LATEST NEWS

कुशीनगर में घर में घुसे अज्ञात शख्‍स ने नाबालिग लड़की का गला काटकर की हत्‍या

कुशीनगर यूपी के कुशीनगर में घर में घुसे किसी अज्ञात शख्‍स ने आधी रात को जमकर तांडव मचाया। उसने अपने बिस्‍तर पर सो रही 15 साल की लड़की की गला काटकर हत्‍या कर दी। शोर सुनकर लड़की के पिता वहां पहुंचे तो उन पर भी हमला बोल दिया। धारदार हथियार से पिता के शरीर पर ताबड़तोड़ वार किए और फरार हो गया। लड़की के पिता के शरीर पर सात वार पाए गए गए हैं। घटना कुशीनगर के नेबुआ नौरंगिया थानाक्षेत्र के नौरंगिया ग्राम सभा के नौका टोला की है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लड़की के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। तहरीर के आधार पर पुलिस ने तीन लोगों पर केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। संदिग्ध लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। हत्या की वजह को लेकर पुलिस अभी किसी नतीजे पर नहीं पहुंची है। नौका टोला निवासी जयनारायण सिंह पटेल के परिवार के सभी लोग छठ पूजा में रिश्तेदारी में गये थे। जय नारायण सिंह और 15 साल की उनकी बेटी प्रिया सिंह ही घर पर थी। गुरुवार की रात घर के बरामदे में जयनारायण और कमरे में उनकी बेटी प्रिया सोई थी। परिजनों से पुलिस को मिली जानकारी के अनुसार रात लगभग बारह बजे किसी ने प्रिया की गला रेत कर हत्या कर दी। शोर सुनकर पहुंचे जयनारायण पर भी हमला कर दिया और फरार हो गया। उनके शरीर पर सात जगह धारदार हथियार से घाव हुआ है। घायल जयनारायण इलाज के बाद घर पर मौजूद हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतका के भाई अमित की तहरीर गांव के ही तीन लोगों पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। संदिग्ध लोगों को हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है। थानाध्यक्ष हर्षवर्धन सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। संदिग्ध से पूछताछ की जा रही है। उन्‍होंने दावा किया कि जल्‍द ही घटना का खुलासा कर दिया जाएगा। क्‍या बोली पुलिस एएसपी रितेश सिंह ने बताया कि मृतका के भाई की तहरीर पर तीन लोगों पर हत्या का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। जल्द ही घटना का खुलासा कर दिया जाएगा।

लोहारीडीह हत्याकांड कब्र खोदकर निकाला जाएगा नेता का शव, MP High Court ने दिया री-पोस्टमार्टम का आदेश

जबलपुर  छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले के लोहारीडीह में संदिग्ध मौत के मामले में मध्य प्रदेश हाईकोर्ट ने बड़ा फैसला लिया है। कोर्ट ने मृतक शिवप्रसाद साहू की बेटी की याचिका पर सुनवाई करते हुए रिपोस्टमार्टम की अनुमति दी है। साथ ही अदालत ने छत्तीसगढ़ सरकार को सहयोग करने के निर्देश दिए हैं। इस मामले की सुनवाई चीफ जस्टिस की डबल बैंच में हुई। दरअसल, छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने याचिकाकर्ता को मध्यप्रदेश के जूरिडिक्शन में केस फाइल करने की छूट दी थी। याचिकाकर्ता ने रिपोस्टमार्टम की मांग को लेकर एमपी की जबलपुर हाईकोर्ट में याचिका लगाई थी। डिवीजन बेंच ने नाराजगी जताते हुए कब्र खोदकर शव को निकालने और दोबारा पोस्टमार्टम कराने का निर्देश दिया। इससे पहले इस मामले को सिंगल बेंच ने खारिज कर दिया था। सिंगल बेंच के निर्णय को चुनौती देते हुए डिवीजन बेंच में याचिका दायर की गई थी। ये है पूरा मामला छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले के लोहारीडीह में एक सप्ताह के अंदर 3 लोगों की अलग-अलग वजह से जान चली गई। 14 सितंबर की दरमियानी रात शिवप्रसाद साहू की लाश मध्यप्रदेश के बिरसा थाने के क्षेत्र में पेड़ से लटकती मिली थी। शव मिलने के बाद ग्रामीणों ने हत्या के शक पर पूर्व सरपंच रघुनाथ साहू के घर को आग लगा दी, जिससे रघुनाथ साहू की जलने से मौत हो गई। वहीं इस मामले में पुलिस ने 33 महिला समेत 69 ग्रामीणों को हत्या के शक में गिरफ्तार किया था। इसी बीच 19 सितंबर को हत्या के आरोप में बंद प्रशांत साहू की जेल में मौत हो गई थी। मृतक के बॉडी में गहरे चोट के निशान पाए गए हैं, जिससे ग्रामीणों का आरोप है कि प्रशांत साहू की मौत पुलिस पिटाई के चलते जेल में मौत हुई है। इसके बाद सरकार ने बड़ा एक्शन लेते हुए कबीरधाम जिले में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के रूप में पदस्थ आईपीएस विकास कुमार को निलंबित किया। वहीं रेंगाखार थाने के निरीक्षक, सहायक उप निरीक्षक सहित वहां पदस्थ कुल 23 पुलिसकर्मियों को भी हटा दिया गया। इसके अलावा कबीरधाम एसपी और कलेक्टर पर भी गाज गिरी। दोनों का ट्रांसफर कर दिया गया। SIT कर रही जांच लोहारीडीह मामले की जांच को लेकर एसआईटी का गठन किया गया है। जिले के एएसपी पंकज पटेल के नेतृत्व में सात सदस्यीय टीम गठित की गई है। यह टीम मामले की जांच कर रही है। इस मामले में छत्तीसगढ़ और मध्‍य प्रदेश की पुलिस भी जांच कर रही है। मध्‍य प्रदेश की पुलिस इस मामले में इसलिए जुड़ गई है, क्‍योंकि शिवप्रसाद साहू की लाश एणपी की सीमा पर मिली थी। जिसके चलते मध्‍य प्रदेश की हाईकोर्ट में इस मामले की सुनवाई हो रही है।

अक्षय नवमी : भगवान विष्णु की पूजा के साथ आंवले के पेड़ की जाती है पूजा

अक्षय नवमी का पर्व हिंदू धर्म में अत्यधिक महत्वपूर्ण है। यह त्यौहार कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि को मनाया जाता है और इस साल 10 नवंबर 2024 को मनाया जाएगा। इस दिन को भगवान विष्णु की पूजा के लिए समर्पित माना गया है, और मान्यता है कि वे आंवले के पेड़ में निवास करते हैं। इसी कारण इस दिन आंवले के पेड़ के नीचे पूजा करना और उसकी छाया में भोजन बनाना शुभ माना जाता है। कई भक्त इस दिन ऐसा करके भगवान का आशीर्वाद प्राप्त करते हैं। अक्षय नवमी 2024 तिथि वैदिक पंचांग के अनुसार, अक्षय नवमी की तिथि 9 नवंबर 2024 की रात 10:44 बजे से शुरू होकर 10 नवंबर की रात 9:01 बजे तक रहेगी। इस दौरान भगवान विष्णु और आंवले के पेड़ की पूजा करना अत्यधिक शुभ माना जाता है। अक्षय नवमी पर पूजा का शुभ मुहूर्त इस वर्ष अक्षय नवमी की पूजा के लिए 5 घंटे 25 मिनट का शुभ मुहूर्त है, जो सुबह 6:40 बजे से दोपहर 12:05 बजे तक रहेगा। अभिजीत मुहूर्त, जो विशेष रूप से शुभ माना जाता है, सुबह 11:43 बजे से दोपहर 12:27 बजे तक होगा। इन पावन समयों में भगवान विष्णु और आंवले के वृक्ष की पूजा करना अत्यंत फलदायी माना गया है, जिससे सुख, समृद्धि और मनोकामनाओं की पूर्ति होती है। अक्षय नवमी पर दान और पुण्य अक्षय नवमी का त्यौहार शाश्वत पुण्य का प्रतीक है। ऐसा माना जाता है कि इस दिन किए गए पुण्य कर्म, जैसे दान, पूजा और सेवा, जन्म-जन्मांतर तक लाभकारी रहते हैं। आंवले के पेड़ का दान और भोजन कराने का महत्व इस दिन विशेष होता है। कहा जाता है कि इससे देवी अन्नपूर्णा का आशीर्वाद प्राप्त होता है, जो आर्थिक समृद्धि और परिवार में खुशहाली को बढ़ावा देता है। इस दिन जरूरतमंदों को भोजन कराना और अन्य धर्म-कर्म करना शुभ माना जाता है। यह त्यौहार हिंदू धर्म में भक्ति और उदारता के गुणों को सशक्त बनाता है। इस दिन पूजा और आंवले के पेड़ की सेवा करने से सुख, समृद्धि और मनोकामनाओं की पूर्ति होती है, जो पुण्य के रूप में स्थायी लाभ प्रदान करती है।

ट्रंप की हत्या करने की कोशिश के पीछे ईरान, अमेरिकी न्याय विभाग ने किया बड़ा दावा

मैनहट्टन अमेरिका के न्याय विभाग ने राष्ट्रपति चुनाव से पहले डोनाल्ड ट्रंप को मारने की साजिश के पीछे ईरान को बताया है. मैनहट्टन में संघीय अदालत में दायर एक आपराधिक शिकायत में आरोप लगाया गया कि ईरान के अर्धसैनिक क्रांतिकारी गार्ड के एक अधिकारी ने सितंबर में एक भाड़े के शूटर को ट्रंप की निगरानी करने और उन्हें मारने की योजना बनाने का निर्देश दिया था. शिकायत में बताया गया है कि फरहाद शकेरी नाम के शख्स को ट्रंप की हत्या का जिम्मा सौंपा गया था, जो कि ईरान का सरकारी कर्मचारी था. शिकायत में कहा गया है कि शकेरी ने ईरान में रहते हुए FBI एजेंटों के साथ रिकॉर्ड की गई फोन पर बातचीत में कथित साजिशों के कुछ डिटेल्स का खुलासा किया. उसने जांचकर्ताओं को बताया कि उसके सहयोग का कथित कारण अमेरिका में सलाखों के पीछे एक सहयोगी की सजा कम कराना है. अफगानी नागरिक को दी गई थी हत्या की सुपारी शकेरी अफगानी नागरिक है, जो बचपन में अमेरिका में आकर बस गया था, लेकिन डकैती के लिए 14 साल जेल में बिताने के बाद उसे निर्वासित कर दिया गया था. अब वह भाड़े पर हत्या की साजिश के लिए तेहरान द्वारा भर्ती किए गए बदमाशों का एक नेटवर्क चलाता है. मैनहट्टन में संघीय अदालत में खोली गई एक आपराधिक शिकायत के अनुसार, शकेरी ने जांचकर्ताओं को फोन पर बताया था कि ईरान के अर्धसैनिक क्रांतिकारी गार्ड में एक संपर्क ने उसे पिछले सितंबर में निर्देश दिया था कि वह अपने अन्य कामों को अलग रखे और सात दिनों के भीतर ट्रंप की निगरानी करने और उन्हें मारने की योजना बनाए. इसके लिए उसे मोटी रकम की पेशकश की गी थी. चुनाव बाद फिर वारदात को अंजाम देने का था प्लान शकेरी ने बताया कि उन्होंने बहुत सारा पैसा खर्च किया है इस पर. ईरानी अधिकारी ने उससे कहा था कि पैसे की दिक्कत नहीं है. लेकिन अगर वह सात दिन के भीतर कोई योजना नहीं बना पाया तो चुनाव के बाद तक साजिश को रोक दिया जाएगा क्योंकि अधिकारी ने मान लिया था कि ट्रंप हार जाएंगे और तब उन्हें मारना आसान होगा. शिकायत के अनुसार, हालांकि अधिकारियों ने पाया कि उसके द्वारा दी गई कुछ जानकारी झूठी थी, लेकिन ट्रंप की हत्या की साजिश और ईरान द्वारा बड़ी रकम देने की इच्छा के संबंध में उनके बयान सही पाए गए. ईरानी-अमेरिकी पत्रकार को भी मारने की थी साजिश शकेरी फरार है और ईरान में ही है. दो अन्य लोगों को इस आरोप में गिरफ्तार किया गया था. जिन्होंने आरोप लगाया था कि शकेरी ने उन्हें प्रमुख ईरानी-अमेरिकी पत्रकार मसीह अलीनेजाद का पीछा करने और उनकी हत्या करने के लिए भर्ती किया था. हालांकि साजिश नाकाम कर दी गई. बर्लिन से एसोसिएटेड प्रेस से फोन पर बात करते हुए अलीनेजाद ने कहा, “मैं बहुत हैरान हूं, यह मेरे खिलाफ तीसरा प्रयास है और यह चौंकाने वाला है.” सोशल मीडिया प्लैटफ़ॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में उन्होंने कहा, “मैं अभिव्यक्ति की आजादी के अपने पहले संशोधन के अधिकार का अभ्यास करने के लिए अमेरिका आई हूं – मैं मरना नहीं चाहती. मैं अत्याचार के खिलाफ़ लड़ना चाहती हूं, और मैं सुरक्षित रहने की हकदार हूं. मेरी सुरक्षा के लिए कानून लागू करने वालों का शुक्रिया, लेकिन मैं अमेरिकी सरकार से अमेरिका की राष्ट्रीय सुरक्षा की रक्षा करने का आग्रह करती हूं.” 13 जुलाई को भी ट्रंप की रैली के दौरान हुई थी फायरिंग बता दें कि डोनाल्ड ट्रंप एक बार फिर अमेरिका के राष्ट्रपति बन गए हैं. उन्होंने कमला हैरिस को हराकर ऐतिहासिक जीत दर्ज की है. ऐसे में न्याय विभाग द्वारा उन पर हमले की साजिश का खुलासा चौंकाने वाला है. हालांकि ऐसा पहली बार नहीं है जब उनक पर हमले की साजिश रची गई. इसी साल चुनाव प्रचार के दौरान 13 जुलाई को पेंसिल्वेनिया के बटलर शहर में उन पर चुनावी रैली के दौरान फायरिंग हुई थी, इसमें एक गोली उनके कान को छूते हुए निकल गई थी. इस घटना के करीब 64 दिन बाद एक बार फिर उन पर जानलेवा हमले की कोशिश हुई थी. उस वक्त ट्रंप फ्लोरिडा में पाम बीच काउंटी के इंटरनेशनल गोल्फ क्लब में मौजूद थे.  

सुरक्षाबलों से मुठभेड़ के साथ हो रही सर्चिंग, छत्तीसगढ़-बीजापुर में तीन नक्सली ढेर

बीजापुर. उसूर ब्लॉक के रेखापल्ली व कोमठपल्ली के जंगलों में सुरक्षाबलो की संयुक्त पार्टी व नक्सलियों के बीच जबरदस्त मुठभेड़ हुई। इस मुठभेड़ में जवानों ने तीन नक्सलियों को मार गिराया है। तीनों वर्दीधारी माओवादियों के शव बरामद किए गए हैं। वहीं, मौके से एक एसएलआर रायफल, अन्य हथियार व आर्म्स एम्युनेशन बरामद किया गया है। जानकारी के मुताबिक, बीजापुर जिले के उसूर ब्लॉक के बासागुड़ा, उसूर, पामेड़ व तर्रेम क्षेत्र में नक्सलियों की मौजूदगी की सूचना मिलने पर एसटीएफ, डीआरजी, कोबरा व सीआरपीएफ की संयुक्त पार्टी अभियान पर निकली थी। सर्चिंग के दौरान शुक्रवार की सुबह 11 बजे से पुलिस व नक्सलियों के बीच रेखापल्ली व कोमठपल्ली के जंगलों में मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ के बाद सर्चिंग में जवानों ने तीन वर्दीधारी नक्सलियों के शव, एक एसएलआर रायफल व भारी संख्या में अन्य आर्म्स एम्युनेशन बरामद किया है। मुठभेड़ में मारे गये नक्सलियों की पहचान की कार्यवाही की जा रही है। सर्च अभियान जारी है।

श्रीहरि विष्णु देवउठनी एकादशी से इन चार राशियों का करेंगे कल्याण

इस वर्ष देवउठनी एकादशी का पावन पर्व 12 नवंबर, मंगलवार को मनाया जाएगा। मान्यता है कि इस दिन भगवान विष्णु चार महीने की योग निद्रा से जागृत होते हैं और चातुर्मास का समापन होता है। इस बार यह पर्व हर्षण योग और सर्वार्थ सिद्धि योग जैसे शुभ संयोगों में मनाया जाएगा, जो कुछ राशियों के लिए विशेष फलदायक रहेगा। मेष राशि: देवउठनी एकादशी का यह पर्व मेष राशि के जातकों के लिए विशेष शुभ रहेगा। इस समय इन्हें धन लाभ के अवसर मिल सकते हैं। जिस भी क्षेत्र में आप मेहनत कर रहे हैं, वहां से जल्द ही अच्छे परिणाम मिलने की संभावना है। माता-पिता का सहयोग मिलेगा और पारिवारिक वातावरण भी खुशियों से भरा रहेगा। कर्क राशि: कर्क राशि के जातकों के लिए भी देवउठनी एकादशी का पर्व बेहद फायदेमंद साबित होगा। इस दौरान आपको आर्थिक, मानसिक और शारीरिक सुख की प्राप्ति होगी। नौकरी, करियर, और व्यवसाय में लाभ के संकेत हैं। नए व्यवसाय में कदम रखने या प्रॉपर्टी और वाहन खरीदने के लिए यह समय शुभ रहेगा। तुला राशि: देवउठनी एकादशी का पर्व तुला राशि के जातकों के लिए खुशियों की सौगात लेकर आएगा। इस दौरान लंबे समय से नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को नए अवसर मिल सकते हैं। अचानक धन लाभ के योग बन रहे हैं, जिससे व्यवसाय में तेजी से मुनाफा होगा। कार्यक्षेत्र में नई उपलब्धियां हासिल होंगी और दांपत्य जीवन में खुशियों का माहौल रहेगा। पुराने निवेश इस समय लाभकारी साबित होंगे और अच्छा आर्थिक लाभ देंगे। स्वास्थ्य भी बेहतर रहेगा। वृश्चिक राशि: देवउठनी एकादशी का यह शुभ दिन वृश्चिक राशि के जातकों के लिए लाभकारी रहेगा। इस समय आपके हर कार्य में सफलता मिलने की संभावना है और मान-सम्मान में वृद्धि होगी। पारिवारिक जीवन खुशहाल रहेगा, और भाग्य भी आपका साथ देगा। यदि आप किसी पुरानी बीमारी से जूझ रहे हैं, तो इस समय उसमें भी राहत मिलने के संकेत हैं।

यूपी से आरोपी को पकड़कर लौटते समय हादसा, छत्तीसगढ़-गौरेला थाने के SI की मौके पर मौत और तीन आरक्षक घायल

गौरेला पेंड्रा मरवाही. गौरेला पेंड्रा मरवाही जिले के गौरेला थाना क्षेत्र में आज एक बड़ा हादसा हुआ है, हादसे में कोरबा जिले की पाली पुलिस की स्कार्पियो वाहन हादसे का शिकार हो गई। हादसे में एक सब इंस्पेक्टर की मौके पर मौत हो गई, तो एक आरक्षक गंभीर रूप से घायल है, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद इलाज के लिए बिलासपुर रेफर कर दिया गया है। जबकि एक आरक्षक और दो चालको को हल्की चोटे आई है। घटना की सूचना मिलते ही जिले के पुलिस विभाग के आलाधिकारी मौके पर पहुंच गए है। प्रथम दृष्टया हादसे की वजह वाहन के सामने कुत्ते के आ जाने से होना बतलाया जा रहा है। हादसे में एक सब इंस्पेक्टर की मौके पर मौत हो गई, तो एक आरक्षक गंभीर रूप से घायल है जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद इलाज के लिए बिलासपुर रेफर कर दिया गया है। वहीं जबकि एक आरक्षक और दो चालकों को हल्की चोटे आई है। हादसे में सब इंस्पेक्टर विलायत हुसैन की मौके पर मौत हो गई, जबकि आरक्षक शैलेंद्र तंवर को गंभीर चोट आई। एक आरक्षक नारायण कश्यप और दो चालक ड्राइवर गोपी नागवंशी और वरमु चौहान को मामूली चोट आई है। हादसे के वक्त वाहन को गोपी नागवंशी चला रहा था कि वाहन वेंकटनगर रोड से गौरेला की ओर आने सड़क पर मेंढूका गाव के पास आज सुबह सड़क में उनके वाहन के सामने अचानक एक कुत्ते के आ जाने से चालक वाहन पर अपना नियंत्रण खो बैठा और वाहन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे 4 बार पलटते हुए सड़क से 50 मीटर अंदर चले गई। घटना की सूचना मिलते ही जीपीएम जिले के पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए और घायलों को त्वरित इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजवाया गया। जानकारी के अनुसार पाली पुलिस की टीम 1 सब इंस्पेक्टर 2 आरक्षक और 2 चालको के साथ पाली से 6 तारीख को कानपुर गई हुई थी किसी प्रकरण में आरोपी की पता साजी के लिए और कल कानपुर से वापस पाली आने को निकली थी। इस दौरान सुबह आज यह हादसा हो गया है। फिलहाल गौरेला पुलिस मामले की जांच शुरू कर दी है, तो शव का पोस्टमार्टम के बाद मृतक सब इंस्पेक्टर के परिजनों को सौंप दिया जाएगा।

इंसानियत हुई शर्मसार, छत्तीसगढ़-बिलासपुर में मृत गोवंश को ट्रैक्टर के पीछे बांधकर घसीटा

बिलासपुर. बिलासपुर में इंसानियत को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। मृत गोवंश को ट्रैक्टर में बांधकर घसीटकर ले जाते हुए वीडियो वायरल हुआ है। जिसमें दिख रहा है कि एक ट्रैक्टर चालक अमानवीय तरीके से गोवंश को ट्रैक्टर के पीछे बांधकर सड़क में घसीट कर ले जा रहा है। वायरल वीडियो में दूसरे गोवंश ट्रैक्टर के पीछे दौड़ते भी नजर आ रहे हैं। बताया जा रहा है कि वायरल वीडियो मंगला-भैंसाझार रोड में नवापारा के पास का है। जहां लोखडी निवासी ट्रैक्टर चालक नंदू सड़क में पड़े मृत गौवंश को ट्रैक्टर के पीछे रस्सी से बांधकर घसीटकर ले जाते नजर आ रहा है। बताया जा रहा है, मृत गौवंश सड़क में पड़ा हुआ था, जिसे कोई हटा नहीं रहा था। ट्रैक्टर चालक नंदू वहां से गुजर रहा था, ऐसे में उसने गौ वंश को सड़क से हटाने के लिए उसे रस्सी के सहारे ट्रेक्टर के पीछे बांध दिया और घसीटकर ले जाने लगा। इसी दौरान बाइक सवार राहगीर ने इसका वीडियो बना लिया। अब वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है और इस अमानवीय कृत्य को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं।

‘राज्य प्रायोजित घुसपैठ’ झारखंड के लिए एक गंभीर खतरा है : शिवराज सिंह चौहान

भोपाल /रांची झारखंड विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी घुसपैठ का मुद्दा जोर-शोर से उठा रही है. केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने  कहा कि भारत कोई ‘धर्मशाला’ नहीं है जहां कोई भी आकर बस सकता है. उन्होंने कहा कि ‘राज्य प्रायोजित घुसपैठ’ झारखंड के लिए एक गंभीर खतरा है. रांची में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए उन्होंने झामुमो (झारखंड मुक्ति मोर्चा) के नेतृत्व वाले सत्तारूढ़ गठबंधन पर घुसपैठियों को संरक्षण देने का आरोप लगाया. उन्होंने आरोप लगाया कि घुसपैठिये राज्य में आकर आदिवासी महिलाओं को ‘जाल में फंसाकर’ उनसे शादी कर रहे हैं. ‘भारत कोई धर्मशाला नहीं है’ शिवराज सिंह चौहन ने कहा, ‘भारत कोई धर्मशाला नहीं है जहां कोई भी आकर बस सकता है. विदेशी घुसपैठिये झारखंड के लिए गंभीर खतरा हैं. यह देश हमारा है- हमारी जमीन, पानी, जंगल, नदियां, पहाड़ और खेत. हम किसी और को इन्हें हम से लेने नहीं देंगे.’ उन्होंने दावा किया, ‘झामुमो के नेतृत्व वाला गठबंधन इन घुसपैठियों को अपना वोट बैंक मानता है. वोटों के लालच में वे उनकी रक्षा कर रहे हैं, वोटर लिस्ट में शामिल कर रहे हैं और आधार व राशन कार्ड प्राप्त करने में मदद कर रहे हैं. हालात ऐसे हैं कि संथाल परगना में आदिवासी आबादी 44 फीसदी से घटकर 28 फीसदी पर आ गई है.’ ‘सरकार बनी तो बनाएंगे नागरिकता रजिस्टर’ शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि अगर भाजपा राज्य में सत्ता में आई तो नागरिकता रजिस्टर बनाया जाएगा और घुसपैठियों को बाहर किया जाएगा. पूर्वी सिंहभूम जिले में भाजपा के महिला सम्मेलन को संबोधित करते हुए उन्होंने जेएमएम के नेतृत्व वाली सरकार पर राज्य में पीएम आवास योजना को ठीक से लागू नहीं करने का आरोप लगाया. उन्होंने कहा कि अगर योजना ठीक से क्रियान्वित होती तो अब तक महिलाओं को पक्के मकान मिल गए होते. चौहान ने कहा, ‘भाजपा उन महिलाओं के लिए पक्के घर बनाएगी जो अभी भी कच्चे घरों में रहती हैं.’ महिलाओं को 2100 रुपये का वादा उन्होंने पाइप जल योजना ‘हर घर नल से जल योजना’ में 5,000 करोड़ रुपये के भ्रष्टाचार का भी आरोप लगाया. शिवराज सिंह चौहान ने कहा, ‘सरकार ने महिलाओं को प्रति माह 1,000 रुपये तभी देना शुरू किया जब चुनाव करीब आ रहे थे.’ उन्होंने कहा कि अगर राज्य में भाजपा सत्ता में आई तो महिलाओं को 2100 रुपये प्रति माह दिए जाएंगे.  

अगर महाविकास अघाड़ी जीत जाएगा तो वह किसानों की जमीन वक्फ को दे देगा: अमित शाह

सतारा महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव जैसे-जैसे करीब आ रहा है, विरोधी दल एक दूसरे पर हमले तेज कर रहे हैं।  गृह मंत्री अमित शाह ने सतारा जिले के कराड में रैली की और महाविकास अघाड़ी गढबंधन पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने वक्फ कानून में बदलाव किए जिससे कि वक्फ बोर्ड किसी की भी जमीन पर कब्जा करने लगा। कर्नाटक की सरकार ने पूरा का पूरा गांव वक्फ को दे दिया। उन्होंने कहा, अगर महाविकास अघाड़ी जीत जाएगा तो वह किसानों की जमीन वक्फ को दे देगा। पवार और राहुल गांधी नहीं चाहते कि वक्फ कानून में संशोधन किया जाए। हमने ड्राफ्ट तैयार कर लिया है और आने वाले सेशन में इसे पास करवाएंगे। अमित शाह ने शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) प्रमुख उद्धव ठाकरे पर हमला करते हुए शुक्रवार को कहा कि उन्हें उन लोगों के साथ गठबंधन करने के लिए शर्म आनी चाहिए जो हिंदुत्व को पाखंड कहते हैं, भगवान राम के अस्तित्व पर सवाल उठाते हैं और आतंकवादी अजमल कसाब को बिरयानी खिलाते हैं। शाह ने राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा शरद पवार) प्रमुख शरद पवार पर यह झूठ बोलने का आरोप लगाया कि महाराष्ट्र में निवेश नहीं आ रहा है। शाह ने पवार पर पलटवार करते हुए कहा कि महा विकास आघाडी (एमवीए) के शासन के दौरान विकास के मामले में राज्य की ‘रैंकिंग’ गिर गई थी लेकिन अब महायुति सरकार के तहत यह प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (एफडीआई) आकर्षित कर रहा है। शाह ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी को ‘झूठ की फैक्टरी’’ करार दिया और आरोप लगाया कि वह अग्निपथ योजना के बारे में गलत सूचना फैला रहे हैं।केन्द्रीय गृह मंत्री ने ठाकरे पर निशाना साधते हुए कहा कि ठाकरे उन लोगों के साथ बैठे हैं जो हिंदुत्व को ‘पाखंड’ कहते हैं। उन्होंने कहा, ‘आप उन लोगों के साथ बैठे हैं जिन्होंने अफजल खान और औरंगजेब की कब्रों की रक्षा की। आप उन लोगों के साथ बैठे हैं जो हिंदुओं को आतंकवादी कहते हैं। आप उन लोगों के साथ बैठे हैं जिन्होंने (26/11 मुंबई आतंकवादी हमले के दोषी) अजमल कसाब को बिरयानी खिलाई। आप उन लोगों के साथ बैठे हैं जो भगवान राम के अस्तित्व पर सवाल उठाते हैं। आपको शर्म आनी चाहिए।’’ महाराष्ट्र में 2019 के विधानसभा चुनाव के बाद ठाकरे ने कांग्रेस और एनसीपी के साथ हाथ मिला लिया था। शाह ने कहा, ‘शरद पवार इस उम्र में भी झूठ बोलने से बाज नहीं आ रहे। वह कहते हैं कि महाराष्ट्र में निवेश नहीं आ रहा है। मैं आपको बताना चाहता हूं कि उद्धव जी के साथ आपकी सरकार के दौरान महाराष्ट्र की विकास रैंकिंग गिर गई थी लेकिन (देवेंद्र) फडणवीस और (एकनाथ) शिंदे के नेतृत्व वाली हमारी सरकार के सत्ता में आने के बाद महाराष्ट्र में एफडीआई आ रहा है।’ शाह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने फडणवीस और शिंदे के माध्यम से महाराष्ट्र में सड़क संपर्क, समृद्धि एक्सप्रेसवे, मुंबई कोस्टल रोड, अटल सेतु, मुंबई और पुणे में मेट्रो ट्रेनें, सिंचाई परियोजनाओं जैसी कई परियोजनाएं शुरू की हैं। सातारा को वीरों की भूमि बताते हुए उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र के हजारों युवा सेना में सेवारत हैं। उन्होंने कहा, ‘इंदिरा गांधी ने ‘एक रैंक एक पेंशन’ का वादा किया था लेकिन कांग्रेस के 40 साल तक सत्ता में रहने के बावजूद वादा पूरा नहीं किया गया। मोदी ने इसे पूरा किया।’

HC में नर्मदा के किनारे की जमीन पर वक्फ बोर्ड के दावे-आपत्ति पर उठे सवाल

जबलपुर  मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) हाई कोर्ट (MP High Court) में एक याचिका दाखिल की गई है, जिसमें नर्मदा नदी (Narmada River) के किनारे की सरकारी जमीन पर वक्फ का दावा किए जाने पर सवाल उठाया गया है. मुख्य न्यायाधीश (Chief Justice) सुरेश कुमार कैत और न्यायमूर्ति विवेक जैन की पीठ ने मामले की प्राथमिक सुनवाई के बाद स्थिति को बनाए रखने का अंतरिम आदेश दिया है. साथ ही, राज्य सरकार और संबंधित पक्षों को नोटिस जारी करते हुए उनसे जवाब मांगा गया है. याचिकाकर्ता ने क्या कहा? नर्मदापुरम के समाजसेवी ओमप्रकाश शर्मा ने अदालत में अपनी याचिका में बताया कि उन्होंने नर्मदा किनारे की जमीन पर बड़े पैमाने पर पौधारोपण किया था, जिससे वहां हरियाली बढ़ी और मृदा क्षरण की समस्या में कमी आयी है. वहीं इससे नर्मदा के तटबंधों को भी स्थिरता मिली है. याचिका में दावा किया गया कि मोहम्मद मकसूद नामक व्यक्ति ने इस जमीन को वक्फ की बता कर शरद सिंह के नाम पर पंजीकृत करा दिया है. इस विवाद के चलते वहां के पेड़ काटकर निर्माण कार्य की तैयारी की जा रही है. वक्फ बोर्ड की है ये आपत्ति सुनवाई के दौरान कोर्ट को सूचित किया गया कि जब जमीन के नामांतरण का आवेदन किया गया, तब वक्फ बोर्ड ने इस पर आपत्ति जताई थी. इससे पहले भी कोर्ट ने एक जनहित याचिका के दौरान यह निर्देश दिया था कि नर्मदा के किनारे 300 मीटर के दायरे में किसी भी तरह का निर्माण नहीं किया जा सकता. ऐसे में, यह सवाल उठता है कि नजूल सीट नंबर-46 पर स्थित सरकारी जमीन, जिसे दस्तावेजों में ‘बंगला’ के रूप में दर्ज किया गया है, वक्फ बोर्ड की जमीन कैसे मानी जा सकती है. अगली सुनवाई कब होगी? इस मामले की अगली सुनवाई के लिए संबंधित पक्षों से उनके जवाब आने के बाद कोर्ट अगला कदम तय करेगा.

छत्‍तीसगढ़ पुलिस विभाग में फेरबदल, 36 अफसरों का तबादला, गृह विभाग ने जारी किया आदेश

रायपुर छत्तीसगढ़ में नगरीय निकाय चुनाव होने हैं. चुनाव की घोषणा के पहले अफसरों के ट्रांसफर का सिलसिला शुरू हो गया है. पुलिस विभाग में राज्य प्रशासनिक सेवा के 36 अफसरों का ट्रांसफर किया गया है. पीएचक्यू ने शुक्रवार की देर रात अफसरों के ट्रांसफर की सूची जारी की है. इनमें 11 अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ASP) और 25 उप पुलिस अधीक्षक (DSP) शामिल हैं. अंतागढ़ के एसडीओपी अमरनाथ सिदार को उप पुलिस अधीक्षक रायपुर पदस्थ करते हुए गृहमंत्री का सुरक्षा अधिकारी बनाया गया है. इन अफसरों का ट्रांसफर जारी सूची के मुताबिक़ अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बिलासपुर उमेश कश्यप को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जांजगीर-चाम्पा, शैलेंद्र कुमार पांडे को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक धमतरी, दुर्ग की अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ऋचा मिश्रा को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यातायात दुर्ग बनाया गया है. इसके अलावा गरिमा द्विवेदी को गरियाबंद का अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक,मोनिका ठाकुर को बालोद की अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, राजेंद्र जायसवाल बिलासपुर के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक होंगे. मेघा टेंभुरकर को सेनानी, 3री वाहिनी अमलेश्वर दुर्ग में पदस्थापना दी गई है यूलैंडन यार्क को बीजापुर का अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, उद्यन बेहार को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बिलासपुर निमिषा पांडेय को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सारंगढ़ और दिनेश कुमार सिन्हा को कांकेर का अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बनाया गया है. डीएसपी का भी ट्रांसफर एएसपी के अलावा 25 सीएसपी रैंक के अफसरों का अभी ट्रांसफर हुआ है. उप पुलिस अधीक्षक जितेंद्र खूटे को  जांजगीर-चांपा, रागिनी मिश्रा को एसडीओपी कुरूद,  इरफान हसन काजी को  सुभाषचंद्र बोस, राज्य पुलिस अकादमी, चंदखुरी, अकीक खोखर को सहायक सेनानी, 13वीं वाहिनी बांगो,  ललिता मेहर को एसडीओपी सरायपाली, रमेश चंद्रा को  उप पुलिस अधीक्षक, मुख्यालय, खैरागढ़-छुईखदान-गंडई, मंजूलता बाज को  बालक विरूद्ध अपराध अन्वेषण शाखा जशपुर,  मिलिंद पाण्डेय को बागबहरा एसडीओपी बनाया गया है. इसके अलावा दिलीप कोसले को एसडीओपी बगीचा जशपुर, अरूण नेताम को एसडीओपी केशकाल, मयंक तिवारी को  एसडीओपी, मुंगेली, सतीश ठाकुर को  उप पुलिस अधीक्षक यातायात रायपुर (नवा रायपुर) रश्मित कौर चांवला को उप पुलिस अधीक्षक बिलासपुर और कविता ठाकुर को उप पुलिस अधीक्षक जांजगीर-चांपा ट्रांसफर किया गया है. सिदार बने गृहमंत्री के सुरक्षा अधिकारी इसी प्रकार सुमित गुप्ता को एसडीओपी चंद्रपुर, शिवचरण सिंह परिहार को  उप पुलिस अधीक्षक यातायात, बिलासपुर,  आकर्षि कश्यप को  उप पुलिस अधीक्षक दुर्ग, अखिलेश कौशिक- एसडीओपी बोड़ला, कवर्धा, मोनिका सिंह परिहार को  सहायक सेनानी 17वीं वाहिनी, छसबल, कवर्धा, संजय तिवारी को सहायक सेनानी, 2वीं वाहिनी, छसबल, सकरी बिलासपुर, अमरनाथ सिदार को उप पुलिस अधीक्षक रायपुर पदस्थ करते हुए गृहमंत्री का सुरक्षा अधिकारी बनाया गया है. निमितेश सिंह को एसडीओपी पंडरिया, कवर्धा, आशीष शुक्ला को उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय कवर्धा, सतीश धुर्वे  को उप पुलिस अधीक्षक एसटीएफ बघेरा, दुर्ग, साधना सिंह को रायगढ़ का उप पुलिस अधीक्षक बनाया गया है.

विधानसभा चुनावों में बीजेपी को मजबूत करने RSS ने चलाया महाअभियान, 65 संगठन भी साथ

मुंबई  राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ अपने 65 से भी ज्यादा सहयोगी संगठनों के जरिए महाराष्ट्र में ‘सजग रहो’ नाम से एक अभियान चला रहा है। इस अभियान का मकसद सिर्फ विधानसभा चुनावों में बीजेपी को मजबूत करना ही नहीं है, बल्कि इसे ‘हिंदुओं को बांटने और उन्हें और भी छोटे-छोटे समूहों में विभाजित करने के बड़े प्रयास’ के खिलाफ एक जवाबी कार्रवाई के तौर पर भी देखता है। आरएसएस का मानना है कि इस प्रयास का असर राजनीति से भी आगे तक होगा। यह अभियान ऐसे समय में चलाया जा रहा है जब महाराष्ट्र विधानसभा चुनावों की सुगबुगाहट तेज हो गई है। इस दौरान बीजेपी और महायुति को हिंदू वोट बैंक को अपने पाले में लाने की कोशिशें भी तेज़ होती दिखाई दे रही हैं। आरएसएस का ‘सजग रहो’ अभियान लोकसभा चुनावों और बांग्लादेश में हिंदुओं पर हाल ही में हुए हमलों के बाद चलाए जा रहे तीन राष्ट्रीय अभियान का सबसे नया हिस्सा है। इस तीन सूत्रीय अभियान के पहले दो सूत्र हैं योगी आदित्यनाथ की टिप्पणी ‘बांटेंगे तो काटेंगे’ और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की टिप्पणी ‘एक है तो सेफ हैं’। पीएम ने धुले में दिया था ये बयान प्रधानमंत्री मोदी ने ‘एक है तो सेफ है’ टिप्पणी धुले में की थी, जहां बीजेपी-आरएसएस का कहना है कि मालेगांव में मुस्लिम वोटों के एकजुट होने के कारण लोकसभा चुनावों में बीजेपी उम्मीदवार को मामूली अंतर से हार का सामना करना पड़ा था। इसी कड़ी में योगी आदित्यनाथ ने महाराष्ट्र के वाशिम में कहा था ‘एक है तो नेक हैं’। यहां ‘नेक’ का मतलब है कि अगर हिंदुओं को बांटा नहीं गया तो वे नेक बने रहेंगे। उन्हें सिर्फ़ आत्मरक्षा के हिंसा का सहारा लेने के लिए मजबूर नहीं होना पड़ेगा। “किसी के खिलाफ नहीं है ये अभियान’ हालांकि संघ के सूत्रों ने कहा कि ‘सजग रहो’ और ‘एक है तो सेफ हैं’ किसी के खिलाफ नहीं हैं, बल्कि इनका मकसद हिंदुओं के बीच जाति विभाजन को खत्म करना है। बीजेपी के एक वरिष्ठ पदाधिकारी ने कहा कि आरएसएस के ‘स्वयंसेवकों’ और 65 से ज़्यादा गैर सरकारी संगठनों द्वारा इस संदेश को लोगों तक पहुंचाने के लिए बैठकें आयोजित की जा रही हैं। संघ के सूत्रों के मुताबिक, हालांकि इस अभियान का तात्कालिक उद्देश्य महाराष्ट्र चुनाव हैं, लेकिन यह एक बड़ी घटना के जवाब में वैचारिक और बौद्धिक प्रतिक्रिया के उभार को दर्शाता है। यह घटना यह है कि जहां एक तरफ हिंदू जाति के आधार पर बंटे हुए हैं, वहीं दूसरी तरफ़ मुस्लिम अपने मतभेदों को भुलाकर एकजुट होकर वोट बैंक के रूप में उभर रहे हैं और उनका मकसद बीजेपी को सत्ता से बाहर देखना है। इस अभियान में ये शामिल इस अभियान में शामिल समूहों में चाणक्य प्रतिष्ठान, मातंग साहित्य परिषद और रणरागिनी सेवाभावी संस्था शामिल हैं। महाराष्ट्र में संघ की सभी चारों ‘प्रांत’ या क्षेत्रीय इकाइयां- कोंकण (मुंबई और गोवा सहित), देवगिरि (मराठवाड़ा), पश्चिम महाराष्ट्र (जिसमें नासिक और उत्तरी महाराष्ट्र के कुछ हिस्से शामिल हैं) और विदर्भ (जहां RSS का मुख्यालय है) शाखा स्तर पर बैठकें आयोजित करके इस अभियान में शामिल हैं। इस अभियान के मुख्य आकर्षणों में से एक है धुले लोकसभा और मुंबई उत्तर पूर्व लोकसभा सीट के नतीजों का उदाहरण के तौर पर इस्तेमाल करना। यह उस चीज़ की ओर इशारा करता है जिसे संघ ‘मालेगांव मॉडल’ कहता है और जिसके बारे में उसका कहना है कि इससे ‘बंटे हुए’ हिंदू समुदाय को नुकसान पहुंचा है। आधिकारित तौर पर इस अभियान की जिम्मेदारी नहीं ले रहा आरएसएस आरएसएस आधिकारिक तौर पर संगठन के तौर पर इस अभियान की ज़िम्मेदारी नहीं ले रहा है, बल्कि इसे केवल ‘स्वयंसेवकों की एक पहल’ बता रहा है। आरएसएस के एक पदाधिकारी ने कहा कि स्वयंसेवकों ने हिंदू समाज को यह बताने की अगुवाई की है कि उन्हें जाति के आधार पर विभाजित नहीं होना चाहिए, खास तौर पर ऐसे समय में जब राज्य में मराठा-ओबीसी विभाजन गहरा गया है।

महाकाल :सुरक्षाकर्मी ने भस्म आरती दर्शन के नाम पर की ठगी, केस दर्ज

उज्जैन महाकाल मंदिर में भस्म आरती में प्रवेश दिलाने के नाम पर श्रद्धालुओं के साथ ठगी करने वाले सुरक्षागार्ड के खिलाफ महाकाल थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। मंदिर के सुरक्षाकर्मी पर बेंगलुरु के श्रद्धालु से 16,500 रुपये लेने के आरोप लगे हैं, जिसके बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। सोमवार तडके भस्म आरती के दौरान मंदिर प्रशासक गणेश धाकड़ ने औचक निरीक्षण किया था। इस दौरान, मंदिर में सुरक्षा देने वाली क्रिस्टल कंपनी का कर्मचारी लवजीत शंख द्वार से चार श्रद्धालुओं को भस्म आरती में प्रवेश दिलाने के लिए मंदिर परिसर में लाता हुआ दिखाई दिया। चैकिंग के दौरान, श्रद्धालुओं के पास परमिशन नहीं मिली। उन्होंने बताया कि उन्होंने गार्ड को परमिशन के लिए रुपये दिए हैं। इसके बाद कर्मचारी लवजीत को महाकाल चौकी को सौंपकर उसके खिलाफ जांच के लिए लिखा गया। घटना के पांच दिन बाद, आरोपी लवजीत के खिलाफ महाकाल थाने में मामला दर्ज कर लिया गया है। झांसा देकर श्रद्धालुओं से ऐंठे 16,500 रुपये महाकाल पुलिस ने बताया कि 3 नवंबर को बेंगलुरु, कर्नाटक से महाकाल के दर्शन करने के लिए मरप्पा अपने परिवार के साथ उज्जैन आए थे। तड़के 4 बजे होने वाली भस्म आरती में प्रवेश के लिए मंदिर कर्मचारी से संपर्क किया। इस दौरान एक युवक ने उन्हें भस्म आरती की परमिशन दिलाने का झांसा दिया और दर्शन कराने के नाम पर रुपयों की मांग की। श्रद्धालु युवक के झांसे में आ गए और उन्होंने 16,500 रुपये भस्म आरती दर्शन के नाम पर उसे दे दिए। 

मुख्यमंत्री डॉ. यादव आज सिलेंडर रीफिल के लिये 26 लाख बहनों को अंतरित करेंगे 55 करोड़ रूपये

मुख्यमंत्री डॉ. यादव आज शनिवार को इंदौर में देंगे सौगातें 1.29 करोड़ लाड़ली बहनों को आज मिलेगी 1250 रूपये की नवम्बर माह की किश्त मुख्यमंत्री डॉ. यादव आज सिलेंडर रीफिल के लिये 26 लाख बहनों को अंतरित करेंगे 55 करोड़ रूपये 55 लाख सामाजिक सुरक्षा पेंशन हितग्राहियों के खातों में 333 करोड़ रूपये का होगा अंतरण दिव्यांगों को लेपटॉप, मोटोराइज्ड ट्राईसिकल सहित अन्य सहायक उपकरण भी करेंगे वितरित  इंदौर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 9 नवम्बर को इंदौर के नेहरू स्टेडियम में आयोजित कार्यक्रम में लाड़ली बहना योजना, गैस रीफिल एवं सामाजिक सुरक्षा पेंशन के 2 करोड़ 10 लाख हितग्राहियों के खातें में 1961 करोड़ रूपये अंतरित करेंगे। इसमें 1 करोड़ 29 लाख लाड़ली बहनों के खातों में 1573 करोड़ रूपये, 26 लाख बहनों के खातों में सिलेंडर रीफिल की राशि 55 करोड़ रूपये और 55 लाख सामाजिक सुरक्षा पेंशन के हितग्राहियों के खातों में 333 करोड़ रूपये की राशि अंतरित की जायेगी। नेहरु स्टेडियम में  5  हजार से अधिक बालिकाओं के द्वारा तलवार चलाने के वर्ल्ड रेकार्ड बनाने का कार्यक्रम भी होगा। मुख्यमंत्री डॉ. यादव इंदौर के ढ़क्कन वाला कुँआ स्थित ग्रामीण हाट बाजार में आयोजित कार्यक्रम में इंदौर के 450 से अधिक दिव्यांगजनों को लेपटॉप, मोट्रेट ट्राईसिकल सहित अन्य सहायक उपकरण वितरित करेंगे। मुख्यमंत्री आईटीसी के कार्यक्रम में भी शामिल होंगे। उनके द्वारा इंदौर जिले के  155  दिव्यांगजनों को मोटोराइज्ड ट्रॉयसाइकल, निःशक्त शिक्षा प्रोत्साहन योजना के अंतर्गत 81 छात्र/छात्राओं को लेपटॉप, 6 दम्पतियों को मुख्यमंत्री निःशक्त विवाह प्रोत्साहन योजना के अंतर्गत आर्थिक सहायता, 130 दिव्यांग वृद्धजनों को डिजीटल श्रवण यंत्र, 99 दिव्यांगजनों को व्हीलचेयर, सी.पी. चेयर, बैशाखी और  कैलीपर्स प्रदान की जायेगी। साथ ही कलेक्टर आशीष सिंह की पहल पर तैयार किये गये दिव्यांगजनों को सशक्त पोर्टल के माध्यम से निजी क्षेत्र की कम्पनियों में चयनित 5 दिव्यांगजनों को नियुक्ति-पत्र भी सौंपेंगे। इस कार्यक्रम से प्रदेश के सभी जिला एवं संभागीय अधिकारी वर्चुअल शामिल होंगे।  

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet