LATEST NEWS

दो की मौत और एक गंभीर घायल, छत्तीसगढ़-सक्ति में दो बाइक की जोरदार टक्कर

सक्ति. सक्ति जिले के अमलीडीह और पिरदा गांव के बीच सड़क में दो बाइकों में आमने-सामने से जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दो घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां इलाज के दौरान भागवत सतनामी की मौत हो गई है। घटना से नाराज लोगों ने चक्का जाम किया जिसके बाद मौके पर तहसीलदार पहुंचे और 25 हजार रुपये मुआवजा राशि देने के बाद चक्काजाम को समाप्त किया गया। मिली जानकारी के अनुसार ग्राम पिरदा में तीन दिवसीय अखिल भारती राम नवमी भजन मेला चल रहा है। जिसमें दो भाई लोकेश चंद्र और लक्की चंद्र दोनों मेले में दुकान लगाए हुए थे। जिसे बंद कर एक बाइक में सवार होकर दोनों भाई अपने घर खाना खाने के लिए निकले थे। वहीं दूसरी बाइक पल्सर में भागवत सतनामी मेला देखने के लिए अकेले जा रहा था बाइक तेज रफ्तार होने के कारण दोनों बाइक में आमने सामने जोरदार टक्कर होने से तीनों एक दूसरे से दूर सड़क में जा गिरे। हादसे में एक युवक लोकेश चंद्र की मौके पर ही मौत हो गई, वही लक्की चंद्र और भागवत सतनामी को गंभीर रूप से चोट आई है। जहां उपचार के दौरान भागवत सतनामी की भी मौत हो गई । टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों बाइकों के परखच्चे उड़ गए, घटना के बाद ग्रामीणों की बड़ी संख्या में भीड़ जुट गई।

प्रख्यात तमिल अभिनेता ‘दिल्ली’ गणेश का निधन

चेन्नई,  प्रख्यात तमिल अभिनेता ‘दिल्ली’ गणेश का बीमारी के कारण यहां उनके आवास पर शनिवार देर रात निधन हो गया। उनके परिवार ने यह जानकारी दी। वह 80 वर्ष के थे। अभिनेता के बेटे महा दिल्ली गणेश ने पत्रकारों को बताया कि उनके पिता को उम्र संबंधी बीमारियां थीं और उनका उपचार हो रहा था। उन्होंने कहा, ‘‘गत रात्रि जब हमने उन्हें दवा देने की कोशिश की तो उन्होंने कोई जवाब नहीं दिया। एक चिकित्सक ने उनकी मौत की पुष्टि की।’’ परिवार के एक अन्य सदस्य ने बताया कि गणेश का रामपुरम स्थित उनके आवास पर नींद में ही निधन हो गया। परिवार ने एक बयान में कहा कि दिल्ली गणेश का नौ नवंबर को रात 11 बजे निधन हो गया। फिल्म जगत की हस्तियों ने उनके निधन पर शोक जताया है। तिरुनेलवेली के रहने वाले गणेश ने 400 से अधिक फिल्मों में विविध प्रकार की यादगार भूमिकाएं निभाईं। गणेश के अभिनय करियर की शुरुआत 1960 में हुई थी जब उन्होंने दिल्ली में नाटकों में छोटी-छोटी भूमिकाएं निभाईं। दिल्ली में उन्होंने एक दशक तक असैन्य पद पर भारतीय वायुसेना में काम किया था। बाद में, वह भारतीय वायुसेना की नौकरी से इस्तीफा देकर चेन्नई आ गए और अभिनेता ‘कथड़ी’ राममूर्ति की मंडली में शामिल हो गए। उन्होंने ‘डाउरी कल्याणम’ समेत कई नाटकों में अभिनय किया। जब दिग्गज फिल्म निर्देशक के. बालचंदर ने 1977 में नाटक ‘पत्तिनाप्रेवसम’ पर आधारित एक फिल्म बनाई तो गणेश को सिनेमा जगत में काम करने का पहला अवसर मिला। इसके बाद से उन्होंने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा और रजनीकांत, कमल हासन तथा विजयकांत समेत शीर्ष सितारों के साथ फिल्मों में शानदार मुख्य भूमिकाएं निभाईं। ‘माइकल मदाना कामराजन’ और ‘एव्वई षणमुगी’ समेत कमल हासन की फिल्मों में गणेश की भूमिकाएं खूब पसंद की गईं। उन्होंने हासन की ब्लॉकबास्टर फिल्म ‘अबूर्वा सगोथारारगल’ (हिंदी में अप्पू राजा) में खलनायक की भी यादगार भूमिका निभाई। मंच पर नाटकों में गणेश के अभिनय ने संवाद अदायगी के मामले में उन्हें फिल्म जगत में मजबूत पहचान दी और चार दशकों के अपने करियर में उन्होंने 400 से अधिक फिल्मों में विविध प्रकार की भूमिकाएं निभाईं। वह वेब सीरीज में भी काफी सक्रिय रहे। उन्हें तमिलनाडु सरकार के कलाईममानी पुरस्कार से सम्मानित किया गया। चूंकि वह लंबे समय तक दिल्ली में रहे तो सिनेमा में आने पर इस शहर का नाम उनके नाम के आगे जुड़ गया। मुख्यमंत्री एम के स्टालिन ने गणेश के निधन पर शोक जताया और कहा कि यह तमिल सिनेमा उद्योग के लिए ‘‘बड़ी क्षति’’ है। उन्होंने विभिन्न फिल्मों में अदा की गईं उनकी भूमिकाओं को भी याद किया।

सिटी की लगातार हार पर गार्डियोला ने कहा, ‘शायद कोई दूसरी टीम है इस बार खिताब की हकदार’

लंदन मैनचेस्टर सिटी के मैनेजर पेप गार्डियोला ने कहा है कि उनकी टीम के चार साल तक प्रीमियर लीग खिताब के बाद अब किसी अन्य टीम के लिए ट्रॉफी जीतने का समय आ गया है। उन्होंने संकेत दिया कि चैंपियन के रूप में उनका दबदबा खत्म हो सकता है। सिटी को ब्राइटन एंड होव एल्बियन से 2-1 से हार का सामना करना पड़ा। यह स्पेनिश दिग्गज की अपने मैनेजर करियर में पहली बार सभी प्रतियोगिताओं में लगातार चौथी हार है। उन्होंने बीबीसी स्पोर्ट से कहा, “सात वर्षों तक छह प्रीमियर लीग जीतने के बाद, शायद एक साल कोई अन्य टीम इसकी हकदार होगी।” एर्लिंग हालैंड ने पहले हाफ में सिटी को बढ़त दिलाई थी, लेकिन 78वें मिनट में जोआओ पेड्रो ने उन्हें बैकफुट पर धकेल दिया। इसके पांच मिनट बाद, ओ’राइली ने गोल करके सिटी को हरा दिया। इस तरह फैबियन हर्ज़ेलर की टीम जीत गई। यह परिणाम ब्लूज के छह वरिष्ठ खिलाड़ियों जेरेमी डोकू, जैक ग्रीलिश, जॉन स्टोन्स और रूबेन डायस के चोटिल होने के कारण अनुपस्थित रहने तथा बैलन डी’ओर विजेता रॉड्रिगो और ऑस्कर बॉब के लंबे समय से अनुपस्थित रहने के बाद आया है। गार्डियोला का मानना है कि अंतर्राष्ट्रीय अवकाश के दौरान घरेलू मैचों से मिले ब्रेक से उनकी टीम के कई खिलाड़ियों की वापसी से उनकी टीम के भाग्य में बदलाव आएगा। उन्होंने कहा, “मैं इन दस दिनों में अपने दिमाग को साफ रखूंगा, खिलाड़ी फिट होकर वापस आएंगे, यही हमारा लक्ष्य है। जब खिलाड़ी वापस आएंगे, तो मैं पहले हाफ के स्तर पर खेलना चाहूंगा। आज का पहला हाफ वाकई अच्छा था। 70 मिनट वाकई शानदार रहे। मुझे पता है कि हम कैसे खेल रहे हैं। मैं आपको आश्वस्त नहीं कर सकता। हम जिस स्तर पर खेल रहे हैं, वह कुछ मौकों पर वाकई अच्छा है, लेकिन हम लंबे समय तक इसे जारी नहीं रख पा रहे हैं। अंतर्राष्ट्रीय अवकाश के बाद, सिटी प्रीमियर लीग में टोटेनहैम हॉटस्पर की मेजबानी करेगी, तथा उसके बाद यूईएफए चैम्पियंस लीग में डच टीम फेयेनोर्ड का सामना करेगी।

एंड्रॉयड और आईफोन यूजर ऐसे बंद करें लोकेशन ट्रैकिंग, ये है स्टेप्स

मोबाइल लोकेशन ट्रैक कर ऑपरेटिंग सिस्टम (ओएस) प्रदाता कंपनी अपने उपयोगकर्ता को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना चाहती हैं। लेकिन तकनीक के इस युग में उपयोगकर्ता की प्राइवेसी एक बड़ा मुद्दा बन चुका है। इसके लिए एंड्रॉयड और आईओएस में लोकेशन ट्रैकिंग बंद करने का खास विकल्प है, जिसे ऑफ किया जा सकता है। एंड्रॉयड: गूगल के मोबाइल ऑपरेटिंग सिस्टम (ओएस) एंड्रॉयड पर लोकेशन बंद करने के दो विकल्प हैं। पहला ऊपर की तरफ दिए गए ट्रे बार में जाकर जीपीएस ऑफ कर दें। यह बैटरी सेविंग के साथ-साथ एप को    लोकेशन देना बंद कर देता है। अगर उपयोगकर्ता चाहते हैं कि एंड्रॉयड भी लोकेशन ट्रैक न कर सके तो इसके लिए सेटिंग में एक विकल्प है। स्मार्टफोन की सेटिंग्स की मदद से जब गूगल के अंदर ‘गूगल अकाउंट’ पर जाएंगे  तो उसमें ‘रिव्यू योर प्राइवेसी सेटिंग्स’ का विकल्प मिलेगा, उस पर क्लिक कर दें। इसके बाद ‘गेट स्टार्ट’ पर क्लिक कर दें। इसके बाद उपयोगकर्ता खुद देख सकते हैं  कि एंड्रॉयड कौन-कौन सी जानकारी स्टोर कर रहा है। फोन में खुद कर सकते हैं अपनी प्राइवेसी का रिव्यू. स्मार्टफोन की सेटिंग्स की मदद से जब गूगल के अंदर ‘गूगल अकाउंट’ पर जाएंगे  तो उसमें ‘रिव्यू योर प्राइवेसी सेटिंग्स’ का विकल्प मिलेगा, उस पर क्लिक कर दें। इसके बाद ‘गेट स्टार्ट’ पर क्लिक कर दें। इसके बाद उपयोगकर्ता खुद देख सकते हैं  कि एंड्रॉयड कौन-कौन सी जानकारी स्टोर कर रहा है। आईफोन : एप्पल के आईओएस को सुरक्षा के दृष्टिकोण से एक मजबूत ऑपरेटिंग सिस्टम माना जाता है लेकिन यूजर चाहे तो एप्पल को भी अपनी लोकेशन ट्रैक करने से रोक सकता है। पहले अपने आईफोन की सेटिंग्स में जाएं. इसके बाद प्राइवेसी का चुनाव करें. ऐसा करने के बाद लोकेशन सर्विसेस का चुनाव करें. लोकेशन हिस्ट्री को ऑफ कर दें. एप की सूची दिख जाएगी, जो लोकेशन ट्रैक करते हैं. उन एप के लिए लोकेशन ऑफ कर दें जिनके लिए वह गैर जरूरी है.  

सात घायल यात्री अस्पताल में भर्ती, छत्तीसगढ़-बीजापुर में खड़े ट्रक से टकराई बस

बीजापुर. बीजापुर से रायपुर के लिए निकली यात्री बस रविवार की सुबह 5 बजे सड़क किनारे खड़ी ट्रक से जा टकराई। इस हादसे में बस में सवार सात यात्री घायल हुए हैं, जबकि कुछ को मामूली चोट भी आई है। घटना की जानकारी लगते ही पुलिस मौके पर पहुंच घायलों को उपचार के लिए पास के अस्पताल भिजवाया गया है। मामले की जानकारी देते हुए केशकाल थाना प्रभारी विकास बघेल ने बताया कि शनिवार की रात को बीजापुर से यात्रियों को लेकर रायपुर के लिए निकली बस रविवार कि सुबह जैसे ही सिंगनपुर गुलबापारा के पास पहुंची तो सड़क किनारे खड़े एक ट्रक से जा टकराई। इस हादसे में सात यात्री घायल हो गए, घटना के दौरान अधिकतर यात्री सो रहे थे। घटना की जानकारी लगते ही केशकाल पुलिस मौके पर पहुंच कर घायलों को अस्पताल ले जाया गया।

‘हम बिल्कुल परेशान नहीं, अदालत भी है’, कर्नाटक-पूर्व CM येदियुरप्पा ने हजार करोड़ के घोटाले पर कहा

बंगलूरू. कर्नाटक में इन दिनों घोटालों का मुद्दा छाया हुआ है। मुदा और वाल्मिकी कॉरपोरेशन घोटाले को लेकर कर्नाटक की सिद्धारमैया सरकार विपक्ष के निशाने पर है। अब कर्नाटक में एक नए घोटाले के आरोप लग रहे हैं और इस बार निशाने पर पूर्ववर्ती भाजपा सरकार है। दरअसल, कोरोना महामारी के दौरान फंड में गड़बड़ी के आरोप लगे हैं। इस कथित घोटाले में जस्टिस जॉन माइकल डी कुन्हा ने सरकार को एक प्राथमिक रिपोर्ट सौंपी है। इस रिपोर्ट के बारे में जब पूर्व सीएम और वरिष्ठ भाजपा नेता बीएस येदियुरप्पा से पूछा गया तो उन्होंने कहा कि वह इस तरह के आरोप से बिल्कुल परेशान नहीं हैं। येदियुरप्पा ने कहा, ‘मैं ऐसे किसी भी आरोप से बिल्कुल भी परेशान नहीं हूं। हम इसके परिणाम भुगतेंगे। एक अदालत भी है। मुझे नहीं लगता कि इसमें कोई समस्या है।’ ‘प्रधानमंत्री ने जो कहा वह 100 फीसदी सही’ वहीं, प्रधानमंत्री के बयान ‘कांग्रेस ने महाराष्ट्र चुनाव के लिए कर्नाटक की शराब की दुकानों से पैसे एकत्र किए’ पर भाजपा नेता ने कहा, ‘प्रधानमंत्री ने जो कहा वह 100 फीसदी सही है। उन्होंने यहां जमकर लूटपाट की। अब वह वह रकम महाराष्ट्र चुनाव के लिए भेजी है।’ कर्नाटक विधानसभा उपचुनावों पर कर्नाटक के पूर्व सीएम येदियुरप्पा ने कहा, ‘मुझे 100 फीसदी यकीन है कि हम लगभग तीनों सीटें जीतने जा रहे हैं क्योंकि मैं तीनों जगहों पर गया हूं। माहौल बहुत अच्छा है। भ्रष्टाचार के इतने सारे आरोपों के कारण लोग मौजूदा सरकार से खुश नहीं हैं। इसलिए, मुझे 100 फीसदी विश्वास है कि हम लगभग सभी तीन सीटें जीतने जा रहे हैं।’ क्या है एक हजार करोड़ की हेराफेरी का आरोप? कोरोना के समय कर्नाटक में भाजपा की बीएस येदियुरप्पा मुख्यमंत्री थे, ऐसे में कोरोना फंड में गड़बड़ी का आरोप पूर्व की भाजपा सरकार पर लग रहा है। आरोप है कि करोड़ों रुपये के फंड की कथित हेराफेरी की गई। मीडिया रिपोर्टस में दावा किया जा रहा है कि जस्टिस कुन्हा की समिति को घोटाले से जुड़ी कई फाइलें गायब मिली हैं। राज्य में कोरोना के दौरान कुल 13 हजार करोड़ रुपये खर्च हुए थे। हालांकि आधिकारिक तौर पर कोई आंकड़ा नहीं बताया गया है, लेकिन सूत्रों का दावा है कि कोरोना फंड में से करीब एक हजार करोड़ रुपये की हेराफेरी की गई। घोटाले की जांच रिपोर्ट को विधानसभा के शीतकालीन सत्र में भी पेश किया जा सकता है। वहीं सरकार ने जस्टिस कुन्हा समिति का कार्यकाल छह महीने के लिए बढ़ा दिया था ताकि अंतिम रिपोर्ट पेश की जा सके। एक हजार पन्ने की जस्टिस कुन्हा समिति की रिपोर्ट का अब सरकारी अधिकारियों द्वारा विश्लेषण किया जाएगा और एक महीने के भीतर सरकार को पेश किया जाएगा। सिद्धारमैया सरकार के लिए वरदान बनी कुन्हा समिति की रिपोर्ट कुन्हा रिपोर्ट को कांग्रेस और मुख्यमंत्री सिद्धारमैया के लिए एक वरदान के रूप में देखा जा रहा है, जिन्हें भाजपा मुडा घोटाले में घेरने की कोशिश कर रही है। सिद्धारमैया ने मामले में उनके खिलाफ मुकदमा चलाने के लिए राज्यपाल की मंजूरी को चुनौती देते हुए अदालत का दरवाजा खटखटाया है। वहीं कोविड फंड के कथित घोटाले को लेकर आरोप लग रहे हैं कि कांग्रेस सरकार ने बदले की भावना के तहत यह आरोप लगाए हैं। इस पर कर्नाटक सरकार के मंत्री ने कहा कि मुडा घोटाला दो महीने से भी कम पुराना है, जबकि कोरोना फंड में गड़बड़ी की जांच के लिए एक साल पहले कुन्हा समिति को नियुक्त किया गया था। कथित मुडा  घोटाला मैसूर शहरी विकास प्राधिकरण या मुडा द्वारा भूमि आवंटन में अनियमितताओं से जुड़ा हुआ है। आरोप लगाए गए हैं कि सिद्धारमैया की पत्नी बीएम पार्वती को मुआवजे के तौर पर आवंटित की गई भूमि, बदले में दी गई भूमि के मूल्य से कहीं ज़्यादा है।

उज्जैन से करनी सैनिक पैदल पहुंचेंगे गोगामेड़ी, स्थापित होगी सुखदेव सिंह की प्रतिमा

उज्जैन राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना की राष्ट्रीय अध्यक्षा शिला शेखावत गोगामेड़ी उज्जैन पहुंची। मीडिया से चर्चा में कहा कि देश और न्याय के लिए लड़ने वाले सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की प्रथम पुण्य स्मृति पर गोगामेड़ी में लाखों की संख्या में समर्थकों की उपस्थिति में उनकी प्रतिमा स्थापित की जाएगी। वहां मंदिर भी बनाया जाएगा जहां लाखों की संख्या में देश के हर कोने से करनी सैनिक और सर्व समाज के लोग कार्यक्रम में पहुंचेंगे। कार्यक्रम में संतों को विशेष रूप से आमंत्रित किया जाएगा। राजनीतिक दलों के सभी लोग भी शामिल होंगे। उज्जैन जिले से करनी सैनिक बढ़ी संख्या में मूर्ति के अनावरण कार्यक्रम में शामिल होने के पैदल सफर तय करते हुए यात्रा के माध्यम से पहुंचेंगे। जहां प्रदेश अध्यक्ष द्वारा उनका स्वागत कर रवाना किया जाएगा। प्रदेश अध्यक्ष शिव प्रताप सिंह ने बताया कि पूरे प्रदेश से करनी सैनिक बड़ी संख्या में गोगामेड़ी पहुंचेंगे। सभी समाज के लोगों से कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आव्हान भी किया जाएगा।

हैवी ज्वेलरी की जगह ट्राई करें डायमंड नेकलेस

फैशन ट्रेंड के मामले में लड़कियां बहुत आगे होती है। वो नया ट्रेंड जरूर फॉलो करती है। खासतौर पर ब्राइड्स ट्रेंड के हिसाब से ही अपने स्पेशल दिन के लिए तैयार होती है। चाहे आउटफिट हो या ज्वेलरी दुल्हन सबकुछ फैशन ट्रेंड के हिसाब से ही चूज करती है। इस बार ब्राइड्स हैवी ट्रेडिशनल ज्वेलरी की जगह डायमंड ज्वेलरी पहन कर नया ही ट्रेंड शुरू कर रही है। यह नेकलेस काफी लाइट वेट है। अच्छी क्वालिटी होने के साथ-साथ यह किफायती भी है। अगर आप भी पारंपरिक ज्वेलरी से बोर हो गई है तो अपनी वेडिंग वाले दिन ट्राई करें ये डायमंड नेकलेस। यह रानी हार की तरह होते है। इनसे क्लासी और रॉयल लुक प्रदान होती है। किसी भी ब्राइड पर यह चार-चांद ही लगाने वाला है। अगर आपको बिल्कुल बारीक नेकलेस पीेस पहनना पसंद करती है तो यह हार बिल्कुल आपकी पसंद का है। यह किसी भी ब्राइड को एलिगेंट लुक देने में हेल्प करता है। चोकर का ट्रेंड तो पहले से ही हर लड़की पर छाया है। मगर डायमंड्स में चोकर डिजाइन बहुत ही उम्दा कॉम्बिनेशन है। अगर आपको अपना लुक सोबर और स्टाइलिश दोनों रखना है तो यह बेस्ट ऑप्शन है। एक ही धागे में सारे डायमंड्स को पिरोया गया है। सिंपल और खूबसूरत रूबी के साथ यह डायमंड नेकलेस सबकी पसंद है।  

फरीदकोट में हुए गुरप्रीत सिंह हरि नौ की हत्या के मामले में पुलिस को मिली बड़ी सफलता, 2 मुख्य गुर्गे गिरफ्तार

पंजाब एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए एस.एस.ओ.सी. मोहाली द्वारा ए.जी.टी.एफ. और फरीदकोट पुलिस के साथ संयुक्त ऑपरेशन के दौरान फरीदकोट में हुए गुरप्रीत सिंह हरि नौ की हत्या के मामले में शामिल कनाडा आधारित अर्श डल्ला के 2 मुख्य गुर्गों को गिरफ्तार किया गया है। जांच में पता चला कि आरोपियों ने 7 नवंबर 2024 को अर्श डल्ला के निर्देश पर मध्य प्रदेश के ग्वालियर में जसवंत सिंह गिल की भी हत्या की भी। दोनों संदिग्ध अपराध करने के बाद पंजाब वापिस आ गए, जहां उन्हें खरड़ के पास गिरफ्तार कर लिया गया। उनकी गिरफ्तारी से राज्य में एक और संभावित टारगेट किलिंग को अंजाम देने से रोक लिया गया है। आरोपियों से अत्याधुनिक हथियार बरामद किए गए हैं। पुलिस द्वारा आगे की जांच की जा रही है। 

हिंदूवादी संगठनों ने काटा बवाल, छत्तीसगढ़-रायगढ़ में घर में प्रार्थना सभा की आड़ में धर्मांतरण

रायगढ़. रायगढ़ के मिट्ठू मुड़ा मोहल्ला में रविवार को कथित धर्मांतरण पर विवाद खड़ा हो गया. संतोष चौहान के घर में प्रार्थना सभा आयोजित की गयी थी. धर्म विशेष की प्रार्थना की आवाज सुनकर हिंदूवादी संगठन के कार्यकर्ताओं की भीड़ इकट्ठा हो गयी. बजरंग दल और विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं ने जमकर विरोध किया. धर्मांतरण की शिकायत पर बीजेपी जिलाध्यक्ष कार्यकर्ताओं के साथ मौके पर पहुंच गये. कार्यकर्ताओं ने नारे लगाते हुए घर को घेर लिया. मौके पर पहुंची पुलिस ने आक्रोशित हिंदू कार्यकर्ताओं को समझाया. पुलिस ने बताया कि घर से धार्मिक किताबों के अलावा अन्य सामान जब्त किया गया है. धर्म परिवर्तन करवा रहे लोगों को थाने लाकर पूछताछ की जा रही है. बीजेपी जिलाध्यक्ष उमेश अग्रवाल और हिंदू संगठन के अंशु टूटेजा का आरोप है कि कई मोहल्लों में धर्मांतरण कराने की शिकायतें मिल रही थीं. आज मिट्ठू मुड़ा मोहल्ला में प्रमाण मिल गया. मामले की सूचना पुलिस को दी गयी. प्रार्थना सभा की आड़ में धर्म परिवर्तन! हिंदूवादी संगठनों का कहना है कि प्रार्थना सभा की आड़ में महिलाओं और पुरुषों का धर्मांतरण कराया जा रहा था. उन्होंने कहा कि प्रलोभन देकर प्रार्थना सभा में लोगों को बुलाया जाता है. प्रार्थना सभा में पहुंचने के बाद धर्म विशेष ऊंचा और दूसरे धर्म को नीचा दिखाया जाता है. BJP समेत हिंदूवादी संगठनों का आरोप जानकारी मिलने के बाद मौके पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सहित जुट मिल थाने की टीम पहुंची. महिलाओं सहित दो अन्य को लेकर पुलिस थाने ले आई. हिंदूवादी संगठनों ने आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है. अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आकाश मरकाम का कहना है धर्मांतरण की शिकायत मिली थी. घर से कुछ लोगों को पूछताछ के लिए थाने लाया गया है. पुलिस हिंदूवादी संगठनों के आरोपों की जांच कर रही है. जांच में शिकायत सही पाये जाने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी.

रोजाना 15 मिनट करें ये योगासन पेट की सभी बीमारियों से मिलेगा छुटकारा

कपालभाति: जब कपालभाती प्राणायाम की होती है तो इसे जीवन की संजीवनी कहा जाता है। कपालभाती प्राणायाम को सबसे कारगर माना जाता है। कपालभाती प्राणायाम को हठयोग में शामिल किया गया है। योग के आसनों में यह सबसे कारगर प्राणायाम माना जाता है। यह तेजी से की जाने वाली एक रोचक प्रक्रिया है। दिमाग आगे के हिस्सेे को कपाल कहते हैं और भाती का अर्थ ज्योति होता है। कपालभाती प्राणायाम करने के सही तरीके और इससे होने वाले फायदों के बारे में हम आपको बताते हैं। कपालभाती प्राणायाम करने के लिए सिद्धासन, पद्मासन या वज्रासन में बैठकर सांसों को बाहर छोड़ने की क्रिया करें। सांसों को बाहर छोड़ने या फेंकते समय पेट को अंदर की तरफ धक्का देना है। ध्यान रखें कि सांस लेना नहीं है क्योंकि उक्त क्रिया में सांस अपने आप ही अंदर चली जाती है। कपालभाती प्राणायाम करते समय मूल आधार चक्र पर ध्यान केंद्रित करना होता है। इससे मूल आधार चक्र जाग्रत होकर कुं‍डलिनी शक्ति जागृत होने में मदद मिलती है। कपालभाती प्राणायाम करते समय ऐसा सोचना है कि हमारे शरीर के सारे नकारात्मनक तत्व शरीर से बाहर जा रहे हैं। इसके नियमित अभ्या स करने से कब्ज, गैस, एसिडिटी जैसी पेट से संबंधित समस्या भी दूर हो जाती है। यहां तक कि पाइल्सा और फिशर की समस्या  भी जड़ से खत्मस हो जाती है।   बालासन: बालासन को कई लोग शिशु आसन भी कहते हैं क्योंकि इस योगासन के अभ्यास में व्यक्ति का आकार छोटे शिशु की तरह हो जाता है। बालासन हाई ब्लड प्रेशर के मरीजों के लिए बहुत फायदेमंद है। ब्लड प्रेशर के मरीजों को कई बार शारीरिक और मानसिक थकावट का एहसास होता है। बालासन के अभ्यास से इस तरह की थकान से आपको राहत मिलती है। इसके अलावा कई बार हाई ब्लड प्रेशर के कारण लोगों को गुस्सा बहुत जल्दी आता है और स्वभाव चिड़चिड़ा हो जाता है। अगर ऐसे में मरीज बालासन का नियमित अभ्यास करता है, तो उसकी ये समस्या भी ठीक हो जाती है। बालासन के अभ्यास से शरीर के सभी विषैले पदार्थ बाहर निकल जाते हैं और शरीर तनावमुक्त हो जाता है। बालासन को करने के लिए सबसे पहले घुटने के बल जमीन पर बैठ जाएं और शरीर का सारा भार एड़ियों पर डाल दें। अब गहरी सांस भरते हुए आगे की ओर झुकें। ध्यान रहे कि आपका सीना जांघों से छूना चाहिए। फिर अपने माथे से फर्श को छूने की कोशिश करें। कुछ सेकंड तक इस स्थिति में रहने के बाद वापस सामान्यम अवस्थाछ में आ जाएं। बालासन के नियमित सही तरह से अभ्यास करने से शरीर की मांसपेशियां मजबूत बनती हैं, बाजुओं व शरीर से अतिरिक्त चर्बी दूर होती है और होती है और शरीर स्वस्थ बनता है। बालासन के अभ्यास से कब्ज में भी राहत मिलती है और पीठ के दर्द में आराम मिलता है। इसके अलावा इसके अभ्यास से तंत्रिका तंत्र को भी विश्राम मिलता है। भुजंगासन: योग के बहुत फायदे हैं, योग से सकारात्मआकता तो आती है साथ ही यह बीमारियों को दूर कर आपको निरोग रखता है। योग का फायदा तभी मिलता है जब आप इसे सही तरीके से करते हैं। भुजंगासन एक ऐसा आसन है जिसमें कंधा अधिक मुड़ता है इसलिए इसे बैक बेंडिंग वाला आसन भी बोला जाता है। यह सर्वाइकल की समस्याअ दूर कर कमर को लचीला बनाता है। यह हाथों और पेट के लिए भी फायदेमंद है, पाचन शक्ति बढ़ती है। भुजंगासन नियमित रूप से करने से लंबाई भी बढ़ती है। भुजंगासन करने के लिए दोनों हाथों को बगल में रखें, पेट के बल लेटे हों। अपने सिर को ऊपर की तरफ धीरे-धीरे उठायें, घुटने जमीन पर हों, इस स्थिति में कुछ देर रुकें। अब घुटनों को और ऊपर की तरफ उठाइये और सांस लीजिए। फिर सामान्यघ स्थिति में वापिस आयें।  

योगी ने अल्पसंख्यक दर्जे पर उठाए सवाल, AMU में भारत का पैसा लगा तो एससी/एसटी को भी मिले नौकरी

अलीगढ़. उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी के अल्पसंख्यक दर्जे को लेकर सीएम योगी आदित्यनाथ ने पहली बार बयान दिया है। उन्होंने सुप्रीम कोर्ट के एएमयू के अल्पसंख्यक दर्जे के मामले का जिक्र करते हुए कहा कि जब देश का पैसा एएमयू में लगा है, तो वहां भी एससी, एसटी आदि को नौकरी और पढ़ने में आरक्षण मिलना चाहिए। उन्‍होंने कहा, हमारी केंद्र की सरकार ने जब जम्मू-कश्मीर से अनुच्‍छेद 370 हटाई, तो वहां अच्छा माहौल बना, पर अब फिर से माहौल बिगड़ना शुरू हो गया। सीएम योगी ने कहा कि अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय को अल्पसंख्यक संस्था के रूप में स्थापित करना चाहिए या सामान्य संस्था के रूप में रहना चाहिए। इस पर कल माननीय सुप्रीम कोर्ट में बहस हो रही थी। भारत के संसाधनों से पलने और जनता के टैक्स से चलने वाला ऐसा संस्थान, जो पिछड़ी, अनुसूचित जाति या जनजाति के लोगों को आरक्षण नहीं देता है, लेकिन मुसलमानों के लिए स्वयं के माध्यम से 50 फीसदी आरक्षण की व्यवस्था कर रहे हैं। सपा-बसपा पर निशाना योगी ने कहा कि भारत का संविधान अनुसूचित जाति-जनजाति व मंडल कमीशन की रिपोर्ट के आधार पर पिछड़ी जाति के लोगों को आरक्षण की सुविधा देता है, लेकिन एएमयू में यह सुविधा क्यों नहीं मिल पाती है। जब भारत का पैसा लगा है तो वहां भी इन्हें आरक्षण की सुविधा का लाभ मिलना चाहिए। नौकरी और प्रवेश में भी यह सुविधा मिलनी चाहिए। इसे क्यों बंद किया गया, क्योंकि कांग्रेस-सपा, बसपा नहीं चाहती है। वोटबैंक बचाने के लिए यह लोग आपकी भावना व राष्ट्रीय एकता-अखंडता, अस्मिता के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं। बंटेंगे तो कटेंगे योगी ने ‘बंटेंगे तो कटेंगे’ के नारे का जिक्र किया और कहा कि बंटो मत, एक हो। तभी कटने से बचोगे। पहले पेंशन भी समाजवादी पार्टी के लोगों को मिलती थी। आम जनता को नहीं। जब डबल इंजन की सरकार आई तो अब सब जनता को बिना भेदभाव के मिल रहा है। अलीगढ़ का ताला उद्योग भी पुनर्जीवित हो गया है। अब अलीगढ़ में भी अपना विश्वविद्यालय हो गया है। विश्वविद्यालय आपकी पीढ़ी को बनाएगा। राजा महेंद्र प्रताप सिंह का विश्वविद्यालय आगे बढ़ता है या एएमयू, यह आपको दिखाना है। लाल टोपी के कारनामों को पनपने न देंः योगी योगी आदित्यनाथ ने समाजवादी पार्टी (सपा) पर निशाना साधते हुए कहा कि लाल टोपी के काले कारनामों को पनपने न दें। ये सभ्य समाज के लिए कलंक हैं। समाजवादी पार्टी का असली चेहरा देखना है तो निषाद और कश्यप जाति की बेटी के साथ जो कृत्य किया था, वो किसी से छिपा हुआ है क्या। इनके एक नेता नेता ने कन्नौज में एक बेटी के साथ जो कृत्य किया, वह सभ्य समाज में कलंक है इसलिए बार-बार कहता हूं। लाल टोपी के काले कारनामे, इसको पनपने मत दीजिए, नहीं तो उत्तर प्रदेश, जो सुरक्षा और समृद्धि का एक मानक तय कर रहा है, यह लोग इसको अराजकता की ओर धकेल देंगे। सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि अलीगढ़ कैसा होना चाहिए, उसमें खैर की क्या भूमिका होनी चाहिए, यह बात करने आया हूं। हरियाणा विधानसभा चुनाव में जनता ने कहा कि हमें डबल इंजन की सरकार चाहिए, हमें भाजपा चाहिए। जिस राजा महेंद्र प्रताप सिंह को कांग्रेस ने भुला दिया था, भाजपा ने उनके नाम से एक राज्य विश्वविद्यालय दिया है। योगी आदित्यनाथ ने कहा कि सपा वालों ने लोकसभा चुनाव से पहले जो अफवाह फैलाई थी, सब एक्सपोज हो गए। इस बार चुनाव में इनको सफाचट कर दीजिए। अलीगढ़ की धरती से संदेश योगी ने कहा कि अलीगढ़ की धरती से संदेश जाना चाहिए कि बंटेंगे नहीं एक रहेंगे और सेफ रहेंगे। किशनलाल दिलेर और मैं एक साथ सांसद थे, वे बड़े नेक इंसान थे। आपने अनूप प्रधान हाथरस के सांसद बने, अब भाजपा, रालोद, एनडीए ने सुरेंद्र दिलेर को अपना प्रत्याशी बनाया है। विकास और विरासत के समन्वय के प्रत्याशी को चुनें। जब राजवीर सिंह दिलेर का टिकट कटा तो मैंने उनसे बात की, तो उन्होंने कहा था कि पार्टी का निर्णय सर्वोपरि है। उन्होंने जीवन के अंत तक भाजपा का साथ दिया। अब उनके पुत्र सुरेंद्र दिलेर को मौका दें। उन्होंने कहा कि आपने 2017 के उत्तर प्रदेश को देखा। यही अलीगढ़ था। हर दसवें दिन कर्फ्यू लगता था। अब साढ़े सात साल में कुछ नहीं हुआ। अगर कोई उपद्रव करेगा, तो उसकी संपत्ति जनता में बांट देंगे। पहले गरीब को राशन नहीं मिलता था। इंदिरा गांधी योजना में एक गांव में एक को लाभ मिलता था। अब प्रदेश में 56 लाख आवास बने। एक लाख परिवार को पेंशन मिल रही है। 15 करोड़ लोगों को राशन मिल रहा है। गरीब कल्याणकारी योजना है और विकास भी तेज गति से हो रहा है। अलीगढ़ का एयरपोर्ट शुरू हो गया है। डिफेंस कॉरिडोर का एक नोड बन गया है। इससे अलीगढ़ की पूरे देश में अलग पहचान है।

श्रीलंका में इस्राइली पर्यटकों को निशाना बनाने का ईरानी को दिया जिम्मा, ट्रंप की हत्या की साजिश में सनसनीखेज खुलासा

वॉशिंगटन. अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में बंपर जीत दर्ज करने वाले डोनाल्ड ट्रंप की हत्या की एक और साजिश का खुलासा हाल ही में हुआ। मामले में अमेरिकी खुफिया विभाग ने फरहाद शकेरी नाम के ईरानी नागरिक पर आरोप लगाए हैं। अब एक और बड़ा दावा किया जा रहा कि इस शख्स को ईरानियों ने श्रीलंका में इस्राइली पर्यटकों को निशाना बनाने का काम सौंपा था। एफबीआई ने 51 वर्षीय सदस्य फरहाद शकेरी पर आरोप लगाया, जिसके बारे में माना जाता है कि वह ईरान में रहता है। इसके अलावा, दो आरोपियों कार्लिस्ले रिवेरा (49) और जोनाथन लोडहोल्ट (36) को गुरुवार को न्यूयॉर्क के ब्रुकलिन और स्टेटन द्वीप से गिरफ्तार किया गया था। आईआरजीसी का सदस्य शकेरी एफबीआई के मुताबिक, फरहाद शकेरी एक ‘ईरानी एसेट’ है और इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉप्स (IRGC) का सदस्य है । फरहाद को सात अक्तूबर को ईरान ने ट्रंप की हत्या की योजना बनाने का काम सौंपा था। एफबीआई का कहना है कि इसके लिए आईआरजीसी ने समयसीमा भी तय की थी। एफबीआई को पहले ही मिल गई थी जानकारी मैनहट्टन की संघीय अदालत में शिकायत के अनुसार, एफबीआई को इस योजना की जानकारी हो गई थी, जिसके बाद इसे नाकाम कर दिया गया। शकेरी ने एफबीआई को बताया कि ईरानी रिपब्लिकन गार्ड के अधिकारी ने उसे पिछले सितंबर में निर्देश दिया था कि वह अपने बाकी काम छोड़कर सात दिनों के भीतर ट्रंप की निगरानी करने और उन्हें मारने की योजना तैयार करे। अक्तूबर में सामूहिक गोलीबारी की योजना… संघीय अदालत में दायर दस्तावेजों के अनुसार, शकेरी को आईआरजीसी द्वारा श्रीलंका में इस्राइली पर्यटकों को निशाना बनाने और इस साल की अक्तूबर में सामूहिक गोलीबारी की योजना बनाने के लिए कहा गया था। 23 अक्तूबर के आसपास दी गई थी चेतावनी 23 अक्टूबर को या उसके आसपास, संयुक्त राज्य अमेरिका और इस्राइल की सरकारों ने सार्वजनिक रूप से यात्रियों को अरुगम खाड़ी क्षेत्र में पर्यटक स्थलों को निशाना बनाकर किए जाने वाले हमले के खतरों के बारे में चेतावनी दी थी और अगले ही दिन श्रीलंकाई अधिकारियों ने धमकी के संबंध में तीन व्यक्तियों को गिरफ्तार करने की सूचना दी थी। न्याय विभाग ने कहा कि 28 अक्तूबर को, संयुक्त राज्य अमेरिका और इस्राइल की सरकारों द्वारा जारी सार्वजनिक यात्रा चेतावनियों के बाद और श्रीलंकाई अधिकारियों द्वारा दो लोगों की गिरफ्तारी के बाद, शकेरी ने एफबीआई को बताया कि उसने पहले दोनों लोगों को श्रीलंका में इस्राइली वाणिज्य दूतावास की निगरानी का काम सौंपा था। शकेरी ने बताया कि उसने और गिरफ्तार किए गए लोगों ने एक साथ जेल में समय बिताया था। यह निगरानी आईरजीसी अधिकारी-I को दी गई थी। शकेरी के अनुसार, इस्राइली वाणिज्य दूतावास पर निगरानी किए जाने के बाद आईआरजीसी अधिकारी-I ने उससे दूसरे लक्ष्य की पहचान करने के लिए कहा।

तमिलनाण्डु के पटाखा फैक्ट्री हादसों के पीड़ितों को सहायता का ऐलान, बंगाल में भारी मात्रा में हथियार बरामद

कोलकाता. कोलकाता पुलिस ने बताया कि पश्चिम बंगाल में एसटीएफ और कोलकाता पुलिस की एक टीम ने कल रात बैठक खाना रोड पर मोहम्मद इस्राइल खान नामक एक व्यक्ति को हिरासत में लिया और उसकी तलाशी ली। उसके पास से कुल 3 सिंगल-शॉट आग्नेयास्त्र, दो 7 एमएम सेमी-ऑटोमैटिक पिस्तौल, 8 एमएम के 50 राउंड जिंदा कारतूस और 7.65 एमएम के 40 राउंड जिंदा कारतूस जब्त किए। एसटीएफ पीएस, कोलकाता पुलिस में मामला दर्ज किया जा रहा है और उसे 10 नवंबर को अदालत में पेश किया जाएगा। सीएम एमके स्टालिन ने कहा, ‘मैं घोषणा कर रहा हूं कि राज्य सरकार प्राथमिक विद्यालय से लेकर उच्च शिक्षा तक दुर्घटनाओं में अपनी जान गंवाने वाले पटाखा कारखाने के श्रमिकों के बच्चों की पूरी शिक्षा का खर्च वहन करेगी। सहायता जिला स्तर पर तय की जाएगी और इस योजना के लिए पांच करोड़ रुपये का फंड आवंटित किया गया है।’ गुजरात के प्लास्टिक फैक्टरी में लगी आग गुजरात के वलसाड जिले से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां उमरगाम औद्योगिक क्षेत्र में एक प्लास्टिक फैक्ट्री में आग लग गई। मौके पर दमकल गाड़ियां मौजूद हैं। रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। इस मामले में उमरगाम जीआईडीसी के अग्निशमन अधिकारी जयदीप पटेल ने कहा हमें रात करीब 9:45 बजे फोन आया कि प्लास्टिक फैक्ट्री में आग लग गई है। किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है।

पीएमश्री स्कूलों में म्यूजिकल बैंड, रोबोटिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस पढ़ने की मिलेगी सुविधा

रायपुर शिक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने अज्ञैर स्कूली बच्चों के समग्र विकास के प्रयास तेजी से किए जा रहे हैं। जल्द ही पीएमश्री स्कूलों में म्यूजिकल बैंड की स्थापना की जाएगी। इन स्कूलों में छात्र-छात्राओं को वर्तमान समय के हिसाब से संगीत के उपकरण दिए जाएंगे, जहां सिखाने के साथ ही प्रार्थना भी म्यूजिक के माध्यम से की जाएगी। शिक्षा विभाग ने स्कूलों में संगीत के उपकरण भेजने की तैयारी की है। पीएमश्री योजना के सफल क्रियान्वयन से राज्य के 341 स्कूलों में शिक्षा और अध्ययन-अध्यापन का माहौल बेहतर हो रहा है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा शुरू की गई पीएमश्री योजना के तहत स्कूली विद्यार्थियों के भविष्य को गढ़ने और तराशने का कार्य किया जा रहा है। अधिकारियों का कहना है कि पीएमश्री योजना में शामिल राजनांदगांव की डुंडेरा शासकीय प्राथमिक शाला, इस योजना की सफलता की एक बानगी मात्र है। पीएमश्री योजना के माध्यम से इस शाला के कायाकल्प को देखकर ही सुखद अनुभूति होती है। इसका एहसास यहां के स्कूली बच्चों के चेहरे पर आई मुस्कान को देखकर सहज ही होता है। इस स्कूल को ग्रीन स्कूल की तर्ज पर विकसित किया गया है। स्वच्छ और हरे-भरे वातावरण के लिए स्कूल परिसर में पौधे रोपित किए गए हैं। स्कूल के फर्श पर सुंदर टाइल्स लगाए गए हैं। दीवारों पर ज्ञानवर्धक खूबसूरत पेटिंग बनाई गई हैं। इन स्कूलों में है तमाम सुविधाएं कमोबेश अन्य पीएमश्री स्कूलों में यही स्थिति है। यहां स्मार्ट क्लास, खेल मैदान, म्यूजिक क्लास रूम, मध्याह्न भोजन की सुविधा है। स्कूल में पीएमश्री मुस्कान पुस्तकालय भी है, जहां दीवारों में उकेरी गई पेंटिग और प्रेरक पंक्तियां बच्चों को पाठ्य पुस्तकों को पढऩे के लिए प्रेरित करती हैं। ग्रंथालयों में मिसाईल मैन और देश के पूर्व राष्ट्रपति डा. एपीजे अब्दुल कलाम की पंक्तियां एक अच्छी पुस्तक हजार दोस्तों के बराबर होती है, जबकि एक अच्छा दोस्त एक ग्रंथालय के बराबर होता है, जैसी प्रेरणादायक पंक्तियां लिखी हुई है। स्कूल में बच्चों के लिए पर्याप्त खेल सामग्री एवं म्यूजिकल उपकरण उपलब्ध है। पांचवीं तक के बच्चों की स्थानीय बोली में पढ़ाई नई शिक्षा नीति के तहत कक्षा 5वीं तक बच्चों को स्थानीय भाषा-बोली में शिक्षा दिए जाने का प्रविधान किया गया है। प्रदेश के 341 स्कूलों में पीएमश्री योजना शुरू की गई है, जिसके तहत इन स्कूलों को माडल स्कूल के रूप में विकसित किया जा रहा है। इस योजना के तहत स्कूलों में स्थानीय भाषाओं के साथ-साथ रोबोटिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस जैसे आधुनिक विषयों को भी पढ़ाया जाएगा। पीएमश्री स्कूल अंतर्गत आदिवासी बहुल इलाकों में भी स्कूलों को अपग्रेड किया रहा है, जिससे इन क्षेत्रों के बच्चों को भी आधुनिक, ज्ञानपरक और कौशल युक्त शिक्षा मिल रही है।

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login