LATEST NEWS

मध्यप्रदेश में दिसंबर-जनवरी में कड़ाके की ठंड का दौर आएगा, 2 दिन चल सकती है कोल्ड वेव

भोपाल मध्यप्रदेश में इस बार दिसंबर-जनवरी में कड़ाके की ठंड का दौर आएगा। इन दो महीनों में 20 से 22 दिन कोल्ड वेव की स्थिति रह सकती है। नवंबर के 10 दिन में प्रदेश का इकलौता हिल स्टेशन पचमढ़ी सबसे ठंडा रहा है। यहां टेम्प्रेचर 10.6 डिग्री सेल्सियस पहुंच चुका है मौसम विभाग का अनुमान है कि पहाड़ों पर होने वाली बर्फबारी से आने वाले दिनों में ठिठुरन बढ़ेगी, धुंध और कोहरे का असर भी दिखाई देगा। आज मंगलवार को मौसम में ज्यादा बदलाव की उम्मीद नहीं है। अभी हवाएं पूर्वी और उत्तर-पूर्वी चल रही हैं, जिससे दिन और रात के तापमान में बढ़ोतरी हो रही है। हालांकि नवंबर के आखिरी सप्ताह में ग्वालियर-चंबल संभाग में बादल छाने के साथ हल्की बारिश के आसार है।इस दौरान भोपाल, इंदौर, उज्जैन, नर्मदापुरम, जबलपुर, सागर, रीवा और शहडोल संभाग में मौसम खुला रहेगा लेकिन दिन गर्म और रातें ठंडी रहेंगी।अगले हफ्ते से तापमान के 15 डिग्री से नीचे पहुंचने का अनुमान है। एमपी मौसम विभाग का ताजा पूर्वानुमान एमपी मौसम विभाग की मानें तो इस बार दिसंबर-जनवरी में कड़ाके की ठंड पड़ेगी, इन दो महीनों में 20 से 22 दिन कोल्ड वेव की स्थिति रहने का अनुमान है।दिसंबर की शुरुआत में पूरे प्रदेश में न्यूनतम तापमान में 11 से 12 डिग्री की रेंज में गिरावट होने लगेगी। 20 दिसंबर के बाद से कड़ाके की ठंड पड़ने लगेगी।खास करके निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, पन्ना, मऊगंज, सीधी, सिंगरौली, मंडला, डिंडोरी, झाबुआ, धार, उज्जैन, सीहोर, विदिशा, राजगढ़ और ग्वालियर चंबल में कड़ाके की ठंड पड़ेगी। दिसंबर-जनवरी में ही कड़ाके की ठंड क्यों? मानसून के चार महीने (जून, जुलाई, अगस्त और सितंबर) में से दो महीने जुलाई-अगस्त महत्वपूर्ण रहते हैं। इन्हीं में 60 प्रतिशत या इससे अधिक बारिश हो जाती है। ठीक उसी तरह दिसंबर और जनवरी में कड़ाके की ठंड पड़ती है। इन्हीं दो महीने में प्रदेश में उत्तर भारत से सर्द हवाएं ज्यादा आती हैं इसलिए टेम्प्रेचर में गिरावट आती है। वहीं, सर्द हवाएं भी चलती हैं। पिछले 24 घंटे का मौसम का हाल     प्रदेश के अधिकांश जिलों में रात का तापमान 10 से 20 डिग्री और दिन का पारा 30 से 35 डिग्री के बीच दर्ज किया गया।     पचमढ़ी, शाजापुर-राजगढ़ में रात का तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से कम रहा।     इंदौर जबलपुर में दिन का अधिकतम तापमान सबसे कम 30.8 डिग्री दर्ज किया गया।     सागर, ग्वालियर, शहडोल संभाग के जिलों में तापमान सामान्य से अधिक रहे।     भोपाल में 31.7 डिग्री, उज्जैन में 32.2 डिग्री और ग्वालियर में सबसे ज्यादा 33.1 डिग्री दर्ज हुआ है। दिसंबर में टेम्प्रेचर में गिरावट, कोल्ड वेव चलेगी डॉ. सिंह ने बताया कि दिसंबर की शुरुआत से ला नीना की स्थिति बनना शुरू हो जाएगी। इससे ग्वालियर-चंबल और बुंदेलखंड में ठंड जोर पकड़ेगी। हालांकि, कड़ाके की ठंड का दौर 20 दिसंबर से शुरू होगा। इन जिलों में सबसे ज्यादा सर्दी रहेगी     ग्वालियर, चंबल और उज्जैन संभाग के सभी जिलों में कड़ाके की ठंड पड़ेगी।     भोपाल संभाग के सीहोर-विदिशा में ठंड का जोर रहेगा।     सागर संभाग के निवाड़ी, छतरपुर, टीकमगढ़-पन्ना, रीवा संभाग के मऊगंज, सीधी-सिंगरौली में तेज ठंड पड़ेगी।     जबलपुर संभाग के मंडला-डिंडौरी, इंदौर संभाग के इंदौर, धार और झाबुआ में कड़ाके की ठंड रहेगी। 20-22 दिन तक चल सकती है कोल्ड वेव मौसम वैज्ञानिक डॉ. सिंह ने बताया कि दिसंबर के आखिरी सप्ताह में प्रदेश के कई शहरों में कोल्ड वेव यानी सर्द हवाएं चलेंगी। जनवरी में यह 20 से 22 दिन तक चल सकती है।

पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा, ‘अगर आप एक नहीं रहे, आपकी एकजुटता टूटी तो सबसे पहले कांग्रेस आपका रिजर्वेशन छीन लेगी

मुंबई  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महाराष्ट्र के चिमूर में बीजेपी की चुनावी सभा को संबोधित करते हुए विपक्ष के गठबंधन महाविकास आघाडी (एमवीए) पर बड़ा हमला बोला। पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस और अघाड़ी वाले देश को पीछे करने का, देश को कमजोर करने का कोई मौका नहीं छोड़ते। उन्होंने कहा कि ये भ्रष्टाचार के सबसे बड़े खिलाड़ी हैं। पीएम मोदी ने चिमूर की रैली आई भीड़ को संबोधित करते हुए केहा कि महाराष्ट्र में चुनाव के क्या नतीजे आने वाले हैं, ये आप लोगों ने आज ही दिखा दिया है। ये जनसैलाब बता रहा है कि महाराष्ट्र में महायुति की भारी बहुमत से सरकार बनने जा रही है। पीएम मोदी ने सभा में कांग्रेस के 1984 के विवादित विज्ञापन के मुद्दे को भी उठाया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि कांग्रेस ने 1984 के एक विज्ञापन को कोटा की आवश्यकता पर सवाल उठाया गया था। संकल्प पत्र की तारीफ की पीएम मोदी ने कहा कि मैं आज महाराष्ट्र बीजेपी को भी बधाई दूंगा, जिसने बहुत ही शानदार संकल्प पत्र जारी किया है। इस संकल्प पत्र में लाड़की बहनों के लिए, हमारे किसान भाई-बहनों के लिए, युवाशक्ति के लिए, महाराष्ट्र के विकास के लिए एक से बढ़कर एक शानदार संकल्प लिए गए हैं। पीएम मोदी ने कहा कि महायुति के साथ-साथ केंद्र में NDA की सरकार यानी महाराष्ट्र में डबल इंजन की सरकार, यानी विकास की डबल रफ्तार। महाराष्ट्र के लोगों पिछले 2.5 वर्षों में विकास की इस डबल रफ्तार को देखा है। आज महाराष्ट्र देश का वो राज्य है, जहां सबसे ज्यादा विदेशी निवेश हो रहा है। पीएम मोदी ने कहा कि महाराष्ट्र का तेज विकास, अघाड़ी वालों के बस की बात नहीं है। अघाड़ी वालों ने केवल विकास पर ब्रेक लगाने में ही पीएचडी की है। कामों को अटकाने, लटकाने और भटकाने में कांग्रेस वाले तो डबल पीएचडी हैं। पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा, ‘अगर आप एक नहीं रहे, आपकी एकजुटता टूटी तो सबसे पहले कांग्रेस आपका रिजर्वेशन छीन लेगी।’ उन्होंने कहा कि देश की सबसे पुरानी पार्टी कांग्रेस लोगों को जाति के आधार पर बांट रही है। हमें एक रहना होगा ताकि समृद्धि बनी रहे। उन्होंने कहा कि इस देश में 10 फीसदी आबादी आदिवासियों की है, जबकि कांग्रेस इन्हें जातियों में बांटना चाहती है ताकि उन्हें कमजोर कर सके। उन्होंने कहा कि यदि आदिवासी समुदाय बंट गया तो फिर ये लोग उनकी पहचान को ही खत्म कर देंगे। कांग्रेस के युवराज ने विदेश में यह बात कही थी। हमें कांग्रेस की साजिश से बचना है और एकजुट रहना होगा। इस तरह बंटोगे तो कटोगे और एक हैं तो सेफ हैं का नारा देने के बाद भाजपा ने एक और गियर चेंज किया है। अब भाजपा ने एकजुटता की बात करते हुए आरक्षण वाला कार्ड चल दिया है कि यदि एकजुटता टूटी तो फिर कोटा ही छिन जाएगा। माना जा रहा है कि महाराष्ट्र के दलित और आदिवासी समुदाय को लुभाने के लिए भाजपा ने यह फैसला लिया है। इससे पहले हरियाणा में भाजपा को जीत मिल चुकी है और इसके पीछे दलित वर्ग का समर्थन माना जा रहा है। ऐसे में वही रणनीति अब भाजपा महाराष्ट्र में चलने की कोशिश में है। गौरतलब है कि महाराष्ट्र में अब लगभग एक सप्ताह का ही चुनाव प्रचार है। ऐसे में पीएम नरेंद्र मोदी और योगी आदित्यनाथ की सक्रियता बढ़ गई है और भाजपा के रणनीतिकारों का कहना है कि एकता के नारे का असर भी दिख रहा है। इस बीच आरएसएस के कार्यकर्ताओं को भी साथ लेने की कोशिश की गई है। धारा 370 कांग्रेस की देन थी पीएम मोदी ने कहा कि हमारा जम्मू-कश्मीर दशकों तक अलगाववाद और आतंकवाद में जलता रहा। महाराष्ट्र के कितने ही वीर जवान मातृभूमि की रक्षा करते करते जम्मू-कश्मीर की धरती पर शहीद हो गए। जिस कानून की आड़ में, जिस धारा की आड़ में ये सब हुआ, वो धारा थी 370. ये धारा 370 कांग्रेस की देन थी। पीएम मोदी ने कहा कि हमारे चंद्रपुर के इस क्षेत्र ने भी दशकों तक नक्सलवाद की आग को झेला है। यहां नक्सलवाद के कुचक्र में कितने ही युवाओं का जीवन बर्बाद हो गया। हिंसा का खूनी खेल चलता रहा, औधोगिक संभावनाओं ने यहां दम तोड़ दिया। कांग्रेस बांटना चाहती है पीएम मोदी ने कहा कि आज मैं आपको कांग्रेस और उसके साथियों की एक बड़ी साजिश से भी सावधान कर रहा हूं। हमारे देश में आदिवासी समाज की जनसंख्या करीब 10 फीसदी के आसपास है। कांग्रेस अब आदिवासी समाज को जातियों में बांटकर कमजोर करना चाहती है। कांग्रेस चाहती है कि हमारे आदिवासी भाई ST के रूप में अपनी पहचान खो दें, उनकी ताकत से उनकी जो पहचान बनी है वो बिखर जाए। आपकी एकता टूट जाए, ये कांग्रेस का खतरनाक खेल है। एक रहेंगे तो सेफ रहेंगे पीएम मोदी ने कहा कि आदिवासी समाज जातियों में बंटेगा, तो उसकी पहचान और ताकत खत्म हो जाएगी। कांग्रेस के शहजादे विदेश में जाकर खुद ये ऐलान कर चुके हैं। इसलिए मैं कहता हूं कि हमें कांग्रेस के इस षड्यंत्र का शिकार नहीं होना है, हमें एकजुट रहना है। इसलिए मेरा आपसे आग्रह है कि हम एक रहेंगे तो सेफ रहेंगे।

MP विधानसभा का शीतकालीन सत्र 16 से 20 दिसंबर तक चलेगा, अनुपूरक बजट को मिलेगी मंजूरी

भोपाल  मध्यप्रदेश विधानसभा का शीतकालीन सत्र (MP Vidhansabha Winter Session) 16 दिसंबर से शुरू होगा। इसके लिए अधिसूचना जारी कर दी गई है। विधानसभा का शीतकालीन सत्र 16 दिसंबर से शुरू होकर 20 दिसंबर तक चलेगा। इस बार का सत्र सिर्फ 5 दिनों तक ही रहेगा। 16 दिसंबर से शुरू होने वाले सत्र के दौरान तीन नए विधायकों को शपथ दिलाई जाएगी। इनमें छिंदवाड़ा जिले के अमरवाड़ा विधायक कमलेश प्रताप शाह के अलावा 23 नवंबर को घोषित होने वाले बुधनी और विजयपुर विधानसभा उपचुनाव में निर्वाचित होने वाले विधायक शामिल होंगे। बताया जाता है कि विधानसभा सत्र के दौरान राज्य सरकार के अनुपूरक बजट को मंजूरी दी जाएगी। इसके लिए सरकार ने सभी विभागों से प्रस्ताव मांग लिए हैं और वित्त विभाग इसका परीक्षण कर रहा है। इसके अलावा इस सत्र के दौरान दो से तीन विधेयकों को भी मंजूरी दिलाई जा सकती है। अशासकीय संकल्प की सूचना 5 दिसंबर तक दे सकेंगे विधायक     सत्र के दौरान गैर सरकारी सदस्यों के विधेयकों और संकल्पों के लिए 20 दिसंबर की तारीख तय की है। अशासकीय विधेयकों की सूचना विधानसभा सचिवालय को 20 नवंबर तक दी जा सकेगी। अशासकीय संकल्प की सूचना 5 दिसंबर तक दी जा सकेगी।     स्थगन प्रस्ताव, ध्यानाकर्षण सूचना, नियम 267 क के अधीन सूचना और कैबिनेट के अविश्वास की सूचना 10 दिसंबर से विधानसभा सचिवालय में कार्यालय समय में दी जा सकेगी। इस पर विधानसभा अध्यक्ष विचार करेंगे। इसके पहले दी जाने वाली सूचनाओं पर विचार नहीं किया जाएगा।     विधायकों से कहा है कि वे विधानसभा से संबंधित जो भी सूचना हो वह विधानसभा अध्यक्ष को संबोधित करके देने के बजाय विधानसभा के प्रमुख सचिव को संबोधित करके देंगे। इसके लिए विधानसभा के प्रक्रिया तथा संचालन संबंधी नियम 236 के माध्यम से विधायकों को अवगत कराया है।

घरेलू शेयर बाजार में बैंकिंग, वित्तीय और ऑटो शेयरों में गिरावट के कारण भारी गिरावट रही

मुंबई घरेलू शेयर बाजार मंगलवार को तेजी के साथ खुले लेकिन बैंकिंग, वित्तीय और ऑटो शेयरों में गिरावट के कारण इसमें भारी गिरावट रही। आय के मोर्चे पर कंपनियों के निराशाजनक प्रदर्शन और विदेशी निवेशकों की निकासी से बाजार में गिरावट आई। बीएसई सेंसेक्स 820.97 अंक यानी 1.03% गिरावट के साथ 78,675.18 अंक पर बंद हुआ। निफ्टी 50 इंडेक्स भी 257.85 अंक यानी 1.07 अंक की गिरावट के साथ 23,883.45 अंक पर आ गया। इस गिरावट से बीएसई में लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप 5.76 लाख करोड़ रुपये घटकर 436.78 लाख करोड़ रुपये रह गया। एचडीएफसी बैंक, एसबीआई, एनटीपीसी, टाटा मोटर्स, एशियन पेंट्स और बजाज फाइनेंस सेंसेक्स में सबसे अधिक गिरावट वाले शेयर रहे। इनमें 2-3% की गिरावट आई। अकेले एचडीएफसी बैंक ने सेंसेक्स में कुल गिरावट में 324 अंकों का योगदान दिया। जियोजित फाइनेंशियल सर्विसेज के मुख्य निवेश रणनीतिकार डॉ. वी. के. विजयकुमार ने कहा कि कंसोलिडेट कर रहे मार्केट में दो मजबूत कारक काम कर रहे हैं। पहला, एफआईआई द्वारा लगातार की जा रही बिकवाली ने मंदड़ियों को लाभ पहुंचाया है। इसने बाजार को नीचे की ओर खींचा है। दूसरा, डीआईआई की निरंतर खरीद ने बाजार को सहारा दिया है। आज की बिकवाली में प्रमुख कारक इस प्रकार हैं: 1. एशियाई बाजारों में गिरावट मंगलवार को एशियाई शेयरों में गिरावट आई। इसकी वजह चीनी बाजारों और सेमीकंडक्टर शेयरों में गिरावट रही। निवेशकों ने अमेरिका में राष्ट्रपति निर्वाचित डोनाल्ड ट्रंप की नीतियों पर चिंता जताई। इस बीच, बिटकॉइन रेकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंच गया। उम्मीद की जा रही थी कि ट्रंप के दूसरे कार्यकाल में यह अच्छा प्रदर्शन करेंगी। बाजार आशावादी हैं कि ट्रंप का दूसरा कार्यकाल कर कटौती और कम रेगुलेशन लाएगा। इससे इक्विटी को बढ़ावा मिलेगा। इस आशावाद ने बिटकॉइन को $89,637 के सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंचाने में मदद की। 2. एफआईआई की बिकवाली 11 नवंबर को, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने अपनी बिकवाली की प्रवृत्ति को बनाए रखा और 2,306 करोड़ रुपये के इक्विटी बेचे। इस बीच, नवंबर में अब तक, एफआईआई ने 23,547 करोड़ रुपये के इक्विटी बेचे हैं जबकि अक्टूबर में 94,017 करोड़ रुपये के इक्विटी बेचे गए थे। 3. तेल में उतार-चढ़ाव मंगलवार को तेल की कीमतों में थोड़ा बदलाव हुआ। ओपेक की मासिक रिपोर्ट से आगे का रास्ता साफ होने की उम्मीद है। चीन की नई प्रोत्साहन योजना और अधिक आपूर्ति के मुद्दों पर निवेशकों की चिंताओं ने धारणा को प्रभावित किया। ब्रेंट क्रूड वायदा 4 सेंट बढ़कर $71.87 प्रति बैरल हो गया, जबकि यू.एस. वेस्ट टेक्सास इंटरमीडिएट क्रूड वायदा 1 सेंट गिरकर $68.03 प्रति बैरल हो गया। 4. रुपये में गिरावट भारतीय रुपया मंगलवार को अब तक के सबसे निचले स्तर पर पहुंच गया। चीनी युआन और अन्य क्षेत्रीय करेंसीज में गिरावट के कारण दबाव में आया। अमेरिकी चुनावों में डोनाल्ड ट्रंप की जीत के बाद अमेरिकी डॉलर में तेजी जारी रही। हालांकि, व्यापारियों ने कहा कि RBI के संभावित हस्तक्षेप ने मुद्रा की गिरावट को रोकने में मदद की। शुरुआती कारोबार में रुपया 84.40 प्रति डॉलर के निचले स्तर पर पहुंच गया, जो पिछले सत्र में 84.3925 के अपने पिछले सर्वकालिक निचले स्तर से थोड़ा आगे निकल गया। यह पिछली बार 84.3950 पर लगभग स्थिर था। 5. महंगाई के आंकड़े बाजार बंद होने के बाद महंगाई के आंकड़े जारी किए जाएंगे। विश्लेषकों को उम्मीद है कि अक्टूबर के मुद्रास्फीति के आंकड़े बढ़कर 5.8% के आसपास पहुंच जाएंगे, जो 14 महीने का उच्चतम स्तर है। यह डेटा महत्वपूर्ण है क्योंकि यह अर्थव्यवस्था की स्थिति के बारे में जानकारी प्रदान कर सकता है। इससे यह तय होगा कि आरबीआई दिसंबर में 25 आधार अंकों की दर कटौती के साथ आगे बढ़ेगा या नहीं।

राइस मिल को NOC देने से हैं आक्रोशित, छत्तीसगढ़-गरियाबंद के सरपंच का ग्रामीणों ने बंद किया हुक्कापानी

गरियाबंद. छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में एक अनोखा मामला सामने आया है, जहां राइस मिल स्थापना के लिए ग्राम पंचायत ने एनओसी जारी किया है, इससे गांव दो फाड़ में बंट गया है. राइस मिल के विरोध में ग्रामीणों ने जहां सरपंच के परिवार का हुक्का पानी बंद कर दिया है. वहीं सरपंच ने भी परिवार और समर्थकों के साथ थाना पहुंचकर ग्रामीणों को बरगलाने वालों की शिकायत की है. यह मामला मैनपुर ब्लॉक के जड़ापदर का है. राइस मिल को ग्राम पंचायत ने एनओसी जारी किया है. पंचायत के इस पत्र ने गांव को दो फाड़ कर दिया है. ग्रामीणों का आरोप है कि गांव के देव स्थल पर राइस मिल बनाया जा रहा है, जिसके लिए सरपंच की मौन स्वीकृति थी, जबकि सरपंच का दलील है कि पंचायत द्वारा पूरी प्रकिया के तहत विधिवत एनओसी दिया गया है. 2005 से 2023 तक जमीन की दो बार बिक्री भी हुई. सरपंच हरचंद ध्रुव ने कहा कि ग्रामीणों के लिए रोजगार सृजित करने के उद्देश्य से उद्योग स्थापना के लिए अनापत्ति प्रमाण पत्र विधिवत दिया गया है. उच्च अधिकारियों के मार्गदर्शन में होगी उचित कार्रवाई : टीआई इस मामले में उपसरपंच, पंच ने भी ग्रामीणों के कुछ गुट पर प्रताड़ित करने और शासकीय काम में बाधा का आरोप लगाकर प्रशासन से शिकायत की है. मामला अब बड़े अफसरों के संज्ञान में आ गया है. देखना होगा कि हुक्का पानी के इस अनोखे मामले का पटाक्षेप प्रशासन कैसे करेगा. इस मामले में थाना प्रभारी रवि हुर्रा ने कहा कि मामले की शिकायत मिली है. उच्च अधिकारियों को अवगत करा दिया गया है. उनके मार्ग दर्शन में उचित कार्रवाई किया जाएगा.

साक्ष्य संकलन, सीडीआर विश्लेषण और ओपन सोर्स इंटेलीजेंस का प्रशिक्षण

बिलासपुर साइबर अपराध के मामले में अपराधी को न्यायालय से सजा दिलाने के लिए साक्ष्य संकलन महत्वपूर्ण कड़ी है। इसके लिए विवेचकों को साक्ष्य संकलन के लिए तकनीकी जानकारी होनी चाहिए। इसी उद्देश्य से रेंज स्तरीय प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया है। इसमें मिली जानकारी से पुलिस के जवान बेहतर काम कर सकेंगे। ये बातें आइजी डा. संजीव शुक्ला ने चेतना भवन में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कही। सायबर अपराध पीड़ितों की सहायता का उद्देश्य यह कार्यक्रम पुलिस महानिरीक्षक डा. संजीव शुक्ला के निर्देशन में आयोजित हुआ, जिसमें पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह उपस्थित रहे। डा. शुक्ला और एसपी सिंह ने सायबर अपराधों की बढ़ती चुनौती और थाना स्तर पर तकनीकी ज्ञान रखने वाले कर्मचारियों की अनिवार्यता पर जोर दिया। इस कार्यशाला में प्रधान आरक्षक और आरक्षक स्तर के 122 चुने हुए कर्मचारियों को सायबर अपराध से जुड़ी तकनीकी जानकारियां जैसे साक्ष्य संकलन, सीडीआर विश्लेषण, और ओपन सोर्स इंटेलीजेंस का प्रशिक्षण दिया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए एसपी रजनेश सिंह ने कहा कि प्रशिक्षित कर्मचारी थानों में सायबर क्राइम पीड़ितों की सहायता करने में अधिक सक्षम होंगे। जोनल पुलिस अधीक्षक दीपमाला कश्यप, एएसपी अनुज कुमार और सायबर विशेषज्ञों ने भी प्रशिक्षण में योगदान दिया। इस कार्यशाला में बिलासपुर के साथ ही रायगढ़, कोरबा, जांजगीर-चांपा, मुंगेली, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, सारंगढ़-बिलाईगढ़ और सक्ती के कुल 122 शामिल हुए। कार्यशाला के समापन पर सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले 10 प्रशिक्षणार्थियों को आइजी ने नगद पुरस्कार से सम्मानित किया।

लुधियाना में कब्जे न हटाने वाले लोगों के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए नगर निगम द्वारा पुख्ता ड्राइव शुरू की जाएगी

लुधियाना नगर निगम द्वारा महानगर में सड़कों के किनारे हुए अवैध कब्जों पर सख्ती बढ़ाई जाएगी। यह संकेत कमिश्नर आदित्य द्वारा बुलाई गई प्रेस कांफ्रेंस के दौरान दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि सड़कों के किनारे खड़े रहने वाले रेहड़ी वालों के अलावा दुकानदारों द्वारा कई फुट बाहर तक सामान रखने की वज़ह से ट्रैफिक जाम की समस्या आ रही है। कमिश्नर के मुताबिक इस तरह कब्जे होने की वजह से राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है और जब नगर निगम द्वारा कार्रवाई की गई तो कब्जे करने वालों को दिक्कत होगी। कमिश्नर ने कहा कि पहले फेस्टिवल सीजन के दौरान छूट दी गई थी और अब सर्दियों के दौरान लुधियाना के अंदरूनी इलाके खासकर चौड़ा बाजार के साथ लगते एरिया में भीड़ बढ़ जाती है। जिसके मद्देनजर कब्जाधारियों को 15 दिन का अल्टीमेटम दिया गया है। इसके बाद भी खुद कब्जे न हटाने वाले लोगों के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए नगर निगम द्वारा पुख्ता ड्राइव शुरू की जाएगी। फोकल प्वाइंट एरिया में स्थित झुग्गियों पर हुई कार्रवाई नगर निगम जोन बी की तहबाजारी ब्रांच द्वारा सोमवार को फोकल प्वाइंट एरिया में राजीव गांधी कालोनी से ढंडारी फ्लाईओवर तक जाने वाली रोड पर स्थित झुग्गियों को हटाने की कार्रवाई की गई। नगर निगम मुलाजिमों ने बताया कि कुछ दिन पहले मंत्रियों तरुणप्रीत सौंध, हरदीप मुंडिया, डी.सी. जितेंद्र जोरवाल व कमिश्नर आदित्य के साथ हुई मीटिंग के दौरान उद्यमियों द्वारा झुगिगयों के कब्जों का मुद्दा उठाया गया था। इसके मुताबिक इन झुगिगयों की वजह से गंदगी का माहौल बना हुआ है और यहां नशेडियों व आपराधिक तत्वों का जमावडा रहता है। इसके मद्देनजर नगर निगम द्वारा पुलिस फोर्स की मदद से झुग्गियों को तोड़ने की कार्रवाई की गई।  

सीरिया में ईरान समर्थित गुटों पर US का करारा प्रहार, 9 ठिकानों पर किए ताबड़तोड़ हमले

ईरान अमेरिका ने ईरान समर्थित गुटों की ओर से पिछले 24 घंटे में उसके कर्मियों पर किए गए हमले का करारा जवाब दिया है। इसके तहत, सीरिया में दो जगहों पर स्थित 9 ठिकानों पर अटैक किया गया है। यूएस सेंट्रल कमांड की ओर से यह जानकारी दी गई। इसमें कहा गया कि हमलों में कोई भी अमेरिकी कर्मी घायल नहीं हुआ। देर शाम तक पेंटागन ने न तो यह जानकारी दी कि सीरिया में अमेरिका के किन स्थानों पर हमला किया और न ही यह बताया कि बदले में अमेरिका ने किन स्थलों को निशाना बनाया। सीरिया में इस्लामिक स्टेट के आतंकवादियों के खिलाफ कार्रवाई में सहयोगी बलों की सहायता करने के लिए अमेरिका के लगभग 900 कर्मी तैनात हैं। फरवरी में उसने जॉर्डन में ड्रोन हमले के जवाब में सीरिया में ईरान समर्थित मिलिशिया ठिकानों पर बड़े पैमाने पर हमला किया था, जिसमें 3 अमेरिकी सैनिक मारे गए थे। इजरायल में 7 अक्टूबर को हमास की ओर से बड़े पैमाने पर हमले किए गए। इसके बाद, गाजा में इजरायल ने बड़ा सैन्य अभियान लॉन्च किया। इस बीच, हमास के साथ संबद्ध ईरान समर्थित लड़ाकों ने इराक और सीरिया में अमेरिकी सैनिकों के ठिकानों पर ड्रोन व रॉकेट दागकर हमले कर दिए। ताजा हमलों से क्षेत्र में गुटों की क्षमता कमजोर अमेरिकी सेना ने कहा कि ताजा हमलों से क्षेत्र में समूहों की क्षमता कमजोर होने का अनुमान है, जो यूएस और उसके सहयोगियों की सेनाओं के खिलाफ योजना बनाने और उसका संचालन करने का काम करते हैं। वहीं, लेबनान और उत्तरी गाजा में रविवार को इजरायली हमलों में बच्चों सहित दर्जनों लोगों की मौत हो गई थी। लेबनान में इजरायली हवाई हमले में कम से कम 23 लोगों की मौत हो गई, जिसमें बेरूत के उत्तर में अलमत गांव में 7 बच्चे भी शामिल हैं। लेबनान के स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि छह अन्य लोग घायल भी हुए हैं। हमले से पहले इजरायल ने लोगों को जगह छोड़ने की कोई चेतावनी नहीं दी।

बाघ की मौत के मामले में लापरवाही बरतने पर बीट गार्ड और परिक्षेत्र सहायक पर कार्रवाई, किया सस्पेंड

कोरिया कोरिया वनमंडल के सोनहत रेंज में आठ नवंबर को एक बाघ का शव मिलने के बाद जांच का सिलसिला जारी है. इसी बीच बड़ी खबर सामने आई है कि मामले में दो कर्मचारियों को सस्पेंड किया गया है. लापरवाही बरतने पर बीट गार्ड और परिक्षेत्र सहायक पर कार्रवाई की गई है. जानकारी के लिए बता दें कि बैकुंठपुर- कोरिया जिले में बाघ की मौत का कारण कोरिया वन मंडल और गुरु घासीदास राष्ट्रीय उद्यान ने जहर बताया है. मामले में वन विभाग की जांच में मृत बाघ की खाल, नाखून, दांत और सभी अंग सुरक्षित मिले हैं. किसी प्रकार का अंग-भंग नहीं पाया गया. बाघ के मौत के सभी संभावित कारणों की जांच की जा रही है. घटना स्थल के आसपास के क्षेत्र में गोमार्डा अभ्यारण्य के डॉग स्क्वायड टीम ने पतासाजी की. 

भोपाल में सीएम राइज स्कूल में एक अनोखा टॉयलेट देखने को मिला, गर्ल्स टॉयलेट को बॉयज टॉयलेट में कन्वर्ड कर दिया

भोपाल मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में स्थित सीएम राइज स्कूल में एक अनोखा टॉयलेट देखने को मिला है. यहां के स्कूल प्रबंधन ने गर्ल्स टॉयलेट को बॉयज टॉयलेट में कन्वर्ड कर दिया है. स्कूल प्रबंधन द्वारा किया गया यह कारनामा इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे देख हर कोई हैरान है. भोपाल के जहांगीराबाद स्थित सीएम राइज कांसेप्ट स्कूल, बरखेड़ी को शासकीय कन्या आवासीय संस्कृत विद्यालय और हॉस्टल के भवन में फिर से कब्जा मिल गया है. इन दिनों यहां शिफ्टिंग का काम चल रहा है, लेकिन इस बीच यह स्कूल सुर्खियों में आ गया है. दरअसल, इस स्कूल की दूसरी मंजिल पर लड़कियों के लिए टॉयलेट बना हुआ था, लेकिन अब इस टॉयलेट को बगैर तोड़े इसी के ऊपर बॉयज टॉयलेट बिना दिए गए हैं.

आरोपी यूपी से गिरफ्तार, छत्तीसगढ़-कोंडागांव की युवती को मुंबई में डेढ़ साल बंधक बनाकर अनाचार

कोंडागांव. डेढ़ साल तक युवती को मुंबई में बंधक बनाकर उनके साथ अनाचार मामले में कोंडागांव पुलिस को सफलता मिली है. आरोपी युवक को यूपी के कानपुर से गिरफ्तार किया गया है. आज प्रेस कांफ्रेंस कर पुलिस पूरे मामले का खुलासा करेगी. बता दें कि कोंडागांव जिले के एक छोटे से गांव की रहने वाली युवती के साथ आरोपी युवक ने हैवानियत की सारी हदें पार कर दी थी. अभी पीड़िता का जिला अस्पताल में इलाज जारी है. पीड़िता के मुताबिक, पहले आरोपी ने फोन कॉल पर बात करना शुरू किया. अननोन नंबर से कॉल आने पर उसे इग्नोर करने लगी, फिर उस नंबर को ब्लॉक कर दिया. फिर नए-नए नंबरों से कॉल आने लगे. सभी नंबरों को ब्लॉक करती गई, मगर धीरे-धीरे आरोपी युवती को अपने झांसे में ले ही आया. बस में चिल्लाने की हिम्मत नहीं जुटा पाई युवती बातचीत होने लगी और मामला दोस्ती तक जा पहुंचा. फिर आरोपी हमेशा युवती का पीछा करता रहता. कहां जाती कहां आती है, सभी जगह वह पहुंच जाता था. युवती की अचानक तबीयत खराब होने से वह कोंडागांव इलाज के लिए पहुंची. पीछा करता हुआ आरोपी भी पहुंच गया, फिर जो हुआ यकीन मानिए वारदात की कहानी सुनकर आपके रोंगटे खड़े हो जाएंगे. सुनसान जगह देखकर आरोपी ने युवती की गर्दन पर एक कांच की बोतल फोड़कर गले पर लगा दिया और उसे चलते रहने को कहा, युवती को एक समय लगा कि बस में बैठने से पहले वह चिल्लाए और लोगों की मदद मांगे, मगर हिम्मत नहीं जुटा पाई और आरोपी उसे सीधे मुंबई लेकर पहुंच गया. मुंबई में बंधक बनाकर रखा, मारपीट भी करता रहा इस बीच युवक ने युवती के हाथ से मोबाइल छीनकर उनके परिजनों को मैसेज कर दिया कि वह सही सलामत है और उसे एक लड़के से प्यार हो गया है. वह घर बसाने चली गई है. घर वाले उसकी चिंता ना करें. मुंबई ले जाकर आरोपी ने युवती को एक कमरे में बंद रखा. उसके साथ मारपीट भी करता था. कमरा ऐसा कि जहां बाहर से हवा भी नहीं मिलती थी. कमरे में रोशनी भी नहीं आती थी. हमेशा चिल्लाने की आवाज आसपास से आती रहती थी. युवती के पास मोबाइल नहीं था और दोनों हाथ बंधे हुए थे. कमरे में मोबाइल भूल गया आरोपी, फिर युवती ने जुटाई हिम्मत हैवानियत की हदें यहीं नहीं रुकी. आरोपी ने युवती के प्राइवेट पार्ट पर केमिकल डालकर जला दिया. अचानक एक दिन आरोपी युवक जब काम पर चला गया तो वह मोबाइल छोड़ गया था. बस इस मौके को युवती नहीं छोड़ना चाहती थी और उसने मोबाइल से एक नंबर निकाला. आरोपी युवक जिस कपड़ा फैक्ट्री में काम करता था उसके मालिक को कॉल लगाकर युवती ने पूरी आपबीती बताई. इसके बाद मालिक उसे छुड़वाने की जुगाड़ में लग गया और उसकी हाथों को खोला और यहां से जल्दी निकल जाने की बात कही. ट्रेन में टीटी को बताई घटना तो मिली मदद सहमी युवती रेलवे स्टेशन तक पहुंची और ट्रेन पर जा चढ़ी. पहली बार ट्रेन पर सफर कर रही युवती डरी सहमी सी बैठी हुई थी और अचानक से टीटी उनके पास पहुंचकर उनसे टिकट दिखाने को कहा. फिर जवानों को युवती ने सारी कहानी बताई. फिर टीटी ने उसे आगे जाने के लिए कहा और उनकी तरफ से मदद मिली. मुंबई के जिस व्यापारी ने उसे ट्रेन पर जाने को कहा था उसने रायपुर स्टेशन पर भी अपने परिचितों को पूरी कहानी बताकर इस युवती को पिकअप करने की बात कही थी. आखिरकार किसी तरह युवती बस बैठकर कोंडागांव पहुंची और अपने घर में सारी कहानी बताई. युवती को परिजनों ने तत्काल जिला अस्पताल लाया. फिलहाल उनका उपचार जारी है.

पानी की टंकी पर चढ़कर मनाने पहुंचे किरोड़ी मीणा, राजस्थान-जयपुर में युवा दे रहे एसआई भर्ती परीक्षा रद्द कराने धरना

जयपुर. एसआई भर्ती परीक्षा रद्द करने की मांग लेकर रविवार दोपहर जयपुर के हिम्मत नगर इलाके में बनी पानी की टंकी पर चढ़े दो युवा करीब 48 घंटे बाद नीचे उतर आए हैं. किरोड़ी लाल मीणा खुद सीढ़ी की मदद से पानी की टंकी पर चढ़े और युवाओं को समझाया. इसके बाद वे नीचे उतरने के लिए मान गए. तुरंत ही एक क्रेन की मदद से भाजपा नेता समेत दोनों युवाओं को नीचे उतार लिया गया. पानी की टंकी से नीचे उतरने के बाद किरोड़ी लाल मीणा ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा, ‘इन दोनों युवकों की सभी मांगों को लेकर मैं 14 नवंबर को सीएम भजनलाल शर्मा से मुलाकात करूंगा, और उन पर बात करूंगा. एसआई भर्ती परीक्षा की हर पहलू से जांच की जाएगी. हमने 50 से ज्यादा ट्रेनी एसआई को गिरफ्तार किया है. उपचुनाव के बाद इस मामले में कोई फैसला लिया जाएगा.’ ‘बेइमानी नहीं होती तो आज ये थानेदार होते’ किरोड़ी ने बताया कि पानी की टंकी पर चढ़े युवाओं में से एक विकास बिधूड़ी है, जो 7 नंबर से परीक्षा पास नहीं कर पाया. वहीं दूसरा अभ्यर्थी लादू गोदारा है, जो महज तीन नंबर से परीक्षा पास नहीं कर सका. ये वो महनती बच्चे हैं, अगर पिछले राज में ये बेईमानी नहीं होती. पेपर माफिया पैदा नहीं होते तो आज ये लोग थानेदार होते. खाना-पानी साथ लेकर चढ़े किरोड़ी लाल मीणा आज सुबह इन युवकों ने एक वीडियो जारी करके कहा था कि उन्होंने रविवार दोपहर से कुछ नहीं खाया है. मंगलवार सुबह पुलिस प्रशासन ने उन्हें पीने के लिए पानी भिजवाया था. लेकिन, उन्होंने पानी नहीं पीया. उन्होंने आरोप लगाया कि हमें पानी में कुछ मिलाकर दिया गया, हम पानी नहीं पी पा रहे हैं. इसीलिए युवकों को मनाने पानी की टंकी पर चढ़ते वक्त किरोड़ी लाल मीणा उनके लिए पानी और खाना साथ लेकर गए थे. कमेटी की रिपोर्ट पर सीएम लेंगे आखिरी फैसला बताते चलें कि राज्य सरकार ने यह परीक्षा रद्द करने या न करने का फैसला करने के लिए 1 अक्टूबर को 6 मंत्रियों की एक कैबिनेट समिति बनाई थी. इस परीक्षा में 800 से अधिक अभ्यर्थी चयनित हुए थे और पुलिस अकादमियों में प्रशिक्षण ले रहे थे. लेकिन पेपर लीक का मामला सामने आने के बाद इनमें से 50 ट्रेनी एसआई को गिरफ्तार किया गया. मामले की जांच SOG कर रही है. कमेटी की रिपोर्ट के आधार पर सीएम भजनलाल शर्मा आखिरी फैसला लेंगे.

राजस्व विभाग की कार्रवाई से मचा हड़कंप, छत्तीसगढ़-बलरामपुर में अवैध कोयला परिवहन करते ट्रक जब्त

बलरामपुर. छत्तीसगढ़ में कोयले का अवैध परिवहन का मामला सामने आया है. इस पर बड़ी कार्रवाई करते हुए बलरामपुर जिले के वाड्रफनगर राजस्व विभाग ने अवैध रूप से कोयले से भरा ओवरलोड ट्रक को जब्त किया है. यह कार्रवाई देर रात की गई. इसके बाद इलाके में हड़कंप मच गया है. जानकारी के अनुसार रात के अंधेरे में मध्यप्रदेश से छत्तीसगढ़ की ओर आ रही ट्रक क्रमांक CG 15 AC 5093 से अवैध रूप से कोयले का परिवहन किया जा रहा था. सूचना के आधार पर वाड्रफनगर पुलिस एवं राजस्व की टीम ने उक्त वाहन को पकड़ा है. आगे की कार्रवाई की जा रही है. इस मामले में वाड्रफनगर नायाब तहसीलदार मोइनुद्दीन खान ने बताया कि जब्त ट्रक के चालक ने किसी भी प्रकार का वैध दस्तावेज नहीं दिखाया. ट्रक में भारे कोयले का तौल कराया जाएगा और उचित कार्रवाई की जाएगी. लंबे समय से अवैध कोयला परिवहन जानकारों की मानें तो छत्तीसगढ़ के सरहदी क्षेत्र में अवैध रूप से कोयला खपाने का खेल काफी लंबे समय से चल रहा है. कार्रवाई नहीं होने के कारण कोयला तस्कर सक्रिय हैं और उनके हौसले बुलंद हैं. वहीं खनिज विभाग की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठ रहा है.

पुष्कर सरोवर में डुबकी लगाने पहुंचे लाखों श्रद्धालु, राजस्थान-अजमेर में कार्तिक पंचतीर्थ स्नान शुरू

अजमेर. पुष्कर सरोवर में आज देवउठनी एकादशी स्नान के साथ ही पंचतीर्थ स्नान आरंभ हो गया। इसी के साथ धार्मिक पुष्कर मेला भी आज से शुरू हो जाएगा, जिसका समापन 15 नवंबर को सरोवर में कार्तिक पूर्णिमा पर होने वाले महास्नान के साथ होगा। एक तिथि क्षय होने के कारण पांच दिनी कार्तिक पंचतीर्थ स्नान इस बार चार दिन का ही होगा। धार्मिक मेले के लिए पुलिस और जिला प्रशासन ने आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली हैं, सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए गए हैं। कार्तिक पंचतीर्थ स्नान के लिए श्रद्धालुओं की आवक शुरू हो गई है। दूर-दराज से बड़ी तादाद में धर्मप्रेमी बंधु पुष्कर पहुंच गए हैं। सरोवर में धार्मिक स्नान मंगलवार की अलसुबह ब्रह्म मुहूर्त के बीच आरंभ हो गया। तीर्थ पुरोहित पंडित दिलीप शास्त्री और रविकांत शर्मा ने बताया कि धार्मिक मान्यता के अनुसार कार्तिक शुक्ला एकादशी से पूर्णिमा तक जगत पिता ब्रह्माजी ने पुष्कर सरोवर में सृष्टि यज्ञ किया था। लिहाजा इन पांच दिनों में सभी तैंतीस करोड़ देवी-देवता अंतरिक्ष की जगह तीर्थराज पुष्कर की धरा पर विद्यमान रहते हैं। शास्त्रों में कहा गया है कि इन पांच दिनों के दौरान ब्रह्म सरोवर में स्नान करने मात्र से मनुष्य को केवल पापों से छुटकारा मिलता है, बल्कि हजारों गुना पुण्य की प्राप्ति होती है। पद्म पुराण में से भीष्म पंचक महास्नान भी कहा गया है। पंचतीर्थ स्नान के दौरान शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रमुख घाटों, बाजार मंदिरों में कार्यपालक मजिस्ट्रेट नियुक्त किए गए हैं। वहीं पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा की दृष्टि से माकूल इंतजाम किए हैं। घाटों, मंदिरों समेत चप्पे-चप्पे पर पुलिस एवं सुरक्षाकर्मी तैनात किए गए हैं। सरोवर पर पानी के स्तर को देखते हुए एनडीआरएफ और एसडीआरएफ का जाप्ता तैनात किया गया है। किसी भी आपातकालीन स्थिति से निपटने के लिए सरोवर में एनडीआरएफ ने रबर बोट तैनात की है। वहीं आज देवउठनी एकादशी पर पुष्कर में आध्यात्मिक यात्रा निकाली गई, जिसमें अजमेर दरगाह की खादिमों की संस्था अंजुमन सैयद जादगान की ओर से पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। विभिन्न तरह की झांकियां भी धार्मिक यात्रा में शामिल हुईं।

नारकोटिक्स विभाग के सेवानिवृत अधिकारी को CBI ऑफिसर बनकर किया डिजिटल अरेस्ट

ग्वालियर मध्य प्रदश में डिजिटल अरेस्ट के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। एक बार फिर एक ऐसा ही मामला ग्वालियर से सामने आया है, जहां ठगों ने नारकोटिक्स विभाग के सेवानिवृत अधिकारी राकेश गुप्ता और उनकी पत्नी को डिजिटल अरेस्ट कर किया। इसके लिए साइबर ठगों ने राकेश गुप्ता के क्रेडिट कार्ड मनी लांड्रिंग मामले में 17 कैस नाम दर्ज होने का झांसा दिया था। CBI ऑफिसर बनकर दंपती को इतना डराया की इन्होंने किसी को कुछ नहीं बताया। क्या है पूरा मामला शहर में रहने वाले रिटायर्ड नारकोटिक्स अधिकारी राकेश गुप्ता के पास 10 नवंबर को सुबह एक अनजान नंबर से वाट्सएप पर वायस कॉल आया। जिसमें आरोपी ने सीबीआई मुख्यालय से बात करने की बात कही। इसके बाद रिटायर्ड नारकोटिक्स राकेश गुप्ता और और उनकी पत्नी को ठगों ने CBI ऑफिसर डिजिटल अरेस्ट कर लिया। इसके बाद मनी लॉन्ड्रिंग के केस में संपत्ति जब्त करने की धमकी दी। साइबर ठगों ने डराने के लिए सुप्रीम कोर्ट से वारंट जारी होने तक का झांसा दिया। वहीं ठगों ने रिटायर्ड नारकोटिक्स ऑफिसर से बदले में की पैसे की मांग की। जब राकेश कुमार गुप्ता को शक हुआ तो वे पत्नी के साथ घटना की शिकायत करने ग्वालियर साइबर सेल पहुंचे। जहां पुलिस को सारी बात बताई। इसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet