LATEST NEWS

राशिफल सोमवार 11 नवंबर 2024

मेष राशि- मेष राशि के जातकों बेहतर करियर ग्रोथ के लिए ऑफिस में उम्मीदों पर खरा उतरना सुनिश्चित करें। आज अपने धन को सावधानी से संभालें। आज प्रेम संबंधों में कई सकारात्मक चीजें देखने को मिलेंगी। वृषभ राशि- वृषभ राशि वालों बेहतर कल के लिए आज धन का प्रबंधन समझदारी से करें। उत्पादकता पर ध्यान देना महत्वपूर्ण है। पार्टनर के साथ अधिक समय बिताएं, साथ ही आपको अतीत में उलझने से भी बचना चाहिए। मिथुन राशि- मिथुन राशि के जातकों जिन लोगों का हाल ही में ब्रेकअप हुआ है, उन्हें दिन के दूसरे भाग में कोई दिलचस्प व्यक्ति मिल सकता है। डाइट में हरी सब्जियां शामिल करें। मेंटल हेल्थ पर ध्यान देना जरूरी है। कर्क राशि- कर्क राशि वालों आज का दिन पॉजिटिव एनर्जी से भरपूर रहने वाला है। काम के मामले में आपको सावधानी बरतने की जरूरत है। खर्चों पर नियंत्रण रखें। सेहत पर कोई बुरा प्रभाव नहीं पड़ेगा। हाइड्रेटेड रहें। सिंह राशि- सिंह राशि के लोगों आज के दिन फैमिली के साथ कुछ वक्त बिताना चाहिए। कुछ प्रबंधकों और टीम लीडरों का जीवन अस्त-व्यस्त रहेगा। छोटी-मोटी वित्तीय दिक्कतें आ सकती हैं, लेकिन दिनचर्या प्रभावित नहीं होगी। कन्या राशि- कन्या राशि के लोगों आज आपको बहस करने से बचना चाहिए। ऑफिस की पॉलिटिक्स में न उलझेंं। अपने काम पर फोकस बनाए रखें। हेल्दी डाइट को फॉलो करें और रोज एक्सरसाइज करें। पार्टनर को खुश रखें। तुला राशि- तुला राशि वालों को आज अपनी परफॉर्मेंस पर ध्यान देना चाहिए। व्यापार करते समय सावधान रहें क्योंकि इसमें जोखिम हो सकता है। अपने पार्टनर को सरप्राइज देने से रिश्ता मजबूत बन सकता है। सेहत को प्राथमिकता दें। वृश्चिक राशि- वृश्चिक राशि वालों का आज का दिन काफी रोमांटिक साबित हो सकता है। कुछ लोगों को पार्टनर द्वारा गिफ्ट या डेट पर जाने का सरप्राइज मिल सकता है। काम से सिलसिले में मन परेशान हो सकता है। सेहत पर ध्यान दें। धनु राशि- धनु राशि के जातकों को एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर से आज दूर रहना चाहिए। कुछ लोग इंटरव्यू क्लियर करके ऑफर लेटर भी पा सकते हैं। सीढ़ियों का उपयोग करते समय सावधान रहें। मां की सेहत पर आपको ध्यान देना चाहिए। मकर राशि- मकर राशि के लोगों आज अपनी क्रिएटिविटी निखारने पर फोकस बनाए रखें। कुछ छात्रों को शिक्षा की आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए भी धन की आवश्यकता होगी। बाहर का खाना ज्यादा खाने से बचें। कुम्भ राशि- कुंभ राशि के लोग आज पॉजिटिव सोच वाले व्यक्तियों के साथ कुछ टाइम स्पेंड करें। आपकी फाइनेंशियल कंडीशन पहले से बेहतर रहेगी। इन्वेस्टमेंट से दूरी बनाएं। बच्चों के साथ कुछ वक्त बिताना आपके लिए बेहतर रहेगा। मीन राशि- मीन राशि के लोगों को अपने क्रश को प्रपोज करने का मौका आज नहीं छोड़ना चाहिए। टीम के सदस्यों को संभालते समय सावधान रहें। पाचन संबंधी दिक्कतें हो सकती हैं। इसलिए खान पान पर ध्यान देना जरूरी है।

डिजिटल अरेस्ट : बेटे को सामूहिक दुष्कर्म में फंसने का डर दिखाकर मांगी 40 हजार रुपये राशि

बुरहानपुर  कसंल्टिंग इंजीनियर्स एसोसिशन के अध्यक्ष प्रमोद गढ़वाल के साथ डिजिटल अरेस्ट के माध्यम से 40 हजार रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। ठगों ने उन्हें शनिवार दोपहर 12 बजे के आसपास वाट्सएप कॉल करके कहा कि हैदराबाद में पढ़ रहा उनका बेटा भव्य गढ़वाल सामूहिक दुष्कर्म के मामले में फंस गया है, वह थाने से बोल रहा है, यदि अपने बेटे को इस केस से छुड़ाना चाहते हो तो तुरंत 40 हजार रुपये ट्रांसफर करो, अन्यथा भव्य आठ से दस साल के लिए जेल चला जाएगा। हड़बड़ाहट में गढ़वाल ने राशि ट्रांसफर कर दी। इसके पंद्रह मिनट बाद जब दोबारा दूसरे नंबर से ऑडियो कॉल आया और ठगों ने दो लाख रुपये और ट्रांसफर करने के लिए कहा तो गढ़वाल को शक हुआ। उन्होंने पहले अपने बेटे को फोन लगा कर पुष्टि की और तुरंत लालबाग थाने पहुंच कर ठगी की शिकायत दर्ज कराई। पुलिस अधीक्षक देवेंद्र पाटीदार लगातार डिजिटल अरेस्ट और साइबर ठगी को लेकर लोगों को जागरूक कर रहे हैं। बावजूद इसके ऐसी घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं। इस तरह बनाया मानसिक दबाव वाट्सएप काल में ठगों ने पुलिस की वर्दी वाला फोटो लगा रखा था। उन्होंने सामूहिक दुष्कर्म में भव्य सहित तीन युवकों के गिरफ्तार होने की बात कही। साथ ही फोन कॉल के दौरान ही भव्य को आवाज देकर बुलाने का नाटक किया और किसी के रोने की आवाज प्रमोद गढ़वाल को सुनाई। जिससे वे मानसिक रूप से दबाव में आ गए। ठगों ने यह भी कहा कि मीडिया वाले आ चुके हैं, उन्हें भी मैनेज करना पड़ेगा, इसलिए राशि बढ़ गई है। इंजीनियर प्रमोद गढ़वाल ने शहर के नागरिकों से अपील की है, कि उनकी तरह वे डिजिटल अरेस्ट के माध्यम से होने वाली ठगी का शिकार न हों। अनजान नंबरों से आने वाले काल, वीडियो कॉल न उठाएं। विशेष रूप से प्लस 92 से शुरू होने वाले नंबर न उठाएं। बेटे को डिजिटल अरेस्ट कर इंजीनियर से साइबर ठगी की शिकायत की गई है। जांच की जा रही है। इसे लेकर लगातार लोगों को जागरूक किया जा रहा है।     – देवेंद्र पाटीदार, पुलिस अधीक्षक।  

आयुष्मान आरोग्य मंदिर में सालाना लगभग सवा करोड़ मरीजों की ओपीडी

रायपुर छत्तीसगढ़ में स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार के लिए राज्य सरकार बेहद संवेदनशील है। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने राज्य में स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार के लिए स्वास्थ्य बजट को दोगुना करने का लक्ष्य रखा है। प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल  स्वास्थ्य सेवाओं को सजग रूप से आगे बढ़ाने का कार्य कर रहे हैं। राज्य स्तर पर डीकेएस और मेकाहारा जैसे अस्पताल अत्याधुनिक तकनीकों से लैस हो रहे हैं तो वहीं संभाग स्तर पर सुपर स्पेशिलिटी अस्पतालों का कार्य निरंतर जारी है। इसी तरह से जिले और ब्लाक स्तर पर आयुष्मान आरोग्य मंदिर राज्य के लोगों की सेहत का विशेष ध्यान रख रहे हैं। छत्तीसगढ़ में वर्तमान में कुल 400 आयुष्मान आरोग्य मंदिर संचालित हैं। ये आयुष्मान आरोग्य मंदिर आयुर्वेद के मूलभूत सिद्धांतों की सामान्य जानकारी एवं रोगों के घरेलू उपचार तथा औषधियों की जानकारी प्रदान करने में बेहद मददगार साबित हो रहे हैं । इसके अंतर्गत संपूर्ण 12 सेवाओं का आयुष पद्धति के माध्यम से क्रियान्वयन किया जा रहा है जिससे मरीजो को लगातार लाभ मिल रहा है। आयुष्मान आरोग्य मंदिर में योग प्रशिक्षकों के माध्यम से जनसामान्य को दैनिक योगाभ्यास हेतु प्रेरणा एवं प्रशिक्षण भी प्रदान किया जा रहा है ताकि मरीज शारीरिक और मानसिक दोनों तरह से स्वस्थ रहें। आयुष्मान आरोग्य मंदिर में सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी (सीएचओ) द्वारा निरंतर मरीजों का इलाज किया जा रहा है एवं उनकी देखभाल की जा रही है। राज्य सरकार की इस पहल से लोगों को लगातार लाभ भी मिल रहा है। आयुष्मान आरोग्य मंदिर में सालाना 1 करोड़ 38 लाख ओपीडी और मासिक 3 लाख एनसीडी मरीजों का इलाज हो रहा है जो अपनी सफलता की कहानी स्वयं बयां करता है। आयुष्मान आरोग्य मंदिर में प्रदान की जाने वाली मुख्य 12 स्वास्थ्य सेवाओं के अंतर्गत गर्भावस्था एवं प्रसव के दौरान देखभाल, नवजात एवं शिशु स्वास्थ्य देखभाल सेवाएं, बाल एवं किशोर स्वास्थ्य देखभाल सेवाएं, परिवार नियोजन गर्भनिरोधक सेवाएं और अन्य प्रजनन स्वास्थ्य देखभाल सेवाएं, राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रम सहित संचारी रोगों का प्रबंधन, सामान्य संचारी रोगों का प्रबंधन तथा तीव्र साधारण बीमारियों और छोटी बीमारियों के लिए बाह्य रोगी देखभाल शामिल हैं। इसी तरह से गैर संचारी रोगों की जांच, रोकथाम, नियंत्रण और प्रबंधन, सामान्य नेत्र और ईएनटी समस्याओं की देखभाल, बुनियादी मौखिक स्वास्थ्य देखभाल, वृद्धजन एवं उपशामक स्वास्थ्य देखभाल सेवाएं, आपातकालीन चिकित्सा सेवाएं तथा  मानसिक स्वास्थ्य बीमारियों की जांच और बुनियादी प्रबंधन जैसी सेवाएं भी शामिल हैं।

‘द ग्रेट छत्तीसगढ़ रन’ के 9वें संस्करण का आयोजन, 5000 से अधिक लोगों ने जोश के साथ हिस्सा

रायपुर स्वास्थ्य, सहनशक्ति, और एकता के अद्भुत उत्सव के तौर पर रविवार को ‘द ग्रेट छत्तीसगढ़ रन’ के 9वें संस्करण का आयोजन हुआ. 10 किमी की दौड़ में मनीष कुमार साहू, 21 किमी की दौड़ में मोहित बिसेन और 42 किमी की दौड़ में सुरेश कुमार साहू पहले स्थान पर रहे. वहीं महिलाओं में 42 किमी की दौड़ में IFS सातोविषा समाजदार ने पोडियम पर स्थान प्राप्त किया. eblu द्वारा प्रायोजित और लेट्स रन द्वारा आयोजित इस मैराथन में 5000 से अधिक लोगों ने जोश के साथ हिस्सा लिया. RFID टाइमर के साथ यह छत्तीसगढ़ की एकमात्र मैराथन की शुरुआत मुख्य अतिथि IAS अंकित आनंद और IAS डॉ. भारतीदासन ने ध्वज लहरा कर किया. कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि डॉ. सर्वेश्वर भुरे और विवेक ढांढ की भी उपस्थिति रही. छत्तीसगढ़ की स्वास्थ्य और पर्यावरण के प्रति जागरूकता को प्रदर्शित करते हुए इस साल की मैराथन का विशेष विषय ‘मिलेट्स’ था. इसमें मिलेट्स को हर पहलू में शामिल किया गया, ताकि प्रतिभागियों और दर्शकों को इस पौष्टिक अनाज की महत्ता का अनुभव हो सके. मध्य भारत की पहली 42 किमी प्रमाणित रेस ‘द ग्रेट छत्तीसगढ़ रन’ भारतीय एथलेटिक्स में एक नई पहचान बना रहा है, जिसे इंटरनेशनल एसोसिएशन ऑफ एथलेटिक फेडरेशन्स (IAAF) और एसोसिएशन ऑफ इंटरनेशनल मैराथन्स एंड डिस्टेंस रेसिज़ (AIMS) से मान्यता प्राप्त है. आयोजन को नई ऊंचाई तक पहुंचाने में रेस के निदेशक डॉ. विनय तिवारी और सुनील अग्रवाल का विशेष योगदान है. डॉ. तिवारी ने कहा कि द ग्रेट छत्तीसगढ़ रन का आयोजन हर साल भव्य रूप ले रहा है. जो हमारे समुदाय की प्रतिबद्धता और उत्साह को दिखाती है. इस साल 6 किमी, 10 किमी, 21 किमी, और 42 किमी के चार वर्गों में विजेताओं को 3.51 लाख रुपए की पुरस्कार राशि दी गई. RFID टाइमर के साथ यह छत्तीसगढ़ की एकमात्र मैराथन है, जिसने नए और अनुभवी धावकों को अपने लक्ष्य तक पहुंचने के लिए प्रेरित किया. आयोजन को सफल बनाने में SKY TMT, दंतेवाड़ा टूरिज्म, सागर TMT एंड पाइप्स, संभव स्टील पाइप्स एंड ट्यूब्स, ASA एडवरटाइजिंग, स्काई ऑटोमोबाइल्स, मारुति सेल्स कॉरपोरेशन, रायपुर ट्रायम्फ, होंडा बिग विंग्स, स्टेपमिंट, हेल्थ पोटली, शुभ BYD, F95, हीरा पाइप्स, भसीन मोटर्स, डेकाथलॉन, सैफ्रॉन कॉर्पोरेट पार्क, स्टार एलीट, रामकृष्णा केयर हॉस्पिटल, और NMDC जैसे प्रमुख ब्रांड्स और संस्थानों का समर्थन प्राप्त हुआ. लेट्स रन छत्तीसगढ़ का सबसे बड़ा फिटनेस समुदाय है, जो दौड़ और फिटनेस के प्रति जागरूक नागरिकों का समूह है. यह समुदाय स्वस्थ जीवनशैली और फिटनेस को बढ़ावा देने के लिए समर्पित है, जो हर साल ऐसे आयोजन करता है. ‘द ग्रेट छत्तीसगढ़ रन’ लेट्स रन का एक प्रमुख आयोजन है.

रायपुर दक्षिण उपचुनाव के प्रचार के लिए मुख्यमंत्री साय करेंगे जन आशीर्वाद यात्रा, कई दिग्गज नेता होंगे शामिल

रायपुर रायपुर दक्षिण विधानसभा उपचुनाव का प्रचार-प्रसार का शोरगुल सोमवार यानी कल थम जाएगा. प्रचार के आखिरी दिन कांग्रेस और भाजपा पूरी ताकत झोंकने की तैयारी में है. सोमवार को मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का जन आशीर्वाद यात्रा निकाला जाएगा, जिसमें मुख्यमंत्री साय, पूर्व राज्यपाल रमेश बैस, सांसद बृजमोहन अग्रवाल और भाजपा अध्यक्ष किरण सिंहदेव रैली का नेतृत्व करेंगे. इस जन आशीर्वाद यात्रा के दौरान सैकड़ों मोटरसाइकिल में रैली की अगुवाई महिला मोर्चा और युवा मोर्चा कार्यकर्ता करेंगे. जन आशीर्वाद यात्रा की शुरुआत दोपहर 2 बजे जय स्तम्भ चौक पर शहीद वीर नारायण सिंह की मूर्ति पर माल्यार्पण के साथ होगी. यह यात्रा रायपुर दक्षिण विधानसभा क्षेत्र के 58 से अधिक स्थानों से होते हुए नेताजी चौक, कटोरा तालाब पर समाप्त होगी. बता दें कि रायपुर दक्षिण उपचुनाव के लिए कुल 30 उम्मीदवार मैदान में हैं, जिनमें से भाजपा के सुनील सोनी और कांग्रेस से आकाश शर्मा प्रमुख उम्मीदवार हैं. उपचुनाव के लिए मतदान 13 नवंबर को होगा और इसके नतीजे 23 नवंबर को घोषित किए जाएंगे.

कांग्रेस पर सांसद अग्रवाल ने जमकर निशाना साधा, बोले- कांग्रेस दक्षिण विधानसभा क्षेत्र को पर्यटन स्थल समझती

रायपुर भाजपा ने आज राजधानी के एकात्म परिसर में प्रेस वार्ता आयोजित की थी. इस दौरान सांसद अग्रवाल ने प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा है. उन्होंने कहा कि कांग्रेस दक्षिण विधानसभा क्षेत्र को पर्यटन स्थल समझती है. सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि चुनाव के समय कांग्रेस दक्षिण विधानसभा घूमने आती है. कांग्रेस इसे पर्यटन स्थल समझती है, चुनाव के बाद उनका कोई ठिकाना नहीं होता है. जनता को कांग्रेस के नेताओं का पता भी नहीं है, ऐसे लोगों को जनता क्यों वोट देगी… उन्होंने कहा कि दक्षिण की एक प्रतिशत जनता भी कांग्रेस के प्रत्याशी को न तो जानती है, न ही पहचानती है. सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने एक बार फिर सुनील सोनी के उपलब्धियों का बखान करते हुए कहा कि सुनील सोनी के कारण आज रायपुर का ऐसा स्वरूप देखने को मिलता है. जनता आश्वस्त है कि दक्षिण का विकास बीजेपी के कमल फूल में ही निहित है. इसलिए विपक्ष भी मुझे ही जितायेगा. उन्होंने कांग्रेस नेताओं पर तंज कसते हुए कहा कि पूर्व सीएम भूपेश बघेल, टीएस सिंहदेव और दीपक बैज, वे सभी दक्षिण विधानसभा में केवल घूमने आते हैं. रामसुंदर दस को ज़बरदस्ती चुनाव खड़ा किया गया था. वे चुनाव में बढ़-चढ़ कर प्रचार कर रहे थे. कांग्रेस पार्टी को जवाब चाहिए कि उनका अपमान क्यों किया गया. वहीं मेयर चुनाव प्रचार क्यों नहीं कर रहे  हैं ? उन्होंने कहा कि आज जनता को बिजली-पानी समेत हर सुविधा उपलब्ध है. दक्षिण विधानसभा में आधे से अधिक ग्रामीण परिवेश से जुड़े हुए हैं, पिछले 5 साल तक पीएम आवास बंद रहे,  वो फिर से शुरू हुआ है. इसके अलावा सांसद अग्रवाल ने कांग्रेस प्रदेश प्रभारी सचिन पायलट पर तंज कसते हुए कहा कि जिनका प्रेम राजस्थान में पूरा नहीं हो पाया वो कांग्रेस पार्टी से उम्मीद छोड़ दें. उनका प्लेन टेकऑफ नहीं कर पाएगा. उन्होंने आगे कहा कि रायपुर सबसे शांत शहर है और बलौदाबाज़ार सूरजपुर को देखकर रायपुर की जनता नहीं चाहेगी की प्रदेश को अशांत करने वाले लोग यहां आए. इस दौरान प्रेस वार्ता में चुनाव संयोजक शिवरतन शर्मा, विधायक गजेंद्र यादव, सुशांत शुक्ला, इंद्रजीत साहू, ईश्वर साहू समेत बीजेपी के कई नेता मौजूद रहे.

पीडीएस गेहूं और आटा बिक्री पर जोर, सरकार ने दावा किया था कि इस साल गेहूं उत्पादन रिकॉर्ड 113.29 मिलियन टन हुआ

इंदौर गेहूं के दाम बीते दिनों में सर्वोच्च स्तर पर पहुंच गए हैं। दक्षिण भारत में 3400 रुपये क्विंटल के स्तर को छू लिया है। वहां की मिलों को मध्य प्रदेश, राजस्थान, पंजाब या हरियाणा से पर्याप्त गेहूं ही नहीं मिल पा रहा है। फिलहाल वे उप्र के गेहूं के भरोसे है। गेहूं के दामों में बीते महीने में अप्रत्याशित तेजी आ चुकी है। इसके पीछे की मुख्य वजह तो त्योहारी सीजन में भी ओपन मार्केट (ओएमएसएस) में सरकार द्वारा गेहूं की बिक्री नहीं करना है। हालांकि असल वजह ये है कि गेहूं के उत्पादन के मामले में सरकार का गणित और आंकलन दोनों फेल हो चुका है। पीडीएस गेहूं और आटा बिक्री पर जोर सरकार ने दावा किया था कि इस साल गेहूं उत्पादन रिकॉर्ड 113.29 मिलियन टन हुआ है। जबकि बाजार की स्थिति देखकर जानकार कह रहे हैं कि असल उत्पादन इससे कहीं नीचे हैं। दूसरी ओर अब सरकार अब भी दामों पर नियंत्रण की बजाय राजनीतिक कदम में जुटी है। सरकार का ध्यान अब भी ओपन मार्केट सेल पर नहीं है। बल्कि चुनावी गणित देखते हुए पीडीएस में गेहूं और आटा बिक्री पर जोर लगा रही है। हालांकि इससे बाजार के दामों पर लंबे समय में कोई खास फर्क पड़ता नहीं दिख रहा है। स्थानीय बाजार में डर है कि सरकार ने अब भी बिक्री पर ध्यान नहीं दिया तो आटा-गेहूं की महंगाई और बढ़ेगी। दरअसल मिलों ने बीते महीने में सरकारी बिक्री की उम्मीद में माल नहीं पकड़ा। उनके पास अब स्टाक कम है। किसान के पास भी ज्यादा माल नहीं है।  

अंबिकापुर में 11 हाथियों के दल ने खूब उत्पात मचाया, मासूम सगे भाई बहन की मौत

अंबिकापुर हाथियों ने पंडो परिवार की इन्ही झोपड़ी को तोड़ना शुरू कर दिया गहरी नींद में सो रहे लोगों को हाथियों के आने का पता नहीं चला। हाथियों ने जब झोपड़ी तोड़नी शुरू की तो घर में सोए हुए ग्रामीण अपने-अपने बच्चों को लेकर भागे। इस दौरान बीखू राम पंडो अपने दो बच्चों को लेकर वहां से भागने में सफल रहा लेकिन तीन बच्चे झोपड़ी में ही फंस गए। इसमें एक पांच साल का बच्चा देव सिंह झोपड़ी के भीतर छिप गया, लेकिन 11 वर्षीय पुत्र डिशु पंडो और पांच साल की पुत्री काजल उर्फ भूती को हाथियों ने कुचल कर मार डाला। इधर हाथियों के बस्ती में पहुंचने की खबर देर रात वन विभाग को मिली। आसपास हाथियों की मौजूदगी होने के बावजूद वन विभाग की टीम और ग्रामीण लगभग डेढ़ किमी पैदल चलकर पहुंचे। झोपड़ी पूरी तरह नष्ट हो चुकी थी और दोनों बच्चे का शव भी पड़ा हुआ था। पांच साल का बीखू राम का पुत्र देव सिंह वही मिला। बताया गया कि 11 हाथियों का दल तारा क्षेत्र से प्रेमनगर की ओर आया है। इसी दल ने महेशपुर से पांच किलोमीटर दूर मुलकी पहाड़ इलाके में शनिवार रात धावा बोला था। फिलहाल हाथियों का दल प्रेमनगर के रिहायशी क्षेत्र से लगे बिरंची बाबा पहाड़ी में डटा हुआ है। रामानुजनगर के रेंजर रामचंद्र प्रजापति सहित वन विभाग का हमला इलाके में मौजूद है। दोनों बच्चों के शव को वहां से निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। वन विभाग की ओर से बच्चों के स्वजन को 25-25 हजार रुपए की तात्कालिक आर्थिक सहायता प्रदान की गई है। वन विभाग की टीम ने प्रभावित क्षेत्र में लोगों को जंगल की ओर नहीं जाने की समझाइश दी है। 

राशिद अल्वी ने कहा- हरियाणा में कांग्रेस को मिली हार पर कांग्रेस नेता ने कहा कि हरियाणा में कांग्रेस हारी नहीं है, कांग्रेस को हराया गया

नई दिल्ली कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राशिद अल्वी ने रविवार बातचीत की। उन्होंने मनसे प्रमुख राज ठाकरे के बयान, महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव, उद्धव ठाकरे, केंद्रीय मंत्री अमित शाह, नेता विपक्ष राहुल गांधी के बयानों सहित अन्य मुद्दों पर प्रतिक्रिया दी। हरियाणा विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को मिली हार पर कांग्रेस नेता ने कहा कि हरियाणा में कांग्रेस हारी नहीं है, कांग्रेस को हराया गया है। मैं बार-बार कहता हूं की जब तक ईवीएम से चुनाव होगा, तब तक हम लोगों को इसका बहिष्कार करना चाहिए। फ्री एंड फेयर चुनाव के ल‍िए बैलेट पेपर से चुनाव कराना चाहिए। चुनाव आयोग पर देश की जनता भरोसा नहीं कर रही है। उन्‍होंने कहा क‍ि ईमानदारी से चुनाव होने पर महाराष्‍ट्र में कांग्रेस और उसकी एलायंस की सरकार बनेगी। महाराष्ट्र की जनता ने इस बार तय कर लिया है कि ऐसे लोगों को बाहर करना है, जो कानून के दबाव व ईडी-सीबीआई का डर दिखाकर सरकार में आए थे। राज ठाकरे द्वारा मस्जिदों से सभी लाउडस्पीकर हटाने की बात कहने पर कांग्रेस नेता ने कहा कि उनकी पार्टी की कोई अहमियत नहीं है, इसलिए उनके बयान का कोई मतलब नहीं है। मीडिया में बने रहने के लिए वह इस तरह के बयान देते हैं। उनके बयानों को गंभीरता से लेने की जरूरत नहीं है। नेता विपक्ष राहुल गांधी पर केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए राशिद अल्वी ने कहा है कि इस देश के अंदर संविधान के साथ सबसे ज्यादा खिलवाड़ भारतीय जनता पार्टी ने किया है। उनके मंत्री, नेता लगातार बयान देते हैं कि मुसलमानों की दुकानों से कुछ भी नहीं खरीदा जाए, क्या यह सब संविधान के मुताबिक है। ‘बंटेगे तो कटेंगे’ जैसे नारे लगाए जा रहे हैं, क्या यह संविधान के मुताबिक ठीक है। एक मुख्यमंत्री कहता है कि सब्जी के दामों को मुसलमानों ने बढ़ा दिया है। डोनाल्ड ट्रंप पर मणि शंकर अय्यर के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए राशिद अल्वी ने कहा है कि उनके खिलाफ 34 मुकदमे पेंडिंग में है। कहा जाता है कि वह इनकम टैक्स भी नहीं भरते थे। उनके खिलाफ तो बहुत सारे मुद्दे हैं। इसके बावजूद भी वहां की जनता ने उन्हें चुना है और भारत के अंदर भाजपा खुशियां मना रही है। यह बातें तो मेरी समझ से बाहर हैं। सेवानिवृत्त हो रहे भारत के मुख्य न्यायाधीश डीवाई चंद्रचूड़ के कार्यकाल पर कांग्रेस नेता ने कहा है कि उन्होंने अपने कार्यकाल में कुछ अच्छे फैसले भी दिए। कुछ ऐसे भी बयान दिए, जिन पर लोग उंगली उठा रहे हैं। राम मंदिर-बाबरी मस्जिद पर फैसला देते हुए उन्होंने कहा था कि मैंने भगवान श्री राम की शरण में जाकर यह फैसला द‍िया। अगर सारे फैसले भगवान की शरण में जाकर होने लगेंगे, तो फिर संविधान का क्या होगा। जज तो संविधान के अनुसार फैसला करते हैं। आप बात इंसाफ की करते हैं और पूजा पर अपने घर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बुलाते हैं। बाला साहब ठाकरे पर पूछे गए एक सवाल पर प्रतिक्रिया देते हुए कांग्रेस नेता ने कहा कि मेरा मानना है विचार अलग-अलग हो सकते हैं, एक दूसरे के खिलाफ हो सकते हैं। लेकिन जब कोई नेता इस दुनिया से चला गया हो, तो उसके खिलाफ बयान देना मर्यादा के खिलाफ है। यह काम सिर्फ भारतीय जनता पार्टी कर सकती है। जो इस दुनिया में नहीं हैं, उनकी इज्जत करनी चाहिए न कि मतभेद के कारण बयानबाजी करनी चाहिए। उद्धव ठाकरे(शिवसेना) के साथ कांग्रेस का गठबंधन होने पर भी राहुल गांधी द्वारा मंच से बाला साहेब ठाकरे का नाम नहीं लेने पर उन्होंने कहा कि शिवसेना और कांग्रेस पार्टी दो अलग-अलग पार्टि‍यां हैं, दोनों के विचारों में बहुत सारी बातें ऐसी हो सकती हैंं, जो एक-दूसरे से इत्तेफाक न रखती हों। यह जरूरी नहीं है क‍ि हर चीज की तारीफ की जाए, हर चीज की हिमायत की जाए, बहुत सारी बातें कांग्रेस की हैं, जो सहायक शिवसेना को पसंद न हो। इसलिए राहुल गांधी पर इस तरह का इल्जाम लगाना गलत है। बाला साहेब ठाकरे और उद्धव ठाकरे में क्या अंतर है, क्या कांग्रेस को उद्धव ठाकरे को साथ लेना चाहिए था। इस सवाल पर उन्होंने कहा कि मैं यह जानने की कोशिश नहीं करता हूं कि दोनों में क्या अंतर है। उद्धव ठाकरे आज शिवसेना के लीडर हैं। उन्होंने महाराष्ट्र में विकास करने की कोशिश की है। यहां पर कांग्रेस और उनकी पार्टी का एलायंस है। मुझे लगता है उनमें कई ऐसी बातें हैं, जो महाराष्ट्र के लिए फायदेमंद हैं।

श्रीनगर में सुरक्षाबलों ने आतंकियों को घेरा, मुठभेड़ जारी

श्रीनगर मध्य कश्मीर के श्रीनगर जिले के जबरवान वन क्षेत्र में सुरक्षाबलों ने आतंकियों को घेर लिया है और दोनों पक्षों के बीच मुठभेड़ चल रही है। पुलिस ने रविवार को बताया कि पुलिस और सुरक्षा बलों की संयुक्त टीम को उस क्षेत्र में आतंकवादियों की मौजूदगी के बारे में सूचना मिलने के बाद अभियान शुरू किया गया। बताया जा रहा है कि सुरक्षाबलों ने 3-4 आतंकियों को घेर लिया है, वहीं इस दौरान दोनों ओर से गोलीबारी हो रही है। हाल के दिनों में जम्मू-कश्मीर में आतंकवादियों और सुरक्षाबलों के बीच कई मुठभेड़ हुई, जिनमें कई आतंकवादी और उनके कमांडर मारे गए हैं। वहीं, कुछ सुरक्षा बलों के जवान भी हताहत हुए हैं। महत्वपूर्ण बात यह है कि आतंकवादी गतिविधियां अब जम्मू-कश्मीर के उन इलाकों में भी हो रही हैं, जो इस तरह की घटनाओं से मुक्त माने जा रहे थे। इसमें कश्मीर में श्रीनगर और जम्मू में चेनाब घाटी, उधमपुर और कठुआ के इलाके शामिल हैं। जम्मू में अत्यधिक प्रशिक्षित आतंकवादी वाहनों पर घात लगाकर हमला कर रहे हैं और ग्रेनेड और गोलियों के साथ-साथ एम4 असॉल्ट राइफलों का इस्तेमाल कर रहे हैं। सूत्रों का कहना है कि बढ़ते आतंकवाद और आतंकवादियों द्वारा अत्याधुनिक हथियारों के इस्तेमाल से खतरे के स्तर में वृद्धि का संकेत मिलता है। लगातार हो रहे हमलों ने राजनीतिक आलोचना को जन्म दिया है और सुरक्षा उपायों को मजबूत करने की मांग की है। विश्लेषकों का कहना है कि पिछले कुछ सालों में कश्मीर घाटी को जम्मू से विभाजित करने वाले पीर पंजाल क्षेत्र में आतंकवाद में बढ़ोतरी को देखा गया है। कश्मीर में लगातार आतंकवाद विरोधी अभियानों ने आतंकवादियों को पहाड़ों और उन क्षेत्रों में धकेल दिया है, जो आतंकवाद से मुक्त थे और जहां वे छिपते हैं।

कांग्रेस ने आरोप लगाया, कटक में तीन पुलिस थानों ने 19 वर्षीय एक कॉलेज छात्रा की शिकायत दर्ज करने से इनकार कर दिया

भुवनेश्वर कांग्रेस ने आरोप लगाया है कि ओडिशा के कटक में तीन पुलिस थानों ने 19 वर्षीय एक कॉलेज छात्रा की शिकायत दर्ज करने से इनकार कर दिया जिससे कथित तौर पर कई बार सामूहिक दुष्कर्म किया गया। कटक-बाराबती से कांग्रेस विधायक सोफिया फिरदौस ने महिला को शिकायत दर्ज कराने के लिए एक थाने से दूसरे थाने के कथित तौर पर चक्कर कटवाने के लिए पुलिस की भूमिका की जांच करने की मांग की है। उन्होंने दावा किया कि पीड़िता पुरी घाट थाना गई, फिर सदर थाना और बारंग थाने गई तथा आखिरकार बादामबाड़ी थाने में उसकी प्राथमिकी दर्ज की गई। अधिकारियों ने बताया कि छात्रा से कई बार सामूहिक दुष्कर्म करने तथा इस कृत्य का वीडियो बनाने को लेकर पीड़िता के प्रेमी समेत छह लोगों को गिरफ्तार किया गया है। लड़की ने दावा किया कि वह अपना जन्मदिन मनाने के लिए दशहरा पर्व के दौरान अपने प्रेमी के साथ पुरी घाट थाना इलाके में एक कैफे में गई थी। उसने कहा कि प्रेमी ने वहां कथित तौर पर कैफे मालिक की मदद से अपने फोन में उनके कुछ अंतरंग क्षणों का वीडियो बना लिया। पुलिस ने दर्ज मामले के आधार पर बताया कि उस वीडियो के सहारे प्रेमी तथा उसके दोस्तों ने लड़की को ब्लैकमेल किया और कई बार उससे दुष्कर्म किया। इसने कहा कि इस संबंध में शिकायत चार नवंबर को दर्ज की गई और आरोपियों को अगले दो दिन में गिरफ्तार कर लिया गया। फिरदौस ने इस घटना को लेकर शनिवार को पुलिस महानिदेशक वाई बी खुरानिया से मुलाकात की और उन्हें ज्ञापन सौंपा। कांग्रेस विधायक ने पत्रकारों से कहा, ‘‘जब पीड़िता आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराने गई तो कटक में तीन थानों ने शिकायत दर्ज करने से इनकार कर दिया। मैंने पुलिस महानिदेशक से यह जांच करने का अनुरोध किया है कि प्राथमिकी दर्ज क्यों नहीं की गई।’’ उन्होंने कहा, ‘‘प्राथमिकी दर्ज करने में देरी चिंताजनक है और यह कानून प्रवर्तन एजेंसियों की जवाबदेही के बारे में गंभीर चिंता पैदा करती है खासतौर से जब महिलाओं के खिलाफ अपराधों की बात हो।’’ फिरदौस ने दावा किया कि पीड़िता से अभी संपर्क नहीं हो पाया है। उन्होंने पीड़िता की सुरक्षा को लेकर चिंता जताई। उन्होंने कहा कि घनी आबादी वाले कटक में इस तरह की घटनाएं पहले कभी नहीं हुई हैं। उन्होंने कहा, ‘‘अगर अब इस शहर में ऐसी घटनाएं हो रही हैं तो यह चिंता की बात है।’’ कटक के पुलिस उपायुक्त जगमोहन मीना ने कहा कि विधायक द्वारा लगाए आरोपों की जांच की जाएगी। उन्होंने कहा, ‘‘हमें मामला दर्ज न करने के आरोपों के बारे में सबसे पहले विधायक से पता चला है। पुलिस निश्चित तौर पर मामले की जांच करेगी। हालांकि, न तो पीड़िता और न ही उसके परिवार के किसी सदस्य ने ऐसा आरोप लगाया है। पीड़िता सुरक्षित है।’’ कानून मंत्री पृथ्वीराज हरिचंदन ने शुक्रवार को कहा था कि राज्य सरकार महिलाओं के खिलाफ अपराधों को कतई बर्दाश्त नहीं करेगी और ओडिशा को 2026 तक ऐसे अपराधों से मुक्त बनाने के प्रयास जारी हैं।  

प्रदेशवासियों को आंवला नवमी की बधाई : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल. मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आंवला नवमी पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने अपने संदेश में कहा है कि भगवान श्रीहरि विष्णु जी से प्रार्थना है कि सभी की मनोकामनाएं पूर्ण करें, जीवन में सुख, समृद्धि, संपन्नता की वृद्धि हो, और सब पर कृपा बनाए रखें।  

प्रदूषण में मामूली गिरावट, वायु गुणवत्ता सूचकांक 335 दर्ज किया गया, अभी भी बेहद खराब श्रेणी में बरकरार

नई दिल्ली राष्ट्रीय राजधानी नई दिल्ली के वायु प्रदूषण में पिछले कुछ दिनों में लगातार हो रही बढ़ोतरी के बाद मामूली गिरावट देखने को मिली। रविवार को यहां पर औसत औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 335 दर्ज किया गया। हालांकि यह अभी भी बेहद खराब श्रेणी में बरकरार है। केंद्रीय नियंत्रण एवं प्रदूषण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार राजधानी दिल्ली में रविवार सुबह 7:30 बजे तक औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक 335 दर्ज किया गया। दीपावली से लगातार 350 के आस-पास या इससे ऊपर रहने के बाद एक्यूआई में पहली बार गिरावट देखने को मिला। दिल्ली एनसीआर के शहर फरीदाबाद में 166, गुरुग्राम में 240, गाजियाबाद में 226, ग्रेटर नोएडा में 250, नोएडा में 206 एक्यूआई दर्ज किया गया। राजधानी दिल्ली के अधिकांश इलाके में एक्यूआई 300 से 400 के बीच में दर्ज किया, जिसमें अलीपुर में 356, आनंद विहार में 351, अशोक विहार में 353, आया नगर में 343, बवाना में 383, बुराड़ी क्रॉसिंग में 331, मथुरा रोड में 323, डॉ करणी सिंह शूटिंग रेंज में 348, डीटीयू में 311, द्वारका सेक्टर 8 में 341, आईजीआई एयरपोर्ट में 326 और आईटीओ में 328 एक्यूआई दर्ज किया गया। इसके अलावा जहांगीरपुरी में 370, जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में 323, लोधी रोड में 307, मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में 357, मंदिर मार्ग में 387, मुंडका में 358,नजफगढ़ में 341, नरेला में 356, नेहरू नगर में 363, नॉर्थ कैंप में 328, एनएसआईटी द्वारका में 333, ओखला फेस टू में 339, पटपड़गंज में 345, पंजाबी बाग में 352, पुषा में 332, डॉ करणी सिंह शूटिंग रेंज में 368, रोहिणी में 366, शादीपुर में 342, सिरी फोर्ट में 345, विवेक विहार में 354 और वजीरपुर में 366 एक्यूआई बना हुआ है। अगर एक दिन पहले दिल्ली के एक्यूआई की बात करें तो शनिवार को केंद्रीय प्रदूषण एवं नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार राजधानी दिल्ली में सुबह 6:15 बजे तक औसत एक्यूआई 363 अंक बना हुआ था। वहीं, शुक्रवार को 383 दर्ज किया गया, जो बेहद की खराब श्रेणी में माना जाता है। बता दें कि केंद्रीय प्रदूषण एवं नियंत्रण बोर्ड द्वारा एक्यूआई के वर्गीकरण के अनुसार 0 से 50 को अच्छा, 51 से 100 को संतोषजनक, 101 से 200 को मध्यम, 201 से 300 को खराब और 301 से 400 को बहुत खराब की श्रेणी में रखा गया है। इसके अलावा 401 से 500 को गंभीर और 450 से अधिक एक्यूआई होने पर गंभीर प्लस की श्रेणी में रखा गया है।  

नौकरशाही में हुआ बड़ा उलटफेर, दस आईएएस अधिकारियों के हुए तबादले

लखनऊ  प्रदेश के दस आईएएस अधिकारियों के रविवार को तबादले कर दिए गए। वन, पर्यावरण और जलवायु परिवर्तन विभाग के अपर मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह को रिटायरमेंट से डेढ़ महीने पहले प्रतीक्षारत कर दिया गया है। उनके विभाग की जिम्मेदारी श्रम एवं सेवायोजन व खनन विभाग के प्रमुख सचिव अनिल कुमार तृतीय को दी गई है। वरिष्ठ आईएएस अधिकारी डॉ. राजशेखर से नमामि गंगे एवं ग्रामीण जलापूर्ति विभाग के सचिव पद, पीएम कृषि सिंचाई योजना के स्टेट नोडल आफिसर और उत्तर प्रदेश भूमि सुधार निगम का चार्ज ले लिया गया है। अब उनके पास उत्तर प्रदेश जल निगम (ग्रामीण) के प्रबंध निदेशक का पद रह गया है। उनसे लिए गए विभागों की जिम्मेदारी प्रमुख सचिव सिंचाई एवं संसाधन अनिल गर्ग को सौंपी गई है। इसी तरह रवि रंजन से उत्तर प्रदेश राज्य पर्यटन विकास निगम और यूपी एग्रो के प्रबंध निदेशक की जिम्मेदारी ले ली गई है। यूपी इलेक्ट्रानिक्स कारपोरेशन के पद पर वह यथावत रहेंगे। राज्य पर्यटन विकास निगम के एमडी पर प्रतीक्षारत चल रहीं सान्या छाबड़ा को भेजा गया है। वहीं नमामि गंगे व ग्रामीण जलापूर्ति विभाग की विशेष सचिव व जल निगम की संयुक्त प्रबंध निदेशक प्रणता ऐश्वर्या से ये विभाग लेकर यूपी एग्रो का एमडी बनाया गया है। खाद्य एवं रसद विभाग के विशेष सचिव और विधिक बांट-माप विज्ञान के नियंत्रक प्रभाष कुमार को नमामि गंगे व ग्रामीण जलापूर्ति विभाग और संयुक्त प्रबंध निदेशक जल निगम (ग्रामीण) दिया गया है। आवास एवं शहरी नियोजन विभाग में विशेष सचिव उदय भानु त्रिपाठी को नगर विकास विभाग में विशेष सचिव की जिम्मेदारी दी गई है। आगरा मंडल में अपर आयुक्त डॉ. कंचन सरन को राज्य महिला आयोग का सचिव बनाया गया है। 

जैव प्रौद्योगिकी अनुसंधान और नवाचार परिषद (ब्रिक) ने अपना पहला स्थापना दिवस मनाया

नई दिल्ली जैव प्रौद्योगिकी अनुसंधान और नवाचार परिषद (ब्रिक) ने अपना पहला स्थापना दिवस मनाया। इस दौरान विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्रालय ने कहा कि अनुसंधान में सामंजस्य स्थापित करने, विज्ञान, प्रौद्योगिकी और नवाचार की शक्ति को बढ़ाने में ब्रिक महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। जैव प्रौद्योगिकी विभाग (डीबीटी) ने पिछले साल 10 नवंबर को 14 स्वायत्त संस्थानों (एआई) को शामिल करके ब्रिक की स्थापना की थी। ब्रिक जैव प्रौद्योगिकी क्षेत्र में उत्कृष्टता और नवाचार को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। ब्रिक के पहले स्थापना दिवस को संबोधित करते हुए जैव प्रौद्योगिकी विभाग के सचिव और ब्रिक के महानिदेशक राजेश एस गोखले ने कहा, ” बीआरआईसी अनुसंधान में सामंजस्य स्थापित करने, विज्ञान, प्रौद्योगिकी और नवाचार की शक्ति को बढ़ाने और रूपांतरित करने के संदर्भ में मूल्य और प्रभाव को बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।” इस कार्यक्रम में 15 आईबीआरईसी संस्थानों के विभिन्न अधिकारियों, शोधकर्ताओं और छात्रों ने भाग लिया। मुख्य अतिथि अमिताभ कांत ने विभाग के प्रयासों को सराहा और कहा कि “बीआरआईसी देश के लिए एक ऐतिहासिक संस्थान होगा।” 9 नवंबर को, “विज्ञान से उद्यमिता की ओर दौड़ (आरएएसई)” नामक एक प्रतियोगिता आयोजित की गई थी। इस प्रतियोगिता का उद्देश्य आईबीआरईसी प्लस संस्थानों में पोषित युवा प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करना था, ताकि उन्हें जैव विज्ञान के व्यावसायीकरण से जुड़े मुद्दों, विशेष रूप से बायोई3 (अर्थव्यवस्था, पर्यावरण और रोजगार के लिए जैव प्रौद्योगिकी) नीति में उल्लेखित विषयगत क्षेत्रों से अवगत कराकर उनके उद्यमशीलता कौशल को विकसित किया जा सके। 10 नवंबर को, आईबीआरईसी प्लस संस्थानों और डीबीटी के लिए खेल मीट और एक मिलन समारोह की योजना बनाई गई थी, ताकि डीबीटी-आईबीआरईसी प्लस परिवारों के बीच सद्भाव, शारीरिक फिटनेस, टीमवर्क और बॉन्डिंग को बढ़ावा दिया जा सके। स्पोर्ट्स मीट में क्रिकेट, बैडमिंटन, टेबल टेनिस और शतरंज जैसी स्पर्धाएं शामिल की गई। मंत्रालय ने कहा, “ब्रिक विभिन्न संस्थानों के वैज्ञानिकों और शोधकर्ताओं को एक साथ लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है और उम्मीद है कि इससे भारतीय जैव प्रौद्योगिकी क्षेत्र को बढ़ावा देने में सराहनीय परिणाम प्राप्त होंगे।”  

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login