LATEST NEWS

भोपाल में 4 दिन में दूसरा डिजिटल अरेस्ट का मामला, टेलीकॉम इंजीनियर को 6 घंटे रखा Digital arrest

भोपाल  राजधानी भोपाल (Bhopal) में चार दिन में डिजिटल अरेस्ट (Digital arrest) का दूसरा मामला सामने आया है. इस बार ठगों ने एक टेलीकॉम कंपनी के इंजीनियर (Telecom company engineer) को 6 घंटे तक बंधक बनाकर रखा. मंगलवार शाम को हुई इस घटना में ठगों ने खुद को पुलिस अधिकारी बताकर इंजीनियर प्रमोद कुमार (Engineer Pramod Kumar) से 3.5 लाख रुपये की मांग की. समय रहते क्राइम ब्रांच ने रेस्क्यू (Crime branch rescue) कर उन्हें इस ठगी से बचाया। पुलिस कमिश्नर हरिनारायणचारी मिश्रा ने बताया कि बजरिया थाना क्षेत्र के गायत्री नगर में रहने वाले प्रमोद कुमार को मंगलवार शाम साढ़े चार बजे एक कॉल आया. कॉल करने वाले शख्स ने खुद को ईओडब्लू का अधिकारी बताते हुए कहा कि उनके फोन नंबर से बड़े पैमाने पर बैंक ट्रांजेक्शन हुए हैं. थोड़ी देर बाद वीडियो कॉल पर 3 लोग पुलिस की वर्दी में दिखाई दिए और धमकी दी कि उनके नंबर से फिरौती के पैसे ट्रांसफर हुए हैं. यह सुनकर प्रमोद घबरा गए, और ठगों की धमकी के आगे चुप्पी साध ली। ठगों ने प्रमोद को धमकाया कि वो 3.5 लाख रुपये तुरंत भेजें और 24 घंटे तक एक कमरे में बंद रहें, किसी से बात न करें. डरे सहमे प्रमोद ने खुद को परिवार से अलग कर लिया और सबसे संपर्क बंद कर दिया. जब देर रात तक वो कमरे से बाहर नहीं निकले, तो उनकी पत्नी ने दफ्तर के सहकर्मियों को सूचना दी। सुबह सहकर्मियों के माध्यम से क्राइम ब्रांच को जानकारी मिली. एडिशनल डीसीपी शैलेन्द्र सिंह चौहान अपनी टीम के साथ वहां पहुंचे और प्रमोद की काउंसलिंग की. इसके बाद प्रमोद ने दरवाजा खोला और ठगों के पूरे खेल का खुलासा किया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की पुलिस ने उन्हें समझाया कि यह पूरी तरह से ठगी थी. एक हफ्ते में यह डिजिटल अरेस्ट की दूसरी घटना है. क्राइम ब्रांच ने ठगी के इस मामले की जांच शुरू कर दी है और लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है।

पूर्व IAS अनिल टुटेजा और कारोबारी अनवर ढेबर को HC से मिली बड़ी राहत, रायपुर सेंट्रल जेल में ट्रांसफर का आदेश

बिलासपुर  पूर्व आईएएस अनिल टुटेजा और अनवर ढेबर को रायपुर सेंट्रल जेल से अन्य जेल ट्रांसफर करने का विशेष न्यायाधीश का फैसला हाईकोर्ट ने पलट दिया है। जेल अधीक्षक रायपुर के आवेदन पर विशेष अदालत ने दोनों को कांकेर और अंबिकापुर जेल शिफ्ट कर दिया गया था। इसके खिलाफ उन्होंने अपने अधिवक्ता के माध्यम से हाईकोर्ट में याचिका लगाई थी। जस्टिस अरविंद वर्मा की सिंगल बेंच में हुई सुनवाई में अदालत से दोनों को वापस रायपुर सेंट्रल जेल ट्रांसफर करने के निर्देश दिए हैं। 2 हजार करोड़ के शराब घोटाले मामले में पूर्व आईएएस अनिल टुटेजा और अनवर ढेबर को ईडी ने गिरफ्तार किया था। तब से दोनों रायपुर सेंट्रल जेल में बंद है। उन पर रायपुर जेल में वीआईपी सुविधाएं लेने का आरोप है। इसके अलावा सिंडिकेट बनाकर जेल में शांति भंग का भी आरोप दोनों पर लगा कर रायपुर जेल अधीक्षक ने विशेष न्यायाधीश ईडी निधि शर्मा की अदालत में आवेदन दिया था। आवेदन के आधार पर दोनों को अलग-अलग कांकेर और जगदलपुर जेल शिफ्ट करने का आदेश दिया गया था। आदेश के बाद दोनों को वहां शिफ्ट कर दिया गया था। आदेश को दोनों ने अपने अधिवक्ता के माध्यम से हाई कोर्ट में चुनौती दी थी जिसमें उन्होंने बताया था कि उनके मामले की सुनवाई रायपुर में चल रही है इसलिए पेशी में उन्हें उपस्थित होना पड़ता है और उनके अधिवक्ता भी रायपुर जेल में उनसे वकील मुलाकात करते हैं साथ ही उनका परिवार भी रायपुर में निवास रथ है जिससे परिवार के लोगों को भी जेल में मिलने में सुविधा होती है। जेल अधीक्षक के आवेदन पर रायपुर विशेष न्यायाधीश ने बगैर उनके पक्ष सुने एकपक्षीय आदेश जारी किया गया है। सुनवाई के बाद जस्टिस अरविंद वर्मा की सिंगल बेंच ने दोनों को तत्काल रायपुर जेल शिफ्ट करने के निर्देश दिए। आबकारी घोटाला मामले में आरोपी अनवर ढेबर को अंबिकापुर और अनिल टुटेजा को कांकेर जेल शिफ्ट किया गया था, जबकि ए.पी. त्रिपाठी को जगदलपुर जेल भेजा गया था। कस्टम मिलिंग घोटाले के आरोपी मार्कफेड के पूर्व एमडी मनोज सोनी को दंतेवाड़ा जेल और कोयला घोटाले के मुख्य सरगना सूर्यकांत तिवारी को जगदलपुर जेल ट्रांसफर किया गया था।

गिलगित-बाल्टिस्तान में बड़ा हादसा, दूल्हा-दुल्हन समेत 26 लोगों की मौत

   गिलगित-बाल्टिस्तान दुनियाभर में अक्सर ही रोड एक्सीडेंट्स के मामले देखने को मिलते हैं। वैसे तो हर देश में रोड सेफ्टी बेहद ही अहम है, पर अक्सर ही लोगों की लापरवाही या दूसरे कारणों से रोड सेफ्टी में चूक हो जाती है और इसी वजह से रोड एक्सीडेंट्स के मामले सामने आते हैं। ऐसा ही एक हादसा मंगलवार को पाकिस्तान (Pakistan) में हुआ। पाकिस्तान में मंगलवार को एक बस भीषण हादसे का शिकार हो गई। यह बस एक्सीडेंट गिलगित-बाल्टिस्तान (Gilgit Baltistan) के डायमेर (Diamer) जिले में यात्रियों से भरी एक बस के साथ हुआ, जब बस सिंधु नदी (Indus River) में गिर गई। बस में सवार लोग गिलगित-बाल्टिस्तान प्रांत के अस्तोर (Astore) जिले से पंजाब (Punjab) के चकवाल (Chakwal) जिले में होने वाली एक शादी में शामिल होने के लिए जा रहे थे। 26 लोगों की हुई मौत पाकिस्तान के गिलगित-बाल्टिस्तान में डायमेर जिले में मंगलवार को शादी में शामिल होने के लिए जा रहे यात्रियों से भरी बस के सिंधु नदी में गिरने से पहले 16 लोगों की मौत हो गई। बस में सवार अन्य यात्रियों को बचाने की कोशिश की गई, लेकिन अब मरने वालों का आंकड़ा बढ़कर 26 हो गया है। मरने वालों में दूल्हा और दुल्हन भी शामिल हैं। मरने वालों में 12 लोगों की तलाश अभी भी जारी है, लेकिन उन्हें मृत मान लिया गया है। किस वजह से हुआ हादसा? जानकारी के अनुसार ओवरस्पीडिंग की वजह से यह बस एक्सीडेंट हुआ। बस काफी तेज़ रफ्तार से जा रही थी और इस वजह से उसका कंट्रोल छूट गया और वो नदी में गिर गई। ड्राइवर ने बस को संभालने की काफी कोशिश की, लेकिन वह हादसे को टाल नहीं सका। बस तेज रफ्तार से चलाने के चलते हुआ हादसा अधिकारियों के अनुसार हादसा बस को तेज रफ्तार से चलाने के चलते हुआ। ड्राइवर ने बस पर से नियंत्रण खो दिया था। बस पाकिस्तान के चकवाल जिले की ओर जा रही एक शादी जुलूस का हिस्सा थी। वह डायमर जिले की सीमा पर तेलची पुल से नदी में गिर गई। राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी ने जताया शोक हादसे पर पाकिस्तानी राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी ने शोक व्यक्त किया। उन्होंने बचावकर्मियों से लापता यात्रियों को ढूंढने के प्रयास तेज करने के लिए कहा। बता दें कि खराब बुनियादी ढांचे और यातायात कानूनों और सुरक्षा मानकों की अनदेखी के कारण पाकिस्तान में सड़क दुर्घटनाएं आम बात हैं। यहां अगस्त में दो अलग-अलग बस हादसों में 36 लोग मारे गए थे और दर्जनों अन्य घायल हो गए थे।

उत्तर प्रदेश ATS में तैनात महिला के साथ दबंगों ने की छेड़छाड़, पहले कपड़े फाड़े फिर जान से मारने की दी धमकी

 लखनऊ उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के कृष्णा नगर थाना क्षेत्र की एक कॉलोनी में महिला सिपाही के साथ छेड़खानी और मारपीट की सनसनीखेज घटना सामने आई है. आरोप है कि इलाके के कुछ दबंगों ने सिपाही के घर में घुसकर उसके और पति के साथ बुरी तरह मारपीट की है. यहां तक कि सिपाही का कपड़ा तक फाड़ डाला है. इसके बाद उन दोनों को जान से मारने की धमकी देते हुए चले गए. इस मामले में पुलिस ने केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी है. जानकारी के मुताबिक, पीड़ित महिला सिपाही और उसका पति यूपी एटीएस (एंटी टेररिस्ट स्क्वाड) में तैनात हैं. 11 नवंबर को इलाके का एक दबंग अंकित यादव अपने कुछ साथियों के साथ उनके घर में घुस गया. महिला को गाली देते हुए मारपीट करने लगा. बीच-बचाव करने आए पति को भी उन्होंने जमकर पीटा. इसके बाद आरोपी ने सिपाही के साथ छेड़खानी करते हुए कपड़े फाड़ डाले. इसी बीच कॉलोनी के लोगों के आने के बाद वो लोग घर से बाहर निकले. इस बीच पीड़ित दंपत्ति ने पुलिस हेल्पलाइन नंबर 112 पर कॉल करने की कोशिश भी की, लेकिन दबंग उनके दरवाजे पर बैठे रहे. उन्हें जान से मारने की धमकी देते रहे. उनके जाने के बाद पीड़ित कृष्णानगर थाने पहुंचे. उनकी तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 115 (2), 352, 351 (2), 191 (2), 74 और 332 (सी) के तहत केस दर्ज किया है. पुलिस आरोपियों की तलाश में कई जगहों पर दबिश दे रही है. बताते चलें कि इसी साल अप्रैल में लखनऊ में ही एक महिला सिपाही के साथ छेड़खानी की घटना सामने आई थी. इस मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया था. इससे पहले लोगों ने उनकी जबरदस्त पिटाई भी की थी. आरोपी युवक महिला सिपाही का ड्यूटी से घर लौटते समय पीछा कर रहे थे और अश्लील इशारे कर रहे थे. विरोध करने पर महिला सिपाही को धमकाते हुए भाग रहे थे. लेकिन शोर मचाने पर राहगीरों ने दोनों युवकों को पकड़ लिया. इसके बाद उनकी जबरदस्त धुनाई कर दी. लखनऊ के बाजार खाला थाना थाने में तैनात महिला सिपाही रात में सिविल ड्रेस में स्कूटी से राजाजीपुरम स्थित अपने घर जा रही थी. इस दौरान एमआईएस चौराहे के पास बाइक सवार दो युवकों ने उस पर अश्लील कमेंट पास करना शुरू कर दिया. महिला द्वारा खुद को सिपाही बताने के बाद भी उन्होंने अपनी हरकत जारी रखी और धमकाते हुए भागने लगे. महिला सिपाही ने भी शोर मचाते हुए उनका पीछा शुरू कर दिया.  

पहले दिन अनुश्रुति वृंद, विदुषी सुलेखा भट्ट और पं. संजू सहाय की प्रस्तुति

आत्मा को परमात्मा से जोड़ने का माध्यम है संगीत – राज्य मंत्री लोधी दो दिवसीय पं. नन्दकिशोर शर्मा स्मृति समारोह का किया शुभारंभ पहले दिन अनुश्रुति वृंद, विदुषी सुलेखा भट्ट और पं. संजू सहाय की प्रस्तुति भोपाल संस्कृति, पर्यटन और धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) धर्मेंद्र भाव सिंह लोधी ने कहा है कि दार्शनिक और आध्यात्मिक परम्परा में संगीत का बहुत महत्व है। संगीत हमारी परम्परा का अभिन्न अंग है। यह आत्मा को परमात्मा से जोड़ने का माध्यम है। संगीत की उत्पत्ति ब्रह्म जी ने की थी। उन्होंने इसका ज्ञान शिव जी को, शिव जी ने सरस्वती जी को, सरस्वती जी ने नारद जी को और फिर गंधर्व और अप्सराओं को संगीत का ज्ञान प्राप्त हुआ। राज्य मंत्री लोधी भारत भवन के अंतरंग सभागार में पं. नन्द किशोर शर्मा स्मृति समारोह के शुभारंभ कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) लोधी ने कहा कि वेद हमारी संस्कृति और परम्परा के आधार हैं, जिसमें सामवेद संगीत को समर्पित है। ईश्वर की उपासना का सबसे सरल माध्यम संगीत है। संगीत के सातों स्वर वैज्ञानिक पद्धति पर आधारित हैं। प. नंदकिशोर शर्मा का नाम अनहद के आकाश में प्रकाश की तरह है, जो कई पीढ़ियों को प्रकाशवान करेगा। वे संगीत के सच्चे साधक थे, जिन्होंने संपूर्ण जीवन संगीत को समर्पित कर दिया। राज्य मंत्री लोधी ने संगीत को समर्पित महान विभूति नन्द किशोर शर्मा को नमन किया। मध्यप्रदेश शासन, संस्कृति विभाग के लिए उस्ताद अलाउद्दीन खाँ संगीत एवं कला अकादमी, मध्यप्रदेश संस्कृति परिषद्, भोपाल द्वारा सुप्रसिद्ध संगीतकार पं. नन्दकिशोर शर्मा की स्मृति में दो दिवसीय भारतीय शास्त्रीय गायन, वादन और नृत्य पर केन्द्रित कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम में संचालक संस्कृति एन.पी. नामदेव और अकादमी की निदेशक सुवंदना पाण्डेय भी विशेष रूप से उपस्थित रही। कार्यक्रम का शुभारम्भ दीप प्रज्ज्वलन कर पारम्परिक तरीके से किया गया। इस अवसर पर पं. नंदकिशोर शर्मा के भाई गौरीशंकर शर्मा का विशेष रूप से स्वागत व सम्मान किया गया। कार्यक्रम की पहली प्रस्तुति परम्परागत रूप से अनूप शर्मा के निर्देशन में अनुश्रुति वृन्द के कलाकारों द्वारा वंदना प्रस्तुत कर की गई, जिसकी रचना पं. नन्दकिशोर शर्मा ने की थी। सर्वप्रथम सरस्वती वंदना ”मां शारदे वर दे हमें तेरे चरण का प्यार दे” थी और इसके बाद गुरु वंदना ”गुरु देव शत-शत करूं चरण वंदन” प्रस्तुत कर श्रोताओं को आत्मविभोर कर दिया। इस प्रस्तुति में विपिन पौराणिक, सोपान अंबाकेलकर, सत्यम शर्मा, अजीम अहमद, रविन्दर, सुवंदना दुबे, सुविनीता चौहान, सुवारूणी शर्मा, सुअंतरा वरनेनकर और सुसुहानी सिंह ने गायन किया। वहीं, शशांक मिश्रा ने तबले पर एवं अनूप शर्मा ने हारमोनियम पर संगत की।   पं. नन्दकिशोर शर्मा स्मृति समारोह की पहली शाम की दूसरी सभा एकल तबला वादन की रही। मंच पर नमूदार थे बनारस तबला घराने के सुप्रसिद्ध तबला वादक पण्डित संजू सहाय। अपने परिवार की छठवीं पीढ़ी के अव्वल दर्जे के तबला वादक संजू सहाय देश ही नहीं, बल्कि दुनिया भर के संगीतज्ञों के साथ मंच साझा कर चुके हैं। इस समारोह में भारत भवन के मंच पर वे भोपाल के अपने चाहने वालों से चेहरे पर मुस्कुराहट और शब्दों में प्रेम लिए मिले। पं. संजू सहाय ने प्रस्तुति के लिए तीन ताल को चुना। बनारस घराने की पारम्परिक बंदिशों को अपनी उंगलियों के जादू से कुछ इस तरह पेश किया कि सुनने वालों ने अपनी आत्मा में सदियों पुरानी थाप, सुखद अनुभव और सुदीर्घ साधना को महसूस किया। उनके साथ सुविख्यात संगीतज्ञ पं. धर्मनाथ मिश्रा ने हारमोनियम पर संगत की। अंतिम प्रस्तुति भोपाल की सुप्रसिद्ध गायिका विदुषी सुलेखा भट्ट एवं साथी कलाकारों के गायन की रही। उन्होंने अपनी प्रस्तुति की शुरुआत के लिए राग नंद का चयन किया। मधुरता और सौंदर्यता से भरपूर इस राग में सुलेखा भट्ट ने मध्य लय रूपक ताल की बंदिश ”ढूंढू बारे सैंया” प्रस्तुत की। इसके बाद विदुषी सुलेखा भट्ट ने जब तीन ताल में द्रुत बंदिश ”पायल मोरी बाजे” खनकती आवाज में पेश की, तो रसिक श्रोता राग के अनुराग में डूब गए। अंत में उन्होंने कबीर भजन ”सुनता है गुरुज्ञानी” प्रस्तुत करते हुए अपनी प्रस्तुति को विराम दिया। विदुषी सुलेखा भट्ट के साथ तबले पर डॉ. अशेष उपाध्याय, हारमोनियम पर पुणे के उपेंद्र सहस्त्रबुद्धे और सुकौशिका सक्सेना एवं सुरितु पटेल ने तानपुरे पर संगत की। समारोह में आज समारोह में 14 नवम्बर, 2024 को कविता शाजी एवं साथी, भोपाल द्वारा मोहिनीअट्टम समूह नृत्य की प्रस्तुति दी जायेगी। इसके बाद डॉ. अविनाश कुमार, दिल्ली की गायन एवं शाहिद परवेज खान, पुणे सितार वादन की प्रस्तुति देंगे। कार्यक्रम के द्वितीय दिवस संगत कलाकार के रूप में तबला पर हितेन्द्र दीक्षित, हाफिज अहमद अलवी एवं हारमोनियम पर दीपक खसरावल रहेंगे। कार्यक्रम में प्रवेश नि:शुल्क रहेगा।  

उज्जैन सिंहस्थ महाकुंभ-2028 के शांति एवं गरिमापूर्ण आयोजन के लिए मध्यप्रदेश पुलिस की तैयारियां गति पकड़ रही

उज्जैन उज्जैन में सिंहस्थ महाकुंभ-2028 के शांति एवं गरिमापूर्ण आयोजन के लिए मध्यप्रदेश पुलिस की तैयारियां गति पकड़ रही हैं। पुलिस महानिदेशक सुधीर सक्सेना ने बुधवार 13 नवंबर को पुलिस मुख्यालय भोपाल में वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के साथ वृहद बैठक कर कार्ययोजना पर विस्तार से चर्चा की। बैठक में उज्जैन आईजी तथा एसपी भी उपस्थित रहे। बैठक में विशेष रूप से सरबजीत सिंह सेवानिवृत्‍त विशेष पुलिस महानिदेशक जो सिंहस्‍थ-2004 में आईजी उज्‍जैन तथा सिंहस्‍थ 2016 में विशेष पुलिस महानिदेशक इंटेलीजेंस के पद पर रहे तथा उपेन्‍द्र जैन विशेष पुलिस महानिदेशक जो सिंहस्‍थ- 2004 में उज्‍जैन एसपी रहे और मनोहर वर्मा सेवानिवृत्‍त आईपीएस जो सिंहस्‍थ-2016 में एसपी उज्‍जैन रहे, ने अपने अनुभव साझा किए। डीजीपी सक्सेना ने कहा कि उज्जैन में होने वाला सिंहस्थ महाकुंभ – 2028 विश्व का सबसे वृहद धार्मिक – सांस्कृतिक आयोजन होगा। करोड़ों की संख्या में श्रद्धालुओं तथा पर्यटकों का आगमन इस दौरान होगा। अतः सुव्‍यवस्थित यातायात और सुरक्षा के इंतजाम भी इसके अनुकूल हों। उन्होंने कहा कि क्राउड कंट्रोल और क्राउड मैनेजमेंट सिस्‍टम बहुत ही सुदृढ़ होना चाहिए। क्राइम कंट्रोल, एंटी नेशनल एलिमेंट कंट्रोल तथा टेरेरिस्‍ट गतिविधियों पर सजग निगाहें रखना जरूरी है। साथ ही सुरक्षा व्यवस्था में लगे सभी व्यक्तियों की परस्पर संचार व्यवस्था तथा अन्य विभागों से भी अच्छा सम्पर्क और समन्‍वय होना अत्यावश्यक है। ड्रोन कैमरों तथा सीसीटीवी कैमरों की पर्याप्त व्यवस्था और 24×7 मॉनीटरिंग हेतु डेडिकेटेड कार्मिक होना बहुत जरुरी है। डीजीपी सक्‍सेना ने बैठक में इन बिंदुओं पर विस्‍तार से चर्चा की। सुरक्षा व्यवस्था इस बार सिंहस्थ में सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए जाएं। मेले की सुरक्षा के लिए सीसीटीवी कैमरे, ड्रोन, और फेस रिकग्निशन तकनीक का उपयोग किया जाए। साथ ही, मेला क्षेत्र में मोबाइल पुलिस चौकियाँ स्थापित की जाएं। पूरे मेला क्षेत्र में 24 घंटे पुलिस गश्त रहेगी और एंटी-टेरर स्क्वॉड तथा बम निरोधक दस्ते को भी तैनात किया जाए। विदेशी पर्यटकों की सुरक्षा के लिए विशेष दल तैनात किए जाएं। पुलिस और अन्य विभागों के बीच निर्बाध संचार सुनिश्चित करने के लिए एडवांस वायरलेस सिस्टम और कमांड सेंटर का उपयोग किया जाए। किसी भी आकस्मिक स्थिति से निपटने के लिए QRT, एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीमें हर समय तैयार रखें। डीजीपी ने कहा कि बुजुर्ग और दिव्यांग श्रद्धालुओं की सुविधा को प्राथमिकता दी जाए। इनके लिए विशेष सहायता केंद्र और मेला क्षेत्र में नजदीकी पार्किंग सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं। सिंहस्थ मेला क्षेत्र को विभिन्न ज़ोन और सेक्टर में विभाजित किया जाए। प्रत्येक सेक्टर में एक प्रभारी अधिकारी तैनात होगा, जो सुरक्षा व्यवस्थाओं की निगरानी करेगा। ट्रैफिक व्यवस्था इस बार ट्रैफिक को नियंत्रित करने के लिए विभिन्न रूट प्लान बनाए जाएं। उज्‍जैन के नजदीकी जिलों को भी ट्रेफिक प्‍लान में सम्मिलित कर विस्‍तृत प्‍लान बनाएं। मेला क्षेत्र में वाहनों की भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पार्किंग स्थलों की संख्या बढ़ाई जाएगी और सिटी बसों के साथ-साथ ई-रिक्शा की भी व्यवस्था की जाएगी। श्रद्धालुओं को सुविधा देने के लिए मुख्य मार्गों पर सूचना केंद्र बनाए जाएंगे और रियल-टाइम ट्रैफिक अपडेट के लिए एक मोबाइल एप्लिकेशन भी उपलब्ध कराया जाना प्रस्‍तावित है। उज्‍जैन के बाहरी क्षेत्रों में भी रेलवे स्‍टेशन तथा नजदीकी जिलों में भी व्‍यापक व्‍यवस्‍थाओं पर चर्चा की गई। विशेष प्रबंध पुलिस प्रशासन इस बार सिंहस्थ मेले के दौरान श्रद्धालुओं और पर्यटकों की सहायता के लिए एक हेल्पलाइन नंबर भी जारी करेगा, जो 24×7 सक्रिय रहेगा। महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा के लिए विशेष हेल्पडेस्क और बाल सुरक्षा केंद्र स्थापित करने की योजना बनाई जाए। इसके अलावा, भीड़ प्रबंधन और आपातकालीन स्थितियों से निपटने के लिए स्वयंसेवकों और स्थानीय लोगों को भी शामिल किया जाए। बैठक में उपस्थित सभी अतिरिक्‍त पुलिस महानिदेशकों ने अपनी-अपनी शाखाओं की सिंहस्‍थ की तैयारियों के संबंध में विस्‍तार से जानकारी दी। डीजीपी ने कहा कि उज्‍जैन पुलिस से समन्‍वय कर सभी शाखाएं अपनी विस्‍तृत कार्ययोजना बनाकर 15 दिवस में प्रस्‍तुत करना सुनिश्चित करें। हर ब्रांच अपना दायित्‍व, मेनपॉवर, ट्रेनिंग, परमानेंट स्‍ट्रक्‍चर, टेम्‍प्रेरी स्‍ट्रक्‍चर, उपकरण, वाहन तथा वर्तमान में संसाधनों की उपलब्‍धता और आवश्‍यकतानुसार बजट की मांग अपनी कार्ययोजना में सम्मिलित करें। पूर्व में उज्‍जैन सिंहस्‍थ महाकुंभ के दौरान कार्यरत् रहे सेवानिवृत्‍त आईपीएस सरबजीत सिंह ने अपने अनुभव बताते हुए कहा कि क्राउड मूवमेंट का विशेष ध्‍यान रखें। साथ ही टेली कम्‍यूनिकेशन में लेटेस्‍ट टेक्‍नोलॉजी का प्रयोग सुनिश्चित करना आवश्‍यक है। स्‍पेशल डीजी उपेन्‍द्र जैन ने अपने अनुभव साझा करते हुए कहा कि सभी विभागों से पुलिस का अच्‍छा समन्‍वय होना कार्य को आसान बना देता है एवं से.नि. आईपीएस मनोहर वर्मा ने उपस्थित अधिकारियों से अपने अनुभव साझा करते हुए कहा कि स्‍नान घाट तकनीकी रूप से अच्‍छी प्‍लानिंग के अनुसार बनें तथा ट्रेफिक एवं महिला एवं बाल सुरक्षा के लिए उज्‍जैन के पड़ोसी जिलों को भी कार्य योजना में शामिल किया जाए।    

कांस्य पदक विजेता भारतीय टीम में राज्य शूटिंग (शॉटगन) अकादमी की कु. मानसी

भोपाल वर्ल्ड यूनिवर्सिटी शूटिंग चौम्पियनशिप 9 से 13 नवंबर 2024 का आयोजन दिल्ली में किया गया। इस चौम्पियनशिप के स्कीट इवेन्ट में भारत को कांस्य पदक प्राप्त हुआ। कांस्य पदक प्राप्त करने वाली 3 सदस्यीय भारतीय टीम में म.प्र. राज्य शूटिंग (शॉटगन) अकादमी की खिलाड़ी कु. मानसी रघुवंशी और कु. वंशिका तिवारी शामिल थी। तीसरी खिलाड़ी कु. यशस्वनी राठौर राजस्थान की खिलाड़ी है। प्रतियोगिता का स्वर्ण पदक इटली की टीम को और रजत पदक स्लोवाकिया की टीम को मिला। खेल एवं युवा कल्याण मंत्री विश्वास कैलाश सारंग ने चैम्पियनशिप में कांस्य पदक प्राप्त करने वाली भारतीय टीम को शुभकामनाएं दी है। म.प्र. राज्य शूटिंग अकादमी के कुल 04 खिलाड़ियों ने विश्व यूनिवर्सिटी गेम्स 2024 में प्रतिभागिता की थी। सभी खिलाड़ियों ने पदक अर्जित किये है। यह विश्व शूटिंग चौम्पियनशिप में म.प्र.राज्य शूटिंग अकादमी के खिलाड़ियों का यह चौथा पदक है। प्रतियोगिता में 4-4 पदक अर्जित करने पर खेल मंत्री सारंग ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुये कहा कि यह परिणाम विभाग द्वारा दिये जा रहे खिलाड़ियों को प्रोत्साहन और उनकी कड़ी मेहनत का प्रतिफल है। उन्होंने उम्मीद जताई हमारे खिलाड़ी इसी तरह विश्व स्तर पर प्रदेश और देश को गौरवान्वित करते रहेंगें। विश्व यूनिवर्सिटी गेम्स में मध्यप्रदेश राज्य शूटिंग अकादमी के खिलाड़ियों द्वारा 04 पदक प्राप्त किये गये। ऐश्वर्य प्रताप सिंह ने 50 मी 3 पोजीशन राईफल इवेन्ट की व्यक्तिगत स्पर्धा में रजत पदक और टीम इवेन्ट स्वर्ण पदक, कु. नीरू ढांडा ने महिला स्कीट व्यक्तिगत इवेन्ट में रजत पदक तथा कु. मानसी एवं वंशिका ने महिला स्कीट टीम स्पर्धा में कांस्य पदक प्राप्त किया। खेल अकादमी के खिलाड़ियों ने प्रतियोगिता में 1 स्वर्ण, 2 रजत और 1 कांस्य पदक सहित कुल 4 पदक प्राप्त किये।  

महेश्वर में अहिल्या बाई की 300वीं जन्म जयंती पर 15 नवम्बर से 17 नवम्बर तक निमाड़ उत्सव का आयोजन

भोपाल मध्यप्रदेश का ऐतिहासिक एवं गौरवशाली प्रसिद्ध पर्यटन स्थल महेश्वर में लोकमाता अहिल्या बाई की 300वीं जन्म जयंती पर कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर 15 नवम्बर से 17 नवम्बर तक निमाड़ उत्सव का आयोजन किया जा रहा है। आयोजन को भव्य बनाने एवं इसमें अधिक से अधिक लोगों की सहभागिता सुनिश्चित करने के लिए सभी आवश्यक तैयारियां की जा रही है। तीन दिवसीय निमाड़ उत्सव के दौरान प्रतिदिन सांय 07 बजे से सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। प्रतिदिन प्रातः 8:30 बजे से नर्मदा रिसोर्ट सभागार में संगोष्ठी का आयोजन होगा। तीन दिवसीय निमाड़ उत्सव का शुभारंभ 15 नवंबर को उज्जैन के दिनेश शर्मा एवं सुप्रसिद्ध पार्श्व गायक सुदेश भोसले द्वारा मां नर्मदा की सांगीतिक आरती के साथ होगा। इस दौरान सांयकाल में सुगम संगीत की प्रस्तुति मुम्बई के सुप्रसिद्ध पार्श्व गायक सुदेश भोसले एवं उनकी साथियों द्वारा दी जाएगी। दूसरे दिन 16 नवंबर को सायं 7 बजे निमाड़ गायन अंतर्गत लोककण्ठ की प्रस्तुति मनीषा शास्त्री, राखी बांके, सोनाली ढाकसे, विकास शुक्ला एवं साथी कलाकारों द्वारा दी जाएगी। गणगौर नृत्य की प्रस्तुति खण्डवा की साधना उपाध्याय एवं साथियों द्वारा, बैगा जनजाति के करमा नृत्य की प्रस्तुति डिण्डोरी के दयाराम एवं साथियों द्वारा, छाऊ नृत्य की प्रस्तुति रांची की सृष्टिघर महतो एवं साथी कलाकारों द्वारा, भांगड़ा और मलवाई गिद्दा नृत्य की प्रस्तुति पटियाला के मनेन्द्र सिंह एवं साथी कलाकारों द्वारा और गोटीपुआ नृत्य की प्रस्तुति उड़ीसा की चन्द्रमणि प्रधान व साथी कलाकारों द्वारा दी जाएगी। इसी प्रकार 17 नवंबर को काठी नृत्य की प्रस्तुति हरसूद के रामदास साकल्ले एवं साथियों द्वारा, गुटुमबाजा नृत्य की प्रस्तुति डिण्डोरी के लेखपाल धुर्वे एवं साथियों द्वारा दी जाएगी। इसके बाद मेरठ के हरिओम पंवार, इंदौर के मुकेश भोलवा, दिल्ली के शंभु शिखर, इंदौर के श्याम सुंदर पलोड, खण्डवा के डॉ. श्रीराम परिहार, महेश्वर के विजेय शितांशु, हरिश दुबे, विष्णु फागना, गोगावां के जगदीश जोशिला, पंधाना के विरेन्द्र चौरे, सनावद के दीपक पगारे, खरगोन के नरेन्द्र जोशी, खलघाट के विजय शर्मा द्वारा काव्यपाठ किया जाएगा। निमाड़ उत्सव के दौरान होगी विभिन्न खेल प्रतियोगिताएं तीन दिनी निमाड़ उत्सव के दौरान विभिन्न प्रकार की खेल गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा इसमें 15 नवंबर को प्रातः 8 बजे से उत्कृष्ट विद्यालय महेश्वर से अहिल्या घाट तक रैली का निकलेगी। इसके साथ ही प्रातः 9 बजे उत्कृष्ट विद्यालय महेश्वर में बालक वर्ग के लिए कबड्डी प्रतियोगिता, दोपहर 3 बजे से देवी अहिल्या घाट पर नौका सज्जा प्रतियोगिता, सांय 6 बजे से महिलाओं के लिए आत्मरक्षा का प्रदर्शन किया जाएगा। वहीं 16 नवंबर को प्रातः 10 बजे से उत्कृष्ट विद्यालय महेश्वर में बालक एवं बालिका वर्ग के लिए कुश्ती प्रतियोगिता एवं दोपहर 12 बजे से देवी अहिल्या घाट पर मेहंदी प्रतियोगिता होगी। तीसरे दिन 17 नवंबर को प्रातः 9 बजे से उत्कृष्ट विद्यालय महेश्वर में बालिका वर्ग के लिए कबड्डी एवं दोपहर 2 बजे से रांगोली प्रतियोगिता का आयोजन होगा।  

यात्रियों में मचा हड़कंप, छत्तीसगढ़-रायपुर में नागपुर से कोलकाता जा रही फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग

रायपुर. छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है. जहां नागपुर से कोलकाता जा रही एक फ्लाइट का इमरजेंसी लैंडिंग कराया गया है. जानकारी के मुताबिक, फ्लाइट में बम मिलने की सूचना के बाद  विमान को रायपुर एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई. रायपुर एयरपोर्ट पर  विमान खड़ा है. जिसकी जांच की जा रही है. दरअसल, इंडिगो की फ्लाइट नागपुर से कोलकाता जा रही थी. इस बीच फ्लाइट में बम की सूचना मिली है. जिसके बाद  आनन-फानन में इंडिगो की फ्लाइट को रायपुर में इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई है. जिसके बाद यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला गया है. विमान को तुरंत खाली करवा के साथ एयरपोर्ट पर सुरक्षा व्यवस्था को कड़ी कर दिया गया है. फिलहाल बम निरोधक दस्ते को बुलाया गया है. जो फ्लाइट की जांच कर रहे हैं. जानकारी के मुताबिक, नागपुर से कोलकत्ता जा रही इंडिगो की फ्लाइट 6E812 सुबह 07:17 बजे उड़ान भरी थी. विमान में कुल 187 यात्री और 06 पैसेंजर सवार थे. सीआईएसएफ और रायपुर पुलिस की टीम एयरक्राफ्ट की जांच कर रही है. उतारे गए यात्रियों की फिर से सुरक्षा जांच हुई. कुछ यात्री इसमें विदेश जाने वाले हैं. जिन्हें  दूसरी फ्लाइट से भेजने की तैयारी की जा रही है. सुरक्षा को लेकर जांच जारी बम मिलने की सचूना के बाद अधिकारियों में हड़कंप मच गया. आनन-फानन में इंडिगो की फ्लाईट की रायपुर में इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई. विमान से सभी यात्रियों को सुरक्षित उतारा गया. इसके बाद सभी यात्रियों को इंट्री गेट के पास भीतर लॉज में लाया गया. फ्लाइट में बम की धमकी मिलने के बाद सुरक्षा कारणों से यात्रियों इमरजेंसी लैंडिग करवाया गया. इस घटना के बाद रायपुर एयरपोर्ट पर कुछ समय के लिए उड़ानें प्रभावित हुईं. फिलहाल सुरक्षा को लेकर फ्लाइट की जांच जारी है. रायपुर के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक  कीर्तन राठौर ने जानकारी देते हुए बताया कि, नागपुर से कोलकाता जा रहे विमान को बम की धमकी के बाद रायपुर एयरपोर्ट पर आपातकालीन लैंडिंग करानी पड़ी. विमान की एयरपोर्ट पर जांच की जा रही है. जांच करने के बाद  फ्लाइट को रायपुर एयरपोर्ट से रवाना किया जाएगा. फिलहाल बम मिलने की सूचना किस माध्यम से मिली है इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी सामने नहीं आई है. 

पंच महाआरती, दीप दान के साथ भजन और सांस्कृतिक संध्या का हुआ आयोजन संत-महात्माओं ने की सहभागिता

भोपाल देव उठनी एकादशी के पावन पर्व पर मां नर्मदा की उद्गम स्थली पवित्र नगरी अमरकंटक में संत मण्डल द्वारा 11 हजार दीपदान, पंच महाआरती, भजन संध्या सहित सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। अमरकंटक के इतिहास में संत मंडल के नेतृत्व एवं जन-सहभागिता से आध्यात्मिक, धार्मिक, सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन भव्य एवं मंत्रमुग्ध करने वाला था। कलेक्टर हर्षल पंचोली सपत्नीक आयोजन में मुख्य यजमान के रुप में शामिल हुए। कार्यक्रम में अमरकंटक, पेण्ड्रा, राजेन्द्रग्राम, अनूपपुर,कोतमा, बिजुरी, डिण्डोरी, बुढार, शहडोल के लोगों ने भी बढ चढ कर हिस्सा लिया। देवउठनी एकादशी- तुलसी विवाह अवसर पर अमरकंटक संत मण्डल द्वारा नर्मदा उद्गम के रामघाट के दक्षिण तट पर 11 हजार दीप प्रज्ज्वलित किए गए। श्रद्धालुओं द्वारा रामघाट को रंगोली,पुष्पमाला,रंगीन बिजली की लाईट से सजावट कर कार्यक्रम को अत्यंत मनोहारी बनाया गया था। शायं 5 बजे से शुरु हुआ कार्यक्रम रात्रि 9 बजे तक चला। दीपदान और पंच आरती से पूर्व भजन कीर्तन , वैदिक मंत्रोच्चारण कर नर्मदाष्टक से नर्मदा मैया की विधिवत पूजा-अर्चना की गयी। मृत्युंजय आश्रम के वेदपाठी शिष्यों द्वारा सस्वर पाठ किया गया। इसके पश्चात नर्मदा तट के रामघाट पर 11 हजार दीप प्रज्ज्वलन के साथ दीपदान करते हुए काशी के आचार्यों द्वारा पंच महाआरती की गयी। सांस्कृतिक आयोजन से मंत्र मुग्ध हुए लोग अमरकंटक संत मंडल के द्वारा आयोजित दीपोत्सव कार्यक्रम में मां कल्याणिका पब्लिक स्कूल पेंड्रा रोड, कल्याणिका केन्द्रीय शिक्षा निकेतन विद्यालय अमरकंटक, सरस्वती शिशु उच्च माध्यमिक विद्यालय अमरकंटक एवं शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय अमरकंटक के छात्र-छात्राओं ने कला का प्रदर्शन कर लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। आकर्षक प्रस्तुति देने वाले छात्र-छात्राओं को प्रशस्ति-पत्र प्रदान कर पुरस्कृत किया। दस सदस्यीय प्रशिक्षु आईएएस दल ने किया अवलोकन जिले में दस सदस्यीय प्रशिक्षु आईएएस दल भ्रमण पर है। नर्मदा तट पर आयोजित दीपदान-पंच आरती कार्यक्रम में प्रशिक्षु आईएएस दल भी शामिल हुए। प्रशिक्षु आईएएस अधिकारियों ने श्रद्धाभाव से कार्यक्रम में सहभागिता निभाई। कलेक्टर पंचोली ने कहा कि सभी के सहयोग से ऐतिहासिक कार्यक्रम हुआ है। इसे प्रतिवर्ष सभी के सहयोग से मनाया जायेगा। नर्मदा स्वच्छता का दिया संदेश दीपदान महोत्सव के पूर्व संत मंडल के पूज्य संतों ने नर्मदा जी में स्वच्छता अभियान चलाया। संतों द्वारा नर्मदा जी में उतर कर लगभग तीन घंटे श्रमदान कर नदी और घाट की सफाई की और स्वच्छता का संदेश दिया गया।  

इस्कॉन ने “मूल्य आधारित शिक्षा प्रतियोगिता” की आयोजित

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि गीता महोत्सव हमारे महान सांस्कृतिक और आध्यात्मिक धरोहर का उत्सव है। यह एक अद्भुत अवसर है कि हम श्रीमद्भागवत गीता के अमूल्य ज्ञान और प्रेरणा को अपने जीवन में आत्मसात करें। देश में पहली बार गीता पर आधारित विशेष प्रतियोगिता का आयोजन मध्यप्रदेश में होने जा रहा है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा इस्कॉन के सहयोग से आयोजित “मूल्य आधारित शिक्षा प्रतियोगिता” की जा रही है। यह विद्यार्थियों को गीता की अमूल्य शिक्षाओं और जीवन मूल्यों को गहराई से समझने और उन्हें अपने जीवन में उतारने का अद्भुत अद्भुत अवसर प्रदान करेगा। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि श्रीमद्भगवद्गीता केवल एक धार्मिक ग्रंथ नहीं, बल्कि जीवन जीने की महान कला सिखाने वाला मार्गदर्शन है। इसमें निहित ज्ञान से जीवन के हर क्षेत्र में सफलता प्राप्त कर सकते हैं। यह प्रतियोगिता न केवल विद्यार्थियों के बौद्धिक विकास में सहायक होगी, बल्कि धैर्य, आत्म-नियंत्रण और सही निर्णय लेने की क्षमता भी प्रदान करेगी। यह प्रतियोगिता गीता के गहन संदेशों को आत्मसात करने और जीवन को नई दिशा देने में स्कूली बच्चों को मदद करेगा। विद्यार्थियों की भागीदारी इस आयोजन को सफल बनाकर एक नई सोच और दृष्टिकोण से परिचित कराएगी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने आशा की है कि विद्यार्थी अपने माता-पिता और शिक्षकों के प्रोत्साहन से इस प्रतियोगिता में शामिल होकर इसे अविस्मरणीय बनायेंगे। उन्होंने सभी विद्यार्थियों के उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएँ दी है।  

विभिन्न देशों के तकनीकी विशेषज्ञों ने जानी ग्लोबल स्किल्स पार्क की विशेषता

भोपाल विभिन्न देशों के तकनीकी विशेषज्ञों ने संत शिरोमणि रविदास ग्लोबल स्किल्स पार्क भोपाल मे देखा हुनर को तराशना। ग्लोबल स्किल्स पार्क केवल देश मे ही नहीं विदेशों मे भी स्किल्स के क्षेत्र मे आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। अंतर्राष्ट्रीय स्तर का यह संस्थान देश के युवाओं को उद्योगों की मांग के अनुरूप अत्याधुनिक मशीनों में अंतर्राष्ट्रीय स्तर का प्रशिक्षण प्रदान कर रहा है। फिलीपिंस, थाईलैंड,पापुआ न्यू गिनी, नेपाल, श्रीलंका, म्यांमार,मंगोलिया, मालदीव, भूटान के राजनयिकों ने ग्लोबल स्किल्स पार्क का भ्रमण कर यहाँ पर संचालित हो रहे 9 एडवांस्ड कोर्सेज की लैब्स को देखा और इसको सराहा। यहां से प्रशिक्षित हर छात्र रोजगारोन्मुख हो रहा है। उन्होंने यहाँ कि पेड़गोजी एवं ट्रेनिंग को समझा और उनके देश के युवाओं को ग्लोबल स्किल्स पार्क की तर्ज पर किस प्रकार प्रशिक्षण दे सकते हैं, उस पर चर्चा की। वरिष्ठ संचालक श्री शमीमउद्दीन ने ग्लोबल स्किल्स पार्क में आने के लिए आभार व्यक्त किया।  

तिलक वर्मा की बदौलत भारत का विजय ‘तिलक’, T20I में बने कई रिकॉर्ड

सेंचुरियन सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में भारतीय टीम ने धमाल कर दिया है. टीम ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ 4 मैचों की टी20 सीरीज के तीसरे मैच में 11 रनों से शानदार जीत दर्ज की. यह मुकाबला  सेंचुरियन के सुपरस्पोर्ट पार्क स्टेडियम में खेला गया. मुकाबले में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम ने 220 रनों का टारगेट दिया. तिलक वर्मा ने तूफानी अंदाज में शतक जमाया. जवाब में अफ्रीकी टीम ने 7 विकेट गंवाकर 208 रन ही बना सकी और मैच गंवा दिया. इस तरह भारतीय टीम ने सीरीज में 2-1 से बढ़त बना ली है. अब आखिरी मुकाबला शुक्रवार (15 नवंबर) को जोहानिसबर्ग में खेला जाएगा. जानसेन ने 16 गेंदों पर जमाई फास्टेस्ट फिफ्टी अफ्रीका के लिए मार्को जानसेन ने 17 गेंदों पर सबसे ज्यादा 54 रनों की पारी खेली. जानसेन 16 गेंदों पर सबसे तेज फिफ्टी लगाने वाले अफ्रीका के दूसरे क्रिकेटर बन गए हैं. अफ्रीका के लिए सबसे तेज फिफ्टी क्विंटन डिकॉक ने 15 गेंदों पर जमाई थी. यह फिफ्टी वेस्टइंडीज के खिलाफ मार्च 2023 में सेंचुरियन में ही आई थी. मौजूदा मैच में हेनरिक क्लासेन ने 22 गेंदों पर 41 रन बनाए. भारतीय टीम की ओर से सभी ने दमदार गेंदबाजी की. अर्शदीप सिंह ने 3 और वरुण चक्रवर्ती ने 2 विकेट लिए. जबकि हार्दिक पंड्या और अक्षर पटेल ने 1-1 सफलता हासिल की. वरुण ने 4 ओवर में 54 और पंड्या ने 50 रन लुटाए. तिलक ने शतक जड़कर रच दिया इतिहास मैच में भारतीय टीम की शुरुआत बेहद खराब रही थी. टीम ने मैच की दूसरी बॉल पर पहला विकेट गंवाया था. संजू सैमसन बगैर खाता खोले आउट हुए. इसके बाद अभिषेक शर्मा और तिलक वर्मा ने टीम को संभाला और 52 गेंदों पर 107 रनों की दमदार पार्टनरशिप कर टीम को मुश्किल से निकाला. अभिषेक ने 24 गेंदों पर फिफ्टी जमाई. वो ठीक अगली बॉल पर 50 रन बनाकर केशव महाराज का शिकार बने. इसके बाद तिलक वर्मा ने 32 गेंदों पर फिफ्टी जमाई. फिर तिलक ने गैर बदला और धांसू अंदाज में बैटिंग करते हुए अपने इंटरनेशनल करियर का पहला शतक भी जमा दिया. उन्होंने यह सेंचुरी 51 गेंदों पर जमाई. तिलक टी20 में शतक जड़ने वाले सबसे युवा प्लेयर बन गए हैं. 22 साल के तिलक ने 56 गेंदों पर नाबाद 107 रनों की पारी खेली. अपनी पारी में उन्होंने 7 छक्के और 8 चौके जड़े. डेब्यू मैच खेल रहे रमनदीप सिंह 6 गेंदों पर 15 रन बनाकर रनआउट हुए. इसके बदौलत भारतीय टीम ने 6 विकेट पर 219 रन बनाए. अफ्रीका के लिए केशव महाराज और एंडिले सिमेलाने ने 2-2 विकेट लिए. वहीं अफ्रीका के लिए मार्को जानसेन ने 17 गेंदों पर सबसे ज्यादा 54 रनों की पारी खेली. जानसेन 16 गेंदों पर सबसे तेज फिफ्टी लगाने वाले अफ्रीका के दूसरे क्रिकेटर बन गए हैं. अफ्रीका के लिए सबसे तेज फिफ्टी क्विंटन डिकॉक ने 15 गेंदों पर जमाई थी. यह फिफ्टी वेस्टइंडीज के खिलाफ मार्च 2023 में सेंचुरियन में ही आई थी. मौजूदा मैच में हेनरिक क्लासेन ने 22 गेंदों पर 41 रन बनाए. भारतीय टीम की ओर से अर्शदीप सिंह ने 3 और वरुण चक्रवर्ती ने 2 विकेट लिए. जबकि हार्दिक पंड्या और अक्षर पटेल ने 1-1 सफलता हासिल की. वरुण ने 4 ओवर में 54 तो पंड्या ने 50 रन लुटवा दिए.  ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ तिलक ने अपनी इस पारी को लेकर कहा कि वह काफी समय से शतक का इंतजार कर रहे थे. उन्होंने कहा- इंजरी से वापसी करने के बाद यह यह शानदार अहसास है. उन्होंने विकेट डबल पेस वाला था और शुरुआत में चुनौतीपूर्ण था. हालांकि कुछ समय बाद यह ठीक हो गया.  भारत के लिए टी20 इंटरनेशनल शतक बनाने वाले सबसे युवा खिलाड़ी  यशस्वी जायसवाल – 21 वर्ष, 279 दिन, एश‍ियन गेम्स, 2023 में नेपाल के विरुद्ध तिलक वर्मा – 22 वर्ष, 2024 में सेंचुरियन में दक्षिण अफ्रीका के विरुद्ध शुभमन गिल – 23 वर्ष, 146 दिन, 2023 में अहमदाबाद में न्यूजीलैंड के विरुद्ध सुरेश रैना – 23 वर्ष, 156 दिन, साउथ अफ्रीका के विरुद्ध वेस्टइंडीज में 2010 में साउथ अफ्रीका के लिए सबसे तेज टी20आई अर्धशतक (गेंदों का सामना) 15 क्विंटन डी कॉक बनाम वेस्टइंडीज सेंचुरियन 2023 16 मार्को जानसेन बनाम भारत सेंचुरियन 2024 17 क्विंटन डी कॉक बनाम इंग्लैंड डरबन 2020 19 ट्रिस्टन स्टब्स बनाम इंग्लैंड ब्रिस्टल 2022 भारत के खिलाफ सबसे तेज टी20आई अर्धशतक (गेंदों का सामना) 16 मार्को जानसेन सेंचुरियन 2024 19 कैमरून ग्रीन हैदराबाद 2022 20 जॉनसन चार्ल्स लॉडरहिल 2016 20 दासुन शनाका पुणे 2023 द्विपक्षीय टी20आई सीरीज में भारत के लिए सबसे ज़्यादा विकेट 10 वरुण चक्रवर्ती बनाम साउथ अफ्रीका 2024 (3*) 9 रव‍िचंद्रन अश्विन बनाम श्रीलंका 2016 (3 मैच) 9 रवि बिश्नोई बनाम ऑस्ट्रेलिया 2023 (5)

जनजातीय गौरव दिवस: प्रधानमंत्री मोदी वर्चुअली होंगे शामिल मुख्यमंत्री साय होंगे कार्यक्रम के मुख्य अतिथि

रायपुर स्वतंत्रता संग्राम सेनानी भगवान बिरसा मुंडा की जयंती-जनजातीय गौरव दिवस पर राजधानी रायपुर स्थित साइंस कॉलेज मैदान में 14 और 15 नवंबर को दो दिवसीय राज्य स्तरीय भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी इस मौके पर जमुई बिहार से छत्तीसगढ़ के कार्यक्रम में वर्चुअली रूप से जुड़ेगे। श्री मोदी इस इस दौरान  पीएम जनमन योजना के तहत् लाभान्वित हितग्राहीयों कि चर्चा भी करेंगे। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय 15 नवंबर को दोपहर 10.30 बजे से शुरू हो रहे कार्यक्रम के मुख्य अतिथि होंगे। आदिमजाति तथा अनुसूचित जाति विकास मंत्री श्री रामविचार नेताम कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे। विशिष्ट अतिथि के रूप में नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत विधायकगण सर्व श्री राजेश मूणत, पुरन्दर मिश्रा, मोतीलाल साहू, अनुज शर्मा, और इन्द्रकुमार साहू सहित सभी सांसदगण, विधायकगण, निगम मण्डल एवं आयोग तथा जिला पंचायत के अध्यक्ष शामिल होंगे।  

राज्य स्तरीय मोगली उत्सव

राज्य स्तरीय मोगली उत्सव जंगल सफारी भ्रमण और वन्य जीवों को देखकर बच्चे हुए खुश भोपाल पेंच नेशनल पार्क सिवनी में राज्य स्तरीय मोगली उत्सव के दूसरे दिन स्कूल के बच्चों ने जंगल सफारी के दौरान वन का भ्रमण किया और वन्य जीवों को देखा। उनके साथ वन विभाग के गाइड और शिक्षक भी साथ थे। स्कूल शिक्षा विभाग प्रतिवर्ष वन विभाग के साथ मिलकर मोगली उत्सव का आयोजन करता है। बच्चों के सर्वांगीण विकास, वन, पर्यावरण, वन्य-जीव संरक्षण की जानकारी बच्चों को देना इस कार्यक्रम का उद्देश्य है। मोगली उत्सव में बच्चों की चित्रकला, प्रश्न-मंच और सांस्कृतिक क्षेत्र से जुड़ी गतिविधियाँ भी करायी जाती हैं। शुभारंभ समारोह मोगली उत्सव का शुभारंभ सोमवार को हुआ। सिवनी विधायक दिनेश राय ने प्रात: 5 बजे हरी झण्डी दिखाकर प्रदेश के सभी जिलों से आये मोगली मित्र बच्चों को सफारी के लिये रवाना किया। समारोह में 242 बच्चे, 58 शिक्षक और 12 स्वयंसेवी कार्यकर्ता सहभागिता कर रहे हैं। बच्चों को इस दौरान जैव-विविधता की भी जानकारी दी गयी। पुरस्कृत होंगे बच्चे विभिन्न प्रतियोगिता में शामिल होने वाले बच्चे श्रेष्ठ प्रदर्शन के लिये पुरस्कृत किये जायेंगे। प्रदेश में मोगली उत्सव की शुरूआत शाला स्तर, विकासखण्ड स्तर और जिला स्तर पर होती है। कार्यक्रम में 55 जिलों से आये विद्यार्थी एवं शिक्षक अपनी सक्रिय सहभागिता कर रहे हैं। मोगली उत्सव में राज्य जैव-विविधता बोर्ड, पर्यावरण नियोजन समन्वय एवं संगठन (एप्को), स्काउट गाइड और मध्यप्रदेश पाठ्य-पुस्तक निगम आयोजन में मदद करते हैं। पर्यावरण क्विज प्रतियोगिता एवं मिशन लाइफ आधारित लघु प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। कनिष्ठ वर्ग एवं वरिष्ठ वर्ग के विद्यार्थियों एवं शिक्षकों की लिखित परीक्षा का आयोजन किया गया, जिसमें प्रथम 5 जिलों के 2-2 प्रतिभागियों का चयन किया गया। चयनित विद्यार्थियों एवं शिक्षकों के लिये मल्टी-मीडिया क्विज का आयोजन भी किया गया, जिसमें पर्यावरण संरक्षण, जलवायु परिवर्तन, ओजोन संरक्षण, प्रदूषण जैसे महत्वपूर्ण विषय पर रोचक प्रश्नों के माध्यम से विद्यार्थियों ने अपनी सहभागिता दी। सभी विजयी विद्यार्थियों को एप्को भोपाल द्वारा ऊर्जा दक्ष सोलर उत्पाद, जिसमें सोलर लालटेन, लैम्प एवं टेबल लैम्प, सोलर पैनल चार्जिंग दिये गये। जनजाति समुदाय द्वारा निर्मित उत्पादों को बढ़ावा देने के लिये पुरस्कार और प्रमाण-पत्र दिये गये।  

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88