LATEST NEWS

11 नवम्बर को मुख्यमंत्री से मांगेंगे – मोदी की गारंटी लागू करो

रायपुर छत्तीसगढ़ शिक्षक संघर्ष मोर्चा के जिला संयोजक ओमप्रकाश सोनकला,हेम कुमार साहू, भानुप्रताप डहरिया व चंद्रशेखर रात्रे ने कहा कि 11 नवम्बर को शिक्षक मोर्चा के प्रांतीय आह्वान पर मोदी की गारंटी लागू करने रायपुर जिले के सभी विकासखंड अभनपुर, आरंंग,तिल्दा व धरसीवा में सैकड़ों शिक्षक एल बी अपना अधिकार मांगेंगे तथा पांच सूत्रीय मांगों को लेकर मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौपेंगे। जिन मांगो को लेकर एल बी संवर्ग ज्ञापन सौपेंगे उसमें मोदी जी के गारंटी के तहत सहायक शिक्षकों के वेतन विसंगति दूर कर समस्त एल बी संवर्ग को क्रमोन्नत/समयमान वेतनमान प्रदान किया जावे। समतुल्य वेतनमान (पुनरीक्षित वेतनमान ) में सही वेतन का निर्धारण कर 1.86 के गुणांक पर वेतन निर्धारण किया जावे। पूर्व सेवा अवधि की गणना करते हुए समस्त शिक्षक एलबी संवर्ग के पुरानी पेंशन को निर्धारित करें एवं भारत सरकार द्वारा 2 सितंबर 2008 को जारी आदेश के समान 33 वर्ष में पूर्ण पेंशन के स्थान पर 20 वर्ष में पूर्ण पेंशन का प्रावधान किया जावे। माननीय उच्च न्यायालय बिलासपुर द्वारा याचिका क्रमांक WA/261/2024 में डबल बैंच द्वारा पारित निर्णय दिनांक 28/02/2024 के तहत सभी पात्र एल बी संवर्ग के शिक्षको के लिए क्रमोन्नति/समयमान का विभागीय आदेश किया जावे। शिक्षक व कर्मचारियों को केंद्र के समान 01 जुलाई 2024 से 3 प्रतिशत महंगाई भत्ता दिया जाये तथा जुलाई 2019 से देय तिथि पर महंगाई भत्ते के एरियर राशि का समायोजन जीपीएफ/सीजीपीएफ खाता में किया जाए। ज्ञात हो शिक्षक मोर्चा द्वारा आगामी 2 माह का चरणबद्ध आंदोलन “पूर्व सेवा गणना मिशन” अभियान में तय किया गया है, जिसके तहत अब 11 नवंबर को प्रदेश के 146 विकासखंड सहित रायपुर जिले के चारो विकासखंड में मुख्यमंत्री जी के नाम ज्ञापन दिया जाएगा। व जिला शिक्षा अधिकारी रायपुर द्वारा सहायक शिक्षक से  प्राथमिक शाला के प्रधान पाठक के पद पर पदोन्नति के लिए अंतिम वरिष्ठता सूची व प्रस्ताव मंगवाये 15 दिन होने के पश्चात भी काउंसलिंग की तिथि घोषित नही होने पर शिक्षकों मे आक्रोश है,जिस कारण मोर्चा द्वारा शीघ्र काउंसलिंग तिथि घोषित कर शीघ्र पदोन्नति करते हुए प्रधान पाठक के पद पर पदस्थापना के लिए मुख्यमंत्री,कलेक्टर व जिला शिक्षाधिकारी के नाम ज्ञापन सौंपा जाएगा। मोर्चा के योगेश सिंह ठाकुर, सुखनंदन साहू, आयुष पिल्ले,जीतेन्द्र मिश्रा,अब्दुल आसीफ खान,गंगा पासी,अंजुम शेख,टिकेश्वरी साहू,कन्हैया कंसारी, अतुल शर्मा,सीएल साहू, हरीश दीवान,गोपाल वर्मा,बुद्धेश्वर बघेल, रविंद्र सॉन्गसुरतान,मनोज मुछावड,रूद्रनारायण तिवारी,शिव साहू, मनोज साहू,विभा सिंह परिहार,विनोद साहनी, इन्द्रजीत वर्मा,अनिल वर्मा, मदन वर्मा, राजेंद्र शर्मा, छम्मन पाल,कॄपा माहेश्वरी,विजय गिलहरे,भुवन अवसरिया, प्रफुल्ल मांझी,दिनेश आडिल,जागृति साहू,अंजूलता  गिलहरे, सरस्वती राघव कल्याणी वर्मा,अलंकार परिहार ,मेघराज साहू,राधेश्याम बंजारे, चेतन साहू ,भोला वर्मा, संतोष सोनवानी, मोतीमाला साहू,,अरूणा तिवारी, सहित पदाधिकारियों ने कहा है कि मांगे पूरी नहीं होने पर 12 नवंबर से 24 नवंबर के बीच प्रदेश के मुख्यमंत्री, मंत्री, सांसद, विधायक को मांग पत्र सौपा जाएगा। 25 नवम्बर 2024 को इंद्रावती से महानदी भवन मुख्यालय तक पैदल मार्च कर मांग पत्र देंगे।

बिलासपुर संभाग में 19 डिग्री तापमान दर्ज, 12 नवंबर के बाद से ठंड के आसार

बिलासपुर इस माह अब तक सबसे कम चार नवंबर को 19 डिग्री तापमान दर्ज किया गया है। फिलहाल आसमान में हल्के बादल छाए हुए है। जिसके छंटते ही ठंड का असर तेज हो जाएगा। मौसम वेधशाला के मौसम विज्ञानी डा.एचपी चंद्रा की मानें तो बंगाल की खाड़ी से पर्याप्त मात्रा में नमी आ रही है, वहीं पश्चिमी विक्षोभ के असर से आसमान में बादलों की उपस्थिति बनी हुई है। यह स्थिति 11 नवंबर तक बने रह सकता है। 12 नवंबर के बाद आसमान के खुलते ही ठंड का असर तेज होगा। वनाचंल क्षेत्र पेंड्रारोड में स्थिति थोड़ी अलग है। यहां रात में अच्छी ठंड है। कहीं-कहीं ग्रामीण अलाव का भी सहारा ले रहे हैं। यहां न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस के आसपास है। पहाड़ी क्षेत्रों में अभी मौसम शानदार बना हुआ है। पर्यटक भी इस मौसम का लुत्फ उठाने पहुंच रहे हैं। खासकर पिकनिक के लिए इस बार खास प्लानिंग है। पर्यटकों की पसंद कोटा डेम, खुंटाघाट, लोरमी के अलावा जीपीएम और अमरकंटक प्राथमिकता में है। वहीं मदकू दीप, ताला और मस्तुरी भी पसंद है। आज पिकनिक स्पाट में भीड़ मौसम में बदलाव के साथ पिकनिक स्पाट पर भीड़ जुटनी शुरू हो गई है। रविवार छूट्टी के कारण भीड़ रहेगी। बता दें कि जैसे ही सर्दियों की ठंडी हवाएं चलने लगती हैं, पिकनिक स्पाट्स पर लोगों का जमावड़ा बढ़ने लगता है। परिवारों और दोस्तों के साथ पिकनिक का मजा लेने के लिए लोग पहाड़ियों, झीलों, और हरियाली से घिरे स्थलों का रुख करते हैं। बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक हर उम्र के लोग इस मौसम में खुले आसमान के नीचे घूमने और प्राकृतिक सौंदर्य का आनंद लेने के लिए उत्साहित रहते हैं। हर वीकेंड पर पिकनिक स्थलों की भीड़ बढ़ जाती है। 10 वर्षों में ऐसा रहा तापमा नवर्ष न्यूनतम तापमान तिथि 2023 15.6 26 2022 12.0 26 2021 12.4 29 2020 12.4 24 2019 15.5 26 2018 12.5 25 2017 11.4 26 2016 11.2 23 2015 15.4 27 2014 11.1 20 नोट: वर्ष 2009 में 30 नवंबर को न्यूनतम तापमान: 9.2 डिग्री सेल्सियस था     प्रमुख शहरों का तापमान     शहर अधिकतम न्यूनतम     बिलासपुर 31.6 20.5     पेंड्रारोड 29.6 16.8     अंबिकापुर 29.4 16.4     माना 31.6 19.7     जगदलपुर 31.7 19.8  

प्रिंस विलियम भी रहे साथ, ब्रिटेन की राजकुमार केट मिडलटन कैंसर का इलाज कराकर सार्वजनिक कार्यक्रम में पहुंचीं

लंदन. ब्रिटेन की राजकुमारी केट मिडलटन ने इस साल कैंसर के इलाज के बाद शनिवार को लंदन में एक स्मृति दिवस कार्यक्रम में भाग लिया। वह रॉयल अल्बर्ट हॉल में लाल पोस्त से सजे काले कपड़े पहनकर पहुंचीं, जो उन लोगों के सम्मान का प्रतीक बन गया, जिन्होंने युद्ध में अपनी जान गंवाई है। इस कार्यक्रम में उनके साथ उनके पति प्रिंस विलियम और शाही परिवार के अन्य सदस्य भी थे। कुछ समय बाद किंग चार्ल्स भी शामिल हुए, जबकि उनकी पत्नी रानी कैमिला कार्यक्रम में शामिल नहीं हुईं। कैमिला हाल ही में सीने में संक्रमण की बीमारी से उबरी हैं। वेल्स की राजकुमारी केट ने सितंबर में बताया था कि उनका कीमोथेरेपी का इलाज पूरा हो गया है, लेकिन पूरी तरह से ठीक होने में समय लगेगा। उस समय, उन्होंने कहा था कि वह साल के अंत तक कुछ सार्वजनिक कार्यक्रमों में भाग लेंगी। अक्तूबर में उनकी आखिरी सार्वजनिक उपस्थिति थी, जब उन्होंने तीन युवा लड़कियों के शोक संतप्त परिवारों से मुलाकात की। इन लड़कियों की उत्तर पश्चिमी इंग्लैंड में एक नृत्य कक्षा में हत्या कर दी गई थी। बकिंघम पैलेस ने शुक्रवार को कहा कि स्मृति दिवस पर, केट ने सेनोटाफ युद्ध स्मारक पर होने वाले मुख्य समारोह में शामिल होने की उम्मीद जताई है, जहां प्रथम विश्व युद्ध की समाप्ति के दिन शहीदों को श्रद्धांजलि दी जाती है। यह समारोह 11 नवंबर को आयोजित किया जाता है। अगले सप्ताह अपने सार्वजनिक कर्तव्यों पर लौट सकती हैं रानी कैमिला इसके अलावा, पैलेस ने कहा कि कैमिला अगले सप्ताह की शुरुआत में अपने सार्वजनिक कर्तव्यों पर लौट सकती हैं। डॉक्टरों ने उन्हें आराम करने की सलाह दी है, जिसके चलते वह इस सप्ताह अपनी नियोजित गतिविधियों में शामिल नहीं हुईं। बकिंघम पैलेस के अनुसार, कैमिला स्मृति दिवस को निजी तौर पर घर पर मनाएंगी। पिछला साल जीवन का सबसे कठिन समय था: प्रिंस विलियम वहीं, प्रिंस विलियम ने बृहस्पतिवार (स्थानीय समयानुसार) को दक्षिण अफ्रीका में मीडिया से बात की। इस दौरान उन्होंने कहा कि पिछला साल उनके जीवन का सबसे कठिन था, क्योंकि उनकी पत्नी केट और उनके पिता किंग चार्ल्स कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से जूझ रहे थे। पर्यावरणीय समस्याओं से निपटने के लिए प्रिंस ने किया दक्षिण अफ्रीका का दौरा प्रिंस विलियम ने अपने मल्टीमिलियन डॉलर के ‘अर्थशॉट पुरस्कार’ के तहत दक्षिण अफ्रीका का दौरा किया, ताकि वह पर्यावरणीय समस्याओं से निपटने के लिए नए उपायों को बढ़ावा दे सकें। यह यात्रा जलवायु से जुड़े मुद्दों पर केंद्रित थी। ब्रिटिश मीडिया में शनिवार को प्रकाशित एक बयान में प्रिंस विलियम ने कहा कि जब वह दक्षिण अफ्रीका छोड़ने की तैयारी कर रहे थे, तो वह अपने सार्वजनिक कर्तव्यों को पिछले समय से अलग तरीके से निभाने की कोशिश कर रहे थे। उन्होंने कहा, ‘मैं इसे शायद एक छोटे से ‘रॉयल’ तरीके से कर रहा हूं। यह अब केवल शाही कार्य नहीं है, बल्कि यह लोगों की मदद करने, सहयोग करने और सकारात्मक प्रभाव बनाने के बारे में है।’

प्रदेश में रैपिड मैट्रो 160 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ेगी, NCRTC ने इसका टीजर लॉन्च कर दिया

हरियाणा हरियाणा के लोगों के लिए बड़ी खुशखबरी है। प्रदेश में रैपिड मैट्रो 160 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ेगी। NCRTC ने इसका टीजर लॉन्च कर दिया है। जिसमें दावा किया गया है कि रैपिड मैट्रो दिल्ली से करनाल तक का सफर मात्र 45 मिनट में तय करेगी।   45 मिनट में तय किया जा सकेगा सफर अब दिल्ली के लोगों को करनाल से आना-जाना आसान हो जाएगा। अभी करनाल से दिल्ली का सफर तय करने में करीब ढाई घंटे का सफर तय करना पड़ता है। रैपिड मेट्रो के चलने के बाद यह सफर केवल 45 मिनट में तय किया जा सकेगा। हालांकि इस प्रोजेक्ट पर अभी सर्वे का काम चल रहा है। जिसे शुरू होने में थोड़ा समय लग सकता है। दिल्ली से करनाल तक बनेंगे 17 स्टेशन दिल्‍ली से करनाल तक विस्‍तार के बाद रैपिड मैट्रो के स्‍टेशन भी तय हो गए है। कहा जा रहा है कि दिल्‍ली से करनाल तक 17 मेट्रो स्‍टेशन बनाए जाएंगे। इसमें करनाल में केवल 3 स्‍टेशन होंगे। दावा किया जा रहा है कि दिल्‍ली-करनाल रैपिड मेट्रो रेल लाइन का काम जल्‍द शुरू हो जाएगा। हालांकि, सरकार की ओर से अभी इस पर कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। पहले दिल्ली से पानीपत तक रैपिड मेट्रो चलाने का प्लान था। हालांकि सीएम नायब सिंह सैनी ने हाल ही में केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल से बैठक की थी। जिसमें इस प्रोजक्ट को करनाल तक विस्तार करने की मांग की गई थी। जिस पर मनोहर लाल ने आश्वासन दिया था कि इस पर काम किया जाएगा और सर्वे कराया जाएगा।

डॉ. मनसुख मांडविया छत्तीसगढ़ में जनजातीय गौरव दिवस समारोह के भाग के रूप में पदयात्रा करेंगे

जशपुर केंद्रीय युवा कार्यक्रम और खेल तथा श्रम एवं रोजगार मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया 13 नवंबर 2024 को छत्तीसगढ़ के जशपुर में जनजातीय गौरव दिवस पर माई भारत यूथ वालंटियर्स के साथ पदयात्रा करेंगे। इस पदयात्रा में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के साथ राज्य के अन्य मंत्री भी शामिल होंगे। यह कार्यक्रम भगवान बिरसा मुंडा की जन्म जयंती के उपलक्ष्य में उनकी विरासत और देश के विकास में आदिवासी समुदायों के महत्वपूर्ण योगदान के सम्मान में मनाया जाएगा। इस विशेष कार्यक्रम में आदिवासी विरासत को याद करने, समावेशिता को बढ़ावा देने और आदिवासी समुदायों को लाभ पहुंचाने वाली सरकारी योजनाओं के बारे में जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से 10,000 से अधिक माई भारत यूथ वालंटियर्स भाग लेंगे। ये वालंटियर्स आदिवासी संस्कृति, विरासत और विरासत की रक्षा और संरक्षण की भावना को बढ़ावा देंगे। पदयात्रा कोमोडो गांव से शुरू होगी और लगभग 7 किलोमीटर की दूरी तय करते हुए रणजीत स्टेडियम में समाप्त होगी। यह पदयात्रा युवाओं, आदिवासी नेताओं और समुदाय के सदस्यों को आदिवासी विरासत और भावना के जीवंत उत्सव में एकजुट करेगी। इस कार्यक्रम की शुरुआत भारत की स्वतंत्रता में आदिवासी नेताओं के योगदान को दर्शाने वाले सांस्कृतिक अभिनय और आदिवासी विरासत की प्रचुरता को दर्शाने वाले नृत्यों से होगी। इस पदयात्रा की शुरुआत प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की ‘एक पेड़ माँ के नाम’ पहल के अनुरूप वृक्षारोपण से होगी। इस पदयात्रा के दौरान, एक प्रदर्शनी स्थल पर ऐतिहासिक आदिवासी आंदोलनों, आदिवासी नायकों को श्रद्धांजलि और भारत के आदिवासी समुदायों की अनूठी कलात्मकता और शिल्प कौशल का प्रदर्शन किया जाएगा। इस पदयात्रा के मार्ग के ठहराव स्थलों पर आदिवासी संस्कृति, सुंदर रंगोली कलाकृतियां, पेंटिंग और पारंपरिक आदिवासी कला का उत्सव मनाने वाले नाटकों का प्रदर्शन किया जाएगा। सीधी प्रसारित कार्यशालाएं उपस्थित लोगों को आदिवासी नृत्य, संगीत और साहित्य के साथ एक परस्पर अनुभव प्रदान करेंगी जबकि आदिवासी खाद्य पदार्थों का चयन उनके स्वास्थ्य लाभों के बारे में बताएगा। पदयात्रा के मुख्य आकर्षण में शामिल हैं: सांस्कृतिक कार्यक्रम: सांस्कृतिक समृद्धि का उत्‍सव मनाते आदिवासी नृत्य और संगीत। आदिवासी आंदोलनों और कलाओं पर प्रदर्शनी: नाटकों और झांकियों द्वारा ऐतिहासिक आदिवासी आंदोलनों, वीरता और शिल्प कौशल का प्रदर्शन। जागरूकता कियोस्क: सरकारी योजनाओं और महिला लाभार्थियों के बारे में जानकारी। कलात्मक कार्यक्रम: रंगोली, पेंटिंग और आदिवासी कला और साहित्य को बढ़ावा देने वाली कार्यशालाएं। युवाओं के योगदान का उत्सव: माय भारत पोर्टल और एनवायकेएस उपलब्धियां दर्शाना। आदिवासी नेताओं को श्रद्धांजलि: प्रतिभागी प्रमुख आदिवासी हस्तियों की वेशभूषा में होंगे। आदिवासी उत्कृष्टता को सम्मान: पद्म पुरस्कार विजेताओं का अभिनंदन और पारंपरिक खेलों को बढ़ावा देना। आदिवासी भोजन: स्वास्थ्य और तंदुरुस्ती को बढ़ावा देने के लिए विभिन्न प्रकार के आदिवासी खाद्य पदार्थ परोसना। मंत्रालय इस आयोजन के माध्यम से आदिवासी विरासत और संस्कृति की गहन समझ को बढ़ावा देना चाहता है साथ ही सरकारी कल्याणकारी पहलों में आदिवासी समुदाय को सक्रिय रूप से शामिल करना चाहता है। इस उत्सव का उद्देश्य युवाओं को भारत की आदिवासी विरासत की समृद्ध विरासत से जुड़ने, उसे समझने और उसका सम्मान करने के लिए एक मंच प्रदान करना है। युवा कार्यक्रम विभाग देश भर के युवाओं को www.mybharat.gov.in पर माय भारत पोर्टल पर पंजीकरण करके और आदिवासी विरासत की अपनी समझ को गहरा करने और अपनी आदिवासी विरासत का सम्मान करने के लिए इस पदयात्रा में शामिल होने के लिए आमंत्रित करता है। संविधान के 75 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में एक साल तक चलने वाले उत्सव में युवा कार्यक्रम और खेल मंत्रालय के अंतर्गत माय भारत, भारत की समृद्ध सांस्कृतिक विविधता को अपनाने और प्रदर्शित करने के लिए पूरे भारत में पदयात्राओं का आयोजन करेगा।

अब हरियाणा होगा पूरी तरह से नशा मुक्त, सरकार के आदेश पुलिस विभाग को मिले

कैथल सैनी सरकार अब प्रदेश को नशा मुक्त करने के लिए काम कर रही है, अब हरियाणा को पूरी तरह से नशा मुक्त करने लिए सरकार के आदेश पुलिस विभाग को मिले हैं। जिनमें 20 साल पुराने दर्ज मामलों में नशा तस्करों का रिकॉर्ड खंगाला जाए और जो लोग अभी नशा तस्करी में शामिल है उनके ऊपर कारवाई की जाए। इसको लेकर कैथल पुलिस भी जिले के हर थाने में 20 साल पहले के नशा तस्करों का रिकॉर्ड खंगाल रही है और उनकी सूची तैयार कर उनके ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है, ताकि दोबारा से कोई भी नशा तस्कर इस धंधे में एक्टिव ना रहे। करीब 100 नशा तस्करों के ठिकानों पर मारे छापे एसएचओ बीर सिंह ने बताया कि उच्च अधिकारियों के निर्देशों अनुसार आज सुबह शहर में पांच टीमों का गठन किया गया है, जिन्होंने लगभग 100 ऐसे नशा तस्करों के ठिकानों पर छापे मारे हैं जो पिछले 20 साल में नशा तस्करी में एक्टिव रहे है, परंतु पुलिस को कहीं भी कुछ नशे से संबंधित सामग्री नहीं मिली।   नशा तस्कर की सूचना देने वाले को किया जाएगा सम्मानित पुलिस का कहना है कि पुलिस की सख्ती के कारण ऐसा संभव हो पाया है कि लोग नशा तस्करी छोड़ रहे हैं। उन्होंने कुछ ऐसे चिन्हित स्थानों पर लोगों को इकट्ठा किया और उनसे बातचीत की। उनको समझाया कि नशा तस्करी एक अपराध है जिसको दूर करने के लिए आमजन को भी सरकार का साथ देना होगा। प्रदेश में नशा तस्करों पर सरकार भी पूरी तरह से सख्त हैं, अगर कोई भी व्यक्ति नशा तस्करी में संलिप्त पाया जाता है तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसके अलावा जो कोई व्यक्ति नशा तस्कर के खिलाफ पुलिस को इसकी सूचना देगा तो पुलिस द्वारा उसे सम्मानित भी करेगी और उसका नाम भी गुप्त रखा जाएगा।

जगदलपुर में पिकअप और अज्ञात वाहन की टक्कर, तीन महिला मजदूरों की मौत, 13 मजदूर घायल

जगदलपुर छत्‍तीसगढ़ के जगदलपुर के बकावंड थाना क्षेत्र में शनिवार को राजनगर-बस्तर मुख्यमार्ग पर राजनगर के पास एक गंभीर सड़क हादसा हुआ। पिकअप वाहन और एक अज्ञात वाहन के बीच आमने-सामने हुई जोरदार टक्कर में तीन महिला मजदूरों की मौत हो गई, जबकि 13 मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए सीएचसी बकावंड से जिला अस्पताल जगदलपुर रेफर किया गया। जानकारी के अनुसार, ओडिशा के नबरंगपुर जिले के कोटियारिगुड़ा की कमला पुजारी की पिकअप (ओडी 24 के 4729) के चालक शत्रुघ्न ने ओडिशा से महिला मजदूरों को बकावंड ब्लाक के पंडानार गांव स्थित रोहित चावड़ा कृषि फार्म पर काम पर लाकर शाम को उन्हें ओडिशा वापस लौटाया। दुर्घटना के बाद अज्ञात वाहन मौके से फरार जब पिकअप राजनगर के पास पुलिया के पास पहुंची, तो अज्ञात वाहन ने सामने से टक्कर मार दी। पिकअप चालक के अनुसार, सामने से आ रही वाहन की हेडलाइट से उसकी आंखें चकाचौंध हो गईं, जिससे वह यह नहीं देख सका कि वह ट्रक था या ट्रैक्टर। दुर्घटना के बाद अज्ञात वाहन मौके से फरार हो गया। इस हादसे में सिरहागुड़ा निवासी तीन महिला मजदूर पुरनी भतरा (60), दयावती (38), और नंदाय (56) की अस्पताल पहुंचने से पहले ही मौत हो गई। जबकि बिमला, मालती, नन्दनी, पासपरई, थवीरवती, उषा हरिजन, पदमा, बालमती, गुप्तेश्वरी, तुलसी, झरना, तुलावती, और सोनामनी को गंभीर अवस्था में जिला अस्पताल रेफर किया गया। स्वास्थ्य सेवाओं में कमी और आपातकालीन स्थिति सीएचसी बकावंड में इस हादसे के बाद अफरातफरी मच गई। घायलों की चीख-पुकार से माहौल गहमा-गहमी से भर गया। बीएमओ को संपर्क करने पर उन्होंने अवकाश का हवाला दिया, जबकि प्राइवेट प्रैक्टिस करने वाले एमडी डॉक्टर ने मानवीय संवेदनाओं को नजरअंदाज करते हुए ड्यूटी पर आने से इंकार कर दिया। केवल बीएचएमएस डॉक्टर पीताम्बर साहू ने तीन नर्स और अटेंडरों के साथ मिलकर प्राथमिक उपचार किया। घायलों को जिला अस्पताल भेजने के लिए 108 एंबुलेंस और अस्पताल के वाहन में डीजल की कमी थी, जिसकी व्यवस्था थानेदार छत्रपाल सिंह ने की। इसके बावजूद, घायलों को अस्पताल पहुंचाने में समय की देरी हुई। 7 बजे 13 घायलों को अस्पताल लाया गया, जबकि अंतिम घायल को रात 11 बजे रेफर किया गया, जो गंभीर केस में काफी समय की देरी थी।

CJI डीवाई चंद्रचूड़ ने सुनाया अंतिम फैसला?, ‘बुलडोजर जस्टिस मंजूर नहीं’

नई दिल्ली। जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ (Justice DY Chandrachud) चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया के पद से रिटायर हो गए। अब सुप्रीम कोर्ट में अपने कार्यकाल के आखिरी फैसले में CJI डीवाई चंद्रचूड़ ने ‘बुलडोजर जस्टिस’ की कड़ी निंदा की है। उन्होंने कहा, ‘बुलडोजर न्याय’ कानून के शासन के तहत अस्वीकार्य है। अदालत ने कहा कि बुलडोजर न्याय न केवल कानून के शासन के विरुद्ध है, बल्कि यह मौलिक अधिकारों का भी उल्लंघन करता है। अगर इसे अनुमति दी गई तो अनुच्छेद 300ए के तहत संपत्ति के अधिकार की संवैधानिक मान्यता एक डेड लेटर बनकर रह जाएगी।’ कोर्ट ने कहा, बुलडोजर के माध्यम से न्याय न्यायशास्त्र की किसी भी सभ्य प्रणाली के लिए अज्ञात है। भारत के मुख्य न्यायाधीश की अध्यक्षता वाली पीठ ने कहा, ‘एक गंभीर खतरा है कि यदि राज्य के किसी भी विंग या अधिकारी द्वारा उच्चस्तरीय और गैरकानूनी व्यवहार की अनुमति दी जाती है, तो नागरिकों की संपत्तियों का विध्वंस बाहरी कारणों से चुनिंदा प्रतिशोध के रूप में होगा।’ अदालत ने किसी भी संपत्ति को ढहाने से पहले छह आवश्यक कदम उठाने का आदेश दिया है – 0- अदालत ने कहा,अधिकारियों को पहले मौजूदा भूमि रिकॉर्ड और मानचित्रों को सत्यापित करना होगा। 0- दो, वास्तविक अतिक्रमणों की पहचान करने के लिए उचित सर्वे किया जाना चाहिए। 0- कथित अतिक्रमणकारियों को तीन लिखित नोटिस जारी किए जाने चाहिए। 0- आपत्तियों पर विचार किया जाना चाहिए और स्पष्ट आदेश पारित किया जाना चाहिए 0- स्वैच्छिक हटाने के लिए उचित समय दिया जाना चाहिए । 0- यदि आवश्यक हो तो अतिरिक्त भूमि कानूनी रूप से अधिग्रहित की जानी चाहिए। बता दें कि ये दिशानिर्देश सितंबर 2019 में यूपी के महाराजगंज जिले में पत्रकार मनोज टिबरेवाल आकाश के घर को ध्वस्त करने के मामले में सुनाए गए हैं, यह मानते हुए कि राज्य द्वारा अपनाई गई पूरी प्रक्रिया ‘क्रूर’ थी। अधिकारियों ने दावा किया कि राष्ट्रीय राजमार्ग के विस्तार के लिए विध्वंस आवश्यक था, वहीं जब इस मामले की जांच की गई तो जांच में उल्लंघन का एक पैटर्न सामने आया जिसे अदालत ने राज्य शक्ति के दुरुपयोग का उदाहरण बताया। यूपी सरकार को 25 लाख का मुआवजा अदालत ने राज्य को याचिकाकर्ता को ₹25 लाख का अंतरिम मुआवजा देने का निर्देश दिया और यूपी के मुख्य सचिव को अनुशासनात्मक कार्यवाही शुरू करने और घर को ध्वस्त करने के लिए जिम्मेदार दोषी अधिकारियों और ठेकेदारों के खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज करने का आदेश दिया।

मंदिर के बाहर महिला को कुचलने के मामले में पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

पंजाब जालंधर के प्रसिद्ध मंदिर के बाहर महिला को कुचलने के मामले में पुलिस को कामयाबी हासिल हुई है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान बबलू के रूप में हुई है जो कोट बाबा दीप सिंह नगर का रहने वाला है। बता दें कि आरोपी हादसे के बाद से फरार चल रहा था और आरोपी को पकड़ने के लिए छापेमारी कर रही थी। थाना नं. 8 की पुलिस ने शनिवार को गिरफ्तार किया है। वहीं जानकारी के अनुसार XUV कार PB 08DU 4559 के मालिक गुरनाम सिंह की मौत हो चुकी है। अब वह कार उनका भतीजा बबलू व कर्ण चलाते थे। वहीं पुलिस जांच में सामने आया है कि XUV कार की इंश्योरेस भी अगस्त, 2018 की हो रखी है। गौरतलब है कि गत दिनों जालंधर के प्रसिद्ध मंदिर के बाहर एक महिला हादसे का शिकार हो गई थी जिसकी मौके पर मौत हो गई थी। बता दें कि मृतक प्रिया निवासी गोपाल नगर अपने पति के जन्मदिन पर मंदिर में माथा टेकने आई थी इस दौरान वह एक गरीब को पैसे देने के लिए बेटे रुद्र के साथ सड़क पार कर रही थी तो XUV कार ने प्रिया को अपनी चपेट में ले लिया था और उसकी मौके पर ही मौत हो गई थी। 

पंजाब में हुसरकारी अस्पताल घरियाला के पास हुआ भीषण सड़क हादसा, बुझे 2 घरों के चिराग

तरनतारन सरकारी अस्पताल घरियाला के पास देर रात दो मोटरसाइकिलों की टक्कर हो जाने के कारण 2 की मौत और 2 के घायल होने का मामला सामने आया है। मृतकों की पहचान तरलोक सिंह पुत्र अरूड़ सिंह निवासी गांव ढोटियां और दूसरे की पहचान जगजीत सिंह पुत्र तरसेम सिंह निवासी गांव तूत के रूप में हुई है। घायलों की पहचान बलजिंदर कौर पत्नी तरलोक सिंह निवासी गांव ढोटियां और दूसरे की पहचान बख्शीश सिंह पुत्र भजन सिंह निवासी गांव पुनिया के रूप में हुई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार घायल बख्शीश सिंह पुत्र भजन निवासी पुनिया लड़की का शगुन लगा कर फिरोजपुर से वापिस गांव पुनिया आ रहे थे। इस दौरान सरकारी अस्पताल घरियाला के पास दो मोटरसाइकिलों की टक्कर हो गई। इसमें दो की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो गंभीर रूप से घायल हो गए। थाना सदर पट्टी की पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल पट्टी लाया गया है।

हरियाणा के ओपनर यशवर्धन दलाल ने अंडर-23 सीके नायडू ट्रॉफ़ी मुकाबले में मुंबई के ख़‍िलाफ़ नाबाद रन 426 जड़े

गुरुग्राम हरियाणा के ओपनर यशवर्धन दलाल ने अंडर-23 सीके नायडू ट्रॉफ़ी मुकाबले में मुंबई के ख़‍िलाफ़ शनिवार को रिकॉर्ड नाबाद 426 रन की पारी खेलकर इतिहास रच दिया। वह टूर्नामेंट के इतिहास में चौहरा शतक जड़ने वाले पहले बल्‍लेबाज़ हैं। उन्‍होंने उत्तर प्रदेश के समीर रिज़वी का रिकॉर्ड तोड़ा, जिन्‍होंने पिछले सत्र में 312 रनों की बेहतरीन पारी खेली थी। मुंबई ने सुल्‍तानपुर हरियाणा के गुरुग्राम क्रिकेट ग्राउंड पर टॉस जीतकर पहले गेंदबाज़ी का निर्णय लिया था। यशवर्धन की शानदार पारी के दम पर हरियाणा ने तीसरे दिन रविवार की सुबह को आठ विकेट पर 742 रनों पर पारी घोषित कर दी। यशवर्धन 426 रन नाबाद बनाकर पवेलियन लौटे। पिछले दो मैचों में मध्‍य प्रदेश के ख़‍िलाफ़ चार और झारखंड के ख़‍िलाफ़ 23 और 67 रन बनाने वाले यशवर्धन को इस मैच में ओपनिंग पर भेजा गया था और उन्‍होंने अर्श रांगा के साथ पहले विकेट के लिए 410 रन की साझेदारी की। रांगा ने भी 151 रनों की पारी खेली। यशवर्धन ने अपनी मैराथन पारी में 463 गेंद में 46 चौके और 12 छक्‍के लगाए हैं। यह पहली बार नहीं है जब झज्‍जर के इस बल्‍लेबाज़ ने बड़ी पारी खेलकर सभी का ध्‍यान खींचा है। यशवर्धन ने दिसंबर 2021 में अंडर-16 लीग मैच में 237 रन की पारी खेली थी। उस मैच में हरियाणा ने 40 ओवर के मैच में 452 रन बनाए थे।

सतलुज दरिया के अंदर गांव तलवंडी कला में कुछ लोग अवैध तरीके रेत का कारोबार कर रहे है, पुलिस की मौके पर छापेमारी

लुधियाना थाना लाडोवाल की पुलिस ने अवैध रेत का कारोबार करने वाले 6 आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। उक्त मामले बारे जानकारी देते हुए थानेदार केवल कृष्ण ने बताया कि पुलिस को मुखबर खास ने सूचना दी की सतलुज दरिया के अंदर गांव तलवंडी कला में कुछ लोग अवैध तरीके से जे.सी.बी. मशीन के साथ टिप्पर और ट्रालियों में रेत भर रहे हैं जिसके बाद पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए मौके पर छापामारी करते हुए एक ट्रैक्टर ट्राली दो टिप्पर जब्त किए। पुलिस ने मौके पर एक आरोपी को भी गिरफ्तार किया गया है। फिलहाल पुलिस ने सिमरनजीत सिंह, हुसन लाल, निदी, प्रभुदयाल, चमन लाल, राहुल के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है जिनमें पुलिस ने राहुल को गिरफ्तार करके आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

बॉलीवुड एक्ट्रेस अनन्या पांडे के लिए उनकी सहेलियां अहम

मुंबई, बॉलीवुड एक्ट्रेस अनन्या पांडे एक सच्ची दोस्त हैं और उनका मानना है कि चाहे परिस्थिति कुछ भी हो लेकिन उनकी गर्लफ्रेंड्स (सहेलियां) लिस्ट में सबसे ऊपर हैं। अनन्या ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर अपनी सभी गर्ल फ्रेंड्स के साथ एक ग्रुप फोटो शेयर की। ये प्री वेडिंग फंक्शन का है क्योंकि इसको उन्होंने ब्राइडी हैशटैग दिया है। फोटो में, एक्ट्रेस काले रंग की फिटेड ड्रेस पहने हुए हैं। उन्होंने अपने बालों का बन बनाया है और नो मेकअप लुक में काफी आकर्षक लग रही हैं। उन्होंने छोटे से कैप्शन में बड़ी बात कह दी है। मतलब स्पष्ट है कि समय कैसा भी हो लेकिन दोस्त हर दौर में साथ रहते हैं। कैप्शन के लिए, एक्ट्रेस ने लिखा, “सबसे बुरा तो बुरा होता है… मेरी गर्लफ्रेंड्स सबसे पहले आती है।” इसके बैकग्राउंड में फिल्म याराना (1981) का तेरे जैसा यार कहां गाना अटैच किया है। सोशल सर्कल में काफी एक्टिव अनन्या ने पिछले हफ्ते अपनी मां भावना पांडे का 21 साल पुराना भारतीय आउटफिट पहना था जिसे दिवंगत डिजाइनर रोहित बल ने डिजाइन किया था। एक्ट्रेस ने यह आउटफिट अपनी दोस्त दीया श्रॉफ की शादी के अवसर पर पहना था और कैप्शन में एक दिल को छू लेने वाला नोट लिखा था। उन्होंने लिखा, “ दुल्हन दिया श्रॉफ… अपनी बहन की शादी को लेकर उत्साहित हूं लेकिन उसके जाने का गम भी है.. हालांकि एक भाई मिलने से काफी खुश भी हूं। मैंने रोहित बल का 21 साल पहले मेरी मां के लिए डिजाइन किया सूट पहना है। गुड्डा तुम हमेशा रहोगे।’’ (रोहित को प्यार से लोग गुड्डा बुलाते थे।) 7 नवंबर को, अनन्या आगामी रोमांटिक फिल्म “चांद मेरा दिल” में लक्ष्य लालवानी के साथ स्क्रीन स्पेस शेयर करेंगी। जिन्होंने “किल” से अपनी फिल्मी शुरुआत की थी। उन्होंने अपने-अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर आगामी फिल्म के कई पोस्टर शेयर किए, जिससे संकेत मिलता है कि फिल्म पूरी तरह से “प्यार” के बारे में है। दोनों ने पोस्ट को कैप्शन दिया, “प्यार में थोड़ा पागल होना ही पड़ता है… विवेक सोनी द्वारा निर्देशित चांद मेरा दिल। 2025 में सिनेमाघरों में आ रही है।” 2025 में रिलीज़ होने वाली इस फिल्म का निर्देशन विवेक सोनी ने किया है।  

भारतीयों को लगा बड़ा झटका, अब हफ्तों में नहीं, महीनों में मिलेगा कनाडा का स्टडी वीजा

कनाडा कनाडा ने 2018 से लागू किए गए स्टूडेंट डायरेक्ट स्ट्रीम (SDS) प्रोग्राम को बंद करने का फैसला लिया है। यह प्रोग्राम भारतीय और अन्य देशों के विद्यार्थियों के लिए स्टूडेंट वीजा प्राप्त करने में तेज़ी लाने का काम करता था। अब इस प्रोग्राम के बंद होने से कनाडा का स्टडी वीजा प्राप्त करने में महीनों का समय लग सकता है, जबकि पहले यह 6 हफ्ते में मिल जाता था। इस फैसले से भारतीयों समेत 14 देशों के छात्रों को बड़ा झटका लगा है। खासकर पंजाब राज्य के करीब 50,000 छात्रों को इससे परेशानी हो सकती है, जो पहले इस प्रोग्राम के तहत कनाडा जा रहे थे। 2022 में कनाडा पढ़ने गए 80% भारतीयों ने इस प्रोग्राम के जरिए वीजा हासिल किया था। कनाडा के इस फैसले से प्रभावित होने वाले देश कनाडा ने यह फैसला भारतीय छात्रों के अलावा पाकिस्तान, चीन, नाइजीरिया और अन्य देशों के छात्रों पर भी असर डालने वाला है। इसके अलावा कनाडा ने नाइजीरिया स्टूडेंट एक्सप्रेस (NSE) स्ट्रीम भी बंद कर दी है, जिससे नाइजीरिया के छात्रों को भी मुश्किल हो सकती है। अब कनाडा में स्टूडेंट वीजा प्राप्त करने के लिए सभी छात्रों को समान प्रक्रिया से गुजरना होगा। कनाडा सरकार का कहना है कि यह कदम उन्होंने दुनियाभर के सभी छात्रों को समान अवसर देने के उद्देश्य से उठाया है। पहले यह स्टूडेंट डायरेक्ट स्ट्रीम केवल कुछ देशों के लिए था, लेकिन अब यह सभी छात्रों के लिए समान रूप से लागू होगा। अब स्टडी वीजा कैसे मिलेगा? अब स्टूडेंट्स को स्टडी वीजा के लिए स्टैंडर्ड एप्लिकेशन प्रोसेस के तहत आवेदन करना होगा। इस प्रक्रिया में 4 से 6 महीने या उससे अधिक समय लग सकता है। इसके साथ ही रिजेक्शन रेट भी ज्यादा हो सकता है। SDS प्रोग्राम के तहत रिजेक्शन रेट 10% से भी कम था, जबकि सामान्य प्रक्रिया में यह रेट 25% तक पहुंच सकता है। एसडीएस प्रोग्राम को क्यों किया गया बंद? एसडीएस प्रोग्राम को 14 देशों के छात्रों के लिए स्टडी वीजा आवेदन में तेजी लाने के उद्देश्य से शुरू किया गया था। यह एक फास्ट-ट्रैक प्रक्रिया थी, जिससे छात्रों को सिर्फ 20 दिनों में वीजा मिल जाता था। 6 साल तक इस प्रोग्राम के जरिए वीजा प्राप्त करने में केवल 6 हफ्ते का समय लगता था। लेकिन अब कनाडा सरकार ने आवास की कमी, अंतरराष्ट्रीय छात्रों की संख्या पर नियंत्रण और अन्य संसाधनों की स्थिति को देखते हुए इस प्रोग्राम को बंद करने का निर्णय लिया है। इस साल कनाडा सरकार ने 2025 तक 4,37,000 नए स्टडी परमिट की सीमा तय की है, जिसमें पोस्ट ग्रेजुएशन प्रोग्राम और अन्य शैक्षिक स्तरों को भी शामिल किया गया है। नए नियमों के तहत वीजा प्रोसेसिंग और भी सख्त हो सकती है। कनाडा के पीएम ट्रूडो का खालिस्तान मुद्दे पर बयान कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने 8 नवंबर को पहली बार यह स्वीकार किया कि कनाडा में खालिस्तान समर्थक मौजूद हैं। हालांकि, उन्होंने यह भी कहा कि ये लोग पूरे सिख समुदाय का प्रतिनिधित्व नहीं करते। ओटावा में एक दिवाली समारोह के दौरान उन्होंने यह बयान दिया। इसके अलावा ट्रूडो ने यह भी कहा कि कनाडा में कई हिंदू भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के समर्थक हैं, लेकिन वे पूरे कनाडाई हिंदू समाज का प्रतिनिधित्व नहीं करते। ट्रूडो के इस बयान से भारत का यह आरोप और मजबूत हो गया है कि कनाडा सरकार खालिस्तानी समर्थकों को पनाह दे रही है। हालांकि, ट्रूडो ने इस मामले को हिंदू-सिख मुद्दे का रंग देते हुए राजनीतिक संतुलन साधने की कोशिश की है।

महानगर में चोरों के हौसले बुलंद, देर रात चोर ई-रिक्शा लेकर फरार

लुधियाना लुधियाना में चोरों का आतंक जारी है। उनके  हौसले इतने बुलंद हो गए हैं कि बेखौफ होकर वारदात को अंजाम दे जाते हैं। ऐसा ही मामला लुधियाना के शिवपुरी गली नं. 1 से सामने आया है जहां देर रात चोर ई-रिक्शा लेकर फरार हो जाते हैं। यह सारी घटना वहां लगे सी.सी.टी.वी. में कैद हो गई है। पीड़ित मोहम्मद शफी ने इसकी शिकायत सुंदर नगर थाने में दी है। उसने बयान देते हुए कहा कि उसने एक साल पहले ही यह रिक्शा किस्तों पर लिया था। पुलिस फिलहाल मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है। 

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login