LATEST NEWS

चार मैच की टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला आज, सलामी बल्लेबाज संजू सैमसन के पास इतिहास रचने का मौका

नई दिल्ली इंडिया वर्सेस साउथ अफ्रीका चार मैच की टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला आज यानी रविवार, 10 नवंबर को गकबेर्हा के सेंट जॉर्ज पार्क में खेला जाना है। इस मैच में टीम इंडिया के सलामी बल्लेबाज संजू सैमसन के पास इतिहास रचने का मौका है। सैमसन अगर आज साउथ अफ्रीका के खिलाफ दूसरे टी20 में भी सेंचुरी लगाते हैं तो वह दुनिया के पहले ऐसे बल्लेबाज बनेंगे जिसने T20I में शतक की हैट्रिक लगाई हो। जी हां, इससे पहले सैमसन साउथ अफ्रीका के खिलाफ पहले टी20 में और बांग्लादेश के खिलाफ घरेलू सीरीज के आखिरी मुकाबले में शतक ठोक चुके हैं। टी20 क्रिकेट के इतिहास में अभी तक सिर्फ चार ऐसे बल्लेबाज हैं जिन्होंने बैक टू बैक दो T20I में शतक ठोके हैं। इस सूची में संजू सैमसन के अलावा फ्रांस के गस्टव मैकेन, साउथ अफ्रीका के रिली रोसो और इंग्लैंड के फिल सॉल्ट शामिल हैं, मगर किसी भी बल्लेबाज ने आज तक T20I में शतक की हैट्रिक नहीं लगाई है।   ओपनिंग में चमकी सैमसन की किस्मत 2015 में इंटरनेशनल डेब्यू करने वाले संजू सैमसन नियमित मौके ना मिलने की वजह से कभी टीम में अपनी जगह नहीं बना पाए। वहीं जब उन्हें मौके मिले तो वह अपनी काबिलियत को साबित नहीं कर पाए। ऐसे में जब नए टी20 कप्तान सूर्यकुमार यादव ने संजू सैमसन को 7 मैचों का आश्वानसन दिया तो इस खिलाड़ी की किस्मत चमक गई। सैमसन ने खुलासा किया कि सूर्यकुमार यादव ने उन्हें दलीप ट्रॉफी के दौरान ही कह दिया था कि अगले 7 मैचों में उन्हें मौका देने वाले हैं, चाहे उनका परफॉर्मेंस कैसा भी हो। बांग्लादेश के खिलाफ पहले दो टी20 में सैमसन कुछ कमाल नहीं दिखा पाए, मगर आखिरी टी20 में उन्होंने शतक ठोक दिया। अब साउथ अफ्रीका दौरा उनके करियर के लिए काफी अहम हो गया है। पहले टी20 में तो उन्होंने शतक ठोक दिया है, अगर अगले तीन में से दो मुकाबलों में वह 50 से अधिक का स्कोर खड़ा करते हैं तो वह ओपनिंग के स्लॉट में अपनी जगह पक्की कर सकते हैं।

कॉलेज प्रशासन ने छात्रो से सख्ती से कहा है कि या तो दाढ़ी ट्रिप करनी होगी या फिर क्लीन शेव करनी होगी

कर्नाटक कर्नाटक के एक कॉलेज में पढ़ने वाले जम्मू-कश्मीर के छात्रों ने आरोप लगाया है कि उनसे जबरन दाढ़ी कटवाई जा रही है। उनका कहना है कि कॉलेज प्रशासन ने सख्ती से कहा है कि या तो उन्हें दाढ़ी ट्रिप करनी होगी या फिर क्लीन शेव करनी होगी। हसन जिले के सरकारी नर्सिंग कॉलेज के छात्रों ने दावा किया है कि दाढ़ी कटवाए बिना क्लीनिकर एक्टिविटी में उन्हें अनुपस्थित कर दिया जाता है। छात्रों के मुताबिक यहां करीब 24 कश्मीरी छात्र हैं और उनसे कहा गया है कि वह या तो नंबर 1 पर दाढ़ी को ट्रिम करवा लें, या फिर क्लीन शेव कर लें। उन्होंने कहा कि दाढ़ी रखने की वजह से क्लास में उनकी अनुपस्थिति दर्ज हो जाती है और इसलिए उनका अकैडमिक रिकॉर्ड भी खराब हो रहा है। इस मामले को लेकर जम्मू-कश्मीर स्टूडेंट्स असोसिएशन ने करन्टाक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया को पत्र लिखा और उनसे दखलल की मांग की। पत्र में कहा गया कि इस तरह दाढ़ी कटवाने का दबाव बनाकर छात्रों के सांस्कृतिक और धार्मिक अधिकारों का उल्लंघन किया जा रहा है। इस पत्र में कहा गया. जानकारी के मुताबिक कॉलेज प्रशासन ने छात्रों को दाढ़ी कटवाने का आदेश दिया है। जिन स्टूडेंट्स की दाढ़ी हैं उनकी एब्सेंट लगा दी जाती है। ऐसे में उनकी शिक्षा प्रभावित हो रही है। कॉलेज प्रशासन ने कहा है कि वे किसी खास ग्रुप को टारगेट नहीं कर रहे हैं। कॉलेज के क्लीनिकल इन्सपेक्टर विजय कुमार ने कहा कि निर्देश सभी छात्रों के लिए जारी किए गए हैं। इसमें यहां के स्थानीय छात्र भी शामिल हैं। क्लीनिकल ड्यूटी के लिए हाइजीन मेनटेन रखना जरूरी है और इसलिए ये नियम बनाए गए थे। कॉलेज के बयान में कहा गया था, कॉलेज से निर्देशों के बावजूद छात्र उनका पालन नहीं कर रहे हैं। इस बार सख्त चेतावनी दी जा रही है। कॉलेज प्रशासन ने यह भी कहा कि कश्मीरी छात्र अकसर क्लास से गायब रहते हैं और धार्मिक प्रार्थनाओं में चले जाते हैं। मुख्यमंत्री सिद्धारमैया के निर्देशों के बाद कॉलेज प्रशासन ने कश्मीरी छात्रों के साथ बैठक की और फिर उन्हें धार्मिक मान्यताओं के अनुसार चलने की छूट दे दी।

कनाडा के रडार पर ISI एजेंट कियानी, भारत ने नहीं, पाकिस्तान ने कराई निज्जर की हत्या?

नई दिल्ली खालिस्तानी आतंकवादी हदीप सिंह निज्जर की हत्या की गुत्थी अभी सुलझी नहीं है। इस बीच एक बड़ी बात सामने निकलकर आई है। कनाडा भले ही इस हत्या का आरोप भारत की सरकार पर लगा रहा है, लेकिन इस केस में अब पाकिस्तान का एंगल भी सामने आ चुका है। तारीक कियानी और उनके साथी राहत राव, जो कि ISI एजेंट हैं, दोनों को रॉयल कनाडियन माउंटेड पुलिस (RCMP) ने हदीप सिंह निज्जर की हत्या के संबंध में जांच के घेरे में लिया है। रिपोर्ट के मुताबिक, सूत्रों ने बताया, “कनाडा में निज्जर के नजदीक जाना हर किसी के लिए संभव नहीं था। राव और कियानी कनाडा में ISI के दो प्रमुख एजेंट हैं। दोनों ही खुफिया एजेंसी के लिए सबसे अधिक सक्रिय हैं। दोनों ही उन आतंकवादियों को भी हैंडल कर रहे हैं जो भारत से कनाडा आए हैं।” पाकिस्तान ने कराई थी हत्या? सूत्रों के अनुसार, कियानी और राव को निज्जर की हत्या का आदेश दिया गया था ताकि ड्रग व्यापार को सीधे उनके द्वारा नियंत्रित किया जा सके। सूत्र ने कहा, “निज्जर समय के साथ शक्तिशाली हो रहा था और कनाडाई समुदाय में उसकी लोकप्रियता बढ़ रही थी। राव, कियानी और पन्नू को शायद इस व्यापार को नियंत्रित करने का काम दिया गया था। यह उनका मुख्य आय स्रोत था। निज्जर का पाकिस्तान के नेताओं से संबंध ISI के लिए एक समस्या बन गया था। इसलिए, शायद व्यापार को फिर से कंट्रोल करने के लिए उन्होंने निज्जर को पहला निशाना बनाया।” कियानी और राव की गतिविधियां अब कनाडा के खुफिया अधिकारियों के लिए गंभीर चिंता का कारण बन चुकी हैं। ये दोनों कथित रूप से पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI के लिए काम कर रहे हैं और कनाडा में खालिस्तानी समर्थकों और आतंकवादियों को संरक्षण प्रदान कर रहे हैं। कनाडा में हुई हिंसा के लिए हिंदुओं को ठहराया दोषी पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी इंटर-सर्विसेज इंटेलिजेंस (ISI) के एजेंट और रिपब्लिक प्लस टीवी के मालिक तारीक कियानी ने कनाडा में दीवाली से पहले हुई हिंसा का बचाव किया है। कियानी ने 3 नवंबर को हुई हिंसा के लिए हिंदुओं को जिम्मेदार ठहराया और दावा किया कि सिख शांतिपूर्वक प्रदर्शन कर रहे थे, लेकिन हिंदुओं ने ही हालात को बिगाड़ा। इस घटना से जुड़ी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गई थीं। कियानी ने एक 30 मिनट लंबी वीडियो में यह दावा किया कि हिंसा में सिखों का कोई हाथ नहीं था और यह सब हिंदुओं के कारण हुआ। उन्होंने कहा, “सिखों का प्रदर्शन शांतिपूर्ण था, लेकिन हिंदुओं ने झड़प शुरू की।” एक वीडियो में कियानी ने राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के खिलाफ भी बयान दिए। सूत्रों ने कहा, “उनका टीवी शो भारत की घरेलू राजनीति में दखल दे रहा है। वह कश्मीर से कन्याकुमारी तक के मुद्दों पर बोलते हैं। यह अनुचित है कि वह एक सत्तारूढ़ सरकार को अपराधी कह रहे हैं। वह गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई का बचाव भी कर रहे हैं और साफ तौर पर कनाडा में उनकी मौजूदगी को नकार रहे हैं।”

कनाडा में मंदिर पर हमले का मास्टरमाइंड गिरफ्तार, हमले का मास्टरमाइंड है आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू का करीबी है

कनाडा कनाडा में मंदिर पर हमला करने के मामले में चौथे आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी की पहचान ब्राम्पटन के 35 वर्षीय इंदरजीत गोसाल के रूप में हुई है। वह मंदिर पर हमले का मास्टरमाइंड है और खालिस्तानी आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू का करीबी है। ग्रेटर टोरंटो में हिंदू मंदिर पर हमले का प्लान इंदरजीत ने ही तैयार किया था। गिरफ्तारी के बाद उसे कोर्ट में हाजिर होने का निर्देश देकर छोड़ भी दिया गया। इससे पहले पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया था। इंदरजीत गोसाल सिख फॉर जस्टिस के प्रमुख गुरपतवंत सिंह पन्नू का दाहिना हाथ है। हरदीप सिंह निज्जर की हत्या के बाद वही रेफरेंडम से जुड़े काम को देख रहा है। पुलिस ने बताया, गोसाल को 8 नवंबर को गिरफ्तार किया गया है। उसे जमानत पर छोड़ दिया गया है और कहा गया कि तय तारीख पर कोर्ट में हाजिर होना है। बता दें कि 4 नवंबर को खालिस्तानियों ने कनाडा में कई मंदिरों को निशाना बनाया था। इसके बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी इन हमलों की निंदा करते हुए कनाडा को कड़ा संदेश दिया था। कनाडा में हिंदुओं पर इस तरह के हमले को लेकर दुनिया के कई देशों ने निंदा की थी। पुलिस ने कहा, घटना की जांच के लिए एक विशेष दल बनाया गया है और इसकी जांच की जा रही है। हमलों के आरोपियों के पहचान के लिए सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। कनाडा के सांसद चंद्र आर्य ने देश के कुछ नेताओं पर हिंदुओं और सिखों को “जानबूझकर एक-दूसरे के खिलाफ खड़ा करने” की कोशिश करने का आरोप लगाया। उन्होंने जोर देकर कहा कि कनाडाई मूल के हिंदू और सिख एक तरफ हैं और खालिस्तानी दूसरी तरफ। आर्य की यह टिप्पणी ब्रैम्पटन के एक मंदिर में हिंदुओं पर हमले की घटना के कुछ दिन बाद आई है। आर्य ने कहा कि कनाडा के कई नेता ब्रैम्पटन की घटना को कनाडाई मूल के हिंदुओं और सिखों के बीच संघर्ष के रूप में चित्रित करने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि कुछ नेताओं के जानबूझकर किए गए कृत्यों और खालिस्तानियों के प्रभाव के कारण कनाडा के लोग अब खालिस्तानियों और सिखों को एक जैसा समझने लगे हैं। खालिस्तानी झंडे लिए प्रदर्शनकारियों की गत तीन नवंबर को ओंटारियो के ग्रेटर टोरंटो क्षेत्र के ब्रैम्पटन शहर में स्थित हिंदू सभा मंदिर में लोगों के साथ झड़प हुई थी। प्रदर्शनकारियों ने मंदिर अधिकारियों और भारतीय वाणिज्य दूतावास द्वारा आयोजित कार्यक्रम में बाधा डाली थी। ओंटारियो के नेपियन क्षेत्र से सांसद आर्य ने शुक्रवार को ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, “कुछ नेता जानबूझकर इस हमले के लिए खालिस्तानियों को जिम्मेदार ठहराने और उनका जिक्र करने से बच रहे हैं। वे अन्य तत्वों पर दोष मढ़ रहे हैं। वे इसे हिंदुओं और सिखों के बीच एक मुद्दे के रूप में पेश करके कनाडा के लोगों को गुमराह कर रहे हैं।” आर्य ने कहा, “खालिस्तानी चरमपंथियों द्वारा मंदिर पर किए गए हमले को लेकर नेता हिंदुओं और सिखों को इस तरह से चित्रित कर रहे हैं कि वे एक-दूसरे के खिलाफ हैं। जबकि, यह सच्ची तस्वीर नहीं है। हकीकत में हिंदू-कनाडाई और सिख-कनाडाई एक तरफ हैं और खालिस्तानी दूसरी तरफ।” 

आयुष्मान धारक मरीज नहीं जायेगे निजी अस्पताल, सरकारी अस्पतालों में निजी डॉक्टर्स करेंगे इलाज

भोपाल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से लेकर जिला अस्पताल तक में आयुष्मान योजना के अंतर्गत आने वाले अधिकतर रोगियों का उपचार अब वहीं पर हो जाएगा। उन्हें मेडिकल कालेज या दूसरे बड़े अस्पताल में रेफर करने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी। इसके लिए राज्य सरकार नीति बना रही है, जिसमें किसी विशेषज्ञता के डाक्टर नहीं होने पर निजी डाक्टर को बुलाया जा सकेगा। अभी यह सुविधा मात्र भर्ती होने वाले मरीजों को मिल पाएगी। बाद में ओपीडी मरीजों के लिए भी इसका विस्तार किया जा सकता है। निजी डाक्टरों को उपचार के बदले प्रति विजिट के हिसाब से राशि दी जाएगी। यह राशि आयुष्मान भारत योजना के पैकेज से उपलब्ध कराई जाएगी। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, सिविल अस्पताल और जिला अस्पतालों के रोगियों को इसका लाभ मिल सकेगा। प्रदेश की लगभग 75 प्रतिशत जनसंख्या आयुष्मान योजना की परिधि में है, जिन्हें इसका लाभ मिल सकेगा। अस्पतालों में विशेषज्ञ डाक्टरों की कमी बता दें कि प्रदेश में आधे से अधिक सिविल अस्पताल और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में सभी विषय के विशेषज्ञ नहीं है। ऐसे में मरीज को भर्ती ही नहीं किया जाता। उदाहरण के तौर पर हड्डी का डॉक्टर है, लेकिन एनेस्थीसिया का नहीं है तो सर्जरी नहीं हो सकती। अब एनेस्थीसिया का निजी विशेषज्ञ बुलाया जा सकेगा। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में पांच तरह के विशेषज्ञ होने चाहिए। कई पद हैं रिक्त मेडिसिन, सर्जरी, स्त्री एवं प्रसूति रोग, शिशु रोग और एनेस्थीसिया के विशेषज्ञ मिलाकर कुल 826 पद हैं। इनमें 400 से अधिक रिक्त हैं। सर्जरी के साथ ही कई बीमारियों में एक साथ दो से तीन विषय के विशेषज्ञों की आवश्यकता होती है, पर एक के भी नहीं होने से मरीज को रेफर करना पड़ जाता है। एक सर्जरी के लिए कई तरह के विशेषज्ञ डाक्टरों की आवश्यकता सभी सीएचसी में सीजर डिलीवरी की सुविधा होनी चाहिए। इसके लिए स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ, शिशु रोग विशेषज्ञ और एनेस्थीसिया विशेषज्ञ होना जरूरी है। किसी एक के भी नहीं होने से सीजर डिलीवरी नहीं हो पाती। स्थिति यह है कि 52 जिला अस्पताल, 161 सिविल अस्पताल और 348 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मिलाकर 140 अस्पतालों में ही सीजर डिलीवरी की सुविधा है। देशभर में मप्र की शिशु मृत्युदर सबसे अधिक होने के बाद यह स्थिति है। संसाधन होने के बाद भी विशेषज्ञ नहीं होने से सीजर डिलीवरी नहीं हो पा रही है।

गुडाकेश मोती ने कैच पकड़ा, जो लगभग बाउंड्री के पार जा रहा था, जमकर हो रही तारीफ

नई दिल्ली वेस्टइंडीज और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज शुरू हो चुकी है। सीरीज का पहला मुकाबला इंग्लैंड ने जीत लिया है। फिल साल्ट ने दमदार बल्लेबाजी करते हुए वेस्टइंडीज के छक्के छुड़ा दिए। साल्ट ने करियर का तीसरा टी20 इंटरनेशनल शतक जड़ा है और तीनों ही शतक उन्होंने वेस्टइंडीज के खिलाफ जड़े। हालांकि, इस मैच में एक ऐसा वाकया देखने को मिला, जिसकी हर कोई तारीफ कर रहा है। तारीफ इसलिए, क्योंकि एक कैच गुडाकेश मोती ने पकड़ा, जो लगभग बाउंड्री के पार जा रहा था। एक ही हाथ से उन्होंने कैच पकड़़ा और जोस बटलर की पारी को पहली गेंद पर समाप्त कर दिया। दरअसल, वेस्टइंडीज के खिलाफ इंग्लैंड को अच्छी शुरुआत मिल चुकी थी। कप्तान जोस बटलर सातवें ओवर की चौथी गेंद पर बल्लेबाजी के लिए सामने आए। उन्होंने अपनी पारी की पहली गेंद का सामना किया और उस पर बल्ला चलाया। रोमारियो शेफर्ड की गेंद पर जोस बटलर ने बल्ला चलाया तो गेंद थर्ड मैन की तरफ चली गई। गेंद हवा में थी और गुडाकेश मोती थर्डमैन के थोड़े से दाएं ओर थे। वे दौड़कर गेंद के करीब पहुंचे और हवा में छलांग लगाकर एक हाथ से कैच पकड़ लिया। हालांकि, उनका बैलेंस बिगड़ गया था और वे जमीन पर गिर पड़े थे, लेकिन गेंद या उनका शरीर बाउंड्री से नहीं लगा। इस तरह उन्होंने कैच पकड़ा और जोस बटलर हैरान रह गए। वे मुस्कुरा जरूर रहे थे, लेकिन इस बात को लेकर हैरान भी थे कि आखिर ये कैच पकड़ कैसे लिया, क्योंकि गेंद लगभग उनके शरीर से पीछे निकल चुकी थी और बाएं हाथ को उन्होंने ऊपर करके कैच पकड़ा था। अगर कुछ माइक्रो सेकंड की भी देरी होती तो गेंद बाउंड्री के पार जाकर गिरती और बटलर को छक्का मिल जाता। हालांकि, इस कैच का कोई फायदा वेस्टइंडीज को नहीं मिला, क्योंकि इसके बाद टीम को कोई सफलता नहीं मिली। इस मैच में मेजबान वेस्टइंडीज को करारी हार का सामना भी करना पड़ा।

आज ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे पर एक भीषण सड़क हादसे में एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत हो गई

ग्रेटर नोएडा ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे पर रविवार सुबह हुए एक भीषण सड़क हादसे में एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में तीन महिलाएं और दो पुरुष शामिल हैं। पुलिस ने सभी मृतकों के शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। हादसा इतना भीषण था कि काफी देर तक एक्सप्रेसवे पर यातायात बाधित रहा। जानकारी के अनुसार, रविवार को सुबह करीब 6 बजे ग्रेटर नोएडा के थाना नॉलेज पार्क के अंतर्गत एक वैगनआर कार नंबर HR 51BY 1774 जिसमें 5 लोग सवार थे, उसने सेक्टर-146 मेट्रो स्टेशन के पास रोड के किनारे खराब खड़े ट्रक नंबर UP 85 CT 8591 में पीछे से तेज गति से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि वैगनआर कार चालक की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची थाना नॉलेज पार्क पुलिस ने तत्काल राहत-बचाव कार्य करते हुए अन्य चार घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने उन सभी व्यक्तियों को मृत घोषित कर दिया। पांचों मृतकों में 3 महिलाएं और 2 पुरुष शामिल हैं। मृतकों की पहचान अमन पुत्र देवी सिंह उम्र करीब 27 साल; देवी सिंह पुत्र रामशाह उम्र करीब 60 साल; राजकुमारी पत्नी देवी सिंह उम्र करीब 50 साल; विमलेश पत्नी ज्ञानी सिंह उम्र करीब 40 साल और कमलेश पत्नी जीवन उम्र करीब 40 साल के रूप में हुई है। सभी मृतक दादरी के पास काशीराम कॉलोनी घोड़ी बछेड़ा के रहने वाले थे और हादसे के दौरान अपने घर वापस लौट रहे थे। हादसे की जानकारी मिलते ही वरिष्ठ पुलिस अफसरों ने भी घटनास्थल पर जाकर स्थिति का जायजा लिय। हादसे के बाद दोनों वाहनों को एक्सप्रेसवे से हटा दिया गया है। फिलहाल यातायात सुचारू रूप से चल रहा है। वहीं परिवार के पांच सदस्यों की मौत के बाद घोड़ी बछेड़ा की काशीराम कॉलोनी में मृतकों के घर में कोहराम मचा हुआ है। पुलिस हादसे की जांच के लिए अग्रिम वैधानिक कार्रवाई कर रही है।

इंडिया वर्सेस साउथ अफ्रीका टी20 सीरीज का दूसरा मैच आज, बदल गया है मैच का समय, जाने कितने बजे से होगा शुरू

नई दिल्ली इंडिया वर्सेस साउथ अफ्रीका चार मैच की टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला आज यानी रविवार, 10 नवंबर को गक्वेबरहा के सेंट जॉर्ज पार्क में खेला जाना है। सीरीज का पहला मैच भारतीय समयानुसार रात साढ़े 8 बजे शुरू हुआ था, मगर दूसरे टी20 की टाइमिंग में थोड़ा बदलाव है। IND vs SA दूसरा टी20 एक घंटा पहले यानी कि भारतीय समयानुसार शाम साढ़े 7 बजे शुरू होगा, जबकि टॉस के लिए दोनों कप्तान आधा घंटा पहले मैदान पर उतरेंगे। सूर्यकुमार यादव की अगुवाई वाली टीम इंडिया पहला मैच 61 रनों से जीतकर सीरीज में 1-0 की बढ़त बना चुकी है। ऐसे में आज भारत की नजरें मेजबानों को गक्वेबरहा में भी धूल चटाकर अपनी बढ़त को दोगुना करने पर होगी। आइए इंडिया वर्सेस साउथ अफ्रीका दूसरे टी20 से जुड़ी अहम जानकारियों पर एक नजर डालते हैं- इंडिया वर्सेस साउथ अफ्रीका दूसरा टी20 कब खेला जाएगा? India vs South Africa दूसरा टी20 आज यानी रविवार, 10 नवंबर को खेला जाएगा। IND vs SA 2nd T20I कहां खेला जाएगा? इंडिया वर्सेस साउथ अफ्रीका दूसरा टी20 गक्वेबरहा के सेंट जॉर्ज पार्क पर खेला जाएगा। India vs South Africa दूसरा टी20 कितने बजे शुरू होगा? IND vs SA 2nd T20I भारतीय समयानुसार रात साढ़े 7 बजे शुरू होगा, जबकि टॉस के लिए दोनों कप्तान आधा घंटा पहले मैदान पर उतरेंगे। इंडिया वर्सेस साउथ अफ्रीका दूसरे टी20 को टीवी पर कैसे देखें लाइव? India vs South Africa दूसरे टी20 को भारतीय फैंस स्पोर्ट्स 18 के विभिन्न चैनलों पर लाइव देख सकते हैं। India vs South Africa T20I Schedule 8 नवंबर: पहला टी20, डरबन में (भारत 61 रनों से जीता) 10 नवंबर: दूसरा टी20, गेकेबरहा में (भारतीय समयानुसार रात 7:30 बजे) 13 नवंबर: तीसरा टी20, सेंचुरियन में(भारतीय समयानुसार रात 8:30 बजे) 15 नवंबर: चौथा टी20, जोहान्सबर्ग में (भारतीय समयानुसार रात 8:30 बजे) इंडिया वर्सेस साउथ अफ्रीका स्क्वॉड- भारतीय टीम: सूर्यकुमार यादव (कप्तान), अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), रिंकू सिंह, तिलक वर्मा, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), हार्दिक पंड्या, अक्षर पटेल, रमनदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती, रवि बिश्नोई, अर्शदीप सिंह, विजयकुमार विशक , आवेश खान, यश दयाल। साउथ अफ्रीका टीम: एडेन मार्कराम (कप्तान), ओटनील बार्टमैन, गेराल्ड कोएत्जी, डोनोवन फरेरा, रीजा हेंड्रिक्स, मार्को जानसन, हेनरिक क्लासेन, पैट्रिक क्रूगर, केशव महाराज, डेविड मिलर, मिहलाली मपोंगवाना, नकाबा पीटर, रयान रिकेलटन, एंडिले सिमलेन, लूथो सिपाम्ला (तीसरा और चौथा टी20ई), ट्रिस्टन स्टब्स।

देव दीपावली होगी खास, फूलों से सजेगा बाबा विश्वनाथ का धाम, गर्भगृह से गंगाद्वार तक सवा लाख दीप जलेंगे

वाराणसी काशी के लक्खा मेले में शुमार हो चुकी देव दीपावली इस बार बेहद खास होगी। बाबा विश्वनाथ के धाम को भव्य तरीके से सजाने की तैयारियां चल रही हैं। बाबा के गर्भगृह से लेकर गंगा द्वार तक लगभग सवा लाख दीप मालिकाएं रोशन होंगी। मंदिर और श्रद्धालुओं के सहयोग से देव दीपावली का यह उत्सव भव्य तरीके से मनाया जाएगा। बाबा के धाम को रंग-बिरंगे फूलों के साथ ही रंग-बिरंगी झालरों से भी सजाया जाएगा। इसके साथ ही लेजर शो और आतिशबाजी भी आकर्षण का केंद्र रहेगी। श्री काशी विश्वनाथ मंदिर के एसडीएम शंभू शरण ने बताया कि देव दीपावली पर धाम की भव्य सजावट होगी। इसके साथ ही धार्मिक आयोजन भी होंगे। 15 नवंबर को देवदीपावली के लिए सनातन परंपरा के अनुसार ही धाम में तैयारियां चल रही हैं। श्री काशी विश्वनाथ धाम को फूलों से सजाने की योजना बनाई गई है। संपूर्ण धाम में विभिन्न प्रकार के रंग-बिरंगे फूलों से आकर्षक सजावट की जाएगी। फूलों के अलावा दीपों की सजावट भी की जाएगी। विशेष रूप से दीपोत्सव की तैयारियां की गई हैं। मंदिर क्षेत्र को दीपों से सजाया जाएगा। बाबा के भक्तों से अनुरोध किया गया है कि वह धाम में आएं और देवों की दीपावली में अपनी सहभागिता निभाएं। संपूर्ण धाम को दीपों की आभा से रोशन किया जाएगा। इस वर्ष देव दीपावली के अवसर पर श्री काशी विश्वनाथ धाम स्थित ललिता घाट पर सायंकाल एक विशेष आतिशबाजी और लेजर शो का आयोजन होगा। इसे जिला प्रशासन द्वारा आयोजित किया जाएगा। काशी विश्वनाथ मंदिर प्रशासन और स्थानीय प्रशासन ने श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए विशेष प्रबंध किए हैं। मंदिर में दर्शन के लिए आने वाले श्रद्धालुओं को पूजा-अर्चना और अन्य धार्मिक कार्यों के लिए बेहतर सुविधाएं प्रदान की जाएंगी। साथ ही, काशी क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को भी सुदृढ़ किया गया है ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। श्री काशी विश्वनाथ धाम में इस देव दीपावली के दौरान काशी की आध्यात्मिक और सांस्कृतिक धरोहर को और भी उजागर करने का प्रयास किया गया है।   वॉच टॉवर से की जाएगी निगरानी, होगी बैरिकेडिंग देव दीपावली पर गंगा किनारे वॉच टॉवर बनाकर पुलिस निगरानी करे। गंगा घाटों की ओर जाने वाले रास्तों के किनारे की बहुमंजिला इमारतों की छतों पर रूफ टॉप फोर्स तैनात की जाए। यह निर्देश पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल ने शुक्रवार को देव दीपावली के मद्देनजर कमिश्नरेट के अफसरों को दिए। पुलिस आयुक्त ने कहा कि भीड़ प्रबंधन के लिए महत्वपूर्ण स्थानों पर मजबूत बैरिकेडिंग की जाए और बैरियर लगाएं जाए। भीड़ के बीच पब्लिक एड्रेस सिस्टम का प्रयोग किया जाए। पर्यटकों की सुविधा व सुरक्षा सर्वोपरि है। विशिष्ट अतिथियों के आवागमन के दौरान पर्यटकों को किसी प्रकार की दिक्कत न हो। सुगम यातायात व्यवस्था के दृष्टिगत रूट डायवर्जन प्लान बनाकर पर्यटकों के लिए अस्थायी पार्किंग की व्यवस्था की जाए। पुलिस आयुक्त ने कहा कि सुगम यातायात व्यवस्था के दृष्टिगत विशेष अभियान चलाया जाए। निर्धारित रूट पर न चलने वाले ई-रिक्शा और बगैर परमिट के ऑटो के खिलाफ कार्रवाई की जाए। यह ध्यान रखा जाए कि नाविक नाव की क्षमता से अधिक सवारी न बैठाने पाएं। लाइफ जैकेट जैसे जीवन रक्षक उपकरण नाव में हर हाल में हों। नावों के आवागमन के मद्देनजर गंगा में फ्लोटिंग डिवाइडर बनाया जाएगा। गंगा में सुरक्षा के लिए एनडीआरएफ, जल पुलिस और पीएसी बाढ़ राहत दल के जवानों के साथ स्थानीय गोताखोर मौजूद रहें। देव दीपावली के मद्देनजर गंगा घाटों के आसपास के क्षेत्रों में स्थित होटलों, धर्मशालाओं और भवनों में रहने वाले किरायेदारों का सत्यापन किया जाए। इस दौरान संयुक्त पुलिस आयुक्त (मुख्यालय एवं अपराध) डॉ. के एजिलरसन और अपर पुलिस आयुक्त (कानून एवं व्यवस्था) डॉ. एस चन्नप्पा के अलावा कमिश्नरेट के सभी राजपत्रित अधिकारी मौजूद रहे।  

पत्नी ने किया देह व्यापार करने से मना तो निर्वस्त्र करके पीटा, एसपी के आदेश पर पति के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

रामपुर. देह व्यापार करने से मना करने पर पति ने पत्नी को निवृस्त्र करके पीटकर घायल कर दिया। पत्नी के शोर मचाने पर आसपास के लोगों को आता देखकर आरोपी भाग गया। पीड़िता ने पुलिस अधीक्षक से शिकायत की। इसके आधार पर बिलासपुर पुलिस ने महिला के पति के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। मिलक थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला का कहना है कि उसका पति पप्पू दो बच्चों के साथ रूद्रपुर में रहकर मजदूरी करता है। आरोप है कि पति उसे जबरन देह व्यापार में डालना चाहता है। मना करने पर मुंह में कपड़ा ठूंसकर उसके साथ आए दिन मारपीट करता है। पीड़िता के अनुसार कुछ दिन पहले वह घर में सो रही थी। तभी उसका पति 4 लोगों को ले आया और जबरन उनके साथ गलत काम करने के लिए दबाव बनाने लगा। मना करने पर उसने महिला को उसने निवृस्त्र करके बेल्टों से जमकर पीटा। शोर मचाने पर आसपास के लोगों को आता देखकर आरोपी पति जान से मारने की धमकी देकर भाग गया। बाद में पीड़िता ने पुलिस को तहरीर दी लेकिन, रिपोर्ट दर्ज नहीं हो सकी। इसके बाद पीड़िता ने पुलिस अधीक्षक विद्या सागर मिश्र से शिकायत की। पुलिस अधीक्षक ने बिलासपुर पुलिस को रिपोर्ट दर्ज करने के आदेश दिए। एसपी के आदेश पर बिलासपुर पुलिस ने पप्पू के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।  

उप्र प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के चेयरमैन बोले- दिसंबर तक पूरा करें कन्वेंस चैनल बिछाने का काम

कानपुर. उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के चेयरमैन आरपी सिंह और सदस्य सचिव संजीव कुमार सिंह ने जाजमऊ में जटेटा द्वारा निर्मित 20 एमएलडी के सीईटीपी प्लांट का निरीक्षण किया। उन्होंने सीईटीपी के कन्वेंस चैनल को बिछाने का काम हर हाल में महाकुंभ से पहले पूरा करने के आदेश दिए। उन्हें बताया गया कि 23407 मीटर कन्वेंस चैनल बिछाने का काम होना है। अभी 950.50 मीटर कार्य शेष है। 417 चैंबर में से 145 चैंबर का काम होना है। चेयरमैन ने कहा कि हर हाल में ये काम दिसंबर तक या महाकुंभ से पहले पूरा कर लिया जाए। पंपिंग स्टेशन 1,2 एवं 4 का शेष निर्माण जल्द पूरा कराएं। सीईटीपी के कन्वेंस सिस्टम एवं चैंबर से 60 दिनों में समस्त टैनरी का कनेक्शन किया जाए। उन्हें बताया गया कि कनेक्शन के लिए टेनरियों को धारा 33 ए के तहत नोटिस जारी कर दी गई है। चेयनमैन ने कहा कि जटेटा द्वारा अधिकृत कंपनी के मैनेजर नगर निगम, कैंट बोर्ड और पीडब्ल्यूडी से जरूरी अनुमति ले लें। चेक पोस्ट जाजमऊ में राइजिंग मेनलाइन डालने का कार्य 20 दिवस में पूरा किया जाए। 150 फिट रोड में रोड कटिंग के लिए नगर निगम के संबंधित अधिकारियों से बातचीत करें। गल्ला गोदाम से गज्जू पुरवा क्षेत्र में राइजिंग मेनलाइन के लिए लोनिवि से रोड कटिंग की अनुमति लेने का आदेश दिया।

आम आदमी पार्टी ने किया विद्यालयों के बंद होने पर प्रदर्शन

बहराइच. प्रदेश सरकार की ओर से 27000 स्कूलों को बंद किए जाने के मामले को लेकर आम आदमी पार्टी ने शनिवार को कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन करते हुए राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजा। प्रदेश सरकार के कुछ अधिकारियों ने कम संख्या वाले स्कूलों को दूसरे स्कूल में समायोजित करने और ऐसे विद्यालयों को बंद करने की सलाह दी थी। इसकी संख्या पूरे प्रदेश में 27000 है यह खबर समाचार पत्रों के माध्यम से लोगों को जानकारी हुई तो नाराजगी बढ़ने लगी। इस मामले को लेकर शनिवार को आम आदमी पार्टी के जिलाध्यक्ष अनूप पाठक की अगुवाई में पदाधिकारी ने कलेक्ट्रेट में नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया सभी का कहना है कि छात्र अनुपात के हिसाब से वैसे ही स्कूल कम हैं और सरकार खुले स्कूलों को बंद करने में तुली हुई है। सभी ने टीईटी पास अभ्यर्थियों को रोजगार देने समेत अन्य मांगों का ज्ञापन राष्ट्रपति को संबोधित नगर मजिस्ट्रेट शालिनी प्रभाकर को दिया। इस दौरान आम आदमी पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

15 नवंबर को जनजातीय गौरव दिवस का होगा आयोजन, वर्चुअली शामिल होंगे प्रधानमंत्री मोदी

रायपुर भगवान बिरसा मुण्डा की जयंती जनजातीय गौरव दिवस के अवसर पर 15 नवंबर को राजधानी रायपुर में जनजातीय गौरव दिवस पर राज्य स्तरीय समारोह का आयोजन किया जा रहा है। यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जमुई बिहार से वर्चुअल रूप से जुड़कर इस समारोह का शुभारंभ करेंगे और पीएम जनमन योजना में शामिल जिलों के हितग्राहियों से चर्चा भी करेंगे। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की पहल पर राजधानी रायपुर के अलावा राज्य के सभी जिला मुख्यालयों में भी एक दिवसीय गौरव दिवस का आयोजन किया जाएगा। आदिम जाति विकास विभाग के प्रमुख सचिव श्री सोनमणि बोरा ने बताया कि जनजातीय गौरव दिवस के शुभारंभ कार्यक्रम का लाईव प्रसारण पीएम जनमन योजना में शामिल जिलों में दो तरफा संवाद एवं शेष जिलों में केवल प्रसारण की व्यवस्था की जा रही है। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के जमुई, बिहार से गौरव दिवस का शुभारंभ कर संबोधित करेंगे। इस मौके पर आयोजित होने वाली कार्यक्रमों में केन्द्र व राज्य के मंत्रीगण, सांसद, विधायक तथा पंचायत प्रतिनिधि, जनजातीय परिवार के सदस्यों को आमंत्रित किया जाएगा साथ ही अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने कहा गया है। जनजातीय गौरव दिवस के आयोजन में स्थानीय स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों का सम्मान एवं उनके वंशजों को सम्मानित किया जाएगा। पी.एम. जनमन एवं धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान के तहत ग्राम स्तर, विकासखंड स्तर एवं जिला स्तर पर योजनाओं का प्रचार-प्रसार के साथ ही 15 से 26 नवंबर, 2024 तक सभी चिन्हांकित ग्रामों में विशेष ग्राम सभा का आयोजन किया जाएगा। इस मौके पर आयोजित होने वाली विशेष ग्राम सभा में वन अधिकार अधिनियम, पेसा अधिनियम, सतत् विकास लक्ष्य का पंचायत स्तर पर स्थानीयकरण एवं गौरवशाली जनजातीय इतिहास के बारे में चर्चा की जाएगी। जनजातीय गौरव दिवस के मौके पर जिला स्तर, विकास खण्ड स्तर और छात्रावास-आश्रमों एवं प्रमुख स्थानों पर नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन किया जाएगा। आश्रम, छात्रावास, एकलव्य विद्यालय के छात्र-छात्राओं के बीच खेलकूद, निबंध, वाद-विवाद, प्रश्नोत्तरी, छात्रवृत्ति संबंधी जागरूकता, कैरियर काउंसलिंग, चित्रकारी भाषा एवं जागरूकता रैली का आयोजन भी होगा। जनजातीय गौरव दिवस के मौके पर 15 से 26 नवंबर तक की अवधि में सुविधानुसार पृथक-पृथक दिवसों में जिला स्तर पर सामाजिक, आर्थिक विकास, आजीविका एवं उद्यमिता, कला-संस्कृति और धरोहर, शिक्षा एवं कौशल विकास, स्वास्थ्य एवं जीवन शैली पर संगोष्ठी का आयोजन किया जाएगा। साथ ही विभिन्न विभागों द्वारा स्वीकृत गतिविधियों में जन जागरूकता शिविर, विकास प्रदर्शनी लगाने के भी निर्देश प्रमुख सचिव ने दिए हैं।

भारत को दूसरे टी20 में जीत दर्ज करके अपना विजय अभियान जारी रखना है तो शीर्ष क्रम के बल्लेबाजों को अपने प्रदर्शन में निरंतरता लानी होगी

गकेबरहा  संजू सैमसन अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखना चाहेंगे लेकिन भारत को अगर दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ रविवार को यहां होने वाले दूसरे टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच में जीत दर्ज करके अपना विजय अभियान जारी रखना है तो उसके शीर्ष क्रम के बल्लेबाजों को अपने प्रदर्शन में निरंतरता लानी होगी। सैमसन ने डरबन में खेले गए पहले मैच में 50 गेंद पर 107 रन की शानदार पारी खेली थी जिससे भारत ने यह मैच 61 रन से जीता। भारत के अन्य बल्लेबाज हालांकि पर्याप्त योगदान नहीं दे पाए थे जो टीम प्रबंधन के लिए चिंता का विषय होगा।  सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा कई मौके मिलने के बावजूद उनका फायदा नहीं उठा पाए जो टीम प्रबंधन के लिए बड़ी चिंता है। वह इस साल के शुरू में जिंबॉब्वे के खिलाफ शतक बनाने के बाद रन बनाने के लिए संघर्ष कर रहे हैं। भारत की अंतिम एकादश में बदलाव की संभावना नहीं है लेकिन टीम प्रबंधन अभिषेक के प्रदर्शन में निरंतरता का अभाव को देखकर निराश होगा। विशेषकर तब जबकि वह रोहित शर्मा के टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद इस छोटे प्रारूप में सलामी बल्लेबाज के अन्य विकल्पों की तलाश कर रहा है। तिलक वर्मा ने 18 गेंद पर 33 रन की तूफानी पारी खेली लेकिन उन्हें इस तरह की शुरुआत को बड़े स्कोर में बदलने की जरूरत है। भारतीय मध्य क्रम में एक स्थान के लिए कड़ी प्रतिस्पर्धा है और अगर वर्मा को अपनी जगह पक्की करनी है तो उन्हें लगातार अच्छा प्रदर्शन करना होगा। भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव भी पहले मैच में अच्छी शुरुआत का फायदा नहीं उठा पाए जबकि ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या भी उम्मीद पर खरे नहीं उतरे। भारतीय मध्यक्रम कागजों पर मजबूत नजर आता है लेकिन पहले मैच में वे साझेदारी निभाने के लिए संघर्ष करते हुए नजर आए। भारत ने 36 रन के अंदर छह विकेट गवाएं जिससे एक समय बेहद मजबूत स्थिति में होने के बावजूद वह आठ विकेट पर 202 रन तक ही पहुंच पाया। इससे भारत के मध्य और निचले क्रम की कमजोरी भी उजागर हुई। भारत को दूसरे मैच में इस क्षेत्र में सुधार करना होगा। भारत के गेंदबाजों ने हालांकि अच्छा प्रदर्शन किया तथा दक्षिण अफ्रीका को पहले मैच में 17.5 ओवर में 141 रन पर आउट कर दिया। वरुण चक्रवर्ती ने तीन विकेट लेकर अपना अच्छा प्रदर्शन जारी रखा जबकि उनके स्पिन जोड़ीदार रवि बिश्नोई ने भी प्रभावशाली प्रदर्शन किया। तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह और आवेश खान ने भी अपनी भूमिका अच्छी तरह से निभाई। जहां तक दक्षिण अफ्रीका का सवाल है तो वह इस साल जून में भारत के हाथों टी20 विश्व कप के फाइनल में मिली हार का बदला चुकता करने में असफल रहा। उसे अपने कई सीनियर खिलाड़ियों की कमी खल रही है। दक्षिण अफ्रीका को अगर भारत का विजय अभियान रोकना है तो उसके युवा खिलाड़ियों को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के अनुरूप प्रदर्शन करना होगा। टीम इस प्रकार हैं: भारत: सूर्यकुमार यादव (कप्तान), अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), रिंकू सिंह, तिलक वर्मा, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), हार्दिक पंड्या, अक्षर पटेल, रमनदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती, रवि बिश्नोई, अर्शदीप सिंह, विजयकुमार विशक। आवेश खान, यश दयाल. दक्षिण अफ्रीका: एडेन मारक्रम (कप्तान), ओटनील बार्टमैन, गेराल्ड कोएत्जी, डोनोवन फरेरा, रीजा हेंड्रिक्स, मार्को जानसन, हेनरिक क्लासेन, पैट्रिक क्रुगर, केशव महाराज, डेविड मिलर, मिहलाली मपोंगवाना, नकाबा पीटर, रयान रिकेलटन, एंडिले सिमलेन, ट्रिस्टन स्टब्स। मैच भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे शुरू होगा।  

जिला शिक्षा अधिकारियों ने नेटवर्क मार्केटिंग से जुड़े शिक्षकों की जानकारी जुटाने के लिए नोटिस जारी किए

रायपुर छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) में हर्बल प्रोडक्ट्स की नेटवर्क मार्केटिंग (Network Marketing) और चिटफंड व्यवसाय (Chit Fund Business) से जुड़े फ्रॉड (Fraud) को लेकर सरकार सख्ती दिखा रही है. इसी मामले में छत्तीसगढ़ के शिक्षा विभाग (Education Department) ने एक नोटिस जारी किया है. इसमें साफ तौर पर उन शिक्षकों (CG Teachers) के खिलाफ एक्शन लेने की बात कही गई है जो इस तरह के मामलों में लिप्त पाए जाएंगे. शिक्षा विभाग की ओर से महासमुंद, बिलाईगढ़ और कोरबा समेत अन्य जिलों के जिला शिक्षा अधिकारियों द्वारा हर्बल लाइफ और नेटवर्क मार्केटिंग से जुड़े शिक्षकों की जानकारी जुटाने के लिए नोटिस जारी किए हैं. वहीं अब दुर्ग के जिला शिक्षा अधिकारी ने नेटवर्क मार्केटिंग और चिटफंड से जुड़े शिक्षकों पर अनुशासनात्मक कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू कर दी है. गरियाबंद में भी ऐसे शिक्षकों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की तैयारी की जा रही है. स्कूल टाइम पर कई टीचर मार्केटिंग से जुड़े रहते हैं सूत्रों के मुताबिक गरियाबंद के विभिन्न स्कूलों जैसे बेहराबुड़ा, सढ़ौली, पारागांव, बेन्दकुरा, भिलाई, और आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल आदि में शिक्षकों की संख्या काफी है, जो विद्यालयीन समय में मार्केटिंग कार्यों में जुटे रहते हैं. कई मामलों में पति-पत्नी दोनों एक साथ इस व्यवसाय में जुड़े हुए हैं. व्हाट्सएप पर शिक्षकों से संपर्क करने पर हर्बल प्रोडक्ट्स के प्रचार के संदेश भी देखे गए हैं.   विशेषज्ञों का मानना है कि ये गतिविधियां न केवल शिक्षा की गुणवत्ता को प्रभावित कर रही हैं, बल्कि सरकारी सिविल सेवा (आचरण) नियम 1965 का भी उल्लंघन कर रही हैं, जो सरकारी कर्मचारियों को अन्य व्यवसायों में संलिप्त होने से रोकता है. अधिकारियों का क्या कहना है? जिला शिक्षा अधिकारी एके सारस्वत ने बताया कि शिक्षकों की सूची मंगवाई जा रही है और जानकारी आने के बाद कार्रवाई शुरू की जाएगी.

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login