LATEST NEWS

19 की दम घुटने से मौत, राजस्थान-केकड़ी में 77 गोवंश से भरा कंटेनर पुलिस ने जब्त किया

केकड़ी. केकड़ी जिले के सरवाड़ क्षेत्र में एक गोवंश से भरा कंटेनर पुलिस ने जब्त किया। कंटेनर में 77 गोवंश इतनी बुरी तरह से ठूंस-ठूंसकर भरे गए थे, दम घुटने से 19 की मौत हो गई। पुलिस ने कंटेनर जब्त कर अज्ञात आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। दरअसल, केकड़ी जिले के सरवाड़ थाना क्षेत्र में ग्राम खीरिया के पास शनिवार रात पुलिस ने अवैध रूप से भरा गया एक कंटेनर जब्त किया। इसमें 58 गोवंश जीवित और 19 मृत अवस्था में पाए गए। आरोपी रात का फायदा उठाकर भागने में सफल रहे। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जीवित गोवंश को सरवाड़ की नंदी गोशाला में रखवाया गया है। थाना प्रभारी जगदीश चौधरी ने बताया कि शनिवार रात गश्त के दौरान हेड कांस्टेबल मोहनलाल को मुखबिर से सूचना मिली कि खीरिया चौराहे पर एक कंटेनर में अवैध रूप से गोवंश भरा हुआ है। सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची, जहां कंटेनर खड़ा मिला। कंटेनर के आस-पास कोई चालक मौजूद नहीं था। ठूंस-ठूंसकर भरे गए थे गोवंश अंधेरा होने के कारण कंटेनर को सरवाड़ की नंदी गोशाला लाया गया। वहां जांच करने पर पशुओं के साथ हुई क्रूरता का हृदयविदारक दृश्य सामने आया। कंटेनर में गोवंश ठूंस-ठूंसकर भरे हुए थे। जांच करने पर पता चला कि कुल 77 गोवंश भरे गए थे, जिनमें 45 बछड़े, 6 बैल, 4 गायें और 3 बछड़ियां जीवित थीं, जबकि 18 बछड़े और एक बछड़ी मिलाकर 19 गोवंश मृत पाए गए।  दम घुटने से 19 की मौत जीवित गोवंश का मेडिकल परीक्षण कराकर उन्हें नंदी गोशाला को सौंप दिया गया। मृत गोवंश का पोस्टमार्टम पशु चिकित्सालय के डॉक्टरों अशोक सुवालका, अनिल जांगिड़ और पंकज झारोटिया की टीम ने किया। इसके बाद मृत पशुओं का अंतिम संस्कार किया गया। वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी डॉ. अशोक कुमार सुवालका ने बताया कि 19 गोवंश की मौत दम घुटने से हुई है। वहीं, 8 गोवंश घायल हैं, जिनका उपचार किया जा रहा है। पुलिस ने ट्रक कंटेनर को जब्त कर बिना लाइसेंस और बिना परमिट के गोवंश का परिवहन करने के मामले में गौवंश अधिनियम और पशु क्रूरता अधिनियम के तहत अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ट्रक नंबर के आधार पर मालिक की तलाश कर रही है। बंद वाहनों में अवैध गोवंश परिवहन गौ तस्करों द्वारा अब बंद वाहनों का उपयोग किया जा रहा है ताकि किसी को शक न हो। पुलिस द्वारा ऐसे वाहनों की नियमित जांच नहीं किए जाने के कारण तस्करों के हौसले बुलंद हैं। तस्कर बंद वाहनों में गोवंश को भरकर धड़ल्ले से इनका परिवहन कर रहे हैं।

छतरपुर में बड़ा हादसा पेटीज के ठेले पर फटा गैस सिलंडर, 20 से अधिक लोग घायल

बिजावर  छतरपुर जिले के बिजावर बस स्टैंड पर रविवार दोपहर में एक पेटीज की ठेले पर अचानक छोटा गैस सिलेंडर ब्लास्ट हो गया। सिलेंडर ब्लास्ट होने के बाद मौके पर चीख पुकार मच गई। लोग यहां वहां भागते नजर आए। हादसे में 20 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। किसी के चेहरे पर असर हुआ है तो किसी के सीने और हाथों की स्किन जल गई। घटना की जानकारी लगते ही बिजावर विधायक राजेश बबलू शुक्ला मौके पर पहुंचे और प्रशासन को घटनाक्रम की जानकारी दी। सूचना मिलते ही कलेक्टर पार्थ जैसवाल और एडीएम अरविंद नागदवे सहित अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे और घायलों को दो एंबुलेंसों से बिजावर अस्पताल और छतरपुर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां घायलों को प्राथमिक उपचार दे दिया गया है। 20 से ज्यादा लोग घायल घायलों में एक 12 साल के बच्चे की हालत गंभीर बताई गई है। हादसे में यह लोग हुए घायल सिलेंडर ब्लास्ट होने की घटना में राधे नामदेव, मीना अहिरवार, क्रिस, अंकित, नरेंद्र राजपूत, प्रिंस, प्रीतम, नीलम कुशवाह, बालकिशन, दिनेश, जमुना, गुड्डी, आशीष शर्मा, यश साहू, नारायण साहू सहित करीब 20 से ज्यादा लोग सिलेंडर ब्लास्ट की घटना में घायल हुए हैं। कोई तीन फीसदी, कोई पांच फीसदी तो कोई 15 फीसदी से ज्यादा जल गया है, जिसका इलाज कराया जा रहा है। रविवार को हाट बाजार भी लगा हुआ था। इस कारण बाजार में भीड़ थी और सिलेंडर ब्लास्ट होने से वह घायल हो गए। अधिकारियों की निगरानी पर सवाल शहर सहित जिलेभर में घरेलु सिलेंडर दुकानों में उपयोग किए जा रहे हैं, जिनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं होती। नगर कस्बों के अलावा छतरपुर शहर में बस स्टैंड और रेलवे स्टेशन सहित अस्पताल के आसपास ठेलों और दुकानों पर घरेलु गैसे सिलेंडरों का उपयोग धड़ल्ले से होता रहता है, जिनके खिलाफ फूड विभाग व अन्य अधिकारी कार्रवाई तक नहीं करते। सिलेंडर ब्लास्ट होने की घटना हुई है। हम सभी घायलों को देख रहे हैं। कोई कम तो कोई ज्यादा जल गया है। घायलों को अस्पताल में इलाज के लिए भिजवाया गया है।

आज छिंदवाड़ा में कवि सम्मेलन, कुमार विश्वास देंगे प्रस्तुति, नाथ के 78वें जन्मदिन पर होर्डिंग बैनर से पटा शहर, उमंग सिंघार सहित पूर्व मंत्रियों का लगेगा जमघट

 छिंदवाड़ा वरिष्ठ कांग्रेस नेता कमलनाथ 28 साल बाद अपने जन्मदिन पर 18 नवंबर को छिंदवाड़ा में सभी कांग्रेस नेताओं-कार्यकर्ताओं के साथ होंगे। उनके जन्मदिन की तैयारियां कांग्रेसजनों ने शुरू कर दी हैं। इस बार वे हम सभी के साथ अपना जन्मदिन केक काटेंगे। यह जानकारी शुक्रवार को जिला कांग्रेस अध्यक्ष विश्वनाथ ओक्टे ने राजीव भवन में पत्रकारों को दी। जिला कांग्रेस अध्यक्ष ओक्टे ने बताया कि पिछली बार कमलनाथ जब 50 वर्ष की उम्र में थे, तब उन्होंने कांग्रेसजनों के साथ अपना जन्म दिन मनाया था। लम्बे अरसे के बाद वे अपने कार्यकर्ताओं के साथ होंगे, इससे उनका उत्साह दोगुना हो गया है। इस दिन 18 नवंबर को कमलनाथ और नकुलनाथ सुबह सबसे पहले सिमरिया हनुमान मंदिर दर्शन करने जाएंगे। फिर राजीव भवन में आयोजित जन्मदिन कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे। ऐसे में छिंदवाड़ा में प्रदेश भर के दिग्गज नेता जुट रहे हैं। जिले के अधिकांश होटल और लॉज के कमरे बुक हैं। विधानसभा नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार, पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा, पूर्व मंत्री सुखदेव पांसे, पूर्व मंत्री लखन घनघोरिया, पूर्व मंत्री बाला बच्चन सहित प्रदेश के दर्जनों बड़े नेता जन्म दिन समारोह में शामिल होंगे। 18 नवंबर को जन्मदिन पर कमलनाथ व नकुलनाथ सुबह सिमरिया हनुमान मंदिर पहुंचकर पूजा-अर्चना करेंगे। विज्ञापन राजीव भवन में धर्मसभा का आयोजन जिला कांग्रेस कार्यालय राजीव भवन में धर्मसभा का आयोजन होगा। इस दौरान कार्यकर्ता केक काटकर जन्मदिन मनाएंगे। कार्यकर्ता शहर के प्रमुख मंदिरों में पूजा अर्चना व मजार पर चादर चढ़ाएंगे। जिला अस्पताल में मरीजों को फल वितरण और वृद्धाश्रम में वृद्धों को भोज कराएंगे। शाम 6.30 बजे से कवि सम्मेलन जबकि शाम 6.30 बजे से दशहरा मैदान (पोलोग्राउंड) में कवि सम्मेलन होगा। जाने माने कवि डॉ. कुमार विश्वास, हास्य कवि पद्मश्री डॉ. सुनील जोगी, रमेश मुस्कान, वीर रस की कवयित्री कविता तिवारी, लाफ्टर चैलेंज के दिनेश बावरा व शृंगार रस की कवयित्री प्रीति पांडे काव्य पाठ प्रस्तुत करेंगे। निनाद ललित कला समिति के सचिव आनंद बक्षी ने बताया कि 18 नवंबर शाम 6.30 बजे स्थानीय दशहरा मैदान पोलाग्राउंड में कमलनाथ के जन्मोत्सव पर कमलनाथ-नकुलनाथ की गरिमामयी उपस्थिति में विशाल कवि सम्मेलन आयोजित किया गया है। पास या आमंत्रण की आवश्यकता नहीं उल्लेखनीय है कि, कार्यक्रम स्थल में परिवर्तन कर अब यह कार्यक्रम दशहरा मैदान पोला ग्राउंड में होगा। आनंद बक्षी ने बताया कि आयोजन में प्रवेश हेतु पास अथवा आमंत्रण की आवश्यकता नहीं है। यह पूर्णतः निशुल्क कार्यक्रम है। महिलाओं के बैठने के लिए व्यवस्था की गई है। ऐसे मनाएंगे कमलनाथ का जन्मदिन कांग्रेसजन उनकी दीर्घायु की कामना के लिए अनगढ़ हनुमान मंदिर और भैय्याजी की दरगाह जाएंगे। निनाद ललित कला समिति के पदाधिकारी व कांग्रेस समन्वयक आनंद बक्षी ने बताया कि कमलनाथ के जन्मदिन पर शाम 6.30 बजे पोला ग्राउण्ड में देश के सुप्रसिद्ध कवि डॉ. कुमार विश्वास अपनी ओजस्वी वाणी से रचनाएं पाठ करेंगे। उनके साथ पद्मश्री डॉ. सुनील जोगी, रमेश मुस्कान, दिनेश बावरा, कविता तिवारी और प्रीति पाण्डेय भी अपनी रचनाएं पेश करेंगी। प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष गंगा तिवारी ने कहा कि कमलनाथ के जन्मदिन की तैयारियों में कार्यकर्ता जुटे हुए हैं। यह भव्य कार्यक्रम होगा। शहर कांग्रेस अध्यक्ष पप्पू यादव और प्रवक्ता नितिन उपाध्याय ने भी जानकारी दी।

प्रदेश में बोर्ड परीक्षाओं की तैयारी शुरू, नवंबर अंत तक तैयार होंगे पेपर, ऐसी रहेगी इस बार व्यवस्था

भोपाल मध्यप्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल के 10वीं और 12वीं के छात्रों के लिए महत्वपूर्ण खबर है। फरवरी 2025 से 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं शुरू होंगी, ऐसे में एमपी बोर्ड ने हाई स्कूल और हायर सेकंडरी परीक्षाओं के पेपर तैयार करवाने का काम शुरू कर दिया है। संभावना है कि नवंबर अंत तक इन दोनों कक्षाओं के सभी विषयों पेपर तैयार हो जाएंगे।इसके तहत हर सब्जेक्ट के 4-4 सेट बनेंगे। सभी का पेटर्न इस बार पूरी तरह से अलग रहेगा क्योंकि सभी सेट में प्रश्न तो एक जैसे ही रहेंगे लेकिन नकल ना हो इसके लिए इनका सीक्वेंस बिल्कुल अलग-अलग रहेगा।खास बात ये भी है कि इस बार भी एमपी बोर्ड के मॉडल पेपर तैयार करेगा और मंडल की ऑफिशियल वेबसाइट अपलोड किया जाएगा। इन पेपरों की मदद से बोर्ड परीक्षाओं में आने वाले पेपरों का पेटर्न समझने में आसानी होगी। बोर्ड परीक्षा में मोबाइल की अनुमति नहीं     मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल (माशिमं) की 10वीं व 12वीं की बोर्ड परीक्षा 25 फरवरी 2025 से शुरू होगी, ऐसे में बोर्ड ने प्रश्न पत्र लीक की घटनाओं और गड़बड़ी करने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की तैयारी है। इसके तहत केंद्राध्यक्ष, सहायक केंद्राध्यक्ष, पर्यवेक्षक सहित कोई भी स्टाफ मोबाइल नहीं रख सकेंगे। अगर किसी के पास मोबाईल पाया जाता है तो संबंधित थाना क्षेत्र में उनके विरुद्ध प्रकरण दर्ज होगा।     संशोधित विधेयक में प्रतिबंध के बावजूद केंद्र में मोबाइल ले जाने पर 10 वर्ष तक कैद की सजा का प्रविधान प्रस्तावित किया गया है।इसके लिए परीक्षा अधिनियम में संशोधन विधेयक बनाया गया है जो 16 दिसंबर से शुरू होने जा रहे मध्य प्रदेश विधानसभा के शीतकालीन सत्र में प्रस्तुत किया जाएगा। इस संशोधन का आधार भारत सरकार के सार्वजनिक परीक्षा (अनुचित साधनों की रोकथाम) अधिनियम-2024 को बनाया गया है। 11वीं में भी लेना चाहते है गणित तो पहले देनी होगी पूरक परीक्षा मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल की जारी अधिसूचना के अनुसार, जो छात्र कक्षा 10 में बेसिक गणित चुनते हैं और कक्षा 11 में गणित पढ़ना जारी रखना चाहते हैं, उन्हें पूरक परीक्षा उत्तीर्ण करनी होगी। छात्रों को इसके लिए मानक गणित का चयन करते हुए बोर्ड द्वारा आयोजित पूरक परीक्षा उत्तीर्ण करनी होगी। छात्रों के पास शैक्षणिक सत्र 2024-25 के लिए कक्षा 9 में और शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए कक्षा 10 में मूल गणित और मानक गणित के बीच चयन करने का विकल्प होगा। मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल ने 10वीं, 12वीं बोर्ड परीक्षा 2025 का संभावित शेड्यूल भी पहले ही जारी कर दिया , इसके तहत प्री बोर्ड परीक्षा दिसंबर 2024 से जनवरी 2025 के बीच में आयोजित करवाई जाएंगी।वही 10वीं बोर्ड की मैन परीक्षा 27 फरवरी से 19 मार्च 2025 के बीच होगी।इसमें हिंदी विषय का पेपर सबसे पहले और विज्ञान का पेपर सबसे लास्ट में होगा। 10वीं परीक्षा 2025 सुबह 09 बजे से दोपहर 12 बजे के बीच होगी ।वही 12वीं की परीक्षा 25 फरवरी से 25 मार्च तक चलेगी।अनुमान है कि इस बार करीब 18 लाख से ज्यादा छात्र इसमें शामिल होंगे।

सलामी देकर अर्पित की श्रद्धांजलि, राजस्थान-जोधपुर में परमवीर चक्र विजेता मेजर शैतान सिंह को नमन

जोधपुर. 1962 के भारत-चीन युद्ध में सर्वोच्च बलिदान देने वाले परमवीर चक्र विजेता मेजर शैतान सिंह का सोमवार को बलिदान दिवस मनाया जा रहा है। इस अवसर पर जोधपुर के पावटा चौराहे पर स्थित उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की गई। यहां नागरिकों, प्रशासन सेवा के सेवानिवृत्त एवं सेवानिवृत्त अधिकारियों, सामाजिक संगठनों और विद्यार्थियों ने परमवीर मेजर शैतान सिंह की प्रतिमा पर पुष्पांजलि और पुष्प चक्र अर्पित कर उनके शौर्य को सलाम किया। इस अवसर पर मैकेनाइज्ड इन्फेंट्री की टुकड़ी ने पाइप बैंड के साथ मातमी और सलामी धुन के बीच शस्त्र उल्टे कर सलामी दी। चौपासनी विद्यालय के छात्रों ने केसरिया साफा पहनकर मेजर शैतान सिंह की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की। जिला सैनिक कल्याण अधिकारी जोधपुर कर्नल दलीप सिंह खंगारोत ने बताया कि परमवीर चक्र विजेता मेजर शैतान सिंह 1962 में भारत-चीन युद्ध के दौरान कुमाऊं रेजिमेंट की 13वीं बटालियन के साथ चुशूल सेक्टर में तैनात थे। उनकी कमान के तहत सी कंपनी रेजांग ला में एक पोस्ट पर तैनात थी। 18 नवंबर 1962 की सुबह चीनी सेना ने हमला कर दिया। कई असफल हमलों के बाद चीनी सेना ने पीछे से हमला किया। भारतीयों ने आखिरी तक लड़ा, लेकिन अंततः चीनी सेना हावी हो गई। युद्ध के दौरान मेजर शैतान सिंह लगातार पोस्टों के बीच सामंजस्य और पुनर्गठन बनाए रखते हुए जवानों का हौसला बढ़ाते रहे। चूंकि वह एक पोस्ट से दूसरी पोस्ट पर बिना किसी सुरक्षा के जा रहे थे, इस दौरान वह गंभीर रूप से घायल हो गए और वीर गति को प्राप्त हो गए। उनके इन वीरता भरे देशप्रेम को सम्मानित करते हुए भारत सरकार ने वर्ष 1963 में उन्हें परमवीर चक्र से सम्मानित किया।

‘नशेड़ी’ लड़कीने आधी रात को घर में घुस कर मचाया उत्पात

इंदौर संविद नगर में शनिवार रात एक युवती ने जमकर हंगामा किया। महिलाओं से हाथापाई और बाइक सवारों के साथ अभद्रता की। पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे, लेकिन महिला बल नहीं होने से असहाय खड़े रहे। घटना रात करीब तीन बजे की है। जींस-टीशर्ट पहनी इस युवती ने सबसे पहले मूलचंद कौशल के घर दस्तक दी। दरवाजा खोलते ही जबरन अंदर घुसने लगी। इसके बाद विमला खरे के घर में घुस गई और उनके बेटे को पकड़ लिया। पलंग पर सो गई युवती को बाहर निकालने का प्रयास किया, लेकिन वह पलंग पर सो गई। लोगों ने एक-दूसरे को कॉल कर महिलाओं को एकत्र किया। जैसे-तैसे उसे बाहर निकाला, युवती ने समझाने वाली महिलाओं से मारपीट करना शुरू कर दी। कपड़ों का भी होश नहीं था युवती को कपड़ों का भी होश नहीं था। उसने जूते खोल दिए और कपड़े उतारने लगी। भाजपा नेता राजा कोठारी के मुताबिक तिलक नगर थाने से पुलिसकर्मियों को बुलाया, लेकिन उन्होंने कहा कि महिला को नहीं पकड़ सकते। महिला बल नहीं होने से पुलिसकर्मी भी असहाय बने रहे। इधर… नशे में धुत कार चालक ने राहगीरों को मारी टक्कर इंदौर में कार चालक द्वारा राहगीरों व वाहनों को टक्कर मारने का मामला सामने आया है। लोगों ने चालक को जमकर पीटा। लोगों का आरोप है कि कार चालक शराब के नशे में था। ब्रेक की जगह एक्सीलरेटर दबाने से नियंत्रण खो बैठा था। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक लसूड़िया थाना अंतर्गत निपानिया में बालाजी स्काइज के समीप कार एमपी 09 जेडवाय 6128 ने दोपहिया वाहनों को चपेट में ले लिया। कार तेज रफ्तार में थी, फूड कोर्ट के पास दोपहिया वाहनों को टक्कर मारते हुए कार से टकरा गई। एमवाय अस्पताल में भर्ती करवाया कई युवक-युवतियां चपेट में आ गए। गुस्साई भीड़ ने चालक को पीटा। लोगों ने बताया कि चालक शराब के नशे में था। टीआई तारेश सोनी के मुताबिक आरोपित 20 वर्षीय पराग निवासी गोयल एवेन्यु निपानिया है। उसके विरुद्ध कुलदीप रामलाल अवचर निवासी निपानिया की शिकायत पर केस दर्ज किया है। कुलदीप को गंभीर अवस्था में एमवाय अस्पताल में भर्ती करवाया गया था।

WTC के फाइनल में पहुंचने के लिए पर्थ टेस्ट भारत के लिए अहम, रोहित की जगह बुमराह करेंगे कप्तानी

मुंबई टीम इंडिया को न्यूजीलैंड के खिलाफ हालिया टेस्ट सीरीज में 0-3 से करारी शिकस्त का सामना करना पड़ा था. अब भारतीय क्रिकेट टीम बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के लिए ऑस्ट्रेलिया दौरे पर है. इस दौरे पर भारतीय टीम को मेजबान ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पांच टेस्ट मैच खेलने हैं. वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप (WTC) के फाइनल में पहुंचने के लिहाज से भी भारत के लिए यह टेस्ट सीरीज काफी अहम है. दोनों टीमों के बीच टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला 22 नवंबर (शुक्रवार) से पर्थ के ऑप्टस स्टेडियम में खेला जाना है. हालांकि इस मुकाबले से पहले ही भारतीय टीम को बड़ा झटका लगा है. आजतक को मिली जानकारी के अनुसार कप्तान रोहित शर्मा इस मुकाबले से बाहर हो गए हैं. रोहित दूसरी बार पिता बने हैं और वो अभी कुछ दिन फैमिली के साथ रहना चाहते हैं. हालांकि रोहित एडिलेड टेस्ट से पहले या पर्थ टेस्ट के दौरान टीम के साथ जुड़ जाएंगे. अब रोहित शर्मा की अनुपस्थिति में जसप्रीत बुमराह पर्थ टेस्ट में भारतीय टीम की कप्तानी करेंगे. रोहित के अलावा शुभमन गिल के भी पर्थ टेस्ट से बाहर होने की पूरी संभावना है. प्रैक्टिस मैच में दूसरे स्लिप पर कैच लेने के दौरान शुभमन गिल के बाएं अंगूठे में चोट लग गई थी. वह चोट के बाद काफी दर्द में दिख रहे थे और स्कैन के लिए तुरंत मैदान से बाहर चले गए थे. एडिलेड में दूसरा टेस्ट छह दिसंबर से शुरू हो रहा है. उम्मीद की जा रही है कि शुभमन उस मैच के लिए समय पर फिट हो जाएंगे. इस खिलाड़ी की हो सकती है एंट्री! मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक बीसीसीआई ने बाएं हाथ के बल्लेबाज देवदत्त पडिक्कल को बैकअप के तौर पर मुख्य टीम में शामिल किया है. देवदत्त हाल में भारत-ए की टीम का हिस्सा थे, जिसने ऑस्ट्रेलिया-ए के खिलाफ चार दिवसीय मुकाबले खेले थे. उन्होंने ऑस्ट्रेलिया-ए के खिलाफ 36, 88, 26 और एक रन की पारी खेली थी. पडिक्कल ने इस साल इंग्लैंड के खिलाफ धर्मशाला में अपना टेस्ट डेब्यू किया था, जिसमें उन्होंने शानदार 65 रन बनाए थे. पहले टेस्ट के लिए भारतीय स्क्वॉड: जसप्रीत बुमराह (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, अभिमन्यु ईश्वरन, शुभमन गिल*, विराट कोहली, केएल राहुल, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), सरफराज खान, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रविचंद्रन अश्विन, रवींद्र जडेजा, मोहम्मद सिराज, आकाश दीप, प्रसिद्ध कृष्णा, हर्षित राणा, नीतीश कुमार रेड्डी, वॉशिंगटन सुंदर. पहले टेस्ट के लिए ऑस्ट्रेलिया का स्क्वॉड: पैट कमिंस (कप्तान), स्कॉट बोलैंड, एलेक्स कैरी, जोश हेजलवुड, ट्रेविस हेड, जोश इंग्लिस, उस्मान ख्वाजा, मार्नस लाबुशेन, नाथन लायन, मिचेल मार्श, नाथन मैकस्वीनी, स्टीव स्मिथ, मिचेल स्टार्क. भारतीय टीम का ऑस्ट्रेलिया दौरा (नवंबर 2024 – जनवरी 2025) 22-26 नवंबर: पहला टेस्ट, पर्थ 6-10 दिसंबर: दूसरा टेस्ट, एडिलेड 14-18 दिसंबर: तीसरा टेस्ट, ब्रिस्बेन 26-30 दिसंबर: चौथा टेस्ट, मेलबर्न 03-07 जनवरी: पांचवा टेस्ट, सिडनी  

भैरव अष्टमी को देवाधिदेव महादेव के रूद्र रूप काल भैरव की करें पूजा

ब्रह्म योग, इंद्र योग और रवि योग में 22 नवंबर को भैरव अष्टमी मनाई जाएगी। भैरव अष्टमी को देवाधिदेव महादेव के रूद्र रूप काल भैरव की पूजा की जाती है। भैरव अष्टमी का व्रत करने से मनोवांछित फल की प्राप्ति होती है। ज्योतिषाचार्य सुनील चोपड़ा ने बताया कि कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि पर काल भैरव देव की पूजा की जाती है। भैरव अष्टमी का व्रत को करने से साधक को विशेष कार्य में सफलता और सिद्धि मिलती है। तंत्र विद्या सीखने वाले साधक कालाष्टमी पर काल भैरव देव की कठिन उपासना करते हैं। धार्मिक कथाओं के अनुसार इस दिन भगवान काल भैरव का जन्म हुआ था। इस दिन भगवान शिव के रौद्र स्वरूप काल भैरव की पूजा विधि-विधान के साथ की जाती है। मान्यता है कि इस दिन भगवान काल भैरव पूजा-पाठ, दान करने से प्रसन्न होते हैं और जीवन में सुख-समृद्धि का आशीर्वाद भी देते हैं। कालाष्टमी भैरव अष्टमी शुभ मुहूर्त वैदिक पंचांग के अनुसार, मार्गशीर्ष माह के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि 22 नवंबर को शाम छह बजकर सात मिनट पर शुरू होगी। इस तिथि का समापन 23 नवंबर को शाम सात बजकर 56 मिनट पर होगा। काल भैरव देव की पूजा निशा काल में होती है। इसलिए 22 नवंबर को कालाष्टमी मनाई जाएगी। इस दिन मासिक कृष्ण जन्माष्टमी भी मनाई जाएगी। कालाष्टमी पर शुभ योग इस दिन ब्रह्म योग के साथ ही इंद्र योग का निर्माण होगा। इसके अलावा, रवि योग भी बनेगा। इन योग में भगवान शिव के रौद्र रूप काल भैरव देव की पूजा करने से साधक को सभी प्रकार के शारीरिक और मानसिक कष्टों से मुक्ति मिलेगी। काल भैरव मंदिरों में तैयारियां शुरू भैरव अष्टमी में सप्ताहभर शेष है। ग्वालियर के प्रमुख भैरव मंदिर नया बाजार चौराहा, सराफा बाजार, माधवगंज, स्टेशन पुल के नीचे मंशापूर्ण हनुमान मंदिर व सिटी सेंटर स्थित महाबली हनुमान मंदिर विराजित भैरव मंदिर सहित अन्य मंदिरों में तैयारियां शुरू हो गईं हैं। मंदिरों की साफ-सफाई की जा रही है। हनुमान जी की तरह भैरवजी की प्रतिमा सिंदुर का चोला अर्पित किया जाता है। मूंग व उड़द की दाल के मंगौड़े, ईमरती, कचौड़ी का भोग विशेष अर्पित होता है। भैरव अष्टमी के साथ 56 भोग व भंडारों का भी आयोजन किया जाएगा।  

पूछताछ जारी, छत्तीसगढ़-कबीरधाम में पुलिस चेकिंग में मिले 30.17 लाख रुपये

कबीरधाम. कबीरधाम पुलिस ने वाहनों की जांच के दौरान एक गाड़ी से 30.17 लाख रुपए जब्त किया है। पुलिस को आशंका है कि रुपए का उपयोग अवैध गतिविधि में किया जा सकता है। हालांकि, जिस वाहन से रुपए मिले है, उसमें बैठे दो लोगों से पूछताछ जारी है। बोड़ला एसडीओपी कृष्ण कुमार चंद्राकर ने बताया कि जिले में संदिग्ध गतिविधियों व अवैध लेन-देन पर प्रभावी अंकुश लगाने वाहनों की जांच की जा रहीं है। इसी कड़ी में आज मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ बॉर्डर थाना चिल्फी पुलिस द्वारा एक संदिग्ध वाहन को रोका गया। वाहन की तलाशी लेने पर 30 लाख 17 हजार 500 रुपए नगद बरामद किया है। वाहन में सवार व्यक्ति का नाम जाफिर हुसैन पिता जाकिर हुसैन उम्र 36 वर्ष व मोहम्मद अशफाक पिता मोहम्मद हनीफ उम्र 36 वर्ष दोनों निवासी बपावर कला, कोटा, राजस्थान है। दोनों से नकदी के स्रोत व उपयोग के संबंध में पूछताछ की गई, लेकिन वे कोई संतोषजनक उत्तर नहीं दे सके। प्रारंभिक जांच में यह संदेह है कि नकदी अवैध गतिविधियों से संबंधित हो सकती है। मामले की विस्तृत जांच जारी है। बता दे कि बीते माह अक्टूबर में इसी थाना की पुलिस ने 2 करोड़ 27 लाख 50 हजार रुपए नगद व कार को जब्त किया था। इस कार्रवाई के दौरान तीन संदिग्ध व्यक्ति को हिरासत में लिया गया,जो मंडला (मध्य प्रदेश) के निवासी थे। मामले की जांच को आगे बढ़ाने के लिए आयकर विभाग को भी सूचित किया गया था।

चुनें अपने लिए बेस्ट ईयरबड्स ये है बेहतरीन विकल्प

  नई दिल्ली आज के समय में ईयरबड्स का चलन काफी बढ़ गया है। वायरलेस म्यूजिक का अनुभव, नॉइज़ कैंसलेशन फीचर, और लंबी बैटरी लाइफ जैसी सुविधाओं के कारण ये युवाओं के बीच काफी लोकप्रिय हो गए हैं। बाजार में विभिन्न ब्रांड्स के कई ईयरबड्स उपलब्ध हैं, जिनमें से कुछ बेहतरीन विकल्प यहां दिए जा रहे हैं: Apple AirPods Pro (2nd Generation) Apple के AirPods Pro को प्रीमियम साउंड और नॉइज़ कैंसलेशन फीचर्स के लिए जाना जाता है। इसकी एक्टिव नॉइज़ कैंसलेशन टेक्नोलॉजी बाहरी शोर को पूरी तरह से ब्लॉक करती है, जिससे आप म्यूजिक और कॉल्स में पूरी तरह खो जाते हैं। इसका बैटरी बैकअप लगभग 6 घंटे का है और चार्जिंग केस के साथ यह 30 घंटे तक चलता है। Sony WF-1000XM4 Sony WF-1000XM4 ईयरबड्स में हाई-क्वालिटी ऑडियो के साथ एडेप्टिव साउंड कंट्रोल और नॉइज़ कैंसलेशन की सुविधा है। ये ईयरबड्स 8 घंटे की बैटरी लाइफ प्रदान करते हैं और केस के साथ यह 24 घंटे तक चलते हैं। Sony का LDAC सपोर्ट बेहतरीन ऑडियो गुणवत्ता का अनुभव देता है, जो म्यूजिक प्रेमियों के लिए एक परफेक्ट चॉइस है। Samsung Galaxy Buds 2 Pro Samsung Galaxy Buds 2 Pro एक प्रीमियम डिज़ाइन और हाई-रिजोल्यूशन ऑडियो सपोर्ट के साथ आता है। इनमें एक्टिव नॉइज़ कैंसलेशन और 360 ऑडियो फीचर है, जो इमर्सिव साउंड एक्सपीरियंस प्रदान करता है। इनकी बैटरी लाइफ लगभग 5 घंटे की है, और केस के साथ यह 18 घंटे तक चल सकते हैं। boAt Airdopes 441 अगर आप एक बजट फ्रेंडली ईयरबड्स की तलाश में हैं, तो boAt Airdopes 441 एक बढ़िया विकल्प है। इसमें IPX7 वाटर रेजिस्टेंस के साथ 5 घंटे का प्लेबैक टाइम मिलता है, और चार्जिंग केस के साथ यह 25 घंटे तक चलता है। इसकी बेस आउटपुट काफी दमदार है, जो म्यूजिक प्रेमियों के लिए एक किफायती और अच्छा विकल्प है। OnePlus Buds Z2 OnePlus Buds Z2 में एक्टिव नॉइज़ कैंसलेशन, डुअल माइक्रोफोन, और 11mm के बड़े ड्राइवर्स हैं, जो इसे बेहतरीन ऑडियो आउटपुट देने में सक्षम बनाते हैं। इसकी बैटरी लाइफ 5 घंटे की है और केस के साथ यह लगभग 27 घंटे तक चलता है। यह किफायती और फीचर-पैक ईयरबड्स है।

जेठ से दूरी बनाने को लेकर हुआ था झगड़ा, छत्तीसगढ़-सक्ति में पति ने की हत्या

सक्ति. सक्ति जिले के डभरा में घर के कमरे के अंदर संतोषी साहू का शव बेड में मिला है। पति पत्नी के बीच विवाद होने के बाद गला दबाकर हत्या की गई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है,पुलिस ने पति को हिरासत में लिया है,डभरा थाना क्षेत्र की है घटना। डभरा थाना प्रभारी प्रवीण राजपूत ने बताया कि पड़ोसियों के माध्यम से सूचना मिली कि संतोषी साहू की संदिग्ध हालत में बेड पर शव पड़ी हुई है। सूचना पर पुलिस पहुंची फॉरेंसिक टीम को बुलाया गया। जांच पड़ताल के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजे गया । वही मृतिका संतोषी साहू के पति हुलेश साहू को 28 वर्ष को पकड़ा कर पूछताछ करने पर बताया कि शनिवार की रात को बड़े भाई से दूरी बनाकर रखने की बात को लेकर दोनो के बीच विवाद हुआ था। इस बात को लेकर गुस्से में आकर गला दबाकर हत्या करने की बात कही है। फिलहाल पुलिस ने आरोपी पति हुलेश साहू को गिरफ्तार किया है आगे की जांच पड़ताल की जा रही है जिसके बाद न्यायालय पेश किया जाएगा।

‘पुष्पा 2 द रूल’ का ट्रेलर रिलीज, फैंस बोले- चारी को नॉर्मल पति ही नहीं मिलता

‘पुष्पा 2 द रूल’ का ट्रेलर रिलीज हो गया है और इसे लेकर लोग खूब बातें कर रहे हैं। ट्रेलर देखकर ऐसा लग रहा है कि रश्मिका मंदाना स्क्रीन पर एक नॉर्मल पति ढूंढ रही हैं। पिछले साल संदीप रेड्डी वांगा की ब्लॉकबस्टर फैमिली क्राइम ड्रामा ‘एनिमल’ के बाद, रश्मिका ने सुकुमार की 2021 ब्लॉकबस्टर एक्शन थ्रिलर ‘पुष्पा: द राइज’ के अगले पार्ट में श्रीवल्ली का रोल दोहराया। लेकिन ट्विटर का मानना है कि दोनों फिल्मों में, रश्मिका के किरदार का अपने पतियों के साथ अजीब ही रिश्ता है, जो रणबीर कपूर और अल्लू अर्जुन ने प्ले किया है। एक्स यूजर्स ट्रेलर से एक तस्वीर शेयर कर रहे हैं, जिसमें अल्लू अर्जुन, रश्मिका के पैर के साथ अपना सिग्नेचर पुष्पा स्टेप कर रहे हैं। ट्रेलर में अल्लू का वॉयसओवर कहता है, ‘श्रीवल्ली मेरी बाइको है। मैं दुनिया को दिखाऊंगा कि जब एक पति अपनी पत्नी की बात सुनता है तो क्या होता है।’ ‘पुष्पा 2: द रूल’ ट्विटर रिएक्शन एक एक्स यूजर ने ट्रेलर के उस सीन के साथ लिखा- बिचारी को नॉर्मल पति क्यों नहीं मिलते। एक ने इसे एनिमल के उस सीन के साथ शेयर किया, जिसमें रणबीर का किरदार रणविजय अपने पिता बलबीर सिंह के खिलाफ बोलने के लिए रश्मिका को धमकी देता है। यूजर ने कैप्शन में लिखा- बिल्कुल सहमत। ‘पुष्पा 2: द रूल’ ट्रेलर ‘पुष्पा 2: द रूल’ का ट्रेलर रविवार को बिहार के पटना में रिलीज किया गया। अल्लू, रश्मिका, निर्देशक सुकुमार और फिल्म के अन्य कलाकार ट्रेलर लॉन्च करने के लिए शहर में आए। पुष्पा 2, 2021 की ब्लॉकबस्टर ‘पुष्पा: द राइज’ का अगला पार्ट है, जिसमें अल्लू अर्जुन को बेस्ट एक्टर का पहला नेशनल अवॉर्ड मिला था, जो किसी तेलुगू एक्टर के लिए पहला अवॉर्ड था। ‘पुष्पा 2: द रूल’ रिलीज डेट सीक्वल में फहाद फासिल पहले की तरह विलन बने हैं। फहाद का रोल पहले पार्ट में दिखाया गया था लेकिन इसमें उनका स्क्रीनटाइम लंबा होगा। श्रीलीला इस पार्ट में अल्लू के साथ एक डांस में भी दिखाई देंगी। पहले पार्ट में, सामंथा रुथ प्रभु ने ‘ऊ अंटावा’ पर अल्लू के साथ डांस किया था। माइथ्री मूवी मेकर्स की ‘पुष्पा 2: द रूल’ 5 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।

परीक्षाओं के लिए 20 हजार युवाओं को किया था मोटिवेट, छत्तीसगढ़-बलरामपुर रामानुजगंज में IPS का स्वागत

बलरामपुर रामानुजगंज. बलरामपुर रामानुजगंज जिले के आदिवासी छात्र-छात्राओं को प्रायोगिक परीक्षाओं की तैयारी करने के लिए बलरामपुर रामानुजगंज जिले के पुलिस अधीक्षक रहने के दौरान सदानंद कुमार के द्वारा उल्लेखनीय कार्य किया गया था। वहीं उनके द्वारा जिले के छात्राओं को प्रोत्साहित करने के लिए विवेकानंद स्टडी सर्किल के माध्यम से 20 हजार से अधिक छात्राओं की मोटिवेशनल क्लास ली थी। आज अपने गृह ग्राम झारखंड से आने के दौरान  रामानुजगंज के लोक निर्माण विश्राम गृह में बड़ी संख्या में नगरवासियों के द्वारा उनका स्वागत किया गया एवं उनके कार्यकाल की सबने एक स्वर में जमकर सराहना की। इस अवसर पर कहा कि रामानुजगंज मुझे अपने घर जैसा लगता है। आप लोगों का प्यार मुझे हमेशा यहां खींच लाता है मुझे बहुत खुशी होती है कि क्षेत्र के हमारे युवा अब प्रायोगिक परीक्षाओं की ओर आकर्षित हो रहे हैं कई युवा पीएससी में चयनित हुए हैं। आने वाले समय में और अधिक युवा इस ओर आगे बढ़े इसके लिए मेरा सतत प्रयास एवं सहयोग रहेगा उन्होंने कहा कि प्रायोगिक परीक्षा में तैयारी करने वाले जिले के होनहार युवा कभी भी मुझसे संपर्क कर मार्गदर्शन ले सकते हैं। मुझे बहुत खुशी होती है कि मैं युवाओं के आगे बढ़ाने में अपना योगदान दे सकूं। इस दौरान वरिष्ठ अधिवक्ता अनूप तिवारी, वरिष्ठ व्यापारी कन्हैया लाल अग्रवाल, अरुण केसरी, बलवंत सिंह रवि रंजन पाल अजय मनोकामना, जय कुमार चौबे धर्म प्रकाश केसरी आनंद चौबे आकाश तिवारी, पियूष गुप्ता, आशीष कुमार गुप्ता सहित नगरवासी उपस्थित रहे। 180 युवा विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में चयनित पुलिस अधीक्षक बलरामपुर रामानुजगंज जिला में रहने के दौरान सदानंद कुमार के द्वारा स्थानीय लोगों के साथ मिलकर विवेकानंद स्टडी सर्किल की नीव रखी थी जिससे जुड़कर मार्गदर्शन प्राप्त करके 180 युवा विभिन्न प्रतियोगिकी परीक्षाओं में चयनित हो चुके हैं। युवाओं के घर जाकर करते थे प्रोत्साहित पुलिस अधीक्षक बलरामपुर रामानुजन जिला में रहने के दौरान उनके द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य किया गया था यहां तक की कक्षा दसवीं एवं 12वीं में उत्कृष्ट अंक लाने वाले छात्र-छात्राओं के घर में जाकर प्रोत्साहित एवं पुरस्कृत करते थे उनके प्रोत्साहन से कई हुआ आज विभिन्न पदों पर आ चुके हैं।

लॉस एंजिल्स में कश्मीरा शाह का हुआ भयानक एक्सीडेंट

  लॉस एंजिल्स एक्ट्रेस कश्मीरा शाह का एक भयानक एक्सीडेंट हो गया है। उसकी भयावह तस्वीरें उन्होंने इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं। खून से लथपथ कपड़े को देख हर कोई सदमे में है और उनका हालचाल ले रहा है। वहीं, कृष्णा अभिषेक ने भी कमेंट सेक्शन में चिंता जाहिर की। इंडस्ट्री के तमाम लोगों ने भी उनका हालचाल लिया है। कश्मीरा के साथ ये वाकया कैसे हआ, इसके बारे में तो अभी ज्यादा पता नहीं। लेकिन लंबा-चौड़ा पोस्ट जरूर किया है। कश्मीरा शाहर इन दिनों LA यानी लॉस एंजिल्स में हैं। वहीं, उनके दोनों बेटे रेयान और कृषांग अपने पापा कृष्णा अभिषेक के साथ 7 नवंबर को वहां से मुंबई आ गए थे। जिसके बाद से कपल ने काफी रील्स शेयर की थी। जहां कॉमेडियन-एक्टर अपने बेटों के साथ मजे करते दिखाई दिए थे और कश्मीरा उन्हें मिस कर रही थीं। अब एक्ट्रेस के इस पोस्ट ने सबको चौंका दिया है। कश्मीरा शाह का एक्सीडेंट कश्मीरा शाह ने खून से सने कपड़े को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, ‘मुझे बचाने के लिए भगवान का शुक्रिया। बहुत ही भयानक घटना थी। कुछ बड़ा होने वाला था। छोटे में निकल गया। उम्मीद है कि चोट के निशान नहीं रहेंगे। हर दिन एक पल में जियो। लौटने का इंतजार नहीं किया जा सकता। आज मुझे अपनी फैमिली की बहुत याद आ रही है।’ कृष्णा अभिषेक के साथ-साथ उन्होंने दोनों बेटों का नाम भी लिखा। कश्मीरा शाह का सेलेब्स ने पूछा हालचाल इस पोस्ट पर राजेश खट्टर ने पूछा, ‘हे भगवान, क्या हुआ कैश? उम्मीद है कि सब अच्छा होगा।’ कृष्णा अभिषेक ने लिखा, ‘भगवान की कृपा से तुम अब ठीक हो।’ किश्वर मर्चेंट ने लिखा, ‘हे भगवान, आप ठीक हो?’ दीपशिखा नागपाल ने लिखा, ‘ये क्या??? हे भगवान तुम वापस आऔ जल्दी।’ पूजा भट्ट ने लिखा, ‘हे भगवान। क्या हुआ है कैश? वहां तुम्हारी देखभाल हो रही है?’ तनाज ईरानी ने कहा, ‘हे भगवान ये तो बहुत ही डरावना है। उम्मीद करती हूं कि तुम अब ठीक होगी।’

जबरन बनाए शारीरिक संबंध, छत्तीसगढ़-जांजगीर चांपा में नौकरी लगवाने के बहाने युवती को बुलाया घर

जांजगीर चांपा. जांजगीर चांपा जिले में नौकरी दिलाने का झांसा देकर युवती के साथ दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। सिटी कोतवाली पुलिस ने एक आरोपी सूर्यकांत कश्यप को गिरफ्तार किया है। वहीं, एक अन्य आरोपी फरार है। जानकारी के अनुसार, पीड़ित युवती ने 15 अक्तूबर को रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह पढ़ाई के साथ नौकरी की तलाश कर रही थी। इस बीच सूर्यकांत कश्यप से मुलाकात होने पर अच्छी कंपनी में नौकरी लगवाने की बात कही और अपने घर बुलाया था। इस बीच जबरदस्ती करते हुए कमरे में ले जाकर दुष्कर्म किया और मोबाइल में वीडियो भी रिकॉर्ड किया। सूर्यकांत कश्यप ने जो वीडियो बनाया था, उसे अपने साथी को बताकर डरा धमकाकर ब्लेकमेल करने लगा। इस दौरान वीडियो को वायरल करने की धमकी देते हुए दबाव बनाकर फिर से दुष्कर्म किया। सिटी कोतवाली थाने में मामला दर्ज कर पता तलाश की जा रही थी। इस बीच सूचना मिली कि सूर्यकांत कश्यप अपने गांव तागा में होने पर घेरा बंदी कर पकड़ा गया। पुलिस हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर अपना जुर्म स्वीकार किया, जिसे शनिवार को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। वहीं, एक अन्य आरोपी फरार है, जिसकी तलाश पुलिस कर रही है।

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet