LATEST NEWS

कमांडर प्रेरणा देवस्थली संभाल रहीं आईएनएस ट्रिंकट की कमान और भाई ईशान आईएनएस विभूति की कमान

नई दिल्ली इंडियन नेवी में पहली बार ऐसा हुआ है कि भाई-बहन की जोड़ी एक साथ अलग-अलग युद्धपोतों की कमान संभाल रही हैं। ये जोड़ी है कमांडर प्रेरणा देवस्थली और कमांडर ईशान देवस्थली की। कमांडर प्रेरणा देवस्थली पिछले साल भारतीय नौसेना में युद्धपोत की कमान संभालने वाली पहली महिला अधिकारी बनी थीं। वह अभी फास्ट अटैक क्राफ्ट आईएनएस ट्रिंकट की कमान संभाल रही हैं। उनके भाई, कमांडर ईशान देवस्थली को अब आईएनएस विभूति की कमान सौंपी गई है जो भारतीय नौसेना का वीर-श्रेणी का मिसाइल पोत है। यह एक ऐतिहासिक घटना है क्योंकि इससे पहले कभी भी भारतीय नौसेना में भाई-बहन ने एक साथ युद्धपोतों की कमान नहीं संभाली है। ये संयोग नौसेना में महिलाओं की बढ़ती भूमिका और उनके योगदान को भी दिखाता है। कमांडर प्रेरणा देवस्थली को पिछले साल आईएनएस ट्रिंकट की कमान सौंपी गई थी। यह पोत भारतीय नौसेना के पूर्वी बेड़े का हिस्सा है और बंगाल की खाड़ी में तैनात है। कमांडर ईशान देवस्थली को हाल ही में आईएनएस विभूति की कमान सौंपी गई है। यह पोत भारतीय नौसेना के पश्चिमी बेड़े का हिस्सा है और अरब सागर में तैनात है। भाई-बहन दोनों ही पश्चिमी कमान के अधीन अपने-अपने युद्धपोतों की कमान संभाल रहे हैं। दोनों ही अपने परिवार के लिए प्रेरणा हैं और देश की सेवा के लिए समर्पित हैं। आईएनएस विभूति हाल ही में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को अरब सागर में गोवा के तट पर दी गई स्टीम पास्ट का हिस्सा था। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 7 नवंबर को नौसेना प्रमुख एडमिरल दिनेश के. त्रिपाठी के साथ INS विक्रांत का दौरा किया था और भारतीय नौसेना द्वारा संचालित नौसैनिक अभियानों का प्रदर्शन देखा। अपने संबोधन में, राष्ट्रपति मुर्मू ने भारतीय नौसेना की क्षमताओं और रणनीतिक पहुंच की तारीफ की थी। राष्ट्रपति मुर्मू ने कहा था, ‘भारतीय नौसेना की इकाइयां अपनी क्षमताओं और रणनीतिक प्रभाव का प्रदर्शन करते हुए, विस्तृत क्षेत्रों में लंबी अवधि के लिए तैनात हैं। आपके सकारात्मक, सक्रिय और त्वरित कार्रवाइयों ने समुद्र में अनगिनत लोगों की जान बचाई है। यह मेरे लिए एक विशेष क्षण था जब इस साल की शुरुआत में बुल्गारिया के राष्ट्रपति ने एक हाईजैक किए गए जहाज से बल्गेरियाई चालक दल को बचाने के लिए कृतज्ञता जाहिर करने के लिए फोन किया था।’

रमनदीप सिंह ने इंटरनेशनल क्रिकेट में किया तूफानी आगाज, बने ऐसा करने वाले दूसरे भारतीय

नई दिल्ली टीम इंडिया के लिए बुधवार 13 नवंबर को सेंचुरियन के सुपरस्पोर्ट पार्क में रमनदीप सिंह ने टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू किया। ये उनका इंटरनेशनल डेब्यू भी था। रमनदीप सिंह भारत के 118वें खिलाड़ी इस फॉर्मेट में इंटरनेशनल क्रिकेट खेलने वाले बने। रमनदीप के लिए ये मैच यादगार रहा और इसे उन्होंने इस मैच को और भी ज्यादा यादगार उस वक्त बनाया, जब वे बल्लेबाजी के लिए आए और पहली गेंद पर वो कारनामा कर दिखाया, जिसके लिए बल्लेबाज सोचने से भी डरते हैं। दरअसल, रमनदीप सिंह भारत के दूसरे ऐसे बल्लेबाज बन गए, जिन्होंने अपने इंटरनेशनल करियर की पहली गेंद पर छक्का जड़ा। अक्सर जब कोई खिलाड़ी इंटरनेशनल क्रिकेट में कदम रखता है तो हवाई शॉट खेलने से बचता है, क्योंकि वह चाहता है कि जो घबराहट अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट की है, वह सिंगल, डबल या चौका जड़कर निकल जाए, लेकिन ये नया भारत है और रमनदीप भी नई टीम इंडिया के उभरते सितारे हैं। ऐसे में वे छक्का जड़ने से पीछे नहीं हटे। रमनदीप सिंह से पहले सूर्यकुमार यादव ही भारत के लिए ऐसा कर पाए थे। 2001 के बाद के आंकड़ों के मुताबिक, सूर्या और रमनदीप ही ऐसे भारतीय हैं, जिन्होंने अपने इंटरनेशनल करियर की शुरुआत छक्के के साथ की। रमनदीप को इस मैच में 6 गेंदें खेलने का मौका मिला और वे 15 रन बनाकर रन आउट हो गए। उन्होंने अपनी पारी में एक छक्के के अलावा एक चौका भी जड़ा। मैच से पहले रमनदीप सिंह को वीवीएस लक्ष्मण और हार्दिक पांड्या ने डेब्यू कैप सौंपी थी। वीवीएस ने कैप हार्दिक को थमाई थी, जिसे हार्दिक ने रमनदीप सिंह को सौंप दिया था। रमनदीप सिंह भी हार्दिक पांड्या की तरह एक पेस ऑलराउंडर हैं। आईपीएल के अलावा वे घरेलू क्रिकेट में गेंदबाजी करते हैं, लेकिन कप्तान सूर्यकुमार यादव ने पहले मैच में उनसे गेंदबाजी नहीं कराई। यहां तक कि वे एक पेसर की जगह प्लेइंग इलेवन में शामिल किए गए थे, लेकिन कप्तान सूर्या ने रमनदीप सिंह को गेंदबाजी नहीं सौंपी।

खजुराहो शिल्पग्राम :”कुशल वीरांगना रानी दुर्गावती” शीर्षक से एक प्रेरणादायी नाट्य प्रस्तुति का आयोजन

 खजुराहो  पर्यटन नगरी खजुराहो के दक्षिण मध्य क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र खजुराहो स्थित मुक्तकाशी मंच से रानी दुर्गावती पर आधारित सांस्कृतिक स्रोत एवं प्रशिक्षण केंद्र (सीसीआरटी) द्वारा वीरांगना रानी दुर्गावती की 500वीं जयंती को समर्पित “कुशल रानी दुर्गावती” शीर्षक एक नाट्य श्रद्धांजलि एवं सीसीआरटी छात्रवृत्तिधारकों और युवा कलाकारों द्वारा “एक भारत श्रेष्ठ भारत” विषय पर नृत्य-संगीत प्रस्तुति का शिल्पग्राम, खजुराहो में 13 नवंबर 2024 को प्रदर्शन किया गया ।  भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय का एक स्वायत्त संगठन सीसीआरटी वीरांगना रानी दुर्गावती की 500वीं जयंती के उपलक्ष्य में “कुशल वीरांगना रानी दुर्गावती” शीर्षक से एक प्रेरणादायी नाट्य प्रस्तुति का आयोजन कर रहा है।  सीसीआरटी छात्रवृत्तिधारकों और युवा कलाकारों द्वारा “एक भारत श्रेष्ठ भारत” विषय पर नृत्य-संगीत प्रस्तुति भी इसी आयोजन का एक हिस्सा है। यह कार्यक्रम बुधवार, 13 नवंबर 2024 को शिल्पग्राम, खजुराहो (म.प्र.) में दक्षिण मध्य क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र, नागपुर के सहयोग से आयोजित किया जाएगा। इस नाटक की संकल्पना और निर्देशन सीसीआरटी, नई दिल्ली के अध्यक्ष डॉ. विनोद नारायण इंदुरकर ने किया है, जो रानी दुर्गावती की विरासत को एक सादर श्रद्धांजलि है। यह नाट्य प्रस्तुति रानी दुर्गावती के असाधारण जीवन और उनकी धरोहर को समर्पित है। 16वीं शताब्दी की इस वीरांगना और गोंड साम्राज्य की रानी ने अपने अदम्य साहस और अद्वितीय पराक्रम से इतिहास में एक अमिट छाप छोड़ी है। मुगल बादशाह अकबर के नेतृत्व में शत्रु सेना के आक्रमणों के खिलाफ अपने राज्य की रक्षा के लिए उनकी निर्णायक भूमिका अपनी जनता की भलाई और संप्रभुता के प्रति उनके अडिग समर्पण का प्रतीक है। घोर कठिनाइयों के बावजूद उन्होंने अपनी सेना का वीरतापूर्वक नेतृत्व किया और अपनी आखिरी सांस तक असाधारण साहस और शौर्य का प्रदर्शन किया। यह नाटक उनके जीवन के अल्पज्ञात पहलुओं को सामने लाने का प्रयास करता है, जिसमें उनकी अटूट इच्छाशक्ति, रणनीतिक कुशलता और अपने राज्य के प्रति असीम निष्ठा को दर्शाया गया है। उनकी साहसिक कथा को मंच पर लाकर उनके अमर व्यक्तित्व को सम्मानित करने और उनके अडिग संकल्प से दर्शकों को प्रेरित करने का प्रयास किया गया है। इस विशेष आयोजन में मुख्य अतिथि के रूप में  संस्कृति मंत्रालय में पदासीन अपर सचिव एवं वित्तीय सलाहकार सुरंजना चोपड़ा आईएएस को आमंत्रित किया गया है। साथ ही सुअमिता प्रसाद सरभाई आईआरएएस संयुक्त सचिव  संस्कृति मंत्रालय ( प्रदर्शन  कलाएं , एसएंडएफ , बीटीआई और क्षेत्रीय सांस्कृतिक केंद्र ) इस आयोजन की विशिष्ट अतिथि हैं । इस प्रस्तुति के दौरान इस नाटक के निर्देशक और सीसीआरटी के अध्यक्ष डॉ विनोद नारायण इंदुरकर तथा इसके निर्माण प्रमुख और सीसीआरटी के निदेशक राजीव कुमार आईआरएस भी मौजूद रहेंगे ।इस आयोजन के बारे में अपने विचार करते हुए डॉ. विनोद नारायण इंदुरकर कहते हैं कि , “हमें यह नाट्य प्रस्तुति पेश करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ है जो महान रानी दुर्गावती को हमारी सच्ची श्रद्धांजलि है। यह नाटक उनके अदम्य साहस को नमन करता है और उनकी अमिट धरोहर की याद दिलाता है, जो आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करता रहेगी।” सुरंजना चोपड़ा ने इस आयोजन को देश के महानायकों-नायिकाओं की विरासत को जीवंत बनाए रखने की एक सराहनीय पहल बताया और उम्मीद जताई कि ऐसे और भी समर्पित कार्यक्रमों के माध्यम से सीसीआरटी आगे भी देश की युवा पीढ़ी को हमारे विलक्षण अतीत के बारे में शिक्षित और प्रेरित करता रहेगा । सुअमिता प्रसाद सरभाई ने इस आयोजन को भारत के सुनहरे इतिहास और शास्त्रीय नृत्य – संगीत के संरक्षण , संवर्धन और प्रोत्साहन की महत्वपूर्ण पहल बताया और भविष्य में भी ऐसे रोचक कार्यक्रमों के आयोजन के प्रति सीसीआरटी और संस्कृति मंत्रालय की प्रतिबद्धता दोहराई । शिल्पग्राम, खजुराहो (म.प्र.) में आयोजित यह कार्यक्रम भारत की समृद्ध सांस्कृतिक धरोहर और गौरवशाली इतिहास का उत्सव होगा, जो रानी दुर्गावती की अविस्मरणीय यात्रा और राष्ट्र के प्रति उनके अपार योगदान को प्रदर्शित करेगा। सीसीआरटी सभी देशभक्त कलाप्रेमियों को भारत की महान वीरांगना रानी दुर्गावती की शाश्वत वीरगाथा के इस यादगार समारोह में शामिल होने के लिए हार्दिक आमंत्रण देता है , साथ ही “एक भारत श्रेष्ठ भारत” विषय पर सीसीआरटी छात्रवृत्तिधारकों और युवा कलाकारों की बहुरंगी-बहुआयामी नृत्य-संगीत प्रस्तुति का भी हिस्सा बनने का अवसर प्रदान करता है। आज के इस संगीतमय नाट्य प्रस्तुति को देखने के लिए बड़ी संख्या में देसी – विदेशी पर्यटकों के अलावा स्थानीय व क्षेत्रीय जन  बड़ी संख्या में उपस्थित रहे, जिन्होंने तालियां बजाकर इस सुंदर प्रस्तुति को सराहा ।

पूर्व ऑलराउंडर ने किया दावा-मुझे लगता है कि भारत बहुत ज्यादा दबाव में हैं, ऑस्ट्रेलियाई टीम उन्हें पर्थ में हरा देगी

कैनबरा ऑस्ट्रेलिया के पूर्व ऑलराउंडर ब्रैंडन जूलियन ने फॉक्स क्रिकेट पर कहा, मुझे लगता है कि भारत बहुत ज्यादा दबाव में है। कप्तान उपलब्ध नहीं हैं, मध्यक्रम में विराट कोहली की फॉर्म खराब चल रही है। कोच गंभीर बाहर आकर अपने सीनियर खिलाड़ियों का बचाव करने की कोशिश कर रहे हैं। जब कोई कोच ऐसा करता है तो आपको पता चल जाता है कि वहां थोड़ी परेशानी है। मुझे लगता है कि वे बहुत ज्यादा दबाव में हैं। मुझे लगता है कि ऑस्ट्रेलियाई टीम उन्हें पर्थ में हरा देगी। हमने उनके खिलाफ पिछली चार सीरीज में से कोई भी सीरीज नहीं जीती है, इसलिए भारत को हराने का यहां मौका है।” जूलियन ने आगे दावा किया, “मुझे लगता है कि भारत बल्लेबाजी क्रम में संघर्ष करने जा रहा है और मुझे लगता है कि जैसा कि मैंने कहा कि हम उन्हें पहले टेस्ट मैच में 4 दिनों में हरा देंगे। आपको शुरू में ही उन पर दबाव बनाना होगा और आपको आक्रामक होना होगा। मुझे लगता है कि भारत के पास अनुभव है, उनके पास सब कुछ है, लेकिन न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज के बाद वे पर्थ में लगातार चौथा मैच हार सकते हैं, फिर वे गुलाबी गेंद से टेस्ट मैच खेलने जाएंगे, जो पहले भी उनके लिए परेशानी का सबब था और फिर आप गाबा जाएंगे। इसलिए यह हमारे लिए भारत को हराने का आदर्श समय है, इसमें कोई संदेह नहीं है कि वे बहुत दबाव के साथ मैदान में उतरेंगे।” मैच और सीरीज में क्या कुछ हो सकता है? इस पर बात करते हुए ब्रैंड जूलियन ने आगे कहा, “उन्हें रोहित शर्मा की जगह लेने के लिए एक सलामी बल्लेबाज को भी चुनना होगा, इसलिए ऐसे संकेत हैं कि हमें वहां बहुत अच्छे फॉर्म के साथ जाना चाहिए। हमारी गेंदबाजी अच्छी लग रही है, हां, हमारी बल्लेबाजी थोड़ी डगमगा रही है, लेकिन यह इस बात पर निर्भर करेगा कि इस टेस्ट सीरीज में कौन सी टीम सबसे अच्छी बल्लेबाजी करती है। मुझे नहीं लगता कि हम 400-450 का स्कोर देखेंगे, हम एक पारी में 300-350 का स्कोर देखेंगे और यह एक या दो साझेदारियां होंगी जो टेस्ट मैच को बदल देंगी।”

महाराष्ट्र में CM Mohan Yadav ने सरकार बनाने जनमत साधने की अपील की

भोपाल मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव महाराष्ट्र चुनाव में जमकर प्रचार कर रहे हैं। बुधवार को नागपुर में उन्होंने चार विधानसभा क्षेत्रों में जनसभाओं को संबोधित किया और केंद्र सरकार के कामकाज और उपलब्धियों का बखान किया। साथ ही उन्होंने महाराष्ट्र में सरकार बनाने जनमत साधने की अपील भी की। सीएम मोहन यादव आज 14 नवंबर को भी महाराष्ट्र में चुनाव प्रचार करेंगे। इस दौरान वो अमरावती और चंद्रपुर जिलों में जनसभाओं को संबोधित करेंगे। सीएम मोहन का चुनाव प्रचार कार्यक्रम महाराष्ट्र चुनाव के प्रचार प्रसार में सीएम मोहन आज 14 नवंबर को विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे। महाराष्ट्र की मेलघाट और अचलपुर विधानसभा में करेंगे पार्टी प्रत्याशियों के समर्थन जनसभा करेंगे। इसके बाद 11.45 बजे भोपाल से चिखलदरा जिला अमरावती महाराष्ट्र रवाना होंगे। दोपहर 12.45 बजे अमरावती जिले की मेलघाट विधानसभा के चिखलदरा में पार्टी प्रत्याशी के समर्थन में जनसभा को संबोधित करेंगे। दोपहर 1.00 बजे – चुर्नी, चिखलदरा, जिला अमरावती में सार्वजनिक बैठक में शामिल होकर जनमत को साधेंगे। इसके बाद दोपहर 2.00 बजे चंदूरबाजार, अचलापुर में जनसभा संबोधित करेंगे। फिर शाम 5.15 बजे भोपाल आगमन शाम 6.30 बजे समत्व भवन में वृहद परियोजना नियंत्रण मंडल की 125 वीं बैठक में शामिल होंगे। महायुति सरकार के लिए कही बड़ी बात नागपुर में अपनी रैलियों में सीएम मोहन यादव ने कहा कि महाराष्ट्र की महायुति सरकार छत्रपति शिवाजी महाराज के सपनों को पूरा कर रही है। साथ ही सनातन धर्म को आगे बढ़ा रही है। उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि महाराष्ट्र में विकास की गति लगातार बढ़ती रहे इसके लिए महायुति गठबंधन को भारी बहुमत से समर्थन देने का करें। कांग्रेस पर साधा निशाना इस दौरान उन्होंने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस और उसके सहयोगियों को भगवान राम और कृष्ण से दिक्कत है। इसलिए कांग्रेस एवं उसके सहयोगी दल भगवान राम के अस्तित्व पर सवाल खड़े करते हैं। बहुमत से विजयी बनाने की अपील सीएम मोहन यादव ने जनता से अपील की कि वो भारतीय जनता पार्टी और उसके सहयोगी दलों के उम्मीदवारों को भारी बहुमत से विजयी बनाएं। उनके दमदार भाषणों से महाराष्ट्र की सियासत भी गरमाने लगी है।

पुलिस ने बिना दस्तावेज के परिवहन कर रहे ट्रक से 3600 लीटर शराब की जब्त, आरोपी चालक हिरासत में

छतरपुर छतरपुर पुलिस द्वारा जिले के समस्त थाना क्षेत्र अंतर्गत नशा मुक्ति अभियान के तहत निरंतर कार्यवाही की जा रही है। अवैध शराब विक्रेता, संग्रह एवं परिवहन करने वाले आरोपियों को गिरफ्तार किया जा रहा है। आज थाना कोतवाली पुलिस को फोरलेन ओवर ब्रिज के पास महोबा रोड में शराब परिवहन की सूचना प्राप्त हुई। थाना कोतवाली पुलिस त्वरित कार्यवाही करते हुए संबंधित स्थान पहुँची। महोबा रोड फोरलेन ओवर ब्रिज के पास एक टाटा 407 ट्रक मिला, रोक कर चेक किया गया। तिरपाल से ढकी भारी मात्रा में अवैध शराब की पेटियां रखी थी, वैध दस्तावेज चालक से मांगे गए, नहीं मिले। सनी कंपनी की अंग्रेजी व्हिस्की कुल 400 पेटी करीब 3600 लीटर शराब, कीमत करीब 27 लाख मिली। उक्त अवैध शराब, परिवहन में प्रयुक्त टाटा 407 ट्रक कुल कीमत करीब 37 लाख रुपए जप्त किए गए। मौके से हिरासत में लिए गए आरोपी चालक  सरताज खान पिता मुन्ना खान निवासी जतारा जिला टीकमगढ़ के विरुद्ध आबकारी अधिनियम के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विधिवत कार्यवाही की जा रही है। आरोपी चालक से पूछताछ पर अवैध शराब के उक्त प्रकरण में जतारा पलेरा के ठेकेदार की संलिप्तता स्पष्ट हुई है, आरोपी ठेकेदार के विरुद्ध विधिवत कार्यवाही भी की जा रही है। संलिप्त अन्य आरोपी की तलाश एवं विवेचना कार्यवाही जारी है। अवैध मादक पदार्थ के विरुद्ध कार्यवाही में नगर पुलिस अधीक्षक श्री अमन मिश्रा के मार्गदर्शन में थाना कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अरविंद कुजूर, उपनिरीक्षक प्रदीप शर्मा, उप निरीक्षक नंदकिशोर सोलंकी, प्रधान आरक्षक जुगल किशोर, अरविंद कुशवाहा, शैलेंद्र सिंह सेंगर, आरक्षक नरेश परिहार, कपिंद्र, रामचरण, अखंड प्रताप, नित्यप्रकाश, विकास खरे एवं पुलिस टीम की मुख्य भूमिका रही।

पंचायत टीला नरेनी की नल जल योजना चढ़ी भ्रष्टाचारियों की भेंट ठेकेदारों ने नहीं दिया ध्यान

 टीकमगढ़  टीकमगढ़ जिले की विकासखंड पलेरा के अंतर्गत ग्राम पंचायत टीला नरेनी में ठेकेदारों द्वारा ग्राम जगह-जगह गड्डे करवा दिए नि क़ लने के लिए ग्रामीणों में ना तो  ठेकेदार को देखा है ना ही आज तक ग्राम में ठेकेदार आया है अब आप ही बताएं ग्राम के लोग इन गड्डो में से किस प्रकार निकल पा रहे होंगे . ग्राम के लोगों ने बताया नल जल के द्वारा नल जल योजना के लिए गड्ढा खोदे गए थे ग्राम में कई जगह दो-दो फीट के गद्दे छोड़ दिए हैं शासन प्रशासन से अनुरोध है कि इन गड्डो को तत्काल नहीं भरा तो भविष्य में बहुत बड़ी घटना हों सकती है मध्य प्रदेश शासन की योजनाओं को ठेकेदारों द्वारा महत्वाकांक्षी  दिखाआ जा रहा है पलीता अब देखना यह है की खबर की चलते क्या शासन  संज्ञान में लेता है या नहीं

अश्लील तस्वीरें बनाकर ब्लैकमेलिंग, छत्तीसगढ़-कोंडागांव में लड़की के इंस्टाग्राम से फोटो निकाले

कोंडागांव। इंस्टाग्राम पर युवती की फोटो का दुरुपयोग कर ब्लैकमेलिंग करने वाले आरोपी को पुलिस ने दबोचा है. आरोपी अविनाश दास मानिकपुरी युवती के इंस्टाग्राम से फोटो लेकर उसे अश्लील तरीके से एडिट कर फर्जी तस्वीरों के जरिए ब्लैकमेल करता था. आरोपी धमकी देता था की यदि उसे 2000 रुपये नहीं दिए गए, तो वह तस्वीरों को वायरल कर देगा. पीड़िता की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. यह मामला कोंडागांव थाना क्षेत्र का है. पीड़िता ने 2 सितंबर को थाने में शिकायत दर्ज करवाई कि इंस्टाग्राम पर पोस्ट की गई उसकी फोटो को किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा फर्जी आईडी बनाकर, प्रार्थिया के फोटो को एडिट कर अश्लील फोटो बनाकर, प्रार्थिया व उसके दोस्तों और परिवार के बीच वायरल कर, प्रार्थिया को ब्लैकमेल कर, उससे 2000 रूपये की मांग की जा रही है. साथ ही पैसे ना देने पर फोटो को वायरल करने की धमकी दी जारी है. प्रार्थिया शिकायत पर पुलिस ने धारा 79, 308 (क) बीएनएस, 67 (क) आईटी एक्ट का अपराध दर्ज कर विवेचना में लिया. मामले में जांच के दौरान साइबर सेल कोंडागांव के माध्यम से पुलिस को अज्ञात इंस्टाग्राम धारक और युपीआईडी का जानकारी प्राप्त हुई. आरोपी अविनाश दास मानिकपुरी के संबंध में जानकारी प्राप्त होने पर जब पुलिस की टीम के द्वारा आरोपी को गिरफ्तार करने का प्रयास किया गया तब जानकारी प्राप्त हुआ कि आरोपी थाना सिरगिट्टी जिला बिलासपुर के अपराध में केंद्रीय जेल बिलासपुर में परिरुद्ध है. जिस पर प्रोडक्शन वारंट प्राप्त कर पूछताछ किया गया, जिस पर आरोपी अविनाश दास पिता मधु दास मानिकपुरी उम्र 22 वर्ष निवासी ग्राम पुडू रतनपुर थाना के द्वारा अपराध घटित करना स्वीकार्य किया गया, जिसे न्यायालय के समक्ष पेश कर आरोपी का न्यायिक रिमांड प्राप्त कर आरोपी को जेल में भेजा गया.

एक की मौत और छह घायल, छत्तीसगढ़-अंबिकापुर में बेकाबू स्कॉर्पियो ने बाइक-स्कूटी-ठेले को मारी टक्कर

अंबिकापुर. अंबिकापुर-दरिमा मार्ग पर ग्राम कंठी में तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने दो बाइक व स्कूटी तथा एक ठेले को टक्कर मार दी। इस दौरान उसने सात लोगों को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि छह लोग घायल हो गए। इधर हादसे के बाद गुस्साई भीड़ ने स्कॉर्पियो में आग लगा दी। थोड़ी ही देर में स्कॉर्पियो पूरी तरह जलकर खाक हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया है, जहां दो लोगों की हालत नाजुक बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार, बुधवार की देर शाम करीब सात बजे काले रंग की स्कॉर्पियो क्रमांक सीजी 15 ईई- 7300 दरिमा की ओर से तेज रफ्तार से अंबिकापुर की ओर आ रही थी। इसी बीच स्कॉर्पियो ने ग्राम कंठी मुख्य मार्ग पर दो बाइक व स्कूटी सवारों तथा सड़क किनारे लगे एक ठेले को टक्कर मार दी। उसने मेडिकल दुकान जा रहे एक युवक को भी चपेट में ले लिया। हादसे में ग्राम करजी निवासी रमेश प्रजापति (35) की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 6 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और काफी संख्या में लोग इकट्ठा हो गए। स्कॉर्पियो की तेज रफ्तार का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि वह सड़क छोड़ एक घर में घुस गई। हादसे के बाद काफी संख्या में जुटी लोगों की भीड़ का गुस्सा फूट पड़ा। उन्होंने स्कॉर्पियो को आग के हवाले कर दिया। थोड़ी ही देर में स्कॉर्पियो पूरी तरह से जलकर खाक हो गई। कुछ देर के लिए मुख्य मार्ग पर जाम लग गया। हादसे की सूचना मिलते ही दरिमा थाना प्रभारी दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने घायलों व मृतक को मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचाया। यहां छह घायलों का इलाज जारी है। इधर पुलिस ने आक्रोशित भीड़ को समझाइश देकर सड़क से हटाया तथा आवागमन शुरु कराया।

‘परेशान करने के लिए फंसाया गया’, छत्तीसगढ़-बिलासपुर HC ने रद्द किए आईपीएस जीपी सिंह के खिलाफ मुकदमे

बिलासपुर. राजद्रोह, ब्लैकमेलिंग और आय से अधिक संपत्ति के मामले में फंसे आईपीएस जीपी सिंह को हाईकोर्ट से बड़ी राहत मिली है। हाईकोर्ट ने जीपी सिंह के खिलाफ दर्ज तीनों मामलों की एफआईआर प्रोसिडिंग्स को रद्द कर दिया है। हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस रमेश सिन्हा और जस्टिस रविंद्र अग्रवाल की बेंच ने जीपी सिंह की याचिका पर यह फैसला सुनाया है। बता दें कि जीपी सिंह ने हाईकोर्ट में याचिका दायर कर अपने खिलाफ दर्ज सभी मामलों को रद्द करने की मांग की थी। अपनी याचिका में उन्होंने कहा था कि तत्कालीन सरकार ने उन्हें राजनीतिक षड़यंत्र के तहत फंसाया था। उनके खिलाफ किसी भी मामले में कोई भी साक्ष्य नहीं है। कोर्ट ने भी माना कि उन्हें परेशान करने के लिए झूठे मामले में फंसाया गया है। उनके खिलाफ किसी भी मामले में कोई भी ठोस सबूत नहीं है। लिहाजा सभी पक्षों की दलील सुनने के बाद कोर्ट ने जीपी सिंह के खिलाफ दर्ज एफआईआर को रद्द कर दिया है। बीते एक जुलाई 2021 की सुबह एसीबी (ACB) और ईओडब्ल्यू (EOW) की टीम ने जीपी सिंह और उनके सहयोगियों के ठिकानों पर एक साथ छापामार कार्रवाई की थी। लंबे अंतराल तक चली कार्रवाई के बाद 10 करोड़ की चल अचल संपत्ति का भी खुलासा किया गया था। छापे के दौरान एसीबी (ACB) और ईओडब्ल्यू की टीम ने कई आपत्तिजनक दस्तावेज बरामद होने का दावा किया था। इन बरामद दस्तावेजों के आधार पर रायपुर पुलिस ने आईपीसी जीपी सिंह के खिलाफ राजद्रोह का मामला दर्ज किया था। इसके साथ ही उन पर भ्रष्टाचार से जुड़े हुए अपराध भी दर्ज किए गए थे। इन आरोपों के तहत जीपी सिंह को जेल भी जाना पड़ा था। बाद में उन्हें हाईकोर्ट से जमानत मिल गई थी। इसके अलावा एक अन्य मामले में साल 2015 में दुर्ग निवासी कमल सेन और बिल्डर सिंघानिया के बीच व्यावसायिक लेन-देन को लेकर विवाद हुआ था। सिंघानिया ने कमल सेन के खिलाफ केस दर्ज करा दिया। आरोप है कि इस मामले में जीपी सिंह ने कमल सेन से 20 लाख रुपये वसूले थे। इसके साथ ही आईपीएस अफसर पर धमकाने का भी आरोप लगाया गया था।

23 नवंबर को फैसला, छत्तीसगढ़-रायपुर में आकाश और सुनील की किस्मत EVM में कैद

रायपुर. छत्तीसगढ़ की रायपुर शहर दक्षिण विधानसभा सीट पर उपचुनाव में बुधवार को 50 फीसदी से अधिक मतदाताओं ने मतदान किया. रायपुर संसदीय क्षेत्र से लोकसभा के लिए निर्वाचित होने के बाद भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के विधायक और राज्य के पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने इस्तीफा दे दिया था, जिसके बाद यह सीट रिक्त हुई. चुनाव अधिकारियों ने बताया कि रायपुर नगर दक्षिण विधानसभा क्षेत्र में मतदान शांतिपूर्वक संपन्न हुआ. उन्होंने बताया कि सुबह सात बजे से शाम छह बजे तक मतदाताओं ने मतदान किया. अधिकारियों के मुताबिक, मतदान समाप्ति के बाद मतदान प्रतिशत 50.50 प्रतिशत दर्ज किया गया हालांकि मतदान प्रतिशत के ये आंकड़े अंतिम नहीं है. मतदान दलों की वापसी पूरी होने तथा प्रपत्रों की जांच के बाद मतदान के आंकड़े अंतिम रूप से तैयार किये जाएंगे. अधिकारियों ने बताया कि मतदान प्रक्रिया के दौरान निर्वाचन क्षेत्र में किसी अप्रिय घटना की खबर नहीं मिली. उन्होंने बताया कि शुरुआत में मतदान धीमा रहा लेकिन बाद में मतदान केंद्रों के सामने मतदाताओं की लंबी कतारें देखी गईं. अधिकारियों ने बताया कि महिला और युवा मतदाता भी बड़ी संख्या में मतदान करने पहुंचे. सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (BJP) के उम्मीदवार सुनील सोनी और विपक्षी दल कांग्रेस के उम्मीदवार आकाश शर्मा ने अपने-अपने मतदान केंद्रों में पहुंचकर मतदान किया. सुनील सोनी को बीजेपी ने उतारा है चुनावी मैदान में उपचुनाव में 30 उम्मीदवार अपनी किस्मत आजमा रहे हैं लेकिन मुख्य मुकाबला सत्तारूढ़ बीजेपी और विपक्षी दल कांग्रेस के बीच माना जा रहा है. बीजेपी ने रायपुर के पूर्व सांसद और पूर्व महापौर सुनील सोनी को चुनावी मैदान में उतारा है जबकि विपक्ष ने युवा चेहरा आकाश शर्मा को अपना उम्मीदवार बनाया है. शर्मा युवा कांग्रेस की राज्य इकाई के अध्यक्ष हैं. अधिकारियों ने बताया कि इस निर्वाचन क्षेत्र में 1,33,800 पुरुष, 1,37,317 महिला और 52 ट्रांसजेंडर सहित कुल 2,71,169 मतदाता हैं. मतगणना 23 नवंबर को होगी. पिछले साल हुए विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने राज्य की 90 में से 54 सीटों पर जीत दर्ज की थी, जबकि कांग्रेस ने 35 और गोंडवाना गणतंत्र पार्टी ने एक सीट जीती थी. पिछले साल हुए राज्य विधानसभा चुनाव में रायपुर शहर दक्षिण निर्वाचन क्षेत्र में 60.2 प्रतिशत मतदान हुआ था.

धान खरीदी केंद्र का करेंगे उद्घाटन और अवलोकन, छत्तीसगढ़-सीएम साय आज बालोद जाएंगे

बालोद. बालोद: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज बालोद जिले के दौरे पर रहेंगे. पूरे छत्तीसगढ़ में धान खरीदी की शुरुआत सीएम बालोद जिले के ग्राम भाटागांव से करेंगे. इसके लिए प्रशासनिक तैयारियां पूरी हो चुकी है. तय समय के अनुसार दोपहर 2:00 बजे मुख्यमंत्री हेलीपैड पहुंचेंगे. इसके बाद धान खरीदी केंद्र का उद्घाटन एवं खरीदी केंद्र का अवलोकन करेंगे. धान खरीदी के बाद सीएम जनजातीय गौरव दिवस कार्यक्रम और कंवर समाज के कार्यक्रम में शामिल होंगे. बालोद से धान खरीदी की शुरुआत: बालोद से धान खरीदी की शुरुआत होने के लेकर बालोद के किसानों में हर्ष का माहौल है. बालोद में धान खरीदी के लिए 122 उपार्जन केंद्र बनाए गए हैं. जिसके माध्यम से किसानों से धान खरीदी की जाएगी. खरीदी में शामिल सभी संबंधित विभाग के अधिकारी कर्मचारियों ने बुधवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से तैयारी की जानकारी पेश की. सीएम विष्णुदेव साय आज धान खरीदी की शुरुआत करने के साथ ही सहायक खरीदी केंद्रों का निरीक्षण भी करेंगे. सीएम साय ने किसानों को धान खरीदी की दी शुभकामनाएं: धान खरीदी की शुरुआत को लेकर सीएम विष्णुदेव साय ने एक्स पर पोस्ट किया. उन्होंने लिखा “प्रदेश के मेरे किसान साथियों आप सभी को जय जोहार… आज से छत्तीसगढ़ में धान खरीदी की शुरुआत हो रही है, जिसके तहत हमारी सरकार ने आप सभी की सुविधा के लिए सारी तैयारियां पूरी कर ली हैं. अन्नदाता साथियों के धान का एक-एक दाना खरीदना हमारा लक्ष्य है.” 27 लाख से ज्यादा किसानों से धान खरीदी: सीएम विष्णुदेव साय ने बताया कि प्रदेश में इस बार 27 लाख से ज्यादा किसानों का धान सरकार खरीद रही है. इसका भुगतान भी 72 घंटे के अंदर किया जाएगा. सीएम ने बताया कि किसानों को धान खरीदी के लिए ज्यादा दूरी तय न करना पड़े, इसके लिए पूरे प्रदेश में 2739 उपार्जन केंद्र बनाए गए हैं. पूरी पारदर्शिता के साथ धान खरीदी की व्यवस्था की गई है. कंवर समाज के कार्यक्रम में होंगे शामिल: छत्तीसगढ़ सहित पूरे देश में जनजातीय गौरव महोत्सव का आयोजन विभिन्न माध्यमों से किया जा रहा है बालोद जिले के गुंडरदेही ब्लॉक के ग्राम भाट गांव में कंवर समाज के महोत्सव के साथ-साथ जनजातीय गौरव स्मृति दिवस सम्मान समारोह में भी मुख्यमंत्री शामिल होंगे. हजारों की संख्या में कंवर समाज सहित अन्य समाजों को लोग इस भव्य समारोह में शामिल होंगे. “”प्रदेश के मेरे किसान साथियों आप सभी को जय जोहार…         आज से छत्तीसगढ़ में धान खरीदी की शुरुआत हो रही है, जिसके तहत हमारी सरकार ने आप सभी की सुविधा के लिए सारी तैयारियां पूरी कर ली हैं।         अन्नदाता साथियों के धान का एक-एक दाना खरीदना हमारा लक्ष्य है, जिसके तहत इस बार 27 लाख से अधिक…         — Vishnu Deo Sai (@vishnudsai) November 14, 2024″””

धान के अवैध परिवहन पर सख्त कार्रवाई, छत्तीसगढ़-कोंडागांव में 364 क्विंटल धान और मक्का जब्त

कोंडागांव. कोंडागांव जिले में धान तिहार से पहले अवैध धान परिवहन पर जिला प्रशासन की सख्त कार्रवाई जारी है। खरीफ विपणन वर्ष 2024-25 के लिए 14 नवंबर से धान खरीदी की शुरुआत हो रही है। इस दौरान जिले में अवैध धान परिवहन रोकने के लिए 21 चेकपोस्ट स्थापित किए गए हैं, जहां पुलिस, वन एवं राजस्व विभाग की संयुक्त टीमें 24 घंटे जांच कर रही हैं। इसके अलावा, पांच उड़नदस्ता टीमें भी निगरानी में जुटी हुई हैं, ताकि छोटे व्यापारियों एवं बिचौलियों पर नजर रखी जा सके। हाल ही में कृषि उपज मंडी समिति कोण्डागांव के अंतर्गत अवैध रूप से धान क्रय-विक्रय करने पर पांच व्यापारियों के खिलाफ कार्रवाई की गई है। इनमें ग्राम मुलमुला निवासी चमरू राम देवांगन से 50 बोरा धान और 30 बोरा मक्का, ग्राम बालोण्ड निवासी घड़वा राम मरकाम से 20 बोरा धान और 50 बोरा मक्का, केशकाल निवासी मोहम्मद मैययाज खत्री से 37 बोरा धान, ग्राम बरकई निवासी बलराम पाण्डे से 28 बोरा धान और 05 बोरा मक्का तथा ग्राम बिवला निवासी श्री सुखराम मरकाम से 25 बोरा धान और 30 बोरा मक्का जब्त की है। इसके अलावा, ग्राम गम्हरी में डागेश कुमार पांडेय द्वारा 29 क्विंटल धान को पटेलपारा निवासी संत कुमार नेताम के घर पर अवैध रूप से भंडारित किया जा रहा था। इसे पिकअप वाहन के साथ जप्त किया गया। माकड़ी थाना क्षेत्र में वाहन क्रमांक सीजी 27 जी 0130 को 202 क्विंटल धान के 450 बोरों के साथ बिना दस्तावेजों के पकड़ा गया, जिसे थाने में सुपुर्द किया गया है।

14 नवंबर 2024 से 31 जनवरी 2025 के दौरान किसान कर सकेंगे धान का समर्थन मूल्य पर विक्रय

चालू खरीफ विपणन वर्ष के लिए धान खरीदी आज 14 नवंबर से शुरू मुख्यमंत्री के निर्देश पर धान खरीदी की सभी आवश्यक तैयारी पूर्ण, 2739 उपार्जन केन्द्रों पर समर्थन मूल्य पर धान खरीदी 14 नवंबर 2024 से 31 जनवरी 2025 के दौरान किसान कर सकेंगे धान का समर्थन मूल्य पर विक्रय राज्य में 2739 उपार्जन केन्द्रों में किसानों से समर्थन मूल्य पर होगी धान खरीदी राज्य के सीमावर्ती क्षेत्रों में अवैध धान परिवहन पर रखी जाएगी कड़ी निगरानी रायपुर राज्य में समर्थन मूल्य पर धान की खरीदी 14 नवंबर से प्रारंभ होने जा रही है। प्रदेश के किसानों से धान खरीदी की योजना सरकार की सर्वाेच्च प्राथमिकता में हैं। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के दिशानिर्देश पर प्रदेश के सभी 2739 उपार्जन केन्द्रों में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी हेतु आवश्यक तैयारियां पूर्ण कर ली गई है। इस खरीफ सीजन के लिए प्रदेश में पंजीकृत कुषकों की संख्या 27 लाख 1 हजार 109 है। इस वर्ष 1 लाख 35 हजार 891 नये किसान पंजीकृत हुए हैं और 1 लाख 36 हजार 263 हेक्टेयर नवीन रकबों का पंजीयन किया गया है। सभी उपार्जन केन्द्रों में बायोमैट्रिक डिवाईस के माध्यम से उपार्जन की व्यवस्था की गई है। छोटे, सीमांत और बडे़ कृषकों के द्वारा उपजाये गए धान को निर्धारित समर्थन मूल्य में खरीदा जाएगा। इसके लिए 7 नवंबर से ही टोकन आवेदन की व्यवस्था आरंभ कर दी गई है। खरीदी सीजन में लघु एवं सीमांत कृषकों को अधिकतम 2 टोकन एवं बडे़ कृषकों को 3 टोकन की पात्रता होगी। धान खरीदी अवधि 14 नवंबर 2024 से 31 जनवरी 2025 के दौरान किसान अपना धान खरीदी केन्द्रों में लाकर समर्थन मूल्य पर विक्रय कर सकते है। खरीदी केंद्रों में तौल हेतु इलेक्ट्रानिक कांटा-बांट की व्यवस्था की गई है। खरीदी केंद्रों से धान का उठाव मिलर एवं परिवहनकर्ता के माध्यम से समयानुसार कराने के निर्देश दिये गये है। सभी खरीदी केन्द्रों में पर्याप्त बारदाने की व्यवस्था से लेकर छांव, पानी आदि की व्यवस्था सुनिश्चित कर ली गई है। धान उपार्जन केन्द्रों में शिकायत एवं निवारण के लिये हेल्प लाइन नंबर भी चस्पा कर दिये गये हैं। विपणन संघ मुख्यालय स्तर पर शिकायत निवारण हेतु कंट्रोल रूम की स्थापना भी की गई है जिसका नं. 0771-2425463 है। धान बेचने वाले किसानों को समय पर भुगतान हेतु मार्कफेड द्वारा राशि की व्यवस्था कर ली गई है। समितियों में राशि आहरण हेतु ‘‘माइक्रो एटीएम’’ की व्यवस्था भी दी जा रही है, जिससे कि किसानों को सुविधा हो। किसानों द्वारा समिति में धान विक्रय के 72 घंटे के भीतर राशि किसानों के बैंक खाते में अंतरित कर दी जायेगी। खाद्य मंत्री बघेल के निर्देश पर धान रिसाइकलिंग बोगस खरीदी पर नियंत्रित करने के लिए अपर मुख्य सचिव की अध्यक्षता में राज्य स्तरीय टीम द्वारा राज्य के अलग अलग संभागों में विशेष कार्ययोजना बनाई गई है। राज्य के सीमावर्ती क्षेत्र में विशेष निगरानी की व्यवस्था की गई है एवं चेक पोस्ट की स्थापना की गई है। मंडी विभाग द्वारा मंडी अधिनियम के तहत जिलों में अधिकृत व्यापारियों की सूची जिला प्रशासन के साथ साझा किया गया है। एनआईसी द्वारा तैयार मोबाइल एप्प के माध्यम से गिरदावरी के खसरों का पुनः सत्यापन लगातार जारी है। मार्कफेड द्वारा राज्य स्तर पर एकीकृत कंट्रोल कमांड सेंटर स्थापित कर राईस मिल एवं उपार्जन केन्द्रों पर रियल टाइम निगरानी रखी जाएगी। राज्य स्तर पर अलग अलग जिलों के लिए राज्य स्तरीय वरिष्ठ अधिकारियों की जांच टीम बनाई गई है, जो लगातार जिले में हो रही धान खरीदी की मानिटरिंग करेंगे। विभागीय मंत्री द्वारा निर्देशित किया गया है कि राज्य स्तरीय दल आबंटित जिलों में खरीदी के दौरान कम से कम तीन बार भ्रमण करेंगे। प्राप्त शिकायतों पर संबंधित अधिकारियों द्वारा त्वरित कार्यवाही की जाएगी और की गई कार्यवाही के संबंध में अवगत भी कराया जाएगा।

नीमच में पत्नी ने कर दी सरपंच पति की गर्लफ्रेंड की जमकर पिटाई, वीडियो वायरल

नीमच नीमच जिले (Neemuch district) से एक अनोखा मामला सामने आया है, जहां एक सरपंच (Sarpanch) को तीसरी महिला (Woman) के साथ घूमते देख उसकी दूसरी पत्नी (Wife) ने हंगामा खड़ा कर दिया। महिला ने पति का वाहन रुकवा कर उनकी जमकर पिटाई कर दी। जिसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार सरपंच की पहली और दूसरी पत्नी से है दो-दो बच्चे है। बताया जा रहा है कि दूसरी पत्नी को अपने सरपंच पति पर पहले से ही शंका थी, जिसके चलते वह बीते कई दिनों से उसका पीछा कर रही थी। ऐसे में बुधवार को उन्हें रंगेहाथ पकड़ने के बाद दूसरी पत्नी ने पति के साथ मौजूद महिला की पिटाई शुरू कर दी। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और सरपंच पति सहित दूसरी पत्नी और महिला तीनों को नानाखेड़ा थाने पर ले गई। पति की बेवफाई से वाकिफ थी पत्नी  दरअसल, सरपंच जितेंद्र माली का एक आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के साथ अफेयर चल रहा है। इसकी खबर सरपंच की पत्नी को थी। वह मौके की तलाश में थी कि दोनों को रंगे हाथ कैसे पकड़ा जाए। सरपंच अक्सर आंगबाड़ी कार्यकर्ता के साथ बाहर जाते थे। इस बार सरपंच ने नीमच से उज्जैन आकर एक होटल में समय बिताने का फैसला किया था। यह घटना नीमच जिले की सावन ग्राम पंचायत की है, जहां के सरपंच जितेंद्र माली (45) अपनी महिला मित्र के साथ उज्जैन आए थे। वे यहां इंदौर रोड स्थित लालगेट के पास प्रकाश होटल में रुके थे। बुधवार को सुबह सरपंच अपनी महिला मित्र के साथ कार में बैठकर होटल से निकले ही थे कि उनकी पत्नी ने उन्हें रंगेहाथ पकड़ लिया। इसके बाद सरपंच की दूसरी पत्नी ने गाली-गलौज करते हुए महिला के साथ मारपीट शुरू कर दी। इस दौरान किसी ने इस घटना का वीडियो बना लिया, जिसमें सरपंच की पत्नी कार में पति के बगल की सीट पर बैठी महिला मित्र को पीटती दिख रही है।   गर्लफ्रेंड पिटती रही और सरपंच मुंह छिपाकर बैठे सरपंच जैसे ही अपनी गर्लफ्रेंड के साथ होटल से बाहर निकला वैसे ही पत्नी ने रंगे हाथों दबोच लिया। फिर क्या था पत्नी सीधे पति की गर्लफ्रेंड पर टूट पड़ी और उसकी जमकर धुनाई कर दी। बीच सड़क पर सरपंच की पत्नी ने होटल के बाहर गर्लफ्रेंड को पीटती रही है। इस दौरान सरपंच हाथ से चेहरा छिपाकर चुपचाप कार में बैठा रहा है। इस दौरान परिवार के लोगों ने पिटाई का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। सरपंच ने कर रखी है दो शादी जानकारी के मुताबिक, जितेंद्र माली वर्तमान में गांव सावन का सरपंच है। सबसे पहले जितेंद्र ने मंदसौर निवासी एक महिला से शादी की थी। उज्जैन में हंगामा कर रही महिला उसकी दूसरी पत्नी है। यह भी बताया जा रहा है कि जिस महिला के साथ सरपंच को पकड़ा गया है उससे भी वह विवाह करने वाला था। इधर पुलिस के सामने तीसरी महिला भी दावा कर रही है कि वह सरपंच जितेंद्र माली की पत्‍नी है।   

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88