LATEST NEWS

पटवारी अपने हल्के के लोगों के राजस्व समस्याओं का प्रकरण दर्ज कर करें निराकरण-कलेक्टर

पटवारी अपने हल्के के लोगों के राजस्व समस्याओं का प्रकरण दर्ज कर करें निराकरण-कलेक्टर कलेक्टर ने तहसील पुष्पराजगढ़ के पटवारियों की की ओरियन्टेशन बैठक  अनूपपुर कलेक्टर  हर्षल पंचोली ने कहा है कि तहसील पुष्पराजगढ़ के पटवारी अपने कार्य में गंभीरता लाएं तथा लंबित राजस्व प्रकरणों का निराकरण गंभीरता के आधार पर कराएं। उन्होंने कहा कि पटवारी प्रधानमंत्री किसान कल्याण योजना की पेंडेंसी, फौती नामांतरण, बंटवारा, नक्शा तरमीम के प्रकरणों का निराकरण जल्द से जल्द करें तथा पटवारी हर माह फौती नामांतरण प्रकरणों के प्रतिवेदन तहसील कार्यालय में प्रस्तुत करें। इसी प्रकार कलेक्टर ने पटवारियों को यह भी निर्देश दिए कि पटवारी खुद अपने हल्के में जाकर लोगों के राजस्व समस्याओं के प्रकरण दर्ज कर कार्यों का निराकरण कराएं। लोगों के सामने अपनी सकारात्मक छवि एवं साख बनाएं। सभी प्रकरणों को आरसीएमएस पोर्टल में मौके पर जाकर दर्ज कराएं। कलेक्टर  हर्षल पंचोली आज अनूपपुर जिले के पुष्पराजगढ़ तहसील कार्यालय में आयोजित ओरियन्टेशन बैठक में पटवारियों को निर्देश दे रहे थे। बैठक में अनुविभागीय अधिकारी पुष्पराजगढ़  सुधाकर सिंह बघेल, अधीक्षक भू अभिलेख प्रदीप मोगरे, तहसीलदार पुष्पराजगढ़  गौरीशंकर शर्मा, नायब तहसीलदार  कौशलेन्द्र मिश्रा सहित अन्य संबंधित अधिकारी एवं पटवारी उपस्थित थे। बैठक में कलेक्टर ने पटवारी को निर्देशित किया कि पटवारी टेक्निकल कार्यों को जल्द से जल्द सीखने तथा राजस्व प्रकरणों का निराकरण संवेदनशीलता एवं गंभीरता के आधार पर कराए तथा अनुसूचित जनजाति एवं अनुसूचित जाति के प्रमाण पत्र के लंबित प्रकरणों को भी निराकरण करने के निर्देश दिए। उन्होंने नए पटवारियों को भी निर्देशित किया की नए पटवारी अपने कार्य को संवेदनशीलता से रुचि लेकर करें। राजस्व का कार्य सारा पोर्टल पर किया जाता है, इस पोर्टल पर सभी पटवारी को कार्य करना आना चाहिए। सीएम हेल्पलाइन प्रकरणों का भी निराकरण गंभीरता के आधार पर कराएं तथा पीएम किसान योजना के पेंडिंग कार्य जल्द से जल्द पूर्ण करें। उन्होंने कहा कि तहसील स्तर पर भी जहां पीएम किसान सम्मान निधि योजना के प्रकरण ज्यादा है, वहां लोक सेवा केन्द्र व बैंकर्स से संपर्क कैंप आयोजित कर लोगों के लंबित कार्यों का निराकरण कर पीएम किसान योजना के कार्यों में अच्छा रिजल्ट लाकर दिखाएं। बैठक में कलेक्टर ने पटवारी को यह भी निर्देश दिए की जो व्यक्ति बटवारा करना चाहते हैं, पटवारी मौके पर पहुंचकर उनका बंटवारा करने की कार्यवाही सुनिश्चित करें तथा बंटवारा के पश्चात उनका ई-केवाईसी भी करना सुनिश्चित करें तथा आधार सीडिंग के लंबित प्रकरणों का भी कलेक्टर ने समीक्षा की तथा पटवारी को आवश्यक दिशानिर्देश दिए।

व्हाइट हाउस के मुताबिक राष्ट्रपति पद की दौड़ से बाहर होने के फैसले को सही मानते हैं बाइडेन !

वाशिंगटन व्हाइट हाउस के मुताबिक प्रेसिडेंट जो बाइडेन का मानना है कि राष्ट्रपति पद की दौड़ से बाहर होने का उनका फैसला ‘सही’ था। व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव कैरिन जीन-पियरे ने एक ब्रीफिंग के दौरान यह बात कही। यह राष्ट्रपति-चुनाव में डोनाल्ड ट्रंप की जीत की घोषणा के बाद पहली ब्रीफिंग थी। बता दें इस चुनाव में बाइडेन की जगह डेमोक्रेट उम्मीदवार बनीं कमला हैरिस जीत दर्ज नहीं कर सकी। पियरे ने कहा, “उन्हें (बाइडेन) बहुत गर्व था। जब उन्होंने मशाल उपराष्ट्रपति को सौंपने का फैसला किया, तो उन्हें लगा कि उस समय यह सही फैसला था। उन्हें (बाइडेन) विश्वास था कि वह (कमला हैरिस) तैयार थीं।” पियरे ने सीधे तौर पर यह जवाब नहीं दिया कि क्या बाइडेन को अमेरिकी राष्ट्रपति पद की दौड़ से हटने का अफसोस है या नहीं? जीन-पियरे ने राष्ट्रपति के रूप में बाइडेन की उपलब्धियों का बखान करने की कोशिश की, जबकि डेमोक्रेट्स की हार के लिए कोई सीधा कारण नहीं बताया। व्हाइट हाउस अधिकारी ने कहा, “हम जो भी उपलब्धियां हासिल कर सके, उसके बावजूद, कोविड-19 महामारी के कारण वैश्विक स्तर पर प्रतिकूल परिस्थितियां रहीं, जाहिर है, कोविड-19 के कारण सप्लाई चेन में व्यवधान उत्पन्न हुआ, और इसका राजनीतिक प्रभाव कई पदाधिकारियों पर पड़ा।” इससे पहले राष्ट्रपति जो बाइडेन ने ऐलान किया कि उपराष्ट्रपति कमला हैरिस ‘लड़ाई जारी रखेंगी’ भले ही वह राष्ट्रपति पद का चुनाव हार गई हों। उन्होंने हैरिस को ‘पीढ़ियों का नेता’ करार दिया। बाइडेन ने बुधवार को एक बयान में कहा, “वह उद्देश्य, दृढ़ संकल्प के साथ लड़ाई जारी रखेंगी। वह सभी अमेरिकियों के लिए चैंपियन बनी रहेंगी।” उन्होंने कहा, “सबसे बढ़कर, वह एक ऐसी नेता बनी रहेंगी, जिन्हें हमारी पीढ़ियां याद रखेंगी।’ बाइडेन ने कहा, “आज अमेरिका ने उस कमला हैरिस को देखा, जिन्हें मैं जानता हूं और जिनका मैं प्रशंसक हूं।” बाइडेन ने कहा कि 2016 में अपनी पार्टी का नामांकन प्राप्त करने के बाद कमला को अपना उपराष्ट्रपति चुनना उनका पहला फैसला था और यह ‘मेरा सबसे अच्छा निर्णय था।’ अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा, “उनकी दास्तां अमेरिका की सबसे अच्छी कहानी का प्रतिनिधित्व करती है। और जैसा कि उन्होंने आज स्पष्ट किया, मुझे इसमें कोई संदेह नहीं है कि वह उस कहानी को लिखना जारी रखेंगी।”

टेक्निकल विंग के लिये 177 पद मंजूर, ट्राईबल टेक्निकल विंग सेट-अप को मंजूरी

अब ट्राइबल का खुद का टेक्निकल विंग बनायेगा जनजातीय विकास की अधोसंरचनाएँ प्रदेश में जनजातियों के विकास से जुड़ी सभी प्रकार की अधोसंरचनाएँ अब जनजातीय कार्य विभाग का खुद का टेक्निकल विंग बनायेगा टेक्निकल विंग के लिये 177 पद मंजूर, ट्राईबल टेक्निकल विंग सेट-अप को मंजूरी भोपाल प्रदेश में जनजातियों के विकास से जुड़ी सभी प्रकार की अधोसंरचनाएँ अब जनजातीय कार्य विभाग का खुद का टेक्निकल विंग बनायेगा। विभाग में नये टेक्निकल विंग की स्थापना की गई है। राज्य शासन द्वारा ट्राईबल टेक्निकल विंग सेट-अप को मंजूरी दे दी गई है। इसके लिये 177 नये पद भी शासन ने स्वीकृत किये हैं। इसमें अधीक्षण यंत्री (एस.ई) का एक पद, कार्यपालन यंत्री (ई.ई) के 6, सहायक यंत्री (सिविल) के 25, सहायक यंत्री (विद्युत) के 3, उपयंत्री (सिविल) के 123, उपयंत्री (विद्युत) के 9, प्रगति सहायक के 7 तथा निर्माण सहायक, सहायक मानचित्रकार एवं अनुरेखक के एक-एक पद को मंजूरी दी गई है। पदों की मंजूरी मिलने के बाद अब जनजातीय कार्य विभाग द्वारा विभागीय स्तर या अन्य शासकीय भर्ती एजेन्सीज के माध्यम से टेक्निकल विंग स्टॉफ की भी जल्द से जल्द भर्ती की जायेगी। ट्राईबल टेक्निकल विंग के हेड अधीक्षण यंत्री (एसई) होंगे, जो जनजातीय कार्य मुख्यालय से विभागीय निर्माण कार्यों का सुपर विजन करेंगे। इनके अधीन 6 ईई होंगे। एक ईई मुख्यालय के कार्यों के अलावा भोपाल एवं नर्मदापुरम संभाग के सभी जिलों का काम देखेंगे। एक ईई इंदौर मुख्यालय से इंदौर एवं उज्जैन संभाग के सभी जिलों का काम संभालेंगे। सागर और जबलपुर संभाग के जिलों के कार्यों के लिये भी एक-एक ईई को दायित्व सौंपा गया है। ग्वालियर के ईई ग्वालियर के साथ-साथ चंबल संभाग तथा शहडोल में पदस्थ ईई शहडोल सहित रीवा संभाग के सभी जिलो में विभागीय निर्माण कार्यों को समय पर पूरा कराने तथा मॉनीटरिंग के लिये उत्तरदायी होंगे। उल्लेखनीय है कि अब तक जनजातीय कार्य विभाग के अधीन स्कूल, छात्रावास, आश्रम शालाएँ, क्रीड़ा परिसर, कन्या शिक्षा परिसर, प्रशासनिक भवन आदि विभागीय संरचनाएँ पीडब्ल्यूडी, पीआईयू, भवन निर्माण इकाई, एम.पी. हाऊसिंग बोर्ड जैसी निर्माण एजेंसियों से कराये जाते थे। इसमें बहुत समय ज्यादा लग जाता था और निर्माण कार्य की लागत भी बढ़ जाती थी। अब जनजातीय कार्य विभाग अपने खुद के टेक्निकल विंग के जरिये निर्धारित लागत तक के विकास एवं उन्नयन कार्य ओपन टेण्डर के जरिये अपने नियम-शर्तों एवं तय समय-सीमा में ही करा सकेगा। इस टेक्निकल विंग कितनी लागत के निर्माण कार्य कराये जाने हैं, यह जनजातीय कार्य विभाग तय करेगा।  

कमलनाथ ने बताया नोटबंदी भारतीय अर्थव्यवस्था का काला दिन

भोपाल मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने आठ साल पहले आज ही के दिन नौ नवंबर 2016 को लागू की गई नोटबंदी का जिक्र करते हुए कहा कि नोटबंदी ने देश की अर्थव्‍यवस्था की कमर तोड़ दी थी। इतिहास में इसका उल्‍लेख भारतीय अर्थव्यवस्था के काले दिन के रूप में हमेशा होता रहेगा। पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने शुक्रवार को कहा, आज ही के दिन आठ नवंबर 2016 को नरेंद्र मोदी सरकार ने नोटबंदी लागू कर देश की अर्थव्यवस्था की कमर तोड़ दी थी। नोटबंदी के आठ वर्ष बाद भी आज तक देश उसकी मार से उबर नहीं पाया है। जिन उद्देश्यों को लेकर नोटबंदी की गई थी, उसका भी कहीं अता पता नहीं है। कमलनाथ ने नोटबंदी के चलते बैंको तक वापस आई रकम का हवाला देते हुए कहा, एक आंकड़े के मुताबिक नोटबंदी के बाद लगभग 99 प्रतिशत पैसा वापस बैंकों में आ गया, जो साबित करता है कि नोटबंदी से कालेधन पर वार करने का सरकार का दावा झूठा निकला। नोटबंदी से आतंकवाद की कमर तोड़ने की भी बात कही गई थी, लेकिन हकीकत में ऐसा कुछ भी नहीं हुआ। देश में आतंकी घटनाएं नोटबंदी के बाद भी लगातार जारी हैं। उन्होंने कहा, नोटबंदी से सिर्फ गरीबों की जेब और देश की अर्थव्यवस्था पर डाका डाला गया। गरीबों की छोटी-छोटी बचत नोटबंदी से खत्म हो गई। सैकड़ों लोग कतार में मर गए, कई शादियां टूट गईंं, लेकिन इस सरकार के पास नोटबंदी की सफलता के नाम पर सिर्फ झूठे दावे और आंकडे़ ही हैं। 1000 रुपये के नोट बंद कर 2000 रुपये के नोट चलन में लाना और फिर ये कहना कि बडे़ नोट भ्रष्टाचार रोकने के लिए बंद किए गए, सरकार का हास्यास्पद तर्क नजर आया। 2000 रुपये का नोट क्यों लाया गया था, और क्यों वापस लिया गया, आज तक इसका कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिला। ज्ञात हो कि काले धन पर रोक, आतंकवाद पर अंकुश, भ्रष्टाचार पर रोक लगाने के मकसद से नौ नवंबर 2016 को नोटबंदी अमल में लाई गई थी।

नए एंड्रायड फोन की परफॉर्मेंस बरकरार रखने के लिए करें ये जरूरी उपाय

आपने बेस्ट स्पेसिफिकेशन वाला नया फोन खरीद तो लिया, लेकिन यह सालो साल चलें इसके लिए जरूरी है कुछ बातों का ख्याल रखा जाएं। आज आपको इसके बारे में कुछ आसान टिप्स देते हैं। फोन के सेटअप को देखें आपने फोन खरीद तो लिया, लेकिन लेते समय उसके सेटअप चेक करना जरूरी है। फोन के सेटअप के लिए सबसे पहले उसमें सिम लगाकर ऑन करें और जो भी स्वीकृति वह मांगे उसे देकर सेटअप का प्रोसेस आगे बढ़ाएं। अब मोबाइल नेटवर्किंग सेटिंग और वाइ-फाइ के ऑप्शन पर जाएं। अगर वाइ-फाइ उपलब्ध है तो जरूर कनेक्ट करके देखें, इससे कनेक्टिविटी की समस्या का अंदाजा हो जाएगा। अगर कोई इशू दिखें तो अपनी डिवाइस को आप समय रहते चेंज करा सकते हैं। मोबाइल नेटवर्क पर इंटरनेट कनेक्टिविटी का कोई इशू तो नहीं यह भी चेक करें। चार्जर चेक करें आपके नए फोन का चार्जर ठीक तरह से काम कर रहा है या नहीं चेक करें। इसके लिए इसे खरीदते समय शॉप पर ही चार्ज करके देखें, साथ ही ध्यान दे कि ठीक से कनेक्ट हो रहा है या नहीं। चार्जिंग में कोई भी परेशानी दिखें तो फौरन विक्रेता से शिकायत करें। सभी एक्सेसरीज चेक करें आपको फोन के साथ सभी एक्सेसरीज मिली है या नहीं। इस बात को सुनिश्चित करने के लिए मोबाइल फोन के सेल्स पैक पर प्रिंटेड एक्सेसरीज लिस्ट को चेक करें और अपने सेल्स पैक के अंदर देखें कि वहीं सारी एक्सेसरीज है या नहीं। फोन का डिस्प्ले व कैमरा या अन्य किसी जगह कोई स्क्रैच या टूट फूट दिखें तो उसी समय वापिस कर दें।अगर फोन ऑनलाइन लिया है तो 24 घंटे के अंदर कंप्लेंट रजिस्टर करें। कॉलिंग चेक करें नए फोन में कॉलिंग चेक करने की क्या जरूरत है? ऐसा सोचकर हम इसे चेक नहीं करते, लेकिन यह सबसे बड़ी परेशानी बन सकता है। फोन का मुख्य काम तो कॉलिंग ही होता है इसलिए कॉल करके देखें कि आपकी कॉल में स्पीकर से आवाज क्लियर आ रही है, आवाज में कोई डिस्टर्बेंस तो नहीं, डबल वॉयस तो नहीं आ रही आदि। अगर ऐसी कोई भी परेशानी महसूस हो तो शिकायत करें। जब आप कॉल करके देखेंगे तभी सभी परेशानियों का सटीक रूप से पता चलेगा। प्रीलोडेड अनवांटेड एप्स को डिसेबल करें आजकल सभी स्मार्टफोन में कुछ प्रीलोडेड एप्स आते हैं। इनमें से जिनका आप इस्तेमाल नहीं करते, उन्हें हटा सकते है। इसके लिए सेटिंग में जाकर एप को अनइंस्टॉल करें, अगर अनइंस्टॉल नहीं हो रहा तो डिसेबल कर दे। ऐसा करने का फायदा यह होगा कि मैमोरी खाली हो जाएगी और स्टोरेज कैपेसिटी बढ़ जाएगी। नए फोन में जीमेल अकाउंट को एक्टिवेट करें नए स्मार्टफोन में जीमेल अकाउंट को एक्टिवेट करें। इससे आप फोन में न केवल मेल चेक कर सकेंगे बल्कि अपने सभी जरूरी कॉन्टैक्ट्स को सिंक भी कर सकेंगे। आप गूगल प्ले स्टोर से भी जरूरी एप्स डाउनलोड कर सकेंगे। इसलिए फोन में जीमेल का सेटअप होना जरूरी है। सॉफ्टवेयर अपडेट करें भले ही आपका फोन नया है लेकिन इसे भी अपडेट करते रहने की जरूरत है और निर्माता कंपनियां समय-समय पर अपडेट नोटिफिकेशन भेजती रहती है क्योंकि आपका फोन फैक्ट्री से बनने के फौरन बाद आपको नहीं मिल जाता और जब तक यह बिकता है तब तक बहुत से एप्स में नए अपडेट आ चुके होते है।जब आप अपने स्मार्टफोन का सेटअप कर लें तो सॉफ्टवेयर अपडेट को भी चेक करें। अगर किसी नए अपडेट का नोटिफिकेशन दिखें तो फौरन अपडेट करें। फोन में सॉफ्टवेयर अपडेट करते रहने से उसकी परफॉर्मेंस बढ़ती है। खरीदते समय कुछ एप्स भी डाउनलोड करके देखें अगर कोई परेशानी आएं तो फोन को चेंज करा दें क्योंकि बहुत से फोन में गूगल प्ले स्टोर क्रैश होने की शिकायत मिलती है। डिवाइस मैनेजर आपके एंड्रायड फोन में एक फीचर एंड्रायड डिवाइस मैनेजर होता है, अगर फोन खो जाएं तो एंड्रायड डिवाइस मैनेजर आपको इंफॉर्म करेगा कि डिवाइस कहां है, इतना ही नहीं फोन चोरी हो गया तो आप इस फीचर को इनेबल करने के बाद डाटा को डिलीट भी कर सकते है। इसलिए फोन की सेटिंग में जाकर एंड्रायड डिवाइस मैनेजर को इनेबल जरूर करें। फोन में बैकअप और नोटिफिकेशन की सेटिंग करें फोन में नोटिफिकेशन और बैकअपक की सेटिंग करके देखें। आपको जिन एप्स के नोटिफिकेशन नहीं चाहिए, उन्हें टिक कर दें। इससे बैटरी और मैमोरी दोनों बचेंगे। फोन में डाटा बैकअप की सेटिंग करे,ऐसा करने से डाटा सेव होगा। नए फोन में फेसबुक, व्हाट्स एप चलाकर देखें। बहुत बार इन एप्स के क्रैश होने की समस्या भी नजर आई है।  

एमपी हाईकोर्ट ने सीजी के लोहारीडीह हत्याकांड मामला में रिपोस्टमार्टम की दी अनुमति

जबलपुर छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले के लोहारीडीह में संदिग्ध मौत के मामले में मध्य प्रदेश हाईकोर्ट ने बड़ा फैसला लिया है। कोर्ट ने मृतक शिवप्रसाद साहू की बेटी की याचिका पर सुनवाई करते हुए रिपोस्टमार्टम की अनुमति दी है। साथ ही अदालत ने छत्तीसगढ़ सरकार को सहयोग करने के निर्देश दिए हैं। इस मामले की सुनवाई चीफ जस्टिस की डबल बैंच में हुई। दरअसल, छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने याचिकाकर्ता को मध्यप्रदेश के जूरिडिक्शन में केस फाइल करने की छूट दी थी। याचिकाकर्ता ने रिपोस्टमार्टम की मांग को लेकर एमपी की जबलपुर हाईकोर्ट में याचिका लगाई थी। डिवीजन बेंच ने नाराजगी जताते हुए कब्र खोदकर शव को निकालने और दोबारा पोस्टमार्टम कराने का निर्देश दिया। इससे पहले इस मामले को सिंगल बेंच ने खारिज कर दिया था। सिंगल बेंच के निर्णय को चुनौती देते हुए डिवीजन बेंच में याचिका दायर की गई थी। ये है पूरा मामला छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले के लोहारीडीह में एक सप्ताह के अंदर 3 लोगों की अलग-अलग वजह से जान चली गई। 14 सितंबर की दरमियानी रात शिवप्रसाद साहू की लाश मध्यप्रदेश के बिरसा थाने के क्षेत्र में पेड़ से लटकती मिली थी। शव मिलने के बाद ग्रामीणों ने हत्या के शक पर पूर्व सरपंच रघुनाथ साहू के घर को आग लगा दी, जिससे रघुनाथ साहू की जलने से मौत हो गई। वहीं इस मामले में पुलिस ने 33 महिला समेत 69 ग्रामीणों को हत्या के शक में गिरफ्तार किया था। इसी बीच 19 सितंबर को हत्या के आरोप में बंद प्रशांत साहू की जेल में मौत हो गई थी। मृतक के बॉडी में गहरे चोट के निशान पाए गए हैं, जिससे ग्रामीणों का आरोप है कि प्रशांत साहू की मौत पुलिस पिटाई के चलते जेल में मौत हुई है। इसके बाद सरकार ने बड़ा एक्शन लेते हुए कबीरधाम जिले में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के रूप में पदस्थ आईपीएस विकास कुमार को निलंबित किया। वहीं रेंगाखार थाने के निरीक्षक, सहायक उप निरीक्षक सहित वहां पदस्थ कुल 23 पुलिसकर्मियों को भी हटा दिया गया। इसके अलावा कबीरधाम एसपी और कलेक्टर पर भी गाज गिरी। दोनों का ट्रांसफर कर दिया गया। SIT कर रही जांच लोहारीडीह मामले की जांच को लेकर एसआईटी का गठन किया गया है। जिले के एएसपी पंकज पटेल के नेतृत्व में सात सदस्यीय टीम गठित की गई है। यह टीम मामले की जांच कर रही है। इस मामले में छत्तीसगढ़ और मध्‍य प्रदेश की पुलिस भी जांच कर रही है। मध्‍य प्रदेश की पुलिस इस मामले में इसलिए जुड़ गई है, क्‍योंकि शिवप्रसाद साहू की लाश एणपी की सीमा पर मिली थी। जिसके चलते मध्‍य प्रदेश की हाईकोर्ट में इस मामले की सुनवाई हो रही है।

इंटरव्यू देने से पहले दिल और दिमाग दोनों पर काबू रखना होगा

कॅरियर बनाने के क्रम में जैसे ही इंटरव्यू का नाम आता है। बहुत से लोगों के पसीने छूट जाते हैं। कारण किसी को यह नहीं पता होता कि सामने वाला शख्स क्या पूछेगा। बहुत से लोग लिखित परीक्षा तो कई बार पास कर लेते हैं, लेकिन इंटरव्यू में जाने से पहले ही इस कदर घबरा जाते हैं कि साधारण सवालों का जवाब नहीं दे पाते हैं। नतीजा यह होता है कि सब कुछ आते हुए भी आप इंटरव्यू में रिजेक्ट हो जाती हैं। आप इंटरव्यू इत्मीनान से दे सकें, इसके लिए अपने दिल और दिमाग दोनों पर काबू रखना होगा। सबसे जरूरी है अध्ययन विभिन्न प्रकार की सामान्य ज्ञान की किताबें पढ़ने के साथ ही प्रतिदिन समाचार पत्र अवश्य पढ़ें। साथ ही टीवी, रेडियो और इंटरनेट पर भी नजर रखें। ताकि आपको देश-विदेश की ताजा घटनाओं की जानकारी हो सके। इसके अतिरिक्त इंटरनेट और ऐसी पुस्तकों की सहायता लें जिससे अलग-अलग प्रकार की शख्सियतों के बारे में जानकारी हो सके। जिस संस्थान में आपको इंटरव्यू के लिए जाना है, वहां से संबंधित आवश्यक जानकारी इंटरनेट एवं परिचितों की सहायता से अवश्य प्राप्त कर लें। संस्थान से जुड़ी जानकारी आपके आत्मविश्वास को मजबूत करेगी। फस्र्ट इंप्रेशन इज… यह तो आपने भी सुना होगा कि फस्र्ट इंप्रेशन इज द लास्ट इंप्रेशन। इसलिए साक्षात्कार के लिए जाने से पहले अपने मन से घबराहट और हिचकिचाहट जैसे शब्दों को निकाल दें। अगर आप इंटरव्यू देने से पहले ही घबराएंगी तो इसका असर चेहरे पर तो नजर आएगा ही। साथ ही आपका आत्मविश्वास भी डगमगाएगा। अतः जरूरी है कि इंटरव्यू रूम में जाने से पहले पूरी तरह रिलैक्स हो जाएं। आपकी ड्रेस बहुत सारे संस्थानों में इंटरव्यू के लिए बुलाने से पहले कॉल लेटर में यह भी लिखा होता है कि इंटरव्यू के दौरान इस तरह की ड्रेस में आना है। यदि इस बात का जिक्र किया गया है तो उसी के अनुसार कपड़े पहनकर जाएं। यदि इस तरह की कोई पाबंदी नहीं है तो भी वस्त्रों का चुनाव सोच-समझकर करें। कहा भी गया है कि आपके कुछ बोलने से पहले आपके परिधान आपके व्यक्तित्व को बयां कर देते हैं। आपके कपड़े नौकरी एवं पद के अनुकूल होने चाहिए। ड्रेस कोड न होने की स्थिति में यह ध्यान रखें कि आपके परिधान न तो बहुत भड़कीले या टाइट हों और न ही बहुत ढीले-ढाले। याद रखिए गरिमामय परिधान अपनी अलग छाप छोड़ते हैं। पर्सनल ग्रूमिंग अपनी सेहत और सौंदर्य पर भी थोड़ा ध्यान दें। ऐसा न हो कि जब आप इंटरव्यू के लिए जाएं तो आपका चेहरा बुझा-बुझा सा और आपके कंधे ढीले-ढाले नजर आएं। इसके लिए जरूरी है कि अपने खानपान पर ध्यान दें। साथ ही शारीरिक सफाई का भी ध्यान रखें। अगर आप देखने में चुस्त-दुरुस्त नजर आती हैं तो समझिए कि आधी जंग तो आपने पहले से ही जीत ली है। कॅरियर काउंसलर्स का कहना है कि जितना जरूरी अध्ययन करना है, उतना ही जरूरी है कि आपकी पर्सनैलिटी दिखने में भी अच्छी हो। आप चाहें तो कुछ समय पूर्व से ही प्रतिदिन आईने के सामने बैठकर अपनी भाव-भंगिमाएं परखें। साथ ही स्वयं से सवाल-जवाब करें। इस कार्य के लिए आप घर के किसी सदस्य या अपने किसी करीबी की मदद ले सकती हैं, जो आपको सही-सही बताए कि बात करते समय आपकी भाव-भंगिमाएं कैसी होती हैं। करें फाइल तैयार इंटरव्यू देने जाने से पहले अपने सभी जरूरी कागजातों को एक फाइल में सलीके से लगाकर रखें। बहुत से लोगों की आदत होती है कि वे बेतरतीब तरीके से फाइल बनाते हैं। ध्यान रखिए इंटरव्यू लेने वाला शख्स छोटी-छोटी बातों पर भी गौर करता है। इसलिए अपने शिक्षा संबंधी कागजातों को सलीके से और क्रमानुसार लगाकर रखें। इंटरव्यू में जाने से पहले इस बात का ध्यान रखें कि सभी महत्वपूर्ण कागजातों की फोटोकॉपी अवश्य करवा लें और इन्हें भी अपनी फाइल में लगाकर रखें। ताकि साक्षात्कारकर्ता के मांगने पर आप फोटोकॉपी तुरंत दे सकें।  

जम्मू-कश्मीर : सोपोर में सेना ने 2 आतंकियों को किया ढेर, हथियार और गोला-बारूद बरामद

सोपोर जम्मू-कश्मीर के सोपोर में सेना ने 2 आतंकवादियों को मार गिराया है। इनके पास से भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद बरामद हुए हैं। मारे गए दहशतगर्दों की पहचान की जा रही है। छिपे हुए कुछ और आतंकियों के खिलाफ आतंकवाद विरोधी अभियान शुक्रवार को दूसरे दिन भी जारी है। अधिकारियों ने कहा कि मुठभेड़ गुरुवार शाम को उस समय शुरू हुई, जब संयुक्त बलों ने दहशतगर्दों की मौजूदगी की सूचना के बाद सोपोर के पानीपोरा इलाके में घेराबंदी और तलाशी अभियान शुरू किया। अधिकारियों ने कहा, ‘तलाशी अभियान के दौरान गोलीबारी हुई। इस दौरान 2 आतंकियों को ढेर कर दिया गया।’ उन्होंने बताया कि प्रारंभिक गोलीबारी के बाद अतिरिक्त बलों को क्षेत्र में भेजा गया था। पूरी रात सुरक्षा बलों ने इलाके के चारों ओर कड़ी घेराबंदी बनाए रखी और शुक्रवार तड़के भी गोलीबारी हुई थी। पुलिस ने गुरुवार को सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच गोलीबारी की पुष्टि कर दी थी। उत्तरी कश्मीर में मंगलवार के बाद से यह तीसरी मुठभेड़ है। इससे पहले 2 मुठभेड़ों में कुपवाड़ा और बांदीपोरा जिलों में अलग-अलग मुठभेड़ों में दो आतंकवादी मारे गए थे। 2 ग्राम रक्षा गार्ड को अगवा करने के बाद हत्या वहीं, जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ जिले के ऊपरी इलाकों में गुरुवार को आतंकवादियों ने दो ग्राम रक्षा गार्ड को अगवा करने के बाद उनकी हत्या कर दी। सनातन धर्म सभा संगठन ने इन हत्याओं के विरोध में शुक्रवार को किश्तवाड़ में पूर्ण बंद का आह्वान किया। हत्या की इस घटना के बाद पुलिस और सेना ने घने जंगल वाले इलाके में व्यापक संयुक्त तलाश अभियान शुरू किया। ओहली-कुंतवाड़ा निवासी नजीर अहमद और कुलदीप कुमार बृहस्पतिवार सुबह अधवारी क्षेत्र के मुंजला धार जंगल में अपने मवेशियों को चराने गए थे, लेकिन वे वापस नहीं लौटे। आतंकवादियों की ओर से उनका अपहरण कर हत्या किए जाने की खबरों के बीच पुलिस दल उन्हें खोजने निकले थे।  

कलेक्टर ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पुष्पराजगढ़ का किया आकस्मिक निरीक्षण

पुष्पराजगढ़ कलेक्टर श्री हर्षल पंचोली ने आज जनपद पंचायत पुष्पराजगढ़ के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का आकस्मिक निरीक्षण किया। कलेक्टर ने एकीकृत परामर्श एवं जांच केंद्र, ओपीडी कक्ष, एएनसी कक्ष, दवा वितरण केंद्र, पैथोलॉजी कक्ष, एक्स-रे कक्ष, आयुष्मान कक्ष, ड्रेसिंग कक्ष, प्रसाधन कक्ष, इंजेक्शन कक्ष सहित विभिन्न कक्षों का जायजा लिया तथा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में बेहतर साफ-सफाई व्यवस्था का विस्तृत निरीक्षण करते हुए खंड चिकित्सा अधिकारी को निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान अनुविभागीय अधिकारी राजस्व पुष्पराजगढ़ श्री सुधाकर सिंह बघेल, खंड चिकित्सा अधिकारी पुष्पराजगढ़ डॉ० एस.के. सिंह सहित अन्य चिकित्सकीय स्टाफ उपस्थित थे। आयुष्मान कक्ष के निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने आयुष्मान कार्ड बनाने की स्थिति के बारे में जानकारी प्राप्त की तथा निर्देशित किया कि ग्राम पंचायत में डोर टू डोर सर्वे कर 70 वर्ष से ऊपर के बुजुर्गों का आयुष्मान कार्ड बनाया जाए तथा हितग्राहियों को मोबलाईज किया जाए। इस दौरान कलेक्टर ने दवा वितरण केंद्र का निरीक्षण किया तथा दवा वितरण संधारित पंजी का भी अवलोकन किया। जिसमें आज 12ः00 बजे तक 15 मरीज तथा गत दिवस 22 मरीजों को दवा का वितरण किया गया था। इस दौरान कलेक्टर ने खंड चिकित्सा अधिकारी को निर्देशित किया कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज कराने आए हुए मरीज को ओपीडी एवं पैथोलॉजी में जांच सुविधा अल्प समय में उपलब्ध कराई जाए, जिससे वह समय पर चिकित्सक को जाँच रिपोर्ट दिखाकर दवा वितरण केन्द्र से दवा प्राप्त कर सके। उन्होंने कहा कि इनका एक ही कामन रजिस्टर संधारित किया जाए व बेहतर लिस्टिंग की जाए। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने जिला चिकित्सालय में उपचार हेतु आए ग्रामीण मनोहर सिंह से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में मिलने वाली चिकित्सा सुविधाओं एवं व्यवस्थाओं के संबंध में चर्चा की। इसी प्रकार लोमरा चंदेल से भी कलेक्टर ने चर्चा की। उन्होंने बताया कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में मरीजों के परिजनों को रोकने व्यवस्था नहीं है, जिससे मरीजों के परिजनों को अनेक परेशानियों का सामना करना पड़ता है। जिस पर कलेक्टर ने वैकल्पिक व्यवस्था बनाने के निर्देश खंड चिकित्सा अधिकारी पुष्पराजगढ़ को दिए। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने पैथोलॉजी कक्ष का भी निरीक्षण कर जांच संधारित पंजी का अवलोकन किया। इस दौरान कलेक्टर ने निर्देशित किया कि जांच कराने आए हुए ओपीडी मरीजों की रिपोर्ट जल्द से जल्द प्रदान की जाए, जिससे वह अपना इलाज करा कर समय पर घर लौट सकें। इस दौरान कलेक्टर ने खंड चिकित्सा अधिकारी को निर्देश दिए कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पुष्पराजगढ़ में ऐसी व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, जिससे मरीज का पूरी जांच सहित अंतिम उपचार हो सके, ताकि उसे बार-बार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के चक्कर न काटने पड़े। इस दौरान कलेक्टर ने प्रशाधन कक्ष का भी निरीक्षण किया तथा प्रतिदिन साफ सफाई कार्य के निर्देश दिए। उन्होंने निरीक्षण के दौरान डेसिंग कक्ष की व्यवस्था को और व्यवस्थित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रसाधन कक्ष और डेसिंग कक्ष को व्यवस्थित करने के लिए आवश्यक प्रस्ताव उपलब्ध कराएं।

बेनीसागर बांध के रेस्ट हाउस में किसानो और सिंचाई विभाग के अधिकारियों के बीच हुई बैठक

  राजनगर  गुरुवार को बेनीसागर रेस्टहाउस बेनीसागर बांध के R.B.C. एवं L.B.C.के किसानों की बैठक का आयोजन किया गया अधिकारियों द्वारा बताया गया है कि इस वर्ष बेनीसागर बांध में पानी 19 फिट भरा हुआ है R.B.C. और L.B.C मैं सिंचाई का शासन द्वारा 3750 हेक्टेयर भूमि  पलेवा हेतु लक्ष्य रखा गया है परंतु किसनो  द्वारा मांग की गई की पलेवा के अतिरिक्त 2  पानी की खेती के लिए जरूरत है S.D.O. डी  के मिश्रा ने बताया पानी की उपलब्धता के आधार पर किसानों को सिंचाई के लिए पानी उपलब्ध कराया जायेगा नियमों द्वारा R.B.C एवं L.B.C. नहर को 13/11/2024 खोला जाएगा बांध का गेट खोलने से पहले नहर की  सफाई सुनिश्चित की गई जिससे नहरों में पानी बर्बाद ना हो इसका ध्यान रखा जाएगा इसमें मीटिंग में सिंचाई विभाग के अधिकारी S.D.O. डी के मिश्रा. उप यंत्री विनीता बनकरिया  . लोकेश अर्जरिया  अतिन कुमार खरे अमीन एवं क्षेत्र से आए किसान पूर्व अध्यक्ष  बलबीर गौतम   खजुराहो प्रदीप खंडेलवाल. कमलनयन अवस्थी अचनार एवं बद्री अवस्थी टिकरी कमलेश पाठक खरोई  पुष्पेंद्र नायक रामगोपाल नायक लकी नायक श्री राम चौबे ब रामेश्वर अवस्थी बेनीगंज उप सरपंच एकराम अवस्थी संजू अवस्थी कल्लू पटेल धूराम पटेल मुन्ना प्रजापति इस मीटिंग में और भी क्षेत्र से आए बहुत सारे किसान मौजूद रहे

सर्दी की नजर न लगे

आजकल के मौसम में त्वचा को स्वस्थ बनाए रखने के लिए खानपान पर थोड़ा सा ध्यान देने केसाथ ही उसकी देखभाल की भी जरूरत होती है… -त्वचा की स्क्रबिंग के लिए चोकरयुक्त आटे या सूजी में थोड़ा कच्चा दूध मिलाकर पेस्ट तैयार कर लें और इसे चेहरे, गर्दन और हाथों पर लगाकर दो मिनट के लिए छोड़ दें। फिर उबटन की तरह रगड़कर छुड़ा लें और गुनगुने पानी से धो लें। -इस मौसम में त्वचा की क्लेंजिंग और टोनिंग नियमित रूप से करनी चाहिए। रात को सोने से पहले अच्छी क्वालिटी के क्लेंजर से त्वचा की सफाई करनी चाहिए और त्वचा का कसाव बनाए रखने के लिए अच्छी क्वालिटी के टोनर का इस्तेमाल करना चाहिए। इससे त्वचा में तेल की मात्रा का संतुलन बना रहता है। -शुष्क त्वचा को नर्म बनाए रखने के लिए रात को सोने से पहले क्लेंजिंग क्रीम से चेहरा साफ जरूर करें। -इस मौसम में केला, पपीता, संतरा, अमरूद, सेब आदि फलों का सेवन भरपूर मात्रा में करना चाहिए क्योंकि इन फलों में मौजूद पोषक तत्व त्वचा के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं। इस मौसम में भिगोए गए बादाम, दूध, मक्खन घी, हरी सब्जियों आदि का सेवन नियमित रूप से करना चाहिए। -यदि त्वचा ज्यादा तैलीय है तो दही और शहद को मिलाकर चेहरे पर हल्के हाथ से कुछ देर तक मलें। फिर धो लें। -आजकल के मौसम में प्रतिदिन एक आंवला जरूर खाना चाहिए, क्योंकि यह विटामिन सी का प्राकृतिक स्रोत है और यह त्वचा की भीतरी परतों तक को पोषण प्रदान करता है। इससे आपकी त्वचा भीतर से स्वस्थ बनी रहती है। -नहाने के पानी में एक चम्मच बॉडी ऑयल मिलाकर नहाएं, इससे त्वचा की खुश्की दूर हो जाती है। -आजकल के मौसम में शुष्क हवाओं के कारण होंठों का फटना एक आम बात है। होंठों को फटने से बचाने के लिए घर से बाहर निकलते समय अच्छी क्वालिटी का लिप बाम लगाएं और रात को सोते समय नाभि में घी या तेल की दो बूंदें डालें। इससे होंठ मुलायम बने रहेंगे। -अगर आपकी त्वचा रूखी है तो स्नान करने से पहले रोजाना तेल की मालिश करें। तेल की मालिश से शरीर स्वस्थ रहता है। इसके साथ ही स्नान करने वाले पानी में थोड़ा सा तेल डाल लें। इससे शरीर में रूखापन नहीं रहता है और चिकनाहट बनी रहती है। -बाहर निकलने से पहले चेहरे के अलावा शरीर के खुले हिस्सों पर मॉइश्चराइजर और अच्छी क्वालिटी के सनस्क्रीन लोशन की मोटी परत लगाएं, ताकि त्वचा सूर्य की हानिकारक अल्ट्रावॉयलट किरणों से सुरक्षित रहे। -कच्चे दूध में शहद मिलाकर उसमें कुछ देर के लिए पावरोटी भिगो दें। फिर इस मिश्रण को चेहरे, गर्दन और हाथों पर स्क्रब की तरह मलें। इससे त्वचा का रंग साफ होगा और वह कांतिमय रहेगी। -सर्दी के मौसम में त्वचा में नमी कम होने की वजह से ही त्वचा रूखी हो जाती है। इसलिए इस मौसम में पानी और तरल पदार्थों जैसे सूप, फलों का जूस आदि का सेवन पर्याप्त मात्रा में करना चाहिए। -रात को सोने से पहले चेहरे पर किसी अच्छी क्वालिटी का नाइट क्रीम जरूर लगाएं, इससे त्वचा नर्म मुलायम बनी रहेगी। -सर्दी के मौसम में दो चम्मच बेसन में थोड़ी मलाई और हल्दी मिलाकर उबटन तैयार करें। इससे हर सप्ताह अपनी त्वचा साफ करें। इससे आपकी त्वचा कांतिमय और कोमल रहेगी।  

कांग्रेस घाटी में युवाओं के हाथ में फिर से पत्थर देना चाहती है उसे फिर से दहशतगर्दी चाहिए :वीडी शर्मा

भोपाल मध्य प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष वीडी शर्मा ने कांग्रेस पर बड़ा हमला किया है उन्होंने कहा कांग्रेस के समर्थन से बनी जम्मू कश्मीर की नेशनल कांफ्रेंस ने धारा 370 और 35 A की वापसी का प्रस्ताव लाकर ये साबित कर दिया है कि कश्मीर घाटी में शांति अमन चैन नहीं चाहिए, ये लोग तो युवाओं के हाथों में फिर से पत्थर देना चाहते हैं , ये दोनों पार्टिया देश विरोधी कुचक्र रच रही हैं और पाकिस्तान को ताकत देने की साजिश कर रही हैं। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने कहा कि अटल जी ने कहा था कि यदि मेरी सरकार पूर्ण बहुमत की सरकार होती तो मैं सबसे पहले धारा 370 हटाता और ये काम  भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने, पीएम नरेंद्र मोदी ने किया, प्रधानमंत्री मोदी ने धारा 370 और 35 A को जम्मू कश्मीर से हटाकर पूरे देश को एक सूत्र में बंधने का काम किया लेकिन दुर्भाग्य है कि जम्मू कश्मीर में कांग्रेस के सहयोग से चल रही नेशनल कांफ्रेंस सरकार ने विधानसभा में असंवैधानिक तरीके से धारा 370 खत्म करने का प्रस्ताव लाया। फिर साबित हो गया कांग्रेस आरक्षण, संविधान और दलित विरोधी है वीडी शर्मा ने कहा कि इस प्रस्ताव का लाना ये साबित करता है कि बार बार संविधान बात करने वाली दलितों की आरक्षण की बात करने वाली कांग्रेस, दलित विरोधी है, आरक्षण विरोधी है और संविधान विरोधी है, क्यों किजो प्रस्ताव है उसमें इसी तरह की बाते हैं, उन्होंने कहा किआज जम्मू के लाल चौक में तिरंगा फहराता है तो तो भाजपा के कारण से संभव हो पाया। नेशनल कांफ्रेंस से साथ मिलकर कांग्रेस देश विरोधी कुचक्र रच रही वीडी शर्मा ने कहा कि कांग्रेस नहीं चाहती जम्मू कश्मीर के युवा को नौकरी मिले, रोजगार मिले, वो नहीं चाहती कि कश्मीर घाटी में अमन चैन रहे, आतंकवाद, अलगाववाद कम हो वो तो युवाओं के हाथ में फिर से पत्थर देना चाहती है उसे फिर से दहशतगर्दी चाहिए , कांग्रेस द्वारा नेशनल कांफ्रेंस के साथ मिलकर देश को तोड़ने का कुचक्र धारा 370 वापस लागू करने के माध्यम से किया जा रहा है, कांग्रेस और नेशनल कांफ्रेंस का ये राष्ट्र विद्रोही एजेंडा है। क्या ये पार्टियाँ आतंकवाद और अलगाववाद का काला दौर फिर से लाना चाहती हैं वीडी शर्मा ने कहा कि आज जब कभी जम्मू कश्मीर में पाकिस्तान प्रेरित आतंकवादी घटनाएँ होती है तो उमर अब्दुल्ला एक शब्द नहीं बोलते, आज पाकिस्तान की देश विरोधी ताकतों को पाकिस्तान को ताकत देने की कोशिश हो रही है क्या कांग्रेस और नेशनल कांफ्रेंस आतंकवाद और अलगाववाद का काला दौर फिर से लाना चाहते हैं। अमेरिका में ट्रंप जीतते हैं नारे मोदी मोदी के लगते हैं, ये है भारत का सम्मान   हिमाचल में समोसे मामले की CID से जाँच के सवाल पर वीडी शर्मा ने तंज कसा कि हम यहाँ धारा 370 जैसे गंभीर विषय को लेकर चिंतित हैं और वहां कांग्रेस समोसे कचौड़ी में लगी हुई है, कमलनाथ के आतंकवाद से जुड़े ट्वीट पर कहा कि कमलनाथ थक गए हैं मोदी सरकार में आतंकवाद,अलगाववाद ख़त्म हो गया और नक्सलवाद तो नेस्तनाबूत हो गया है , भारत का मान सम्मान दुनिया में इतना बढ़ा है कि अमेरिका में जब ट्रंप जीतते तो वहां मोदी मोदी  के नारे लगते हैं। दिग्विजय सिंह पर तो जनता ने ही प्रतिबंध लगा दिया है दिग्विजय सिंह पर प्रतिबंध लगाने की मांग को लेकर कहा कि दिग्विजय सिंह पर प्रतिबंध तो जनता ने ही लगा दिया और जनता जिसे नकार चुकी है तो वे घूमते रहें, लोकतंत्र में जनता के प्रतिबंध से बड़ा कुछ नहीं है और वे तो खुद ही कहते थे मैं जाता हु तो जनता वोट नहीं देती काट देती है वे तो हमेशा से संस्कृति पर सनातन पर, देश पर आक्रमण करते हैं तो जनता उन्हें नकारेगी है।

लोकायुक्त की टीम ने 15 हजार की रिश्वत लेते पटवारी को रंगे हाथों धरा

दमोह दमोह में शुक्रवार को सागर लोकायुक्त की टीम ने जमीन के सीमांकन के बदले 15 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए एक पटवारी को रंगे हाथ पकड़ा। इमलाई गांव के निवासी शुभम चौधरी ने लोकायुक्त कार्यालय में शिकायत दर्ज कराई थी कि उनके पिता के नाम के प्लाट के सीमांकन के लिए पटवारी तखत सिंह 25,000 रुपये की रिश्वत मांग रहे थे। आवेदक शुभम के बार-बार निवेदन करने के बाद भी पटवारी ने काम नहीं किया और अंततः 15,000 रुपये में बात तय हुई। शुभम इस रिश्वत को देना नहीं चाहता था, इसलिए उसने सागर लोकायुक्त को पूरे मामले की जानकारी दी और एक वॉइस रिकॉर्डिंग भी सौंपी। शुक्रवार को रिश्वत की राशि देने का समय निर्धारित किया गया, जिसके बाद लोकायुक्त ने कार्रवाई की योजना बनाई। सागर लोकायुक्त कार्यालय ने शुभम को रंग लगे हुए 15,000 रुपये के नोट दिए और उसे इमलाई पंचायत में पटवारी से मिलने के लिए भेजा। जैसे ही पटवारी तखत सिंह ने रिश्वत की रकम ली, मौके पर मौजूद लोकायुक्त की टीम ने उसे रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। इस मामले में भ्रष्टाचार अधिनियम की धारा 7 के तहत पटवारी के खिलाफ कार्रवाई की गई है। इस ट्रैप ऑपरेशन में निरीक्षक रंजीत सिंह और रोशनी जैन समेत लोकायुक्त का स्टाफ शामिल रहा। इस कार्रवाई से क्षेत्र में भ्रष्टाचार के खिलाफ एक सख्त संदेश गया है। वहीं, आवेदक शुभम चौधरी ने लोकायुक्त की मदद से बिना रिश्वत दिए सीमांकन का काम पूरा करवाने की उम्मीद जताई है।

दो सहायक उप निरीक्षक और एक आरक्षक के बीच झड़प, दो सहायक उप निरीक्षक लाइन अटैच

कोरबा सिटी कोतवाली में पदस्थ दो सहायक उप निरीक्षक और एक आरक्षक के बीच झड़प हो गई. ASI अश्वनी वर्मा, अजय सिंह और कोर्ट आरक्षक नितेश मिश्रा के बीच यह घटनाक्रम 6 नवंबर की शाम 6 से 7 बजे के बीच हुआ. पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी ने कोरबा सीएसपी के प्रतिवेदन के आधार पर दोनों एएसआई को लाइन अटैच कर दिया है, जबकि आरक्षक पूर्व से ही लाइन में रहकर न्यायालय कार्य में संलग्न है. इस घटना को लेकर जो बातें सामने आई हैं उसके मुताबिक थाना के दो मुखबिर और गवाहों को लेकर आरक्षक नितेश मिश्रा व एएसआई अश्वनी वर्मा द्वारा अभद्र शब्दों का इस्तेमाल करते हुए ASI अजय सिंह के लिए भी भला-बुरा कहा गया था. उक्त बातों की जानकारी होने और समय आने पर गवाहों को दारू-गांजा के मामले में जेल भेजने की बात को लेकर जब ASI अजय सिंह ने आरक्षक से उक्त बात की तस्दीक करना चाहा और ऐसा कहने व करने की वजह पूछी तो आरक्षक ने ऐसी बात कहने वाले के लिए ही गाली-गलौच करना शुरू कर दिया. जब अजय सिंह ने गलत बात करने से रोका तो उसके साथ हाथापाई पर उतारू हो गया. इसी समय ASI अश्वनी वर्मा के वहां पहुंचने पर उन सभी बातों को लेकर सवाल-जवाब किया गया तो नौबत मारपीट तक आ गई और आरक्षक के अलावा दोनों ASI आपस में ही भिड़ गए. थाना में मौजूद स्टाफ ने इन तीनों को अलग कराया. तब तक घटनाक्रम की सूचना फोन के जरिए एसपी को दी जा चुकी थी, जिसे उन्होंने गंभीरता से लेते हुए सीएसपी भूषण एक्का को जांच के निर्देश दिए. पुराने विवाद को लेकर हुए घटनाक्रम में तात्कालिक तौर पर जो बातें सामने आई उनके आधार पर पुलिस की छवि धूमिल होती देख दोनों ASI को लाइन अटैच कर दिया गया है. इससे पहले दोनों का डॉक्टरी मुलाहिजा जिला अस्पताल में सिविल लाइन थाना प्रभारी निरीक्षक प्रमोद डडसेना की उपस्थिति में कराया गया. इस मारपीट की घटना में एएसआई अजय सिंह का दांत टूट गया है. वहीं एएसआई अश्वनी का हाथ टूट गया है. इस घटना के बाद पुलिस विभाग में चर्चा का विषय बना हुआ है. वहीं इससे पहले भी अश्वनी वर्मा के विवादित मामले आ चुके हैं.

जबलपुर कृषि उपज मंडी में खाद्य विभाग का छापा, भारी मात्रा में मिला चाइनीज लहसुन जप्त

जबलपुर मध्य प्रदेश के जबलपुर कृषि उपज मंडी में आज सुबह-सुबह खाद्य विभाग ने छापा मार करवाई कर भारी मात्रा में चाइनीज लहसुन बरामद किया है। मंडी में खाद्य विभाग का छापा पड़ने से हड़कंप मच गया। खाद्य विभाग ने व्यापारियों के यहां छापा मार कुछ लहसुन भी जब्त किया है। जिसे जांच के लिए भोपाल भेजा जाएगा। दरअसल खाद्य विभाग को जानकारी मिली थी कि बाजार में चाइनीज लहसुन बेचा जा रहा है। सूचना के आधार पर खाद्य विभाग की टीम ने मौके पर जाकर कई दुकानों पर एक साथ छापामार कार्रवाई की। टीम ने मौके से लहसुन भी जब्त किया है। जिसे जांच के लिए भोपाल भेजा जा रहा है। खाद्य विभाग का कहना है की जांच रिपोर्ट के आने के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। बतादें कि मार्केट में लहसुन के दाम ज्यादा होने पर चाइनीज लहसुन भी मार्केट में आ गया है। खाद्य विभाग का कहना है कि चाइनीज लहसुन के खिलाफ उनकी छापा मार कार्रवाई निरंतर जारी की जाएगी। खाद्य विभाग इस बात का पता लगाने की कोशिश कर रहा है कि आखिर मार्केट में चाइनीज लहसुन आया कहां से है और इसमें कौन लोग शामिल है।

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live