LATEST NEWS

मंत्री गौर का निर्माण एजेंसियों को निर्देश कार्य की गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखें, पानी का ठहराव नहीं हो ऐसी व्यवस्था करे

भोपाल निर्माण एजेंसियां कार्य पर लगातार नज़र रखे। निर्माण कार्य गुणवत्ता के साथ समय पर पूरा करें। पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्रीमती कृष्णा गौर ने सोमवार को गोविंदपुरा में विकास कार्यों के भूमि-पूजन कार्यक्रम को संबोधित कर रही थी। राज्यमंत्री श्रीमती गौर ने गोविंदपुरा क्षेत्र के वार्ड 67 में लगभग 50 लाख रुपए की लागत से होने वाले विभिन्न विकास कार्यों का भूमि-पूजन किया। उन्होंने निर्माण एजेंसियों को निर्देश दिए की कार्य की गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखें और सीसी रोड बनाते समय कॉलोनी में पानी का ठहराव नहीं हो ऐसी व्यवस्था करे।  राज्यमंत्री श्रीमती गौर ने वार्ड-67 के सुंदर नगर में 22 लाख रुपए की लागत से बनने वाली सीसी रोड लक्ष्मी नगर में 20 लाख रुपए की लागत से बनने वाली सीसी सड़क और राजीव नगर में 9 लाख रुपए की लागत के पेवर ब्लॉक निर्माण का भूमि-पूजन किया। स्थानीय पार्षद श्रीमती ममता विश्वकर्मा, प्रदीप लोधी, श्रीमती छाया ठाकुर, पप्पू व्यास, प्रमोद तिवारी, मनोज विश्वकर्मा और बड़ी संख्या में नागरिक मौजूद रहे।  

मराठी भाषा में शिवराज ने खुद को महाराष्ट्र का दामाद बताया, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

भोपाल अपने राजनीतिक कार्यों के साथ-साथ अलग अंदाज के लिए पहचाने जाने वाले मध्य प्रदेश के विदिशा से सांसद, केंद्रीय कृषि मंत्री और महाराष्ट्र चुनाव प्रभारी शिवराज सिंह चौहान का एक बार फिर भरे मंच पर अपने भांजे-भांजियों के प्रति प्रेम भाव देखने को मिला है। एक बार फिर शिवराज सिंह चौहान भरे मंच से अपने भांजे-भांजियों को ‘आई लव यू’ कहते नजर आए हैं।  दरअसल, महाराष्ट्र की सावनेर विधानसभा सीट पर भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में जनसभा को संबोधित करने पहुंचे केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान जैसे ही मंच पर पहुंचे भीड़ में मौजूद युवाओं ने ‘मामा-मामा…’ आवाजें लगानी शुरु कर दीं। कुछ ही सेकंडों में मानों पूरी सभा स्थली से सिर्फ एक ही आवाज सुनाई देने लगी। फिर क्या था ‘मामा’ भी खुद को रोक नहीं पाए और आवाज लगाते हुए कहा, ‘मैरे भांजे-भांजियों आईलव यू..’। इसके आगे मराठी भाषा में शिवराज ने खुद को महाराष्ट्र का दामाद भी बताया। इस पूरे घटनाक्रम का एक वीडियो अब सोशल मीडिया पर भी खासा वायरल हो रहा है। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल मंच से संबोधन करते हुए केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कई सौगातें भी दीं। उन्होंने कहा कि प्याज, टमाटर और आलू के दाम गिरते हैं तो किसान को नुकसान होता है, इसलिए आईसीएआर लागत पर 50% मुनाफा जोड़कर मॉडल रेट तय करेगा। बाजार रेट से अंतर पर नुकसान केन्द्र और राज्य सरकार 50-50 फीसद वहन करेंगे। शिवराज महाराष्ट्र में मीडिया से चर्चा करते हुए यह बात कही। शिवराज ने कहा, प्याज के एक्सपोर्ट से प्रतिबंध हटाया गया है, एक्सपोर्ट शुल्क 40 फीसद से घटाकर 20 फीसद किया गया है, जिससे प्याज के दामों में बढ़ोतरी हुई है। पाम ऑयल मलेशिया, इंडोनेशिया से जीरो पर्सेंट ड्यूटी पर आयात किए जाते थे, इम्पोर्ट ड्यूटी बढ़ाकर 27.5 फीसद की गई है, ताकि किसान को सोयाबीन के ठीक दाम मिल सके। केंद्रीय मंत्री की इस घोषणा से मध्य प्रदेश के किसानों को भी लाभ होगा।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सिद्धि विनायक मंदिर में भगवान गणेश का किया पूजन

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सोमवार को मुंबई के सुप्रसिद्ध ‘सिद्धि विनायक मंदिर’ में प्रथम पूज्य एवं ऋद्धि-सिद्धि के दाता गणेश जी के दिव्य दर्शन कर पूजन किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने विघ्नहर्ता भगवान गणेश से देश एवं प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली के लिए मंगल कामना की।  

महिला टीआई ने जड़ा थप्पड़, युवक ने भी दिया तमाचे का जवाब, पुलिस की रवैया से नाराज हुए परिजन

महिला टीआई ने जड़ा थप्पड़, युवक ने भी दिया तमाचे का जवाब, पुलिस की रवैया से नाराज हुए परिजन ग्रामीणों के ने सड़क पर शव रखकर किया जाम  टीकमगढ़ मध्यप्रदेश के टीकमगढ़ जिले से थप्पड़कांड का बड़ा मामला सामने आया है। जहां एक महिला टीआई द्वारा एक युवक को थप्पड़ जड़ दिया। जिसके बाद गुस्साए ग्रामीण ने टीआई को थप्पड़ का जवाब थप्पड़ से दे दिया। इस मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। पहले टीआई अनुमेहा गुप्ता द्वारा युवक को थप्पड़ मारा गया। इसके बाद एक्शन का रिएक्शन हुआ और युवक समेत भीड़ में शामिल एक शख्स ने टीआई को थप्पड़ जड़ दिया। रामकिशन लोधी ने बताया कि रविवार रात किसान गोकुल लोधी घर से खेत पर जाने के लिए निकला था। आज सुबह करीब 6 बजे परिजनों को सड़क पर उसका शव पड़े होने की सूचना मिली। घटना की जानकारी लगते ही मृतक के परिजन बड़ागांव थाने शिकायत लेकर पहुंचे। इस दौरान बड़ागांव थाना पुलिस ने बुडेरा थाने का मामला बात कर परिजनों को लौटा दिया। पुलिस की रवैया से नाराज परिजनों ने ग्रामीणों के साथ सड़क पर शव रखकर जाम लगा दिया। जाम लगने की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। इस दौरान ग्रामीणों ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। मामला बिगड़ता देख बड़ागांव थाना प्रभारी अनुमेहा गुप्ता मौके पर पहुंच गई। उन्होंने प्रदर्शन कर रहे एक युवक को चांटा मार दिया। इसके बाद ग्रामीणों और पुलिस के बीच गहमा गहमी का माहौल बन गया। करीब 1 घंटे बाद ग्रामीणों को समझाकर मामला शांत कराया गया। अज्ञात के खिलाफ दर्ज किया गया मामला पुलिस ने पंचनामा की कार्रवाई के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। बड़ागांव थाना प्रभारी अनुमेहा गुप्ता ने बताया कि परिजनों की मांग पर अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। शुरुआती जांच में मामला सड़क दुर्घटना का नजर आ रहा है। फिलहाल पूरे मामले की जांच के निर्देश दिए गए है

रायगढ़ में वाहन पलटने से 2 लोगों ने तोड़ा दम, छत्तीसगढ़-बलौदाबाजार में पुलिस जवान की मौत

बलौदाबाजार. छत्तीसगढ़ में भारी वाहनों के तेज रफतार और बेतरतीब रख रखाव के चलते लगातार दर्दनाक सड़क हादसे देखने को मिल रहे हैं. बीती रात प्रदेश के दो अलग-अलग जिलों बलौदाबाजार और रायगढ़ में सड़क दुर्घटनाओं में तीन लोगों की मौत हो गई.बलौदा बाजार जिले में बीती रात सड़क दुर्घटना में घायल हुए जवान शिवकुमार कौशल की आज अस्पताल में मौत हो गई. मृतक पुलिस कर्मी के सरल स्वभाव के चलते विभाग और न्यायलय में सभी से बहुत अच्छे संबंध थे. जवान की इस तरह अचानक हुई मौत के बाद उसके परिवार समेत पुलिस विभाग में शोक की लहर है. पुलिस अधीक्षक समेत कई अधिकारियों ने शोक व्यक्त करते हुए इसे काफी दुखद घटना बताया और कहा कि इस दुख की घड़ी में हम सब पुलिस परिवार के साथ हैं. बता दें, पुलिस जवान शिवकुमार कौशल साल 2008 से बलौदाबाजार पुलिस में पदस्थ था और न्यायालय संबंधित कार्य सम्भालता था. बीती रात वह बलौदाबाजार-भाटापारा रोड पर केडिया राईस मिल के पास से गुजर रहा था. इसी दौरान घने अंधेरे के चलते वह सड़क दुर्घटना का शिकार हो गया और गंभीर रूप से घायल हो गया. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और तत्काल उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया. लेकिन आज सुबह ही जवान ने उपचार के दौरान दम दोड़ दिया. जानकारी के अनुसार जहां पर यह घटना घटी है, वहां काफी अंधेरा रहता है. इसके साथ ही वहां सड़क किनारे ट्रक और बडी गाडियां बेतरतीब तरीके से खड़ी रहती हैं. इसी के चलते पुलिस जवान भी वहां खड़े ट्रक से जा टकराया. उसके गले में गंभीर रूप से चोट आई थी. इसके बाद जिला अस्पताल में ईलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. तेज रफ्तार ट्रक के टक्कर से पिकअप वाहन के चालक समेत 2 की मौत वहीं रायगढ़ में भी बीती रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई. घटना रायगढ़ जिले के रायगढ़ घरघोड़ा मार्ग पर लाखा गांव की है, जहां एक तेज रफ्तार ट्रक ने मुर्गी से ले जारे पिक अप को टक्कर मार दी. इस घटना में पिकअप ट्रक के नीचे आगई और पिकअप चालक और सहचालक की मौके पर ही मौत हो गई. घटना के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया. सूचना मिलने पर कोतवाली थाना और पूंजी पथरा थाने की पुलिस टीमें पहुंची और घंटों की मेहनत बाद दोनों शवों को निकाला. पुलिस ने मर्ग कायम कर शवों को पोस्टमार्टम के लिए रायगढ़ भेजा और आगे की कार्रवाई में जुट गई है. बता दें, इस घटना में मृतकों के शव को निकालने के लिए पुलिस को भारी मशक्कत करनी पड़ी. जिसके बाद उन्हें आज सुबह 5 बजे रायगढ़ अस्पताल भेजा गया. इसके अलावा पिकअप के तेज रफ्तार ट्रक के नीचे आ जाने से 200 से अधिक मुर्गियों की भी मौत हो गई. घटना के चलते से ये मार्ग कई घंटे बाद खुला.

ईओडब्‍ल्‍यू ने आय से अधिक संपत्ति मामले में सौम्या चौरसिया को कोर्ट में किया पेश

रायपुर आय से अधिक संपत्ति मामले में गिरफ्तार आरोपी सौम्या चौरसिया को आर्थिक अपराध शाखा (EOW) ने आज कोर्ट में पेश किया। दस दिन की पुलिस रिमांड खत्म होने के बाद ईओडब्‍ल्‍यू ने आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेजने की मांग की। सौम्या चौरसिया, जो कोयला घोटाले में पहले से जेल में बंद हैं, को हाल ही में आय से अधिक संपत्ति रखने के मामले में भी ईओडब्‍ल्‍यू ने गिरफ्तार किया था। एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) और ईओडब्‍ल्‍यू ने उन्हें कोर्ट में पेश कर आगे की कानूनी कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू की है। रिमांड खत्म होने पर सौम्या चौरसिया कोर्ट में पेश कोयला घोटाले के मामले में पहले से जेल में बंद सौम्या चौरसिया को अब आय से अधिक संपत्ति मामले में भी गिरफ्तार कर लिया गया है। आर्थिक अपराध शाखा (EOW) ने उनकी दस दिन की पुलिस रिमांड पूरी होने के बाद उन्हें आज कोर्ट में पेश किया। अदालत में पेशी के दौरान, ईओडब्‍ल्‍यू ने सौम्या चौरसिया को न्यायिक हिरासत में भेजने की मांग की। सौम्या चौरसिया के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति रखने के मामले में जांच चल रही थी, जिसमें यह आरोप लगाया गया है कि उन्होंने अपनी कानूनी आय के मुकाबले अत्यधिक संपत्ति अर्जित की है। हाल ही में, ईओडब्‍ल्‍यू ने उनके खिलाफ सबूत जुटाए थे, जिसके बाद उन्हें गिरफ्तार किया गया। इससे पहले चौरसिया को कोयला घोटाले में भी गिरफ्तार किया गया था, जिसमें कई अधिकारियों और अन्य व्यक्तियों के खिलाफ मामले दर्ज हैं। इस मामले में एंटी करप्शन ब्यूरो और ईओडब्‍ल्‍यू की टीम लगातार जांच कर रही है, और चौरसिया की संपत्ति का विवरण भी खंगाला जा रहा है। ईओडब्‍ल्‍यू ने कोर्ट में बताया कि आरोपी की संपत्ति और अन्य वित्तीय लेन-देन की जांच की जा रही है।

बुजुर्ग-महिलाओं समेत आधा दर्जन घायल, छत्तीसगढ़-रायपुर में हिन्दू की हत्या के मुख्य गवाह के परिवार पर जानलेवा हमला

रायपुर। राजधानी के देवारपारा में रविवार रात छठी कार्यक्रम के दौरान दो गुटों के बीच हिंसक झड़प हो गई. इस झड़प में कई हिन्दू महिला, पुरुष और बुजुर्ग घायल हो गए. घटना का कारण पुरानी रंजिश और गवाही देने को लेकर हुए विवाद को बताया जा रहा है. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई है. यह मामला तेलीबांधा थाना क्षेत्र का है. मिली जानकारी के अनुसार, यह विवाद एक हिन्दू युवक की हत्या के मामले में गवाही देने को लेकर शुरू हुआ. हत्या के आरोप में जेल गए मुस्लिम आरोपियों के परिजनों ने मृतक के परिजनों पर पत्थर, लाठी-डंडों से हमला कर दिया. इस दौरान दोनों पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई. घटना का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें झड़प के दौरान घायल हिन्दू महिला, पुरुष और बच्चे नजर आ रहे हैं. वहीं हिन्दू घर में ईंटें और पत्थर भी नजर आ रहे हैं. बलवा की सूचना मिलते ही तेलीबांधा पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया. पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया और मामले की जांच शुरू कर दी है.

करीबी पर आशंका, छत्तीसगढ़-रायपुर में घर के दीवान में रखे 63 लाख रुपये चोरी

रायपुर. रायपुर के मुजगहन थाना क्षेत्र स्थित रेवली गांव में घटना हुई है। जहां पीड़ित बाल मुकुंद सोनकर के घर में अज्ञात चोरों ने धावा बोला है। घर के दीवान में रखे गए 62 लाख 71 हजार रुपए चोरी हो गए। पीड़ित ने घटना के बाद मुजगहन थाना में मामला दर्ज कर लिया है। रिपोर्ट के बाद पुलिस जांच में जुट गई है। पीड़ित सोनकर ने बताया कि यह रकम एक जमीन के सौदे से मिली थी, जिसमें दो करोड़ 41 लाख रुपए थे। उन्होंने बताया कि पूरी रकम सुरक्षित स्थान पर रखी थी, लेकिन बावजूद बड़ी चोरी हो गई। चोरी को लेकर आशंका है कि यह पैसों का चोरी किसी परिचित या करीबी व्यक्ति ने की होगी। इस पूरे मामले में मुजगहन थाना पुलिस ने बताया कि मामले को लेकर पुलिस ने सभी पहलुओं पर जांच शुरू कर दी है। जल्द ही आरोपियों का पता लगा कर गिरफ्तार किया जाएगा।

‘प्रेम से न मानें तो जबरे मेलकर कराएंगे काम’, राजस्थान-भीलवाड़ा में कांग्रेस सचिव की धमकी

भीलवाड़ा. कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव और पूर्व विधायक धीरज गुर्जर एक बार फिर अपने विवादित बयानों के कारण चर्चा में हैं। शनिवार देर रात शाहपुरा जिले के कोठाज गांव में आयोजित भजन संध्या कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए उन्होंने अधिकारियों और कर्मचारियों को इशारों में धमकी दी। इसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो कोठाज में हुए समारोह का है। इस विडियो में गुर्जर ने अपने संबोधन में कहा कि अगर कोई आपकी बात प्रेम से नहीं मानता तो जरबे मेलने (जूते मारकर) के लिए आपका बेटा धीरज तैयार है। उनके इस बयान के दौरान पंडाल में मौजूद जनता ने तालियों के साथ इसका समर्थन किया। गुर्जर ने भजन संध्या के दौरान कोठाज और कोटड़ी गांव के लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि यह जवानी भी आपके नाम है और बुढ़ापा भी। जब तक धीरज गुर्जर जिंदा है, तब तक आपकी लड़ाई लड़ने के लिए तैयार हैं। अपने चेहरे पर कमजोरी मत लाओ। आपकी सेवा और सुरक्षा के लिए धीरज गुर्जर आपके साथ खड़ा है। कार्यक्रम में गुर्जर ने भाजपा सरकार के एक साल के कार्यकाल को निशाना बनाते हुए कहा कि जनता को राहत देने में यह सरकार पूरी तरह विफल रही है। उन्होंने शिक्षा, रोजगार और विकास के मुद्दों पर सरकार की आलोचना की और दावा किया कि कांग्रेस ही जनता की असली हितैषी है। गुर्जर के बयानों पर जहां एक ओर पंडाल में मौजूद लोग ताली बजाकर उनका समर्थन करते दिखे। वहीं उनके इस आक्रामक और विवादित अंदाज ने राजनीतिक हलकों में हलचल मचा दी है। उनके विरोधियों ने इसे गैर-जिम्मेदाराना करार दिया है। कांग्रेस से इस पर स्पष्टीकरण की मांग विधानसभा 2023 का चुनाव हारने के बाद भी धीरज गुर्जर अपने क्षेत्र में सक्रिय हैं और लगातार जनता से जुड़े मुद्दों पर आक्रामक रुख अपनाते हैं। हालांकि, उनके बयान अक्सर विवाद का कारण बनते हैं। क्षेत्र के भाजपा नेताओं ने गुर्जर के इस बयान को अराजकता भड़काने वाला और लोकतांत्रिक मूल्यों के खिलाफ बताया है। उन्होंने कांग्रेस से इस पर स्पष्टीकरण की मांग की है। उल्लेखनीय है कि धीरज गुर्जर का यह बयान एक बार फिर उनके आक्रामक राजनीतिक शैली को उजागर करता है। जहां यह उनकी लोकप्रियता का प्रतीक है। वहीं उनके बयानों ने उनकी आलोचना भी बढ़ा दी है। आने वाले दिनों में उनके बयान का राजनीतिक असर देखने को मिल सकता है। पूर्व में भी दे चुके हैं विवादित बयान यह पहला मौका नहीं है, जब धीरज गुर्जर ने इस तरह का बयान दिया हो। करीब दो महीने पहले भी उन्होंने भीलवाड़ा और शाहपुरा जिले की पुलिस को टारगेट करते हुए कहा था। अगर पुलिस में दम है तो गुर्जर लिखी गाड़ी पकड़कर थाने में डालकर दिखाए। अगर ऐसा हुआ तो मेरा जूता बात करेगा। गुर्जर का यह बयान वाहनों की नंबर प्लेट पर गुर्जर लिखे होने के खिलाफ की गई पुलिस कार्रवाई के विरोध में आया था। उन्होंने थानेदारों को चुनौती देते हुए कहा था कि अगर किसी कार्यकर्ता की मोटरसाइकिल को हाथ लगाया, तो गंभीर परिणाम भुगतने पड़ेंगे।

सप्ताह भर बाद अब वहां मिला तेंदुए का शव, छत्तीसगढ़-मनेन्द्रगढ़ में पहले मिला था बाघ का शव

मनेन्द्रगढ़. मनेन्द्रगढ़ में गश्ती के दौरान बीट टामापहाड़, सर्किल देवसील, पार्क परिक्षेत्र कमर्जी अंतर्गत एक तेंदुआ की मृत्यु की सूचना प्राप्त हुई। घटना की पुष्टि उपरान्त क्षेत्रीय कर्मचारियों द्वारा वरिष्ठ अधिकारियों को देर रात घटना की सूचना दी गई। उक्त घटना स्थल दुर्गम पहाड़ी, संचार साधन (नेटवर्क) विहीन क्षेत्र में स्थित है। वन संरक्षक (वन्यप्राणी) सरगुजा वन वृत्त, अम्बिकापुर, संचालक गुरु घासीदास राष्ट्रीय उद्यान, पशु चिकित्सकों की टीम, गोमर्डा अभ्यारण्य के डॉग स्क्वायड टीम एवं क्षेत्रीय कर्मचारी घटना स्थल पर पहुंचे। क्षेत्रीय कर्मचारियों एवं गोमर्डा अभ्यारण्य के डॉग स्क्वायड टीम द्वारा घटना स्थल के आस-पास के क्षेत्र में पतासाजी किया गया। स्थल निरीक्षण उपरान्त विभागीय अधिकारी/कर्मचारी, ग्रामीणों की उपस्थिति में तीन सदस्यीय पशु चिकित्सक दल के द्वारा पोस्टमॉर्टम किया गया। पशु चिकित्सकीय टीम के परीक्षण के दौरान मृत तेंदुए की स्किन, नाखून, दांत एवं सभी अंग सुरक्षित पाये गये। मृत तेंदुए के आवश्यक सेंपल को प्रयोगशाला परीक्षण हेतु प्रीजर्व किया गया। पोस्टमार्टम कर शव का दाह संस्कार किया गया। घटना की गंभीरता को देखते हुए डॉग स्क्वायड टीम, स्ट्राईक फोर्स, क्षेत्रीय कर्मचारियों के संयुक्त टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट उपरान्त ही मृत्यु के संभावित कारणों के विषय में जानकारी प्राप्त होगी। तेंदुए के मृत्यु की सभी संभावित कारणों की विवेचना की जा रही है।

युवक की हत्या में दो गिरफ्तार, राजस्थान-झुंझुनू में मां को पीटने से रोकने पर नशे में गला दबाया

झुंझुनू. छावसरी गांव के युवक की हत्या का पुलिस ने 24 घंटे में खुलासा कर दिया। पुलिस ने मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दोनों मृतक के साथ मजदूरी करते थे। तीनों ने पहले शराब पार्टी की फिर उनका झगड़ा हो गया। झुंझुनू जिले के गुढ़ागौड़जी के छावसरी गांव के युवक की हत्या के मामले में थानाधिकारी राम मनोहर ने बताया कि सीथल से छावसरी जाने वाले रास्ते पर छावसरी निवासी सुनील पुत्र नाथूराम कुमावत का शव सड़क किनारे मिला था। परिजन की रिपोर्ट पर पुलिस ने अलग-अलग टीमों का गठन कर अनुसंधान शुरू किया। साइबर टीम की मदद से दोनों आरोपियों की पहचान कर हिरासत में लिया गया। हत्या के आरोप में छावसरी निवासी जितेंद्र (37) पुत्र मोहर सिंह और मनोज कुमार (32) पुत्र शीशराम को गिरफ्तार किया गया है। मनोज, जितेंद्र और सुनील तीनों गांव में साथ-साथ मजदूरी करते थे। तीनों ने गांव के ठेके से शराब ली और सीथल रोड पर बैठकर तीनों ने पार्टी की। इस दौरान मनोज और जितेंद्र दोनों ने सुनील से कहा कि तू अच्छा आदमी नहीं है, अपनी मां को मारता है। इसी बात को लेकर तीनों में बहस हो गई। इस बीच मनोज और जितेंद्र ने सुनील के साथ मारपीट शुरू कर दी। बाद में तीनों स्कूटी पर बैठ कर आगे निकल गए। आगे जाकर फिर सुनील के साथ मारपीट की गई। इसके बाद फिर शराब पीने लग गए। वहां जब सुनील ने कहा कि मेरी मां के बारे में बोलने वाले आप कौन होते हो…तो मनोज और जितेन्द्र ने तैश में आकर सुनील का गला दबा दिया। वह बेहोश होकर गिर गया। इस पर मनोज और जितेंद्र दोनों सुनील को वहीं पड़ा छोड़ कर घर चले गए। रात को सुनील की मौत हो गई। शव मिलने की बात सुनी तो हुये फरार सुबह गांव में चर्चा हुई कि सड़क पर किसी का शव पड़ा है और पुलिस आई हुई है तो मनोज और जितेंद्र स्कूटी लेकर घर से निकल गए। मनोज ने अपना फोन बंद कर लिया, लेकिन जितेंद्र का फोन चालू था। पुलिस ने साइबर टीम की मदद से ट्रेस किया तो बलवन्तपुरा के एक होटल की लोकेशन आई। पुलिस ने वहां पहुंचकर दोनों को हिरासत में ले लिया। होटल में दोनों आरोपी शराब पी रहे थे।

iPhone बनाने की रेस में टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स ने मारी बड़ी बाजी

नई दिल्ली iPhone बनाने की रेस में टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स ने बड़ी बाजी मार ली है। दरअसल iPhone बनाने वाली ताइवान की कॉन्ट्रैक्ट मैन्युफैक्चरर पेगाट्रॉन के तमिलनाडु प्लांट में टाटा ने बड़ी हिस्सेदारी खरीदी है। इस डील के बाद भारत में आईफोन बनाने की रफ्तार तेज हो सकती है। हालांकि इस डील को लेकर टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स और पेगाट्रॉन की ओर से कोई जवाब नहीं दिया गया है। टाटा समूह ने खरीदी 60 फीसद हिस्सेदारी रिपोर्ट की मानें, तो इस डील से टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स के पास 60 फीसद हिस्सेदारी होने की उम्मीद है। इस डील के साथ पेगाट्रॉन टाटा के साथ ज्वाइंट वेंचर में iPhone प्रोडक्शन करेगा। इस डील में टाटा समूह को 150 से 200 मिलियन डॉलर का पेंमेंट करना होगा। विस्ट्रॉन और पेगाट्रॉन के साथ मिलकर टाटा भारत में iPhone बनाने का काम करेगा। ताइवान की फॉक्सकॉन कंपनी के पास iPhone बनाने का कॉन्ट्रैक्ट है। iPhone बनाने की रफ्तार होगी तेज ऐपल की कॉन्ट्रैक्ट मैन्युफैक्चरर के पास मौजूदा वक्त में 40 मिलियन आईफोन बनाने की क्षमता है। कंपनी हर माह करीब 30 से 35 मिलियन आईफोन यूनिट का निर्माण करती है। इस डील के बाद माना जा रहा है कि iPhone मैन्युफैक्चरिंग तेज हो सकती है। साथ ही चीन के बाहर आईफोन की सप्लाई चेन को बेहतर बनाने में मदद मिल सकती है, क्योंकि जियोपॉलिटिकल टेंशन की वजह से आईफोन की सप्लाई चेन पर बुरा असर पड़ सकता है। टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स की डील के बाद भारत में आईफोन की डिमांड को पूरा किया जा सकेगा। साथ ही भारत के पड़ोसी देश में आईफोन की डिमांड को पूरा किया जा सकेगा। ऐपल की मानें, तो पिछले कुछ माह में आईफोन की डिमांड में इजाफा दर्ज किया गया है। सालाना 4.5 मिलियन आईफोन का हो रहा निर्माण टाटा ग्रुप की तरफ से आईफोन कंपोनेंट बनाने को लेकर मल्टी पार्टनर स्ट्रैटजी प्लान किया गया है। पेगाट्रॉन के पास भारत में 9500 कर्मचारी मौजद हैं। साथ ही सालाना हिसाब से 4.5 मिलियन आईफोन का प्रोडक्शन किया जाता है। कंपनी साल 2022 से दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी कंपनी बनी हुई है। पीएलआई स्कीम का मिलेगा फायदा सरकार ने भारत में आईफोन बनाने के लिए प्रोडक्शन लिंक्ड इनिशिएटिव यानी PLI स्कीम शुरू की गई है, जिसका फायदा टाटा समूह और पेगाट्रॉन को मिल सकता है। ताइवान की विस्ट्रॉन कंपनी आईफोन असेंबली प्लांट का अधिग्रहण करने के बाद नमक से लेकर स्टील बनाने वाली ग्लोबल आईफोन मैन्युफैक्चरिंग करने वाली पहली भारतीय यूनिट बन गई है।

सीबीआई की टीम ने श्रमिक नेता और व्यवसायी के घर और दफ्तर पर दी दबिश

कोरबा छत्तीसगढ़ में एक बार फिर से सीबीआई का छापा पड़ा है. CBI की टीम ने कोरबा जिले में श्रमिक नेता और व्यवसायी के घर और दफ्तर पर दबिश दी है, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया. सीबीआई की टीम ने हरदी बाजार निवासी श्यामू (खुशाल) जायसवाल, जो कि इंटक के जिलाध्यक्ष हैं, उनके घर पर छापा मारा. जानकारी के अनुसार, सीबीआई की टीम दो वाहनों में उनके घर पहुंची. वहीं दीपका में व्यवसायी राजेश जायसवाल, जो कटघोरा रोड के निवासी हैं. उनके घर और दफ्तर पर भी सीबीआई ने छापा मारा. दोनों स्थानों पर सीबीआई की जांच जारी है. वहीं दोनों के घरों और दफ्तरों के बाहर सुरक्षा बल तैनात कर दिए गए हैं. सीबीआई टीम दोनों के घरों और दफ्तरों की संपत्ति की जांच कर रही है और लोगों से पूछताछ भी की जा रही है.

खोए फोन वापस पाकर खिले चेहरे, राजस्थान-अजमेर में जीआरपी थाना पुलिस ने लौटाए 52 मोबाइल

अजमेर. जीआरपी थाना अजमेर के क्षेत्राधिकार में अलग-अलग घटनाओं में गुम हुए 52 मोबाइलों को बरामद कर उनके मालिकों को सौंप दिया गया है। गुमशुदा और चोरी हुए मोबाइल पाकर मालिकों के चेहरे पर खुशी से खिल गए। गुमशुदा मोबाइलों की बरामदगी के लिए पिछले एक महीने से विशेष अभियान चलाया जा रहा था, जिसमें थाना पुलिस ने 40 मोबाइल बरामद किए। जीआरपी थाना पुलिस ने ट्रेनों और रेलवे स्टेशनों से यात्रियों के गुम और चोरी हुए 52 मोबाइलों को बरामद करने में सफलता हासिल की। पुलिस ने बरामद मोबाइलों को उनके मालिकों को सौंपा, जिस पर मोबाइल मालिकों ने जीआरपी थाना पुलिस को धन्यवाद दिया। जीआरपी थाना के सब इंस्पेक्टर सोमेंद्र कुमार ने बताया कि CEIR पोर्टल और गुमशुदा मोबाइलों के आईएमईआई ट्रैकिंग के माध्यम से मोबाइलों की बरामदगी संभव हो पाई है। 52 मोबाइल बरामद किए गए हैं। जिनमें विभिन्न कंपनियों और मॉडल के मोबाइल शामिल हैं, जिसमें एक आईफोन और एंड्रॉइड भी है। सोमेंद्र कुमार ने बताया कि समस्त मोबाइलों की अनुमानित बाजार कीमत लगभग 5-6 लाख रुपये आंकी गई है। एक महीने के अभियान में 40 मोबाइलों की बरामदगी से पहले इस वर्ष में 12 मोबाइलों को बरामद कर उनके वास्तविक स्वामियों को सौंपा जा चुका है। मोबाइलों की बरामदगी के बाद 40 मोबाइलों के वास्तविक स्वामियों को दूरभाष संपर्क के जरिए सूचना देकर मोबाइल सुपुर्द किए गए हैं। ये मोबाइल धारक राजस्थान राज्य के अलावा अन्य राज्यों के निवासी हैं।

उज्जैन को मिली बड़ी सौगात, सिंहस्थ के पहले पूरा होगा काम, CM मोहन इस दिन करेंगे भूमि पूजन

उज्जैन मध्यप्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ और व्यापक बनाना राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी देश को आत्मनिर्भर और सशक्त भारत बनाना चाहते हैं। प्रधानमंत्री मोदी के विचार को साकार करने के लिए राज्य सरकार हर नागरिक को सुलभ और उन्नत चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। इस दिशा में 21 नवंबर को प्रदेश एक और इतिहास रचने की ओर अग्रसर होगा, जब मुख्यमंत्री डॉ. यादव उज्जैन मेडिकल कॉलेज का भूमिपूजन करेंगे। यह कॉलेज प्रदेश की स्वास्थ्य सेवाओं को नए आयाम प्रदान करेगा। मुख्यमंत्री यादव ने कहा कि सिंहस्थ-2028 की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए इस प्रोजेक्ट को प्राथमिकता के साथ पूरा किया जाएगा। इससे उज्जैन और आसपास के जिलों के मरीजों को उच्च गुणवत्ता वाली चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध हो सकेंगी। CM मोहन यादव इस दिन करेंगे भूमि पूजन मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 21 नवंबर को उज्जैन में मेडिकल कॉलेज का भूमिपूजन करेंगे. इस मेडिकल कॉलेज में 550 बेड की क्षमता वाला टीचिंग हॉस्पिटल बनेगा और इसमें 100 एमबीबीएस सीटों की व्यवस्था होगी. मुख्यमंत्री ने सिंहस्थ-2028 को देखते हुए इस प्रोजेक्ट को प्राथमिकता से पूरा करने का भरोसा दिया है. मेडिकल कॉलेज के निर्माण से उज्जैन के विद्यार्थियों को मेडिकल शिक्षा के बेहतर अवसर मिलेंगे, साथ ही इस क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाएं भी बेहतर होंगी. यह कदम उज्जैन के विकास में महत्वपूर्ण साबित होगा. बताया गया है कि वर्ष 2003 तक प्रदेश में केवल 5 शासकीय मेडिकल कॉलेज थे, जो अब बढ़कर 17 हो चुके हैं। प्रदेश में एमबीबीएस सीटें भी 720 से बढ़कर 2,575 हो गई हैं। श्योपुर, सिंगरौली, मंडला और राजगढ़ में निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेजों के साथ-साथ छतरपुर, दमोह और बुधनी में स्ववित्तपोषित मेडिकल कॉलेज स्थापित किए जा रहे हैं। इसके अलावा, 12 अन्य जिलों में सार्वजनिक जनभागीदारी नीति के तहत मेडिकल कॉलेज खोलने की प्रक्रिया जारी है।  मुख्यमंत्री ने कहा कि 20 नए मेडिकल कॉलेजों की स्थापना से एमबीबीएस  सीटों में 2,000 से अधिक की वृद्धि होगी। भोपाल और ग्वालियर में अस्पतालों की बेड कैपेसिटी को 2,500 तक बढ़ाने के साथ-साथ इंदौर, ग्वालियर, जबलपुर और रीवा में सुपरस्पेशलिटी अस्पताल संचालित हो रहे हैं। उन्होंने यह भी बताया कि जबलपुर में स्कूल ऑफ एक्सीलेंस इन पल्मोनरी मेडिसिन और इंदौर में स्कूल ऑफ एक्सीलेंस फॉर आई जैसी योजनाएं प्रदेश को चिकित्सा क्षेत्र में अग्रणी बना रही हैं। 592 करोड़ की लागत से बनेगा मेडिकल कॉलेज उज्जैन मेडिकल कॉलेज 14.97 एकड़ भूमि पर निर्मित किया जाएगा। इसका निर्माण क्षेत्र 1 लाख 42 हजार 34 वर्ग मीटर में फैला होगा और कुल लागत 592.3 करोड़ रुपये है। इसमें फायर सेफ्टी के लिए आधुनिक तकनीक, ऊर्जा दक्षता के लिए एलईडी लाइटिंग, सौर ऊर्जा, और ऊर्जा-कुशल एचवीएसी सिस्टम का उपयोग किया जाएगा। वर्षा जल संग्रहण और अपशिष्ट जल के पुन: उपयोग के लिए सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट भी लगाया जाएगा। मेडिकल कॉलेज में फुट ओवर ब्रिज, पुस्तकालय भवन, सर्विस ब्लॉक, एमजीपीएस ब्लॉक और ईएसएस ब्लॉक की सुविधाएं भी होंगी। 550 बिस्तरों वाला आधुनिक शिक्षण अस्पताल उज्जैन मेडिकल कॉलेज में 550 बिस्तरों की क्षमता वाला शिक्षण अस्पताल होगा। यह अस्पताल आपातकालीन सेवाएं, फार्मेसी, रेडियोलॉजी, फ्लोरोस्कोपी, अल्ट्रासाउंड, जनरल और सुपर स्पेशलिटी ओपीडी जैसी सेवाओं से सुसज्जित होगा। अस्पताल में 11 मॉड्यूलर ऑपरेशन थिएटर, 1 कैथ लैब, और 2 एंडोस्कोपी यूनिट के साथ-साथ परमाणु चिकित्सा विभाग और 2 रेडियोथेरेपी बंकर (ब्रैकीथेरेपी और सीटी सिम्युलेटर) भी उपलब्ध होंगे। डॉक्टरों, स्टाफ, और जनता के लिए कैफेटेरिया की भी व्यवस्था होगी। निर्माण कार्य मध्यप्रदेश भवन विकास निगम द्वारा किया जाएगा। 100 एमबीबीएस सीटों की प्रवेश क्षमता उज्जैन मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस के लिए 100 सीटों की प्रवेश क्षमता होगी। यहां 4 अत्याधुनिक लेक्चर थिएटर (प्रत्येक की क्षमता 180) और 2 परीक्षा हॉल (प्रत्येक की क्षमता 250) होंगे। सेंट्रल लाइब्रेरी, शिक्षण और फैकल्टी क्षेत्र, प्रयोगशाला, कौशल प्रशिक्षण केंद्र, प्रशासनिक भवन, सामान्य कक्ष और मनोरंजन सुविधाएं भी उपलब्ध होंगी। नर्सिंग विद्यार्थियों के लिए 380 सीटों वाले छात्रावास में स्टिल्ट पार्किंग, सामान्य कक्ष, मनोरंजन क्षेत्र, डायनिंग हॉल और रसोई की सुविधा भी होगी। यूजी और इंटर्न छात्रों के लिए छात्रावास उज्जैन मेडिकल कॉलेज में छात्रों के लिए 329 यूजी और 70 इंटर्न की क्षमता वाले छात्रावास और छात्राओं के लिए 286 यूजी और 58 इंटर्न की क्षमता वाला छात्रावास होगा। इनमें स्टिल्ट पार्किंग, सामान्य कक्ष, मनोरंजन क्षेत्र और डायनिंग सुविधाएं होंगी। 145 विद्यार्थियों की क्षमता वाला आरडीएच छात्रावास जिम, डायनिंग हॉल और स्टिल्ट पार्किंग जैसी सुविधाओं से युक्त रहेगा।

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet