LATEST NEWS

वेबसीरीज हीरामंडी को बेहद खास मानती हैं मनीषा कोईराला

मुंबई, बॉलीवुड अभिनेत्री मनीषा कोईराला वेबसीरीज हीरामंडी को बेहद खास मानती हैं। मनीषा कोइराला ने इस साल संजय लीला भंसाली की वेब सीरीज हीरामंडी में काम किया है। मनीषा कोईराला ने वेबसीरीज हीरामंडी में अपने निभाये किरदार के जरिये दर्शकों का दिल जीत लिया। मनीषा अब ‘हीरामंडी-2’ में काम करती नजर आयेंगी। मनीषा कोइराला ने कहा, हीरामंडी 2 मेरे लिए लाइफ टाइम का प्रोजेक्ट है। अभी मुझे नहीं पता है कि इस पर कब काम शुरू होगा। दरअसल, अभी तो संजय लीला भंसाली फिल्म ‘लव एंड वॉर’ में व्यस्त हैं, इसके बाद ही वह ‘हीरामंडी-2′ पर काम करेंगे।कैंसर से ठीक होने के बाद मैं अपने जीवन का आनंद ले रही हूं। मुझे खुशी है कि मुझे काम करने और बेहतरीन किरदार करने का मौका मिल रहा है। मुझे अच्छे निर्देशकों के साथ भी काम करने का मौका मिला है। अब मैं चाहती हूं कि अभिनय में नए आयाम तलाश करूं। मैं चुनौती स्वीकार करना चाहती हूं। साइड रोल करने के लिए मैं उत्सुक नहीं हूं।’

हरमनप्रीत एफआईएच प्लेयर ऑफ द ईयर वहीं पीआर श्रीजेश को सर्वश्रेष्ठ गोलकीपर चुना गया

मस्कट. भारतीय पुरुष हॉकी टीम के कप्तान हरमनप्रीत सिंह को साल 2024 के “प्लेयर ऑफ द ईयर” के खिताब से सम्मानित किया गया है, जबकि पूर्व गोलकीपर पीआर श्रीजेश को “गोलकीपर ऑफ द ईयर” का अवॉर्ड मिला। यह पुरस्कार शुक्रवार को ओमान में 49वें एफआईएच स्टेच्युटरी कांग्रेस में आयोजित एक भव्य समारोह में दिए गए। विजेताओं की घोषणा एक विशेषज्ञ पैनल, नेशनल एसोसिएशन्स – उनके संबंधित राष्ट्रीय टीमों के कप्तानों और कोचों – प्रशंसकों और मीडिया द्वारा प्रतिनिधित्व किए गए वोट के बाद की गई। हरमनप्रीत सिंह ने सभी पुरुष खिलाड़ियों में सबसे ज्यादा वोट हासिल किए। पेरिस 2024 ओलंपिक में हरमनप्रीत ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 10 गोल किए, जिसमें क्वार्टर फाइनल, सेमीफाइनल और ब्रॉन्ज मेडल मैच में भी गोल शामिल थे। भारत ने इस मैच में स्पेन को 2-1 से हराकर लगातार दूसरी बार ओलंपिक पदक जीता। टोक्यो 2020 ओलंपिक में भारतीय टीम ने 41 साल बाद पदक जीता था, और हरमनप्रीत टीम का अहम हिस्सा थे। उन्होंने पहले भी 2020-21 और 2021-22 में यह अवॉर्ड जीता था, लेकिन इस बार कप्तान के रूप में देश को ओलंपिक में पदक दिलाकर यह खिताब उनके लिए और खास हो गया है। हरमनप्रीत ने कहा, “मैं एफआईएच का धन्यवाद करना चाहता हूं। ओलंपिक के बाद घर वापस जाना और इतने सारे लोगों का स्वागत पाना बहुत खास था। मैं अपने सभी टीम साथियों का शुक्रिया अदा करता हूं क्योंकि उनके बिना यह संभव नहीं था। हॉकी इंडिया का भी धन्यवाद जो हमें हर स्तर पर सफल होने के मौके देता है। मेरी पत्नी और बेटी यहां हैं, और उनके सामने यह अवॉर्ड पाना मेरे लिए बहुत खास है।” दूसरी ओर, पीआर श्रीजेश ने पेरिस 2024 ओलंपिक में अपने करियर का अंत किया और दूसरी बार ओलंपिक पदक जीता। उन्हें तीसरी बार “एफआईएच गोलकीपर ऑफ द ईयर” का अवॉर्ड भी मिला। श्रीजेश ने भारतीय टीम के लिए कई शानदार परफॉर्मेंस दिए, खासकर ग्रेट ब्रिटेन के खिलाफ क्वार्टर फाइनल में, जहां टीम ने ज्यादातर समय 10 खिलाड़ियों के साथ खेलते हुए जीत हासिल की। हरमनप्रीत सिंह की तरह श्रीजेश को भी सभी श्रेणियों के मतदाताओं से सबसे अधिक वोट मिले। अपने शानदार करियर में उनकी मदद करने वालों को धन्यवाद देते हुए, श्रीजेश ने कहा, “मैं आज बहुत खुश हूं। मेरे खेल करियर के अंतिम सम्मान के लिए धन्यवाद। जैसा कि ज्यादातर लोग जानते हैं, पेरिस 2024 मेरे देश के लिए खेला गया आखिरी टूर्नामेंट था और मैं हॉकी इंडिया को सभी वर्षों के लिए दिए गए समर्थन और मार्गदर्शन के लिए धन्यवाद देना चाहता हूं। यह पुरस्कार पूरी तरह से मेरी टीम, डिफेंस का है, जिन्होंने सुनिश्चित किया कि अधिकांश अटैक मुझ तक नहीं पहुंचे, और मिडफील्डर और फॉरवर्ड जिन्होंने मेरे द्वारा किए गए गोलों की तुलना में अधिक गोल करके मेरी गलतियों को कवर किया।”

आंवला नवमी कल, जानें इसके फायदे

कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि को 10 नवंबर, रविवार को पड़ रही है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इस दिन आंवले के पेड़ के नीचे पूजा करने से भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की कृपा प्राप्त होती है। इसी वजह से इसे अमला नवमी या आंवला नवमी भी कहा जाता है, और इसे करने से समृद्धि, स्वास्थ्य, और सुख-शांति प्राप्त होती है। वैसे आपको पता है सर्दियों में आंवले का जूस पीना सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होता है। आंवला विटामिन सी, एंटीऑक्सीडेंट्स, और पोषक तत्वों से भरपूर होता है, जो सर्दियों में शरीर को स्वस्थ रखने में सहायक होते हैं। यहां सर्दियों में आंवले का जूस पीने के कुछ महत्वपूर्ण फायदे दिए गए हैं- इम्यूनिटी को मजबूत बनाता है आंवला विटामिन सी का अच्छा स्रोत है, जो इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाता है। सर्दियों में बढ़ती ठंड के कारण सर्दी-जुकाम और फ्लू का खतरा बढ़ जाता है, जिसे आंवला जूस पीकर कम किया जा सकता है। स्किन को हेल्दी और ग्लोइंग बनाए रखता है सर्दियों में त्वचा रूखी हो जाती है, और आंवले में एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं जो त्वचा को नमी देने और उसे अंदर से चमकदार बनाए रखने में मदद करते हैं। पाचन को बेहतर बनाता है आंवले का जूस पीने से पाचन तंत्र दुरुस्त रहता है। इसमें मौजूद फाइबर पाचन को बढ़ावा देता है और कब्ज जैसी समस्याओं से राहत दिलाने में मदद करता है। वजन घटाने में सहायक आंवला मेटाबोलिज्म को तेज करता है और शरीर से विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालता है, जिससे वजन घटाने में मदद मिलती है। ठंड में आंवले का जूस पीने से वजन नियंत्रित रहता है। बालों के लिए फायदेमंद आंवले का जूस बालों की जड़ों को पोषण देता है और बालों को मजबूत बनाने के साथ-साथ बालों का झड़ना भी कम करता है। सर्दियों में बालों की देखभाल के लिए आंवले का जूस फायदेमंद होता है। डायबिटीज में सहायक आंवले में क्रोमियम नामक तत्व होता है जो ब्लड शुगर के स्तर को नियंत्रित करने में सहायक होता है, जिससे डायबिटीज के मरीजों को फायदा मिलता है। हृदय स्वास्थ्य को बढ़ावा देता है आंवले में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स और फाइबर हृदय के लिए लाभकारी होते हैं। यह कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रित करता है और ब्लड प्रेशर को सामान्य बनाए रखता है। यूरिनरी सिस्टम को हेल्दी रखता है आंवले का जूस शरीर को डिटॉक्स करता है और यूरिनरी ट्रैक्ट को साफ रखने में सहायक होता है। सर्दियों में डिटॉक्सिफिकेशन की जरूरत होती है, जिसमें आंवला जूस लाभकारी होता है। सर्दियों में आंवले का जूस पीना न सिर्फ आपको अंदर से स्वस्थ रखता है बल्कि त्वचा और बालों के लिए भी फायदेमंद साबित होता है।

दिनभर महसूस होती है थकान तो ऐसे करें दूर

ऑफिस में या काम करते वक्त आप बहुत थकान महसूस करते हैं। तो इसके कई कारण हो सकते हैं। आपकी इम्प्रॉपर डाइट या अपका स्लीपिंग शेंड्यूल। लेकिन अब फिक्र न करें बस इन टिप्स को फॉलो करें और थकान की समस्या से छुटकारा पाएं। सुबह जरूरी है सूरज की रोशनी: सुबह जल्दी उठकर सबसे पहले कमरे की खिड़कियां खोल दें जिससे कमरे में सूरज की सीधी रोशनी पड़े। सनलाइट लेने से सुबह की सिकनेस भी दूर होगी और आप आपका मूड भी फ्रेश होगा। पानी पिएंः डिहाइड्रेशन के कारण भी हरदम थकान महसूस होती है और नींद आती रहती है। ऐसे में जरूरी है कि सुबह के समय आप खुद को हाइड्रेट रखें। सुबह उठकर हल्का गुनगुना पानी पीएं। प्रॉपर हो ब्रेकफास्ट: अगर आप सही तरह से ब्रेकफास्ट खाएं तो भी आप हेल्दी रह सकते हैं। आपको ब्रेकफास्ट में प्रोटीन युक्त खाद्य पदार्थों का सेवन करना चाहिए। कार्बोहाइड्रेट युक्त फूड भी खा सकते हैं। कॉफी है रिफ्रेशिंग: सुबह के समय कॉफी पीना बुरा नहीं है लेकिन मिड मॉर्निंग में कॉफी पीना अच्छा आइडिया हो सकता है। कैफीन आपकी नींद भी भगाएगी और आपको तरोताजा भी रखेगी। पॉवरनैप रखेगा फ्रेश: अगर ऑफिस के समय में संभव हो तो तकरीबन 20 मिनट का पॉवरनैप ले सकते हैं। कुछ मिनटों की झपकियों से आप दिनभर तरोताजा रहेंगे।  

संजय तरण पुष्कर का उद्यान आज हो रहा जर्जर

बिलासपुर कुदुदंड स्थित संजय तरण पुष्कर (स्वीमिंग पूल) का उद्यान एक समय शहर के बेहतरीन उद्यानों में से एक था। नरम गददेदार घास, विभिन्न तरह के सुगंधित फूल, कई तरह के विशाल वृक्ष और वाटर फाउंटेन के साथ आकर्षक लाइटिंग इस उद्यान की सुंदरता पर चार-चांद लगाती थी, लेकिन समय के साथ यह उद्यान भी अनदेखी का शिकार होकर रह गया। फूल के पौधे सूख चुके, कुर्सियां टूट चुकी लोग यहां सुबह-शाम टहलना पसंद करते थे। लगभग 39 साल तक इसे मेनटेन भी रखा गया। इसके बाद कोरोना काल आने के बाद इस उद्यान का सूध लेना छोड़ दिया गया। हालांकि कोरोना काल को गए दो साल हो चुके हैं, लेकिन इसके बाद से इस उद्यान पर ध्यान देना बंद कर दिया गया। वहीं अब दो साल में इस उद्यान की हालत पूरी तरह से खराब हो चुकी है। फूल के पौधे सूख चुके हैं, तो वाटर फाउंटेन खराब पड़े है। वहीं कुर्सियां टूट चुकी है। दीवारे बदरंग हो चुकी है। मौजूदा स्थिति में सिर्फ ओपन जिम ही बचा है। इस पर भी जंग लग चुका है। इसके बाद भी आसपास के क्षेत्र में रहने वाले लोग ओपन जिम में कसरत करने के लिए आते हैं। इन्हें दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है, क्योंकि आसपास झाड़ियां उग आई हैं। इसको लेकर आसपास के रहवासी लगातार शिकायत करते आ रहे हैं और मांग रख रहे हैं कि उद्यान की साफ-सफाई कराई जाए और घास के साथ फूल आदि के पौधे लगाए जाए, लेकिन उनकी कोई नहीं सुन रहा है और उद्यान की हालत बद से बदतर होती जा रही है। सांप व जहरीले कीड़ों का डर गार्डन में अनावश्यक रूप से खरपतवार और अनउपयोगी घास उग आए है। जगह-जगह दो से तीन फीट तक झाड़ियां उग गई हैं। ऐसे में सांप के साथ जहरीले कीड़ों का वास इस उद्यान में हो गए हैं। इसकी वजह से भी लोग यहां नहीं आ रहे हैं और जिम्मेदार भी इस ओर जरा भी ध्यान नहीं दे रहे हैं। यही आलम रहा तो आने वाले दिनों में यह उद्यान झाड़ियों के जंगल में परिवर्तित हो जाएगा। क्या कहते है लोग लगातार जानकारी देने के बाद भी स्थिति जस की तस नियमित रूप से ओपन जिम ने वाले जीपी पांडेय कहते हैं कि उद्यान की दुर्दशा को लेकर नगर निगम से कई बार शिकायत की जा चुकी है। हर बार कहा जाता है कि जल्द ही उद्यान को संवार लिया जाएगा, लेकिन एक साल से ज्यादा हो चुका है किसी तरह से उद्यान की सूध नहीं ली जा रही है।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने दी प्रदेशवासियों को गोपाष्टमी पर मंगलकामनाएं

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने संस्कृति एवं अध्यात्म की प्रतीक गौमाता की आराधना के पावन पर्व गोपाष्टमी की मंगलकामना दी है। मुख्यमंत्री डॉ.यादव ने जगत का कल्याण करने वाली गौमाता से विश्वमांगल्य की प्रार्थना कर सभी के जीवन में सुख-समृद्धि एवं वैभव की कामना की है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रदेश सरकार निरंतर गौमाता की सेवा एवं गौ-वंश के संरक्षण और संवर्धन के लिए कार्य कर रही है।  

भारत ने 2024 में टी20 में दर्ज की अपनी 22वीं जीत

नई दिल्ली. भारतीय क्रिकेट टीम ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ चार मैचों की टी20 सीरीज का पहला मैच जीत लिया है। इस मुकाबले में टीम इंडिया ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 61 रनों से जीत दर्ज की। यह भारत की साल 2024 में 22वीं टी20 अंतर्राष्ट्रीय जीत थी। भारतीय टीम ने टी20 में इस साल लगातार शानदार प्रदर्शन किया है। ताजा जीत भी इसकी एक बानगी है। भारत ने साल 2024 में अपनी 22वीं टी20 अंतर्राष्ट्रीय जीत दर्ज करते हुए 95.6 का शानदार जीत औसत निकाला है। एक कैलेंडर ईयर में सर्वाधिक टी20 जीत के मामले में नंबर एक टीम युगांडा है। युगांडा 2023 में सबसे ज्यादा टी20 मैच जीतने वाली टीम थी। जिसने 29 मैच जीते थे और 87.9% जीत का प्रतिशत निकाला था। 2022 में सबसे ज्यादा टी20 मैच जीतने वाली टीम भारत थी जिसने 28 मैच, 70% जीत के प्रतिशत के साथ जीते थे। इस तरह से देखा जाए तो भारत का साल 2024 का जीत प्रतिशत बेस्ट है और यह टीम की इस फॉर्मेट में फॉर्म को दर्शाता है। भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच चार मैचों की टी20 सीरीज का पहला मैच डरबन में हुआ जहां विकेटकीपर संजू सैमसन ने ओपनिंग में आकर 50 गेंदों पर 107 रनों की पारी खेली। इसके अलावा कप्तान सूर्यकुमार यादव ने 17 गेंदों पर 21 और तिलक वर्मा ने 18 गेंदों पर 33 रनों की पारी खेलेी। भारत ने 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 202 रन बनाए। इसके बाद वरुण चक्रवर्ती और रवि बिश्नोई ने 3-3 विकेट लेकर दक्षिण अफ्रीका को 141 रनों पर ढेर करने में अहम भूमिका अदा की। पेसर आवेश खान को भी 2 विकेट मिले। सीरीज के बाकी तीन मैच बचे हैं। दूसरा मैच 10 नवंबर को खेला जाएगा। इसके बाद 13 और 15 नवंबर को क्रमशः तीसरा और चौथा टी20 मैच होगा। उल्लेखनीय है कि भारतीय क्रिकेट टीम हाल में ही अपनी घरेलू जमीन पर न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन टेस्ट मैचों की सीरीज में मिली 0-3 की हार से उभरने की कोशिश कर रही है। भारत के सामने अब ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ उसी की धरती पर पांच मैचों की बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी को रिटेन करने की सबसे बड़ी चुनौती है।

14 नवंबर से धान खरीदी, सहकारी समिति कर्मचारियों की हड़ताल से बढ़ी टेंशन

रायपुर छत्तीसगढ़ में 14 नवंबर से समर्थन मूल्य पर धान खरीदी शुरू होने जा रही है। हालांकि, इसी बीच छत्तीसगढ़ सहकारी समिति कर्मचारी संघ अपनी तीन सूत्रीय मांगों को लेकर 4 नवंबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर है। संघ के अधिकारियों और कर्मचारियों ने राज्य के पांच संभागीय मुख्यालयों में धरना दिया है। इस वर्ष, छत्तीसगढ़ सरकार ने 25.75 लाख किसानों से 160 लाख मीट्रिक टन धान खरीदी का लक्ष्य रखा है। हड़ताल से धान खरीदी की तैयारियों पर असर संघ के उपाध्यक्ष जयप्रकाश साहू ने बताया कि हड़ताल की वजह से फिलहाल सहकारी समितियों में तालाबंदी हो गई है। इससे धान खरीदी की तैयारियों जैसे बारदाना (बोरियों) की व्यवस्था, लाइटिंग, सफाई और मानव संसाधन (हमाल) का काम ठप हो गया है। समर्थन मूल्य पर धान खरीदी की सारी व्यवस्थाएं ठंडे बस्ते में डाल दी गई हैं। विभिन्न स्थानों पर जारी धरना रायपुर संभाग में धमतरी मुख्यालय पर हड़ताल जारी है, जहां रायपुर, धमतरी, गरियाबंद, महासमुंद और बलौदाबाजार के अधिकारी-कर्मचारी धरने पर बैठे हुए हैं। इसके अलावा, दुर्ग, जगदलपुर, अंबिकापुर और बिलासपुर में भी कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं। उपाध्यक्ष साहू ने कहा कि संघ की तीन सूत्रीय मांगें पूरी होने तक हड़ताल जारी रहेगी। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार उनकी मांगों पर ध्यान नहीं दे रही है, जबकि संघ ने पहले भी चरणबद्ध आंदोलन किए थे। 13 हजार से अधिक कर्मचारी हड़ताल पर प्रदेश की 2058 सहकारी समितियों में 13 हजार से अधिक कर्मचारी काम करते हैं। इन कर्मचारियों में प्रबंधक, लेखापाल, लिपिक, विक्रेता और चपरासी से लेकर राशन दुकानों के कर्मचारी भी शामिल हैं। सभी ने काम बंद कर हड़ताल में हिस्सा लिया है। संघ की तीन प्रमुख मांगें     प्रबंधकीय अनुदान: मध्यप्रदेश की तर्ज पर प्रत्येक समिति को पांच लाख रुपये का प्रबंधकीय अनुदान दिया जाए।     सेवानियम 2018 में संशोधन: सेवानियम 2018 में आंशिक संशोधन कर कर्मचारियों को पुनरीक्षित वेतनमान और अन्य भत्ते दिए जाएं।     सूखत मान्यता: वर्ष 2023-24 की धान खरीदी में सूखत (सूखी धान) की मान्यता देने और आगामी वर्षों में भी इसका प्रावधान करने की मांग।  

बुधनी में मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव बोले – कांग्रेस और कंस हमेशा अन्याय की बातें करते हैं

बुधनी. बुधनी सीट पर हो रहा उप चुनाव प्रचार के अंतिम दौर में पहुंच गया है, पार्टी उम्मीदवार रमाकांत भार्गव के समर्थन में आमसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव कांग्रेस पर जमकर बरसे, उन्होंने कांग्रेस की तुलना कंस से करते हुए कहा दोनों एक समान हैं। बुधनी पहुंचे मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने भाजपा की सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए कहा कि हमारी सरकार ने किसानों से लेकर बहनों तक हर वर्ग का ध्यान रखा, गरीब कल्याण की कई योजनायें भाजपा सरकार चला रही है इसलिए विकास की बात करते हैं लेकिन दूसरी तरफ विनाश वाले लोग हैं इन्हें अभी भी चैन नहीं पड़ा, कांग्रेस के लोगों की कितनी मोटी चमड़ी है, कुछ किया नहीं फिर भी वोट मांगने की हिम्मत कर रहे हैं, 50 साल पहले कांग्रेस ने विकास किया होता तो हमारे दादाजी पिताजी इन्हें दुआ दे रहे होते। कांग्रेस के नकली गांधी उस नाम को भुना रहे मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार ने किसानों के लिए जो काम किये ऐसे काम न पहले हुए और ना हो सकते हैं, सीएम ने कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा हम एक बार नहीं बार बार गोवर्धन पूजा करेंगे कोई कुछ भी करे अरे जब हमरे श्रीकृष्ण कंस से नहीं डरे तो हम कांग्रेससे क्यों डरें, उन्होंने कहा कांग्रेस और कंस एक समान हैं दोनों ही अन्याय की बातें करते हैं उन्होंने गांधी परिवार को नकली गांधी बताते हुए कहा कि असली गांधी तो महात्मा गांधी थे उनका परिवार तो सामने ही नहीं आता, ये कांग्रेस के नकली गांधी उस नाम को भुना रहे हैं।

ऑस्ट्रेलियाई कोच बोले – हम जिस शैली में खेलना चाहते हैं उसके लिए प्रतिबद्ध हैं

नई दिल्ली. ऑस्ट्रेलिया के मुख्य कोच एंड्रयू मैकडोनाल्ड ने कहा है कि उनकी टीम तीसरे और निर्णायक वनडे मैच में अपने खेल के तयशुदा अंदाज पर ही कायम रहेगी। पिछले मैच में पाकिस्तान से 9 विकेट से हारने के बाद टीम के सामने कड़ी चुनौती है। ऑस्ट्रेलिया को इस मैच में अपने कुछ प्रमुख खिलाड़ियों की कमी खलेगी, जिनमें पैट कमिंस, स्टीव स्मिथ, मिशेल स्टार्क, जोश हेजलवुड और मार्नस लाबुशेन शामिल हैं। ये सभी खिलाड़ी 22 नवंबर से पर्थ में शुरू होने वाली बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी की तैयारी में जुट गए हैं। मैकडोनाल्ड का कहना है, “हम पर्थ में साफ योजना के साथ जाएंगे। हमने अपने खेलने की शैली में जो विश्वास दिखाया है, उसे बरकरार रखेंगे। हमने पिछले 19 में से 16 मैच जीते हैं। हालांकि, पिछला मैच हमारी क्षमता के अनुसार नहीं था। पाकिस्तान ने शुरुआत से ही खेल पर नियंत्रण बना लिया और हमारे पास पर्याप्त रन नहीं थे कि उन पर दबाव डाल सकें।” ऑस्ट्रेलिया के नए ओपनिंग जोड़ी मैट शॉर्ट और जैक फ्रेजर-मैकगर्क अभी टीम को मजबूत शुरुआत नहीं दिला पा रहे हैं। मैकडोनाल्ड ने माना कि अभी टीम सही ओपनिंग संयोजन खोजने की कोशिश कर रही है। उन्होंने कहा, “यह संतुलन बनाने की बात है। हमने पहले ओवरों में आक्रामक खेल दिखाने में सफलता पाई है ताकि विपक्षी गेंदबाजी पर दबाव बने। कभी-कभी यह तरीका सफल होता है और अभी तक हमें इससे काफी फायदा मिला है।” मैकडोनाल्ड ने स्वीकार किया कि मैट शॉर्ट और जैक फ्रेजर-मैकगर्क अभी पूरी तरह स्थापित नहीं हुए हैं। शॉर्ट इस साल इंग्लैंड में अच्छा खेले, लेकिन इस सीरीज में वो वैसा प्रदर्शन नहीं कर पाए। जेक के बारे में उनका कहना था कि सभी को लगता है कि वो पूरी तरह तैयार हैं, लेकिन वो अभी सीखने की प्रक्रिया में हैं। मैकडोनाल्ड ने अंत में कहा कि उनकी टीम अगले साल चैंपियंस ट्रॉफी के लिए अपनी सर्वश्रेष्ठ फॉर्म ढूंढ रही है, जैसे पिछले साल भारत में वनडे विश्व कप के समय तैयारी के दौरान थी। उन्होंने कहा, “वनडे क्रिकेट का यही स्वभाव है। हमने विश्व कप से पहले भी सर्वश्रेष्ठ तैयारी नहीं की थी, लेकिन महत्वपूर्ण टूर्नामेंट्स में अक्सर सब कुछ अंत में एकजुट हो जाता है।” उन्होंने पर्थ में अपना खेल सुधारने पर जोर दिया और कहा, “हमें चैंपियंस ट्रॉफी तक कई बातों पर ध्यान देना होगा, लेकिन इससे पहले हमें भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज और फिर श्रीलंका का चुनौतीपूर्ण दौरा करना है।”

शिनाख्त-जांच में जुटी पुलिस, छत्तीसगढ़-कोरबा की सर्वमंगला डंपिंग में मिली बुजुर्ग की लाश

कोरबा. सर्वमंगला चौकी अंतर्गत बरमपुर स्थित अंग्रेजी शराब दुकान के पीछे डंपिंग में शुक्रवार को एक बुजुर्ग व्यक्ति की लाश मिलने से सनसनी फैल गई। मामले की सूचना पर सर्वमंगला पुलिस मौके और पहुंची। फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। सर्वमंगला पुलिस द्वारा मृतक की पहचान हेतु प्रयास किए जा रहे हैं। मृतक बुजुर्ग व्यक्ति ने गुलाबी रंग का शर्ट और हाफ पेंट पहनी है। मृतक यहां डंपिंग में कैसे पहुंचा और किन परिस्थितियों में उसकी मौत हुई है जांच की जा रही है। बताया जा रहा है कि शराब दुकान में मदिरा सेवन करने आए कुछ लोगों की नजर उस पर पड़ी। पहले लोगों को लगा कि शराब के नशे में सोया होगा, लेकिन जब पास जाकर देखा तो मरा हुआ था। इसकी सूचना तत्काल पुलिस को दी गई। सर्वमंगला चौकी प्रभारी वैभव तिवारी ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और जांच में जुट गई। अब तक उसकी पहचान नहीं हो पाई है। आसपास बस्ती और गांव में कोटवार के माध्यम से मुनादी कराई जा रही है। वहीं, इसके अलावा सोशल मीडिया ग्रुप पर व्हाट्सएप ग्रुप के माध्यम से पहचान का प्रयास किया जा रहा।

शराब पीने से रोकने पर बेटे ने फावड़ा मारकर की हत्या, छत्तीसगढ़-दुर्ग में पुत्र गिरफ्तार

दुर्ग. खुर्सीपार थाना क्षेत्र में शराबी बेटे ने पिता पर फावड़े से वार कर हत्या कर दी। मृतक के बड़े बेटे ने थाने पहुंचकर घटना की जानकारी पुलिस को घटना की सूचना दी। सूचना मिलने के बाद पुलिस आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर जांच में जुट गई है। पुलिस के मुताबिक, भिलाई स्टील प्लांट के रिटायर कर्मचारी घर में सो रहे थे। इसी दौरान आरोपी शराबी बेटा आया और फावड़े का जोरदार प्रहार अपने पिता पर कर दिया। जानलेवा हमले में पिता की मौत हो गई। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी बेटा फरार हो गया। भिलाई एएसपी सुखनंदन राठौर ने बताया कि श्याम नारायण सिंह बीएसपी से रिटायर कर्मचारी थे। घटना के दिन वो घर में सो रहे थे। इसी दौरान बेटा करण नारायण सिंह ने मौके पर पहुंचकर सो रहे पिता के सिर पर हमला कर उनकी हत्या कर दी। घटना की सूचना मृतक के बड़े बेटे ने थाने में दी। घटना की सूचना मिलते ही खुर्सीपार थाना पुलिस ने फरार आरोपी को घेराबंदी गिरफ्तार किया है। श्याम नारायण सिंह के चार बेटे है और रिटायर के बाद घर पर रहते थे। आरोपी बेटा नशे का आदी था और नशे के हालत में हत्या की वारदात को अंजाम दिया है। पुलिस ने बताया कि हत्या की वारदात से पहले रात को पिता और बेटे में काफी विवाद हुआ था। पिता बेटे को नशा छोड़ने की सलाह दे रहे थे, जिस पर विवाद खड़ा हुआ। पिता और पुत्र के बीच इसी बात को लेकर बहस हुई। पिता की डांट से गुस्से में आए बेटे ने इस वारदात को अंजाम दिया।

शिकायत के बाद गिरफ्तार, छत्तीसगढ़-जगदलपुर में युवती से जंगल में डरा-धमकाकर अनाचार

जगदलपुर. बोधघाट थाना क्षेत्र के लामनी पार्क घूमने गई युवती को पहचान के युवक ने घर छोड़ने के नाम पर लिफ्ट दी। उसे घर न छोड़ते हुए जंगल में ले जाकर उसे डरा धमकाकर उसके साथ अनाचार किया। इसकी रिपोर्ट पर पुलिस ने मामले की कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। नगर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि बोधघाट क्षेत्र में रहने वाली पीड़िता ने बोधघाट थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई कि सात नवंबर के दोपहर लामनी पार्क घूमने गई थी। वापस आने के दौरान पीड़िता को राजू नायक मिला। पीड़िता को घर छोड़ देने की बात कहते हुए अपनी बाइक पर बैठाकर करकापाल जंगल ले जाकर जान से मारने की धमकी देकर मारपीट कर जबरदस्ती अनाचार किया। पीड़िता की रिपोर्ट पर तत्काल मामला दर्ज कर तत्काल टीम को भेजा गया। टीम द्वारा आरोपी राजू नायक (27) को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। आरोपी के खिलाफ पुलिस ने धारा  61(1), 296, 115(2)  BNS तहत गिरफ्तार कर आरोपी को न्यायिक रिमांड पर न्यायालय पेश किया गया है।

संजू सैमसन बोले – ‘खुद की काबिलियत पर होता था शक’

डरबन. टी20 विश्व कप चैंपियन टीम इंडिया अब इस फॉर्मेट के लिए एक नई टीम तैयार करने की राह पर है, क्योंकि रोहित शर्मा समेत कई सीनियर खिलाड़ियों ने इस फॉर्मेट से संन्यास ले लिया है। इसी बीच दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ डरबन में टी20 सीरीज के पहले मैच में 107 रनों की शानदार पारी खेलने वाले विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन ने खूब सुर्खियां बटोरी हैं। लंबे समय तक टीम इंडिया से अंदर-बाहर होते रहे संजू सैमसन अब अपनी जगह पक्की करते दिख रहे हैं। 2015 में अपने टी20 डेब्यू के बाद से सैमसन ने हर पोजीशन पर बल्लेबाजी की, लेकिन उन्हें ज्यादा सफलता नहीं मिली। ओपनिंग बैटिंग के लिए प्रमोट किए जाने के बाद से सैमसन ने हैदराबाद और अब डरबन में 47 गेंदों पर शतक लगाकर अपनी लय हासिल कर ली है। डरबन में शुक्रवार के खेल में सैमसन पुरुषों के टी20 में लगातार दो शतक लगाने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज और कुल मिलाकर चौथे बल्लेबाज बने। उनकी पारी में सात चौके और 10 छक्के शामिल थे, जिससे मेहमान टीम ने 61 रनों से शानदार जीत हासिल की। सैमसन ने कहा, “ईमानदारी से कहूं तो मेरे करियर में सफलता से ज्यादा असफलताएं मिली हैं। जब आप असफलताओं से गुजरते हैं, तो आप खुद पर संदेह करने लगते हैं। लोग जाहिर तौर पर कुछ न कुछ कहते रहते हैं, सोशल मीडिया निश्चित रूप से अपनी भूमिका निभाता है और फिर आप भी उसके बारे में सोचना शुरू कर देते हैं।” उन्होंने आगे कहा कि यह ऐसा था जैसे ‘संजू, क्या तुम अंतर्राष्ट्रीय स्तर के लिए नहीं बने हो? तुम आईपीएल में अच्छा प्रदर्शन कर रहे हो, यह अंतर्राष्ट्रीय (क्रिकेट) में क्यों नहीं हो रहा है?’ मेरे मन में कई विचार थे, लेकिन इतने सालों के अनुभव के बाद, मैं अपनी क्षमताओं को जानता हूं। दाएं हाथ के बल्लेबाज सैमसन ने आगे कहा, “अगर मैं मैदान पर कुछ समय बिताता हूं, तो मुझे पता है कि मेरे पास स्पिन और तेज गेंदबाजों के खिलाफ शॉट बनाने की क्षमता है। और मुझे पता है कि मैं टीम की सफलता में योगदान दे सकता हूं और उन्हें मैच जीतने में मदद कर सकता हूं। मैं खुद से कहता रहा, ‘नहीं, ऐसा नहीं है। यह भी एक वास्तविकता है।’ बहुत सारी गिरावट हो रही हैं, लेकिन सकारात्मक पक्ष भी बहुत अच्छा है।”

राजभवन में मना उत्तराखंड राज्य का स्थापना दिवस

राजभवन में मना उत्तराखंड राज्य का स्थापना दिवस उत्तराखंड के लोक गीत, संगीत और नृत्य की हुई प्रस्तुतियाँ भोपाल राज्यपाल मंगुभाई पटेल के निर्देश पर उत्तराखंड राज्य का स्थापना दिवस आज राजभवन में गरिमामय एवं भव्यता के साथ समारोह पूर्वक मनाया गया। उत्तराखंड स्थापना दिवस का आयोजन “एक भारत-श्रेष्ठ भारत” अभियान के तहत किया गया था। समारोह में उत्तराखंड मूल के भोपाल निवासी नागरिकों ने उत्तराखंड के लोक गीत, संगीत और नृत्य की प्रस्तुतियाँ दी। उत्तराखंड के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह के संदेश, उत्तराखंड एवं मध्यप्रदेश राज्यों की लघु फिल्मों का प्रसारण भी किया गया। राज्यपाल मंगुभाई पटेल की ओर से उत्तराखंड मूल के भोपाल निवासियों के संगठन अध्यक्ष नेगी, सुरेश कर्नाट और वरिष्ठ साहित्यकार हिन्दी सेवी कैलाश चंद पंत का सम्मान किया गया। सम्मान राज्यपाल के अपर सचिव उमाशंकर भार्गव ने किया। उन्हें स्मृति प्रतीक एवं चंदेरी हस्तकला का नमूना अंग वस्त्र भेंट किये। कार्यक्रम के अंत में सहभोज भी हुआ। राज्यपाल के अपर सचिव उमाशंकर भार्गव ने कहा कि भारत की सांस्कृतिक समृद्धता और राष्ट्रीय सार्मथ्य में उत्तराखंडवासियों का महत्वपूर्ण योगदान है। इसीलिए उत्तराखंड को भारत की देव भूमि और वीर भूमि कहा जाता है। उन्होंने कहा कि हमारी विशिष्टताओं को संजोए हुए हम सब भारतवासी है। यही हमारी पहचान है। इसे मजबूत बनाना हम सबका दायित्व है। उत्तराखंड मूल के हिन्दी सेवी कैलाशचंद पंत ने कहा कि राजभवन में उत्तराखंड स्थापना दिवस कार्यक्रम का आयोजन भारत की सामाजिक, सांस्कृतिक आर्थिक संबंधों की प्रगाढ़ता को बढ़ाने की सराहनीय पहल है। उन्होंने कहा कि देश की राजनैतिक व्यवस्था की मजबूती, सामाजिक व्यवस्था के उन्नयन, सांस्कृतिक समृद्धता की वृद्धि और पत्रकारिता के विकास आदि सभी क्षेत्रों में उत्तराखंडवासियों का योगदान विशिष्ट है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंडवासी राज्य के बाहर कही भी देश अथवा विदेश में रहे, अपनी यादों को संजोकर रखते है। उनकी निष्ठा और कर्मठता की मिसाल दी जाती है। उन्होंने बताया कि प्रदेश के महू में स्थित आर्मी हेडक्वार्टर में 1942 में शिक्षा व्यवस्था की शुरुआत उत्तराखंड निवासी भोला, खेमचंद और विष्णु चंद पंत ने की थी। समारोह को सुरेश कर्नाट एवं नेगी ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन नियंत्रक हाऊस होल्ड राजभवन श्रीमती शिल्पी दिवाकर ने किया।    

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet