LATEST NEWS

जम्मू की मूल निवासी शेफाली जामवाल बनी मिसेज यूनिवर्स अमेरिका, जीता खिताब

मुंबई जम्मू की मूल निवासी शेफाली जामवाल ने मिसेज यूनिवर्स अमेरिका का खिताब जीत लिया है। उनके सिर मिसेज यूनिवर्स अमेरिका 2024 का ताज सजा है। शेफाली भारतीय सेना के ब्रिगेडियर (रिटायर्ड) की बेटी हैं। जम्मू की मूल निवासी शेफाली जामवाल को सौंदर्य प्रतियोगिता में मिसेज यूनिवर्स अमेरिका 2024 का खिताब मिला है। जामवाल ने पर्यावरण संरक्षण और सामुदायिक विकास के प्रति अटूट प्रतिबद्धता को लेकर शानदार जवाब दिए, जिसे लेकर उन्होंने वहां पर उपस्थित दर्शकों और जजों दोनों पर शानदार प्रभाव डाला। बता दें कि वाशिंगटन के रेंटन में आयोजित इस कार्यक्रम में हरियाली को लेकर उनकी अवेयरनेस ने खासा प्रभाव डाला और खिताब को उनके नाम करने में मदद की। उन्होंने पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक उत्थान को लेकर अपने विचार रखे। शेफाली ने खुद को ‘पृथ्वी की संतान’ बताते हुए कहा कि उनकी इच्छा है कि ऐसा भविष्य तैयार हो, जहां मानवता प्रकृति के साथ सामंजस्यपूर्ण रूप से सह-अस्तित्व में रहे। उन्होंने कहा, “मेरा सपना एक स्थायी प्रभाव छोड़ना है, ताकि आने वाली पीढ़ियां पृथ्वी पर हरियाली के बीच रह सकें और स्वच्छ हवा में सांस ले सकें और शुद्ध पानी पी सकें। बता दें कि शेफाली ने लाइवटूसर्व नाम के एक गैर-लाभकारी संगठन की सह-स्थापना की है, जो पर्यावरण चेतना को बढ़ावा देता है। यह गैर लाभकारी संगठन बच्चों और जानवरों के साथ मानव कल्याण की भी पहल करता है। एक सैन्य परिवार में पली-बढ़ी शेफाली अपने पिता-माता को अपनी ताकत मानती हैं और मानती हैं कि उन्होंने उनसे बहुत कुछ सीखा है। मिसेज यूनिवर्स अमेरिका का खिताब जीतने वाली शेफाली अगले साल फिलीपींस में होने वाली वर्ल्ड मिसेज यूनिवर्स प्रतियोगिता में संयुक्त राज्य अमेरिका को रिप्रेजेंट करेंगी।

भगवान बिरसा मुंडा की जयंती को भव्य स्वरूप में मनाया जाए : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि मनुष्य के रूप में जीते जी जिन्हें भगवान का दर्जा मिला, ऐसे भगवान बिरसा मुंडा की जयंती के अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने भगवान बिरसा मुंडा की जयंती प्रति वर्ष मनाने का निर्णय लिया है। उन्होंने कहा कि अतीत में इतिहास के पन्नों पर स्वर्ण बिहार, झारखंड की धरती से उन्होंने अंग्रेजों का प्रबल प्रतिरोध स्थापित किया, जहां से आदिवासी अंचल में दो स्वतंत्रता आंदोलन की भूमिका बनी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा की जयंती का राज्य स्तरीय कार्यक्रम शहडोल और धार में आयोजित किए जा रहे हैं। इन कार्यक्रमों से स्वतंत्रता आंदोलन में भगवान बिरसा मुंडा के उन पक्षों को भी सामने रखा जायेगा, जिससे स्वतंत्रता आंदोलन को मजबूती मिली।

आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक धरोहर का उत्सव है गीता उत्सव : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने श्रीमद् भगवत गीता पर केन्द्रित गीता उत्सव के अभियान पर प्रदेशवासियों को बधाई देते हुए कहा कि इस उत्सव का महत्व इसलिए और भी बढ़ जाता है क्योंकि देश में पहली बार गीता पर आधारित शिक्षा प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि श्रीमद् भगवत गीता केवल एक धार्मिक ग्रंथ नहीं, बल्कि जीवन जीने की महान कला सिखाने वाला मार्गदर्शक ग्रंथ भी है। उन्होंने कहा कि गीता महोत्सव हमारी महान सांस्कृतिक और आध्यात्मिक धरोहर का उत्सव है। यह एक अद्भुत अवसर है जिसके माध्यम से हम श्रीमद् भगवत गीता के अमूल्य ज्ञान और प्रेरणा को अपने जीवन में आत्मसात कर सकते है। मूल्य आधारित शिक्षा प्रतियोगिता मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि नवंबर के अंतिम सप्ताह में आयोजित श्रीमद् भगवत गीता के जीवन मूल्यों पर आधारित शिक्षा प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। स्कूल शिक्षा एवं इस्कॉन के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित इस प्रतियोगिता के माध्यम से गीता की अमूल्य शिक्षा और जीवन मूल्यों को गहराई से समझने और उन्हें आत्मसात करने का अद्भुत अवसर मिलेगा। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने आमजन को संबोधित करते हुए कहा कि यह प्रतियोगिता न केवल लोगों के बौद्धिक विकास में सहायक होगी बल्कि उनमें धैर्य, आत्म नियंत्रण और सही निर्णय लेने की क्षमता का भी विकास करेगी। गीता उत्सव के माध्यम से लोगों को गीता के गहन संदेशों को आत्मसात करने और अपने जीवन को ऊर्जावान और सही दिशा प्रदान करने में मदद मिलेगी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्रदेशवासियों से गीता उत्सव कार्यक्रम में शामिल होने की अपील करते हुए कहा कि इस उत्सव में शामिल होकर इसे अविस्मरणीय बनाएं।  

मुख्यमंत्री डॉ. यादव के निर्देश पर 15 नवम्बर से चलेगा राजस्व महा-अभियान 3.0

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने राजस्व महा-अभियान-1 और 2 की सफलता के बाद राजस्व महा-अभियान 3.0 को 15 नवम्बर से 15 दिसम्बर तक चलाने के निर्देश दिये हैं। राजस्व महा-अभियान में किये जाने वाले कार्यों के विस्तृत दिशा-निर्देश सभी कलेक्टर्स को जारी कर दिये गये हैं। प्रमुख सचिव राजस्व श्री विवेक पोरवाल ने बताया कि राजस्व विभाग के लंबित राजस्व प्रकरणों के त्वरित निराकरण और राजस्व अभिलेख त्रुटियों को राजस्व महा-अभियान 3.0 में ठीक किया जायेगा। सभी जिला कलेक्टर्स को महा-अभियान के संबंध में विस्तृत दिशा-निर्देश जारी कर दिये गये हैं। जिलेवार प्रगति के लिये राजस्व महा-अभियान डेसबोर्ड भी बनाया गया है। महा-अभियान में राजस्व न्यायालयों में नामांतरण, बंटवारा, अभिलेख दुरुस्ती, सीमांकन के लंबित प्रकरणों का निराकरण, नये राजस्व प्रकरणों को राजस्व न्यायालयों में दर्ज कराना, नक्शे पर तरमीम, पीएम किसान का सैच्युरेशन, आधार का आरओआर से लिंकिंग, परम्परागत रास्तों का चिन्हांकन, फार्मर रजिस्ट्री और स्वामित्व योजना का क्रियान्वयन सुनिश्चित करना शामिल है। राजस्व विभाग द्वारा महा-अभियान के जारी दिशा-निर्देश में स्पष्ट किया गया है कि समय-सीमा पार कर चुके नामांतरण प्रकरणों का निराकरण सुनिश्चित करते हुए नवीन दर्ज प्रकरणों का भी समय-सीमा में निराकरण किया जायेगा। साथ ही उत्तराधिकार नामांतरण के अंतर्गत ग्राम के पटवारी द्वारा बी-1 का वाचन कराया जाकर ऐसे व्यक्तियों की सूची तैयार की जायेगी, जिनकी मृत्यु हो चुकी है। उसके अनुसार प्रकरण दर्ज कर फौती नामांतरण की कार्रवाई होगी। इसी प्रकार बंटवारा प्रकरणों के लंबित प्रकरणों का निराकरण और नवीन दर्ज प्रकरणों का निराकरण किया जायेगा। राजस्व महा-अभियान में 6 माह की अवधि से लंबित सभी प्रकार के अभिलेखों के शुद्धिकरण के प्रकरणों का निराकरण भी सुनिश्चित होगा। राजस्व अधिकारियों को निर्देश दिये गये हैं कि महा-अभियान में आरसीएमएस पर दर्ज लंबित सीमांकन प्रकरणों का त्वरित निराकरण और नवीन प्रकरणों को दर्ज कर निराकृत करें। महा-अभियान में धारा-131 के तहत मान्यता प्राप्त सड़क, रास्ते, सार्वजनिक भूमियों का चिन्हांकन भी होगा। राजस्व महा-अभियान में नक्शे में बटांकन की कार्रवाई की जायेगी। ग्राम नक्शा में उपलब्ध खसरा बटांकन सूची के अनुसार भू-लेख पोर्टल पर नक्शा बटांकन मॉड्यूल के माध्यम से पटवारी एवं तहसीलदार द्वारा नक्शे में तरमीम अमल का काम किया जायेगा। तरमीम अमल कार्य करने को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जायेगी। सभी शामिल खसरों को बंदोबस्त के रिकॉर्ड एवं वर्तमान खसरा नक्शे के आधार पर रिकॉर्ड दुरुस्त किया जायेगा। भू-अभिलेख पोर्टल पर जाकर आवेदक अपने खसरे को आधार से लिंक कर सकता है। इसका सत्यापन पटवारी द्वारा किया जायेगा। पीएम किसान योजना में सेच्युरेशन के लिये की जाने वाली कार्यवाही में छूटे हुए पात्र हितग्राहियों को योजना में जोड़ा जायेगा। अपात्र हितग्राहियों की जानकारी पीएम किसान पोर्टल पर अद्यतन की जायेगी। लंबित ई-केवाईसी की कार्रवाई पीएम किसान एप, पीएम किसान पोर्टल के माध्यम से ओटीपी द्वारा, सीएससी केन्द्र के माध्यम से बॉयोमेट्रिक द्वारा अथवा पीएम किसान एप के माध्यम से फेस रिकग्निशन द्वारा पूर्ण की जायेगी। लंबित आधार बैंक खाता डीबीटी के लिये इनेवल करने की कार्यवाही संबंधित बैंकर्स का सहयोग लेकर एवं इण्डिया पोस्ट पेमेंट बैंक संबंधी खाता खोलकर पूर्ण की जायेगी। महा-अभियान में स्वामित्व योजना के तहत 30 नवम्बर, 2024 तक समस्त ग्रामों में ग्राउण्ड ट्रुथिंग का कार्य पूर्ण किया जाकर अद्यतन नक्शा सर्वे ऑफ इण्डिया से प्राप्त किये जायेंगे। योजना में आरओआर एन्ट्री की कार्यवाही सतत रूप से की जायेगी। कार्यवाही को 15 दिसम्बर तक पूरा किया जायेगा। राजस्व महा-अभियान 3.0 में की जाने वाली कार्यवाही पर संभागायुक्त नजर रखेंगे। साथ संभाग के जिलों का भ्रमण कर अभियान की प्रगति की नियमित समीक्षा भी करेंगे। राजस्व महा-अभियान में समन्वय के लिये राज्य स्तर पर अपर संचालक मध्यप्रदेश भू-अभिलेख प्रबंधन भोपाल को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है।  

बच्चों को ऊर्जा बचत की सीख और संस्कार बचपन से ही दें : श्री मंगुभाई पटेल

भोपाल राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल ने कहा कि ऊर्जा की बचत ही ऊर्जा का उत्पादन है। इसलिए जरूरी है कि बच्चों को ऊर्जा बचत की सीख और संस्कार बचपन से ही दिया जाए। उन्हें ऊर्जा की भावी ज़रूरतों और महत्व के प्रति जागरूक बनाएं। राज्यपाल श्री पटेल ऊर्जा संरक्षण पर आधारित, राज्य स्तरीय चित्रकला प्रतियोगिता के पुरस्कार समारोह को संबोधित कर रहे थे। समारोह, भारत सरकार के विद्युत मंत्रालय के तत्वाधान में भोपाल के सुभाष भवन में आयोजित किया गया था। राज्यपाल श्री पटेल ने दो श्रेणियों में आयोजित, राज्य स्तरीय चित्रकला प्रतियोगिता के प्रतिभागियों को पुरस्कार प्रदान किए। उन्होंने विजेता प्रतिभागियों को राष्ट्रीय चित्रकला प्रतियोगिता में चयन के लिए बधाई और शुभकामनाएं भी दीं। श्री पटेल ने इस अवसर पर प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल के सदस्यों का भी सम्मान किया। उन्होंने NHDC को विगत 19 वर्षों से उर्जा संरक्षण की जागरूकता के लिए प्रतियोगिता के सतत् आयोजन की बधाई दी। राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल ने कहा कि बच्चों की कल्पनाशीलता और सृजनशीलता प्रकृति का अनुपम उपहार है। ऊर्जा बचत और संरक्षण पर बच्चों द्वारा बनाए गए चित्र, उनके अंतर्मन की अभिव्यक्ति है। राज्यपाल श्री पटेल ने उपस्थित जनों से अपील की कि वे चित्रकला प्रदर्शनी का अवलोकन ज़रूर करें और बाल कलाकारों के भावों की अभिव्यक्ति को सराहें। उन्होंने बच्चों से कहा कि ऊर्जा संरक्षण के लिए चित्रों का सृजन करते हुए, ऊर्जा बचत के जो सच्चे भाव आपके अंतर्मन में आए थे, उन भावों को हमेशा जीवंत रखें और उनका आजीवन अनुसरण करने का प्रयास करें। राज्यपाल श्री पटेल ने कहा कि ऊर्जा के संसाधन, प्रकृति द्वारा मानव को दिए गए अमूल्य उपहार हैं। इनका ज़रूरत और विवेक अनुसार उपयोग करना चाहिए। हम सभी को ऊर्जा के साधनों के साथ पानी की बचत और महत्व को भी समझना होगा। राज्यपाल श्री पटेल ने कहा कि जिन क्षेत्रों में बिजली और पानी की पर्याप्त उपलब्धता नहीं है, वहां की जनता की समस्याओं का विचार करें, और सहानुभूति का भाव रखते हुए ऊर्जा, पानी और अन्य प्राकृतिक साधनों का विवेक से उपयोग करें। उन्होंने बच्चों को समझाइश दी कि बचत की अच्छी आदतों को विकसित करें। बच्चों को दिए चार मंत्र- अच्छा व्यायाम, पौष्टिक आहार, भरपूर पानी और नींद राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल ने बच्चों को स्वस्थ, तेजस्वी और ओजस्वी बनने के लिए चार मंत्र दिए। उन्होंने कहा कि बच्चे नियमित रूप से कसरत करने की आदत बनाएँ। पौष्टिक आहार लें, फास्टफूड खाने से बचें। भरपूर पानी पीयें और अच्छी नींद लें। राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल ने दीप प्रज्जवलन कर पुरस्कार समारोह का शुभारंभ किया। श्री पटेल का समारोह में पौधा भेंट कर स्वागत किया गया। शॉल और स्मृति चिन्ह भेंट कर अभिनंदन किया गया। NHDC के प्रबंध निदेशक श्री राजीव जैन ने स्वागत उद्बोधन दिया। उन्होंने राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के आयोजन की विस्तृत जानकारी दी। मुख्य महाप्रबंधक मानव संसाधन श्री अशोक कुमार ने आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में NHDC के पदाधिकारी, निर्णायक मंडल के सदस्य, चित्रकला प्रतियोगिता के प्रतिभागी बच्चे और उनके अभिभावक उपस्थित थे।  

दिल्ली में रिटायर्ड इंजीनियर से डिजिटल अरेस्ट का डर दिखाकर 10 करोड़ की ठगी, पुलिस की साइबर शाखा कर रही जांच

नई दिल्ली दिल्ली में एक रिटायर्ड इंजीनियर के साथ साइबर अपराधियों ने बेहद चालाकी से ठगी की। ठगों ने उन्हें डिजिटल अरेस्ट का डर दिखाकर आठ घंटे तक उन्हें मानसिक रूप से कैद रखा और फिर उनके बैंक खाते से 10 करोड़ रुपये से अधिक की रकम निकाल ली। फिलहाल दिल्ली पुलिस की साइबर शाखा इस मामले की जांच कर रही है। कैसे हुआ ठगी का शिकार? यह घटना दिल्ली के रोहिणी क्षेत्र की है, जहां 72 वर्षीय बुजुर्ग प्रेमचंद नरवाल रहते हैं। वे मूल रूप से मुरैना मध्य प्रदेश के निवासी हैं और रिटायरमेंट के बाद ग्वालियर में रहते थे। प्रेमचंद नरवाल 29 सितंबर को साइबर अपराधियों के निशाने पर आ गए। ठगों ने पहले खुद को एक पार्सल कंपनी का अधिकारी बताया और कहा कि ताइवान से उनके नाम एक पार्सल भेजा गया है, जिसमें प्रतिबंधित दवाइयां हैं। ठगों ने बुजुर्ग को बताया कि मुंबई क्राइम ब्रांच के अधिकारी इस मामले की जांच करना चाहते हैं, और इसके बाद उन्होंने बुजुर्ग से कहा कि वे स्काइप डाउनलोड करें और वीडियो कॉल पर उनसे बात करें। स्काइप कॉल पर उन्होंने मुंबई पुलिस के अधिकारी की आवाज में बात की और बुजुर्ग को डराया-धमकाया कि वह और उनका परिवार मुश्किल में फंस सकते हैं।   डिजिटल अरेस्ट का डर ठगों ने बुजुर्ग से कहा कि उन्हें डिजिटल अरेस्ट का सामना करना पड़ेगा, अगर वे मामले को हल नहीं करते। उन्हें बताया गया कि उनका और उनके परिवार का नाम अपराधियों की लिस्ट में है। इसके बाद ठगों ने बुजुर्ग से उनके बैंक खातों की जानकारी ली और उन्हें अपने कमरे में बंद कर दिया। साइबर अपराधियों ने धमकी दी कि अगर वह उनकी बात नहीं मानते तो उनके बेटे-बेटी को भी फंसा लिया जाएगा। डर के मारे बुजुर्ग ने ठगों के निर्देश पर अपने अलग-अलग बैंक खातों में कुल 10.30 करोड़ रुपये ट्रांसफर कर दिए। ठगी का खुलासा बुजुर्ग को 8 घंटे तक डिजिटल अरेस्ट के झांसे में रखने के बाद, उन्होंने संदेह किया और लैपटॉप बंद कर दिया। इसके बाद वह कमरे से बाहर निकले और परिवार को पूरी घटना बताई। उन्होंने 1 अक्टूबर को पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। वहीं पुलिस ने जांच की तो पता चला कि ठगों ने जिन बैंक खातों में पैसे जमा कराए थे, वे अलग-अलग खातों में विभाजित थे। लगभग 60 लाख रुपये इन खातों में जमा किए गए थे और बाद में इसे छोटे-छोटे हिस्सों में देश भर में निकाला गया था। ठगों का तरीका यह पहली बार नहीं है जब ‘डिजिटल अरेस्ट’ का सहारा लिया गया है। ‘डिजिटल अरेस्ट’ एक ऐसा शब्द है, जो कानूनी रूप से कोई मान्यता नहीं रखता। ठग किसी को ऑनलाइन बताकर यह कह देते हैं कि उसे किसी सरकारी एजेंसी ने गिरफ्तार कर लिया है और उसे जुर्माना देना होगा। इसके बाद वे व्यक्ति से पैसे निकलवाने के लिए उसे डराते-धमकाते हैं। सावधानी बरतने की सलाह: अगर आपको कोई धमकी भरा कॉल आता है, तो उसे तुरंत नकार दें। किसी संदिग्ध ईमेल या लिंक पर क्लिक न करें। कॉलर से कहे गए किसी भी ऐप को डाउनलोड न करें। किसी भी ऐसे मामले की सूचना तुरंत पुलिस को दें। डिजिटल अरेस्ट का कोई कानूनी आधार नहीं है, इसलिए इस तरह के किसी भी झांसे में आने से बचें और हमेशा सतर्क रहें। अंत में बता दें कि दिल्ली पुलिस इस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और जल्द ही आरोपियों को पकड़ने की कोशिश करेगी। इस घटना ने यह भी साबित किया कि साइबर अपराधियों के द्वारा किए गए इस प्रकार के ठगी के मामलों में बढ़ोतरी हो रही है, और आम नागरिकों को ज्यादा सतर्क रहने की जरूरत है।  

देश में थोक मुद्रास्फीति अक्टूबर में चार महीने के उच्च स्तर 2.36 प्रतिशत पर

नई दिल्ली खाद्य उत्पादों और प्राथमिक वस्तुओं की कीमतों में तेजी के चलते थोक मूल्य सूचकांक पर आधारित मुद्रा स्फीति अक्टूबर 2024 में बढ़कर 2.36 प्रतिशत रही। सरकार द्वारा गुरुवार को जारी अक्टूबर माह के थोक मूल्य सूचकांक के अनुसार, अक्टूबर में, खाद्य उत्पादों की थोक कीमतों में सालाना आधार पर 11.59 प्रतिशत और प्राथमिक वस्तुओं की कीमतों में 1.09 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गयी। वाणिज्यों एवं उद्योग मंत्रालय की विज्ञप्ति के अनुसार, अक्टूबर माह में ईंधन और ऊर्जा के थोक भाव पिछले साल अक्टूबर की तुलना में 5.79 प्रतिशत नीचे रहे जबकि विनिर्मित उत्पादों की थोक कीमतों में सालाना आधार पर 1.50 प्रतिशत की तेजी रही। सितंबर में थोक मुद्रा स्फीति 1.84 प्रतिशत और अगस्त में 1.25 प्रतिशत रही। सब्जियों की कीमतों में लगी आग आंकड़ों के अनुसार, खाद्य पदार्थों की मुद्रास्फीति अक्टूबर में बढ़कर 13.54 प्रतिशत हो गई, जबकि सितंबर में यह 11.53 प्रतिशत थी। इसमें सब्जियों की मुद्रास्फीति 63.04 प्रतिशत रही, जबकि सितंबर में यह 48.73 प्रतिशत थी। अक्टूबर में आलू और प्याज की मुद्रास्फीति क्रमशः 78.73 प्रतिशत और 39.25 प्रतिशत पर उच्च स्तर पर रही। ईंधन और बिजली में दिखा ये बदलाव खबर के मुताबिक, ईंधन और बिजली श्रेणी में अक्टूबर में 5. 79 प्रतिशत की अपस्फीति देखी गई, जबकि सितंबर में 4. 05 प्रतिशत की अपस्फीति थी। विनिर्मित वस्तुओं में, मुद्रास्फीति अक्टूबर में 1. 50 प्रतिशत रही, जबकि पिछले महीने यह 1 प्रतिशत थी। अक्टूबर महीने में थोक मुद्रास्फीति में लगातार दूसरे महीने वृद्धि देखी गई। अक्टूबर के स्तर से अधिक WPI पिछली बार जून 2024 में दर्ज की गई थी, जब यह 3. 43 प्रतिशत थी। खुदरा मुद्रास्फीति 14 महीने के उच्च स्तर पर वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय ने गुरुवार को एक बयान में कहा कि अक्टूबर, 2024 में मुद्रास्फीति मुख्य रूप से खाद्य पदार्थों, खाद्य उत्पादों के निर्माण, अन्य विनिर्माण, मशीनरी और उपकरणों के निर्माण, मोटर वाहनों, ट्रेलरों और अर्ध-ट्रेलरों आदि के मूल्यों में बढ़ोतरी के चलते होगी। सप्ताह की शुरुआत में जारी उपभोक्ता मूल्य सूचकांक के आंकड़ों से पता चलता है कि खाद्य पदार्थों की कीमतों में तेज वृद्धि के साथ खुदरा मुद्रास्फीति 14 महीने के उच्च स्तर 6. 21 प्रतिशत पर पहुंच गई। यह स्तर भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) की ऊपरी सहनीय सीमा से अधिक है, जिससे दिसंबर में नीति समीक्षा बैठक में बेंचमार्क ब्याज दरों में कटौती करना मुश्किल हो सकता है।

अफ्रीकी देश डोमिनिका PM मोदी को देगा अपना सर्वोच्च राष्ट्रीय पुरस्कार, अवार्ड देने के पीछे की वजह जान लीजिए

 नई दिल्ली प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अफ्रीका यात्रा से पहले अफ्रीकी देश डोमिनिका ने पीएम मोदी को देश का सबसे बड़ा सम्मान देने की घोषणा की है। कोविड-19 महामारी के दौरान डोमिनिका में उनके योगदान और भारत और डोमिनिका के बीच साझेदारी को मजबूत करने के लिए उनके समर्पण के सम्मान में डोमिनिका पीएम मोदी को अपना सर्वोच्च राष्ट्रीय पुरस्कार ‘डोमिनिका अवार्ड ऑफ ऑनर’ प्रदान करेगा। गुरुवार को एक विज्ञप्ति जारी कर यह ऐलान किया गया है कि डोमिनिका के राष्ट्रमंडल की अध्यक्ष सिल्वेनी बर्टन आगामी भारत-कैरिकॉम शिखर सम्मेलन के दौरान यह पुरस्कार प्रदान करेंगी। यह सम्मेलन 19 से 21 नवंबर तक गुयाना के जॉर्जटाउन में होने वाला है। गौरतलब है कि पीएम मोदी 16 से 21 नवंबर तक के लिए अफ्रीकी देशों के दौरे पर जा रहे हैं। डोमिनिका के प्रधानमंत्री स्केरिट ने पीएम मोदी की जमकर तारीफ भी की है। उन्होंने कहा, “प्रधानमंत्री मोदी डोमिनिका के सच्चे साथी रहे हैं। खासकर वैश्विक स्वास्थ्य संकट के बीच हमारी जरूरत के समय में। उनके समर्थन के लिए हमारी कृतज्ञता के प्रतीक के रूप में और हमारे देशों के बीच मजबूत संबंधों के प्रतिबिंब के रूप में उन्हें डोमिनिका का सर्वोच्च राष्ट्रीय सम्मान प्रदान करना सम्मान की बात है। हम इस साझेदारी को आगे बढ़ाने और अपने साझा दृष्टिकोण को आगे बढ़ाने के लिए तत्पर हैं।” भारत नें भिजवाईं थी वैक्सीन की 70,000 खुराकें कोरोना महामारी के दौरान फरवरी 2021 में भारत ने डोमिनिका को एस्ट्राजेनेका कोविड-19 वैक्सीन की 70,000 खुराकें भिजवाईं थी। डोमिनिका ने कहा है कि इससे उन्हें अपने साथ साथ पड़ोसी कैरेबियाई देशों की मदद का भी अवसर मिला। विज्ञप्ति में यह भी कहा गया है कि यह पुरस्कार प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में शिक्षा और सूचना प्रौद्योगिकी में डोमिनिका के लिए सतत विकास को बढ़ावा देने में उनकी भूमिका को भी मान्यता देता है। क्या है ये अवार्ड जानिए कॉमनवेल्थ ऑफ डोमिनिका ने अपने लिखे पत्र में कहा कि डोमिनिका का राष्ट्रमंडल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अपना सर्वोच्च राष्ट्रीय पुरस्कार, डोमिनिका अवार्ड ऑफ ऑनर प्रदान करेगा। यह पुरस्कार कोविड-19 महामारी के दौरान डोमिनिका में उनके योगदान और भारत और डोमिनिका के बीच साझेदारी को मजबूत करने के लिए उनके समर्पण को मान्यता देता है। यह पुरस्कार गुयाना में आगामी भारत-कैरिकॉम शिखर सम्मेलन के दौरान राष्ट्रपति सिल्वानी बर्टन की ओर से प्रदान किया जाएगा। भारत ने दी थी वैक्सीन पत्र में आगे कहा बताया गया कि फरवरी 2021 में, भारत ने उदारतापूर्वक डोमिनिका को एस्ट्राजेनेका कोविड-19 वैक्सीन की 70,000 खुराक दी थी, जिससे डोमिनिका अपने कैरेबियाई पड़ोसियों को समर्थन देने में सक्षम हुआ था। यह पुरस्कार प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में स्वास्थ्य सेवा, शिक्षा, सूचना प्रौद्योगिकी और जलवायु लचीलापन-निर्माण पहल(Climate Resilience Building) में डोमिनिका के लिए भारत के समर्थन को भी स्वीकार करता है। कॉमनवेल्थ ऑफ डोमिनिका के पीएम ने जताया आभार प्रधानमंत्री स्केरिट ने वैश्विक स्वास्थ्य संकट के दौरान प्रधानमंत्री मोदी के महत्वपूर्ण समर्थन पर प्रकाश डालते हुए उनकी एकजुटता के लिए डोमिनिका का आभार व्यक्त किया। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि यह पुरस्कार दोनों देशों के बीच मजबूत संबंधों और इस साझेदारी को आगे बढ़ाने की प्रतिबद्धता का प्रतीक है। भारत-कैरिकॉम शिखर सम्मेलन में भाग लेंगे पीएम पुरस्कार की पेशकश को स्वीकार करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने जलवायु परिवर्तन और भू-राजनीतिक संघर्षों जैसी वैश्विक चुनौतियों से निपटने में सहयोग के महत्व पर जोर दिया है। उन्होंने इन मुद्दों को हल करने में डोमिनिका और कैरिबियन देशों के साथ मिलकर काम करने की भारत की प्रतिबद्धता की बात को दोहराया भी है। पीएम मोदी डोमिनिका के प्रधानमंत्री रूजवेल्ट स्केरिट के साथ भारत-कैरिकॉम शिखर सम्मेलन में भाग लेंगे जो भारत और कैरिकॉम सदस्य देशों के बीच सहयोग के लिए एक मंच है। प्रधानमंत्री मोदी ने पुरस्कार स्वीकार करते हुए जलवायु परिवर्तन और भू-राजनीतिक संघर्ष जैसी वैश्विक चुनौतियों से निपटने में सहयोग के महत्व को रेखांकित किया है। उन्होंने इन मुद्दों से निपटने में डोमिनिका और कैरेबियाई देशों के साथ मिलकर काम करने की भारत की प्रतिबद्धता की पुष्टि की। राष्ट्रपति सिल्वानी बर्टन और प्रधानमंत्री रूजवेल्ट स्केरिट दोनों साझा प्राथमिकताओं पर चर्चा करने और भारत और कैरिकॉम के सदस्य देशों के बीच सहयोग के नए रास्ते तलाशने के लिए भारत-कैरिकॉम शिखर सम्मेलन में भाग लेंगे।

खालिस्तानियों ने कनाडा पर जताया अपना हक़, कहा- यह हमारा है, यहां के गोरे इंग्लैंड जाएं

कनाडा भारत-कनाडा के रिश्तों में जहर घोलने के बाद अब खालिस्तानियों ने कनाडा के लोगों को ही निशाना बनाना शुरू कर दिया है। कनाडा की सड़कों पर ‘नगर कीर्तन’ का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में खालिस्तान समर्थक सारी हदें पार करते हुए कनाडा के लोगों को आक्रमणकारी कहते और उनसे इंग्लैंड और यूरोप वापस जाने की बात करते नजर आ रहे हैं। जुलूस में कैमरे के पीछे से एक व्यक्ति को कहते सुना जा सकता है, “ये कनाडा है। ये हमारा अपना देश है। आप वापस जाओ।” वहीं भारतीय सूत्रों ने इस घटना को कनाडा में इन दिनों आम घटना बताते हुए कहा है कि खालिस्तानी धीरे-धीरे देश के सभी पहलुओं पर कब्जा कर रहे हैं। वीडियो पोस्ट करते हुए एक स्थानीय नागरिक ने इस पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। उसने लिखा, “खालिस्तानी सर्रे में मार्च करते हैं और दावा करते हैं कि हम कनाडा के मालिक हैं और गोरे लोगों को यूरोप और इजराइल वापस चले जाना चाहिए।” हम इन लोगों को अपनी विदेश नीति बनाने का अधिकार दे रहे हैं? वीडियो को 4 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है और कनाडा के लोग इसपर अपनी नाराजगी जाहिर कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, “गुड लक कनाडा। एक कहावत है, आस्तीन का सांप…।” वहीं एक अन्य यूजर ने कहा, “अब इसे रोकना नामुमकिन है। सर्रे वेस्ट खालिस्तान बन जाएगा और जल्द ही गुरपतवंत पन्नू वेस्ट खालिस्तान का पीएम बनेगा।”   ‘स्थानीय लोगों के लिए बढ़ता खतरा’ भारतीय सूत्रों के हवाले से बताया, “कड़ी निगरानी के कमी के बीच खालिस्तानी स्थानीय कनाडाई लोगों पर भी नियंत्रण करना चाह रहे हैं। हिंदुओं से सुरक्षा के लिए पैसे मांगे जा रहे हैं और अब उनकी कॉलोनियों में भी स्थानीय लोगों के लिए खतरा है।” हाल ही में कनाडा के मंदिरों में हिंदुओं पर हिंसक हमलों की घटनाओं में बढ़ोतरी के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक बयान जारी कर जानबूझकर किए गए हमले की निंदा की है। इस बीच भारतीय खुफिया और सरकारी एजेंसियों का मानना ​​है कि ट्रूडो अगले साल के चुनाव में सांसद जगमीत सिंह का समर्थन सुनिश्चित करने के लिए खालिस्तानी समूहों का समर्थन कर रहे हैं क्योंकि उनकी लोकप्रियता रैंकिंग में गिरावट आई है और वे अपनी सरकार बचाने के लिए संघर्ष कर रहे हैं।   ट्रूडो का स्वार्थ गौरतलब है कि पिछले साल कनाडा ने भारत पर खालिस्तानी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या की साजिश में शामिल होने के आरोप लगाए थे जिसके बाद भारत और कनाडा के रिश्ते निचले स्तर पर पहुंच गए हैं। कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने दावा किया कि कनाडाई पुलिस जून 2023 की हत्या में भारतीय एजेंटों और भारत सरकार की प्रत्यक्ष संलिप्तता के आरोपों की जांच कर रही है जिसके बाद दोनों देशों ने एक-दूसरे के शीर्ष राजनयिकों को निष्कासित कर दिया है। भारत ने आरोपों को खारिज करते हुए बेतुका बताया है और जस्टिन ट्रूडो पर खालिस्तानियों को पनाह देने का आरोप लगाया है जो न केवल भारत के खिलाफ साजिश रच रहे हैं बल्कि कनाडा की धरती पर हिंदुओं पर हमले भी कर रहे हैं।

दिल्ली में धुंध के कारण उड़ानें प्रभावित, दिल्ली हवाई अड्डे पर 300 से अधिक उड़ानें विलंबित

नई दिल्ली गुरुवार को दिल्ली में घने कोहरे और धुंध के कारण हवाई यातायात पर असर पड़ा। इस कारण दिल्ली हवाई अड्डे पर कई उड़ानों का संचालन प्रभावित हुआ, जिससे यात्रियों को परेशानी हुई। फ्लाइट ट्रैकर वेबसाइट फ्लाइटराडार 24 के अनुसार, दिल्ली हवाई अड्डे पर 300 से अधिक उड़ानें विलंबित हो गई हैं। वेबसाइट के मुताबिक, सुबह 12 बजे तक दिल्ली आने वाली कुल 115 उड़ानें और राष्ट्रीय राजधानी से प्रस्थान करने वाली 226 उड़ानें देरी से चल रही हैं। फिलहाल, दिल्ली में आ रही उड़ानों में औसतन 17 मिनट की देरी हो रही है, जबकि उड़ानों के प्रस्थान में औसतन 54 मिनट की देरी हो रही है। दिल्ली हवाई अड्डे ने यात्रियों के लिए एक सलाह जारी करते हुए कहा कि कम दृश्यता के कारण हवाईअड्डे पर कुछ परिचालन समस्याएं उत्पन्न हो रही हैं। एयरपोर्ट ने ट्वीट किया, “दिल्ली हवाई अड्डे पर कम दृश्यता की प्रक्रिया चल रही है। यात्रियों से अनुरोध है कि वे अपनी उड़ान की ताजा जानकारी के लिए संबंधित एयरलाइन से संपर्क करें।” इस स्थिति के कारण यात्रियों को हवाई अड्डे पर अतिरिक्त समय बिताने और उड़ानों के बारे में अपडेट्स प्राप्त करने की सलाह दी जा रही है।

ट्रंप एलन मस्क की नजदीकी से हुए परेशान ! बोले- पीछा नहीं छुड़ा पा रहा..वो घर ही नहीं जाते

वाशिंगटन अमेरिका के आगामी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और उनके करीबी साथी एलन मस्क के बीच हाल ही की घटनाओं में कई दिलचस्प मोड़ देखने को मिले हैं। MSNBC के लॉरेंस ओ’डॉनेल ने बताया कि एलन मस्क को ट्रंप ने हाल ही में सार्वजनिक रूप से मजाक का पात्र बनाया, जब उन्होंने रिपब्लिकन हाउस सदस्यों के सामने मजाक में कहा, “एलन घर ही नहीं जाते। मैं उनसे पीछा नहीं छुड़ा पा रहा हूँ।” इस टिप्पणी के जरिए ट्रंप ने यह दर्शाया कि मस्क का लगातार मौजूद रहना उनके और उनकी टीम के लिए असुविधाजनक हो रहा है। ट्रंप ने हाल ही में एलन मस्क को विवेक रामास्वामी के साथ मिलकर “सरकारी दक्षता विभाग” का सह-प्रमुख बनाने की घोषणा की। इस नई जिम्मेदारी के जरिए मस्क और ट्रंप के बीच की नजदीकी को और भी मजबूती मिली। हालांकि, ट्रंप की टीम में मस्क के प्रति कुछ असंतोष भी उभरने लगा है। उनके टीम के कई सदस्यों का मानना है कि मस्क, ट्रंप के प्रशासन में अपनी भूमिका को जरूरत से ज्यादा महत्वपूर्ण दिखाने की कोशिश कर रहे हैं। सूत्रों के मुताबिक, मस्क चुनाव परिणाम आने के बाद से लगातार फ्लोरिडा के मार-ए-लागो में मौजूद हैं। उनकी उपस्थिति इतनी ज्यादा रही है कि ट्रंप के कई करीबी साथी इस बात से असहज हो रहे हैं। इन सूत्रों के अनुसार, मस्क ने ट्रंप के विभिन्न महत्वपूर्ण कॉल और बैठकों में भी हिस्सा लिया है, जिनमें से एक कॉल यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर ज़ेलेंस्की के साथ भी था। इस स्थिति को लेकर एक व्यक्ति ने कहा, “वो ऐसे बर्ताव कर रहे हैं मानो वो सह-राष्ट्रपति हों, और हर किसी को यह बताना चाहते हैं कि उनका ट्रंप प्रशासन में कितना योगदान है।” हालांकि मस्क ने इस मामले पर कोई सार्वजनिक टिप्पणी नहीं की है, लेकिन उनके करीबी सूत्रों का मानना है कि वो ट्रंप प्रशासन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। उनकी लगातार उपस्थिति और हर मुद्दे पर उनकी राय देना इस बात का संकेत है कि वो खुद को ट्रंप प्रशासन का महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं। सूत्रों का कहना है कि मस्क ट्रंप के राष्ट्रपति बनने में अपनी भूमिका का बखान करते हुए हर किसी से अपनी ‘अमेरिका पीएसी’ और ‘एक्स’ जैसी योजनाओं की चर्चा करते रहे हैं। उन्होंने खुद को ट्रंप के लिए आवश्यक और अपरिहार्य दिखाने का प्रयास किया है, हालांकि ट्रंप को “किसी का कर्जदार” नहीं बनना पसंद है। एक स्रोत ने बताया, “मस्क हर मुद्दे पर अपनी राय देने के लिए तत्पर रहते हैं और इतनी जोर से अपनी बातें रखते हैं कि उन्होंने ट्रंप के कई करीबियों को चिढ़ाना शुरू कर दिया है। वो हर फैसले में अपनी मौजूदगी को दिखाना चाहते हैं, भले ही उनका कोई सीधा योगदान न हो।” हालांकि मस्क की इस बढ़ी हुई उपस्थिति के कारण ट्रंप के करीबी हलकों में नाराजगी है, फिर भी ट्रंप की ट्रांज़िशन टीम ने आधिकारिक बयान में मस्क की सराहना की। ट्रंप-वांस ट्रांज़िशन की प्रवक्ता कैरोलिन लेविट ने कहा, “एलन मस्क और राष्ट्रपति ट्रंप महान दोस्त और कुशल नेता हैं, जो मिलकर अमेरिका को महान बनाने का प्रयास कर रहे हैं। एलन मस्क एक असाधारण बिजनेस लीडर हैं, और उनका सरकारी प्रक्रियाओं में योगदान निश्चित रूप से हमारे ब्यूरोक्रेसी में सुधार लाएगा।”एक अन्य प्रवक्ता एना केली ने भी मस्क को “प्रतिभाशाली और नवाचारी” बताया और कहा कि मस्क ने अपने विचारों और अनुभव से अमेरिका के भविष्य को सुधारने का संकल्प लिया है।  

प्याज के आसमान छूते भाव से जनता परेशान, प्याज की कीमतों में निकट भविष्य में गिरावट की संभावना कम

नई दिल्ली भारत में अक्टूबर में सब्जियों की कीमतों में भारी उछाल देखने को मिला। प्याज की कीमतें जहां आसमान छू रही है वहीं गोभी, टमाटर, और लौकी जैसी कई सब्जियों के दाम मासिक आधार पर 4% से अधिक कम हुए हैं। हालांकि, प्याज की कीमतें अब भी ऊंचे स्तर पर बनी हुई हैं, जिससे उपभोक्ताओं की मुश्किलें कम नहीं हो रही हैं। 6 नवंबर को लासलगांव प्याज मंडी में प्याज का थोक भाव पांच साल के उच्चतम स्तर पर पहुंच गया था।  एक रिपोर्ट के अनुसार, प्याज की कीमतों में निकट भविष्य में गिरावट की संभावना कम है। रिपोर्ट के अनुसार, “नवंबर में सब्जियों की कीमतों में कुछ नरमी आई है, लेकिन प्याज की कीमतें ऊंची बनी हुई हैं।” अगस्त और सितंबर में हुई भारी बारिश के चलते आपूर्ति में बाधा उत्पन्न हुई, जिससे मंडियों में सब्जियों की आवक में 28% की गिरावट आई। इसका सबसे अधिक असर टमाटर की कीमतों पर पड़ा, जिसमें अक्टूबर में मासिक आधार पर 49% की वृद्धि दर्ज की गई। सब्जियों की कीमतों में रिकॉर्ड उछाल अक्टूबर में सब्जियों की कीमतें सालाना आधार पर 42% बढ़ीं, जो पिछले 57 महीनों में सबसे ज्यादा है। इस वृद्धि का मुख्य कारण टमाटर, आलू और प्याज जैसी आवश्यक वस्तुओं की कीमतों में भारी उछाल को माना जा रहा है। टमाटर की कीमतें सालाना आधार पर 161% तक बढ़ चुकी हैं, जबकि आलू और प्याज की कीमतों में क्रमशः 65% और 52% की बढ़ोतरी हुई है। प्याज की कीमतें पांच साल के उच्चतम स्तर पर देश की सबसे बड़ी प्याज मंडी, लासलगांव एपीएमसी में 6 नवंबर को प्याज की औसत थोक कीमत 5,656 रुपये प्रति क्विंटल तक पहुंच गई, जो पिछले पांच वर्षों में सबसे ऊंची है। आखिरी बार 10 दिसंबर 2019 को प्याज की कीमतें इसी स्तर पर थीं। खुदरा महंगाई पर असर सब्जियों की कीमतों में आई इस बढ़ोतरी ने खुदरा महंगाई को भी प्रभावित किया है। अक्टूबर में भारत की खुदरा महंगाई दर 6.21% रही, जो पिछले 14 महीनों में सबसे अधिक है। खाद्य और ऊर्जा को छोड़कर मापी जाने वाली कोर महंगाई भी सितंबर के 3.5% से बढ़कर अक्टूबर में 3.7% पर पहुंच गई है, जिससे घरेलू बजट पर दबाव और बढ़ गया है।

आईटीआई से आईआईटी की उड़ान : हुनर और दृढ़ संकल्प से रचा नया कीर्तिमान

भोपाल शासकीय आईटीआई मण्डलेश्वर, खरगौन के कोपा ट्रेड के छात्र अल्ताफ खान का चयन देश के प्रतिष्ठित संस्थान आईआईटी मुंबई के आईडीसी स्कूल ऑफ डिजाइन के ‘आईडीसी हैस्मेड मैनपॉवर प्रोजेक्ट’ में प्रोजेक्ट टेक्निकल असिस्टेंट के पद पर हुआ है। आईटीआई से पास-आउट अल्ताफ खान ने अपने कुशल प्रशिक्षकों के अध्यापन और खुद की मेहनत, लगन और दृढ़ संकल्प से यह मुकाम हासिल किया। अल्ताफ का आईआईटी मुंबई के प्रोजेक्ट के लिये चयन इस बात को प्रमाणित करता है कि आईटीआई जैसी संस्थाओं में प्राप्त प्रशिक्षण न केवल व्यावहारिक ज्ञान प्रदान करता है, बल्कि युवाओं को ऐसे मुकाम पर पहुँचने की प्रेरणा भी देता है, जहाँ वे अपने सपनों को साकार कर सकें। इस प्रोजेक्ट के अंतर्गत काम करते हुए, छात्र को तकनीकी विशेषज्ञता और वास्तविक अनुभव का एक अमूल्य अवसर मिलेगा जो भविष्य के लिए उसकी नींव को और भी मजबूत करेगा। यह नियुक्ति न केवल छात्र के करियर के लिए एक मील का पत्थर साबित होगी, बल्कि यह प्रदेश के उन तमाम युवाओं के लिए भी प्रेरणा बनेगी जो अपने कौशल के दम पर भविष्य संवारने के इच्छुक हैं। तकनीकी कौशल एवं रोजगार राज्यमंत्री टेटवाल ने अल्ताफ को दी बधाई तकनीकी कौशल और रोजगार राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गौतम टेटवाल ने छात्र अल्ताफ खान को इस उपलब्धि के लिये बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य के लिये शुभकामनाएं दी। मंत्री टेटवाल ने कहा कि उनकी यह नियुक्ति दर्शाती है कि अगर व्यक्ति के पास प्रतिभा और दृढ़ संकल्प है, तो उसे किसी भी क्षेत्र में सफलता प्राप्त करने से कोई नहीं रोक सकता। शासकीय आईटीआई के छात्र का मुम्बई आईआईटी के प्रोजेक्ट के लिये चयनित होना आईटीआई के अन्य सभी छात्रों के लिए एक प्रेरणादायी है और उन्हें अपने कौशल के बल पर आगे बढ़ने का प्रोत्साहन देगा। छात्र की प्रशिक्षण अधिकारी श्रीमती वर्षा तिवारी और संस्था के प्राचार्य इमरान अली सैयद ने भी बधाई दी है।  

BJP विधायक ने कहा- मंदिर में आने वालों का मजहबी टेस्ट करने और मंत्र पढ़वाकर खतना की जांच करने की भी बात कही

बागपत बीजेपी विधायक नंद किशोर ने चुनावी माहौल में बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि मंदिर में प्रवेश करने वाले हर व्यक्ति की मजहबी पहचान करने की आवश्यकता है। मंदिर में आने वालों का मजहबी टेस्ट करने और मंत्र पढ़वाकर खतना की जांच करने की भी बात कही है। इसके साथ ही खतना चेक करने की भी बात कही। फिलहाल यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। आपको बता दें कि भाजपा विधायक  बुधवार रात छपरौली में एक शादी समारोह में शरीक होने के लिए गए थे, जहां उन्होंने मीडिया से मुखातिब होते हुए कहा कि मुस्लिम भी हिंदू देवताओ को मानते हैं और जल्द मौलवी भी जलाभिषेक करेंगे और भारत में सनातन धर्म बुलंद होगा। उन्होंने थूक और मूत्र-जिहाद को बड़ी साजिश बताया और कहा कि इसीलिए मुस्लिम धर्मगुरुओं की इस मुद्दे पर  बोलती बंद रहती हैं। ‘हिंदुओं को दरगाह पर नहीं जाना चाहिए’ वहीं, प्रयागराज में लगने वाले महाकुंभ में मुस्लिमों के दुकान न लगाने के निर्देश व इस पर माैलानाओं के हिंदुओं के दरगाह पर न जाने संबंधी सवाल पर पत्रकारों से बात करते हुए भाजपा विधायक नंद किशोर गुर्जर ने एक बार फिर विवादित बयान देते हुए कहा है कि हिंदुओं को दरगाह पर नहीं जाना चाहिए, क्योंकि मजार में जिहादी दफन हैं, जिन्होंने महिलाओ पर जुल्म किए हैं।  

देहरादून: यूटिलिटी ने चेकिंग के लिए मारे ब्रेक, 6 वाहनों की जबरदस्त टक्कर

देहरादून. देहरादून में बुधवार देर रात को एक और बड़ा हादसा हो गया। आशारोड़ी चेक पोस्ट पर चेकिंग के लिए रोके गए वाहन में 6 गाड़ियां आपस में टकरा गई। हादसे में यूटिलिटी सवार व्यक्ति की मौत हो गई। यूटिलिटी वाहन के पीछे कार और 2 डंपर भी कंटेनर से टकराकर पलट गए। बताया गया कि बुधवार रात को आशारोड़ी चेक पोस्ट पर सेल्स टैक्स विभाग रूटीन चेकिंग कर रहे थे। चेकिंग के दौरान सेल्स टैक्स कर्मचारियों और पीआरडी जवान ने एक यूटिलिटी वाहन को रुकने का इशारा किया। यूटिलिटी के अचानक रुकने से उसके पीछे आ रहे 6 वाहन टकराते चले गए। कंटेनर ले जा रहे ट्रक ने टक्कर मार दी। इस भीषण हादसे में एक के बाद एक 6 वाहन पलट गए। एक बाइक भी टक्कर से क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे में यूटिलिटी में सवार दो लोगों में से एक की मौत हो गई। मृतक की पहचान सुखदेव निवासी दमकड़ी सहारनपुर के रूप में हुई। सुखदेव का बेटा सुधांशु गंभीर रूप से घायल है। थाना क्लेमनटाउन क्षेत्र के अंतर्गत दिल्ली हाईवे पर आशारोड़ी चेक पोस्ट पर बुधवार देर रात बड़ा हादसा हो गया। सेल्स टैक्स की टीम ने एक वाहन को चेकिंग के लिए रोका। वाहन चालक ने तुरंत ब्रेक लगाकर यूटिलिटी रोक दी। इस दौरान पीछे से तेज रफ्तार में आ रहे कई वाहन धड़ाधड़ एक-दूसरे से टकराते चले गए। आखिर में सबसे पीछे आ रहा एक कंटेनर सभी वाहनों को रौंदता हुआ पलट गया। हादसे में एक के बाद एक 6 वाहन पलट गए। जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई। 3 लोग गंभीर रूप से घायल हैं। घायलों में दो सेल्स टैक्स अधिकारी शामिल हैं। इस दौरान सेल्स टैक्स के कर्मचारी सुमन दास और नवीन महर भी घायल हुए हैं। दोनों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. पुलिस द्वारा दुर्घटना की जांच की जा रही है। बता दें कि सोमवार देर रात देहरादून के ओएनजीसी चौक पर हादसे में 6 युवाओं की मौत के बाद से शहर में हड़कंप मचा हुआ है। इस बीच एक और भयान​क हादसे से हर कोई सहमा हुआ है।

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live