LATEST NEWS

Junior Asia Cup में भारत ने जूनियर एशिया कप हॉकी के लिये 20 सदस्यीय टीम का किया ऐलान

नयी दिल्ली हॉकी इंडिया ने सोमवार को 26 नवंबर से चार दिसंबर तक ओमान के मस्कट में होने वाले पुरुष जूनियर एशिया कप के लिए आमिर अली की अगुवाई वाली 20 सदस्यीय टीम की घोषणा की। यह टूर्नामेंट अगले साल होने वाले जूनियर विश्व कप का क्वालीफाइंग टूर्नामेंट भी है । इस वर्ष टूर्नामेंट में महाद्वीप की 10 टीमें भाग लेंगी। टूर्नामेंट के लिए टीमों को दो पूलों में विभाजित किया गया है। पूल ए में भारत, चीनी ताइपे, जापान, कोरिया और थाईलैंड तथा पूल बी में बंगलादेश, मलेशिया, चीन, ओमान और पाकिस्तान हैं। भारतीय टीम की अगुवाई आमिर अली करेंगे और उप कप्तान रोहित होंगे। गोलपोस्ट की जिम्मेदारी प्रिंसदीप सिंह और बिक्रमजीत सिंह पर होगी। डिफेंडर आमिर अली, तालेम प्रियोबर्ता, शारदानंद तिवारी, योगंबर रावत, अनमोल एक्का और रोहित को टीम में शामिल किया गया है। मिडफील्डर अंकित पाल, मनमीत सिंह, रोसन कुजूर, मुकेश टोप्पो, थोकचोम किंग्सन सिंह और फॉरवर्ड गुरजोत सिंह, सौरभ आनंद कुशवाह, दिलराज सिंह, अर्शदीप सिंह और अरिजीत सिंह हुंदल। इस बीच, सुखविंदर और चंदन यादव को वैकल्पिक खिलाड़ी के रूप में नामित किया गया है। उल्लेखनीय है कि भारत ने 2023, 2015, 2008 और 2004 सहित रिकॉर्ड चार बार यह टूर्नामेंट जीता है। उन्होंने पिछले वर्ष फाइनल में पाकिस्तान को 2-1 से हराकर खिताब जीता था। भारतीय टीम के कोच पीआर श्रीजेश ने कहा, “सुल्तान ऑफ जोहोर कप कई खिलाड़ियों के लिए पहली बार का अनुभव था, फिर भी उन्होंने अच्छा प्रदर्शन करने में बहुत अच्छा जज्बा दिखाया और मैं उनके प्रदर्शन से काफी खुश हूं। खिलाड़ियों ने बेंगलुरु के राष्ट्रीय शिविर में बहुत मेहनत की हैं और हमने डिफेंस में अधिक प्रभावी होने और गोल करने में कुशल होने के लिए अपने खेल में कुछ बदलाव किए हैं।”

Border Gavaskar series में चेतेश्वर पुजारा की बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में एंट्री, अब बरसेगा पैसा ही पैसा

नई दिल्ली  भारत और ऑस्ट्रेलिया (India vs Australia) के बीच बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी की शुरुआत 22 नवंबर से होगी. चेतेश्वर पुजारा इस सीरीज के लिए भारतीय टीम का हिस्सा नहीं हैं. टीम इंडिया से बाहर चल रहे क्रिकेटर चेतेश्वर पुजारा बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी 2024-25 में कमेंटेटर के तौर पर हिस्सा लेंगे. वह इस सीरीज के लिए हिंदी कमेंट्री पैनल में शामिल होंगे. कई रिपोर्ट्स के मुताबिक इसकी जानकारी दी गई है. कई मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक बताया गया है कि चेतेश्वर पुजारा बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी सीरीज में हिंदी कमेंट्री करते हुए दिखाई देंगे. वह हिंदी कमेंट्री पैनल के साथ जुड़ेंगे. इससे पहले पुजारा ने कभी कॉमेंट्री नहीं की है. देखना दिलचस्प होगा कि पुजारा के लिए कमेंट्री का यह पहला सीजन कैसा होता है. फैंस भी उनकी कॉमेंट्री सुनने के लिए उत्साहित हैं. बता दें कि पुजारा पिछले सीजन में इसी सीरीज का हिस्सा थे. उन्होंने 6 सीरीज में कुल 140 रन बनाए थे. उनका उच्चतम स्कोर 59 का रहा था. अनुभवी बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा (Cheteshwar Pujara) पिछले कुछ समय से टीम इंडिया से बाहर चल रहे हैं. पुजारा ने भारत के लिए आखिरी टेस्ट साल 2023 में ही खेला था. चेतेश्वर पुजारा ने आखिरी बार जून 2023 में वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल में खेला था. वह पहली पारी में 14 और दूसरी पारी में 27 रन ही बना सके थे. उन्होंने 103 टेस्ट मैचों में 43.60 की औसत से कुल 7195 रन बनाए हैं जिसमें 19 शतक और 35 अर्धशतक शामिल है. इस दौरान उनका बेस्ट स्कोर नाबाद 206 रन है. इसके अलावा उन्होंने 5 वनडे में 51 रन बनाए हैं.

‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ कास्ट और मेकर्स के बीच झगड़ों के कारण चर्चा में, जेठालाल ने असित मोदी का पकड़ा कॉलर

मुंबई टेलिविजन की दुनिया में दर्शकों का फेवरेट शो ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ इन दिनों नेगेटिव वजहों से काफी चर्चा में है। सामाजिक रिश्तों पर बुने गए इस शो की कहानी इन दिनों कास्ट और मेकर्स के झगड़ों को लेकर खूब चर्चा में हैं। तारक मेहता का उल्टा चश्मा में जेठालाल चंपकलाल गड़ा की भूमिका निभाने वाले दिलीप जोशी और शो के निर्माता असित कुमार मोदी के बीच भयंकर लड़ाई की खबर है। न्यूज 18 की रिपोर्ट के मुताबिक, ये पूरा मामला इसी साल अगस्त की शुरुआत का है। दरअसल, कहा जा रहा है कि ये लड़ाई फीस या पैसों को लेकर नहीं बल्कि लीव यानी छुट्टियों को लेकर हुई है। खबर है कि छुट्टी को लेकर दोनों के बीच जमकर बहस हुई है। इस शो से जुड़े एक करीबी सूत्र ने बताया कि दिलीप यानी जेठालाल शो से कुछ दिनों की छुट्टी असित मोदी से मांगी थी, लेकिन निर्माता ने उनके साथ बातचीत को टाल दिया। इसी बात पर जेठालाल बुरी तरह से खफा हो गए। खबर है कि उनके बीच हाथापाई वाली नौबत आ गई थी। शो के एक सूत्र ने वेबसाइट को बताया कि उस दिन कुश शाह की शूटिंग का आखिरी दिन था। उन्होंने कहा कि इधर दिलीप जोशी निर्माता के आने और उनसे उनकी छुट्टियों के बारे में बात करने का इंतज़ार कर रहे थे, लेकिन वो आए और सीधे कुश से मिलने चले गए। इसी को लेकर दिलीप जोशी निराश हो गए और उनके बीच तीखी बहस हो गई। इतनी ही नहीं, कहा जा रहा है कि लड़ाई इतनी बढ़ गई थी कि दिलीप जोशी ने उनका कॉलर भी पकड़ लिया और शो छोड़ने की धमकी दे डाली। वहीं कहा जा रहा है कि दोनों के बीच इससे पहले भी इस तरह की स्थिति आई है। बताया गया है कि शो की हांगकांग यात्रा की शूटिंग के दौरान भी दोनों के बीच काफी झगड़ा हुआ था लेकिन बीच में गुरुचरण सिंह सोढ़ी ने दोनों के बीच सुलह कराया था। कई सितारे छोड़ चुके हैं ये शो याद दिला दें कि ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ करीब पिछले 16 साल से सफलतापूर्वक चल रहा है। दिलीप जोशी शो के पहले दिन से ही इसका हिस्सा रहे हैं। वहीं इस शो के कई अहम सदस्य दिशा वकानी, राज अनादकट, भव्य गांधी, गुरुचरण सिंह और जेनिफर मिस्त्री समेत कई कलाकारों ने इस शो को छोड़ दिया है।  

मादक पदार्थ के अवैध कारोबार के विरूद्ध आपरेशन प्रहार में कोतवाली अनूपपुर पुलिस द्वारा दो आरोपी गांजा सहित गिरफ्तार

अनुपपुर  पुलिस अधीक्षक अनुपपुर मोती उर रहमान जी के निर्देश पर जिले में अवैध मादक पदार्थों के कारोबार के विरूद्ध आपरेशन प्रहार के अंतर्गत अवैध नशे के कारोबार को नेस्तनाबूद करने के लिए निरंतर कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में रविवार को कोतवाली अनूपपुर पुलिस द्वारा रामस्वरूप कहार पिता स्व. रिसाली कहार उम्र 48 वर्ष निवासी रामसागर तालाब रोड पुरानी बस्ती अनूपपुर के घर पर रेड कर। किलो 80 ग्राम मादक पदार्थ गांजा कीमती 8000 रूपये का जप्त कर अपराध क्रमांक 488/24 धारा 8/20 बी एन.डी.पी. एस. एक्ट पंजीबद्ध कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया है।  इसी तरह रामकृष्ण कहार उर्फ केडू पिता स्व. बरियार कहार उम्र 58 वर्ष निवासी वार्ड न. 13 अमहाईटोला अमरकंटक रोड अनूपपुर से ग्राम दमना सकरिया रोड पर उसके बेला में रखे 780 ग्राम मादक पदार्थ गांजा कीमती 6500 रूपये की जप्त कर अपराध क्रमांक 489/24 धारा 8/20 बी एन.डी.पी. एस. एक्ट पंजीबद्ध कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया है।  पुलिस अधीक्षक अनूपपुर श्री मोती उर रहमान के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनूपपुर श्री इसरार मंसूरी एवं एस.डी.ओ.पी. अनूपपुर श्री सुमित केरकेट्टा के मार्गदर्शन में टी. आई. कोतवाली निरीक्षक अरविन्द जैन के साथ उपनिरीक्षक प्रवीण कुमार साहू, सहायक उपनिरीक्षक संतोष वर्मा, प्रधान आरक्षक राजेश कंवर, शेख रसीद, रीतेश सिहं, संदीप साहू, आरक्षक अब्दुल कलीम, प्रकाश तिवारी, पूर्णानन्द मिश्रा, महिला आरक्षक अंकिता सोनी, ऊषा सिहं की टीम के द्वारा मादक पदार्थ की बिक्री एवं कारोबार करने वालो के विरूद्ध कार्यवाही की गई।

यूट्यूबर सौरभ जोशी से गैंग ने मांगी फिरौती, परिवार के एक सदस्य को मारने की दी धमकी

हल्द्वानी उत्तराखंड के फेमस यूट्यूबर सौरभ जोशी को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने पत्र भेजकर नकद दो करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी है। वहीं, पांच दिन में पैसा नहीं देने पर परिवार के एक सदस्य को जान से मार देने की भी धमकी दी गई है। इस मामले में हल्द्वानी कोतवाली पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी हैं। लॉरेंस बिश्नोई गैंग द्वारा जोशी को धमकी मिलने के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। फिलहाल, पुलिस की टीमें मामले की जांच में जुट गई हैं। सौरभ जोशी की तहरीर पर पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा एसपी सिटी प्रकाश चंद्र ने जानकारी दी है कि ओलिविया रामपुर रोड हल्द्वानी निवासी यूट्यूबर सौरभ जोशी ने पुलिस को तहरीर सौंपी है। इसमें कहा गया है कि उन्हें एक धमकी भरा पत्र मिला जिसमें 2 करोड़ रुपए की रंगदारी मांगी गई है। साथ ही रकम नहीं देने पर परिवार के एक सदस्य को जान से मारने की धमकी दी गई है। सौरभ ने पुलिस को दी तहरीर में कहा है कि वह बहुत भयभीत हैं। उधर पुलिस ने सौरभ की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सौरभ जोशी के इंस्टाग्राम पेज पर भी धमकी दी गई है। फिलहाल, पुलिस सीसीटीवी कैमरे और सर्विलांस के आधार पर पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है। पत्र में ये लिखा है – “नमस्ते  सौरव जोशी, मैं करन बिश्नोई ,लॉरेंस बिश्नोई गैंग से हूं , यह पत्र आपको एक महत्वपूर्ण सूचना देने के लिए भेजा जा रहा है। हमारे बॉस लॉरेंस बिश्नोई ने आपको हमारी गैंग को दो करोड़ रुपये नकद देने का आदेश दिया है। यदि आप नकद राशि नहीं देते है तो आपको या आपके परिवार के किसी भी सदस्य को मारने का आदेश दिया गया है। वहीं, आगे पत्र में लिखा है कि “हम पांच दिन तक आपके जवाब का इंतजार करेगें। यदि आपने कोई भी जवाब नही दिया या फिर पुलिस में शिकायत करने की कोशिश की या इस बात को अपने परिवार के अलावा किसी अन्य व्यक्ति से साझा किया तो आपके परिवार से एक सदस्य कम हो जाऐगा।” पत्र में लिखा कि, “हम आपके जवाब का इंतजार करेंगे और दुआ करेंगे कि आप सही फैसला ले क्योंकि एक भी गलत कदम आपके परिवार की जान ले सकता है। यदि आपको हमसे बात करनी हो तो हम आपको हमारा इंस्टाग्राम आईडी दे रहे है। जिसे हमारी गैंग ऑपरेट करती है karanbishnoi5672, जय महाकाल” मामले की जांच में जुटी पुलिस वहीं, इस मामले में एसपी सिटी हल्द्वानी का कहना है कि यूट्यूबर सौरभ जोशी की तहरीर के आधार पर संबंधित के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। इसी के साथ ही एसपी ने कहा कि पुलिस जांच में जुट गई है। इसके अतिरिक्त शीघ्र ही पुलिस द्वारा मामले का पर्दाफाश करने का आश्वासन दिया है।

सफल होने के साथ जीवन में रहना चाहिए तनाव मुक्त

आम आदमी अपने दिन का पूरा समय इन दो जगहों पर बिताता है वो है घर या फिर दफ्तर में। जैसी व्यक्ति की संगति होती है वैसी ही उसकी मति हो जाती है। इसलिए जरूरी होता है कि व्यक्ति हमेशा अपने लिए सही वातावरण चुनना चाहिए, जिससे वह सही पथ पर चले। आचार्य प्रशांत के अनुसार, एक व्यक्ति किस आधार पर विवाह करता है या फिर कैसी संगति चुनता है। यह महत्व की बात है कि वह व्यक्ति किसके साथ रह रहा है। आप चाहे विवाह करके रह रहे हो या फिर बिना विवाह करके अपनी जीवन व्यय कर रहा हो। ऐसे में व्यक्ति को जरूर हमेशा याद रखना चाहिए कि वह अपने जीवनसाथी  का चयन किस आधार पर कर रहा है। हर एक छोटी बात जैसे कि वह व्यक्ति अब से लगातार मेरे कमरे में रहेगा? किसके शब्द लगातार पड़ने लग गए हैं तुम्हारे कानों में? इन चीजों को याद करके ही निर्णय लेना चाहिए। क्योंकि इसी बात पर तुम्हारी जिंदगी या तो बन जाएगी या बिल्कुल बर्बाद हो जाएगी। आचार्य प्रशांत आगे कहते हैं कि यहीं बात दफ्तर के लिए है कि दिन के आठ से दस घंटे आप किन लोगों की शक्लें देखते हैं या आर अपना बॉस बोलते हो, वो यूं ही है कोई सड़क का आदमी जो तुम्हारी जिंदगी पर अब अधिकार रखने लग गया है तो तुम बर्बाद हो जाओगे। यही बात दफ्तर के माहौल पर और धंधे की प्रकृति पर लागू होती है। तुम्हारी संस्था किस तरह का व्यवसाय करती है और तुम्हारे काम में किस तरह के लोग लगे हुए हैं? ये कोई छोटी बात है क्या? यही तो जिंदगी है । एक व्यक्ति दिनभर की रोजमर्रा वाली जिंदगी में क्या देख रहा है? क्या सुन रहे हो? क्या खा रहा है? क्या पी रहे हो? क्या सोच रहे हो? किस दिशा में कर्म कर रहे हो? कहां से तुम्हारी प्रेरणाएं आ रही हैं? हर एक चीज को व्यक्ति को साधारण लेना चाहिए। किसी भी चीज को ज्यादा महत्व देने से बचना चाहिए। क्योंकि अगर व्यक्ति इन दो मुद्दों शादी और नौकरी के प्रति अति गंभीर रहेगा।  अगर आपने दोनों परीक्षाएं पार कर लीं वो जीवन में उत्तीर्ण हो गया। ऐसे में व्यक्ति को हर काम में सफलता पाने के साथ तनावमुक्त जीवन जिएंगा।

AAP से इस्तीफा देकर BJP में शामिल हुए कैलाश गहलोत, बोले- ED-CBI के दबाव में नहीं बदली है पार्टी

नई दिल्ली आम आदमी पार्टी से इस्तीफा दे चुके कैलाश गहलोत आज बीजेपी में शामिल हो गए हैं. उन्होंने बीजेपी हेडक्वार्टर में आधिकारिक रूप से बीजेपी की सदस्यता ली. कैलाश गहलोत ने बीजेपी नेता मनोहर लाल खट्टर, दुष्यंत गौतम और हर्ष मल्होत्रा की मौजूदगी में बीजेपी की सदस्यता ली. बीजेपी में शामिल होने के बाद गहलोत ने कहा कि आम आदमी पार्टी छोड़ना आसान नहीं था. यह फैसला मैंने एक रात में नहीं लिया. गहलोत ने कहा कि जो लोग ये नैरेटिव बना रहे हैं कि मैंने किसी के दबाव में आकर यह फैसला लिया है तो यह गलत है. मैंने आज तक किसी के भी दबाव में कोई काम नहीं किया. 2015 से मेरे राजनीतिक जीवन में मैंने कभी किसी के दबाव में कुछ काम नहीं किया. ये गलतफहमी है. कैलाश गहलोत ने कहा कि ये जो नैरेटिव बनाया जा रहा है कि मैंने ईडी या सीबीआई के दबाव में आम आदमी पार्टी छोड़ी है तो ये गलत है. मैं पेशे से वकील हूं. मैं वकालत छोड़कर आम आदमी पार्टी से जुड़ा था क्योंकि हमें एक पार्टी में एक व्यक्ति में उम्मीद नजर आई थी. मेरा मकसद सिर्फ लोगों की सेवा करना था. उन्होंने एक दिन पहले ही आम आदमी पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दिया था. इस बीच आम आदमी पार्टी के संयोजक ने गहलोत के बीजेपी में शामिल होने के सवाल पर कहा है कि यह उनकी (गहलोत) मर्जी है, वह जहां भी जाएं. गहलोत ने आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल को चिट्ठी लिखकर कहा था कि नया बंगला जैसे कई शर्मनाक और अजीबोगरीब विवाद हैं, जो अब सभी को संदेह में डाल रहे हैं कि क्या हम अभी भी आम आदमी होने में विश्वास करते हैं…अब यह स्पष्ट है कि अगर दिल्ली सरकार अपना अधिकांश समय केंद्र से लड़ने में बिताती है तो दिल्ली के लिए वास्तविक प्रगति नहीं हो सकती. मेरे पास AAP से अलग होने के अलावा कोई विकल्प नहीं बचा है और इसलिए मैं आम आदमी पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे रहा हूं. बता दें कि कैलाश गहलोत ने AAP पर बड़ा आरोप लगाते हुए कहा था कि एक और दर्दनाक बात यह है कि लोगों के अधिकारों के लिए लड़ने के बजाय हम केवल अपने राजनीतिक एजेंडे के लिए लड़ रहे हैं, इससे दिल्ली के लोगों को बुनियादी सेवाएं प्रदान करने में भी कठिनाई हो रही है… मैंने अपनी राजनीतिक यात्रा दिल्ली के लोगों की सेवा करने की प्रतिबद्धता के साथ शुरू की थी और मैं ऐसा करना जारी रखना चाहता हूं, यही कारण है कि मेरे पास किसी भी पार्टी से अलग होने का कोई विकल्प नहीं बचा है और मैं आम आदमी पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे रहा हूं. बता दें कि नजफगढ़ से विधायक गहलोत ने रविवार को तत्काल प्रभाव से मंत्रिपरिषद से इस्तीफा दे दिया था. वह गृह, प्रशासनिक सुधार, आईटी और महिला एवं बाल विकास विभागों के प्रभारी थे. यह घटनाक्रम दिल्ली विधानसभा चुनाव से पहले हुआ है, जो फरवरी में होने हैं.  

उच्चदाब उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए प्रत्येक वृत्त में रिलेशनशिप मैनेजर नियुक्त

भोपाल मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी ने उच्चदाब उपभोक्ताओं को निर्बाध एवं गुणवत्तापूर्ण विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने के साथ ही बेहतर सेवाएं और उनकी समस्याओं का त्वरित निराकरण करने के लिए वृत्त स्तर पर महाप्रबंधक शहर एवं संचारण संधारण वृत्त को रिलेशनशिप मैनेजर नियुक्त किया है। ये रिलेशनशिप मैनेजर अपने वृत्त के अंतर्गत आने वाले उच्चदाब उपभोक्ताओं से निरंतर संवाद बनाए रखने के साथ ही बेहतर सेवाएं प्रदान करते हुए उनके सुझावों और शिकायतों पर त्वरित कार्यवाही करेंगे। मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी ने बताया है कि राज्य शासन के निर्णयानुसार कंपनी कार्यक्षेत्र के सभी वृत्त में महाप्रबंधकों को रिलेशनशिप मैनेजर नियुक्त किया गया है, जिनके माध्यम से कंपनी द्वारा निर्बाध विद्युत आपूर्ति और उनकी समस्याओं का त्वरित निराकरण किया जाएगा। साथ ही उच्चदाब उपभोक्ताओं से विद्युत बिलों का समय पर भुगतान करने की अपील की गई है।  

PM मोदी को नाइजीरिया के सर्वोच्च राष्ट्रीय पुरस्कार, ग्रैंड कमान्डर ऑफ द ऑर्डर ऑफ द नाइजर” से सम्मानित किया

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को नाइजीरिया के सर्वोच्च राष्ट्रीय पुरस्कार, ग्रैंड कमान्डर ऑफ द ऑर्डर ऑफ द नाइजर” से सम्मानित होने पर नागरिकों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएँ दी हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि यह सम्मान केवल 140 करोड़ भारतीयों के लिए गर्व का ही क्षण नहीं, अपितु वैश्विक परिदृश्य में भारत के बढ़ते वर्चस्व का प्रमाण है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि यशस्वी प्रधानमंत्री मोदी ने एक और कीर्तिमान, एक और वैश्विक सम्मान प्राप्त कर पूरे विश्व में माँ भारतीय का गौरव बढ़ाया है।  

झांसी अग्निकांड में जांच पर जांच, 12 नवजातों की जान गई लेकिन जवाबदेही अब तक नहीं हुई तय

झांसी झांसी के महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज में अग्निकांड की घटना के 48 घंटे बाद भी कोई एफआईआर दर्ज नहीं कराई गई। इसके अलावा घटना को लेकर अस्पताल के किसी कर्मचारी की जवाबदेही भी तय नहीं की गई। जबकि घटना की एक जांच पूरी हो चुकी है। अन्य जांचें जारी हैं। मेडिकल कॉलेज के एसएनसीयू वार्ड में शुक्रवार की रात भीषण आग लग गई थी। घटना में 10 बच्चों की मौके पर ही मौत हो गई थी, जबकि एक नवजात ने रविवार को दम तोड़ दिया। जबकि एक और नवजात ने सोमवार को दम तोड़ दिया। 12 नवजात की मौत हो चुकी है। इस घटना की मंडलायुक्त द्वारा जांच पूरी कर रिपोर्ट शासन को भेज दी गई है। जबकि, स्वास्थ्य चिकित्सा महानिदेशक की अगुवाई में एक उच्चस्तरीय टीम सोमवार को यहां आकर जांच शुरू करेगी। लेकिन, इन सब के बीच अब तक घटना का मुकदमा दर्ज नहीं कराया गया है। अब तक जवाबदेही तय नहीं इसके अलावा घटना को लेकर मेडिकल के किसी कर्मचारी, अधिकारी व अन्य किसी की अब तक जवाबदेही तय नहीं की गई है। यह स्थिति तब है, जब यह मामला लखनऊ से लेकर दिल्ली तक में गूंज रहा है और विपक्षी दल इसे मुद्दा बनाए हुए हैं। नवजातों की मौत को लेकर विपक्षी दल लगातार सरकार को घेर रहे हैं। फायर ऑडिट में मिली थीं खामियां मेडिकल कॉलेज में आग से बचाव के समुचित इंतजाम नहीं थे, इसकी पुष्टि फरवरी में हुई फायर ऑडिट रिपोर्ट में हुई है। इन कमियों को दूर करने के लिए कॉलेज प्रशासन ने शासन को एक करोड़ रुपये का प्रस्ताव बनाकर भेजा था। उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने शनिवार को मेडिकल कॉलेज का निरीक्षण करने के बाद बताया था कि फरवरी में मेडिकल कॉलेज की फायर ऑडिट हुई और जून में मॉक ड्रिल कराया गया था। वहीं, कॉलेज के आधिकारिक सूत्रों का कहना है कि फरवरी में हुई ऑडिट रिपोर्ट में काफी खामियां मिली थीं जिसमें एसएनसीयू भी शामिल था। खामियों को जल्द से जल्द दूर करने के लिए भी कहा गया। प्राचार्य डॉ. एनएस सेंगर का कहना है कि फायर ऑडिट में मिली खामियों को दूर करने के लिए शासन को एक करोड़ रुपये का प्रस्ताव बनाकर भेज दिया था। मिले 46 लाख रुपये से बिजली की खामियों को दूर कराया। जून में 126 फायर इस्टिंग्युशर रीफिल कराए हैं। कौन है 12 नवजातों की मौत का जिम्मेदार     18 बेड के एसएनसीयू वार्ड में 49 बच्चे भर्ती थे। इसकी वजह से लगातार जीवनरक्षक उपकरण चल रहे थे। ओवरलोडिंग से स्पार्किंग हुई और आग लगी। इसका जिम्मेदार कौन है।     नवजात बच्चों की संख्या ज्यादा थी, उनके लिए रखे ऑक्सीजन सिलिंडर भी अधिक रखे थे। इससे भी आग बढ़ी।     लगातार चल रहे उपकरणों को 3 से 4 घंटे बाद बंद करना था। यह प्रक्रिया भी नहीं की गई, जिससे प्लग पॉइंट गर्म हुए। इस लापरवाही का जिम्मेदार कौन है।     शाम 5 बजे पहली बार शॉर्ट सर्किट हुआ था, तब ही संज्ञान क्यों नहीं लिया गया। उसी समय इसे ठीक कर दिया जाता तो हादसा नहीं होता।     पिछला गेट बंद क्यों था। अगर ये खुला होता तो बच्चों को बचाया जा सकता था।     कई अग्निशामक यंत्र भी एक्सपायर्ड हो चुके थे। मौके पर यह भी काम नहीं आ सके।     फरवरी में हुई फायर ऑडिट में तमाम खामियां मिली थीं। इसको दूर करने के लिए प्रस्ताव भी बना था। अग्नि सुरक्षा को प्राथमिकता से क्यों नहीं लिया गया। जल गए दो करोड़ के जीवनरक्षक उपकरण झांसी मेडिकल कॉलेज की एसएनसीयू में लगी आग से करीब दो करोड़ रुपये के जीवनरक्षक उपकरण जल गए हैं। मेडिकल कॉलेज के डॉक्टरों के अनुसार एसएनसीयू में नवजात शिशुओं की हालत ज्यादा खराब होने पर ही भर्ती किया जाता है। प्राचार्य डॉ. एनएस सेंगर ने बताया कि वार्ड में बच्चों के उपचार के लिए उच्च गुणवत्ता के आठ वेंटिलेटर, बबल, सी-पैप, एचएफएनसी (हाईफ्लो नैच्युरल कैंडुला) मशीन, एचएफओ, 18 क्रेडल आदि मशीनें थीं जिनकी कीमत दो करोड़ रुपये से ज्यादा है। सभी मशीनें जल गई हैं। वहीं आग लगने के बाद एसएनसीयू से बच्चों को निकाल लिया गया मगर समुचित उपचार की दिक्कत खड़ी हो गई। इस पर कॉलेज प्रशासन ने वार्ड नं. पांच में वेंटिलेटर और ऑक्सीजन बेड बिछाकर निक्कू वार्ड बना दिया। इसके बाद 16 शिशुओं को तत्काल भर्ती किया गया। पीआईसीयू में ही तैयार किया गया 10 बेड का एसएनसीयू झांसी अग्निकांड में राख हो गए उपकरणों के बाद अब मेडिकल कॉलेज के पीआईसीयू में ही 10 बेड का नवजात शिशु गहन चिकित्सा केंद्र स्थापित कर दिया गया है। यहां पर जन्म के बाद गंभीर स्थिति वाले नवजातों को भर्ती किया जा सकेगा। साथ ही अग्निकांड के बाद यहीं पर शिशु शिफ्ट कर दिए गए हैं। आग लगने की घटना के बाद बचाए गए नवजातों को पहले इमरजेंसी में भर्ती कराया गया था। फिर वहां से पीआईसीयू में एसएनसीयू तैयार होने के बाद शिफ्ट किया गया। 

मेरठ में रैपिड रेल के निर्माणाधीन प्रोजेक्ट के दाैरान हादसा, इलेक्ट्रिशियन की मौत, चार घायल

मेरठ मेरठ के परतापुर थाना क्षेत्र के शताब्दीनगर स्थित रैपिड रेल के निर्माणाधीन प्रोजेक्ट में काम कर रही लारसन एंड टूर्बो लिमिटेड (एलएंडटी) कंपनी के यार्ड में रविवार को हादसा हो गया। गैंट्री (लोहे का भारी ढांचा) गिरने से बिहार के रोहताश जिले के गांव समहोता निवासी इलेक्ट्रिशियन सुबोध (35) की मौत हो गई। जबकि चार मजदूर घायल हो गए। जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। कंपनी के अधिकारी काफी देर तक हादसे को छिपाने में जुटे रहे। एलएंडटी कपंनी नमो भारत ट्रेन के प्रोजेक्ट पर काम कर रही है। इसके लिए कंपनी ने शताब्दीनगर में अपना यार्ड बना रखा है। रविवार दोपहर करीब एक बजे कर्मचारी यार्ड में मशीनों को खोल रहे थे। इलेक्ट्रिशियन सुबोध के अलावा सहारनपुर निवासी सुऐब और जुबैर, बुलंदशहर निवासी सुनील और गाजियाबाद निवासी मोनू भी काम में लगे थे। एक स्थान से दूसरे स्थान पर ले जाने के दौरान गैंट्री अनियंत्रित होकर पलट गया। सुबोध गैंट्री के नीचे दब गया, जबकि चार मजदूर चपेट में आने से घायल हो गए। सभी घायलों को सुभारती अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां चिकित्कसकों ने सुबोध को मृत घोषित कर दिया। सभी घायलों की हड्डी टूटी हुई बताई गई है। इनमें सुऐब की हालत गंभीर बताई जा रही है।  हादसे की जानकारी होने पर परतापुर पुलिस मौके पर पहुंची और शव काे मोर्चरी भेज दिया। यार्ड से कंपनी समेट रही है सामान एएसपी अंतरिक्ष जैन ने बताया कि कंपनी का इस क्षेत्र का अधिकतर कार्य पूरा हो चुका है। इसके चलते इस यार्ड से सामान समेटने का काम किया जा रहा है। इसी काम में कंपनी के कर्मचारी जुटे हुए थे। तभी यह हादसा हो गया। उन्होंने बताया कि सुबोध के परिजनों को हादसे की जानकारी दे दी गई है। परिजनों की तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। कमेटी कर रही हादसे की जांच एनसीआरटीसी के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी पुनीत वत्स का कहना है कि मेरठ में प्रीकास्ट यार्ड में एक गैंट्री को एक जगह से दूसरी जगह ले जाने करने के दौरान एक दुर्भाग्यपूर्ण दुर्घटना हुई है। घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया। इनमें एक की मौत हो गई। घटना के कारणों का पता लगाने के लिए गठित की गई कमेटी जांच कर रही है। एक साल में हुए प्रमुख हादसे -6 जून 2024 दिल्ली रोड पर शताब्दीनगर आरआरटीएस स्टेशन के फाउंडेशन का गर्डर गिरने से दबकर स्कूटी सवार अमरोहा निवासी सेल्समैन ऋतिक की मौत। ऋतिक शास्त्री नगर में किराये के मकान में रह रहा था। -16 जुलाई 2024 को देर रात अचानक शॉप्रिक्स के सामने निर्माणाधीन पिलर ढह गया था। मलबे में आठ मजदूर दब गए थे। रैपिडएक्स प्रशासन की ओर से जांच की बात कही गई, लेकिन क्या जांच हुई और क्या कार्रवाई हुई, इसका आज तक कुछ नहीं पता। -3 मई 2024 को जैक हटने से तेज धमाके के साथ डौरली स्टेशन पर लोहे के गर्डर के टुकड़े दूर-दूर तक बिखर गए। -9 अप्रैल 2024 को डौरली स्टेशन पर पिलर के ऊपर रखी मशीन अचानक झुक गई, जिस कारण कई कर्मचारी बाल-बाल बचे। -28 फरवरी 2024 को बीयर कैप मशीन में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। कई लोग इसकी चपेट में आने से बचे। -29 अक्टूबर 2023 को निर्माणाधीन पिलर का हिस्सा पल्लवपुरम थाने में तैनात सिपाही अमित शर्मा की कार पर गिर गया था। हादसे में सिपाही घायल हो गया था और कार क्षतिग्रस्त हो गई थी।  

सिर्फ महिलाओं का करता था शिकार, ‘साइको किलर’ को पुलिस ने पकड़ा

गोरखपुर गोरखपुर के झंगहा इलाके में पांच माह में पांच महिलाओं पर जानलेवा हमले के आरोपी सिरफिरे युवक को पुलिस ने रविवार को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की पहचान झंगहा इलाके के राजधानी टोला मंगलपुर निवासी अजय निषाद (20) के रूप में हुई। अजय ने सभी महिलाओं पर रात में सोते समय चेहरे और सिर पर जानलेवा हमला किया था। इसमें एक महिला की मौत हो गई थी। बताया जा रहा है कि प्रेमिका ने अजय के खिलाफ दुष्कर्म का केस दर्ज कराया था। तभी से वह महिलाओं से नफरत करने लगा था। पुलिस लाइंस में रविवार को एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर ने बताया कि इस मामले की जांच के लिए एसपी उत्तरी जितेंद्र कुमार श्रीवास्तव और सीओ अनुराग सिंह के नेतृत्व में टीमें लगाई गई थीं। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वर्ष 2022 में उसकी महिला मित्र ने दुष्कर्म का केस दर्ज कराया था, जिसमें वह जेल गया था। जेल से छूटने के बाद चोरी की घटना को अंजाम देते समय पहली बार 30 जुलाई को झंगहा के सहसड़ाव गांव में एक महिला के सिर और चेहरे पर हमला किया था। इसके बाद उसे महिलाओं को मारकर खून देखना अच्छा लगने लगा। आरोपी सूरत में पेंट पॉलिश का काम भी करता है। घटना के बाद वह सूरत निकल जाता था। पुलिस ने आरोपी को रविवार को गिरफ्तार कर मामले का खुलासा कर दिया।   काली शर्ट पहनकर, नंगे पैर करता था वारदात पुलिस ने बताया कि सीसीटीवी कैमरे में घटना वाले दिन आरोपी काली शर्ट और नंगे पैर सड़कों पर दिखा। पूछताछ में अजय ने बताया कि वह शनिदेव की पूजा करता है, हमेशा काले वस्त्र पहनता है। भागते समय आराम रहे, इसलिए नंगे पांव वारदात को अंजाम देने जाता था। पुलिस ने बताया कि अजय बहुत ही शातिर है। घटना के बाद वह सीसीटीवी कैमरे वाले रास्ते से गुजरने से परहेज करता था। कई जगह कैमरे के सामने वह मुंह छिपाते भी दिख रहा है। घटना के बाद देहरादून की महिला मित्र को करता था कॉल सीडीआर में अजय के नंबर की डिटेल निकाली गई तो उसे देखकर पुलिस भी चौंक गई। घटना के बाद वह अपनी देहरादून की एक महिला मित्र को कॉल करता था। उससे घंटों बातें करता था। महिला से इंस्टाग्राम के जरिए उसकी दोस्ती हुई थी। अजय आईफोन का इस्तेमाल करता था। हाल ही में वह उसके साथ देहरादून के होटल में दो दिन रुका था। पुलिस के अनुसार इंस्टाग्राम पर अजय के ढेर सारे फॉलोवर्स भी हैं। वह सोशल मीडिया का अच्छा जानकार है। घटना का पर्दाफाश करने वाली झंगहा थाने की पुलिस और क्राइम ब्रांच टीम को एडीजी की तरफ से एक लाख रुपये के इनाम की घोषणा की गई है। पीड़ितों को राहत, आरोपी के पिता बोले- बेटा निर्दोष कंबल ओढ़कर सोई थी। कुछ आहट हुई तो जैसे ही कंबल हटाया, मेरे सिर पर हमला कर दिया। बगल में सोया दो साल बेटा उठ गया तो आरोपी ने उसे भी मारने के लिए दौड़ाया। तब तक सभी लोग जग गए और वह भाग गया।-शांति सिंह, पीड़िता मेरे घर में घुसकर पत्नी के सिर पर आरोपी ने प्रहार किया था। पहली घटना मेरी पत्नी के साथ हुई थी। घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में इसका चेहरा भी आया था। पांच माह हो गए मेरी पत्नी, जिंदगी और मौत से लड़ रही है।-चमन लाल, पीड़िता के पति  आरोपी के पकड़े जाने की सूचना मिली है। मेरी पत्नी की मौत के बाद पूरे उपधौली गांव में लोग दहशत में थे। रात के समय कोई महिलाओं को बाहर सोने नहीं देता था। उसके पकड़े जाने के बाद लोगों ने राहत की सांस ली है। आरोपी को सख्त सजा दिलाई जाए।-सेवा प्रसाद, मृत महिला के पति मेरे बेटे को पूछताछ के लिए पुलिस ले गई थी। बाद में उसे आरोपी बनाकर जेल भेज दिया गया। मेरा बेटा निर्दोष है। पांच भाई और तीन बहनों में वह सबसे छोटा है। इससे पहले पुलिस ने अन्य बेटों से पूछताछ की थी।-स्वामीनाथ, आरोपी के पिता एक्सपर्ट कमेंट यह पर्सनालिटी डिसऑर्डर का मामला है। युवक के बारे में जो प्रारंभिक जानकारी है, उससे लगता है कि उसके दिमाग में एक खास प्रकार की लड़कियों या महिलाओं के लिए अत्यधिक घृणा के भाव भरे होंगे। इसे जनरलाइजेशन ऑफ ट्रामा कहते हैं। युवक की हरकतें ऐसी क्यों हैं, इसकी जांच के लिए साइको डाइग्नोस्टिक ट्रीटमेंट की जरूरत है। इसमें एक प्रकार की प्रश्नोत्तरी दी जाती है, जिसका उत्तर देते-देते वह अपनी इस करतूत के पीछे की असल वजह बता देगा। इस तरह के जांच की सुविधा केजीएमयू में है। -डॉ. तापस कुमार आईच, विभागाध्यक्ष मानसिक रोग, बीआरडी मेडिकल कॉलेज  कब-कब की वारदात 29 जुलाई : सहसड़ाव गांव में चोरी की नियत से एक घर में प्रवेश किया और महिला पर कर दिया हमला। 11 अगस्त : झंगहा के उपधौली गांव में घर के बरामदे में सो रही महिला का सिर डंडे से कूचकर की हत्या। 25 अगस्त : झंगहा के एक गांव में घुसकर महिला के सिर और चेहरे पर किसी ठोस वस्तु से हमला किया। 09 नवंबर: झंगहा के एक गांव में घुसकर महिला के सिर में डंडे से मारकर गंभीर रूप से घायल किया। 13 नवंबर: मंगलपुर टोला में महिला के सिर पर ठोस वस्तु से हमला किया।

शादी में मिठाई को लेकर बरातियों और घरातियों के बीच जमकर चले लाठी-डंडे, फायरिंग में 15 घायल

अलीगढ़ अलीगढ़ में थाना देहलीगेट क्षेत्र के खैर बाईपास रोड पर रविवार को देर रात मैरिज होम में दुल्हन की बहन को मिठाई न देने पर बवाल हो गया।  बरातियों और घरातियों के बीच जमकर लाठी-डंडे चले। कई राउंड फायरिंग होने का भी आरोप है। जिसमें वर- वधू पक्ष से 15 लोग घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल और जेएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। इसके बाद लड़की ने शादी करने से ही मना कर दिया। पुलिस ने विवाद को देखते हुए मैरिज होम को खाली करा दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार कोतवाली खैर के गांव एदलपुर निवासी कमल दास ने अपनी बेटी डॉली की शादी देहलीगेट स्थित खैर बाईपास रोड के दीपक के साथ तय की थी। इसके लिए स्थानीय मां गंगा फार्म हाउस मैरिज होम को बुक किया गया था। यहां दुल्हन पक्ष 17 नवंबर दोपहर बाद आ गया। देर शाम बरात के स्वागत सत्कार की तैयारी चल रहीं थीं। बराती और घराती नाश्ता कर रहे थे। आरोप है कि इसी बीच रात दस बजे दुल्हन की तयेरी विवाहित बहन सोनी एक स्टॉल पर मिठाई लेने गई, लेकिन उसे मिठाई नहीं मिली। इस पर दुल्हन पक्ष ने कड़ा एतराज जताया। तभी शादी समारोह में हलवाई का काम कर रहे युवक ने अभद्रता करते हुए मिठाई लेकर दुल्हन की तयेरी बहन सोनी पर फेंक दी।  यह बात दुल्हन पक्ष को नागवार गुजरी। उन्होंने इसका विरोध करते हुए हलवाई को डांटा तो आरोप है कि तभी दूल्हा पक्ष के लोग हलवाई के समर्थन में वहां आ गए और दोनों पक्षों में कहासुनी होने लगी। मामला बढ़ा तो दोनों और से लाठी -डंडे निकल आए और उनमें जमकर मारपीट होने लगी। इतना ही नहीं कई राउंड फायरिंग भी हुई। इससे शादी समारोह में विघ्न पड़ गया और वहां खलबली चीख पुकार शुरू हो गई।    कुछ देर बाद वहां पथराव होने लगा। कुर्सियां भी फिंकने लगी। मैरिज होम में मारपीट और हंगामें की सूचना पर इलाका पुलिस मौके पर आ गई। इस बीच दूल्हा और दुल्हन पक्ष के लोग लोग इधर-उधर भागने लगे। मारपीट और फायरिंग में दुल्हन पक्ष से दुल्हन डोली के पिता कमल दास, मां सूरजमुखी , तयेरे भाई राम प्रकाश व राहुल सिंह पुत्र रूपदास, भारत कुमार , रामवती पत्नी दीपचंद, ताई विमलेश पत्नी रूपदास आदि  घायल हो गए। दूल्हा दीपक पक्ष से महेंद्र पाल सिंह, अरुण प्रताप विवेक कुमार अंकित प्रताप आदि घायल हुए हैं। जिन्हें पुलिस ने एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल और जेएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया है। सीओ प्रथम अभय पांडे ने बताया कि दूल्हा और दुल्हन पक्ष  के बीच हुई मारपीट में कुल 15 लोग घायल हुए हैं। जिनका उपचार अस्पताल में कराया जा रहा है। उधर, घटना से नाराज दुल्हन डोली ने शादी से यह कहते हुए इंकार कर दिया कि अभी तो शुरुआत है। जब इनका अभी से ही यह हाल है तो आगे तो उसकी जिंदगी बिल्कुल ही नरक हो जाएगी। जिसके बाद बरात बिना दुल्हन के ही मैरिज होम से चली गई। अभी इस मामले में किसी भी पक्ष से तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।  

प्रयागराज के एक निजी अस्पताल में न्यायमूर्ति गिरधर मालवीय का प्रयागराज में निधन

प्रयागराज महामना मदन मोहन मालवीय के पौत्र और इलाहाबाद हाईकोर्ट के सेवानिवृत्त न्यायमूर्ति जस्टिस गिरधर मालवीय नहीं रहे। सोमवार सुबह प्रयागराज के जॉर्जटाउन स्थित एक निजी अस्पताल में उनका निधन हो गया। जस्टिर गिरधर मालवीय का आवास भी जॉर्जटाउन में ही है। बीएचयू, वाराणसी के चांसलर रहे गिरधर मालवीय लोकसभा चुनाव-2014 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रस्ताव भी थे। वह 14 मार्च 1988 में इलाहाबाद हाईकोर्ट के न्यायमूर्ति बने। नवंबर 2018 में वह बीएचयू, वाराणसी के चांसलर बने और गंगा महासभा के अध्यक्ष भी रहे। प्रयागराज स्थित सेवा समिति इंटर कॉलेज प्रबंध समिति के अध्यक्ष पद का दायित्व भी उनके पास था। वह लंबे समय से बीमार चल रहे थे। अंतिम बार पिछले वर्ष बीएचयू में हुए दीक्षांत समारोह में शामिल हुए थे। इसके बाद वह स्वास्थ्य कारणों से किसी सार्वजनिक कार्यक्रम में शामिल नहीं हुए। उनके पुत्र पश्चिम बंगाल के पूर्व डीजीपी व पश्चिम बंगाल राज्य पुलिस के सलाहकार मनोज मालवीय अपने पिता के निधन के वक्त मौजूद थे। दो बेटियां शहर से बाहर हैं। जस्टिस मालवीय के निधन की खबर सुनकर उनके आवास पर करीबियों की भीड़ इकट्ठा है। जस्टिस गिरधर मालवीय के करीबियों में शामिल बीएचयू के पूर्व कुलपति प्रो. जीसी त्रिपाठी का कहना है कि जस्टिस मालवीय हमेशा मदन मोहन मालवीय के विचारों और सिद्धांतों पर चलने वाले व्यक्ति रहे। उनका जाना हम सभी के लिए अपूर्णनीय क्षति है। प्रो. त्रिपाठी ने बताया कि जस्टिस मालवीय का अंतिम संस्कार 19 नवंबर को रसूलाबाद घाट पर होगा। चार दिन पहले ही था उनका जन्मदिन  गिरधर मालवीय का जन्म 14 नवंबर को वाराणसी में हुआ था। चार दिन पहले ही उनका जन्मदिन था। वह महामना मदन मोहन मालवीय के पौत्र गोविंद मालवीय के इकलौते पुत्र थे। उनकी शुरुआती शिक्षा वाराणसी के बेसेंट थियोसोफिकल स्कूल में हुई। काशी हिंदू विश्वविद्यालय में चिल्ड्रन्स स्कूल से कक्षा 10 की पढाई की। 1957 में गिरधर ने काशी हिंदू विश्वविद्यालय में एक साथ विधि स्नातक और एमए राजनीतिशास्त्र में प्रवेश लिया। 1960 में वह इलाहाबाद उच्च न्यायालय में प्रैक्टिस शुरू किया। शुरुआती दौर में पिता के अस्वस्थ रहने के कारण गिरधर ने एक वर्ष दिल्ली में सरदार ज्ञानसिंह वोहरा के साथ तीस हजारी कोर्ट में और 1961 में पिता के निधन के बाद प्रयागराज आकर 1965 तक इलाहाबाद जिला कचहरी में पंडित विश्वनाथ पांडेय और सत्यनारायण मिश्र के साथ रहकर वकालत शुरू की। जस्टिस सुरेंद्र सिंह ने जताया शोक  इलाहाबाद हाईकोर्ट के सेवानिवृत्त जस्टिस सुरेंद्र सिंह का कहना है कि जिस वक्त गिरधर मालवीय जी डिप्टी गवर्मेंट एडवोकेट थे तब वह ब्रीफ होल्डर हुआ करते थे। अलग-अलग तरह के कामों में उन्होंने बहुत मदद की। अच्छे से समझाया, बताया। जब मालवीयजी जज एलीवेट हो गए तो उन्होंने बहुत ही शानदार तरीके से भूमिका निभाई। बेहतरीन तरीके से काम किया। सेवानिवृत होने के बाद वह रिटायर्ड जज एसोसिएशन के अध्यक्ष भी रहे। मुझे भी सचिव बनाया। आज वह हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन उनके काम उनकी यादें हमेशा हमारे साथ रहेंगी। घर पर शोक संवेदना व्यक्त करने वालों का तांता जस्टिस गिरधर मालवीय को श्रद्धांजलि देने के लिए उनके घर पर लोगों का तांता लगा हुआ है। महाधिवक्ता अजय कुमार मिश्र के साथ ही बड़ी संख्या में वकीलों ने पहुंचकर श्रद्धांजलि दी। राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. सत्यकाम, जिलाधिकारी और कमिश्नर ने भी पहुंचकर शोक संवेदना व्यक्त किया। डिप्टी सीएम केशव ने जताया शोक  प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने जस्टिस गिरधर मालवीय के निधन पर संवेदना प्रकट की है। सोशल मीडिया साइट एक्स पर पोस्ट साझा कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। केशव ने लिखा- 92 वर्ष की आयु में गिरिधर मालवीय जी ने अंतिम सांस ली। वे लंबे समय से बीमार चल रहे थे। गिरिधर मालवीय जी भारत रत्न महामना पंडित मदन मोहन मालवीय जी के पुत्र थे। वे समाज सेवा, शिक्षा और राष्ट्रभक्ति के प्रति पूरी तरह समर्पित थे। न्यायमूर्ति के रूप में उन्होंने न्याय के क्षेत्र में अपनी अमिट छाप छोड़ी। मालवीय जी 2014 के लोकसभा चुनाव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के प्रस्तावक भी रहे। उनका पूरा जीवन विद्वता, राष्ट्रसेवा और समाज कल्याण के लिए समर्पित रहा। उनके निधन से देश ने एक ऐसा महान राष्ट्रभक्त और समाजसेवी खो दिया है, जो शिक्षा और सेवा के मूल्यों का प्रतीक थे। उनकी पुण्य आत्मा को शत-शत नमन और श्रद्धांजलि।

मध्य प्रदेश में फिर प्रशासनिक फेरबदल , 10 IPS का हुआ तबादला, 9 माह में बदला छिंदवाड़ा SP

भोपाल मध्य प्रदेश सरकार ने कमलनाथ के गृह जिले छिंदवाड़ा के पुलिस अधीक्षक को एक बार फिर बदल दिया है. अब 2016 बैच के आईपीएस अधिकारी अजय पांडे को एसपी बनाया गया है. इसके पहले 19 फरवरी को मनीष खत्री को छिंदवाड़ा का एसपी बनाया गया था. मनीष खत्री को अब सिंगरौली जिले का एसपी बनाया गया है. छिंदवाड़ा, सिंगरौली, शहडोल जिले के एसपी सहित 10 आईपीएस अधिकारियों को बदल दिया गया है. इन आईपीएस अधिकारियों के हुए तबादले एडीजी, पुलिस मुख्यालय मीनाक्षी शर्मा को सामुदायिक पुलिसिंग एवं आरटीआई पुलिस मुख्यालय एडीजी बनाया गया. आईजी नर्मदापुरम इरशाद वली को आईजी विशेष सशस्त्र पुलिस बल बनाया गया. आईजी विशेष सशस्त्र पुलिस बल ग्वालियर मिथिलेश कुमार शुक्ला को आईजी होशंगाबाद बनाया गया. डीआईजी जबलपुर रेंज तुषार कांत विद्यार्थी को मुख्यालय भेजा गया. जबलपुर डीआईजी अतुल सिंह को डीआईजी जबलपुर रेंज के अलावा विशेष सशस्त्र पुलिस बल जबलपुर का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया. ये अधिकारी भी हुए यहां से वहां वहीं शहडोल एसपी कुमार प्रतीक को 23वीं बटालियन का कमांडेंट बनाया गया. 8वीं बटालियन के कमांडेंट रामजी श्रीवास्तव को शहडोल जिले का एसपी बनाया गया. सिंगरौली जिले के एसपी निवेदिता गुप्ता को 8वीं बटालियन का कमांडेंट बनाया गया. छिंदवाड़ा एसपी मनीष खत्री को सिंगरौली जिले का एसपी बनाया गया. 23वीं बटालियन के कमांडेंट अजय पांडे को छिंदवाड़ा जिले का पुलिस अधीक्षक बनाया गया.    

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet