LATEST NEWS

जरूआपुर की खेती की जमीन उगल रही है हीरे, किसान को मिला अपने ही खेत में 7 कैरेट 44 सेंट का हीरा

पन्ना पन्ना जिले में एक ऐसा खेत जिसमें लोग अपनी किस्मत अजमाते हैं और अगर किस्मत चमक जाए तो रातों-रात मालामाल बन जाते हैं। जरूआपुर के किसान दिलीप मिस्त्री को उनकी सालों की मेहनत का फल मिला है। उनको अपने ही खेत में 7 कैरेट 44 सेंट का हीरा मिला है। इसकी अनुमानित कीमत 20 लाख रुपये बताई जा रही है। इस हीरे को पारखी के द्वारा परख कर शासन के खजाने में भेज दिया गया है। अब इसे 4 दिसंबर को होने वाली हीरे की नीलामी में रखा जाएगा। किसान दिलीप मिस्त्री बताते हैं कि वह और उसके साथी पेशे से किसान हैं और लॉकडाउन के समय उन्होंने हीरा कार्यालय से अपने निजी खेत का पट्टा बनवाकर खदान लगाई। यहां से मिल चुके हैं एक दर्जन हीरे जब से अभी तक उन्हें अलग-अलग साथियों के नाम से एक दर्जन से अधिक हीरे मिल चुके हैं। वहीं अब उन्हें 7 कैरेट 44 सेंट का हीरा मिला। यह उनका इस साल का दूसरा बड़ा हीरा है। इसके पहले भी उन्हें इसी खेत से 16 कैरेट का हीरा मिला था। जो उन्होंने हीरा कार्यालय में जमा किया था। उन्होंने बताया कि हीरा मिलने से काफी खुशी है, जो शब्दों में बयान नहीं की जा सकती है। हीरा नीलामी के बाद मिलने वाले पैसों से वह अपने बच्चों की पढ़ाई एवं उनके भविष्य उज्ज्वल करने में खर्च करेंगे। जरूआपुर की खेती की जमीन उगल रही है हीरे किसान दिलीप मिस्त्री के द्वारा हीरा कार्यालय में जब इस हीरे को जमा किया गया, तो इस बात की चर्चा होने लगी कि जिस जमीन पर कभी किसान सब्जी उगाकर अपना जीवन यापन करते थे। आज वह जरूआपुर की जमीन हीरे उगल रही है। हाल ही में जरूआपुर से बड़े और बेशकीमती हीरे पन्ना कार्यालय में जमा हुए हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार जरूआपुर के किसान अब सब्जी उगाने का कार्य छोड हीरे निकालने का काम कर रहे हैं। इसमें उन्हें सफलता भी प्राप्त हो रही है। अब जरूआपुर में किसान हीरे की ‘खेती’ कर रहे हैं।

गूगल के अगले अपडेट में एंड्रॉइड 16 का बेसब्री से इंतजार, मिलेंगे शानदार फीचर्स

नई दिल्ली पूरी दुनिया को गूगल के अगले अपडेट में एंड्रॉइड 16 का बेसब्री से इंतजार है और इसमें बहुत कुछ ऐसा देखने को मिल सकता है, जिसके बारे में लोगों को अंदाजा भी नहीं है। गूगल अगले महीने एंड्रॉइड 16 का डेवलपर प्रीव्यू रिलीज कर सकती है। एंड्रॉयड 16 के नए वर्जन में सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट किट और API में बदलाव जैसी बातें शामिल हो सकती हैं। यूजर एक्सपीरियंस को बेहतर बनाने के लिए फीचर्स में सुधार किया जाएगा। नए अपडेट्स से स्मार्टफोन यूजर्स को लाभ मिलेगा। गूगल ब्लॉग में मिली जानकारी गूगल के एंड्रॉइड 16 लॉन्च को लेकर हाल ही में नया ब्लॉग सामने आया है। इसमें गूगल ने बताया है कि एंड्रॉयड का नया वर्जन लाया जा सकता है। इसमें सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट किट की भी बात कही गई है। इसकी मदद से यूजर एक्सपीरियंस भी बेहतर करने की बात कही गई है। गूगल की तरफ से बहुत सारे प्रोजेक्ट पर काम किया जा रहा है। अगले साल आएगा Techopedia की रिपोर्ट की मानें तो एंड्रॉइड 16 को 2025 की दूसरी तिमाही में लॉन्च किया जा सकता है और कहा जा रहा है कि अप्रैल, मई या जून में गूगल के अगले अपडेट्स का यूजर लाभ उठा सकेंगे। एंड्रॉइड 16 एओएसपी (एंड्रॉइड ओपन सोर्स प्रोजेक्ट) पर आएगा और 3 जून 2025 को पिक्सल डिवाइसेज पर ओवर-द-एयर (OTA) होगा। डेवलपमेंट ब्लॉग पर बोलते हुए गूगल ने पुष्टि की है कि आगामी एंड्रॉइड ऑपरेटिंग सिस्टम तय समय से पहले आ सकता है। नए डेवलपर एपीआई शामिल होंगे साल 2025 की दूसरी तिमाही में एक मेजर एंड्रॉइड वर्जन और चौथी तिमाही में एक छोटे अपडेट्स आ सकते हैं और खास बात यह है कि दोनों में नए डेवलपर एपीआई शामिल होंगे। गूगल की मानें तो इस नए अपडेट से मूल उपकरण निर्माताओं (ओईएम) को भी लाभ हो सकता है, जो साल के शुरुआती महीनों में अपने डिवाइस लॉन्च करने की तैयारी में हैं। ज्यादा बदलाव और अपडेट की संभावना आपको बता दें कि एंड्रॉइड 16 में ज्यादा बदलाव और अपडेट की सुविधा मिलने की उम्मीद है। नए फीचर्स में सैमसंग के वन यूआई की तरह ही 2-फिंगर जेस्चर के साथ ही कस्टमाइजेबल, रीसाइजेबल और रीवैंप्ड क्विक सेटिंग पैनल देखने को मिल सकते हैं। कार्यक्षमता और ऐक्सेसिबिलिटी में सुधार के लिए नए विजेट के साथ लॉक स्क्रीन में संभावित अपडेट की भी उम्मीद है।

अतिक्रमण पर सरपंच के खिलाफ अब होगी जांच, कलेक्टर-एसडीएम का आदेश कमिश्नर ने पलटा

रायपुर सरपंच और उसके परिजनों के विरुद्ध उपसरपंच और पंचों ने अतिक्रमण की शिकायत की थी. मामले में संभागायुक्त महादेव कावरे ने धमतरी कलेक्टर और एसडीएम के आदेश को पलटते हुए कुरुद एसडीएम को शिकायत की सूक्ष्म जांच कर एक माह में विधिसम्मत निर्णय देने के आदेश दिए हैं. बता दें कि धमतरी ज़िले की कुर्रा ग्राम पंचायत के सरपंच खम्हन लाल साहू और उनके परिजनों द्वारा चार स्थानों पर गाँव की शासकीय भूमि पर अतिक्रमण,अतिक्रमित ज़मीन पर पक्का मकान और दुकान बनाकर लाभ लेने की शिकायत उप सरपंच और पंचों ने की थी. शिकायत की जाँच करते हुए भखारा के तहसीलदार ने सरपंच के परिजनों पर अर्थदंड लगाया था. शिकायतकर्ताओं ने इस पर आगे कार्रवाई के लिए कुरुद के एसडीएम न्यायालय में प्रकरण प्रस्तुत किया, परंतु एसडीएम ने प्रकरण नस्तीबद्ध कर दिया था. एसडीएम के फैसले के विरुद्ध शिकायतकर्ताओं ने कलेक्टर न्यायालय में अपील की थी. धमतरी कलेक्टर ने भी एसडीएम के फ़ैसले को सही मानते हुए प्रकरण में अपील की मांग ख़ारिज कर दी थी. इसके बाद शिकायतकर्ताओं ने कलेक्टर और एसडीएम के फैसले के विरुद्ध रायपुर संभागायुक्त न्यायालय में अपील की थी. कमिश्नर कावरे ने पूरे प्रकरण में दोनों पक्षों को नोटिस जारी कर जिरह के लिए बुलाया और प्रस्तुत साक्ष्यों का प्रतिपरीक्षण किया. प्राप्त साक्ष्यों के आधार पर संभागायुक्त ने एसडीएम के आदेश और कलेक्टर के अपील ख़ारिज करने के फ़ैसले को पलट दिया. संभागायुक्त ने प्रकरण की सुनवाई के बाद उसे पंचायत राज अधिनियम की धारा 36 और धारा 40 के तहत कार्रवाई योग्य माना. उन्होंने प्रकरण में उपलब्ध साक्ष्यों, अवैध अतिक्रमण पर भखारा तहसीलदार के प्रतिवेदन, सरपंच पर शासकीय विकास कार्यों के प्रति लापरवाही और उदासीनता सहित सरपंच के परिजनों द्वारा शासकीय भूमि पर किए गए अवैध अतिक्रमण की भी सूक्ष्म जाँच कर एक माह में पूरी कर विधिसम्मत निर्णय देने के भी आदेश दिए है.

वीपीएन का इस्तेमाल इस्लाम के खिलाफ और अनैतिक, पाकिस्तान में क्यों हो रहा इंटरनेट को लेकर बवाल

इस्लामाबाद पाकिस्तान में इस समय वीपीएन के जरिए इंटरनेट के इस्तेमाल को लेकर बवाल हो रहा है। बीते दिनों पाकिस्तानी पीएम शहबाज शरीफ ने जब डोनाल्ड ट्रंप को जीत के लिए बधाई दी थी, तब भी उनकी काफी आलोचना हुई थी। कहा गया था कि जब पाकिस्तान में एक्स को बैन किया गया है तो उन्होंने वीपीएन के जरिए ही सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म पर बधाई दी होगी। काउंसिल ऑफ इस्लामिक आइडियोलॉजी (CII) के चीफ डॉ. रागिब नई मी के एक बयान के बाद इस मुद्दे पर बहस और भी तेज हो गई है। उन्होंने कहा कि वीपीएन का इस्तेमाल इस्लाम के खिलाफ और अनैतिक है। नईमी के बयान के बाद डिजिटल राइट्स से जुड़े संगठनों ने उनका विरोध शुरू कर दिया। शुक्रवार को नईमी ने कहा कि वीपीएन का इस्तेमाल और इसके बाद विवादित सामग्री को सर्च करना शरिया के कानून के खिलाफ है। वहीं सीआईआई के एक सदस्य ने कहा कि यह काउंसिल का कोई फैसला नहीं है बल्कि नईमी की निजी विचार हैं। उन्होंने कहा, इंटरनेट के जरिए अश्लील सामग्री देखने को धार्मिक मुद्दा नहीं बनाया जा सकता। वहीं टेलीकॉम एक्टिविस्ट्स का कहना है कि धर्म का हवाला देकर प्रिवेसी और अभिव्यक्ति के अधिकार को दबाया नहीं जा सकता। जानेमाने इस्लामिक स्कॉलर मौलाना तारिक जमील का कहना है कि वीपीएन के टारोगेट करने के पीछे क्या वजह है। उन्होंने कहा कि अगर अश्लील सामग्री को देखना या फिर ईशनिंदा से जुड़ी सामग्री को सर्च करना ही मुद्दा है तो मोबाइल फोन को ही इस्लाम के खिलाफ घोषित कर देना चाहिए। इसमें वीपीएन को क्यों निशाना बनाया जा रहा है। डिजिटल राइट्स फाउंडेशन के कार्यकारी निदेशक निघाट डाड ने कहा कि निजता के अधिकार का उल्लंघन नहीं किया जा सकता। वहीं सासंद पालवाशा खान ने कहा कि वीपीएन पर रोक को लेकर 18 नवंबर को स्थायी समिति की बैठक बनलाई गई है। सांसद अल्लामा नासिर अब्बास ने कहा कि देश की सरकार मनमाने तरीके से काम कर रही है और किसी भी चीज को गैरकानूनी घोषित कर देदी है। वहीं एक सांसद ने यह भी कहा कि वीपीएन के इस्तेमाल के लिए रजिस्ट्रेशन अनिवार्य कर देना चाहिए। यह रजिस्ट्रेशन फ्री और ऑनलाइन होना चाहिए।

नवनीत राणा महाराष्ट्र के अमरावती से पूर्व सांसद हैं, सभा में हुआ हंगामा, फेंकीं गईं कुर्सियां और जमकर नारेबाजी

नई दिल्ली भाजपा की पूर्व सांसद नवनीत राणा की चुनावी सभा में भारी हंगामा हो गया। इस दौरान भीड़ काफी उग्र नजर आई और राणा की ओर कुर्सियां फेंकने लगी। गनीमत रही कि इस हमले में वह बाल-बाल बच गईं। नवनीत राणा महाराष्ट्र के अमरावती से पूर्व सांसद हैं। जिले के दरियापुर विधानसभा क्षेत्र में वह प्रचार के लिए पहुंची थीं। युवा स्वाभिमान पार्टी के उम्मीदवार रमेश बुंदीले के समर्थन में सभा आयोजित की गई थी। इस दौरान कुछ लोग उग्र हो गए और महिला सांसद की ओर कुर्सियां फेंकने लगे। साथ ही, जमकर नारेबाजी की गई। रिपोर्ट के मुताबिक, आयोजित चुनावी बैठक चल रही थी। इस दौरान किसी बात पर बहस छिड़ गई और फिर हंगामा होने लगा। मामला इस हद तक बिगड़ गया कि कार्यकर्ता एक-दूसरे पर कुर्सियां फेंकने लगे। इस घटनाक्रम का वीडियो सामने आया जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। नवनीत राणा ने पूरी घटना को लेकर पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। वह अपने समर्थकों के साथ खल्लार पुलिस स्टेशन पहुंची थीं। पुलिस का कहना है कि शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर लिया गया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है। वायरल वीडियो के आधार पर आरोपियों की पहचान की जाएगी। नवनीत राणा से मांगी गई 10 करोड़ की रंगदारी गौरतलब है कि पूर्व सांसद नवनीत राणा को बीते दिनों धमकी भरी चिट्ठी मिली थी। इसमें 10 करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी गई। अधिकारी ने बताया कि मामले में पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। उन्होंने बताया कि अमरावती की पूर्व सांसद को आमिर नामक व्यक्ति ने स्पीड पोस्ट के जरिए पत्र भेजा। राणा के निजी सचिव विनोद गुहे ने अमरावती के राजापेठ पुलिस थाने में औपचारिक शिकायत दर्ज कराई है। इसमें आरोप लगाया गया है कि यह पत्र 11 अक्टूबर को राणा के आवास पर एक कर्मचारी को मिला था। शिकायतकर्ता के मुताबिक पत्र भेजने वाले ने कहा कि उसने राणा की ‘सुपारी’ ली है और उनका यौन उत्पीड़न करने की धमकी दी। पुलिस अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है और मामले की जांच कर रही है।

नागा चैतन्य- शोभिता धुलिपाला की शादी की तारीख और वेडिंग कार्ड की फोटो वायरल

हैदराबाद शोभिता धुलिपाला और नागा चैतन्य शादी के लिए पूरी तरह तैयार हैं। दोनों के वेडिंग फंक्शन्स गोधुमा रायी पसुपु दंचतम के साथ शुरू हुए थे। शोभिता और नागा चैतन्य ने अपनी सगाई की घोषणा होने तक अपने रिश्ते को सीक्रेट रखा। रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह जोड़ी दिसंबर 2024 में शादी के बंधन में बंधेगी और हाल ही में, हमें उनकी शादी के कार्ड की एक झलक मिली। यह माना जा सकता है कि शादी का फंक्शन संस्कृति और परंपरा से भरपूर होगा और शादी के कार्ड की एक झलक ने इसे सही साबित कर दिया है। हाल ही में नागा चैतन्य और शोभिता धुलिपाला की शादी के निमंत्रण कार्ड की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। कार्ड पर, शादी की तारीख 4 दिसंबर, 2024 छपी थी, साथ ही होने वाले पति-पत्नी के नाम भी छपे थे। कार्ड पेस्टल रंग पैलेट में बनाया गया था और इसमें आधुनिकता और परंपरा का मिश्रण है। कार्ड में लटकी हुई मंदिर की घंटियां, पीतल के लैंप, बैकग्राउंड में एक मंदिर, हरियाली और केले के पत्ते सहित एक सफेद गाय का प्रिंट था। नागा चैतन्य की शादी का कार्ड कार्ड के साथ मेहमानों के लिए गिफ्ट से भरी बाल्टी भी भेजी गई। बाल्टी इक्कत-मुद्रित कपड़े, चमेली की एक माला और कई सामानों से भरी हुई थी। शादी का निमंत्रण इतना प्यारा लग रहा है कि इसे देखकर ही समझ आ रहा है इनकी शादी में सबकुछ सरल और शांत होगा। कहां होगी शादी? उनकी सगाई के तुरंत बाद, ऐसी खबरें आई थीं कि नागा चैतन्य और शोभिता धुलिपाला वेडिंग वेन्यू की तलाश में थे और वे संभवतः विदेश में शादी के लिए कोई जगह चुनेंगे। खैर, ऐसा लगता है कि यह कपल चाहता है कि सभी चीजें सिंपल, शांत और संस्कृति से भरपूर हों। हालिया रिपोर्ट्स के मुताबिक शोभिता और नागा चैतन्य संभवत: हैदराबाद के अन्नपूर्णा स्टूडियो में शादी करेंगे। जो लोग नहीं जानते हैं, उनके लिए बता दें कि हैदराबाद में अन्नपूर्णा स्टूडियो की स्थापना नागा चैतन्य के दादा अक्किनेनी नागेश्वर राव ने 1976 में बंजारा हिल्स में 22 एकड़ की जगह पर की थी।

आईएमडी ने दी चेतावनी, कश्मीर में बर्फबारी से बदला मौसम, अब कड़ाके की ठंड के आसार

कश्मीर मौसम तेजी से बदल रहा है। ठंड बढ़ने वाली है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के मुताबिक, अगले पांच दिनों में उत्तर-पश्चिम, मध्य, पूर्व और पश्चिम भारत के अधिकांश हिस्सों में न्यूनतम तापमान गिरेगा। इसमें 2-3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट होने की उम्मीद है। पंजाब, हरियाणा, राजस्थान और बिहार में सोमवार सुबह घना कोहरा छाया रहेगा। तमिलनाडु, पुडुचेरी, केरल और माहे में अलग-अलग जगहों पर गरज के साथ हल्की से मध्यम बारिश की उम्मीद है। अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में भी पूरे सप्ताह कई स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा हो सकती है। जम्मू-कश्मीर के स्की रिसॉर्ट गुलमर्ग और गुरेज सहित कश्मीर घाटी के ऊंची चोटियों पर ताजा हिमपात हुआ है। इससे तापमान में गिरावट आई और गुलमर्ग का न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे दर्ज किया गया। अधिकारियों ने कहा कि पर्यटन स्थल गुलमर्ग में इस मौसम का पहला तापमान शून्य से नीचे दर्ज किया गया। गुलमर्ग में न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे 0.5 डिग्री सेल्सियय दर्ज किया गया। हिमपात के बाद गुलमर्ग घाटी के सबसे ठंडे स्थानों में से एक बन गया है। स्थानीय मौसम विज्ञान केंद्र के अधिकारियों ने बताया कि उत्तर कश्मीर के कुपवाड़ा शहर में पिछले 24 घंटों में 10.2 मिमी बारिश हुई। कश्मीर में रात के तापमान में तेजी से गिरावट मौसम विभाग के अनुसार ऊंची चोटियों पर ताजा बर्फबारी के बाद कश्मीर में रात के तापमान में तेजी से गिरावट आई है। श्रीनगर में न्यूनतम तापमान 4.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दक्षिण कश्मीर के पहलगाम में तापमान गिरकर 0.3 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। वहीं, हिमाचल प्रदेश में बदलते मौसम के बीच राज्य के उच्च पर्वतीय क्षेत्रों में न्यूनतम तापमान माइनस में होने के कारण कई झीलें, नदी-नाले और झरने जमने लगे हैं। इस सर्दी के सीजन में पहली बार ताबो का न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे 7.6 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया। इसके अलावा कुकुमसेरी व समदो का न्यूनतम तापमान भी माइनस में दर्ज किया गया है। केलांग का पारा शून्य तक पहुंच गया है। राजधानी शिमला में भी ठंड काफी बढ़ गई है। दिल्ली में अब तक का सबसे कम तापमान दर्ज राष्ट्रीय राजधानी नई दिल्ली में शनिवार को न्यूनतम तापमान 15.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस मौसम का अब तक का सबसे कम तापमान है। रात के तापमान में गिरावट के साथ ही राष्ट्रीय राजधानी में कोहरा छाया रहा। सुबह और शाम को ठंडी हवाएं चलीं। मौसम विभाग के अनुसार अधिकतम तापमान 29.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 1.1 डिग्री अधिक था। शुक्रवार को राष्ट्रीय राजधानी में न्यूनतम तापमान 15.6 डिग्री सेल्सियस रहा, जो इस मौसम का दूसरा सबसे कम तापमान था। इस बीच सफदरजंग में सुबह साढ़े आठ बजे दृश्यता घटकर 300 मीटर रह गई तथा पूरे दिन आर्द्रता का स्तर 94 प्रतिशत से 79 प्रतिशत के बीच रहा। मौसम विभाग ने रविवार सुबह और शाम को धुंध और घना कोहरा रहने का अनुमान जताया है। अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमश: 29 डिग्री सेल्सियस और 15 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा।

अरमान पोद्दार उर्फ रोहित पुरोहित को लगी चोट

मुंबई टीवी सीरियल ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ के एक्टर रोहित पुरोहित के हादसा हो गया है। वो कार की बोनट से घायल हो गए हैं। उनकी भौंह (आइब्रो) के पास चोट लग गई है। उनकी वाइफ शीना बजाज ने इसकी पुष्टि की और बताया कि वास्तव में एक्टर के साथ क्या हुआ था। इंडिया फोरम से बात करते हुए शीना बजाज ने बताया कि कैसे Rohit Purohit को कार के बोनट से चोट लगी और खून बहने लगा। फिर उन्होंने गहरे घाव पर मरहम लगाया, तब जाकर खूब बहना रुका। शीना ने बताया कि रोहित सेट पर वापस लौट आए हैं। ‘कार का बोनट खुला था, काफी गंभीर चोट लगी’ शीना ने कहा, ‘हां, रोहित घायल हो गया। कार का बोनट खुला था और गलती से उसे चोट लग गई। यह काफी गंभीर था। मैं पास ही थी और उसने तुरंत मुझे बुलाया। मैं दौड़कर गई और उसकी भौंह के पास गहरे घाव से बह रहा खून कम करने के लिए प्राथमिक उपचार किया। वह अब काफी बेहतर हैं और सेट पर वापसी कर चुके हैं।’ रुपाली के शो को छोड़ा पीछे एक्टर का शो हाल ही में टीआरपी लिस्ट में टॉप पर था। इस शो ने रुपाली गांगुली के ‘अनुपमा’ सीरियल को भी पीछे छोड़ दिया, जोकि हर हफ्ते नंबर वन रहता है। ‘ये रिश्ता…’ में बने हैं अरमान Rohit Purohit के बारे में बता दें कि उन्होंने साल 2009 में ‘शौर्य और सुहानी’ सीरियल से डेब्यू किया था। वो ‘दिल तो हैप्पी है जी’ और ‘उडारिया’ जैसे सीरियल में नजर आ चुके हैं। ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ शो में वो अरमान पोद्दार का रोल निभा रहे हैं।

भारत ने लॉन्ग रेंज हाइपरसोनिक मिसाइल का टेस्ट कर रचा इतिहास, दुनिया को दिखाई अपनी ताकत!

नई दिल्ली रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने रविवार को कहा कि भारत ने ओडिशा के तट से दूर डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम द्वीप से लंबी दूरी की मारक क्षमता वाली हाइपरसोनिक मिसाइल का सफल परीक्षण किया है। अधिकारियों के अनुसार, हाइपरसोनिक मिसाइल का शनिवार को परीक्षण किया गया। सिंह ने इस मिसाइल के परीक्षण को एक ऐतिहासिक पल करार दिया और कहा कि इससे भारत उन चुनिंदा देशों के समूह में शामिल हो गया है, जिनके पास ऐसी महत्वपूर्ण प्रौद्योगिकियों को विकसित करने की क्षमता है। रक्षा मंत्री ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘भारत ने ओडिशा के तट पर डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम द्वीप से लंबी दूरी की मारक क्षमता वाली हाइपरसोनिक मिसाइल का सफल परीक्षण करके एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है।’ उन्होंने कहा, ‘यह एक ऐतिहासिक पल है और इस महत्वपूर्ण उपलब्धि ने हमारे देश को उन चुनिंदा देशों के समूह में शामिल कर दिया है जिनके पास ऐसी महत्वपूर्ण और उन्नत सैन्य प्रौद्योगिकियों की क्षमता है।’ सिंह ने रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ), सशस्त्र बलों और उद्योग को इस उपलब्धि के लिए बधाई दी। क्या है खासियत बता दें कि हाइपरसोनिक मिसाइल को इस हिसाब से डिजाइन किया गया है कि यह 1500 किलोमीटर से ज्यादा दूरी तक पेलोड को ले जा सके। इसकी खासियत है कि यह लगभग 6174 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से वार करती है। ऐसे में इसका पता लगाना भी मुश्किल हो जाता है। इसे आधुनिक सैन्य प्रौद्योगिकी, प्रतिरोधक झमता और मारक क्षमता से लैस किया गया है।

टॉम्ब रेडर’ की नई सीरीज में अब नजर आएंगी सोफी टर्नर

‘गेम ऑफ थ्रोन्स’ और X-Men जैसे प्रोजेक्ट्स में नजर आईं प्रियंका चोपड़ा की देवरानी और एक्ट्रेस सोफी टर्नर अब ‘टॉम्ब रेडर’ सीरीज में नजर आ सकती हैं। खबर है वह इसमें लारा क्रॉफ्ट का रोल प्ले करेंगी। मालूम हो कि लारा क्रॉफ्ट असल में एक वीडियो गेम का कैरेक्टर है, जिसे बाद में फिल्म का रूप दिया गया। इस कैरेक्टर और ‘टॉम्ब रेडर’ वीडियो गेम पर कई फिल्में बन चुकी हैं। एक फिल्म में एंजेलिना जॉली नजर आई थीं। उन्होंने लारा क्रॉफ्ट का रोल प्ले किया था। इस फिल्म का नाम था ‘लारा क्रॉफ्ट: टॉम्ब रेडर’, जो साल 2001 में आई थी। पर अब लारा क्रॉफ्ट का रोल सोफी टर्नर के पास है। ‘द हॉलीवुड रिपोर्टर इंडिया’ के मुताबिक, नई टॉम्ब रेडर सीरीज में सोफी टर्नर नजर आ सकती हैं। इस सीरीज में लारा क्रॉफ्ट के रोल के लिए लुक टेस्ट अक्टूबर 2024 में किए गए थे। कई एक्ट्रेसेस ने लुक टेस्ट दिया था, जिनमें सोफी टर्नर का भी नाम शामिल था। Mackenzie Davis, Emma Mackey और Lucy Boynton ने भी लारा क्रॉफ्ट के रोल के लिए टेस्ट दिया था। सोफी टर्नर के प्रोजेक्ट्स सोफी टर्नर की बात करें, तो उन्हें ‘गेम ऑफ थ्रोन्स’ में संसा स्टार्क के रोल से पॉपुलैरिटी मिली थी, जो उन्होंने 13 साल की उम्र में निभाया था। उन्होंने X-Men में जीन ग्रे और डार्क फीनिक्स का रोल प्ले किया था। इसके अलावा सोफी टर्नर कई सीरीज और फिल्मों का हिस्सा रह चुकी हैं।

अब RBI के कस्टमर केयर सेंटर को मिली धमकी, खुद को पाकिस्तान स्थित आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा का प्रमुख बताया

नई दिल्ली हाल के दिनों में देश के एयरपोर्ट को धमकी भरे फोन कॉल आए थे। अब रिजर्व बैंक इंडिया के कस्टमर केयर में कॉल करके धमकी दी गई है। मुंबई में भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के कस्टमर केयर सेंटर को रविवार को एक धमकी कॉल मिली, जिसमें कॉल करने वाले व्यक्ति ने खुद को पाकिस्तान स्थित आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा का प्रमुख बताया। अधिकारियों के अनुसार, कॉल करने वाले व्यक्ति ने खुद को “लश्कर-ए-तैयबा का सीईओ” बताते हुए अधिकारियों से कहा कि वे बैंक के पीछे वाले रास्ते को ब्लॉक कर दें क्योंकि एक इलेक्ट्रिक कार खराब हो गई है। इस कॉल के बाद आरबीआई अधिकारियों ने मामले को तुरंत मुंबई पुलिस को सूचित किया और पुलिस ने मामले की गंभीरता को समझते हुए तुरंत कार्रवाई शुरू की। पुलिस ने आसपास के क्षेत्र में तलाशी ली, लेकिन किसी भी संदिग्ध वस्तु या घटना का कोई पता नहीं चला। अधिकारियों ने कहा कि इस धमकी कॉल की जांच शुरू कर दी गई है और कॉलर की पहचान करने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। पुलिस ने मामले की छानबीन के लिए साइबर ट्रैकिंग तकनीकों का इस्तेमाल करना शुरू कर दिया है, ताकि कॉल करने वाले व्यक्ति को पकड़ा जा सके। यह घटना एक गंभीर सुरक्षा खतरे के रूप में सामने आई है, क्योंकि ऐसे धमकी कॉल आतंकवाद से जुड़ी गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए हो सकते हैं। पुलिस और आरबीआई अधिकारियों ने इस मामले को पूरी गंभीरता से लिया है और सुरक्षा के लिए आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं।

नेतन्याहू के घर हिजबुल्लाह ने दागे 2 रॉकेट, एक बार फिर हुआ हुआ हमला, अब इजरायल ने दी अंजाम भुगतने की धमकी

इजरायल इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के घर को एक बार फिर हमला झेलना पड़ा। हिजबुल्लाह द्वारा दागे गए दो रॉकेट उनके घर के पास स्थित कैसरिया क्षेत्र में गिरे। रिपोर्ट्स के अनुसार, यह हमला शुक्रवार को हुआ, जब हिजबुल्लाह ने लेबनान से इजरायल की ओर दो रॉकेट दागे। दोनों रॉकेट नेतन्याहू के घर के बगीचे में गिरे, हालांकि किसी प्रकार के नुकसान की खबर नहीं है। इजरायल की सेना ने घटना के बाद तुरंत इलाके की सुरक्षा बढ़ा दी और हमले की जांच शुरू कर दी है। यह घटना ऐसे समय में हुई है जब इजरायल और हिजबुल्लाह के बीच तनाव लगातार बढ़ रहा है। पिछले कुछ हफ्तों में दोनों देशों के बीच सीमा पर कई झड़पें हो चुकी हैं। यह हमले की नई कड़ी है। इजरायल ने इस हमले को गंभीर चेतावनी के रूप में लिया है और हिजबुल्लाह को परिणाम भुगतने की धमकी दी है। हमले के वक्त नेतन्याहू और उनके परिवार के सदस्य घर पर नहीं थे। इससे कोई बड़ी क्षति नहीं हुई। शिन बेत ने घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि हमले के बाद सुरक्षा बलों ने तत्काल इलाके की घेराबंदी कर दी और जांच शुरू कर दी है। ईरान का संकल्प इससे पहले ईरान के एक शीर्ष सैन्य कमांडर ने बीते गुरुवार को संकल्प लिया कि ईरान निश्चित रूप से अपने क्षेत्र पर हुए हालिया हमले के लिए इजरायल को कुचलने वाला जवाब देगा। यह जानकारी आधिकारिक समाचार एजेंसी आईआरएनए ने दी थी। रिपोर्ट के अनुसार, ईरानी सेना के मुख्य कमांडर अब्दुलरहीम मौसवी ने पिछले महीने के अंत में ईरान में सैन्य स्थलों पर हुए इजरायली हमले में मारे गए ईरानी वायु सेना के एक सदस्य के परिवार के साथ मुलाकात के दौरान यह टिप्पणी की। उन्हें यह कहते हुए उद्धृत किया गया कि “हम प्रतिक्रिया का समय और तरीका निर्धारित कर रहे हैं और जब आवश्यक होगा, हम कोई हिचकिचाहट नहीं करेंगे। हमारी प्रतिक्रिया निश्चित रूप से कुचलने वाली होगी।” इजरायल रक्षा बलों ने 26 अक्टूबर को घोषणा किया था कि उसने ईरान द्वारा हाल में किए गए हमलों के जवाब में ईरान में लक्ष्य पर सटीक और लक्षित हवाई हमले किए। ईरान के वायु रक्षा मुख्यालय ने दावा किया कि उसने इजरायल के हमले का सफलतापूर्वक मुकाबला किया, जिसके परिणामस्वरूप केवल सीमित क्षति हुई।

चैंपियंस ट्रॉफी जनवरी के महीने में भारत आएगी, आईसीसी ने किया बड़ा ऐलान

नई दिल्ली ICC चैंपियंस ट्रॉफी 2025 को लेकर लगातार रिपोर्ट्स पर रिपोर्ट्स आ रही हैं। इस बीच इंटरनेशनल क्रिकेट बोर्ड यानी आईसीसी ने इस बात का ऐलान कर दिया है कि चैंपियंस ट्रॉफी जनवरी के महीने में भारत आएगी। इसका मेजबानी से कोई लेना-देना नहीं है, बल्कि ऐसा इसलिए होगा, क्योंकि बड़े टूर्नामेंट से पहले आईसीसी एक ट्रॉफी टूर आयोजित करती है। इसी के तहत पाकिस्तान से आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी भारत आने वाली है। इसी का ऐलान आईसीसी ने आधिकारिक तौर पर किया है। आईसीसी ने मीडिया रिलीज में बताया है कि चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का ट्रॉफी टूर 16 नवंबर से शुरू हो गया है, जो 26 जनवरी 2025 तक चलेगा। सबसे आखिर में चैंपियंस ट्रॉफी भारत आएगी। 16 से 25 नवंबर तक पाकिस्तान के अलग-अलग शहरों में ट्रॉफी टूर होगा, जबकि अगले दिन ट्रॉफी अफगानिस्तान पहुंच जाएगी। अफगानिस्तान में 26 से 28 नवंबर तक ट्रॉफी टूर होगा और फिर 10 से 13 दिसंबर तक ट्रॉफी बांग्लादेश में रहेगी। वहीं, 15 से 22 दिसंबर तक चैंपियंस ट्रॉफी का टूर साउथ अफ्रीका में होगा। साउथ अफ्रीका के बाद चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का ट्रॉफी टूर ऑस्ट्रेलिया पहुंचेगा, जहां 25 दिसंबर से 5 जनवरी तक ट्रॉफी देश के अलग-अलग शहरों में जाएगी। वहीं, 6 जनवी से 11 जनवरी तक ट्रॉफी न्यूजीलैंड में रहेगी और फिर 12 से 14 जनवरी तक इंग्लैंड में ट्रॉफी घूमेगी। इसके बाद आएगा भारत का नंबर। भारत में चैंपियंस ट्रॉफी 15 से 26 जनवरी तक रहेगी। इसके बाद ट्रॉफी पाकिस्तान जाएगी। पाकिस्तान में 27 जनवरी को एक इवेंट रखा गया है। इसके बाद टूर्नामेंट की बाकी तैयारियां शुरू हो जाएंगी। फरवरी-मार्च में ये टूर्नामेंट खेला जाना है। हालांकि, अभी तक जो रिपोर्ट सामने आ रही हैं कि उनके मुताबिक पाकिस्तान को हाइब्रिड मॉडल पर इस टूर्नामेंट को आयोजित करना पड़ेगा। भारत के तीन लीग मैच, एक सेमीफाइनल और फाइनल मैच दुबई में खेले जा सकते हैं।

पुलिस ने दो लोगों को अपने भाई की हत्या करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया, शाकाहारी घर में चिकन लेन का था मामला

भोपाल मध्य प्रदेश में भोपाल के एक शाकाहारी परिवार में चिकन लाने को लेकर हुए विवाद के दौरान दो भाइयों ने मिलकर अपने तीसरे भाई की हत्या कर दी। पुलिस ने हत्या के आरोपी दोनों भाइयों को गिरफ्तार कर लिया है। मृतक की पहचान अंशुल के रूप में हुई है। पुलिस ने एफआईआर में उनकी मां को नामजद किया है। पुलिस ने बताया कि भोपाल में दो लोगों को अपने भाई की हत्या करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। अंशुल अपने घर पर चिकन लेकर आया था, जबकि पीड़ित के परिवार के सदस्य पूरी तरह शाकाहारी हैं। आरोपी की मां ने अपराध को दूसरों से छुपाया और उसे भी मामले में आरोपी बनाया गया है। रिपोर्ट के मुताबिक, पुलिस ने बताया कि अंशुल अपने घर के बाहर नॉन-वेज खाना खाता था और शुक्रवार की रात वह नशे की हालत में अपने घर चिकन लेकर आ गया था, जिससे उसके परिवार के लोग काफी नाराज हुए थे। इसके बाद वह रसोई में गया, अपना खाना लिया और नशे में होने के बावजूद फिर से खाना खाने बैठ गया। खाना खाते समय उसने अपने भाइयों अमन और कुलदीप को चिढ़ाया और उन्हें चिकन दिखाया, जिससे वो दोनों भड़क गए। इसके बाद तीनों भाइयों के बीच बहस हुई और फिर दोनों भाइयों ने रस्सी से अंशुल का गला घोंट दिया। पुलिस को एक निजी अस्पताल से सूचना मिली कि अंशुल को उसके परिवार द्वारा अस्पताल लाया गया था, लेकिन डॉक्टरों द्वारा उसे मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस ने तुरंत मौके पर पहुंचकर मृतक युवक के परिवार के सदस्यों के बयान दर्ज किए, जिसके बाद उसके दो भाइयों को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस द्वारा मृतक के शव का पोस्टमॉर्टम कराया गया तो उसमें अंशुल की गला घोंटकर हत्या किए जाने की पुष्टि हुई है। पुलिस ने दोनों भाइयों और पीड़ित की मां से पूछताछ की और उन्होंने अपराध कबूल कर लिया। पुलिस ने अंशुल की मां को मामले में आरोपी बनाया क्योंकि वह हत्या को छिपाकर अपराध में शामिल थी।

छत्तीसगढ़ सरकार ने दी संपत्ति खरीद पर मध्यम वर्ग को मिली राहत, अब 15 लाख के सौदे में रजिस्ट्री शुल्क 40 हजार

रायपुर छत्‍तीसगढ़ सरकार ने संपत्ति खरीदी में मध्यम वर्ग को बड़ी राहत दी है। इसके तहत अब किसी भी प्रापर्टी की खरीदी-बिक्री गाइड लाइन दर के अनुसार ही होगी। अगर आप 15 लाख की प्रापर्टी खरीदते है तो भी रजिस्ट्री शुल्क 10 लाख के अनुसार चार प्रतिशत यानि 40 हजार रुपये लगेगा। यानि प्रापर्टी खरीद-बिक्री की सौदे की राशि अधिक भी है तो भी रजिस्ट्री शुल्क गाइडलाइन दर के अनुसार होगी। इससे बैंक लोन पर निर्भर मध्यम वर्गीय परिवार को वास्तविक मूल्य के आधार पर ऋण मिल सकेगा। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में पिछले दिनों कैबिनेट की बैठक में लिए गए इस फैसले से उन नागरिकों को लाभ होगा, जो बैंक लोन लेकर संपत्ति खरीदते हैं। वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने बताया कि इस संशोधन से मध्यम वर्गीय परिवारों को वास्तविक मूल्य के आधार पर अधिक बैंक लोन लेने में सहूलियत होगी। साथ ही यह निर्णय संपत्ति बाजार में पारदर्शिता व स्पष्टता को बढ़ाने में भी सहायक होगा और इससे वास्तविक मूल्य दर्शाने की प्रवृत्ति को बढ़ावा मिलेगा। मध्यप्रदेश में भी है छूट देश के अन्य राज्यों में जमीन की गाइडलाइन कीमत या सौदा मूल्य दोनों में से जो ज्यादा हो उस पर पंजीयन शुल्क लगता है। मध्य प्रदेश में गाइडलाइन कीमत से अधिक सौदा मूल्य दर्शाने पर उसमें पंजीयन शुल्क में छूट दी गई है। इसके कारण वहां लोगों में वास्तविक सौदा मूल्य को रजिस्ट्री पेपर में लिखने की प्रवृत्ति में बढ़ोतरी हुई है।   अब तक ऐसा था वर्तमान में किसी संपत्ति का गाइड लाइन मूल्य 10 लाख रुपये है और उसका सौदा 15 लाख रुपये में हुआ। इस पर रजिस्ट्री शुल्क 15 लाख का चार प्रतिशत यानि 60 हजार रुपये लगते थे। अब राज्य सरकार के इस फैसले के बाद 20 हजार रुपये की बचत होगी। यह होगा फायदा, अब नहीं डालेंगे गलत कीमत वर्तमान में किसी संपत्ति का सौदा मूल्य गाइडलाइन मूल्य से बहुत ज्यादा होता है। लेकिन लोग गाइडलाइन मूल्य या इसके आसपास का ही सौदा मूल्य अंकित करते हैं। ऐसा इसलिए होता है, क्योंकि अगर वास्तविक सौदा राशि अंकित कर देंगे, तो पंजीयन शुल्क गाइडलाइन मूल्य या वास्तविक सौदा राशि दोनों में से जो ज्यादा हो उस पर लगेगा। अधिक पंजीयन शुल्क से बचने के लिए लोग गाइडलाइन कीमत या इसके आसपास पूर्णांकित करते हुए सौदा मूल्य डाल देते हैं।अब नियम बदलने के बाद ऐसा नहीं होगा।कम सौदा कीमत दिखाएं जाने से बैंक लोन भी कम मिलता है। इस नीति से आमजनों को न्यायिक प्रकरणों में भी संपत्ति का वास्तविक मूल्य प्राप्त होगा। यदि कभी संपत्ति में कुछ धोखाधड़ी पाई गई तो व्यक्ति विक्रेता से वही मुआवजा पाने का हकदार होता है, जो रजिस्ट्री पेपर में लिखा हुआ।

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live