LATEST NEWS

राशिफल शुक्रवार 15 नवंबर 2024

मेष राशि- आपके विचार आपको दूसरों के साथ बातचीत करने में सक्षम बनाते हैं। आपका व्यक्तित्व आपके दोस्तों को आकर्षित करता है, जो आपसे सलाह मांग सकते हैं। ड्राइव करते समय सावधान रहें। वृषभ राशि- अपने दिल और दिमाग को क्लियर रखना उस प्यार को पाने का एक शानदार तरीका है, जिसके आप हकदार हैं। जैसे-जैसे आप आगे बढ़ेंगे, जीवन के नए सबक सीखने के लिए तैयार रहें। मिथुन राशि- जीवन का आनंद लें। अपनी एनर्जी का उपयोग करें और दुनिया को अपना व्यक्तिगत पक्ष दिखाएं। आज आपको उस व्यक्ति के साथ कुछ खास समय बिताने का मौका मिलेगा, जिसे आप पसंद करते हैं। कर्क राशि- खर्च बढ़ सकते हैं। आपके केयरिंग स्वभाव के कारण आपको कोई पसंद कर सकता है। मौजूदा संबंधों को मजबूत करने का मौका न जाने दें। अपनी पर्सनालिटी को अपनी बातचीत का हिस्सा बनने दें। सिंह राशि- आज के दिन अपने लक्ष्यों पर फोकस बनाए रखें। आज आपको अपने प्रेम जीवन में कुछ बाधाओं का सामना करना पड़ सकता है। हंसी-मजाक के लिए भी समय निकालें। कन्या राशि- खर्चों पर पकड़ बनाएं। अगर आज चीजें योजना के मुताबिक नहीं होती हैं तो निराश होने की जरूरत नहीं है। अपनी भावनाओं पर भरोसा रखें और अपने दिल की सुनें। तुला राशि- आज दोस्तों से मिलने-जुलने में संकोच न करें। उन चीजों पर समय बर्बाद करने के बजाय जो आपको दुखी करती हैं, अपनी एनर्जी का उपयोग ऐसी जगह करें, जिससे आपको लाभ हो सके। वृश्चिक राशि- रोमांस के मामले में कुछ लोगों को पारिवारिक हस्तक्षेप का सामना करना पड़ सकता है। याद रखें की हर कोई आपके डीसीजन को नहीं समझेगा या उसका सपोर्ट नहीं करेगा। धनु राशि- आज अपने पार्टनर के साथ अपनी खट्टी-मीठी यादों का जश्न मनाने का खास अवसर है। प्रोफेशनल लाइफ को अगले लेवल पर ले जाने के लिए सोच-विचार में कुछ समय बिताएं। मकर राशि- आज नेगेटिव सोच से बचें। अपने दिल की आवाज सुनें, तब भी जब आपकी दुनिया शोर-शराबे वाली लगती हो। बाहरी लोगों के विचारों को सही निर्णय लेने में बाधा न बनने दें। सेहत पर ध्यान दें। कुंभ राशि- छोटे-छोटे प्रोजेक्ट्स जो आपके करियर को मजबूत बनाते हैं, उन पर ध्यान दें। चाहे जितना प्रेशर हो, आज पार्टनर के लिए समय निकालें और अपने कनेक्शन को मजबूत होने दें। मीन राशि- याद रखें, आपका प्रेम जीवन आपका है और डीसीजन आपको खुद को ही लेना है। खुद पर और अपने दिल पर भरोसा रखें, भले ही दूसरे लोगों की राय आपके या आपके रिश्ते के खिलाफ हो।

पीएम मोदी बिरसा मुंडा की जयंती पर शहडोल में आयोजित राष्ट्रीय जनजातीय गौरव दिवस कार्यक्रम में वर्चुअली शामिल होंगे

भोपाल प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर शहडोल में आयोजित राष्ट्रीय जनजातीय गौरव दिवस कार्यक्रम में वर्चुअली शामिल होंगे। प्रधानमंत्री श्री मोदी छिंदवाड़ा के श्री बादल भोई जनजातीय स्वतंत्रता संग्राम सेनानी संग्रहालय एवं जबलपुर के राजा शंकर शाह और रघुनाथ शाह स्वतंत्रता संग्राम सेनानी संग्रहालय, राष्ट्र को समर्पित करेंगे। मध्यप्रदेश के राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल, जनजाति कार्य मंत्री डॉ. कुंवर विजय शाह सहित जन-प्रतिनिधि और बड़ी संख्या में जनजातीय समाज के लोग शामिल होंगे। राज्यपाल श्री पटेल और मुख्यमंत्री डॉ.यादव द्वारा शहडोल में जनजातीय गौरव दिवस शहडोल में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में विकास की अनेक सौगात दी जाएगी। इस दौरान 229.66 करोड़ रूपये की लागत के 76 विभिन्न विकास कार्यों का भूमि-पूजन और लोकार्पण किया जायेगा। समारोह में लोक कलाकारों द्वारा पारंपरिक लोक नृत्य गुदुम्ब, शैला, करमा, रीना की प्रस्तुतियां दी जाएगी। साथ ही समारोह स्थल पर विभिन्न विभागों की विकास प्रदर्शनी भी लगाई जायेगी। धार और धरमपुरी विधानसभा क्षेत्र के विजन डॉक्यूमेंट का विमोचन राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की उपस्थिति में धार के प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस परिसर में दोपहर एक बजे भगवान बिरसा मुंडा जयंती पर जनजातीय गौरव दिवस मनाया जायेगा। राज्यपाल श्री पटेल और मुख्यमंत्री डॉ. यादव FRA एटलस के साथ धार और धरमपुरी विधानसभा क्षेत्र का विजन डॉक्यूमेंट का विमोचन करेंगे। कार्यक्रम में सिकल सेल उन्मूलन 2047 डाक टिकिट का विमोचन भी होगा। इस अवसर पर 334.36 करोड़ रूपए लागत के 57 विकास कार्यों भूमि-पूजन और लोकार्पण भी किया जायेगा। राज्यपाल और मुख्यमंत्री कार्यक्रम में विभिन्न योजनाओं के हितग्राहियों को हितलाभ और दिव्यांगजन को ट्राईसाइकिल वितरित की जायेगी। कार्यक्रम में जनजातीय गौरव सांस्कृतिक प्रदर्शनी एवं विभिन्न विभागों के स्टॉल भी लगाए जाएंगे।  

मध्य प्रदेश में मंत्रियों को प्रभार के जिले और विभाग में सीमित तबादले करने का अधिकार भी दिया जा सकता है

भोपाल मंत्रालय स्तर पर 26 आईएएस अधिकारियों के तबादले के बाद अब सरकार मैदानी जमावट करेगी पर यह काम पांच जनवरी, 2025 के बाद होगा। अभी मतदाता सूची के विशेष पुनरीक्षण कार्यक्रम के कारण कलेक्टर, अपर कलेक्टर, अनुविभागीय अधिकारी, तहसीलदार, नायब तहसीलदार सहित 65 हजार बूथ लेवल ऑफिसर के तबादले पर प्रतिबंध लगा है। यदि अभी किसी अधिकारी को बदलना भी है तो उसके लिए पहले चुनाव आयोग से अनुमति लेनी होगी। इसके साथ ही मंत्रियों को प्रभार के जिले और विभाग में सीमित तबादले करने का अधिकार भी दिया जा सकता है। प्रदेश में मतदाता सूची के विशेष पुनरीक्षण का काम पांच जनवरी, 2025 तक चलेगा। मतदाता सूची के काम में लगे अधिकारी-कर्मचारी एक प्रकार से चुनाव आयोग में प्रतिनियुक्ति पर आ गए हैं। ये ही मतदाता सूची में नाम जोड़ने, हटाने और संशोधन के आवेदनों का परीक्षण करके अंतिम रूप देते हैं, इसलिए इन्हें काम पूरा होने तक नहीं हटाया जाता है। अधिकारियों को जल्दी बदलने के पक्ष में नहीं इस दायरे में लगभग एक लाख अधिकारी- कर्मचारी आते हैं। अनुराग जैन के मुख्य सचिव बनने के बाद से ही माना जा रहा है कि वे मंत्रालय से लेकर मैदानी स्तर पर अपनी टीम तेजी के साथ बनाएंगे पर ऐसा नहीं हुआ। वे भी अधिकारियों को जल्दी-जल्दी बदलने के पक्ष में बिलकुल भी नहीं हैं। पदस्थापना को लेकर सूची बनवाई यही कारण है कि उन्होंने सामान्य प्रशासन विभाग से अधिकारियों की पदस्थापना को लेकर सूची बनवाई और पहले चरण में मंत्रालय स्तर पर परिवर्तन प्रस्तावित किया, जिसे मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हरी झंडी दी। वहीं, अब मैदानी स्तर पर प्रशासनिक जमावट होगी। इसमें कलेक्टर से लेकर अन्य अधिकारी प्रभावित होंगे। विधानसभा का शीतकालीन सत्र होने के बाद प्रस्ताव तैयार होगा।

मध्यप्रदेश में उद्योगों के कर्मचारियों के लिए बनेगी टाउनशिप, 1362 फ्लैट बनाए जाएंगे

इंदौर पीथमपुर औद्योगिक क्षेत्र में काम करने वाले कर्मचारी-अफसरों को इंदौर और आसपास के शहरों से अपडाउन न करना पड़े, इसलिए मप्र औद्योगिक विकास निगम (एमपीआईडीसी) उद्योगों के समीप ही आवासीय टाउनशिप तैयार करने की योजना पर काम कर रहा है। दरअसल केंद्र सरकार की मंशा है कि औद्योगिक क्षेत्रों में काम करने वाले कर्मचारियों के लिए उसी क्षेत्र में आवासीय सुविधाएं विकसित की जाए ताकि उन्हें कार्यस्थल तक जाने में परेशानी न हो। टाउनशिप विकसित की जाएगी इसलिए एमपीआईडीसी ने दो प्रोजेक्ट का प्रस्ताव बनाकर केंद्र सरकार के आवास एवं शहरी मामलों के मंत्रालय को भेजा है। जिसमें इंदौर जैसी अत्याधुनिक सुविधाओं वाली आवासीय सोसायटियों की तर्ज पर पीथमपुर में टाउनशिप विकसित की जाएगी। पीथमपुर के सेक्टर-1 और 6 में दो टाउनशिप में बनने वाली 22 इमारतों में 1362 फ्लैट तैयार किए जाएंगे। टाउनशिप परिसर में गार्डन, सीसीटीवी सर्विलांस, पार्किंग, चौड़ी सड़कें, प्ले जोन, लिफ्ट, फायर सेफ्टी आदि सुविधाएं मिलेंगी। पीथमपुर में पायलट प्रोजेक्ट के तहत टाउनशिप विकसित की जाएंगी। प्रयोग सफल होने पर प्रदेश के अन्य औद्योगिक क्षेत्रों में भी इसे लागू किया जाएगा। लोग रोज अपडाउन करते हैं पीथमपुर में एक हजार से अधिक उद्योग संचालित किए जा रहे हैं। इन उद्योगों में मप्र सहित अन्य प्रदेशों से आए लाखों कर्मचारी काम करते हैं। इनमें से एक लाख से अधिक लोग इंदौर, राऊ और महू से अपडाउन करते हैं। हर वर्ष इस औद्योगिक क्षेत्र में सात फीसद की दर से कर्मचारियों की बढ़ोतरी हो रही है। एमपीआईडीसी ने इन्हीं बिंदुओं को लेकर कुछ समय पहले सर्वे किया था, जिसमें पता चला कि पीथमपुर में इन कर्मचारियों के लिए किफायती बजट में 15 से 20 हजार घरों की जरूरत है। इधर पीथमपुर के आसपास निजी कॉलोनियों में जमीन के दाम आसमान छू रहे हैं। आवासीय टाउनशिप की प्लानिंग श्रमिकों को मलिन बस्तियों और अवैध बस्तियों में अस्वच्छ परिस्थितियों में रहने के लिए मजबूर होना पड़ता है। इसलिए एमपीआईडीसी ने पीथमपुर के सेक्टर-1 और 6 में आवासीय टाउनशिप की प्लानिंग की है। हाल ही में इन दोनों टाउनशिप का मसौदा तैयार कर स्वीकृति के लिए मुख्यालय भेजा गया है। संभवत: आगामी वर्ष में इन प्रोजेक्ट पर काम शुरू हो जाएगा। दोनों टाउनशिप में गार्डन, सीसीटीवी सर्विलांस, पार्किंग, प्ले जोन, लिफ्ट, फायर सेफ्टी जैसी अनेक सुविधाएं रहेंगी।

मल्हारगंज में लड़की को मैसेज कर कहा नाराज दोस्‍त से बात करवा दूंगा, मिलने गई तो स्‍कार्फ से बांधकर किया रेप

इंदौर मल्हारगंज में स्कूली छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस ने दो नाबालिग आरोपितों को गिरफ्तार किया है। आरोपित छात्रा को नाराज दोस्त से मिलाने के बहाने रूम पर ले गए और स्कार्फ से हाथ पैर बांध दिए। आरोपितों ने दुष्कर्म का वीडियो भी बना लिया। टीआई शिव रघुवंशी के मुताबिक पीड़िता छोटा बांगड़गा क्षेत्र निवासी 15 वर्षीय किशोरी है। 8वीं में पढ़ने वाली इस किशोरी की रेडिमेड गारमेंट्स शाप पर नौकरी करने वाले हर्षित नामक युवक से दोस्ती थी। करीब छह माह पूर्व किसी बात को लेकर हर्षित नाराज हो गया और छात्रा से बातचीत बंद कर दी। हर्षित के दोस्त(नाबालिग) इस बात को जानता था। उसने छात्रा को मैसेज कर कहा कि वह हर्षित को पुन:बात करवा देगा। वह उसकी बात मान जाएगा और दोबारा बात करेगा। 3 नवंबर को किशोरी ने छात्रा को मैसेज कर कालका माता मंदिर के समीप बुलाया। 4 नवंबर को सुबह करीब 10 बजे छात्रा ई-रिक्शा से किशोर द्वारा बताई जगह पर पहुंच गई। छात्रा को किशोर और उसका एक नाबालिग दोस्त मिला जो हर्षित से मिलाने का बोलकर स्कूटर से कावेरीनगर स्थित एक रूम पर ले गए। आरोपितों ने छात्रा के स्कार्फ से हाथ पैर और रुमाल से मुंह बांध दिया। आरोपितों ने बारी बारी से कईं बार दुष्कर्म किया। रेप करते समय बना लिया वीडियो आरोप है कि एक आरोपित ने उसका वीडियो भी बना लिया। छात्रा को धमकाया कि घटना के बारे में किसी को बताया तो वीडियो बहुप्रसारित कर बदनाम कर देंगे। आरोपितों ने छात्रा को जान से खत्म करने की भी धमकी दी।घटना के बाद छात्रा सहमी हुई थी। बुधवार को उसने मां को वाकया बताया और रोने लगी। रात को माता-पिता थाने पहुंचे और पीड़िता के कथन दर्ज करवा कर दोनों आरोपितों के विरुद्ध केस दर्ज करवाया। सुसाइड नोट लिखकर युवती ने फांसी लगाई तीन इमली क्षेत्र में 21 वर्षीय युवती ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। युवती ने सुसाइड नोट भी लिखा है। उसने बीमारी के कारण जान दी है। भंवरकुआं पुलिस के मुताबिक पूजा बहादूर कनेश चालकेट कारखाना में काम करती थी। बुधवार को दिनभर वह रूम में रही। मकान मालिक ने झांक कर देखा तो मृत मिली। पुलिस को पूजा के रूम से एक सुसाइड नोट मिला है। उसने बीमारी से परेशान होकर फांसी लगाई है। पूजा ने सुसाइड नोट में माता-पिता से माफी भी मांगी है।  

मध्य प्रदेश कांग्रेस कार्यकारिणी की पहली बैठक अब 19 नवंबर को नहीं होगी, आगे बढ़ी डेट, दो दिन तक चलेगा मंथन

भोपाल मध्य प्रदेश कांग्रेस की नई टीम की बैठक टल गई है। प्रदेश कांग्रेस कार्यकारिणी की पहली बैठक 19 नवंबर को होने वाली थी, लेकिन इसकी तारीखों में अब बदलाव किया गया है। कांग्रेस की दो दिन तक होने वाली इस मीटिंग में संगठन को मजबूत करने समेत कई मुद्दों पर मंथन होगा। एमपी कांग्रेस की नई कार्यकारिणी घोषित होने के बाद 19 नवंबर को पहली बैठक होनी थी। लेकिन पीसीसी चीफ जीतू पटवारी, नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार समेत कांग्रेस के कई नेता महाराष्ट्र और झारखंड चुनाव प्रचार में जुटे हुए हैं। इसे देखते हुए मीटिंग को टाल दिया गया है। अब यह बैठक 21 और 22 नवंबर होगी।   कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष 21 नवंबर को विशेष आमंत्रित सदस्यों के साथ बैठक करेंगे। इस मीटिंग में पूर्व सीएम कमलनाथ, दिग्विजय सिंह और विवेक तन्खा समेत पार्टी के कई दिग्गज नेता शामिल होंगे। नई प्रदेश कार्यकरणी को अगले 3 महीने का टास्क दिया जाएगा। साथ ही दिग्गज नेताओं के दौरे पर भी तय किए जाएंगे। कांग्रेस दो फेज में संगठन को मजबूत करेगी। पहले चरण में ग्रामीण अंचलों तो वहीं दूसरे फेस में महानगरों पर फोकस रहेगा। गौरतलब है कि लंबे समय के बाद मध्य प्रदेश कांग्रेस की नई कार्यकारिणी का ऐलान हुआ है। पीसीसी चीफ जीतू पटवारी की नई टीम में 177 नेताओं को जिम्मेदारी दी गई। इसमें 17 उपाध्यक्ष बनाए गए है, 71 जनरल सेक्रेटरी बनाए गए है। 40 विशेष आमंत्रित सदस्य बनाये गए, वहीं 33 स्थाई आमंत्रित सदस्य बनाए गए है। एग्जीक्यूटिव कमेटी के 16 सदस्य बनाए गए है। वहीं सूची आने के बाद से अब तक पूर्व विधायक कल्पना वर्मा समेत छह लोगों ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है।

युवक की मौत के मामले में सिटी कोतवाली टीआई रोहित दुबे को लाइन अटैच किया गया, 5 पुलिसकर्मी सस्पेंड

शिवपुरी पुलिस बैरिकेट्स से टकराकर युवक की मौत के मामले में एसपी ने बड़ी कार्रवाई की है. 5 पुलिसकर्मी को सस्पेंड कर दिया गया है, जबकि सिटी कोतवाली टीआई रोहित दुबे को लाइन अटैच किया गया है. वहीं कलेक्टर ने मामले की मजिस्ट्रियल जांच के आदेश दिए हैं. इस कार्रवाई के बाद पाल समाज के लोगों ने चक्काजाम खत्म कर दिया है. दरअसल, बुधवार (13 नवंबर) को बैरिकेट्स से टकराने से बाइक सवार रविंद्र पाल की मौत हो गई थी. जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे. परिजनों का गंभीर था कि चेकिंग और अवैध वसूली के नाम पर पुलिस ने अचानक से बाइक के सामने बैरिकेट्स लगा दिया, जिससे यह हादसा हुआ. यह भी आरोप था कि अस्पताल में मृतक के परिजनों के साथ पुलिसवालों ने मारपीट की है.   मारपीट और युवक की मौत के जिम्मेदार पुलिसकर्मियों पर एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई की मांग करते हुए समाज के लोगों ने चक्काजाम कर दिया. जो कि 24 घंटे तक चला. गुरुवार को एसपी और कलेक्टर मौके पर पहुंचे और मांगों को मानते हुए पुलिसकर्मियों को निलंबित और टीआई को लाइन अटैच कर दिया है. फिलहाल, पुलिस इस पूरे मामले में वैधानिक कार्रवाई कर रही है.

आम आदमी पार्टी के महेश खींची बने महापौर, बीजेपी उम्मीदवार किशनलाल को 3 वोटों से हराया

नई दिल्ली आज दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) के महापौर और उपमहापौर पद के लिए मतदान हुए। चुनाव में भाजपा और आप के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिली। आम आदमी पार्टी के महापौर पद के उम्मीदवार महेश खींची ने महापौर चुनाव जीत लिया है। उन्होंने बीजेपी उम्मीदवार किशनलाल को 3 वोटों से हरा दिया है। बीजेपी, कांग्रेस और आप के खाते में आए वोट आम आदमी पार्टी को कुल 143 वोट मिले। इसमें कुल 127 पार्षद वोट, 13 विधायक और 3 राज्य सभा सांसद के वोट मिले। वहीं भाजपा को कुल 122 वोट मिले। इसमें 114 पार्षद, 7 लोकसभा सांसद, 1 वोट विधायक का मिला। वहीं कांग्रेस को कुल 7 पार्षदों के वोट मिले और एक वोट निर्दलीय रहा। बीजेपी और आप के उम्मीदवार बीजेपी ने शकूरपुर वार्ड से 47 साल के किशन लाल को मेयर पद के लिए और सदातपुर वार्ड से 41 साल की नीता बिष्ट को डिप्टी मेयर पद के लिए मैदान में उतारा है। आप ने करोल बाग के देव नगर वार्ड से 45 साल के महेश कुमार खीची को मेयर पद के लिए और अमन विहार से रविंदर भारद्वाज को डिप्टी मेयर के लिए मैदान में उतारा है। पीठासीन अधिकारी और कांग्रेस का चुनाव में बहिष्कार दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने बीजेपी की पार्षद और पूर्वी दिल्ली की महापौर सत्या शर्मा को पीठासीन अधिकारी नियुक्त किया है। शर्मा इससे पहले भी दिसंबर 2022 में महापौर चुनाव की अध्यक्षता कर चुकी हैं। हालांकि इस बीच कांग्रेस के पार्षदों ने महापौर और उपमहापौर चुनाव का बहिष्कार किया था। इन लोगों ने सदन की कार्यवाई शुरू होने से पहले अपना विरोध जताया था। कांग्रेस पार्टी ने दलित मेयर के लिए प्रस्तावित छोटे कार्यकाल से असंतुष्ट होकर निगम चुनावों का बहिष्कार करने की घोषणा की थी।

पहली बार 22 एकड़ में विकसित 12 अवैध निर्माण जमींदोज, दिल्ली-NCR में बुलडोजर एक्शन जारी

सोहना (गुरुग्राम) नई सरकार का असर दिखने लगा है। महीनों की चुप्पी के बाद परिषद एक्शन में दिखा है। पहली बार 22 एकड़ में विकसित 12 अवैध निर्माण जमींदोज कर दिए गए। अरावली पहाड़ी में रायसीना से लगती पहाड़ी में अवैध निर्माण को परिषद के पीले पंजे ने जमींदोज कर दिया। तीन घंटे की चली इस तोड़फोड़ कार्यवाही में लगभग 12 अवैध निर्माण की चारदीवारी, पक्के मकान और स्विमिंग पूल को तोड़ गया। सर्वे में करीब 40 अवैध निर्माण को किया गया चिन्हित परिषद के अधिकारियों की टीम ने सर्वे करके करीब 40 अवैध निर्माण को चिन्हित किया था। इनको नोटिस जारी किए गए थे। अवैध निर्माण करने वालों ने परिषद के भेजे गए नोटिस का कोई जवाब नहीं दिया। इसके बाद तोड़फोड़ की कार्रवाई की गई। नगरपरिषद के अधिकारियों के साथ भोंडसी थाना पुलिस के सब इंस्पेक्टर संतकुमार के नेतृत्व में सुरक्षा को लेकर भारी पुलिस बल तैनात रहा। ड्यूटी मजिस्ट्रेट एसडीओ राजपाल खटाना के नेतृत्व में पहाड़ी में बने अवैध निर्माण आर-वन के फार्म हाउस नंबर सात से तोड़फोड़ कार्यवाही आरंभ की गई थी। फार्म हाउस में बने स्विमिंग पूल और एक पक्का मकान को तोड़ा इस दौरान कनिष्ठ अभियंता अजय पंगाल, कनिष्ठ अभियंता दिगंबर सिंह, पटवारी सुभाष खतना समेत परिषद के स्टाफ उपस्थित रहे। बता दें कि करीब 22 एकड़ में बने 12 फार्म हाउसों की आठ से नौ फीट ऊंची चार दीवार, फार्म हाउस में बने स्विमिंग पूल और एक पक्का मकान तोड़ा गया। अरावली पहाड़ी में अवैध निर्माण करने वालों के विरुद्ध सख्ती बरती जाएगी। अवैध निर्माण नहीं होने दिए जाएंगे। किसी ने अगर कार्रवाई का विरोध किया तो उनके विरुद्ध पुलिस में प्राथमिकता दर्ज होगी। अन्य अवैध निर्माण करने वालों को नोटिस भेजे जाएंगे। अजय पंगाल, कार्यकारी अभियंता, नगरपरिषद सोहना सोहना से सटी अरावली पहाड़ी में अवैध निर्माण को लेकर कई बार तोड़फोड़ कार्रवाई की गई ।अरावली पहाड़ी में सर्वे करने पर लगभग 40 अवैध फार्म हाउसों को नोटिस भेजे गए थे। जिन लोगों ने नोटिस का जवाब नहीं दिया है उनके विरुद्ध सख्त कार्रवाई होगी।- राजपाल खटाना, एसडीओ, नगरपरिषद सोहना फरीदाबाद में भी चला बुलडोजर वहीं इससे पहले फरीदाबाद शहर के विभिन्न क्षेत्रों में ग्रीन बेल्ट पर अवैध निर्माण और कब्जे किए गए थे। कई जगह अवैध निर्माण जारी है। अवैध निर्माण के खिलाफ हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण ने अभियान शुरू किया हुआ है। एचएसवीपी ने अभियान के तहत मंगलवार को सेक्टर-48 की ग्रीन बेल्ट पर अवैध रूप से बनी दुकानों को बुलडोजर से ध्वस्त किया। ऐसे ही एसजीएम के सामने सेक्टर-48 हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में अवैध निर्माण ढहाए गए।

मक्का की बंपर आवक से किसान हुए खुश, मंडी में ट्रैक्टर-ट्रॉली लेकर पहुंचे किसान, अच्छे भाव मिलने से खिले किसानों के चेहरे

खंडवा मध्य प्रदेश के खंडवा कृषि उपज मंडी में इन दिनों मक्का की भरपूर आवक हो रही है। मक्का की आवक ने पिछले कई सालों का रिकार्ड तोड़ दिया है। इस साल अप्रैल से नवंबर तक में मक्का की खरीदी 50 हजार टन के पार हो गई है। उपज की आवक का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि किसानों को एक दिन पहले मंडी में पहुंचना पड़ रहा है। टोकन सिस्टम के जरिए ट्रैक्टर- ट्रालियों के नंबर लगाए जाने के बाद दूसरे दिन उपज तौली जा रही है। इस बार मंडी में खंडवा सहित अन्य जिलों से भी किसान मक्का बेचने के लिए पहुंच रहे हैं। गुरुवार को कृषि उपज मंडी में 25 से 30 हजार क्विंटल मक्का की आवक हुई। सुबह 10:30 बजे से शुरू हुई नीलामी का सिलसिला शाम तक चलता रहा। किसानों को अपनी बारी के लिए लंबा इंतजार करना पड़ा। हालांकि उपज के भाव अच्छे मिलने से किसानों के चेहरे खिल उठे। आज गुरुवार को मक्का अधिकतम 2250 रुपये क्विंटल में बिका। जबकि न्यूनतम 2025 रुपये और माडल भाव 2140 रुपये क्विंटल रहा। मंडी में पहली बार धरणी और बुरहानपुर तक के किसान मक्का बेचने आ रहे हैं। मंडी में उपज की नीलामी से लेकर तुलाई तक की व्यवस्था बेहतर होने के कारण किसान यहां अन्य जिलों से भी आ रहा है। बुरहानपुर के शेखपुरा और धारणी से किसानों का मक्का लेकर खंडवा मंडी आ रहे है। क्योंकि यह भाव किसानों को अच्छे मिल रहे है।   कृषि उपज मंडी सचिव ओ. पी. खेड़े ने बताया कि खंडवा में आने वाले किसानों की उपज की नीलामी और तुलाई के लिए बेहतर व्यवस्थाएं की गई हैं। पिछले वर्ष की तुलना में मक्का की आवक 18 हजार टन से अधिक हो गई है। खंडवा से लगे आसपास के जिले के किसान भी अपनी उपज लेकर यह आ रहे है। क्योंकि यहां भाव अच्छा मिल रहा है नगद भुगतान से लेकर हर प्रकार की व्यवस्था किसानों को दी जा रही है।   आज मंडी में सोयाबीन की आवक 4400 क्विंटल की हुई। अधिकतम भाव 4400 रुपए , न्यूनतम तीन हजार रुपए और माडल भाव 4075 रुपए क्विंटल रहा। इसी तरह गेहूं की आवक 1060 क्विंटल हुई। अधिकतम भाव 2989, न्यूनतम 2693 और माडल भाव 2832 रुपए क्विंटल रहा। इसी तरह कपास की आवक 328 वाहन की हुई। अधिकतम भाव 7421, न्यूनतम 6200 और माडल भाव 6911 रुपए क्विंटल रहा।

शहबाज सरकार की मुश्किलें बढ़ेगी, अब चीन अपनों की सुरक्षा खुद करेंगे, पाकिस्तान में चीनी नागरिकों पर कई घातक हमले हुए

इस्लामाबाद चीन ने पाकिस्तान में काम कर रहे अपने हजारों नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए अपने स्वयं के सुरक्षा कर्मियों की तैनाती का प्रस्ताव रखा है। पाकिस्तान में हाल के दिनों में चीनी नागरिकों पर कई घातक हमले हुए हैं। इस ताजा घटनाक्रम के पीछे अक्टूबर में कराची हवाई अड्डे के बाहर हुए कार बम विस्फोट को ज्यादा जिम्मेदार माना जा रहा है। इस विस्फोट में चीन-पाकिस्तान आर्थिक गलियारे (CPEC) के तहत काम कर रहे चीनी निवेशक और इंजीनियरों को निशाना बनाया गया था। इस हमले में दो चीनी नागरिकों की मौत हो गई थी। इस हमले को लेकर चीन में नाराजगी है और इसे पाकिस्तानी सुरक्षा एजेंसियों की एक बड़ी विफलता के रूप में देखा जा रहा है। चीन का मानना है कि पाकिस्तान की सेना विफल रही है। इसे देखते हुए बीजिंग ने भविष्य में एक संयुक्त सुरक्षा प्रबंधन प्रणाली की मांग की है, जो उसे अपने नागरिकों की सुरक्षा के लिए अपने कर्मियों को तैनात करने की अनुमति देगा। मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, यह प्रस्ताव पिछले महीने चीनी प्रधानमंत्री ली चियांग के पाकिस्तान दौरे के दौरान दिया गया था, जब वे शंघाई सहयोग संगठन (SCO) की बैठक के लिए इस्लामाबाद आए थे। ली चियांग एक दशक से भी अधिक समय बाद पाकिस्तान का दौरा करने वाले पहले चीनी प्रधानमंत्री थे। उनका रावलपिंडी के नूर खान एयरबेस पर पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शाहबाज शरीफ ने स्वागत किया। रिपोर्टें बताती हैं कि बंद दरवाजों के पीछे हुई कई बैठकों के बाद, पाकिस्तान में अपने सुरक्षा कर्मियों की तैनाती के चीनी प्रस्ताव पर स्थानीय सरकार की सहमति मिलने की संभावना जताई जा रही है। कहा जा रहा है कि इस्लामाबाद को बीजिंग द्वारा एक लिखित प्रस्ताव भेजा गया है, जिस पर सुरक्षा एजेंसियां विचार कर रही हैं। इस प्रस्ताव के तहत आतंकवाद विरोधी अभियानों में सहायता के लिए दोनों देशों के सुरक्षा बलों को एक-दूसरे के क्षेत्र में तैनात करने की अनुमति देने का प्रस्ताव है। हालांकि, कई उच्च पदस्थ अधिकारियों ने इस प्रस्ताव पर गंभीर संदेह व्यक्त किया है और इसे भविष्य में पाकिस्तान के लिए गंभीर परिणाम देने वाला कदम बताया है। एक शीर्ष सरकारी अधिकारी ने कहा, “पाकिस्तान सीधे हस्तक्षेप के बजाय चीन से अपनी खुफिया और निगरानी क्षमता को बेहतर बनाने में मदद प्राप्त करना पसंद करेगा।” चीन भी पाकिस्तान के साथ चल रही सुरक्षा सहयोग वार्ताओं को गोपनीय बनाए हुए है। कराची बम विस्फोट और इस घटना की जांच ने बीजिंग को नाराज कर दिया है क्योंकि इसमें एक अंदरूनी व्यक्ति की संलिप्तता पाई गई थी, जिसने इंजीनियरों की यात्रा और रूट की जानकारी लीक की थी। ऐसी स्थिति में अमेरिका सहित कई देशों ने पहले ही पाकिस्तान में चीन के बढ़ते प्रभाव पर चिंता व्यक्त की है और इस प्रस्ताव पर भी आपत्ति जताने की संभावना जताई जा रही है। इसी बीच, गुरुवार को पाकिस्तान के विदेश कार्यालय (FO) ने बीजिंग द्वारा इस्लामाबाद पर सुरक्षा प्रयासों में शामिल होने के लिए दबाव बनाने की रिपोर्टों को “अफवाहें” कहकर खारिज कर दिया और इसे “भ्रामक एजेंडा” का हिस्सा बताया। इस्लामाबाद में एक साप्ताहिक प्रेस ब्रीफिंग के दौरान, विदेश कार्यालय की प्रवक्ता मुमताज जेहरा बलोच ने कहा, “हम उन मीडिया अटकलों पर प्रतिक्रिया नहीं देते जो अविश्वसनीय स्रोतों पर आधारित होती हैं और हमारे संबंधों की प्रकृति के बारे में भ्रम पैदा करने के उद्देश्य से प्रेरित होती हैं।” प्रवक्ता ने आगे जोर देकर कहा, “हम पाकिस्तान-चीन रणनीतिक साझेदारी को कमजोर करने के किसी भी प्रयास की अनुमति नहीं देंगे।” इस वर्ष के दौरान दो बड़े घातक हमले हुए हैं – मार्च में खैबर पख्तूनख्वा के बिशाम में हुए विस्फोट में पांच चीनी नागरिकों की मौत हो गई थी, जबकि कराची हवाई अड्डे के पास हुए दूसरे विस्फोट में दो नागरिकों की जान चली गई थी।

वैश्विक अर्थव्यवस्था में अभी कई तरह की बाधाएं हैं, जैसे बॉण्ड प्रतिफल में वृद्धि: भारतीय रिजर्व बैंक

नई दिल्ली भारतीय रिजर्व बैंक के गवर्नर ने कहा कि देश की अर्थव्यवस्था ने हाल के दिनों में लंबे समय तक जारी उथल-पुथल के दौर में भी बहुत अच्छी तरह से काम किया है और जुझारू क्षमता दिखाई है। उन्होंने कहा कि वैश्विक अर्थव्यवस्था में अभी कई तरह की बाधाएं हैं, जैसे बॉण्ड प्रतिफल में वृद्धि, जिंस कीमतों में उतार-चढ़ाव और बढ़ते भू-राजनीतिक जोखिम, लेकिन इसके बावजूद वित्तीय बाजारों में मजबूती है। आइए जानते हैं केंद्रीय बैंक के मुखिया और क्या बोले। वैश्विक चुनौतियों के बावजूद भारतीय अर्थव्यवस्था ‘‘सुचारू तरीके से’’ आगे बढ़ रही है। भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के गवर्नर शक्तिकान्त दास ने गुरुवार को यह बात कही। एक कार्यक्रम के दौरान बोल रहे दास ने केंद्रीय वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल की ओर से ब्याज दरों में कटौती के सुझाव पर टिप्पणी करने से इनकार कर दिया। उन्होंने कहा कि मौद्रिक नीति समिति (एमपीसी) दिसंबर में होने वाली अपनी अगली बैठक में इस बारे में उचित निर्णय लेगी। अक्तूबर में महंगाई दर केंद्रीय बैंक के छह प्रतिशत के लक्ष्य से अधिक रही है। इस पर दास ने कहा कि मुद्रास्फीति में ‘‘समय-समय पर उतार-चढ़ाव के बावजूद इसके कम होने की उम्मीद बनी हुई है।’’ भारतीय रिजर्व बैंक के गवर्नर ने कहा कि देश की अर्थव्यवस्था ने हाल के दिनों में लंबे समय तक जारी उथल-पुथल के दौर में भी बहुत अच्छी तरह से काम किया है और जुझारू क्षमता दिखाई है। उन्होंने कहा कि वैश्विक अर्थव्यवस्था में अभी कई तरह की बाधाएं हैं, जैसे बॉण्ड प्रतिफल में वृद्धि, जिंस कीमतों में उतार-चढ़ाव और बढ़ते भू-राजनीतिक जोखिम, लेकिन इसके बावजूद वित्तीय बाजारों में मजबूती है। दास के अनुसार, ‘‘भारतीय अर्थव्यवस्था सुचारू रूप से आगे बढ़ रही है, जिसे मजबूत वृहद आर्थिक बुनियादी ढांचे.. स्थिर वित्तीय प्रणाली और मजबूत बाह्य क्षेत्र की वजह से बल मिल रहा है।’’ रुपये के नये निचले स्तर पर पहुंचने पर दास ने कहा कि भारत के बाह्य क्षेत्र ने हाल की अवधि में ‘‘मजबूती व स्थिरता’’दिखाई है। चालू खाते का घाटा यानी कैड प्रबंधन के स्तर पर बना हुआ है। इसके अलावा वस्तुओं का निर्यात बढ़ा है जबकि सेवा निर्यात के मामले में भी वृद्धि मजबूत बनी हुई है। आरबीआई गवर्नर ने इस बात पर जोर दिया कि देश के पास दुनिया का चौथा सबसे बड़ा विदेशी मुद्रा भंडार है। 31 अक्तूबर तक 682 अरब अमेरिकी डॉलर का विदेशी मुद्रा भंडार पूरे विदेशी कर्ज और एक साल के आयात भुगतान के लिए पर्याप्त है। गवर्नर ने यह भी स्पष्ट किया कि आरबीआई रुपये के लिए कोई दर निर्धारित नहीं करता है और ये हस्तक्षेप व्यवस्थित गति सुनिश्चित करने और मुद्रा में अस्थिरता को रोकने के लिए हैं।

मंत्री पीयूष गोयल ने दिल्ली में अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले की शुरुआत की, ‘विकसित भारत’ पर ये बोले

नई दिल्ली केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने गुरुवार को नई दिल्ली के भारत मंडपम में 43वें भारतीय अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले (आईआईटीएफ) का उद्घाटन किया। वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय के अनुसार, 14 से 27 नवंबर तक चलने वाला यह आयोजन भारत की विविध संस्कृति, व्यापार और नवाचार के जश्न की तरह है। व्यापार और सहयोग के लिए यह एक वैश्विक मंच प्रदान करता है। उद्घाटन समारोह के दौरान, गोयल ने बताया कि सरकार का लक्ष्य भारत व्यापार संवर्धन संगठन (आईटीपीओ) को एक विश्व स्तरीय एजेंसी के रूप में विकसित करना है, जो भारत के उद्योग और मूल्य शृंखला को एक इकाई के रूप में प्रदर्शित करे। उन्होंने कहा कि लक्ष्य भारत को एक प्रमुख एमआईसीई (बैठकें, प्रोत्साहन, सम्मेलन और प्रदर्शनी) गंतव्य के रूप में स्थापित करना है। बैंगलोर, मुंबई, चेन्नई, लखनऊ, वाराणसी और नोएडा जैसे शहरों में व्यापार सुविधाओं के लिए नियोजित विस्तार पर विचार किया जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के “विकसित भारत” के दृष्टिकोण के बारे में बताते हुए केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने आईआईटीएफ की थीम “विकसित भारत @2047” की सराहना की। पीएम का दृष्टिकोण 2047 तक भारत को एक समृद्ध, आत्मनिर्भर देश बनाना है। गोयल ने व्यापार आयोजनों में डिजिटल लेन-देन को बढ़ावा देने पर जोर दिया और सुचारू लेन-देन की सुविधा के लिए कियोस्क स्थापना की योजनाओं का उल्लेख किया। गोयल ने अंतरराष्ट्रीय भागीदारी की आवश्यकता पर भी प्रकाश डाला, वैश्विक प्रदर्शकों को उपभोक्ता विकल्पों को व्यापक बनाने के लिए भारतीय व्यापार मेलों में भाग लेने के लिए प्रोत्साहित किया। उन्होंने आईटीपीओ से उन मामलों के लिए आभासी व्यापार मेलों की खोज करने का आग्रह किया जहां भौतिक प्रदर्शन आवश्यक नहीं हैं। भारत और विदेश से 3,500 से अधिक प्रतिभागी होंगे मेले में शामिल इस वर्ष का आईआईटीएफ 107,000 वर्ग मीटर में फैला हुआ है, जिसमें भारत और विदेश से 3,500 से अधिक प्रतिभागी शामिल हैं। बिहार और उत्तर प्रदेश भागीदार राज्य हैं, जबकि झारखंड फोकस राज्य है, जो मेले के दौरान अपनी संस्कृति, व्यापार क्षमता और उत्पादों का प्रदर्शन करेगा। प्रतिभागियों में 33 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों, 49 केंद्रीय मंत्रालयों और टाइटन, जिंदल स्टील एंड पावर, JSW स्टील, रिलैक्सो और हॉकिन्स जैसी प्रमुख निजी फर्मों के प्रतिनिधि शामिल हैं। चीन, मिस्र, ईरान, दक्षिण कोरिया और यूएई जैसे देशों के अंतरराष्ट्रीय प्रदर्शक भी मेले में शामिल हो रहे हैं। मेले में प्रतिदिन लगभग एक लाख आगंतुकों के शामिल होने की उम्मीद है। आगंतुक 14 से 18 नवंबर तक व्यावसायिक दिनों में और 19 से 27 नवंबर तक सामान्य दिनों में मेले में भाग ले सकते हैं। तेजी से आगे बढ़ेगा बिहार- निदेशक बिहार सरकार के हथकरघा व रेशम उत्पादन विभाग के निदेशक निखिल धनराज निपाणीकर ने अमर उजाला से कहा कि राज्य में पर्यटन को बढ़ावा देकर राज्य की आर्थिक स्थिति बेहतर करने की कोशिश की जा रही है। राज्य के अलग-अलग जिलों में स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देकर लोगों को रोजगार के साथ-साथ आर्थिक समृद्धि प्रदान करने का प्रयास किया जा रहा है। धनराज निपाणीकर ने कहा कि राज्य में निवेश के लिए उपयोगी माहौल बनाने की पहल की जा रही है। अच्छी सड़कें और निवेश के योग्य माहौल देकर व्यापारियों को निवेश के लिए आकर्षित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में बिहार देश को विकसित राष्ट्र बनाने में अपनी अहम भूमिका निभाएगा। बिहार पवेलियन में सभ्यता द्वार, बोधि वृक्ष, ग्लास ब्रिज, आधुनिक नालंदा विश्वविद्यालय एवं मधुबनी पेंटिंग, मंजूषा पेंटिंग और टिकुली आर्ट को दिखाया गया है। सौरभ भारद्वाज ने किया दिल्ली पवेलियन का दौरा दिल्ली सरकार के मंत्री सौरभ भारद्वाज ने पहले ही दिन दिल्ली पवेलियन का दौरान किया। दिल्ली पवेलियन हॉल नंबर तीन में द्वितीय तल पर लगाया गया है। पवेलियन में दिल्ली सरकार के कार्यों को दिखाने के लिए अलग-अलग स्टाल लगाए गए हैं। दिल्ली सरकार का टूरिज्म, सार्वजनिक परिवहन और समाज कल्याण विभाग के अलग-अलग स्टॉल लोगों को सरकार के कार्यों की जानकारी दे रहे हैं।

एमसीडी में आम आदमी पार्टी के पास बहुमत होने के कारण वह जीत के दावे कर रहे हैं, कांग्रेस पार्षद ने दिया इस्तीफा

नई दिल्ली एमसीडी के मेयर व डिप्टी मेयर पद के लिए गुरुवार को मतदान डाले जा रहे हैं। एमसीडी में आम आदमी पार्टी के पास बहुमत होने के कारण वह जीत के दावे कर रहे हैं। बावजूद इसके, भाजपा भी मैदान में अपनी किस्मत आजमाने को तैयार है। मेयर चुनाव के लिए इस बार 273 सदस्य मतदान करेंगे। इनमें 249 पार्षद, 14 मनोनीत विधायक और लोकसभा व राज्यसभा के 10 सांसद मतदान में शामिल हैं। इस चुनावी गणित में आम आदमी पार्टी के पास 143 मत हैं, जबकि भाजपा के पास 122 मत हैं और कांग्रेस के पास आठ मत हैं। जीत के लिए 137 मतों की जरूरत होगी। कांग्रेस ने किया चुनाव का बहिष्कार एमसीडी सदन में चुनाव से पहले कांग्रेस पार्षदों ने एमसीडी में सत्ता रूढ़ आम आदमी पार्टी की नीतियों का विरोध जताते हुए नारेबाजी की। उन्होंने अरविंद केजरीवाल के खिलाफ नारेबाजी की। उधर आम आदमी पार्टी के पार्षद भी केजरीवाल के समर्थन में नारेबाजी करते रहे। हंगामें के बाद कांग्रेस पार्षदों ने सदन और चुनाव का बहिष्कार करने का एलान किया। इस स्थिति में जीत के लिए 133 मतों की जरूरत होगी। इसलिए आप का पलड़ा भारी नजर आ रहा है। ‘दिल्ली की जनता के लिए बीजेपी काम करके दिखाएगी’ बीजेपी सांसद बांसुरी स्वराज ने कहा, “अभी मतदान चल रहा है और हमने अभी अपना मत दिया है। भाजपा का एक-एक कर्मठ कार्यकर्ता भारत की प्रकृति और दिल्ली को प्रकृति के पथ पर अग्रसर करने के लिए प्रतिबद्ध है। आज यदि भाजपा का चयन होता है और भाजपा के मेयर और डिप्टी मेयर चुने जाते हैं तो मैं जानती हूं एमसीडी जिस निष्क्रियता से आप के कारण ग्रसित है उसको दूर कर एमसीडी अपना कर्तव्य निभाएगी और दिल्ली की जनता के लिए बीजेपी काम करके दिखाएगी।”   लोकसभा और राज्यसभा सांसदों कों वोट देने का है अधिकार मेयर और डिप्टी मेयर चुनाव में दिल्ली के सभी लोकसभा और राज्यसभा सांसदों को मतदान करने का अधिकार है। दिल्ली में लोकसभा के सात और राज्यसभा के तीन सांसद हैं। सबसे पहले आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह मतदान करने के लिए आए। उनके बाद आप सांसद एनडी गुप्ता ने मतदान किया। आम आदमी पार्टी से नाराज चल रहीं उसकी राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल सदन में मतदान करने नहीं पहुंची। भाजपा के सातों सांसदों ने मतदान कर दिया है।   मेयर पद के उम्मीदवार महेश कुमार (आप) किशन लाल (भाजपा) डिप्टी मेयर पद के उम्मीदवार रविंद्र भारद्वाज (आप) नीता बिष्ट (भाजपा) कांग्रेस पार्षद सबीला बेगम ने दिया पार्टी से इस्तीफा सबीला बेगम ने इस्तीफा पत्र में लिखा है कि मेयर चुनाव से दूर रहकर हम भाजपा का समर्थन नहीं कर सकते हैं। साथ उन्होंने मेयर चुनाव में आप का समर्थन करने का भी एलान किया।

देशभर में जाट समाज किसान वर्ग का महत्वपूर्ण अंग है, कोई माई लाल पैदा नहीं हुआ है जो किसान में विभाजन कर सके: उपराष्ट्रपति

पुष्कर उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने 105 वें राष्ट्रीय जाट अधिवेशन में अपने सम्बोधन में किसान समुदाय को बाँटने की साजिश करने के प्रयासों पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि, “ कई लोग ये भी बात करे हैं, पता नहीं क्यों करे हैं। सही रास्ता नहीं है उनका, वो किसान वर्ग के ही लोग हैं कि हम तो 35 बनाम 1 कर देंगे। इस देश में कोई माई लाल पैदा नहीं हुआ है जो किसान में विभाजन कर सके।” धनखड़ ने कहा कि जाट समाज को किसान समाज का महत्वपूर्ण अंग और किसान समाज की आत्मा के समान बताते हुए उन्होंने कहा, “ जाट समाज किसान वर्ग का महत्वपूर्ण अंग है देशभर में। किसान को जातियों में बांटने की एक साजिश है ताकि एक विशेष वर्ग, और खुलकर कहूंगा , अपने [ जाटों ] को अलग कर दें। अरे कभी दिल शरीर से अलग नहीं हुआ है। पर हम तो दिल कहां है, हम तो आत्मा हैं, किसान वर्ग की आत्मा है। इस आत्मा का सृजन, इस आत्मा का संरक्षण, हमको करना है।” उन्होंने इस बात पर भी ज़ोर दिया की की जाट समाज एक किसान समाज है और उसमे भाईचारे की पहचान किसान है एवं जाट हमेशा किसान के नाम से ही जान जाता है एवं स्वयं उन्हें भी लोग किसान पुत्र के तौर पर ही जानते हैं। जाट और किसान समाज के प्रति अपनी कृतज्ञता व्यक्त करते हुए धनखड़ ने कहा, “ किसानों के लिए मेरे घर के दरवाज़े 24 घंटे खुले हैं। जिस समाज ने मुझे इस पद पर भेजा है, उस समाज का मैं सबसे पहला सेवक हूँ, उस समाज की पूजा करने में कोई कमी नहीं आएगी और मेरा संकल्प है किसान वर्ग को खंडित करने की योजना करने वाले लोगों के नापाक इरादे कभी कामयाब नहीं हो सकते। किसान वर्ग के संगठित रहने पर ज़ोर देते हुए उपराष्ट्रपति ने कहा, “ किसान वर्ग का संगठित रहना राष्ट्रवाद के लिए सबसे अच्छा है, किसान राष्ट्र का प्रतीक है, देश पर कोई भी संकट आएगा, किसान अपनी छाती पर झेलेगा। मैं जानता हूँ कुछ समस्याएं हैं, उन समस्याओं का निराकरण होना चाहिए। उसमें देरी हुई, वो हट सकती थीं। आज मैं यहां से आह्वान करता हूँ देश भर के किसानों को, पुष्कर की इस भूमि से, आपकी समस्याओं के समाधान के लिए मैं एक सिपाही हूँ। मेरे दरवाज़े चौबीसों घंटे खुले हैं, मिल बैठ कर बात करेंगे, समस्या का हल निकालेंगे, हम इस देश के हैं, यह देश हमारा है, हम वो लोग हैं, जो धरती से सोना पैदा करते हैं।” वीर तेजा जी, महाराजा सूरजमल , राजा महेंद्र प्रताप, पूजनीय नाथू राम मिर्धा जी की कीर्ति और यश का उल्लेख करते हुए उपराष्ट्रपति ने मौजूद लोगों से आग्रह किया कि वे आने वाली पीड़ी में नैतिक मूल्यों का सृजन करें और उन्हें सही रास्ता दिखाए। इसी के साथ उन्होंने अपने परिवार, कुटुंब, वातवरण का ख्याल रखने और अपने कर्तव्यों का पालन करने पर भी ज़ोर दिया। धनखड़ ने किसानों से कृषि उत्पादों के विपणन और व्यापार में भी अपनी साझेदारी बढ़ाने का आग्रह किया। उन्होंने कहा, “ किसान जो पैदा करे है, बड़ी मुश्किलों पैदा करे है। मैं के व्यापार में किसान क्यों नहीं। मेरा आग्रह है कि किसानों को बैठ कर चिंता करनी चाहिए, चिंतन करना चाहिए, मंथन करना चाहिए और जो खरबों का व्यापार है, उस चीज का व्यापार है जो उनके यहां पैदा होती है। उसका व्यापार वो खुद करे। ये बहुत बड़ा व्यापार है। इतने बड़े खजाने को हम अपने से दूर कर रहे हैं। अन्न पैदा हुआ, तुरंत बेच देते हैं। अपने बच्चों को सिखाएं कि ये व्यापार में लक्ष्मी पूरी तरह से मेहरबान है।” अपने पुष्कर दौरे के दौरान उपराष्ट्रपति ने ब्रह्मा मंदिर एवं जाट शिव मंदिर में भी दर्शन किए एवं वीर श्री तेजा जी और श्री एन.आर. मिर्धा जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए।

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live