LATEST NEWS

जहीर ने फ्लाइट में की सोनाक्षी संग मस्ती, अभिनेत्री को पति की ‘प्रेम भाषा’ ने किया परेशान

मुंबई, इसी साल शादी के बंधन में बंधी फिल्म जगत की “दबंग” अभिनेत्री सोनाक्षी सोशल मीडिया पर एक्टिव रहती हैं और अक्सर पति जहीर संग मजेदार पोस्ट शेयर करती रहती हैं। इस बीच अभिनेत्री ने एक नया वीडियो शेयर किया है, जिसमें उनके साथ पति जहीर मस्ती करते नजर आ रहे हैं। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया वीडियो फ्लाइट के अंदर का है, जिसमें सोनाक्षी और जहीर एक साथ बैठे नजर आ रहे हैं। वीडियो में सोनाक्षी चेहरे पर मास्क लगाकर सोती नजर आ रही हैं। वहीं, जहीर उनके चेहरे से मास्क हटाकर मस्ती करते नजर आ रहे हैं। मास्क हटाते ही सोनाक्षी हंस देती हैं और मजाकिया तौर पर जहीर को मारने का इशारा करती हैं। वीडियो को इंस्टाग्राम पर शेयर कर सोनाक्षी सिन्हा ने कैप्शन में लिखा “जब आप ऐसे आदमी से शादी करते हैं, जिसकी प्रेम भाषा आपको परेशान करना है।” सोनाक्षी के वीडियो को उनके प्रशंसक काफी पसंद कर रहे हैं और उसपर मजेदार कमेंट्स कर रहे हैं। इससे पहले सोनाक्षी ने इंटरनेट पर जहीर संग खूबसूरत तस्वीर शेयर कर प्रशंसकों को दीपावली की शुभकामनाएं दी थी। इंस्टाग्राम पर तस्वीरें शेयर कर अभिनेत्री ने कैप्शन में लिखा, “हर घर में रोशनी, हर घर में खुशी, आप सब के लिए हमारी यही दुआ।” तस्वीरों में सोनाक्षी पति जहीर के साथ पोज देती नजर आ रही हैं। इस दौरान पति-पत्नी एक-दूसरे को देखकर हंसते नजर आ रहे हैं।इससे पहले सोनाक्षी ने ‘पूकी’ के साथ तस्वीरें शेयर की थी। तस्वीरों को शेयर कर दबंग अभिनेत्री ने कैप्शन में लिखा ‘पूकी का अंदाजा लगाइए’। अभिनेत्री ने मजेदार कैप्शन के साथ यह फैसला अपने फॉलोअर्स पर छोड़ दिया कि उनका पूकी कौन है, उनके पति जहीर इकबाल या उनका नया पालतू दोस्त। सोनाक्षी और जहीर ने 7 साल की डेटिंग के बाद 23 जून को मुंबई में शादी की थी। उनकी पहली मुलाकात बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान द्वारा आयोजित एक पार्टी में हुई थी। दोनों ने मुंबई में रिसेप्शन दिया था, जिसमें सलमान खान, संजय लीला भंसाली, काजोल, तब्बू, योयो हनी सिंह समेत फिल्म जगत के तमाम सितारों ने शिरकत की थी। जहीर भी एक अभिनेता हैं और उन्होंने 2019 में अभिनय की दुनिया में कदम रखा था। जहीर ने सलमान खान फिल्म्स के बैनर तले निर्मित ‘नोटबुक’ से शुरुआत की थी। इस बीच सोनाक्षी के वर्कफ्रंट की बात करें अभिनेत्री अपने पति के साथ आगामी प्रोजेक्ट ‘तू है मेरी किरण’ में स्क्रीन साझा करने के लिए तैयार हैं। इससे पहले सोनाक्षी और जहीर फिल्म ‘डबल एक्सएल’ में साथ काम कर चुके हैं। फिल्म में इनके साथ हुमा कुरैशी भी अहम रोल में थीं।

दिल्ली से आए छात्रों की तेज रफ्तार कार जा घुसी कंटेनर में, एक छात्र की मौत, पांच घायल

इंदौर अपने दोस्त से मिलने दिल्ली, नोएडा, मुज्जफरपुर से आए युवकों की कार इंदौर-देवास रोड पर एक कंटेनर में जा घुस। छात्र इंदौर से भोपाल की तरफ जा रहे थे। इस हादसे में एक छात्र की मौत हो गई, जबकि पांच घायल हो गए। सभी को उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती किया गया है। हादसे में मृत छात्र का नाम धेर्य है, जबकि श्रेयांश सिंह, अभय वर्मा, रोहित पुनिया, मोहित और विनायक सिंह घायल हुए हैै। सभी छात्र वेल्लोर विश्व विद्यालय में बीटेक की पढ़ाई कर रहे है। वे दीपावली त्यौहार पर छुट्टी होने के कारण इंदौर के विजय नगर क्षेत्र में रहने वाले अपने दोस्त राज से मिलने आए थे। दिल्ली से किराए की कार लेकर आए दोस्त राज से मिलने के बाद सोमवार अल सुबह भोपाल जाने के लिए निकलेे थे और एबी रोड पर कार कंटेनर में जा घुसी।आगे की सीट पर बैठे धेर्य की मौके पर ही मौत हो गई,जबकि अभय वर्मा और श्रेयांश की हालत नाजुक हैै। दोनों को वैंटिलेटर पर रखा गया हैै। पिछले हिस्से में जा घुसी थी कार कार कंटेनर के पिछले हिस्से में घुस गई थी। कार को लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद निकाला और दरवाजे के शीशे तोड़कर घायलों को निकाला। पुलिस अफसरों ने घायलों के दोस्त राज को भी मौके पर बुलाया और दोस्तों के परिजनों को सूचना देने के लिए कहा। घायल छात्रों के परिजन भी इंदौर के लिए रवाना हो गए। पुलिस ने कंटेनर को जब्त कर लिया हैै। कंटेनर चालक फरार है।

विद्यालयों में बच्चों की कम संख्या को लेकर विद्यालय बंद करने की बात पर गरमाई सियासत, माया- प्रियंका ने सरकार पर साधा निशाना

लखनऊ प्रदेश में परिषदीय विद्यालयों में बच्चों की कम होती संख्या को लेकर ऐसे विद्यालयों का पास के विद्यालयों में संविलियन (मर्ज) कराने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इसके तहत 50 से कम नामांकन वाले विद्यालयों को चिह्नित कर उनके पास के विद्यालय में भेजने को लेकर सभी जिलों में रिपोर्ट तैयार करने का निर्देश दिया गया है। वहीं जर्जर विद्यालयों को भी एक महीने में ध्वस्त कराने की प्रक्रिया पूरी करने को कहा गया है। इस तरह के निर्देशों के बाद प्रदेश में सियासत गरमा गई है। बसपा सुप्रीमों मायावती और कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने सरकार पर निशाना साधा है। प्रियंका ने कहा कि यह दलित और पिछड़ों के खिलाफ फैसला उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकार ने 27,764 प्राइमरी और जूनियर स्कूलों को बंद करने का फैसला लिया है। यह कदम शिक्षा क्षेत्र के साथ-साथ दलित, पिछड़े, गरीब और वंचित तबकों के बच्चों के खिलाफ है। यूपीए सरकार शिक्षा का अधिकार कानून लाई थी जिसके तहत व्यवस्था की गई थी कि हर एक किलोमीटर की परिधि में एक प्राइमरी विद्यालय हो ताकि हर तबके के बच्चों के लिए स्कूल सुलभ हो।कल्याणकारी नीतियों और योजनाओं का मकसद मुनाफा कमाना नहीं बल्कि जनता का कल्याण करना है। भाजपा नहीं चाहती कि कमजोर तबके के बच्चों के लिए शिक्षा सुलभ हो। बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा 50 से कम छात्राें वाले बदहाल 27,764 परिषदीय प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों को बंद करने का फैसला उचित नहीं है। ऐसे में गरीब बच्चे आखिर कहां और कैसे पढ़ेंगे। राज्य सरकार को दूसरे स्कूलों में उनका विलय करने के बजाय उनमें जरूरी सुधार करके बेहतर बनाने के उपाय करने चाहिए। बसपा सुप्रीमो ने रविवार को सोशल मीडिया पर जारी बयान में कहा कि यूपी व देश के अधिकतर राज्यों में खासकर प्राइमरी व सेकंडरी शिक्षा का बुरा हाल है। इसकी वजह से गरीब परिवारों के करोड़ों बच्चे अच्छी शिक्षा से दूर होने के साथ सही शिक्षा से भी वंचित हैं। ओडिसा सरकार द्वारा कम छात्राें वाले स्कूलों को बंद करने का फैसला भी अनुचित है। सरकारों की इसी गरीब व जनविरोधी नीतियों का परिणाम है कि लोग प्राइवेट स्कूलों में अपने बच्चों को पढ़ाने को मजबूर हो रहे हैं। जैसा कि सर्वे से स्पष्ट है, लेकिन सरकार द्वारा शिक्षा पर समुचित धन व ध्यान देकर इनमें जरूरी सुधार करने के बजाय इनका बंद करना ठीक नहीं है। बैठक में दी गई है यह जानकारी हाल ही में प्रदेश के सभी मंडलीय सहायक शिक्षा निदेशक व बेसिक शिक्षा अधिकारियों की बैठक में यह जानकारी दी गई कि इस सत्र में बच्चों की संख्या 1.49 करोड़ है। वहीं केंद्र सरकार द्वारा विद्यालयों को पूर्ण रूप से क्रियाशील व औचित्यपूर्ण बनाने के निर्देश दिए गए हैं। केंद्र ने अपेक्षा की है कि कम नामांकन वाले विद्यालयों का पास के अन्य विद्यालयों में संविलियन (मर्ज) करने की सम्भावना देख ली जाए। 50 से कम नामांकन वाले प्राथमिक विद्यालयों से जुड़ी प्रक्रिया प्राथमिकता पर पूरी की जाए। इसे ध्यान में रखकर कार्ययोजना तैयार की जाए कि उस ग्राम पंचायत में मानक विद्यालय है या नहीं। किस विद्यालय को पास के अन्य विद्यालय में मर्ज किया जा सकता है। बच्चों को कितनी दूरी तय करनी होगी, भवन व शिक्षकों, परिवहन की उपलब्धता, नहर, नाला, सड़क या हाईवे आदि को देखते हुए हर विद्यालय के लिए रिपोर्ट तैयार की जाए।  

बर्थडे गर्ल शनाया कपूर ने शेयर की स्टाइलिश तस्वीरें

मुंबई,  बॉलीवुड में अपनी पहली फिल्म के साथ धमाल मचाने को तैयार अभिनेत्री शनाया कपूर ने सोशल मीडिया पर अपने जन्मदिन की ताजा तस्वीरें शेयर की हैं। तस्वीरों में अभिनेत्री स्टाइलिश और खूबसूरत लग रही हैं। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर तस्वीरें शेयर कर अभिनेत्री ने कैप्शन में लिखा, “मुझे मेरे बर्थडे डिनर की ड्रेस से प्यार है।” वीडियो में अभिनेत्री अपने लुक और ड्रेस को फ्लॉन्ट करती नजर आ रही हैं। 2 नवंबर को जन्मीं अभिनेत्री इस साल 25 साल की हो गई हैं। अभिनेत्री को बर्थडे की शुभकामनाएं देने के लिए मनोरंजन जगत के तमाम सितारों ने सोशल मीडिया का सहारा लिया। जानकारी के अनुसार शनाया संयुक्त अरब अमीरात में अपना बर्थडे मना रही हैं। दुबई से शेयर की गई तस्वीरें उनके बर्थडे बैश की है, जिसमें वह अपनी स्टाइलिश ड्रेस में एक से बढ़कर एक पोज देती नजर आ रही हैं। शनाया “शक्ति” अभिनेता संजय कपूर और महीप कपूर की बेटी हैं। संजय-महीप ने 1997 में शादी की थी। उनके दो बच्चे शनाया और जहान हैं। इस बीच शनाया के वर्कफ्रंट की बात करें तो अभिनेत्री शशांक खेतान निर्देशित फिल्म “बेधड़क” से डेब्यू करने जा रही हैं। यह करण जौहर की होम प्रोडक्शन फिल्म है। इसके अलावा अभिनेत्री की झोली में और भी कई बड़े प्रोजेक्ट्स हैं। शनाया कपूर साउथ सुपरस्टार मोहनलाल के साथ “वृषभ” में भी नजर आएंगी। पैन-इंडिया फिल्म में अभिनेत्री एक राजकुमारी की भूमिका निभाती नजर आएंगी। फिल्म का निर्देशन नंदा किशार कर रहे हैं। फिल्म में काम करने को लेकर शनाया ने कई बार अपना उत्साह जाहिर किया है।  

प्रदेश के 27000 हजार विद्यालयों को बंद करने की बात सरकार ने किया खंडन

लखनऊ यूपी में 27 हजार प्राथमिक विद्यालय बंद होने की बात का सरकार ने खंडन कर दिया है। बेसिक शिक्षा की महानिदेशक कंचन वर्मा ने कहा कि मीडिया में ऐसी खबरें चल रही हैं जिनमें प्रदेश के 27000 हजार विद्यालयों को बंद करने की बात कही जा रही है। यह बातें निराधार और भ्रामक हैं। उन्होंने कहा कि ऐसी कोई प्रक्रिया गतिमान नहीं है। एक बयान जारी करते हुए कंचन वर्मा ने कहा कि 27000 प्राथमिक विद्यालयों को निकटवर्ती विद्यालयों में विलय करते हुए बंद करने की बात कही जा रही है। यह बिल्कुल भ्रामक एवं निराधार है। प्रदेश में किसी भी स्कूल को बंद नहीं किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश का प्राथमिक शिक्षा विभाग विद्यालयों में मानव संसाधन और आधारभूत सुविधाओं के विकास, शिक्षा की गुणवत्ता को बेहतर करने तथा छात्रों, विशेषकर बालिकाओं के, ड्राप आउट दर को कम करने के लिए सतत प्रयत्नशील है।  इस दृष्टि से समय-समय पर विभिन्न अध्ययन किए जाते हैं। हमारा उदेश्य शिक्षा की गुणवत्ता को और बेहतर करना है। उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकार ने 27,764 प्राइमरी और जूनियर स्कूलों को बंद करने का फैसला लिया है। यह कदम शिक्षा क्षेत्र के साथ-साथ दलित, पिछड़े, गरीब और वंचित तबकों के बच्चों के खिलाफ है। यूपीए सरकार शिक्षा का अधिकार कानून लाई थी जिसके तहत व्यवस्था की गई थी कि हर एक किलोमीटर की परिधि में एक प्राइमरी विद्यालय हो ताकि हर तबके के बच्चों के लिए स्कूल सुलभ हो।कल्याणकारी नीतियों और योजनाओं का मकसद मुनाफा कमाना नहीं बल्कि जनता का कल्याण करना है। भाजपा नहीं चाहती कि कमजोर तबके के बच्चों के लिए शिक्षा सुलभ हो। मायावती ने कहा कि यह फैसला उचित नहीं बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा 50 से कम छात्राें वाले बदहाल 27,764 परिषदीय प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों को बंद करने का फैसला उचित नहीं है। ऐसे में गरीब बच्चे आखिर कहां और कैसे पढ़ेंगे। राज्य सरकार को दूसरे स्कूलों में उनका विलय करने के बजाय उनमें जरूरी सुधार करके बेहतर बनाने के उपाय करने चाहिए। बसपा सुप्रीमो ने रविवार को सोशल मीडिया पर जारी बयान में कहा कि यूपी व देश के अधिकतर राज्यों में खासकर प्राइमरी व सेकंडरी शिक्षा का बुरा हाल है। इसकी वजह से गरीब परिवारों के करोड़ों बच्चे अच्छी शिक्षा से दूर होने के साथ सही शिक्षा से भी वंचित हैं। ओडिसा सरकार द्वारा कम छात्राें वाले स्कूलों को बंद करने का फैसला भी अनुचित है। सरकारों की इसी गरीब व जनविरोधी नीतियों का परिणाम है कि लोग प्राइवेट स्कूलों में अपने बच्चों को पढ़ाने को मजबूर हो रहे हैं। जैसा कि सर्वे से स्पष्ट है, लेकिन सरकार द्वारा शिक्षा पर समुचित धन व ध्यान देकर इनमें जरूरी सुधार करने के बजाय इनका बंद करना ठीक नहीं है।

एक ही स्थान पर मिलेगी खाद, बीज, मिट्टी और कृषि उपकरणों की जानकारी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि पीएम किसान समृद्धि केन्द्र वन स्टॉप सेंटर के रूप में कार्य करेंगे। इनमें खाद, बीज, कृषि उपकरण और मिट्टी परीक्षण के अतिरिक्त खेती-किसानी से संबंधित अन्य जानकारियाँ भी उपलब्ध कराई जायेंगी। उल्लेखनीय है कि 3 सितम्बर को मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सहकारिता विभाग और नर्मदा नियंत्रण मण्डल के कार्यों की समीक्षा बैठक में प्रत्येक ग्राम पंचायत में पीएम किसान समृद्धि केन्द्र स्थापित किये जाने के निर्देश दिये थे। पीएम किसान समृद्धि केन्द्रों का उद्देश्य है कि एक ही स्थान पर किसानों को मिट्टी, बीज, उर्वरक इत्यादि की जानकारी उपलब्ध कराई जाये। इसके साथ ही इन केन्द्रों को कस्टम हॉयरिंग सेंटर्स से जोड़कर किसानों को कृषि संबंधी छोटे और बड़े उपकरण भी उपलब्ध कराये जायें। किसानों को कृषि की बेहतर पद्धतियों और विभिन्न शासकीय योजनाओं के बारे में जानकारियाँ प्रदान की जायें। किसानों को मिलेंगे ये लाभ ग्राम पंचायतों में पीएम किसान समृद्धि केन्द्र स्थापित हो जाने से किसानों को अन्य स्थानों पर नहीं जाना पड़ेगा। उन्हें केन्द्र में ही खेती-किसानी के लिये आवश्यक सभी संसाधन उपलब्ध होंगे। संसाधन उपलब्ध न होने पर किसान समृद्धि केन्द्र समन्वयक की भूमिका निभाकर उन्हें संसाधन उपलब्ध करायेगा। इससे किसानों का खाद, बीज, उर्वरक और कृषि उपकरणों की खरीदी के लिये आने-जाने का समय भी बचेगा और अन्य व्यय भी नहीं होंगे। उन्हें किसान समृद्धि केन्द्र पर ही गुणवत्तापूर्ण सामग्री उपलब्ध होगी, जिससे वे बेहतर उपज भी प्राप्त कर सकेंगे। किसान समृद्धि केन्द्र पर रहेगी हेल्प-डेस्क पीएम किसान समृद्धि केन्द्र पर हेल्प-डेस्क भी रहेगी। यहाँ से मृदा विश्लेषण और मृदा परीक्षण के आधार पर पोषक तत्वों के उपयोग की जानकारी मिलेगी। मौसम पूर्वानुमान की जानकारी मिलेगी। केन्द्र से फसल बीमा, ड्रोन, कृषि वस्तुओं की जानकारी के साथ अधिक लाभार्जन के लिये फसलों के पेटर्न के पैकेज संबंधी जानकारी भी मिलेगी। प्रगतिशील किसानों का रहेगा व्हाट्सएप ग्रुप पीएम किसान समृद्धि केन्द्र के संचालक कृषि विभाग और कृषि संबंधी कार्यक्रम और गतिविधियों से जुड़े रहेंगे। पीएम किसान समृद्धि केन्द्र से जुड़े प्रगतिशील किसानों के किसान समृद्धि समूह नामक व्हाट्स-अप ग्रुप का निर्माण भी किया जायेगा।

कांकेर नक्सल मुठभेड़ में शामिल जवान केंद्रीय गृहमंत्री दक्षता पदक होंगे सम्मानित

कांकेर  कांकेर पुलिस अधीक्षक आई के एलिसेला समेत जिले के 58 जवान केंद्रीय दक्षता पदक से सम्मानित हुए हैं. उन्हें ये सम्मान हापाटोला मुठभेड़ में सफल ऑपरेशन पर दिया गया. इस मुठभेड़ में लगभग 1 करोड़ 80 लाख के इनामी 29 नक्सली मारे गए थे. कांकेर के जवानों को सम्मान: गृह मंत्रालय की तरफ से हर साल विशेष ऑपरेशन, जांच और फोरेंसिक विज्ञान के क्षेत्र में बेहतर काम करने वाले देशभर के पुलिस अधिकारी व कर्मचारियों को केंद्रीय गृहमंत्री दक्षता पदक से सम्मानित किया जाता है. साल 2024 में छत्तीसगढ़ के 182 अधिकारी व कर्मचारियों को सम्मानित किए जाने के साथ ही कांकेर के पुलिस अधीक्षक आई. कल्याण ऐलिसेला के अलावा जिले के अन्य 57 अधिकारियों व कर्मचारियों को इस पदक से सम्मानित किए जाने की घोषणा दिवाली के दिन की गई. इस पदक की घोषणा हर साल 31 अक्टूबर को सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के अवसर पर की जाती है. 16 अप्रैल 2024 को मारे गए थे 29 नक्सली: कांकेर पुलिस अधीक्षक आई के एलिसेला ने कहा कि छत्तीसगढ़ और कांकेर जिला पुलिस के लिए ये सम्मान बड़ी उपलब्धि है. 16 अप्रैल 2024 को हापाटोला मुठभेड़ में 29 नक्सली मारे गए थे. उन पर 1 करोड़ 80 लाख का इनाम घोषित था. इनमें कई बड़े नक्सली शामिल थे. इस घटना के बाद कांकेर में नक्सली घटनाओं में काफी कमी आई है. इस घटना के बाद लोकसभा चुनाव हुआ था जो काफी शांतिपूर्ण हुआ. इस में नक्सली एनकाउंटर का काफी महत्व रहा. आई के एलिसेला ने बताया कि इस सफल एनकाउंटर को लेकर केंद्रीय गृहमंत्री दक्षता पदक की घोषणा की गई. इस ऑपरेशन में शामिल 60 लोगों को इस पदक से सम्मानित किया गया. बाकी लोगों के लिए भी वीरता पदक की अनुशंसा की गई है. अमित शाह के दौरे के बाद हापाटोला मुठभेड़: कांकेर जिले के कलपर-हापाटोला मुठभेड़ के कुछ माह पहले गृहमंत्री अमित शाह ने छत्तीसगढ़ प्रवास के दौरान अगले साल तक नक्सलियों का सफाया करने की बात कहीं थी. इसके बाद ही ये ऑपरेशन चलाया गया. एसपी आई कल्याण ऐलीसेला ने कांकेर और सीमावर्ती जिलों की सीमा पर नक्सल ऑपरेशन के लिए खाका तैयार किया और अंदरुनी इलाके में नेटवर्क बढ़ाया. कलपर हापाटोला पहाड़ी में नक्सलियों की उपस्थिति का इनपुट मिलने पर नक्सलियों के कैंप पर हमला बोलने की रणनीति तैयार की गई. इस ऑपरेशन में पखांजुर एएसपी प्रशांत शुक्ला, पखांजुर डीएसपी रवि कुमार कुजूर, पखांजुर थाना प्रमारी लक्ष्मण केवट और तत्कालीन बांदे थाना प्रभारी रामेश्वर देशमुख ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक की रणनीति पर ऑपरेशन किया. यह आपरेशन उस समय का सबसे बड़ा ऑपरेशन था, जिसमें 29 नक्सलियों को मार गिराने में कांकेर पुलिस और अन्य बल को सफलता मिली. नक्सलियों के कई बड़े लीडर एनकाउंटर में मारे गए. कांकेर मुठभेड़ समेत कई ऑपरेशनों में विशेष योगदान इस सम्मानित सूची में उन पुलिसकर्मियों के नाम शामिल हैं, जिन्होंने कांकेर नक्सल मुठभेड़ समेत विभिन्न अभियानों में महत्वपूर्ण योगदान दिया है. इनके साहस और निडरता के कारण इन अभियानों में सफलता प्राप्त हुई. इनकी बहादुरी से ही अंतिम सांसें ले रहा नक्सलवाद छत्तीसगढ़ का नाम पूरे देश में कभी नक्सल प्रभावित राज्य के रूप में नकारात्मक रूप में लिया जाता था. साल की शुरुआत में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने सात राज्यों के डीजीपी और मुख्य सचिवों की बैठक लेकर नक्सलवाद के खात्मे के लिए खाका तैयार किया. छत्तीसगढ़ के पुलिस अफसरों और जवानों में उन्होंने ऐसा जोश भरा कि इसके बाद सिलसिलेवार मुठभेड़ों का दौर शुरू हो गया. कांकेर से लेकर नारायणपुर व बीजापुर में पुलिस अफसरों की रणनीति और मैदान में जवानों की बहादुरी से इसे अंजाम तक पहुंचाया गया. यही वजह रही कि अवॉर्ड सूची में छत्तीसगढ़ के जवानों व पुलिस अफसरों की संख्या पूरे देश में सर्वाधिक है.

दीपावली के बाद ‘वास्तविकता’ में वापस लौटीं अभिनेत्री सारा अली खान

मुंबई,  “केदारनाथ” अभिनेत्री और पटौदी खानदान की लाडली सारा अली खान रोशनी के त्योहार दीपावली के जश्न के बाद अब काम पर वापस लौट चुकी हैं। अभिनेत्री ने सोशल मीडिया पर एक खूबसूरत पोस्ट शेयर किया है। सारा अली खान ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम के स्टोरी सेक्शन पर एक उगते सूरज की तस्वीर डाली और कैप्शन में लिखा “दीपावली के बाद शूटिंग का दिन। वास्तविकता में वापसी और हां अभी भी सूरज का पीछा करना है।” हालांकि, अभिनेता सैफ अली खान और अमृता सिंह की बेटी सारा ने यह नहीं बताया कि वह किस फिल्म की शूटिंग कर रही हैं। 25 अक्टूबर को सारा ने खुलासा कर फैंस को जानकारी दी कि वह फिल्म निर्माता अमर कौशिक और अभिनेता आयुष्मान खुराना के साथ हिमाचल प्रदेश के मनाली में जासूसी-कॉमेडी फिल्म की शूटिंग कर रही हैं। अभिनेत्री ने हाल ही में तस्वीरें शेयर कर बताया कि उन्होंने 24 मीटर ऊंचे हिडिंबा देवी मंदिर का दौरा किया। सारा ने निर्देशक और अभिनेता के साथ अलाव के पास बैठे हुए कई तस्वीरें शेयर की। एक तस्वीर में अभिनेत्री काले और सफेद रंग की हुडी के साथ डार्क कलर की जींस और इयरमफ्स में नजर आ रही हैं। कौशिक और आयुष्मान भी काले रंग के कपड़े पहने नजर आ रहे हैं। इससे पहले दीपावली पर सारा ने भाई इब्राहिम अली खान के साथ तस्वीरें शेयर कर भाई-बहन के बीच के खूबसूरत रिश्ते को दिखाया था। सारा अपने भाई के साथ ‘कभी खुशी कभी गम’ पल को एंजॉय करती नजर आई थीं। सारा ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर इब्राहिम के साथ अपनी तस्वीरें पोस्ट की और कैप्शन में लिखा, “कभी खुशी कभी गम मेरे भाई जान के साथ, यह हमेशा मजेदार होता है। कभी हंसी और कभी-कभी वह डांटता है और अप्पा जान वही करेंगी जो उन्हें कहा जाएगा।”

जैतहरी तहसील के ग्राम पंचायत अमगवां में राजस्व एवं जन कल्याण शिविर बुधवार 06 नवम्बर को

अनूपपुर जिला प्रशासन द्वारा तहसील जैतहरी के ग्राम पंचायत अमगवां में बुधवार 06 नवम्बर 2024 को ग्राम पंचायत परिसर में राजस्व सहित जन समस्याओं के निवारण के लिए शिविर का आयोजन किया जाएगा। शिविर में ग्राम पंचायत अमगवां सहित नगरीय निकाय जैतहरी तथा ग्राम पंचायत बैहार, गौरेला, पगना, झाईंताल, गोबरी, खोलाड़ी, सिवनी, लहरपुर, पचौहा, टकहुली, मौहरी, महुदा, क्योंटार के नागरिकगण लाभान्वित हो सकेंगे।    कलेक्टर श्री हर्षल पंचोली ने तहसीलदार जैतहरी व जनपद पंचायत जैतहरी के सीईओ एवं मुख्य नगरपालिका अधिकारी जैतहरी को शिविर के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने शिविर में जन समस्या रजिस्टर एवं राजस्व प्रकरण रजिस्टर संधारित करते हुए प्रकरणों के निराकरण की कार्यवाही सुनिश्चित करने को कहा है। शिविर में नामांतरण, बंटवारा, राजस्व संबंधी लंबित प्रकरणों का प्राथमिकता से निराकरण सुनिश्चित किया जाएगा। संबंधित ग्राम पंचायतों एवं नगरीय निकाय के नागरिकगणों से राजस्व एवं जन कल्याण शिविर का लाभ उठाने की अपील की गई है।

जापान ने जीता आईआईएचएफ आइस हॉकी महिला एशिया चैम्पियनशिप का खिताब

बीजिंग जापान ने बीजिंग के शौगांग आइस हॉकी एरेना में चीन को 5-0 से हराकर आईआईएचएफ आइस हॉकी महिला एशिया चैम्पियनशिप का खिताब अपने नाम कर लिया। जापान ने शुरू से ही नियंत्रण बनाए रखा, पहले दौर में 23 शॉट लगाए और एक गोल के साथ शुरुआती बढ़त हासिल की। चीन ने दूसरे दौर में अपना बचाव कड़ा किया, जिससे जापान के स्कोरिंग के मौके सीमित हो गए, लेकिन अंतर को पाटने में असफल रहा। अंतिम दौर में, जब चीन ने बराबरी करने के लिए कड़ी मेहनत की, तो घरेलू टीम की गलतियाँ बढ़ने लगीं, जिससे जापान को चार और गोल करने और 5-0 की जीत के साथ चैंपियनशिप पर कब्ज़ा करने का मौका मिला। इससे पहले रविवार को कजाकिस्तान ने पेनल्टी शूटआउट में दक्षिण कोरिया को 5-4 से हराकर तीसरा स्थान हासिल किया। टूर्नामेंट में चीन, जापान, दक्षिण कोरिया और कजाकिस्तान की टीमें शामिल थीं। यह टूर्नामेंट तीन दिनों तक राउंड-रॉबिन प्रारूप में खेला गया। अगला संस्करण 2025 में कजाकिस्तान की मेजबानी में आयोजित किया जाएगा।    

घरेलू विवाद के बाद निलंबित जवान ने आरक्षक पत्नी की गला घोंटकर हत्या कर दी

बालाघाट  एसएफ (विशेष बल) से निलंबित सनकी जवान ने रविवार रात पुलिस लाइन में पदस्थ आरक्षक पत्नी की गला घोंटकर हत्या कर दी। हत्या के बाद आरोपित पत्नी के शव के पास रहा और सुबह लगभग 7.30 बजे कोतवाली पहुंचकर आत्मसमर्पण कर दिया। मामला कोतवाली क्षेत्र के वार्ड क्रमांक-13 महाराणा प्रताप नगर की है। हत्या की वजह घरेलू विवाद बताया गया है। विशाल बघेल पत्नी उपासना बघेल और दो साल के बेटे के साथ रहता है गली नंबर पांच में गेंदलाल सनोडिया के मकान में सिवनी निवासी विशाल बघेल पत्नी उपासना बघेल और दो साल के बेटे के साथ रहता है। अगस्त 2023 को सुसर, साले और बुआ सास पर फायरिंग कर घायल करने के मामले में विशाल जेल में है, जो 4 फरवरी 2024 को जमानत पर छूटा था। रात में विशाल और उपासना के बीच घरेलू विवाद हुआ था मृतका पुलिस लाइन बालाघाट में महिला आरक्षक के पद पर थी। 3 नवंबर, रविवार की रात विशाल और उपासना के बीच घरेलू विवाद हुआ था। सूत्रों के मुताबिक, विशाल अपने ऊपर दर्ज सास, साले की हत्या के प्रयास के प्रकरण में राजीनामा करने का दबाव बना रहा था। आवेश में आकर उपासना की गला घोंटकर हत्या कर दी विशाल ने आवेश में आकर उपासना की गला घोंटकर हत्या कर दी। सुबह घटना का पता तब चला, जब विशाल अपने दो साल के बेटे के साथ कोतवाली पहुंचा और पत्नी की हत्या करने की जानकारी दी। ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों ने इसकी सूचना वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को दी। एफएसएल की टीम पहुंची और बारीकी से जांच की पुलिस ने तस्दीक करते हुए कमरे से शव बरामद किया। मौके पर एएसपी विजय डावर, कोतवाली टीआइ प्रकाश वास्कले सहित एफएसएल की टीम पहुंची और बारीकी से जांच की। पुलिस ने मृतका के स्वजनों को सूचना दे दी है। दीपावली से पहले साथ में की थी घर की साफ-सफाई मकान मालिक गेंदलाल सनोडिया की पत्नी माधुरी ने बताया कि विशाल और उपासना दोनों कुछ महीनों से ही साथ रह रहे थे। दोनों ने दीपावली से पहले साथ में घर की साफ-सफाई की थी। माधुरी का कहना था कि वह दीपावली मनाने सिवनी अपने घर गए थे और रविवार रात को ही बालाघाट लौटे थे। एक साल पहले भी विशाल उपासना की हत्या करना चाहता था सुबह सूचना मिली कि विशाल ने उपासना की हत्या कर दी है। जानकारी में सामने आया है कि एक साल पहले भी विशाल उपासना की हत्या करना चाहता था। इसके लिए वह सिवनी स्थित अपने ससुराल लोनिया गांव गया था, लेकिन तब उपासना घर पर नहीं थी। इस बीच उसने अपने साले और बुआ सास पर गोली चलाई थी। इसके कुछ दिन पहले भी विशाल ने अपने ससुर पर जानलेवा हमला किया था।

एक ओवर में सबसे अधिक रन बनाने वाले खिलाड़ियों में शीर्ष पर हैं श्रेयस

नई दिल्ली  अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में एक ओवर में सबसे अधिक रन बनाने वाले खिलाड़ियों में चार भारतीय भी हैं। इसमें नंबर एक पर हैं श्रेयस अय्यर। आजकल भारतीय टीम से बाहर चल हरे श्रेयस ने एक ओवर में 31 रन बनाए हैं। श्रेयस ने साल 2019 में वेस्टइंडीज के खिलाफ ये रिकॉर्ड बनाया था। श्रेयस ने विशाखापत्तनम एकदिवसीय में वेस्टइंडीज के गेंदबाज रोस्टन चेज के एक ही ओवर में 31 रन बना दिये थे।इस दौरान श्रेयस ने 4 छक्के और एक चौका लगाया था। श्रेयस ने तब 32 गेंदों पर 53 रन बनाये थे। वहीं महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर दूसरे नंबर है हैं।  सचिन ने 1999 में हैदराबाद में हुए एकदिवसीय में न्यूजीलैंड के खिलाफ एक ओवर में ही 28 रन बटोर थे। सचिन ने तब क्रिस ड्रम के एक ओवर में ही चौकों और छक्कों के साथ 150 गेंदों पर 186 रन बनाये थे। तीसरे नंबर पर तेज गेंदबाज जहीर खान का नाम है। जहीर ने साल 2000 में जिम्बाब्वे के खिलाफ बल्लेबाजी करते हुए जोधपुर एकदिवसीय में एक ओवर में 27 रन बना दिये। जहीर ने रन तेज गेंदबाज हेनरी ओलंगा के ओवर में बनाए थे। इस दौरान उन्होंने 4 छक्के लगाये थे। इसके अलावा चौथे नंबर पर पूर्व सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग हैं। सहवाग ने साल 2005 में श्रीलंका के खिलाफ एक ओवर में 26 रन बटोरे थे जिसमें 5 चौके और एक छक्का लगा था। सहवाग ने ये रन श्रीलंका के गेंदबाज दिलहारा लोकुहेटिज की गेंदों पर बनाए थे।        

रूस की श्नाइडर ने जीता डब्ल्यूटीए हांगकांग ओपन का खिताब

हांगकांग  डायना श्नाइडर ने रविवार को ब्रिटिश खिलाड़ी केटी बौल्टर को 6-1, 6-2 से हराकर डब्ल्यूटीए हांगकांग ओपन का खिताब जीत लिया। विश्व में 14वें स्थान पर काबिज शीर्ष वरीयता प्राप्त श्नाइडर ने जर्मनी में बैड होम्बर्ग ओपन, थाईलैंड में हुआ हिन चैंपियनशिप और हंगरी में बुडापेस्ट ग्रैंड प्रिक्स में खिताबी जीत के साथ इस सत्र का अपना चौथा खिताब जीता। खिताबी जीत के बाद 20 वर्षीय रूसी खिलाड़ी ने कहा, मुझे ऐसा लग रहा है कि मैं उच्च स्तर पर थी। निश्चित रूप से,मैं जिस तरह से प्रतिस्पर्धा कर रही हूं, उससे खुश और गौरवान्वित हूं। दूसरी वरीयता प्राप्त और सत्र का अपना तीसरा खिताब जीतने की कोशिश में जुटी बौल्टर ने इस कठिन मैच के बारे में कहा, मैं अपना सर्वश्रेष्ठ देना चाहती थी। लेकिन यह पर्याप्त नहीं था।

बेअंत हत्याकांड: बब्बर खालसा सदस्य राजोआना को नहीं मिली राहत

नई दिल्ली,  उच्चतम न्यायालय ने पंजाब के तत्कालीन मुख्यमंत्री बेअंत सिंह और 16 अन्य की करीब 29 साल पहले हुई हत्या के मामले में मौत की सजा पाए प्रतिबंधित बब्बर खालसा सदस्य 57 वर्षीय राजोआना को अंतरिम राहत देने से सोमवार को इनकार कर दिया। न्यायमूर्ति बी आर गवई, न्यायमूर्ति प्रशांत कुमार मिश्रा और न्यायमूर्ति के वी विश्वनाथन की पीठ ने करीब तीन दशकों से जेल में बंद राजोआना को राहत देने से मना कर दिया तथा इस मामले में पंजाब सरकार को अपना जवाब दाखिल करने के लिए और दो सप्ताह का समय दिया। राजोआना ने अपनी दया याचिका पर फैसला में अत्यधिक देरी के कारण अपनी सजा कम करने की शीर्ष अदालत से गुहार लगाई की थी। शीर्ष अदालत के समक्ष राजोआना की ओर से पेश वरिष्ठ वकील मुकुल रोहतगी ने कहा कि यह चौंकाने वाला मामला है, क्योंकि याचिकाकर्ता 29 साल से हिरासत में है। वह कभी जेल से बाहर नहीं आया। उन्होंने पीठ से गुहार लगाते हुए कहा,“कृपया उसे (याचिकाकर्ता) कुछ अंतरिम राहत दी जाए। उसे देखने दिया जाए कि बाहर क्या है।” इस पर पीठ ने कहा कि इस स्तर पर कोई अंतरिम राहत नहीं दी जा सकती। पीठ ने पंजाब सरकार के वकील से पूछा कि क्या राज्य सरकार ने याचिका पर जवाब दाखिल किया है। इस पर वकील ने निर्देश के लिए समय मांगा। इसके बाद पीठ ने मामले को 18 नवंबर को सुनवाई के सूचीबद्ध करने का निर्देश दिया। सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने अंतरिम राहत की याचिका का विरोध करते हुए कहा कि उन्हें इस मामले में निर्देश लेने की आवश्यकता है। श्री रोहतगी ने दलील देते हुए कहा कि यह संविधान के अनुच्छेद 21 का पूरी तरह से उल्लंघन है, क्योंकि उनकी दया याचिका 12 वर्षों से विचाराधीन है। शीर्ष अदालत ने सितंबर में इस मामले में नोटिस जारी किया था। अदालत ने तीन मई 2023 को दया याचिका पर फैसला करने में 10 साल से अधिक की अत्यधिक देरी के कारण राजोआना की मौत की सजा को कम करने की याचिका को खारिज कर दी थी। तब अदालत ने कहा था कि ऐसे संवेदनशील मुद्दों पर निर्णय लेना कार्यपालिका का अधिकार क्षेत्र है। पंजाब के तत्कालीन मुख्यमंत्री बेअंत सिंह सहित 16 अन्य लोगों की 31 अगस्त 1995 को एक बम विस्फोट में मृत्यु हो गई थी, जबकि एक दर्जन अन्य घायल हो गए थे। इस मामले में याचिकाकर्ता राजोआना को 27 जनवरी 1996 को गिरफ्तार किया गया था। जिला अदालत ने 27 जुलाई 2007 को याचिकाकर्ता के साथ-साथ सह-आरोपी जगतार सिंह हवारा, गुरमीत सिंह, लखविंदर सिंह, शमशेर सिंह और नसीब सिंह को दोषी ठहराया था। याचिकाकर्ता के साथ-साथ सह-आरोपी जगतार सिंह हवारा को मौत की सजा सुनाई गई थी। उच्च न्यायालय ने 10 दिसंबर 2010 को याचिकाकर्ता की दोषसिद्धि और सजा की पुष्टि की थी। हालांकि, उच्च न्यायालय ने जगतार की मौत की सजा को आजीवन कारावास में बदल दिया था।  

सीहोर : हाइवे पर मॉर्निंग वॉक कर रहे तीन लोगों को कार ने कुचला, दो की मौत

सीहोर  सीहोर जिले में सोमवार की सुबह मॉर्निंग वॉक पर निकले तीन लोगों को तेज रफ्तार कार ने कुचल दिया, जिनमें से दो लोगों की मौत हो गई, जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया. घायल व्यक्ति को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है. इस हादसे के बाद कार बीच सड़क पर ही पलट गई थी. उसे क्रेन मशीन से हटाया गया. जानकारी के अनुसार, भोपाल-इंदौर हाइवे पर सैकड़ा खेड़ी के पास एक अनियंत्रित कार ने मॉर्निंग वॉक कर रहे तीन लोगों को रौंद दिया, जिसमें दो की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया. स्थानीय लोगों की मदद से उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है. मृतक रिटायर्ड फौजी और मेडिकल संचालक बताया जा रहे हैं. हादसे में 2 की मौत, एक गंभीर घायल बताया गया है कि कार चालक को नींद की झपकी आ गई, जिसके बाद ये हादसा हुआ. इस हादसे में गोविंद (50) और मुकेश (45) की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि अनिल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. पुलिस मामले की जांच में जुट गई है. ड्राइवर को नींद आने की वजह से हुआ हादसा पुलिस अधिकारी ने बताया कि सागर से तीन युवक कार से इंदौर जा रहे थे तभी लापरवाही से कार ड्राइव करने के कारण ये हादसा हुआ. उन्होंने बताया कि कार सवारों को भी मामूली चोटें आईं. अधिकारी ने बताया कि पूछताछ के दौरान कार सवार लोगों ने कहा कि ड्राइवर को नींद आ गई थी, जिसके कारण यह दुर्घटना हुई.  

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet