाकर छोड़ दिया जिससे कुर्ता जल गया और चोटें भी आई। मामले में पुलिस को भी हस्तक्षेप करना पड़ा। देवीगंज मार्ग पर हुए मामले में तो शहर के एक बड़े परिवार के पुत्र पर हमला कर दिया गया था इसके बाद मामला बिगड़ चुका था पुलिस ने इसे संभाल तो लिया पर यह शहर के लिए गंभीर मामला बन गया है। पुलिस ने बनाई है गुंडा बदमाशों की सूची अंबिकापुर शहर में नाबालिकों द्वारा अलग-अलग मोहल्ले में गैंग बनाकर विवाद किया जा रहा है। इनमें कई नाबालिग शामिल है अपराध करने के साथ में बालिग भी हो रहे हैं जितने युवा बालिग होते जा रहे हैं उन्हें उनके अपराधों को देखते हुए गुंडा बदमाश की सूची में रखा गया है ऐसे लड़कों पर पुलिस निगरानी कर रही है। दो दिन पहले ही शहर के दो आदतन बदमाशों को गुंडा बदमाश की श्रेणी में रखकर उसके फोटो जारी किए गए।

जंगल में लकड़ी लेने गए दो ग्रामीणों पर मधुमक्खियों ने किया हमला, एक की मौत

जशपुर राष्ट्रपति के दत्तक पुत्र माने जाने वाले कोरवा जनजाति के एक युवक की मधुमक्खियों के हमले से मौत हो गई. युवक अपने दोस्त के साथ जंगल में लकड़ी लेने गया था. इसी दौरान मधुमक्खियों ने दोनों कोरवा युवकों पर जानलेवा हमला कर दिया, जिसमें बुरी तरह घायल होने पर एक की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई. सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पीएम के लिए भेज दिया है. जानकारी के अनुसार, मृतक जयकुमार राम बगीचा थाना क्षेत्र के ग्राम लमदरहा का निवासी था. युवक अपने दोस्त के साथ जिले के बगीचा थाना क्षेत्र के अंतर्गत लमदरहा के जंगल में लकड़ी लेने गया था. इसी दौरान दोनों कोरवा युवकों पर मधुमक्खियों ने हमला कर दिया जिसमें एक युवक बुरी तरह घायल हो गया और दूसरे ने भाग कर अपनी जान बचाई. घायल युवक को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उसने दम तोड़ दिया.

आर. माधवन की फ़िल्म ‘अधीरष्टसाली’ का पहला पोस्टर रिलीज

मुंबई,  बॉलीवुड अभिनेता आर. माधवन की आने वाली फ़िल्म ‘अधीरष्टसाली’ का पहला पोस्टर रिलीज कर दिया गया है। आर माधवन ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर फ़िल्म अधीरष्टसाली के पोस्टर को शेयर कर कैप्शन में लिखा “गर्व से अपनी फिल्म “अधीरष्टसाली” का पहला लुक जारी कर रहा हूं। मिथ्रान आर जवाहर द्वारा निर्देशित यह एक शानदार और कभी न भूल पाने वाली यात्रा रही है।” अधीरष्टसाली के पोस्टर में माधवन दोहरी भूमिका निभाते नजर आ रहे हैं। शेयर किए गए पोस्टर में माधवन एक तरफ बड़े व्यवसायी के रूप में दिखाई दे रहे हैं, बैकग्राउंड में एक विकसित शहर है। दूसरी तरफ वह ग्रामीण बैकग्राउंड के बीच एक आम और परेशान आदमी की तरह दिख रहे हैं। “अधीरष्टसाली” का निर्देशन मिथ्रान आर जवाहर ने किया है। फिल्म के पटकथा लेखक जयमोहन है। इस फिल्म में आर. माधवन के साथ शर्मिला मांड्रे, राधिका सरथकुमार, मैडोना सेबेस्टियन, साईं धनशिका, जगन, निरूप एनके, उपासना आरसी, मैथ्यू वर्गीस, उदय महेश, केएसजी वेंकटेश और रवि प्रकाश जैसे कलाकार शामिल हैं।फिल्म में माधवन के साथ शर्मिला मांड्रे मुख्य भूमिका में नजर आएंगी। वहीं, राधिका सरथकुमार माधवन की मां की भूमिका में नजर आएंगी।

नेशनल हाईवे पर हादसा : टायर फटने से पलटी बोलेरो, तीन लोगों की मौत, 4 घायल

पथरिया (मुंगेली) रायपुर-बिलासपुर नेशनल हाईवे पर हुए गड्‌ढे और रोड से निकले छड़ के कारण टायर फटने से बोलेरो अनियंत्रित होकर पलट गई. इस हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई. वहीं चार अन्य लोग घायल हुए हैं, जिनका इलाज बिलासपुर सिम्स में चल रहा. घटना की सूचना मिलते ही सरगांव पुलिस मौके पर पहुंची है और घटना की जांच कर रही. यह घटना किरना सरगांव के पास की है. मिली जानकारी के मुताबिक, रायपुर से बिलासपुर की ओर आ रही बोलेरे रोड के निकले छड़ से सामने की टायर फट गई. इससे बोलेरो अनियंत्रित होकर पलट गई. बोलेरे में कुल 7 लोग सवार थे, जिसमें से 3 की मौत हो गई. वहीं 4 लोग घायल हुए हैं, जिन्हें सिम्स बिलासपुर में भर्ती कराया गया है.

CIA भारत, बांग्‍लादेश, म्‍यांमार को बांटने का प्लान- CM लालदुहोमा

वॉशिंगटन  मिजोरम के मुख्यमंत्री पीयू लालदुहोमा ने बीते महीने, 4 सितंबर को अमेरिका के इंडियानापोलिस में एक भाषण दिया है। इस भाषण में कही गई उनकी बातों की ना सिर्फ भारत बल्कि बांग्लादेश और म्यांमार में भी चर्चा है। इस दौरान लालदुहोमा ने चिन-कुकी-जो की एकजुटता और एक देश का आह्वान किया। चिन-कुकी-जो भारत, बांग्लादेश और म्यांमार में रहने वाली ईसाई जनजातियां हैं। अमेरिका में हुए इस भाषण के बाद सवाल है कि क्या यूएस की खुफिया एजेंस‍ियां भारत, बांग्‍लादेश और म्‍यांमार के कुछ हिस्सों को अलग करते हुए अलग ईसाई देश बनाने के लिए काम कर रही हैं क्योंकि अमेरिका की जमीन पर उनको इस बात को रखने के लिए मंच मिला है। गोवा क्रोनिकल के मुताबिक, मिजोरम सीएम के भाषण के अंतर्निहित निहितार्थों ने अलगाववादी एजेंडे के बारे में चिंताएं पैदा कर दी हैं, जो दक्षिण एशिया को अस्थिर कर सकता है। धार्मिक और सांस्कृतिक पहलुओं पर टिप्पणियों के साथ लालदुहोमा के भाषण ने किसी विदेशी समर्थन का संदेह पैदा किया है। साथ ही संप्रभुता, क्षेत्रीय स्थिरता और भूराजनीतिक पैंतरेबाजी पर भी बहस छेड़ दी है। लालदुहोमा बोले- हम सब एक लोग लालदुहोमा ने अपने भाषण में कहा, ‘हम एक लोग हैं, हम भाई बहन हैं और बंटने का जोखिम नहीं उठा सकते। ईश्वर ने हमें एक बनाया और हम राष्ट्रीयता की हासिल करने के लिए एक नेतृत्व के तहत उठेंगे। हालांकि किसी देश की सीमाएं हो सकती हैं लेकिन एक सच्चा राष्ट्र उनसे परे होता है। हमें तीन देशों की तीन सरकारों में अन्यायपूर्वक विभाजित किया गया है। हम इसे स्वीकार नहीं कर सकते।’ लालदुहोमा नेराजनीतिक एकता की एक मुखर दृष्टि का प्रस्ताव रखा, जिससे संप्रभुता के बारे में चिंताएं पैदा हुई हैं। लालदुहोमा ने अपने भाषण में ‘राष्ट्रीयता की नियति’ पर बात करते हुए साझा सांस्कृतिक और धार्मिक पहचान का आह्वान किया। उन्होंने इस पर जोर दिया कि चिन-कुकी-जो लोगों के पास उन सरहदों के बावजूद एक राष्ट्र होने का ऐतिहासिक दावा है। यह भावना चिन-कुकी-जो समुदाय की ओर से हाल में उभरी है, जो खुद को हाशिए पर महसूस कर रहे हैं। ये समुदाय भारत के मणिपुर और मिजोरम राज्यों के साथ-साथ बांग्लादेश और म्यांमार के कुछ हिस्सों में फैली हुई हैं।ये भाषाई, सांस्कृतिक और धार्मिक संबंध साझा करती हैं जो उन्हें सीमाओं के पार जुड़ा हुआ महसूस कराती हैं। बांग्लादेश की पूर्व पीएम ने भी किया था दावा ये चिंता लंबे समय ये रही है कि विदेशी शक्तियां रणनीतिक उद्देश्यों के लिए इस क्षेत्र में विभाजन करा सकती हैं। बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना ने कुछ समय पहले दावा किया था कि एक अमेरिकी अधिकारी ने बांग्लादेश, म्यांमार और भारत के कुछ हिस्सों को मिलाकर एक ईसाई राष्ट्र बनाने की योजना के बारे में बात की थी। हसीना के बयान ने पूरे क्षेत्र में हलचल मचाई थी। अब मिजोरम सीएम का बयान भी इसी तरह की चिंताओं को बढ़ाता करता है कि क्या अमेरिका से इस क्षेत्र में कोई हस्तक्षेप हो रहा है। लालदुहोमा के भाषण की सेटिंग और समय इन चिंताओं को और भी बढ़ाता है क्योंकि उन्होंने अमेरिकी धरती पर यह संदेश देने का विकल्प चुना है। अमेरिका पर पूर्व में भी रणनीतिक हितों को आगे बढ़ाने के लिए अलगाववादी आंदोलनों का समर्थन करने का आरोप लगा है। हसीना के बाद इंडियानापोलिस में अपना भाषण देकर लालदुहोमा ने अमेरिकी इरादों के बारे में नई अटकलों को जन्म दे दिया है। खालिस्‍तानी आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्‍नू को सीआईए का एजेंट माना जाता है।

बस्टर कीटन अपने स्टंट के लिए हॉलीवुड में थे फेमस, स्‍टंट करते समय तोड़ ली थी अपनी गर्दन

न्यूयॉर्क बस्टर कीटन का पूरा नाम Joseph Frank “Buster” Keaton था। उन्हें इंडस्ट्री में ‘द ग्रेट स्टोन फेस’ के नाम से जाना जाता था, क्योंकि उन्होंने कैमरे के सामने कभी स्माइल नहीं किया। वो 1920 के दशक में साइलेंट फिल्मों के लिए जाने जाते थे, लेकिन उन्होंने अपने स्टंट से पूरी दुनिया को हैरान कर दिया था। बिल्डिंग की छत से नीचे कूदना, चलती हुई बस को पकड़ लेना और उड़ना, अपने ऊपर दीवार को गिरा लेना… ऐसे खतरनाक स्टंट्स किए कि जैकी चैन और अक्षय कुमार जैसे सितारों के स्टंट इनके सामने फीके लगेंगे। आइये आपको आज इस अमेरिकी एक्टर, कॉमेडियन और फिल्ममेकर से रूबरू करवाते हैं। बस्टर कीटन का जन्म अमेरिका के एक छोटे से शहर में हुआ था। महज 3 साल की उम्र में उन्होंने अपने माता-पिता के साथ ‘द थ्री कीटन्स’ में परफॉर्म करना शुरू कर दिया था। उस वक्त भी वो स्टंट करते थे। ऐसे में बाल शोषण के आरोप लगे, गिरफ्तारी तक हुई। लेकिन बस्टर को स्टेज पर कभी चोट नहीं लगी। इसलिए उन्हें ‘द लिटिल बॉय हू कैन्ट बी डैमेज्ड’ कहा जाने लगा। उन्होंने इसके लिए हुनर सीखा था, ट्रेनिंग ली थी, जिस वजह से वो गिरने पर कभी चोटिल नहीं हुए। सुन नहीं पाते थे बस्टर, कान हो गए थे खराब आपको जानकर हैरानी होगी कि पहले वर्ल्ड वॉर के दौरान बस्टर ने यूनाइटेड स्टेट्स आर्मी के 40वें इन्फैंट्री डिवीजन के साथ फ्रांस में अमेरिकी अभियान बलों में सेवा की थी। वर्दी में रहकर सेवा करने के दौारन उनके कान में इंफेक्शन हो गया और उनकी सुनने की ताकत हमेशा के लिए खत्म हो गई थी। कैसे शुरू हुआ फिल्मों में सफर? 1917 की बात है, बस्टर की मुलाकात न्यूयॉर्क में टैल्मेज स्टूडियो में रोस्को ‘फैटी’ अर्बकल से हुई। रोस्को तब फिल्म स्टूडियो में काम करने वाले जोसेफ एम. शेंक के साथ कॉन्ट्रैक्ट पर थे। कीटन को ऐसे उनकी पहली फिल्म मिली ‘द बुचर ब्वॉय’ और इसके बाद बस्टर ने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। वो चार्ली चैपलिन के भी दोस्त बन गए, जोकि महान एक्टर्स में गिने जाते रहे हैं। स्टंट करते समय टूट गई थी गर्दन बस्टर खतरनाक स्टंट करने लगे। उन्होंने जोखिम उठाकर स्टंट किए। एक बार पानी की तेज धार से उनकी गर्दन टूट गई थी, लेकिन कई साल तक उन्हें इसका एहसास तक नहीं हुआ। एक और सीन था, जिसमें उन्होंने दो टन की दीवार अपने ऊपर गिराई, जिसकी खिड़की से वो सकुशल निकल गए। अगर इस सीन में जरा सी भी गड़बड़ होती तो इतनी भारी दीवार सीधे बस्टर के सिर पर गिरती। बस्टर की फिल्में बस्टर की फिल्मों में थ्री एजेस (1923), अवर हॉस्पिटैलिटी (1923), द नेविगेटर (1924), शर्लक जूनियर (1924), सेवन चांसेस (1925), द कैमरामैन (1928) और द जनरल (1926) शामिल हैं। हालांकि, जैसे-जैसे समय बदला, साइलेंट फिल्मों का जमाना जाने लगा और बोलती फिल्में आने लगीं, धीरे-धीरे बस्टर की फिल्में पीछे जाने लगी। बस्टर ने की थीं तीन शादियां पर्सनल लाइफ की बात करें तो 1921 में बस्टर ने एक्ट्रेस नैटली टालमडेज से शादी की थी। इनके दो बेटे हुए। ये रिश्ता टूट गया। इस गम में और फिल्ममेकर के रूप में असफल होने के कारण बस्टर शराब की लत में डूब गए। 1933 में उन्होंने नर्स स्क्रिवन से शादी कर ली, लेकिन उन्हें इसके बारे में कुछ भी याद नहीं। फिर 1940 में एलोनोर नोरिस से शादी की, जो उनसे 23 साल छोटी थीं। लंग कैंसर के कारण हुई थी मौत 1 फरवरी 1966 को लंग कैंसर के कारण 70 साल की उम्र में बस्टर की मौत हो गई। उन्होंने अपनी बीमारी के बारे में कभी नहीं बताया। उनकी आखिरी फिल्म ‘द स्क्राइब’ जो उनकी मौत से कुछ दिन पहले ही आई थी। मिल चुका है ऑस्कर बस्टर को 1959 में ऑस्कर अवॉर्ड से सम्मानित किया गया था। हॉलीवुड वॉक ऑफ फेम पर उनके नाम से दो सितारे हैं।

निलंबित IAS रानू साहू की जमानत याचिका हाईकोर्ट ने की खारिज

बिलासपुर कोल लेवी घोटाला मामले में जेल में बंद निलंबित आईएएस रानू साहू को हाईकोर्ट से फिर झटका लगा है. कोर्ट ने उनकी जमानत अर्जी खारिज कर दी है. अब उन्हें जेल में ही रहना होगा. जस्टिस एनके व्यास के सिंगल बेंच ने आज फैसला सुनाया. इससे पहले भी जमानत याचिका खारिज हो चुकी है. बता दें कि ईडी ने 22 जुलाई 2023 को रानू साहू को गिरफ्तार किया था. कोल घोटाला मामले को लेकर साल 2022 में आयकर विभाग ने सबसे पहले रानू साहू के शासकीय निवास, घर और दफ्तर में छापा मारा था. ईडी ने इस मामले में रानू साहू से लंबे समय तक पूछताछ की. ईडी ने कथित कोल घोटाले को लेकर रानू साहू पर यह आरोप लगाया कि निलंबित IAS रानू साहू के द्वारा कोरबा कलेक्टर रहते हुए कोल लेवी मामले में संलिप्तता पाई गई थी. उनकी गिरफ्तारी के बाद लोअर कोर्ट ने जमानत याचिका खारिज कर दी थी. जिसके बाद उन्होंने हाईकोर्ट में जमानत याचिका लगाई थी.

प्रदेश के नगरीय निकायों में पेंशनरों की महंगाई राहत दर में वृद्धि

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की मंशानुरूप और नगरीय विकास एवं आवास विभाग मंत्री श्री कैलाश विजवर्गीय के निर्देश पर प्रदेश के नगरीय निकायों के पेंशनरों की मंहगाई राहत दर में बढ़ोत्तरी की गई है। इस संबंध में नगरीय विकास एवं आवास विभाग के आयुक्त श्री भरत यादव ने आदेश जारी किए है। प्रदेश में अब नगरीय निकायों के पेंशनरों को मंहगाई राहत की दर में राज्य शासन के पेंशनरों के समान लाभ मिलेगा। छठवें वेतनमान में पेंशन पर 239 प्रतिशत तथा सातवें वेतनमान में पेंशन पर 50 प्रतिशत की दर से महंगाई राहत स्वीकृत की गई है। यह आदेश मूल पेंशन व परिवार पेंशन दोनों पर लागू होगा। पेंशनरों को महंगाई राहत दर में वृद्धि एक अक्टूबर 2024 से स्वीकृत की गई है। इस संबंध में विस्तृत जानकारी स्थानीय निकायों के कार्यालयों से प्राप्त की जा सकती है।  

मुख्यमंत्री योगी की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक, कुल 27 प्रस्तावों को दी गई मंजूरी

लखनऊ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में सोमवार को हुई कैबिनेट बैठक में सहायता प्राप्त डिग्री कॉलेज के शिक्षकों के स्थानांतरण को लेकर निर्णय लिया गया। शिक्षक अब पांच वर्ष की न्यूनतम सेवा की जगह सिर्फ तीन साल बाद ही स्थानांतरण करवा सकेंगे। बैठक में कुल 27 प्रस्तावों को मंजूरी दी गई है। बैठक में पशु चिकित्सा के क्षेत्र में पैरावेट के लिए डिप्लोमा व सर्टिफिकेट पाठ्यक्रमों के लिए भी नीति को मंजूरी मिल गई है। प्रदेश सरकार ने नई शीरा नीति को मंजूरी दे दी है। इसमें कोई बदलाव नहीं किया गया है। पिछली बार की तरह देसी मदिरा के लिए 19 फीसद शीरा मुहैया कराया जाएगा। चीनी मिलों को 20 रुपए कुंतल विनियामक शुल्क देना होगा। लघु उद्योगों को भी शीरा मुहैया कराने की व्यवस्था है।

प्रदेश में 22 सीएम राइज स्कूल भवन पूर्णता की ओर

भोपाल प्रदेश में राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 की अनुशंसा के अनुरूप कॉम्पलेक्स विद्यालय तैयार करने की दृष्टि से सीएम राइज स्कूल योजना का संचालन किया जा रहा है। योजना में शासकीय स्कूलों में सर्व-सुविधा सम्पन्न वातावरण के साथ विद्यार्थियों को रोचक एवं आनंददायक शिक्षा प्रदान की जा रही है। प्रदेश में यह योजना 2 चरणों में क्रियान्वित की जा रही है। पहले चरण में वर्ष 2021 से 2024 में 274 सीएम राइज स्कूल का संचालन शुरू किया गया था। प्रदेश में पहले चरण में स्वीकृत 274 सीएम राइज स्कूलों में से 22 स्कूल भवनों का निर्माण पूर्णता की ओर है। वर्तमान में सीएम राइज स्कूलों में 4 लाख 75 हजार विद्यार्थी अध्ययनरत हैं।  

मुख्य सचिव की अध्यक्षता में पर्यवेक्षण समिति गठित

भोपाल राज्य शासन ने सिंहस्थ वर्ष-2028 के अंतर्गत मंत्रि-परिषद समिति के निर्देशों का पालन, मंत्रि-परिषद समिति के समक्ष रखे जाने समस्त नीतिगत प्रकरणों का परीक्षण कार्य तथा विभिन्न विभागों की सिंहस्थ मद कार्य योजना की समीक्षा करने के लिए  पर्यवेक्षण समिति का गठन मुख्य सचिव की अध्यक्षता में किया है। समिति में अपर मुख्य सचिव, गृह, उर्जा, लोक निर्माण, जल संसाधन, परिवहन, प्रमुख सचिव, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी, लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, राजस्व, वित्त, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व, संस्कृति एवं पर्यटन, सदस्य होंगे। प्रमुख सचिव, नगरीय विकास एवं आवास समिति के सदस्य सचिव होंगे।  

त्योहारों पर ट्रेनों के जनरल डिब्बे में यात्रियों के लिए पैर रखने की जगह नहीं

रायपुर रेलवे ने त्योहारों पर हजारों स्पेशल ट्रेने चलाकर यात्रियों की भीड़ कम करने के कई दावे किए थे. लेकिन हकीकत ये है कि ट्रेनों के जनरल डिब्बे में यात्रियों के लिए पैर रखने की जगह नहीं है. आलम ये है कि यात्री ट्रेन के दरवाजे के ऊपर बैठकर यात्रा करने को मजबूर हो गए है. बिलासपुर-ओखा ट्रेन आज सोमवार को जब रायपुर रेलवे स्टेशन पहुंची तो इसमें यात्रियों की भारी भीड़ देखी गई. ट्रेन के जनरल डिब्बे में पैर रखने की जगह तक नहीं थी. ट्रेन में आलम ये था कि जनरल डिब्बे में यात्री दरवाजे के ऊपर बैठकर और दरवाजे के पास ही एक कपड़ा बांधकर यात्रा करने को मजबूर नजर आए. लेकिन ऐसे यात्रा करने जानलेवा साबित हो सकता है. सीसीटीवी से निगरानी कर रही आरपीएफ यात्रियों की सुरक्षा व्यवस्था को और बेहतर बनाने तथा आपराधिक एवं संदिग्ध गतिविधियों की रोकथाम के क्रम में बिलासपुर रेल मंडल के 10 स्टेशनों में सीसीटीवी कैमरे लगाए गये हैं जिसमें बिलासपुर-105, रायगढ स्टेशन में 32, पेण्ड्रारोड स्टेशन में 16, अनुपपुर स्टेशन में 32, शहडोल स्टेशन में 16, अकलतरा स्टेशन में 12, चॉंपा स्टेशन में 23, कोरबा स्टेशन में 12, अम्बिकापुर में 14 तथा उमरिया स्टेशन में 15 सहित 10 स्टेशनों में सीसीटीवी कैमरे स्थापित किये जा चुके हैं . ये सभी सीसीटीवी कैमरे पूरे स्टेशन को कवर करने वाली एचडी प्रकार के तथा चेहरे पहचानने वाले साफ्टवेयर जैसी आधुनिक तकनीकी से लेस हैं.  अतिरिक्त सीसीटीव्ही कैमरे की उपलब्धता से स्टेशनों में अपराध में कमी, यात्रियों तथा उनके सामानों की सुरक्षा में वृद्धि, संदिग्ध गतिविधियों की रोकथाम होगी तथा साक्ष्य संग्रहण करने में आसानी होगी. स्टेशनों में सुव्यवस्थित यातायात बनाने के साथ ही भीड़ का बेहतर प्रबंधन करने में भी सहायता मिलेगी. जिसका सीधा लाभ यात्रियों को सुरक्षित व भयमुक्त यात्रा के रूप में मिलेगा. साथ ही साथ रेलवे की संपत्ति को नुकसान पहुंचाने वाले शरारती तत्वों और रेल में अपराध करने वालों पर भी अंकुश लगाने में मदद मिलेगी.

धरने पर बैठे अधिवक्ता: गाजियाबाद ही नहीं झांसी में भी विरोध प्रदर्शन, CM के नाम सौंपा ज्ञापन

गाजियाबाद गाजियाबाद कोर्ट में वकीलों पर हुए लाठीचार्ज के बाद प्रदेश के सभी जिलों के वकील अनिश्चितकालीन हड़ताल पर है। गाजियाबाद में जिला बार एसोसिएशन का मुख्य गेट धरना स्थल बनाया गया है। जहां पर सभी धरना दे रहे हैं। कोर्ट की तरफ आने वाले सभी गेट बंद कर दिए गए हैं। गाजियाबाद की जिला जज कोर्ट से दूसरे कोर्ट में केस ट्रांसफर के आमला को लेकर हुऐ विवाद के वाद वकीलों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में दोषी अफसरों पर करवाई की मांग को लेकर आज जिला अधिवक्ता संघ ने काम बंद कर हड़ताल पर हैं। इतना ही नहीं जोरदार प्रदर्शन किया। कलेक्ट्रेट में प्रदेश के मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन दिया। गाजियाबाद की जिला कोर्ट में वकीलों पर हुए लाठीचार्ज कार्रवाई के विरोध में अधिवक्ताओं की हड़ताल शुरू हो गई है। बार सभागार में अधिवक्ता धरने पर बैठ गए हैं।

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet