LATEST NEWS

समय पर मिलिंग करने वाले मिलर्स को करेंगे प्रोत्साहित, लेकिन गुणवत्ता में कोई समझौता नहीं

भोपाल अच्छी एवं समय पर मिलिंग करने वाले‍मिलर्स को प्रोत्साहित किया जायेगा, साथ ही गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं किया जायेगा। गुणवत्ता के लिये जहां जरूरी होगा, वहां सख्ती भी की जायेगी। मिलर्स नीति के संबंध में आपके द्वारा दिये गये सुझावों पर सकारात्मक रूप से विचार करेंगे। खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री श्री गोविन्द सिंह राजपूत ने यह बात खरीफ विपणन वर्ष 2024-25 की प्रस्तावित मिलिंग नीति के संबंध में मिलर्स से चर्चा के दौरान कही। मंत्री श्री राजपूत ने कहा कि मिलर्स की सुविधा के लिये वेयर हाउस, नॉन एवं खाद्य संचालनालय में नोडल अधिकारी बनाये जायेंगे। हमारी पूरी टीम आपका पूरा सहयोग करेगी। मिलर्स साफ-सफाई पर विशेष ध्यान दें। खाद्य मंत्री श्री राजपूत ने बताया कि इस वर्ष उपार्जन का कार्य नोडल एजेंसी नागरिक आपूर्ति निगम के साथ-साथ एनसीसीएफ एवं केन्‍द्रीय भण्‍डारण के द्वारा भी किया जाएगा। किसानों की सुविधा एवं अन्‍य समस्‍याओं के निराकरण के लिए तथा समन्‍वय के लिए मिलिंग नीति 2024-25 का प्रारूप खाद्य आयुक्त के देखरेख में तैयार किया जाएगा। इसके अलावा खाद्य आयुक्‍त समय सीमा में मिलिंग कार्य कराने की समस्‍त कार्रवाई अपनी निगरानी में पूर्ण करायेगें। उपार्जन केन्द्र में रखा जायेगा मॉयश्चर मीटर खाद्य मंत्री श्री राजपूत ने कहा कि उपार्जन केन्द्रों में धान की नमी चेक करने के लिये मॉयश्चर मीटर रखा जायेगा। नमी चेक करने के बाद ही एफएक्यू के आधार पर धान की खरीदी की जायेगी। उन्होंने कहा कि मिलर्स उपार्जन केन्द्र से सीधे धान उठायें। इससे परिवहन एवं भण्डारण व्यय में कमी आयेगी। मिलर्स के लंबित भुगतान एवं अपग्रेडेशन राशि के संबंध में जल्द काईवाई की जायेगी। बैठक में खाद्य आयुक्‍त श्री सिबी चक्रवर्ती ने बताया कि इस वर्ष गत वर्षो से दोगुनी मात्रा से अधिक मात्रा में चावल का परिदान भारतीय खाद्य निगम को किया जाना है। भारतीय खाद्य निगम को नियत समय सीमा में चावल का परिदान के लिये विभाग के पोर्टल पर पंजी‍कृत मिलर्स को उनकी मिलिंग क्षमता के अनुसार चावल परिदान की जानकारी दर्ज करनी होगी। इस आधार पर ही मिलर्स के लिये भारतीय खाद्य निगम में चावल परिदान की कार्य योजना तैयार की जाऐगी। एमडी नागरिक एवं आपूर्ति निगम पी.एन. यादव ने प्रस्तावित नीति 2024-25 के प्रावधानों के बारे में जानकारी दी। प्रस्तावित नीति के संबंध में मिलर्स ने महत्वपूर्ण सुझाव दिये। इस दौरान प्रमुख सचिव खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण श्रीमती रश्मि अरूण शमी, अन्य अधिकारी तथा मिलर्स एसोसिएशन के प्रतिनिधि उपस्थित थे।

राज्यमंत्री श्रीमती गौर ने आवश्यक दस्तावेज सौप श्री सिद्धम को किया जापान रवाना

भोपाल पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्रीमती कृष्णा गौर ने रतलाम शहर निवासी श्री सिद्धम पाल को बीजा आदि आवश्यक दस्वातेज सौपकर जापान के यामागुची शहर के लिए रवाना किया। श्री सिद्धम पाल का जापान के यामागुची शहर की एक कम्पनी में चयन हुआ है। सिद्धम पाल ने भारत सरकार और जापान सरकार के बीच रोजगार के लिए हुए समझौते के आधार पर तैयार टेक्निकल इंटर्न ट्रेनिंग प्रोग्राम (टीआईटीपी) में चयनित होकर जापान की यामागुची नौकरी प्राप्त की है। सिद्धम पाल 18 नवम्बर 2024 को नई दिल्ली से यामागुची जापान के लिए रवाना होंगे। राज्यमंत्री श्रीमती गौर ने कहा है कि प्रदेश के पिछड़ा वर्ग के युवाओं को विदेश में रोजगार उपलब्ध कराने की योजना के अंतर्गत रतलाम शहर के श्री सिद्धम पाल को जापान भेजा जा रहा है। प्रदेश के पिछड़ा वर्ग के युवक-युवतियों को रोजगार दिलाने का प्रयास पिछड़ा वर्ग द्वारा जारी रहेगा। संचालक, राज्य स्तरीय रोजगार एवं प्रशिक्षण केन्द्र पिछड़ा वर्ग डॉ. देवेश मिश्रा और अन्य अधिकारी इस अवसर पर उपस्थित थे।  

झारखंड विधानसभा के लिए पहले चरण के मतदान के बाद ही यह तय हो गया है कि राज्य में भाजपा की सरकार बन रही है: अमित शाह

गिरिडीह केंद्रीय गृह और सहकारिता मंत्री अमित शाह ने गुरुवार को दावा किया कि झारखंड विधानसभा के लिए पहले चरण के मतदान के बाद ही यह तय हो गया है कि राज्य में भाजपा की सरकार बन रही है। गिरिडीह में भाजपा के प्रत्याशी निर्भय शाहाबादी के पक्ष में आयोजित चुनावी सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि पहले चरण के चुनाव में ही झामुमो-कांग्रेस का राज्य में सूपड़ा साफ हो गया है। जनता ने भाजपा-एनडीए के प्रत्याशियों को भरपूर समर्थन दिया है। केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा कि झारखंड हमेशा से ऊर्जा का केंद्र रहा है। पूरे देश में यह सबसे समृद्ध राज्य है। इसके नीचे इतना खनिज और कोयला पड़ा है कि पूरे देश को ऊर्जा देने काम कर सकता है। झारखंड समृद्ध है, पर झारखंड गरीब है। आप यहां निर्भय शाहाबादी को जिताइए। इसके बाद यहां के युवाओं को पलायन के लिए विवश नहीं होना पड़ेगा। हम यहां नए कल-कारखाने लगाएंगे। झारखंड में बांग्लादेशी घुसपैठ का मुद्दा उठाते हुए शाह ने कहा कि हेमंत सरकार का ध्यान यहां घुसपैठियों को बसाने पर है। ये घुसपैठियां झारखंड में आते हैं और झारखंडी बेटियों से शादी करके उनकी जमीन हड़प लेते हैं। आप बीजेपी की सरकार बनाइए, यहां सिर्फ घुसपैठिए ही नहीं बल्कि परिंदा भी पर नहीं मार सकता। मैं घुसपैठियों से कहना चाहता हूं कि हेमंत सरकार का समय खत्म हो गया है और आपका भी। हम एक-एक करके सभी घुसपैठियों को बाहर निकालेंगे। हम ऐसा कानून लाएंगे कि घुसपैठियों को लूटी गई सारी जमीन वापस करनी होगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी कश्मीर में अनुच्छेद-370 वापस लाना चाहती है, लेकिन राहुल गांधी को बता देना चाहता हूं कि उनकी चार पीढ़ियां भी अनुच्छेद-370 को वापस नहीं ला सकती हैं। जब यूपीए 10 साल सत्ता में थी, तो हर दूसरे दिन आतंकवादी हमला करते थे। लेकिन, जब आपने मोदी जी की सरकार बनाई, तो उरी और पुलवामा में उन्होंने ऐसी ही कोशिश की, जिसका हमने चुन-चुन कर बदला लिया। झारखंड ने सालों तक नक्सलवाद को झेला है। नक्सलवादियों ने झारखंड को तबाह करने में कोई कसर नहीं छोड़ी। छत्तीसगढ़ में जो नक्सलवाद बचा है 31 मार्च 2026 के पहले उसे भी समाप्त कर देंगे। उन्होंने राहुल गांधी पर तंज करते हुए कहा कि सोनिया गांधी को अपने बेटे को लॉन्च करने का बड़ा शौक है। उन्होंने 20 दफा राहुल नाम का प्लेन लॉन्च किया, पर प्लेन लैंड ही नहीं होता। 20 दफा क्रैश कर गया। 21वीं बार भी उनका प्लेन देवघर में क्रैश होने वाला है। हरियाणा में सूपड़ा साफ। राहुल गांधी का झारखंड में पांच का भी आंकड़ा पार नहीं होने वाला है। राहुल गांधी और हेमंत सोरेन वक्फ कानून बदलने का विरोध कर रहे हैं पर मैं उन्हें बता देना चाहता हूं कि हम संसद में वक्फ कानून बदलने का काम करेंगे।

भोपाल में बनाई जाएगी अत्याधुनिक गौशाला, गायों के उपचार के लिए चिकित्सा वार्ड का भी निर्माण होगा

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में प्रदेश में यह वर्ष (चैत्र माह से फाल्गुन माह तक) गौ-संरक्षण एवं गौ-संवर्धन वर्ष के रूप में मनाया जा रहा है। इसी के अंतर्गत भोपाल के बरखेड़ी अब्दुल्ला क्षेत्र में 10 हजार गायों की क्षमता वाली अत्याधुनिक गौ-शाला के निर्माण की योजना है, जिसका विधिवत भूमि-पूजन मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा शीघ्र किया जाएगा। गौ-शाला लगभग 25 एकड़ क्षेत्र में बनाई जा रही है। इसमें गायों के आधुनिक तरीके से रख-रखाव के साथ ही उनके उपचार के लिए सभी संसाधनों से युक्त चिकित्सा वार्ड का भी निर्माण किया जाएगा। ग्रामीण यांत्रिकी विभाग द्वारा लगभग 15 करोड़ रुपए की लागत की गौ-शाला का निर्माण कार्य कराया जाएगा, नगर निगम एवं पशुपालन विभाग नोडल एजेंसी होंगे। गौ-शाला को स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट और जिला पंचायत द्वारा वित्त-पोषण किया जाएगा। गौ-शाला का संचालन नगर निगम द्वारा किया जाएगा। गौ-शाला का निर्माण तीन चरणों में होगा, जिसमें प्रथम चरण में लगभग 2 हजार पशु क्षमता का निर्माण किया जाएगा। इस अत्याधुनिक गौ-शाला में गायों को भूसा, हरा घास, पशु आहार आदि कन्वेयर बेल्ट के माध्यम से पहुंचाया जाएगा। गौ-शाला में गाय के गोबर एवं मूत्र से विभिन्न सामग्री तैयार की जाएगी और जैविक खाद निर्माण के लिए संयंत्र भी लगाया जाएगा। गौ-शाला में रहने वाले पशुओं एवं सड़कों पर घायल एवं बीमार होने वाले पशुओं के उपचार के लिए चिकित्सा वार्ड भी बनाया जा रहा है।  

प्रदेश में तबादला नीति में हो सकता है बड़ा बदलाव, मंत्रियों को भी मिल सकते हैं अधिकार

भोपाल प्रदेश में दो वर्ष से तबादलों पर लगे प्रतिबंध को सरकार अभी पूरी तरह से नहीं हटाएगी। मंत्रियों को जिले के भीतर और विभाग में सीमित तबादले करने का अधिकार अवश्य दिया जा सकता है। दरअसल, अभी जितने भी तबादले हो रहे हैं, उसके लिए प्रस्ताव मुख्यमंत्री समन्वय में भेजने पड़ रहे हैं। मुख्यमंत्री की व्यस्तता के कारण प्रस्ताव काफी दिनों तक लंबित रह जाते हैं। इसका असर कामकाज पर पड़ रहा है। उधर, मुख्य सचिव अनुराग जैन ने भी तबादले के लिए पहुंची अधिकतर फाइलें वापस लौटा दी हैं। तत्कालीन शिवराज सरकार ने वर्ष 2023 के विधानसभा चुनाव को देखते हुए तबादलों पर प्रतिबंध नहीं हटाया था। चुनाव के बाद मोहन सरकार ने भी इसे जारी रखा। लोकसभा चुनाव के बाद संभावना थी कि कुछ समय के लिए प्रतिबंध हटा दिया जाएगा पर इस बारे में निर्णय लगातार टलता रहा। मंत्रियों ने पिछले दिनों अनौपचारिक चर्चा में मुख्यमंत्री डा.मोहन यादव से तबादला नीति जारी करने की बात कही तो उन्होंने दीपावली के बाद देखने का आश्वासन दिया था। सूत्रों का कहना है कि सामान्य प्रशासन विभाग ने तबादला नीति का प्रारूप तैयार करके रखा है। मुख्यमंत्री की हरी झंडी मिलते ही इसे जारी कर दिया जाएगा। चूंकि, अब परीक्षाओं का समय आ गया है, इसलिए बड़ी संख्या में तबादले करने के पक्ष में कोई नहीं है। उसके बाद भी विभागों में प्रशासनिक व्यवस्था बनाने के लिए मंत्रियों को तबादले करने के कुछ अधिकार दिए जा सकते हैं। विधानसभा सत्र के पहले दिए जा सकते हैं अधिकार लोक निर्माण विभाग के कुछ कार्यपालन यंत्री अगले माह सेवानिवृत्त हो रहे हैं, तो कुछ को एक स्थान पर पदस्थ रहते लंबा समय हो गया है। सांसद और विधायकों ने भी कुछ अधिकारियों के स्थानांतरण के प्रस्ताव मुख्यमंत्री कार्यालय को दिए हैं। इन सभी स्थितियों को देखते हुए मंत्रियों को सीमित संख्या में तबादले करने के अधिकार विधानसभा के शीतकालीन सत्र के पहले दिए जा सकते हैं।

परिवहन विभाग को 2510 करोड़ रूपये का प्राप्त हुआ राजस्व

भोपाल राज्य सरकार के राजस्व संग्रहण में परिवहन विभाग महत्वपूर्ण भूमिका अदा करता है। परिवहन विभाग को इस वर्ष 2024 में अक्टूबर माह तक 2510 करोड़ रूपये का राजस्व प्राप्त हुआ है। विभाग को इस वर्ष 5 हजार 500 करोड़ रूपये के राजस्व संग्रहण का लक्ष्य प्राप्त हुआ है। विभाग ने वर्ष 2023-24 में 4 हजार 605 करोड़ 96 लाख रूपये का राजस्व प्राप्त किया था। विभाग राजस्व संग्रहण में बढ़ोत्तरी के लगातार प्रयास किये जा रहे है। विभाग ने अगले 5 वर्षों में वर्तमान प्राप्त राजस्व को दोगुना करने लगभग 9 हजार 200 करोड़ रूपये का राजस्व प्राप्त करने का लक्ष्य तय किया है। राष्ट्रीय स्तर अवार्ड परिवहन विभाग को विभागीय कार्य में सूचना एवं प्रौद्योगिकी के उत्कृष्ट प्रयोग के लिये राष्ट्रीय स्तर का प्लेटिनम स्कॉच अवार्ड भी प्राप्त हो चुका है। विभाग ने समस्त चालानी कार्यवाही को ई-चालान द्वारा एवं वसूली करें ऑनलाइन बैंकिंग और ई-पैमेंट के माध्यम से शत-प्रतिशत किये जाने का कार्यक्रम तैयार किया है। परिवहन कार्यालयों को ई-ऑफिस में परिवर्तित करने का कार्यक्रम लोक कल्याण एवं आमजन की सुविधा के लिये प्रदेश के समस्त परिवहन कार्यालयों को ई-ऑफिस में परिवर्तित कर उनका उन्नयन किये जाने का कार्यक्रम तैयार किया गया है। इस सुविधा से नागरिकों को दी जाने वाली समस्त सुविधाएँ ऑनलाइन एवं फेसलेस हो जायेगी।  

जवाहर बाल भवन में मना रंगारंग बाल दिवस समारोह

भोपाल जवाहर बाल भवन में 14 नवंबर को बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत कर बाल दिवस मनाया। इस अवसर पर बच्चों के लिये रंगोली एवं पुष्प सज्जा प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें लगभग 60 बच्चों ने भाग लिया। बाल भवन संगीत प्रभाग के बच्चों ने श्री विजय सप्रे के निर्देशन में मनमोहक भजनों की प्रस्तुति दी। नृत्य प्रभाग के बच्चों ने श्रीमती संघमित्रा तायवाड़े के निर्देशन में कालबेलिया नृत्य की प्रस्तुति दी। आधुनिक अभिनय कला प्रभाग के बच्चों ने सुश्री संघरत्ना बनकर के निर्देशन में नाटक ‘रीढ़ की हड्डी’ का मंचन किया। कार्यक्रम के अंत में प्रतियोगिता में विजेता बच्चों को पुरस्कार वितरित किये गये एवं संचालक जवाहर बाल भवन श्रीमती शुभा वर्मा द्वारा बच्चों को बाल दिवस की बधाई दी गई।  

सोपोर में आतंकवादियों के एक सहयोगी की एक करोड़ की संपत्ति जब्त

सोपोर जम्मू-कश्मीर पुलिस ने आतंकी गतिविधियों पर नकेल कसने के लिए सोपोर इलाके में आतंकवादियों के एक सहयोग की एक करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त की है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, पुलिस ने बोमई क्षेत्र के रशीदाबाद में आतंकवादियों के सहयोगी आमिर राशिद लोन पुत्र अब्दुल रशीद लोन के दो मंजिला मकान के साथ उसकी 15 मरला जमीन भी जब्त की है। पुलिस प्रवक्ता ने कहा कि यह जब्ती गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम, 1967 की धारा 25 के प्रावधानों के तहत सक्षम प्राधिकरण से मंजूरी प्राप्त करने के बाद की गई। यह जब्ती एफआईआर संख्या 26/2024, यूए(पी) अधिनियम की धारा 18, 20, 23, 38 और 39, 7/25 शस्त्र अधिनियम के तहत पुलिस स्टेशन बोमई में दर्ज मामले में की गई है। ये कार्रवाई आतंकवाद से लड़ने और नापाक गतिविधियों को संभव बनाने वाली समर्थन संरचनाओं को नष्ट करने की सोपोर पुलिस की प्रतिबद्धता की पुष्टि करती है। संपत्ति की कुर्की आतंकवादी संगठनों और उनके समर्थकों के लिए वित्तीय और रसद सहायता को रोकने के लिए चल रहे प्रयासों का एक हिस्सा है। यह कार्रवाई एक मजबूत संदेश देती है कि कानून प्रवर्तन एजेंसियां, पुलिस जिले की शांति और स्थिरता को कमजोर करने की कोशिश करने वालों की तलाश में ढील नहीं देंगी।

बिगड़ती वायु गुणवत्ता को देखते हुए जीआरएपी के तीसरे चरण को लागू करने का फैसला लिया: वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग

नई दिल्ली दिल्ली-एनसीआर में शुक्रवार सुबह 8 बजे से ग्रेप का तीसरा चरण लागू हो जाएगा। केंद्र सरकार के वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (सीएक्यूएम) ने राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र की बिगड़ती वायु गुणवत्ता को देखते हुए ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (जीआरएपी) के तीसरे चरण को लागू करने का फैसला लिया है। शुक्रवार 15 नवंबर को सुबह 8 बजे से इसे लागू कर दिया जाएगा। सीएक्यूएम ने एक बयान जारी कर इसकी जानकारी दी है। ग्रैप के तीसरे चरण के तहत निर्माण और विध्वंस से जुड़े कार्यों पर पूरी तरह से रोक रहेगा। इसके अलावा निर्माण सामग्री को ढोने वाले वाहनों पर प्रतिबंध रहेगा। पेंटिंग, पॉलिशिंग और वर्निशिंग से जुड़े कार्यों पर रोक रहेगा। इस दौरान सड़क निर्माण या बड़े रिपेयरिंग वर्क पर भी रोक रहेगा। किसी भी तरह के निर्माण कार्य से जुड़े मलबे को ढोने पर पाबंदी रहेगी। इस चरण के तहत धूल पैदा करने वाले किसी भी तरह के सामान जैसे-सीमेंट, राख, ईंट, बालू, पत्थर आदि की लोडिंग-अनलोडिंग पर पाबंदी रहेगा। वेल्डिंग और गैस कटिंग से जुड़े बड़े कार्यों पर रोक रहेगा। पानी की नई लाइन बिछाने, सीवर लाइन डालने, ड्रेनेज और जमीन के अंदर केबल डालने के कार्यों पर रोक रहेगी। सीएक्यूएम ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि सब कमेटी की बैठक के दौरान आईएमडी और आईआईटीएम द्वारा सूचित किया गया कि दिल्ली और आसपास के क्षेत्रों में अभूतपूर्व रूप से अत्यधिक घना कोहरा छाया रहा। इस वजह से गुरुवार सुबह 8 से साढे़ नौ बजे के दौरान दृश्यता शून्य रही। दिल्ली का समग्र AQI ‘गंभीर’ स्तर पर पहुंच गया। अगले दिन AQI के ‘बहुत खराब’ श्रेणी में वापस जाने की संभावना है।

भाजपा सरकार को जब अपनी हार सामने दिखाई दी, तो वो पीछे तो हटी, पर उसका घमंड बीच में आ गया: अखिलेश यादव

लखनऊ उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने पीसीएस और आरओ, एआरओ 2024 परीक्षा एक ही दिन में आयोजित करने का निर्णय लिया है। आयोग के मुताबिक पीसीएस 2024 की परीक्षा की एक ही तारीख को कराई जाएगी। यह फैसला आयोग के बाहर चार दिनों से चल रहे विरोध प्रदर्शन के बाद छात्रों के युवाओं पर विचार करने के बाद लिया गया है। सूत्रों ने बताया कि समीक्षा अधिकारी और सहायक समीक्षा अधिकारी (आरओ/एआरओ) परीक्षा 2024 के तौर-तरीकों पर विचार करने के लिए एक समिति का गठन किया गया है। आयोग जल्द ही दोनों परीक्षाओं में बदलाव के संबंध में अलग से नोटिस जारी करेगा। इस फैसले के बाद विपक्ष योगी सरकार पर हमलावर हो गई है। सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि, “भाजपा सरकार को जब अपनी हार सामने दिखाई दी, तो वो पीछे तो हटी, पर उसका घमंड बीच में आ गया है, इसीलिए वो आधी मांग ही मान रही है। अभ्यर्थियों की जीत होगी। ये आज के समझदार युवा है, सरकार इन्हें झुनझुना नहीं पकड़ा सकती। जब एक परीक्षा हो सकती है, तो दूसरी क्यों नहीं। चुनाव में हार ही भाजपा का असली इलाज है। जब भाजपा जाएगी, तब ‘नौकरी’ आएगी।” वहीं डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने एक्स पोस्ट पर लिखा कि, “भाजपा सरकार युवाओं के उज्ज्वल भविष्य के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। मानकीकरण की मांग पर योगी आदित्यनाथ जी के नेतृत्व में हमारी सरकार ने प्रतियोगी छात्रों का सम्मान करते हुए एक-दिन, एक-शिफ्ट में परीक्षा कराने का निर्णय लिया है। सपाई गुंडों ने माहौल बिगाड़ने और राजनीतिक लाभ उठाने की कोशिश की, परंतु खोदा पहाड़ निकली चुहिया। भाजपा सरकार राजनीति नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण और छात्र हित को प्राथमिकता देती है। छात्रों का भविष्य सुरक्षित है और भाजपा सरकार का यह कदम उनके सपनों को मजबूत आधार देगा। मेरी शुभकामनाएं समस्त प्रतियोगी छात्रों के साथ वर्तमान में भी है और भविष्य में भी रहेगी।” दरअसल उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) की परीक्षा एक ही पाली में आयोजित करने की मांग को लेकर अभ्यर्थियों ने प्रयागराज में आयोग कार्यालय के बाहर लगातार चौथे दिन गुरुवार सुबह भी अपना विरोध प्रदर्शन जारी रखा। प्रयागराज में उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग कार्यालय के बाहर छात्र नारेबाजी करते देखे गए। इस दौरान मौके पर यूपी पुलिस के जवान और रैपिड एक्शन फोर्स (आरएएफ) मौजूद रहे।

ग्लोबल स्किल पार्क में CII और EPFO की संयुक्त कार्यशाला

भोपाल संत शिरोमणि रविदास ग्लोबल स्किल्स पार्क में कन्फेडरेशन ऑफ इंडियन इंडस्ट्री (CII) और कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) के संयुक्त तत्वावधान में कार्यशाला का आयोजन किया गया। इसका उद्देश्य कर्मचारियों को प्रॉविडेंट फंड (पीएफ) की सुविधाओं, इसके लाभ और संबंधित प्रक्रियाओं की व्यापक जानकारी देना था, जिससे भविष्य में वित्तीय सुरक्षा को सुनिश्चित किया जा सके। कार्यशाला में पीएफ से जुड़ी कई अहम जानकारियाँ दी गईं। विशेषज्ञों ने बताया कि प्रॉविडेंट फंड कैसे कर्मचारियों के आर्थिक भविष्य को संवारने में सहायक है, और यह किस प्रकार उनके वित्तीय सुरक्षा कवच का काम करता है। उन्होंने पीएफ रजिस्ट्रेशन की सरल प्रक्रिया, आवश्यक दस्तावेज, और विभिन्न फॉर्म्स की जानकारी भी दी गई। CII और EPFO के प्रतिनिधियों ने कार्यशाला में विशेष रूप से कर्मचारियों को वित्तीय सुरक्षा और नियमित बचत की आदत डालने पर जोर दिया। उन्होंने समझाया कि प्रॉविडेंट फंड योजना के माध्यम से वे न केवल अपनी बचत को सुरक्षित कर सकते हैं, बल्कि अपने परिवार की आर्थिक स्थिरता भी सुनिश्चित कर सकते हैं। कार्यशाला के माध्यम से कर्मचारियों ने प्रॉविडेंट फंड की अहमियत और इसकी प्रक्रियाओं को बारीकी से समझा। इस अवसर पर कर्मचारियों ने संत शिरोमणि रविदास ग्लोबल स्किल्स पार्क का भ्रमण किया, जहाँ उन्हें संस्थान की आधुनिक प्रशिक्षण सुविधाओं से अवगत कराया गया। प्रशिक्षकों ने बताया कि यहाँ किस प्रकार नवीनतम तकनीकी संसाधनों के माध्यम से प्रदेश के युवाओं को कौशल विकास के लिए प्रशिक्षण दिया जा रहा है, जो उन्हें रोजगार और करियर में बेहतर अवसर प्राप्त करने में सहायक होगा।  

संस्थापक सदस्य स्व. श्री कैलाश सारंग की पुण्यतिथि पर मना मातृ-पितृ भक्ति दिवस

भोपाल पूर्व राज्यसभा सांसद स्व. श्री कैलाश नारायण सारंग की पुण्यतिथि एवं उनकी धर्मपत्नी स्व. श्रीमती प्रसून सारंग की जयंती ‘मातृ-पितृ भक्ति दिवस’ के रूप में मनाई गई। सहकारिता, खेल एवं युवा कल्याण मंत्री श्री विश्वास कैलाश सारंग के आवाह्न पर नरेला विधानसभा के समस्त 17 वार्डों में वृद्धजनों का सम्मान किया गया । मंत्री श्री सारंग ने कार्यकर्ताओं के साथ नरेला विधानसभा अंतर्गत सभी वार्डों में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में बुजुर्गों के पैर पखार कर, आरती उतार कर उनका सम्मान किया। इस अवसर पर क्षेत्र के सभी वार्डों में 70+ आयु वर्ग के नागरिकों के लिये ‘आयुष्मान भारत विशेष कैंप’ लगाकर उनके आयुष्मान कार्ड भी बनाये गये। मातृ-पितृ भक्ति दिवस मनाने का उद्देश्य मंत्री श्री सारंग ने कहा कि पूज्य पिता जी स्व. श्री कैलाश नारायण सारंग एवं पूज्य माता जी स्व. श्रीमती प्रसून सारंग का स्वप्न था कि हर माता-पिता का सम्मान हो। स्व. श्री कैलाश सारंग ने अपना सम्पूर्ण जीवन जनसेवा में समर्पित किया। उनके सेवाभाव का अनुसरण करते हुए माता-पिता की पुण्यस्मृति में “मातृ-पितृ भक्ति दिवस” मनाया गया। उन्होंने कहा कि जिस पीढ़ी ने समाज को गढ़ा है उनका सम्मान हो यही भारतीय संस्कार हैं, इसी संस्कार को और मजबूत करने के उद्देश्य से मातृ-पितृ भक्ति दिवस मनाया जा रहा है। मंत्री श्री सारंग ने कहा कि भगवान श्री राम व श्रवण कुमार ने समाज को मातृ-पितृ भक्ति का संदेश दिया है। हमारी सनातन संस्कृति हमें यही शिक्षा देती है कि हर बुजुर्ग माता-पिता के समान ही आदरणीय है, उनकी सेवा करना सबसे बड़ी पूजा है। मंत्री श्री सारंग ने वृद्धजनों के पखारे पांव और उतारी आरती नरेला विधानसभा में मातृ-पितृ भक्ति दिवस पर आयोजित कार्यक्रमों में मंत्री श्री सारंग ने बुजुर्गों के पैर पखार कर उनकी आरती उतारी एवं शॉल-श्रीफल भेंटकर उनका सम्मान किया। मंत्री श्री सारंग ने वृद्धजनों को उपहार स्वरूप स्मृति चिन्ह व तुलसी का पौधा भी भेंट किया। क्षेत्र के बुजुर्गों का स्नेहाशीष प्राप्त कर मंत्री श्री सारंग ने समस्त वृद्धजनों पर पुष्प वर्षा भी की। जन अभियान बना मातृ-पितृ भक्ति दिवस मंत्री श्री सारंग के आवाहन पर नरेला विधानसभा के प्रत्येक घर में युवाओं ने अपने माता-पिता के पैर पखार कर उनका सम्मान किया। मातृ-पितृ भक्ति की मिसाल पेश करते हुए हर वर्ग एवं हर समाज के लोगों ने इस अनूठी पहल में अपनी सहभागिता सुनिश्चित की। मंत्री श्री सारंग की पहल से आज की युवा पीढ़ी में मातृ-पितृ भक्ति के साथ ही वृद्धजनों के सम्मान का संदेश प्रसारित हुआ है। युवाओं का उत्साह इसका प्रमाण है कि नरेला विधानसभा से प्रारंभ हुई यह पहल अब जन अभियान बनने की ओर अग्रसर है। यहां आयोजित हुए कार्यक्रम मंत्री श्री सारंग के नेतृत्व में नरेला विधानसभा के प्रत्येक वार्ड में हजारों की संख्या में बुजुर्गों का सम्मान किया गया। नरेला विधानसभा अंतर्गत वार्ड 70 प्रभात चौराहा, वार्ड 39 संतोषी माता मंदिर, वार्ड 40 मोहित एसटीडी के समीप, वार्ड 76 छोला मंदिर, वार्ड 78 पीपल चौराहा, वार्ड 77 पुलिस चौकी, वार्ड 79 करोंद चौराहा, वार्ड 75 कैनरा बैंक के समक्ष, वार्ड 41 मधुर मिलन शादी हॉल, वार्ड 59 अन्ना नगर चौराहा, वार्ड 58 संजीवनी क्लीनिक गौतम नगर, वार्ड 44 सुभाष नगर, वार्ड 69 मंडी चौराहा अशोका गार्डन, वार्ड 36 चांदबड़, वार्ड 37 मरई माता मंदिर, वार्ड 38 सेमरा मंडी चौराहा व वार्ड 71 स्वामी विवेकानंद चौराहा पर वृद्ध दंपत्तियों का सम्मान, फल वितरण, शीतल पेय वितरण, कंबल वितरण, रक्तदान शिविर सहित अनेक सेवा कार्य किये गये। आयुष्मान विशेष कैंप में बनाये गये 70+ आयु के वृद्धजनों के कार्ड मंत्री श्री सारंग ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आयुष्मान भारत योजना के तहत अब सभी 70+ आयु के नागरिकों को जोड़ा गया है। इसका लाभ सभी पात्र नागरिकों को मिल सके इसके लिये दिनांक 12 नवंबर से नरेला विधानसभा में सभी 70+ से अधिक आयु के वृद्धजनों के निःशुल्क आयुष्मान कार्ड बनाये जाने हेतु विशेष कैंप लगाये गये हैं। मातृ-पितृ भक्ति दिवस कार्यक्रम के उन्होंने पात्र वृद्धजनों में आयुष्मान कार्ड भी वितरित किये। बुजुर्गों की आँखों में आये ख़ुशी के आंसू मंत्री सारंग की पहल पर जब आज नरेला के घर-घर में बच्चों ने अपने-अपने माता-पिता की पूजा की और फिर नरेला क्षेत्र के हर वार्ड में हुए सम्मान से बुजुर्गों की आँखों में ख़ुशी के आंसू आ गये| उन्होंने श्री विश्वास कैलाश सारंग को आशीर्वाद देते हुए कहा कि उनकी इस पहल से अब हर बुजुर्ग को सम्मान मिलेगा और किसी भी बुजुर्ग को वृद्धाश्रम जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी | देश भर में स्व. श्री कैलाश सारंग की पुण्यतिथि पर हुए कार्यक्रम स्व. श्री कैलाश सारंग की पुण्यतिथि को देश भर में ‘मातृ-पितृ भक्ति दिवस’ के रूप में मनाया गया। दिल्ली, पटना, रायपुर, झांसी, प्रयागराज, ग्वालियर, विदिशा, गुना, नरसिंहपुर, राजगढ़, बालाघाट, सीहोर, डबरा, अशोकनगर, जबलपुर, शिवपुरी, नसरूल्लागंज, गैरतगंज, बैरसिया, सैलाना आदि सहित प्रदेश व देश के विभिन्न राज्यों में भाजपा कार्यकर्ताओं व कायस्थ समाज द्वारा भोजन पैकेट, राशन, फल, पुस्तक, शीतलपेय, कंबल वितरण और बुजुर्गों का सम्मान किया गया।  

मैं कहना चाहता हूं कि संविधान उनके लिए खाली है क्योंकि उन्हें पता नहीं है कि संविधान के अंदर क्या लिखा है: राहुल गांधी

नंदुरबार लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी गुरुवार को महाराष्ट्र के नंदुरबार में थे। चुनाव प्रचार के दौरान उन्होंने देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तंज कसा। यहां उन्होंने चुनावी सभा को संबोधित किया। राहुल गांधी ने कहा है कि दो विचारधाराओं और दो सोच की टक्कर है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कहते हैं कि मैं जनता के बीच जो संविधान दिखाता हूं वह खाली है। मैं उनसे कहना चाहता हूं कि संविधान उनके लिए खाली है क्योंकि उन्हें पता नहीं है कि संविधान के अंदर क्या लिखा है। राहुल गांधी ने कहा, मुझे लाल रंग से फर्क नहीं पड़ता है। संविधान के अंदर जो लिखा है इसके लिए मैं जान देने के लिए तैयार हैं। इंडी एलायंस संविधान की रक्षा कर रही है। मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से कहना चाहता हूं कि संविधान खोखला नहीं है। इसमें बिरसा मुंडा, भगवान बुद्ध, गांधी, फुले की सोच है। इस संविधान में हिंदुस्तान का ज्ञान है, देश की आत्मा है। जब पीएम नरेंद्र मोदी संविधान को खोखला कहते हैं, तो वे बिरसा मुंडा जी, भगवान बुद्ध, गांधी जी, फुले जी, अंबेडकर जी का अपमान करते हैं। संविधान में आपको ‘आदिवासी’ नाम दिया गया है। लेकिन भाजपा-आरएसएस के लोग आपको ‘वनवासी’ कहते हैं। आदिवासी और वनवासी में बहुत बड़ा फर्क है। आदिवासी का मतलब- हिंदुस्तान के पहले मालिक। वनवासी का मतलब- जल, जंगल, जमीन पर आपका कोई अधिकार नहीं है। आपके इसी अधिकार को बचाने के लिए बिरसा मुंडा जी अंग्रेजों से लड़े थे। आज यही सोच लेकर नरेंद्र मोदी और भाजपा के लोग घूम रहे हैं। महाराष्ट्र सरकार पर निशाना साधते हुए राहुल गांधी ने कहा है कि महाराष्ट्र की सरकार यहां के प्रोजेक्ट्स को दूसरे प्रदेश में भेजती है, इस कारण यहां के लोगों को नौकरी करने दूसरे राज्य में जाना पड़ता है। महाराष्ट्र सरकार ने करीब 5 लाख रोजगार छीन लिए। यही कारण है कि यहां के युवा बेरोजगार हैं। लेकिन हमारी सरकार ऐसा नहीं होने देगी। जो प्रोजेक्ट गुजरात का है, वो उनका रहेगा और जो महाराष्ट्र का है, वो यहां से कहीं और नहीं जाएगा।

यूनिसेफ भेजेगा सफाई मित्रों के मोबाइल पर मैसेज, आयुक्त नगरीय प्रशासन श्री यादव ने की विभागीय कार्यों की समीक्षा

भोपाल प्रदेश में सफाई मित्र और उनके परिवार को राज्य सरकार की योजनाओं से जोड़ने के लिये यूनिसेफ उनके मोबाइल पर वीडियो संदेश और मैसेज भेजेगा। इस संबंध में आज यूनिसेफ के प्रतिनिधि-मण्डल ने आयुक्त नगरीय प्रशासन एवं विकास श्री भरत यादव से मुलाकात की। वीडियो मैसेज में बच्चों के पालन-पोषण तथा शारीरिक एवं मानसिक विकास के तरीकों के बारे में समझाया जायेगा। आयुक्त ने बताया कि यूनिसेफ को इसके लिये सफाई मित्रों की मोबाइल नम्बर सूची स्थानीय निकायों के माध्यम से दी जायेगी। विभागीय कार्यों की समीक्षा आयुक्त नगरीय प्रशासन एवं विकास श्री भरत यादव ने स्वनिधि से समृद्धि, पीएम स्वनिधि योजना और सीएम हेल्पलाइन के प्रकरणों की समीक्षा की। उन्होंने निर्देशित किया कि भवन अनुज्ञा से संबंधित प्रकरण निश्चित समय-सीमा में निराकृत किये जायें। श्री यादव ने नगरीय निकायों के अधिकारियों को फायर सेफ्टी के लंबित प्रकरणों को शीघ्र निराकृत करने के लिये कहा। बैठक में केन्द्र की सहायता से चलने वाली योजनाओं की भी समीक्षा की गयी।  

वन विहार राष्ट्रीय उद्यान में बाल दिवस पर बच्चों ने किया भ्रमण

भोपाल वन विहार राष्ट्रीय उद्यान में बाल दिवस के अवसर पर विभिन्न विद्यालयों के 878 बच्चों ने वन विहार राष्ट्रीय उद्यान भोपाल का भ्रमण किया। भ्रमण के दौरान बच्चे बाघ, तेंदुआ, मगर, घड़ियाल, चीतल, सांभर, नीलगाय और विभिन्न प्रकार के पक्षियों, तितलियों और सीमा से लगे बड़े तालाब को देखकर रोमांचित हुए। वन विहार के मुख्य मार्ग पर स्थित स्नेक पार्क में बच्चों ने विभिन्न प्रजातियों के सर्पों का अवलोकन किया। वहाँ तैनात कर्मचारियों ने सर्पों के बारे में जानकारी दी। बच्चों ने वन्य-प्राणी संबंधी जानकारी प्राप्त कर अपनी जिज्ञासाओं को शांत किया।  

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live