LATEST NEWS

पिछले एक महीने में आचार संहिता उल्लंघन की 7,784 शिकायतों का समाधान ईसी ने किया

मुंबई महाराष्ट्र में चुनाव आयोग (ईसी) ने पिछले एक महीने में आचार संहिता उल्लंघन की 7,784 शिकायतों का समाधान किया है और 557 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति जब्त की है। मुख्य चुनाव अधिकारी (सीईओ) के कार्यालय द्वारा रविवार को दी गयी जानकारी में बताया गया कि विधानसभा आम चुनाव 2024 के लिए 15 अक्टूबर से 16 नवंबर के बीच पूरे राज्य में सी-विजिल एप्लिकेशन पर कुल 7,820 शिकायतें प्राप्त हुईं। नागरिक चुनाव आयोग द्वारा विकसित सी-विजिल मोबाइल एप्लिकेशन के माध्यम से आदर्श आचार संहिता (एमसीसी) के उल्लंघन के बारे में शिकायत दर्ज कर सकते हैं। शिकायत दर्ज होने के बाद संबंधित टीमों द्वारा जांच के बाद उचित कार्रवाई की जाती है। बयान में कहा गया है कि राज्य और केंद्र सरकार की विभिन्न प्रवर्तन एजेंसियों ने अवैध धन, शराब, मादक पदार्थ, कीमती धातुओं आदि के खिलाफ अभियान में 15 अक्टूबर से 557 करोड़ 76 लाख रुपये की संपत्ति जब्त की है। बयान में कहा गया है कि पूरे राज्य में आचार संहिता का प्रभावी क्रियान्वयन किया जा रहा है। महाराष्ट्र में चुनाव प्रचार 18 नवंबर की शाम को समाप्त हो जाएगा और 20 नवंबर को मतदान होगा जबकि चुनाव परिणाम 23 नवंबर को घोषित किए जाएंगे।  

बिलासपुर के हॉस्टल में MBBS की छात्राका फंदे पर लटकता मिला शव

बिलासपुर सिम्स मेडिकल कॉलेज के गर्ल्स हॉस्टल में MBBS कर रही एक छात्रा ने फांसी लगाकार आत्महत्या कर ली, इस घटना के बाद हॉस्टल में हड़कंप मच गया. घटना के बाद सहेलियों ने आनन-फानन में उसे फंदे से उतारकर अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. घटना की सूचना के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है. जानकारी के मुताबिक, मृतिका का नाम भानू प्रिया सिंह है, जो की 2018 बैच की MBBS की छात्रा थी. साल 2023 में वो पास आउट हुई थी, जिसके बाद अंबिकापुर के सुखरी स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में इंटर्नशीप कर रही थी. बीते शनिवार को वह बिलासपुर में किसी रिश्तेदार की शादी में शामिल होने आई हुई थीं और सिम्स के गर्ल्स हॉस्टल में ठहरी थी. इस दौरान उसने अपनी सहेली के रूम में फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया. बताया जा रहा है कि जिस समय डॉक्टर भानू प्रिया ने आत्महत्या की, उस समय उसकी सहेली रूम में नहीं थी. दूसरे कमरे में रह रही मेडिकल छात्राओं ने सबसे पहले कमरे में फांसी के फंदे पर लटकती लाश को देखा. इसके बाद उन्होंने बॉडी को तत्काल फंदे से उतारा और इलाज के लिए सिम्स अस्पताल पहुंचाया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी. इसके बाद घटना की जानकारी सिम्स के डीन सहित अन्य स्टाफ को दी गई. बता दें कि घटना के बाद पुलिस मर्ग कायम कर मामले की जांच में जुट गई है, मृतिका ने ऐसा खौफनाक कदम क्यों उठाया इस बात अब तक खुलासा नहीं हो सका है. बेटी की मौत से उसके घर में मातम पसर गया है.

कल्पना सोरेन ने मतदाताओं से कल्याणकारी कार्य जारी रखने को लेकर सोरेन सरकार को फिर से चुनने की अपील की

रामगढ़ झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) की नेता कल्पना सोरेन ने राज्य में हजारों सरकारी स्कूलों को बंद करने के लिए पूर्ववर्ती ‘‘डबल इंजन” भाजपा सरकार को जिम्मेदार ठहराया। कल्पना ने रामगढ़ जिले के गोला में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए हेमंत सोरेन के नेतृत्व वाली सरकार की उपलब्धियों पर प्रकाश डाला, जिसमें मईया सम्मान योजना, अबुआ आवास योजना और सर्वजन पेंशन जैसी योजनाओं का कार्यान्वयन शामिल है। कल्पना ने इन योजनाओं के बारे में कहा कि इनसे राज्य में आदिवासियों, दलितों, पिछड़े वर्गों और अल्पसंख्यकों के लिए क्रांतिकारी बदलाव लाये गए हैं। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना ने इस बात पर जोर दिया कि झामुमो के नेतृत्व वाली सरकार ने कृषि ऋण माफ किया, 40 लाख लोगों को सर्वजन पेंशन का लाभ प्रदान किया और 25 लाख परिवारों के लिए आवास सुनिश्चित किया। उन्होंने मतदाताओं से झारखंड के लोगों के लिए कल्याणकारी कार्य जारी रखने को लेकर सोरेन सरकार को फिर से चुनने की अपील की।  

अक्षय कुमार को लेकर फिल्म बनायेंगे अजय देवगन!

मुंबई, बॉलीवुड के सिंघम स्टार अजय देवगन, खिलाड़ी कुमार अक्षय कुमार को लेकर फिल्म बनाने जा रहे हैं।अजय देवगन और अक्षय कुमार ने हाल ही में प्रदर्शित फिल्म ‘सिंघम अगेन’ में साथ में काम किया है। अजय देवगन और अक्षय कुमार एक नई फिल्म पर काम करने के लिए तैयार हैं। अजय देवगन इस फिल्म का निर्देशन करेंगे, जबकि अक्षय कुमार मुख्य भूमिका में होंगे। अजय देवगन ने अक्षय कुमार के साथ अपनी अगली फिल्म की घोषणा की है। अजय देवगन ने बताया कि यह कुछ ऐसा है जिसकी हम बाद में घोषणा करने वाले थे लेकिन मुझे लगता है कि यह एक बेहतरीन मंच है। हम पहले से ही एक साथ एक फिल्म पर चर्चा कर रहे हैं, जिसका मैं निर्देशन कर रहा हूं और अक्षय इसमें मुख्य कलाकार हैं। इस बारे में अभी ज्यादा कुछ बताना जल्दबाजी होगी। अजय देवगन ने बतौर निर्देशक फिल्म ‘आई यू मी और हम’, ‘शिवाय’,’रनवे 34′ ,’भोला’ बनायी है।

मध्यप्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ और व्यापक बनाना राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता: डॉ. मोहन यादव

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि मध्यप्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ और व्यापक बनाना राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी का मानना है कि आत्मनिर्भर और सशक्त भारत की नींव स्वस्थ नागरिकों से ही सुदृढ़ होगी। प्रधानमंत्री श्री मोदी के विचार को साकार करने के लिए राज्य सरकार हर नागरिक को सुलभ और उन्नत चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। इस दिशा में 21 नवंबर को एक और इतिहास रचने की ओर प्रदेश अग्रसर है जब मुख्यमंत्री डॉ. यादव उज्जैन मेडिकल कॉलेज का भूमिपूजन करेंगे, जो प्रदेश की स्वास्थ्य सेवाओं को नए आयाम प्रदान करेगा। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि सिंहस्थ-2028 की आवश्यकताओं को दृष्टिगत रखते हुए प्रोजेक्ट को प्राथमिकता से पूर्ण किया जायेगा। इससे उज्जैन और आसपास के जिलों के मरीजों को उच्च गुणवत्ता वाली चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध कराई जा सकेंगी । मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि वर्ष 2003 तक प्रदेश में केवल 5 शासकीय मेडिकल कॉलेज थे, जो अब बढ़कर 17 हो चुके हैं। प्रदेश में एम.बी.बी.एस. सीटें भी 720 से बढ़कर 2,575 हो गई हैं। श्योपुर, सिंगरौली, मंडला और राजगढ़ में निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेजों के साथ-साथ छतरपुर, दमोह और बुधनी में स्ववित्तीय अनुदान से मेडिकल कॉलेज स्थापित किए जा रहे हैं। साथ ही 12 अन्य जिलों में सार्वजनिक जनभागीदारी नीति के तहत मेडिकल कॉलेज खोलने की प्रक्रिया जारी है। मुख्यमंत्री ने कहा कि 20 नए मेडिकल कॉलेजों की स्थापना से एम.बी.बी.एस. सीटों में 2,000 से अधिक की वृद्धि होगी। भोपाल और ग्वालियर में अस्पताल की बेड कैपेसिटी को 2,500 तक बढ़ाने के साथ-साथ इंदौर, ग्वालियर, जबलपुर और रीवा में सुपरस्पेशलिटी अस्पताल संचालित हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि जबलपुर में स्कूल ऑफ एक्सीलेंस इन पल्मोनरी मेडिसिन और इंदौर में स्कूल ऑफ एक्सीलेंस फॉर आई जैसी योजनाएं प्रदेश को चिकित्सा क्षेत्र में अग्रणी बना रही हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि नर्सिंग और पैरामेडिकल शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए 14 मेडिकल कॉलेजों में नर्सिंग कॉलेज स्थापित किए जा रहे हैं। वर्तमान में 24 शासकीय नर्सिंग कॉलेज संचालित हो रहे हैं, जो जल्द ही 37 हो जाएंगे। प्रदेश में 250 पैरामेडिकल कॉलेजों में लगभग 25,000 छात्र शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं। इसके साथ ही, मध्यप्रदेश देश का एकमात्र राज्य है, जहां मेडिकल की पढ़ाई हिंदी में प्रारंभ की गई है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि राज्य के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों को उन्नत चिकित्सा सुविधाओं से सुसज्जित किया जा रहा है, ताकि ये जिला अस्पतालों के समान उच्च गुणवत्ता वाली स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान कर सकें। इसके साथ ही इंडियन पब्लिक हेल्थ स्टैंडर्ड (IPHS) के मानकों के अनुरूप 30,000 से अधिक चिकित्सकीय और सहायक चिकित्सकीय पदों पर भर्ती की जाएगी। उन्होंने कहा कि स्वस्थ नागरिकों से ही आत्मनिर्भर मध्यप्रदेश का निर्माण संभव है। 592 करोड़ रुपये की लागत से होगा मेडिकल कॉलेज का निर्माण उज्जैन मेडिकल कॉलेज 14.97 एकड़ भूमि पर निर्मित किया जाएगा। निर्माण क्षेत्र 1 लाख 42 हज़ार 34 वर्ग मीटर प्रावधानित है। इसकी कुल लागत 592.3 करोड़ रुपए है। इसमें फायर सेफ्टी के लिए आधुनिक तकनीकों, ऊर्जा दक्षता के लिए एलईडी लाइटिंग, सौर ऊर्जा और ऊर्जा-कुशल एचवीएसी सिस्टम का उपयोग किया गया है। वर्षा जल संग्रहण और अपशिष्ट जल के पुन: उपयोग के साथ सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट का भी प्रावधान किया गया है। मेडिकल कॉलेज में फुट ओवर ब्रिज, ग्रंथालय भवन, सर्विस ब्लॉक, एमजीपीएस ब्लॉक और ईएसएस ब्लॉक की सुविधा शामिल हैं। 550 बिस्तरों वाला आधुनिक शिक्षण अस्पताल उज्जैन मेडिकल कॉलेज शिक्षण अस्पताल की क्षमता 550 बेड की है। अस्पताल में 24×7 आपातकालीन सेवाओं, फार्मेसी, रेडियोलॉजी (CT, MRI, X-RAY, फ्लोरोस्कोपी, अल्ट्रासाउंड), जनरल एवं सुपर स्पेशलिटी ओपीडी जैसी सेवाओं से सुसज्जित है। अस्पताल में 550 आई.पी.डी. बिस्तर, ICU और CCU के लिए 70 बिस्तर, 11 मॉड्यूलर ऑपरेशन थिएटर, 1 कैथ लैब और 2 एंडोस्कोपी यूनिट उपलब्ध हैं। इसके अलावा, परमाणु चिकित्सा विभाग और 2 रेडियोथेरेपी बंकर (ब्रैकीथेरेपी और सीटी सिम्युलेटर) जैसी उन्नत सुविधाएं भी प्रदान की गई हैं। डॉक्टरों, स्टाफ और जनता के लिए कैफेटेरिया की व्यवस्था भी है। निर्माण कार्य मध्यप्रदेश भवन विकास निगम द्वारा किया जायेगा। 100 एम.बी.बी.एस. सीट की प्रवेश क्षमता उज्जैन मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस छात्रों की प्रवेश क्षमता 100 प्रावधानित है। मेडिकल कॉलेज में 4 अत्याधुनिक लेक्चर थियेटर (प्रत्येक की क्षमता 180) और 2 परीक्षा हॉल (प्रत्येक की क्षमता 250) रहेगी। सेंट्रल लाइब्रेरी, शिक्षण और फैकल्टी क्षेत्र, प्रयोगशाला और कौशल प्रशिक्षण केंद्र के साथ प्रशासनिक भवन, सामान्य कक्ष और मनोरंजन सुविधाएं भी उपलब्ध होंगी। 380 नर्सिंग विद्यार्थियों के लिए छात्रावास सुविधा का प्रावधान है। इसमें स्टिल्ट पार्किंग, सामान्य कक्ष, मनोरंजन क्षेत्र, डायनिंग हॉल और किचन की सुविधाएं उपलब्ध हैं। यूजी और इंटर्न छात्र एवं छात्राओं के लिए छात्रावास उज्जैन मेडिकल कॉलेज में छात्रों के लिए 329 यूजी और 70 इंटर्न तथा छात्राओं के लिए 286 अंडरग्रेजुएट और 58 इंटर्न की क्षमता वाला छात्रावास रहेगा। इनमें स्टिल्ट पार्किंग, सामान्य कक्ष, मनोरंजन क्षेत्र और डायनिंग सुविधाएं रहेंगी। 145 विद्यार्थियों की क्षमता वाला आरडीएच छात्रावास जिम, डायनिंग हॉल और स्टिल्ट पार्किंग जैसी सुविधाओं से युक्त रहेगा।  

कश्मीर घाटी में ट्रेन परिचालन शुरू करने के लिए रेलवे पूरी तरह से तैयार, जल्द होगा ट्रेनों का विस्तार

जम्मू कश्मीर घाटी में जनवरी माह में ट्रेन परिचालन शुरू करने के लिए रेलवे ने पूरी तरह से कमर कस ली है और तैयारियां युद्ध स्तर पर जारी हैं, जबकि इसी के साथ श्रीनगर तक जाने वाली पहली ट्रेन के रूप वंदे भारत एक्सप्रैस होगी। जबकि अब रेलवे ने उन ट्रेनों का भी आंकलन करना शुरू कर दिया है, जिनका विस्तार जम्मू व श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा रेलवे स्टेशन से आगे श्रीनगर तक किया जाना है।  रेलवे सूत्रों के अनुसार जिन ट्रेनों का विस्तार करने की योजना बनाई गई है उनमें करीब 32 ट्रेनों को जिनमें आने व जाने वाली शामिल होंगी, को श्रीनगर तक ले जाया जाएगा। इनमें ट्रेन संख्या 12425-26 नई दिल्ली से जम्मूतवी, ट्रेन संख्या 16787-88 तिरुनेलवेली से माता वैष्णो देवी कटड़ा, ट्रेन संख्या 16317-18 कन्या कुमारी से माता वैष्णो देवी कटड़ा, ट्रेन संख्या 19803-04 कोटा से माता वैष्णो देवी कटड़ा, ट्रेन संख्या 12331-32 हावड़ा से जम्मूतवी, ट्रेन संख्या 12445-46 नई दिल्ली से माता वैष्णो देवी कटड़ा, ट्रेन संख्या 16031-32 चेन्नई सैंट्रल से माता वैष्णो देवी कटड़ा, ट्रेन संख्या 11449-50 जबलपुर से माता वैष्णो देवी कटड़ा आदि ट्रेनें शामिल हैं।

दिल्ली और एनसीआर में वायु गुणवत्ता सूचकांक ‘गंभीर’ श्रेणी में दर्ज, AQI 400 के पार

नई दिल्ली दिल्ली और एनसीआर में रविवार को वायु प्रदूषण की स्थिति बेहद खराब रही और अधिकतर इलाकों में वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) ‘गंभीर’ श्रेणी में दर्ज किया गया। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार, रविवार सुबह 7:30 बजे दिल्ली का AQI 428 था, जो ‘गंभीर’ श्रेणी में आता है। दिल्ली-एनसीआर के विभिन्न शहरों में AQI निम्नलिखित रहा: फरीदाबाद: 268 गुरुग्राम: 287 गाजियाबाद: 379 ग्रेटर नोएडा: 342 नोएडा: 304 दिल्ली के विभिन्न इलाकों में AQI का स्तर दिल्ली में आज भी वायु प्रदूषण गंभीर श्रेणी में बरकरार, कई इलाकों में AQI 400 के पार, दिल्ली में आज भी वायु प्रदूषण गंभीर श्रेणी में बरकरार, कई इलाकों में AQI 400 के पार, दिल्ली में सांस लेना हुआ मुश्किल, कई इलाकों में AQI 400 के पार, दिल्ली में सांस लेना हुआ मुश्किल, कई इलाकों में AQI 400 के पार, स्मॉग से दिल्ली में सांस लेना हुआ मुश्किल, AQI 400 के करीब दर्ज, स्मॉग से दिल्ली में सांस लेना हुआ मुश्किल, AQI 400 के करीब दर्ज, दिल्ली के कई इलाकों में AQI 400 से ऊपर रहा। प्रदूषण के कारण दिल्ली की वायु गुणवत्ता अक्टूबर से खराब हो रही है, और इसका मुख्य कारण मौसम में ठंडक, हवा का धीमा बहना, पटाखे, पराली जलाना और वाहनों से होने वाला प्रदूषण है। पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश और राजस्थान में पराली जलाने का असर भी दिल्ली पर पड़ता है, जिससे प्रदूषण और बढ़ जाता है। GRAP के तहत उठाए गए कदम दिल्ली में बढ़ते प्रदूषण को देखते हुए, वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (CAQM) ने शुक्रवार को ‘ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान’ (GRAP) का चरण 3 लागू किया है। यह कदम प्रदूषण को कम करने के लिए उठाए गए हैं, जिसमें निर्माण कार्यों पर पाबंदी, कूड़े जलाने पर रोक, और प्रदूषण फैलाने वाले वाहनों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जैसी योजनाएं शामिल हैं। आगामी चुनौती दिल्ली में प्रदूषण की यह गंभीर स्थिति चिंता का कारण बन गई है, और यह आने वाले दिनों में और बिगड़ सकती है यदि प्रभावी कदम नहीं उठाए गए। प्रदूषण कम करने के लिए हर स्तर पर ठोस उपायों की जरूरत है, ताकि लोगों की सेहत पर इसके नकारात्मक प्रभाव को कम किया जा सके।  

सुभाष घई को अपना गुरू मानते हैं इम्तियाज अली

  मुंबई, बॉलीवुड फिल्मकार इम्तियाज अली का कहना है कि वह सुभाष घई को अपना गुरू मानते हैं। हाल ही में फिल्मकार सुभाष घई की आत्मकथा कर्माज चाइल्ड का विमोचन किया गया है। इस कार्यक्रम में सुभाष घई के साथ इम्तियाज अली भी नजर आए। इस दौरान इम्तियाज अली ने सुभाष घई की तारीफ की और उन्हें अपना गुरू बताया है। इम्तियाज अली ने कहा कि उन्होंने सुभाष घई को हमेशा अपना द्रोणाचार्य माना है, क्योंकि जमशेदपुर में रहकर पढ़ाई करने के दौरान घई की फिल्मों ने उन्हें कहानी कहने की कला सिखाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभायी। उनकी फिल्मों का संगीत बहुत लोकप्रिय है और आपके दिल को छू जाता है। जब मैं जमशेदपुर में एकलव्य की तरह था, तब सुभाष घई एक द्रोणाचार्य की तरह थे और मैंने उनकी फिल्मों से सीखा। ‘कर्माज चाइल्ड’ ऐसी पुस्तक है जिसे हर फिल्म प्रेमी को अवश्य पढ़ना चाहिए। जिस तरह से सुभाष जी ने फिल्म हीरो बनाई थी, उसका मुझ पर बहुत गहरा प्रभाव पड़ा। मैं हमेशा अपने दोस्तों को ‘हीरो’ की कहानी सुनाया करता था और धीरे-धीरे स्कूल में मेरा झुकाव ड्रामा की ओर हुआ।  

मॉक ऑक्शन में ऋषभ पंत को बेस प्राइस से कई गुना ज्यादा दाम मिला, पंजाब ने ऋषभ पंत को 29 करोड़ में खरीदा

नई दिल्ली आईपीएल 2025 का मेगा ऑक्शन जेद्दा में 24 और 25 नवंबर को होगा. इससे ठीक पहले कई मॉक ऑक्शन हो रहे हैं. टीम इंडिया के पूर्व खिलाड़ी कृष्णम्माचारी श्रीकांत ने भी एक मॉक ऑक्शन करवाया. इसमें ऋषभ पंत को बेस प्राइस से कई गुना ज्यादा दाम मिला. पंत को पंजाब किंग्स ने 29 करोड़ रुपए में खरीदा. वहीं राजस्थान रॉयल्स के पूर्व खिलाड़ी जोस बटलर पर कोलकाता नाइट राइडर्स ने बड़ा दांव लगाया. अर्शदीप सिंह को भी मोटी रकम मिली. दरअसल श्रीकांत ने अपने यूट्यूब चैनल पर एक मॉक ऑक्शन करवाया. इसमें पंत सबसे महंगे बिगे. उन्हें पंजाब ने खरीदा. ऋषभ पंत को दिल्ली कैपिटल्स ने रिलीज कर दिया था. जोस बटलर की बात करें तो उन्हें राजस्थान ने रिटेन नहीं किया. बटलर और पंत को मेगा ऑक्शन में मोटी रकम मिल सकती है. हालांकि ये कहना मुश्किल कि उन्हें कौनसी टीम खरीदने में कामयाब होगी. लेकिन ये दोनों ही खिलाड़ी मॉक ऑक्शन में काफी महंगे बिके. बटलर को 15.50 करोड़ में खरीदा गया. शमी से महंगे बिगे अर्शदीप सिंह – मॉक ऑक्शन में तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह, शमी से ज्यादा महंगे बिके. अर्शदीप सिंह को चेन्नई सुपर किंग्स ने 13 करोड़ रुपए में खरीदा. जबकि शमी को गुजरात टाइटंस ने 11 करोड़ रुपए में खरीदा. गुजरात ने शमी को इस बार के लिए रिटेन नहीं किया है. शमी इंजरी की वजह से बाहर चल रहे थे. लेकिन अब वे मैदान पर वापसी कर चुके हैं. उन्होंने हाल ही में एक घरेलू मैच में घातक गेंदबाजी की. अय्यर-राहुल को भी मिली मोटी रकम – श्रीकांत के मॉक ऑक्शन में श्रेयस अय्यर को दिल्ली कैपिटल्स ने खरीदा. उन्हें 16 करोड़ रुपए मिले. वहीं राहुल पर रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने दांव लगाया. केएल राहुल को आरसीबी ने 20 करोड़ रुपए में खरीदा. श्रीकांत के मॉक ऑक्शन में किसे-कितना मिला दाम –     ऋषभ पंत – पंजाब किंग्स – 29 करोड़ रुपए     केएल राहुल – रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर – 20 करोड़ रुपए     श्रेयस अय्यर – दिल्ली कैपिटल्स – 16 करोड़ रुपए     जोस बटलर – कोलकाता नाइट राइडर्स – 15.50 करोड़ रुपए     अर्शदीप सिंह – चेन्नई सुपर किंग्स – 13 करोड़ रुपए     मोहम्मद शमी – गुजरात टाइटंस – 11 करोड़ रुपए  

सिद्धांत गुप्ता ने फ्रीडम एट मिडनाइट के प्रीमियर में रोहित बल को श्रद्धांजलि दी

मुंबई, अभिनेता सिद्धांत गुप्ता ने फिल्म फ्रीडम एट मिडनाइट के प्रीमियर में दिवंगत फैशन डिजाइनर रोहित बल को श्रद्धांजलि दी है। सिद्धांत गुप्ता ने हाल ही में अपने बेहतरीन स्टाइल से दिवंगत फैशन डिजाइनर रोहित बल को भावभीनी श्रद्धांजलि दी। फ्रीडम एट मिडनाइट के प्रीमियर में सिद्धांत ने रोहित बल के कलेक्शन से एक खूबसूरत नेवी-ब्लू आउटफिट में सबका ध्यान अपनी ओर खींचा। उन्होंने नेवी-ब्लू जैकेट के साथ टेपर्ड पैंट पहनी थी, जिसमें लेदर एक्सेंट था और लाल गुलाब के साथ एक्सेसरीज पहनी थी। अपने फैशन स्टेटमेंट के अलावा, सिद्धांत गुप्ता ऐतिहासिक सीरीज़ फ्रीडम एट मिडनाइट में अपने उल्लेखनीय प्रदर्शन के लिए सुर्खियाँ बटोर रहे हैं। भारत के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की भूमिका निभाते हुए, सिद्धांत ने अपने चित्रण के लिए व्यापक प्रशंसा अर्जित की है। निखिल आडवाणी द्वारा निर्देशित यह सीरीज़ अब सोनी लिव पर स्ट्रीम हो रही है।

बरेली में डिरेल करने की साजिश, पटरी पर रखी लोहे की बेंच, लोकोपायलट की सतर्कता से टला बड़ा हादसा

बरेली उत्तर प्रदेश के बरेली में पूर्वोत्तर रेलवे की दिबनापुर स्टेशन के पास रेलवे ट्रैक पर खुराफातियों ने लोहे का गाटर और सीमेंट का खंभा रखकर ट्रेन गिराने की साजिश की हालांकि ड्राइवर की सूझबूझ से इमरजेंसी ब्रेक लगाने से मालगाड़ी पलटने की साजिश फेल हो गई। लोहे का गाटर सीमेंट का खंभा टकराने से मालगाड़ी का इंजन क्षतिग्रस्त हो गया। मौके पर पहुंचे सेक्शन इंजीनियर ने अज्ञात लोगों पर थाना हाफिजगंज में रिपोटर् दर्ज कराई है। पुलिस अधीक्षक उत्तरी मुकेश चंद्र मिश्रा ने शनिवार रात जारी बयान में कहा कि हाफिजगंज थाना क्षेत्र में खुराफातियों ने ट्रेन पलटाने की पूरी साजिश कर रखी थी लेकिन हादसा होते होते बच गया। हाफिजगंज थाने में पूरे मामले की रिपोटर् दर्ज की गई है। पुलिस व रेलवे अधिकारी पूरे मामले की जाँच कर रहे है। पूर्वोत्तर रेलवे इज्जतनगर मंडल बरेली पीआरओ राजेंद्र सिंह ने शनिवार रात बताया कि पूर्वोत्तर रेलवे इज्जत नगर मंडल में एक मालगाड़ी शुक्रवार रात पीलीभीत से बरेली आ रही थी, तभी सैंथल रेलवे स्टेशन के पास रेलवे लाइन पर शरारती तत्वों ने टूटी हुई सीमेंट की बेंच रख दी। लोको पायलट ने ट्रेन की पटरी पर रखी सीमेंटेड बेंच को देख लिया और उसकी सतकर्ता के चलते बड़ा हादसा होने से बच गया। आरोपियों के खिलाफ हाफिजगंज थाने की पुलिस को लिखित शिकायत की गई है। आरोपी की तलाश के लिए पुलिस की टीमें लगा दी गई हैं। राजेंद्र सिंह ने बताया कि घटनास्थल पर जब रेलवे स्टाफ पहुंचा, तो उन्होंने देखा कि ट्रैक पर सीमेंटेड बेंच के टुकड़े और लगभग 1.25 मीटर लंबा लोहे का गाटर पड़ा हुआ था। ये अवरोधक अगर समय रहते नहीं हटाए गए होते, तो ट्रेवन पटरी से उतर सकती थी। रेलवे ट्रैक से अवरोधक हटाने और मरम्मत कार्य में लगभग दो घंटे का समय लगा। इस दौरान ट्रैक की स्थिति को पूरी तरह जांचा गया और सुनिश्चित किया गया कि आगे कोई और अवरोधक ना हो। इसके बाद मालगाड़ी को सुरक्षित रूप से रवाना किया गया। सूचना ट्रेन ड्राइवर द्वारा सूचना रेल विभाग को दी गई। जिससे विभाग में हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंचे रेलवे स्टाफ ने ट्रैक को साफ किया। करीब दो घंटे के प्रयास के बाद मालगाडी को रवाना किया गया। हालांकि घटना की वजह अन्य स्टेशनों पर खड़ी ट्रेनों को काफी देर से रवाना किया गया। भोजीपुरा से पीलीभीत की ओर जा रही टीएसजी मालगाड़ी रात्रि सवा नौ बजे के समय सैंथल रेलवे स्टेशन के निकट डिबनापुर हाल्ट के पास रेलवे ट्रैक पर रखे लोहे के गाटर से टकरा गई। चालक ने सूझबूझ दिखाते हुए एमरजेंसी ब्रेक लगाकर मालगाड़ी को वहीं रोक दिया। रेलवे ट्रैक को साफ करने के लगभग दो घंटे के बाद मालगाड़ी को रवाना किया गया।

राफा के फेयरवेल मैच में उनके साथ होने को लेकर उत्साहित : कार्लोस अल्काराज

मलागा (स्पेन) कार्लोस अल्कराज ने कहा है कि राफेल नडाल के लिए डेविस कप जीतना उनके लिए ‘बहुत बड़ी प्रेरणा’ है और वह राफा के फेयरवेल मैच में उनके साथ होने को लेकर उत्साहित हैं। नडाल ने पुष्टि की है कि डेविस कप उनके शानदार करियर का अंतिम टूर्नामेंट होगा और अल्कराज स्पेन के महानतम खेल आइकनों में से एक को शानदार फेयरवेल मैच देने के लिए बेताब हैं। अल्कराज ने डेविस कप फाइनल 8 मैच के लिए स्पेनिश टीम में शामिल होने के लिए मलागा में उतरने पर कहा, “यह शायद मेरे करियर का सबसे खास टूर्नामेंट है, क्योंकि जो हो रहा है, वह बहुत बड़ी चीज है। डेविस कप हमेशा से एक ऐसा टूर्नामेंट रहा है जिसे मैं एक दिन जीतना चाहता हूं। मैं स्पेन का प्रतिनिधित्व करने के लिए जुनूनी हूं। मैंने कई बार कहा है यह दुनिया की सबसे बड़ी चीजों में से एक है और किसी भी क्षेत्र में अपने देश का प्रतिनिधित्व करने में सक्षम होना खास है। राफा का मेरे साथ होना, यह जानते हुए कि यह उसका आखिरी टूर्नामेंट है, इसे और भी खास बना देगा।” उन्होंने कहा, “मैं टीम के लिए हर संभव तरीके से योगदान देने और मदद करने की कोशिश करूंगा। अपने लिए, स्पेन के लिए और खास तौर पर राफा के लिए। कोई भी खिलाड़ी अपने अविश्वसनीय करियर को खिताब के साथ खत्म करने के लिए इससे अधिक का हकदार नहीं है। मैं जानता हूं कि डेविस कप उनके लिए कितना खास है। यह एक कठिन चुनौती होगी लेकिन राफा के लिए इसे जीतना एक बड़ी प्रेरणा है।” नडाल को मालागा में होने वाले डेविस कप फाइनल 8 के लिए स्पेन की टीम में शामिल किया गया था। वह इस प्रतियोगिता में अपने शानदार रिकार्ड को बरकरार रखना चाहेंगे, जिसमें उन्होंने 30 में से 29 एकल मैच और 12 में से आठ युगल मैच जीते हैं। 22 बार के ग्रैंड स्लैम चैंपियन नडाल ने चोटों के कारण पिछले दो सत्रों में मुश्किल से ही कोई मैच खेला है और 2024 सत्र के अंत में वे खेल से संन्यास ले लेंगे। अल्कराज और उनके 17 साल सीनियर हमवतन नडाल ने इस साल पेरिस में हुए ओलंपिक में युगल में साथ मिलकर खेला था, हालांकि क्वार्टर फाइनल में उन्हें हार का सामना करना पड़ा था। स्पेन ने छह डेविस कप खिताब जीते हैं। जिनमें से चार में नडाल ने भूमिका निभाई है। स्पेन अब मंगलवार को क्वार्टर फाइनल में नीदरलैंड का सामना करेगा। नडाल अब तक के दूसरे सबसे सफल पुरुष एकल खिलाड़ी के रूप में रिटायर हो रहे हैं, जो केवल उनके चिर प्रतिद्वंद्वी नोवाक जोकोविच से पीछे हैं, जिन्होंने अब तक 24 मेजर जीते हैं।  

मणिपुर में प्रदर्शनकारियों ने राज्य के मुख्यमंत्री एन. बीरेन सिंह के पैतृक आवास पर वोला धावा, 4 और विधायकों के घर जलाए गए

इंफाल मणिपुर के इंफाल घाटी में बढ़ते तनाव के बीच गुस्साई भीड़ ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के तीन और कांग्रेस के एक विधायक के आवासों पर हमला कर दिया। अधिकारियों के अनुसार, प्रदर्शनकारियों ने राज्य के मुख्यमंत्री एन. बीरेन सिंह के पैतृक आवास पर भी धावा बोलने की कोशिश की, लेकिन पुलिस ने उन्हें रोक दिया। यह हिंसा तब हुई जब जिरीबाम जिले में तीन महिलाओं और तीन बच्चों के शव मिले, जिन्हें कथित तौर पर उग्रवादियों ने अगवा कर हत्या कर दी थी। इसके बाद, इंफाल घाटी में विभिन्न हिस्सों में शनिवार को हिंसक प्रदर्शन हुए, जिनके परिणामस्वरूप अनिश्चितकालीन कर्फ्यू लागू कर दिया गया और इंटरनेट सेवाओं को भी निलंबित कर दिया गया। विधायकों के आवासों पर हमला प्रदर्शनकारियों ने इंफाल घाटी के विभिन्न इलाकों में भाजपा और कांग्रेस के विधायकों के घरों में आग लगा दी और संपत्ति में तोड़फोड़ की। पुलिस ने बताया कि निंगथौखोंग में लोक निर्माण मंत्री गोविंददास कोंथौजम, हियांगलाम बाजार में भाजपा विधायक वाई राधेश्याम, थौबल जिले में भाजपा विधायक पाओनम ब्रोजेन और कांग्रेस विधायक लोकेश्वर के घरों में आग लगाई गई। हालांकि, इस दौरान विधायकों और उनके परिवार के सदस्य घर पर मौजूद नहीं थे, जिसके कारण कोई जनहानि नहीं हुई। मुख्यमंत्री के पैतृक घर पर हमला प्रदर्शनकारियों ने मुख्यमंत्री एन. बीरेन सिंह के पैतृक घर पर भी हमला करने की कोशिश की, जो इंफाल पूर्वी जिले के लुवांगसांगबाम में स्थित है। हालांकि, सुरक्षा बलों ने उन्हें 100-200 मीटर पहले ही रोक लिया। इसके बाद, प्रदर्शनकारियों ने सिंह के घर की ओर जाने वाली मुख्य सड़क पर टायर जलाकर वाहनों की आवाजाही को अवरुद्ध कर दिया। जिरीबाम में शवों की बरामदगी जिरीबाम जिले में शनिवार को तीन महिलाओं और तीन बच्चों के शव बरामद हुए। ये लोग पिछले सप्ताह सुरक्षाबलों और उग्रवादियों के बीच मुठभेड़ के बाद एक राहत शिविर से लापता हो गए थे। इसके बाद से इलाके में तनाव और हिंसा बढ़ गई है। उग्रवादियों पर आरोप है कि इन्होंने इन निर्दोषों का अपहरण किया और बाद में उनकी हत्या कर दी। मुठभेड़ में 10 उग्रवादी भी मारे गए थे। कर्फ्यू और इंटरनेट सेवाएं निलंबित स्थिति को नियंत्रित करने के लिए प्रशासन ने इंफाल घाटी के कई जिलों में अनिश्चितकाल के लिए कर्फ्यू लगा दिया है। साथ ही, इंटरनेट और मोबाइल डेटा सेवाओं को अस्थायी रूप से निलंबित कर दिया गया है। मुख्यमंत्री के दामाद और भाजपा विधायक आर. के. इमो सहित अन्य नेताओं के घरों पर हमले के बाद प्रशासन ने सात जिलों में इंटरनेट सेवाओं को निलंबित किया। सीओसीओएमआई का सैन्य कार्रवाई की मांग मणिपुर अखंडता समन्वय समिति (सीओसीओएमआई), जो राज्य के नागरिक समाज संगठनों का प्रतिनिधित्व करती है, ने उग्रवादियों के खिलाफ सैन्य कार्रवाई की मांग की है। समिति ने अफस्पा (सशस्त्र बल विशेषाधिकार अधिनियम) को तत्काल हटाने की भी अपील की है, जिसे हाल ही में छह पुलिस थानों के अंतर्गत आने वाले क्षेत्रों में फिर से लागू किया गया था। विरोध और आगजनी की घटनाएं जारी अधिकारियों ने बताया कि उग्रवादियों ने रात में जिरीबाम कस्बे में कम से कम दो चर्चों और तीन घरों को आग के हवाले कर दिया। साथ ही, वे अन्य संरचनाओं को जलाने की कोशिश कर रहे थे, हालांकि इन दावों की पुष्टि अभी तक नहीं हो पाई है।मणिपुर में यह हिंसा और तनाव राज्य के नागरिकों के लिए एक गंभीर संकट उत्पन्न कर रहा है। प्रशासन और सुरक्षा बलों के प्रयासों के बावजूद, राज्य में शांति की बहाली के लिए अभी भी काफी संघर्ष जारी है।

हिंसा को लेकर केंद्र पर भड़के कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, ‘न मणिपुर एक है और न सेफ है’

नई दिल्ली. मणिपुर हिंसा को लेकर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जु खरगे ने केंद्र सरकार और राज्य सरकार पर तीखा हमला बोला है। खरगे ने कहा कि भाजपा की डबल इंजन की सरकार में मणिपुर न तो सुरक्षित है और न ही एक रहा है। खरगे ने भाजपा सरकार पर बंटवारे की राजनीति करने का गंभीर आरोप लगाया। कांग्रेस अध्यक्ष ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर साझा एक पोस्ट में प्रधानमंत्री मोदी को संबोधित करते हुए लिखा कि ‘आपकी डबल इंजन की सरकार में न मणिपुर एक है और न ही सेफ है। मई 2023 से मणिपुर अकल्पनीय दर्द, बंटवारे और हिंसा से गुजर रहा है, जिससे इसके लोगों का भविष्य तबाह हो गया है। हम ये पूरी जिम्मेदारी से कह रहे हैं कि ऐसा लगता है कि भाजपा जानबूझकर मणिपुर को जलते रहने देना चाहती है ताकि अपने बंटवारे की राजनीति को जारी रख सके।’ .@narendramodi ji, “”    Under your double engine governments, “ना Manipur एक है, ना Manipur Safe है”     Since May 2023, it is undergoing unimaginable pain, division and simmering violence, which has destroyed the future of its people.     We are saying it with utmost responsibility that…””     — Mallikarjun Kharge (@kharge) November 17, 2024

घर पर डिस्प्ले क्वालिटी को सुधारने के कुछ आसान तरीके

नई दिल्ली आज के डिजिटल युग में, चाहे आप टीवी देख रहे हों, लैपटॉप पर काम कर रहे हों, या स्मार्टफोन का इस्तेमाल कर रहे हों, एक बेहतरीन डिस्प्ले क्वालिटी से अनुभव में सुधार होता है। घर पर डिस्प्ले क्वालिटी को सुधारने के लिए कुछ आसान तरीके आज़मा सकते हैं, जिससे आपकी स्क्रीन पर रंग, ब्राइटनेस और शार्पनेस बेहतर दिखेगी। ब्राइटनेस और कंट्रास्ट को समायोजित करें स्क्रीन की ब्राइटनेस और कंट्रास्ट को सही स्तर पर सेट करना जरूरी है। अत्यधिक ब्राइटनेस से आंखों पर असर पड़ सकता है, जबकि बहुत कम ब्राइटनेस से डिस्प्ले फीका लग सकता है। टीवी या कंप्यूटर के सेटिंग्स में जाकर ब्राइटनेस और कंट्रास्ट को संतुलित करें। कलर सेटिंग्स को करें एडजस्ट बेहतर रंग क्वालिटी के लिए ‘कलर टेम्परेचर’ या ‘कलर मोड’ का उपयोग करें। आमतौर पर ‘विविड’ या ‘मूवी’ मोड रंगों को अधिक प्राकृतिक बनाता है। अपने टीवी या कंप्यूटर में ‘कस्टम कलर’ का विकल्प चुनें और अपनी पसंद के अनुसार एडजस्ट करें। रिजॉल्यूशन बढ़ाएं डिस्प्ले का रिजॉल्यूशन जितना अधिक होगा, तस्वीरें और वीडियो उतने ही शार्प और स्पष्ट दिखेंगे। टीवी, लैपटॉप या डेस्कटॉप में उपलब्ध उच्चतम रिजॉल्यूशन सेट करें। आजकल अधिकांश डिवाइसेस में फुल एचडी और 4K रिजॉल्यूशन का विकल्प होता है, जो बेहतर डिस्प्ले के लिए उपयुक्त है। ऑडियो-विज़ुअल केबल्स का उपयोग करें HDMI केबल की गुणवत्ता डिस्प्ले पर असर डालती है। बेहतर क्वालिटी वाले HDMI केबल का उपयोग करें, खासकर अगर आप 4K डिस्प्ले का अनुभव करना चाहते हैं। पुराने VGA या अन्य केबल्स की तुलना में HDMI, डिस्प्ले और साउंड क्वालिटी को अधिक सुधारता है। ब्लू लाइट फिल्टर का उपयोग करें डिजिटल स्क्रीन से निकलने वाली ब्लू लाइट आंखों को प्रभावित कर सकती है। ब्लू लाइट फिल्टर का उपयोग करें, जो स्क्रीन की गुणवत्ता को प्रभावित किए बिना आंखों को सुरक्षा प्रदान करता है। यह सुविधा आमतौर पर स्मार्टफोन और लैपटॉप में उपलब्ध होती है।

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live