LATEST NEWS

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने नई दिल्ली से वर्चुअली देवास में किया सिंथेटिक एथेलेटिक ट्रैक का भूमि-पूजन

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि प्रदेश में खेल अधोसंरचना का निरंतर विकास हो रहा है। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन में इस दिशा में जिस प्रकार कार्य जारी है, उससे प्रदेश के खिलाड़ी विक्रम अवार्ड प्राप्त करने के साथ-साथ एशियाड और ओलंपिक में अवार्ड प्राप्त करने की ओर भी अग्रसर हो रहे हैं। देवास में कुशाभाऊ ठाकरे स्टेडियम और श्रीमंत तुकोजीराव पवार स्टेडियम से कई प्रतिभावान खिलाड़ी प्रदेश व देश को मिले हैं। श्रीमंत तुकोजीराव पवार की जयंती पर देवास को मिल रही सिंथेटिक एथलेटिक ट्रैक की सौगात से खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा निखारने के अधिक अवसर प्राप्त होंगे। देवास में खेल सुविधाओं के विस्तार के लिए निरंतर प्रयास जारी रहेंगे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव कुशाभाऊ ठाकरे स्टेडियम देवास में सिंथेटिक एथलेटिक ट्रैक के भूमि पूजन कार्यक्रम को नई दिल्ली से वर्चुअली संबोधित कर रहे थे। विविध विशेषताओं से समृद्ध है मालवा मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि देवास, उज्जैन धार और इंदौर को जोड़ते हुए क्षेत्र को वृहद महानगर के रूप में विकसित किया जा रहा है। औद्योगीकरण की दिशा में राज्य सरकार तेज गति से कार्य कर रही है। बदलते दौर में इस क्षेत्र की देश में विशिष्ट पहचान होगी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि देवास में मां तुलजा भवानी और चामुंडा माता दो देवियों का वास है साथ ही क्षेत्र को कैला देवी का भी आशीर्वाद प्राप्त है। अपनी विविध विशेषताओं से समृद्ध मालवा, छत्रपति महाराज शिवाजी के बाद होलकर-पवार-सिंधिया और बाजीराव जी महाराज के माध्यम से हिंदवी सेना द्वारा साम्राज्य पुनर्स्थापित करने के समय से ही स्वाधीन हो गया था। इससे मालवा क्षेत्र के देव-स्थानों की आभा भी बढ़ी। पं. कुमार गंधर्व की उपस्थिति और बैंक नोट प्रेस ने देवास को विशेष महत्व प्रदान किया है। प्रदेश में 114 खेल अधोसंरचना निर्मित, 30 निर्माणाधीन उल्लेखनीय है कि मध्यप्रदेश में खेल और युवा कल्याण विभाग द्वारा 114 खेल अधोसंरचना (स्टेडियम/खेल परिसर/इंडोर हॉल) निर्मित किये गये है, 30 खेल अधोसंरचना निर्माणाधीन है। प्रदेश मंव कुल 8 सिंथेटिक एथेलेटिक ट्रैक निर्मित किये गये है। देवास में 9वॉ सिंथेटिक एथेलेटिक ट्रैक कुशाभाऊ ठाकरे स्टेडियम में स्थापित किया जा रहा है। इसके अलावा 3 और एथेलेटिक ट्रैक – इंदौर, रतलाम और छतरपुर में भी स्वीकृत किये गये है। प्रदेश में खेल और युवा कल्याण विभाग द्वारा 12 सिंथेटिक हॉकी टर्फ की स्थापना की गई है तथा 6 सिंथेटिक हॉकी टर्फ निर्माणाधीन है। राज्य सरकार द्वारा “वन डिस्ट्रिक्ट-वन स्पोर्टस काम्पलेक्स” अन्तर्गत सभी जिलों में खेल स्टेडियम का निर्माण किया जावेगा और मुख्यमंत्री खेल अधोसंरचना योजना के तहत सभी विकासखंडो में खेल स्टेडियम बनाने की योजना है। देवास में 9 करोड़ 18 लाख की लागत बनेगा सिंथेटिक एथेलेटिक ट्रैक देवास का कुशाभाऊ ठाकरे स्टेडियम 10.00 एकड़ भूमि में स्थित है। स्टेडियम में बैडमिंटन के 4 सिंथेटिक कोर्ट, बास्केटबॉल के 2 कोर्ट, 25 मीटर स्वीमिंग पुल, ओपन जिम, साफ्टबॉल और शतरंग खेल के अतिरिक्त महिला आत्मरक्षा के लिए कराते प्रशिक्षण संचालित है। स्टेडियम में एथेलेटिक खिलाड़ियों के लिए खेल और युवा कल्याण विभाग द्वारा सिंथेटिक एथेलेटिक ट्रैक की स्थापना 9 करोड़ 18 लाख रुपए की लागत से की जा रही है, जिसमें 400 मीटर सिंथेटिक एथेलेटिक ट्रेक 8 लेन की सुविधा उपलब्ध रहेंगी। खिलाड़ियों के फिटनेस के लिए 26 लाख रुपए के जिम उपकरण भी उपलब्ध कराये जायेंगे। कार्यक्रम से उप मुख्यमंत्री तथा देवास जिले के प्रभारी श्री जगदीश देवड़ा, खेल एवं युवा कल्याण मंत्री श्री विश्वास सारंग वर्चुअली जुड़े। देवास में हुए कार्यक्रम में देवास सांसद श्री महेन्द्र सिंह सोलंकी, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती लीला अटारिया, विधायक श्रीमती गायत्रीराजे पवार, महापौर श्रीमती गीता दुर्गेश अग्रवाल तथा अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।  

30 एकड़ से अधिक क्षेत्र में फैली गन्ने की खड़ी फसल में भीषण आग

कवर्धा  30 एकड़ से अधिक क्षेत्र में फैली गन्ने की खड़ी फसल में भीषण आग लग गई. आग लगने से किसानों को लाखों रुपये का नुकसान हुआ है. घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीण आग बुझाने में जुट गए. हालांकि, काफी प्रयासों के बावजूद आग पर काबू नहीं पाया जा सका. वहीं ग्रामीणों ने तुरंत दमकल विभाग को सूचित किया, लेकिन समाचार लिखे जाने तक दमकल की टीम मौके पर नहीं पहुंची थी. आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल सका है. यह पूरा मामला पंडरिया थाना क्षेत्र के कुम्ही गांव का है. बताया जा रहा है कि 30 एकड़ से अधिक जिस क्षेत्र में खड़ी गन्ने की फसल में आग लगी है, वह करीब 25 किसानों के खेत हैं. गन्ने के फसल में आग लगने से किसानों को लाखों का नुकसान हुआ है.

टाइप 1 डायबिटीज से पीड़ित स्टूडेंट्स के लिए परीक्षा में अतिरिक्त समय दिया जाये, आयोग ने संज्ञान लेते हुए एक महीने में मांगी रिपोर्ट

तिरुवनंतपुरम सीबीएसई अगले साल के शुरू में होने वाली 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं की तैयारी में जुटा है। इस बीच, केरल मांग है कि टाइप 1 डायबिटीज से पीड़ित स्टूडेंट्स के लिए परीक्षा में अतिरिक्त समय (Extra Time) देने की मांग की गई है। इस संबंध में केरल राज्य मानवाधिकार आयोग (SHRC) के समक्ष याचिका दायर की गई थी। आयोग ने संज्ञान लेते हुए सीबीएसई से एक महीने में रिपोर्ट मांगी है। आयोग द्वारा जारी आधिकारिक जानकारी के अनुसार, एसएचआरसी अध्यक्ष न्यायमूर्ति अलेक्जेंडर थॉमस ने केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) और सामान्य शिक्षा विभाग के प्रधान सचिव से एक महीने के भीतर रिपोर्ट मांगी है। केरल में पहले से लागू है यह नियम केरल राज्य मानवाधिकार आयोग के सामने यह याचिका बुशरा शिहाब ने दायर की थी। महिला की दलील थी कि केरल में सरकार एसएसएलसी और प्लस 2 परीक्षाओं में टाइप 1 डायबिटीज से पीड़ित छात्रों के लिए परीक्षा के हर घंटे 20 मिनट अतिरिक्त समय दे रही है। याचिका में महिला ने मांग की है कि यही व्यवस्था सीबीएसई की परीक्षाओं में लागू होना चाहिए। यह गेंद सीबीएसई के पाले में है। याचिकाकर्ता ने आयोग को बताया कि केरल में टाइप 1 डायबिटीज से पीड़ित स्टूडेंट्स की संख्या 8,000 से अधिक है, जबकि देशभर में यह आंकड़ा 8 लाख से अधिक है। फरवरी 2024 में जारी नियमों में सीबीएसई ने 10वीं और 12वीं के टाइप 1 डायबिटीज पीड़ित स्टूडेंट्स को खाने-पीने संबंधी छूट दी है। ऐसे छात्रों को परीक्षा के दौरान चिकित्सकीय दृष्टि से खान-पान का सामान ले जाने की छूट है। ये छात्र शुगर की टेबलेट, चॉकलेट, कैंडी, केला, सेब, संतरा जैसे फल, सैंडविच जैसे स्नैक आइटम और 500 मिलीलीटर पानी की बोतल पारदर्शी पाउच और बॉक्स में ले जा सकते हैं। बोर्ड के नियमों के अनुसार, इन सुविधाओं का लाभ उठाने से पहले संबंधित स्टूडेंट को दस्तावेजों के साथ संबंधित क्षेत्रीय कार्यालय में आवेदन जमा करना होगा। सीबीएसई की अधिकारिक वेबसाइट पर भी ये निर्देश दिए गए हैं। सीबीएसई का पिछले साल का रिकॉर्ड देखें, तो उम्मीद है कि दिसंबर के दूसरे हफ्ते में टाइम टेबल जारी किया जा सकता है। साल 2023 में सेकेंडरी और सीनियर सेकेंडरी के स्टूडेंट्स के लिए बोर्ड परीक्षाओं का टाइम टेबल 13 दिसंबर को जारी किया गया था।

उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी ने गांव पहुंचकर किए बड़े ऐलान, राजस्थान-ब्यावर का बेस्ट टूरिस्ट विलेज बना देवमाली गांव

अजमेर. राजस्थान के ब्यावर जिले में मसूदा उपखंड में आने वाला देवमाली गांव अब अपनी ग्लोबल पहचान बनाएगा। इस साल देवमाली को देश के बेस्ट विलेज का दर्जा मिला है। यहां लोगों के पास लग्जरी कारें तो हैं, लेकिन मकान कच्चे हैं। फर्श, छत, दीवारें, रसोई से बाथरूम तक सब कच्चे हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि गांव का हर शख्स करीब 1100 साल पुराना भगवान देवनारायण को दिया वचन निभा रहा है। आज डिप्टी सीएम और राजस्थान की पर्यटन मंत्री दीया कुमारी इस देवमाली गांव पहुंची। यहां उन्होंने कई बड़े ऐलान किए हैं। इस दौरान दीया कुमारी से स्थानीय विधायक ने मंदिर के लिए रोप-वे तथा ब्यावर से मसूदा तक फोरलेन सड़क की मांग की है, जिससे देवमाली आने वाले श्रृद्धालुओं को सुविधा मिल सके। उपमुख्यमंत्री से ग्रामीणों ने मोबाइल टॉवर नहीं होने और कनेक्टिविटी की सुविधा नहीं होने की बात कही, जिस पर उन्होंने मौके पर मौजूद प्रशासनिक अधिकारियों को तुरंत दिशा-निर्देश दिए। उपमुख्यमंत्री ने कहा कि देवमाली गांव हमारी सदियों पुरानी पंरपराओं को आज भी जीवित रखे हुए है। ऐसे में ये हम सब की जिम्मेदारी है कि इस गांव के विकास के लिए हरसंभव प्रयास हो तथा यहां आने वाले पर्यटकों के लिए मूलभूत सुविधाओं का विकास किया जाए। दीया कुमारी ने गांव के मुख्य चौराहे पर मौजूद ‘आई लव देवमाली’ के पास खड़े हो कर सभी पर्यटकों को देवमाली आने का निमंत्रण भी दिया।

रतनपुर पुलिस ने तीन अफगान शरणार्थियों को हिरासत में लिया

 बिलासपुर रतनपुर पुलिस ने अफगानिस्तान से भागकर आए तीन शरणार्थियों को गिरफ्तार किया है, जिन पर पुलिसकर्मियों को कार से कुचलने का प्रयास करने का गंभीर आरोप है। बताया जा रहा है कि ये तीनों, जिनमें एक महिला भी शामिल है, पेंड्रा से रतनपुर की ओर जा रहे थे। जब पुलिस ने उनकी कार को रोकने की कोशिश की, तो ड्राइवर ने स्टापर को टक्कर मारते हुए भागने का प्रयास किया, जिससे मौके पर तैनात पुलिसकर्मी बाल-बाल बचे। कैसे हुआ घटनाक्रम रतनपुर थाना प्रभारी नरेश कुमार चौहान ने बताया कि पेंड्रा की ओर से तीन विदेशी नागरिकों के आने की सूचना पर पुलिस टीम ने चेकिंग शुरू की थी। एक संदिग्ध कार को रोकने की कोशिश की गई, लेकिन ड्राइवर ने रुकने के बजाय कार को स्टापर से टकरा दिया और तेजी से भागने लगा। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए कार का पीछा किया और आखिरकार उन्हें रोकने में सफल रहे। दिल्ली में रह रहे तीनों अफगानी शरणार्थी कार की जांच करने पर उसमें तीन अफगानी नागरिक वैसुद्दीन, फयाजुद्दीन, और एक महिला समद्रोवा नजीरा पाए गए। दस्तावेजों की जांच में सामने आया कि ये तीनों शरणार्थी हैं और दिल्ली में रह रहे हैं। पूछताछ के बाद पुलिस ने इन्हें हिरासत में लिया और मामले की जानकारी केंद्रीय गृह मंत्रालय को भेजी गई। इनके खिलाफ पुलिसकर्मियों पर जानलेवा हमले की कोशिश का मामला दर्ज कर लिया गया है, और जल्द ही इन्हें न्यायालय में पेश किया जाएगा। ड्रायफ्रूट व्यापार की आड़ प्राथमिक पूछताछ में खुलासा हुआ कि ये तीनों अफगानी नागरिक दिल्ली में रहते हुए ड्रायफ्रूट का व्यापार कर अपनी आजीविका चला रहे थे। वे देश के विभिन्न हिस्सों में जाकर ड्रायफ्रूट बेचते थे। हाल ही में वे बिलासपुर के स्वदेशी मेले में व्यापार करने आ रहे थे, लेकिन पुलिस ने उन्हें समय रहते गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल पुलिस उनके बयानों की जांच कर रही है और यह जानने की कोशिश कर रही है कि वे किस उद्देश्य से बिलासपुर आए थे और उनके इस तरह से भागने की क्या वजह थी।

खरगोन में तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने बाराती वैन को मारी टक्कर, 2 की मौत, 5 गंभीर

खरगोन मध्य प्रदेश के खरगोन में बड़ा सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने बाराती वाहन को टक्कर मार दी। गाड़ी के नंबर प्लेट में SDM लिखा हुआ था। हादसा इतना भयानक था कि हादसे में 2 बारातियों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, 3 अन्य लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना कोतवाली थाना क्षेत्र की है। जानकारी के मुताबिक, बारात आज सुबह डालकी से बुराहनपुर जा रही थी। इसी दौरान पीडब्लूडी ऑफिस के सामने ज्वाहर मार्ग के मोड पर हादसा हो गया। डायवर्सन रोड पर एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियों ने ईको को टक्कर मार दी। हादसे में दोनों वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। हादसे के बाद सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां 2 लोगों को मृत घोषित कर दिया गया। वहीं 5 लोग गंभीर रूप से घायल हैं। सभी को  जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है। ड्राइवर को भी काफी चोट आई है। बताया जा रहा है कि स्कार्पियो बडवानी जिले के सेंधवा एसडीएम की है।

प्रदीप मिश्रा बोले- राष्ट्र बचाना है तो शास्त्रों और शस्त्रों का साथ बनाकर चलना होगा

सीहोर अंतरराष्ट्रीय कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा दिल्ली में आयोजित सनातन धर्म संसद में शामिल हुए। धर्म संसद को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि देश को बचाने की जिम्मेदारी अब हम लोगों की है। हम लोगों को जागना होगा। सनातनियों के लिए अपने सदस्यों की, स्वयं की, परिवार की, राष्ट्र की रक्षा प्राथमिकता है। शास्त्रों और शस्त्रों का साथ बनाकर हमे चलना होगा। इस सनातन धर्म संसद का आयोजन दिल्ली में धर्म संसद के कथावाचक देवकीनंदन ठाकुर महाराज के नेतृत्व में किया जा रहा है। इसमें सनातन बोर्ड की मांग की गई है, हम सब लोगों को जागरूक होने की आवश्यकता है। इससे पहले दो धर्म संसद आयोजित बता दें कि पहली धर्म संसद देवकीनंदन ठाकुर महाराज के नेतृत्व में 25 फरवरी, 2024 को दिल्ली और दूसरी धर्म संसद 23 जून, 2024 को ऋषिकेश में आयोजित हुई थी। इस दौरान शंकराचार्य सदानंद सरस्वती महाराज ने कहा कि जब तक सबसे पहले सनातन धर्म, हिंदू धर्म के प्रतिनिष्ठा नहीं होगी, तब तक बोर्ड के गठन को सफलता नहीं मिलेगी। यदि हम एक हो जाते हैं, संगठित हो जाते हैं तो कोई भी हमें अलग नहीं कर सकता है और कोई आंख भी नहीं दिखा सकते हैं।

84 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह गए सरोद वादक आशीष खान

मुंबई मनोरंजन जगत से हाल ही में एक बुरी खबर सामने आई है। मशहूर सरोद वादक आशीष खान अब इस दुनिया में नहीं रहे। उनका 84 साल की उम्र में निधन हो गया है। दिग्गज वादक ने अमेरिका के लॉस एंजिल्स में अपनी जिंदगी की आखिरी सांस ली। आशीष के निधन की खबर से उनके चाहने वालों का बड़ा सदमा लगा है और वे दिवंगत को सोशल मीडिया पर श्रद्धांजलि देते नजर आ रहे हैं। आशीष खान के भतीजे, उस्ताद शिराज अली खान ने सोशल मीडिया पर  सरोद वादक के निधन की पुष्टि की है। उन्होंने इंस्टाग्राम पर लिखा- ‘बहुत दुख के साथ हम आपको शुक्रवार, 14 नवंबर, 2024 को हमारे श्रद्धेय और प्रिय आशीष खान के निधन की जानकारी देते हैं। हम उन्हें अपनी जिंदगी में पाकर धन्य हो गए हैं और वो हमेशा हमारे दिलों में रहेंगे।’ बता दें, आशीष खान का जन्म 1939 में एक संगीत परिवार में हुआ था। उनके दादा उस्ताद अलाउद्दीन खान और पिता उस्ताद अली अकबर खान भी एक बेहतरीन सरोद वादक थे। इसलिए ये गुण भी आशीष खान ने अपने बाप-दादा से लिया था। उन्होंने छोटी उम्र से ही भारतीय शास्त्रीय संगीत की ट्रेनिंग शुरू कर दी थी।

संदिग्ध परिस्थितियों में बीएड छात्र का शव मिला, लॉज में किराए से रहता था, तीन दिन से लापता था छात्र

मनेन्द्रगढ़/एमसीबी छत्तीसगढ़ के मनेंद्रगढ़ में बीएड के छात्र का संदिग्ध परिस्थितियों में लॉज के पास शव मिला है। छात्र तीन दिनों से लापता था। शव जहां मिला है, वहां पास के लॉज में वो किराए पर रहता था। छात्र के सिर और गर्दन में चोट के निशान हैं। खून घटनास्थल पर फैला मिला है। एमसीबी पुलिस हत्या, आत्महत्या या हादसा, सभी एंगल से मामले की जांच कर रही है। घटना कोतवाली मनेंद्रगढ़ थाना क्षेत्र की है। जानकारी के मुताबिक, मनेंद्रगढ़ में जैन धर्मशाला के पास स्थित एक लॉज के पीछे झाड़ियों के पास रविवार सुबह लोगों ने युवक का शव पड़ा देखा। सूचना कोतवाली पुलिस को दी गई। सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची। छात्र के शव की शिनाख्त सौरभ कुजुर (24) निवासी अंबिकापुर के रूप में हुई है। सौरभ तीन दिनों से लापता था। वो मनेंद्रगढ़ में रहकर RNS बीएड कॉलेज में पढ़ रहा था।

मिस यूनिवर्स : 21 वर्षीय विक्टोरिया कजेर के सिर सजा चमचमाता ताज

मुंबई मिस यूनिवर्स के विनर के नाम की घोषणा हो गई है। मिस डेनमार्क यानी विक्टोरिया कजेर ने बाजी मारी है और मिस यूनिवर्स का खिताब अपने नाम किया है। मिस निकारागुआ, शेन्निस पलासियोस ने विक्टोरिया कजेर के सिर पर चमचमाता ताज पहनाया। वहीं, इस प्रतियोगिता में नाइजीरिया की चिडिम्मा एडेत्शिना फर्स्ट रनरअप बनीं, जबकि दूसरी रनरअप मेक्सिको की मारिया फर्नांडा बेल्ट्रान रहीं। सामने आई तस्वीरों में देखा जा सकता है कि मिस यूनिवर्स का ताज पहनते ही कजेर की खुशी का कोई ठिकाना नहीं रहा। जैसे ही जूरी ने मिस डेनमार्क यानी विक्टोरिया कजेर का नाम लिया और बताया कि वो मिस यूनिवर्स 2024 बनी हैं तो कजेर काफी इमोशनल हो गईं। वो मंच पर ही रोने लगीं। जीत की खुशी उनके चेहरे पर साफ नजर आ रही थी। विक्टोरिया कजेर अभी सिर्फ 21 साल की हैं और उन्होंने 126 देशों की सुंदरियों को हराकर ताज अपने नाम किया है। वह एक अच्छी डांसर होने के साथ वकील भी हैं।   भारत कौन से स्थान पर भारत की ओर से मिस यूनिवर्स प्रतियोगिता में भाग लेने वाली हसीना का नाम रिया सिंघा है। उन्होंने ब्यूटी विद ब्रेन का अच्छा एग्जांपल सेट करते हुए देश का नाम रोशन किया। रिया इस आयोजन में टॉप 30 में अपनी जगह पक्की कर पाईं। हालांकि इस प्रतियोगिता से बाहर होने का उन्हें बहुत दुख हुआ और वो खूब रोईं।  

सड़क हादसे में युवक की मौत

बमीठा  जिले के देवरा देवगांव रोड चुनारी नदिया के पास शुक्रवार रात एक बाइक सवार युवक की सडक़ हादसे में दर्दनाक मौत हो गई। युवक बाइक से जा रहा था, तभी उसकी बाइक ट्रैक्टर से टकरा गई। युवक ट्रैक्टर के कल्टीवेटर में फंस गया और करीब 200 मीटर तक घिसटता गया। देर रात परिजन मौके पर पहुंचे और उसे अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टर ने उसे एक इंजेक्शन एवं एक बोतल चढ़ाया इतने में युवक की मौत हो गई हादसा देवरा देवगांव रोड पर चिनारी नदीय के पास हुआ। शुक्रवार रात 6-30 बजे जीवन लाल पिता रामचरण अहिरवार उम्र 32 साल निवासी ओटापुरवा घर से ससुराल जाने के लिए बाइक निकला था, तभी देवगांव के पास एक ट्रैक्टर ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी। घटना के बाद युवक ट्रैक्टर के कल्टीवेटर में फंस गया और करीब 200 मीटर दूर तक घिसटता गया। बाद में ट्रैक्टर बैक कर उसे निकाला गया। वहीं, घटना की जानकारी गांव के एक व्यक्ति ने परिजनों को दी परिजन घटनास्थल पर पहुंचे और उसे इलाज को जिला अस्पताल के लिए लेकर गए जिला अस्पताल में डॉक्टर ने एक इंजेक्शन एक बोतल चढ़ाया इतने इलाज के बाद युवक की मौत हो गई शनिवार की सुबह 10 बजे अस्पताल चौकी पुलिस ने पंचनामा बनाया और मृतक के शव को पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है। वहीं, थाना पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। 200 मीटर तक घिसटते गया युवक मृतक जीवन के भाई राजाराम ने बताया कि रात में गांव के एक व्यक्ति ने घटना की जानकारी दी थी। भाई घर से ससुराल जाने के लिए निकला था, तभी गांव के ट्रैक्टर चालक राममिलन पटेल ने बाइक में टक्कर मार दी। वहीं, बाइक ट्रैक्टर में फंस गई उसे 200 मीटर तक घसीटा। उसके बाद ट्रैक्टर चालक भाग गया। राजाराम का कहना है कि हम लोगों की ट्रैक्टर चालक से कोई बुराई नहीं है। वहीं, बमीठा थाना प्रभारी मोहर सिंह ने बताया कि इस मामले में शिकायत पर 281,106,184 की धारा में एफआईआर दर्ज कर ली गई है।

बैगा आदिवासियों के नाम पर बैंक कर्मचारियों और दलालों ने मिलकर किया खेल, 50 लाख रुपए से अधिक के फर्जी लोन स्वीकृत

कवर्धा छत्तीसगढ़ में बैगा आदिवासियों के नाम पर कथित रूप से 50 लाख रुपए से अधिक के फर्जी लोन स्वीकृत कर बैंक से निकालने जाने का मामला सामने आया है. इस मामले में पीड़ित परिवारों को जानकारी तब मिली जब उनके खाते से बैंक की रकम निकाली गई और उनके मोबाइल में मैसेज आया. ये पूरा मामला जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक बोड़ला का है. प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक तरेगांव जंगल, कुकुरापानी और कोटनापानी समेत कई गांवों के बैगा आदिवासीयों से कथित रूप से लोन के फर्जीवाड़े की शिकायत बैंक से की गई है. पीड़ितों का आरोप है कि ये पूरा खेल बैंक के कर्मचारियों और दलालों ने मिलकर किया है. आदिवासियों के नाम से किसान क्रेडिट कार्ड (केसीसी) लोन लिया गया है. क्या होता है KCC Loan किसान क्रेडिट कार्ड (केसीसी) लोन, किसानों को कृषि और इससे जुड़ी गतिविधियों के लिए बैंकिंग प्रणाली से ऋण सहायता देने का एक ज़रिया है. केसीसी लोन के ज़रिए, किसानों को कई तरह के फ़ायदे मिलते हैं:     केसीसी लोन पर 2% की दर से ब्याज अनुदान और 3% की दर से शीघ्र पुनर्भुगतान प्रोत्साहन लाभ मिलता है.     पशुपालन और मत्स्य पालन से जुड़ी गतिविधियों में शामिल किसानों को 2 लाख रुपये का अनुदान मिलता है.     केसीसी लोन के लिए 1.6 लाख रुपये तक के लोन के लिए कोई संपार्श्विक ज़रूरी नहीं होता.     केसीसी लोन के लिए स्मार्ट सह डेबिट कार्ड (रूपे कार्ड) मिलता है.     केसीसी लोन के लिए, 5 साल के लिए व्यापक प्रगतिशील सीमा मिलती है.     हर साल 10% की सीमा में वृद्धि की जा सकती है.     व्यक्तिगत दुर्घटना बीमा योजना (पीएआईएस) कवरेज मिलता है.     प्रधानमंत्री फ़सल बीमा योजना (पीएमएफ़बीवाई) के तहत कवर किया जा सकता है.  

सिंगरौली में कचरा निस्तारण का कार्य कर रही सिटाडेल कंपनी के द्वारा किए जा रहे भ्रष्टाचार

  मृत मवेशियों को भस्मक भट्ठी (इंसीनरेटर) में न जलाकर फेक रहे खुले मैदान में पर्यावरण को दूषित करने के साथ-साथ आमजनों के स्वास्थ्य से भी किया जा रहा खिलवाड़ सिंगरौली नगर पालिक निगम सिंगरौली ने अपने 45 वार्डो का ठोस अपशिष्ट कचरा तथा मृत मवेशियों के निस्तारण के लिए सिटाडेल नामक कंपनी को ठेका का कार्य दिया है। इस कार्य हेतु नगर पालिक निगम सिंगरौली द्वारा सिटाडेल कंपनी को प्रति माह लगभग एक करोड़ रुपए का भुगतान किया जाता है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार कि सिटाडेल कंपनी मात्र 50% प्रतिशत कार्य कर 100% प्रतिशत भुगतान नगर पालिक निगम सिंगरौली से ले रही है। उदाहरण के तौर पर इसे इस तरह समझा जा सकता है। सिटाडेल कंपनी को नगर पालिक निगम सिंगरौली के 45 वार्डो से प्रतिदिन मृत मवेशियों को स्वयं के वाहन से कचरा प्लांट तक लाना है और प्लांट परिसर के अंदर ही स्थापित भस्मक भट्ठी में मृत मवेशियों को जलाकर नष्ट करना होता है। चूंकि मृत मवेशियों को उक्त भट्ठी में जलाकर नष्ट करना एक महंगी प्रक्रिया है। जिस कारण खर्च लागत कम करने के चक्कर में सिटाडेल कंपनी मृत मवेशियों को भस्मक भट्ठी में ना जलाकर बलियरी क्षेत्र के इंडस्ट्रियल एरिया के खुले मैदानों में फेंक दिया जा रहा है। इस तरह कंपनी प्रबंधन द्वारा आधे-अधूरे कार्य कर नगर पालिक निगम सिंगरौली से प्रतिमा माह 100% प्रतिशत कार्य का भुगतान ले रही है। शासकीय रूपयो का इस तरह हो रहे दुरुपयोग पर नगर पालिका निगम सिंगरौली आयुक्त को इस मामले को संज्ञान में लेकर सिटाडेल कंपनी द्वारा किए जा रहे भ्रष्टाचार की जांच कराई जानी चाहिए।

पुलिस टीम रिमांड पर लाने रवाना, राजस्थान-बूंदी में शिक्षक की हत्या का मुख्य आरोपी डीडवाना में गिरफ्तार

बूंदी. शहर कोतवाली थाना क्षेत्र के अम्बेडकर सर्कल लंका गेट पर  4 नवंबर को हुई शिक्षक मनीष मीना की हत्या के मुख्य आरोपी गुरुप्रीत सिंह उर्फ गोपी को आखिरकार पुलिस ने गिरफ्तार कर ही लिया। आरोपी ने मनीष की चाकू घोंपकर हत्या की थी, जिसके बाद से ही वह फरार चल रहा था तथा लगातार अपने ठिकाने बदल रहा था। डीडवाना पुलिस ने बीकानेर में एक मकान में छापेमारी करते हुए शुक्रवार रात आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। डीडवाना पुलिस अधीक्षक हनुमानप्रसाद मीणा ने इस गिरफ्तारी की पुष्टि की है और कहा कि मुख्य आरोपी को डीडवाना से बूंदी लाने के लिए बूंदी पुलिस अधीक्षक सहित सदर थाना पुलिस टीम रवाना हो गई है। पुलिस अधीक्षक ने मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी पर 25 हजार रुपये का नकद इनाम घोषित किया था। पुलिस ने हत्या में शामिल तीन अन्य आरोपियों को 48 घंटे के भीतर ही गिरफ्तार कर लिया था लेकिन गुरुप्रीत सिंह फरार होने में सफल रहा।डीडवाना पुलिस ने मनीष मीना हत्याकांड के मुख्य आरोपी गुरुप्रीत सिंह को पकड़ने के बाद बूंदी पुलिस को सूचना दी। बूंदी पुलिस की टीम ने आरोपी को पकड़ने के लिए राजस्थान, पंजाब, मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र सहित कई अन्य स्थानों पर दबिश दी थी लेकिन आरोपी पुलिस टीमों से पहले फरार हो जाता था। आखिरकार डीडवाना पुलिस की टीम ने उसे गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की। शिक्षक मनीष मीना की हत्या के बाद मीना समाज ने बूंदी में जंगी धरना प्रदर्शन किया था।

अंबिकापुर में पारा 10 डिग्री, राजधानी में तापमान में 2 से 3 डिग्री की गिरावट आने की संभावना

रायपुर छत्तीसगढ़ में दिवाली के बाद तेजी से पारा गिरता जा रहा है. छत्तीसगढ़ के शिमला कहे जाने वाले अंबिकापुर में पारा 10 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया है. वातावरण में नमी की मात्रा घटने तथा उत्तर से आने वाली शुष्क हवाओं के कारण अगले तीन दिनों में राजधानी में तापमान में 2 से 3 डिग्री की गिरावट आने की संभावना है.   फिलहाल, रायपुर, जगदलपुर में अन्य संभागों से न्यूनतम तापमान अधिक है. राजधानी में दिवाली के बाद ठंड का अहसास हो रहा है, लेकिन मध्य और दक्षिण छत्तीसगढ़ में अभी तक अच्छी ठंड नहीं पड़ रही है. उत्तर छत्तीसगढ़ में रात में अब ठिठुराने वाली ठंड पड़ रही है. अम्बिकापुर में पारा 10 डिग्री तक गिर गया है. मौसम विभाग की माने तो छत्तीसगढ़ में न्यूनतम तापमान में अगले तीन दिनों में 2 से 3 डिग्री की गिरावट आ सकती है. राजधानी रायपुर में भी आने वाले दिनों में पारा गिरने की संभावना है. पश्चिमी विक्षोभ के नहीं गुजरने से फिलहाल, सप्ताहभर बदली- बारिश की संभावना भी कम है. सुबह कोहरा छाने की संभावना मौसम विभाग का कहना है कि वातावरण में नमी होने की वजह से सुबह के समय कोहरा छाने की संभावना है. विजिबिलिटी हजार मीटर से पंद्रह सौ मीटर तक बनी रह सकती है. अधिकतम एवं न्यूनतम तापमान- रायपुर में अधिकतम तापमान 31.6 डिग्री सेल्सियस, बिलासपुर में 29.8 डिग्री सेल्सियस, पेंड्रारोड में 28.4 डिग्री सेल्सियस, अम्बिकापुर में 27.5 डिग्री सेल्सियस, जगदलपुर में 30.2 डिग्री सेल्सियस, दुर्ग में 31.8 डिग्री सेल्सियस एवं राजनांदगांव में 30.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. रायपुर में न्यूनतम तापमान 17.1 डिग्री सेल्सियस, बिलासपुर में 15.9 डिग्री सेल्सियस, पेंड्रारोड में 12 डिग्री सेल्सियस, अम्बिकापुर में 10.1 डिग्री सेल्सियस, जगदलपुर में 17.6 डिग्री सेल्सियस और दुर्ग में 14 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online